1
00:00:12,117 --> 00:00:13,619
जेस, उठो।

2
00:00:15,162 --> 00:00:16,205
क्या हुआ?

3
00:00:17,581 --> 00:00:18,415
मेरे साथ चलो।

4
00:00:19,959 --> 00:00:21,710
हम मुसीबत में पड़ जाएँगे।

5
00:00:21,794 --> 00:00:25,464
इतनी चिंता मत करो।
मिसेज़ थॉम्पकिंस को कैसे पता चलेगा?

6
00:00:26,131 --> 00:00:29,593
साथ ही, यह देखने के बदले में
थोड़ी डांट सुन लेंगे।

7
00:00:34,265 --> 00:00:35,766
आकर देखिए
हमारे इंसानी अजूबे

8
00:00:38,602 --> 00:00:40,187
यहाँ से हटो। धत्।

9
00:00:40,271 --> 00:00:41,981
क्या वह सर्कस है?

10
00:00:42,064 --> 00:00:44,316
उससे भी बेहतर। वह मेला है।

11
00:00:44,400 --> 00:00:45,651
वह बेहतर क्यों है?

12
00:00:45,734 --> 00:00:47,528
क्योंकि मेले जादुई होते हैं।

13
00:00:47,611 --> 00:00:51,949
हवा में हमेशा पॉपकॉर्न और
जलती पत्तियों की महक आती है।

14
00:00:52,032 --> 00:00:54,159
उन तंबुओं में
ऐसे राज़ छिपे होते हैं जो बस

15
00:00:54,243 --> 00:00:56,245
अंधेरे में जाने वाला
जाँबाज़ जान सकता है।

16
00:00:56,495 --> 00:00:58,163
इतना डरावना नहीं है।

17
00:00:59,331 --> 00:01:02,042
वहाँ जाकर उस बकरी को
दुलारने की चुनौती देती हूँ।

18
00:01:03,210 --> 00:01:04,211
नहीं।

19
00:01:08,924 --> 00:01:10,676
ए। मैं डरपोक नहीं हूँ।

20
00:01:11,594 --> 00:01:13,137
डिकी, ऐसा मत करो।

21
00:01:18,100 --> 00:01:20,603
अब मैं तुम्हें कुछ बहुत अजीब दिखाती हूँ।

22
00:01:26,942 --> 00:01:28,694
मुझे लगा कि तुम्हें डर नहीं लगता।

23
00:01:28,777 --> 00:01:31,196
मैं डर नहीं रहा।

24
00:01:33,157 --> 00:01:34,283
तो, आ जाओ।

25
00:02:08,025 --> 00:02:10,778
बैटमैन: कैप्ड क्रूसेडर

26
00:02:26,835 --> 00:02:28,545
अपनी ताक़त आज़माइए

27
00:02:32,466 --> 00:02:34,009
बुरा नहीं है

28
00:02:35,010 --> 00:02:36,929
कोई बात नहीं, जान।

29
00:02:37,012 --> 00:02:39,348
मिस्टर वेन। मैं एक तस्वीर ले सकता हूँ?

30
00:02:39,431 --> 00:02:41,433
बेशक। जूली?

31
00:02:42,393 --> 00:02:45,270
बहुत ख़ूब।
मेले में कैसे आना हुआ, मिस्टर वेन?

32
00:02:45,354 --> 00:02:48,899
गॉथम के अगले मेयर के कारण।
हार्वी डेंट इस शहर का भविष्य है।

33
00:02:48,983 --> 00:02:50,609
वह अब भी चुनाव में पीछे हैं।

34
00:02:50,693 --> 00:02:53,821
आपको लगता है कि शहर में
मेला लगवाकर वह आगे बढ़ेंगे?

35
00:02:53,904 --> 00:02:56,991
आशा है यह सबको याद दिलाएगा
कि हार्वी शहर के लिए कितना करता है।

36
00:03:00,995 --> 00:03:03,789
अच्छा, मैं पहले यहाँ जाऊँगा।

37
00:03:03,872 --> 00:03:05,040
डॉ. थॉम्पकिंस?

38
00:03:05,666 --> 00:03:08,669
ब्रूस वेन। तुम्हें देखकर बहुत ख़ुशी हुई।

39
00:03:08,752 --> 00:03:10,879
तुम्हें डॉ. थॉम्पकिंस पर लेख लिखना चाहिए।

40
00:03:10,963 --> 00:03:14,216
इन्होंने गॉथम के बच्चों की मदद में
अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी।

41
00:03:14,299 --> 00:03:17,761
शुक्रिया, ब्रूस। जानती हूँ
तुम्हें ध्यान आकर्षित करना पसंद नहीं है।

42
00:03:17,845 --> 00:03:19,555
नापसंद तो है, पर ज़रूरी भी है।

43
00:03:19,638 --> 00:03:20,931
डॉ. थॉम्पकिंस।

44
00:03:21,015 --> 00:03:24,351
मिस्टर डेंट, आज हमें बुलाने के लिए
बहुत-बहुत शुक्रिया।

45
00:03:24,435 --> 00:03:26,854
बच्चों को इसका बेसब्री से इंतज़ार था।

46
00:03:26,937 --> 00:03:29,314
मुझे ख़ुशी है। आप एक-दूसरे को जानते हैं?

47
00:03:29,398 --> 00:03:31,900
ब्रूस अनाथालय का सबसे उदार दानकर्ता है।

48
00:03:31,984 --> 00:03:33,902
-वाकई?
-टैक्स में अच्छी बचत हो जाती है।

49
00:03:35,029 --> 00:03:37,239
यहाँ किसी को बेवकूफ़ नहीं बना सकते, बेटा।

50
00:03:37,322 --> 00:03:40,659
डॉ. थॉम्पकिंस पुरानी दोस्त हैं।
मेरे पिता के साथ काम करती थीं।

51
00:03:42,119 --> 00:03:43,996
हमेशा हैरान कर देते हो, ब्रूस।

52
00:03:46,623 --> 00:03:49,084
मिस्टर डेंट के साथ
तस्वीर लेने का समय हो गया।

53
00:03:49,168 --> 00:03:53,422
ठीक है, चलो... कैमरे की तरफ़ देखते हैं।

54
00:03:54,757 --> 00:03:56,759
शुक्रिया, बच्चो। अब जाकर मज़े करो।

55
00:03:56,842 --> 00:03:58,844
और याद रहे, सबसे कहना डेंट को वोट दें।

56
00:03:58,927 --> 00:04:00,429
-शुक्रिया।
-शुक्रिया!

57
00:04:02,598 --> 00:04:03,432
अब हम चलें?

58
00:04:05,142 --> 00:04:09,980
स्वागत है, अजनबियो,
मेरी घुमंतू प्रयोगशाला में।

59
00:04:10,064 --> 00:04:11,899
मैं हूँ डॉ. नाइट।

60
00:04:11,982 --> 00:04:17,529
सालों से, मैं हमारी प्रजाति की छिपी
क्षमताओं का पता लगाने की कोशिश कर रहा हूँ।

61
00:04:17,613 --> 00:04:22,534
आज, मैं आपके सामने
अपनी खोज के नतीजे पेश करना चाहूँगा।

62
00:04:23,118 --> 00:04:26,997
आप में से कोई आगे आएगा? कोई ताक़तवर इंसान।

63
00:04:27,998 --> 00:04:30,167
आप। यहाँ आइए, प्लीज़।

64
00:04:32,044 --> 00:04:33,837
इनके लिए तालियाँ हो जाएँ।

65
00:04:37,174 --> 00:04:38,759
आपका नाम क्या है, जनाब?

66
00:04:38,842 --> 00:04:39,760
मॉरिस।

67
00:04:39,843 --> 00:04:42,387
क्या आप वह उठा पाएँगे, मॉरिस?

68
00:04:53,732 --> 00:04:55,484
-भारी है न?
-थोड़ा।

69
00:04:55,567 --> 00:04:57,903
आप बैठ सकते हैं। शुक्रिया, मॉरिस।

70
00:04:59,279 --> 00:05:01,156
मैं चाहूँगा कि कोई और आगे आए।

71
00:05:01,240 --> 00:05:06,578
तुम आना चाहोगी? तीसरी पंक्ति में
बैठी लड़की। यहाँ आओ।

72
00:05:08,580 --> 00:05:10,749
-तुम्हारा नाम क्या है?
-नटालिया।

73
00:05:10,833 --> 00:05:13,585
नटालिया, क्या तुम वह उठा पाओगी?

74
00:05:13,669 --> 00:05:14,628
मैं?

75
00:05:15,295 --> 00:05:16,213
बिल्कुल नहीं।

76
00:05:16,296 --> 00:05:17,714
मेरी ख़ातिर कोशिश करोगी?

77
00:05:22,845 --> 00:05:24,221
बहुत हुआ। शुक्रिया।

78
00:05:26,515 --> 00:05:28,559
-इसके अंदर जाओ, प्लीज़।
-अंदर?

79
00:05:29,059 --> 00:05:30,978
यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

80
00:05:31,478 --> 00:05:34,648
दर्शको, चलिए इसका हौसला बढ़ाते हैं।

81
00:05:37,276 --> 00:05:38,902
-चलो, जान।
-वह कर लेगी।

82
00:05:41,530 --> 00:05:46,869
मैं चाहता हूँ कि तुम भरोसा करो,
उन चीज़ों पर जो तुम नहीं कर सकती।

83
00:06:00,215 --> 00:06:02,176
हाँ! यह काम कर रहा है।

84
00:06:12,978 --> 00:06:15,314
तुम कैसा महसूस कर रही हो, नटालिया?

85
00:06:15,397 --> 00:06:17,024
पहले जैसा ही, शायद?

86
00:06:18,692 --> 00:06:22,362
तुम फिर से वह वज़न उठाने की कोशिश करोगी?

87
00:06:43,091 --> 00:06:44,218
सुनो।

88
00:06:44,301 --> 00:06:45,469
ए, तुम।

89
00:06:46,803 --> 00:06:49,264
तुम्हें मैं याद हूँ?
कल रात मेड़ पर मिला था।

90
00:06:49,348 --> 00:06:51,516
मेरा दोस्त, डिकी तुम्हारे साथ यहाँ आया था।

91
00:06:51,600 --> 00:06:52,434
बेशक।

92
00:06:52,517 --> 00:06:56,438
मैंने तुम लोगों के लौटने का इंतज़ार किया,
पर तुम आए ही नहीं।

93
00:06:56,521 --> 00:07:00,150
फिर वह आज स्कूल भी नहीं आया।
और मुझे चिंता हो रही है।

94
00:07:01,193 --> 00:07:02,319
कुछ देर पहले दिखा था।

95
00:07:02,402 --> 00:07:03,237
यहाँ?

96
00:07:03,320 --> 00:07:05,864
हाँ। वह एक ट्रेलर के अंदर
चुपके से घुस रहा था।

97
00:07:05,948 --> 00:07:07,199
मैं तुम्हें वहाँ ले चलूँ?

98
00:07:07,741 --> 00:07:09,326
हाँ, शुक्रिया।

99
00:07:10,077 --> 00:07:11,161
वह इस तरफ़ है।

100
00:07:12,663 --> 00:07:13,664
तुम्हारा नाम?

101
00:07:13,747 --> 00:07:16,208
जेसन। मेरे दोस्त मुझे जेस बुलाते हैं।

102
00:07:16,291 --> 00:07:17,709
तुमसे मिलकर अच्छा लगा, जेस।

103
00:07:26,426 --> 00:07:28,095
डंक टैंक

104
00:07:28,178 --> 00:07:29,846
डेंट को
वोट दें

105
00:07:32,182 --> 00:07:36,061
भले ही हार्वी डेंट को यहाँ डुबा सकें,
पर चुनाव में नहीं डुबा पाएँगे।

106
00:07:40,565 --> 00:07:41,400
ठीक है।

107
00:07:41,483 --> 00:07:43,443
तुम्हारा निशाना कैसा है, जूली?

108
00:07:43,527 --> 00:07:44,945
अभी पता चल जाएगा।

109
00:07:54,913 --> 00:07:55,914
हाँ, दो बार!

110
00:08:00,711 --> 00:08:03,046
डिकी, तुम यहाँ हो?

111
00:08:11,513 --> 00:08:14,099
तुम्हें लगता है यह उस
पागल वैज्ञानिक का ट्रेलर है?

112
00:08:14,182 --> 00:08:15,350
लग तो रहा है।

113
00:08:15,434 --> 00:08:18,186
वह कहीं दिख नहीं रहा है।
पक्का वह यहीं आया था?

114
00:08:18,270 --> 00:08:19,730
पीछे वाले कमरे में देख लो।

115
00:08:20,272 --> 00:08:21,106
डिकी?

116
00:08:27,988 --> 00:08:28,905
डिकी?

117
00:08:30,240 --> 00:08:31,366
इसे क्या हो गया है?

118
00:08:34,453 --> 00:08:35,704
तुम क्या कर रही हो?

119
00:08:43,295 --> 00:08:45,672
नटालिया! यह इसी वक़्त बंद करो।

120
00:08:45,756 --> 00:08:47,591
तमाशे के बाद मैं बहुत थक गई हूँ।

121
00:08:47,674 --> 00:08:50,677
हमने तय किया था
कि कल रात वाला लड़का आख़िरी होगा।

122
00:08:50,761 --> 00:08:55,098
आधा गॉथम आज रात यहाँ मौजूद है।
हमें किसी की नज़र में नहीं आना है।

123
00:08:55,182 --> 00:08:57,476
अब तो इसे बाहर नहीं फेंक सकती। इसे देखो।

124
00:08:57,559 --> 00:09:00,520
क्या हो... क्या हो रहा है?

125
00:09:01,229 --> 00:09:04,316
चलो भी, ऐंटन। यह यहाँ पर आख़िरी होगा।

126
00:09:04,399 --> 00:09:07,069
डर है कि तुम ख़ुद पर
क़ाबू खो रही हो, छोटी बहना।

127
00:09:07,152 --> 00:09:08,862
पक्का इसके बाद ऐसा नहीं करोगी?

128
00:09:09,863 --> 00:09:11,114
मैं वादा करती हूँ।

129
00:09:14,493 --> 00:09:15,827
यह आख़िरी है।

130
00:09:16,661 --> 00:09:18,997
नहीं। मुझे छोड़कर मत जाओ।

131
00:09:35,514 --> 00:09:36,890
मिस्टर डेंट!

132
00:09:36,973 --> 00:09:39,601
मिस्टर डेंट, मेरी एक बच्ची लापता है।
स्टेफ़ी, वह...

133
00:09:39,684 --> 00:09:42,354
यह मेला है। बच्चे यहाँ दौड़ते-भागते हैं।
वह मिल जाएगी।

134
00:09:44,648 --> 00:09:47,150
टोकने के लिए माफ़ी चाहूँगा,
पर मैंने आपकी बात सुनी।

135
00:09:47,234 --> 00:09:48,235
कौन लापता है?

136
00:09:48,318 --> 00:09:49,653
स्टेफ़ी। स्टेफ़ी ब्राउन।

137
00:09:49,736 --> 00:09:52,864
वह हमसे मेरी-गो-राउंड पर मिलने वाली थी,
पर वह आई ही नहीं।

138
00:09:52,948 --> 00:09:54,116
वह कैसी दिखती है?

139
00:09:54,199 --> 00:09:57,327
नौ साल की है। ग्रीन कमीज़ पहनी है।
सुनहरे बाल, लंबी चोटी।

140
00:09:57,411 --> 00:10:00,997
मैं चारों तरफ़ देखता हूँ।
जूली, यहाँ डॉ. थॉम्पकिंस के साथ रहोगी?

141
00:10:01,081 --> 00:10:02,082
बेशक, ब्रूस।

142
00:10:12,968 --> 00:10:16,096
यहाँ क्या कर रहे हो, थॉर्न?
तय हुआ था कि यह मामला शांत रखेंगे।

143
00:10:16,179 --> 00:10:19,683
मेला देखने का शौक तो
सबको होता है, डेंट। मुझे भी है।

144
00:10:19,766 --> 00:10:23,603
साथ ही, तुम्हें एक और डोनेशन देने की
इससे बेहतर जगह क्या होगी?

145
00:10:23,687 --> 00:10:25,856
तुम उसे यहाँ पाए पैसों में मिला सकते हो

146
00:10:25,939 --> 00:10:27,858
और किसी को पता नहीं चलेगा।

147
00:10:27,941 --> 00:10:29,985
मुझे यह कुछ ठीक नहीं लग रहा है।

148
00:10:30,068 --> 00:10:34,072
ए, बॉस, शायद यह इतना बेवकूफ़ है
कि सोचता है यह ख़ुद कर सकता है।

149
00:10:34,156 --> 00:10:35,574
नहीं, टोनी।

150
00:10:35,657 --> 00:10:39,244
हार्वी बहुत होशियार है।
यह जानता है इसके लिए क्या अच्छा है।

151
00:10:41,288 --> 00:10:43,707
ठीक है। पैसे कहाँ हैं?

152
00:10:43,790 --> 00:10:45,459
रास्ते में।

153
00:10:46,168 --> 00:10:47,294
जब सबसे हाथ मिलाकर

154
00:10:47,377 --> 00:10:50,172
और बच्चों को दुलार करके थक जाओ,
तो पार्किंग में मिलना।

155
00:10:58,180 --> 00:11:01,433
अजूबों का जुलूस
दो सिर वाला आदमी

156
00:11:09,232 --> 00:11:11,359
रहस्यमई शीश महल

157
00:11:12,319 --> 00:11:13,236
स्टेफ़ी?

158
00:11:24,915 --> 00:11:25,749
स्टेफ़ी।

159
00:11:33,590 --> 00:11:34,424
स्टेफ़ी!

160
00:11:40,347 --> 00:11:42,182
-स्टेफ़ी!
-अरे!

161
00:11:43,975 --> 00:11:45,060
क्या यह तुमने किया?

162
00:11:46,811 --> 00:11:48,480
माफ़ करना। इसके पैसे दे दूँगा।

163
00:11:48,563 --> 00:11:52,359
तुमने यहाँ दो बच्चियों को देखा है?
एक की सुनहरी चोटी है, दूसरी...

164
00:11:52,442 --> 00:11:54,694
तुम दो बच्चियों को क्यों ढूँढ़ रहे हो?

165
00:11:55,779 --> 00:11:56,780
मैं मदद कर रहा...

166
00:11:56,863 --> 00:12:00,450
ऐसा लगता तो नहीं कि तुम मदद कर रहे हो।
तुम्हें लगता है, वेलन?

167
00:12:00,534 --> 00:12:01,535
नहीं।

168
00:12:01,618 --> 00:12:02,911
नहीं, रुको!

169
00:12:07,624 --> 00:12:08,458
छिछोरा आदमी।

170
00:12:28,728 --> 00:12:31,106
मेला बंद हो रहा है।

171
00:12:31,189 --> 00:12:34,442
कृपया पार्किंग की ओर बाहर निकलें।

172
00:12:44,077 --> 00:12:48,623
मेला बंद हो रहा है।
कृपया पार्किंग की ओर बाहर निकलें।

173
00:12:48,707 --> 00:12:50,083
एलीअस द ग्रे गोस्ट
मैक्स ग्रांटवेल

174
00:12:50,166 --> 00:12:52,544
मास्टर ब्रूस। आप ठीक तो हैं?

175
00:12:52,627 --> 00:12:53,461
मैं ठीक हूँ।

176
00:12:53,545 --> 00:12:57,132
मिस मैडिसन आपको खोज रही थीं।
एक घंटे पहले उन्हें टैक्सी में बिठा दिया।

177
00:12:57,215 --> 00:12:59,968
बाद में कोई बहाना बना लूँगा।
मुझे सूट चाहिए।

178
00:13:00,051 --> 00:13:01,219
कोई शरारत हुई है, सर?

179
00:13:01,303 --> 00:13:04,180
मैंने रूपर्ट थॉर्न को मंडराते देखा था।

180
00:13:04,264 --> 00:13:06,016
इस वक़्त थॉर्न की चिंता नहीं है।

181
00:13:11,021 --> 00:13:13,315
-नटालिया?
-बस एक सेकंड।

182
00:13:16,651 --> 00:13:17,819
तुमने क्या किया?

183
00:13:18,737 --> 00:13:19,696
कुछ नहीं।

184
00:13:20,322 --> 00:13:23,158
तुम जानती हो बाहर कितने लोग
इस लड़की को ढूँढ़ रहे हैं?

185
00:13:23,241 --> 00:13:24,367
किसे परवाह है?

186
00:13:24,451 --> 00:13:26,953
वे बोल रहे हैं कि मेले को
तब तक नहीं जाने देंगे

187
00:13:27,037 --> 00:13:28,330
जब तक बच्चे नहीं मिलते।

188
00:13:28,413 --> 00:13:31,124
जैसे ही ये उठेंगे,
सबको बता देंगे कि क्या हुआ था।

189
00:13:31,207 --> 00:13:32,292
हम बच नहीं पाएँगे।

190
00:13:32,375 --> 00:13:34,044
तो इन्हें जागने से रोक देते हैं।

191
00:13:37,631 --> 00:13:39,549
इन्हें चोट नहीं पहुँचाने दूँगा।

192
00:13:39,633 --> 00:13:42,469
तुम चाहते हो मैं दर्द सहूँ।
मुझसे प्यार नहीं करते!

193
00:13:43,053 --> 00:13:44,054
बचपना मत करो!

194
00:13:51,936 --> 00:13:54,564
मैं अपनी टाँगें महसूस नहीं कर पा रहा हूँ।

195
00:13:55,315 --> 00:13:57,359
तुमने मुझे यह करने पर मजबूर किया, ऐंटन।

196
00:13:57,942 --> 00:14:00,320
मदद बुलाकर लाओ, प्लीज़।

197
00:14:03,740 --> 00:14:05,575
अब कौन बच्चों जैसी बात कर रहा है?

198
00:14:07,202 --> 00:14:10,372
-जेसन?
-स्टेफ़ी?

199
00:14:10,455 --> 00:14:11,998
डिकी?

200
00:14:17,712 --> 00:14:20,674
डॉ. थॉम्पकिंस, आपने कैरी को देखा है?

201
00:14:20,757 --> 00:14:22,342
वह अभी यहाँ थी और...

202
00:14:22,425 --> 00:14:28,056
हे भगवान! एक और नहीं। कैरी।

203
00:14:37,023 --> 00:14:39,609
जादू वाली लड़की कहाँ है?
जो नकली दर्शक बनी थी?

204
00:14:39,693 --> 00:14:41,945
पता नहीं तुम किस बारे में बात कर रहे हो।

205
00:14:42,612 --> 00:14:43,780
फिर से कोशिश करो।

206
00:14:44,322 --> 00:14:47,283
प्रवेश

207
00:14:50,954 --> 00:14:52,247
मैं एक मिनट में आया।

208
00:14:57,127 --> 00:15:00,004
तो, तुमने आज रात कितने पैसे इकट्ठा किए?

209
00:15:00,088 --> 00:15:02,298
ज़्यादा नहीं। क्या यह डोनेशन है?

210
00:15:03,883 --> 00:15:06,553
यह और कुछ बुरी ख़बरें
जो मैं मेयर जेसप पर छपवाऊँगा

211
00:15:06,636 --> 00:15:09,264
तुम्हें बढ़त दे देंगे, काउंसलर।

212
00:15:10,890 --> 00:15:12,267
बस एक बात।

213
00:15:12,767 --> 00:15:14,936
कल कोर्ट में एक मामले की सुनवाई होगी।

214
00:15:15,019 --> 00:15:16,563
-मिलीगन?
-हाँ?

215
00:15:17,147 --> 00:15:19,274
मैं चाहता हूँ कि तुम आरोप वापस ले लो।

216
00:15:20,650 --> 00:15:21,818
मैं ऐसा नहीं कर सकता।

217
00:15:22,444 --> 00:15:26,489
कह देना कि पुलिस ने कुछ सबूत खो दिए।
मुझे यकीन है यह जल्द ही सच भी होगा।

218
00:15:26,573 --> 00:15:29,784
मैट मिलीगन ने गॉथम के
आधे लोगों की ज़िंदगी भर की बचत लूट ली।

219
00:15:29,868 --> 00:15:33,163
देखो, हार्वी। मुझे पता है
कि हम साथ काम कर सकते हैं।

220
00:15:33,246 --> 00:15:35,165
जैसे जेसप और मैं अभी करते हैं।

221
00:15:35,248 --> 00:15:36,624
मैं जेसप नहीं हूँ।

222
00:15:36,708 --> 00:15:39,043
मैं मेयर बनना चाहता हूँ
ताकि यह शहर सुधार सकूँ।

223
00:15:39,127 --> 00:15:41,337
सुधार सस्ता नहीं होता, डेंट।

224
00:15:41,421 --> 00:15:44,048
अगर मेरी मदद चाहिए, तो कीमत चुकानी होगी।

225
00:15:44,132 --> 00:15:47,302
अगर मुझसे पूछो,
तो तुम्हें यह अच्छा सौदा मिल रहा है।

226
00:15:52,265 --> 00:15:54,684
आज रात जो नकद इकट्ठा किया,
इसे उसके साथ रख दो।

227
00:15:54,768 --> 00:15:55,894
चुपचाप करो।

228
00:16:05,069 --> 00:16:06,488
अब भी यहाँ क्या कर रही हैं?

229
00:16:06,571 --> 00:16:08,656
मेरे बच्चे अभी भी लापता हैं।

230
00:16:08,740 --> 00:16:10,617
आपके सहायकों से पुलिस बुलाने को कहा,

231
00:16:10,700 --> 00:16:12,368
पर शायद वह कोई कांड नहीं चाहते

232
00:16:12,577 --> 00:16:14,662
माफ़ कीजिए। पहले मेरा ध्यान कहीं और था।

233
00:16:14,746 --> 00:16:16,831
वे मिल जाएँगे।
मैं ख़ुद पुलिस को बुलाऊँगा।

234
00:16:16,915 --> 00:16:19,501
और ब्रूस पर भी नज़र रखना।
वह भी ग़ायब है।

235
00:16:19,584 --> 00:16:21,002
ब्रूस वेन?

236
00:16:29,636 --> 00:16:30,762
वे ठीक हो जाएँगे,

237
00:16:31,429 --> 00:16:35,058
जब तक कि मेरी बहन वापस नहीं आती।

238
00:16:35,141 --> 00:16:37,185
नटालिया ने यह किया? कैसे?

239
00:16:37,811 --> 00:16:40,605
उसे एक दुर्लभ रोग है।

240
00:16:41,272 --> 00:16:43,024
मैंने उसे संभालने का तरीका सुझाया।

241
00:16:44,108 --> 00:16:47,654
दूसरों की ताक़त खींचने से
उसे शक्ति मिलती है। वह...

242
00:16:48,947 --> 00:16:51,866
मैं उससे प्यार करता हूँ,
पर वह क़ाबू खो बैठी है।

243
00:16:51,950 --> 00:16:52,784
हाँ।

244
00:16:53,368 --> 00:16:56,412
उसे माफ़ कर दो। वह बस एक बच्ची है।

245
00:16:56,496 --> 00:16:57,914
वह मुझे कहाँ मिलेगी?

246
00:16:57,997 --> 00:16:58,998
मुझे नहीं पता।

247
00:16:59,707 --> 00:17:01,626
पर उसे सूरज उगने से पहले अंदर ले आओ।

248
00:17:02,418 --> 00:17:03,503
वरना...

249
00:17:04,337 --> 00:17:07,340
हम उसे हमेशा के लिए खो देंगे।

250
00:17:19,310 --> 00:17:21,062
तुम इसे चलाने में काफ़ी अच्छे हो।

251
00:17:21,145 --> 00:17:22,814
हे भगवान! तुमने तो मुझे डरा दिया।

252
00:17:24,858 --> 00:17:26,860
अकेली हो? तुम्हें सावधान रहना चाहिए।

253
00:17:26,943 --> 00:17:28,570
एक अपहरणकर्ता खुला घूम रहा है।

254
00:17:28,653 --> 00:17:30,321
तो तुम क्या कर रही हो?

255
00:17:30,405 --> 00:17:33,366
उसका इंतज़ार।
ख़ुद को चारा बनाकर उसे लुभा रही हूँ।

256
00:17:33,449 --> 00:17:36,828
और जब वह आएगा, तो यह गुलेल
सीधे उसके थोबड़े पर मारूँगी।

257
00:17:38,454 --> 00:17:39,789
मैं कोशिश कर सकती हूँ?

258
00:17:47,797 --> 00:17:49,591
वे डिब्बे ठीक से दिखाई नहीं दे रहे।

259
00:17:50,174 --> 00:17:51,926
क्यों न हम शूटिंग गैलरी में जाएँ?

260
00:17:52,010 --> 00:17:53,303
मेला बंद हो गया है।

261
00:17:53,386 --> 00:17:54,554
मेरे लिए नहीं।

262
00:17:55,305 --> 00:17:57,557
स्टेफ़ी? कैरी!

263
00:17:58,641 --> 00:18:01,060
डॉक बहुत परेशान हैं। मुझे जाना चाहिए।

264
00:18:01,144 --> 00:18:03,521
तुम हमेशा वही करती हो जो बड़े कहते हैं?

265
00:18:03,605 --> 00:18:05,148
मेरा गुलेल वापस दे दोगी?

266
00:18:05,231 --> 00:18:09,193
चलो भी। तुम्हें इसके बाद कब रात को
अनाथालय से बाहर रहने का मौका मिलेगा?

267
00:18:09,944 --> 00:18:10,945
चलो मस्ती करें।

268
00:18:11,029 --> 00:18:12,739
कैरी, प्लीज़!

269
00:18:16,326 --> 00:18:17,160
क्या बकवास है?

270
00:18:39,015 --> 00:18:40,892
तुम! यहाँ वापस आओ!

271
00:19:28,856 --> 00:19:30,692
छुपन-छुपाई खेलना चाहती हो?

272
00:19:46,040 --> 00:19:47,000
तो तुम यहाँ हो।

273
00:19:59,012 --> 00:20:00,805
नटालिया, यह बंद करो!

274
00:20:04,934 --> 00:20:07,311
मिस्टर... आपने ऐसा क्यों किया?

275
00:20:09,230 --> 00:20:11,274
तुम तो... मैंने नहीं...

276
00:20:11,357 --> 00:20:12,275
बुद्धू।

277
00:20:16,696 --> 00:20:19,323
तुम्हारे अंदर कितनी ताक़त है।

278
00:20:19,407 --> 00:20:21,325
मैं तुम्हें चोट नहीं पहुँचाना चाहता।

279
00:20:21,534 --> 00:20:22,785
तुम नहीं पहुँचा सकते।

280
00:20:38,092 --> 00:20:39,343
मुझे मदद करने दो।

281
00:20:39,886 --> 00:20:41,721
तुम्हारे भाई से वादा किया था।

282
00:20:41,804 --> 00:20:44,557
मेरा भाई मुझे माफ़ कर देगा।
हमेशा कर देता है।

283
00:20:59,614 --> 00:21:01,616
नटालिया, ऐंटन नहीं रहा।

284
00:21:02,492 --> 00:21:03,826
क्या?

285
00:21:03,910 --> 00:21:05,411
तुमने उसे मार डाला।

286
00:21:05,995 --> 00:21:06,829
नहीं।

287
00:21:07,580 --> 00:21:08,581
तुम झूठ बोल रहे हो।

288
00:21:08,664 --> 00:21:10,666
मुझे पता है तुम्हारा ऐसा इरादा नहीं था।

289
00:21:10,750 --> 00:21:13,002
मैंने उसे नहीं मारा। मैं ऐसा नहीं कर सकती।

290
00:21:20,802 --> 00:21:23,638
हे भगवान। ऐंटन।

291
00:21:37,902 --> 00:21:39,821
हमें तुम्हें धूप से दूर ले जाना होगा।

292
00:21:41,197 --> 00:21:43,616
चले जाओ। मुझे अकेला छोड़ दो।

293
00:21:44,200 --> 00:21:45,034
नहीं छोड़ सकता।

294
00:21:45,118 --> 00:21:46,994
बिल्कुल छोड़ सकते हो।

295
00:21:48,204 --> 00:21:49,872
क्या? वह एक राक्षसी है।

296
00:22:19,318 --> 00:22:20,862
अस्पताल

297
00:22:20,945 --> 00:22:22,280
वह पेड़ के पास खड़ी थी।

298
00:22:22,363 --> 00:22:26,826
तो मैंने अपना निशाना साधा, और टक।
सीधे उसकी खोपड़ी पर गुलेल मारी।

299
00:22:26,909 --> 00:22:28,244
ऐसा हो ही नहीं सकता!

300
00:22:28,327 --> 00:22:31,789
बिल्कुल हुआ था। मैंने बैटमैन को बचाया।
इन्हें बताइए, डॉक।

301
00:22:31,873 --> 00:22:35,001
-यह सच कह रही है, जेस।
-देखा?

302
00:22:36,752 --> 00:22:37,837
ये वाकई कमाल हैं।

303
00:22:37,920 --> 00:22:40,548
हाँ। कमाल के साथ-साथ शरारती भी हैं।

304
00:22:40,631 --> 00:22:43,467
उस दूसरी लड़की का क्या हाल है? नटालिया का?

305
00:22:44,051 --> 00:22:47,388
अस्पताल के सुरक्षित विंग में।
डॉक्टर उसकी हालत पर गौर कर रहे हैं।

306
00:22:47,471 --> 00:22:49,807
-यह अजीब बीमारी है।
-यकीनन।

307
00:22:51,058 --> 00:22:52,643
कल की मदद के लिए शुक्रिया।

308
00:22:53,603 --> 00:22:56,189
मैं तो बस एक दढ़ियल औरत से पिटा था।

309
00:22:57,440 --> 00:22:59,192
ख़ैर, मदद का इरादा मायने रखता है।

310
00:23:06,532 --> 00:23:08,784
मेरी समझ में डीए
मिस्टर मिलीगन के खिलाफ़ आरोप

311
00:23:08,868 --> 00:23:09,869
वापस लेना चाहते हैं।

312
00:23:17,752 --> 00:23:18,628
नहीं।

313
00:23:19,253 --> 00:23:21,255
यह सही नहीं है, योर ऑनर।

314
00:23:21,339 --> 00:23:23,216
हम इसमें आगे बढ़ने को तैयार हैं,

315
00:23:23,299 --> 00:23:26,469
और हम चाहते हैं कि मुलज़िम को
तब तक हिरासत में रखा जाए।

316
00:23:28,179 --> 00:23:30,806
-क्या ख़बर है।
-चलो। जल्दी करो।

317
00:23:31,474 --> 00:23:33,684
इसने अभी क्या कहा? ए!

318
00:23:34,894 --> 00:23:37,355
ठीक है, मुलज़िम को
बिना ज़मानत के रखा जाएगा।

319
00:23:38,272 --> 00:23:40,024
तुम इसकी कीमत चुकाओगे, डेंट।

320
00:23:45,529 --> 00:23:48,824
आप अब भी चुनाव में पीछे हैं।
लगता है आगे बढ़ सकते हैं?

321
00:23:48,908 --> 00:23:51,118
हाँ, बिल्कुल। अच्छा महसूस कर रहा हूँ।

322
00:23:51,202 --> 00:23:52,870
हाल के आँकड़े देखे हैं।

323
00:23:52,954 --> 00:23:54,622
किसी की भी जीत हो सकती है।

324
00:24:08,427 --> 00:24:09,428
ए, डेंट।

325
00:24:10,137 --> 00:24:12,014
धोखेबाज़ों के साथ ऐसा होता है।

326
00:24:46,882 --> 00:24:48,884
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

327
00:24:48,968 --> 00:24:50,970
रचनात्मक पर्यवेक्षक
सुहास चव्हाण

