1
00:00:10,678 --> 00:00:12,930
अहमदाबाद, इंडिया

2
00:00:21,647 --> 00:00:23,357
आपके साथ खेलना अच्छा लगता है।

3
00:00:23,858 --> 00:00:26,193
मुझे भी। तुम्हारे जैसा भैया नहीं होगा।

4
00:00:29,113 --> 00:00:30,823
अरे, मुलाकात कैसी रही?

5
00:00:30,906 --> 00:00:33,534
अच्छी खबर है।
स्पेसएक्स कॉन्ट्रैक्ट मिल गया।

6
00:00:36,036 --> 00:00:38,873
और ज़रूरतों के हिसाब से,
एक कारखाना भी मिला है।

7
00:00:40,583 --> 00:00:43,878
और सबसे अच्छी खबर,
हम पिट्सबर्ग जा रहे हैं!

8
00:00:46,255 --> 00:00:47,256
पिट्सबर्ग?

9
00:00:47,339 --> 00:00:48,758
पिट्सबर्ग क्या होता है?

10
00:00:48,841 --> 00:00:50,092
हमारा नया घर।

11
00:00:50,676 --> 00:00:52,595
कमाल है!

12
00:00:52,678 --> 00:00:54,972
सबूत

13
00:00:57,266 --> 00:00:59,643
मुझे अमेरिका से प्यार है

14
00:01:06,901 --> 00:01:09,904
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग

15
00:01:12,698 --> 00:01:14,825
इंडिया में आपकी कमाल की ज़िंदगी थी।

16
00:01:14,909 --> 00:01:18,954
स्वर्ग था। और एक साल के अंदर,
मेरा प्यारा इंडियन परिवार बिखर गया।

17
00:01:19,038 --> 00:01:21,540
मुद्दा : प्रदीप परिवार
मामला : 856 - पूछताछ लॉग #8

18
00:01:21,624 --> 00:01:25,002
एक प्यारा सा इंडियन परिवार
कैसे बिखर सकता है?

19
00:01:25,586 --> 00:01:26,462
तो...

20
00:01:27,004 --> 00:01:29,173
-क्या कर रहे हो?
-फिर से देखते हैं।

21
00:01:29,256 --> 00:01:31,467
एक प्यारा इंडियन परिवार पिट्सबर्ग आया।

22
00:01:31,550 --> 00:01:34,845
मरे हुए खरगोश मिले,
उन्होंने गोरे पड़ोसियों को दोष दिया।

23
00:01:34,929 --> 00:01:35,763
यह सब तुम्हारी गलती है!

24
00:01:35,846 --> 00:01:38,682
बात बिगड़ गई।
बेटी भानु को स्टू से प्यार हो गया,

25
00:01:38,766 --> 00:01:42,770
कमल को अपनी टीचर से प्यार हो गया,
और विनोद को कचरे से प्यार हो गया।

26
00:01:42,853 --> 00:01:45,022
भान-स्टू ऑहियो में ड्रग्स बेचने लगे।

27
00:01:45,105 --> 00:01:47,066
सुधा ने जैनिस को ब्राउनी में ज़हर दिया,

28
00:01:47,149 --> 00:01:49,276
कचरे वाले को माइटबल्स में ज़हर दिया।

29
00:01:49,360 --> 00:01:52,530
महेश और जिम्बो शिकार पर गए,
टैरी टोयोटा को तीर मारा।

30
00:01:52,613 --> 00:01:54,365
स्टू के लिए भानु ईसाई बनी,

31
00:01:54,448 --> 00:01:56,408
सुधा ने वहशीपन से उन्हें अलग किया।

32
00:01:56,492 --> 00:01:57,326
पापा के साथ सोती हो?

33
00:01:57,409 --> 00:02:01,121
मिसेज़ मिल्स ने कमल को बुरा ग्रेड दिया,
महेश ने उसे निकालना चाहा।

34
00:02:01,747 --> 00:02:03,666
स्टंटज़ भान-स्टू को फिर करीब लाया,

35
00:02:03,749 --> 00:02:06,293
और महेश का रॉकेट कारखाना नहीं चल पाया।

36
00:02:06,377 --> 00:02:07,920
अब, सब के पास एक मकसद है।

37
00:02:08,003 --> 00:02:10,172
और अभी भी नहीं पता कि आग किसने लगाई।

38
00:02:10,256 --> 00:02:12,299
समय बर्बाद करने का शुक्रिया।

39
00:02:13,509 --> 00:02:16,428
पर सुधा का सबसे ठोस मकसद है।
इंडिया वापस जाना था।

40
00:02:16,512 --> 00:02:18,055
इससे अच्छा तरीका क्या था?

41
00:02:18,138 --> 00:02:19,849
वह इंडिया लौट सकती थी न?

42
00:02:19,932 --> 00:02:23,769
सुधा ऐसा नहीं सोचती। वह अपने साथ
पूरे परिवार को ले जाना चाहती थी।

43
00:02:23,853 --> 00:02:26,313
सबसे पहले, बेटी का रिश्ता बर्बाद करो।

44
00:02:26,397 --> 00:02:28,899
दूसरा, अपने पति की कंपनी बर्बाद करो।

45
00:02:28,983 --> 00:02:31,277
पर वह उस कंपनी की सह-अध्यक्ष है।

46
00:02:31,360 --> 00:02:35,114
सह-अध्यक्षता को लेकर चालाकी करने की
इतनी तकलीफ़ क्यों उठाएगी?

47
00:02:35,197 --> 00:02:37,950
तुम्हें नहीं पता कि सुधा कितनी चालाक है।

48
00:02:38,492 --> 00:02:41,954
मैंने विनोद को
परिवार की तस्वीर बनाने को कहा।

49
00:02:44,498 --> 00:02:45,708
कुछ दिख रहा है?

50
00:02:45,791 --> 00:02:47,918
पहले वाली नकली है।

51
00:02:48,002 --> 00:02:49,044
तो यह किसने बनाई?

52
00:02:49,128 --> 00:02:50,129
प्यारी माँ ने।

53
00:02:51,922 --> 00:02:55,843
वह हमारे साथ चालाकी कर रही है।
हम भी वही खेल खेल सकते हैं।

54
00:02:55,926 --> 00:02:58,470
सुधा, हम आपके साथ हैं।

55
00:02:58,554 --> 00:03:01,974
तो आपका कारोबार मुश्किल में था।
आपके लिए बड़ा मुश्किल होगा।

56
00:03:02,057 --> 00:03:04,894
हर अरबपति, रैपर,
मशहूर हस्ती से पूंजी इकट्ठा करने की

57
00:03:04,977 --> 00:03:07,521
कोशिश की, जो रॉकेट में पैसा लगा सकता था।

58
00:03:08,022 --> 00:03:11,108
ड्रे का बीट्स? ड्रे के रॉकेट।

59
00:03:11,191 --> 00:03:12,401
आंड्रे रोमेल यंग ने मुलाकात खत्म कर दी

60
00:03:12,818 --> 00:03:14,361
लोग ऑपेरा का किताब क्लब

61
00:03:14,445 --> 00:03:18,032
पसंद करते हैं, पर ऑपेरा के
रॉकेट क्लब को और भी पसंद करेंगे।

62
00:03:18,115 --> 00:03:21,285
तुम रॉकेट लो, तुम रॉकेट लो।

63
00:03:22,369 --> 00:03:23,454
ऑपेरा ने मुलाकात खत्म कर दी

64
00:03:23,704 --> 00:03:26,123
शार्क टैंक का नाम मार्क टैंक होना चाहिए,

65
00:03:26,206 --> 00:03:27,708
आप ही तो हैं, मिस्टर क्यूबन।

66
00:03:28,042 --> 00:03:30,377
हमें बस दो मिलियन डॉलर की पूँजी चाहिए।

67
00:03:30,461 --> 00:03:33,422
काम में हूँ। कार्यक्रम है।
यह ज़ूम लिंक किसने दिया?

68
00:03:34,173 --> 00:03:35,883
हे भगवान। लगा कि बात बन गई।

69
00:03:37,426 --> 00:03:40,137
भानु, सच बताने का शुक्रिया,
असली बात करते हैं।

70
00:03:40,220 --> 00:03:42,222
स्टू ऑहियो क्यों नहीं जा सकता था?

71
00:03:42,806 --> 00:03:45,059
शुरुआत तब हुई जब स्टू ने कचौड़ी खाई।

72
00:03:45,809 --> 00:03:48,062
पर मैं उसे खाना चाहती थी।

73
00:03:48,687 --> 00:03:50,022
माँ-बाप नहीं हैं।

74
00:03:50,105 --> 00:03:52,441
तो, मेरा बिस्तर है, उनका बिस्तर है।

75
00:03:52,524 --> 00:03:55,694
या अगर कुछ और मन है तो शावर में हैंडल है।

76
00:03:55,778 --> 00:03:57,196
मेरी दादी के लिए लगाया था।

77
00:03:57,279 --> 00:04:00,366
पहली बार तुम्हारे माँ-बाप के घर पर
नहीं करना चाहती।

78
00:04:00,449 --> 00:04:02,451
फ़ैंटम वाला खेल नहीं खेल पाएँगे।

79
00:04:03,661 --> 00:04:04,662
मैं एकदम डर गया था।

80
00:04:05,329 --> 00:04:08,457
-फ़ैंटम, सदमा, सुधा, पापा।
-यह अभी-अभी सोचा?

81
00:04:08,540 --> 00:04:10,876
डिसलेक्सिया के लिए बंदीतुक करता हूँ।

82
00:04:10,960 --> 00:04:11,961
तुकबंदी।

83
00:04:12,586 --> 00:04:15,589
वही तो कहा। यार, ये कचौड़ियाँ कमाल की हैं।

84
00:04:15,673 --> 00:04:18,133
स्टू कचौड़ियाँ खाने में मस्त था,

85
00:04:18,217 --> 00:04:20,511
और मुझे मस्ती के लिए कमाल की जगह सूझी।

86
00:04:21,345 --> 00:04:23,305
रुको। बच्चों के सामने नहीं।

87
00:04:23,389 --> 00:04:25,140
लड़को, जाकर कुछ खा लो।

88
00:04:25,224 --> 00:04:26,350
इतना भोला नहीं हूँ।

89
00:04:26,433 --> 00:04:27,810
मैंने फ़्रेज़र देखी है।

90
00:04:27,893 --> 00:04:31,021
वैसे भी, भानु इकलौती प्रदीप नहीं है
जिसे प्यार हुआ।

91
00:04:31,105 --> 00:04:36,110
कमल ठीक कह रहा है। हमने भी
प्यार की झील में खूब गोते लगाए।

92
00:04:36,193 --> 00:04:37,528
हर खतरे का सामना किया।

93
00:04:37,611 --> 00:04:40,739
अफ़सोस, उसी झील में विनोद नामक एक माझी ने

94
00:04:40,823 --> 00:04:41,949
मेरी नैया डुबोई।

95
00:04:42,032 --> 00:04:44,827
यह छोटू? यह माझी कैसे हो सकता है?

96
00:04:44,910 --> 00:04:47,246
यकीन मानिए, हो सकता हूँ। और मैं था।

97
00:04:47,329 --> 00:04:49,248
इसकी शुरुआत बड़ी अच्छी थी।

98
00:04:49,331 --> 00:04:52,376
मैंने शर्म का चोगा उतारा
और मुझे प्यार नज़र आ रहा था।

99
00:04:52,960 --> 00:04:56,046
मिसेज़ मिल्स, हमारे नाटक के लिए
अपना साथी बदलना है।

100
00:04:56,130 --> 00:04:58,215
हर्शल में क्या खराबी है? बू आती है?

101
00:04:58,298 --> 00:05:00,759
वह कहता है कि धार्मिक वजह से है,

102
00:05:00,843 --> 00:05:03,262
इसलिए उसी से काम चलाना होगा।

103
00:05:03,345 --> 00:05:04,179
हैलो, कमल।

104
00:05:05,097 --> 00:05:07,474
मैं लैक्सी से काम चलाने की सोच रहा था।

105
00:05:08,225 --> 00:05:12,312
अंग्रेज़ी क्लास में नया रोमांस।
पिछले सेमेस्टर, लियम और केटलिन की तरह।

106
00:05:12,771 --> 00:05:15,649
पर उतना बुरा नहीं।
लियम बिल्कुल उसके लायक न था।

107
00:05:16,233 --> 00:05:18,360
"शोक और खून की हवाएँ।"

108
00:05:18,444 --> 00:05:20,362
"शोक और खून की हवाएँ।"

109
00:05:20,446 --> 00:05:22,698
सुनकर रोमैंटिक नहीं लगता। और क्या है?

110
00:05:22,781 --> 00:05:26,410
इसी को अभिनय कहते हैं, पागल।
अपने तरीके से करो।

111
00:05:27,036 --> 00:05:28,412
अपने तरीके से करूँगा।

112
00:05:29,997 --> 00:05:33,333
अगर चुनने को कहो,
तो येस डे को छोड़, येस मैन को चुनूँगा।

113
00:05:33,417 --> 00:05:35,085
सोफ़ीज़ चॉयस वाली फ़िल्म है।

114
00:05:35,252 --> 00:05:36,879
वह फ़िल्म बहुत पसंद है।

115
00:05:36,962 --> 00:05:39,506
मो ने वॉच लिस्ट में डालने नहीं दी।

116
00:05:39,590 --> 00:05:42,468
बात यह है कि मुझे अच्छी फ़िल्में पसंद हैं।

117
00:05:43,218 --> 00:05:45,262
बस। हमारा रिश्ता यहीं खत्म।

118
00:05:45,345 --> 00:05:48,432
पर क्यों? मैं हमेशा कहता हूँ
कि हम कितने खुश हैं।

119
00:05:48,515 --> 00:05:51,769
हमेशा रौब जमाते हो।
किसी मस्तीखोर बंदे के साथ रहना है।

120
00:05:51,852 --> 00:05:53,062
विनोद की वजह से?

121
00:05:53,145 --> 00:05:54,980
तुम्हारे बीच में नहीं आऊँगा।

122
00:05:55,064 --> 00:05:56,648
इस समय हमारे बीच में हो।

123
00:05:57,357 --> 00:05:58,525
पर बुरा नहीं लग रहा।

124
00:06:06,909 --> 00:06:08,702
"संदेशवाहक जंग की खबर लेकर लौटा।"

125
00:06:09,286 --> 00:06:11,830
बस करो। हमने जो मुश्किलें देखी हैं, जान।

126
00:06:12,706 --> 00:06:15,292
शोक और खून। इतना शोक और इतना खून।

127
00:06:15,375 --> 00:06:16,460
मतलब समझ रही हो?

128
00:06:16,960 --> 00:06:18,003
अब उसे किस दो।

129
00:06:20,130 --> 00:06:21,340
यह हुई न बात, हीरो।

130
00:06:22,132 --> 00:06:23,300
यह क्या कर रहे हो?

131
00:06:23,634 --> 00:06:24,468
मेरा अपना तरीका।

132
00:06:24,551 --> 00:06:28,972
तुमने मेरा दिल
छलनी करके रख दिया, मेरी जान।

133
00:06:29,306 --> 00:06:30,641
छलनी का मतलब पता है?

134
00:06:31,642 --> 00:06:34,436
इतना जुनून। तुम्हें नहीं लगता, लैक्सी?

135
00:06:35,270 --> 00:06:36,605
नया साथी मिल सकता है?

136
00:06:36,688 --> 00:06:39,233
कमल को लेना पड़ेगा या बदबूदार हर्शल को।

137
00:06:43,112 --> 00:06:47,282
मुझे विला से प्यार हो गया है,
पर मैं मो को यह बात नहीं बता सकता।

138
00:06:47,366 --> 00:06:49,034
मैं बस तुम्हें जानता हूँ।

139
00:06:49,159 --> 00:06:51,745
विला की आँखों में देखो और दिल की बात बताओ।

140
00:06:51,829 --> 00:06:53,413
शब्दों के जाल बुनना नहीं आता।

141
00:06:53,497 --> 00:06:57,126
तो कुछ करो, मेरे दोस्त।
उसे किसी अच्छी जगह ले जाओ।

142
00:06:59,086 --> 00:07:00,754
मैं तुम्हारे साथ हूँ, बुद्धू।

143
00:07:03,423 --> 00:07:04,716
भान-भान, यहाँ क्यों हैं?

144
00:07:04,800 --> 00:07:06,343
हमारे प्यार का घरौंदा।

145
00:07:09,346 --> 00:07:11,265
तुम्हारी कचौड़ी देखकर सूझा।

146
00:07:11,348 --> 00:07:12,975
लैक्सी की आंटी का बेकरी ट्रक।

147
00:07:13,600 --> 00:07:15,060
हमारे लिए एकदम सही है।

148
00:07:16,019 --> 00:07:16,854
भान-स्टू।

149
00:07:22,401 --> 00:07:24,862
तुम्हारे लिए कुछ लाया हूँ।

150
00:07:25,988 --> 00:07:27,865
मैंने एक बेकार सी चीज़ बनाई।

151
00:07:28,365 --> 00:07:29,908
मेरी पुरानी साइकिल की चेन है?

152
00:07:29,992 --> 00:07:32,494
हाँ। जब सड़क किनारे पहली बार मिले थे।

153
00:07:35,914 --> 00:07:36,790
बहुत पसंद है।

154
00:07:37,332 --> 00:07:38,208
मेरे लिए भी।

155
00:07:39,293 --> 00:07:40,210
जुड़ गए।

156
00:07:52,222 --> 00:07:55,642
तुम तीनों अमेरिकन अंदाज़ में
प्यार कर रहे थे।

157
00:07:55,726 --> 00:07:57,269
-वह शो अच्छा लगता है।
-कमाल है।

158
00:07:57,352 --> 00:07:59,479
यह बात खत्म हो गई हो तो हम जाएँ?

159
00:08:00,606 --> 00:08:03,734
तुम में से किसी एक की वजह से
मिल्स का घर जला।

160
00:08:03,817 --> 00:08:05,527
आपको क्या लगता है, वह कौन था?

161
00:08:05,611 --> 00:08:09,072
देखते हैं। तुम बेकार नाटक में थे।
भानु बेकरी ट्रक में थी।

162
00:08:09,823 --> 00:08:10,908
बिग वी पर शक है।

163
00:08:10,991 --> 00:08:12,826
वाह! बिग वी जीत गया!

164
00:08:12,910 --> 00:08:14,036
आगे क्या किया?

165
00:08:14,328 --> 00:08:15,412
रॉकेट कारखाना।

166
00:08:15,996 --> 00:08:16,997
मैंने सही चुना।

167
00:08:18,373 --> 00:08:20,834
कभी ऐसी जगह देखी है?

168
00:08:20,918 --> 00:08:23,462
हाँ। मेरे अंकल का टूथपेस्ट कारखाना।

169
00:08:24,129 --> 00:08:26,089
लगा कि कमाल के रॉकेट वगैरह होंगे।

170
00:08:26,173 --> 00:08:30,510
एक दिन होंगे। अफ़सोस, मेरे पापा ने
निवेशक को तीर मार दिया।

171
00:08:30,594 --> 00:08:32,012
यह तो कमाल की बात है।

172
00:08:32,095 --> 00:08:33,639
टैरी टोयोटा को मारा।

173
00:08:34,181 --> 00:08:36,475
टैरीज़ ऑटोप्लेक्स में आओ

174
00:08:36,558 --> 00:08:39,895
तो कीमतें डरावनी नहीं लगतीं

175
00:08:41,188 --> 00:08:42,231
गाना बहुत पसंद है।

176
00:08:42,314 --> 00:08:45,609
गाड़ी खरीदने का मन करता है, शायद हैचबैक।

177
00:08:46,818 --> 00:08:48,654
अरे, ये क्या हैं?

178
00:08:48,737 --> 00:08:52,032
मेरे पापा ने बताया
कि इस कारखाने में कुछ और बनता था।

179
00:08:52,574 --> 00:08:55,077
माफ़ करना। मुझे पता नहीं था।

180
00:08:55,160 --> 00:08:58,080
कोई बात नहीं।
माँ के पास बायें से तीसरा वाला है।

181
00:08:58,747 --> 00:08:59,915
इतना मत बताओ।

182
00:09:00,624 --> 00:09:02,876
सुनो, कभी ढंग की डेट पर चलना चाहते हो?

183
00:09:08,632 --> 00:09:11,718
हैलो, लैक्सी।
तुम्हारे लिए एक चटपटी चटनी बनाई है।

184
00:09:11,802 --> 00:09:13,428
इंडियन वाली नहीं खाई होगी।

185
00:09:14,638 --> 00:09:16,431
इंडियन वाली पसंद आएगी।

186
00:09:16,515 --> 00:09:19,268
मैंने चटनी की बात की,
तुम कुछ और बात कर रही हो।

187
00:09:19,351 --> 00:09:20,769
मुझे लगा डेट की बात की।

188
00:09:20,852 --> 00:09:22,646
जब करूँगा, तब तुम जान जाओगी।

189
00:09:25,399 --> 00:09:28,360
अब डेट की बात कर रहा हूँ।

190
00:09:28,944 --> 00:09:31,530
वाह, के-डॉग। तो चलो।

191
00:09:34,116 --> 00:09:36,618
जब रॉकेट कंपनी के लिए
कोई मशहूर हस्ती नहीं मिली,

192
00:09:36,702 --> 00:09:38,578
मैंने कुछ नए तरीके सोचे।

193
00:09:38,662 --> 00:09:41,373
कम डेट रेशियो, ऊँचा डेट रेशियो।

194
00:09:41,456 --> 00:09:43,333
पर हर रेशियो का एक ही नतीजा था।

195
00:09:44,543 --> 00:09:45,377
दिवालियापन

196
00:09:47,254 --> 00:09:48,505
पापा घर आ गए क्या?

197
00:09:48,588 --> 00:09:51,758
नहीं। वह हैरिसबर्ग में
पैसों का बंदोबस्त कर रहे हैं।

198
00:09:51,842 --> 00:09:52,968
माँ की मदद चाहिए?

199
00:09:53,510 --> 00:09:54,511
लड़कों वाली बात है।

200
00:09:56,638 --> 00:09:58,056
पापा घर आ गए क्या?

201
00:09:58,140 --> 00:09:59,433
नहीं। माँ की मदद चाहिए?

202
00:09:59,516 --> 00:10:00,559
लड़कों वाली बात है।

203
00:10:01,601 --> 00:10:03,729
पता है कि पापा के रॉकेट कारखाने में

204
00:10:03,812 --> 00:10:05,981
एकदम बड़ों की चीज़ें बना करती थीं?

205
00:10:07,190 --> 00:10:08,942
एकदम बड़ों की चीज़ें।

206
00:10:19,202 --> 00:10:21,747
डेटिंग की सलाह चाहिए थी, पर पापा बाहर थे।

207
00:10:21,830 --> 00:10:22,664
तुमने क्या किया?

208
00:10:22,748 --> 00:10:26,209
घर में कोई आदमी नहीं था,
इसलिए हमें बाहर से मदद लेनी पड़ी।

209
00:10:27,252 --> 00:10:30,881
अच्छी डेटिंग सलाह चाहिए?
कोई पार्टनर रख लो।

210
00:10:30,964 --> 00:10:32,090
फ़्रेज़र और नाइल्स।

211
00:10:32,174 --> 00:10:34,426
एकदम सही। पार्टनर भाई, और अच्छा है।

212
00:10:34,509 --> 00:10:36,636
जब पहली बार जैनिस के साथ बाहर गया,

213
00:10:36,720 --> 00:10:38,513
तो भाई के साथ डबल डेट पर था।

214
00:10:38,597 --> 00:10:40,640
वह मेरे भाई की डेट थी।

215
00:10:40,724 --> 00:10:42,392
थैंक्सगिविंग पर अटपटा लगता है।

216
00:10:42,476 --> 00:10:44,353
यह मेरा पार्टनर भाई है।

217
00:10:44,436 --> 00:10:46,271
पार्टनर भैया। यानि "पार्टनर भाई।"

218
00:10:46,355 --> 00:10:49,566
समझ गया। पर देखो,
मैं कामयाब रहा, पर मैं कहूँगा

219
00:10:49,649 --> 00:10:51,735
कि अपनी गर्लफ़्रेंड अपने पास रखना।

220
00:10:51,818 --> 00:10:54,946
यह कभी नहीं करूँगा।
विनोद की डेट लाल बालों वाली है।

221
00:10:55,030 --> 00:10:57,199
उससे नहीं, जोकरों से डर लगता है।

222
00:10:57,949 --> 00:10:59,826
पार्टनर भैया। प्यारी बात है।

223
00:10:59,910 --> 00:11:03,705
मुझे भी लगा। फिर यह बेरहम चाकू
मेरी पीठ में आकर लगा।

224
00:11:04,039 --> 00:11:06,875
पहले माझी कहा था।
माझी था या चाकू? कोई एक बताओ।

225
00:11:06,958 --> 00:11:08,418
माझी का चाकू।

226
00:11:08,502 --> 00:11:09,920
टैटू बनाया जा सकता है।

227
00:11:10,462 --> 00:11:12,631
पार्टनर भैया अपनी डेट को कहाँ ले गए?

228
00:11:12,714 --> 00:11:16,009
विंगस्ट्रीट। अच्छी पसंद है, पार्टनर भैया।

229
00:11:16,093 --> 00:11:18,428
विंगस्ट्रीट में
उतना शाकाहारी खाना नहीं है।

230
00:11:18,512 --> 00:11:21,306
मैं आज थोड़ा शरारती होकर, चिकन खाऊँगा।

231
00:11:21,390 --> 00:11:22,307
सलाह देती हूँ।

232
00:11:22,391 --> 00:11:25,644
अगर झूठ बोलो कि जन्मदिन है,
तो मुफ़्त के कबाब मिलेंगे।

233
00:11:25,727 --> 00:11:27,062
अच्छा लगा।

234
00:11:27,646 --> 00:11:28,772
घबराहट हो रही है।

235
00:11:28,855 --> 00:11:29,731
घबराओ मत।

236
00:11:29,815 --> 00:11:32,109
याद है जब पहली बार अमेरिका आए थे?

237
00:11:32,192 --> 00:11:34,653
तुम "डरपोक कमल थे।"

238
00:11:34,736 --> 00:11:36,530
और अब तुम "चिकने के-डॉग हो।"

239
00:11:37,155 --> 00:11:38,156
शुक्रिया, भैया।

240
00:11:39,825 --> 00:11:41,910
डेट ने साढ़े तेईस मिनट देर कर दी।

241
00:11:42,244 --> 00:11:43,954
शायद वह नहीं आने वाली।

242
00:11:44,037 --> 00:11:47,165
शायद वह किसी नाली के ऊपर से
जा रही होगी और पैर फंस गया

243
00:11:47,249 --> 00:11:48,625
और रात भर फंसी रहेगी।

244
00:11:48,708 --> 00:11:50,127
तुम्हारे साथ ऐसा हुआ है?

245
00:11:50,210 --> 00:11:52,921
नहीं। पर बस वही खयाल आता रहता है।

246
00:11:53,004 --> 00:11:54,381
यह यहाँ क्या कर रही है?

247
00:11:54,464 --> 00:11:55,757
यह मेरी डेट है। विला।

248
00:11:55,841 --> 00:11:57,134
मैं इसे जानती हूँ।

249
00:11:57,217 --> 00:12:00,303
दो घंटे अपने भाई को तसल्ली देती रही,
क्योंकि इसने उसे छोड़ा।

250
00:12:00,387 --> 00:12:02,139
शुक्र है कि कोई नाली नहीं थी।

251
00:12:02,222 --> 00:12:05,225
रुको। मो लिप्सचिट्ज़ तुम्हारा भाई है?

252
00:12:05,308 --> 00:12:08,061
तुम बिना छड़ी वाले लड़के होगे
जिसे विला ने चुना।

253
00:12:08,145 --> 00:12:11,064
नहीं। विला ने मो को छोड़ा
क्योंकि वह रौब जमाता है।

254
00:12:11,815 --> 00:12:13,942
तुम्हारी तरफ़ से जवाब देना रौब जमाना था?

255
00:12:14,109 --> 00:12:16,069
हाँ। तुम करते हो तो अच्छा लगता है।

256
00:12:16,445 --> 00:12:18,447
कम से कम मेरा भाई लोगों के घर जाकर

257
00:12:18,530 --> 00:12:20,532
उनके सारे बिस्कुट नहीं खाता, तोतली।

258
00:12:21,199 --> 00:12:23,535
भाड़ में जाओ।

259
00:12:23,618 --> 00:12:25,078
छोड़ो। मैं चलती हूँ।

260
00:12:25,162 --> 00:12:28,832
लैक्सी, रुको। पार्टनर भैया,
ज़रा गेम वाली मशीन के पास आओगे?

261
00:12:35,547 --> 00:12:39,885
लैक्सी मो की बहन है?
पिट्सबर्ग इतनी छोटी जगह क्यों है?

262
00:12:40,385 --> 00:12:42,804
मैंने इस शहर में किसी को दोबारा नहीं देखा।

263
00:12:42,888 --> 00:12:44,806
जिससे मिलना चाहती हूँ, उसे भी नहीं।

264
00:12:44,890 --> 00:12:47,517
प्यार वाले
बेकरी ट्रक के बारे में जानते हैं।

265
00:12:59,571 --> 00:13:00,405
वाह।

266
00:13:01,865 --> 00:13:02,699
यह तो...

267
00:13:04,201 --> 00:13:05,535
-वाह।
-वाह। हाँ।

268
00:13:07,871 --> 00:13:09,789
मैं नहीं चाहती कि यह खत्म हो।

269
00:13:11,750 --> 00:13:12,918
शायद खत्म न हो।

270
00:13:16,129 --> 00:13:17,130
अंदर कोई है?

271
00:13:17,214 --> 00:13:18,673
-यह कौन है?
-पता नहीं।

272
00:13:18,757 --> 00:13:20,175
मैंने सुन लिया। खोलो।

273
00:13:23,428 --> 00:13:25,013
रुको। हिलना मत!

274
00:13:25,889 --> 00:13:26,723
तुम कौन हो?

275
00:13:26,806 --> 00:13:28,016
ऑहियो स्टेट ट्रूपर।

276
00:13:28,808 --> 00:13:29,768
ऑहियो?

277
00:13:31,269 --> 00:13:33,897
रुको। तो, तुम ऑहियो कैसे जा पहुँचे?

278
00:13:34,272 --> 00:13:36,775
फ़्लॉयड टीटलबॉम के लिए, वह एक आम दिन था।

279
00:13:36,858 --> 00:13:38,818
उसका अलार्म बजा, उसने उसे बंद किया,

280
00:13:39,528 --> 00:13:42,072
नई गर्लफ़्रेंड,
टैमी के साथ वक्त गुज़ारना था।

281
00:13:42,614 --> 00:13:44,824
उसके बाद उसने तीन रेड बुल पिए।

282
00:13:44,908 --> 00:13:46,701
फिर, ड्यूटी के लिए तैयार हुआ।

283
00:13:47,994 --> 00:13:49,079
मोटरसाइकिल पर बैठा।

284
00:13:50,497 --> 00:13:54,834
और ऑहियो तक माल पहुँचाने के लिए,
बेकरी ट्रक तक गया।

285
00:13:56,545 --> 00:13:58,547
वैसे फ़्लॉयड ट्रक को खोलकर देखता है,

286
00:13:58,630 --> 00:14:01,883
पर आज टैमी की वजह से, उसे देर हो रही थी।

287
00:14:03,593 --> 00:14:05,762
फ़्लॉयड के ऑहियो पार करते ही,

288
00:14:05,845 --> 00:14:06,972
उसका टायर फट गया।

289
00:14:11,518 --> 00:14:13,937
मदद के लिए, नज़दीकी पेट्रोल पंप पर गया,

290
00:14:14,020 --> 00:14:18,567
तो वहाँ खड़े बेकरी ट्रक पर ऑहियो
स्टेट ट्रूपर एरिक टीटलबॉम की नज़र पड़ी।

291
00:14:18,650 --> 00:14:20,151
फ़्लॉयड से रिश्ता नहीं था।

292
00:14:21,736 --> 00:14:26,408
ऑफ़िसर एरिक ने ट्रक की छानबीन की
और वह मिला जिसकी उम्मीद न थी।

293
00:14:27,701 --> 00:14:29,995
ऑहियो स्टेट ट्रूपर। खोलो।

294
00:14:30,203 --> 00:14:31,621
और वही ऑहियो की कहानी है।

295
00:14:31,705 --> 00:14:33,081
फटा टायर, बेकार कहानी।

296
00:14:33,665 --> 00:14:37,002
उधर, दो पार्टनर भैया में
लड़ाई होने वाली थी।

297
00:14:38,253 --> 00:14:40,630
विला को जाने दो ताकि लैक्सी रुक सके।

298
00:14:40,714 --> 00:14:41,965
मुझे मंज़ूर नहीं।

299
00:14:42,048 --> 00:14:45,594
इंडिया में, बड़ों की इज़्ज़त करते हैं।
बड़ा हूँ, इज़्ज़त करो।

300
00:14:45,677 --> 00:14:48,763
यह अमेरिका है।
यहाँ बड़ों की परवाह कोई नहीं करता।

301
00:14:48,847 --> 00:14:50,890
मेरा ज़माना है। तुम्हारा वक्त गया।

302
00:14:51,099 --> 00:14:52,350
विला को तुमसे मतलब नहीं।

303
00:14:52,434 --> 00:14:54,936
बॉयफ़्रेंड को पाना है, फ़ायदा उठा रही है।

304
00:14:55,020 --> 00:14:57,147
उतना भी फ़ायदा नहीं उठा रही।

305
00:14:57,731 --> 00:14:58,565
क्या मतलब?

306
00:14:59,608 --> 00:15:02,652
तुम्हें नहीं बताना है।
पर एक डॉलर दो तो बताऊँगा।

307
00:15:06,114 --> 00:15:08,575
भानु के साथ पार्टनर बनने के बदले में,

308
00:15:08,658 --> 00:15:10,744
लैक्सी को तुम्हें खुश करना है।

309
00:15:11,369 --> 00:15:12,746
तुम क्या कह रहे हो?

310
00:15:12,829 --> 00:15:15,457
विला ने बताया,
मो ने बहन के फ़ोन में कुछ देखा।

311
00:15:15,540 --> 00:15:17,751
पर अभी पता चला कि वही मो की बहन है।

312
00:15:17,834 --> 00:15:21,212
लैक्सी बस भानु का काम कर रही है।

313
00:15:21,838 --> 00:15:23,423
सच कड़वा लगा न?

314
00:15:23,506 --> 00:15:26,426
अच्छा? विला कभी
एक कचरे वाले से शादी नहीं करेगी।

315
00:15:26,509 --> 00:15:28,845
सिर्फ़ माँ तुमसे शादी करेंगी।

316
00:15:29,638 --> 00:15:30,764
मेरी खुशकिस्मती होगी।

317
00:15:30,847 --> 00:15:31,848
सनकी!

318
00:15:36,353 --> 00:15:38,188
यह रहा तुम्हारा शरारती चिकन।

319
00:15:40,899 --> 00:15:43,443
तीखी चटनी! मेरी आँखें! जल रहा है!

320
00:15:45,278 --> 00:15:48,865
तुम्हारे साथ घर चल सकती हूँ?
मुझे मो से सुलह करनी है।

321
00:15:48,948 --> 00:15:50,992
ठीक है। बस मेरे बिस्कुट मत खाना।

322
00:15:54,287 --> 00:15:55,997
नहीं। लड़कियाँ चली गईं।

323
00:15:56,498 --> 00:15:57,457
लौट आओ!

324
00:16:00,669 --> 00:16:03,129
अब हम पार्टनर भैया नहीं हैं।

325
00:16:05,382 --> 00:16:09,511
महेश, हमें पता है कि तब आपके परिवार में
काफ़ी खटपट चल रही थी,

326
00:16:09,594 --> 00:16:14,641
इसलिए, आपकी सह-अध्यक्ष के नाते, कंपनी की
नाकामी के लिए, आपने सुधा को दोषी माना?

327
00:16:14,724 --> 00:16:15,892
एकदम बुरा दौर था।

328
00:16:17,185 --> 00:16:19,187
पर उससे भी बुरा दौर आया।

329
00:16:19,813 --> 00:16:22,273
सुधा, मैं आ गया।

330
00:16:22,357 --> 00:16:23,692
हैरिसबर्ग कैसा रहा?

331
00:16:23,775 --> 00:16:24,859
बंदोबस्त नहीं हुआ।

332
00:16:26,194 --> 00:16:27,404
पर एक मज़े की बात है।

333
00:16:28,071 --> 00:16:31,408
पिट्सबर्ग की तरह,
हैरिसबर्ग के आखिर में एच नहीं है।

334
00:16:32,033 --> 00:16:33,827
एच से बात बनती है।

335
00:16:34,285 --> 00:16:37,122
तुम्हारे बाद,
मैंने कारोबार बचाने का एक तरीका सोचा।

336
00:16:37,205 --> 00:16:38,289
सच?

337
00:16:41,042 --> 00:16:44,337
"डॉक्टर प्रदीप के साथ गहराई में"?
सेक्स का सामान?

338
00:16:44,421 --> 00:16:46,923
सारी बचत खत्म हो गई है, पर बात नहीं बनी।

339
00:16:47,006 --> 00:16:50,301
पर कारखाने में बची मशीनों से
यह सब बन सकता है।

340
00:16:50,385 --> 00:16:52,762
अमेरिकन लोग डॉक्टर की बताई
हर चीज़ खरीदेंगे।

341
00:16:52,846 --> 00:16:54,472
मैं यहाँ रॉकेट बनाने आया था।

342
00:16:54,556 --> 00:16:58,435
तुम रॉकेट ही बनाओगे, बस रोमांस वाले रॉकेट।

343
00:16:58,518 --> 00:17:02,272
मुझे अपनी सोच को अंतरिक्ष तक पहुँचाना है।
औरतों के अंदर नहीं।

344
00:17:02,355 --> 00:17:05,608
और पिछवाड़ा भी।
आधे ग्राहकों से मुँह मत फेरो।

345
00:17:06,025 --> 00:17:07,986
मैं अपने सपने कुर्बान नहीं करूँगा।

346
00:17:08,069 --> 00:17:10,655
मैंने यहाँ आने के लिए सब कुर्बान किया।

347
00:17:10,739 --> 00:17:12,657
अगर तुम्हें कोई कुर्बानी नहीं देनी,

348
00:17:12,741 --> 00:17:13,950
तो यहाँ क्यों रुके हैं?

349
00:17:18,997 --> 00:17:21,374
हैलो? हाँ, सुधा प्रदीप बोल रही हूँ।

350
00:17:23,460 --> 00:17:25,003
रुकिए। क्या बात है?

351
00:17:25,795 --> 00:17:27,255
अच्छा। शुक्रिया।

352
00:17:29,048 --> 00:17:30,300
भानु ऑहियो में है।

353
00:17:30,383 --> 00:17:31,760
ऑहियो में क्या कर रही है?

354
00:17:31,843 --> 00:17:33,762
किसी वजह से जेल में है।

355
00:17:33,845 --> 00:17:35,346
अरे, राम। उसे लेकर आते हैं।

356
00:17:35,430 --> 00:17:38,183
बोले वह ठीक है।
लड़कों के लिए रुको। मैं जाती हूँ।

357
00:17:38,933 --> 00:17:40,185
उसकी जान मत लेना।

358
00:17:40,393 --> 00:17:42,479
कोशिश करूँगी, पर वादा नहीं करती।

359
00:17:44,314 --> 00:17:45,482
आराम करना पसंद है।

360
00:17:45,565 --> 00:17:48,318
सच में, अपने लिए वक्त नहीं निकाल पाती।

361
00:17:50,570 --> 00:17:51,905
ऑहियो में मेरा कौन है?

362
00:17:53,156 --> 00:17:55,992
हैलो? हाँ, जैनिस मिल्स बोल रही हूँ।

363
00:18:00,705 --> 00:18:02,791
अच्छा। शुक्रिया।

364
00:18:05,418 --> 00:18:07,295
मेरा बेटा जेल में है।

365
00:18:08,046 --> 00:18:11,090
उन्होंने कहा कि वह
"एक बड़े से बेकरी ट्रक के पीछे,

366
00:18:11,174 --> 00:18:13,468
"एक इंडियन लड़की के साथ था
जो नखरे वाली थी।"

367
00:18:13,551 --> 00:18:15,845
इसे चेहरे से निकाल सकती हो? जाना है।

368
00:18:16,721 --> 00:18:17,722
साला।

369
00:18:21,976 --> 00:18:23,895
पुलिस

370
00:18:23,978 --> 00:18:25,396
माँ मुझे मार डालेंगी।

371
00:18:26,105 --> 00:18:27,982
बिस्तर में कर लेना चाहिए था।

372
00:18:29,234 --> 00:18:30,610
पर अच्छी बात यह है।

373
00:18:30,777 --> 00:18:32,570
पुलिस के रहते नहीं मार सकतीं।

374
00:18:34,489 --> 00:18:37,075
अगर जेल हुई,
तो शुक्र है कि तुम्हारे साथ होगी।

375
00:18:37,325 --> 00:18:40,328
मैं तुम्हारे साथ
लाखों बार जेल जा सकता हूँ।

376
00:18:42,580 --> 00:18:44,082
हमारी प्यारी हथकड़ी।

377
00:18:45,917 --> 00:18:47,252
ए, किस नहीं करना है।

378
00:18:47,585 --> 00:18:48,920
चुपचाप बैठो, आशिको।

379
00:18:50,713 --> 00:18:53,633
सोचकर अजीब लगता है... मतलब, हद है।

380
00:18:54,592 --> 00:18:57,387
मैंने तुम्हारे बरामदे में खरगोश रखे।
अब यहाँ हैं।

381
00:18:59,389 --> 00:19:00,390
तो वह तुमने किया?

382
00:19:00,974 --> 00:19:03,393
हाँ। चलो भी। तुम्हें पता होना चाहिए था।

383
00:19:04,602 --> 00:19:05,520
शायद।

384
00:19:06,646 --> 00:19:10,233
पर यह मानना चाहती थी
कि तुम वैसे नहीं हो जैसा सब कहते हैं।

385
00:19:10,942 --> 00:19:13,528
मतलब, उसके लिए ईसाई नहीं बनना था।

386
00:19:13,695 --> 00:19:16,114
पहली बार उसके साथ नहीं सोना था। मतलब...

387
00:19:16,906 --> 00:19:19,826
पर, स्टू, शायद तुम वैसे ही हो।

388
00:19:19,909 --> 00:19:22,579
भान-भान, छोड़ो भी।
बस एक एक छोटी सी शरारत थी।

389
00:19:22,662 --> 00:19:24,163
"छोटी सी शरारत"? अच्छा?

390
00:19:24,622 --> 00:19:28,334
मेरा माँ के साथ रिश्ता बिगड़ गया।
माँ-बाप में दूरी पैदा हो गई।

391
00:19:28,418 --> 00:19:30,336
भाई को थेरपी के लिए जाना पड़ा।

392
00:19:30,962 --> 00:19:34,799
अच्छा, शायद उसे उसकी ज़रूरत थी।
पर मेरा परिवार एकदम टूट गया।

393
00:19:34,883 --> 00:19:37,302
यह गलत है। मुझे पूरा दोष नहीं दे सकती।

394
00:19:37,677 --> 00:19:39,470
मैं बेवकूफ़ हूँ? हाँ।

395
00:19:40,597 --> 00:19:42,432
पर हम सब बेवकूफ़ियाँ करते हैं।

396
00:19:42,932 --> 00:19:45,101
तुमने मुझे ड्रग्स के धंधे में घसीटा।

397
00:19:45,476 --> 00:19:48,187
बस भी करो, यार। यहाँ पुलिस है।

398
00:19:50,732 --> 00:19:53,651
हाँ। तुम्हें पता है
कि परिवार में पहले से मुश्किल थी।

399
00:19:53,735 --> 00:19:57,906
तुम यह कह सकती हो कि मेरी एक बेवकूफ़ी से
परिवार की मुश्किलें बढ़ गईं?

400
00:19:58,573 --> 00:19:59,616
भानु।

401
00:19:59,949 --> 00:20:02,285
मुझे कुछ नहीं सुनना।

402
00:20:02,368 --> 00:20:05,038
ऐसे नहीं, मैडम। आपकी बेटी नाबालिग है,

403
00:20:05,121 --> 00:20:07,373
इसलिए किसी बड़े की मौजूदगी में,

404
00:20:07,457 --> 00:20:09,125
मुझे उसका पूरा बयान लेना है।

405
00:20:09,500 --> 00:20:10,668
मैं बड़ी नहीं हूँ।

406
00:20:11,544 --> 00:20:12,837
कानून की बात कर रहा हूँ।

407
00:20:12,921 --> 00:20:14,255
अगर इसका बयान न मिला,

408
00:20:14,339 --> 00:20:17,091
तो अगवा करने के लिए,
बेकरी ट्रक ड्राइवर पकड़ा जाएगा।

409
00:20:19,844 --> 00:20:20,678
पकड़ा जाए।

410
00:20:21,930 --> 00:20:22,764
मैडम।

411
00:20:26,643 --> 00:20:29,520
जो हुआ, उसकी माफ़ी चाहता हूँ। मैं गलत था।

412
00:20:30,313 --> 00:20:31,731
लैक्सी का नुकसान हुआ।

413
00:20:33,483 --> 00:20:34,317
विला का भी।

414
00:20:35,318 --> 00:20:36,361
गले लगें, पार्टनर?

415
00:20:36,819 --> 00:20:38,446
मुझे फ़्रेज़र देखनी है।

416
00:20:38,821 --> 00:20:39,739
ठीक है।

417
00:20:45,536 --> 00:20:47,288
तुम मर्ज़ी से ट्रक में घुसी?

418
00:20:48,289 --> 00:20:49,499
सब मेरे कहने पर हुआ।

419
00:20:50,208 --> 00:20:51,042
ज़ाहिर है।

420
00:20:51,793 --> 00:20:54,337
आपकी कहानी मालूम है? तो हम यहाँ क्यों हैं?

421
00:20:54,420 --> 00:20:57,173
उस नौजवान का बयान है।
बस उसे पक्का करना है।

422
00:20:57,715 --> 00:21:01,552
हर माँ को लगता है कि किसी दिन
उसे बेटी के पहली बार का पता चलेगा।

423
00:21:02,178 --> 00:21:06,641
काश प्रिंसटन में रहने वाले
उसके मंगेतर के साथ पिकनिक में हो।

424
00:21:07,725 --> 00:21:10,770
मुझे प्रॉम रात वाली
अमेरिकन परंपरा भी मंज़ूर है।

425
00:21:12,146 --> 00:21:15,775
"ऑहियो में एक बेकरी ट्रक में, "
यह कोई माँ नहीं सोचती।

426
00:21:16,067 --> 00:21:17,193
कोई भी माँ नहीं।

427
00:21:18,861 --> 00:21:21,864
क्या वह सामने से हुआ?
माफ़ कीजिए, दखल नहीं दे रहा।

428
00:21:21,948 --> 00:21:23,199
बस पक्का कर रहा हूँ।

429
00:21:24,075 --> 00:21:26,577
दूसरे के मुताबिक, दोनों चरम पर पहुँचे।

430
00:21:26,661 --> 00:21:27,495
पक्का करना है।

431
00:21:28,413 --> 00:21:30,164
फिर तुमने ऊपर आना चाहा।

432
00:21:30,748 --> 00:21:33,751
जब तुम ऊपर थी, उसने आवाज़ें निकालीं,
तुमने चाँटा मारा।

433
00:21:33,835 --> 00:21:37,130
पक्का कर रहा हूँ। नौजवान ने कहा,
"ज़ोर से लगा, भान-भान, "

434
00:21:37,213 --> 00:21:38,965
पर फिर मारने को कहा, और बोला,

435
00:21:39,048 --> 00:21:40,925
"शायद दूसरी बार अच्छा लगेगा, "

436
00:21:41,009 --> 00:21:43,302
जो उसे लगा, और दूसरी बार चरम पर पहुँचा।

437
00:21:43,678 --> 00:21:45,263
पता है। "पक्का कर रहे हैं।"

438
00:21:47,223 --> 00:21:48,808
देखिए। आपको क्या सुनना है?

439
00:21:48,891 --> 00:21:52,603
यही कि पहली बार,
मुझे लगा कि मैं एक औरत हूँ?

440
00:21:52,895 --> 00:21:56,733
आज़ाद और प्यार से भरपूर, जो सब खत्म हो गया

441
00:21:56,816 --> 00:22:02,155
क्योंकि मुझे उस लड़के के साथ बगावत करनी थी
जिसे लेकर लगा कि वह मुझे जानता था।

442
00:22:02,822 --> 00:22:06,159
पर शायद मैं उसे ठीक से नहीं जानती थी।
यही सुनना है? हाँ?

443
00:22:06,868 --> 00:22:07,702
हाँ?

444
00:22:09,787 --> 00:22:11,456
नौजवान ने ऐसा कुछ नहीं कहा।

445
00:22:11,539 --> 00:22:13,791
हमें उससे जाकर पक्का करना होगा।

446
00:22:20,381 --> 00:22:21,215
हैलो।

447
00:22:21,591 --> 00:22:22,508
हैलो।

448
00:22:23,092 --> 00:22:26,429
हम समझदारी से काम लेंगे
और दोबारा बात नहीं करेंगे।

449
00:22:26,512 --> 00:22:28,973
ठीक है। पर हमें तुमसे बात नहीं करनी।

450
00:22:29,057 --> 00:22:31,601
इतनी हवा में मत उड़ो, सुधा।

451
00:22:31,684 --> 00:22:33,853
मेरा बेटा आज तक कभी जेल नहीं गया।

452
00:22:33,936 --> 00:22:36,355
हमारे घर पर खरगोश रखने के लिए,
रंगभेद करने वाले

453
00:22:36,439 --> 00:22:38,149
बेटे को पहले ही जेल होनी चाहिए थी।

454
00:22:38,232 --> 00:22:39,734
कहा न, इसने वह नहीं किया।

455
00:22:39,817 --> 00:22:41,319
और स्टू रंगभेद नहीं करता।

456
00:22:41,402 --> 00:22:44,572
यह ड्रेक के गाने सुनता है।
और तुम्हारी बेटी के साथ सोया।

457
00:22:46,157 --> 00:22:47,617
पर इसी ने खरगोश रखे थे।

458
00:22:49,202 --> 00:22:52,497
-इसने मुझे बताया।
-अब जाकर मेरी बात पक्की हुई।

459
00:22:52,580 --> 00:22:55,458
वह तुमने किया? मैंने तुम्हें बचाया था।

460
00:22:55,541 --> 00:22:57,251
हमने ऐसी परवरिश नहीं की थी।

461
00:22:57,335 --> 00:22:59,253
अब देखना कि पापा क्या करते हैं।

462
00:23:00,880 --> 00:23:04,133
-चलिए।
-वाह। माफ़ी तक नहीं माँगी।

463
00:23:04,383 --> 00:23:05,927
कुछ लोग नहीं समझते।

464
00:23:06,010 --> 00:23:09,388
तुम्हारी बात कर रही हूँ।
मैं शुरू से कहती आई हूँ।

465
00:23:09,472 --> 00:23:12,433
मेरी बात नहीं मानी, अब देखो। तुम खुश हो?

466
00:23:19,565 --> 00:23:20,483
अरे, बेटा।

467
00:23:26,155 --> 00:23:28,533
तो इसी वजह से ऑहियो में घुसना बंद हो गया?

468
00:23:31,369 --> 00:23:33,788
भानु, तुम्हारे बच्चे को भूख लगी है।

469
00:23:35,581 --> 00:23:37,792
मैं सोच रही थी कि यह बच्चा कब जागेगा।

470
00:23:38,417 --> 00:23:40,545
क्यों? बच्चे से भी पूछताछ करनी है?

471
00:23:40,628 --> 00:23:42,797
-शायद।
-आपको क्या दिक्कत है?

472
00:23:43,047 --> 00:23:45,883
उस बेकरी ट्रक से हमें वह मिला
जिसकी उम्मीद नहीं थी।

473
00:23:46,634 --> 00:23:48,052
और आप अमेरिका में रहे।

474
00:23:48,845 --> 00:23:51,222
अब पूरी बात समझ में आ रही है।

475
00:23:51,305 --> 00:23:54,016
अपने नाती को
मिल्स के हवाले नहीं कर सकती थी।

476
00:23:54,100 --> 00:23:57,478
यह बेचारा
मैकडॉनल्ड्स के कूड़ेदान में पड़ा होता।

477
00:23:57,562 --> 00:23:59,522
ऐसी घटिया बातें कहाँ से सूझती हैं?

478
00:23:59,605 --> 00:24:02,984
-बच्चे के सामने बुरा मत बोलो।
-बच्चे को पकड़ा है, मत मारिए।

479
00:24:03,067 --> 00:24:05,194
अच्छा। बच्चा रखो, फिर मारती हूँ।

480
00:24:07,238 --> 00:24:08,990
एक दिन में बहुत कुछ हो गया।

481
00:24:09,073 --> 00:24:11,200
यकीन नहीं होता कि एक ही दिन हुआ है।

482
00:24:11,784 --> 00:24:14,412
कल सुबह बात करेंगे। आप लोग जा सकते हैं।

483
00:24:17,039 --> 00:24:17,957
हे भगवान।

484
00:24:18,040 --> 00:24:19,667
इनका काम खत्म। हमारा नहीं।

485
00:24:20,668 --> 00:24:23,087
-शुक्र है कि बच गए।
-लिफ़्ट रोको।

486
00:24:24,964 --> 00:24:26,382
माँ, मैं एकदम थक गया हूँ।

487
00:24:40,062 --> 00:24:44,358
मिल्स का घर
तीन दिन पहले

488
00:24:57,371 --> 00:24:58,706
घुसो, कोई देख लेगा।

489
00:25:01,292 --> 00:25:02,168
रुकिए।

490
00:25:02,251 --> 00:25:04,420
आपने पक्का वही देखा, मिस गिब्सन?

491
00:25:04,503 --> 00:25:05,796
मुझे गिबी कहिए।

492
00:25:05,880 --> 00:25:08,799
सड़के के पार रहती हूँ।
एकदम साफ़-साफ़ देखा।

493
00:25:09,383 --> 00:25:11,427
रात का समय था, इसलिए देख नहीं पाई।

494
00:25:11,510 --> 00:25:13,763
शायद किसी और ने दरवाज़ा खोला।

495
00:25:14,347 --> 00:25:15,723
घुसो, कोई देख लेगा।

496
00:25:18,184 --> 00:25:19,810
या शायद...

497
00:25:19,894 --> 00:25:21,479
घुसो, कोई देख लेगा।

498
00:25:23,981 --> 00:25:27,235
किसी प्रदीप ने बच्चे को उठाया था।

499
00:25:29,403 --> 00:25:30,863
या तरबूज़ था।

500
00:25:32,573 --> 00:25:35,785
उससे भी ज़रूरी बात, आग किसने लगाई?

501
00:25:35,993 --> 00:25:37,954
वह कोई गोरा ही था।

502
00:25:38,204 --> 00:25:39,205
गोरा आदमी?

503
00:25:41,332 --> 00:25:42,500
यह आदमी था?

504
00:25:42,583 --> 00:25:44,293
हमारा कचरे वाला? नहीं।

505
00:25:45,461 --> 00:25:47,129
ग्रेग ऐसे नहीं भाग सकता।

506
00:25:47,213 --> 00:25:50,132
जब मेरा पुराना ड्रेसर निकाला था,
तब घुटने में चोट आई थी।

507
00:25:51,801 --> 00:25:53,844
अच्छा, गोरा आदमी जो ग्रेग नहीं है।

508
00:25:53,928 --> 00:25:55,304
-जिम्बो?
-शायद।

509
00:25:55,388 --> 00:25:56,931
पर उसका कोई ठोस मकसद नहीं है।

510
00:25:57,014 --> 00:25:59,725
एक गोरा आदमी है जिससे बात नहीं हो पाई।

511
00:26:01,769 --> 00:26:03,688
और उसका लाइटर मौका ए वारदात पर मिला।

512
00:26:04,689 --> 00:26:05,731
पर वह कोमा में है।

513
00:26:07,066 --> 00:26:09,026
उसी के पास जवाब है।

514
00:26:10,861 --> 00:26:14,240
एक दिन, तुम्हारे पापा को होश आएगा
और वह तुम्हारे साथ खेलेंगे।

515
00:26:15,241 --> 00:26:16,534
इससे प्यार हो जाएगा।

516
00:26:18,160 --> 00:26:19,370
बाकी का परिवार?

517
00:26:20,371 --> 00:26:22,206
वह अलग ही कहानी है।

518
00:27:16,510 --> 00:27:18,512
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

519
00:27:18,679 --> 00:27:20,681
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

