1
00:00:05,965 --> 00:00:08,259
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में इससे पहले...

2
00:00:08,342 --> 00:00:10,052
हम दो साल पहले आए थे।

3
00:00:10,136 --> 00:00:12,096
अमेरिका में स्वागत है, पर्डिप्स।

4
00:00:12,179 --> 00:00:14,432
अहमदाबाद, भारत से विनोद प्रदीप।

5
00:00:14,515 --> 00:00:17,685
मैं रॉकेट के पुर्ज़े बनाने के लिए
एक फ़र्म शुरू कर रहा हूँ।

6
00:00:17,768 --> 00:00:20,020
मैं एक सफ़ाई कर्मचारी बनने जा रहा हूँ।

7
00:00:20,104 --> 00:00:22,982
हमारे परिवार के इतिहास में
भानु से स्टू का मिलन

8
00:00:23,065 --> 00:00:24,942
विनाशकारी पल था।

9
00:00:25,025 --> 00:00:26,736
पाँच मरे हुए खरगोश, हम पाँच।

10
00:00:26,819 --> 00:00:28,988
वे एक परिवार की तरह एकसाथ मारे गए।

11
00:00:29,071 --> 00:00:31,031
किसी ने आपके पड़ोसी का घर जला दिया,

12
00:00:31,115 --> 00:00:33,284
अगर आप दोषी न होने का यकीन नहीं दिलाते...

13
00:00:33,367 --> 00:00:34,535
निर्वासित किया जाएगा।

14
00:00:35,161 --> 00:00:36,662
यह तो बहुत बुरा होगा।

15
00:00:40,708 --> 00:00:42,293
मुद्दा : प्रदीप परिवार
मामला : 856 - पूछताछ लॉग #2

16
00:00:42,376 --> 00:00:43,669
मुँह में डालो, जान।

17
00:00:43,753 --> 00:00:44,962
इसका स्वाद कैसा है?

18
00:00:45,045 --> 00:00:46,130
नमकीन है।

19
00:00:46,547 --> 00:00:47,965
पहले कभी नहीं किया।

20
00:00:48,048 --> 00:00:49,967
अपराध नहीं है, बस खा लो, भानु।

21
00:00:50,342 --> 00:00:52,636
पर मैं हिंदू हूँ। गोश्त नहीं खा सकती।

22
00:00:52,720 --> 00:00:54,346
-भगवान है।
-भाड़ में जाए भगवान।

23
00:00:54,430 --> 00:00:57,975
और फिर स्टू ने अपना गंदा मांस
मेरी बेटी के मुँह में डाल दिया।

24
00:00:58,559 --> 00:00:59,894
-मामला खत्म।
-नहीं।

25
00:00:59,977 --> 00:01:02,188
अच्छा, रुकिए। मेरी माँ वहाँ नहीं थी।

26
00:01:02,271 --> 00:01:03,856
मर्ज़ी से स्टू का मांस खाया।

27
00:01:03,939 --> 00:01:05,316
तुम्हारा पिता यहीं है।

28
00:01:05,399 --> 00:01:08,778
तो मांस वाली बात का बदला लेने के लिए,
आपने स्टू का घर जलाया।

29
00:01:09,195 --> 00:01:13,699
याद रहे, आप जो भी कहें, वह तय करेगा कि
क्या आपको यहाँ से निकाला जाए या नहीं।

30
00:01:13,783 --> 00:01:15,159
हम पीड़ित हैं।

31
00:01:15,242 --> 00:01:16,952
स्टू ने भानु को भगवान खिला दिए।

32
00:01:17,036 --> 00:01:18,454
स्टू से नाराज़गी का नाटक है,

33
00:01:18,537 --> 00:01:21,290
दरअसल पापा से नाराज़ हैं
कि हमें अमेरिका ले आए।

34
00:01:21,373 --> 00:01:22,833
उसी बात का दोष देती हैं।

35
00:01:22,917 --> 00:01:24,335
सबसे बड़ा पाप।

36
00:01:24,418 --> 00:01:27,379
अच्छा। यह सब कब हुआ था?

37
00:01:27,463 --> 00:01:29,340
इसके लिए अच्छा सा रंग चाहिए।

38
00:01:29,924 --> 00:01:30,925
नीला।

39
00:01:31,801 --> 00:01:34,637
यह सब हमारे आने के
लगभग एक हफ़्ते बाद की बात है।

40
00:01:34,720 --> 00:01:37,598
मुझे याद है क्योंकि स्कूल का पहला दिन था।

41
00:01:37,681 --> 00:01:39,350
उसी दिन स्टू के माँ-बाप से मिले।

42
00:01:39,433 --> 00:01:41,852
बड़ा दिन था। उसी पर ध्यान देते हैं।

43
00:01:42,728 --> 00:01:45,314
स्कूल के लिए तैयार हो रही थी
जब अमेरिकी समुदाय से

44
00:01:45,397 --> 00:01:47,274
जान पहचान करने का एक मौका आया।

45
00:01:47,358 --> 00:01:48,192
बर्फ़ में मछली पकड़ने जाना है
रास्ते में स्कूल तक छोड़ दूँ?

46
00:01:48,275 --> 00:01:49,109
मैं स्टू हूँ
पड़ोसियों का गोरा लड़का

47
00:01:49,193 --> 00:01:51,570
नई अप्रवासी के नाते,
यह मेरी ज़िम्मेदारी थी...

48
00:01:51,654 --> 00:01:52,488
हाँ!

49
00:01:52,571 --> 00:01:55,616
...कि उस चिकने के साथ
सांस्कृतिक रिश्ता जोड़ूँ।

50
00:01:55,699 --> 00:01:58,077
मैं बेसब्र थी
कि कब स्टू मुझे स्कूल छोड़ेगा।

51
00:01:58,160 --> 00:01:59,745
स्टू स्कूल नहीं छोड़ेगा।

52
00:02:00,704 --> 00:02:02,790
आप चोरी से मेरे आईमैसेज पढ़ रही हैं?

53
00:02:02,873 --> 00:02:04,333
साला परिवार वाला क्लाउड।

54
00:02:05,000 --> 00:02:06,210
खुद का खाता चाहिए।

55
00:02:06,293 --> 00:02:07,711
जब खुद कमाओगी।

56
00:02:07,795 --> 00:02:10,172
पर तुम दुनिया की सबसे अमीर औरत बन भी जाओ,

57
00:02:10,256 --> 00:02:11,966
तब भी तुम स्टू से कभी नहीं मिलोगी।

58
00:02:12,049 --> 00:02:13,968
यह मेरी अंदर पहनने वाली कमीज़ है?

59
00:02:14,051 --> 00:02:15,553
हाँ। उनसे अलग नहीं दिखना।

60
00:02:15,636 --> 00:02:18,639
कमल की तरह नहीं,
जिसे देख लगता है कि एलिस आइलैंड में है।

61
00:02:18,722 --> 00:02:20,558
अच्छा। आप मुझे स्कूल छोड़ देंगी?

62
00:02:20,641 --> 00:02:21,892
न। कमल के साथ बस में जाओ।

63
00:02:24,144 --> 00:02:25,938
-फ़्रेंच किस, माँ?
-हाँ।

64
00:02:26,605 --> 00:02:29,525
-फ़्रेंच किस को भी बर्बाद कर दिया।
-विनोद कहाँ है?

65
00:02:29,608 --> 00:02:32,570
कचरे के ट्रक पर
स्कूल जाने का इंतज़ार कर रहा है।

66
00:02:37,449 --> 00:02:39,743
सबूत

67
00:02:42,162 --> 00:02:44,415
मुझे अमेरिका से प्यार है

68
00:02:51,672 --> 00:02:54,675
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग

69
00:02:59,179 --> 00:03:00,806
जब बस का इंतज़ार कर रहे थे,

70
00:03:00,890 --> 00:03:04,685
मुझे नहीं पता था कि मुझे ज़िंदगी का
सबसे बड़ा झटका लगेगा।

71
00:03:05,728 --> 00:03:06,562
हरे रामा!

72
00:03:08,439 --> 00:03:10,816
माफ़ करना,
इतने गोरे देख, आँखें चौंधिया गईं।

73
00:03:10,900 --> 00:03:13,611
मतलब, उस बस में बहुत से गोरे लोग थे।

74
00:03:14,236 --> 00:03:16,280
हम अपनी मर्ज़ी से पीछे जाकर बैठे।

75
00:03:16,363 --> 00:03:17,573
माफ़ी, रोज़ा पार्क्स।

76
00:03:18,407 --> 00:03:20,826
"आपातकालीन दरवाज़ा।
खोलने के लिए ऊपर खींचो।"

77
00:03:20,910 --> 00:03:23,704
अगर मैं गलती से नीचे को खींचूँ तो?
हम सब मर जाएँगे?

78
00:03:23,787 --> 00:03:26,790
मेरा बेवकूफ़ भाई भी मुश्किलें बढ़ा रहा था।

79
00:03:26,874 --> 00:03:29,543
फिर मैंने एक और बच्चे को
पैसों की गड्डी गिनते देखा।

80
00:03:30,002 --> 00:03:31,795
वह कुछ तो गलत कर रहा था।

81
00:03:33,172 --> 00:03:35,758
उस लड़की का हाथ
अजीब तरीके से फड़फड़ा रहा है।

82
00:03:36,842 --> 00:03:37,927
फड़फड़ा नहीं रहा।

83
00:03:38,302 --> 00:03:40,262
पता नहीं यहाँ क्या कहते हैं।

84
00:03:40,512 --> 00:03:42,473
हस्तमैथुन करना।

85
00:03:42,556 --> 00:03:43,724
छी।

86
00:03:44,183 --> 00:03:46,560
-मैं इनकी रपट करूँगा।
-बस करो, कमल।

87
00:03:47,978 --> 00:03:48,979
बैठ जाओ!

88
00:03:50,731 --> 00:03:51,941
तुम क्या कर रहे हो?

89
00:04:00,282 --> 00:04:02,159
धत्! वह मुश्किल वक्त के लिए है।

90
00:04:02,242 --> 00:04:03,535
यह मुश्किल वक्त ही है!

91
00:04:03,619 --> 00:04:05,955
वह लड़की उस लड़के के साथ
हस्तमैथुन कर रही है!

92
00:04:09,333 --> 00:04:11,085
भाड़ में जाओ।

93
00:04:11,168 --> 00:04:14,129
हम स्कूल भी नहीं पहुँचे थे,
और हम पराए हो चुके थे।

94
00:04:14,630 --> 00:04:17,758
दूसरी तरफ़, मेरा छोटा भाई,
उसे जीने का तरीका आता था।

95
00:04:18,509 --> 00:04:19,802
बढ़िया!

96
00:04:20,970 --> 00:04:22,638
इसमें स्टू के माँ-बाप कैसे आए?

97
00:04:22,721 --> 00:04:24,014
उस समय, हम बहस कर रहे थे

98
00:04:24,098 --> 00:04:26,809
कि हमारे बरामदे में मरे हुए
खरगोशों का क्या किया जाए।

99
00:04:27,309 --> 00:04:28,769
कोई बहस नहीं हुई।

100
00:04:28,852 --> 00:04:30,854
महेश ने बस अपना मुँह फेर लिया।

101
00:04:31,438 --> 00:04:34,358
दरअसल, इन्होंने कहा,
"पिछवाड़े में मुँह छुपा लिया।"

102
00:04:34,441 --> 00:04:35,442
यह सच है।

103
00:04:36,193 --> 00:04:38,779
मैं सोच रही थी
कि अपने पड़ोसियों का क्या करूँ,

104
00:04:38,862 --> 00:04:40,739
पर महेश बात को भुला चुका था।

105
00:04:40,823 --> 00:04:43,450
मैं अपने नए कारखाने की
जगह देखने जा रहा हूँ।

106
00:04:43,534 --> 00:04:45,786
फिर गाड़ी में पिट्सबर्ग का चक्कर लगाऊँगा।

107
00:04:46,537 --> 00:04:47,371
चलोगी?

108
00:04:48,414 --> 00:04:51,041
कहते हैं यह पेन्सिल्वेनिया का कोलकाता है।

109
00:04:51,125 --> 00:04:51,959
ज़रूर होगा।

110
00:04:52,042 --> 00:04:54,962
मरे खरगोशों के बारे में
स्टू के माँ-बाप से बात करनी होगी।

111
00:04:55,045 --> 00:04:56,505
उनसे अभी मिले तक नहीं हैं,

112
00:04:56,588 --> 00:04:59,008
उन पर जातिवाद के आरोप लगाना चाहती हो?

113
00:04:59,091 --> 00:05:01,343
यह आरोप नहीं है। उसी ने किया है।

114
00:05:01,802 --> 00:05:05,055
क्या तुम हमारे बच्चों की
हर बेवकूफ़ी का खुद को दोष देती हो?

115
00:05:05,139 --> 00:05:07,975
विनोद ने रस्सी जलाने की कोशिश में
अपनी ज़िप में आग लगा दी।

116
00:05:09,143 --> 00:05:10,769
हाँ, पर वह मज़ेदार था।

117
00:05:10,853 --> 00:05:12,187
यह आतंकवाद है।

118
00:05:12,271 --> 00:05:13,480
तो, अब क्या?

119
00:05:13,564 --> 00:05:17,818
तुम स्टू के माँ-बाप को फूल
और साथ में भाजी बनाकर देना चाहते हो?

120
00:05:18,318 --> 00:05:20,154
अपने पड़ोसी से प्यार करो।

121
00:05:20,237 --> 00:05:22,114
गुड़ पर ही मक्खियाँ आकर बैठती हैं।

122
00:05:22,197 --> 00:05:24,408
महेश, तुम्हें और मक्खियाँ चाहिए?

123
00:05:24,491 --> 00:05:26,577
जाकर उन मरे हुए खरगोशों को देखो जो

124
00:05:26,660 --> 00:05:28,787
पड़ोसियों का मुश्टंडा बरामदे पर छोड़ गया।

125
00:05:30,831 --> 00:05:32,666
खरगोश अभी तक वहाँ नहीं थे।

126
00:05:32,750 --> 00:05:35,002
हमने पिछले हफ़्ते ही फेंक दिए थे।

127
00:05:35,085 --> 00:05:36,253
"हमने"?

128
00:05:36,336 --> 00:05:38,505
मैंने खरगोश फेंके। महेश नहीं फेंक पाया।

129
00:05:38,589 --> 00:05:40,507
इसे यूँ ही उबकाई आती है।

130
00:05:41,050 --> 00:05:42,092
मेडिकल है।

131
00:05:42,176 --> 00:05:44,344
डॉक्टर हूँ, पता है कि मेडिकल नहीं है।

132
00:05:44,428 --> 00:05:47,723
उस समय की बात करते हैं
जब स्टू के माँ-बाप से मिले।

133
00:05:48,766 --> 00:05:50,768
कमल? कुछ और बताना है?

134
00:05:51,435 --> 00:05:53,062
नहीं, शुक्रिया।

135
00:05:55,522 --> 00:05:56,440
चलो आराम करते हैं।

136
00:05:58,984 --> 00:06:00,527
वे राज़ छुपा रहे हैं।

137
00:06:00,611 --> 00:06:02,529
-बिल्कुल।
-तुम्हें क्या लगता है?

138
00:06:02,613 --> 00:06:05,240
-सर्वेलेंस कैमरा देखते हैं।
-समझदारी की बात है।

139
00:06:05,324 --> 00:06:07,659
हमारी गैरमौजूदगी में मुँह खोलेंगे।

140
00:06:07,743 --> 00:06:08,577
हाँ, खोलेंगे।

141
00:06:10,120 --> 00:06:11,747
वे मुँह नहीं खोल रहे।

142
00:06:12,915 --> 00:06:14,249
बच्चे कुछ नहीं कह रहे।

143
00:06:14,833 --> 00:06:16,960
हमें उन्हें माँ-बाप से अलग करना होगा।

144
00:06:17,044 --> 00:06:18,754
बच्चों को अलग करना? नहीं।

145
00:06:18,837 --> 00:06:21,006
ऐसा न हो कि रेचल मैडो मुझे शैतान कहे।

146
00:06:21,465 --> 00:06:22,716
मेरा मतलब जेल से नहीं है।

147
00:06:22,800 --> 00:06:25,928
कुछ मिनट अकेले में
ताकि अपने माँ-बाप की निगरानी से दूर

148
00:06:26,011 --> 00:06:28,514
बच्चे खुलकर बात कर सकें।

149
00:06:28,597 --> 00:06:29,973
किसी पर भरोसा नहीं कर सकते।

150
00:06:30,057 --> 00:06:32,017
ऐसे कह रही हो जैसे वे माफ़िया हैं।

151
00:06:32,101 --> 00:06:36,230
एक मामला था जहाँ एक प्यारी सी बूढ़ी औरत के
तहखाने में ज़बरदस्ती

152
00:06:36,313 --> 00:06:38,732
छह अवैध लोग रहते थे।

153
00:06:38,816 --> 00:06:41,276
देखभाल घोटाले में,
उसे पूरी तरह से लूट लिया।

154
00:06:41,360 --> 00:06:43,862
पर जब मैंने बच्चों को अलग किया,

155
00:06:43,946 --> 00:06:47,324
उन्होंने खुद को बचाने के लिए,
बड़ों की पोल खोल दी।

156
00:06:47,407 --> 00:06:51,537
आखिरकार, मुझे पता चला कि वह
प्यारी सी बूढ़ी दादी भी उसमें शामिल थीं।

157
00:06:51,620 --> 00:06:53,247
दादी नहीं।

158
00:06:53,330 --> 00:06:55,749
प्रदीप्स को एक-दूसरे की पोल खोलनी होगी।

159
00:06:57,417 --> 00:06:58,961
उन्हें गए काफ़ी समय हो गया।

160
00:06:59,044 --> 00:07:01,046
शायद वे पॉटी करने गए हैं।

161
00:07:04,174 --> 00:07:05,175
क्या?

162
00:07:08,762 --> 00:07:09,596
इंटरव्यू कमरा 404

163
00:07:09,680 --> 00:07:11,723
स्कूल में पहले दिन के बारे में और बताओ।

164
00:07:11,807 --> 00:07:12,933
माँ-बाप कहाँ हैं?

165
00:07:13,642 --> 00:07:15,727
हम तुमसे ऐसे बात करना चाहते हैं।

166
00:07:15,811 --> 00:07:18,438
परेशान मत हो। जेल में नहीं डालेंगे।

167
00:07:18,522 --> 00:07:20,315
-जेल?
-कमल,

168
00:07:20,399 --> 00:07:22,943
तुमने उस बस में जो देखा,
किसी को नहीं देखना चाहिए।

169
00:07:23,443 --> 00:07:26,071
मतलब, अमेरिका में जो गंदी हरकतें होती हैं।

170
00:07:26,155 --> 00:07:28,574
उसका मुझ पर बहुत बुरा असर हुआ।

171
00:07:28,657 --> 00:07:30,159
और काफ़ी बड़ा अंजाम हुआ?

172
00:07:30,242 --> 00:07:31,577
मिसेज़ मिल्स।

173
00:07:32,369 --> 00:07:33,829
मुझे उनके बारे में बताओ।

174
00:07:33,912 --> 00:07:35,998
उनकी बातें किसी फ़रिश्ते जैसी थीं।

175
00:07:36,790 --> 00:07:38,625
तुम बदचलन नहीं होगे।

176
00:07:38,709 --> 00:07:41,295
तुम नहीं कहोगी... या...

177
00:07:41,378 --> 00:07:43,463
इससे पहले कि तुम कहो कि मैंने अभी कहा,

178
00:07:43,547 --> 00:07:46,758
मैंने उन्हें कहने का पाप किया,
ताकि तुम्हें न करना पड़े।

179
00:07:46,842 --> 00:07:47,885
ईसा की तरह।

180
00:07:47,968 --> 00:07:49,344
आप माँ को पसंद आएँगी।

181
00:07:49,428 --> 00:07:51,430
कहती हैं, नियम ही सदाचार की नींव हैं।

182
00:07:51,513 --> 00:07:53,640
काश हम असली टेन कमांडमेंट्स दिखा पाते।

183
00:07:53,724 --> 00:07:55,475
पर उदार पंथी ईसा से नफ़रत करते हैं।

184
00:07:58,395 --> 00:07:59,897
फिर, वह हुआ।

185
00:08:00,397 --> 00:08:02,316
वह एहसास जो मैंने कभी महसूस नहीं किया।

186
00:08:02,399 --> 00:08:05,068
बड़ा मन किया कि उस सलीब की जगह मैं होता।

187
00:08:06,820 --> 00:08:08,864
जिस तरह से उनकी छाती पर नाच रहा था।

188
00:08:08,947 --> 00:08:10,115
मुझे हिलाकर रख दिया।

189
00:08:10,199 --> 00:08:12,618
मिसेज़ मिल्स, एक मुश्किल है।

190
00:08:12,701 --> 00:08:14,203
यह जाग रहा है।

191
00:08:16,622 --> 00:08:19,041
बदला बड़ी कमीनी चीज़ है, मेरी तरह।

192
00:08:19,124 --> 00:08:21,919
अच्छा। शुक्रिया, लैक्सी।
सब लोग चुप हो जाओ।

193
00:08:22,502 --> 00:08:25,714
पर उस पल में,
मुझे बस अपनी माँ का खयाल आया।

194
00:08:26,924 --> 00:08:27,925
सही है।

195
00:08:28,008 --> 00:08:30,969
ऐसी औरत से मिला जिसके पास अधिकार था
और जिसने गालियाँ दीं।

196
00:08:31,053 --> 00:08:34,389
मिसेज़ मिल्स माँ का एक घटिया,
हासिल होने लायक रूप थीं।

197
00:08:35,140 --> 00:08:36,308
माँ से जलने वाला सनकी।

198
00:08:36,391 --> 00:08:39,394
कुछ तो गायब है
जो इसे एक बड़ी पहेली से जोड़ता है।

199
00:08:39,478 --> 00:08:40,437
क्या बात है, कमल?

200
00:08:41,021 --> 00:08:42,689
हम कुछ और बात कर सकते हैं?

201
00:08:42,773 --> 00:08:44,399
विनोद ने स्कूल जाकर कुछ किया।

202
00:08:44,483 --> 00:08:47,069
हाँ, मुझे मेरा पहला उपनाम मिला।

203
00:08:47,152 --> 00:08:49,863
अमेरिका में मेरे पहले दोस्तों से मिला।

204
00:08:49,947 --> 00:08:52,324
क्या हाल है, कूड़ेदान वाले?

205
00:08:52,407 --> 00:08:54,910
कूड़ेदान वाला? यह अच्छा लगा।

206
00:08:54,993 --> 00:08:58,872
आज सुबह क्या कचरे के ट्रक में आकर पहुँचे
या अपनी माँ की अंडरवीयर में?

207
00:08:58,956 --> 00:08:59,790
मज़ा आ गया!

208
00:09:01,833 --> 00:09:03,293
इसका कोई मतलब नहीं है।

209
00:09:03,377 --> 00:09:06,129
पर तुमने पूरे जोश के साथ कहा।

210
00:09:07,089 --> 00:09:10,008
उस दिन मैंने बस वही दोस्त नहीं बनाए थे।

211
00:09:10,092 --> 00:09:12,094
भ्रम नहीं तोड़ना चाहता, कूड़ेदान वाले,

212
00:09:12,177 --> 00:09:13,553
पर वे तुम्हें छेड़ रहे थे।

213
00:09:13,637 --> 00:09:14,846
पक्का?

214
00:09:14,930 --> 00:09:17,182
वे मुझे "छड़ी वाला लंगड़ा" कहते हैं।

215
00:09:17,266 --> 00:09:20,644
मैं सोच सकता हूँ
कि पीठ पीछे क्या कहते होंगे।

216
00:09:20,727 --> 00:09:22,854
शायद मोज़ी लिप्सचिट्ज़ नहीं कहते होंगे।

217
00:09:22,938 --> 00:09:25,232
यह बहुत ही अपमानजनक लगता है।

218
00:09:25,315 --> 00:09:26,775
यह मेरा असली नाम है।

219
00:09:26,858 --> 00:09:28,026
माफ़ करना। हाँ।

220
00:09:28,110 --> 00:09:31,280
मुझे तोतली बुलाते हैं
क्योंकि मैं तुतलाती हूँ।

221
00:09:31,363 --> 00:09:32,364
मैं विला हूँ।

222
00:09:32,447 --> 00:09:34,783
हैलो, विला। हैलो, मोज़ी लिप्सचिट्ज़।

223
00:09:34,866 --> 00:09:36,910
मुझे मो बुलाओ। मतलब मो और विला।

224
00:09:36,994 --> 00:09:38,745
हम एक ताकतवर जोड़ा हैं।

225
00:09:40,664 --> 00:09:41,748
मैं विनोद प्रदीप हूँ।

226
00:09:41,832 --> 00:09:45,002
अमेरिकन जूनियर हाई के पहले दिन,
किसी की भली-बुरी बातों को

227
00:09:45,085 --> 00:09:47,170
अपना दिन बर्बाद करने नहीं दूँगा।

228
00:09:47,254 --> 00:09:48,797
बेवकूफ़।

229
00:09:48,880 --> 00:09:51,008
वह बदमाश मुझ पर थूककर भी गया।

230
00:09:51,091 --> 00:09:53,635
विनोद, घर पर तुम्हारे परिवार को तंग किया

231
00:09:53,719 --> 00:09:56,138
जा रहा था,
शायद इसलिए तुम स्कूल के पहले दिन

232
00:09:56,221 --> 00:09:58,432
तंग किए जाने के बारे में बता रहे हो?

233
00:09:58,515 --> 00:09:59,891
नाराज़गी बढ़ी होगी।

234
00:10:00,392 --> 00:10:02,227
कुछ जलाने का मन किया होगा।

235
00:10:02,936 --> 00:10:04,938
जैसे फ़ायरस्टार्टर। वह एक बच्चा था।

236
00:10:05,022 --> 00:10:06,857
वह एक फ़िल्म भी थी।

237
00:10:07,524 --> 00:10:10,027
स्कूल के पहले दिन कुछ अच्छा हुआ?

238
00:10:10,110 --> 00:10:11,737
मतलब, तुम लोगों ने मज़ा किया?

239
00:10:11,820 --> 00:10:14,614
-व्हाइटबोर्ड के पास आओगे?
-क्यों?

240
00:10:14,698 --> 00:10:16,950
मुझे दिखाओ कि इसे कैसे झुकाते हैं।

241
00:10:17,993 --> 00:10:20,162
जानना है
अगर बात स्टू के माँ-बाप तक पहुँची,

242
00:10:20,245 --> 00:10:22,164
तुम पूछ रहे हो अगर उन्हें मज़ा आया?

243
00:10:22,247 --> 00:10:24,583
इस नॉब को ढीला करना है? समझ गई।

244
00:10:24,666 --> 00:10:26,209
दिल की बात मानकर चल रहा हूँ।

245
00:10:26,293 --> 00:10:28,420
बात सिर्फ़ आग लगने तक सीमित नहीं थी।

246
00:10:28,503 --> 00:10:29,921
मुझे खुशी है।

247
00:10:30,005 --> 00:10:33,091
व्हाइटबोर्ड पर आपका नाटक देख लगा
जैसे माँ-बाप को देख रहे हैं।

248
00:10:33,884 --> 00:10:37,804
पर आपके सवाल का जवाब,
मेरा स्कूल का पहला दिन बढ़िया था।

249
00:10:37,888 --> 00:10:39,973
-मैंने एक ड्रग डीलर पकड़ा।
-ड्रग डीलर?

250
00:10:41,350 --> 00:10:43,393
अब बैंगनी मार्कर चाहिए।

251
00:10:43,977 --> 00:10:44,936
जब मैं हॉल में थी,

252
00:10:45,020 --> 00:10:48,565
मुझे पता चला कि हमारी प्रिंसिपल को
स्टिंग ऑपरेशन में दिलचस्पी थी।

253
00:10:48,648 --> 00:10:50,317
फिर से अचानक लॉकरों की तलाशी लो।

254
00:10:50,400 --> 00:10:53,612
उम्मीद है, इस बार
हमें असली कोकेन मिलेगी, स्टीविया नहीं।

255
00:10:53,695 --> 00:10:55,614
इस अंदर की जानकारी ने

256
00:10:55,697 --> 00:10:58,700
मुझे ऐलेघेनी हिल्स हाई स्कूल के
अपराध जगत से जोड़ दिया।

257
00:10:58,784 --> 00:11:01,620
उसका सबसे बड़ा धब्बा जिसका नाम ट्रेवर था।

258
00:11:01,703 --> 00:11:02,829
नमस्ते।

259
00:11:02,913 --> 00:11:05,665
ड्रग्स का धंधा ठीक है?
माफ़ करना, टाँग अड़ाई।

260
00:11:05,749 --> 00:11:08,210
तुम क्या कह रही हो? और तुम कौन हो?

261
00:11:08,293 --> 00:11:11,380
ज़रूर अपना आईक्लाउड खाता ले सकते हो।
किस्मतवाले हो।

262
00:11:11,463 --> 00:11:13,590
पूरे परिवार के प्लान का हिस्सा बनकर देखो।

263
00:11:13,673 --> 00:11:16,218
तुम परिवार का हिस्सा बनो,
मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।

264
00:11:16,301 --> 00:11:20,055
मैंने प्रिंसिपल को सुना,
अचानक लॉकरों की तलाशी होगी।

265
00:11:20,138 --> 00:11:22,724
अपना वाला खाली कर देना चाहिए,
ड्रग्स की वजह से।

266
00:11:22,808 --> 00:11:26,144
उन्होंने अभी लॉकरों की तलाशी ली है
और बस स्टीविया मिली।

267
00:11:26,228 --> 00:11:27,062
अब छोड़ो भी।

268
00:11:27,145 --> 00:11:28,897
मैंने गोलियों की आवाज़ सुनी।

269
00:11:28,980 --> 00:11:30,440
जूते पर टॉयलेट पेपर है,

270
00:11:30,524 --> 00:11:32,067
जो पहली बात, गंदा लग रहा है,

271
00:11:32,150 --> 00:11:34,820
और दूसरी बात,
तुम बाथरूम में किसी को बेच रहे थे।

272
00:11:34,903 --> 00:11:36,696
कमाल की जासूस हो, पर पीछा छोड़ो।

273
00:11:37,280 --> 00:11:38,365
बस मदद कर रही हूँ।

274
00:11:40,575 --> 00:11:44,621
ट्रेवर पर पहाड़ गिराने के बाद,
एक और बंदा मेरे पीछे पड़ गया।

275
00:11:45,872 --> 00:11:47,582
ऊब गया हूँ। मिलने आओ

276
00:11:47,666 --> 00:11:48,917
स्टू हूँ
पड़ोसियों वाला गोरा

277
00:11:49,000 --> 00:11:50,919
वैसे, मुझे नियम तोड़ना पसंद नहीं है।

278
00:11:51,002 --> 00:11:52,129
मेरी दो और क्लास बाकी हैं।

279
00:11:52,212 --> 00:11:53,046
छोड़ो भी

280
00:11:53,130 --> 00:11:55,257
किसे बेवकूफ़ बना रही हूँ? बिल्कुल पसंद है।

281
00:11:55,340 --> 00:11:56,716
आप स्टू से नफ़रत करती थीं।

282
00:11:56,800 --> 00:11:58,885
पर आपकी बेटी उसकी दीवानी थी।

283
00:11:58,969 --> 00:12:00,387
नाराज़गी बढ़ी होगी।

284
00:12:00,470 --> 00:12:02,931
कुछ जलाने का मन किया होगा।

285
00:12:03,014 --> 00:12:05,892
अच्छा। आपने पकड़ लिया।
मैं सब सच बताने को तैयार हूँ।

286
00:12:07,144 --> 00:12:12,399
मैं, सुधा प्रदीप, मैं पूरी तरह से
ज़िम्मेदार हूँ कि आपको जोकर बना छोड़ा।

287
00:12:14,818 --> 00:12:16,987
एक ही जगह आग लगी थी, मेरे बेटे के बदन में।

288
00:12:17,070 --> 00:12:19,448
वह बात आज भी नहीं भूलती।

289
00:12:19,531 --> 00:12:22,159
सदमा धूप में खत्म हो जाता है।
उसे बाहर निकालो, महेश।

290
00:12:22,242 --> 00:12:23,869
सर्दियों के जूते पहनने पर,

291
00:12:23,952 --> 00:12:26,663
चमड़ी निकल आती है,
इसलिए पानी में पैर डुबो रहा था।

292
00:12:26,746 --> 00:12:27,831
सुधा।

293
00:12:27,914 --> 00:12:29,916
मुझे कैसे पता कि नेल कटर कहाँ है।

294
00:12:30,000 --> 00:12:31,209
वह कमल के पास था।

295
00:12:31,293 --> 00:12:32,627
सुधा।

296
00:12:32,711 --> 00:12:35,422
ए, अपने बेटे के बारे में ऐसा मत कहो।
यह गलत है।

297
00:12:35,505 --> 00:12:37,674
पैरों की सफ़ाई ठीक से न करने की वजह से,

298
00:12:37,757 --> 00:12:39,593
मैं चिढ़ा हुआ था।

299
00:12:39,676 --> 00:12:41,595
पर मैं बाद के लिए तैयार नहीं था।

300
00:12:41,678 --> 00:12:43,263
कमल, मुझे अपना नेल कटर चाहिए।

301
00:12:47,893 --> 00:12:49,561
हटा दो।

302
00:12:49,644 --> 00:12:51,897
हटा दो। सब कुछ।

303
00:12:52,481 --> 00:12:54,024
यह कैसा शोर है?

304
00:12:54,608 --> 00:12:55,984
मैंने अभी एक मकड़ी देखी।

305
00:12:56,526 --> 00:12:58,028
बड़ी सी। काफ़ी बड़ी थी।

306
00:12:59,362 --> 00:13:00,822
ज़रा रुको।

307
00:13:00,906 --> 00:13:02,324
गाल लाल हैं।

308
00:13:03,492 --> 00:13:04,868
फ़ेरोमोन की महक।

309
00:13:04,951 --> 00:13:06,703
टिशु। लैपटॉप।

310
00:13:10,624 --> 00:13:13,210
-जैनिस मिल्स कौन है?
-मेरी अंग्रेज़ी की टीचर।

311
00:13:13,293 --> 00:13:14,377
पता है कि यह गलत है।

312
00:13:14,461 --> 00:13:16,129
कमल, तुम जो भी कर रहे थे...

313
00:13:16,671 --> 00:13:18,673
वह आम बात थी।

314
00:13:18,757 --> 00:13:20,383
आपने भी वह सब महसूस किया था?

315
00:13:21,051 --> 00:13:23,428
पहली बार गाय का थन पकड़ने के बाद हुआ था।

316
00:13:24,012 --> 00:13:26,181
मैंने भरोसा करके बताया था, सुधा।

317
00:13:26,264 --> 00:13:28,808
खेतों की बात खेतों में ही रहनी चाहिए।

318
00:13:29,726 --> 00:13:31,102
दो हफ़्तों तक लैपटॉप

319
00:13:31,186 --> 00:13:32,270
-नहीं मिलेगा।
-क्या?

320
00:13:35,357 --> 00:13:38,902
उसे होमवर्क के लिए लैपटॉप चाहिए।
हमें बात करनी चाहिए।

321
00:13:38,985 --> 00:13:40,779
अब तुम्हें बात करनी है।

322
00:13:40,862 --> 00:13:42,280
मुझे बोलने का हक होना चाहिए।

323
00:13:42,364 --> 00:13:45,325
बोलने का हक, मज़ाक कर रहे हो?

324
00:13:45,408 --> 00:13:48,620
महेश रणछोड़लाल प्रदीप, तुम इतने...

325
00:13:48,703 --> 00:13:50,705
मुझे लगता है कि बात कुछ और ही है।

326
00:13:50,789 --> 00:13:52,332
बाकी सब कुछ को लेकर है।

327
00:13:52,749 --> 00:13:55,544
हमारा यहाँ आना, और मुझे बोलने का हक नहीं।

328
00:13:55,627 --> 00:13:58,922
अपने मेडिकल कैरियर के लिए रुकना
और मुझे बोलने का हक नहीं।

329
00:13:59,005 --> 00:14:01,967
मरे हुए खरगोशों को अनदेखा करना
और मुझे बोलने का हक नहीं।

330
00:14:03,009 --> 00:14:05,679
तुमने ठीक कहा।
तुम्हें भी बोलने का हक होना चाहिए।

331
00:14:07,055 --> 00:14:08,557
कमल का क्या करना चाहती हो?

332
00:14:09,558 --> 00:14:11,434
मुझे मरे खरगोशों का कुछ करना है।

333
00:14:12,102 --> 00:14:14,604
अच्छा है। उम्मीद थी कि यही कहोगी।

334
00:14:19,526 --> 00:14:21,653
अच्छा लगा जो तुम मेरे साथ आए।

335
00:14:21,903 --> 00:14:24,489
मैं तुम्हारा साथ देना चाहता हूँ। हमेशा।

336
00:14:25,282 --> 00:14:26,950
मुझे साथ क्यों लाए?

337
00:14:27,033 --> 00:14:30,203
क्योंकि हमारी नज़रों से दूर,
टिशु के साथ अकेला नहीं छोड़ सकते।

338
00:14:30,287 --> 00:14:31,538
इसने ठीक कहा।

339
00:14:39,754 --> 00:14:40,922
हैलो।

340
00:14:41,006 --> 00:14:43,550
-आप नए इंडियन हैं क्या?
-हम ही हैं।

341
00:14:43,633 --> 00:14:45,468
-सुधा और महेश प्रदीप।
-जिम्बो।

342
00:14:45,552 --> 00:14:46,553
कौन है, जान?

343
00:14:46,636 --> 00:14:49,806
एजीटी चल रहा है,
और एक बंदा पंछी उड़ा रहा है।

344
00:14:50,432 --> 00:14:53,059
कमल! यही वह नया बच्चा है
जिसका ज़िक्र कर रही थी।

345
00:14:53,143 --> 00:14:54,227
मिसेज़ मिल्स?

346
00:14:54,311 --> 00:14:56,980
-तुम्हारी टीचर स्टू की माँ हैं?
-हे भगवान।

347
00:15:01,693 --> 00:15:03,069
भला हो।

348
00:15:03,153 --> 00:15:05,614
मुझे नहीं पता था कि तुम यहाँ रहते हो।

349
00:15:06,239 --> 00:15:07,282
फीका सा लगता है।

350
00:15:07,365 --> 00:15:09,326
-कुछ तो लग रहा है।
-ठंड लग रही है?

351
00:15:09,409 --> 00:15:12,037
स्वेटर चाहिए? लो, मेरा ले लो।

352
00:15:13,413 --> 00:15:16,041
जान, बदन ढको।
लड़का बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।

353
00:15:16,124 --> 00:15:17,751
बाहर काफ़ी ठंड है।

354
00:15:19,836 --> 00:15:21,087
जाकर शांत हो लो, बेटा।

355
00:15:21,171 --> 00:15:22,547
ऐसी कोई बात नहीं है।

356
00:15:22,631 --> 00:15:24,341
दिमाग में थोड़ी हलचल है।

357
00:15:24,424 --> 00:15:26,134
मैं जाकर उसे देखता हूँ।

358
00:15:26,885 --> 00:15:29,304
माफ़ करना, अपना नाम क्या बताया?

359
00:15:29,387 --> 00:15:30,472
डॉक्टर प्रदीप।

360
00:15:31,014 --> 00:15:34,059
अपने प्रॉस्टेट पर उंगली फेरने वाले को
"डॉक्टर" कहता हूँ,

361
00:15:34,142 --> 00:15:35,977
पड़ोसी जैसा नहीं लगता।

362
00:15:36,061 --> 00:15:38,772
मैं पड़ोसियों वाली ही बात करने आई हूँ।

363
00:15:38,855 --> 00:15:40,315
आपके बेटे ने हमें मारना चाहा।

364
00:15:40,398 --> 00:15:44,152
यह तो हद है। स्टू बहुत ही प्यारा लड़का है।

365
00:15:44,235 --> 00:15:46,071
उसने बरामदे में मरे हुए खरगोश रखे,

366
00:15:46,154 --> 00:15:48,740
उससे पहले
मेरी बेटी के साथ सोने की कोशिश की।

367
00:15:48,823 --> 00:15:50,033
हमारा ध्यान जाता

368
00:15:50,116 --> 00:15:52,702
अगर हमारा बेटा कुछ ऐसा-वैसा करता--

369
00:15:52,786 --> 00:15:54,037
इंडियन लड़की के साथ?

370
00:15:54,871 --> 00:15:56,331
मरे हुए खरगोश, पागल।

371
00:15:57,666 --> 00:15:59,834
मेरे पास सबूत है। यहीं रहिए।

372
00:16:00,377 --> 00:16:02,253
वह लड़का ठीक नहीं लगता।

373
00:16:02,337 --> 00:16:04,089
माँ तुम्हें कैसे शांत करती है?

374
00:16:04,839 --> 00:16:06,257
मेरा सिर गोद में रखती हैं,

375
00:16:06,341 --> 00:16:08,301
सिर सहलाकर फ़्रेंच किस करती हैं।

376
00:16:08,802 --> 00:16:09,928
परेशानी वाली बात है।

377
00:16:10,512 --> 00:16:13,431
आप गलत सोच रहे हैं।
मतलब, जिस तरह फ़्रेंच किस करते हैं।

378
00:16:13,515 --> 00:16:15,350
हाँ। जोश से और जीभ के इस्तेमाल से।

379
00:16:15,433 --> 00:16:16,976
नहीं, वैसा नहीं है। वह...

380
00:16:18,186 --> 00:16:20,063
मैं आपको दिखाऊँ तो आसान हो जाएगा।

381
00:16:22,941 --> 00:16:24,526
कमाल का अंदाज़ है।

382
00:16:24,943 --> 00:16:27,195
आपके बेटे को बीयर पिलाऊँगा।
हल्का महसूस करेगा।

383
00:16:27,278 --> 00:16:28,113
कमल 15 का है।

384
00:16:28,196 --> 00:16:29,864
मेरी गलती है। लाइट बीयर?

385
00:16:29,948 --> 00:16:31,783
नहीं, शुक्रिया। पर शुक्रिया।

386
00:16:32,534 --> 00:16:35,620
अब इन जानवरों को इनके यहाँ फेंकती हूँ।

387
00:16:35,704 --> 00:16:37,372
कमल, घर जाओ।

388
00:16:37,455 --> 00:16:39,457
पैंट पहने रहना। लैपटॉप बंद रखना।

389
00:16:41,292 --> 00:16:42,627
पाँच मरे हुए खरगोश।

390
00:16:43,211 --> 00:16:44,504
तुमने संभालकर रखे?

391
00:16:44,963 --> 00:16:46,840
हाँ, सबूत को फ़्रीज़र में रखा था।

392
00:16:46,923 --> 00:16:49,217
अपनी आम की आइस क्रीम उसमें रखता हूँ।

393
00:16:49,300 --> 00:16:50,552
आप ठीक हैं?

394
00:16:50,635 --> 00:16:52,220
यूँ ही उबकाई आती है। मेडिकल है।

395
00:16:52,303 --> 00:16:53,763
नहीं, नहीं है।

396
00:16:54,222 --> 00:16:55,807
स्टू ऐसा कभी नहीं करेगा।

397
00:16:56,307 --> 00:16:57,475
इतना यकीन कैसे है?

398
00:16:57,559 --> 00:16:58,560
हम ईसाई हैं।

399
00:16:58,643 --> 00:17:01,271
हाँ। हमने स्टू को सिखाया
कि पड़ोसी से प्यार करो।

400
00:17:01,354 --> 00:17:02,939
मैंने भी सुधा से यही कहा।

401
00:17:03,481 --> 00:17:06,401
तुम इनका पक्ष ले रहे हो?
हमने हाथ पकड़े थे।

402
00:17:06,484 --> 00:17:09,904
इतना कह रहा हूँ कि पड़ोसियों के साथ
अच्छा रिश्ता रखना चाहिए।

403
00:17:10,363 --> 00:17:11,948
बाइबल में भी यही लिखा है।

404
00:17:12,031 --> 00:17:13,700
"पत्नी से प्यार करो" भी लिखा है।

405
00:17:13,783 --> 00:17:16,703
यानी, "पड़ोसी की पत्नी पर
बुरी नज़र मत डालो।"

406
00:17:16,786 --> 00:17:17,662
सुना, यार?

407
00:17:17,746 --> 00:17:20,331
मेरी पत्नी के खूबसूरत बदन पर
नज़र मत डालना।

408
00:17:20,415 --> 00:17:22,542
तुम भी सुधा के बदन पर मत डालना।

409
00:17:24,043 --> 00:17:25,879
मैं बस मूड हल्का कर रहा हूँ।

410
00:17:25,962 --> 00:17:28,840
हम में से कोई भी
तुम लोगों के बदन पर नज़रें नहीं डालेगा।

411
00:17:30,091 --> 00:17:32,343
यह बाइबल आपके लिए है।

412
00:17:32,427 --> 00:17:34,345
यह किताब काफ़ी नर्म है।

413
00:17:34,429 --> 00:17:35,680
शायद खरगोशों का फ़र होगा।

414
00:17:35,764 --> 00:17:38,558
जैन-जैन मखमल से
बाइबल के कवर तैयार करती है।

415
00:17:38,641 --> 00:17:40,185
मैं उसे "मखमली" कहती हूँ।

416
00:17:40,268 --> 00:17:42,187
बहुत जल्द क्यूवीसी पर मिलेंगे।

417
00:17:43,521 --> 00:17:45,398
बेटे की हरकत के बारे में बात करें?

418
00:17:45,482 --> 00:17:46,816
किसे पता किसने क्या किया?

419
00:17:46,900 --> 00:17:49,486
मुझे। मुझे पता है कि आपके बेटे ने यह किया।

420
00:17:49,569 --> 00:17:52,614
हमें नहीं पता
कि आप लोगों का धर्म क्या कहता है,

421
00:17:52,697 --> 00:17:55,533
पर हम ईसाई लोग
माफ़ करने में यकीन रखते हैं।

422
00:17:56,159 --> 00:17:59,412
और शायद किसी दिन, आप भी ईसाई बन सकते हैं।

423
00:18:00,079 --> 00:18:01,998
शायद आपका यह रोष थोड़ा कम हो।

424
00:18:02,081 --> 00:18:04,083
मेरी पत्नी पर रोष होने का आरोप न लगाएँ

425
00:18:04,501 --> 00:18:06,544
तो उसमें ज़रा भी रोष नहीं है।

426
00:18:06,628 --> 00:18:09,130
तुम लोग ऐसा कहोगे
कि माँ के रोष की वजह से यहाँ हैं?

427
00:18:09,214 --> 00:18:12,091
हाँ। मेरी माँ का रोष बहुत भयानक है।

428
00:18:12,175 --> 00:18:14,344
जो अब भानु में आ गया है।

429
00:18:15,094 --> 00:18:18,014
पर मैं अपनी ज़िंदगी
एक शांति कामी की तरह जीता हूँ।

430
00:18:19,808 --> 00:18:21,518
जिसका अभी अफ़सोस हो रहा है।

431
00:18:22,227 --> 00:18:25,522
तुम मुश्किल से बचने के लिए
तो नहीं कह रहे न?

432
00:18:25,605 --> 00:18:27,398
नहीं। मेरे दोस्तों से पूछ लीजिए।

433
00:18:27,482 --> 00:18:28,733
दोनों से।

434
00:18:29,400 --> 00:18:31,820
सिर्फ़ हम लोग यहाँ क्यों बैठे हैं?

435
00:18:31,903 --> 00:18:33,071
हम पराए हैं।

436
00:18:33,154 --> 00:18:36,032
मो लंगड़ाता है। मैं तुतलाती हूँ।
और तुम इंडियन हो।

437
00:18:38,993 --> 00:18:40,578
अपनी छड़ी हटाओ।

438
00:18:40,662 --> 00:18:44,290
किसी की टाँगें टूट जाएँगी,
और तुम्हारी तरह लंगड़ाता फिरेगा।

439
00:18:45,041 --> 00:18:48,086
तुम क्या देख रही हो, तोतली?

440
00:18:49,546 --> 00:18:50,588
बढ़िया।

441
00:18:50,672 --> 00:18:52,882
मन तो करता है कि उसके सिर में मारूँ

442
00:18:52,966 --> 00:18:54,634
पर मेरी छड़ी टेढ़ी न हो जाए।

443
00:18:54,717 --> 00:18:57,053
हमारा एचएमओ भुगतान बहुत ज़्यादा है।

444
00:18:57,136 --> 00:18:59,347
हिंसा जवाब नहीं है।

445
00:18:59,430 --> 00:19:01,057
उस कमीने के लिए है।

446
00:19:01,724 --> 00:19:03,977
मैं इस आदमी के कदमों पर चलता हूँ।

447
00:19:05,186 --> 00:19:06,771
कुपोषित चार्ली ब्राउन?

448
00:19:06,855 --> 00:19:07,814
गांधी।

449
00:19:07,897 --> 00:19:10,149
जो पैसा काम का नहीं, उसे क्यों रखा है?

450
00:19:10,233 --> 00:19:11,568
प्रेरणा के लिए।

451
00:19:11,651 --> 00:19:13,361
तो, तुम और भी तरीके से अजीब हो।

452
00:19:13,444 --> 00:19:14,821
तुम सच में हमारे जैसे हो।

453
00:19:15,280 --> 00:19:18,408
जो नीचे होते हैं,
वे हमेशा ऊपर चढ़ सकते हैं।

454
00:19:18,491 --> 00:19:22,120
यार, ज़रा समझो। मुझे बातों-बातों में
ऊपर चढ़ना नहीं आता।

455
00:19:22,495 --> 00:19:25,039
मेरा मतलब,
शांति पूर्वक बदमाशी का विरोध करना।

456
00:19:26,165 --> 00:19:27,166
किसी को खीर चाहिए?

457
00:19:30,753 --> 00:19:32,297
यह तो हद है।

458
00:19:32,797 --> 00:19:37,135
वे मुझसे खीर छीन सकते हैं,
पर मुझसे मेरा सम्मान नहीं छीन सकते!

459
00:19:37,927 --> 00:19:39,596
यह लो तुम्हारी प्रेपणा, दोस्त।

460
00:19:40,889 --> 00:19:43,224
इसे रख लो। मैं यह तुम्हें देना चाहता हूँ।

461
00:19:43,933 --> 00:19:48,187
मुझे यह बिल्कुल पता नहीं था कि
उसी पल में प्यार का सिलसिला शुरू हो गया।

462
00:19:48,271 --> 00:19:49,939
जानी-पहचानी सी बात लगती है।

463
00:19:50,023 --> 00:19:53,276
स्कूल के पहले दिन,
तुम तीनों ने संपर्क बनाना चाहा।

464
00:19:53,359 --> 00:19:56,195
तुम अपने माँ-बाप से दूर होना चाहते हो।

465
00:19:56,279 --> 00:19:58,364
मैंने साइकॉलोजी में बीए किया है।

466
00:19:58,448 --> 00:20:01,659
और मैंने लिखने में एमएफ़ए किया है,
उतना ही बेकार है।

467
00:20:02,869 --> 00:20:05,204
माँ की बात करते हैं, जिनका रोष भयानक है।

468
00:20:05,288 --> 00:20:07,749
कल मुझे खीर का एक फ़ालतू कप चाहिए।

469
00:20:08,541 --> 00:20:10,126
कोई मुझे तंग कर रहा है।

470
00:20:10,209 --> 00:20:11,711
मुझे भी, बेटा।

471
00:20:11,794 --> 00:20:14,756
"इंसान की ज़रूरतें
सिर्फ़ रोटी से पूरी नहीं होंगी।"

472
00:20:14,839 --> 00:20:17,759
शायद ईसा ईश्वर के प्रेम की बात कर रहे थे।

473
00:20:17,842 --> 00:20:21,012
पर वह इसलिए कि बेचारे ईसा ने
सुधा की भाजी नहीं खाई थी।

474
00:20:21,596 --> 00:20:22,847
मैंने कुछ नहीं सुना

475
00:20:22,931 --> 00:20:25,683
क्योंकि मैं तुम्हारा बदन देखने में लगी थी।

476
00:20:25,767 --> 00:20:26,893
माफ़ी चाहता हूँ।

477
00:20:26,976 --> 00:20:28,645
मिल्स का पक्ष नहीं लेना था।

478
00:20:28,728 --> 00:20:30,813
उन्हें रहमदिली से मारना चाहता हूँ।

479
00:20:30,897 --> 00:20:33,441
मैं भी। उनके लिए भाजी बना रही हूँ।

480
00:20:33,983 --> 00:20:35,443
कमाल हो। मुझे मिलेगी?

481
00:20:35,526 --> 00:20:36,903
नहीं, यह मिल्स के लिए है।

482
00:20:42,533 --> 00:20:43,409
ज़बरदस्त।

483
00:20:48,623 --> 00:20:50,625
आपने यह मरे हुए खरगोशों से बनाई?

484
00:20:52,126 --> 00:20:54,212
आप उन्हें रहमदिली से नहीं मार रहीं।

485
00:20:54,295 --> 00:20:55,755
बस मार रही हैं।

486
00:20:56,089 --> 00:20:58,925
कोई नहीं मर रहा। शायद थोड़ा ई. कोलाई होगा।

487
00:20:59,008 --> 00:21:01,135
अच्छी तरह पता है। मैं डॉक्टर हूँ।

488
00:21:01,219 --> 00:21:03,304
पर पापा ने थोड़ी खाई।

489
00:21:03,388 --> 00:21:04,931
कितना घिनौना है।

490
00:21:05,682 --> 00:21:08,893
उन्होंने मेरी बात नहीं मानी,
और अब खरगोश खा लिया।

491
00:21:09,686 --> 00:21:11,104
यह एक सबक होगा।

492
00:21:12,438 --> 00:21:16,025
एक ही सबक था, वह यह
कि मेरी माँ कातिल बनने जा रही थीं।

493
00:21:16,109 --> 00:21:16,985
तुमने ठीक कहा था।

494
00:21:17,068 --> 00:21:18,987
बच्चों को अलग करके ठीक किया।

495
00:21:19,070 --> 00:21:22,532
और तुम्हें शाबाशी जो विनोट का
अपनी माँ को लेकर मुँह खुलवाया।

496
00:21:22,615 --> 00:21:24,200
उसने सब उगल दिया।

497
00:21:24,283 --> 00:21:26,244
मेरा ध्यान किसी और बात पर गया।

498
00:21:26,327 --> 00:21:28,496
-विनोद का दोस्त, मो।
-छड़ी वाला।

499
00:21:28,579 --> 00:21:32,291
रपट में यह लिखा था
कि मिल्स के आँगन में छोटे गड्ढे थे।

500
00:21:32,375 --> 00:21:33,751
शायद छड़ी से हुए हों।

501
00:21:33,835 --> 00:21:36,004
तो विनोट ने दोस्तों से मदद ली?

502
00:21:36,087 --> 00:21:39,173
-नहीं, मैं बस--
-लोगों के बारे में बुरा सोच रहे हो?

503
00:21:39,257 --> 00:21:40,383
यह हुई न बात।

504
00:21:40,883 --> 00:21:43,011
तो, बच्चों से पूछताछ जारी रखनी है?

505
00:21:43,094 --> 00:21:45,722
उससे बात करते हैं जिससे अब तक बात नहीं की।

506
00:21:47,682 --> 00:21:50,685
मांस वाला हादसा बताइए।
आपके मुँह से सुनना है।

507
00:21:51,853 --> 00:21:55,189
ज़ोरों की भूख लगी है! कुछ खाने को है?

508
00:21:55,815 --> 00:21:57,734
यह ट्रक किसी काम का नहीं है।

509
00:21:57,817 --> 00:21:59,235
मेरे दादाजी का है।

510
00:21:59,318 --> 00:22:02,155
उनसे बहुत प्यार करता था
और पागलपन में उनका खयाल रखा।

511
00:22:02,238 --> 00:22:03,573
मेरे लिए परिवाह ज़रूरी है।

512
00:22:03,656 --> 00:22:05,742
यह क्या चीज़ है? सूखा हुआ लिंग?

513
00:22:05,825 --> 00:22:08,661
यह गौ मांस है।
मेरे दादाजी ने बनाना सिखाया था।

514
00:22:08,745 --> 00:22:09,620
वही जो मर गए।

515
00:22:10,079 --> 00:22:11,914
मरे हुए दादाजी भाड़ में जाएँ।

516
00:22:11,998 --> 00:22:13,124
मैं इसे खाऊँगी।

517
00:22:13,207 --> 00:22:16,335
यह जानकर माँ को बहुत गुस्सा आएगा
कि मैंने गौ मांस खाया।

518
00:22:16,419 --> 00:22:18,296
हिंदुओं के लिए भगवान समान है।

519
00:22:19,547 --> 00:22:21,549
भानु, मूल्यों से समझौता मत करो!

520
00:22:22,633 --> 00:22:24,260
मेरी माँ हमेशा रौब जमाती हैं।

521
00:22:24,802 --> 00:22:27,513
मेरी माँ एकदम बढ़िया हैं।
मेरी अच्छी परवरिश की।

522
00:22:29,932 --> 00:22:32,477
अपने बेटे के बारे में काफ़ी बढ़-चढ़कर कहा।

523
00:22:32,560 --> 00:22:33,770
और खुद के बारे में।

524
00:22:33,853 --> 00:22:36,355
ईसाई होने के नाते, मैं हमेशा सच कहती हूँ।

525
00:22:36,439 --> 00:22:39,150
जैसे कि, आपकी कमीज़ बहुत ही बेकार है।

526
00:22:39,692 --> 00:22:41,486
इसी ईमानदारी के साथ बने रहिए

527
00:22:41,569 --> 00:22:43,571
और मेरे कपड़ों को भूल जाइए।

528
00:22:43,654 --> 00:22:44,864
ठीक है। नहीं बोलूँगी।

529
00:22:45,782 --> 00:22:47,450
मेरे भाई को ड्रग्स देती हैं।

530
00:22:47,533 --> 00:22:50,244
भानु, ड्रग्स लेना अच्छी बात नहीं है।

531
00:22:50,870 --> 00:22:54,207
पता है, अच्छी बात क्या है?
ड्रग्स बेचकर अमीर बनना, यार।

532
00:22:54,290 --> 00:22:55,958
फिर अपना फ़ोन प्लान ले सकती हूँ,

533
00:22:56,042 --> 00:22:58,878
ताकि मेरी गैर ईसाई नास्तिक माँ
मेरी जासूसी न कर सकें।

534
00:23:01,172 --> 00:23:02,632
ज़रा रुकिए।

535
00:23:02,715 --> 00:23:05,093
यानी भानु का स्टू पर बुरा असर हुआ?

536
00:23:05,802 --> 00:23:08,346
-वह लड़की अपनी माँ की तरह शैतान है।
-शैतान।

537
00:23:08,429 --> 00:23:11,015
-लाल मार्कर।
-अच्छा।

538
00:23:11,099 --> 00:23:12,934
खरगोश वाली भाजी कैसी रही?

539
00:23:13,017 --> 00:23:14,602
खाते समय ठीक ही थी,

540
00:23:14,685 --> 00:23:17,063
पर बड़े बुरे तरीके से और तेज़ी से निकली।

541
00:23:17,814 --> 00:23:19,357
नया गद्दा लेना पड़ा।

542
00:23:19,816 --> 00:23:23,194
-पिछवाड़े पर गहरा असर हुआ।
-इतना ही नहीं।

543
00:23:23,277 --> 00:23:26,531
भानु की वजह से मेरे बेटे का
ऑहियो में घुसना बंद हो गया।

544
00:23:27,782 --> 00:23:28,950
ऑहियो में क्या हुआ था?

545
00:23:29,408 --> 00:23:30,993
कुछ ऐसा जो एकदम गैरकानूनी था।

546
00:23:31,410 --> 00:23:35,331
आपको पता नहीं कि उनकी बेटी ने
हमारे स्टू को किस मुसीबत में डाला।

547
00:24:39,020 --> 00:24:40,938
तो, आपको उम्मीद की किरण नज़र आई?

548
00:24:41,022 --> 00:24:44,609
वह रोशनी एक आती हुई ट्रेन की बत्ती थी
जो हमें रौंदने वाली थी।

549
00:24:44,692 --> 00:24:46,861
द प्रदीप्स ऑफ़ पिट्सबर्ग में आगे...

550
00:24:46,944 --> 00:24:48,362
बढ़िया किताब क्लब में हूँ।

551
00:24:48,446 --> 00:24:49,739
-सुधा।
-हैलो!

552
00:24:49,822 --> 00:24:51,908
-यहाँ क्या कर रही है?
-जैनिस को जानती हो?

553
00:24:51,991 --> 00:24:53,242
मेरी सबसे बड़ी दुश्मन है।

554
00:24:53,326 --> 00:24:55,661
लड़को, अमेरिकन खेलकूद के लिए
नाम लिखवाया है।

555
00:24:55,745 --> 00:24:57,580
बेटों का बास्केटबॉल कोच हूँ।

556
00:24:57,663 --> 00:24:58,998
दिल खोलकर खेलो, बेटा।

557
00:24:59,081 --> 00:25:00,791
भाई की दवाएँ तेज़ी से बिक रही हैं।

558
00:25:00,875 --> 00:25:02,793
तुमसे धंधे की एक बात करनी थी।

559
00:25:02,877 --> 00:25:05,296
पता था
कि भानु स्टू के साथ ड्रग्स बेचती थी?

560
00:25:05,379 --> 00:25:07,340
भानु और क्लाइड जैसा था।

561
00:25:07,924 --> 00:25:09,467
चुप रहो और गाड़ी चलाओ!

562
00:25:09,550 --> 00:25:10,384
हाँ, मैडम।

563
00:25:10,968 --> 00:25:11,969
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

564
00:25:12,053 --> 00:25:13,054
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

