1
00:00:18,041 --> 00:00:21,166
नहीं!

2
00:00:40,291 --> 00:00:42,790
वे बचपन में अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे।

3
00:00:42,791 --> 00:00:46,041
उन सभी में असाधारण
शारीरिक और मानसिक गुण थे।

4
00:00:49,791 --> 00:00:52,458
वे कोई नई प्रकार की औरत नहीं बना रहे थे।

5
00:00:54,000 --> 00:00:57,790
वे एकदम सही,
चेहरा-रहित हत्यारी मशीनें बना रहे थे।

6
00:00:57,791 --> 00:00:59,374
एक हज़ार, छह सौ...

7
00:00:59,375 --> 00:01:01,665
सोवियत यूनियन का विघटन होने के बाद,

8
00:01:01,666 --> 00:01:05,708
इन में से कुछ ट्रेनरों ने
अपने इस उद्देश्य को नहीं छोड़ा।

9
00:01:09,958 --> 00:01:13,082
मार्केट में कई नए खिलाड़ी थे जो ऐसी मशीन
का सही दाम देने के लिए तैयार थे।

10
00:01:13,083 --> 00:01:15,040
वीडियो बंद कर दो, एगुआदो।

11
00:01:15,041 --> 00:01:16,457
ज़रूर, एंटोनिया।

12
00:01:16,458 --> 00:01:20,540
ओलेना जावनोवाविच इनमें से
सबसे जवान और सबसे प्रसिद्ध है।

13
00:01:20,541 --> 00:01:21,749
वह एक दिग्गज है।

14
00:01:21,750 --> 00:01:25,832
वह च्योर्नाया वोल्जीत्सा के नाम से
जानी जाती है, जिसका मतलब है "ब्लैक वुल्फ"।

15
00:01:25,833 --> 00:01:28,041
हमारे पास उसकी सिर्फ़ यही एक तस्वीर है।

16
00:01:29,041 --> 00:01:33,332
वह सिर्फ़ तम्बोव्स्काया के दुश्मनों को
मारने के लिए बाहर आती है।

17
00:01:33,333 --> 00:01:36,165
उस दुनिया में, लोग उसका नाम
लेने से भी कतराते हैं।

18
00:01:36,166 --> 00:01:39,291
रुबेन उस्त्यान ने भी वही किया।
वह भी कतरा रहा था।

19
00:01:40,250 --> 00:01:42,457
वह इस वक्त स्पेन में है।

20
00:01:42,458 --> 00:01:46,124
वह माफ़िया के लिए काम करती है,
खास तौर पर कोस्टा डेल सोल में।

21
00:01:46,125 --> 00:01:48,625
- मैं और जानकारी ढूँढती हूँ।
- शुक्रिया, एगुआदो।

22
00:02:02,875 --> 00:02:05,000
इस औरत का उद्देश्य कुछ और है।

23
00:02:09,125 --> 00:02:13,125
और मुझे यह अजीब-सा एहसास हो रहा है
कि तुम मुझे बताओगी कि वे क्या हैं।

24
00:02:14,250 --> 00:02:17,082
ऐसे दिग्गज हत्यारे को
सिर्फ़ ओरलोव ही रख सकता है।

25
00:02:17,083 --> 00:02:20,291
अगर वह ओरलोव के लिए काम कर रही होती,
तो उसी के आदमियों को क्यों मारती?

26
00:02:21,541 --> 00:02:25,666
मुझे समझ नहीं आ रहा
कि उसने हमें क्यों नहीं मारा।

27
00:02:26,250 --> 00:02:27,875
शायद उसने तुम्हें नहीं मारा,

28
00:02:29,458 --> 00:02:32,707
पर उसने मेरे सिर पर इतनी तेज़ मारा
कि मेरा सिर अब तक चकरा रहा है।

29
00:02:32,708 --> 00:02:37,416
क्या कोई जानलेवा मशीन किसी ऐसी औरत से
मिलने अस्पताल जाएगी, जिससे उसे प्यार है?

30
00:02:38,833 --> 00:02:40,083
पता नहीं, एंटोनिया।

31
00:02:41,458 --> 00:02:42,541
तुम्हें क्या लगता है?

32
00:02:45,791 --> 00:02:46,916
हेयर सैलून चलते हैं।

33
00:02:48,375 --> 00:02:49,375
बढ़िया।

34
00:02:50,333 --> 00:02:51,333
मुझे बाल कटवाने हैं।

35
00:03:14,583 --> 00:03:17,625
रेड क्वीन

36
00:03:19,875 --> 00:03:23,291
मैं उसे फोन करती हूँ।
मुझे फोन रखना होगा। धन्यवाद। अलविदा।

37
00:03:24,750 --> 00:03:30,333
ए हाई

38
00:04:55,416 --> 00:04:57,208
यह तुम्हारे लिए है, मेरी शेरनी।

39
00:05:03,458 --> 00:05:04,291
तुमसे प्यार है।

40
00:05:05,541 --> 00:05:06,750
तुमसे प्यार है।

41
00:05:12,166 --> 00:05:13,791
मेरा रूसी हीरो।

42
00:05:23,333 --> 00:05:24,666
तुमने तो मूड बना दिया।

43
00:05:52,708 --> 00:05:54,249
एक्सचेंज

44
00:05:54,250 --> 00:05:55,499
हम गहने खरीदते और बेचते हैं

45
00:05:55,500 --> 00:05:58,250
- कितना अजीब आदमी है।
- वह अच्छा तो था, लेकिन उसने हमें ठग लिया।

46
00:06:02,333 --> 00:06:03,333
गुसेव।

47
00:06:06,416 --> 00:06:07,416
निकलो यहाँ से।

48
00:06:08,791 --> 00:06:10,666
मुझे कोई पंगा नहीं लेना, लोला।

49
00:06:12,916 --> 00:06:13,750
हम बात कर सकते हैं?

50
00:06:21,875 --> 00:06:22,958
अंदर आओ।

51
00:06:24,916 --> 00:06:26,124
खुला

52
00:06:26,125 --> 00:06:27,458
बंद

53
00:06:28,833 --> 00:06:30,958
यूरी मुझे कोई सस्ती चीज़ नहीं देता।

54
00:06:31,791 --> 00:06:34,500
- मुझे लगता है कि यह कम से कम...
- 25 हज़ार यूरो का है।

55
00:06:35,791 --> 00:06:37,250
कम से कम।

56
00:06:40,125 --> 00:06:42,208
तुम तो बड़ी महँगी औरत हो।

57
00:06:44,833 --> 00:06:46,458
मुझे बस 5000 चाहिए।

58
00:06:47,833 --> 00:06:49,083
मंज़ूर?

59
00:06:50,458 --> 00:06:55,166
कोई नहीं जानेगा कि तुमने मेरी मदद की
और तुम बहुत मुनाफ़ा भी कमा सकते हो।

60
00:07:01,708 --> 00:07:02,708
छोड़ दो!

61
00:07:06,541 --> 00:07:08,958
मैं इससे मुनाफ़ा तो ज़रूर कमाऊँगा।

62
00:07:13,166 --> 00:07:14,708
वहीं खड़ी रहो।

63
00:07:16,333 --> 00:07:18,875
गुसेव, मलागा से निकलते ही...

64
00:07:21,208 --> 00:07:22,833
मुझे बहुत पैसे मिलने वाले हैं।

65
00:07:23,958 --> 00:07:25,666
तुम जो चाहो, तुम्हें दिला सकती हूँ।

66
00:07:37,083 --> 00:07:38,416
मैं जो चाहूँ?

67
00:07:43,208 --> 00:07:44,416
अपनी जैकेट खोलो।

68
00:07:45,291 --> 00:07:47,041
मुझे देखने दो।

69
00:07:58,625 --> 00:07:59,625
पीछे मुड़ो।

70
00:08:11,750 --> 00:08:13,166
यूरी हमेशा तुम्हारी मदद करता था।

71
00:08:14,500 --> 00:08:15,833
उसके लिए ही सही।

72
00:08:16,916 --> 00:08:21,207
यूरी वोरोनिन जाए भाड़ में।

73
00:08:21,208 --> 00:08:22,208
मुझे हाथ मत लगाओ।

74
00:08:27,375 --> 00:08:31,458
एक गद्दार की बीवी के साथ
ऐसा करने से मुझे कौन रोकेगा?

75
00:08:36,750 --> 00:08:37,875
तुम अपनी औकात जानती हो?

76
00:08:41,041 --> 00:08:46,333
यूरी को फँसाने से पहले तुम जो थी,
आज भी वही हो।

77
00:08:48,625 --> 00:08:49,625
एक वेश्या।

78
00:09:07,208 --> 00:09:08,250
निकलो यहाँ से।

79
00:09:20,583 --> 00:09:22,083
तुम्हारा खड़ा भी नहीं हो रहा।

80
00:09:30,875 --> 00:09:31,833
दफ़ा हो जाओ!

81
00:09:48,083 --> 00:09:49,416
मुझे उसकी ज़रूरत है।

82
00:09:57,291 --> 00:09:58,458
निकलो।

83
00:09:59,666 --> 00:10:00,750
अभी निकलो!

84
00:10:40,166 --> 00:10:42,625
ए! तुम क्या कर रही हो, पागल औरत?

85
00:11:23,500 --> 00:11:25,250
तिजोरी का कोड... बताओ।

86
00:11:28,041 --> 00:11:29,833
मर जाऊँगा, पर तुम्हें नहीं बताऊंगा।

87
00:11:30,958 --> 00:11:32,083
बताओ।

88
00:11:34,375 --> 00:11:35,583
कोड बताओ!

89
00:11:40,875 --> 00:11:42,583
बताओ!

90
00:11:43,916 --> 00:11:50,083
एक, नौ, शून्य, तीन, नौ।

91
00:11:52,333 --> 00:11:55,208
वेश्या!

92
00:12:17,083 --> 00:12:18,083
छोड़ो मुझे।

93
00:12:23,000 --> 00:12:24,541
मैं मर रहा हूँ।

94
00:12:29,458 --> 00:12:32,083
मैं तुम्हें मार डालूँगा!

95
00:12:33,458 --> 00:12:37,375
मैं तुम्हें मार डालूँगा! वेश्या!

96
00:12:42,416 --> 00:12:43,707
मैं तुम्हें मार डालूँगा।

97
00:12:43,708 --> 00:12:45,958
नहीं। नहीं!

98
00:12:47,958 --> 00:12:49,375
मैं तुम्हें मार डालूँगा!

99
00:12:50,375 --> 00:12:51,665
नहीं!

100
00:12:51,666 --> 00:12:53,666
मैं तुम्हें मार डालूँगा, वेश्या!

101
00:12:56,500 --> 00:12:57,458
बंदूक फेंको!

102
00:13:08,583 --> 00:13:12,500
अजीब बात है न कि
एक बिज़नेस मैन की बेटी एक स्ट्रिपर थी?

103
00:13:13,958 --> 00:13:17,333
अपने पिता को खोने के बाद
कई लड़कियाँ भटक जाती हैं।

104
00:13:34,250 --> 00:13:35,958
तुम रुक गए। हमें जल्दी जाना है।

105
00:13:37,083 --> 00:13:39,708
शायद हमें थोड़ा रुकना चाहिए, एंटोनिया।

106
00:13:40,541 --> 00:13:42,083
भगवान के लिए, आज क्रिसमस है।

107
00:13:43,625 --> 00:13:46,499
मुझे क्रिसमस पसंद नहीं है।
कभी समझ ही नहीं आया।

108
00:13:46,500 --> 00:13:47,416
अच्छा।

109
00:13:48,416 --> 00:13:52,040
तो तुम्हें लगता है
कि क्रिसमस बेवकूफ़ों के लिए है?

110
00:13:52,041 --> 00:13:55,291
मुझे कभी किसी ने
इसे मनाने के लिए बुलाया ही नहीं।

111
00:13:59,291 --> 00:14:00,665
कभी कभी, मैं चुप रहती हूँ

112
00:14:00,666 --> 00:14:04,958
क्योंकि अगर मैं अपने ख़याल सही तरीके से
नहीं बता पाती, तो मैं बोल नहीं पाती।

113
00:14:05,666 --> 00:14:06,708
समझ रहे हो?

114
00:14:09,500 --> 00:14:11,916
नहीं। मैं नहीं समझ सकता।

115
00:14:13,166 --> 00:14:16,041
इसलिए मार्कोस और मैं
अलग-अलग भाषाओं के शब्द सीखते थे।

116
00:14:17,041 --> 00:14:19,208
ऐसे शब्द जिनका कोई सटीक अर्थ हो।

117
00:14:20,541 --> 00:14:23,500
जैसे कि, कमिश्नर रोमेरो के चेहरे के भाव।

118
00:14:24,166 --> 00:14:27,791
कमिश्नर रोमेरो के चेहरे पर कोई शब्द है?

119
00:14:29,833 --> 00:14:32,000
- बताओ?
- बैकफ़ेईफेंग्ज़ीच्त।

120
00:14:32,500 --> 00:14:33,416
बैक...

121
00:14:35,416 --> 00:14:36,333
इसका मतलब क्या है?

122
00:14:37,208 --> 00:14:39,750
एक ऐसा चेहरा
जो थप्पड़ खाने के लिए तड़प रहा हो।

123
00:14:45,791 --> 00:14:46,624
बहुत खूब।

124
00:14:46,625 --> 00:14:49,707
मैं भी तुम्हें एक मुहावरा बताता हूँ
जो तुम्हारे और

125
00:14:49,708 --> 00:14:51,957
कमिश्नर रोमेरो के रिश्ते पर
बिल्कुल ठीक जंचता है।

126
00:14:51,958 --> 00:14:53,125
बताओ।

127
00:14:53,666 --> 00:14:55,291
"अपनी बकवास बंद करो।"

128
00:14:56,333 --> 00:14:57,458
नहीं।

129
00:14:57,958 --> 00:15:00,040
- एक बार कह कर देखो।
- नहीं, मैं नहीं बोल सकती।

130
00:15:00,041 --> 00:15:03,166
कोशिश तो करो, मज़ा आएगा। चलो भी, एंटोनिया।

131
00:15:04,083 --> 00:15:05,583
"अपनी बकवास बंद करो।"

132
00:15:06,708 --> 00:15:10,125
एंटोनिया, आवाज़ दिल से निकलनी चाहिए।

133
00:15:10,916 --> 00:15:13,458
दिल से कहो, भावनाओं के साथ।
फिर से कोशिश करो।

134
00:15:14,416 --> 00:15:15,916
"अपनी बकवास बंद करो!"

135
00:15:18,625 --> 00:15:19,750
कैसा लगा?

136
00:15:21,833 --> 00:15:22,958
रसस्वादा।

137
00:15:23,833 --> 00:15:24,958
जिसका मतलब है?

138
00:15:25,541 --> 00:15:29,541
संस्कृत में इसका मतलब है, मन की शांति।

139
00:15:30,791 --> 00:15:31,791
आमीन।

140
00:15:33,000 --> 00:15:35,082
शांति भंग हो गयी। राक्षस क्या कहता है?

141
00:15:35,083 --> 00:15:38,416
हेमदाल के अनुसार मलागा क्राइम यूनिट को
एक इमरजेंसी कॉल आया है।

142
00:15:39,041 --> 00:15:41,166
- वह अवैध है।
- चुप रहो।

143
00:15:41,750 --> 00:15:45,832
रोमेरो, बेलग्रानो, एक एंबुलेंस,
पुलिस की दो गाड़ियाँ और एक जीप,

144
00:15:45,833 --> 00:15:48,415
सभी मारबेला में
सेडेरोस स्ट्रीट की ओर जा रहे हैं।

145
00:15:48,416 --> 00:15:50,249
मुझे लगता है लोला मोरेनो मिल गयी।

146
00:15:50,250 --> 00:15:54,415
लगता है थप्पड़-वाली कमिश्नर साहिबा

147
00:15:54,416 --> 00:15:57,208
खुद कोई खबर देने में विश्वास नहीं रखती।

148
00:15:57,958 --> 00:15:59,083
चलो।

149
00:16:11,583 --> 00:16:13,333
तुमने हमें बताया क्यों नहीं?

150
00:16:15,083 --> 00:16:17,916
क्योंकि अब से हम यह केस हैंडल कर रहे हैं।

151
00:16:19,041 --> 00:16:21,207
थप्पड़ मारने का बहुत मन तो कर रहा है।

152
00:16:21,208 --> 00:16:22,957
क्या चल रहा है, कमिश्नर?

153
00:16:22,958 --> 00:16:26,582
उसके पास बंदूक भी है और एक बंधक भी,
तो वह बहुत खतरनाक है।

154
00:16:26,583 --> 00:16:29,582
तुम भी जानती हो कि वह खतरनाक नहीं है।
हमें वह ज़िंदा चाहिए।

155
00:16:29,583 --> 00:16:32,249
तुम ऑर्डर देने वाली कौन होती हो?

156
00:16:32,250 --> 00:16:35,333
उस औरत ने मेरे ऑफ़िसर पर गोली चलायी है।
हमें हमारा काम करने दो।

157
00:16:49,500 --> 00:16:50,541
लोला।

158
00:16:52,125 --> 00:16:53,874
कोई चालाकी करने की कोशिश मत करना।

159
00:16:53,875 --> 00:16:56,791
- हाथ ऊपर करके दुकान के बाहर आ जाओ।
- लाइन से पीछे, प्लीज़।

160
00:17:11,750 --> 00:17:15,458
तुम्हारे पास पांच मिनट हैं।
वरना हम अंदर आ जाएँगे।

161
00:17:30,541 --> 00:17:32,582
- तुम्हें लगता है वह बाहर आएगी?
- नहीं।

162
00:17:32,583 --> 00:17:35,083
उसे पुलिस पर उतना ही भरोसा है
जितना ओरलोव पर है।

163
00:17:35,875 --> 00:17:37,916
हाँ, मैं समझ सकता हूँ।

164
00:18:23,166 --> 00:18:24,541
अब दो मिनट बचे हैं।

165
00:18:45,458 --> 00:18:46,750
मेरे इशारे का इंतज़ार करना।

166
00:18:47,750 --> 00:18:49,250
जाओ!

167
00:18:50,666 --> 00:18:51,666
एक और अंतिम संस्कार।

168
00:18:52,250 --> 00:18:53,083
क्या?

169
00:18:53,958 --> 00:18:55,666
उसका शरीर मिट्टी में मिलने वाला है।

170
00:18:57,916 --> 00:18:59,875
ये लोग उसे मारने वाले हैं, एंटोनिया।

171
00:19:03,458 --> 00:19:05,416
बस एक मिनट बचा है।

172
00:19:26,708 --> 00:19:27,916
लोला मोरेनो।

173
00:19:29,541 --> 00:19:30,374
कौन बोल रहा है?

174
00:19:30,375 --> 00:19:33,375
मैं कौन हूँ, यह ज़रूरी नहीं है।
क्या तुम वहाँ से ज़िंदा निकलना चाहती हो?

175
00:19:34,166 --> 00:19:38,250
तुम खुद समझदार हो, लोला।
तो अब, मैं जैसा कहूँ, वैसा करो।

176
00:19:44,583 --> 00:19:46,791
ऊप्स। वह आ रही है।

177
00:19:57,166 --> 00:19:58,291
यहाँ कुछ नहीं है।

178
00:19:59,666 --> 00:20:01,541
रास्ता छोड़िए, प्लीज़।

179
00:20:13,750 --> 00:20:15,083
गोली मत चलाना।

180
00:20:19,416 --> 00:20:20,874
हथियार गिरा दो!

181
00:20:20,875 --> 00:20:22,333
मैं आत्मसमर्पण कर रही हूँ।

182
00:20:23,250 --> 00:20:25,665
अंदर जो हुआ, वह एक हादसा था।
गोली मत चलाना।

183
00:20:25,666 --> 00:20:26,750
मैंने कहा हथियार फेंक दो।

184
00:20:29,666 --> 00:20:31,082
वह एक हादसा था।

185
00:20:31,083 --> 00:20:33,083
कसम से, बस एक हादसा था।

186
00:20:37,541 --> 00:20:38,791
हथियार फेंक दो।

187
00:20:41,666 --> 00:20:43,750
- तुम क्या कर रही हो, एंटोनिया?
- रुको।

188
00:20:44,958 --> 00:20:46,083
ब्रावो वन।

189
00:20:47,666 --> 00:20:49,166
- चल क्या रहा है?
- पता नहीं।

190
00:20:50,958 --> 00:20:54,333
ब्रावो वन, घायल करने के लिए
गोली चला सकते हो।

191
00:20:55,208 --> 00:20:56,291
नहीं!

192
00:20:58,333 --> 00:20:59,708
ब्रावो वन, तुमने सुना?

193
00:21:00,541 --> 00:21:02,124
मैं तुम्हारा आदमी नहीं हूँ, डिटेक्टिव।

194
00:21:02,125 --> 00:21:03,583
वह ब्रावो वन नहीं है!

195
00:21:05,208 --> 00:21:06,290
नीचे झुक जाओ!

196
00:21:06,291 --> 00:21:07,250
वह क्या था?

197
00:21:08,125 --> 00:21:09,125
छिप जाओ!

198
00:21:11,750 --> 00:21:13,915
- अपनी पोज़ीशन लो!
- वहाँ ऊपर!

199
00:21:13,916 --> 00:21:16,000
छत पर। उन्हें ढूँढो!

200
00:21:17,000 --> 00:21:19,500
ग्रे कार। सामने का टायर।

201
00:21:21,625 --> 00:21:24,082
यूनिट पोज़ीशन लो।
मैंने कहा, यूनिट पोज़ीशन लो।

202
00:21:24,083 --> 00:21:25,708
चलो!

203
00:21:28,083 --> 00:21:28,916
वहाँ, ऊपर।

204
00:21:30,291 --> 00:21:32,375
- हमें ओल्मो की जगह पहुँचना होगा।
- समझ गया।

205
00:21:35,250 --> 00:21:36,665
कितने लोग हैं?

206
00:21:36,666 --> 00:21:38,041
संदिग्ध भाग रही है।

207
00:21:39,583 --> 00:21:42,124
सेरा को गोली लगी है!

208
00:21:42,125 --> 00:21:43,500
- रोमेरो!
- ग्रे कार के पीछे!

209
00:21:44,416 --> 00:21:45,582
सेरा, शांत रहना।

210
00:21:45,583 --> 00:21:47,000
निकलो!

211
00:21:49,291 --> 00:21:50,540
हमें और मदद चाहिए!

212
00:21:50,541 --> 00:21:52,624
तुम्हारे साथी के पास कौन सा हथियार था?

213
00:21:52,625 --> 00:21:54,208
एक डीएसआर राइफ़ल।

214
00:21:56,208 --> 00:21:58,958
उनमें पाँच गोलियाँ होती हैं।
तो उसके पास एक बची है।

215
00:21:59,750 --> 00:22:00,791
एंटोनिया!

216
00:22:02,708 --> 00:22:04,124
उसकी गोलियाँ खत्म हो गई!

217
00:22:04,125 --> 00:22:05,583
सब छत की ओर बढ़ो!

218
00:22:06,291 --> 00:22:07,207
- जाओ!
- चलो चलें!

219
00:22:07,208 --> 00:22:08,291
मैं उसे मार डालूँगा।

220
00:22:11,833 --> 00:22:13,708
- जल्दी करो!
- ऊपर! चलो!

221
00:22:14,625 --> 00:22:15,916
हम ऊपर जा रहे हैं!

222
00:22:21,208 --> 00:22:24,083
- चलो!
- जल्दी करो!

223
00:23:00,750 --> 00:23:01,666
इसकी साँस चल रही है।

224
00:23:18,375 --> 00:23:19,208
गली में!

225
00:23:45,125 --> 00:23:47,208
आज के बाद ऐसा कभी मत करना।

226
00:23:52,750 --> 00:23:53,750
यह ज़िंदा है।

227
00:23:54,875 --> 00:23:56,375
उसने इसे बस बेहोश किया है।

228
00:23:57,583 --> 00:23:58,583
लानत है!

229
00:24:51,791 --> 00:24:53,750
क्या तुम मुझे मारने आए हो?

230
00:24:56,750 --> 00:25:01,040
आसलान ओरलोव का ऐसा कोई राज़ नहीं

231
00:25:01,041 --> 00:25:04,750
जो उसे अपने मालिक के सामने

232
00:25:05,166 --> 00:25:08,250
शर्मिंदा कर सके।

233
00:25:10,000 --> 00:25:13,875
यूरी वोरोनिन के बारे में
एक जानकारी पता चली है।

234
00:25:15,000 --> 00:25:18,166
वह एक गद्दार है। आस्तीन का सांप।

235
00:25:19,000 --> 00:25:21,291
उसे अपने गुनाहों की सज़ा मिल चुकी है।

236
00:25:22,083 --> 00:25:25,083
वह कई सालों से
तुम्हारे पैसे चोरी कर रहा है।

237
00:25:27,416 --> 00:25:31,125
यह सच नहीं है! यह झूठ है!

238
00:25:34,833 --> 00:25:40,291
यह उतना ही सच है
जितना एक दिन हम सबका मर जाना।

239
00:25:42,333 --> 00:25:45,666
लाखों, करोड़ों यूरो गायब हैं।

240
00:25:59,833 --> 00:26:02,082
सवाल यह है कि
अगर तुम इस बारे में जानते थे,

241
00:26:02,083 --> 00:26:05,665
तो तुम्हें भी मरना होगा।

242
00:26:05,666 --> 00:26:08,958
पर अगर तुम्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी,
तो तुम यह पैसा लौटा सकते हो।

243
00:26:11,416 --> 00:26:14,375
क्योंकि अगर किसी को इस बात की भनक लगी,
तो तुम नहीं बचोगे।

244
00:26:15,000 --> 00:26:17,957
मैं सुन रहा हूँ।
अब आसलान ओरलोव क्या करेगा?

245
00:26:17,958 --> 00:26:22,916
जिस किसी ने मुझसे चोरी की है,
उसे अपने पैदा होने पर पछतावा होगा।

246
00:26:26,875 --> 00:26:33,166
बॉस को कहना कि मैं चोरी हुए पैसे
ढूंढ निकालूँगा और फ़ंड में लौटा दूँगा।

247
00:26:35,875 --> 00:26:37,708
मुझे कभी इस बात पर संदेह नहीं था।

248
00:26:43,625 --> 00:26:45,541
यही वजह है कि तुम अब भी ज़िंदा हो।

249
00:27:03,916 --> 00:27:08,124
यह दिल का दौरा या
किसी तरह का स्ट्रोक लगता है।

250
00:27:08,125 --> 00:27:09,040
लेकिन इसे देखो।

251
00:27:09,041 --> 00:27:10,374
ओर्नेला डे सैंटिस
स्थिति : मृत

252
00:27:10,375 --> 00:27:12,666
- देख रहे हो?
- एक ड्रोन।

253
00:27:13,416 --> 00:27:14,541
रिमोट कंट्रोल चलित।

254
00:27:16,833 --> 00:27:20,290
उसने जानबूझकर कोई आम तरीका नहीं आज़माया।

255
00:27:20,291 --> 00:27:22,624
वह हमें भटकाना चाहता है।

256
00:27:22,625 --> 00:27:25,416
यह एक खेल है। एक चुनौती।

257
00:27:26,500 --> 00:27:28,166
शुक्रिया, एगुआदो।

258
00:27:36,708 --> 00:27:37,750
ओर्नेला।

259
00:27:39,083 --> 00:27:41,083
मैं उससे सालों पहले मिला था। वह अच्छी थी।

260
00:27:44,875 --> 00:27:48,333
इसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए
और फिर भी

261
00:27:49,500 --> 00:27:52,625
जब मैं होटल में कमरे की चाबी माँगता हूँ

262
00:27:53,833 --> 00:27:57,790
और आधी रात को
एक बढ़िया फ्रेंच शैम्पेन मँगवाता हूँ...

263
00:27:57,791 --> 00:27:59,541
मेरे साथ काम करना आसान नहीं है।

264
00:28:01,125 --> 00:28:03,583
सही कहा।

265
00:28:07,208 --> 00:28:08,250
मैं ठीक नहीं हूँ, जॉन।

266
00:28:10,833 --> 00:28:13,750
जो अच्छा नहीं कर रहे हैं,
वो वो दो हैं, देखो।

267
00:28:14,625 --> 00:28:18,000
क्योंकि तुम्हारे बिना घर एक ऑफ़िस है

268
00:28:19,291 --> 00:28:20,790
ए जलता हुआ फ़ोन...

269
00:28:20,791 --> 00:28:23,291
मुझे डर है कि वे
होर्हे को मुझसे फिर से छीन लेंगे।

270
00:28:26,916 --> 00:28:27,750
मैं जानता हूँ।

271
00:28:30,416 --> 00:28:32,125
तो हमें कुछ करना चाहिए।

272
00:28:39,666 --> 00:28:41,291
- मेंटॉर।
- हैलो, एंटोनिया।

273
00:28:41,958 --> 00:28:43,249
डिटेक्टिव गुटियेरेज़।

274
00:28:43,250 --> 00:28:44,582
क्या हाल हैं, बॉस?

275
00:28:44,583 --> 00:28:46,707
हमारे पास कोई नयी खबर नहीं है।

276
00:28:46,708 --> 00:28:48,166
वह अब ज़रूरी नहीं है।

277
00:28:49,375 --> 00:28:51,249
मैं चाहता हूँ कि तुम
लोला मोरेनो का केस छोड़ दो।

278
00:28:51,250 --> 00:28:53,499
कुछ दिनों पहले यह काम इतना ज़रूरी था

279
00:28:53,500 --> 00:28:56,750
कि आपने मुझे मेरी शाम
रंगीन भी नहीं करने दी थी।

280
00:28:57,541 --> 00:28:59,499
और अब, आप चाहते हो कि हम केस छोड़ दें?

281
00:28:59,500 --> 00:29:02,916
किसी ने नहीं कहा था कि स्क्वायर बनने से
तुम्हारी सेक्स लाइफ़ बेहतर हो जाएगी।

282
00:29:04,208 --> 00:29:06,665
- जैसे कि...
- पिछले कुछ दिनों से,

283
00:29:06,666 --> 00:29:08,666
कोई हमारी सभी रेड क्वीन को मार रहा है।

284
00:29:09,583 --> 00:29:13,290
पहली हत्या लिओन में हुई,
फिर डसेलडोर्फ़, और अब ट्रिएस्ट में।

285
00:29:13,291 --> 00:29:15,707
आपको अब भी लगता है कि मुझे
मिस्टर वाइट को भूल जाना चाहिए?

286
00:29:15,708 --> 00:29:18,332
हम नहीं जानते कि इसके पीछे कौन है।

287
00:29:18,333 --> 00:29:22,874
दरअसल, हम कुछ नहीं जानते, सिवाय इसके
कि हम तुम्हारी सुरक्षा नहीं कर सकते।

288
00:29:22,875 --> 00:29:24,707
हम खुद की सुरक्षा कर सकते हैं।

289
00:29:24,708 --> 00:29:27,165
इस पर बहस नहीं होगी।

290
00:29:27,166 --> 00:29:30,207
अभी मैड्रिड लौटो और कुछ दिन छुपे रहो।

291
00:29:30,208 --> 00:29:32,665
इस वक्त, लोला मोरेनो प्राथमिकता नहीं है।

292
00:29:32,666 --> 00:29:34,333
मुझे लोला में कोई दिलचस्पी नहीं है।

293
00:29:35,250 --> 00:29:37,790
मैं उसको ढूँढना चाहती हूँ
जो कंटेनर हादसे का ज़िम्मेदार है।

294
00:29:37,791 --> 00:29:41,499
एंटोनिया, मैं तुम्हें सलाह नहीं दे रहा।
ऑर्डर दे रहा हूँ।

295
00:29:41,500 --> 00:29:43,125
मैं यह ऑर्डर नहीं मानती।

296
00:29:44,416 --> 00:29:46,166
एंटोनिया!

297
00:29:50,958 --> 00:29:52,832
चिंता मत करो, बॉस। मैं संभाल लूँगा।

298
00:29:52,833 --> 00:29:54,540
मुझे हमेशा से पता था कि तुम भावुक हो।

299
00:29:54,541 --> 00:29:56,666
अब यह भी पता है कि तुम आशावादी भी हो।

300
00:30:04,333 --> 00:30:07,416
तुम और मेंटॉर इतने करीबी कब से हो गए?
तुम किसकी तरफ़ हो?

301
00:30:10,125 --> 00:30:11,916
पहली बार मुझे लग रहा है कि वह सही हैं।

302
00:30:12,875 --> 00:30:14,291
तुम डरपोक हो।

303
00:30:20,791 --> 00:30:21,999
मैं अपने कमरे में जा रहा हूँ

304
00:30:22,000 --> 00:30:25,500
और मैं पूरी रात दरवाज़े पर ताला लगा कर,
कातिल के आने का इंतज़ार करूँगा।

305
00:31:00,250 --> 00:31:02,750
टोमस...

306
00:31:31,416 --> 00:31:32,750
टोमस

307
00:31:38,625 --> 00:31:40,040
जॉन

308
00:31:40,041 --> 00:31:41,208
टोमस!

309
00:31:41,833 --> 00:31:42,749
ए, यार!

310
00:31:42,750 --> 00:31:47,040
व्यस्त लग रहे हो। बाद में बात करते हैं।

311
00:31:47,041 --> 00:31:48,666
- क्या?
- बाद में फोन करता हूँ।

312
00:31:51,000 --> 00:31:53,666
नहीं, फोन मत रखो। रुको।

313
00:31:57,500 --> 00:31:58,582
जॉन, तुम सुन रहे हो?

314
00:31:58,583 --> 00:32:01,540
मज़े करो। मैं बाद में कॉल करूँगा।

315
00:32:01,541 --> 00:32:03,040
बस एक मिनट रुको।

316
00:32:03,041 --> 00:32:05,500
मैं बाहर जा रहा हूँ। रुको।

317
00:32:08,208 --> 00:32:09,457
मैं आज घर ही रहने वाला था,

318
00:32:09,458 --> 00:32:11,750
पर एगस का कॉल आ गया, तो हम यहाँ आ गये।

319
00:32:12,583 --> 00:32:13,416
एगस?

320
00:32:14,000 --> 00:32:15,000
तुम्हें जलन हो रही है?

321
00:32:16,875 --> 00:32:17,957
तुम चाहते हो कि मुझे जलन हो?

322
00:32:17,958 --> 00:32:22,915
तुमने सोचा होगा कि मैं घर पर अकेला,
तुम्हारे बारे में सोचता रहूँगा?

323
00:32:22,916 --> 00:32:26,249
खैर, इतना भी बुरा ख़याल नहीं है, है न?

324
00:32:26,250 --> 00:32:29,333
मैं क्लब आया हूँ,
पर तुम्हारे बारे में ही सोच रहा हूँ।

325
00:32:29,916 --> 00:32:35,125
और मैं होटल रूम में कैंडी खा रहा हूँ
और तुम्हारे बारे में ही सोच रहा हूँ।

326
00:32:35,708 --> 00:32:37,416
सुनो, मैं तुम्हें तंग नहीं करना चाहता था।

327
00:32:37,958 --> 00:32:39,207
ऐसा कुछ नहीं है।

328
00:32:39,208 --> 00:32:42,624
मैं तुम्हें अपनी बातों से
बोर नहीं करना चाहता। तुम पार्टी कर रहे हो।

329
00:32:42,625 --> 00:32:43,582
मज़े करो।

330
00:32:43,583 --> 00:32:45,583
जॉन, क्या तुम दो मिनट चुप रहोगे?

331
00:32:46,541 --> 00:32:49,208
मैं कितने दिनों से
तुम्हारे फ़ोन का इंतज़ार कर रहा हूँ।

332
00:32:50,041 --> 00:32:51,582
काफ़ी दिन हो गए क्या?

333
00:32:51,583 --> 00:32:54,791
हाँ और मैं पागलों की तरह
तुम्हारे कॉल करने का इंतज़ार करता रहता हूँ।

334
00:32:58,000 --> 00:33:00,500
मैंने कभी इतनी प्यारी बात नहीं सुनी है।

335
00:33:01,625 --> 00:33:05,916
वह इसलिए कि तुम किसी को
अपना ख़याल रखने ही नहीं देते, हीरो।

336
00:33:06,833 --> 00:33:07,833
हीरो?

337
00:33:08,666 --> 00:33:09,916
हाँ, हीरो।

338
00:33:12,000 --> 00:33:13,666
मैं अपना काम कर रहा हूँ, जान।

339
00:33:14,833 --> 00:33:16,499
बस ऐसा ही है, समझे?

340
00:33:16,500 --> 00:33:17,583
हाँ, मैं जानता हूँ।

341
00:33:18,958 --> 00:33:21,415
तुम बहुत ही अच्छे इंसान हो

342
00:33:21,416 --> 00:33:24,082
और तुम्हारा काम उतना ही गंदा है, जॉन।

343
00:33:24,083 --> 00:33:25,583
तुम इससे बेहतर ज़िंदगी के हकदार हो।

344
00:33:27,166 --> 00:33:28,208
मैंने कुछ गलत तो नहीं कहा?

345
00:33:31,958 --> 00:33:34,457
मुझ पर एक एहसान करो
और बार में वापस चले जाओ।

346
00:33:34,458 --> 00:33:37,250
और उस एगस को कहना
कि वह तुम्हें देख सकता है, पर छूना मना है।

347
00:33:37,833 --> 00:33:38,832
समझे?

348
00:33:38,833 --> 00:33:40,832
समझ गया, डिटेक्टिव।

349
00:33:40,833 --> 00:33:43,874
- तुम्हें फ़िक्र करने की कोई ज़रूरत नहीं।
- अलविदा, जान।

350
00:33:43,875 --> 00:33:46,083
अलविदा, हैंडसम।

351
00:34:04,625 --> 00:34:08,415
मेरे पूर्वज ज़पोरोज़ियन कॉसैक थे।

352
00:34:08,416 --> 00:34:12,082
एक दूसरे से दृढ़ता से जुड़े हुए।

353
00:34:12,083 --> 00:34:17,541
कोई उनसे पंगा नहीं ले सकता था।

354
00:34:19,000 --> 00:34:24,875
तुमने वह पत्र पढ़ा है
जो उन्होंने तुर्की के सुल्तान को लिखा था?

355
00:34:25,666 --> 00:34:27,208
मुझे पढने का शौक नहीं है, आसलान।

356
00:34:28,125 --> 00:34:33,915
तो सुनो कि उन्होंने तुर्की के सुल्तान,
दुनिया के शासक से क्या कहा था।

357
00:34:33,916 --> 00:34:37,958
"तुम हमारे भगवान के सामने कोई नहीं हो,

358
00:34:39,500 --> 00:34:42,582
घास में रेंगता हुआ एक कीड़ा,

359
00:34:42,583 --> 00:34:47,000
और हमारे लिंगों में आई ऐंठन के समान हो।"

360
00:34:57,583 --> 00:35:04,333
उन्हीं कॉसैकों का खून
मेरी रगों में दौड़ता है।

361
00:35:05,875 --> 00:35:08,708
मैं 16 साल का था

362
00:35:09,250 --> 00:35:11,540
जब मुझे "दानव" की उपाधि दी गयी थी।

363
00:35:11,541 --> 00:35:12,791
और अब,

364
00:35:14,166 --> 00:35:16,958
वही लोग मुझ पर हंस रहे हैं।

365
00:35:29,166 --> 00:35:32,291
वोरोनिन को इससे भी
बुरी मौत मिलनी चाहिए थी।

366
00:35:36,125 --> 00:35:37,208
नहीं।

367
00:35:38,458 --> 00:35:40,333
यह वोरोनिन का काम नहीं है। नहीं।

368
00:35:42,041 --> 00:35:43,125
क्यों?

369
00:35:43,750 --> 00:35:46,333
वह ऐसा नहीं कर सकता था।

370
00:35:49,083 --> 00:35:51,833
वह नेक और बहादुर था।

371
00:35:53,375 --> 00:35:56,625
पर इतना समझदार नहीं था।

372
00:36:04,500 --> 00:36:11,500
मैंने अभी ब्लैक वुल्फ से संपर्क किया।

373
00:36:12,541 --> 00:36:16,540
मैंने उसे नए आदेश दिए हैं।

374
00:36:16,541 --> 00:36:22,749
मैं नहीं चाहता कि वह लोला मोरेनो को मारे।

375
00:36:22,750 --> 00:36:29,166
मैं उसे ज़िंदा पकड़ना चाहता हूँ।

376
00:36:32,583 --> 00:36:33,833
उसे पता है।

377
00:36:35,000 --> 00:36:36,833
उसे बहुत कुछ पता है।

378
00:36:38,916 --> 00:36:44,125
मैं उससे सब कुछ सुनना चाहता हूँ।

379
00:36:50,583 --> 00:36:54,041
और फिर,

380
00:36:54,916 --> 00:36:59,625
वह मुझसे मौत की भीख माँगेगी।

381
00:37:11,375 --> 00:37:12,375
प्रवेश प्रदान

382
00:37:13,333 --> 00:37:16,000
लोला मोरेनो - यूरी वोरोनिन -
रुबेन उस्त्यान

383
00:38:11,958 --> 00:38:16,375
...पर असल में उसका काम कुछ और हो।
हम उसे "शेल कंपनी" कहते हैं।

384
00:38:19,458 --> 00:38:22,165
मुझे टैक्स का कोई पंगा नहीं चाहिए।

385
00:38:22,166 --> 00:38:24,041
रुबेन, चुपचाप दस्तखत करो।

386
00:38:24,916 --> 00:38:27,458
तुम्हें आज तक हमारी वजह से
कभी कोई परेशानी हुई है?

387
00:38:35,416 --> 00:38:36,707
नहीं, यह आसान है।

388
00:38:36,708 --> 00:38:40,790
तुम्हें बस एक ऐसी कंपनी बनानी है
जो कागज़ी तौर पर बिल्कुल वैध हो,

389
00:38:40,791 --> 00:38:43,207
लेकिन असल में उसका काम कुछ और हो।

390
00:38:43,208 --> 00:38:44,708
हम उसे "शेल कंपनी" कहते हैं।

391
00:38:46,625 --> 00:38:49,874
हाँ, बेशक। हमें सभी टैक्स नियमों
का पालन करना होगा।

392
00:38:49,875 --> 00:38:53,666
अगर इसे बनाने का कोई असली कारण नहीं है,
तो हम कोई कारण ढूंढ लेंगे।

393
00:38:54,500 --> 00:38:56,165
अगर तुम मुख्य शेयरहोल्डर हो,

394
00:38:56,166 --> 00:39:01,041
तो ध्यान रखना कि तुम्हारा वेतन
बाज़ार दर के हिसाब से हो।

395
00:39:01,541 --> 00:39:02,916
जाँच वाले इसी की तलाश करते हैं।

396
00:39:26,916 --> 00:39:29,625
{\an8}एंटोनिया : तीस मिनट में एक पता भेजूँगी।
मेरी तरह ड्राइव करना।

397
00:40:04,458 --> 00:40:06,333
मारबेला
टैक्सी

398
00:40:21,375 --> 00:40:24,041
ए, सुन! मैं तुझसे बात कर रही हूँ!

399
00:40:25,250 --> 00:40:27,249
निकल यहाँ से! क्या चाहिए?

400
00:40:27,250 --> 00:40:29,457
मेरा नाम एंटोनिया है।
मुझे तुम्हारे बॉस से बात करनी है।

401
00:40:29,458 --> 00:40:31,208
इस लड़की को क्या चाहिए?

402
00:40:33,666 --> 00:40:35,125
लोला मोरेनो का पता जानती हूँ।

403
00:40:37,250 --> 00:40:38,541
हुआन गोमेज़ खुरादो की उपन्यास
लोबा नेग्रा पर आधारित

404
00:42:01,750 --> 00:42:03,749
संवाद अनुवादक निधी ठाकुर

405
00:42:03,750 --> 00:42:05,833
रचनात्मक पर्यवेक्षक
सुहास चव्हाण

