1
00:00:51,250 --> 00:00:52,083
फिर से?

2
00:01:01,541 --> 00:01:03,958
क्या तुम्हें याद दिलाना होगा
कि तुम इसका दुरुपयोग नहीं कर सकती?

3
00:01:07,291 --> 00:01:09,416
तुम यह जितना ज़्यादा लोगी,
उतना ज़्यादा नुकसान पहुँचाएगा।

4
00:01:23,916 --> 00:01:25,916
अब बिल्कुल मत हिलना।

5
00:01:27,041 --> 00:01:28,458
एक इंच भी नहीं।

6
00:01:30,000 --> 00:01:33,124
अगर तुम्हारी हड्डी पर लग गया,
तो तुम अपाहिज हो सकती हो।

7
00:01:33,125 --> 00:01:34,708
मैं तैयार हूँ।

8
00:02:13,083 --> 00:02:16,125
रेड क्वीन

9
00:02:16,250 --> 00:02:20,375
ए फ्यूनरल

10
00:02:49,208 --> 00:02:52,790
...तेज़ आंच पर, ताकि बाहरी हिस्सा
अच्छी तरह कुरकुरा बन सके,

11
00:02:52,791 --> 00:02:55,999
पर फिर हम आंच को धीमी करेंगे,
ताकि मीट धीरे से पकता रहे

12
00:02:56,000 --> 00:02:58,457
और अंदर से रसीला रहे।

13
00:02:58,458 --> 00:03:01,957
जब मेरी दादी माँ,
जो एक बहुत ही अद्भुत शख्स थीं,

14
00:03:01,958 --> 00:03:06,874
पुराने ख्यालों वाली महिला थीं, यह डिश
बनाते हुए हमेशा एक ही बात कहा करती थीं,

15
00:03:06,875 --> 00:03:10,582
'नन्हे मिशा, रागु पकाने के लिए

16
00:03:10,583 --> 00:03:13,374
तुम्हें उस मछुआरे जैसा सब्र चाहिए,

17
00:03:13,375 --> 00:03:16,957
जो सर्दियों में इंतज़ार करता है
कि नदी को याद आ जाए कि उसमें मछलियाँ हैं।'

18
00:03:16,958 --> 00:03:21,957
मैं कभी उनके हाथों का स्वाद नहीं ला सकता,

19
00:03:21,958 --> 00:03:23,624
काश मैं ला पाता,

20
00:03:23,625 --> 00:03:26,582
पर मैं यह ज़रूर कह सकता हूँ कि
अगर आप यह डिश बनाएँगे,

21
00:03:26,583 --> 00:03:28,416
तो उँगलियाँ चाटते रह जाएँगे।

22
00:03:28,958 --> 00:03:34,374
पर, आप जो भी कर रहे हैं,
उसमें हमेशा पाँचों इंद्रियों को लगाएँ।

23
00:03:34,375 --> 00:03:37,207
...पूरे यूक्रेन में। गंभीर होता हुआ...

24
00:03:37,208 --> 00:03:39,457
यूरोपियन यूनियन के प्रयास...

25
00:03:39,458 --> 00:03:45,249
एल पराइसो मॉल के
एक ख़ास बुटीक को लूटने की कोशिश को

26
00:03:45,250 --> 00:03:47,750
{\an8}एक सिक्योरिटी गार्ड ने असफल कर दिया।

27
00:03:48,833 --> 00:03:52,207
{\an8}इस वक्त, मारबेला पुलिस डिपार्टमेंट

28
00:03:52,208 --> 00:03:55,874
{\an8}जाँच में हुआ प्रगति पर
मीडिया को अपडेट दे रहा है।

29
00:03:55,875 --> 00:04:02,416
{\an8}दुर्भाग्यवश, हम सुरक्षा गार्ड मैनुएल वरगास
मार्टिनेज़ की मौत की पुष्टि कर सकते हैं।

30
00:04:03,666 --> 00:04:05,165
वह इकलौता शिकार था।

31
00:04:05,166 --> 00:04:08,540
मॉल के सभी अन्य कर्मचारी
और ग्राहक सुरक्षित हैं।

32
00:04:08,541 --> 00:04:11,833
वह कितनी भी थकी हुई क्यों न लग रही हो,
पर कल रात मुझसे बेहतर सोई होगी।

33
00:04:13,041 --> 00:04:15,458
उसकी बात में सिर्फ़ एक सच्चाई थी,
गार्ड की मौत।

34
00:04:17,666 --> 00:04:19,040
वह अच्छी बात है, टोनी।

35
00:04:19,041 --> 00:04:20,750
रूसियों का कोई ज़िक्र नहीं।

36
00:04:22,416 --> 00:04:24,666
मैं समझ सकता हूँ।
उन्हें समझदारी से काम करना होगा।

37
00:04:25,458 --> 00:04:27,291
मारबेला की छवि को सुरक्षित रखने के लिए

38
00:04:27,875 --> 00:04:30,083
और क्योंकि उनका मुख्य टारगेट रूसी हैं।

39
00:04:31,958 --> 00:04:33,708
कल कमिश्नर ने मुझे खुद बताया,

40
00:04:34,416 --> 00:04:38,541
जब किसी कारण से
तुम अपनी ही दुनिया में खोयी हुई थी।

41
00:04:42,125 --> 00:04:47,625
दरअसल, उन्होंने मुझसे कहा कि वह चाहती है
कि अगली प्रेस कॉन्फ़्रेंस तुम ही करो,

42
00:04:48,500 --> 00:04:53,125
जिसमें एक म्यूज़िक बैंड भी हो और तुमने
बुलफ़ाइटर-फ़ायरफ़ाइटर वाली पोशाक पहनी हो।

43
00:04:57,166 --> 00:05:00,875
जहाँ तक हमें पता है,
लोला के परिवार में सिर्फ़ यूरी ही था।

44
00:05:01,750 --> 00:05:03,082
उसकी माँ के अलावा।

45
00:05:03,083 --> 00:05:04,750
हम वहां से शुरुआत कर सकते हैं।

46
00:05:08,000 --> 00:05:11,208
"हाँ, जॉन। बहुत बढ़िया विचार है।"

47
00:05:12,208 --> 00:05:13,749
मैं गाड़ी में इंतज़ार करूँगा।

48
00:05:13,750 --> 00:05:16,166
- लेकिन...
- और हाँ, गाड़ी तुम चलाओगी।

49
00:06:47,625 --> 00:06:48,458
लानत है।

50
00:07:34,541 --> 00:07:35,625
गुड मॉर्निंग।

51
00:07:36,666 --> 00:07:37,750
गुड मॉर्निंग, मैडम।

52
00:07:38,416 --> 00:07:39,583
मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ?

53
00:07:41,375 --> 00:07:42,833
आपके दामाद के साथ बहुत बुरा हुआ।

54
00:07:44,083 --> 00:07:45,625
शुक्रिया। हाँ, बहुत बुरा हुआ।

55
00:07:48,000 --> 00:07:49,583
आपकी बेटी की कोई खबर?

56
00:07:50,166 --> 00:07:54,041
लोला? हम कभी बात नहीं करते।
वह अकेले रहना पसंद करती है।

57
00:07:56,500 --> 00:07:57,791
आप काफ़ी व्यस्त हैं।

58
00:07:59,708 --> 00:08:00,791
बड़े सारे ग्राहक?

59
00:08:03,375 --> 00:08:08,707
उस पर जानलेवा हमला होने के बाद,
क्या आपने उसे संपर्क करने की कोशिश की?

60
00:08:08,708 --> 00:08:10,916
मेरी लोला खुद का ख़याल रखना जानती है।

61
00:08:14,166 --> 00:08:17,208
मैंने उसे कहा था
कि उस रूसी लड़के से दूर रहे।

62
00:08:17,791 --> 00:08:21,290
दिखने में अच्छा था,
पर दिमाग से बिल्कुल पैदल।

63
00:08:21,291 --> 00:08:22,708
"वह तुम्हें खतरे में डालेगा।"

64
00:08:23,916 --> 00:08:25,500
कैसा खतरा?

65
00:08:26,375 --> 00:08:28,125
मुहावरा है, बस।

66
00:08:28,958 --> 00:08:31,625
मेरा मतलब,
अंत में सभी मर्द खतरनाक होते हैं।

67
00:08:32,208 --> 00:08:35,457
क्या उसके कोई दोस्त हैं,
जो उसे छुपने में मदद कर सकते हैं?

68
00:08:35,458 --> 00:08:37,791
मैं उसके दोस्तों को नहीं जानती।
वह मुझे कुछ नहीं बताती।

69
00:08:46,291 --> 00:08:48,333
क्या आपने कभी फुंदुक खाया है?

70
00:08:50,250 --> 00:08:51,166
एक मिनट।

71
00:08:53,375 --> 00:08:54,208
फुंदुक।

72
00:08:57,333 --> 00:08:58,625
आप दोनों के लिए एक-एक जार।

73
00:08:59,375 --> 00:09:00,583
मेरी तरफ़ से।

74
00:09:01,291 --> 00:09:03,708
मेरा दामाद इसका व्यापारी है, मतलब, था।
माफ़ करना।

75
00:09:05,458 --> 00:09:07,875
यह न्यूटेला जैसा है, लेकिन रूस में बना।

76
00:09:08,583 --> 00:09:12,250
हालाँकि, मेरी माने तो इनके हेज़लनट
हमारे स्पेनिश हेज़लनट के आगे कुछ नहीं।

77
00:09:13,916 --> 00:09:15,291
टेरे'स
हेयर एंड ब्यूटी सलून

78
00:09:16,666 --> 00:09:19,083
जैसे आए थे, वैसे ही लौट रहे हैं,
बिना किसी सुराग के।

79
00:09:19,708 --> 00:09:22,374
गधों की तरह हाथ में दो न्यूटेला लिए।

80
00:09:22,375 --> 00:09:24,791
हम काफ़ी कुछ जानते हैं। और यह फुंदुक है।

81
00:09:31,541 --> 00:09:33,833
तुम्हारे सिर पर गिरेगा।

82
00:09:38,041 --> 00:09:39,833
- यह क्या है?
- देखो मेरे पास क्या है।

83
00:09:55,250 --> 00:09:57,708
वह हमें कुछ नहीं बताएगी, है न?

84
00:09:59,625 --> 00:10:01,000
वह काफ़ी कुछ बता चुकी है।

85
00:10:02,416 --> 00:10:05,291
जब तुम्हें ठीक लगे,
अपने स्क्वायर को भी बता देना।

86
00:10:09,750 --> 00:10:10,583
गाड़ी तुम चलाओगे।

87
00:10:11,458 --> 00:10:12,791
हुज़ूर, जी, हुज़ूर।

88
00:10:18,791 --> 00:10:20,625
एंटोनिया, ज़िंदगी में
हर समस्या का हल नहीं होता।

89
00:10:21,916 --> 00:10:23,166
लेकिन होर्हे की समस्या का हल है।

90
00:10:23,750 --> 00:10:24,875
वह तुम्हारे पास ही रहेगा।

91
00:10:42,625 --> 00:10:44,666
हूर की परी, कहाँ चली?

92
00:10:56,416 --> 00:10:58,250
चलो, शातिर एजेंट।

93
00:11:14,625 --> 00:11:19,207
यूरी वोरोनिन जैसे काबिल शख्स की

94
00:11:19,208 --> 00:11:23,291
विदाई भी उतनी ही खास होनी चाहिए।

95
00:11:25,458 --> 00:11:27,916
क्या कहते हो, किरिल?

96
00:11:29,791 --> 00:11:33,333
मिट्टी से आए थे, मिट्टी में मिल जाएँगे।

97
00:12:14,583 --> 00:12:15,875
मैडम।

98
00:13:36,083 --> 00:13:37,916
यूरी वोरोनिन

99
00:13:42,625 --> 00:13:44,333
आसलान ओरलोव

100
00:13:47,875 --> 00:13:56,208
यीशु, कृपा करना!

101
00:13:57,583 --> 00:13:59,375
आमीन।

102
00:14:02,666 --> 00:14:07,999
प्रभु आपको और आपके पापों को क्षमा करें।
यूरी वोरोनिन, ईश्वर का सेवक,

103
00:14:08,000 --> 00:14:12,208
और आपको अपने स्वर्ग-राज्य में ले जाएँ।

104
00:14:19,458 --> 00:14:20,457
व्लादिमीर सोकोलोव

105
00:14:20,458 --> 00:14:25,000
जब मैं यूरी वोरोनिन को
मॉस्को के एक शराबखाने में मिला था,

106
00:14:26,541 --> 00:14:28,957
वह भटका हुआ था।

107
00:14:28,958 --> 00:14:30,040
स्पैनिश परिवार

108
00:14:30,041 --> 00:14:34,916
उसने अपना पूरा जीवन
एक बॉक्सर बनने की चाह में गुज़ार दिया था।

109
00:14:36,000 --> 00:14:38,750
वह तब भी, दिन-दिन भर, जिम में मेहनत करता,

110
00:14:39,416 --> 00:14:41,249
लेकिन उसका समय बीत चुका था।

111
00:14:41,250 --> 00:14:42,957
किरिल रेबो

112
00:14:42,958 --> 00:14:44,874
उसका कोई भविष्य नहीं था।

113
00:14:44,875 --> 00:14:47,750
संभावित हिट मैन

114
00:14:47,875 --> 00:14:53,874
यूरी वोरोनिन उन सैंकड़ों रूसी लड़कों जैसा था

115
00:14:53,875 --> 00:14:55,583
जिनके सपने चकनाचूर हो चुके थे।

116
00:14:56,666 --> 00:14:58,707
तुम्हें लगता है वह उससे संपर्क करेगी?

117
00:14:58,708 --> 00:15:01,791
नहीं, उसने अपना फ़ोन बंद कर दिया होगा।
वह जानती है कि ये उसे ट्रैक करेंगे।

118
00:15:02,375 --> 00:15:04,249
इन टीवी शो वालों ने सबको बिगाड़ दिया है...

119
00:15:04,250 --> 00:15:06,875
मैं उसे यहाँ लाया, मारबेला में।

120
00:15:07,416 --> 00:15:10,500
मैंने उसे नौकरी दी।

121
00:15:11,166 --> 00:15:16,207
यूरी वोरोनिन एक अच्छा आदमी था।

122
00:15:16,208 --> 00:15:19,166
गंजे आदमी के बगल वाली औरत
मेरी माँ जैसी लग रही है।

123
00:15:20,041 --> 00:15:22,125
वह रोमेनियन घराना की मालकिन है।

124
00:15:23,041 --> 00:15:25,250
मेरी माँ भी सख्त हैं।

125
00:15:27,958 --> 00:15:29,124
वह सर्बियन घराना है,

126
00:15:29,125 --> 00:15:30,416
स्वीडिश घराना,

127
00:15:31,583 --> 00:15:32,583
और आर्मीनियाई घराना।

128
00:15:33,333 --> 00:15:36,999
बस टोनी सोप्रानो और उसके घराने की कमी है।

129
00:15:37,000 --> 00:15:40,916
लेकिन वह भटक गया। अपनी जगह भूल गया।

130
00:15:42,041 --> 00:15:46,625
भूल गया कि उसे किसने बनाया।

131
00:15:47,666 --> 00:15:51,958
"वफ़ादारी" शब्द का मतलब भूल गया।

132
00:15:52,791 --> 00:15:56,041
आज हम सब यहाँ हैं

133
00:15:56,708 --> 00:16:01,416
ताकि कोई कभी दोबारा ऐसी गलती न करे।

134
00:16:13,666 --> 00:16:17,166
तुमने जिस यंत्र को छुआ है,
उसकी सफ़ाई की कीमत चुकानी होगी।

135
00:16:17,833 --> 00:16:21,374
वह 18वीं सदी का एक नायाब यंत्र है,

136
00:16:21,375 --> 00:16:23,041
कोई आईकिया फर्नीचर नहीं।

137
00:16:25,708 --> 00:16:28,624
फ़ादर, आईकिया का फर्नीचर
अपने आप में एक कीमती चीज़ है।

138
00:16:28,625 --> 00:16:30,791
हमें यूरी वोरोनिन के बारे में बताइए।

139
00:16:31,500 --> 00:16:34,541
अंत में, यीशु ही न्याय करते हैं।

140
00:16:35,750 --> 00:16:40,124
दो भटके हुए इंसानों पर तरस खाइए,
और हमें यूरी वोरोनिन के बारे में बताइए।

141
00:16:40,125 --> 00:16:43,833
आसलान ओरलोव ने उसका अच्छा परिचय दिया था।

142
00:16:47,208 --> 00:16:49,250
तो फिर, हमें ओरलोव के बारे में बताइए।

143
00:16:49,833 --> 00:16:51,416
वह एक उदार आदमी है।

144
00:16:52,541 --> 00:16:56,249
उसने इस चर्च की मरम्मत के लिए पैसे दिए

145
00:16:56,250 --> 00:17:00,750
और जिस यंत्र को तुमने गंदा किया है,
वह यंत्र भी उन्होंने ही दान में दिया है।

146
00:17:02,291 --> 00:17:04,666
उसे लेनिनग्राद से लाया गया था।

147
00:17:05,625 --> 00:17:06,583
सेंट पीटर्सबर्ग से।

148
00:17:07,291 --> 00:17:08,541
हाँ, सेंट पीटर्सबर्ग।

149
00:17:09,583 --> 00:17:10,958
माफ़ करना, मेरी उम्र हो चली है।

150
00:17:12,208 --> 00:17:16,291
पर इसके फ़ायदे भी हैं।

151
00:17:19,250 --> 00:17:22,458
अब कोई मुझे धोखा नहीं दे सकता।

152
00:17:26,583 --> 00:17:30,791
क्या आप जानते हैं कि यूरी की पत्नी
उसके अंतिम संस्कार पर क्यों नहीं आई?

153
00:17:31,333 --> 00:17:33,374
मैं उसे ज़्यादा नहीं जानता।

154
00:17:33,375 --> 00:17:38,750
यह सच है कि जब एक रूसी आदमी की
शादी होती है, वह इसी चर्च में होती है।

155
00:17:40,083 --> 00:17:43,290
लेकिन उनकी शादी दोनों चर्च में हुई थी,

156
00:17:43,291 --> 00:17:45,833
ऑर्थोडॉक्स और कैथोलिक।

157
00:17:46,500 --> 00:17:48,874
अब हम जानते हैं लोला एक कैथोलिक है।

158
00:17:48,875 --> 00:17:51,874
बिल्कुल कैथोलिक,

159
00:17:51,875 --> 00:17:56,250
जिस तरह वह क्लब में आधी नंगी नाचा करती थी।

160
00:17:58,166 --> 00:18:01,416
मैंने उस जैसी औरतों की
हमारे लड़कों के साथ कई शादियाँ कराई हैं।

161
00:18:04,625 --> 00:18:05,458
माचिस है?

162
00:18:10,208 --> 00:18:11,125
शुक्रिया, फ़ादर।

163
00:18:13,416 --> 00:18:14,250
कोई बात नहीं।

164
00:18:26,958 --> 00:18:30,332
कहता है कि लोला को नहीं जानता,
पर उसके चरित्र पर पूरी राय रखता है।

165
00:18:30,333 --> 00:18:33,040
वह लोला को कुसूरवार मानता है।

166
00:18:33,041 --> 00:18:35,541
हर चीज़ के लिए औरतों को दोष देना,
हर पादरी की पहचान है।

167
00:18:38,666 --> 00:18:41,500
- बड़ा समय लगा लिया। विक्रम और बेताल ने।
- कौन?

168
00:18:42,333 --> 00:18:43,416
रोमेरो और बेलग्रानो।

169
00:19:03,041 --> 00:19:07,166
पिता हमारे, जो स्वर्ग में विराजमान हैं।

170
00:19:23,708 --> 00:19:25,666
देखते हैं कितना दिमाग चला कर लौटी है।

171
00:19:26,958 --> 00:19:27,916
मज़ाक करना बंद करो।

172
00:19:28,666 --> 00:19:29,791
वह औरत बेमिसाल है।

173
00:19:31,041 --> 00:19:31,875
ज़रूर।

174
00:19:33,041 --> 00:19:35,374
क्राइम सीन पर दिमाग चलाना एक बात है

175
00:19:35,375 --> 00:19:39,125
और किसी खतरनाक इलाके में घुसना दूसरी,
खासकर, जब आपको रत्ती भर भी अंदाज़ा न हो।

176
00:19:45,500 --> 00:19:46,333
गुड आफ़्टरनून।

177
00:19:46,875 --> 00:19:48,915
गुड आफ़्टरनून, कमिश्नर।

178
00:19:48,916 --> 00:19:51,583
जाँच कैसी चल रही है? कोई सुराग मिला?

179
00:19:52,458 --> 00:19:53,291
कुछ मिले।

180
00:19:55,708 --> 00:19:56,625
बाँटना चाहोगे?

181
00:19:57,958 --> 00:20:00,833
अभी नहीं।

182
00:20:01,416 --> 00:20:02,957
तुम्हें कोई सुराग मिले,

183
00:20:02,958 --> 00:20:05,374
या हम से ही सारी उम्मीद है?

184
00:20:05,375 --> 00:20:06,749
इसीलिए तो आपको बुलाया है।

185
00:20:06,750 --> 00:20:09,541
हमें आपस में बात करनी चाहिए
ताकि एक ही काम दो बार न हो।

186
00:20:10,333 --> 00:20:13,958
मैं चाहती हूँ कि आप हर वक्त
मुझे अपने प्लान की जानकारी देते रहें।

187
00:20:15,291 --> 00:20:16,125
मेरे साथ चलो।

188
00:20:17,625 --> 00:20:18,625
"हर वक्त।"

189
00:20:20,291 --> 00:20:23,041
जानकर अच्छा लगा
कि उन्हें भी कोई सुराग नहीं मिला है।

190
00:20:32,583 --> 00:20:35,458
तुलूम

191
00:20:43,458 --> 00:20:45,833
नाइट क्लब

192
00:21:12,333 --> 00:21:13,958
- कल मिलते हैं
- याइसा?

193
00:21:17,125 --> 00:21:19,791
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

194
00:21:20,666 --> 00:21:21,875
मुझे इंसुलिन चाहिए।

195
00:21:22,916 --> 00:21:25,791
ठीक है। आराम से। तुम चल सकती हो?

196
00:21:26,416 --> 00:21:27,416
हाँ।

197
00:21:28,541 --> 00:21:31,333
कोई बात नहीं। सब ठीक हो जाएगा।

198
00:21:45,250 --> 00:21:46,750
गुड ईवनिंग, दोस्तो।

199
00:21:50,416 --> 00:21:54,708
इस जगह के मैनेजर को बुला सकते हो?

200
00:21:56,125 --> 00:21:57,458
निकल जाओ।

201
00:22:02,875 --> 00:22:03,875
मैनेजर।

202
00:22:05,583 --> 00:22:06,541
प्लीज़।

203
00:22:09,916 --> 00:22:10,750
शुक्रिया!

204
00:22:21,000 --> 00:22:22,916
मिलकर अच्छा लगा। मैं व्लादिमीर हूँ।

205
00:22:24,083 --> 00:22:25,208
जॉन गुटियेरेज़।

206
00:22:44,791 --> 00:22:45,625
अब कैसा लग रहा है?

207
00:22:47,125 --> 00:22:48,125
बेहतर।

208
00:22:51,083 --> 00:22:52,166
थोड़ी चाय पी लो।

209
00:22:53,916 --> 00:22:55,166
शुक्रिया, याइसा।

210
00:23:00,291 --> 00:23:01,541
काफ़ी समय हो गया, है न?

211
00:23:02,916 --> 00:23:04,916
तुम ऐसा कह सकती हो।

212
00:23:07,500 --> 00:23:08,833
तुम्हारी शादी के बाद...

213
00:23:10,958 --> 00:23:12,500
तुम तो मुझे भूल ही गयी।

214
00:23:18,500 --> 00:23:19,916
यूरी और मैं अब साथ नहीं हैं।

215
00:23:21,416 --> 00:23:22,750
मुझे भागना पड़ा।

216
00:23:24,250 --> 00:23:25,666
क्या उसने तुम्हारा ये हाल किया?

217
00:23:28,750 --> 00:23:31,291
तुम्हारे पास इतना ही इंसुलिन है?

218
00:23:35,375 --> 00:23:36,375
इतना आसान नहीं है।

219
00:23:40,833 --> 00:23:41,833
याइसा...

220
00:23:43,291 --> 00:23:46,041
क्या मैं कुछ दिन तुम्हारे साथ रह सकती हूँ?

221
00:23:46,958 --> 00:23:48,958
जब तक मुझे कोई और जगह नहीं मिल जाती।

222
00:23:50,416 --> 00:23:54,875
मैं अपनी माँ को परेशान नहीं करना चाहती।

223
00:24:05,250 --> 00:24:07,833
हाँ, कोई बात नहीं।
तुम कुछ दिन रुक सकती हो।

224
00:24:17,458 --> 00:24:18,291
शुक्रिया।

225
00:24:26,833 --> 00:24:30,541
उम्मीद है तुम्हारी किस्मत मुझसे बेहतर थी।
हमारे डेटाबेस में कुछ नहीं है।

226
00:24:32,583 --> 00:24:34,291
क्लब में किसी को उसका नाम तक याद नहीं।

227
00:24:34,833 --> 00:24:37,291
मैं नहीं मानती। लड़कियों का क्या?

228
00:24:38,625 --> 00:24:39,708
सिर्फ़ दो ही बची हैं।

229
00:24:40,625 --> 00:24:44,208
एक छुट्टी पर है और दूसरी घर जा चुकी थी।

230
00:24:45,500 --> 00:24:48,207
हमें वहां कुछ नहीं मिलेगा।
उसे काम छोड़े हुए पांच साल हो चुके हैं।

231
00:24:48,208 --> 00:24:50,583
मारबेला छोटा-सा शहर है।
कोई सुराग ज़रूर मिलेगा।

232
00:24:52,875 --> 00:24:55,541
छोटा सही, पर यहाँ लाखों नाइट क्लब हैं।

233
00:24:56,416 --> 00:24:58,582
लोला जानती है कि अफ़वाहें जल्दी फैलती हैं।

234
00:24:58,583 --> 00:25:01,457
जो भी उसकी मदद कर रहा है,
उसके अपने भी कोई राज़ होंगे।

235
00:25:01,458 --> 00:25:02,750
तुम्हारा चार्जर।

236
00:25:03,666 --> 00:25:04,500
शुक्रिया।

237
00:25:15,250 --> 00:25:16,541
गुड नाइट, जान।

238
00:26:13,583 --> 00:26:16,833
कोड "वन-फ़ाइव-फॉक्सट्रॉट।"

239
00:26:18,125 --> 00:26:19,208
एंटोनिया, अंदर आ रहा हूँ।

240
00:26:23,708 --> 00:26:25,125
मैंने तुम्हारी चाबी ले ली।

241
00:26:25,833 --> 00:26:28,083
काम के टेबलेट पर पॉर्न नहीं देखना चाहिए।

242
00:26:28,916 --> 00:26:29,833
जॉन।

243
00:26:30,416 --> 00:26:31,291
जॉन!

244
00:26:34,583 --> 00:26:36,540
ठीक है, देख लो जितना पॉर्न देखना है।

245
00:26:36,541 --> 00:26:38,291
मुझे तुम्हें कुछ बताना है।

246
00:26:48,916 --> 00:26:52,083
हमारे पास एक सॉफ़्टवेयर है।
जिसे हम हेमदाल कहते हैं।

247
00:26:52,958 --> 00:26:55,916
यह रेड क्वीन संगठन का सबसे बड़ा राज़ है।

248
00:26:57,208 --> 00:27:01,250
हेमदाल में यूरोप के हर नागरिक की
हर एक बातचीत दर्ज हो जाती है।

249
00:27:04,083 --> 00:27:08,082
इसे इस आधार पर बनाया था
कि कोई भी नागरिक, कभी भी ख़तरा बन सकता है,

250
00:27:08,083 --> 00:27:12,416
हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली के
खिलाफ़ हो सकता है।

251
00:27:12,958 --> 00:27:16,207
तो हेमदाल
दुनिया के सबसे बड़े हार्ड ड्राइव पर

252
00:27:16,208 --> 00:27:18,708
सभी संचारों को संगठित करता है।

253
00:27:19,708 --> 00:27:22,416
रेड क्वीन में सिर्फ़ दो ही लोग हैं
जो इसका पता जानते हैं।

254
00:27:24,791 --> 00:27:26,208
और मैं उनमें से एक हूँ।

255
00:27:37,958 --> 00:27:38,875
तो...

256
00:27:44,916 --> 00:27:47,416
मैं अब तक किसके लिए काम कर रहा था?

257
00:27:51,041 --> 00:27:53,875
सही हाथों में, यह बहुत ही बेमिसाल चीज़ है।

258
00:27:54,625 --> 00:27:56,083
इससे कई जानें बच सकती हैं।

259
00:27:57,083 --> 00:27:58,083
"सही हाथों में"।

260
00:28:03,000 --> 00:28:07,250
"सही" एक बचकानी सोच है, एंटोनिया।
गलत की तरह ही, याद है?

261
00:28:10,208 --> 00:28:15,166
क्या होगा अगर वे नेक-नियत लोग, जो उस
खिलौने को नियंत्रित करते हैं, मन बदल लें?

262
00:28:15,875 --> 00:28:18,125
या फिर अगर वह गलत हाथों में पड़ जाए तो?

263
00:28:20,250 --> 00:28:25,333
या अगर वे लोग तय कर लें कि दुनिया में
मुझ जैसे समलैंगिक मर्द नहीं होने चाहिए?

264
00:28:26,416 --> 00:28:27,375
या...

265
00:28:29,250 --> 00:28:31,125
तुम जैसे होशियार लोग?

266
00:28:33,000 --> 00:28:35,250
यह लोला की जान बचा सकता है।

267
00:28:37,750 --> 00:28:39,916
हेमदाल से मुझे उसके मेडिकल रिकॉर्ड मिले,

268
00:28:40,750 --> 00:28:42,541
उसके डायबिटीज़ का
और गर्भवती होने का पता चला।

269
00:28:47,625 --> 00:28:51,666
इसने मेरे बेटे की जान बचायी, जॉन।
मुझे कार्ला ओर्टिज़ का पासवर्ड बताया।

270
00:28:59,041 --> 00:29:01,666
मुझे लगा था कि तुम्हें किसी नोट पर मिला।

271
00:29:11,875 --> 00:29:13,916
तो तुम्हारा सारा जादू एक झूठ है।

272
00:29:20,208 --> 00:29:23,290
क्या मैं अपनी ज़िंदगी
ऐसी मशीन के लिए दाँव पर लगा रहा हूँ जो

273
00:29:23,291 --> 00:29:25,208
कुछ कमीनों के लिए,
हर इंसान की जासूसी करती है?

274
00:29:31,000 --> 00:29:32,083
क्या बस यही सच्चाई है?

275
00:29:33,791 --> 00:29:35,625
तुमने मुझे बहुत बड़ा धोखा दिया है।

276
00:29:37,916 --> 00:29:40,666
मैं तो सबसे बड़ा बेवकूफ़ निकला, है न?

277
00:29:42,333 --> 00:29:45,083
क्या तुम नहीं जानना चाहते कि
"वन-फ़ाइव-फॉक्सट्रॉट" का क्या मतलब है?

278
00:29:50,291 --> 00:29:53,791
इसका मतलब है कि तुमने मुझे धोखा दिया है,
तुमने मुझसे झूठ बोला है।

279
00:29:54,375 --> 00:29:56,166
मैं और क्या करती, जॉन।

280
00:30:01,833 --> 00:30:02,833
इसका क्या मतलब है?

281
00:30:03,916 --> 00:30:06,583
शीर्ष स्तर का अंडर कवर मुखबिर।

282
00:30:07,875 --> 00:30:09,333
अब हम जानते हैं कि यूरी ने क्या किया,

283
00:30:10,000 --> 00:30:11,999
ओरलोव अंतिम संस्कार में क्या बात कर रहा था

284
00:30:12,000 --> 00:30:14,166
और लोला मोरेनो खतरे में क्यों है।

285
00:30:20,458 --> 00:30:21,291
बहुत खूब।

286
00:30:26,083 --> 00:30:27,082
- बस?
- हाँ।

287
00:30:27,083 --> 00:30:28,041
ठीक है।

288
00:30:31,708 --> 00:30:35,250
उम्मीद है कि तुम सबको
मेरी निजी बातचीत सुन कर मज़ा आया होगा।

289
00:31:24,458 --> 00:31:25,915
मारबेला की सर्दियाँ।

290
00:31:25,916 --> 00:31:27,375
आपको पसंद है?

291
00:31:28,666 --> 00:31:31,833
मैं हमेशा क्या कहता हूँ, किरिल?

292
00:31:34,750 --> 00:31:36,291
कि हम यहाँ धूप सेंकने नहीं आए हैं।

293
00:31:37,375 --> 00:31:41,582
शाही परिवार यहाँ धूप सेंकने आता है।

294
00:31:41,583 --> 00:31:44,915
अभिनेता, पर्यटक आते हैं...

295
00:31:44,916 --> 00:31:46,500
पर हम सैनिक हैं।

296
00:31:53,041 --> 00:31:54,874
इस वक्त बस एक चीज़ ज़रूरी है।

297
00:31:54,875 --> 00:32:00,999
कि कल मैंने चर्च में जो संदेश दिया,
वह सबकी समझ में आ गया हो।

298
00:32:01,000 --> 00:32:03,583
चुप्पी का महत्व।

299
00:32:04,750 --> 00:32:06,000
वे समझ गए।

300
00:32:07,166 --> 00:32:08,500
आपने बिल्कुल साफ़ कहा था।

301
00:32:17,166 --> 00:32:18,166
नहीं!

302
00:32:19,750 --> 00:32:23,875
पृथ्वी पर इसकी भी अहम भूमिका है।

303
00:32:31,416 --> 00:32:34,499
हमें यूरी की पत्नी को जल्द निपटाना होगा।

304
00:32:34,500 --> 00:32:38,833
वर्ना, लोग इस बात को
गंभीरता से नहीं लेंगे।

305
00:32:39,333 --> 00:32:42,708
वे सोचेंगे कि आसलान ओरलोव कमज़ोर हो गया है।

306
00:32:43,458 --> 00:32:45,916
कि समय के साथ, मैं नर्म हो गया हूँ।

307
00:32:46,708 --> 00:32:48,708
मैं ऐसा नहीं होने दूँगा।

308
00:32:49,208 --> 00:32:53,500
आसलान ओरलोव
अब पहले से कहीं ज़्यादा ताकतवर है!

309
00:32:54,083 --> 00:32:55,250
हम उसे ढूँढ़ लेंगे।

310
00:32:56,000 --> 00:32:58,041
- हम उसे मार देंगे।
- नहीं...

311
00:32:59,666 --> 00:33:03,165
उसे सबसे बुरी मौत नसीब होगी।

312
00:33:03,166 --> 00:33:08,208
यह काम उसके लिए है, ब्लैक वुल्फ के लिए।

313
00:33:17,000 --> 00:33:17,833
आ जाओ।

314
00:33:19,250 --> 00:33:20,250
रूम सर्विस।

315
00:33:38,583 --> 00:33:40,125
वहीं रख दो जहाँ कल रखा था।

316
00:34:00,500 --> 00:34:01,500
यह बेहतर है।

317
00:34:34,000 --> 00:34:37,416
मारबेला

318
00:35:25,791 --> 00:35:26,708
गुड मॉर्निंग।

319
00:36:08,291 --> 00:36:11,125
मैं ओरलोव से जुड़ी
कंपनियों की जाँच कर रही थी।

320
00:36:16,125 --> 00:36:18,041
कोई भी निष्कर्ष निकालने में
महीने लग जाएँगे।

321
00:36:21,416 --> 00:36:27,291
उसका पैसा कई देशों में
कई खातों में जाता है,

322
00:36:27,875 --> 00:36:30,583
लेकिन चौथे सौदे के बाद
इसका कोई नामोनिशान नहीं बचता।

323
00:36:35,958 --> 00:36:37,250
पर एक पैटर्न ज़रूर है।

324
00:36:38,708 --> 00:36:42,958
एक राशि हमेशा गायब हो जाती है
और किसी भी जायज़ खाते में नहीं जाती।

325
00:36:46,666 --> 00:36:49,000
क्या तुमने यह सब खुद पता लगाया?

326
00:36:50,416 --> 00:36:52,291
या तुम्हारे दोस्त हेमदाल ने मदद की?

327
00:37:02,666 --> 00:37:03,916
मुझे तुम्हारी परवाह है।

328
00:37:09,583 --> 00:37:10,708
पर मैं...

329
00:37:12,250 --> 00:37:14,125
मैं हमेशा सही काम नहीं करती।

330
00:37:19,166 --> 00:37:20,208
मुझ पर यकीन है?

331
00:37:40,500 --> 00:37:42,666
जन्मदिन मुबारक, एंटोनिया स्कॉट।

332
00:37:46,916 --> 00:37:51,583
यह फुंदुक से भरा है।
हर मारबेला के गुंडे का पसंदीदा।

333
00:37:56,333 --> 00:37:59,541
तुम्हें मोमबत्ती बुझानी चाहिए।

334
00:38:01,500 --> 00:38:03,000
या नहीं। तुम्हारी मर्ज़ी।

335
00:38:05,958 --> 00:38:09,208
एंटोनिया, मोम पेस्ट्री पर गिर रहा है।

336
00:38:10,208 --> 00:38:11,708
जवाब इसी में है।

337
00:38:13,041 --> 00:38:14,375
इसमें.... मोमबत्ती में?

338
00:38:14,958 --> 00:38:16,583
पेस्ट्री में।

339
00:38:17,250 --> 00:38:18,166
पेस्ट्री में।

340
00:38:19,458 --> 00:38:21,583
फुंदुक हमें लोला मोरेनो तक ले जाएगा।

341
00:39:03,916 --> 00:39:05,000
तुमने मुझसे झूठ बोला।

342
00:39:06,458 --> 00:39:08,582
क्लब में कोई तुम्हारे बारे में पूछ रहा है।

343
00:39:08,583 --> 00:39:10,833
अपना सामान लो और मेरे घर से निकल जाओ।

344
00:39:11,666 --> 00:39:12,749
मैं बताने वाली थी।

345
00:39:12,750 --> 00:39:14,374
मैं नहीं चाहती कि वे मेरे पीछे आएँ!

346
00:39:14,375 --> 00:39:18,125
और तुम्हें इसकी कीमत चुकानी चाहिए
कि तुमने एक कमीने गैंगस्टर से शादी की।

347
00:39:18,750 --> 00:39:19,750
मेरे घर से निकलो।

348
00:39:22,583 --> 00:39:23,666
ठीक है।

349
00:39:25,000 --> 00:39:28,457
पर मुझे और इंसुलिन चाहिए।
मुझे और शॉट्स चाहिए।

350
00:39:28,458 --> 00:39:30,375
मैंने कहा, मेरे घर से निकल जाओ।

351
00:39:36,708 --> 00:39:38,166
मुझे लगा तुम मेरी दोस्त हो।

352
00:39:40,833 --> 00:39:44,332
तुम समझ नहीं रही? मैं गर्भवती हूँ।
मैं ऐसे नहीं जा सकती।

353
00:39:44,333 --> 00:39:45,540
जॉन गुटियेरेज़

354
00:39:45,541 --> 00:39:48,165
देखो, मेरे पास पुलिसवाले का नंबर है।

355
00:39:48,166 --> 00:39:52,000
मुझे बस एक फ़ोन करना होगा।

356
00:40:20,291 --> 00:40:21,875
लोला ज़्यादा वक्त तक नहीं छुप सकती।

357
00:40:22,708 --> 00:40:26,791
उसे इंसुलिन चाहिए। तीन दिन हो चुके हैं।
वह उसे पाने के लिए कुछ भी करेगी।

358
00:40:28,375 --> 00:40:31,958
हालांकि यह मौतें शक ज़रूर पैदा करती हैं,

359
00:40:33,458 --> 00:40:38,790
पर हमारा मानना है कि दुर्भाग्य से,
यह सिर्फ़ एक इत्तेफ़ाक हो सकता है।

360
00:40:38,791 --> 00:40:44,249
एक और रेड क्वीन की आत्महत्या,
एक और स्क्वायर लापता,

361
00:40:44,250 --> 00:40:47,332
और आपका मानना है कि यह एक महज़ इत्तेफ़ाक है?

362
00:40:47,333 --> 00:40:50,999
मुझे यकीन है। यह एक इत्तेफ़ाक ही लग रहा है।

363
00:40:51,000 --> 00:40:53,791
फिर भी, हम चाहते हैं कि सभी सतर्क रहें।

364
00:40:55,125 --> 00:40:58,541
माफ़ कीजिए। यह बहुत ज़रूरी है।

365
00:41:00,208 --> 00:41:04,457
खैर, हम स्क्वायर की गुमशुदगी
की तहकीकात ज़रूर करेंगे

366
00:41:04,458 --> 00:41:06,750
शायद यह किसी साज़िश का हिस्सा हो।

367
00:41:07,750 --> 00:41:09,332
यह सही समय नहीं है। क्या हुआ?

368
00:41:09,333 --> 00:41:11,665
आपने कभी मेरे फोन का जवाब देने में
इतना समय नहीं लगाया।

369
00:41:11,666 --> 00:41:13,999
मेरी अपनी भी ज़िंदगी है, एंटोनिया स्कॉट।

370
00:41:14,000 --> 00:41:17,582
आह, ज़िंदगी... काश मेरी भी होती।

371
00:41:17,583 --> 00:41:20,832
मैं तुम्हारी जगह लेने के लिए तैयार हूँ,
डिटेक्टिव गुटियेरेज़।

372
00:41:20,833 --> 00:41:23,416
हम एक सुराग का पीछा कर रहे हैं।
हमें वारंट चाहिए।

373
00:43:10,375 --> 00:43:13,291
निजी स्वास्थ्य सेवा के लिए

374
00:44:06,125 --> 00:44:09,041
ब्रसेल्स
कंट्रोल रूम

375
00:44:12,416 --> 00:44:14,958
तो, डॉक्टर, आपका क्या मानना है?

376
00:44:16,166 --> 00:44:19,958
यह कोई आत्महत्या नहीं थी।
जर्मन रेड क्वीन की हत्या हुई थी।

377
00:44:20,541 --> 00:44:21,791
शायद वह लौट आया है।

378
00:44:23,791 --> 00:44:25,583
मरे हुए लोग कब से वापस आने लगे?

379
00:44:27,541 --> 00:44:28,666
शुक्रिया, एगुआदो।

380
00:44:44,583 --> 00:44:47,583
{\an8}मारबेला याट क्लब का इतिहास :
विशिष्टता का अड्डा

381
00:45:20,375 --> 00:45:23,624
रोमेरो ने हमें बताया क्यों नहीं
कि यूरी एक जासूस था।

382
00:45:23,625 --> 00:45:25,750
हम पर भरोसा नहीं करने
के ही पैसे मिलते हैं।

383
00:46:07,833 --> 00:46:09,374
तुम दोनों यहाँ क्या कर रहे हो?

384
00:46:09,375 --> 00:46:11,250
सबसे पहली बात। नमस्ते।

385
00:46:12,000 --> 00:46:13,999
दफ्तर बंद है। कल आना।

386
00:46:14,000 --> 00:46:15,833
हम ज़्यादा वक्त नहीं लेंगे।

387
00:46:17,000 --> 00:46:20,833
हमें बस उस कंपनी का नाम जानना है
जो फुंदुक भेजती है।

388
00:46:23,375 --> 00:46:26,583
फुंदुक, रूसी न्यूटेला।

389
00:46:27,833 --> 00:46:29,916
रूसी न्यूटेला, हाँ।

390
00:46:30,875 --> 00:46:33,833
माफ़ करना, मैं आपको
वह जानकारी नहीं दे सकता।

391
00:46:34,750 --> 00:46:35,875
अब?

392
00:46:36,666 --> 00:46:40,249
जो क्लर्क यह काम देखती है,
वह जा चुकी है और मेरे पास...

393
00:46:40,250 --> 00:46:41,958
वही क्लर्क जिसके साथ तुम सो रहे हो?

394
00:46:43,250 --> 00:46:44,124
माफ़ करना?

395
00:46:44,125 --> 00:46:49,915
इसने पूछा कि क्या वह वही क्लर्क है
जिसके साथ तुम हमबिस्तर हो रहे हो।

396
00:46:49,916 --> 00:46:54,124
खैर, हमबिस्तर या...
पता नहीं ये क्या करते हैं।

397
00:46:54,125 --> 00:46:57,124
पर मुझे यकीन है कि
तुम्हारी पत्नी यह ज़रूर जानना चाहेगी।

398
00:46:57,125 --> 00:47:00,375
- आप क्या बात कर रहे हो?
- शुक्र है, कॉन्डोम तो इस्तेमाल कर रहे हैं।

399
00:47:05,333 --> 00:47:08,250
तुम्हारी शर्ट के बटन...

400
00:47:12,500 --> 00:47:14,916
मैं कागज़ात लाता हूँ। एक मिनट।

401
00:47:25,000 --> 00:47:28,082
कंपनी का नाम है लेमोनड्रॉप मलागा लिमिटेड।

402
00:47:28,083 --> 00:47:30,750
"मलागा," बिना एक्सेंट के।

403
00:47:32,291 --> 00:47:35,500
वे हमेशा यही सेक्टर इस्तेमाल करते हैं
क्योंकि उनके कंटेनर काफ़ी बड़े हैं।

404
00:47:36,250 --> 00:47:40,832
यह तो अब तक चला जाना चाहिए था।
इसे तो तीन दिन पहले खाली कर देना चाहिए था।

405
00:47:40,833 --> 00:47:42,374
क्यों नहीं किया?

406
00:47:42,375 --> 00:47:46,833
शायद उनके पास लोग न हों।
पता नहीं, कभी-कभी ऐसी देरी हो जाती है।

407
00:47:48,333 --> 00:47:50,041
इसमें तो बहुत ज़्यादा फुंदुक आ सकता है।

408
00:47:51,291 --> 00:47:52,416
उन्हें कुशल होना पड़ेगा।

409
00:47:53,875 --> 00:47:58,665
इसकी बात करें,
तो यह सेंट पीटर्सबर्ग से निकला होगा

410
00:47:58,666 --> 00:48:02,125
और यहाँ आने से पहले
छह और पोर्ट से गुज़रा होगा।

411
00:48:03,500 --> 00:48:04,458
बहुत खूब।

412
00:48:06,208 --> 00:48:07,375
इसे खोलेंगे, प्लीज़?

413
00:48:09,000 --> 00:48:12,457
आपने मुझे दिखाने को कहा था
और मैं बस इतना ही कर सकता हूँ।

414
00:48:12,458 --> 00:48:14,833
इसे खोलने के लिए वारंट चाहिए।

415
00:48:17,750 --> 00:48:20,333
मेंटॉर का कोई जवाब आया?

416
00:49:04,416 --> 00:49:05,625
हुआन गोमेज़ खुरादो की उपन्यास लोबा
नेग्रा पर आधारित

417
00:50:29,000 --> 00:50:30,999
संवाद अनुवादक निधी ठाकुर

418
00:50:31,000 --> 00:50:33,083
रचनात्मक पर्यवेक्षक
सुहास चव्हाण

