1
00:01:12,000 --> 00:01:14,416
मेरी बात तुरंत कमिश्नर रोमेरो से कराओ।

2
00:01:16,375 --> 00:01:17,666
गुटियेरेज़ बोल रहा हूँ।

3
00:02:03,333 --> 00:02:04,916
क्या बात कर रहे हो?

4
00:02:05,666 --> 00:02:06,791
मेरी बात सुनो।

5
00:02:12,208 --> 00:02:15,250
यह करना ही था! तुम पुलिसवाले हो,
धत्! तुम्हें पता है यह सब कैसे होता है!

6
00:02:44,208 --> 00:02:47,250
रेड क्वीन

7
00:02:47,666 --> 00:02:51,000
ए कंटेनर

8
00:02:54,458 --> 00:02:57,458
क्या आपकी पार्टनर सिर के बल गिरी थी?

9
00:02:59,208 --> 00:03:00,291
यकीन के साथ नहीं कह सकता।

10
00:03:01,208 --> 00:03:02,791
आपने उनकी आँखें देखी?

11
00:03:03,625 --> 00:03:05,125
बहुत सुंदर हैं न?

12
00:03:06,125 --> 00:03:08,833
मैं तो देखते ही प्यार में डूब गया था।

13
00:03:10,125 --> 00:03:12,291
मेरा मतलब है कि
उनकी आँखों की पुतलियाँ फैली हुई हैं।

14
00:03:13,666 --> 00:03:15,291
समझे? इन्होंने किसी तरह का ड्रग लिया है।

15
00:03:16,541 --> 00:03:18,500
पता नहीं क्या, पर यह सामान्य नहीं है।

16
00:03:19,958 --> 00:03:22,583
मुझे इसकी रिपोर्ट दर्ज करनी होगी, ऑफ़िसर।

17
00:03:23,333 --> 00:03:24,250
डिटेक्टिव।

18
00:03:25,916 --> 00:03:27,000
डिटेक्टिव गुटियेरेज़।

19
00:03:29,541 --> 00:03:30,416
तुम्हारा नाम क्या है?

20
00:03:32,416 --> 00:03:33,666
- कार्लोस।
- कार्लोस।

21
00:03:34,958 --> 00:03:38,125
उस लड़की की ज़िंदगी वैसे ही तबाह हो चुकी है
और अगर तुमने उसे रिपोर्ट कर दिया,

22
00:03:39,166 --> 00:03:41,291
तो वह अपने बेटे की कस्टडी खो देगी।

23
00:03:42,875 --> 00:03:43,791
समझ रहे हो?

24
00:03:45,708 --> 00:03:48,375
मुझे करना ही होगा। यह मेरा काम है।

25
00:03:50,333 --> 00:03:54,624
और उसका काम है
उन दरिंदों को पकड़ना जिन्होंने यह किया है।

26
00:03:54,625 --> 00:03:57,333
अगर तुम उसे रिपोर्ट कर दोगे,
तो वह अपना काम नहीं कर पाएगी।

27
00:03:58,625 --> 00:04:01,125
तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं
कि उसने क्या-क्या झेला है।

28
00:04:03,458 --> 00:04:05,625
समझे, कैप्टन अमेरिका?

29
00:04:14,125 --> 00:04:15,125
उन्हें आराम करने दो।

30
00:04:17,750 --> 00:04:21,416
उन्हें थोड़ा आराम करने दो
और फिर तुम जा सकते हो।

31
00:04:23,458 --> 00:04:24,666
तुम्हारा कर्ज़दार हूँ, कार्लोस।

32
00:05:13,500 --> 00:05:16,708
- जीवित लड़की की कोई पहचान?
- नहीं।

33
00:05:17,833 --> 00:05:19,041
हम कुछ नहीं जानते।

34
00:05:23,458 --> 00:05:24,875
औरों का क्या?

35
00:05:27,125 --> 00:05:28,291
उनकी भी कोई जानकारी नहीं।

36
00:05:31,291 --> 00:05:33,166
तुम्हें वारंट का इंतज़ार करना चाहिए था।

37
00:05:35,625 --> 00:05:38,875
अगर हम वारंट का इंतज़ार करते,
तो एक भी लड़की ज़िंदा नहीं बचती।

38
00:05:41,458 --> 00:05:44,083
तुमने हमें क्यों नहीं बताया
कि यूरी एक जासूस था?

39
00:05:45,708 --> 00:05:47,250
हम किसी पर भरोसा नहीं करते।

40
00:05:50,625 --> 00:05:53,125
तुम इतना बोझ उठाने के लिए
अभी बहुत छोटे हो।

41
00:05:57,041 --> 00:05:58,458
मैं पहले ऐसा नहीं था,

42
00:05:59,958 --> 00:06:01,625
पर यह काम किसी को भी बदल सकता है।

43
00:06:02,375 --> 00:06:03,208
आमीन।

44
00:06:03,833 --> 00:06:05,207
हाँ, सुज़ाना। सही है।

45
00:06:05,208 --> 00:06:07,749
हम मलागा के बंदरगाह पर हैं।

46
00:06:07,750 --> 00:06:10,875
पुलिस को लाशों से भरा एक कंटेनर मिला है।

47
00:06:11,708 --> 00:06:13,791
पुलिस जाँच कर रही है।

48
00:06:14,875 --> 00:06:18,458
केवल एक ही बात की पुष्टि हुई है
कि कई शव मिले हैं।

49
00:06:22,708 --> 00:06:24,041
आपकी पार्टनर कैसी हैं?

50
00:06:30,208 --> 00:06:31,083
इनसे तो बेहतर है।

51
00:06:37,500 --> 00:06:40,457
और जानकारी मिलने तक हम यहीं रहेंगे।

52
00:06:40,458 --> 00:06:43,375
जैसे ही हमें कोई नई जानकारी मिलेगी,
हम लाइव रिपोर्ट करेंगे।

53
00:06:52,208 --> 00:06:54,957
{\an8}मलागा बंदरगाह से ताज़ा खबर।

54
00:06:54,958 --> 00:06:57,290
{\an8}एक कंटेनर के अंदर कई लाशें मिली हैं...

55
00:06:57,291 --> 00:07:01,582
यार! टीवी देखना बंद करो
और दो और ड्रिंक लाओ।

56
00:07:01,583 --> 00:07:03,833
- और इस बार ज़्यादा तेज़ बनाना।
- मैं आ रहा हूँ।

57
00:07:27,416 --> 00:07:29,415
याद है जब हमने वहाँ जाना शुरू किया था...

58
00:07:29,416 --> 00:07:32,082
तुम जो कह रहे हो वह सच नहीं है।
पर पता है न... क्या?

59
00:07:32,083 --> 00:07:33,665
स्थानीय पुलिस और फ़ॉरेंसिक टीमों ने...

60
00:07:33,666 --> 00:07:35,332
- उसे देखो तो।
- बढ़िया।

61
00:07:35,333 --> 00:07:37,707
...जवाब तलाशने के लिए जाँच शुरू कर दी है...

62
00:07:37,708 --> 00:07:40,458
तुमने ऐसी जगह पर उसके जैसी
किसी को कभी नहीं देखा होगा।

63
00:07:41,958 --> 00:07:44,374
हालांकि पीड़ितों की सही संख्या
की पुष्टि नहीं हुई है...

64
00:07:44,375 --> 00:07:46,916
ठीक है, दोस्तो, अपनी नई भाभी से मिलो।

65
00:07:47,583 --> 00:07:49,208
पानी देना, प्लीज़।

66
00:07:49,750 --> 00:07:50,708
चुप रहो।

67
00:07:51,958 --> 00:07:53,499
उनकी बातें मत सुनना।

68
00:07:53,500 --> 00:07:55,915
- टीवी पर भी नहीं।
- रोबर्टो, उसकी ड्रिंक का पैसा हम देंगे।

69
00:07:55,916 --> 00:07:58,082
...और ऑक्सीजन की कमी से उनकी मौत हो गई।

70
00:07:58,083 --> 00:07:59,707
जानेमन, एक जाम हमारे साथ भी पी लो!

71
00:07:59,708 --> 00:08:02,957
एकमात्र जीवित बची लड़की,
जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है,

72
00:08:02,958 --> 00:08:04,874
गंभीर हालत में है

73
00:08:04,875 --> 00:08:09,708
{\an8}और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है,
जहाँ उसकी स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।

74
00:08:11,208 --> 00:08:13,249
अधिकारी जनता से सहयोग मांग रहे हैं...

75
00:08:13,250 --> 00:08:14,457
कहाँ चली, मेरी जान?

76
00:08:14,458 --> 00:08:17,082
- ...कि अगर आपके पास कोई जानकारी है...
- हम ऊब रहे हैं। रुक जाओ।

77
00:08:17,083 --> 00:08:19,957
- ...जिससे इस दुखद घटना का कारण...
- हमारे साथ रुको। हम ऊब रहे हैं।

78
00:08:19,958 --> 00:08:21,791
तुम्हें एक ड्रिंक पिलाऊँगा।

79
00:08:22,916 --> 00:08:25,207
- तुम्हारे लिए कुछ भी करूँगा।
- हम खबर देते रहेंगे...

80
00:08:25,208 --> 00:08:27,624
- उससे कुछ कहो, यार।
- ए!

81
00:08:27,625 --> 00:08:28,583
मत जाओ!

82
00:08:33,166 --> 00:08:37,165
- ए, मत जाओ!
- हम तुमसे बात कर रहे हैं।

83
00:08:37,166 --> 00:08:40,291
- रुको!
- क्या हुआ? हम पसंद नहीं आए?

84
00:08:41,083 --> 00:08:42,915
- पता है उसे क्या पसंद आएगा?
- क्या?

85
00:08:42,916 --> 00:08:44,749
- पैसा।
- चलो, सब पैसे निकालो।

86
00:08:44,750 --> 00:08:46,500
तुम्हारे पास कितना है?

87
00:08:47,125 --> 00:08:48,458
चलो, यह मेरी तरफ़ से है।

88
00:08:49,250 --> 00:08:50,875
देखो, उसे पसंद है।

89
00:08:52,166 --> 00:08:53,332
अच्छी खुशबू है न?

90
00:08:53,333 --> 00:08:56,000
हम सबको मिला कर
कितनी छूट मिलेगी, मेरी जान? चलो।

91
00:08:57,916 --> 00:08:58,916
हरामज़ादी।

92
00:09:03,125 --> 00:09:03,999
ए!

93
00:09:04,000 --> 00:09:06,333
यह क्या किया? कमीनी!

94
00:09:12,416 --> 00:09:14,125
ए, शांत हो जाओ।

95
00:09:16,416 --> 00:09:17,416
आगे बढ़ो।

96
00:09:25,166 --> 00:09:26,125
धत्!

97
00:09:40,125 --> 00:09:42,375
कमीनी

98
00:10:24,541 --> 00:10:27,000
हम पहुँच गए।

99
00:10:34,541 --> 00:10:37,041
बस, एंटोनिया।

100
00:10:38,166 --> 00:10:39,083
ए।

101
00:10:47,958 --> 00:10:49,000
मैं अभी आया।

102
00:11:08,375 --> 00:11:09,208
ठीक है।

103
00:11:31,750 --> 00:11:33,333
लेट जाओ, आराम से।

104
00:14:20,833 --> 00:14:25,290
हालाँकि पीड़ितों की सही संख्या की
आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है,

105
00:14:25,291 --> 00:14:30,874
लेकिन शवों को देखकर ऐसा लगता है
कि वे कई दिनों से कंटेनर में थे।

106
00:14:30,875 --> 00:14:33,249
मलागा बंदरगाह में एक कंटेनर में भयावह खोज

107
00:14:33,250 --> 00:14:36,040
इससे यह संकेत मिलता है कि
उन्हें अवैध रूप से ले जाया गया हो सकता है

108
00:14:36,041 --> 00:14:38,957
और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हो गई।

109
00:14:38,958 --> 00:14:42,374
एकमात्र जीवित बची लड़की,
जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है

110
00:14:42,375 --> 00:14:47,500
गंभीर हालत में है और उसे
एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

111
00:15:24,041 --> 00:15:26,750
टोमस...

112
00:15:45,708 --> 00:15:47,040
जॉन, सब ठीक तो है?

113
00:15:47,041 --> 00:15:49,582
क्या यह इतना अजीब है कि
मैं अपनी माँ से बात करना चाहता हूँ?

114
00:15:49,583 --> 00:15:50,582
इतनी देर रात?

115
00:15:50,583 --> 00:15:53,166
रुको, तुम्हें स्पीकर पर डाल रही हूँ।

116
00:15:55,083 --> 00:15:58,165
मैं मूर्तियाँ खोल रही हूँ।
मैं नहीं चाहती कि वे टूट जाएँ।

117
00:15:58,166 --> 00:16:01,625
आप उन्हें नए घर ले आई?
मुझे लगा था आपको वे पसंद नहीं।

118
00:16:02,208 --> 00:16:04,958
पर वह घर को पूरा करते हैं, बेटा,
यहाँ और हर जगह,

119
00:16:05,583 --> 00:16:06,749
जिसकी तुम्हें भी ज़रूरत है।

120
00:16:06,750 --> 00:16:10,749
अगर तुम मुझे इतनी देर रात कॉल कर रहे हो,
तो तुम ज़रूर उदास हो।

121
00:16:10,750 --> 00:16:13,499
मैं आपको इसलिए कॉल कर रहा हूँ
क्योंकि मुझे आपकी याद आ रही है, माँ।

122
00:16:13,500 --> 00:16:14,625
ज़रूर।

123
00:16:16,000 --> 00:16:19,333
ए, उस लड़के...
टोमस के साथ सब कैसा चल रहा है?

124
00:16:20,291 --> 00:16:23,208
अच्छा चल रहा है। हम ज़्यादा मिल नहीं पाते।

125
00:16:24,125 --> 00:16:25,541
शायद इसलिए अच्छा चल रहा है।

126
00:16:26,541 --> 00:16:30,375
तुम हमेशा इतने सख्त क्यों पेश आते हो?

127
00:16:32,458 --> 00:16:34,499
बचपन में तुम कितने प्यारे लड़के थे।

128
00:16:34,500 --> 00:16:36,166
वह बहुत पुरानी बात है, माँ।

129
00:16:36,750 --> 00:16:40,833
अब मैं पुलिस में हूँ।
कोई पुलिसवाला "प्यारा" नहीं लगना चाहता।

130
00:16:41,500 --> 00:16:43,125
आपने आज क्या किया?

131
00:16:44,000 --> 00:16:46,833
तुम्हें लुर्डेस याद है,
जो लंगड़ाकर चलती है?

132
00:16:47,750 --> 00:16:51,874
तो मैंने उसे खाने पर बुलाया
और फिर हमने खूब गप्पे लड़ाए।

133
00:16:51,875 --> 00:16:55,249
पाचारान का एक शॉट लगाया और बड़े मज़े किए।

134
00:16:55,250 --> 00:16:56,165
सिर्फ़ एक?

135
00:16:56,166 --> 00:16:57,125
खैर...

136
00:16:57,833 --> 00:17:02,040
और दोपहर में, मैंने पाँचवीं मंज़िल
पर रहने वाली औरत से बात की।

137
00:17:02,041 --> 00:17:03,041
बड़ी अच्छी औरत है।

138
00:17:03,625 --> 00:17:04,790
और अब, खैर, अब कुछ नहीं...

139
00:17:04,791 --> 00:17:07,040
मैं रखता हूँ, माँ।
टोनी की तबियत ठीक नहीं है।

140
00:17:07,041 --> 00:17:09,374
बेचारी। उसे मेरी तरफ़ से प्यार देना।

141
00:17:09,375 --> 00:17:11,749
आप खुद दे देना जब भी अगली मुलाक़ात होगी।

142
00:17:11,750 --> 00:17:13,833
आप जानती हो कि उसे किसी का छूना पसंद नहीं।

143
00:17:14,750 --> 00:17:15,915
बहुत प्यार, माँ।

144
00:17:15,916 --> 00:17:18,166
तुम्हें भी, मेरी जान।

145
00:17:19,166 --> 00:17:20,457
गुड नाइट, जॉन।

146
00:17:20,458 --> 00:17:21,708
गुड नाइट।

147
00:18:42,500 --> 00:18:43,875
मेंटॉर

148
00:18:49,583 --> 00:18:50,625
आपने बहुत देर कर दी।

149
00:18:51,291 --> 00:18:53,165
एंटोनिया का जन्मदिन कल था।

150
00:18:53,166 --> 00:18:57,291
- मेरी बात ध्यान से सुनो, गुटियेरेज़।
- रुकिए।

151
00:19:15,791 --> 00:19:20,041
आजकल ऐसा लगता है कि
आपसे बात न हो तो दिन पूरा नहीं हुआ।

152
00:19:21,208 --> 00:19:23,750
क्या तुमने एंटोनिया के बारे में
कोई अजीब बात नोटिस की?

153
00:19:24,875 --> 00:19:27,541
नहीं, ऐसा तो कुछ नहीं है।

154
00:19:28,250 --> 00:19:31,416
हाँ, जब मैं उसे पहली बार मिला था,
तब मुझे बहुत अजीब लगी थी।

155
00:19:32,708 --> 00:19:35,625
हेडक्वार्टर से
लाल गोलियों का एक बैग गायब है।

156
00:19:36,125 --> 00:19:38,291
ध्यान देना कि कहीं वह
खुद दवाइयाँ तो नहीं ले रही।

157
00:19:38,875 --> 00:19:41,875
हम इस वक्त एंटोनिया को नहीं खो सकते।

158
00:19:43,541 --> 00:19:46,707
आपकी कर्मचारी बढ़िया काम कर रही है।
फ़िक्र मत कीजिए।

159
00:19:46,708 --> 00:19:48,000
पक्की बात है?

160
00:19:49,541 --> 00:19:51,374
क्या मैंने आपसे कभी झूठ कहा है?

161
00:19:51,375 --> 00:19:53,375
पहले दिन से, गुटियेरेज़।

162
00:20:12,875 --> 00:20:14,208
गुड मॉर्निंग।

163
00:20:19,958 --> 00:20:21,333
इतना सब करने का शुक्रिया।

164
00:20:23,500 --> 00:20:25,208
मैंने कुछ नहीं किया।

165
00:20:27,458 --> 00:20:28,458
तुमने मुझे नहलाया।

166
00:20:30,333 --> 00:20:33,458
तुम कचरे के डिब्बे जैसी महक रही थी।
और कोई विकल्प नहीं था।

167
00:20:35,250 --> 00:20:36,708
तुम तो बहुत थक गए होगे।

168
00:20:38,708 --> 00:20:39,791
मैं तो चुस्त और दुरुस्त हूँ।

169
00:20:43,791 --> 00:20:45,000
मेरा मतलब, मैं ठीक हूँ।

170
00:20:47,958 --> 00:20:48,833
तुम कैसी हो?

171
00:20:50,916 --> 00:20:52,458
मैं इस अपराधी को ढूँढना चाहती हूँ।

172
00:20:54,833 --> 00:20:59,125
और मैं तुम्हारे साथ हूँ, एंटोनिया स्कॉट।
मेरा बस एक सवाल है, क्या तुम तैयार हो?

173
00:21:01,041 --> 00:21:02,208
बिल्कुल।

174
00:21:05,666 --> 00:21:06,625
पक्का?

175
00:21:09,125 --> 00:21:10,291
क्या?

176
00:21:10,875 --> 00:21:13,958
क्या तुम अपने पार्टनर को
कुछ बताना चाहती हो?

177
00:21:18,583 --> 00:21:19,583
पक्का?

178
00:21:24,916 --> 00:21:26,666
मैं कैफ़ेटेरिया में इंतज़ार करता हूँ।

179
00:21:58,458 --> 00:22:00,875
मिस लोला, अंदर आइए।

180
00:22:12,458 --> 00:22:14,083
अब जान में जान आई।

181
00:22:15,958 --> 00:22:18,583
अभी भी यकीन नहीं हो रहा
कि उन्होंने यूरी के साथ ऐसा किया।

182
00:22:28,625 --> 00:22:30,416
कुछ ही देर पहले, हम...

183
00:22:32,291 --> 00:22:34,000
अपने बेटे का अल्ट्रासाउंड देख रहे थे।

184
00:22:40,208 --> 00:22:41,541
अब वह कभी उसे नहीं मिल पाएगा।

185
00:22:48,625 --> 00:22:49,625
क्या तुमने उसे देखा?

186
00:22:50,708 --> 00:22:51,958
मेरा मतलब...

187
00:22:53,708 --> 00:22:54,707
उसकी लाश देखी?

188
00:22:54,708 --> 00:22:55,708
नहीं।

189
00:22:56,833 --> 00:23:00,583
जब मैं घर पहुँची,
तब पुलिस की गाड़ियाँ बाहर खड़ी थीं।

190
00:23:01,166 --> 00:23:02,291
मैं घबरा गयी और वापस लौट आई।

191
00:23:04,291 --> 00:23:07,083
बेचारा कॉट। वे उसे पाउंड में ले गए होंगे।

192
00:23:11,291 --> 00:23:13,500
आप जब तक चाहो यहाँ रह सकती हो।

193
00:23:14,291 --> 00:23:16,166
मुझे ओरलोव का कोई डर नहीं।

194
00:23:26,125 --> 00:23:30,166
मैंने आपको हमेशा
किसी राजकुमारी की तरह देखा है।

195
00:23:30,875 --> 00:23:32,375
और अब इस हाल में देखना...

196
00:23:40,125 --> 00:23:42,625
मुझे नहाकर थोड़ा आराम करना है।

197
00:23:43,291 --> 00:23:44,541
- ज़रूर।
- यह लो।

198
00:24:05,291 --> 00:24:07,625
उन्हें एक कंटेनर मिला है।

199
00:24:08,875 --> 00:24:10,458
कोई उसे लेने नहीं गया।

200
00:24:12,166 --> 00:24:13,833
मैंने न्यूज़ पर देखा।

201
00:24:16,458 --> 00:24:18,208
कोई लड़की ज़िंदा बची?

202
00:24:19,291 --> 00:24:20,375
शायद एक।

203
00:24:22,041 --> 00:24:24,875
भगवान किसी को ऐसी मौत न दे।
वो भी किसी की बेटियाँ थीं।

204
00:24:27,708 --> 00:24:28,958
वह सिर्फ़ एक हादसा था।

205
00:24:30,250 --> 00:24:32,458
किसे पता था वे यूरी को मार देंगे।

206
00:24:34,416 --> 00:24:35,458
वह एक दुर्घटना थी।

207
00:24:37,541 --> 00:24:38,958
मैं जानती हूँ। यह आपकी गलती नहीं है।

208
00:24:43,875 --> 00:24:45,958
मुझे यूरी का काम कभी पसंद नहीं था।

209
00:24:49,875 --> 00:24:54,458
पर वह उसका काम था, मेरा नहीं।

210
00:24:57,125 --> 00:24:58,000
ज़ेन्या,

211
00:25:00,000 --> 00:25:03,416
मैं कॉट को वापस लाना चाहती हूँ,
पर मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

212
00:25:06,125 --> 00:25:06,958
ठीक है।

213
00:25:07,541 --> 00:25:08,375
शुक्रिया।

214
00:25:09,416 --> 00:25:10,833
मैं तुम्हारा एहसान कभी नहीं भूलूँगी।

215
00:25:11,791 --> 00:25:13,458
कसम खाती हूँ, मैं इसकी पूरी भरपाई करूँगी।

216
00:25:17,541 --> 00:25:21,000
मिस, मैं चाहूँगी कि आप अभी भरपाई करें।

217
00:25:23,375 --> 00:25:24,666
अभी नहीं कर सकती।

218
00:25:25,541 --> 00:25:26,915
मुझे पैसों की सख्त ज़रूरत है।

219
00:25:26,916 --> 00:25:29,207
मुझे भी पैसों की ज़रूरत है, ज़ेन्या।

220
00:25:29,208 --> 00:25:33,375
रूस में मेरी बहन बहुत बीमार है।
वह चल नहीं सकती और काम पर नहीं जा सकती।

221
00:25:34,000 --> 00:25:37,625
उसे हिप सर्जरी की ज़रूरत है,
और इसकी कीमत 5000 यूरो है।

222
00:25:39,500 --> 00:25:41,208
मेरे पास 5000 यूरो नहीं हैं।

223
00:25:42,583 --> 00:25:46,125
मैं सालों से आपके घर की सफ़ाई कर रही हूँ।
मुझे पता है कि अंदर क्या है।

224
00:25:48,958 --> 00:25:51,125
इस वक्त,
मैं तुमसे ज़्यादा गरीब हूँ, ज़ेन्या।

225
00:25:52,833 --> 00:25:54,666
मुझे यकीन है कि आप कोई हल ढूँढ लोगी।

226
00:25:55,291 --> 00:25:56,541
आप बहुत होशियार हो, मिस।

227
00:26:04,958 --> 00:26:08,166
मुझे नहाना है।

228
00:26:09,000 --> 00:26:09,875
ज़रूर।

229
00:26:11,583 --> 00:26:15,500
बाथरूम में साफ तौलिया है।
मैं आपके लिए बिस्तर बना देती हूँ।

230
00:26:19,666 --> 00:26:20,666
ज़ेन्या।

231
00:26:23,625 --> 00:26:25,916
मैं तुम पर भरोसा क्यों करूँ?

232
00:26:26,958 --> 00:26:29,250
क्योंकि आप मेरी बेटी की तरह हो।

233
00:26:51,375 --> 00:26:53,208
क्या तुम पूरे रास्ते चुप रहोगे?

234
00:26:54,375 --> 00:26:55,541
मैं कुछ सोच रहा हूँ।

235
00:26:57,041 --> 00:26:59,791
मानो या न मानो,
कभी-कभी मैं भी सोच लेता हूँ।

236
00:27:03,958 --> 00:27:07,458
मुझे तुम्हारी एक बात बहुत पसंद है,
कि तुम्हारा बर्ताव नहीं बदलता।

237
00:27:08,750 --> 00:27:10,166
इससे मैं सुरक्षित महसूस करती हूँ।

238
00:27:10,833 --> 00:27:11,750
मुझे पता है।

239
00:27:13,583 --> 00:27:16,458
पर दुनिया हमेशा
तुम्हारे इर्द-गिर्द नहीं घूमती,

240
00:27:17,958 --> 00:27:19,000
एंटोनिया स्कॉट।

241
00:27:19,958 --> 00:27:21,458
मैं तो तुम्हारी तारीफ़ ही कर रही थी।

242
00:27:22,458 --> 00:27:24,125
खैर, यह तारीफ़ नहीं थी।

243
00:27:32,208 --> 00:27:35,291
उसे दो बार दिल का दौरा पड़ा,
पर अब हालत स्थिर है।

244
00:27:36,083 --> 00:27:37,958
क्या हम उससे बात कर सकते हैं?

245
00:27:39,291 --> 00:27:41,916
- माफ़ करना, यह संभव नहीं है।
- हमें सिर्फ़ पाँच मिनट चाहिए।

246
00:27:42,458 --> 00:27:45,041
वह काफ़ी समय तक बात नहीं कर पाएगी,
शायद कभी नहीं।

247
00:27:45,916 --> 00:27:48,291
अगर हम उससे बात कर पाएँ
तो बहुत मदद होगी, प्लीज़।

248
00:27:53,041 --> 00:27:54,500
उससे बात करने की कोशिश मत करना।

249
00:28:15,833 --> 00:28:17,250
कोई नाम नहीं, कोई परिवार नहीं...

250
00:28:19,541 --> 00:28:21,083
कोई इससे मिलने नहीं आएगा।

251
00:28:21,666 --> 00:28:22,833
इससे बेहतर तो मौत होती।

252
00:28:28,250 --> 00:28:29,666
- चलो, एंटोनिया।
- रुको।

253
00:28:30,625 --> 00:28:32,041
कोई यहाँ आ चुका है।

254
00:28:42,250 --> 00:28:44,583
सिलिकॉन माइक्रोस्फीयर और बीज़वैक्स।

255
00:28:46,208 --> 00:28:47,582
माइक्रो क्या?

256
00:28:47,583 --> 00:28:48,708
लिपस्टिक।

257
00:28:49,750 --> 00:28:50,666
किसी ने इसे चूमा है।

258
00:28:52,208 --> 00:28:53,041
किस किया है?

259
00:28:58,083 --> 00:28:58,916
पर...

260
00:29:04,791 --> 00:29:07,374
- सुनिए।
- हाँ? कुछ हुआ क्या?

261
00:29:07,375 --> 00:29:09,499
कोई उसके कमरे में गया था। आपने नहीं देखा?

262
00:29:09,500 --> 00:29:11,540
यह नामुमकिन है, कोई अंदर जा ही नहीं सकता।

263
00:29:11,541 --> 00:29:13,083
खैर, तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी।

264
00:29:15,666 --> 00:29:17,166
मानो या न मानो, वह जीनियस है।

265
00:29:19,250 --> 00:29:21,291
लेमोनड्रॉप मलागा लिमिटेड

266
00:29:26,291 --> 00:29:27,500
आखिरकार, कोई तो मिलने आया।

267
00:29:28,041 --> 00:29:29,041
तो?

268
00:29:29,666 --> 00:29:31,000
मुझे आज कहाँ दस्तखत करने हैं?

269
00:29:31,750 --> 00:29:33,958
कहीं नहीं। हम तो बस मिलने आए थे।

270
00:29:34,625 --> 00:29:36,499
- तुम हमें देख कर खुश नहीं हुए?
- बिल्कुल हुआ।

271
00:29:36,500 --> 00:29:38,458
हमारी हमेशा अच्छी बनी है, है न?

272
00:29:39,583 --> 00:29:45,958
तो, अब जब यूरी मर चुका है,
क्या मुझे यहाँ रोज़ आना चाहिए या नहीं?

273
00:29:47,541 --> 00:29:48,666
क्या हमें इसकी ज़रूरत है?

274
00:29:58,458 --> 00:29:59,541
क्या हो रहा है?

275
00:30:00,958 --> 00:30:02,458
हो क्या रहा है?

276
00:30:10,625 --> 00:30:13,625
अगर ओरलोव को पता चला
तो तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगा।

277
00:30:17,666 --> 00:30:21,040
हैलो। इल्या बोल रहा हूँ।
हम अर्मेनियन के साथ हैं।

278
00:30:21,041 --> 00:30:22,250
ठीक है।

279
00:30:25,375 --> 00:30:26,458
हैलो? कौन बोल रहा है?

280
00:30:27,000 --> 00:30:28,125
हैलो, रुबेन।

281
00:30:28,666 --> 00:30:29,708
प्यारे आसलान!

282
00:30:30,583 --> 00:30:35,165
ये लोग मुझे मार रहे हैं।
इन्हें बेचारे रुबेन को मारने से रोको।

283
00:30:35,166 --> 00:30:40,915
सुनो, रुबेन,
वह कंटेनर वाला मामला काफ़ी बिगड़ चुका है।

284
00:30:40,916 --> 00:30:45,915
पुलिस तुम तक पहुँचे,
मैं यह होने नहीं दे सकता।

285
00:30:45,916 --> 00:30:49,624
मैं यूरी जैसा नहीं हूँ।
मैं गद्दार नहीं हूँ!

286
00:30:49,625 --> 00:30:51,458
तुम कमज़ोर हो, रुबेन।

287
00:30:52,041 --> 00:30:55,832
तुम कमज़ोर हो और थोड़े बेवकूफ़ भी।

288
00:30:55,833 --> 00:30:59,375
नहीं। मैं समझा नहीं। मैं मरना नहीं चाहता!

289
00:31:00,625 --> 00:31:03,708
जीना या मरना हमारे हाथ में नहीं होता।

290
00:31:04,250 --> 00:31:05,707
माफ़ करना, रुबेन।

291
00:31:05,708 --> 00:31:06,750
आसलान!

292
00:31:06,875 --> 00:31:08,290
आसलान, ऐसा मत करो!

293
00:31:08,291 --> 00:31:09,333
प्लीज़!

294
00:31:11,333 --> 00:31:14,375
हे परम पिता, जो स्वर्ग में हैं,

295
00:31:15,166 --> 00:31:21,166
आपका नाम पवित्र माना जाए,

296
00:31:22,625 --> 00:31:25,749
आपका राज्य आए...

297
00:31:25,750 --> 00:31:28,125
प्लीज़, मैं तुम्हारे हाथ जोड़ता हूँ!

298
00:31:28,833 --> 00:31:29,916
मुझे गोली मार दो!

299
00:31:30,750 --> 00:31:32,333
मेरा गला काट दो!

300
00:31:33,208 --> 00:31:34,208
प्लीज़!

301
00:31:35,291 --> 00:31:37,291
मैं तुम्हारे हाथ जोड़ता हूँ!

302
00:31:38,708 --> 00:31:40,791
मेरी बात सुनो, मैं चाहता हूँ कि तुम समझो।

303
00:31:41,750 --> 00:31:42,624
तुम मरने वाले हो।

304
00:31:42,625 --> 00:31:43,624
नहीं।

305
00:31:43,625 --> 00:31:45,124
भगवान को याद करो।

306
00:31:45,125 --> 00:31:47,415
प्लीज़।

307
00:31:47,416 --> 00:31:49,708
चिंता मत करो, तुम जलकर नहीं मरोगे।

308
00:31:50,250 --> 00:31:51,333
नहीं।

309
00:32:11,458 --> 00:32:12,749
कितने शर्म की बात है।

310
00:32:12,750 --> 00:32:14,999
यह मर्द की तरह मर भी नहीं सका।

311
00:32:15,000 --> 00:32:16,625
इसे जलकर मरना था।

312
00:32:19,500 --> 00:32:23,374
पलोमा बिल्डिंग

313
00:32:23,375 --> 00:32:25,415
स्पेन की अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए

314
00:32:25,416 --> 00:32:27,208
किसी और कंपनी की ज़रूरत नहीं है।

315
00:32:30,208 --> 00:32:31,416
सारी की सारी यहीं पर हैं।

316
00:32:32,000 --> 00:32:35,166
लोला की माँ का सैलून
एक बिज़नेस कंसल्टेंट ऑफ़िस हुआ करता था।

317
00:32:35,916 --> 00:32:37,416
मालिक की मौत के बाद बंद हो गया।

318
00:32:38,958 --> 00:32:40,458
यह जगह पहले क्या हुआ करती थी?

319
00:32:41,125 --> 00:32:42,875
इसका नाम था मोरेनो बिज़नेस कंसल्टेंट्स।

320
00:32:46,083 --> 00:32:48,375
अरे नहीं। मतलब,
यह लोला के पिता का ऑफ़िस था?

321
00:32:52,333 --> 00:32:55,332
और यह जानकारी अब तक
छुपाए रखने की कोई खास वजह?

322
00:32:55,333 --> 00:32:57,208
अब बता रही हूँ, है न?

323
00:33:00,125 --> 00:33:01,916
"अब बता रही हूँ, है न?"

324
00:33:03,875 --> 00:33:05,083
लेमोनड्रॉप मलागा।

325
00:33:05,708 --> 00:33:07,291
चौथी मंज़िल, ऑफ़िस 11।

326
00:33:10,375 --> 00:33:11,666
ज़िंदगी बर्बाद है।

327
00:33:22,166 --> 00:33:24,708
पहली मंज़िल

328
00:33:28,333 --> 00:33:30,250
तीसरी मंज़िल

329
00:33:37,708 --> 00:33:40,375
पहुँचते ही अपना परचम लहरा देंगे।

330
00:33:48,875 --> 00:33:50,000
रुको।

331
00:34:15,500 --> 00:34:18,291
यह अंतिम संस्कार पर मौजूद था।
ओरलोव के आदमियों में से एक है।

332
00:34:38,708 --> 00:34:41,083
यहाँ कोई खून नहीं है।
किसी ने इसकी गर्दन तोड़ी है।

333
00:34:55,708 --> 00:34:56,708
एंटोनिया!

334
00:34:57,500 --> 00:34:58,333
एंटोनिया!

335
00:35:07,041 --> 00:35:08,583
रुको! हिलना मत!

336
00:35:11,625 --> 00:35:13,666
पुलिस रास्ते में है।

337
00:35:14,958 --> 00:35:16,833
अभी निकल जाओ।

338
00:35:17,583 --> 00:35:19,500
अभी भी समय है।

339
00:35:20,500 --> 00:35:22,416
तुम्हारा एक्सेंट काफ़ी अच्छा है।

340
00:35:23,375 --> 00:35:24,291
जानती हूँ।

341
00:35:25,833 --> 00:35:27,291
कोई नहीं आ रहा है।

342
00:35:28,625 --> 00:35:29,583
बहुत खूब।

343
00:35:30,875 --> 00:35:32,499
कोई नहीं आ रहा।

344
00:35:32,500 --> 00:35:35,541
यह बेहतर है। मुझे झूठ पसंद नहीं।

345
00:35:36,000 --> 00:35:38,958
ठीक है। मैं जानती हूँ कि तुम एक पेशेवर हो।

346
00:35:40,083 --> 00:35:41,875
तुमने ओरलोव के दो आदमियों को मार गिराया।

347
00:35:43,291 --> 00:35:44,583
तुम किसके लिए काम करती हो?

348
00:35:46,750 --> 00:35:49,666
जैसा दिखता है, वैसा होता नहीं।

349
00:36:08,583 --> 00:36:11,125
जॉन! तुम ठीक हो?

350
00:36:11,750 --> 00:36:14,374
जॉन, आँखें खोलो।

351
00:36:14,375 --> 00:36:17,833
आराम से, एंटोनिया,
वरना तुम ही मुझे मार दोगी।

352
00:36:26,500 --> 00:36:27,375
ए।

353
00:36:29,375 --> 00:36:30,208
हैलो।

354
00:36:30,875 --> 00:36:32,416
धीरे से।

355
00:36:33,083 --> 00:36:35,000
सब ठीक है, हम तुम्हें अस्पताल ले जाएँगे।

356
00:36:35,708 --> 00:36:39,333
मुझे मार डालो, प्लीज़।

357
00:36:41,333 --> 00:36:43,500
- वह...
- नहीं, वह चली गयी।

358
00:36:44,458 --> 00:36:46,000
कोई बात नहीं। वह अब यहाँ नहीं है।

359
00:36:46,708 --> 00:36:48,666
क्या तुम उसे जानते हो? मेरी तरफ़ देखो।

360
00:36:49,583 --> 00:36:50,750
तुम्हें पता है वह कौन है?

361
00:36:52,250 --> 00:36:56,000
ब्लैक वुल्फ।

362
00:37:11,458 --> 00:37:12,291
तैयार।

363
00:37:19,166 --> 00:37:20,083
बिल्कुल।

364
00:37:20,875 --> 00:37:22,708
उस्त्यान अस्पताल जाते हुए चल बसा।

365
00:37:23,208 --> 00:37:26,500
ठीक है, बढ़िया। मैं उन्हें बता दूँगा।

366
00:37:27,083 --> 00:37:28,458
अलविदा।

367
00:37:29,375 --> 00:37:32,749
बड़ा अच्छा फ़ोन है।
क्या यह सबसे नया मॉडल है?

368
00:37:32,750 --> 00:37:36,624
हाँ। टाइटेनियम फ्रेम
और सुपर रेटिना डिस्प्ले के साथ।

369
00:37:36,625 --> 00:37:39,791
वाइड-एंगल, 48-मेगापिक्सेल का कैमरा।
कमाल का फोन है।

370
00:37:41,541 --> 00:37:44,624
- काम के लिए अच्छे उपकरण चाहिए होते हैं।
- बिल्कुल।

371
00:37:44,625 --> 00:37:45,790
काम की बात करते हैं।

372
00:37:45,791 --> 00:37:47,332
फ़ॉरेंसिक्स के अनुसार,

373
00:37:47,333 --> 00:37:50,040
एक फोमीन भाई की मौत गर्दन टूटने से हुई।

374
00:37:50,041 --> 00:37:51,875
और दूसरे की गला घुटने से।

375
00:37:54,375 --> 00:37:56,957
तुम्हें सच में लगता है कि एक औरत
फोमीन भाइयों जैसे दो जल्लादों को

376
00:37:56,958 --> 00:37:59,124
अपने हाथों से मार सकती है?

377
00:37:59,125 --> 00:38:01,500
उसने मेरे पार्टनर को ढेर कर दिया था।

378
00:38:03,458 --> 00:38:05,208
क्योंकि मैं तैयार नहीं था।

379
00:38:06,666 --> 00:38:07,790
मैंने उससे बात की।

380
00:38:07,791 --> 00:38:10,249
किसी और जवाब की उम्मीद करना
समय की बर्बादी है।

381
00:38:10,250 --> 00:38:12,791
यह मैं तय करूँगी कि
क्या समय की बर्बादी है और क्या नहीं।

382
00:38:14,666 --> 00:38:15,875
तुम दोनों ने क्या बात की?

383
00:38:18,208 --> 00:38:19,916
उसने कहा कि उसे झूठ पसंद नहीं।

384
00:38:21,041 --> 00:38:22,416
उसे झूठ पसंद नहीं?

385
00:38:23,666 --> 00:38:26,791
मैं याद रखूँगी। कुछ और, डिटेक्टिव स्कॉट?

386
00:38:28,166 --> 00:38:30,291
उसने यह भी कहा कि
जो दिखता है, वह होता नहीं।

387
00:38:31,208 --> 00:38:34,583
चौदह हत्याओं के बाद, क्या आपको कोई
ऐसा सुराग मिला, जो हम पहले से नहीं जानते?

388
00:38:35,250 --> 00:38:36,916
इस पर निर्भर है कि पहले से क्या जानती हैं।

389
00:38:37,625 --> 00:38:39,333
- देखो, मैं...
- कमिश्नर...

390
00:38:40,916 --> 00:38:44,416
मेरी पार्टनर मज़ाक करने
की कोशिश कर रही हैं,

391
00:38:45,416 --> 00:38:47,416
पर यह बिल्कुल मज़ाकिया नहीं है।
इसे माफ़ करना।

392
00:38:48,875 --> 00:38:50,916
लोला मोरेनो को ढूँढ़ो।

393
00:38:51,500 --> 00:38:52,750
वह तुम्हारा काम है।

394
00:38:54,041 --> 00:38:55,041
हम ढूँढ निकालेंगे।

395
00:39:03,291 --> 00:39:07,166
पुलिस स्टेशन

396
00:39:24,291 --> 00:39:26,583
शाम के इस वक्त,
यह जगह काफ़ी सुंदर लगती है।

397
00:39:32,958 --> 00:39:34,958
क्या आप गुटियेरेज़ और एंटोनिया
को लेकर परेशान हैं?

398
00:39:37,541 --> 00:39:38,708
मैं हर बात से परेशान हूँ।

399
00:39:39,750 --> 00:39:40,875
इसलिए मैं सो नहीं पाती।

400
00:39:42,375 --> 00:39:44,125
आराम नहीं कर पाती और चिंता सताती रहती है।

401
00:39:51,916 --> 00:39:55,625
शायद आप बेहतर सो पाती
अगर कोई आपको प्यार से सुला सकता।

402
00:40:09,083 --> 00:40:11,166
तुम जानते हो कि
मैं प्यार के बारे में क्या सोचती हूँ।

403
00:40:12,458 --> 00:40:15,541
नहीं, मुझे मर्दों से
ऐसी कोई उम्मीद नहीं है।

404
00:40:24,916 --> 00:40:26,750
शायद मेरे साथ कुछ अलग हो।

405
00:40:29,708 --> 00:40:32,583
आख़िरकार, हम अब जुड़ चुके हैं,
अच्छे-बुरे वक्त में।

406
00:40:36,416 --> 00:40:37,625
हमेशा के लिए।

407
00:40:44,625 --> 00:40:45,791
नहीं, अभी नहीं।

408
00:40:47,166 --> 00:40:49,125
इससे चीज़ें और बिगड़ जाएँगी।

409
00:40:51,458 --> 00:40:52,708
अगर यह संभव है भी तो।

410
00:41:29,291 --> 00:41:32,416
प्लीज़, कोई दरवाज़ा खोलो!
मेरा दम घुट रहा है!

411
00:41:37,166 --> 00:41:38,958
प्लीज़!

412
00:41:41,458 --> 00:41:44,208
मदद करो!

413
00:42:05,666 --> 00:42:09,125
हमें यहाँ से बाहर निकालो!

414
00:42:10,375 --> 00:42:12,833
माँ, मैं मर रही हूँ!

415
00:42:43,416 --> 00:42:44,916
दर्द हो रहा है, माँ?

416
00:42:48,208 --> 00:42:49,457
देखो, यह स्पाइडर मंकी है।

417
00:42:49,458 --> 00:42:50,750
सिर्फ़ फल खाता है।

418
00:42:51,791 --> 00:42:53,166
यह तुम्हें चोट नहीं पहुँचा सकता।

419
00:42:56,125 --> 00:42:57,750
आप फिर से बीमार हो, है न?

420
00:43:01,375 --> 00:43:03,333
वह मुझे क्या कहना चाह रहा है?

421
00:43:04,125 --> 00:43:05,875
शायद तुम्हारा दोस्त बनना चाहता है।

422
00:43:09,791 --> 00:43:10,916
माँ।

423
00:43:12,958 --> 00:43:14,333
आप ठीक हो जाओगी, है न?

424
00:43:58,083 --> 00:43:59,500
जान, क्या हुआ?

425
00:44:00,625 --> 00:44:02,540
मार्कोस, बताओ कि तुम्हें क्या हुआ है।

426
00:44:02,541 --> 00:44:04,290
मुझे यहाँ से निकालो।

427
00:44:04,291 --> 00:44:06,540
मैं नहीं कर सकती। वे मुझे करने नहीं देंगे।

428
00:44:06,541 --> 00:44:07,833
मैं साँस नहीं ले पा रहा।

429
00:44:09,958 --> 00:44:11,250
मैं मदद बुलाती हूँ।

430
00:44:13,500 --> 00:44:16,750
मुझे अकेला छोड़कर मत जाओ।
मैं साँस नहीं ले पा रहा।

431
00:44:18,916 --> 00:44:20,499
मुझे यहाँ से बाहर निकालो।

432
00:44:20,500 --> 00:44:21,541
मार्कोस...

433
00:44:22,750 --> 00:44:24,583
मुझे दर्द हो रहा है, मार्कोस।

434
00:44:26,000 --> 00:44:27,000
बस करो।

435
00:44:32,500 --> 00:44:33,791
हुआन गोमेज़ खुरादो की उपन्यास
लोबा नेग्रा पर आधारित

436
00:45:57,000 --> 00:45:58,999
संवाद अनुवादक निधी ठाकुर

437
00:45:59,000 --> 00:46:01,083
रचनात्मक पर्यवेक्षक सुहास चव्हाण

