1
00:00:06,006 --> 00:00:08,050
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में इससे पहले...

2
00:00:08,134 --> 00:00:10,386
मेरा मेडिकल लाइसेंस नामंज़ूर हो गया।

3
00:00:10,469 --> 00:00:11,512
कर्ज़ा मिला?

4
00:00:11,595 --> 00:00:12,430
पूँजी नहीं है।

5
00:00:12,513 --> 00:00:14,932
जल्दी न मिली,
तो शायद इंडिया वापस जाना पड़े।

6
00:00:15,015 --> 00:00:17,017
शायद मैं निवेशक ला सकता हूँ।

7
00:00:17,101 --> 00:00:19,395
सुधा, ज़रा एक ब्राउनी पकड़ा दोगी?

8
00:00:19,478 --> 00:00:21,188
किसी ने इसे खिलाया होगा।

9
00:00:21,272 --> 00:00:23,232
तो क्या मैंने जैनिस को ज़हर दिया?

10
00:00:23,315 --> 00:00:26,736
तुम अपनी टाँगें चलाकर,
हमेशा दिखावा करते रहते हो

11
00:00:26,819 --> 00:00:28,696
और मेरी गर्लफ़्रेंड छीन रहे हो।

12
00:00:28,779 --> 00:00:30,281
मैं विला को नहीं छीन रहा।

13
00:00:30,364 --> 00:00:32,241
मेरी माँ का प्रेस्क्रिप्शन पैड है।

14
00:00:32,324 --> 00:00:35,161
मैंने तुम्हें दौरा छोड़कर जाते देखा।
कहाँ चली गई थी?

15
00:00:35,828 --> 00:00:38,038
-मुझे गोलियाँ मिलीं।
-मुझे भी यह करना है।

16
00:00:38,122 --> 00:00:40,082
जो भी जानती हो, सब बताओ, लैक्सी।

17
00:00:40,166 --> 00:00:41,208
अच्छा।

18
00:00:42,376 --> 00:00:44,420
इमिग्रेशन और नेचुरलाइज़ेशन सर्विस

19
00:00:45,296 --> 00:00:48,174
लैक्सी, भानु और स्टू के साथ
पहले ड्रग्स सौदे का बताओ।

20
00:00:48,257 --> 00:00:50,551
-यानि, भान-स्टू?
-भान-स्टू? वाह।

21
00:00:50,634 --> 00:00:51,927
-मैं बोल सकता हूँ?
-नहीं।

22
00:00:53,429 --> 00:00:54,263
रोज़नबॉम्स बेकरी

23
00:00:54,346 --> 00:00:56,265
मौसी के बेकरी ट्रक के लिए रुके थे

24
00:00:56,348 --> 00:00:58,350
कि वह ऑहियो से पहला माल लेकर लौटेगा।

25
00:00:58,434 --> 00:00:59,518
मुद्दा : प्रदीप परिवार
मामला : 856 - पूछताछ लॉग #4

26
00:00:59,602 --> 00:01:01,812
ट्रक के आते ही, गोलियाँ पैक करनी होंगी।

27
00:01:01,896 --> 00:01:03,481
लोरैज़ोपैम नीले बैग में है,

28
00:01:03,564 --> 00:01:06,901
क्लॉनोपिन लाल वाले में
और ऐडरल जानवरों वाले रोबोट बैग में।

29
00:01:06,984 --> 00:01:08,986
माफ़ करना। मेरा भाई पढ़ाकू है।

30
00:01:09,069 --> 00:01:10,404
तुम दोनों सुन भी रहे हो?

31
00:01:11,071 --> 00:01:14,825
यहाँ, पीए की आउटलाइन बनाई है,
कीस्टोन स्टेट।

32
00:01:15,534 --> 00:01:18,788
ईसा के रखवाले के लिए ईसा मछली है,

33
00:01:18,871 --> 00:01:22,833
और सिड्नी क्रॉसबी के लिए 87,
हॉकी का रखवाला।

34
00:01:24,126 --> 00:01:27,588
और मेरे बाज़ू पर 3:11,
क्योंकि वह तो पता ही है।

35
00:01:28,589 --> 00:01:32,676
मुझे नहीं पता था
कि पेंसिलवेनिया इतना टेढ़ा-मेढ़ा था।

36
00:01:32,760 --> 00:01:35,638
तुम मेसन-डिक्सन रेखा पार करने वाली हो।

37
00:01:35,721 --> 00:01:37,556
मुझसे रुका नहीं जा रहा।

38
00:01:37,640 --> 00:01:38,516
उसने उसे चाटा?

39
00:01:38,933 --> 00:01:39,934
अपनी आँखों से।

40
00:01:40,559 --> 00:01:44,939
अच्छा, भान-स्टू के बारे में,
थोड़ी कम बारीकी में बात करते हैं।

41
00:01:45,022 --> 00:01:48,442
-आप वह नहीं बोल सकते।
-चलो भी। यह नाम बड़े काम का है।

42
00:01:48,526 --> 00:01:52,613
कहने का यह मतलब है
कि भानु स्टू की दीवानी हो गई थी,

43
00:01:52,696 --> 00:01:55,658
भले ही जब हमें गोलियाँ बाँटनी थीं,
वह नहीं पहुँचा।

44
00:01:55,741 --> 00:01:57,201
स्टू क्यों नहीं आया?

45
00:01:57,785 --> 00:01:59,328
उसे ठीक से गिनती नहीं आती।

46
00:01:59,411 --> 00:02:00,579
अच्छा लड़का पकड़ा है।

47
00:02:00,663 --> 00:02:02,039
पर दिल का अच्छा है।

48
00:02:02,581 --> 00:02:04,291
और पंछियों की आवाज़ निकालता है।

49
00:02:04,375 --> 00:02:05,459
थोड़ा-बहुत सिखाया।

50
00:02:07,503 --> 00:02:09,129
यह विपरविल का गाना है।

51
00:02:12,091 --> 00:02:13,509
यह टर्टल डव है।

52
00:02:15,761 --> 00:02:18,013
-सब को पता है कि यह मुर्गी है।
-ज़ाहिर है।

53
00:02:18,097 --> 00:02:19,306
मुझे कुछ सलाह चाहिए।

54
00:02:19,390 --> 00:02:21,517
काश मेरी पक्की सहेली मल्लिका यहाँ होती।

55
00:02:21,976 --> 00:02:24,603
इंडिया में जब भी वीडियो कॉल करती हूँ,
सोती रहती है।

56
00:02:24,687 --> 00:02:26,856
मेरी पक्की सहेली जेनी अभी सैन डिएगो गई है,

57
00:02:26,939 --> 00:02:28,691
अब किसी नौसेना वाले के साथ है।

58
00:02:28,774 --> 00:02:31,235
शायद हम दोनों को एक सहेली की तलाश है।

59
00:02:31,318 --> 00:02:32,736
गोरी मल्लिका बन सकती हूँ।

60
00:02:32,820 --> 00:02:34,071
और मैं भूरी जेनी।

61
00:02:34,989 --> 00:02:39,159
अच्छा, गोरी मल्लिका,
स्टू के साथ सोने की सोच रही हूँ।

62
00:02:39,243 --> 00:02:41,078
-ज़ाहिर है।
-यह मेरा पहली बार होगा।

63
00:02:41,161 --> 00:02:42,079
और भी ज़ाहिर है।

64
00:02:42,162 --> 00:02:44,582
-माहिर होने में कितना समय लगता है?
-10,000 घंटे।

65
00:02:44,665 --> 00:02:47,126
-मेरे पास उतना समय नहीं है।
-मैं सिखा दूँगी।

66
00:02:47,209 --> 00:02:48,627
-अच्छा।
-मेरी बारी।

67
00:02:48,711 --> 00:02:50,254
मुझे कुछ सलाह चाहिए।

68
00:02:52,923 --> 00:02:55,217
शायद मेरे पापा का चक्कर चल रहा है

69
00:02:56,218 --> 00:02:57,970
और पता नहीं अगर माँ से कहना चाहिए,

70
00:02:58,053 --> 00:03:00,097
डर है कि वह दोबारा पीना शुरू कर देंगी।

71
00:03:02,266 --> 00:03:03,976
मल्लिका की अच्छी बात यह है

72
00:03:04,059 --> 00:03:06,270
कि वह इस बात को बड़े अच्छे से दबा लेगी।

73
00:03:08,647 --> 00:03:10,900
सबूत

74
00:03:13,360 --> 00:03:15,613
मुझे अमेरिका से प्यार है

75
00:03:22,870 --> 00:03:25,873
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग

76
00:03:29,043 --> 00:03:30,711
हमने प्रदीप्स से काफ़ी कुछ सुना।

77
00:03:30,794 --> 00:03:32,630
अब आपकी कहानी सुननी है।

78
00:03:32,713 --> 00:03:35,299
झूठ नहीं कहूँगा।
उनकी कहानियाँ बड़ी दिलचस्प थीं।

79
00:03:35,633 --> 00:03:37,635
इसलिए, स्तर काफ़ी ऊँचा है।

80
00:03:37,718 --> 00:03:38,802
मुद्दे पर आते हैं।

81
00:03:38,886 --> 00:03:42,348
सुधा की बेटी का आपके बेटे से चक्कर था,
इसलिए उसने आपका घर जलाया?

82
00:03:42,431 --> 00:03:45,726
मेरे पास यह मानने के कई कारण हैं
कि सुधा ने मेरा घर जलाया।

83
00:03:45,809 --> 00:03:49,188
मत भूलिए, किताब वाले क्लब में,
उसने मुझे ज़हर भी देना चाहा।

84
00:03:49,271 --> 00:03:51,273
किताब क्लब वाली सहेलियाँ भी छीन लीं।

85
00:03:51,357 --> 00:03:53,108
वह सिंगल व्हाइट फ़ीमेल जैसी थी।

86
00:03:53,192 --> 00:03:54,777
वह अकेली नहीं है, न गोरी है।

87
00:03:54,860 --> 00:03:56,862
तभी औरत वाली बात पर शक होता है, है न?

88
00:03:56,946 --> 00:03:59,615
जान, तुम अपनी बात से भटक रही हो।

89
00:03:59,698 --> 00:04:02,868
ईसा की तरह,
मैं दूसरा गाल आगे करने को तैयार थी।

90
00:04:02,952 --> 00:04:03,827
उनकी जय हो।

91
00:04:03,911 --> 00:04:05,996
फिर सुधा माइटबल्स धंधे के पीछे पड़ी।

92
00:04:06,080 --> 00:04:07,456
माइटबल्स क्या होते हैं?

93
00:04:07,539 --> 00:04:08,832
एक कुदरती सप्लीमेंट

94
00:04:08,916 --> 00:04:12,670
जो फॉलिकल बढ़ोतरी
और हड्डियों की ताकत की गारंटी देता है।

95
00:04:12,753 --> 00:04:14,004
मैं आपको दूँगी।

96
00:04:14,088 --> 00:04:16,006
देखा कि आपको मग उठाना मुश्किल लगता है।

97
00:04:16,840 --> 00:04:18,884
वह इसलिए क्योंकि उंगलियाँ चिकनी हैं।

98
00:04:19,885 --> 00:04:21,053
उसे भी ठीक करता है।

99
00:04:21,637 --> 00:04:24,431
खैर, जब वह सब हुआ,
मैं माइटबल्स की बैठक में थी।

100
00:04:25,099 --> 00:04:26,433
मिनर्वा के घर पर।

101
00:04:27,184 --> 00:04:29,728
वह उस महीने के अव्वल विक्रेता को
इनाम दे रही थी।

102
00:04:30,562 --> 00:04:31,939
दूसरी औरतों को उम्मीद थी।

103
00:04:32,022 --> 00:04:35,734
पर मुझे पता था कि कौन जीतेगा,
इसलिए जिम्बो को साथ ले आई।

104
00:04:35,818 --> 00:04:40,197
और एक बार फिर,
एक और बिक्री रिकार्ड तोड़ते हुए,

105
00:04:40,280 --> 00:04:44,326
यह गोल्डन मीटा-मिक्स मिलता है... जैनिस को।

106
00:04:46,954 --> 00:04:49,707
मैं हैरान रह गई! सपने सच होते हैं।

107
00:04:49,790 --> 00:04:53,794
यह उन सारी छोटी लड़कियों के नाम है
जो बिल्कुल मेरे जैसी दिखती हैं।

108
00:04:53,877 --> 00:04:56,005
-तुम मायने रखती हो।
-हाँ।

109
00:04:56,088 --> 00:04:57,715
और, हाँ, शुक्रिया कहना चाहूँगी

110
00:04:57,798 --> 00:05:01,760
उन दोनों को जिनसे सबसे ज़्यादा प्यार है,
ईसा और जिम्बो।

111
00:05:01,844 --> 00:05:03,012
नाज़ है, जैन-जैन।

112
00:05:03,095 --> 00:05:05,597
ट्रोफ़ियों के लिए और जगह बनानी पड़ेगी।

113
00:05:05,973 --> 00:05:08,183
इलाके की मीटा-मैनेजर के नाते

114
00:05:08,267 --> 00:05:10,269
बता दूँ कि इसका रंग बहुत ही ज़हरीला है।

115
00:05:10,352 --> 00:05:13,355
मैं पुष्टि कर सकती हूँ।
मेरा एक ही गुर्दा चालू है।

116
00:05:14,148 --> 00:05:15,190
पहले, जाम लगाएँगे।

117
00:05:15,566 --> 00:05:19,611
जैनिस के नाम, हमारी प्रेरणा
और हम सब में सबसे खूबसूरत।

118
00:05:21,155 --> 00:05:22,281
मैंने ठीक से किया?

119
00:05:22,614 --> 00:05:24,867
नहीं। तुम्हें एक काम सौंपा था।

120
00:05:25,325 --> 00:05:30,039
अच्छा, मीटा मिनियन, बिक्री करने के लिए,
और माल लेना मत भूलना।

121
00:05:30,622 --> 00:05:34,084
एक बात कहूँ?
मुझे माइटबल्स का एक और बक्सा दे दो।

122
00:05:34,168 --> 00:05:36,045
मैं इस महीने भी कमाल कर दिखाऊँगी।

123
00:05:36,128 --> 00:05:38,839
यानि पापा को नए जूते मिलेंगे।

124
00:05:38,922 --> 00:05:41,133
मुझे भी चाहिए। आज एक कील पर चढ़ गया।

125
00:05:41,216 --> 00:05:43,052
-नहीं।
-हैलो, दोस्तो।

126
00:05:43,135 --> 00:05:46,263
देर हो गई, पर आप लोगों के साथ
कम समय बिताना चाहती हूँ।

127
00:05:46,346 --> 00:05:47,431
यह यहाँ कैसे?

128
00:05:47,514 --> 00:05:51,351
सुधा मेरी नई मीटा मिनियन है।

129
00:05:51,435 --> 00:05:53,854
-कमाल है न?
-एकदम कमाल।

130
00:05:55,022 --> 00:05:57,149
तुम्हारा ताज छीनना है, जैनिस।

131
00:05:58,025 --> 00:05:59,651
शुभकामनाएँ, सुधा।

132
00:05:59,735 --> 00:06:02,738
वह कहावत सुनी होगी।
"जमकर सपने देखो, जमकर हारो।"

133
00:06:02,821 --> 00:06:03,864
यह कोई नहीं कहता।

134
00:06:03,947 --> 00:06:05,407
क्योंकि वे भटके हुए हैं।

135
00:06:06,241 --> 00:06:09,745
मैं इस बात से हैरान हूँ
कि आपकी पत्नी विटामिन बेचना चाहेंगी।

136
00:06:10,537 --> 00:06:11,705
उनके दर्जा से नीचे है।

137
00:06:11,789 --> 00:06:14,083
था, पर फिर वह ऊब गई।

138
00:06:14,708 --> 00:06:17,586
उसने द गुड डॉक्टर का
हर एपिसोड देख लिया था,

139
00:06:17,669 --> 00:06:20,130
और कम से कम माइटबल्स मेडिकल से जुड़ा था।

140
00:06:20,214 --> 00:06:22,216
माइटबल्स किसी निवेश स्कीम जैसा लगता है।

141
00:06:22,299 --> 00:06:24,093
इंडिया में होता है?

142
00:06:24,176 --> 00:06:27,137
इंडिया की पूरी अर्थव्यवस्था
घोटालों पर चलती है।

143
00:06:27,679 --> 00:06:29,765
नाइजेरिया के राजकुमार वाली ईमेल याद है?

144
00:06:30,432 --> 00:06:31,767
किसी इंडियन ने लिखी थी।

145
00:06:31,850 --> 00:06:33,102
इंडिया सच में ऐसा है?

146
00:06:33,185 --> 00:06:35,187
इसलिए मैंने अपना कारोबार यहाँ शुरू किया।

147
00:06:36,355 --> 00:06:40,400
अमेरिकन कानून शासन
और जिम्बो मिल्स जैसे दोस्तों का शुक्र है।

148
00:06:41,527 --> 00:06:42,778
खुला है।

149
00:06:44,446 --> 00:06:46,406
हेश, तुम्हारा मैसेज मिला। क्या बात है?

150
00:06:46,490 --> 00:06:47,699
यह देखो।

151
00:06:47,783 --> 00:06:51,078
यह तुमने बनाया? कमाल का है।

152
00:06:51,161 --> 00:06:53,789
उस निवेशक को लाने के लिए फल देकर शुक्रिया।

153
00:06:53,872 --> 00:06:55,415
मेरा कारोबार बच जाएगा।

154
00:06:55,499 --> 00:06:59,002
बात पक्की नहीं है, पर इस तोहफ़े के बाद,
दबाव में आ गया हूँ।

155
00:06:59,086 --> 00:07:01,880
कम से कम, कुछ तो ठीक हो रहा है।

156
00:07:01,964 --> 00:07:03,549
मेरी और बहुत सी मुश्किलें हैं।

157
00:07:03,632 --> 00:07:06,802
पता है, सहयोगी कर्मचारी-वर्ग मिलना
कितना मुश्किल है?

158
00:07:06,885 --> 00:07:07,845
नहीं।

159
00:07:07,928 --> 00:07:11,056
पर पता है कि यह खरबूजे का मौसम नहीं
और तुमने यह बनाया।

160
00:07:11,140 --> 00:07:13,433
अगर तुम यह कर सकते हो,
तो कुछ भी कर सकते हो।

161
00:07:13,517 --> 00:07:16,520
तुम्हारी हौसला अफ़ज़ाई
इस खरबूजे जितनी मीठी है।

162
00:07:18,605 --> 00:07:19,731
एकसाथ करने के नाम।

163
00:07:20,107 --> 00:07:21,900
एकसाथ करने के नाम।

164
00:07:22,776 --> 00:07:24,570
पापा का जिम्बो के साथ कारोबार था।

165
00:07:24,653 --> 00:07:26,989
और उधर, तुम स्टू के साथ गोलियाँ बेच रही थी

166
00:07:27,072 --> 00:07:30,033
और तुम्हारी माँ जैनिस के खिलाफ़
गोलियाँ बेच रही थीं।

167
00:07:30,117 --> 00:07:32,494
ढेर सारी गोलियाँ और ढेर सारे मिल्स हैं।

168
00:07:32,578 --> 00:07:33,704
कभी कोई गड़बड़ हुई?

169
00:07:33,787 --> 00:07:35,372
मैं गोलियाँ नहीं बेच रही थी।

170
00:07:35,831 --> 00:07:37,040
मुझे बेवकूफ़ मत बनाओ।

171
00:07:38,000 --> 00:07:40,878
हमें ऑहियो से आए तुम्हारे माल का पता है।

172
00:07:41,962 --> 00:07:43,297
साली लैक्सी।

173
00:07:43,380 --> 00:07:46,717
खाक गोरी मल्लिका।
भूरी मल्लिका कभी मेरी चुगली न करती।

174
00:07:47,134 --> 00:07:48,343
लैक्सी को कुछ नहीं पता।

175
00:07:49,011 --> 00:07:50,679
सेक्स के बारे में जानती थी।

176
00:07:51,680 --> 00:07:52,681
हाँ।

177
00:07:53,265 --> 00:07:55,184
पता है कि तुमने उससे ज्ञान लिया।

178
00:07:55,809 --> 00:07:57,019
ज़रा ढीला पकड़ो।

179
00:07:58,228 --> 00:08:00,105
मैं इसे ठीक से कर रही हूँ?

180
00:08:00,189 --> 00:08:03,400
टिप देती हूँ, बात पकड़ की नहीं,
पिछवाड़े की होती है।

181
00:08:04,359 --> 00:08:06,069
मेरा हाथ छिल रहा है।

182
00:08:06,153 --> 00:08:08,113
अगर ज़्यादा करो, तो गाँठें पड़ जाएँगी।

183
00:08:08,780 --> 00:08:11,200
छोड़ो भी। तुम्हें इतना ही आता है?

184
00:08:11,283 --> 00:08:12,117
हाँ।

185
00:08:13,118 --> 00:08:14,203
मैंने भी नहीं किया।

186
00:08:14,953 --> 00:08:18,040
क्या? तुमने तो कुछ और ही ज़ाहिर किया।

187
00:08:18,123 --> 00:08:19,917
मैं सेक्स के लिए तैयार नहीं हूँ।

188
00:08:20,542 --> 00:08:22,044
सही होने का बहुत दबाव होता है।

189
00:08:22,836 --> 00:08:25,505
हे भगवान। स्टू के साथ
सेक्स में गड़बड़ नहीं कर सकती।

190
00:08:26,131 --> 00:08:27,466
नहीं कर सकती।

191
00:08:31,094 --> 00:08:34,348
लैक्सी ने दिमाग में बिठा दिया
कि सेक्स में सही होना होगा।

192
00:08:34,431 --> 00:08:38,018
पर मैंने बस उससे एक ही चीज़ सीखी,
हाथ में छाले कराना।

193
00:08:38,101 --> 00:08:39,019
तुमने क्या किया?

194
00:08:39,102 --> 00:08:40,437
उस पर ऐलोवेरा जेल लगाया।

195
00:08:41,063 --> 00:08:41,980
मतलब समझ रही हो।

196
00:08:42,648 --> 00:08:43,732
वह एक सफ़र था।

197
00:08:44,524 --> 00:08:46,485
बहुत ही पेचीदा सफ़र।

198
00:08:46,568 --> 00:08:49,154
कितना पेचीदा सफ़र है।

199
00:08:49,238 --> 00:08:51,531
जैनिस - जिम्बो - मिनर्वा - किताब क्लब
सुधा - माइटब

200
00:08:52,157 --> 00:08:54,493
पर माइटबल्स को लेकर
जैनिस से मुकाबला करने से

201
00:08:54,576 --> 00:08:57,037
क्या सुधा को इतना गुस्सा आया
कि मिल्स का घर जलाया?

202
00:08:57,120 --> 00:08:59,289
वे अभी भी पूरी बात नहीं बता रहे।

203
00:09:00,332 --> 00:09:01,500
छोटे की गर्दन दबोचो।

204
00:09:01,583 --> 00:09:02,918
हे भगवान, काश...

205
00:09:03,794 --> 00:09:04,753
वह इतना प्यारा है।

206
00:09:05,545 --> 00:09:09,174
विनोद, पता है, पहली बार
तुमसे अकेले में पूछताछ हो रही है।

207
00:09:09,258 --> 00:09:10,717
नहीं, घबराना मत।

208
00:09:10,801 --> 00:09:13,428
मैं आपको लेकर घबरा रहा हूँ।
गड़बड़ मत कीजिएगा।

209
00:09:15,722 --> 00:09:18,517
मिल्स को लेकर,
तुम्हारी माँ की कभी पापा से बहस हुई?

210
00:09:18,600 --> 00:09:21,311
मेरी ज़िंदगी
मेरे माँ-बाप से नहीं जुड़ी है।

211
00:09:21,395 --> 00:09:24,898
मो और विला के साथ,
मैं प्यार के संबंध में फंसा हुआ था।

212
00:09:25,565 --> 00:09:27,234
वही दोस्त जिसकी छड़ी है

213
00:09:27,317 --> 00:09:29,861
जिसका आरोप था
कि उसकी तोतली गर्लफ़्रेंड को छीना?

214
00:09:29,945 --> 00:09:32,781
छड़ी और तोतली की असली पहचान
उनके रूप से नहीं है।

215
00:09:32,864 --> 00:09:34,616
अगर मैं आपको काला सूट कहूँ तो?

216
00:09:35,742 --> 00:09:38,787
-पत्नी कहती है कि दुबला लगता हूँ।
-हाँ, वापस कर दीजिए।

217
00:09:38,870 --> 00:09:40,080
उन्होंने आपसे झूठ कहा।

218
00:09:40,163 --> 00:09:43,625
खैर, मो के साथ सब ठीक करने का
एक ही तरीका था।

219
00:09:43,709 --> 00:09:46,878
एक बड़ा सा इशारा जिससे दिखा पाता
कि वह कितना मायने रखता है।

220
00:09:47,546 --> 00:09:49,339
और वह कितना बड़ा इशारा था?

221
00:09:49,423 --> 00:09:51,049
बहुत बड़ा।

222
00:09:51,133 --> 00:09:53,135
हाथ दूर रख, कमीने।

223
00:09:53,510 --> 00:09:54,970
दफ़ा हो, छड़ी वाले।

224
00:09:55,971 --> 00:09:59,016
बचाओ। प्लीज़। कोई है?

225
00:09:59,099 --> 00:10:02,102
हैलो, मो। मैं हूँ, तुम्हारा दोस्त, विनोद।

226
00:10:02,185 --> 00:10:04,604
-हैलो।
-तुम अंदर कैसे पहुँच गए?

227
00:10:04,771 --> 00:10:07,774
मैंने उसे कमीना कहा।

228
00:10:08,358 --> 00:10:09,443
अच्छा किया।

229
00:10:09,526 --> 00:10:11,028
पर विला हमेशा कहती है,

230
00:10:11,111 --> 00:10:13,905
तुम्हारी ज़बान वह कारनामे करती है
जो बदन न झेल सके।

231
00:10:13,989 --> 00:10:15,324
मुझे बाहर निकालो।

232
00:10:15,407 --> 00:10:17,451
पूरी बात साफ़ करने के बाद।

233
00:10:17,534 --> 00:10:19,369
बात साफ़ करने को कुछ नहीं है।

234
00:10:19,995 --> 00:10:23,206
मैं विला को नहीं छीन रहा।
तुम मेरे पक्के दोस्त हो।

235
00:10:23,874 --> 00:10:25,709
बड़ी बातें कर रहे हो। साबित करो।

236
00:10:25,792 --> 00:10:26,793
करूँगा।

237
00:10:26,877 --> 00:10:31,548
तुम्हें पिट्सबर्ग म्यूनिसिपल
कचरे के ट्रक में सैर करवाके।

238
00:10:32,090 --> 00:10:34,843
ऐसे वादे मत करो जिन्हें पूरा नहीं कर सकते।

239
00:10:34,926 --> 00:10:38,305
विनोद प्रदीप, वह अपने वादों का पक्का है।

240
00:10:38,388 --> 00:10:41,266
कचरे वाले ग्रेग के साथ
तुम्हारी अजीब पर मासूम

241
00:10:41,350 --> 00:10:43,810
दोस्ती की वजह से,
तुम अपना वादा पूरा कर सके।

242
00:10:43,894 --> 00:10:45,562
उसकी पहचान कचरे से नहीं है।

243
00:10:45,979 --> 00:10:49,149
ग्रेग के बहुत से पहलू हैं।
वह क्लिंगन भी बोल लेता है।

244
00:10:49,232 --> 00:10:50,359
ज़रा रुको।

245
00:10:50,442 --> 00:10:53,987
जिस रात मिल्स का घर जला,
उस रात मौके पर कचरा था।

246
00:10:54,654 --> 00:10:56,948
शायद तुमने ग्रेग की तरफ़ इशारा किया।

247
00:10:58,825 --> 00:11:02,829
इसे क्लिंगन में कहते हैं,
"अरे, तौबा, मैंने यह क्या कर दिया?"

248
00:11:05,916 --> 00:11:10,253
पिट्सबर्ग के उपनगर में होने वाली
माइटबल्स जंग के बारे में बताइए।

249
00:11:10,921 --> 00:11:12,631
सुधा की कोई संभावना नहीं थी।

250
00:11:12,714 --> 00:11:14,508
भीम और दु:शासन जैसा हाल था।

251
00:11:14,591 --> 00:11:18,637
पर वह भीम थी, मैं दु:शासन थी,
और इस बार दु:शासन की जीत हुई।

252
00:11:18,720 --> 00:11:21,681
क्योंकि दु:शासन माइटबल्स की रानी है।

253
00:11:22,307 --> 00:11:23,975
रानी दु:शासन को मदद मिली थी।

254
00:11:24,059 --> 00:11:28,063
माइटबल्स, जिसे पेश करती हैं
खूबसूरत जैनिस मिल्स।

255
00:11:28,605 --> 00:11:30,357
-ठीक से किया?
-न।

256
00:11:31,149 --> 00:11:32,734
इससे बाल काफ़ी बढ़ाते हैं।

257
00:11:32,818 --> 00:11:34,319
वादा करती हूँ, दो हफ़्तों में,

258
00:11:34,403 --> 00:11:37,447
ऐसा लगेगा जैसे सिर पर झाड़ उग आया है।

259
00:11:40,575 --> 00:11:41,576
हैलो, जैनिस।

260
00:11:41,993 --> 00:11:44,371
सिर्फ़ तुम्हारा प्यारा सा शुभंकर नहीं है।

261
00:11:44,704 --> 00:11:46,665
माइटबल्स।

262
00:11:46,748 --> 00:11:49,000
यहाँ पर माइटबल्स लीजिए।

263
00:11:49,084 --> 00:11:52,129
माइटबल्स के लिए यहाँ आ जाइए।

264
00:11:52,212 --> 00:11:54,923
एक बात तो है, बेटा। तुम में हुनर है।

265
00:11:55,006 --> 00:11:58,885
अच्छा। ज़रा हिसाब बराबर किया जाए, अंकल।

266
00:12:01,221 --> 00:12:03,974
मैंने काफ़ी ज़ोरदार तरीके से
घुमाना शुरू किया।

267
00:12:04,057 --> 00:12:06,268
पर फिर विनोद एक कदम आगे बढ़ गया।

268
00:12:06,351 --> 00:12:07,936
नाटू ने कमाल कर दिखाया।

269
00:12:08,019 --> 00:12:11,690
मेरा मोर वाला आदमी, उसके दौड़ने वाले
आदमी के सामने कुछ नहीं था।

270
00:12:12,441 --> 00:12:15,152
मैंने बच्चे को हिलाया,
उसने घोड़े की सवारी की।

271
00:12:15,986 --> 00:12:19,906
और तब मैंने जाना कि वह कितना महान था।

272
00:12:20,740 --> 00:12:24,077
अरे। तुम्हारी क्या उम्र है, बच्चे?
काम करने का परमिट है?

273
00:12:24,161 --> 00:12:26,413
हाँ, ऑफ़िसर। यहीं है, मेरी...

274
00:12:28,915 --> 00:12:32,127
विनोद ने आपके पति की धज्जियाँ उड़ाईं,
और आपने सुधा की।

275
00:12:32,210 --> 00:12:33,962
आप बिक्री में उसे मात दे रही थीं,

276
00:12:34,045 --> 00:12:36,006
इसलिए उसने आपका घर जलाया?

277
00:12:36,089 --> 00:12:38,091
मैं उस खेल की गंभीरता को समझता हूँ।

278
00:12:38,175 --> 00:12:42,471
मेरी माँ मैरी के की बिक्री प्रतिनिधि थीं।
उन्हें कभी गुलाबी कैडिलैक नहीं मिली।

279
00:12:43,513 --> 00:12:44,973
बड़ी आलसी औरत थीं।

280
00:12:46,641 --> 00:12:49,936
जब सुधा के हाथ वह सफ़ेद व्हेल लगी,
तब हालात बदल गए?

281
00:12:50,020 --> 00:12:51,062
मोबी डिक?

282
00:12:51,146 --> 00:12:53,190
मोबी ग्रेग, हमारा कचरे वाला।

283
00:12:53,815 --> 00:12:56,359
उसके रास्ते में 20 मीटा-पागल थे,

284
00:12:56,443 --> 00:13:00,322
और सुधा से पहले,
वह किसी के हाथ नहीं लगा था।

285
00:13:00,405 --> 00:13:01,323
कैसे?

286
00:13:01,406 --> 00:13:04,326
उसने अंदर एक जासूस बिठा रखा था।

287
00:13:04,409 --> 00:13:06,036
उसका चक्कर घुमाने वाला बेटा।

288
00:13:06,453 --> 00:13:08,747
पाँच बज रहे हैं। घर आने में देर क्यों हुई?

289
00:13:08,830 --> 00:13:12,334
ग्रेग और मैं अच्छा सा रास्ता सोच रहे थे,
मो को ले जाने के लिए।

290
00:13:12,417 --> 00:13:14,377
खुजली की क्रीम खरीदने के लिए भी रुके।

291
00:13:14,461 --> 00:13:15,837
खुजली की क्रीम? किस लिए?

292
00:13:15,921 --> 00:13:18,256
ग्रेग की पीठ में खारिश है।

293
00:13:18,340 --> 00:13:20,175
वह उसे पीठ में पिज़्ज़ा कहता है।

294
00:13:20,800 --> 00:13:24,262
माँ के नाते पूछ रही हूँ,
उसकी पीठ क्यों देखी?

295
00:13:24,346 --> 00:13:27,516
ग्रेग जब सड़क के बगल में पेशाब करता है,
तब जंपसूट उतारता है।

296
00:13:27,599 --> 00:13:28,683
मैं नज़र रखता हूँ।

297
00:13:29,142 --> 00:13:31,436
रुको। किस तरह की खारिश?

298
00:13:31,520 --> 00:13:32,896
धब्बे और परत वाली।

299
00:13:33,855 --> 00:13:34,689
अपने लिए नोट,

300
00:13:34,773 --> 00:13:39,152
धब्बा और परत नामक दो दिलेर कुत्तों को लेकर
एक कॉमिक तैयार करनी है।

301
00:13:39,236 --> 00:13:40,487
खारिश के बारे में बताओ।

302
00:13:40,570 --> 00:13:42,197
कहता है कि बुरे हाल में है।

303
00:13:42,280 --> 00:13:44,616
जैनिस इस बात से बेखबर है।

304
00:13:45,158 --> 00:13:48,328
माइटबल्स और
डॉक्टर सुधा प्रदीप के लिए एक काम है।

305
00:13:49,204 --> 00:13:51,706
ग्रेग के पेशाब करते समय,
नज़र रखने का शुक्रिया।

306
00:13:51,790 --> 00:13:53,583
उधार चुकाने की खुशी है।

307
00:13:55,835 --> 00:14:00,882
भानु, मुझे पता है कि तुम सेक्स के बारे में
ज्ञान हासिल कर रही थी।

308
00:14:00,966 --> 00:14:02,551
अपनी माँ से पूछने का सोचा?

309
00:14:03,426 --> 00:14:04,261
ऐसा कह सकते हैं।

310
00:14:04,344 --> 00:14:06,388
मैं आपसे उसके बारे में पूछूँगी।

311
00:14:07,097 --> 00:14:09,224
जानती हो न, हमेशा ऐसे कपड़े नहीं पहनती?

312
00:14:09,933 --> 00:14:11,601
मेरे डेट वाले कपड़े भी हैं।

313
00:14:12,060 --> 00:14:13,436
ज़रूर बहुत खूबसूरत होंगे।

314
00:14:14,062 --> 00:14:16,273
वैसे भी, उस समय मेरी माँ

315
00:14:16,356 --> 00:14:18,984
हमारे कचरेवाले को
सपलिमेंट बेचने में लगी थीं।

316
00:14:19,067 --> 00:14:22,112
इसलिए सेक्स से जुड़े ज्ञान के लिए,
मुझे अगला साधन देखना था।

317
00:14:23,405 --> 00:14:24,322
इंटरनेट पॉर्न।

318
00:14:24,406 --> 00:14:25,740
बहुत अच्छा साधन है।

319
00:14:26,700 --> 00:14:28,910
शुरू-शुरू की तलाश से काफ़ी हैरान रह गई।

320
00:14:30,912 --> 00:14:32,706
कुछ हद तक गंदी भी थीं।

321
00:14:35,625 --> 00:14:37,335
कसरत करने से कम नहीं था।

322
00:14:37,919 --> 00:14:39,796
पैरों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।

323
00:14:40,797 --> 00:14:42,882
पर, जब मैं पता कर रही थी, मैंने देखा

324
00:14:42,966 --> 00:14:46,344
कि वीडियो वाली लड़कियों में
वह बात थी जो मुझमें नहीं थी।

325
00:14:46,803 --> 00:14:50,265
भरी हुई छाती, बड़े होंठ, बड़ा पिछवाड़ा?

326
00:14:50,890 --> 00:14:52,267
बेकार महिलावादी हैं।

327
00:14:52,892 --> 00:14:55,395
आपकी पीढ़ी की सोच बड़ी घिसी-पिटी है।

328
00:14:55,478 --> 00:14:57,689
हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, लड़की।

329
00:14:57,772 --> 00:15:01,610
खैर, उन सभी वीडियो में,
जो बात एकदम अलग नज़र आई, वह थी...

330
00:15:02,569 --> 00:15:03,653
ज़रा ढोल बजाइए।

331
00:15:04,571 --> 00:15:05,989
बाल नहीं थे।

332
00:15:07,991 --> 00:15:09,492
मुझे पता था कि क्या करना था।

333
00:15:12,829 --> 00:15:14,706
बाल काफ़ी बढ़ गए हैं।

334
00:15:15,457 --> 00:15:16,958
आज पूरा सफ़ाया करें?

335
00:15:17,042 --> 00:15:18,501
मैं क्या पॉर्न स्टार हूँ?

336
00:15:18,585 --> 00:15:19,794
हमेशा वाला करूँगी।

337
00:15:20,211 --> 00:15:22,422
शुरू करते हैं।

338
00:15:22,505 --> 00:15:24,466
सोच भी नहीं सकती कि पहले कौन आया था।

339
00:15:25,175 --> 00:15:27,427
-सुधा की बेटी।
-भानु?

340
00:15:27,969 --> 00:15:28,970
उसका वह नाम है?

341
00:15:29,679 --> 00:15:32,098
उसने कोई अलग नाम बताया। बॉनी प्रदीप।

342
00:15:32,182 --> 00:15:34,893
शायद उसने भानु कहा, और तुमने गलत सुना।

343
00:15:34,976 --> 00:15:38,021
उसे बॉनी कहना चाहिए, सब के लिए आसान होगा।

344
00:15:38,647 --> 00:15:39,773
वह यहाँ क्यों आई?

345
00:15:40,315 --> 00:15:42,067
माँ के लिए माइटबल्स लेने आई थी?

346
00:15:42,150 --> 00:15:45,111
-सुधा ने इतनी जल्दी सारा बेच दिया?
-नहीं, वैक्सिंग करवाने।

347
00:15:45,195 --> 00:15:47,739
किसी खास इंसान के लिए
सफ़ाई करवाना चाहती थी।

348
00:15:47,822 --> 00:15:49,199
हे भगवान।

349
00:15:49,282 --> 00:15:51,284
वह खास इंसान मेरा स्टू है।

350
00:15:51,368 --> 00:15:53,745
बताना नहीं चाहती,
पर बॉनी ने पूरा सफ़ाया करवाया।

351
00:15:53,828 --> 00:15:56,456
-चुड़ैल कहीं की!
-तुम्हें ऐसे नहीं हिलना चाहिए था।

352
00:15:56,539 --> 00:15:58,958
अब नीचे दो लकीरें बन गई हैं।

353
00:15:59,834 --> 00:16:00,919
हाँ।

354
00:16:01,002 --> 00:16:03,922
जब जैनिस सफ़ाई करने में लगी थी,
मैं भी सफ़ाई में लग गई।

355
00:16:04,547 --> 00:16:06,966
सफ़ेद व्हेल को अपने जाल में फंसाकर।

356
00:16:07,342 --> 00:16:09,386
माफ़ करना। हैलो, ग्रेग।

357
00:16:09,469 --> 00:16:12,555
मेरे बेटे विनोद ने
तुम्हारी दुखदाई खुजली के बारे में बताया।

358
00:16:12,639 --> 00:16:14,099
उसने उसे दुखदाई कहा?

359
00:16:14,182 --> 00:16:17,018
मैं दुखदाई कह रही हूँ।
उसने पीठ में पिज़्ज़ा कहा।

360
00:16:17,102 --> 00:16:21,272
हाँ। पीछे ऐसा हाल है
मानो डबल मिर्ची डाली हो।

361
00:16:22,399 --> 00:16:25,860
पर तुमने माइटबल्स खाकर देखा?
उससे साफ़ होने की गारंटी है।

362
00:16:26,486 --> 00:16:27,696
अच्छी कोशिश की।

363
00:16:27,779 --> 00:16:31,116
पर मैंने ये बातें पहले भी सुनी हैं।

364
00:16:31,199 --> 00:16:32,784
एक डॉक्टर से नहीं।

365
00:16:32,867 --> 00:16:34,869
तो फिर, तीसरी बार मना करता हूँ।

366
00:16:34,953 --> 00:16:36,371
मैं डॉक्टरों के खिलाफ़ हूँ।

367
00:16:36,746 --> 00:16:38,248
यह सब एक घोटाला है।

368
00:16:38,331 --> 00:16:41,710
एफ़डीए, बड़ी कंपनियाँ। सब बकवास है।

369
00:16:42,335 --> 00:16:43,670
मैं भी पूरी तरह सहमत हूँ।

370
00:16:43,753 --> 00:16:45,964
इस देश के मेडिकल सिस्टम से नफ़रत है।

371
00:16:46,047 --> 00:16:49,718
मैं उनके मुताबिक नहीं चलती,
इसलिए मुझे प्रैक्टिस नहीं करने देते।

372
00:16:49,801 --> 00:16:52,429
दिलचस्प है। मैं सुन रहा हूँ।

373
00:16:53,054 --> 00:16:55,598
इन्हें एफ़डीए ने
बाज़ार से वापस ले लिया है।

374
00:16:55,682 --> 00:16:57,684
वे नहीं चाहते कि इन्हें लें।

375
00:16:57,767 --> 00:16:59,561
-वाह।
-हाँ।

376
00:17:02,647 --> 00:17:05,108
बैठ भी नहीं पा रही।
मिनर्वा ने बुरा हाल कर दिया।

377
00:17:05,191 --> 00:17:08,069
अपनी गर्दन, पीठ
और कानों के लिए जाना चाहता था।

378
00:17:08,153 --> 00:17:11,823
अपने दादाजी जैसा नहीं बनना चाहता,
जो बालों का पुलिंदा बने घूमते हैं।

379
00:17:11,906 --> 00:17:13,408
हाँ। जो भी हो।

380
00:17:14,075 --> 00:17:15,410
कोई परेशानी है?

381
00:17:15,493 --> 00:17:17,162
वह चुड़ैल पड़ोसन।

382
00:17:18,121 --> 00:17:22,083
-फिर से सुधा को लेकर है?
-नहीं। उसकी वह शैतान बेटी।

383
00:17:22,167 --> 00:17:25,086
हमें उसे स्टू के करीब आने से रोकना होगा।

384
00:17:26,087 --> 00:17:27,547
वह सच में इतना बुरा होगा?

385
00:17:28,047 --> 00:17:30,049
हाँ। बहुत, बहुत बुरा होगा।

386
00:17:30,550 --> 00:17:34,220
जैन-जैन, याद है, शुरू में
मैं तुम्हारे पापा को पसंद नहीं था?

387
00:17:34,304 --> 00:17:36,639
वह फ़ोर्ड चलाते थे। और मैं शेव्रोले।

388
00:17:36,723 --> 00:17:38,266
और तुम्हारे चेहरे से नफ़रत थी।

389
00:17:38,349 --> 00:17:42,187
पर फिर मैं बदल गया,
और तुम्हारे पापा ने मुझे एक मौका दिया।

390
00:17:42,270 --> 00:17:44,522
हमें भी प्रदीप्स को एक मौका देना चाहिए।

391
00:17:44,606 --> 00:17:47,484
पर यह वैसा नहीं है।
स्टू मेरा प्यारा सा बेटा है।

392
00:17:47,567 --> 00:17:49,360
वह मेरा भी प्यारा सा बेटा है।

393
00:17:49,444 --> 00:17:52,197
और वह भानु के साथ खुश रहता है।
हम यही चाहते हैं न?

394
00:17:52,822 --> 00:17:54,240
पर वह पूरा परिवार--

395
00:17:54,324 --> 00:17:55,575
कमाल का है।

396
00:17:55,658 --> 00:18:00,079
तुम्हें क्लास में कमल पसंद है,
और महेश एक अच्छा आदमी है।

397
00:18:01,372 --> 00:18:03,833
शायद वह छोटा विनोद भी काफ़ी प्यारा है।

398
00:18:05,835 --> 00:18:07,796
रुको। जिम्बो, गाड़ी रोको।

399
00:18:09,380 --> 00:18:10,799
अरे, बाप रे...

400
00:18:10,882 --> 00:18:12,258
यह क्या है?

401
00:18:12,342 --> 00:18:14,052
यह ग्रेग को बेच रही है?

402
00:18:14,135 --> 00:18:15,637
यह तो ढेर सारा माइटबल्स है।

403
00:18:15,720 --> 00:18:18,681
उसने मोबी ग्रेग को फंसाने का ढोंग किया,

404
00:18:18,765 --> 00:18:23,561
फिर दराँती से उसका पेट काटा,
उसे एक बर्तन में डाला,

405
00:18:23,645 --> 00:18:25,605
और एक कलछी से उसे हिलाकर पिघलाया।

406
00:18:25,688 --> 00:18:28,107
यह सब क्या है?

407
00:18:28,191 --> 00:18:31,402
और फिर पिघले हुए तेल को लालटेन में डाला

408
00:18:31,486 --> 00:18:34,239
और मुझे जलाकर राख कर दिया।

409
00:18:34,823 --> 00:18:36,074
मुझे!

410
00:18:36,241 --> 00:18:38,910
उसने सच में व्हेल का तेल नहीं पिघलाया।

411
00:18:38,993 --> 00:18:40,245
बढ़ाकर मत बोलिए।

412
00:18:40,328 --> 00:18:43,164
अफ़सोस, मैं बढ़ाकर नहीं बोल रही।
वह उसमें माहिर थी।

413
00:18:43,248 --> 00:18:46,459
दिख रहा है। सुधा काफ़ी चालाक औरत है।

414
00:18:46,543 --> 00:18:49,295
ऐसा था मानो उसने ग्रेग पर
कोई जादू-टोना किया हो।

415
00:18:49,796 --> 00:18:52,340
मैं उसके जादू का मुकाबला नहीं कर सकती।

416
00:18:52,423 --> 00:18:54,425
मैं चिढ़ गई कि उसे अपना ग्राहक बनाया।

417
00:18:55,093 --> 00:18:57,095
ग्रेग ने सुधा की मदद की?

418
00:19:02,725 --> 00:19:04,310
अब, सुनो।

419
00:19:04,394 --> 00:19:08,982
मिल्स का घर जलाने के लिए,
अगर सुधा ने ग्रेग की मदद ली हो तो?

420
00:19:09,065 --> 00:19:10,400
तभी वहाँ कचरा था।

421
00:19:10,483 --> 00:19:12,068
-अरे, वाह।
-अच्छा लगा?

422
00:19:12,485 --> 00:19:14,445
भान-स्टू के बारे में क्या कहती हो?

423
00:19:14,529 --> 00:19:16,155
पता है, तुमने लैक्सी से सुना।

424
00:19:16,823 --> 00:19:18,992
पर शायद सुधा ने अकेले यह नहीं किया।

425
00:19:20,702 --> 00:19:22,120
मोबी ग्रेग से बात करते हैं।

426
00:19:22,203 --> 00:19:23,454
मैं उसे फंसाऊँगा।

427
00:19:24,706 --> 00:19:27,750
हम ज़्यादा खुलासा नहीं कर सकते,
पर इतना बता सकती हूँ।

428
00:19:27,834 --> 00:19:30,503
मौका-ए-वारदात पर काफ़ी सारा कचरा मिला।

429
00:19:30,587 --> 00:19:31,713
कुछ बता सकते हो?

430
00:19:32,505 --> 00:19:33,506
मुझ पर शक है?

431
00:19:34,215 --> 00:19:37,594
हो सकता है कि सुधा और जैनिस के झगड़े में
तुम एक प्यादा थे।

432
00:19:39,512 --> 00:19:42,640
जैसे स्टार ट्रेक सिक्स :
द अनडिसकवर्ड कंट्री में

433
00:19:42,724 --> 00:19:46,060
रॉम्यूलन्स ने क्लिंगन्स के खिलाफ़,
कर्क को प्यादा बनाया।

434
00:19:46,394 --> 00:19:47,937
हमें काफ़ी सबूत मिले हैं।

435
00:19:48,021 --> 00:19:50,189
प्रदीप्स के साथ तुम्हारा क्या रिश्ता था?

436
00:19:50,899 --> 00:19:52,775
मैं छोटे वाले का हीरो था।

437
00:19:52,859 --> 00:19:55,236
वह बिल्कुल मेरे जैसा बनना चाहता था।

438
00:19:55,904 --> 00:19:59,157
तुम मेरे हीरो हो, ग्रेग।
मुझे बिल्कुल तुम्हारे जैसा बनना है।

439
00:19:59,741 --> 00:20:03,411
किसी दिन पिछली पत्नी के पास ले जाऊँगा,
ताकि उसे यह बता सको।

440
00:20:04,203 --> 00:20:06,289
बस जेल के मिलने के समय जाना होगा।

441
00:20:06,372 --> 00:20:07,999
बिग वी चलेगा।

442
00:20:10,501 --> 00:20:13,504
मेरी खारिश ठीक नहीं हो रही।

443
00:20:14,547 --> 00:20:16,215
शायद मुझे खुराक बढ़ानी होगी।

444
00:20:21,220 --> 00:20:22,847
यह तो कमाल है।

445
00:20:22,931 --> 00:20:24,557
तुम बड़े अच्छे दोस्त हो।

446
00:20:25,224 --> 00:20:27,894
माफ़ करना जो मैंने सोचा
कि विला को चुराना चाहते हो।

447
00:20:27,977 --> 00:20:29,228
कोई बात नहीं।

448
00:20:29,312 --> 00:20:31,856
स्कूल पहुँचेंगे तो सब बढ़िया होगा।

449
00:20:32,482 --> 00:20:34,150
स्कूल के लिए एकदम बढ़िया।

450
00:20:34,233 --> 00:20:36,778
नहीं, थोड़ा कम बढ़िया।

451
00:20:38,279 --> 00:20:39,405
मुझे उल्टी आ रही है।

452
00:20:39,489 --> 00:20:41,157
ज़्यादा माइटबल्स खा लिए।

453
00:20:41,240 --> 00:20:43,701
चलो... निकलो, मो! खुद को बचाओ!

454
00:20:43,785 --> 00:20:44,786
अब देर हो गई।

455
00:20:50,500 --> 00:20:52,418
ग्रेग ने मुझ पर काफ़ी उल्टी कर दी।

456
00:20:52,502 --> 00:20:55,380
कचरे के ट्रक में आकर उतरे
और उल्टी से भरे हो?

457
00:20:55,463 --> 00:20:57,048
यह तो कमाल हो गया।

458
00:20:57,131 --> 00:21:00,802
अपने कान ढक लो, विनोद।
कमीने को भला-बुरा कहने वाला हूँ।

459
00:21:00,885 --> 00:21:02,011
क्या कहा?

460
00:21:02,095 --> 00:21:05,848
रुको, मो। याद हैं, गाली के जवाब में
गाली देने से कुछ नहीं होता।

461
00:21:05,932 --> 00:21:07,183
चलो, निकम्मो।

462
00:21:07,809 --> 00:21:10,812
लॉकरों में जी भरकर आराम करना।

463
00:21:10,895 --> 00:21:13,398
खा साले, कचरे के ढेर!

464
00:21:14,857 --> 00:21:17,735
यह फिर भी,
मेरी ज़िंदगी की सबसे अच्छी सुबह है।

465
00:21:17,819 --> 00:21:19,153
शुक्रिया, विनोद।

466
00:21:19,362 --> 00:21:20,530
तुम्हारा स्वागत है, मो।

467
00:21:20,613 --> 00:21:22,448
मुझे खुशी है कि हम फिर से दोस्त हैं।

468
00:21:22,615 --> 00:21:23,908
हैलो, लड़को।

469
00:21:23,992 --> 00:21:26,869
कचरे के ट्रक में,
मुझे साथ क्यों नहीं ले गए?

470
00:21:26,953 --> 00:21:29,247
यह क्या है, हाँ? मुझे भूल गए?

471
00:21:29,330 --> 00:21:30,999
समझने का शुक्रिया।

472
00:21:31,082 --> 00:21:34,168
अगले हफ़्ते,
हम सब कचरे के ट्रक में घूमने जाएँगे।

473
00:21:34,252 --> 00:21:35,878
लड़के और लड़की।

474
00:21:35,962 --> 00:21:37,338
बड़े अच्छे लड़के हो।

475
00:21:39,090 --> 00:21:40,800
बाहर निकालने का शुक्रिया, विला।

476
00:21:40,883 --> 00:21:42,385
मैं भी अच्छा लड़का हूँ।

477
00:21:42,468 --> 00:21:45,179
तुम नहीं बदलोगे, मो। हमेशा शिकायत करते हो।

478
00:21:45,263 --> 00:21:49,392
अरे, वाह। यिडिश अच्छी लगती है। दिल भर आया।

479
00:21:49,475 --> 00:21:50,601
यहाँ आने का शुक्रिया।

480
00:21:50,685 --> 00:21:53,062
जानना था कि इस सब में
तुम्हें क्या लगता है।

481
00:21:53,146 --> 00:21:57,108
पता भी है, इस गुस्सैल के साथ रिश्ता रखना
कितना मुश्किल है?

482
00:21:57,191 --> 00:21:59,569
गुस्सैल? क्या मतलब?

483
00:21:59,652 --> 00:22:03,072
मुझे नहीं पता
कि कब तुम किसी पर बरस पड़ोगे,

484
00:22:03,156 --> 00:22:07,577
और तुम्हारी लाश न मिलने की वजह से,
मुझे दो बैसाखियों को दफ़नाना पड़ेगा।

485
00:22:07,660 --> 00:22:09,954
क्योंकि तुमने ध्यान से नहीं देखा।

486
00:22:10,038 --> 00:22:11,205
हार मान ली।

487
00:22:11,873 --> 00:22:15,001
इसकी ज़बान वह कारनामे करती है
जो बदन न झेल सके।

488
00:22:15,084 --> 00:22:19,088
दरअसल, हम उस इंसान से बात करना चाहते थे
जो ग्रेग के ट्रक में चढ़ा था।

489
00:22:19,172 --> 00:22:22,508
तुम्हें पता है न,
इसे पक्के तौर पर रिकार्ड किया जाएगा?

490
00:22:23,384 --> 00:22:25,344
मुझे अपने वकील से बात करनी है।

491
00:22:26,804 --> 00:22:28,723
माइटबल्स ने बुरा हाल कर दिया।

492
00:22:29,515 --> 00:22:30,767
मेरी गलती है।

493
00:22:30,850 --> 00:22:33,186
क्योंकि तुमने खुराक से
कहीं ज़्यादा खा लिए?

494
00:22:33,269 --> 00:22:34,103
नहीं।

495
00:22:34,687 --> 00:22:38,191
क्योंकि मैंने एक डॉक्टर पर भरोसा किया।
डॉक्टर प्रदीप पर।

496
00:22:39,942 --> 00:22:42,737
-ज़रा तुमसे बात कर सकता हूँ?
-हाँ।

497
00:22:43,362 --> 00:22:44,947
यह बात सही नहीं लगती।

498
00:22:45,031 --> 00:22:48,743
ग्रेग इस बात का दोष सुधा को दे रहा है
कि माइटबल्स से तबियत बिगड़ी।

499
00:22:48,826 --> 00:22:51,120
ट्रक में उल्टी करना, मुनासिब वजह कहलाएगी?

500
00:22:51,204 --> 00:22:53,831
सुधा को फंसाकर ग्रेग को क्या फ़ायदा?

501
00:22:54,540 --> 00:22:57,418
तुमने ठीक कहा।
बेवकूफ़ सा महसूस कर रहा हूँ।

502
00:22:58,086 --> 00:23:00,379
बेवकूफ़ी का भी नतीजा अच्छा हो सकता है।

503
00:23:01,005 --> 00:23:02,715
-शुक्रिया।
-मैंने तारीफ़ नहीं की।

504
00:23:03,132 --> 00:23:04,592
शायद वह ग्रेग नहीं था,

505
00:23:05,134 --> 00:23:08,304
पर शायद तुम सही कह रहे हो
कि प्रदीप्स को फंसाया जा रहा है।

506
00:23:08,888 --> 00:23:09,722
मेरे साथ चलो।

507
00:23:12,892 --> 00:23:15,269
अच्छी खबर है।
हमने किसी को गिरफ़्तार कर लिया।

508
00:23:16,020 --> 00:23:18,898
शुक्र है। उम्मीद है
कि सुधा को कड़ी सज़ा मिले।

509
00:23:18,981 --> 00:23:20,233
आपका कचरे वाला।

510
00:23:20,316 --> 00:23:21,150
क्या?

511
00:23:21,234 --> 00:23:23,986
ग्रेगर्स? वह कभी हमारा घर नहीं जलाएगा।

512
00:23:24,070 --> 00:23:25,488
पिछली पत्नी जला सकती है।

513
00:23:25,988 --> 00:23:27,907
उसे प्रदीप्स से नफ़रत है।

514
00:23:27,990 --> 00:23:29,117
वे भयानक लोग हैं।

515
00:23:29,200 --> 00:23:31,327
यह सब सिर्फ़ मुझे दिख रहा है क्या?

516
00:23:31,410 --> 00:23:33,246
जाकर उन्हें देश से निकाल दीजिए।

517
00:23:36,457 --> 00:23:37,625
थोड़ा ब्रेक लेते हैं।

518
00:23:38,918 --> 00:23:40,545
वे उन्हें निकाल दें।

519
00:23:41,254 --> 00:23:42,505
इतना बता सकती हूँ।

520
00:23:42,588 --> 00:23:45,216
जैनिस को प्रदीप्स के निकाले जाने की
ज़्यादा पड़ी थी,

521
00:23:45,299 --> 00:23:47,135
इसकी नहीं कि उनका घर किसने जलाया।

522
00:23:47,218 --> 00:23:48,386
मैंने भी देखा।

523
00:23:48,469 --> 00:23:49,887
कुछ तो गड़बड़ है।

524
00:23:50,680 --> 00:23:52,682
क्या पता, उस औरत के दिमाग में क्या था।

525
00:23:52,765 --> 00:23:53,641
द बेसिक्स ऑफ़ सेक्स

526
00:23:53,724 --> 00:23:56,894
भानु प्रदीप, कमरा नंबर 216 में,
एपी क्लब में पहुँचो।

527
00:23:56,978 --> 00:23:59,313
भानु प्रदीप, एपी क्लब, कमरा नंबर 216।

528
00:24:01,941 --> 00:24:03,609
हमारे कुछ सदस्य चले गए,

529
00:24:03,693 --> 00:24:06,362
पर हम उनके लिए दुआ करेंगे और आगे बढ़ेंगे।

530
00:24:06,988 --> 00:24:11,117
अच्छा लगा जो तुम आई, मिस प्रदीप।
तुम्हारे लिए बाइबल लाती हूँ।

531
00:24:11,200 --> 00:24:12,910
मुझे लगा कि यह एपी क्लब है।

532
00:24:12,994 --> 00:24:16,414
वही है। द ऐबस्टिनेंस एन्ड प्यूरिटी क्लब।

533
00:24:16,914 --> 00:24:20,418
तो बैठो, दिल खोलो, और टाँगें बंद रखो।

534
00:24:21,627 --> 00:24:24,005
-तो, यहाँ हर कोई कुंवारा है?
-आधे लोग।

535
00:24:24,088 --> 00:24:26,924
बाकी आधे कमीने हैं,
ताकि माँ-बाप को पता न चले।

536
00:24:27,008 --> 00:24:29,427
और हमारे ऑहियो काम के लिए
कमाल के ग्राहक हैं।

537
00:24:29,510 --> 00:24:31,929
खासकर जो कुंवारे हैं।
किसी तरह मज़ा लेना है।

538
00:24:32,013 --> 00:24:33,890
मिसेज़ मिल्स ने मुझे क्यों बुलाया?

539
00:24:34,515 --> 00:24:35,892
बेटे के साथ सोना चाहती हो।

540
00:24:36,851 --> 00:24:38,895
हाँ। वह स्टू की माँ हैं।

541
00:24:39,645 --> 00:24:42,231
मेरे लिए कमल की टीचर और माँ की दुश्मन हैं।

542
00:24:42,315 --> 00:24:44,984
-बहुत से लोगों से बहुत से रिश्ते हैं।
-समझती हूँ।

543
00:24:45,359 --> 00:24:49,238
मैं अपने पापा के साथ बीयर पीती हूँ,
पर दादीजी के साथ चरस पीती हूँ।

544
00:24:49,614 --> 00:24:51,449
वाह। मैं चलती हूँ।

545
00:24:52,116 --> 00:24:53,576
यह सब क्या है?

546
00:24:53,659 --> 00:24:54,619
तुम्हारी बाइबल है।

547
00:24:54,702 --> 00:24:57,997
खास नर्म कवर तैयार किया है।
मैं इसे वीलार्ड कहती हूँ।

548
00:24:58,080 --> 00:24:59,790
बहुत जल्द क्यूवीसी पर बिकेंगे।

549
00:25:01,125 --> 00:25:03,502
अब सुनो। मुझे पता है
कि तुम समझदार लड़की हो,

550
00:25:03,586 --> 00:25:07,256
और समझदार लड़कियाँ सोचती हैं
कि सेक्स करने का क्या अंजाम हो सकता है।

551
00:25:07,340 --> 00:25:09,091
मतलब "नर्क जाना"?

552
00:25:09,175 --> 00:25:11,469
भानु, पाप का अंजाम भुगतने के लिए,

553
00:25:11,552 --> 00:25:14,472
तुम्हें मरना नहीं पड़ेगा।

554
00:25:14,889 --> 00:25:16,515
पाप के अंजाम?

555
00:25:17,308 --> 00:25:19,060
-हर्पीस।
-पेट में बच्चा।

556
00:25:19,143 --> 00:25:22,230
सेक्स टेप का लीक होना।
बड़ी मेहरबानी, ट्रेवर।

557
00:25:22,897 --> 00:25:24,190
पर उससे भी ज़रूरी बात,

558
00:25:24,565 --> 00:25:27,151
जल्दी सेक्स करने वाली लड़कियों की
कद्र नहीं है।

559
00:25:27,860 --> 00:25:30,613
सलाह के लिए शुक्रिया, मिसेज़ मिल्स,
पर ऐसा नहीं होगा।

560
00:25:31,322 --> 00:25:32,698
मैं मुद्दे पर आती हूँ।

561
00:25:33,282 --> 00:25:35,493
मेरे प्यारे ईसाई स्टू से दूर रहना।

562
00:25:36,160 --> 00:25:38,955
अच्छा। इसके लिए शुक्रिया।

563
00:25:39,872 --> 00:25:41,916
और नाम बदलकर "बॉनी" रखने का सोचना।

564
00:25:41,999 --> 00:25:43,960
सब के लिए आसान होगा।

565
00:25:44,043 --> 00:25:45,294
मैं सोचूँगी।

566
00:25:50,508 --> 00:25:51,968
गोल्डन मीटा-मिक्स जीता है।

567
00:25:52,051 --> 00:25:54,845
क्या कभी शक था
कि मैं मुकाबले में आगे निकल जाऊँगी?

568
00:25:54,929 --> 00:25:56,430
बिल्कुल नहीं।

569
00:25:56,514 --> 00:25:58,349
पर यह सब बेकार है।

570
00:26:00,101 --> 00:26:04,897
मेरे दिल में एक डॉक्टर वाला छेद है
जिसे कोई ब्लेंडर नहीं भर सकता।

571
00:26:04,981 --> 00:26:06,232
मुझे असली मकसद चाहिए।

572
00:26:06,816 --> 00:26:09,777
तुम हर रोज़ अपने रॉकेट कारखाने में जाकर
मज़े करते हो।

573
00:26:09,860 --> 00:26:12,863
मज़ा? कंपनी शुरू करना बहुत मुश्किल है।

574
00:26:13,447 --> 00:26:15,449
मुझे एक मैनेजर नहीं मिल रहा।

575
00:26:15,992 --> 00:26:17,410
और वहाँ, वह पिछला मालिक

576
00:26:17,493 --> 00:26:19,996
अभी भी सेक्स वाला सामान नहीं हटा रहा।

577
00:26:20,079 --> 00:26:21,789
काफ़ी परेशान से लगते हो।

578
00:26:22,206 --> 00:26:24,333
तुम्हें मुझे यह सब बताना चाहिए था।

579
00:26:24,417 --> 00:26:26,002
इसके लिए सब कुछ दाँव पर लगाया।

580
00:26:26,711 --> 00:26:28,546
मैं तुम्हें निराश नहीं करना चाहता।

581
00:26:28,629 --> 00:26:31,590
अरे, बाबा, अच्छा-बुरा, हम इसमें साथ हैं।

582
00:26:32,300 --> 00:26:33,843
मकान मालिक से कह दो

583
00:26:33,926 --> 00:26:36,095
कि जब तक सामान नहीं हटता,
किराया नहीं दोगे।

584
00:26:37,013 --> 00:26:39,181
और मैनेजर के लिए, लिंक्डइन पर देखो।

585
00:26:40,349 --> 00:26:43,352
लिंक्डइन छोड़ो। मेरा लिंक यहाँ पर है।

586
00:26:44,186 --> 00:26:45,354
मेरे साथ आकर काम करो।

587
00:26:45,980 --> 00:26:47,690
रॉकेट के बारे में कुछ नहीं जानती।

588
00:26:47,773 --> 00:26:50,109
अगर तुम कचरे वाले को माइटबल्स बेच सकती हो,

589
00:26:50,818 --> 00:26:52,820
तो करोड़पतियों को रॉकेट बेच सकती हो।

590
00:26:52,903 --> 00:26:53,904
मेरा मेडिकल कैरियर

591
00:26:53,988 --> 00:26:56,449
बर्बाद किया, इसलिए रहम खाकर,
काम पर रख रहे हो?

592
00:26:56,532 --> 00:26:58,909
मुझे नहीं पता
अगर तुम्हारे बिना यह कर सकता हूँ।

593
00:26:58,993 --> 00:27:00,703
मुझे किसी समझदार की मदद चाहिए।

594
00:27:00,786 --> 00:27:02,872
और तुमसे समझदार इंसान कभी नहीं देखा।

595
00:27:02,955 --> 00:27:05,082
जैनिस से ज़्यादा समझदार हूँ।

596
00:27:05,708 --> 00:27:07,293
लोग अपने तरीके से सफल होते हैं।

597
00:27:08,627 --> 00:27:10,379
पर तुम्हारे जैसा समझदार कोई नहीं।

598
00:27:11,213 --> 00:27:12,340
सही कहा।

599
00:27:15,384 --> 00:27:16,635
छाती? सच में?

600
00:27:16,719 --> 00:27:17,720
छोड़ो भी।

601
00:27:17,803 --> 00:27:20,514
इन सभी सेक्स की चीज़ों से
अपना और नुकसान करोगे।

602
00:27:20,598 --> 00:27:22,266
तुम कुछ परेशान सी लगती हो।

603
00:27:23,267 --> 00:27:24,602
थेरपी वाली मिट्टी लो।

604
00:27:25,227 --> 00:27:26,854
नहीं पता कि क्या बनाऊँ।

605
00:27:27,730 --> 00:27:29,231
ऐसा कहते कभी नहीं सुना।

606
00:27:29,315 --> 00:27:30,483
तुम क्या कह रहे हो?

607
00:27:30,566 --> 00:27:32,526
हमेशा पता होता है और वह करती हो,

608
00:27:32,610 --> 00:27:34,653
वह चाहे जितना ही घटिया क्यों न हो।

609
00:27:34,987 --> 00:27:39,617
जैसे बातें करना,
कुछ नया करना, आँखें मिलाना।

610
00:27:40,659 --> 00:27:42,787
कमल, तुम भी यह सब कर सकते हो।

611
00:27:43,454 --> 00:27:45,331
इस परिवार के लिए एक ही बागी काफ़ी है।

612
00:27:45,456 --> 00:27:48,459
पर तुम्हारी तारीफ़ करता हूँ।
बाकी लोग जो भी कहें।

613
00:27:49,293 --> 00:27:50,211
तुमने ठीक कहा।

614
00:27:50,920 --> 00:27:53,214
मैं औरों की बातों में क्यों आई?

615
00:27:53,547 --> 00:27:56,842
सबसे बेवकूफ़, पर सबसे ज़्यादा
आत्मविश्वास रखने वाली प्रदीप हो।

616
00:27:59,804 --> 00:28:00,805
शुक्रिया, कमल।

617
00:28:00,888 --> 00:28:03,474
गले लगाती, पर तुम्हें बंधन से डर लगता है।

618
00:28:03,557 --> 00:28:04,642
तुम मुझे समझती हो।

619
00:28:05,393 --> 00:28:09,063
मेरे भाई ने अहसास दिलाया
कि सेक्स के लिए सही होना ज़रूरी नहीं।

620
00:28:09,355 --> 00:28:12,358
या सही शरीर होना या नर्क जाने से घबराना।

621
00:28:12,817 --> 00:28:14,443
क्योंकि वह सब मायने नहीं रखता।

622
00:28:14,527 --> 00:28:17,613
ज़रूरी यह था कि मुझे सेक्स करना था,

623
00:28:18,239 --> 00:28:20,241
और पता था कि किसके साथ करना चाहती थी।

624
00:28:21,117 --> 00:28:23,661
पहली बार के लिए,
वही सबसे बड़ी बात नहीं होती?

625
00:28:24,495 --> 00:28:25,746
और हर बार के लिए।

626
00:28:26,831 --> 00:28:28,332
कुछ प्लान रद्द करने हैं।

627
00:28:30,459 --> 00:28:33,421
जब सुधा ने माइटबल्स बेचना छोड़ा,
आपको इलाका मिल गया।

628
00:28:33,504 --> 00:28:36,215
आप दोनों में रंजिश थोड़ी कम नहीं हुई?

629
00:28:36,757 --> 00:28:40,469
पहली बात, सुधा ने सिर्फ़ एक
गोल्डन मीटा-मिक्स जीता था,

630
00:28:40,553 --> 00:28:42,346
इसलिए उससे कभी कोई खतरा नहीं था।

631
00:28:42,430 --> 00:28:43,514
पर उसकी बेटी से था।

632
00:28:44,181 --> 00:28:46,058
मैं एक बात खुलकर पूछ रही हूँ।

633
00:28:46,642 --> 00:28:49,270
भानु को फंसाने के लिए,
क्या आपने अपना घर जलाया?

634
00:28:49,353 --> 00:28:51,814
आपको मैं सच में इतनी बेवकूफ़ लगती हूँ?

635
00:28:51,897 --> 00:28:54,817
मिसेज़ मिल्स सच में उतनी बेवकूफ़ हैं।

636
00:28:56,193 --> 00:28:59,155
पर स्टू और मेरे बीच
वह सबसे बड़ी अड़चन नहीं थीं।

637
00:28:59,572 --> 00:29:01,782
हमारे तीसरे कुत्ते, बिंगो के साथ वही हुआ।

638
00:29:01,866 --> 00:29:03,409
हमने उसे दोबारा नहीं देखा।

639
00:29:03,492 --> 00:29:04,785
किस करना चाहती हो?

640
00:29:05,161 --> 00:29:07,246
स्टू, मुझे पता है कि क्या चाहिए।

641
00:29:07,830 --> 00:29:08,956
मुझे सोना है।

642
00:29:11,625 --> 00:29:14,003
-तुम्हारे साथ।
-वाह।

643
00:29:15,713 --> 00:29:16,589
पर नहीं सो सकता।

644
00:29:17,590 --> 00:29:18,591
सच में?

645
00:29:19,383 --> 00:29:21,927
पता है, इस बारे में
कितने बेवकूफ़ों से बात की?

646
00:29:22,011 --> 00:29:23,429
तुम भी यह नहीं चाहते?

647
00:29:23,804 --> 00:29:26,807
चाहता हूँ।
नहीं, मैं... मैं सच में चाहता हूँ।

648
00:29:27,808 --> 00:29:30,895
बस... पहले तुम्हें मेरे लिए कुछ करना होगा।

649
00:29:31,479 --> 00:29:34,523
और वह... पता नहीं।
काफ़ी बड़ी चीज़ माँग रहा हूँ।

650
00:29:35,191 --> 00:29:37,693
चिंता मत करो। मैंने नीचे वह काम कर लिया।

651
00:29:37,776 --> 00:29:39,195
दर्द हुआ, पर हल्का लगता है।

652
00:29:39,361 --> 00:29:40,237
वाह।

653
00:29:40,946 --> 00:29:43,199
पर वह बात नहीं है। यह।

654
00:29:43,991 --> 00:29:45,159
311 कार्यक्रम में जाना?

655
00:29:45,242 --> 00:29:47,495
नहीं। उसमें बहुत तकलीफ़ होगी।

656
00:29:47,578 --> 00:29:49,580
नहीं। मैथ्यू 3:11।

657
00:29:50,080 --> 00:29:50,998
बाइबल से?

658
00:29:52,458 --> 00:29:55,920
"अगर तुम्हें पछतावा है,
तो तुम्हें पानी से शुद्ध करता हूँ।"

659
00:29:56,420 --> 00:29:57,254
अच्छा।

660
00:29:57,713 --> 00:29:59,715
यह कोई हल्का-फुल्का रिश्ता नहीं।

661
00:29:59,798 --> 00:30:01,425
यह अलग है। अलग लगता है।

662
00:30:02,218 --> 00:30:03,469
भविष्य का सोचता हूँ।

663
00:30:04,136 --> 00:30:05,304
-सच?
-हाँ।

664
00:30:05,387 --> 00:30:06,972
मैं स्वर्ग में आराम करूँ,

665
00:30:07,056 --> 00:30:09,266
और तुम नर्क की आग में जलो, मैं नहीं चाहता।

666
00:30:10,351 --> 00:30:13,479
तुम्हारे साथ रहना है। यहाँ और वहाँ ऊपर भी।

667
00:30:14,230 --> 00:30:15,189
तुम क्या कह रहे हो?

668
00:30:16,023 --> 00:30:17,942
मुझे ईश्वार का सम्मान रखना होगा।

669
00:30:18,567 --> 00:30:19,610
अच्छा।

670
00:30:19,693 --> 00:30:20,903
तो, भानु...

671
00:30:22,738 --> 00:30:24,406
मेरे लिए ईसाई बनोगी?

672
00:30:27,618 --> 00:30:29,662
जैनिस मेरे आड़े नहीं आईं।

673
00:30:30,079 --> 00:30:32,081
ईसा मेरे आड़े आए।

674
00:31:34,727 --> 00:31:37,187
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में आगे...

675
00:31:37,271 --> 00:31:40,149
-उस निवेशक को लाने का शुक्रिया।
-शिकार के लिए बुलाया है।

676
00:31:40,232 --> 00:31:43,152
वह पिट्सबर्ग के टॉम क्रूस जैसा था।

677
00:31:43,235 --> 00:31:47,114
अगर दोनों में से किसी ने पहले शिकार किया,
तो मैं निवेश दुगना कर दूँगा।

678
00:31:47,197 --> 00:31:48,866
तुम्हारा बदन महसूस हो रहा है।

679
00:31:50,117 --> 00:31:52,453
तुम्हारे बेवकूफ़ बेटे ने
मेरी बेटी को यह दी?

680
00:31:52,536 --> 00:31:55,039
अगर उसे ईश्वर के रास्ते पर चलना है
तो मत रोको।

681
00:31:55,122 --> 00:31:57,583
तुम रौब जमाती हो, शायद इसलिए भटक रही है।

682
00:31:57,666 --> 00:31:59,585
मैं अपनी बेटी को बचाना चाहती थी।

683
00:31:59,668 --> 00:32:03,589
तो सारी दुनिया को बताना था।
सुधा प्रदीप कभी हार नहीं मानती।

684
00:32:03,672 --> 00:32:04,715
बॉलीवुड अंदाज़ में।

685
00:32:07,968 --> 00:32:08,969
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

686
00:32:09,053 --> 00:32:10,054
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

