1
00:00:06,006 --> 00:00:08,217
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में इससे पहले...

2
00:00:08,300 --> 00:00:10,261
वापस भेजना ठीक नहीं होगा, खासकर विनोद।

3
00:00:10,344 --> 00:00:12,138
उसकी कुर्सी के नीचे यह मिला।

4
00:00:12,221 --> 00:00:13,973
देखो, उसे यहाँ कितना अच्छा लगता है।

5
00:00:14,056 --> 00:00:15,975
सब मिल्स की हैलोवीन पार्टी में जाएँगी,

6
00:00:16,058 --> 00:00:18,477
जो जैनिस ने
जन्मदिन बर्बाद करने के लिए रखी है।

7
00:00:18,561 --> 00:00:19,520
जिम्बो, मत मारना।

8
00:00:21,272 --> 00:00:24,900
अगर तुम्हारा अजीब बेटा
बेरों से न डरता, तो यह सब न होता।

9
00:00:24,984 --> 00:00:26,902
तुम अच्छे पड़ोसी नहीं हो।

10
00:00:27,403 --> 00:00:29,405
पहली बार है। चाहती हूँ कि खास हो।

11
00:00:29,488 --> 00:00:31,407
फ़ैंटम ऑफ़ द ऑपेरा सोच रही हूँ।

12
00:00:31,490 --> 00:00:32,783
चुप हो जाओ और किस करो।

13
00:00:34,034 --> 00:00:35,536
भानु, तुम पापा के साथ हो?

14
00:00:35,619 --> 00:00:37,955
जब आप गाय को पूजते हैं तो यही होता है।

15
00:00:39,039 --> 00:00:41,125
इमिग्रेशन और नेचुरलाइज़ेशन सर्विस

16
00:00:41,208 --> 00:00:42,585
बच्चों का घर जलाने का मकसद
भानु?

17
00:00:42,668 --> 00:00:46,714
तो, भानु, हैलोवीन वाले हादसे के बाद,
स्टू ने तुम्हारे मैसेज ब्लॉक कर दिए।

18
00:00:46,797 --> 00:00:48,382
काफ़ी ठेस पहुँची होगी।

19
00:00:48,799 --> 00:00:51,719
मैंने समझाने की कोशिश की,
पर वहशीपन पीछा नहीं छोड़ता।

20
00:00:51,802 --> 00:00:54,513
मुद्दा : प्रदीप परिवार
मामला : 856 - पूछताछ लॉग #7

21
00:00:54,597 --> 00:00:57,099
आपने सच में उस हरकत की माफ़ी नहीं माँगी?

22
00:00:57,808 --> 00:00:58,642
कौन सी हरकत?

23
00:00:58,726 --> 00:01:01,353
सब का यह सोचना
कि मैंने पापा को किस किया। छी।

24
00:01:01,437 --> 00:01:03,773
तुम उससे भी आगे जा सकती हो।

25
00:01:03,856 --> 00:01:08,444
पर वह शादीशुदा हैं, इसलिए तुम्हें
स्टू मिल्स से कहीं अच्छा लड़का मिल जाएगा।

26
00:01:08,527 --> 00:01:10,112
स्टू काफ़ी समझदार लड़का है।

27
00:01:11,071 --> 00:01:12,406
पागल लड़की।

28
00:01:12,698 --> 00:01:15,910
याद है पापा ने क्या कहा था?
अंगीठी में हाथ डालने दीजिए।

29
00:01:16,786 --> 00:01:18,037
वरना कभी नहीं सीखूँगी।

30
00:01:18,120 --> 00:01:21,582
उन्होंने यह भी कहा कि आपके बटुए से
कभी भी पैसे ले सकता हूँ।

31
00:01:22,291 --> 00:01:25,669
ठीक है।
स्टू मिल्स के साथ घूमना है तो घूमो।

32
00:01:25,753 --> 00:01:26,837
तुम्हारी ज़िंदगी है।

33
00:01:26,921 --> 00:01:29,673
अच्छी बात है।
अब स्टू मिल्स की बातें बंद करें?

34
00:01:29,757 --> 00:01:31,425
स्टू मिल्स को फ़ोन करते हुए।

35
00:01:31,509 --> 00:01:32,718
एलेक्सा, बस करो।

36
00:01:32,802 --> 00:01:33,719
बस करती हूँ।

37
00:01:34,595 --> 00:01:35,846
बीस काफ़ी होंगे।

38
00:01:37,097 --> 00:01:39,391
सबूत

39
00:01:41,811 --> 00:01:44,063
मुझे अमेरिका से प्यार है

40
00:01:51,320 --> 00:01:54,323
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग

41
00:01:55,407 --> 00:01:57,034
कमल प्रदीप
अंग्रेज़ी लेख

42
00:01:57,117 --> 00:01:58,035
इमिग्रेशन और नेचुरलाइज़ेशन सर्विस

43
00:01:58,118 --> 00:02:01,789
कमल, इस मामले में एक बहुत ही
परेशान करने वाली बात सामने आई है।

44
00:02:01,872 --> 00:02:04,416
सुना जैनिस ने तुम्हें
फ़ेल करने की कोशिश की।

45
00:02:05,709 --> 00:02:06,669
गुस्सा आया होगा।

46
00:02:06,752 --> 00:02:10,422
यह गलत है। क्योंकि हमें पता है
कि तुम्हारा दिल उनके लिए धड़का।

47
00:02:10,506 --> 00:02:12,633
मिसेज़ मिल्स से कोई दिक्कत नहीं थी।

48
00:02:12,716 --> 00:02:16,512
मिस्टर प्रदीप से दिक्कत थी।
वह हर जगह टाँग अड़ाते रहते थे।

49
00:02:17,596 --> 00:02:19,348
मिसेज़ मिल्स, मैं आ सकता हूँ?

50
00:02:19,431 --> 00:02:21,684
मिस्टर प्रदीप, आप आ सकते हैं।

51
00:02:22,351 --> 00:02:25,938
इन लेख वाली किताबों के डिज़ाइन की
तो बात ही मत पूछिए।

52
00:02:26,021 --> 00:02:28,482
ठीक है, नहीं पूछती। क्या बात है?

53
00:02:28,566 --> 00:02:31,360
कमल की अंग्रेज़ी का ग्रेड काफ़ी बुरा है।

54
00:02:32,611 --> 00:02:35,906
अच्छा। उसे "सी" मिला है।

55
00:02:36,907 --> 00:02:37,741
यानि फ़ेल।

56
00:02:38,701 --> 00:02:41,287
ध्यान नहीं देता होगा। मन कहीं और रहता है?

57
00:02:42,121 --> 00:02:42,955
सोचती हूँ।

58
00:02:43,497 --> 00:02:45,457
वैसे तो, काफ़ी ध्यान देता है।

59
00:03:11,567 --> 00:03:15,613
तुमसे प्यार है।

60
00:03:15,696 --> 00:03:17,239
न। ऐसा कुछ याद नहीं आता।

61
00:03:17,323 --> 00:03:18,574
तो उसे मदद की ज़रूरत है।

62
00:03:18,866 --> 00:03:20,618
सुधा उसकी मदद कर सकती है।

63
00:03:20,701 --> 00:03:24,455
नहीं, इस बार मैं उसकी मदद करूँगा,
मदद के लिए किसी और को ढूँढ़कर।

64
00:03:24,538 --> 00:03:25,831
कोई ट्यूटर हैं?

65
00:03:25,915 --> 00:03:27,499
दफ़्तर में डिएन से पूछिए।

66
00:03:27,583 --> 00:03:32,129
डिएन। अच्छा। उसमें दो ई और दो एन होते हैं।

67
00:03:32,504 --> 00:03:33,422
ठीक कहा।

68
00:03:35,507 --> 00:03:37,968
हैलो, डिएन। आपके पास कोई ट्यूटर हैं?

69
00:03:38,135 --> 00:03:40,262
बिल्कुल। आपको किस तरह के चाहिए?

70
00:03:40,346 --> 00:03:41,221
एशियन।

71
00:03:41,513 --> 00:03:42,848
मतलब, किस विषय के लिए?

72
00:03:42,932 --> 00:03:43,933
अरे। अंग्रेज़ी।

73
00:03:45,100 --> 00:03:46,727
फिर भी, एशियन चाहिए।

74
00:03:48,604 --> 00:03:49,939
कोई खाली नहीं है।

75
00:03:50,022 --> 00:03:55,778
ठीक है। तो...
मुझे गलत मत समझना। कोई यहूदी?

76
00:03:56,028 --> 00:03:59,073
यह रही लिस्ट। कुछ समझदार गोरे लोग भी हैं।

77
00:03:59,323 --> 00:04:00,616
बहुत बढ़िया।

78
00:04:01,659 --> 00:04:06,080
तो, महेश, आप अचानक से
कमल की मदद क्यों करना चाहते थे?

79
00:04:06,163 --> 00:04:09,041
वह परेशान रहता है, इसलिए? या उससे खतरा है?

80
00:04:10,084 --> 00:04:10,918
आग।

81
00:04:11,794 --> 00:04:14,713
नहीं। कमल का खयाल रखने के लिए सुधा थी।

82
00:04:15,255 --> 00:04:18,842
मैं उसके लिए कुछ करना चाहता था।
और मैं ग्रेड ठीक करवा सकता था।

83
00:04:19,009 --> 00:04:22,096
-अब मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
-क्या मतलब?

84
00:04:22,179 --> 00:04:26,308
मिल्स का घर जलाने के लिए,
सबसे पहला शक आपके बेटे पर जाता है।

85
00:04:26,392 --> 00:04:28,560
बकवास। कमल ने कुछ नहीं किया।

86
00:04:29,103 --> 00:04:30,479
और जब आप पूरी बात सुनेंगी,

87
00:04:30,562 --> 00:04:33,983
तो जानेंगी कि वह उतना ही पवित्र है
जितना कि गंगा का पानी,

88
00:04:34,066 --> 00:04:35,734
अयुर्वेद के मुताबिक।

89
00:04:42,741 --> 00:04:45,369
क्या? क्या हुआ?
जीभ से कुछ ज़्यादा कर दिया?

90
00:04:45,452 --> 00:04:47,705
नहीं। सब अच्छा था।

91
00:04:48,747 --> 00:04:52,042
वही बात याद आती है
कि तुम अपने पापा को किस कर रही थी।

92
00:04:52,876 --> 00:04:55,129
-पर वह कभी नहीं हुआ।
-नहीं, पता है।

93
00:04:55,212 --> 00:04:58,382
पर ऐसा है कि वह झूठ
मेरे दिमाग में बैठ गया है।

94
00:04:58,465 --> 00:04:59,758
और अब वह एक सच है।

95
00:05:00,426 --> 00:05:03,554
इंसेप्शन की तरह। पर यहाँ वहशीपन है।

96
00:05:04,096 --> 00:05:05,848
यानि, वहसेप्शन।

97
00:05:06,432 --> 00:05:09,101
यार, तुम्हें शब्दों के जाल बुनने आते हैं।

98
00:05:09,184 --> 00:05:10,853
तुम्हारी हर बात कितनी अच्छी है।

99
00:05:10,936 --> 00:05:12,771
तुम्हारे साथ घूमना अच्छा लगता है।

100
00:05:12,855 --> 00:05:15,149
तुम्हारे साथ आराम करना। मज़े करना।

101
00:05:16,525 --> 00:05:19,278
बस... तुम्हारा बदन देखता हूँ
तो खयाल आता है

102
00:05:19,361 --> 00:05:21,572
कि तुम्हारे पापा का चेहरा सामने आता है।

103
00:05:21,655 --> 00:05:23,323
अच्छा। इसका क्या इलाज करें?

104
00:05:23,699 --> 00:05:26,285
अगर तुम अपना बदन दिखाओ,
तो उन्हें भूल जाऊँगा।

105
00:05:26,368 --> 00:05:27,828
उससे शायद बात नहीं बनेगी।

106
00:05:29,329 --> 00:05:31,623
हे भगवान। तुम्हारे निप्पल पापा जैसे हैं न?

107
00:05:33,917 --> 00:05:34,877
हे भगवान।

108
00:05:36,003 --> 00:05:38,047
मेरे पैरों में मेरी नानी जैसे बाल हैं।

109
00:05:38,422 --> 00:05:39,840
पर परिवार की बातें छोड़ो।

110
00:05:39,923 --> 00:05:42,092
वहशीपन से आगे कैसे बढ़ी?

111
00:05:42,176 --> 00:05:45,054
बॉयफ़्रेंड के साथ सोने के लिए
छोटा भाई काम आया।

112
00:05:45,137 --> 00:05:49,224
भानु, नहीं पता था
कि स्टू इंटरनेट पर मशहूर है।

113
00:05:49,308 --> 00:05:50,559
यह देखो।

114
00:05:51,602 --> 00:05:54,646
क्या हाल है, दोस्तो?
स्टंटज़ अपना कमाल का स्टंट लिए।

115
00:05:55,314 --> 00:05:56,690
इंसानी पोगो स्टिक।

116
00:05:58,067 --> 00:06:00,360
यह क्या है? तुम्हें यह कैसे मिला?

117
00:06:00,736 --> 00:06:04,990
एलेक्सा ने बताया। शायद इसलिए क्योंकि
उससे हमेशा स्टू की बातें करते हैं।

118
00:06:05,074 --> 00:06:06,533
अब मज़े की चीज़ देखो।

119
00:06:11,997 --> 00:06:14,166
लाइक बटन दबाइए। स्टंटज़ चला।

120
00:06:14,708 --> 00:06:17,544
स्टंटज़! स्टंटज़! स्टंटज़!

121
00:06:18,295 --> 00:06:22,341
इतना ही नहीं। स्टंटज़ को दीवारों पर
स्केटबोर्डिंग करते देखना है?

122
00:06:22,424 --> 00:06:23,592
तुम्हें अच्छा लगा?

123
00:06:23,675 --> 00:06:26,178
मशहूर होने के लिए जान खतरे में डालना।

124
00:06:26,261 --> 00:06:27,805
क्या आदमी है।

125
00:06:27,888 --> 00:06:29,181
स्टू सच में ऐसा है?

126
00:06:29,264 --> 00:06:31,934
स्टू नहीं। स्टंटज़।

127
00:06:32,017 --> 00:06:33,644
चलो। स्टंटज़! स्टंटज़!

128
00:06:34,978 --> 00:06:36,230
-जोश बन रहा है?
-नहीं।

129
00:06:43,070 --> 00:06:43,987
कैसी हो, चुड़ैल?

130
00:06:44,863 --> 00:06:47,699
-ट्रेवर? तुम यहाँ कैसे?
-तुम्हें नहीं जानना?

131
00:06:49,034 --> 00:06:50,786
मेरे घर का कैसे पता?

132
00:06:50,869 --> 00:06:52,538
मैं सब जानता हूँ, भानु।

133
00:06:53,455 --> 00:06:56,250
ऑहियो से गोलियाँ लाती हो
और लैक्सी के साथ काम करती हो।

134
00:06:56,333 --> 00:06:59,795
हाँ। पता है कि उसकी आंटी के
बेकरी ट्रक में सब होता है।

135
00:07:00,045 --> 00:07:01,505
मेरे पास सब सबूत हैं।

136
00:07:02,089 --> 00:07:04,591
मेरा धंधा चौपट किया,
मैं बदला लेने आया हूँ।

137
00:07:04,675 --> 00:07:07,511
हाँ। तुम्हारे माँ-बाप को दूँगा।
तुम कुछ नहीं कर सकती।

138
00:07:10,013 --> 00:07:11,181
मज़ाक कर रहा हूँ।

139
00:07:12,224 --> 00:07:13,517
सच में, यहाँ क्यों आए?

140
00:07:13,600 --> 00:07:14,852
अंग्रेज़ी का ट्यूटर हूँ।

141
00:07:15,602 --> 00:07:18,564
ज्ञान बाँटता हूँ।
जब तुमने धंधा बंद किया, तब समझा कि

142
00:07:18,647 --> 00:07:20,983
बेवकूफ़ों की गिनती
नशेड़ियों से ज़्यादा है।

143
00:07:21,066 --> 00:07:22,359
बड़े समझदार हो।

144
00:07:22,651 --> 00:07:23,986
आसानी से कमाई होती है।

145
00:07:25,237 --> 00:07:27,531
बाप रे। तुम्हारा घर कितना मामूली है।

146
00:07:27,614 --> 00:07:30,534
भाड़ में जाओ, ट्रेवर।
और कुछ भी चोरी मत करना।

147
00:07:32,161 --> 00:07:34,746
ट्रेवर, सबसे पहले एक बात बता दूँ।

148
00:07:34,830 --> 00:07:37,457
मुझे इन चीज़ों से नफ़रत है। घटिया डिज़ाइन।

149
00:07:37,749 --> 00:07:38,876
मुझे अच्छे लगते हैं।

150
00:07:38,959 --> 00:07:40,085
इनमें क्या अच्छा है?

151
00:07:40,627 --> 00:07:44,131
यह अच्छा है कि बंद होने से बचाने के लिए,
उल्टाना पड़ता है?

152
00:07:44,214 --> 00:07:48,093
या किसी घटिया वजह से,
उन्होंने इनमें छेद नहीं किए,

153
00:07:48,177 --> 00:07:50,345
ताकि तुम कभी कोई पन्ना न फाड़ सको?

154
00:07:50,429 --> 00:07:53,348
उम्र भर गलतियाँ
तुम्हारा पीछा नहीं छोड़तीं।

155
00:07:53,974 --> 00:07:56,977
ऐसी 100 किताबों में
अपनी नफ़रत ज़ाहिर कर सकता हूँ।

156
00:07:58,854 --> 00:08:00,814
तो, कमल?

157
00:08:00,898 --> 00:08:02,191
वह आता ही होगा।

158
00:08:02,274 --> 00:08:03,483
परेशान मत होइए।

159
00:08:03,567 --> 00:08:06,069
मेरे पढ़ाने के बाद
उसे सीखने की लत लग जाएगी।

160
00:08:06,153 --> 00:08:09,990
मैं व्याकरण और उपन्यास
घोलकर उसे पिला दूँगा।

161
00:08:10,073 --> 00:08:11,074
वही करो, ट्रेवर।

162
00:08:13,160 --> 00:08:15,245
आत्मविश्वास से खोलो। हिम्मत से बंद करो।

163
00:08:15,329 --> 00:08:17,581
आत्मविश्वास से खोलो। हिम्मत से बंद करो।

164
00:08:17,664 --> 00:08:19,666
अपना देश और विदेश।

165
00:08:19,750 --> 00:08:21,376
अपना स्वर्ग जैसा देश छोड़कर,

166
00:08:21,460 --> 00:08:23,629
अमेरिका जैसे घटिया विदेश में चला आया।

167
00:08:23,712 --> 00:08:25,255
परवाह करना और परवाह न करना।

168
00:08:25,339 --> 00:08:28,967
चाहे जितने भी शब्दकोश बेच लो,
परवाह करना कोई शब्द नहीं है।

169
00:08:29,051 --> 00:08:30,010
कमीने साले।

170
00:08:30,093 --> 00:08:32,804
चलो। अंगूठा तेज़ी से चलाओ। और तेज़!

171
00:08:32,888 --> 00:08:34,264
-दर्द हुआ?
-अंगूठा। हाँ।

172
00:08:35,015 --> 00:08:36,308
पहली बार ऐसा होता है।

173
00:08:36,391 --> 00:08:37,893
एक्सक्लमेशन मार्क ठीक से।

174
00:08:37,976 --> 00:08:39,603
कभी नहीं। लिखावट कमज़ोर होती है।

175
00:08:39,811 --> 00:08:41,355
वाह। जोश महसूस हो रहा है?

176
00:08:41,438 --> 00:08:43,065
मुझे और चाहिए!

177
00:08:43,148 --> 00:08:45,234
आराम से, दोस्त। एक-एक करके।

178
00:08:45,317 --> 00:08:48,445
ट्रेवर ने एक नौजवान के दिमाग पर
अपनी छाप छोड़ दी।

179
00:08:48,695 --> 00:08:50,697
पर वह मुझे भी कुछ सिखाने वाला था।

180
00:08:51,323 --> 00:08:53,575
मैंने कमल के लेख पढ़े, कमाल के हैं।

181
00:08:53,659 --> 00:08:55,744
मिसेज़ मिल्स कसकर नंबर नहीं देती थीं।

182
00:08:55,827 --> 00:08:58,372
ऐसा लगता है जैसे दुश्मनी निकाल रही हैं,

183
00:08:58,455 --> 00:09:00,082
पर इसका कोई मतलब नहीं बनता।

184
00:09:01,458 --> 00:09:02,918
मतलब है, ट्रेवर।

185
00:09:04,169 --> 00:09:05,545
शुक्रिया। कितने पैसे दूँ?

186
00:09:05,629 --> 00:09:07,881
पहला वाला मुफ़्त है। यही मानकर चलता हूँ।

187
00:09:08,632 --> 00:09:09,716
प्यारा बच्चा है।

188
00:09:10,092 --> 00:09:11,093
रुकिए।

189
00:09:11,176 --> 00:09:13,512
आप कमल को बेकसूर साबित करने वाले थे।

190
00:09:13,595 --> 00:09:16,473
हाँ, कमल को गलत ग्रेड देने की
जैनिस की गलती दिखाकर।

191
00:09:18,392 --> 00:09:21,270
अब जब आपको जानने लगा हूँ, खुलकर बताएँगे?

192
00:09:21,353 --> 00:09:22,437
बिल्कुल।

193
00:09:23,230 --> 00:09:24,356
हाँ।

194
00:09:24,773 --> 00:09:27,526
ट्यूटर के जाने के बाद, मुझे यह बात सूझी।

195
00:09:27,609 --> 00:09:31,613
ट्रेवर अपनी नोटबुक छोड़ गया था,
और मैंने देखा

196
00:09:31,697 --> 00:09:33,782
कि उसे एक लेख में ए प्लस मिला था।

197
00:09:34,658 --> 00:09:37,119
प्राचीनकाल वाली नोटबुक के घटिया डिज़ाइन से

198
00:09:37,202 --> 00:09:39,121
मुशक्कत करने के बाद,

199
00:09:39,454 --> 00:09:43,458
एक कमाल का खयाल आया, ट्रेवर के
लेख की नकल कमल की नोटबुक में कर लूँ।

200
00:09:45,294 --> 00:09:47,421
वह बहुत ही समझदारी का प्लान था।

201
00:09:47,963 --> 00:09:50,257
कमल की किस्मत अच्छी थी कि मैं उसका बाप था।

202
00:09:51,842 --> 00:09:53,260
मैं नहीं मानती।

203
00:09:53,343 --> 00:09:57,639
और फिर कमल, बिना जाने
ट्रेवर का ए प्लस वाला लेख स्कूल ले जाता

204
00:09:57,723 --> 00:10:00,559
और उसे जैनिस को सौंपता,
जिसे लगता कि वह कमल ने लिखा।

205
00:10:03,478 --> 00:10:05,147
ए प्लस वाला लेख पढ़ने के बाद,

206
00:10:06,064 --> 00:10:07,858
जैनिस उसे बुरा ग्रेड देती

207
00:10:07,941 --> 00:10:10,277
और परिवार से दुश्मनी का पता चल जाता।

208
00:10:11,695 --> 00:10:12,863
कमल प्रदीप
अंग्रेज़ी लेख

209
00:10:12,946 --> 00:10:15,240
और मेरे बेटे को इंसाफ़ मिलता। देखा जाए तो।

210
00:10:16,158 --> 00:10:18,744
माँ, मुझे नकल करने के लिए
ससपेंड किया गया है।

211
00:10:18,994 --> 00:10:20,787
तुम्हारे पापा ने क्या कर दिया?

212
00:10:20,871 --> 00:10:25,334
सुनने में अजीब लगेगा। पर क्या आपको लगता है
कि पापा ने मेरे लिए नकल की?

213
00:10:25,876 --> 00:10:28,587
बहुत ही चालाकी का काम लगता है,
जो मैं करूँगी।

214
00:10:29,129 --> 00:10:32,382
पर तुम्हारे पापा पकड़े जाते हैं।
इसलिए, हाँ, बिल्कुल की।

215
00:10:39,681 --> 00:10:41,016
भानु, फिर से बताओ

216
00:10:41,099 --> 00:10:44,019
कि कैसे भाई ने
तुम्हारा और स्टू का रिश्ता ठीक किया।

217
00:10:44,102 --> 00:10:47,105
मैं स्टू की दीवानी थी, पर स्टंटज़ की नहीं।

218
00:10:47,189 --> 00:10:49,149
स्टंटज़ यूट्यूब पर क्यों नहीं है?

219
00:10:49,232 --> 00:10:50,776
वह डॉलर से लिखता है?

220
00:10:51,777 --> 00:10:55,030
यह रहा, बैल के पिछवाड़े में घुसा हुआ है।

221
00:10:55,113 --> 00:10:56,531
मैं उसे भूल नहीं पाई।

222
00:10:56,615 --> 00:10:58,325
अरे, बाप रे।

223
00:10:58,408 --> 00:11:02,245
मैं वह दोबारा देखना चाहता था।
अमेरिका से प्यार की एक और वजह।

224
00:11:02,329 --> 00:11:04,498
हाँ, तुम्हारी तस्वीर देखी।

225
00:11:04,581 --> 00:11:05,874
कौन सी तस्वीर?

226
00:11:07,376 --> 00:11:08,585
यह मैंने नहीं बनाई।

227
00:11:10,712 --> 00:11:12,547
पर स्टंटज़ से प्यार करता हूँ।

228
00:11:13,507 --> 00:11:14,633
असिस्टेंट बनना है?

229
00:11:14,716 --> 00:11:16,259
मैं काम आ सकता हूँ।

230
00:11:16,343 --> 00:11:18,678
इसमें खतरा है। आग उगलना कोई मज़ाक नहीं।

231
00:11:18,762 --> 00:11:20,472
अकसर कमाल के वीडियो बनाता हूँ।

232
00:11:20,555 --> 00:11:21,807
जैसे?

233
00:11:21,890 --> 00:11:24,935
एक बार अपनी माँ का सैमसंग गैलेक्सी
एक बंदर से बाँध दिया,

234
00:11:25,894 --> 00:11:27,813
उसकी नज़रों से इंडिया देखना था।

235
00:11:27,896 --> 00:11:28,855
वह वीडियो दिखाओ।

236
00:11:28,939 --> 00:11:30,148
बंदर भाग गया।

237
00:11:30,690 --> 00:11:33,944
कहते हैं, वह आज भी
अहमदाबाद की सड़कों पर घूमता है,

238
00:11:34,027 --> 00:11:35,862
लोग उसे वाई-फ़ाई हॉटस्पॉट बनाते हैं।

239
00:11:35,946 --> 00:11:38,323
छोटू के बड़े-बड़े खयाल। और क्या करते हो?

240
00:11:38,407 --> 00:11:40,409
ह्यूमन चेनसॉ की कोई बराबरी नहीं।

241
00:11:40,492 --> 00:11:42,494
जितनी खूबसूरत है, उतनी ही खतरनाक।

242
00:11:42,577 --> 00:11:43,578
बिल्कुल।

243
00:11:44,079 --> 00:11:48,583
पर मेरे पापा रॉकेट डिज़ाइन करते हैं।
मैं इंसानी रॉकेट के बारे में सोच रहा था।

244
00:11:48,667 --> 00:11:51,461
अच्छा। सुनकर अच्छा लग रहा है। एक बात बताओ।

245
00:11:52,295 --> 00:11:55,841
-तुम भी अपने बेकार भाई जैसे अजीब हो?
-नहीं, मैं कमाल का हूँ।

246
00:11:55,924 --> 00:11:57,175
स्वागत है।

247
00:11:58,051 --> 00:12:00,470
तो, ऐसे करो। स्टंटज़! स्टंटज़!

248
00:12:00,554 --> 00:12:01,972
स्टंटज़! स्टंटज़!

249
00:12:02,055 --> 00:12:05,058
-मस्ती में करो। स्टंटज़! स्टंटज़!
-स्टंटज़! स्टंटज़!

250
00:12:05,767 --> 00:12:07,769
छोटे बेटे को अमेरिका जम गया।

251
00:12:07,853 --> 00:12:11,398
विनोद जहाँ जाता है,
वहीं दोस्त बना लेता है, अपने बाप की तरह।

252
00:12:11,481 --> 00:12:13,316
अच्छा, दूसरे बेटे की बात करते हैं।

253
00:12:13,650 --> 00:12:14,818
अगर आप चाहते हैं।

254
00:12:14,901 --> 00:12:18,363
आपकी कहानी से कमल से शक हटना था,
पर जैनिस का उसे ससपेंड करना

255
00:12:18,447 --> 00:12:21,032
मिल्स के घर को जलाने का ठोस मकसद लगता है।

256
00:12:21,116 --> 00:12:23,660
पर यह मत भूलिए,
उसके लिए महेश ज़िम्मेदार था।

257
00:12:24,244 --> 00:12:25,954
मुझे लगा कि मैं बच जाऊँगा।

258
00:12:26,037 --> 00:12:28,373
पर हमें प्रिंसिपल के दफ़्तर भेजा गया।

259
00:12:29,249 --> 00:12:31,376
आपका समय ले रहे हैं, प्रिंसिपल डैनर।

260
00:12:31,877 --> 00:12:33,837
मुझे इसी का इंतज़ार रहता है।

261
00:12:33,920 --> 00:12:37,215
इसके बाद चार घंटों तक
बजट का काम करना होता है।

262
00:12:37,299 --> 00:12:39,176
ऐलिस, यह मामला एकदम साफ़ है।

263
00:12:39,259 --> 00:12:42,095
कमल ने मेरे पिछले छात्र के लेख की नकल की।

264
00:12:42,179 --> 00:12:45,640
मैंने कमल की लिखावट में लेख की नकल की।

265
00:12:45,724 --> 00:12:46,933
कमाल है।

266
00:12:47,017 --> 00:12:48,226
बुरे बाप हैं।

267
00:12:48,310 --> 00:12:50,228
नहीं, अच्छा बाप हूँ। टीचर बुरी हैं।

268
00:12:51,188 --> 00:12:53,523
जैनिस मिल्स हमारी बेहतरीन टीचर हैं।

269
00:12:53,607 --> 00:12:55,817
और हमारे बेटे से रंगभेद करती हैं।

270
00:12:55,901 --> 00:12:59,696
मैं रंग पर ध्यान नहीं देती।
मेरे लिए, सब गोरे हैं।

271
00:13:00,322 --> 00:13:03,700
यह इत्तिफ़ाक नहीं कि कमल को
बाकी क्लास में ए मिलता है।

272
00:13:03,783 --> 00:13:05,785
शायद कमल की अंग्रेज़ी कमज़ोर है।

273
00:13:05,952 --> 00:13:09,080
मैं यह इसलिए नहीं कह रही
क्योंकि यह इंडियन है।

274
00:13:09,748 --> 00:13:12,459
विविधता हमारे स्कूल की ताकत है।

275
00:13:13,168 --> 00:13:16,046
मिशिगन से आए एक छात्र ने यह बनाया।

276
00:13:16,129 --> 00:13:18,840
कमल की अंग्रेज़ी कमाल की है।
ट्रेवर ने बताया।

277
00:13:18,924 --> 00:13:21,134
ट्रेवर? ग्यारहवीं क्लास का ड्रग डीलर?

278
00:13:21,384 --> 00:13:22,802
हमारी बात साफ़ हो गई।

279
00:13:22,886 --> 00:13:26,348
ड्रग्स लेकर भी, उसे पता है
कि कमल को जानबूझकर ए नहीं दिया।

280
00:13:27,015 --> 00:13:30,018
मिसेज़ मिल्स में
नैतिकता नाम की कोई चीज़ नहीं है।

281
00:13:30,602 --> 00:13:32,437
और उन्हें निकाल देना चाहिए।

282
00:13:33,772 --> 00:13:37,150
जैनिस, क्या ये आरोप सही हैं?

283
00:13:37,484 --> 00:13:39,319
मैं हैरान हूँ कि तीन बार

284
00:13:39,402 --> 00:13:44,074
ऐलेघेनी हिल्स हाई स्कूल सिल्वर ऐप्पल
अवार्ड विजेता से यह सवाल पूछ रही हैं।

285
00:13:45,158 --> 00:13:47,118
क्या हुआ? मुझे हॉल पास मिल सकता है?

286
00:13:47,702 --> 00:13:49,371
मैं आपको यकीन दिलाऊँगी।

287
00:13:49,454 --> 00:13:52,040
लैक्सी, बेटा, यहाँ आना।

288
00:13:53,625 --> 00:13:55,126
कोई बात नहीं। घबराओ मत।

289
00:13:55,877 --> 00:13:57,045
एक सवाल पूछना है।

290
00:13:57,629 --> 00:14:00,423
क्या मैंने क्लास में किसी के साथ
नाइंसाफ़ी की?

291
00:14:01,841 --> 00:14:02,926
कुछ नहीं होना चाहिए।

292
00:14:03,552 --> 00:14:04,594
ठीक है।

293
00:14:13,186 --> 00:14:17,816
इंसानी रॉकेट की जाँच कामयाब रही।
बस दिमाग खराब होने की हल्की सी संभावना है।

294
00:14:17,899 --> 00:14:19,442
वाह। इंसानों पर परख सकते हो?

295
00:14:19,526 --> 00:14:21,194
मैं खुद पर परखना चाहूँगा।

296
00:14:21,278 --> 00:14:24,114
-किससे बात कर रहे हो?
-स्टंटज़। उसने वॉकी दिया है।

297
00:14:26,616 --> 00:14:28,618
स्टू, कुछ बात करनी है। आ सकते हो?

298
00:14:28,702 --> 00:14:30,370
नहीं। पीपे से बंधा हुआ हूँ।

299
00:14:30,453 --> 00:14:32,455
ह्यूमन बैरल कमाल का होगा।

300
00:14:32,539 --> 00:14:34,207
मेरे भाई को इसमें मत घसीटो।

301
00:14:34,291 --> 00:14:36,126
पर वह मेरा शागिर्द है। वंटस।

302
00:14:36,209 --> 00:14:39,421
-मैं नहीं चाहती कि वह वंटस बने।
-क्यों नहीं चाहती?

303
00:14:39,504 --> 00:14:41,006
तुम क्यों नहीं चाहती?

304
00:14:42,549 --> 00:14:44,342
किसी दिन शायद गर्लफ़्रेंड होगी

305
00:14:44,426 --> 00:14:46,469
जिसे लगेगा कि तुम मज़ेदार और कमाल के हो,

306
00:14:46,553 --> 00:14:48,597
फिर वंटस सुनकर सोच में पड़ जाएगी।

307
00:14:48,680 --> 00:14:50,807
वह इस बेवकूफ़ के लिए ईसाई क्यों बनी?

308
00:14:51,891 --> 00:14:53,977
मेरी गर्लफ़्रेंड ईसाई क्यों बनेगी?

309
00:14:54,060 --> 00:14:56,146
क्योंकि उसे लगा कि वह समझदार है।

310
00:14:56,896 --> 00:14:59,608
उसकी माँ सही थी।
अंगीठी में हाथ डाला और जल गया।

311
00:15:00,734 --> 00:15:04,446
स्टंटज़। दो शब्द। ह्यूमन स्टोव।

312
00:15:04,529 --> 00:15:06,781
मेरी तरफ़ से भी दो शब्द। बढ़िया।

313
00:15:06,865 --> 00:15:07,991
स्टंटज़! स्टंटज़!

314
00:15:08,074 --> 00:15:11,661
-स्टंटज़! स्टंटज़!
-स्टंटज़! स्टंटज़!

315
00:15:12,996 --> 00:15:14,331
लैक्सी, तुम्हें लगता है

316
00:15:14,414 --> 00:15:17,083
कि मिसेज़ मिल्स ने
कमल के साथ नाइंसाफ़ी की?

317
00:15:19,252 --> 00:15:20,462
अभी भी कुछ नहीं होगा?

318
00:15:20,545 --> 00:15:22,839
अगले 20 सेकंड तक। सोचकर बताओ।

319
00:15:23,590 --> 00:15:26,092
अच्छा।
मैंने कंप्यूटर लैब से लैपटॉप चुराया।

320
00:15:26,176 --> 00:15:27,844
पिछले मैच में रेफ़्री को घूस दी।

321
00:15:27,927 --> 00:15:30,639
और मिसेज़ मिल्स सच में
कमल को गलत ग्रेड दे रही हैं,

322
00:15:30,722 --> 00:15:33,558
मैं जब उसके काम की नकल करती हूँ
तो मुझे ए देती हैं।

323
00:15:34,142 --> 00:15:35,602
परीक्षा खत्म करो।

324
00:15:41,149 --> 00:15:42,984
-मुझे पता था।
-मिसेज़ मिल्स?

325
00:15:43,610 --> 00:15:46,404
जैनिस, तुम बाकी का हफ़्ता
छुट्टी ले लो, तब तक

326
00:15:46,488 --> 00:15:48,114
सोचेंगे कि आगे क्या करना है।

327
00:15:48,865 --> 00:15:49,783
मुलाकात खत्म।

328
00:15:50,742 --> 00:15:52,911
जहाँ तक आपकी बात है, मिस्टर प्रदीप,

329
00:15:52,994 --> 00:15:56,331
अगली बार अगर
हमारे किसी टीचर को लेकर दिक्कत हो,

330
00:15:56,414 --> 00:16:00,085
नकल करने की बजाय,
मुझे एक ईमेल भेज दीजिएगा।

331
00:16:00,168 --> 00:16:01,002
समझ गया।

332
00:16:02,128 --> 00:16:04,214
माफ़ कीजिए। गलती हो गई।

333
00:16:06,633 --> 00:16:09,511
जब मिसेज़ मिल्स
भविष्य के बारे में सोचने लगीं,

334
00:16:10,095 --> 00:16:13,473
मैं उनके बेटे के साथ
अपने भविष्य के बारे में सोच रही थी।

335
00:16:13,556 --> 00:16:15,058
सुनो, सुनो।

336
00:16:15,141 --> 00:16:19,771
ह्यूमन स्टोव के चमत्कार
देखने के लिए तैयार हो जाइए।

337
00:16:19,854 --> 00:16:21,398
नहीं। ह्यूमन स्टूव।

338
00:16:21,648 --> 00:16:23,358
ह्यूमन स्टूव!

339
00:16:23,525 --> 00:16:27,904
देखो। खुद को आग लगाने के बाद,
गोश्त के पर्दे में स्केटबोर्डिंग करूँगा

340
00:16:27,987 --> 00:16:29,739
और चाहने वालों के लिए खाना बनाऊँगा।

341
00:16:29,823 --> 00:16:31,658
वीगन लोगों के लिए हॉटडॉग हैं।

342
00:16:32,659 --> 00:16:33,743
चलो।

343
00:16:33,827 --> 00:16:36,121
हैलो, विला। अच्छा लगा। मो कहाँ है?

344
00:16:36,204 --> 00:16:38,581
मैं उसे बताना भूल गई। अरे।

345
00:16:38,665 --> 00:16:40,166
उसे मैसेज भेज सकता हूँ।

346
00:16:41,292 --> 00:16:43,169
जल्दी करो, कचरे वाले। भूख लगी है।

347
00:16:43,253 --> 00:16:45,964
चुप रहो। स्टंटज़ को ध्यान लगाना है।

348
00:16:47,132 --> 00:16:51,594
हे ईश्वर, इस स्टूंट पर कृपा करो।
यह आज तक सबसे अच्छा स्टूंट हो। आमीन।

349
00:16:52,846 --> 00:16:53,847
ज़िप लगाकर करते हैं।

350
00:16:56,891 --> 00:16:57,934
छिल गया।

351
00:16:58,017 --> 00:17:00,311
ऊपर-नीचे करने पर दर्द होता है। बचाओ।

352
00:17:00,395 --> 00:17:01,855
रुको। मैं चिकना करता हूँ।

353
00:17:01,938 --> 00:17:04,649
-शाबाश विनोद! वी-आई-एन-ओ-डी। विनोद!
-चलो।

354
00:17:06,443 --> 00:17:08,319
-जल रहा है!
-लाइटर से बचना।

355
00:17:10,947 --> 00:17:12,866
-हे भगवान!
-भानु, कुछ करो।

356
00:17:12,949 --> 00:17:14,659
कोई कुछ तो करो।

357
00:17:15,285 --> 00:17:17,412
-गलत गोश्त पक रहा है।
-हद है।

358
00:17:17,495 --> 00:17:20,790
-किसी लड़के को मरते नहीं देखना।
-बर्गर किंग चलते हैं।

359
00:17:24,419 --> 00:17:25,628
हे भगवान। फिर से करो।

360
00:17:30,592 --> 00:17:34,554
छोटे स्टंटज़, तुम ठीक हो? हे भगवान।

361
00:17:35,180 --> 00:17:36,473
संभलकर रहना, हीरो।

362
00:17:37,932 --> 00:17:41,478
वे कहाँ जा रहे हैं?
माँ तुम्हारे लिए हॉटडॉग बना देंगी।

363
00:17:42,187 --> 00:17:44,272
हाँ। मैं इसी आदमी से प्यार करती थी।

364
00:17:49,110 --> 00:17:50,361
नीचे ज़रा संभलकर।

365
00:17:50,445 --> 00:17:54,199
घबराओ मत। मेरे निप्पल मेरे पापा जैसे हैं
पर हाथ माँ जैसे हैं, मज़बूत।

366
00:17:54,783 --> 00:17:59,037
स्टंटज़, मेरी गलती है।
मैं विला के सामने हीरो बन रहा था।

367
00:17:59,662 --> 00:18:01,206
पर सारी हवा निकल गई।

368
00:18:01,289 --> 00:18:04,667
पहली बार आग नहीं लगी,
न आखिरी बार है। तुम्हारी गलती नहीं।

369
00:18:04,751 --> 00:18:07,003
पर दर्शकों के सामने तुम्हारा ध्यान हटाया।

370
00:18:07,086 --> 00:18:09,088
यार, सच में, परेशान मत हो।

371
00:18:09,172 --> 00:18:11,508
बड़ा सोचा। जलने का यह मतलब नहीं कि हार गए।

372
00:18:13,426 --> 00:18:14,469
रुको।

373
00:18:16,930 --> 00:18:18,932
वंटस, यह तुम्हारे लिए है।

374
00:18:19,015 --> 00:18:19,849
बहुत बढ़िया।

375
00:18:22,268 --> 00:18:23,895
मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा।

376
00:18:24,437 --> 00:18:25,772
इंसानी ब्लाइंड बॉय।

377
00:18:28,733 --> 00:18:29,734
मैं ठीक हूँ।

378
00:18:30,235 --> 00:18:33,738
वह सच में
तुम्हारा दीवाना हो गया है, स्टंटज़।

379
00:18:34,155 --> 00:18:36,449
सोच रहा हूँ कि सूट दोबारा नहीं पहनूँगा।

380
00:18:37,617 --> 00:18:39,160
बस ठीक-ठाक निकल पाऊँ।

381
00:18:39,494 --> 00:18:41,204
स्टंटज़ की कहानी खत्म?

382
00:18:41,287 --> 00:18:43,581
जब आग लगी, मुझे बस तुम्हारा खयाल आया।

383
00:18:43,665 --> 00:18:46,251
और उस सब का जो हमने अभी तक नहीं किया।

384
00:18:46,334 --> 00:18:49,337
जैसे साथ में सोना और सेब तोड़ना।

385
00:18:51,589 --> 00:18:56,135
रुको। जब तुम साथ मिलकर सेब तोड़ने का
सोच रहे थे, मेरे पापा का खयाल आया?

386
00:18:56,219 --> 00:18:57,345
नहीं।

387
00:18:59,514 --> 00:19:02,058
बाप रे। मैं वहशीपन से उभर पाया।

388
00:19:02,141 --> 00:19:05,395
हाँ। तो अब, हम सेब तोड़ने जा सकते हैं।

389
00:19:05,478 --> 00:19:09,190
हाँ। पर मुझे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा।

390
00:19:09,274 --> 00:19:10,149
हाँ।

391
00:19:11,067 --> 00:19:13,695
देखो, सच है कि मुझे स्टंटज़ खास पसंद नहीं,

392
00:19:14,153 --> 00:19:18,283
पर तुमने विनोद को बड़े अच्छे से संभाला।
बड़ी समझदारी से।

393
00:19:18,992 --> 00:19:20,577
हाँ, वह प्यारा लगता है।

394
00:19:27,709 --> 00:19:31,170
वहशीपन के लिए माफ़ी चाहती हूँ।
मैंने उसकी माफ़ी नहीं माँगी।

395
00:19:31,713 --> 00:19:32,922
आपको अभी समझ आया?

396
00:19:34,382 --> 00:19:36,009
तुम काफ़ी समझदार हो गई हो।

397
00:19:37,051 --> 00:19:37,886
आप भी।

398
00:19:41,598 --> 00:19:45,351
क्या सच में हमें वापस भेज दिया जाएगा?
इस जगह को नहीं छोड़ सकती।

399
00:19:46,477 --> 00:19:49,314
परेशान मत हो। सब ठीक हो जाएगा।

400
00:19:51,316 --> 00:19:53,067
बस अपनी बात पर कायम रहना है।

401
00:19:53,985 --> 00:19:55,486
और वह क्या कहानी है?

402
00:19:59,324 --> 00:20:02,493
हैलो, लैक्सी। प्रिंसिपल डैनर के सामने
बचाने का शुक्रिया।

403
00:20:02,577 --> 00:20:03,995
मैं सही काम करती हूँ।

404
00:20:04,078 --> 00:20:05,872
तुमने साल भर मुझसे नकल की।

405
00:20:05,955 --> 00:20:08,875
मैं एक पेचीदा लड़की हूँ जिसे ए मिलते हैं।

406
00:20:10,627 --> 00:20:11,794
ज़्यादा खुश मन होना।

407
00:20:12,921 --> 00:20:15,548
पापा कहेंगे कि मुझे ऐसी लड़की चाहिए
जो मुझे समझे।

408
00:20:15,924 --> 00:20:19,218
मैं समझ गई। मेरे पापा भी
मुझे डेटिंग की सलाह देते हैं।

409
00:20:19,302 --> 00:20:23,473
"लैक्सी, मेरे नौकरों को किस मत करो।
वगैरह, वगैरह।" पापा लोग।

410
00:20:23,556 --> 00:20:24,807
पापा टाँग अड़ाते हैं।

411
00:20:25,600 --> 00:20:26,643
हाँ।

412
00:20:27,226 --> 00:20:31,147
तो, कमल को बेकसूर साबित करके,
आपने जैनिस को फंसा दिया।

413
00:20:31,689 --> 00:20:33,775
वह आपसे काफ़ी नाराज़ रही होगी।

414
00:20:33,858 --> 00:20:35,818
मुझे कमल की ज़्यादा परवाह थी।

415
00:20:36,027 --> 00:20:39,447
एक जवान लड़का किसी टीचर को पसंद करता है
और वही उसे धोखा दे।

416
00:20:40,657 --> 00:20:42,784
सुधा ने बताया कि वह सदमे में था।

417
00:20:43,368 --> 00:20:46,079
माफ़ कीजिए। दोस्त के नाते,
आप चाहते हैं कि मिल्स का

418
00:20:46,162 --> 00:20:48,081
घर जलाने के लिए, कमल को जेल हो?

419
00:20:48,164 --> 00:20:51,668
आपकी बातें सुनकर मुझे भी लगने लगा है
कि उसी ने घर जलाया।

420
00:20:51,751 --> 00:20:53,795
माफ़ करना। मुझे यह नहीं लगता।

421
00:20:53,878 --> 00:20:57,423
किसी न किसी मोड़ पर, ड्यूटी की जगह,
इंसानियत जाग उठती है।

422
00:20:57,507 --> 00:21:01,260
आप समझ नहीं रहे। सुधा ने कहा
कि कमल को उससे जवाब चाहिए था।

423
00:21:01,594 --> 00:21:02,804
और उसने उसकी मदद की।

424
00:21:03,554 --> 00:21:05,306
पापा से न जाने कैसे पूछूँ,

425
00:21:05,640 --> 00:21:07,934
पर मेरे ग्रेड को लेकर उस हद तक क्यों गए?

426
00:21:08,017 --> 00:21:09,394
बात तुम्हारे ग्रेड की नहीं।

427
00:21:09,477 --> 00:21:11,980
वह प्यार करते हैं,
तुम्हारे करीब रहना चाहते हैं।

428
00:21:12,563 --> 00:21:15,775
अजीब बात है।
वह इतने तेज़ हैं, दिन भर बैठकर

429
00:21:15,858 --> 00:21:18,486
रॉकेट बना सकते हैं।
फिर भी, तुम्हारी बात हो...

430
00:21:18,569 --> 00:21:20,238
कहते हैं, मुझमें कमियाँ हैं।

431
00:21:21,072 --> 00:21:23,199
वह अब उन्हें कमियाँ नहीं समझते।

432
00:21:23,282 --> 00:21:25,410
वही तुम्हारी खासियत है।

433
00:21:25,743 --> 00:21:27,120
लगता है कि मैं खास हूँ।

434
00:21:27,704 --> 00:21:29,497
हर किसी को ऐसा लगता है।

435
00:21:29,580 --> 00:21:32,583
मिसेज़ मिल्स को नहीं।
उन्होंने मेरे साथ धोखा किया।

436
00:21:33,543 --> 00:21:34,544
सच में पसंद थीं।

437
00:21:34,627 --> 00:21:36,587
उस पागल औरत की अपनी मुश्किलें हैं।

438
00:21:37,296 --> 00:21:40,717
वैसे भी, तुम्हारे पापा
बस मेरी नकल करना चाहते थे। मेरी।

439
00:21:41,426 --> 00:21:44,429
समझे? तुम्हें बस माँ की ज़रूरत है।

440
00:21:44,929 --> 00:21:45,847
हाँ, माँ।

441
00:21:46,639 --> 00:21:47,473
फ़्रेंच किस?

442
00:21:49,267 --> 00:21:52,145
पता होगा,
प्रदीप्स की फ़्रेंच किस एक आम बात है।

443
00:21:52,645 --> 00:21:54,022
जिम्बो को फ़्रेंच किस किया।

444
00:21:54,939 --> 00:21:56,274
इतना करीबी रिश्ता है।

445
00:21:57,817 --> 00:22:00,069
सुधा, वह आपके पति का घटिया प्लान था,

446
00:22:00,153 --> 00:22:01,779
दोनों उन्हें निकालना चाहते थे।

447
00:22:01,863 --> 00:22:05,533
जैनिस ने कमल के साथ जो किया,
उसके लिए उन्हें नहीं निकाला गया।

448
00:22:06,409 --> 00:22:11,330
कितनी नाइंसाफ़ी है। आपके अंदर आग लगी होगी,
एक ज़बरदस्त रोष पैदा हुआ होगा।

449
00:22:11,706 --> 00:22:13,624
पता है न, ऐसा करके कोई फ़ायदा नहीं?

450
00:22:15,126 --> 00:22:16,377
क्यों नहीं निकाला गया?

451
00:22:17,170 --> 00:22:18,129
मुझे नहीं पता।

452
00:22:24,260 --> 00:22:25,219
हैलो, पड़ोसियो।

453
00:22:25,803 --> 00:22:28,056
-हमारे बीच अनबन है।
-जिम्बो क्यों आया है?

454
00:22:28,973 --> 00:22:29,974
आराम से, दोस्त।

455
00:22:30,058 --> 00:22:31,601
मैं बस सहारा देने आया हूँ।

456
00:22:31,684 --> 00:22:33,686
पता है, मैंने जो किया, वह गलत था।

457
00:22:33,770 --> 00:22:35,521
मैंने माफ़ किया। गुड नाइट।

458
00:22:35,605 --> 00:22:37,148
प्लीज़ रुकिए।

459
00:22:38,691 --> 00:22:40,068
मुझे नौकरी प्यारी है।

460
00:22:40,943 --> 00:22:43,154
मैं बस भावनाओं में बह गई।

461
00:22:43,738 --> 00:22:46,616
कमल से कोई बैर नहीं है।
वह बड़ा प्यारा बच्चा है।

462
00:22:46,699 --> 00:22:47,950
अकसर यह बात कहती है।

463
00:22:49,202 --> 00:22:51,037
हमारे बेटे को सज़ा क्यों दी?

464
00:22:51,287 --> 00:22:53,206
आप हमारे बेटे को लेकर जो कहते हैं।

465
00:22:53,289 --> 00:22:55,249
कहते हैं कि आपकी बेटी के लायक नहीं।

466
00:22:55,583 --> 00:22:58,211
-मैं नहीं कहता।
-आपकी पत्नी कहती है। हमेशा।

467
00:22:58,669 --> 00:23:00,755
उसे रंगभेदी कहना, उसे बेवकूफ़ कहना।

468
00:23:03,341 --> 00:23:06,844
एक बात कहूँ? मुझसे यह नहीं होगा।
मैं माफ़ी माँग चुकी हूँ।

469
00:23:07,929 --> 00:23:09,013
आपको पाई भी दे दी।

470
00:23:11,641 --> 00:23:13,142
मुझे यह प्लेट वापस चाहिए।

471
00:23:17,939 --> 00:23:19,148
यह सब क्या था?

472
00:23:19,232 --> 00:23:21,192
पता है, मेरी पत्नी टीचर कैसे बनी?

473
00:23:21,275 --> 00:23:23,277
नहीं, पर मैं सुनना चाहूँगा।

474
00:23:23,361 --> 00:23:27,115
स्टू। बचपन में सब को लगता था
कि वह बेवकूफ़ है।

475
00:23:27,615 --> 00:23:30,743
स्कूल में दिक्कत हुई।
फिर पता चला कि डिसलेक्सिक है।

476
00:23:31,661 --> 00:23:33,162
जैनिस ने उसे घर पर पढ़ाया।

477
00:23:33,246 --> 00:23:36,541
उसने उसकी बहुत मदद की।
तभी उसे पढ़ाने में मज़ा आने लगा।

478
00:23:37,500 --> 00:23:38,876
प्यारी बात है, नेक भी।

479
00:23:39,752 --> 00:23:42,130
पता है, तुम दोनों एक जैसे ही हो।

480
00:23:42,213 --> 00:23:45,508
बच्चों के लिए कुछ भी करोगे।
किसी शेरनी से कम नहीं है।

481
00:23:45,591 --> 00:23:49,470
तो मैं शेर हूँ। मत भूलो,
नकल करने का काम मैंने किया था।

482
00:23:49,554 --> 00:23:51,347
हाँ, उस बात को भूल जाओ।

483
00:23:52,431 --> 00:23:56,394
जैनिस अच्छी टीचर है।
पर उसने बहुत बड़ी गलती कर दी।

484
00:23:57,562 --> 00:24:00,481
मज़े से पाई खाना। दस मिनट, 176 डिग्री पर।

485
00:24:00,565 --> 00:24:04,610
और, महेश, ऊपर से
आइस क्रीम ज़रूर डालना। आम की।

486
00:24:08,322 --> 00:24:09,323
उसे याद था।

487
00:24:11,284 --> 00:24:14,412
-पक्का, यही हुआ था?
-एक-एक शब्द बताया।

488
00:24:14,495 --> 00:24:16,747
प्रिंसिपल डैनर ने कहा कि महेश ने फ़ोन किया

489
00:24:16,831 --> 00:24:18,499
और जैनिस को हटाने से मना किया।

490
00:24:18,749 --> 00:24:20,585
यह तो बड़ी मज़ेदार बात है।

491
00:24:20,835 --> 00:24:22,795
महेश बड़ा प्यारा इंसान है।

492
00:24:23,421 --> 00:24:26,591
तो, महेश, कमल और भानु,
ये सब मिल्स को पसंद करते हैं।

493
00:24:26,674 --> 00:24:28,634
तो पूरा शक सुधा पर जाता है।

494
00:24:28,718 --> 00:24:31,345
पर सुधा मिल्स का घर क्यों जलाएगी?

495
00:24:32,513 --> 00:24:36,100
अगर पकड़ी जाना चाहे तो अलग बात है।
सुधा को क्या चाहिए था?

496
00:24:36,184 --> 00:24:37,435
मिल्स से बदला?

497
00:24:37,518 --> 00:24:39,478
नहीं। इंडिया की ज़िंदगी वापस पाना।

498
00:24:39,562 --> 00:24:41,606
इसके लिए पकड़ी जाती तो वापस भेजा जाता।

499
00:24:41,689 --> 00:24:43,149
अच्छा। तो माना क्यों नहीं?

500
00:24:43,232 --> 00:24:46,194
अगर ऐसी भयानक बात मान लेती
तो पूरा परिवार खो देती।

501
00:24:46,277 --> 00:24:50,740
पर अगर वह मुकर जाए और उन्हें फिर भी
वापस भेज दिया जाए, तो वह जीत जाएगी।

502
00:24:50,823 --> 00:24:52,658
-तेज़ है।
-हम ज़्यादा तेज़ हैं।

503
00:24:52,742 --> 00:24:54,202
तारीफ़ का शुक्रिया।

504
00:24:54,285 --> 00:24:56,704
लगता है कि अभी भी कुछ बड़ा छूट रहा है।

505
00:24:57,496 --> 00:24:59,373
पत्नी से कह दो, घर नहीं जाओगे।

506
00:24:59,457 --> 00:25:01,334
सुधा प्रदीप का मुँह खुलवाना है।

507
00:25:01,417 --> 00:25:02,335
वाह।

508
00:26:04,981 --> 00:26:06,649
इंडियन वाली नहीं खाई होगी।

509
00:26:07,942 --> 00:26:09,652
इंडियन वाली पसंद आएगी।

510
00:26:09,735 --> 00:26:11,529
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में आगे...

511
00:26:11,612 --> 00:26:12,947
माँ-बाप नहीं हैं।

512
00:26:13,030 --> 00:26:14,740
तो, मेरा बिस्तर, उनका बिस्तर,

513
00:26:14,824 --> 00:26:17,410
या अगर कुछ और मन है तो शावर में हैंडल है।

514
00:26:17,493 --> 00:26:20,329
ड्रे का बीट्स? ड्रे के रॉकेट।

515
00:26:20,413 --> 00:26:22,415
मैं अपने सपने कुर्बान नहीं करूँगा।

516
00:26:22,498 --> 00:26:24,792
सिर्फ़ माँ तुमसे शादी करेंगी।

517
00:26:27,336 --> 00:26:28,838
आपने पक्का वही देखा?

518
00:26:28,921 --> 00:26:30,131
एकदम साफ़-साफ़ देखा।

519
00:26:30,423 --> 00:26:31,799
रुको। ऑहियो स्टेट ट्रूपर।

520
00:26:31,882 --> 00:26:32,883
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

521
00:26:32,967 --> 00:26:33,968
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

