1
00:00:05,965 --> 00:00:08,008
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में इससे पहले...

2
00:00:08,092 --> 00:00:09,927
आप नए इंडियन हैं क्या?

3
00:00:10,010 --> 00:00:10,928
मिसेज़ मिल्स?

4
00:00:11,011 --> 00:00:13,723
-तुम्हारी टीचर स्टू की माँ हैं?
-यह जाग रहा है।

5
00:00:14,557 --> 00:00:15,683
पाँच मरे हुए खरगोश।

6
00:00:15,766 --> 00:00:17,268
स्टू ऐसा कभी नहीं करेगा।

7
00:00:17,351 --> 00:00:18,644
पड़ोसी से प्यार करो।

8
00:00:18,728 --> 00:00:19,854
भाजी बना रही हूँ।

9
00:00:20,646 --> 00:00:22,815
आपने यह मरे हुए खरगोशों से बनाई?

10
00:00:22,898 --> 00:00:24,483
पता है। मैं डॉक्टर हूँ।

11
00:00:24,567 --> 00:00:27,653
आपकी लाइसेंस मंजूरी
प्रक्रिया में कुछ देर हो गई है।

12
00:00:27,737 --> 00:00:29,655
अपना आईक्लाउड खाता ले सकते हो।

13
00:00:29,739 --> 00:00:31,073
ड्रग्स की वजह से।

14
00:00:31,157 --> 00:00:34,410
पता नहीं कि उनकी बेटी ने
हमारे स्टू को किस मुसीबत में डाला।

15
00:00:34,493 --> 00:00:36,036
ऑहियो में घुसना बंद हो गया।

16
00:00:36,120 --> 00:00:37,329
ऑहियो में क्या हुआ था?

17
00:00:37,413 --> 00:00:39,206
कुछ ऐसा जो एकदम गैरकानूनी था।

18
00:00:43,252 --> 00:00:47,381
अमेरिका में हमारे पहले दो महीने
बहुत ही उदासीन और परेशानी से भरे थे।

19
00:00:47,465 --> 00:00:49,258
मुद्दा : प्रदीप परिवार
मामला : 856 - पूछताछ लॉग #3

20
00:00:49,341 --> 00:00:50,885
लेकिन फिर वसंत आई,

21
00:00:50,968 --> 00:00:52,470
जैसा कि मैं चाहता था।

22
00:00:52,553 --> 00:00:55,264
आप वसंत का श्रेय ले रहे हो?

23
00:00:55,848 --> 00:00:56,849
हाँ।

24
00:00:56,932 --> 00:00:59,101
पिट्सबर्ग उतना भी बुरा नहीं है जब...

25
00:00:59,185 --> 00:01:00,811
बर्फ़ का शौचालय न हो।

26
00:01:00,895 --> 00:01:02,980
तो, आपको उम्मीद की किरण नज़र आई?

27
00:01:03,063 --> 00:01:04,315
हाँ।

28
00:01:04,398 --> 00:01:05,775
अलग सी बातें कर रही हो।

29
00:01:05,858 --> 00:01:07,985
वह रोशनी एक आती हुई ट्रेन की बत्ती थी

30
00:01:08,068 --> 00:01:10,362
जो हमारा भेजा उड़ाने वाली थी।

31
00:01:10,446 --> 00:01:11,864
यह हुई न बात।

32
00:01:11,947 --> 00:01:13,699
प्लीज़, बोलिए।

33
00:01:13,783 --> 00:01:16,619
मैं अपने मेडिकल कैरियर का
नतीजा सुनने को बैठी थी,

34
00:01:16,702 --> 00:01:18,621
पर बच्चे पीछा नहीं छोड़ रहे थे।

35
00:01:18,704 --> 00:01:20,706
माँ, इस मंज़ूरी पर दस्तखत कर देंगी?

36
00:01:20,790 --> 00:01:23,292
ऑहियो में किसी केमिकल कारखाने का दौरा है।

37
00:01:24,210 --> 00:01:25,503
मुझे नई अंडरवीयर चाहिए।

38
00:01:25,586 --> 00:01:26,754
यह कैसे हुआ?

39
00:01:27,338 --> 00:01:28,464
वह...

40
00:01:28,547 --> 00:01:31,717
मैं अमेरिकन बच्चों को
शान्तिवाद के बारे में बता रहा था।

41
00:01:31,801 --> 00:01:34,804
मैं पलटकर जवाब नहीं दूँगा,
जैसा कि गांधीजी ने सिखाया था।

42
00:01:34,887 --> 00:01:36,722
कल यह महसूस होगा।

43
00:01:37,515 --> 00:01:39,600
-माँ, दस्तखत कर देंगी?
-माँ, सी देंगी?

44
00:01:39,683 --> 00:01:42,895
सब चुप हो जाओ! इन्हें अस्पताल से
एक ज़रूरी फ़ोन आने वाला है।

45
00:01:42,978 --> 00:01:46,899
मैं आपको लोरैज़ोपैम देता लेकिन
जिम क्लास के ग्रुप शावर के लिए चाहिए।

46
00:01:46,982 --> 00:01:49,401
यह रही तुम्हारी मंज़ूरी।
अब अंडरवीयर की बात।

47
00:01:51,946 --> 00:01:53,948
डॉक्टर सुधा प्रदीप बोल रही हूँ।

48
00:01:54,615 --> 00:01:57,034
लड़को, अमेरिकन खेलकूद के लिए
नाम लिखवाया है।

49
00:01:57,117 --> 00:01:58,786
इस सप्ताहांत पहली प्रैक्टिस है।

50
00:01:58,869 --> 00:02:01,205
वाह। मैं अपने दोस्तों को बुला लूँगा।

51
00:02:01,288 --> 00:02:03,332
मेरे दोस्त नहीं हैं। न ही जाना है।

52
00:02:03,415 --> 00:02:04,542
जल्दी घुलो-मिलोगे,

53
00:02:04,625 --> 00:02:07,419
-तो अंडरवीयर पर कम खर्चा होगा।
-नहीं!

54
00:02:10,673 --> 00:02:13,133
मेरा मेडिकल लाइसेंस नामंज़ूर हो गया।

55
00:02:15,928 --> 00:02:18,222
सबूत

56
00:02:20,641 --> 00:02:22,893
मुझे अमेरिका से प्यार है

57
00:02:30,150 --> 00:02:33,153
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग

58
00:02:37,032 --> 00:02:39,743
अब यह बताइए
कि मेडिकल लाइसेंस नामंज़ूर क्यों हुआ।

59
00:02:39,827 --> 00:02:44,206
मान्यता असंगतता, यानि अमेरिका को
भूरी चमड़ी वाले विदेशियों से नफ़रत है।

60
00:02:45,666 --> 00:02:47,334
आपका कैरियर खत्म हो गया।

61
00:02:48,002 --> 00:02:51,255
आपको सच में बहुत गुस्सा आया होगा।

62
00:02:51,338 --> 00:02:54,508
आसपास के गोरों पर
गुस्सा उतारने का मन किया होगा।

63
00:02:54,592 --> 00:02:58,262
अगर मैं अमेरिका से नाराज़ थी भी,
तो मिल्स पर क्यों उतारूँगी?

64
00:02:58,345 --> 00:03:01,181
क्योंकि जिधर भी देखती,
उनके चेहरे एकदम सामने थे।

65
00:03:02,016 --> 00:03:04,226
मिल्स चारों तरफ़ थे।

66
00:03:04,310 --> 00:03:05,769
जैनिस बिल्कुल थी।

67
00:03:06,437 --> 00:03:09,064
कल मैंने जैनिस को पोस्ट ऑफ़िस में देखा,

68
00:03:09,148 --> 00:03:11,233
फिर ड्राई क्लीनर के वहाँ, फिर एटीएम पर।

69
00:03:11,317 --> 00:03:12,735
वह हर जगह होती है।

70
00:03:13,193 --> 00:03:14,987
उन बेकार टैरी टोयोटा बोर्ड की तरह।

71
00:03:15,070 --> 00:03:15,905
टैरीज़
ऑटोप्लेक्स

72
00:03:15,988 --> 00:03:18,073
हे भगवान, फिर दिख गई।

73
00:03:18,157 --> 00:03:19,992
-तेज़ी से चालू करो।
-सुधा।

74
00:03:20,701 --> 00:03:23,078
मैं तुमसे कुछ नहीं माँगती, महेश।

75
00:03:23,162 --> 00:03:25,331
पता है कि मिल्स के साथ थोड़ी अनबन हुई,

76
00:03:25,414 --> 00:03:27,625
पर वे काफ़ी समय तक
ज़िंदगी का हिस्सा होंगे।

77
00:03:27,708 --> 00:03:30,544
क्योंकि तुममें
उन्हें उड़ाने की हिम्मत नहीं है।

78
00:03:30,628 --> 00:03:32,004
सुधा बात समझ नहीं रही थी।

79
00:03:32,087 --> 00:03:35,799
मेरे दादाजी ने कहा था,
"आज जो दुश्मन है, वह कल दोस्त हो सकता है।"

80
00:03:36,675 --> 00:03:38,469
वह बहुत ही समझदार इंसान थे,

81
00:03:38,552 --> 00:03:40,346
पर पक्के दोस्त ने उन्हें मारा।

82
00:03:41,055 --> 00:03:44,308
क्या मतलब, मिल्स के साथ
आपके परिवार की दोस्ती थी या दुश्मनी?

83
00:03:44,391 --> 00:03:46,352
निर्भर है कि किस प्रदीप से पूछते हैं।

84
00:03:46,435 --> 00:03:49,063
उनके साथ मेरा रिश्ता
रॉकेट कारखाने के ज़रिए बदला।

85
00:03:49,146 --> 00:03:51,982
अच्छा, वह पिछला यौन उत्तेजना वाला कारखाना?

86
00:03:52,066 --> 00:03:54,151
-उसमें बहुत कुछ हो सकता है।
-बेकार।

87
00:03:54,234 --> 00:03:57,071
उस बारे में बात करें
कि सुधा जैनिस को रौंदना चाहती थी?

88
00:03:57,154 --> 00:03:59,865
जैसे बैंक ने मेरे सपनों को रौंदना चाहा।

89
00:03:59,990 --> 00:04:00,991
नामंज़ूर?

90
00:04:01,075 --> 00:04:02,534
मैं समझा नहीं।

91
00:04:02,618 --> 00:04:04,912
दो मिलियन डॉलर का
स्पेसएक्स कॉन्ट्रैक्ट है,

92
00:04:04,995 --> 00:04:07,665
और आधे बिलियन डॉलर का
स्टार्ट-अप कर्ज़ा चाहिए।

93
00:04:07,748 --> 00:04:10,292
आपके कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें काल्पनिक हैं।

94
00:04:10,376 --> 00:04:13,379
और यूएस में आपका कोई पुराना ऋण नहीं है।
काफ़ी खतरा है।

95
00:04:13,963 --> 00:04:16,465
पर इसके लिए
अपने परिवार को यहाँ लेकर चला आया।

96
00:04:16,548 --> 00:04:19,802
अपने बच्चों को स्कूल से निकाला।
पत्नी का मेडिकल कैरियर गया।

97
00:04:19,885 --> 00:04:21,053
अच्छा।

98
00:04:22,304 --> 00:04:25,307
जल्दबाज़ी में फ़ैसले करने की आदत।

99
00:04:28,310 --> 00:04:29,353
अच्छा, बच्चो।

100
00:04:30,312 --> 00:04:31,855
तुम्हारी राय जाननी है।

101
00:04:31,939 --> 00:04:35,150
-मिल्स, दोस्त या दुश्मन?
-प्रेमी।

102
00:04:35,234 --> 00:04:38,112
हम समझते हैं
कि तुम मिसेज़ मिल्स को पसंद करते हो।

103
00:04:38,737 --> 00:04:42,574
भानु, तुम्हें स्टू पसंद था।
ऑहियो में वही हुआ?

104
00:04:42,658 --> 00:04:45,786
मैडम, ऑहियो में कुछ भी मज़ेदार नहीं होता।

105
00:04:47,079 --> 00:04:49,999
धत् तेरी।
यह दौरा दूसरे साल वालों के साथ है?

106
00:04:50,749 --> 00:04:52,501
यानि कमल भी होगा।

107
00:04:53,210 --> 00:04:54,878
कम से कम, वह एकदम बेकार नहीं है।

108
00:04:55,462 --> 00:04:56,630
चलो!

109
00:04:56,714 --> 00:04:59,133
तुम्हारे भाई की दवाएँ
धड़ाके से बिक रही हैं।

110
00:04:59,216 --> 00:05:00,801
ड्रग्स धड़ाके से।

111
00:05:01,844 --> 00:05:03,262
यह पिछले बैच से है।

112
00:05:04,388 --> 00:05:05,389
इतना ही?

113
00:05:06,140 --> 00:05:08,350
इससे अपना खुद का मकान नहीं खरीद पाऊँगी।

114
00:05:08,434 --> 00:05:11,061
भान-भान, उसके लिए, तुम्हें अपने भाई से

115
00:05:11,145 --> 00:05:12,813
काफ़ी गोलियाँ चुरानी होंगी।

116
00:05:12,896 --> 00:05:14,982
तुमने मुझे भान-भान बुलाया क्या?

117
00:05:15,065 --> 00:05:16,108
हाँ, अच्छा लगा?

118
00:05:16,692 --> 00:05:18,193
हाँ।

119
00:05:18,277 --> 00:05:19,361
अच्छी बात है।

120
00:05:19,987 --> 00:05:23,115
एक बात है। अपनी मौसी की
बिल्ली की दवा चुराकर बेच सकता हूँ।

121
00:05:23,198 --> 00:05:26,702
मौसी की बिल्ली से कोई बैर नहीं,
पर माल देने के लिए एक बंदा है।

122
00:05:27,286 --> 00:05:28,954
वह स्कूल का ड्रग डीलर है।

123
00:05:29,830 --> 00:05:30,956
अरे, ट्रेवर!

124
00:05:31,957 --> 00:05:32,958
क्या हाल है, यार?

125
00:05:33,042 --> 00:05:35,419
तो, तुमसे धंधे की एक बात करनी थी।

126
00:05:35,502 --> 00:05:38,464
-बिल्कुल नहीं।
-चलो भी। मैं थोक में लूँगी।

127
00:05:38,547 --> 00:05:41,091
यह रही पहली किस्त।

128
00:05:42,426 --> 00:05:44,428
नहीं। फिर तुम मेरे ग्राहक खींचोगी।

129
00:05:44,511 --> 00:05:46,388
मैं तुमसे बराबरी करना चाहूँगा?

130
00:05:46,472 --> 00:05:48,891
तुम लोगों ने
एसएटी को लेकर मेरी बैंड बजा दी।

131
00:05:49,808 --> 00:05:52,811
यह मेरी गलती नहीं
कि हम पढ़ाई में अच्छे हैं।

132
00:05:52,895 --> 00:05:55,606
मिसेज़ मिल्स, यह मेरी आंटी की बेकरी से है।

133
00:05:55,689 --> 00:05:56,940
मैं समझ गई।

134
00:05:57,024 --> 00:05:58,233
तुम्हें नंबर मिलेंगे।

135
00:05:58,317 --> 00:06:00,194
मैंने जो सोचा था, उससे कहीं अच्छा है।

136
00:06:00,277 --> 00:06:02,529
मेरा नोट मत पढ़िएगा। लिखा है, मक्खन लगाकर।

137
00:06:03,739 --> 00:06:07,409
-मिसेज़ मिल्स, मैं ले चलता हूँ।
-अरे, मेरा गुड़ गोबर मत करो।

138
00:06:07,493 --> 00:06:08,702
शुक्रिया, कमल।

139
00:06:09,244 --> 00:06:12,289
ईश्वर भले लोगों पर कृपा करता है।

140
00:06:12,372 --> 00:06:15,125
तुम हिंदुओं की बाइबल में वह कहानी है?

141
00:06:15,209 --> 00:06:16,085
नहीं।

142
00:06:16,168 --> 00:06:17,795
पर एक ऐसे राजा की कहानी है

143
00:06:17,878 --> 00:06:20,714
जो बच्चों को ज़िंदा जलाता है
और शेर देवता उसे खाता है।

144
00:06:20,798 --> 00:06:22,257
अजीब है।

145
00:06:22,341 --> 00:06:24,843
हमारी बाइबल में, सब कुछ सच है।

146
00:06:24,927 --> 00:06:27,930
-बाइबल और ब्राउनी तक बात कैसे पहुँची?
-मुझे क्या पता?

147
00:06:28,013 --> 00:06:30,432
भानु, अगर ऑहियो के बारे में नहीं बताना...

148
00:06:31,100 --> 00:06:32,267
तो शायद कमल बताएगा।

149
00:06:32,351 --> 00:06:34,436
मैं दौरे पर गया भी नहीं।

150
00:06:34,520 --> 00:06:36,188
माँ सायकायट्रिस्ट के पास ले गईं।

151
00:06:36,688 --> 00:06:39,608
सायकायट्रिस्ट। वाह। बताओ।

152
00:06:39,691 --> 00:06:42,444
हे भगवान, ऑहियो के बारे में बात करें?

153
00:06:42,528 --> 00:06:43,737
-सच में?
-हाँ।

154
00:06:43,821 --> 00:06:46,573
पता है, सायकायट्रिस्ट बनाम ऑहियो में
कौन जीतेगा।

155
00:06:46,657 --> 00:06:49,243
चिंता, डिप्रेशन, ओसीडी,

156
00:06:49,326 --> 00:06:51,662
ट्रिपोफ़ोबिया, अगोराफ़ोबिया,

157
00:06:51,745 --> 00:06:53,455
फ़्लबर फ़िल्म देखने से पीटीएसडी।

158
00:06:54,540 --> 00:06:56,375
माँ ने कहा कि मुझे यह सब है।

159
00:06:56,458 --> 00:06:58,961
पर इंटरनेट से पता चला
कि मुझे बेनेट सिंड्रोम,

160
00:06:59,044 --> 00:07:01,046
-बर्ट्रैंड, बेकैट सिंड्रोम--
-कमल,

161
00:07:01,130 --> 00:07:03,882
इन सब बातों से ध्यान हटाने के लिए,

162
00:07:03,966 --> 00:07:06,301
तुम कुछ और चीज़ों में हिस्सा लेते हो?

163
00:07:06,385 --> 00:07:08,011
बास्केटबॉल में भर्ती किया।

164
00:07:08,720 --> 00:07:12,141
जिससे चमचमाते लकड़ी के फ़र्श का डर,
लगातार उछलने का डर,

165
00:07:12,224 --> 00:07:14,226
टीम के साथ चलना, हौसला बढ़ाना...

166
00:07:14,309 --> 00:07:17,980
इतनी चीज़ों से डर है कि
डॉक्टर हेविट को दूसरी नोटबुक निकालनी पड़ी।

167
00:07:18,063 --> 00:07:20,023
और भले ही मैं सनकी प्रदीप हूँ,

168
00:07:20,107 --> 00:07:22,985
मेरी बहन भानु शरारती प्रदीप है।

169
00:07:23,986 --> 00:07:25,154
ऑहियो में क्या हुआ?

170
00:07:25,237 --> 00:07:26,363
कुछ नहीं।

171
00:07:26,446 --> 00:07:27,781
कुछ तो बड़ा हुआ होगा

172
00:07:27,865 --> 00:07:30,033
कि स्टू का
पूरे राज्य में घुसना बंद हो गया।

173
00:07:32,870 --> 00:07:34,037
मैंने कहा था,

174
00:07:34,121 --> 00:07:36,456
हमें वह सब पता है जो तुम्हें नहीं लगता।

175
00:07:36,540 --> 00:07:39,418
अगर आपको इतना पता है,
तो आप ही बताइए कि क्या हुआ।

176
00:07:39,501 --> 00:07:40,627
ठीक है।

177
00:07:40,711 --> 00:07:43,505
मैं तुम जैसे बदमाशों को
अच्छी तरह जानती हूँ।

178
00:07:44,131 --> 00:07:45,465
ट्रेवर के साथ बात न बनी।

179
00:07:45,549 --> 00:07:47,551
भाड़ में जाए। वैसे भी कुत्ते का नाम है।

180
00:07:47,634 --> 00:07:49,344
दौरे पर कहाँ जा रही हो?

181
00:07:49,428 --> 00:07:51,013
स्टयूबेनविल। ऑहियो।

182
00:07:51,096 --> 00:07:52,222
गोलियों का अड्डा है।

183
00:07:52,306 --> 00:07:56,351
उनके दवाखाने में देश भर से
937 फ़ीसदी ज़्यादा गोलियाँ बनती हैं।

184
00:07:56,435 --> 00:07:59,354
हम जैसे अनैतिक अपराधियों के लिए
एकदम सही है।

185
00:07:59,438 --> 00:08:02,649
हमारे घमंड के चलते,
हम खुद को कानून से तेज़ समझते हैं।

186
00:08:02,733 --> 00:08:05,277
जब तक कोई तेज़-तर्रार, खूबसूरत,

187
00:08:05,360 --> 00:08:07,779
कैंडिस बर्गन के जैसी पूछताछ करनेवाली,

188
00:08:07,863 --> 00:08:10,574
अपने नालायक साथी की मदद के बिना ही
मामला हल कर ले।

189
00:08:11,450 --> 00:08:12,618
वही असली है।

190
00:08:13,160 --> 00:08:16,580
उसके पिछले बॉयफ़्रेंड ने
कांग्रेसवुमन के लिए उसे छोड़ गलती की।

191
00:08:16,663 --> 00:08:19,958
बेवकूफ़ युवाओं की तरह भोले बनकर,
अंतरराज्यीय अपराध करते हैं।

192
00:08:20,042 --> 00:08:23,378
कानून का अपमान करता देख, कुछ-कुछ होता है।

193
00:08:24,796 --> 00:08:26,048
डर लग रहा है?

194
00:08:26,131 --> 00:08:27,257
आपके पास सबूत नहीं है।

195
00:08:28,217 --> 00:08:30,677
और मुझसे कुछ पता भी नहीं चलेगा।

196
00:08:32,888 --> 00:08:36,266
सुधा, आपका बेटा सायकायट्रिस्ट से मिला,
उस बारे में बात करनी है।

197
00:08:36,350 --> 00:08:40,145
कमल को... जो कुछ भी था,
उसने उसके लिए डॉक्टर हेविट से मदद ली?

198
00:08:40,229 --> 00:08:41,355
हाँ।

199
00:08:41,438 --> 00:08:44,775
आपके बेटे को ढेरों समस्याएँ हैं।
हालांकि कुछ मनगढ़ंत हैं।

200
00:08:45,234 --> 00:08:46,068
जैसे क्या?

201
00:08:46,151 --> 00:08:48,028
माहवारी से पहले ज़बरदस्त डिप्रेशन।

202
00:08:49,196 --> 00:08:51,740
-इससे पहले आपके बेटे को दवा किसने दी?
-मैंने।

203
00:08:51,823 --> 00:08:53,951
अच्छा। तो, यह बिल्कुल गलत बात है।

204
00:08:54,034 --> 00:08:56,703
शायद तभी
डॉक्टरी की प्रैक्टिस नहीं कर सकतीं।

205
00:08:56,787 --> 00:08:58,497
नहीं, वह जातिवाद की वजह से है।

206
00:08:58,580 --> 00:09:01,541
जान, मैं अश्वेत, यहूदी और समलैंगिक हूँ।
मान लो।

207
00:09:01,625 --> 00:09:04,461
शायद मेरे लिए ज़्यादा सख्ती है
क्योंकि मैं सर्जन हूँ,

208
00:09:04,544 --> 00:09:06,672
जबकि आप बस बातें करती हैं।

209
00:09:08,507 --> 00:09:10,384
आपकी तकलीफ़ समझती हूँ, डॉक्टर प्रदीप।

210
00:09:10,968 --> 00:09:13,470
आप पहली इंसान हैं जो यह मान रही हैं।

211
00:09:14,012 --> 00:09:15,889
आपकी तकलीफ़ ज़ाहिर है।

212
00:09:15,973 --> 00:09:19,935
नहीं, आप इकलौती इंसान हैं
जिन्होंने मुझे "डॉक्टर प्रदीप" कहा।

213
00:09:21,019 --> 00:09:22,437
मुझे इतना गुस्सा आता है।

214
00:09:22,521 --> 00:09:24,273
किस बात से गुस्सा आता है?

215
00:09:24,356 --> 00:09:26,650
मैं हमेशा से "डॉक्टर सुधा प्रदीप" थी।

216
00:09:26,733 --> 00:09:31,530
और अब मैं बस सुधा हूँ, कॉस्टको सदस्य
और मजबूरी में जज जूडी देखने वाली।

217
00:09:32,239 --> 00:09:33,824
मैं भटक सी गई हूँ।

218
00:09:35,325 --> 00:09:38,578
मैंने कभी नहीं सोचा था
कि यह मेरी ज़िंदगी होगी।

219
00:09:39,371 --> 00:09:43,458
वह नकली रेशम का तकिया उठाकर,
मैंने उस नकली डॉक्टर को दिल का हाल सुनाया।

220
00:09:43,542 --> 00:09:47,004
फिर एक अहम बात मालूम हुई।
इसलिए नहीं कि नकली डॉक्टर अच्छी थी।

221
00:09:47,087 --> 00:09:50,716
उसका झूठमूठ का सुनना देख,
मुझे याद आया कि मैं कभी ढंग की डॉक्टर थी।

222
00:09:50,799 --> 00:09:54,344
-मेरी कोई पहचान नहीं रह गई थी।
-बाथरूम जाने दिया, उसका शुक्रिया।

223
00:09:54,428 --> 00:09:56,596
दोबारा हाथ धो। हर तरफ़ जानलेवा कीटाणु हैं।

224
00:09:56,680 --> 00:09:57,723
हाँ, माँ।

225
00:09:58,765 --> 00:10:00,100
तभी कीटाणुओं से डरता है।

226
00:10:00,183 --> 00:10:01,810
मुझे इस हाल में नहीं देख सकता।

227
00:10:01,893 --> 00:10:05,814
आपको बस यहाँ इस देश में
एक नई पहचान हासिल करनी होगी।

228
00:10:05,897 --> 00:10:07,858
ऐसी जगह ढूँढ़िए जो आपके लायक हो।

229
00:10:07,941 --> 00:10:10,068
मैंने कहा न, मेरी जगह कॉस्टको में है।

230
00:10:10,569 --> 00:10:12,195
एक बढ़िया किताब क्लब में हूँ।

231
00:10:12,279 --> 00:10:14,573
हम कल मिलने वाले हैं। आ जाइए।

232
00:10:14,656 --> 00:10:16,366
तब तक मुझे किताब पढ़नी होगी?

233
00:10:16,450 --> 00:10:19,578
न। यहाँ किताब क्लबों में
खाना-पीना होता है।

234
00:10:19,661 --> 00:10:21,663
मैं तब तक किताब पढ़ सकती हूँ।

235
00:10:22,914 --> 00:10:24,458
बिल्कुल पढ़ सकती हैं।

236
00:10:24,541 --> 00:10:27,419
सच में उसके नकली डॉक्टर वाले चेहरे पर
मारने का मन किया।

237
00:10:31,340 --> 00:10:33,925
जब सुधा और मैं चाय पर मिले,

238
00:10:34,051 --> 00:10:36,219
मुझे मजबूरन अपने दुख को छुपाना पड़ा।

239
00:10:36,303 --> 00:10:37,596
बैंक में सब कैसा रहा?

240
00:10:38,555 --> 00:10:39,639
कर्ज़ा मिला?

241
00:10:39,723 --> 00:10:41,016
कर्ज़ा मिला?

242
00:10:41,892 --> 00:10:43,977
बैंकर बस मेरी हिम्मत की दाद दिए जा रही थी

243
00:10:44,061 --> 00:10:46,188
कि इसके लिए अपने परिवार को उठाकर ले आया।

244
00:10:46,271 --> 00:10:48,106
उसने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं।

245
00:10:49,316 --> 00:10:51,276
-कम से कम कोई तो अच्छी खबर है।
-पापा।

246
00:10:51,360 --> 00:10:52,652
बास्केटबॉल ज़रूरी है?

247
00:10:52,736 --> 00:10:55,155
पसीने से लथपथ लड़के
या घुटने दिखाना पसंद नहीं।

248
00:10:55,238 --> 00:10:57,491
पर मुझे घुटने दिखाने में हर्ज़ नहीं है।

249
00:10:58,575 --> 00:10:59,910
देवियो और सज्जनो,

250
00:10:59,993 --> 00:11:03,747
पिट्सबर्ग हूप सुपरस्टार, विनोद प्रदीप।

251
00:11:05,082 --> 00:11:07,751
अमेरिकन मस्ती, मैं आ गया।

252
00:11:08,460 --> 00:11:09,544
यह गलत है।

253
00:11:10,212 --> 00:11:11,755
अमेरिकी झंडे वाली वर्दी नहीं?

254
00:11:11,838 --> 00:11:14,883
नहीं, थी।
पर स्पॉटलाइट नहीं थी, न अनाउंसर था।

255
00:11:15,342 --> 00:11:17,594
शायद विनोद घुलना चाहता था।

256
00:11:17,677 --> 00:11:20,013
थेरपिस्ट सही थी, घुलना-मिलना ज़रूरी है।

257
00:11:20,097 --> 00:11:22,099
खासकर आप्रवासियों के संघर्ष के दौरान,

258
00:11:22,182 --> 00:11:24,726
अमेरिका के सबसे महान नागरिक।

259
00:11:25,477 --> 00:11:26,561
मेरे साथ आओ।

260
00:11:29,064 --> 00:11:31,900
-अनाउंसर था।
-नहीं, नहीं था।

261
00:11:33,235 --> 00:11:36,029
-तुम उनका पक्ष ले रहे हो।
-उन्हें समझ रहा हूँ।

262
00:11:36,113 --> 00:11:39,074
नहीं, हम यह समझ रहे हैं
कि वे हमें जो कुछ भी बता रहे हैं,

263
00:11:39,157 --> 00:11:41,076
उसका वास्ता मिल्स से है। क्या--

264
00:11:49,501 --> 00:11:51,461
पत्नी ने नागरिकता परीक्षा पास कर ली।

265
00:11:51,545 --> 00:11:53,547
वह आज चीनी है, पर छह से आठ हफ़्तों में,

266
00:11:53,630 --> 00:11:55,173
वह चीनी-अमेरिकन बन जाएगी।

267
00:11:57,008 --> 00:11:58,343
बधाई हो।

268
00:11:58,427 --> 00:12:00,887
भानु ने तुम्हें ऑहियो के बारे में बताया?

269
00:12:00,971 --> 00:12:02,264
उसने मुँह नहीं खोला।

270
00:12:02,347 --> 00:12:03,932
एक नई तरकीब से पता चल सकता है

271
00:12:04,015 --> 00:12:06,810
कि इसका मिस्टर
और मिसेज़ मिल्स से क्या वास्ता है।

272
00:12:07,811 --> 00:12:10,605
मिस्टर और मिसेज़ मिल्स,
इस सब का आपसे क्या वास्ता है?

273
00:12:11,398 --> 00:12:13,358
हमारा घर जला दिया गया।

274
00:12:14,109 --> 00:12:16,903
मैंने भानु से सब उगलवा लिया।

275
00:12:16,987 --> 00:12:19,739
वह और आपका बेटा
ऑहियो से गोलियाँ ला रहे थे।

276
00:12:20,323 --> 00:12:22,075
बोली कि यह सब लड़के की सोच थी।

277
00:12:23,493 --> 00:12:28,165
प्रॉवर्ब्स 19:9 में साफ़ लिखा है
कि ईश्वर झूठ बोलने वालों से नफ़रत करता है।

278
00:12:28,248 --> 00:12:30,917
और वह पूरा परिवार? वे एक नंबर के झूठे हैं।

279
00:12:31,001 --> 00:12:32,669
प्रदीप परिवार से नफ़रत क्यों है?

280
00:12:32,752 --> 00:12:34,171
शुरू में ऐसा नहीं था।

281
00:12:34,254 --> 00:12:37,257
और सभ्यताओं को लेकर,
मेरी काफ़ी खुली सोच है।

282
00:12:37,716 --> 00:12:40,093
यह सच है। यह टैको ट्यूज़डे करती है,

283
00:12:40,177 --> 00:12:42,596
और हर रोज़ मार्गरीटा मंडे होता है।

284
00:12:44,598 --> 00:12:47,100
लेकिन भानु ने
हमारे प्यारे स्टू को बिगाड़ दिया,

285
00:12:47,184 --> 00:12:49,936
उसे अपने गलत ड्रग्स के धंधे में खींच लिया।

286
00:12:50,604 --> 00:12:53,023
यह सब ऑहियो में हुआ।

287
00:12:53,106 --> 00:12:54,900
ऑहियो

288
00:12:55,692 --> 00:12:59,779
भानु ने अपने दौरे को
अंतरराज्यीय अपराध का रूप दे डाला।

289
00:13:01,406 --> 00:13:03,950
पहली बात, वह स्कूल प्रायोजित कार्यक्रम के

290
00:13:04,034 --> 00:13:07,078
शैक्षिक लाभ का अपमान कर रही थी,
जो बहुत ही दुख की बात है।

291
00:13:07,162 --> 00:13:08,497
...और अब अगला आता है।

292
00:13:08,580 --> 00:13:13,084
एक टीचर के नाते, किसी छात्र को
ज्ञान की तरफ़ पीठ फेरता देख बुरा लगता है।

293
00:13:13,168 --> 00:13:14,377
और यह लो।

294
00:13:15,587 --> 00:13:17,172
पर भानु को वहाँ से निकलना था,

295
00:13:17,255 --> 00:13:19,549
ताकि अपना गलत काम कर सके।

296
00:13:25,388 --> 00:13:28,350
उसने मेरे भोले बेटे को बहलाकर
अपने साथ शामिल कर लिया।

297
00:13:28,433 --> 00:13:30,352
भानु और क्लाइड जैसा था।

298
00:13:30,435 --> 00:13:33,104
पर क्लाइड अच्छा लड़का था। मेरा लड़का।

299
00:13:33,188 --> 00:13:36,191
मेरी माँ का प्रेस्क्रिप्शन पैड है
पर सिर्फ़ आधा घंटा है।

300
00:13:36,274 --> 00:13:38,068
मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा।

301
00:13:38,151 --> 00:13:39,277
चुप रहो और गाड़ी चलाओ!

302
00:13:39,861 --> 00:13:42,531
-हाँ, मैडम।
-उसने उसे तेज़ गाड़ी चलाने को भी कहा,

303
00:13:42,614 --> 00:13:43,990
जो बिल्कुल गलत बात है।

304
00:13:46,201 --> 00:13:49,996
भानु को इस दुनिया का हर कानून तोड़ने में

305
00:13:50,080 --> 00:13:52,707
-कोई हर्ज़ नहीं था।
-हमने पाप किया है।

306
00:13:52,791 --> 00:13:54,960
-अगर अभी पश्चाताप करें--
-होश में आओ।

307
00:13:57,128 --> 00:13:59,756
ये गोलियाँ लेकर जाने में घबराहट हो रही है।

308
00:13:59,839 --> 00:14:01,758
राज्य सीमा पर पुलिस होगी।

309
00:14:02,259 --> 00:14:03,927
स्कूल बस की तलाशी नहीं लेंगे।

310
00:14:04,010 --> 00:14:05,595
तुम शैतान की दलाल हो।

311
00:14:06,304 --> 00:14:07,347
एकदम ठीक कहा।

312
00:14:07,973 --> 00:14:09,683
और यूँ,

313
00:14:09,766 --> 00:14:13,103
वह अपने पापों को लेकर,
फिर चुपके से आ घुसी।

314
00:14:13,562 --> 00:14:16,022
आपको पता था
कि भानु स्टू के साथ ड्रग्स बेचती थी?

315
00:14:16,106 --> 00:14:17,232
यह सच नहीं है।

316
00:14:17,315 --> 00:14:19,317
और अगर होता, जो कि नहीं है,

317
00:14:19,401 --> 00:14:20,443
स्टू ने उससे करवाया।

318
00:14:20,527 --> 00:14:22,696
जैनिस ने कहा कि भानु ने स्टू से करवाया।

319
00:14:23,238 --> 00:14:25,740
कहेगी ही। वह हमारे पीछे पड़ी है।

320
00:14:25,824 --> 00:14:29,327
उसे हमेशा मुझसे नफ़रत थी
और मेरे पूरे परिवार से बदला लेती है।

321
00:14:29,411 --> 00:14:31,955
जैनिस को आपसे उतनी नफ़रत नहीं थी
जितना सोचती हैं।

322
00:14:32,038 --> 00:14:34,833
अच्छी तरह समझती हूँ
कि लोग औरों से कितनी नफ़रत करते हैं।

323
00:14:34,916 --> 00:14:38,169
जैनिस को मुझसे 9.7 जितनी नफ़रत करती थी।

324
00:14:38,253 --> 00:14:41,381
मुझे उससे बेहिसाब नफ़रत थी
क्योंकि वह झूठी है।

325
00:14:41,840 --> 00:14:44,801
-ब्राउनी को लेकर भी।
-यह ब्राउनी का क्या माजरा है?

326
00:14:45,218 --> 00:14:48,346
वे फिर से किताब क्लब में नज़र आए।

327
00:14:48,430 --> 00:14:51,141
-सुधा, यह मिनर्वा है।
-स्वागत है।

328
00:14:51,224 --> 00:14:53,643
कोस्टर ज़रूरी नहीं, बस पी लेना।

329
00:14:53,727 --> 00:14:56,396
मुझे वैसे भी कोस्टर इस्तेमाल करने आते हैं।

330
00:15:00,442 --> 00:15:03,528
माफ़ करना, आपको इंतज़ार करवाया।
अब पार्टी शुरू कर सकते हैं।

331
00:15:03,612 --> 00:15:05,238
यह यहाँ क्या कर रही है?

332
00:15:05,322 --> 00:15:07,824
-जैनिस को जानती हो?
-मेरी सबसे बड़ी दुश्मन है।

333
00:15:07,907 --> 00:15:09,701
हैलो, पड़ोसी।

334
00:15:09,784 --> 00:15:12,287
तुम्हें यहाँ देख अजीब लगा।
इत्तिफ़ाक की बात है।

335
00:15:13,121 --> 00:15:15,790
तुमने जो भाजी बनाई थी,
जिम्बो को रास नहीं आई।

336
00:15:16,333 --> 00:15:17,876
-दोनों तरफ़ से निकल गई।
-नहीं।

337
00:15:18,627 --> 00:15:21,254
वही बदला लेने वाली भाजी
जो मरे हुए खरगोश से बनाई?

338
00:15:21,338 --> 00:15:25,133
जो उनके बेटे ने नफ़रत के चलते,
हमारे बरामदे में रखा। हाँ। आगे बोलूँ?

339
00:15:25,216 --> 00:15:28,261
इसके साथ किताब क्लब में कैसे हो?
इसकी फ़र वाली बाइबल है।

340
00:15:29,512 --> 00:15:31,264
मिनर्वा दोनों की वैक्सिंग करती है।

341
00:15:31,848 --> 00:15:33,975
बड़ा बदकिस्मत सा रिश्ता है।

342
00:15:34,059 --> 00:15:36,144
सुधा। मैंने ठीक से पुकारा?

343
00:15:36,227 --> 00:15:37,187
नहीं।

344
00:15:37,270 --> 00:15:38,938
तुम मिनर्वा से काम लेती हो?

345
00:15:39,022 --> 00:15:41,232
नहीं। डॉक्टर हेविट ने मुझे आने को कहा।

346
00:15:41,316 --> 00:15:42,901
मिनर्वा से काम लेना चाहिए।

347
00:15:42,984 --> 00:15:45,445
मुझे पता है कि नीचे ज़्यादा बाल होते हैं।

348
00:15:45,528 --> 00:15:46,655
पति शुक्र मनाएगा।

349
00:15:48,365 --> 00:15:51,368
अच्छा, दोस्तो,
मेरी घर पर बनी ब्राउनी ले लो।

350
00:15:51,451 --> 00:15:53,912
मिनर्वा की मार्गरीटा के साथ
कमाल की लगेंगी।

351
00:15:53,995 --> 00:15:54,954
घर पर बनी?

352
00:15:55,372 --> 00:15:58,083
कमल ने बताया
कि किसी लड़की ने जैनिस को ब्राउनी दी।

353
00:15:58,166 --> 00:16:00,168
वही होंगी। झूठी कहीं की।

354
00:16:00,251 --> 00:16:03,880
कौन शरारती होकर और खुले मन से
थोड़ा सा एमडीएमए लेना चाहता है?

355
00:16:03,963 --> 00:16:06,633
नहीं, शुक्रिया। ईश्वर ही मेरा नशा है।

356
00:16:07,342 --> 00:16:08,843
राय नहीं बनाऊँगी, वह बनाएगा।

357
00:16:08,927 --> 00:16:09,761
लाओ।

358
00:16:09,844 --> 00:16:13,515
सुबह उठी तो देखा कि मेरे चार साल के
बेटे की आँखों में कत्ल था।

359
00:16:14,015 --> 00:16:14,933
मैं भी लूँगी।

360
00:16:15,016 --> 00:16:16,184
बिल्ली को ग्लॉकोमा है,

361
00:16:16,267 --> 00:16:18,937
इसलिए उसे हवा में पंजा मारता देख
बुरा लगता है।

362
00:16:19,020 --> 00:16:21,481
-तनाव महसूस होता है।
-तुम्हें तनाव है?

363
00:16:22,065 --> 00:16:25,318
ऐलेघेनी काउंटी बोर्ड ऑफ़
मेडिकल सुपरवाइजरज़ ने मुझसे मेरी

364
00:16:25,402 --> 00:16:27,904
ज़िंदगी छीन ली और मुझे कहीं का न छोड़ा।

365
00:16:27,987 --> 00:16:29,406
तुम थोड़ी घबराई हो।

366
00:16:29,489 --> 00:16:32,659
थोड़ी किम क्रॉफ़ोर्ड ले लो।
डॉक्टर की सलाह पर।

367
00:16:32,742 --> 00:16:34,285
आप असली डॉक्टर नहीं हैं।

368
00:16:35,870 --> 00:16:38,832
समझ गई। आपने बदतमीज़ी की। जैनिस वहाँ थी।

369
00:16:38,915 --> 00:16:40,166
उससे पीछा नहीं छुड़ा पाई।

370
00:16:41,209 --> 00:16:43,712
किसी फफूँदी की तरह,
जो जाने का नाम ही नहीं लेती।

371
00:16:44,963 --> 00:16:47,674
मिल्स अकसर हमारी ज़िंदगी में
आते-जाते रहते थे,

372
00:16:47,757 --> 00:16:50,093
पर मैंने उसे ब्रह्माण्ड का एक इशारा समझा।

373
00:16:50,635 --> 00:16:52,053
इस सैंडविच में क्या है?

374
00:16:52,137 --> 00:16:54,347
बॉक चॉय, ऐवोकाडो, और कॉर्न चिप्स,

375
00:16:54,431 --> 00:16:56,683
साथ में रैंच ड्रेसिंग और सॉय सॉस।

376
00:16:56,766 --> 00:16:58,101
मेरी पत्नी बनाती है।

377
00:16:58,184 --> 00:17:00,061
खाकर देखो। कमाल का है।

378
00:17:04,899 --> 00:17:05,817
लाजवाब।

379
00:17:06,526 --> 00:17:09,112
तो, क्या मतलब, "ब्रह्माण्ड का इशारा"?

380
00:17:09,195 --> 00:17:10,280
कर्म।

381
00:17:10,363 --> 00:17:13,158
तो, आप कह रहे हैं
कि सुधा ने कुछ बुरा किया था

382
00:17:13,241 --> 00:17:15,827
जो बार-बार
जैनिस उसकी ज़िंदगी में नज़र आती थी?

383
00:17:16,369 --> 00:17:17,912
कर्मों का खेल ऐसे नहीं होता।

384
00:17:18,621 --> 00:17:19,914
वह बस होता है।

385
00:17:19,998 --> 00:17:22,333
कारण और उद्देश्य में छिपे हुए।

386
00:17:22,417 --> 00:17:25,795
कभी-कभी हमें उस रूप में जवाब मिलता है
जिसकी कभी उम्मीद नहीं होती,

387
00:17:26,921 --> 00:17:28,089
पर जिसकी ज़रूरत हो।

388
00:17:28,173 --> 00:17:32,218
आप बड़ी आसानी से पंथ शुरू कर सकते हैं।
गोरी लड़कियों की लाइन लग जाएगी।

389
00:17:32,302 --> 00:17:33,678
सुनकर अच्छा लगा।

390
00:17:33,762 --> 00:17:35,597
आपकी ज़िंदगी में क्या रूप लिया?

391
00:17:36,431 --> 00:17:40,226
एक रहमदिल आदमी के रूप में
जिसे जवान लड़कों को तैयार करना पसंद था।

392
00:17:41,227 --> 00:17:42,228
हाँ!

393
00:17:43,772 --> 00:17:45,190
हैलो, पड़ोसी।

394
00:17:45,273 --> 00:17:47,066
-इत्तिफ़ाक की बात है।
-जिम्बो।

395
00:17:47,150 --> 00:17:48,485
तुम यहाँ कैसे?

396
00:17:48,568 --> 00:17:50,779
मैं तुम्हारे बेटों का बास्केटबॉल कोच हूँ।

397
00:17:50,862 --> 00:17:52,197
हैरान रह गए न?

398
00:17:52,280 --> 00:17:54,407
मिसेज़ मिल्स कभी यहाँ आती हैं?

399
00:17:54,491 --> 00:17:55,867
हौसला बढ़ाने के लिए।

400
00:17:55,950 --> 00:17:58,328
वे रहे मो और विला। मेरे दोस्त।

401
00:18:01,414 --> 00:18:03,750
-हैलो, दोस्त।
-बुलाने का शुक्रिया।

402
00:18:03,833 --> 00:18:06,419
कभी बाहर नहीं बैठा।
मैट डेमन जैसा लग रहा है।

403
00:18:06,503 --> 00:18:09,088
यह बस प्रैक्टिस है। ड्रिल वगैरह।

404
00:18:09,172 --> 00:18:10,507
लेकिन चिप्स खाते हुए,

405
00:18:10,590 --> 00:18:13,092
मो को एक्सबॉक्स खेलते देखने से अच्छा है।

406
00:18:13,176 --> 00:18:14,719
तुमने कहा था कि वह पसंद था।

407
00:18:14,803 --> 00:18:15,845
नहीं।

408
00:18:16,763 --> 00:18:18,765
वैसे, यह वर्दी एकदम सही है।

409
00:18:18,848 --> 00:18:21,476
शुक्रिया। एट्सी ने कमाल कर दिखाया।

410
00:18:22,227 --> 00:18:23,269
परेशान मत हो, महेश।

411
00:18:23,353 --> 00:18:25,563
लड़कों को पीटकर लेब्रॉन जैसा बना दूँगा।

412
00:18:25,647 --> 00:18:29,192
किसी अश्वेत आदमी के लिए
"पीटना" नहीं कहना चाहिए।

413
00:18:29,275 --> 00:18:31,277
हाँ। "मी टू" वाला किस्सा न हो जाए।

414
00:18:32,779 --> 00:18:34,405
मारो, मारो...

415
00:18:34,489 --> 00:18:35,865
जिम्बो कमाल का कोच था।

416
00:18:35,949 --> 00:18:38,368
उसने विनोद को
बढ़िया बास्केटबॉल खिलाड़ी बना दिया।

417
00:18:38,451 --> 00:18:39,452
शाबाश विनोद।

418
00:18:39,536 --> 00:18:41,746
वह लड़की जो उसकी दोस्त थी, उसने भी देखा।

419
00:18:41,830 --> 00:18:44,833
और कमल की उतनी मदद की
जितनी कि मदद हो सकती थी।

420
00:18:44,916 --> 00:18:47,877
कीटाणुओं को आने दो। दिल खोलकर खेलो, बेटा।

421
00:18:51,506 --> 00:18:54,425
जिम्बो ने ध्यान नहीं दिया
कि विनोद के दोस्त ने उसे गिराया।

422
00:18:54,509 --> 00:18:55,885
अब चलो भी, बिग वी।

423
00:18:55,969 --> 00:18:58,972
पर उसने विनोद को खड़ा किया
और दोबारा खेल में शामिल किया।

424
00:18:59,055 --> 00:19:02,350
तुम्हारा छोटा बेटा अच्छा खेलता है।
कमल अभी भी बॉल पोंछ रहा है।

425
00:19:02,433 --> 00:19:05,061
-उसे समय लगेगा।
-सब को लगता है न?

426
00:19:05,144 --> 00:19:06,813
रॉकेट वाला कारोबार कैसा है?

427
00:19:06,896 --> 00:19:09,065
-आगे बढ़ा? समझे?
-हाँ।

428
00:19:09,148 --> 00:19:10,692
रॉकेट आगे बढ़ते हैं।

429
00:19:11,985 --> 00:19:13,903
मेरा इशारा कुछ और ही था।

430
00:19:13,987 --> 00:19:15,613
तो, कारोबार अच्छा है?

431
00:19:15,697 --> 00:19:17,115
बहुत बढ़िया।

432
00:19:17,198 --> 00:19:19,492
हाँ। एकदम बढ़िया।

433
00:19:24,038 --> 00:19:26,165
हैलो। किताब क्लब कैसा है?

434
00:19:26,249 --> 00:19:28,251
घटिया। आकर मुझे ले जाओ।

435
00:19:28,334 --> 00:19:29,961
जैनिस के साथ ऐसी क्यों हो?

436
00:19:31,212 --> 00:19:32,630
वह एक फ़रिश्ता है।

437
00:19:33,464 --> 00:19:35,174
ड्रग्स का असर होता दिख रहा है।

438
00:19:35,967 --> 00:19:36,801
किसने लिए?

439
00:19:36,885 --> 00:19:37,927
हर किसी ने।

440
00:19:38,011 --> 00:19:40,722
पर सबसे बदतर, जैनिस मिल्स यहाँ है।

441
00:19:41,556 --> 00:19:42,432
बड़ी अजीब बात है।

442
00:19:42,515 --> 00:19:44,767
जिम्बो मिल्स लड़कों का कोच है।

443
00:19:44,851 --> 00:19:47,020
शायद वह इसे दो बार इत्तिफ़ाक कहेगा।

444
00:19:47,103 --> 00:19:48,980
हम मिल्स से दूर क्यों नहीं हो सकते?

445
00:19:49,063 --> 00:19:52,108
मैंने क्या पाप किया था
जो मेरे ऐसे कर्म हैं?

446
00:19:52,191 --> 00:19:53,651
कर्मों का खेल ऐसे नहीं होता।

447
00:19:53,735 --> 00:19:56,946
वह बस होता है।
कारण और उद्देश्य में छिपे हुए।

448
00:19:57,030 --> 00:19:59,490
जब मेरे पति कर्मों को लेकर बके जा रहे थे,

449
00:19:59,574 --> 00:20:01,659
कर्म मुझे जिताने वाले थे।

450
00:20:01,743 --> 00:20:04,287
सुधा, यार, ज़रा एक ब्राउनी पकड़ा दोगी?

451
00:20:04,370 --> 00:20:07,665
मैंने गलती से जैनिस को
ड्रग्स वाली ब्राउनी पकड़ा दी।

452
00:20:07,749 --> 00:20:10,168
काश मुझे पता होता
कि मैंने कितनी बड़ी गलती की।

453
00:20:11,920 --> 00:20:15,006
इतनी नम है।
ईश्वर ने सच में बेकिंग का गुण दिया है।

454
00:20:15,089 --> 00:20:17,675
क्योंकि अगर मुझे पता होता,
तो मैं उसका मज़ा लेती।

455
00:20:21,846 --> 00:20:22,680
लड़के - खेलकूद - जिम्बो मिल्स
भानु - ऑहियो - स्टू मिल्स

456
00:20:22,764 --> 00:20:26,225
हे भगवान, प्रदीप परिवार
हर मोड़ पर मिल्स से टकराता था।

457
00:20:26,309 --> 00:20:28,186
उनके लिए अत्याचार से कम नहीं था।

458
00:20:28,269 --> 00:20:30,980
हर जगह दिखने का यह मतलब नहीं
कि उनका घर जलाएँगे।

459
00:20:31,064 --> 00:20:34,275
अपनी हालत की वजह से,
उनसे सहानुभूति मत जताओ।

460
00:20:34,359 --> 00:20:35,234
कौन सी हालत?

461
00:20:35,652 --> 00:20:38,488
तुम्हारी आप्रवासी चीनी पत्नी।
मेरा मुँह मत खुलवाओ।

462
00:20:38,571 --> 00:20:41,616
तुमने कहा। क्या नहीं कहा?

463
00:20:42,533 --> 00:20:43,743
छोड़ो भी।

464
00:20:43,826 --> 00:20:45,662
यह देखते हैं कि मैंने मिल्स को

465
00:20:45,745 --> 00:20:48,706
बखूबी दो धागों से जोड़ा
जो तुम्हें सूझा तक नहीं।

466
00:20:48,790 --> 00:20:49,916
इतना मत उछलो।

467
00:20:49,999 --> 00:20:51,376
अभी भी गुत्थी सुलझी नहीं।

468
00:20:51,459 --> 00:20:52,627
जल्दी सुलझ जाएगी।

469
00:20:53,169 --> 00:20:55,838
आपने सुधा से कहा
कि आपको बैंक से कर्ज़ा मिला

470
00:20:55,922 --> 00:20:59,133
पर जिम्बो से यह भी कहा
कि कारोबार अच्छा चल रहा था।

471
00:21:00,093 --> 00:21:01,719
पत्नी से झूठ कहना, समझता हूँ।

472
00:21:01,803 --> 00:21:03,262
पर बच्चों के कोच से?

473
00:21:03,888 --> 00:21:05,264
वह भरोसा हासिल नहीं होता।

474
00:21:05,348 --> 00:21:06,432
पता है।

475
00:21:07,016 --> 00:21:08,142
मुझे बुरा लगा।

476
00:21:08,726 --> 00:21:12,230
पर बास्केटबॉल प्रैक्टिस के बाद
सच ने हम सब को मुक्त कर दिया।

477
00:21:12,313 --> 00:21:14,107
तुमने तब मुझे क्यों गिराया?

478
00:21:14,190 --> 00:21:17,777
तुम अपनी टाँगें चलाकर,
हमेशा दिखावा करते रहते हो

479
00:21:17,860 --> 00:21:19,570
और मेरी गर्लफ़्रेंड छीन रहे हो।

480
00:21:19,654 --> 00:21:21,239
मैं विला को नहीं छीन रहा।

481
00:21:21,322 --> 00:21:22,782
हाँ, मो, शांति रखो।

482
00:21:22,865 --> 00:21:24,409
मैं शांति नहीं रखूँगा।

483
00:21:24,492 --> 00:21:26,661
अब तुम मुझे पसंद नहीं करती।

484
00:21:26,744 --> 00:21:30,289
-तुम कभी किस नहीं करना चाहते।
-कहा न, मैं तैयार नहीं हूँ।

485
00:21:30,373 --> 00:21:32,750
विला, अगर मो तैयार नहीं है, तो नहीं है।

486
00:21:32,834 --> 00:21:36,546
मुझे इजाज़त दो,
ग्रुप शावर के लिए देर हो जाएगी।

487
00:21:36,629 --> 00:21:40,842
मेरी गर्लफ़्रेंड के सामने
नहाने की बातें मत करो!

488
00:21:43,302 --> 00:21:46,347
शायद मेरा बेटा विनोद
प्यार के चक्कर में पड़ गया है।

489
00:21:46,431 --> 00:21:47,390
वाह।

490
00:21:47,890 --> 00:21:49,559
मैं उससे बात करूँ?

491
00:21:49,642 --> 00:21:53,104
अगर कोच बात करे तो शारीरिक संबंधों के
बारे में बात करना आसान है।

492
00:21:53,187 --> 00:21:54,772
बड़ी मेहरबानी, जिम्बो।

493
00:21:54,856 --> 00:21:56,858
कमल की ओसीडी में मदद करना,

494
00:21:56,941 --> 00:21:59,068
विनोद को शारीरिक संबंध सिखाना।

495
00:21:59,152 --> 00:22:01,112
कोच का काम कोर्ट पर खत्म नहीं होता।

496
00:22:01,195 --> 00:22:03,489
जीवन के खेल में और ज़्यादा अहमियत रखता है।

497
00:22:03,573 --> 00:22:05,241
मुझे भी कोचिंग चाहिए।

498
00:22:05,324 --> 00:22:06,826
बताओ, यार।

499
00:22:07,410 --> 00:22:08,327
मैंने झूठ कहा।

500
00:22:08,786 --> 00:22:12,081
मेरा रॉकेट का कारोबार नहीं चल रहा।
मेरे पास पूँजी नहीं है।

501
00:22:12,165 --> 00:22:15,043
अगर जल्दी पूँजी न मिली,
तो शायद इंडिया वापस जाना पड़े।

502
00:22:15,126 --> 00:22:16,919
यार, तुम अभी-अभी तो आए हो।

503
00:22:17,712 --> 00:22:18,713
सुनो,

504
00:22:19,172 --> 00:22:22,175
शायद मैं निवेशक ला सकता हूँ।
मैं एक बंदे को जानता हूँ।

505
00:22:22,258 --> 00:22:23,801
बहुत अच्छी बात है। और बताओ।

506
00:22:23,885 --> 00:22:27,180
मैं मिलवा सकता हूँ,
बस तुम कोई सवाल मत पूछना।

507
00:22:27,263 --> 00:22:29,807
-कानून के दायरे में है?
-कहा न, सवाल नहीं।

508
00:22:29,891 --> 00:22:32,101
-हाँ या ना, दोस्त?
-हाँ।

509
00:22:32,185 --> 00:22:34,604
बहुत बढ़िया। कोई सवाल हो तो बताना।

510
00:22:36,189 --> 00:22:39,358
आपको पता था कि आपके पति
जिम्बो मिल्स के साथ कारोबार कर रहे थे?

511
00:22:39,442 --> 00:22:42,361
यह सच नहीं है। और अगर हुआ, जो कि नहीं है,

512
00:22:42,445 --> 00:22:45,198
-तो जिम्बो ने उससे करवाया।
-तभी उनका घर जलाया?

513
00:22:45,281 --> 00:22:49,077
हर बार जब भी इन कमीनों में से
कोई मरने वाला होता है, सब मुझे

514
00:22:49,160 --> 00:22:50,119
दोष क्यों देते हैं?

515
00:22:50,203 --> 00:22:52,830
"हर बार"?
मिल्स परिवार के किसी को मारने के लिए,

516
00:22:52,914 --> 00:22:54,248
पहले भी आप पर आरोप लगा था?

517
00:22:54,916 --> 00:22:57,710
अच्छा, शायद जैनिस को लेकर थोड़ा सा।

518
00:22:57,794 --> 00:23:01,839
खुद मुझे, ऑफ़ विमेन एन्ड सॉल्ट
बहुत ही दमदार कहानी लगी।

519
00:23:01,923 --> 00:23:03,674
अरे, बाप रे! जैनिस?

520
00:23:04,342 --> 00:23:05,843
इसने कितनी मार्गरीटा पी?

521
00:23:05,927 --> 00:23:09,013
-झाग में वह भूरी चीज़ क्या है?
-शायद ब्राउनी है।

522
00:23:09,097 --> 00:23:10,056
हे भगवान।

523
00:23:10,139 --> 00:23:11,891
किसी ने इसे खिलाया होगा।

524
00:23:14,352 --> 00:23:16,104
तो क्या मैंने जैनिस को ज़हर दिया?

525
00:23:16,187 --> 00:23:17,688
इसे ब्राउनी देते देखा था।

526
00:23:17,772 --> 00:23:19,440
वही जिन्हें बनाने का झूठ कहा?

527
00:23:20,316 --> 00:23:21,275
911 में फ़ोन लगाओ।

528
00:23:21,359 --> 00:23:23,945
समय नहीं है। इसका पेट हल्का करना होगा।

529
00:23:24,862 --> 00:23:27,406
अफ़सोस, मैंने एक शपथ ली थी,

530
00:23:27,490 --> 00:23:30,034
जिसने जैनिस की
जान बचाने के लिए मजबूर किया।

531
00:23:30,118 --> 00:23:32,829
फ़िश टैंक के उपकरण
सैनिटाइज़ करने का समय नहीं था।

532
00:23:32,912 --> 00:23:35,456
और अगर कर भी पाती, तो न करती।

533
00:23:35,540 --> 00:23:37,500
जैनिस को मछलियों की गंदी ट्यूब,

534
00:23:37,583 --> 00:23:40,044
-पॉटी वगैरह लेनी थी।
-खाने का सोडा।

535
00:23:41,003 --> 00:23:42,004
सोडा वाला पानी।

536
00:23:42,088 --> 00:23:45,675
मुझे उसमें इतना पानी डालना पड़ा
जो शायद किसी नशेड़ी में न डाला हो।

537
00:23:47,802 --> 00:23:50,930
और उसी नशेड़ी की तरह, सब बाहर निकल आया।

538
00:23:51,556 --> 00:23:54,058
मेरी जान बचाने के लिए शुक्रिया,
डॉक्टर प्रदीप।

539
00:23:54,142 --> 00:23:56,978
और उन बेवकूफ़ों ने
मेडिकल लाइसेंस नामंज़ूर कर दिया।

540
00:23:58,396 --> 00:24:00,439
-डॉक्टर प्रदीप!
-डॉक्टर प्रदीप!

541
00:24:00,523 --> 00:24:02,400
-डॉक्टर प्रदीप!
-डॉक्टर प्रदीप!

542
00:24:02,483 --> 00:24:04,485
-हाँ।
-डॉक्टर प्रदीप!

543
00:24:04,569 --> 00:24:06,737
डॉक्टर। वह यहाँ है।

544
00:24:06,821 --> 00:24:10,283
ठीक है, शायद जैनिस ने शुक्रिया नहीं कहा,
और किसी ने नारे नहीं लगाए,

545
00:24:10,366 --> 00:24:12,034
पर किसी ने ताली बजाई।

546
00:24:12,618 --> 00:24:14,120
क्या हुआ?

547
00:24:14,704 --> 00:24:15,913
मैंने तुम्हारी जान बचाई।

548
00:24:15,997 --> 00:24:18,332
अभी भी लगता है कि इसी ने ज़हर दिया।

549
00:24:21,294 --> 00:24:22,336
सुधा ने ज़हर दिया।

550
00:24:22,420 --> 00:24:24,589
महेश जिम्बो के साथ गलत सौदे कर रहा था।

551
00:24:24,672 --> 00:24:27,091
वे मिल्स के जाल में फंसते जा रहे थे।

552
00:24:27,175 --> 00:24:28,843
-इससे फ़ायदा होगा।
-बिल्कुल।

553
00:24:28,926 --> 00:24:31,596
-ऑहियो को लेकर क्या पता चला?
-भानु का मुँह बंद है,

554
00:24:31,679 --> 00:24:33,222
पर मेरे पास हुक्म का इक्का है।

555
00:24:38,519 --> 00:24:39,353
हैलो, चोर।

556
00:24:39,437 --> 00:24:42,815
मैंने तुम्हें दौरा छोड़कर जाते देखा।
कहाँ चली गई थी?

557
00:24:42,899 --> 00:24:44,066
कहीं नहीं।

558
00:24:44,150 --> 00:24:46,402
तुमने अपना बैग कसकर पकड़ा है।

559
00:24:46,819 --> 00:24:47,904
बताओ।

560
00:24:50,072 --> 00:24:51,532
मिस्टर मार्शल!

561
00:24:52,283 --> 00:24:53,451
अच्छा, ठीक है।

562
00:24:53,993 --> 00:24:55,161
मुझे गोलियाँ मिलीं।

563
00:24:55,244 --> 00:24:57,622
अरे, वाह। मुझे भी यह करना है।

564
00:24:57,705 --> 00:25:00,166
-सिर्फ़ एक बार के लिए।
-बार-बार कर सकते हैं।

565
00:25:01,167 --> 00:25:02,460
मेरी आंटी की एक बेकरी है।

566
00:25:03,002 --> 00:25:04,253
उनका माल यहाँ आता है।

567
00:25:04,337 --> 00:25:06,714
मुझे ले लो,
उनका ट्रक इस्तेमाल कर सकते हैं।

568
00:25:07,298 --> 00:25:10,259
ड्राइवर मस्त है।
उसे थोड़ा-बहुत कुछ दे देंगे।

569
00:25:10,843 --> 00:25:12,678
-एक शर्त पर।
-क्या?

570
00:25:12,762 --> 00:25:14,138
मेरे भाई के साथ सोना होगा,

571
00:25:14,222 --> 00:25:16,724
ताकि वह
मेरे बॉयफ़्रेंड की माँ के साथ न सोए।

572
00:25:16,807 --> 00:25:17,975
अजीब बात है।

573
00:25:19,101 --> 00:25:20,102
पर, पक्का।

574
00:25:21,896 --> 00:25:24,690
और जो हुआ, यह उसका एक छोटा सा हिस्सा है।

575
00:25:25,358 --> 00:25:29,862
भानु को लगा कि अपने राज़ छुपा पाएगी,
पर चुगली करने वाला कोई न कोई होता है।

576
00:25:29,946 --> 00:25:32,198
इससे पहले कि मैं और मुँह खोलूँ,

577
00:25:32,281 --> 00:25:34,033
मुझे पूरी हिफ़ाज़त चाहिए।

578
00:25:34,492 --> 00:25:36,118
ठीक है, क्यों नहीं?

579
00:25:36,202 --> 00:25:37,787
हमारे पास इतनी ताकत है?

580
00:25:38,788 --> 00:25:40,414
-हाँ।
-हाँ।

581
00:25:41,040 --> 00:25:42,333
आगे बताओ।

582
00:25:42,416 --> 00:25:44,335
जो भी जानती हो, सब बताओ, लैक्सी।

583
00:25:45,628 --> 00:25:46,671
अच्छा।

584
00:26:49,317 --> 00:26:51,068
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में आगे...

585
00:26:51,152 --> 00:26:53,404
स्टू के साथ सोने की सोच रही हूँ।

586
00:26:53,487 --> 00:26:54,739
मैं सिखा दूँगी।

587
00:26:54,822 --> 00:26:57,450
उस निवेशक को लाने के लिए शुक्रिया।

588
00:26:57,533 --> 00:27:00,953
बात पक्की नहीं है, पर इस तोहफ़े के बाद,
दबाव में आ गया हूँ।

589
00:27:01,037 --> 00:27:02,997
फिर सुधा माइटबल्स धंधे के पीछे पड़ी।

590
00:27:03,080 --> 00:27:05,082
तुम्हारा ताज छीनना है, जैनिस।

591
00:27:05,166 --> 00:27:07,710
-ढेर सारा माइटबल्स है।
-यह क्या है?

592
00:27:07,793 --> 00:27:10,379
मैं प्यार के संबंध में फंसा हुआ था।

593
00:27:10,463 --> 00:27:12,173
यह क्या है, हाँ? मुझे भूल गए?

594
00:27:12,256 --> 00:27:15,593
अपने कान ढक लो, विनोद।
कमीने को भला-बुरा कहने वाला हूँ।

595
00:27:15,676 --> 00:27:16,802
वकील से बात करनी है।

596
00:27:16,886 --> 00:27:17,887
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

597
00:27:17,970 --> 00:27:18,971
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

