1
00:00:00,000 --> 00:00:02,374
इस एपिसोड में आत्महत्या
और उससे जुड़े संवेदनशील मुद्दों

2
00:00:02,375 --> 00:00:04,916
पर बात की गई है। दर्शकों से विवेकपूर्ण
तरीके से देखने की सलाह दी जाती है।

3
00:00:05,625 --> 00:00:07,207
मैं कोई भ्रष्ट पुलिस वाला नहीं हूँ।

4
00:00:07,208 --> 00:00:10,165
आप मुझे मेंटॉर कह सकते हैं,
डिटेक्टिव गुटियेरेज़।

5
00:00:10,166 --> 00:00:12,125
और मैं आपको इस पचड़े से निकाल सकता हूँ।

6
00:00:12,583 --> 00:00:13,749
रेड क्वीन में इससे पहले

7
00:00:13,750 --> 00:00:17,208
मैं चाहता हूँ कि आप एंटोनिया स्कॉट को
संभाले, और रेड क्वीन के साथी बनें।

8
00:00:17,791 --> 00:00:20,665
- क्या तुम अच्छे पुलिसवाले हो?
- मैं बहुत अच्छा पुलिसवाला हूँ।

9
00:00:20,666 --> 00:00:21,915
चलो, फिर।

10
00:00:21,916 --> 00:00:24,874
कुछ साल पहले,
यूरोप ने एक प्रोग्राम आयोजित किया था,

11
00:00:24,875 --> 00:00:27,415
जिससे हर देश के सबसे अच्छे
अधिकारियों को चुना जा सके।

12
00:00:27,416 --> 00:00:29,332
रेड किंग या क्वीन।

13
00:00:29,333 --> 00:00:32,624
उसका आईक्यू 242 है।

14
00:00:32,625 --> 00:00:35,832
वह दुनिया की सबसे अक्लमंद शख्स है।

15
00:00:35,833 --> 00:00:36,833
एंटोनिया!

16
00:00:38,416 --> 00:00:40,457
हम दोनों की कभी नहीं बनेगी।

17
00:00:40,458 --> 00:00:41,791
तुम ठीक हो?

18
00:00:42,375 --> 00:00:43,791
मुझे फिर कभी मत छूना।

19
00:00:48,708 --> 00:00:52,166
जब मैं तनाव में होती हूँ,
तो मेरे दिमाग की केमिस्ट्री बिगड़ जाती है।

20
00:00:52,916 --> 00:00:54,750
बहुत दबाव महसूस होता है।

21
00:00:55,375 --> 00:00:57,165
ये गोलियाँ दबाव कम कर देती हैं।

22
00:00:57,166 --> 00:00:58,291
मेरा दिमाग धीमा करती हैं।

23
00:00:59,083 --> 00:01:00,999
तुम ज़रूर एंटोनिया होगी।

24
00:01:01,000 --> 00:01:03,124
तुम्हारी जॉन से काफ़ी अच्छी बनती है।

25
00:01:03,125 --> 00:01:05,625
वह मेरा सहारा है, और मैं उसका।

26
00:01:06,416 --> 00:01:08,124
कोई संदेश भेजने की कोशिश कर रहा है।

27
00:01:08,125 --> 00:01:09,957
- तुम क्या चाहते हो?
- तुम्हें सावधान करना।

28
00:01:09,958 --> 00:01:12,332
वह दुनिया का सबसे अक्लमंद इंसान है।

29
00:01:12,333 --> 00:01:14,207
वह रेड क्वीन को तबाह करना चाहता है।

30
00:01:14,208 --> 00:01:17,415
ऐसा करने के लिए, वह तुम्हें और तुम्हारे
सभी करीबी लोगों को मारना चाहेगा।

31
00:01:17,416 --> 00:01:18,791
एंटोनिया।

32
00:01:20,000 --> 00:01:22,457
मैं उसका चेहरा नहीं जानती,
और न उसका असली नाम...

33
00:01:22,458 --> 00:01:23,749
वह बहुत शातिर है।

34
00:01:23,750 --> 00:01:25,207
तुम्हारी तरह?

35
00:01:25,208 --> 00:01:26,499
मुझसे ज़्यादा।

36
00:01:26,500 --> 00:01:27,832
उसने मुझे मारने की कोशिश की।

37
00:01:27,833 --> 00:01:29,500
और तुम्हारे पति को इस हाल में पहुँचाया?

38
00:01:31,041 --> 00:01:33,624
मैं अपनी माँ को दफ़ना चुकी हूँ।
अब तुम्हें नहीं खोना चाहती।

39
00:01:33,625 --> 00:01:37,166
तुम एक अच्छे इंसान हो।
हमें मिल कर काम करना होगा।

40
00:01:38,250 --> 00:01:40,290
तो, क्या डेट पर चलें, हैंडसम?

41
00:01:40,291 --> 00:01:41,957
तुम मुझे मुसीबत में डाल दोगे।

42
00:01:41,958 --> 00:01:43,665
तुम मुसीबत को न्यौता दे रहे हो।

43
00:01:43,666 --> 00:01:44,915
हे।

44
00:01:44,916 --> 00:01:46,082
मुझे कॉल करोगे?

45
00:01:46,083 --> 00:01:48,416
उम्मीद है तुम्हें कोकोचास मछली पसंद होगी।

46
00:01:50,708 --> 00:01:52,040
अब कोई और राज़ नहीं।

47
00:01:52,041 --> 00:01:55,291
या तो मुझ पर पूरा भरोसा करो,
वर्ना मैं ये केस छोड़ रहा हूँ।

48
00:02:00,250 --> 00:02:02,499
मेरा बेटा मर नहीं सकता।
मुझे मेरा बेटा वापस दो।

49
00:02:02,500 --> 00:02:04,958
अगर उसे बचाना चाहती हो, तो एक विकल्प चुनो।

50
00:02:05,541 --> 00:02:07,874
सैंड्रा हमें शुरुआत से संकेत भेज रही है।

51
00:02:07,875 --> 00:02:10,124
वह हमारे साथ खेल रही है।

52
00:02:10,125 --> 00:02:11,250
सैंड्रा!

53
00:02:13,875 --> 00:02:14,999
तुम मरने वाली हो।

54
00:02:15,000 --> 00:02:17,457
तुम मुझे मार सकती हो, पर तुम हार गई।

55
00:02:17,458 --> 00:02:19,500
खेल अभी ख़तम नहीं हुआ।

56
00:02:22,500 --> 00:02:23,500
जॉन?

57
00:02:25,125 --> 00:02:27,207
सैंड्रा की लाश अब तक नहीं मिली, है न?

58
00:02:27,208 --> 00:02:29,708
वह खुद के बिछाए हुए जाल में नहीं फंसेगी।

59
00:02:30,625 --> 00:02:32,499
हम उसके खेल की कठपुतलियाँ हैं।

60
00:02:32,500 --> 00:02:33,832
किसका खेल?

61
00:02:33,833 --> 00:02:35,958
वह खुद को मिस्टर वाइट बुलाता है।

62
00:02:49,125 --> 00:02:51,790
पुरानी-घिसी हुई तस्वीर से

63
00:02:51,791 --> 00:02:55,290
मैड्रिड

64
00:02:55,291 --> 00:02:57,790
तुम यूँ मुझे निहारो धीरे से

65
00:02:57,791 --> 00:03:02,249
तेरी आँखों का वो नीला गगन

66
00:03:02,250 --> 00:03:06,540
हर अँधियारा दूर भगा दे

67
00:03:06,541 --> 00:03:10,457
कितनी निर्दयी होती है ये जंग

68
00:03:10,458 --> 00:03:14,208
दोस्तों को छीन ले जाती है

69
00:03:15,291 --> 00:03:18,791
तेरे प्यार के बिना ओ मेरी जान, मेरे प्यार

70
00:03:19,958 --> 00:03:22,833
जी न सकूँ मैं एक भी दिन

71
00:03:24,125 --> 00:03:28,124
बीते लम्हों की वो मीठी यादें

72
00:03:28,125 --> 00:03:32,624
फिर से मुझे याद दिलाएँ

73
00:03:32,625 --> 00:03:36,707
तेरे होंठों की शहद सी छुअन

74
00:03:36,708 --> 00:03:40,000
दिल में लहरें उठा जाएँ

75
00:03:51,250 --> 00:03:55,707
आज सुबह मेरा एक टेस्ट था। वो भी गणित का!
क्योंकि मुझे बहुत पसंद है...

76
00:03:55,708 --> 00:03:57,665
एंटोनियो, बस भी करो।

77
00:03:57,666 --> 00:03:59,582
वह अच्छी दिख रही है। बहुत हुआ मेकअप।

78
00:03:59,583 --> 00:04:02,665
- मैं यहाँ पैसों के लिए हूँ।
- चलो भी। बहुत मेकअप हो गया।

79
00:04:02,666 --> 00:04:03,583
नताशा।

80
00:04:04,541 --> 00:04:05,374
मेरी बात सुनो।

81
00:04:05,375 --> 00:04:06,916
नताशा, बाईं ओर देखो।

82
00:04:10,166 --> 00:04:12,665
कैमरे की बाईं ओर, अपनी बाईं ओर नहीं।

83
00:04:12,666 --> 00:04:15,541
क्या तुम्हें पता है कि बायाँ कहाँ है,
या तुम पूरी तरह से भटके हुए हो?

84
00:04:16,083 --> 00:04:16,916
उसने क्या कहा?

85
00:04:17,958 --> 00:04:19,083
चलो भी।

86
00:04:20,916 --> 00:04:22,291
तीनों, हिलना मत।

87
00:04:26,125 --> 00:04:28,165
अच्छा, अब थोड़ी दूरी बनाओ।

88
00:04:28,166 --> 00:04:30,749
तुम दोनों, नताशा से थोड़ा दूर हो जाओ। बस।

89
00:04:30,750 --> 00:04:34,041
नताशा, अब एक सुंदर पोज़ देना।

90
00:04:39,375 --> 00:04:40,915
मैंने सुंदर कहा, नताशा, झल्ली नहीं।

91
00:04:40,916 --> 00:04:42,750
भाड़ में जाओ।

92
00:04:44,583 --> 00:04:47,000
{\an8}कोई बात नहीं, मैं देख लूँगा।

93
00:04:48,166 --> 00:04:49,207
{\an8}ऐसे ही रहना।

94
00:04:49,208 --> 00:04:50,707
बहुत खूब।

95
00:04:50,708 --> 00:04:52,958
ऐसे ही रहना। ज़रा होठों को ऊपर करना।

96
00:05:05,041 --> 00:05:06,000
क्या बकवास है?

97
00:05:33,583 --> 00:05:36,624
रेड क्वीन

98
00:05:36,625 --> 00:05:42,416
ए कॉर्प्स

99
00:05:52,750 --> 00:05:53,583
माँ।

100
00:05:55,125 --> 00:05:56,083
आपकी बारी है।

101
00:06:08,041 --> 00:06:10,583
हाथी ए8 पर। वह बी3 पर जाएगा।

102
00:06:11,291 --> 00:06:12,666
घोड़ा ई6 पर...

103
00:08:29,166 --> 00:08:30,208
तुम आ गई।

104
00:08:33,000 --> 00:08:35,041
मुझे तुम पर पूरा भरोसा था।

105
00:08:42,125 --> 00:08:43,625
तुम हार चुकी हो, एंटोनिया।

106
00:08:53,208 --> 00:08:54,458
खेल अभी खत्म नहीं हुआ है।

107
00:08:58,333 --> 00:08:59,166
एंटोनिया...

108
00:09:00,458 --> 00:09:01,541
बू!

109
00:09:03,708 --> 00:09:04,541
चेक!

110
00:09:07,833 --> 00:09:08,666
चेक।

111
00:09:09,333 --> 00:09:10,208
माँ?

112
00:09:11,625 --> 00:09:12,458
क्या?

113
00:09:30,083 --> 00:09:32,208
क्या हुआ? आप बीमार हो?

114
00:09:32,875 --> 00:09:33,875
बिल्कुल नहीं।

115
00:09:39,833 --> 00:09:41,208
तो, यह चेक है, हाँ?

116
00:09:44,708 --> 00:09:45,708
घोड़ा एफ7 पर।

117
00:09:46,416 --> 00:09:47,333
चेक।

118
00:09:50,875 --> 00:09:52,750
हाथी ए8 पर। चेक।

119
00:09:57,500 --> 00:09:58,458
रानी के बदले रानी।

120
00:09:59,375 --> 00:10:00,374
चेकमेट।

121
00:10:00,375 --> 00:10:02,291
आपसे जीतना नामुमकिन है।

122
00:10:03,125 --> 00:10:04,250
इसमें कोई मज़ा नहीं।

123
00:10:05,500 --> 00:10:06,500
समय समाप्त हुआ।

124
00:10:09,500 --> 00:10:10,750
वक्त का पता ही नहीं चला।

125
00:10:12,000 --> 00:10:13,250
क्या तुम्हें मज़ा आया?

126
00:10:17,208 --> 00:10:19,207
अगले हफ्ते मुझे ज़रूर हराना।

127
00:10:19,208 --> 00:10:20,707
दादू मेरा इंतज़ार कर रहे हैं।

128
00:10:20,708 --> 00:10:21,750
अलविदा।

129
00:10:34,833 --> 00:10:37,416
जॉन गुटियेरेज़

130
00:10:44,958 --> 00:10:47,416
यह लो। गॉगल्स और फ़ेस मास्क।

131
00:11:04,333 --> 00:11:06,791
हाथ निकालने की कोशिश करो। शायद हम उसे...

132
00:11:08,583 --> 00:11:10,625
ज़ोर से। और ज़ोर से!

133
00:11:14,750 --> 00:11:18,791
भाई, मुझे भी एक सूट दे दो।
मैं इन्हें और नहीं देख सकता।

134
00:11:19,333 --> 00:11:21,000
तुम्हारा साइज़ मिलना मुश्किल है।

135
00:11:40,416 --> 00:11:42,582
- चलो भी। हम साथ मिल कर खींच सकते हैं।
- ज़रूर।

136
00:11:42,583 --> 00:11:46,665
क्यों न स्कूल के बच्चों की तरह
लुकाछिपी भी खेल लें।

137
00:11:46,666 --> 00:11:48,458
निकलो यहाँ से!

138
00:11:50,333 --> 00:11:53,250
"साथ मिल कर।" बड़े आए।

139
00:12:05,791 --> 00:12:07,499
लानत है।

140
00:12:07,500 --> 00:12:10,082
इस तरह लाश नहीं निकाल पाओगे, डिटेक्टिव।

141
00:12:10,083 --> 00:12:12,375
क्या मेरी मदद करना चाहोगी?

142
00:12:16,958 --> 00:12:18,041
तुम ठीक हो?

143
00:12:20,250 --> 00:12:22,541
- एकदम बढ़िया।
- बहुत खूब, गुटियेरेज़।

144
00:12:27,791 --> 00:12:29,083
हम अब तक क्या जानते हैं?

145
00:12:29,833 --> 00:12:31,625
पानी का बहाव लाश को खींच लाया।

146
00:12:32,416 --> 00:12:34,208
और अगर वह हिल नहीं रही...

147
00:12:36,291 --> 00:12:40,165
इसका मतलब है कि
उसका पैर शैवाल में फंसा हुआ है।

148
00:12:40,166 --> 00:12:41,375
"शैवाल?"

149
00:12:42,750 --> 00:12:46,249
शैवाल क्या होता है, एगुआदो?
आम इंसानों की भाषा इस्तेमाल करो।

150
00:12:46,250 --> 00:12:48,208
- नदी की काई।
- नदी की काई।

151
00:12:48,875 --> 00:12:50,957
- नदी की काई!
- मेरी मदद करो।

152
00:12:50,958 --> 00:12:53,666
- ज़रूर। मैं मदद के लिए तो आया हूँ।
- वहां से पकड़ो।

153
00:12:54,333 --> 00:12:55,333
नदी की काई।

154
00:12:59,750 --> 00:13:01,583
- शुक्रिया, ऑफ़िसर।
- डिटेक्टिव।

155
00:13:02,791 --> 00:13:05,916
तुम्हारी कला की
बड़ी चर्चा हो रही है, डिटेक्टिव।

156
00:13:09,250 --> 00:13:11,749
काश आप भी देख पाते, बॉस।

157
00:13:11,750 --> 00:13:12,750
काश।

158
00:13:16,083 --> 00:13:18,125
- एक मिलेगी?
- तुम नहीं पीते।

159
00:13:19,625 --> 00:13:21,083
पीते तो आप भी नहीं।

160
00:13:22,166 --> 00:13:23,875
अब मैं दिन के तीन पैक पर आ चुका हूँ।

161
00:13:25,958 --> 00:13:26,958
बधाई हो।

162
00:13:29,625 --> 00:13:31,541
क्या तुम्हें भी एंटोनिया की चिंता है?

163
00:13:32,625 --> 00:13:35,458
क्या यह सामान्य है कि उसे अब भी
लगता है कि सैंड्रा ज़िंदा है?

164
00:13:37,541 --> 00:13:39,333
हमें उसकी लाश नहीं मिली।

165
00:13:40,041 --> 00:13:43,375
अब हम इतने सारे मलबे में
एक लाश तो नहीं ढूंढ सकते।

166
00:13:44,000 --> 00:13:46,749
न ही हर नई लाश की जांच कर सकते हैं।

167
00:13:46,750 --> 00:13:49,665
उसे सैंड्रा और मिस्टर वाइट को भूलना होगा।

168
00:13:49,666 --> 00:13:51,041
केस बंद. कहानी ख़त्म।

169
00:13:52,833 --> 00:13:55,208
इस हाल में एंटोनिया
पर विश्वास करना मुश्किल है।

170
00:13:58,833 --> 00:14:00,625
तो बस यही है एंटोनिया आपके लिए?

171
00:14:02,166 --> 00:14:03,166
एक एजेंट?

172
00:14:03,916 --> 00:14:06,958
हर बात को दिल पे मत लिया करो।

173
00:14:07,625 --> 00:14:09,583
मैं काम की बात कर रहा हूँ।

174
00:14:10,875 --> 00:14:11,750
देखिए।

175
00:14:13,291 --> 00:14:14,791
आपकी "एजेंट" का काम।

176
00:14:26,041 --> 00:14:29,166
उससे बात करो। वह तुम्हारी बात सुनती है।

177
00:14:30,333 --> 00:14:31,291
पता नहीं क्यों।

178
00:14:35,291 --> 00:14:37,083
सच कहूँ तो, मैं भी नहीं जानता।

179
00:14:40,333 --> 00:14:41,250
डिटेक्टिव...

180
00:14:42,375 --> 00:14:43,583
डिटेक्टिव!

181
00:14:44,333 --> 00:14:47,166
मैं गया भी नहीं
और आप मुझे अभी से याद कर रहे हैं?

182
00:14:48,458 --> 00:14:50,790
क्या तुम जानते हो कि सन 1970 में,

183
00:14:50,791 --> 00:14:54,708
इस नदी के इसी हिस्से में
रेडियोएक्टिव पानी का रिसाव हुआ था?

184
00:14:56,875 --> 00:14:58,041
भाड़ में जाओ, बॉस।

185
00:15:25,041 --> 00:15:28,125
अपने दोस्तों के मेसेज का जवाब तो दिया करो।

186
00:15:31,333 --> 00:15:33,250
क्या मेंटॉर ने तुम्हें
मुझसे बात करने को कहा?

187
00:15:34,583 --> 00:15:35,833
और भी बहुत कुछ कहा।

188
00:15:36,875 --> 00:15:38,458
मैंने उन्हें चुप करा दिया।

189
00:15:41,625 --> 00:15:42,916
अच्छी लग रही हो।

190
00:15:44,958 --> 00:15:46,333
तुम अजीब लग रहे हो।

191
00:15:46,958 --> 00:15:48,416
क्या वह तारीफ़ है या बुराई?

192
00:15:51,166 --> 00:15:53,040
मैं पुष्टि कर सकती हूँ, एगुआदो।

193
00:15:53,041 --> 00:15:54,958
शव को पुल से फेंका गया है।

194
00:15:56,041 --> 00:15:58,958
नदी का बहाव उसे नीचे तक ले आया,
जहाँ वह डूब गयी।

195
00:15:59,750 --> 00:16:03,207
और फिर शरीर के सड़ने पर बनी गैस के कारण,
शव ऊपरी सतह पर तैरने लगा।

196
00:16:03,208 --> 00:16:05,041
ठीक है, एगुआदो। बढ़िया है।

197
00:16:05,625 --> 00:16:08,625
शुक्रिया, डॉक्टर।
एजेंट को कहना की बोतलें उठा लें।

198
00:16:11,833 --> 00:16:13,625
तुम शव को परखने नीचे क्यों नहीं गई?

199
00:16:14,458 --> 00:16:17,333
क्योंकि वह सैंड्रा फ़ाहार्दो नहीं है।
इतनी पुरानी लाश नहीं है।

200
00:16:21,291 --> 00:16:23,000
तुम्हें देख कर अच्छा लगा।

201
00:16:29,041 --> 00:16:31,041
छोटा शैतान कैसा है?

202
00:16:34,125 --> 00:16:35,082
होर्हे।

203
00:16:35,083 --> 00:16:36,958
होर्हे से मुलाक़ातें कैसी जा रही हैं?

204
00:16:41,583 --> 00:16:43,583
मैं जानती हूँ कि
मेंटॉर मेरे बारे में क्या सोचते हैं।

205
00:16:46,250 --> 00:16:48,165
लेकिन तुम क्या सोचते हो?

206
00:16:48,166 --> 00:16:50,333
सोचना तो तुम्हारा काम है, टोनी।

207
00:16:51,541 --> 00:16:53,250
मैं बस तुमसे प्यार करता हूँ।

208
00:16:54,458 --> 00:16:55,375
समझीं?

209
00:16:58,750 --> 00:17:01,333
तुम्हें पानी में गिरता हुआ देख
बहुत हंसी आई।

210
00:17:02,458 --> 00:17:03,625
पर अच्छे से नहा लेना।

211
00:17:05,041 --> 00:17:07,125
इस नदी में रेडियोएक्टिव रिसाव हुआ था।

212
00:17:21,625 --> 00:17:24,458
मारबेला

213
00:17:29,666 --> 00:17:31,208
तुमने डॉक्टर की बात सुनी।

214
00:17:32,458 --> 00:17:34,000
वह पहले ही बहुत बड़ा हो चुका है।

215
00:17:35,000 --> 00:17:36,790
वह चींटी के बराबर है, जान।

216
00:17:36,791 --> 00:17:39,125
ठीक है। यह लो, डार्लिंग।

217
00:17:41,166 --> 00:17:43,416
- यह हमारा बेटा है, लोला।
- छोटा-सा यूरी।

218
00:17:44,125 --> 00:17:47,000
एक नन्हा वोरोनिन जिसमें
हम दोनों की सारी खूबियाँ होंगी।

219
00:17:47,625 --> 00:17:49,083
अब सब बदलने वाला है।

220
00:17:50,416 --> 00:17:52,207
हाँ, खासकर मेरे लिए।

221
00:17:52,208 --> 00:17:53,708
नहीं, मेरा वह मतलब नहीं है।

222
00:17:56,791 --> 00:17:57,750
मैंने कर दिया।

223
00:17:59,125 --> 00:18:00,375
क्या कर दिया?

224
00:18:01,208 --> 00:18:03,458
वही चीज़... मैंने कर दी।

225
00:18:04,541 --> 00:18:05,375
आज सुबह।

226
00:18:06,083 --> 00:18:06,915
किस्सा ख़त्म।

227
00:18:06,916 --> 00:18:08,041
सब खत्म।

228
00:18:09,125 --> 00:18:10,083
क्या?

229
00:18:14,250 --> 00:18:15,666
तुम यही तो चाहती थी न?

230
00:18:16,791 --> 00:18:18,583
लेकिन अभी नहीं, यूरी। अभी नहीं।

231
00:18:19,291 --> 00:18:21,207
तुमने मुझसे पूछे बिना
इतना बड़ा फैसला कैसे कर लिया?

232
00:18:21,208 --> 00:18:23,957
तुम्हारा दिमाग तो ठीक है?
तुम क्या सोच रहे थे?

233
00:18:23,958 --> 00:18:25,208
मैंने इसके लिए किया।

234
00:18:25,916 --> 00:18:26,875
तुम्हारे लिए।

235
00:18:31,166 --> 00:18:32,166
यूरी।

236
00:18:39,041 --> 00:18:40,625
मैं शॉपिंग करने जा रही हूँ।

237
00:18:42,625 --> 00:18:46,250
- रुको, मैं तुम्हें ले जाता हूँ।
- नहीं, जान, घर जाओ। तोले को बुला लूंगी।

238
00:19:05,333 --> 00:19:06,958
चलो, माँ। जल्दी।

239
00:19:33,166 --> 00:19:35,374
तोले, घर चलते हैं।

240
00:19:35,375 --> 00:19:36,333
ज़रूर।

241
00:19:52,625 --> 00:19:53,625
तोले!

242
00:20:34,958 --> 00:20:36,583
हाथ ऊपर करो!

243
00:20:47,625 --> 00:20:50,833
ब्रसेल्स

244
00:21:38,625 --> 00:21:40,166
क्या हमारे पास पूरी जानकारी है?

245
00:21:50,291 --> 00:21:52,833
- कौन?
- नमस्ते। क्या जॉन घर पर है?

246
00:21:53,625 --> 00:21:55,749
- तुम टोमस हो न?
- हाँ।

247
00:21:55,750 --> 00:21:58,707
वह आ ही रहा है।
तैयार होने में बहुत वक्त लेता है।

248
00:21:58,708 --> 00:22:00,790
क्या तुम हमारा नया घर देखना चाहोगे?

249
00:22:00,791 --> 00:22:03,207
बिलकुल महल जैसा है।

250
00:22:03,208 --> 00:22:05,291
इतना भी झूठ मत बोलो, माँ।

251
00:22:06,625 --> 00:22:09,124
तो इतनी ठंड में उसे बाहर छोड़ दूँ?

252
00:22:09,125 --> 00:22:11,874
टोमस, इस औरत की बात मत सुनना।
बहुत शातिर है।

253
00:22:11,875 --> 00:22:13,250
ठीक है।

254
00:22:14,166 --> 00:22:16,791
तुमने बताया नहीं कि वह
इतना अच्छा दिखता है।

255
00:22:17,791 --> 00:22:21,082
मानो या न मानो, माँ,
मैं आपको हर बात नहीं बताता।

256
00:22:21,083 --> 00:22:23,875
- मैं आ रहा हूँ, टोमस।
- कोई जल्दी नहीं।

257
00:22:24,500 --> 00:22:26,250
- ज़्यादा शैतानी मत करना।
- कभी नहीं।

258
00:22:30,291 --> 00:22:33,166
आज बड़े शांत लग रहे हो। सब ठीक तो है?

259
00:22:33,750 --> 00:22:35,791
तुम बताओ। क्या चल रहा है?

260
00:22:40,875 --> 00:22:42,915
बस तुम्हारे बारे में सोचता रहता हूँ।

261
00:22:42,916 --> 00:22:45,625
कभी-कभी कुछ और भी सोच लिया करो, टोमस।

262
00:22:47,000 --> 00:22:48,541
तुम बड़े मज़ाकिया हो, जॉन।

263
00:22:49,791 --> 00:22:53,832
जब भी कोई ऐसा कहता है,
मैं समझ नहीं पाता कि यह तारीफ है या बुराई।

264
00:22:53,833 --> 00:22:55,416
चिंता मत करो।

265
00:22:57,958 --> 00:23:00,375
वैसे, मुझे यह बहुत पसंद है
कि तुम बड़ी अच्छी तरह तैयार होते हो।

266
00:23:02,166 --> 00:23:03,708
एक राज़ की बात बताऊँ?

267
00:23:05,041 --> 00:23:05,875
बताओ।

268
00:23:09,500 --> 00:23:11,291
मैं पहले भी अच्छी तरह तैयार होता था,

269
00:23:13,166 --> 00:23:15,207
बस सूट नकली थे।

270
00:23:15,208 --> 00:23:17,416
सौम्यता की कोई नकल नहीं कर सकता।

271
00:23:19,041 --> 00:23:20,583
सौम्यता दिल में होती है।

272
00:23:22,375 --> 00:23:23,708
नज़रें सड़क पर, मेरे शेर।

273
00:23:24,916 --> 00:23:27,083
हाँ। सही कहा।

274
00:23:28,416 --> 00:23:32,375
खैर, तुम क्या खाना चाहोगे?
जापानी या इटालियन?

275
00:23:34,458 --> 00:23:35,458
तुम बताओ?

276
00:23:36,041 --> 00:23:40,791
बास्क। एक तंदुरुस्त, जवान बास्क मर्द।

277
00:23:42,166 --> 00:23:44,791
एक तंदुरुस्त और जवान बास्क मर्द
पहले से तुम्हारे पास है, टोमस।

278
00:23:47,000 --> 00:23:49,000
क्यों न उससे पहले कुछ जापानी खाना खा लें?

279
00:23:49,833 --> 00:23:50,833
ठीक है।

280
00:23:55,083 --> 00:23:55,916
मेंटॉर

281
00:23:57,708 --> 00:23:59,874
अरे, यार।

282
00:23:59,875 --> 00:24:03,208
- काम?
- गले में बंधी घंटी जैसा ज़्यादा है।

283
00:24:04,791 --> 00:24:07,249
आज कैसे याद किया, बॉस।

284
00:24:07,250 --> 00:24:11,375
इसी वक्त एंटोनिया को पिक करो
और मारबेला के लिए रवाना हो।

285
00:24:13,083 --> 00:24:15,458
और यह आज रात ही होना चाहिए।

286
00:24:22,291 --> 00:24:23,625
बड़ा प्यारा बंदा है।

287
00:24:24,458 --> 00:24:26,583
तो, न जापानी न बास्क, है न?

288
00:24:30,166 --> 00:24:34,916
तुम्हें इसका सामना करना होगा, एंटोनिया।
तुम इसे नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती।

289
00:24:35,916 --> 00:24:38,125
मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती।

290
00:24:39,166 --> 00:24:42,333
तुम जानती हो कि इसका कोई फ़ायदा नहीं।
डॉक्टर खुद तुमसे कह चुके हैं।

291
00:24:43,625 --> 00:24:46,041
इस हाल में उसे ज़िंदा रखना ठीक नहीं।

292
00:24:46,833 --> 00:24:48,583
धीरे से बोलिए, प्लीज़।

293
00:24:50,000 --> 00:24:50,833
मेरी बच्ची।

294
00:24:51,500 --> 00:24:52,582
क्या तुम देख नहीं रही?

295
00:24:52,583 --> 00:24:53,958
वह हमें सुन नहीं सकता।

296
00:24:59,041 --> 00:25:01,958
तुम्हें वह कविता याद है
जो तुमने स्कूल में सीखी थी?

297
00:25:03,666 --> 00:25:08,875
"तुम मेरे उत्तर भी, मेरे दक्षिण भी,
मेरे पूरब भी, मेरे पश्चिम भी।"

298
00:25:09,500 --> 00:25:12,165
"मेरी प्रेरणा भी, मेरा आराम भी।"

299
00:25:12,166 --> 00:25:16,875
"मेरा दिन भी, मेरी रात भी।
मेरा गीत भी, मेरी बात भी।"

300
00:25:19,291 --> 00:25:22,041
"मैंने सोचा था प्यार सदाबहार होता है..."

301
00:25:23,333 --> 00:25:24,250
"गलत थी मेरी आस भी।"

302
00:25:33,500 --> 00:25:34,458
मुझे माफ़ करना।

303
00:25:35,916 --> 00:25:37,083
मुझसे नहीं होगा।

304
00:25:38,708 --> 00:25:40,958
यह खुद की जान लेने जैसा है।

305
00:25:42,666 --> 00:25:44,250
फिर तुम यह उसके लिए नहीं कर रही।

306
00:25:45,083 --> 00:25:46,541
अपने लिए कर रही हो।

307
00:25:49,458 --> 00:25:50,875
ज़रा सोचो, एंटोनिया।

308
00:25:52,541 --> 00:25:55,875
कभी-कभी मैं सोचती हूँ कि
काश आप इतनी अक्लमंद न होती, दादी।

309
00:25:57,875 --> 00:25:58,916
और तुम्हारी ही तरह...

310
00:26:00,791 --> 00:26:01,916
यह मेरे बस में नहीं।

311
00:26:03,333 --> 00:26:05,500
चलो, थोड़ा सोने की कोशिश करो।

312
00:26:16,625 --> 00:26:17,750
घूमने चलें?

313
00:26:30,375 --> 00:26:32,333
- बात करना चाहोगी?
- नहीं।

314
00:26:34,166 --> 00:26:35,832
मुझे नींद आ रही है।

315
00:26:35,833 --> 00:26:37,207
तुम्हें नींद नहीं आ रही।

316
00:26:37,208 --> 00:26:39,874
तुम बस जानना चाहते हो
कि मैं ठीक हूँ या नहीं।

317
00:26:39,875 --> 00:26:41,666
नज़रें सड़क पर और ध्यान भी।

318
00:26:46,333 --> 00:26:47,291
मेंटॉर।

319
00:26:49,375 --> 00:26:52,666
हम कितने मज़े कर रहे थे। उठा लो।

320
00:26:54,375 --> 00:26:56,457
सब यहाँ है। अब बात हो सकती है।

321
00:26:56,458 --> 00:26:59,832
आज, मारबेला के शॉपिंग मॉल में,
किसी ने लोला मोरेनो नाम की औरत

322
00:26:59,833 --> 00:27:01,624
को मारने की कोशिश की।

323
00:27:01,625 --> 00:27:05,124
वह बच तो गयी, पर उसका कोई अता-पता नहीं है।

324
00:27:05,125 --> 00:27:06,874
और?

325
00:27:06,875 --> 00:27:11,124
लोला मोरेनो कोई आम औरत नहीं है।
वह यूरी वोरोनिन की पत्नी है।

326
00:27:11,125 --> 00:27:14,040
यूरी वोरोनिन, रूसी पैदाइश,
स्पेनिश नागरिकता।

327
00:27:14,041 --> 00:27:16,665
कागज़ी तौर पर, वह फुंदुक का इम्पोर्टर है।

328
00:27:16,666 --> 00:27:17,708
"फुंदुक"?

329
00:27:18,291 --> 00:27:22,332
एक रूसी चॉकलेट-हेज़लनट स्प्रेड।
जंक फूड है।

330
00:27:22,333 --> 00:27:23,915
तुम्हें बहुत अच्छा लगेगा, टोनी।

331
00:27:23,916 --> 00:27:30,415
मुद्दे की बात करें तो, यूरी वोरोनिन
असल में ओरलोव क्लैन का खजानची है।

332
00:27:30,416 --> 00:27:32,375
तम्बोव्स्काया, रूसी माफ़िया।

333
00:27:33,625 --> 00:27:36,457
यह क्राइम और ड्रग्स विभाग का केस है।
हम क्यों जा रहे हैं?

334
00:27:36,458 --> 00:27:40,540
हमारे देश में, वे हमेशा बहुत शांत रहे हैं।

335
00:27:40,541 --> 00:27:43,624
बेरहम, पर छिपकर।

336
00:27:43,625 --> 00:27:45,250
आज जो हुआ, वह पहले कभी नहीं हुआ।

337
00:27:46,083 --> 00:27:48,040
कुछ बदल रहा है।

338
00:27:48,041 --> 00:27:51,040
आप हमें एक अनुमान के भरोसे
इतनी दूर तो नहीं भेजेंगे।

339
00:27:51,041 --> 00:27:56,207
और इस वोरोनिन नाम के आदमी की पत्नी ने
पुलिस को इसकी रिपोर्ट इसलिए नहीं की,

340
00:27:56,208 --> 00:27:58,207
क्योंकि वह शर्मीली है?

341
00:27:58,208 --> 00:28:01,916
इसीलिए हमें लग रहा है
कि शायद वह एक अहम खिलाड़ी है।

342
00:28:03,500 --> 00:28:06,540
सावधान रहना। ये लोग काफ़ी खतरनाक हैं।

343
00:28:06,541 --> 00:28:10,416
हमें लोला मोरेनो को ढूँढना होगा,
इससे पहले कि ओरलोव क्लैन उस तक पहुँच जाए।

344
00:28:12,208 --> 00:28:14,374
अगर वह ज़िंदा है, तो हम उसे ढूंढ लेंगे।

345
00:28:14,375 --> 00:28:15,833
पूरी कोशिश करना।

346
00:28:16,458 --> 00:28:17,583
गुड लक, एंटोनिया।

347
00:28:18,375 --> 00:28:19,458
गुड लक, डिटेक्टिव।

348
00:28:20,250 --> 00:28:24,291
और मेरी एक और दरख्वास्त है,
इस बार गाड़ी का बेहतर खयाल रखना।

349
00:28:26,125 --> 00:28:27,957
वादा नहीं कर सकता, बॉस।

350
00:28:27,958 --> 00:28:30,500
रेस्टोरेंट बायलेन

351
00:28:43,708 --> 00:28:45,083
तो, क्या लगता है?

352
00:28:45,750 --> 00:28:47,666
तुम्हारी माँ जैसा नहीं है।

353
00:28:48,458 --> 00:28:51,666
कोई मेरी माँ जैसा
पोटैटो ऑमलेट नहीं बना सकता।

354
00:28:55,500 --> 00:28:57,916
- तो फिर?
- समय की बर्बादी है।

355
00:29:01,333 --> 00:29:02,415
माफ़िया बोरिंग है।

356
00:29:02,416 --> 00:29:04,082
कुछ नया नहीं करते।

357
00:29:04,083 --> 00:29:05,416
"माफ़िया बोरिंग है।"

358
00:29:06,750 --> 00:29:08,875
तुम जानना चाहते थे कि मैं क्या सोचती हूँ।

359
00:29:10,916 --> 00:29:13,166
मैं भी यहाँ नहीं होना चाहता, एंटोनिया।

360
00:29:15,916 --> 00:29:18,875
दरअसल, मुझे इस वक्त एक बहुत सुंदर आदमी
के बिस्तर में होना चाहिए।

361
00:29:19,500 --> 00:29:23,666
पर अब मैं यहाँ हूँ, शहर से बहुत दूर,
मेरी पसंदीदा पागल औरत के साथ।

362
00:29:24,708 --> 00:29:27,500
तो, मेरे लिए थोड़ी दिलचस्पी दिखा लो।

363
00:29:29,458 --> 00:29:31,458
वह सिक्योरिटी गार्ड है।

364
00:29:37,708 --> 00:29:39,375
हे भगवान, मुझे हिम्मत देना।

365
00:29:40,250 --> 00:29:42,166
तुम भी कुछ नया नहीं करते।

366
00:31:07,958 --> 00:31:09,958
मारबेला

367
00:31:18,000 --> 00:31:19,291
गुड मॉर्निंग।

368
00:31:20,708 --> 00:31:23,416
मारबेला में स्वागत है, एंटोनिया स्कॉट।

369
00:31:37,583 --> 00:31:40,415
हम आपका ही इंतज़ार कर रहे थे।
मैं डिटेक्टिव बेलग्रानो हूँ।

370
00:31:40,416 --> 00:31:42,082
डिटेक्टिव गुटियेरेज़।

371
00:31:42,083 --> 00:31:45,208
और यह मेरी पार्टनर हैं, एंटोनिया स्कॉट।

372
00:32:22,833 --> 00:32:25,624
हमलावर इस मॉल के हर कोने को जानता है।

373
00:32:25,625 --> 00:32:27,333
ऐसा सोचने का कोई कारण?

374
00:32:28,875 --> 00:32:30,708
हम जैसे आम लोग सोचते हैं।

375
00:32:31,416 --> 00:32:33,125
इसका काम सोच से कहीं आगे है।

376
00:32:54,333 --> 00:32:56,457
सिक्योरिटी कैमरे देखे?

377
00:32:56,458 --> 00:32:58,250
हाँ, पर वहाँ से कुछ नहीं मिला होगा।

378
00:32:58,958 --> 00:33:01,666
बस हमले के बाद
भागते हुए लोग दिख रहे होंगे।

379
00:33:02,708 --> 00:33:04,457
- वह सही कह रही है।
- मुझे पता है।

380
00:33:04,458 --> 00:33:07,000
हमलावर ने चेहरा छुपाने के लिए
ब्लाइंड स्पॉट का इस्तेमाल किया।

381
00:33:07,583 --> 00:33:08,833
यह सोची-समझी साज़िश थी।

382
00:33:36,625 --> 00:33:38,124
हमलावर ने यहाँ से गोली चलाई।

383
00:33:38,125 --> 00:33:40,250
एक के बाद एक दो शॉट।

384
00:33:41,291 --> 00:33:43,999
पहली गोली काँच पर लगी
और पुतले को नष्ट कर दिया।

385
00:33:44,000 --> 00:33:45,333
और दूसरी टेबल पर लगी।

386
00:33:47,208 --> 00:33:48,832
- कच्चा निशानची लगता है।
- नहीं।

387
00:33:48,833 --> 00:33:51,957
लोला का सिर पुतले के ठीक सामने था।

388
00:33:51,958 --> 00:33:53,583
एक इंच भी दूर नहीं।

389
00:33:54,583 --> 00:33:56,125
लोला काफ़ी तेज़ निकली।

390
00:33:57,875 --> 00:34:00,000
बेचारा गार्ड गलत समय पर आया।

391
00:34:00,541 --> 00:34:01,958
उसे एक गोली से ढेर कर दिया।

392
00:34:02,833 --> 00:34:05,833
दाईं ओर पड़े खून के धब्बे,
ये मोरेनो के ड्राइवर के हैं न?

393
00:34:07,125 --> 00:34:08,125
हाँ।

394
00:34:10,333 --> 00:34:12,207
अनातोली ओलेग पस्तुशेंको।

395
00:34:12,208 --> 00:34:15,583
साल 1971 में जॉर्जिया में पैदा हुआ था।
त्बिलिसी में पुलिसवाला था।

396
00:34:26,833 --> 00:34:28,291
बड़ा वफ़ादार कर्मचारी था।

397
00:34:35,791 --> 00:34:40,250
पैर पर गोली लगने के बावजूद,
उसने लोला को बचाने की पूरी कोशिश की।

398
00:34:43,958 --> 00:34:48,208
पर उससे पहले,
अनातोली ने भी गोली चलाई होगी।

399
00:34:57,083 --> 00:34:58,416
ड्राइवर ने गोली चलाई थी?

400
00:34:59,041 --> 00:35:00,625
नहीं, वह निहत्था था।

401
00:35:01,208 --> 00:35:03,958
उसने गोली चलाई थी,
पर कोई यह बात छुपाना चाहता है।

402
00:35:04,625 --> 00:35:05,999
उसने गोली चलाई थी।

403
00:35:06,000 --> 00:35:08,749
हमलावर का खून यहाँ गिरा होगा।

404
00:35:08,750 --> 00:35:10,000
बहुत कम।

405
00:35:10,875 --> 00:35:12,583
यहाँ ब्लीच की गंध आ रही है।

406
00:35:20,125 --> 00:35:21,416
हाँ, आ तो रही है।

407
00:35:22,000 --> 00:35:23,749
क्या उन्होंने लूमीनोल इस्तेमाल किया होगा?

408
00:35:23,750 --> 00:35:27,957
फॉरेंसिक वाले जांच कर चुके हैं और
उनकी रिपोर्ट में इसका कोई ज़िक्र नहीं है।

409
00:35:27,958 --> 00:35:30,375
- क्या कोई और मौका-ए-वारदात पर आया था?
- नहीं।

410
00:35:31,875 --> 00:35:33,333
या फिर हमलावर अकेला नहीं था।

411
00:35:41,208 --> 00:35:43,540
पीड़िता नंगे पाँव भागी
और उसके पैर में चोट भी लगी।

412
00:35:43,541 --> 00:35:46,083
उसके बाद से उसकी कोई खबर?

413
00:35:46,875 --> 00:35:50,416
हमने हर स्टेशन को आगाह कर दिया है,
पर अब तक कोई खबर नहीं।

414
00:35:51,583 --> 00:35:53,875
हमारे पास सिर्फ़ 48 घंटे हैं।

415
00:35:54,500 --> 00:35:56,875
मिसेज़ मोरेनो को डायबिटीज़ है
और वह गर्भवती भी हैं।

416
00:35:58,958 --> 00:36:01,291
क्या हम वोरोनिन निवास जा सकते हैं?

417
00:36:02,375 --> 00:36:05,583
इसका मतलब आपको यह नहीं पता है।

418
00:36:50,250 --> 00:36:55,125
यूरी
तुम सही थी। सब बिगड़ गया। मुझे माफ़ करना।

419
00:37:06,708 --> 00:37:08,041
यूरी, प्लीज़।

420
00:37:09,958 --> 00:37:10,958
हैलो?

421
00:37:15,416 --> 00:37:16,250
कौन बोल रहा है?

422
00:37:17,416 --> 00:37:18,291
हैलो।

423
00:37:19,125 --> 00:37:20,083
कौन?

424
00:37:24,958 --> 00:37:26,375
कॉल ट्रेस करवाओ।

425
00:37:42,666 --> 00:37:44,833
बेलग्रानो आए हैं, मैड्रिड की टीम के साथ।

426
00:37:45,625 --> 00:37:46,500
ठीक है।

427
00:39:09,916 --> 00:39:10,916
गुड मॉर्निंग, मैं...

428
00:39:12,083 --> 00:39:15,500
कमिश्नर रोमेरो, जॉन गुटियेरेज़।
मेरी साथी को माफ़ करना।

429
00:39:19,541 --> 00:39:21,165
हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है।

430
00:39:21,166 --> 00:39:25,000
हम खुशकिस्मत हैं कि जज ने
लाश को हटाने में देर कर दी है।

431
00:39:34,833 --> 00:39:38,250
शुक्रिया, बेलग्रानो।
इस बेकार स्वागत के लिए माफ़ी चाहती हूँ।

432
00:39:39,750 --> 00:39:40,999
कोई उंगलियों के निशान मिले?

433
00:39:41,000 --> 00:39:43,416
नहीं, सिर्फ़ घरवालों के।

434
00:39:45,000 --> 00:39:47,375
बस कोई उस कुत्ते को ले जाए।

435
00:39:49,500 --> 00:39:53,166
इस नस्ल को नियंत्रित नहीं किया जा सकता।
वह सीधा हमला करते हैं।

436
00:39:54,083 --> 00:39:56,041
ए, मेरे प्यारे बच्चे।

437
00:39:56,708 --> 00:39:58,541
हैलो।

438
00:40:00,041 --> 00:40:03,500
हाँ। बस शांत हो जाओ।

439
00:40:05,416 --> 00:40:08,000
बहुत अच्छी ट्रेनिंग है, कमिश्नर।

440
00:40:11,041 --> 00:40:12,291
बाय।

441
00:40:14,750 --> 00:40:18,708
क्या हम मेरी पार्टनर को कुछ देर अकेला
छोड़ सकते हैं ताकि वह छानबीन कर सके?

442
00:40:19,250 --> 00:40:20,875
हमें हर तरह की मदद चाहिए।

443
00:40:22,000 --> 00:40:23,208
हम अंदर चलें?

444
00:40:24,166 --> 00:40:25,166
पहले आप।

445
00:40:41,458 --> 00:40:42,916
चैंपियंस का नाश्ता।

446
00:40:46,833 --> 00:40:48,500
वह थोड़ी अजीब है न?

447
00:40:52,333 --> 00:40:53,665
"अजीब" उसका उपनाम है।

448
00:40:53,666 --> 00:40:55,375
क्या वह उतनी ही अच्छी है
जितना सब कहते हैं?

449
00:40:56,708 --> 00:40:58,041
वह एक जादूगरनी है।

450
00:41:00,666 --> 00:41:02,500
क्या आप ठीक से सो नहीं पाई, कमिश्नर?

451
00:41:03,708 --> 00:41:07,416
हमें इससे दोगुने संसाधनों की ज़रूरत है,
पर इसी में काम चला रहे हैं।

452
00:41:08,333 --> 00:41:10,415
मैं समझ सकता हूँ।

453
00:41:10,416 --> 00:41:13,707
देखो, डिटेक्टिव,
ये लोग आपके लिए संदिग्ध हो सकते हैं,

454
00:41:13,708 --> 00:41:15,582
पर ये हमारे पड़ोसी भी हैं।

455
00:41:15,583 --> 00:41:19,583
हमारे मार्केट में खरीदारी करते हैं,
हमारे बच्चों के साथ खेलते हैं।

456
00:41:20,250 --> 00:41:22,165
उन्होंने कोई विशेष अपराध भी नहीं किया।

457
00:41:22,166 --> 00:41:25,875
वे बस यहाँ अपने
यूरोप के काले धन को साफ़ करते हैं।

458
00:41:26,958 --> 00:41:28,083
काफ़ी अच्छा काम है।

459
00:41:28,958 --> 00:41:31,375
शायद हम यह जंग कभी नहीं जीत पाएँगे।

460
00:41:56,375 --> 00:41:57,458
कुछ तो गड़बड़ है।

461
00:42:01,041 --> 00:42:05,625
इतने बड़े शॉपिंग मॉल में, दिनदहाड़े,
यह आम बात तो नहीं?

462
00:42:06,291 --> 00:42:07,665
वे अपने मन की करते हैं।

463
00:42:07,666 --> 00:42:10,374
कोई आपसी रंजिश की बात तो नहीं?

464
00:42:10,375 --> 00:42:12,291
नहीं, मुझे नहीं लगता।

465
00:42:13,000 --> 00:42:17,208
तो फिर सिर्फ़ वोरोनिन को मारने के लिए
इतना बड़ा बखेड़ा क्यों?

466
00:42:18,000 --> 00:42:19,208
तुम्हें क्या पता?

467
00:42:24,208 --> 00:42:26,958
तुम इस मर्डर में दिलचस्पी क्यों ले रहे हो?

468
00:42:28,458 --> 00:42:29,541
तुम्हें क्या पता?

469
00:42:32,708 --> 00:42:35,250
यह शीत युद्ध जैसा है, याद है?

470
00:42:36,500 --> 00:42:37,583
उसमें एक संतुलन होता है।

471
00:42:38,458 --> 00:42:42,666
यहाँ काम करने के लिए,
हमें भी एक संतुलन कायम रखना होता है।

472
00:42:43,833 --> 00:42:47,500
तो आप चाहती हैं कि मैं
मधुमक्खी के छत्ते को न छेड़ूँ, है न?

473
00:42:53,500 --> 00:42:55,166
लगता है जादूगरी काम नहीं आई।

474
00:42:57,583 --> 00:42:59,500
यह तो बस शुरुआत है, कमिश्नर।

475
00:43:47,791 --> 00:43:49,500
भरी धूप का अनुमान बढ़िया था।

476
00:44:31,875 --> 00:44:33,500
क्या तुम आसलान ओरलोव को जानते हो?

477
00:44:35,416 --> 00:44:38,875
- वह किसके साथ काम करता है?
- यहाँ सब आसलान ओरलोव को जानते हैं।

478
00:44:39,958 --> 00:44:42,000
मैं नहीं जानता। कभी नाम तक नहीं सुना।

479
00:44:43,291 --> 00:44:46,708
तुम तीन साल तक तुलूम में
बाउंसर का काम करते थे, है न?

480
00:44:47,375 --> 00:44:49,665
- हाँ।
- वह जगह आसलान ओरलोव की है।

481
00:44:49,666 --> 00:44:52,874
- अब भी यह नाम याद नहीं आ रहा?
- नहीं।

482
00:44:52,875 --> 00:44:57,291
तब मैं हमेशा नशे में धुत्त रहता था,
तो मुझे ज़्यादा चीज़ें याद नहीं।

483
00:45:18,625 --> 00:45:21,541
अपने वकील की मौजूदगी के बिना,
मैं कुछ नहीं कहूँगा।

484
00:45:22,458 --> 00:45:24,708
तुम्हारा वकील यहाँ काम नहीं आएगा।

485
00:45:26,583 --> 00:45:28,833
तुम उतने होशियार नहीं हो
जितना तुम सोचते हो, यूरी।

486
00:45:30,375 --> 00:45:31,583
यह बस आपकी राय है।

487
00:45:34,875 --> 00:45:36,333
तुमने बहुत बड़ा पंगा लिया है।

488
00:45:37,583 --> 00:45:39,082
बहुत बड़ा।

489
00:45:39,083 --> 00:45:42,166
बेलग्रानो, हमारा दोस्त वोरोनिन
कितनी मुसीबत में है?

490
00:45:44,833 --> 00:45:47,625
लगभग बारह साल।

491
00:45:48,958 --> 00:45:49,833
तस्करी के लिए।

492
00:45:50,708 --> 00:45:51,791
तुम्हें परवाह नहीं?

493
00:45:54,000 --> 00:45:55,083
मेरी तरफ़ देखो।

494
00:45:58,708 --> 00:46:00,125
मैंने पूछा, परवाह है या नहीं।

495
00:46:01,083 --> 00:46:03,666
क्योंकि हमें बहुत परवाह है।
जानते हो क्यों?

496
00:46:04,208 --> 00:46:08,624
क्योंकि तुम्हारे आलीशान महल का
हर एक कोना खून से सना हुआ है।

497
00:46:08,625 --> 00:46:12,790
क्योंकि तुम जैसे बदमाशों की वजह से
हमारे कई साथी शहीद हुए हैं।

498
00:46:12,791 --> 00:46:15,291
तो बेहतर होगा कि तुम परवाह करो।

499
00:46:17,833 --> 00:46:19,000
देखो, यूरी...

500
00:46:21,875 --> 00:46:23,083
तुमने ओरलोव से पंगा लिया है।

501
00:46:24,041 --> 00:46:25,708
तुम्हें लगता है वह तुम्हें माफ़ करेगा?

502
00:46:28,541 --> 00:46:30,791
जानते हो तुम और किसको निराश करने वाले हो?

503
00:46:33,708 --> 00:46:35,708
अपनी प्यारी पत्नी को।

504
00:46:36,500 --> 00:46:40,250
तुम जेल से उसकी रक्षा नहीं कर पाओगे।

505
00:46:44,125 --> 00:46:47,500
और वह बहुत सुंदर है।
उसके साथ बहुत कुछ हो सकता है।

506
00:46:48,250 --> 00:46:49,249
कमीने!

507
00:46:49,250 --> 00:46:50,416
बस करो!

508
00:46:53,458 --> 00:46:54,375
बहुत हुआ।

509
00:47:06,500 --> 00:47:09,000
समझदारी से काम लो, यूरी।

510
00:47:22,583 --> 00:47:23,750
मुझसे क्या चाहती हो?

511
00:47:37,875 --> 00:47:40,291
जज से कहो कि तुरंत लाश को हटा दें।

512
00:47:41,875 --> 00:47:43,125
अभी करता हूँ।

513
00:47:53,791 --> 00:47:56,458
डसेलडोर्फ़

514
00:49:00,000 --> 00:49:02,666
क्या तुम मुझे सोता हुए देख रहे थे?

515
00:49:05,791 --> 00:49:09,541
मुझे नहीं पता कि हम जो कर रहे हैं
वह सही है या नहीं।

516
00:49:26,666 --> 00:49:30,208
सही नहीं है, पर हम यही चाहते हैं।

517
00:50:30,875 --> 00:50:33,416
प्रवेश निषेध
जान का ख़तरा

518
00:50:59,041 --> 00:51:01,416
ए, तुम क्या कर रही हो? नीचे उतरो!

519
00:51:14,583 --> 00:51:17,875
नहीं! मदद बुलाओ।

520
00:51:18,750 --> 00:51:22,541
जल्दी। एम्बुलेंस बुलाओ!

521
00:51:24,083 --> 00:51:25,333
हुआन गोमेज़ खुरादो की उपन्यास
लोबा नेग्रा पर आधारित

522
00:52:48,583 --> 00:52:50,582
संवाद अनुवादक निधी ठाकुर

523
00:52:50,583 --> 00:52:52,666
रचनात्मक पर्यवेक्षक
सुहास चव्हाण

