1
00:00:06,006 --> 00:00:08,175
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में इससे पहले...

2
00:00:08,259 --> 00:00:11,137
-उस निवेशक को लाने का शुक्रिया।
-शिकार के लिए बुलाया है।

3
00:00:11,220 --> 00:00:12,179
डरावने बेर!

4
00:00:12,263 --> 00:00:13,222
जिम्बो, मत मारना।

5
00:00:16,642 --> 00:00:20,187
अगर तुम्हारा अजीब बेटा
बेरों से न डरता, तो यह सब न होता।

6
00:00:20,271 --> 00:00:22,523
एक बात कहूँ? तुम अच्छे पड़ोसी नहीं हो।

7
00:00:23,482 --> 00:00:25,860
तुम्हारे बेवकूफ़ बेटे ने
मेरी बेटी को यह दी?

8
00:00:25,943 --> 00:00:28,571
लड़की को रास्ता दिखाना है।
घर पर कोई नहीं दिखाता।

9
00:00:28,654 --> 00:00:30,573
-क्या कहा?
-हे भगवान।

10
00:00:30,656 --> 00:00:32,408
मुझे अपने तरीके से जीना है।

11
00:00:32,491 --> 00:00:35,369
तुम गलत फ़ैसले करती हो। हमेशा किए हैं।

12
00:00:35,995 --> 00:00:37,371
शायद बदलने का समय हो गया।

13
00:00:37,955 --> 00:00:38,914
डुबकी लगाइए।

14
00:00:45,421 --> 00:00:49,592
"हैलोवीन, जन्मदिन, वहशीपन।"

15
00:00:51,427 --> 00:00:53,763
जैनिस ने जो कहा, अगर वह ज़रा भी सच है,

16
00:00:53,846 --> 00:00:56,348
तो प्रदीप्स किसी भी हद को पार कर सकते हैं।

17
00:00:56,432 --> 00:00:58,601
मुद्दा : प्रदीप परिवार
मामला : 856 - पूछताछ लॉग #6

18
00:00:58,684 --> 00:01:01,687
मिल्स का घर जलाना
उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

19
00:01:03,856 --> 00:01:05,399
आप दोनों यहाँ हैं।

20
00:01:05,483 --> 00:01:08,235
मैडम, यह हमारा अपना दफ़्तर है,
पूछताछ वाला कमरा नहीं।

21
00:01:08,319 --> 00:01:10,070
माफ़ कीजिए। मैं बताना भूल गई

22
00:01:10,154 --> 00:01:14,492
कि मेरी हैलोवीन पार्टी में, महेश और सुधा
ने सब को मारने की कोशिश की। शैतान।

23
00:01:14,575 --> 00:01:16,494
-क्या?
-अच्छा, बाय।

24
00:01:20,581 --> 00:01:23,042
सब को मारने की कोशिश? और पूछना चाहिए था?

25
00:01:23,125 --> 00:01:24,084
एक सलाह देती हूँ।

26
00:01:24,168 --> 00:01:25,920
जब कोई ऐसी सनसनीखेज़ खबर सुनो,

27
00:01:26,003 --> 00:01:27,797
तो दूसरा पहलू भी सुनना चाहिए।

28
00:01:27,880 --> 00:01:29,256
प्रदीप्स से बात करते हैं।

29
00:01:29,590 --> 00:01:32,259
इस बारे में बात शुरू कैसे करेंगे?

30
00:01:32,343 --> 00:01:34,929
समझदारी से।
तुम बच्चों से हैलोवीन की बात करना।

31
00:01:35,012 --> 00:01:39,225
मैं माँ-बाप से जन्मदिन की बात करूँगी।
कोई न कोई वहशीपन तक पहुँचेगा।

32
00:01:39,642 --> 00:01:41,393
मामला बहुत जल्द बिगड़ गया।

33
00:01:41,644 --> 00:01:42,937
इसे दिलचस्प बनाते हैं।

34
00:01:43,896 --> 00:01:46,607
जो पहले पहुँचेगा, वही जीतेगा।

35
00:01:46,690 --> 00:01:47,608
ठीक है।

36
00:01:48,192 --> 00:01:50,486
सबूत

37
00:01:52,905 --> 00:01:55,157
मुझे अमेरिका से प्यार है

38
00:02:02,414 --> 00:02:05,417
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग

39
00:02:08,212 --> 00:02:10,673
तो, सुधा, मुझे कहीं से खबर मिली है

40
00:02:10,756 --> 00:02:13,676
कि अमेरिका में आपका पहला जन्मदिन
काफ़ी मुश्किल था।

41
00:02:13,884 --> 00:02:17,680
वह इसलिए क्योंकि इंडिया में,
31 अक्तूबर को मेरा जन्मदिन है।

42
00:02:17,763 --> 00:02:20,224
यहाँ हैलोवीन है। मोटापे का जन्मदिन।

43
00:02:20,724 --> 00:02:23,894
तो आपके लिए आपका जन्मदिन
हमेशा से बहुत बड़ी बात रही है।

44
00:02:23,978 --> 00:02:26,897
मैं कहूँगी, कुछ-कुछ,
मैं अब बच्ची नहीं रही न।

45
00:02:28,190 --> 00:02:31,193
पर अमेरिका ने पहले ही
मुझसे बहुत कुछ छीन लिया था।

46
00:02:31,277 --> 00:02:35,573
मेरा कैरियर, मेरी बेटी के साथ मेरा रिश्ता,
फिर मेरा जन्मदिन।

47
00:02:36,240 --> 00:02:38,742
मेरा इलाका किसी भूतिया फ़िल्म जैसा
सजाया गया।

48
00:02:39,285 --> 00:02:41,745
मन किया कि किसी कब्र में घुस जाऊँ।

49
00:02:43,372 --> 00:02:46,125
सच में, मिनर्वा?
तुम भी जैनिस के घर जा रही हो?

50
00:02:46,876 --> 00:02:49,920
तुम्हारा जन्मदिन कब है,
मैं भी दो घंटे पहले मना करूँगी।

51
00:02:50,004 --> 00:02:53,424
पर ढेर सारी चटनी खरीदने के बाद।

52
00:02:54,466 --> 00:02:55,342
कोई नहीं आएगा।

53
00:02:55,759 --> 00:02:58,137
सब मिल्स की हैलोवीन पार्टी में जाएँगी,

54
00:02:58,220 --> 00:03:00,806
जो जैनिस ने
मेरा जन्मदिन बर्बाद करने के लिए रखी है।

55
00:03:00,890 --> 00:03:02,516
उदास मत हो। चाय बनाई है।

56
00:03:03,392 --> 00:03:06,145
अरे, वाह। काश अमेरिका में ढेरों महेश होते।

57
00:03:06,228 --> 00:03:07,730
बल्कि, मेरा जन्मदिन और

58
00:03:07,813 --> 00:03:11,984
यह त्योहार एक ही दिन होना था जिसमें
इज़्ज़तदार पेशों का मज़ाक उड़ाते हैं।

59
00:03:12,818 --> 00:03:13,777
सेक्सी नर्स?

60
00:03:13,861 --> 00:03:17,114
किसी बीमार का पिछवाड़ा साफ़ करने में
कुछ सेक्सी नहीं है।

61
00:03:21,118 --> 00:03:24,663
कमल, थेरपी वाली मिट्टी एक तरफ़ रखो।
तुम्हारी माँ नाराज़ हैं।

62
00:03:24,747 --> 00:03:25,831
यह तो नई खबर है।

63
00:03:25,915 --> 00:03:28,500
तो, हम दिन भर उनका जन्मदिन मनाएँगे।

64
00:03:28,834 --> 00:03:30,377
और ट्रिक-ऑर-ट्रीट का क्या?

65
00:03:30,461 --> 00:03:31,837
हमारी पहली हैलोवीन है।

66
00:03:32,296 --> 00:03:33,714
इंड़िया में इसके नाम पर

67
00:03:33,797 --> 00:03:37,384
एक बुड्ढा ट्रेन स्टेशन पर
मुफ़्त में लॉलीपॉप बाँटा करता था।

68
00:03:37,468 --> 00:03:40,763
उसे कुछ पैसे देने थे, बुद्धू। वह अंधा था।

69
00:03:42,181 --> 00:03:44,016
माँ को हमारी ज़रूरत है। हम ही हैं।

70
00:03:44,099 --> 00:03:45,935
पर मो और विला को मेरी ज़रूरत है।

71
00:03:46,018 --> 00:03:48,854
हम रॉक, पेपर, सिज़र बनकर जाएँगे।
मैं पेपर हूँ।

72
00:03:49,980 --> 00:03:51,440
कॉस्ट्यूम ली है। सोचा...

73
00:03:51,523 --> 00:03:53,609
मिल्स की पार्टी का नाम मत लेना।

74
00:03:53,692 --> 00:03:56,362
तुम्हारी माँ मर जाएगी,
तुम्हें मारने के बाद।

75
00:03:57,905 --> 00:03:59,406
भानु, मुद्दे पर आते हैं।

76
00:03:59,490 --> 00:04:02,660
तुमने और स्टू ने हैलोवीन के लिए
कोई अजीब तैयारी की थी।

77
00:04:02,743 --> 00:04:03,827
कोई अजीब तैयारी नहीं।

78
00:04:07,247 --> 00:04:08,207
अच्छा, वह।

79
00:04:08,290 --> 00:04:12,544
मैं क्या कहूँ? हम जवान थे, बेवकूफ़ थे,
और दिमाग में बस टेढ़े ख़याल थे।

80
00:04:20,970 --> 00:04:21,887
रुको।

81
00:04:23,847 --> 00:04:26,809
यह हमारे लिए पहली बार है
और मेरे लिए एकदम पहली बार।

82
00:04:28,143 --> 00:04:29,353
चाहती हूँ कि खास हो।

83
00:04:29,520 --> 00:04:31,188
हाँ, तुम्हें ऐसी जगह ले जाना

84
00:04:31,271 --> 00:04:34,400
जहाँ कभी जूते में कटा हुआ पैर मिला था,
वह खास नहीं है।

85
00:04:34,733 --> 00:04:36,568
मैंने काफ़ी समय से सोचा।

86
00:04:36,652 --> 00:04:40,823
मैंने स्कूल में भी लड़कियों से
उनकी पहली बार के बारे में भी पूछा था।

87
00:04:40,906 --> 00:04:43,158
कुछ ने जवाब दिया, "एकदम बेकार, "

88
00:04:43,242 --> 00:04:45,285
कुछ ने कहा, "वह चिप्स खाने में लगा था।"

89
00:04:45,369 --> 00:04:46,870
मैं भी चाहता हूँ कि खास हो।

90
00:04:46,954 --> 00:04:48,998
बिस्तर में करना चाहती हो?

91
00:04:49,289 --> 00:04:52,543
उससे भी बड़ा सोच रही हूँ।
फ़ैंटम ऑफ़ द ऑपेरा।

92
00:04:52,626 --> 00:04:55,254
-मुझे लगा "वॉटरबेड" कहोगी।
-कितनी अच्छी है।

93
00:04:55,379 --> 00:04:57,339
बचपन में, मुझे देखने नहीं दी,

94
00:04:57,423 --> 00:05:00,592
अपनी आंटी के घर से चुराई,
सस्ती रिकॉर्डिंग देखनी पड़ी।

95
00:05:00,676 --> 00:05:04,054
वह आज तक की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानी है।

96
00:05:04,430 --> 00:05:08,434
बाप रे। तो हमें वह देखनी चाहिए,
वॉटरबेड पर।

97
00:05:09,184 --> 00:05:12,396
उससे भी अच्छा। हम उसे महसूस करेंगे।

98
00:05:12,730 --> 00:05:17,151
नकाब, वह प्यार जिसकी इजाज़त नहीं,
वह खतरा, रात का वह संगीत...

99
00:05:18,027 --> 00:05:20,112
अरे, वाह। हमारी कहानी लगती है।

100
00:05:20,195 --> 00:05:21,905
मुझे तुम्हारा फ़ैंटम बनना है।

101
00:05:21,989 --> 00:05:23,115
नहीं।

102
00:05:23,699 --> 00:05:27,202
मैं फ़ैंटम बनूँगी।
तुम्हें बचाने की ताकत महसूस करनी है।

103
00:05:28,495 --> 00:05:30,247
-तो मैं कौन हूँ?
-क्रिस्टीन।

104
00:05:30,539 --> 00:05:31,373
बरैंस्की?

105
00:05:32,541 --> 00:05:33,792
वह द गुड फ़ाइट है।

106
00:05:33,876 --> 00:05:35,127
फ़ैंटम वाली क्रिस्टीन।

107
00:05:35,586 --> 00:05:37,671
-तो मैं लड़की बनूँ?
-उतना अजीब है?

108
00:05:37,755 --> 00:05:40,340
नहीं। तुम मेरे लिए ईसाई बनी।

109
00:05:40,424 --> 00:05:42,468
मैं तुम्हारी क्रिस्टीन बनूँगा।

110
00:05:42,551 --> 00:05:45,471
-ठीक है।
-तो, हम ऑपेरा कब चलेंगे?

111
00:05:45,888 --> 00:05:47,181
हैलोवीन की रात।

112
00:05:47,347 --> 00:05:49,349
बढ़िया। माँ-बाप पार्टी रखते हैं।

113
00:05:49,433 --> 00:05:52,227
मैं ऑहियो से लाया माल बेचने वाला था।

114
00:05:52,311 --> 00:05:54,104
माँ का किताब क्लब खरीद लेगा।

115
00:05:54,354 --> 00:05:56,106
उन्हें नशा करना अच्छा लगता है।

116
00:05:56,190 --> 00:06:00,778
ठीक है। पहले, टॉफ़ियाँ इकट्ठा करेंगे,
फिर मिठाई खाएँगे।

117
00:06:00,944 --> 00:06:01,862
सब के राज़ हैं।

118
00:06:02,613 --> 00:06:04,782
तुम्हारी बहन का स्टू के साथ प्लान था।

119
00:06:04,865 --> 00:06:07,826
-बेकार, जान।
-अच्छा, जान। यह बताओ।

120
00:06:07,910 --> 00:06:10,496
तुम हैलोवीन के कौन से राज़ छुपाकर बैठे हो?

121
00:06:11,163 --> 00:06:13,332
कोई गंदा राज़ जो माँ-बाप को नहीं पता?

122
00:06:13,415 --> 00:06:14,333
अपना राज़ बताइए।

123
00:06:14,416 --> 00:06:15,375
कोई राज़ नहीं है।

124
00:06:15,459 --> 00:06:17,878
-सब के राज़ होते हैं।
-सिर्फ़ मैं सवाल पूछूँगा।

125
00:06:17,961 --> 00:06:18,796
अच्छा?

126
00:06:20,339 --> 00:06:23,717
अच्छा, देखिए। हैलोवीन पर
हमारे माँ-बाप घर पर थे ही नहीं।

127
00:06:23,967 --> 00:06:27,179
अगर होते, तो जो डरावना हादसा हुआ,
हमें उससे बचाते।

128
00:06:27,262 --> 00:06:28,222
डरावना हादसा?

129
00:06:28,430 --> 00:06:29,640
डरावना हादसा।

130
00:06:29,723 --> 00:06:33,143
पहले ट्रिक-ऑर-ट्रीट माँगने वाले।
हैलोवीन में टॉफ़ी देते हैं।

131
00:06:33,393 --> 00:06:35,145
मुझे पसंद है।

132
00:06:36,438 --> 00:06:37,689
हैपी हैलोवीन!

133
00:06:41,485 --> 00:06:43,153
ट्रिक-ऑर-ट्रीट, तिलक धारी।

134
00:06:46,240 --> 00:06:47,241
ले खा।

135
00:06:49,201 --> 00:06:50,661
सामने से हटो, बेवकूफ़ बच्चो।

136
00:06:51,537 --> 00:06:54,832
वही तुम्हें तंग करता है?
बदला लेना चाहिए। यह बिल्कुल गलत है।

137
00:06:54,915 --> 00:06:58,252
जैविक हथियार इस्तेमाल करना।
कच्चे अंडे में कीटाणु होते हैं।

138
00:06:58,335 --> 00:07:00,629
मैंने अहिंसा से उसे सबक सिखाना चाहा।

139
00:07:00,712 --> 00:07:04,174
पर गांधी भी यह कहेंगे
कि वह लड़का डंडे से सीधा होगा।

140
00:07:05,551 --> 00:07:07,219
जब आपके बच्चों को धमकाया गया,

141
00:07:07,302 --> 00:07:09,555
आप ऐसा भी क्या ज़रूरी काम कर रहे थे?

142
00:07:09,638 --> 00:07:11,932
मायूसी में यहाँ-वहाँ मंडराते फिर रहे थे।

143
00:07:12,015 --> 00:07:14,059
यह उस दिन काफ़ी चली थी।

144
00:07:14,143 --> 00:07:17,271
फिर मैंने अपनी सबसे बड़ी दुश्मन को देखा।

145
00:07:18,772 --> 00:07:20,732
देखो, जन्मदिन वाली लड़की है।

146
00:07:21,775 --> 00:07:24,820
मिनर्वा ने बताया
कि उसने क्या कॉस्ट्यूम ली है?

147
00:07:24,903 --> 00:07:25,863
जानना चाहोगी?

148
00:07:25,946 --> 00:07:28,949
वह कपड़े पहनेगी
जो तुम्हारी पार्टी के लिए न हों।

149
00:07:31,118 --> 00:07:32,911
बेचारी। अच्छा, बाय।

150
00:07:33,453 --> 00:07:36,039
मैंने अपना जन्मदिन का तोहफ़ा खुद ले लिया।

151
00:07:38,083 --> 00:07:38,917
अरे।

152
00:07:39,001 --> 00:07:40,919
पर सिर्फ़ वही एक तोहफ़ा नहीं मिला।

153
00:07:41,003 --> 00:07:43,213
सरप्राइज़!

154
00:07:44,006 --> 00:07:46,508
-सीधा केक काटें?
-रुको।

155
00:07:46,842 --> 00:07:49,887
ज़रा ठीक से देख तो लूँ।
मेरा प्यारा परिवार।

156
00:07:49,970 --> 00:07:51,346
बाहर नर्क जैसा हाल है,

157
00:07:51,430 --> 00:07:55,309
पर यहाँ, तुमने मुझे याद दिलाया
कि मेरे पास क्या है।

158
00:07:55,392 --> 00:07:57,186
बहुत बढ़िया। अब इसे काटते हैं।

159
00:07:57,269 --> 00:08:01,106
सिवाय विनोद के,
जो किसी गंदे नैपकिन जैसा लग रहा है,

160
00:08:01,899 --> 00:08:04,151
मैं तुम्हारा प्यार देखकर खुश हो गई।

161
00:08:04,776 --> 00:08:06,945
खासकर कमल, जिसने यह केक बनाया है।

162
00:08:07,029 --> 00:08:07,863
जन्मदिन मुबारक माँ
प्यार कमल

163
00:08:07,946 --> 00:08:08,780
आपका अच्छा बेटा।

164
00:08:08,864 --> 00:08:11,241
कोई बात नहीं। बाकियों के नाम नहीं लिख पाए।

165
00:08:11,325 --> 00:08:14,870
लिख सकता था, पर नहीं लिखे।
जन्मदिन मुबारक हो, माँ।

166
00:08:15,204 --> 00:08:17,706
जय श्री कृष्ण। मेरा दिल भर गया।

167
00:08:18,081 --> 00:08:20,751
हमारे घर पर ईश्वर की कृपा थी,
भरपूर प्यार था।

168
00:08:21,043 --> 00:08:23,879
और वहाँ, मिल्स के घर पर श्राप लगा था,

169
00:08:23,962 --> 00:08:26,215
जहाँ भद्दी सजावट थी और उससे भी भद्दे लोग।

170
00:08:26,673 --> 00:08:29,343
देवियो और सज्जनो, भूत और प्रेत,

171
00:08:29,426 --> 00:08:32,888
अपने मेज़बान का स्वागत कीजिए,
जो सीधे कांग्रेस से आए हैं,

172
00:08:33,222 --> 00:08:36,099
सोशल जस्टिस वॉरियर्स।

173
00:08:36,725 --> 00:08:38,644
अमीरों से
कर बसूलो

174
00:08:38,727 --> 00:08:41,146
हमारी सालाना
प्रेत पार्टी में आने का शुक्रिया।

175
00:08:41,939 --> 00:08:43,982
समाजवाद से डरावना और कुछ नहीं है।

176
00:08:44,316 --> 00:08:45,776
एओसी भाड़ में जाए।

177
00:08:46,485 --> 00:08:48,445
इनका नाम ट्रूथ बम है।

178
00:08:48,528 --> 00:08:50,405
यह लो, सब के लिए मेडिकेयर।

179
00:08:52,032 --> 00:08:54,660
रुको। हम स्वास्थ्य सेवा के
खिलाफ़ क्यों हैं?

180
00:08:54,743 --> 00:08:56,787
ज़्यादा मत सोचो। एक ड्रिंक लेकर आओ।

181
00:09:02,542 --> 00:09:05,671
अरे, बाप रे, यह मैं क्या देख रही हूँ?

182
00:09:05,754 --> 00:09:07,130
मेरी शादी की ड्रेस है?

183
00:09:07,214 --> 00:09:10,259
कुछ मत कहिए, यह एक कॉस्ट्यूम है,
हर रोज़ नहीं पहनता।

184
00:09:10,342 --> 00:09:12,636
स्टू, बस एक बात कह लेने दो।

185
00:09:13,637 --> 00:09:15,639
हमेशा चाहती थी कि बेटी इसे पहने।

186
00:09:15,889 --> 00:09:19,893
वह कभी नहीं हुई। पर किस्मत से,
यह मेरे बेटे पर ज़्यादा जंच रही है।

187
00:09:20,269 --> 00:09:22,062
मेरा सीना अच्छा लग रहा है?

188
00:09:23,272 --> 00:09:26,817
अरे, बाप रे। बिल्कुल माँ जैसे लग रहे हो,
हमारी शादी के दिन।

189
00:09:26,900 --> 00:09:29,945
अगर तुम कहते,
"मेरी बहन का सीना देखना बंद करो, "

190
00:09:30,028 --> 00:09:31,905
मुझे लगता कि वही शादी का दिन है।

191
00:09:31,989 --> 00:09:33,991
बेट्सी आंटी इतनी मस्त है क्या?

192
00:09:36,493 --> 00:09:38,328
अरे, डीजे, क्या बात है?

193
00:09:39,371 --> 00:09:42,874
जाकर गाना ठीक करो।
मैं सेक्सी नर्स के साथ नाचूँगी।

194
00:09:46,753 --> 00:09:49,214
अभी डीजे को माल बेचा। मेरी फ़ैंटम कहाँ है?

195
00:09:49,923 --> 00:09:51,466
अच्छा है। जल्दी आती हूँ।

196
00:09:51,550 --> 00:09:52,509
जलाने आती हूँ।

197
00:09:53,218 --> 00:09:56,388
वाह। अब इस नज़ारे का मज़ा लो।

198
00:09:58,974 --> 00:09:59,808
सब तैयार हैं?

199
00:10:15,282 --> 00:10:16,450
अच्छा, एक बार और।

200
00:10:28,879 --> 00:10:31,590
ऐसा लगता है जैसे कोई तकनीकी खराबी है।

201
00:10:31,757 --> 00:10:35,218
खाक तकनीकी खराबी।
मेरा जन्मदिन बर्बाद करना चाहते हैं।

202
00:10:35,302 --> 00:10:38,388
उनसे बात करती हूँ।
मेरा तोहफ़ा समझ लीजिए। समय लग जाएगा।

203
00:10:38,472 --> 00:10:39,848
तुम स्टू से नहीं मिलोगी।

204
00:10:40,015 --> 00:10:41,391
मैं संभाल लूँगा।

205
00:10:42,100 --> 00:10:44,144
मिल्स ने नाक में दम कर रखा है।

206
00:10:44,853 --> 00:10:45,979
यह हुई न बात।

207
00:10:46,355 --> 00:10:47,606
तुम सबक सिखाओ, महेश।

208
00:10:48,190 --> 00:10:50,233
उस मनहूस शिकार वाले सफ़र के बाद,

209
00:10:50,317 --> 00:10:53,111
यह पहली बार था जब आपने जिम्बो से बात की।

210
00:10:53,195 --> 00:10:55,238
हाँ। मैंने उसे दूर रहना चाहा।

211
00:10:55,322 --> 00:10:57,199
पर पत्नी का जन्मदिन बचाना था।

212
00:10:58,116 --> 00:11:00,160
पत्नी से सबसे ज़्यादा प्यार करता हूँ।

213
00:11:00,369 --> 00:11:03,789
प्यार बड़े अजीबो गरीब काम करवाता है,
है न, महेश?

214
00:11:03,872 --> 00:11:05,749
मैं बस बात करने गया था।

215
00:11:05,832 --> 00:11:07,584
नहीं लगा कि बात बिगड़ जाएगी।

216
00:11:07,667 --> 00:11:10,545
महेश, उस रात जो हुआ, वह होना ही था।

217
00:11:11,213 --> 00:11:13,215
और बड़ी जल्दी हुआ।

218
00:11:21,264 --> 00:11:23,225
यह अभी खत्म होगा।

219
00:11:29,064 --> 00:11:32,109
लो। किसी बदमाश ने
तुम्हारा पुतला गिरा दिया।

220
00:11:32,692 --> 00:11:34,152
तुमसे बात करनी थी, दोस्त।

221
00:11:34,486 --> 00:11:37,072
शिकार के बाद जो हुआ, अच्छा नहीं हुआ।

222
00:11:37,155 --> 00:11:39,533
फ़ोन पर नाचता हुआ चूहा भेजा था, मिला?

223
00:11:39,616 --> 00:11:42,536
पता नहीं।
तुम्हारा नंबर "डू नॉट डिस्टर्ब" में डाला।

224
00:11:43,120 --> 00:11:45,539
पर ब्लॉक नहीं किया न? अभी भी उम्मीद है।

225
00:11:45,622 --> 00:11:48,542
कोई उम्मीद नहीं।
यह कहने आया हूँ कि गाने धीरे चलाओ।

226
00:11:48,834 --> 00:11:50,127
वही तो बात है।

227
00:11:51,503 --> 00:11:54,631
यह रही तुम्हारी मुश्किल।
सिस्टम पर ज़्यादा लोड है।

228
00:11:55,340 --> 00:11:57,884
डीजे ने गड़बड़ कर दी। शायद नशा कर रखा है।

229
00:11:57,968 --> 00:11:59,636
मेरी उंगलियाँ सुन्न पड़ गई हैं।

230
00:11:59,845 --> 00:12:00,929
ठीक कर सकते हो?

231
00:12:01,012 --> 00:12:02,389
बिल्कुल। इंजीनियर हूँ।

232
00:12:02,889 --> 00:12:06,643
पर तुम्हारे लिए नहीं कर रहा।
सुधा का जन्मदिन बचाने के लिए।

233
00:12:06,726 --> 00:12:09,396
मेरी तरफ़ से जन्मदिन मुबारक।
क्या तोहफ़ा दिया?

234
00:12:09,479 --> 00:12:11,273
"सह-अध्यक्ष" लिखी हुई ट्रोफ़ी।

235
00:12:11,356 --> 00:12:13,775
शायद रॉकेट का कारोबार चल पड़ा है।

236
00:12:14,776 --> 00:12:18,280
सामान नहीं दे पाऊँगा,
इसलिए स्पेसएक्स कॉन्ट्रैक्ट नहीं रहेगा।

237
00:12:18,405 --> 00:12:20,907
हे भगवान। मैं कुछ कर सकता हूँ?

238
00:12:21,032 --> 00:12:25,370
हाँ। मुझे प्लायर, सीढ़ी, और बिना बर्फ़ के,
एक रूट बीयर लाकर दो।

239
00:12:26,329 --> 00:12:29,916
यह क्या है?
तुम्हारे पापा यहाँ हैं। तुम कहाँ हो?

240
00:12:30,167 --> 00:12:34,171
पता है। बुरा लग रहा है।
मैं आऊँगी। प्यार फ़ैंटम।

241
00:12:34,254 --> 00:12:36,256
मस्त। प्यार क्रिस्टीन।

242
00:12:38,717 --> 00:12:41,470
मुझे अपने दुश्मन से बदला लेने में मदद करो।

243
00:12:41,928 --> 00:12:44,139
माफ़ करना। उसके लिए समय नहीं है।

244
00:12:44,473 --> 00:12:45,807
तुमने कसम खाई थी।

245
00:12:45,891 --> 00:12:46,766
किसने कहा?

246
00:12:47,684 --> 00:12:50,353
लाल धागा।

247
00:12:51,855 --> 00:12:53,440
धागा? क्या मतलब?

248
00:12:53,523 --> 00:12:54,858
तो, उसे राखी कहते हैं,

249
00:12:54,941 --> 00:12:58,612
और रक्षा का वादा करते हुए,
बहनें भाई की कलाई पर बाँधती हैं।

250
00:12:59,654 --> 00:13:00,864
कितना प्यारा रिवाज़ है।

251
00:13:00,947 --> 00:13:03,575
नहीं। यह पुराने ज़माने से होता आया है
जहाँ बहनें

252
00:13:03,658 --> 00:13:05,702
भाइयों को आशीर्वाद देने का नाटक करतीं।

253
00:13:05,785 --> 00:13:09,456
पर असल में, इसलिए ताकि विधवा होने पर,
वे गाँव में वापस आ सकें।

254
00:13:09,956 --> 00:13:12,042
आप अपने मरहूम पति का अफ़सोस मनाती हैं,

255
00:13:12,125 --> 00:13:14,336
और आपका भाई गाँव में घुसने नहीं देगा?

256
00:13:14,920 --> 00:13:16,338
उस कमीने को क्यों बचाना?

257
00:13:16,963 --> 00:13:19,966
क्योंकि वह 11 का था
और उसे एक कमीने को सीधा करना था।

258
00:13:20,175 --> 00:13:21,176
अच्छा।

259
00:13:21,551 --> 00:13:25,347
वहाँ, मैं अपने खुद के कमीने से जूझ रही थी।

260
00:13:26,473 --> 00:13:29,392
तुम्हारे पापा अभी तक क्या कर रहे हैं?
शैतान महेश।

261
00:13:29,476 --> 00:13:30,852
ठीक कहा, माँ।

262
00:13:30,936 --> 00:13:32,854
मैं सारे सर्किट काटने जा रही हूँ।

263
00:13:32,938 --> 00:13:35,065
मिसेज़ मिल्स ने जाने से मना किया है न?

264
00:13:35,732 --> 00:13:37,984
ठीक कहा। मुझे देखते ही पुलिस बुलाएगी।

265
00:13:38,151 --> 00:13:41,071
मेरी दो चहेती औरतों की आपस में नहीं बनती,
बुरा लगता है।

266
00:13:41,154 --> 00:13:42,739
मेरी गलती नहीं है, बेटा।

267
00:13:49,371 --> 00:13:50,247
अच्छा है।

268
00:13:50,497 --> 00:13:53,250
अच्छा नहीं था, पर मेरे दिमाग में
कमाल की बात आई।

269
00:13:53,625 --> 00:13:56,670
मैं फ़ैंटम बनकर,
मिल्स की पार्टी में जा घुसी।

270
00:13:57,379 --> 00:13:59,548
हैलो। कमाल की कॉस्ट्यूम है।

271
00:13:59,631 --> 00:14:03,301
जैनिस मुझे पकड़ने ही वाली थी,
पर नहीं पकड़ा, वह बेवकूफ़ जो है।

272
00:14:03,510 --> 00:14:08,098
रुको। तो तुम कह रही हो कि अपना
जन्मदिन बचाने के लिए, सुधा रूप बदलकर

273
00:14:08,181 --> 00:14:09,599
मिल्स के घर में घुसी?

274
00:14:09,766 --> 00:14:14,646
शायद जन्मदिन की वजह से नहीं।
शायद इस वजह से।

275
00:14:14,813 --> 00:14:17,774
हे भगवान, वहशीपन।
शायद मैं यह शर्त हार जाऊँगा।

276
00:14:18,733 --> 00:14:22,320
तुम बिल्कुल हारोगे।
समय निकला जा रहा है, अनाड़ी।

277
00:14:23,321 --> 00:14:24,614
उसकी तरह सोचना होगा।

278
00:14:25,991 --> 00:14:27,158
लो।

279
00:14:27,534 --> 00:14:30,579
-कमल और भानु कहाँ हैं?
-मैं उनके छोटे भाई को हथकड़ी में

280
00:14:30,662 --> 00:14:32,998
ले जाने का सदमा नहीं देना चाहता था।

281
00:14:33,081 --> 00:14:34,082
वे यह क्यों देखेंगे?

282
00:14:34,291 --> 00:14:38,837
क्योंकि तुम सारी बात नहीं बता रहे, विनोद।
कोई ठोस बात बताओ, वरना...

283
00:14:38,920 --> 00:14:40,964
सबक सिखाने के लिए, हमने गाड़ी चुराई।

284
00:14:41,047 --> 00:14:42,132
गंभीर अपराध।

285
00:14:42,465 --> 00:14:44,134
वह मेरे माँ-बाप की गाड़ी थी।

286
00:14:44,259 --> 00:14:47,095
परिवार की गाड़ी, परिवार का मसला।
खतरनाक लगता है।

287
00:14:47,178 --> 00:14:49,598
सफ़र काफ़ी खतरनाक था।

288
00:14:49,681 --> 00:14:52,434
जल्दी करो। चलो।
कमीने के लिए और अंडे चाहिए।

289
00:14:52,517 --> 00:14:53,393
चलो।

290
00:14:54,853 --> 00:14:55,937
जल्दी से, भानु।

291
00:14:58,273 --> 00:15:02,235
लो। पता है कि तुमने गाड़ी चुराई।
मुझे पूरी बात बताओ, वरना...

292
00:15:06,448 --> 00:15:08,074
आपके फ़ोन में कोई गेम है?

293
00:15:08,950 --> 00:15:12,787
लो। पता है, तुम्हारी बहन ने गाड़ी चुराई।
पूरी बात बताओ, वरना...

294
00:15:12,871 --> 00:15:14,164
भानु और विनोद का काम था।

295
00:15:14,247 --> 00:15:16,333
पर उन्होंने वही एक शरारत नहीं की।

296
00:15:16,416 --> 00:15:20,003
क्या किया? बता सकते हो।
उन्हें अफ़सोस होगा, तुम्हें नहीं।

297
00:15:20,211 --> 00:15:22,005
विनोद ने दोस्तों को भी बुलाया।

298
00:15:23,423 --> 00:15:27,969
इतने सारे बच्चे। समझ नहीं आता
अगर वे पाँच डॉलर जीतने हैं।

299
00:15:28,136 --> 00:15:29,679
वहशीपन या वहशीपन नहीं।

300
00:15:30,847 --> 00:15:35,143
भानु हमें एक गलत रास्ते पर ले जा रही थी।
अंडों की बड़ी चोरी।

301
00:15:36,436 --> 00:15:38,396
हम उस कमीने को खत्म कर देंगे।

302
00:15:40,065 --> 00:15:41,024
क्या कर रही हो?

303
00:15:41,524 --> 00:15:43,985
-अपना बटुआ भूल गई। चुराने होंगे।
-विनोद?

304
00:15:45,070 --> 00:15:47,447
मो और विला, अरे वाह।

305
00:15:47,530 --> 00:15:51,660
हैलो, पेपर।
धारियों वाला पन्ना काफ़ी जंच रहा है।

306
00:15:51,743 --> 00:15:52,786
हाँ।

307
00:15:52,869 --> 00:15:54,579
तुम्हें क्या हुआ?

308
00:15:54,663 --> 00:15:56,289
मुझ पर अंडे फेंके गए।

309
00:15:56,373 --> 00:15:58,833
अरे, बेचारा। किसने फेंके?

310
00:15:59,209 --> 00:16:02,128
उसी ने जो तंग करता है। चलकर बदला लोगे?

311
00:16:02,212 --> 00:16:03,171
बिल्कुल।

312
00:16:03,254 --> 00:16:05,840
अरे, बच्चो। इतनी जल्दी नहीं, पेपर।

313
00:16:05,924 --> 00:16:07,801
कॉस्ट्यूम के नीचे क्या छुपाया है?

314
00:16:07,884 --> 00:16:09,052
एक प्यारा सा लड़का।

315
00:16:11,763 --> 00:16:13,014
चोरी करना अपराध है।

316
00:16:13,098 --> 00:16:15,058
हाँ। पता है कि यह एक कॉस्ट्यूम है।

317
00:16:15,141 --> 00:16:16,434
इतनी प्यारी पुलिसवाली?

318
00:16:16,518 --> 00:16:18,603
बहुत-बहुत शुक्रिया। पर मैं हूँ।

319
00:16:18,687 --> 00:16:20,647
और न भी होती तो, यह चोरी होती।

320
00:16:21,272 --> 00:16:25,735
माफ़ कीजिए। किसी ने आपसे कहा
कि आप रानी मुखर्जी जैसी लगती हैं,

321
00:16:25,819 --> 00:16:29,406
ऐसी आँखें
जिनमें कई दिनों तक खोए रह सकते हैं?

322
00:16:29,489 --> 00:16:31,991
नहीं, अभी तक तो नहीं कहा, हीरो।

323
00:16:33,535 --> 00:16:34,536
लो। तुम जा सकते हो।

324
00:16:35,203 --> 00:16:37,330
और एक बात कहूँ? यह मेरा बैज नंबर है।

325
00:16:39,207 --> 00:16:40,125
मुझे फ़ोन करना।

326
00:16:42,669 --> 00:16:45,296
कमल! कमल!

327
00:16:45,797 --> 00:16:48,091
कमल ने यह कहा? वह इतना तेज़ नहीं है।

328
00:16:48,174 --> 00:16:50,260
उसके जूतों पर उल्टी की, उसने छोड़ दिया।

329
00:16:50,343 --> 00:16:53,555
पर असली काण्ड तो मिल्स के घर पर चल रहा था।

330
00:16:54,431 --> 00:16:56,683
बुरा लगता है कि तुम्हारा काम ठीक नहीं है।

331
00:16:57,267 --> 00:17:00,186
तुम्हें मुझसे सलाह नहीं चाहिए,
पर मेरी बात सुन लो।

332
00:17:00,895 --> 00:17:03,815
अगर तुम अपने रॉकेट
काफ़ी सस्ते में बना सको तो?

333
00:17:04,232 --> 00:17:06,151
जब मैंने ट्रक का इंजन बनाया था,

334
00:17:06,234 --> 00:17:09,821
मैंने इंटरनेट से सस्ते पुर्ज़े मंगवाए थे,
कबाड़ से भी सस्ते।

335
00:17:09,946 --> 00:17:13,116
तो क्या इंटरनेट पर
सस्ते में रॉकेट के पुर्ज़े खरीदूँ?

336
00:17:13,366 --> 00:17:15,744
कबाड़ से भी सस्ते।

337
00:17:15,827 --> 00:17:17,912
बताता हूँ कि ईमेल में क्या लिखा होगा।

338
00:17:17,996 --> 00:17:20,540
"प्यारे दुकानदार
जो मुझे डार्क वेब पर मिला,

339
00:17:21,249 --> 00:17:23,543
"मुझे कुछ पुर्ज़े खरीदने हैं, अंतरिक्ष की

340
00:17:23,626 --> 00:17:25,920
"ऐसी यात्रा के लिए जिन्हें दुनिया तबाह

341
00:17:26,004 --> 00:17:28,006
"करने वाला हथियार समझा जा सकता है।

342
00:17:28,715 --> 00:17:30,425
"मैं बिटकॉयन से पैसा दूँगा,

343
00:17:30,508 --> 00:17:32,761
"और पुर्ज़े मेरे घर के पते पर भेज देना,

344
00:17:32,844 --> 00:17:35,638
"जहाँ मुझे गिरफ़्तार कर सज़ा सुनाई जाएगी।

345
00:17:35,722 --> 00:17:40,351
"भवदीय, महेश प्रदीप,
अमेरिका में रहने वाला भारतीय।"

346
00:17:40,977 --> 00:17:43,980
ऐसे कह रहे हो
तो शायद तुम्हें सलाह अच्छी नहीं लगी।

347
00:17:44,564 --> 00:17:48,568
जहाँ महेश पार्टी को ठीक-ठाक कर रहा था,
मैं उसे तबाह करना चाहती थी।

348
00:17:48,651 --> 00:17:51,362
सर्किट काटना है।

349
00:17:54,699 --> 00:17:55,700
मिल गया।

350
00:17:58,787 --> 00:18:01,414
एसी, डिशवॉशर, हीटर।

351
00:18:03,708 --> 00:18:06,252
पार्टी बंद करने वाली स्विच कहाँ है?

352
00:18:06,336 --> 00:18:07,212
धत् तेरी।

353
00:18:10,715 --> 00:18:11,925
हैलो, फ़ैंटम।

354
00:18:12,842 --> 00:18:14,177
यह रही क्रिस्टीन।

355
00:18:18,306 --> 00:18:19,224
मेरा जन्मदिन था

356
00:18:19,307 --> 00:18:22,519
और मैं शादी की ड्रेस पहने
एक गंवार के साथ बेसमेंट में थी।

357
00:18:22,852 --> 00:18:24,103
इससे बुरा क्या होता?

358
00:18:24,187 --> 00:18:26,940
क्या हाल है, सेक्सी? मुझे थोड़ा प्यार दो।

359
00:18:27,565 --> 00:18:28,900
मैं गलत थी। और बुरा हुआ।

360
00:18:28,983 --> 00:18:29,901
यहाँ आओ।

361
00:18:30,652 --> 00:18:31,903
बहुत बुरा हुआ।

362
00:18:31,986 --> 00:18:34,489
समझ गया। क्रिस्टीन से
मेहनत करवा रही हो। अब चलो भी।

363
00:18:36,074 --> 00:18:37,450
क्या हुआ, भानु?

364
00:18:38,076 --> 00:18:41,663
भानु? अब मेरे बाद, उसे झटका लगने वाला था।

365
00:18:41,746 --> 00:18:44,165
समझा। फ़ैंटम हो। वही इशारों पर नचाता है।

366
00:18:46,084 --> 00:18:50,421
मैं क्रिस्टीन हूँ। मैं एक अबला नारी हूँ
जो तुम्हारे लिए तैयार है।

367
00:18:50,505 --> 00:18:52,090
आ जाओ, फ़ैंटम। अब आ भी जाओ।

368
00:18:54,050 --> 00:18:56,386
मज़ाक कर रही हो? इसके लिए बाल हटाए।

369
00:18:57,178 --> 00:18:59,597
मुझे लगा कि दो बदन एक होने वाले हैं।

370
00:19:02,100 --> 00:19:03,685
तो फिर तुम इसाई क्यों बनी?

371
00:19:05,186 --> 00:19:09,399
यह जानना कि सिर्फ़ उसके साथ सोने के लिए,
स्टू ने आपकी बेटी को इसाई बनाया,

372
00:19:09,482 --> 00:19:11,359
वह भी जन्मदिन के दिन।

373
00:19:12,026 --> 00:19:14,821
वहीं के वहीं स्टू को
मारने का मन किया होगा।

374
00:19:14,904 --> 00:19:17,323
एक मछली को क्यों मारना,
पूरी झील क्यों नहीं?

375
00:19:17,574 --> 00:19:19,158
यह इंडियन कहावत है?

376
00:19:19,784 --> 00:19:22,328
-नहीं।
-सुधा प्रदीप की।

377
00:19:22,537 --> 00:19:24,163
-मैं ले सकती हूँ?
-नहीं।

378
00:19:24,497 --> 00:19:26,749
लेकिन स्टू के लिए सुधा की ज़रूरत नहीं थी।

379
00:19:26,833 --> 00:19:28,751
जो करना था, उसी ने कर डाला।

380
00:19:28,835 --> 00:19:30,086
मैं तुम्हें पसंद नहीं?

381
00:19:30,336 --> 00:19:32,130
मुझे और मज़ा आ रहा था।

382
00:19:32,672 --> 00:19:34,299
तुम अभी मुझसे अलग हो रही हो?

383
00:19:34,382 --> 00:19:35,717
यकीन नहीं हो रहा था।

384
00:19:35,800 --> 00:19:37,427
कोई और है, कोई दूसरा बंदा।

385
00:19:37,510 --> 00:19:40,096
-एक नंबर का गधा था।
-लगता है, निंजा बन सकता हूँ?

386
00:19:40,179 --> 00:19:42,557
और खुद नहीं जानता था कि क्या कह रहा था।

387
00:19:42,640 --> 00:19:43,808
मेरी कमीज़ें लौटा दोगी?

388
00:19:44,559 --> 00:19:47,312
मुझे नहीं चाहिए, भानु। मेरी कमीज़ें रख लो।

389
00:19:47,395 --> 00:19:49,731
मेरे लिए लड़कियों की लाइन लगी है।

390
00:19:49,814 --> 00:19:53,735
आज वॉफ़ल हाउस में,
वेटरेस ने मुझे ज़्यादा सिरप दिया। इसलिए...

391
00:19:58,823 --> 00:20:00,408
फ़ैंटम!

392
00:20:03,036 --> 00:20:05,622
उस रात प्रदीप्स बच्चे पूरे जोश में थे,

393
00:20:05,705 --> 00:20:08,583
आँखों में बदला और हाथों में अंडे लिए।

394
00:20:08,666 --> 00:20:10,585
उस कमीने को मज़ा चखाने वाले थे।

395
00:20:10,668 --> 00:20:11,544
तो करते हैं।

396
00:20:21,137 --> 00:20:22,305
यह बहुत बुरा किया।

397
00:20:24,349 --> 00:20:27,977
मैंने सबक सीख लिया।
सोचूँगा कि ज़िंदगी में क्या करना है।

398
00:20:32,357 --> 00:20:36,694
भानु, मेरी वफ़ादार दीदी,
राखी की कसम पूरी करने का शुक्रिया।

399
00:20:37,320 --> 00:20:39,364
और, कमल, मेरे अजीब भैया,

400
00:20:39,447 --> 00:20:43,618
मेरी मदद के लिए कीटाणुओं का
खतरा उठाने का शुक्रिया। अब गले लगें?

401
00:20:45,536 --> 00:20:47,664
कमल, तुम्हें नहाना चाहिए।

402
00:20:48,873 --> 00:20:50,959
लो। मैंने वहशीपन साबित कर दिया।

403
00:20:51,292 --> 00:20:52,710
गले लगाना वहशीपन है?

404
00:20:53,294 --> 00:20:55,421
पता है, हालत खराब है। मुझे बस जीतना है।

405
00:20:55,755 --> 00:20:58,549
उससे भी अच्छा कुछ है। वहशीपन।

406
00:20:58,633 --> 00:21:01,469
महेश को मालूम नहीं था
कि सुधा पार्टी में थी।

407
00:21:02,095 --> 00:21:06,391
स्टू के हारने की खुशी में,
सुधा एस और एम की खुशी मनाना चाहती थी,

408
00:21:06,641 --> 00:21:08,017
सुधा और महेश।

409
00:21:09,936 --> 00:21:11,562
माफ़ कीजिए। मैं शादीशुदा हूँ।

410
00:21:11,646 --> 00:21:12,772
मैं भी।

411
00:21:14,148 --> 00:21:17,443
सुधा, तुम हो क्या?
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

412
00:21:17,527 --> 00:21:19,112
चुप हो जाओ और मुझे किस करो।

413
00:21:23,533 --> 00:21:24,575
हे भगवान!

414
00:21:27,120 --> 00:21:28,871
भानु, तुम पापा के साथ हो?

415
00:21:32,375 --> 00:21:34,502
भानु? यह क्या कह रहा है?

416
00:21:35,044 --> 00:21:38,756
और यह इंटरनेट पर रॉकेट के पुर्ज़े खरीदकर
जेल जाने से डर रहा था।

417
00:21:38,840 --> 00:21:40,967
सच कहूँ तो, काश मुझे हैरत होती।

418
00:21:41,050 --> 00:21:43,428
जब आप गाय को पूजते हैं तो यही होता है।

419
00:21:44,887 --> 00:21:46,514
हे भगवान। यह बढ़ रहा है।

420
00:21:47,724 --> 00:21:50,184
किसी भी तार को हाथ मत लगाइए। खतरा है।

421
00:21:50,685 --> 00:21:52,603
मेरी पार्टी बर्बाद कर रहे हैं!

422
00:21:55,481 --> 00:21:56,899
फ़ैंटम की गलती है!

423
00:21:59,652 --> 00:22:00,653
वे गायब हो गए।

424
00:22:01,529 --> 00:22:02,739
कितना मज़ा आया।

425
00:22:02,822 --> 00:22:04,407
मुझे वहाँ से क्यों ले आई?

426
00:22:04,490 --> 00:22:06,534
अब सब को लगता है कि मैं एक कमीना हूँ

427
00:22:06,617 --> 00:22:08,286
जो घटिया बिजली का काम करता है।

428
00:22:08,369 --> 00:22:09,746
किसका ज़्यादा दुख है?

429
00:22:11,039 --> 00:22:14,542
पता नहीं।
मैं बाप बनने से पहले इंजीनियर था।

430
00:22:14,625 --> 00:22:17,920
मेरी वजह से, भानु और स्टू की कहानी खत्म।

431
00:22:18,004 --> 00:22:19,672
सुधा, तुमने हद पार कर दी।

432
00:22:20,214 --> 00:22:21,883
सबसे अच्छा जन्मदिन का तोहफ़ा।

433
00:22:22,050 --> 00:22:23,051
मैं बिल्कुल गलत थी।

434
00:22:23,134 --> 00:22:24,761
मुझे हैलोवीन बहुत पसंद है।

435
00:22:24,844 --> 00:22:28,556
यह पागलपन है।
स्टू से मिलते ही, भानु सब बता देगी।

436
00:22:28,639 --> 00:22:29,849
उससे फ़र्क नहीं पड़ता।

437
00:22:29,932 --> 00:22:33,895
वह जब भी उसे हाथ लगाने की सोचेगा,
उसे लगेगा कि तुम्हें किस कर रहा है।

438
00:22:33,978 --> 00:22:35,772
कितना घटिया लगेगा?

439
00:22:36,355 --> 00:22:40,777
मैंने उसे डराकर रख दिया है, महेश।
उसे हमेशा के लिए डराकर रख दिया है।

440
00:22:41,569 --> 00:22:43,529
यह तो हद है, तुम्हारे लिए भी।

441
00:22:45,782 --> 00:22:47,158
मुझे कुछ तो करना था।

442
00:22:48,034 --> 00:22:51,079
भानु को बचाने के लिए सब कुछ करके देखा,
पानी-पूरी भी।

443
00:22:51,913 --> 00:22:55,875
शायद यह पागलपन है,
पर मैं नहीं चाहती कि स्टू उसे ठेस पहुँचाए।

444
00:22:56,459 --> 00:22:57,794
अगर ठेस न पहुँचाई तो?

445
00:22:57,877 --> 00:23:00,630
अगर पहुँचाई तो?
मैं खुद को माफ़ नहीं कर पाऊँगी।

446
00:23:01,172 --> 00:23:04,926
यह देखकर अच्छा लगता है कि
उसे बचाना चाहती हो, मैं भी चाहता हूँ।

447
00:23:05,510 --> 00:23:08,096
पर भानु को अपनी गलतियाँ खुद करनी होंगी।

448
00:23:09,472 --> 00:23:12,016
अंगीठी में हाथ डालकर देखे कि वह गर्म है।

449
00:23:17,021 --> 00:23:19,107
और यही वहशीपन की कहानी है।

450
00:23:19,649 --> 00:23:21,359
शायद प्रदीप्स माँ-बाप

451
00:23:21,442 --> 00:23:24,028
उतने बुरे नहीं थे जैसा कि जैनिस ने बताया।

452
00:23:24,654 --> 00:23:27,240
पर बच्चे उम्मीद से कहीं ज़्यादा बुरे हैं।

453
00:23:27,573 --> 00:23:28,991
गले लगना गलत न था।

454
00:23:29,075 --> 00:23:31,911
वे गले नहीं लगे। उन्होंने तुमसे झूठ कहा।

455
00:23:31,994 --> 00:23:34,747
पर मुझे उस रात का
कुछ मज़ेदार सुरक्षा फुटेज मिला।

456
00:23:34,831 --> 00:23:36,249
सुरक्षा फुटेज? कहाँ से?

457
00:23:36,624 --> 00:23:37,625
उस कमीने के घर से।

458
00:23:39,752 --> 00:23:40,670
बाप रे।

459
00:23:41,420 --> 00:23:44,006
यह ग्रेग है क्या, कचरे वाला?

460
00:23:44,090 --> 00:23:46,008
हाँ, और ग्रेग कचरा गिरा रहा है।

461
00:23:51,180 --> 00:23:53,182
हैलो, ग्रेग। मदद करने का शुक्रिया।

462
00:23:53,474 --> 00:23:58,187
मुझे खुशी है।
पता है, ये लोग बहुत बुरे हैं।

463
00:23:58,271 --> 00:24:00,106
-हाँ।
-अपना कचरा अलग नहीं करते।

464
00:24:00,189 --> 00:24:02,275
और मरे हुए पालतू जानवर फेंकते हैं।

465
00:24:02,358 --> 00:24:03,192
नहीं।

466
00:24:03,276 --> 00:24:05,820
मुझे लगा,
तुम स्टार ट्रेक का कोई बनकर आओगे।

467
00:24:05,903 --> 00:24:08,990
वही हूँ।
तुम्हारे लिए छोटी सी ट्रेक जानकारी।

468
00:24:10,658 --> 00:24:13,703
माइकल मायर वाला नकाब विलियम शैट्नर का है।

469
00:24:14,036 --> 00:24:16,539
हाँ, खुद मिस्टर शैट का।

470
00:24:17,832 --> 00:24:19,292
हैपी हैलोवीन, प्यारे वी।

471
00:24:19,375 --> 00:24:21,836
अच्छा। शुक्रिया, ग्रेग। सब तैयार हो जाओ।

472
00:24:22,378 --> 00:24:23,296
हम तैयार हैं।

473
00:24:24,797 --> 00:24:27,175
अब सामने से हटो, विनोद।

474
00:24:27,258 --> 00:24:28,801
वह आ गया।

475
00:24:29,802 --> 00:24:31,596
इतना कचरा कहाँ से आया?

476
00:24:31,679 --> 00:24:33,764
रॉक, पेपर, सिज़र। मारो।

477
00:24:36,684 --> 00:24:37,518
नहीं लगा।

478
00:24:38,352 --> 00:24:40,980
अब, मैं तुम्हें खत्म करके रहूँगा।

479
00:24:41,063 --> 00:24:42,023
फिर से सोच लो।

480
00:24:42,106 --> 00:24:43,649
बाप रे। माँ!

481
00:24:44,859 --> 00:24:47,445
रुको! अच्छा, अंडे की सफ़ेदी से एलर्जी है।

482
00:24:47,528 --> 00:24:49,488
इसलिए कभी वैक्सीन नहीं लगवाया।

483
00:24:49,572 --> 00:24:51,115
हमें भला-बुरा कहने के लिए।

484
00:24:51,199 --> 00:24:52,450
जैसे "छड़ी वाला।"

485
00:24:52,575 --> 00:24:53,451
और तोतली।

486
00:24:53,534 --> 00:24:54,535
और तिलक धारी।

487
00:24:54,619 --> 00:24:57,079
यह सबक सीखो। इसे कर्म कहते हैं।

488
00:24:57,997 --> 00:24:59,290
यानी, "भाड़ में जाओ।"

489
00:25:00,082 --> 00:25:02,335
इन्हें देखो।
चिल्ड्रेन ऑफ़ द कॉर्न जैसे हैं।

490
00:25:03,252 --> 00:25:04,337
मुश्किल से देखा।

491
00:25:05,421 --> 00:25:07,048
फ़िशआई लेंस से चक्कर आता है।

492
00:25:07,590 --> 00:25:09,884
प्रदीप्स बच्चों में काफ़ी एकता है।

493
00:25:09,967 --> 00:25:12,678
तुम्हें कुछ नहीं पता।
जादुई धागे से बंधे हैं।

494
00:25:12,762 --> 00:25:14,138
-जादुई धागा?
-हाँ।

495
00:25:14,222 --> 00:25:16,807
तुम्हें कुछ खाना चाहिए। जाकर चॉकलेट ले आओ।

496
00:25:17,850 --> 00:25:20,895
इतना कह रहा हूँ
कि हर हाल में एक-दूसरे को बचाएँगे।

497
00:25:20,978 --> 00:25:24,649
रुको। शायद कमीने पर अंडे फेंकना
किसी बड़ी चीज़ की तैयारी थी।

498
00:25:24,982 --> 00:25:26,734
जैसे मिल्स का घर जलाना।

499
00:25:27,652 --> 00:25:31,447
हे भगवान। प्रदीप्स को जानने के बाद,
उम्मीद करता हूँ कि वे बेकसूर हों।

500
00:25:32,031 --> 00:25:34,367
वापस भेजना ठीक नहीं होगा, खासकर विनोद को।

501
00:25:34,992 --> 00:25:36,577
उसकी कुर्सी के नीचे यह मिला।

502
00:25:36,661 --> 00:25:38,704
देखो, उसे यहाँ कितना अच्छा लगता है।

503
00:25:38,788 --> 00:25:39,622
प्यारी है।

504
00:25:40,122 --> 00:25:43,876
पर इसके झाँसे में मत आना।
बहुत से सनकी तस्वीरें बनाते हैं।

505
00:25:44,210 --> 00:25:46,712
हिट्लर, जॉन वेन गेसी, मेरा पिछला पति।

506
00:25:47,755 --> 00:25:52,009
और, मुझे लगता है
कि विनोद नाटक करने में माहिर है।

507
00:25:52,093 --> 00:25:53,427
और कुछ सही नहीं लगता।

508
00:25:56,931 --> 00:26:00,393
इससे अच्छा जन्मदिन हो ही नहीं सकता था।

509
00:26:01,018 --> 00:26:02,478
और यह यहीं खत्म नहीं होगा।

510
00:26:05,189 --> 00:26:06,732
"सुधा प्रदीप। सह-अध्यक्ष।"

511
00:26:07,775 --> 00:26:08,776
बहुत अच्छा है।

512
00:26:09,527 --> 00:26:12,697
हैलो? मेरा फ़ैंटम नकाब
फ़र्श पर क्यों पड़ा है?

513
00:26:14,365 --> 00:26:16,867
क्योंकि मैंने... क्योंकि यह...

514
00:26:16,951 --> 00:26:18,369
अपनी सह-अध्यक्ष की मदद करो।

515
00:26:18,995 --> 00:26:21,998
पता है कि तुम्हें बाहर जाना है,
केक के बाद जा सकती हो।

516
00:26:22,081 --> 00:26:23,291
सच?

517
00:26:24,041 --> 00:26:26,377
पर, महेश, नहीं...

518
00:26:26,502 --> 00:26:29,255
इसे अंगीठी में हाथ डालने दो। तभी सीखेगी।

519
00:26:31,882 --> 00:26:33,259
-हैपी हैलोवीन।
-हाँ।

520
00:26:35,428 --> 00:26:39,098
आखिर आज़ादी मिली। वह होगा। दिल। आड़ू।

521
00:26:39,181 --> 00:26:42,143
पापा से छुट्टी मिल गई? मुझे नहीं करना।

522
00:26:42,226 --> 00:26:43,144
क्या?

523
00:26:43,686 --> 00:26:45,855
दोबारा मैसेज मत भेजना। ब्लॉक करता हूँ।

524
00:26:47,273 --> 00:26:49,525
-केक खाओ, बेटा।
-महेश।

525
00:26:54,071 --> 00:26:55,323
इन्होंने क्या किया?

526
00:26:57,575 --> 00:26:59,243
इन्होंने क्या किया?

527
00:27:15,593 --> 00:27:16,927
कमल, सो जाओ।

528
00:27:17,011 --> 00:27:18,596
पर पहले नहा लो।

529
00:28:21,951 --> 00:28:23,911
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में आगे...

530
00:28:23,994 --> 00:28:26,539
सुना, जैनिस ने तुम्हें
फ़ेल करने की कोशिश की।

531
00:28:26,622 --> 00:28:29,250
अच्छा। उसे "सी" मिला है।

532
00:28:29,333 --> 00:28:30,501
यानि फ़ेल।

533
00:28:30,584 --> 00:28:32,878
मिसेज़ मिल्स कसकर नंबर नहीं देती थीं।

534
00:28:32,962 --> 00:28:35,256
ऐसा लगता है जैसे दुश्मनी निकाल रही हैं।

535
00:28:35,339 --> 00:28:37,883
नहीं पता था कि स्टू इंटरनेट पर मशहूर है।

536
00:28:37,967 --> 00:28:39,927
लाइक बटन दबाइए। स्टंटज़ खत्म।

537
00:28:40,010 --> 00:28:41,178
क्या आदमी है।

538
00:28:41,262 --> 00:28:42,513
स्टंटज़! स्टंटज़!

539
00:28:42,596 --> 00:28:45,141
स्टू मिल्स के साथ घूमना है तो घूमो।

540
00:28:45,808 --> 00:28:46,809
छिल गया।

541
00:28:46,892 --> 00:28:47,893
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

542
00:28:47,977 --> 00:28:48,978
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

