1
00:00:00,481 --> 00:00:04,652
गॉथम म्यूज़ियम

2
00:00:16,914 --> 00:00:19,208
यह लो, दोस्त। गज़ेट से ओ'ब्रायन हूँ।

3
00:00:19,291 --> 00:00:21,710
अख़बार में छपने के बाद
प्रति चाहिए तो फ़ोन करना।

4
00:00:21,794 --> 00:00:23,337
मेरे भाव बहुत कम हैं।

5
00:00:34,765 --> 00:00:37,768
वेन संग्रह

6
00:00:40,229 --> 00:00:42,273
अब, इन्हें मोती कहते हैं।

7
00:00:43,440 --> 00:00:45,526
इससे ख़ूबसूरत चीज़ होना मुश्किल है।

8
00:00:45,609 --> 00:00:46,735
इतना मुश्किल नहीं है।

9
00:00:46,819 --> 00:00:49,697
मुझे भी ऐसा ही हार चाहिए।

10
00:00:50,364 --> 00:00:51,448
मैं चिंता करूँ क्या?

11
00:00:51,824 --> 00:00:53,409
क्यों, मिस्टर वेन,

12
00:00:53,492 --> 00:00:55,452
मुझे आपका मतलब समझ नहीं आया।

13
00:00:55,619 --> 00:00:59,748
मैंने सुना कि आपके आसपास की चीज़ें
गायब हो जाती हैं, मिस काइल।

14
00:00:59,832 --> 00:01:00,833
काफ़ी ज़्यादा।

15
00:01:00,916 --> 00:01:02,126
मैं क्या कहूँ?

16
00:01:02,209 --> 00:01:03,752
मुझे अच्छी चीज़ें पसंद हैं।

17
00:01:03,961 --> 00:01:06,922
और कभी-कभी,
वे ग़लती से मेरे साथ घर चली जाती हैं।

18
00:01:08,507 --> 00:01:11,218
पर असलियत में, ये सब महज़ अफ़वाहें हैं।

19
00:01:11,302 --> 00:01:14,638
तो मुझे कचहरी में थोड़ी फटकार पड़ी है।
किस लड़की को नहीं पड़ी?

20
00:01:15,848 --> 00:01:18,726
तुम्हें मुझे किसी दिन
जाम पिलाने ले जाना चाहिए।

21
00:01:18,809 --> 00:01:20,269
-ले जाना चाहिए?
-हाँ।

22
00:01:20,352 --> 00:01:22,938
मतलब, मैं गॉथम की इकलौती योग्य कुँवारी हूँ

23
00:01:23,022 --> 00:01:24,273
जिसे तुम साथ नहीं ले गए।

24
00:01:24,648 --> 00:01:26,609
मुझे थोड़ा बुरा लगने लगा है।

25
00:01:27,359 --> 00:01:29,945
साथ ही, हमारे बीच इतनी समानताएँ हैं।

26
00:01:30,154 --> 00:01:32,656
पता है न, जैसे कि एक धनी अनाथ होना।

27
00:01:32,740 --> 00:01:35,326
तुम्हारे पिता
टैक्स धोखाधड़ी के लिए जेल में हैं।

28
00:01:35,409 --> 00:01:38,996
नहीं, मामला एकदम ऐसा भी
नहीं है, फिर भी,

29
00:01:39,163 --> 00:01:42,458
यकीन है कि उन फूहड़ लड़कियों से
मुझसे ज़्यादा बातें कर सकोगे।

30
00:01:43,167 --> 00:01:44,710
इसकी कीमत कितनी होगी?

31
00:01:44,793 --> 00:01:46,170
दस हज़ार? बीस?

32
00:01:46,253 --> 00:01:47,463
वही तो कह रहा हूँ।

33
00:01:47,755 --> 00:01:50,674
कौन क्राइम ऐली में
ऐसा मोतियों का हार पहनता है?

34
00:01:50,758 --> 00:01:53,344
और क्या उम्मीद करती हो, मोहतरमा?
यह ईस्ट एंड है।

35
00:01:57,431 --> 00:01:58,390
बाप रे बाप।

36
00:02:29,129 --> 00:02:32,049
बैटमैन: कैप्ड क्रूसेडर

37
00:02:35,427 --> 00:02:37,137
बहरहाल, तो ऐसा हुआ था।

38
00:02:37,221 --> 00:02:40,432
और शायद मेरे वकील ने
डीए दफ़्तर के साथ कुछ जुगाड़ कर लिया,

39
00:02:40,516 --> 00:02:44,061
जिसकी वजह से मैं आज
आपके सोफ़े पर बैठा हूँ, डॉक्टर क्विंज़ेल।

40
00:02:44,478 --> 00:02:46,397
मतलब, शाब्दिक तौर पर नहीं।

41
00:02:46,480 --> 00:02:48,691
सोफ़ा ज़्यादा आरामदायक होगा, ब्रूस।

42
00:02:48,983 --> 00:02:49,984
जाओ।

43
00:02:50,067 --> 00:02:51,485
-उस पर बैठिए।
-रहने दीजिए।

44
00:02:51,568 --> 00:02:54,363
मैं आपका ज़्यादा समय
नहीं लेना चाहूँगा, डॉक।

45
00:02:54,446 --> 00:02:56,740
मुझे ज़्यादा रोना-धोना करना पसंद नहीं है।

46
00:02:56,824 --> 00:02:58,200
नहीं, बेशक।

47
00:02:58,450 --> 00:03:01,662
पर यहाँ किसी पर हाथ उठाने का
गंभीर मामला भी है।

48
00:03:01,745 --> 00:03:04,957
और जेल न जाने के बदले में
रोना-धोना करने की शर्त रखी गई थी।

49
00:03:05,040 --> 00:03:06,041
सही कहा। पर मैं...

50
00:03:06,125 --> 00:03:08,043
बस कुछ हफ़्ते थेरेपी करनी होगी।

51
00:03:08,127 --> 00:03:09,503
यह बहुत ही आसान है, जान।

52
00:03:09,586 --> 00:03:13,799
तो, नतीजों के मद्देनज़र,
हमें जितना ज़रूरी हो उतना समय लेना चाहिए।

53
00:03:16,093 --> 00:03:17,761
बहुत ख़ुशी है कि हम सहमत हैं।

54
00:03:17,845 --> 00:03:22,725
अब, तुमने किसी और स्थिति में
कभी मारपीट का सहारा लिया है?

55
00:03:23,642 --> 00:03:25,436
क्या? चलिए भी।

56
00:03:25,519 --> 00:03:28,439
क्या मैं आसानी से
आगबबूला होने वाला इंसान दिखता हूँ?

57
00:03:28,564 --> 00:03:31,525
चेहरे अक्सर धोखा देते हैं।

58
00:03:31,608 --> 00:03:34,695
और सच तो यह है, ब्रूस,
तुम असल में आगबबूला हुए थे।

59
00:03:35,571 --> 00:03:39,241
देखो, उस आदमी ने मेरी माँ का
मज़ाक उड़ाया, तभी उसे मुक्का मारा।

60
00:03:39,450 --> 00:03:40,993
कोई भी ऐसा ही करता।

61
00:03:41,326 --> 00:03:45,164
पर हाँ, मैं जानता हूँ कि ऐसा करना ग़लत था।

62
00:03:46,373 --> 00:03:47,750
तुम्हारे बचपन की त्रासदी।

63
00:03:47,833 --> 00:03:48,834
वेन

64
00:03:48,917 --> 00:03:52,087
ज़ाहिर है कि वह एक दुखती रग है।

65
00:03:52,838 --> 00:03:55,424
माता-पिता के साथ जो हुआ,
उस पर बात करना चाहोगे?

66
00:03:55,507 --> 00:03:56,884
नहीं।

67
00:03:57,134 --> 00:03:59,136
देखिए, यह बहुत पहले की बात है।

68
00:03:59,344 --> 00:04:02,139
और वह बहुत दुखद था,
पर अब मैं बड़ा हो गया हूँ।

69
00:04:02,556 --> 00:04:04,308
मैं अब उस बारे में नहीं सोचता।

70
00:04:04,600 --> 00:04:05,642
पता है,

71
00:04:05,726 --> 00:04:09,646
अपने सदमे को दबाकर रखने का
तब तक एहसास नहीं होता

72
00:04:09,730 --> 00:04:11,190
जब तक कुछ हो नहीं जाता।

73
00:04:11,398 --> 00:04:12,858
दर्द को दबाना ऐसी चीज़ है...

74
00:04:17,196 --> 00:04:19,406
गोली मारने वाले के बारे में
कुछ बता सकते हो?

75
00:04:19,531 --> 00:04:22,618
जैसे कि, उसके बालों
या आँखों का रंग क्या था?

76
00:04:23,243 --> 00:04:24,328
कोई भी जानकारी।

77
00:04:24,787 --> 00:04:27,414
नहीं। बहुत अंधेरा था।

78
00:04:28,207 --> 00:04:29,541
उसका चेहरा नहीं देख पाया।

79
00:04:29,875 --> 00:04:33,337
मैंने तो बंदूक भी नहीं देखी थी।

80
00:04:34,296 --> 00:04:36,131
डिटेक्टिव, इस बच्चे पर बहुत बीती है।

81
00:04:36,757 --> 00:04:38,967
अब इसे घर ले जाने की ज़रूरत है।

82
00:04:39,468 --> 00:04:41,053
हाँ, ठीक है।

83
00:04:41,136 --> 00:04:42,971
कोई ख़बर मिलते ही बताऊँगा।

84
00:04:43,055 --> 00:04:44,056
शुक्रिया।

85
00:04:44,890 --> 00:04:46,767
थेरेपी कैसी थी, मास्टर ब्रूस?

86
00:04:46,850 --> 00:04:48,185
एक घंटे की बर्बादी थी।

87
00:04:48,268 --> 00:04:50,270
डॉक्टर सोचती है कि मेरा मन पढ़ सकती है।

88
00:04:50,521 --> 00:04:51,897
ऐसा नहीं होने वाला।

89
00:05:00,364 --> 00:05:02,950
तुमसे अगले मंगलवार मिलती हूँ, ब्रूस।
-डॉक्टर क्विंज़ेल

90
00:05:03,367 --> 00:05:05,160
आप क्या देख रहे हैं, सर?

91
00:05:05,410 --> 00:05:06,411
कुछ नहीं।

92
00:05:11,333 --> 00:05:12,167
प्रथम स्थान

93
00:05:12,251 --> 00:05:13,252
मिस सेलिना।

94
00:05:14,920 --> 00:05:17,756
मिस सेलिना,
नींद से जागने का समय हो गया है।

95
00:05:18,632 --> 00:05:20,676
ग्रेटा। चलो भी।

96
00:05:20,759 --> 00:05:23,679
दोपहर हो चुकी है, मिस सेलिना।

97
00:05:23,762 --> 00:05:25,472
दोपहर।

98
00:05:28,350 --> 00:05:29,726
बकाया

99
00:05:29,810 --> 00:05:31,186
अंतिम सूचना

100
00:05:31,270 --> 00:05:32,938
आज और बिल आए थे।

101
00:05:33,021 --> 00:05:34,481
इन्हें बाकियों के साथ रख दो।

102
00:05:38,277 --> 00:05:41,947
मिस सेलिना,
वे जल्द ही बिजली काटने वाले हैं।

103
00:05:42,030 --> 00:05:45,075
और मुझे भी कभी न कभी तो अपना वेतन चाहिए।

104
00:05:45,159 --> 00:05:48,370
मेरी ग़लती नहीं है कि पापा
एक फूटी कौड़ी भी नहीं छोड़कर गए।

105
00:05:48,453 --> 00:05:51,707
कम से कम आवारा बिल्लियाँ
घर लाना बंद करेंगी?

106
00:05:51,790 --> 00:05:54,543
बिल्ली के खाने का खर्चा
दिवाला निकाल रहा है।

107
00:05:54,710 --> 00:05:57,129
चिंता करना बंद करो, ग्रेटा।

108
00:05:57,212 --> 00:05:59,756
मैं किसी भी तरह सब कुछ संभाल लूँगी।

109
00:05:59,840 --> 00:06:03,510
हाँ, आपके कहने का तरीका
मन से सारे डर भगा देता है।

110
00:06:03,594 --> 00:06:05,679
कभी पापा से इस तरह से बात नहीं करती थी।

111
00:06:05,888 --> 00:06:07,806
यह मत सोचो कि मुझे समझ नहीं आता।

112
00:06:08,182 --> 00:06:10,309
जुर्म से लड़ने वाले नक़ाबपोश ने
पुलिस को असमंजस में डाला!

113
00:06:11,268 --> 00:06:13,478
सुनो, ग्रेटा? जान?

114
00:06:13,562 --> 00:06:16,064
हमारे पास अब भी सिलाई मशीन है न?

115
00:06:23,322 --> 00:06:24,615
शानदार है, है न?

116
00:06:25,157 --> 00:06:26,950
मैं यह शब्द इस्तेमाल नहीं करूँगी।

117
00:06:28,702 --> 00:06:30,287
मिडटाउन ज्वेलरी एक्सचेंज में
एक दुस्साहसिक डकैती

118
00:06:30,746 --> 00:06:32,623
तीन दिन में आभूषणों की पाँच चोरियाँ!

119
00:06:33,332 --> 00:06:35,959
"चोर बिल्ली" का फिर से कहर
गार्ड ने बताया कि वह "अच्छी महक रही थी"

120
00:06:53,727 --> 00:06:55,479
हिलना मत! पुलिस!

121
00:07:02,653 --> 00:07:03,654
वहीं रुक जाओ!

122
00:07:29,137 --> 00:07:30,472
हैलो।

123
00:07:32,766 --> 00:07:35,602
अखबार के स्केच की तुलना में
हज़ार गुना बेहतर दिखते हो।

124
00:07:35,686 --> 00:07:36,520
तुम कौन हो?

125
00:07:36,770 --> 00:07:38,397
कैटवुमन, जान।

126
00:07:38,480 --> 00:07:39,690
ज़ाहिर सी बात है।

127
00:07:40,399 --> 00:07:43,151
मैं क्या कहूँ? तुम मुझे प्रेरित करते हो।

128
00:07:50,450 --> 00:07:51,743
तुम्हारे पास खिलौने हैं?

129
00:08:00,460 --> 00:08:03,630
ए, फ़्लास, यह औरत सेलिना काइल है।

130
00:08:03,714 --> 00:08:06,049
हाई सोसाइटी वाली लुटेरी।

131
00:08:06,133 --> 00:08:07,551
वह तो है।

132
00:08:07,634 --> 00:08:10,637
क्या कर रही हो, मोहतरमा?
सबसे बड़ी चोर बनने का इरादा है?

133
00:08:10,721 --> 00:08:12,931
हाँ, इरादा तो यही था।

134
00:08:23,233 --> 00:08:24,443
क्या गाड़ी है।

135
00:08:38,290 --> 00:08:41,543
वापस पहुँचने पर हॉट चॉकलेट पीना चाहेंगे?

136
00:08:41,752 --> 00:08:43,503
वह कैसा रहेगा, मास्टर ब्रूस?

137
00:08:52,137 --> 00:08:53,263
मिस्टर वेन?

138
00:08:54,097 --> 00:08:55,098
ब्रूस?

139
00:08:55,182 --> 00:08:58,810
माफ़ करना। कल रात की उतरी नहीं है।
एक महिला दोस्त के साथ देर हो गई।

140
00:08:58,894 --> 00:09:00,103
सवाल क्या था?

141
00:09:00,187 --> 00:09:04,358
मैं कह रही थी कि हमारी आख़िरी मुलाकात में
पता चला कि तुमने अपने माँ-बाप के

142
00:09:04,441 --> 00:09:06,693
क़त्ल के सदमे को साफ़ तौर पर दबाया है।

143
00:09:06,777 --> 00:09:10,947
कभी सोचा है कि कहीं तुम दूसरे तरीकों से
अपने मन की आवाज़ दबा नहीं रहे?

144
00:09:11,239 --> 00:09:13,992
तुमने जो यह पूरी ज़िंदगी बनाई है,

145
00:09:14,076 --> 00:09:17,704
वह बेहद... पता नहीं। दिखावटी लगती है।

146
00:09:18,288 --> 00:09:19,623
बिल्कुल घिसी-पिटी।

147
00:09:19,915 --> 00:09:23,877
शायद यह ख़ुद को
और दर्द सहने से बचाने का तरीका हो।

148
00:09:24,169 --> 00:09:25,962
अगर ऐसा है तो समझ में आता है।

149
00:09:26,046 --> 00:09:28,131
बचपन में ऐसे दुख से गुज़रना बड़ी बात है।

150
00:09:28,840 --> 00:09:33,011
या मैं कोई दर्द नहीं दबा रहा
और मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है

151
00:09:33,095 --> 00:09:35,013
और लोगों के बीच उठना-बैठना ज़्यादा है।

152
00:09:35,097 --> 00:09:37,808
हाँ, मैंने तुम्हें
अखबारों के पन्नों में देखा है।

153
00:09:37,891 --> 00:09:40,894
तुम और कोई मॉडल। तुम और कोई अभिनेत्री।

154
00:09:41,061 --> 00:09:44,439
लेकिन ब्रूस, तुम कितनी बार
दूसरी डेट पर गए हो?

155
00:09:45,190 --> 00:09:47,442
यह थेरेपी है या चर्च?

156
00:09:47,651 --> 00:09:52,447
चलो भी। तुम गॉथम के सबसे ख़ुशहाल,
कुँवारे कामदेव की तरह घूमते फिरते हो।

157
00:09:52,531 --> 00:09:56,076
पर क्या इनमें से कोई भी औरत
तुम्हारे लिए कोई मायने रखती है?

158
00:09:56,326 --> 00:09:59,162
क्या कभी प्यार होता है? या वासना भी?

159
00:09:59,704 --> 00:10:01,915
या तुम बस आँख बंद करके जी रहे हो,

160
00:10:01,998 --> 00:10:04,960
वह इंसान बनकर
जो बाकी सब तुमसे उम्मीद करते हैं?

161
00:10:05,043 --> 00:10:06,753
मैं बस मस्ती कर रहा हूँ, डॉक।

162
00:10:06,837 --> 00:10:09,172
यह कोई चरित्र दोष नहीं है, है न?

163
00:10:09,423 --> 00:10:11,967
मेरी स्थिति में लोगों के लिए
जीवन अलग होता है।

164
00:10:12,467 --> 00:10:14,177
मतलब, अमीरों का जीवन?

165
00:10:14,845 --> 00:10:16,096
बेशक होता होगा।

166
00:10:17,013 --> 00:10:18,682
बेहद माफ़ी चाहती हूँ, यॉर ऑनर।

167
00:10:19,057 --> 00:10:20,267
मैं कसम खाती हूँ।

168
00:10:20,350 --> 00:10:23,395
मैं बस ग़लत समय पर ग़लत जगह पर थी।

169
00:10:23,478 --> 00:10:25,355
मैं उन दुकानों में जबरन नहीं घुसी।

170
00:10:25,439 --> 00:10:27,858
यह पक्का उस बैटमैन की करतूत होगी।

171
00:10:27,941 --> 00:10:30,902
यह बस एक दुखद ग़लतफ़हमी है।

172
00:10:30,986 --> 00:10:31,987
वाकई।

173
00:10:32,195 --> 00:10:35,115
मिस काइल, आप यहाँ पहली बार नहीं आई हैं।

174
00:10:35,323 --> 00:10:37,951
आपको अपनी ज़िंदगी में फ़ैसले लेने होंगे।

175
00:10:38,118 --> 00:10:39,786
मैं कोशिश कर रही हूँ, यॉर ऑनर।

176
00:10:41,079 --> 00:10:44,583
मिस्टर डेंट, अभियोग पक्ष
इस बारे में क्या कहना चाहेगा?

177
00:10:44,666 --> 00:10:47,586
यॉर ऑनर, क्योंकि हमारे पास
इसका कोई सबूत नहीं है कि

178
00:10:47,669 --> 00:10:49,796
ये अपराध मिस काइल ने किए, बैटमैन ने नहीं,

179
00:10:49,880 --> 00:10:53,925
जो घटनास्थल पर मौजूद था और क्योंकि
चुराए गए सभी रत्न लौटा दिए गए,

180
00:10:54,217 --> 00:10:58,555
तो जनता आरोप हटाकर मिस काइल को
एक और दूसरा मौका देने के लिए तैयार है।

181
00:11:00,891 --> 00:11:01,850
तो, ठीक है।

182
00:11:02,100 --> 00:11:03,101
मामला खारिज।

183
00:11:09,316 --> 00:11:12,027
तुम मेरे मुवक्किलों को
जेल भेजने पर तुले रहते हो।

184
00:11:12,110 --> 00:11:14,863
पर अमीर और मशहूर लोगों को छूट दी जाती है?

185
00:11:15,030 --> 00:11:17,073
वह क्या है, हार्वी? कोई अभियान दाता?

186
00:11:17,157 --> 00:11:20,118
चलो भी, बार्बरा।
क्या मैं इतना नीचे गिरूँगा?

187
00:11:22,245 --> 00:11:23,622
ख़ैर, शायद गिर भी जाता।

188
00:11:24,039 --> 00:11:25,582
अगर वह कंगाल न होती।

189
00:11:30,003 --> 00:11:32,088
-घर चलें, मिस सेलिना?
-अभी नहीं।

190
00:11:32,506 --> 00:11:35,217
पहले थोड़ा गाड़ी का काम करा लेना चाहिए।

191
00:11:36,343 --> 00:11:38,345
तो, हमने सुना कि वह काइल बच निकली?

192
00:11:38,428 --> 00:11:40,889
तुमने उसे घटनास्थल पर रंगे हाथों पकड़ा था?

193
00:11:40,972 --> 00:11:42,682
वह भी बिल्ली की वेशभूषा में?

194
00:11:42,766 --> 00:11:44,142
मतलब, चलो भी।

195
00:11:44,226 --> 00:11:47,020
तुमने इतना आसान मामला
कैसे बिगाड़ दिया, बुलक?

196
00:11:47,103 --> 00:11:48,605
अपना मुँह बंद करो, कोहेन।

197
00:11:48,688 --> 00:11:49,856
शांत हो जाओ, बुलक।

198
00:11:49,940 --> 00:11:52,526
हाँ, सच में, स्कारफ़ेस।

199
00:11:52,609 --> 00:11:54,736
सुनो। कोहेन पर ध्यान मत दो,

200
00:11:54,819 --> 00:11:56,655
न ही उस फालतू जंगली बिल्ली पर।

201
00:11:56,738 --> 00:11:59,282
उस औरत के मौके ख़त्म हो रहे हैं। यकीन करो।

202
00:11:59,366 --> 00:12:01,034
उसे बस अभी तक पता नहीं है।

203
00:12:02,077 --> 00:12:05,288
ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार
गॉथम में महँगाई और बेरोज़गारी

204
00:12:05,372 --> 00:12:06,498
बढ़ती जा रही है।

205
00:12:06,581 --> 00:12:09,834
और जबकि मेयर के वित्तीय सलाहकार
समाधान के लिए छटपटा रहे हैं,

206
00:12:09,918 --> 00:12:12,087
हिंसक अपराधों में हुई बढ़ोतरी ने

207
00:12:12,170 --> 00:12:15,757
पहले से ही लाचार गॉथम शहर के
पुलिस विभाग पर और भी भार डाल दिया।

208
00:12:15,840 --> 00:12:20,011
और आज दोपहर एक आश्चर्यजनक मोड़ में,
सेलिना काइल, तथाकथित "कैटवुमन" को

209
00:12:20,095 --> 00:12:22,264
रिहा कर दिया गया, बिना किसी आरोप के।

210
00:12:22,347 --> 00:12:25,892
वह कथित तौर अपर ईस्ट साइड में
लगातार आभूषणों की चोरियों के

211
00:12:25,976 --> 00:12:27,477
मामलों में मुख्य संदिग्ध है।

212
00:12:27,686 --> 00:12:28,645
वह छूट गई।

213
00:12:28,728 --> 00:12:29,729
जी हाँ, सर।

214
00:12:29,813 --> 00:12:32,440
पर उसने ऐसा
दोबारा न करने का वादा किया है।

215
00:12:32,524 --> 00:12:34,442
...और आरोप लगाने से इनकार कर दिया।

216
00:12:54,754 --> 00:12:57,924
तुम्हारी पुरानी मालकिन के पास
बड़े सुंदर जवाहरात थे।

217
00:12:58,008 --> 00:12:59,467
हाँ, बेशक थे।

218
00:13:00,176 --> 00:13:03,888
चिंता मत करो।
मैं इनका बहुत अच्छे से ध्यान रखूँगी।

219
00:13:44,763 --> 00:13:45,889
मेरे हीरो।

220
00:13:57,150 --> 00:13:58,151
रुक जाओ।

221
00:13:58,568 --> 00:13:59,944
मेरा वक्त बर्बाद कर रही हो।

222
00:14:00,028 --> 00:14:01,988
तो मेरा पीछा क्यों करते रहते हो?

223
00:14:05,659 --> 00:14:07,994
मुझे लगा नहीं था कि यह वाकई काम करेगा।

224
00:14:08,078 --> 00:14:09,579
पर बाप रे।

225
00:14:44,739 --> 00:14:46,991
जैसा मैंने नीचे बताने की कोशिश की थी,

226
00:14:47,075 --> 00:14:50,912
मिस काइल कल कोर्ट से रिहा होने के बाद
यह घर छोड़कर चली गईं।

227
00:14:51,079 --> 00:14:53,790
सत्यानाश...
कल रात उसने चार तिजोरियाँ लूटी थीं।

228
00:14:53,998 --> 00:14:54,999
चार।

229
00:14:55,083 --> 00:14:57,585
हाँ। और अब वह किसी बिल में छिप गई है।

230
00:15:03,758 --> 00:15:08,138
मिस सेलिना, आप हमसे ऐसी
जगह पर रहने की उम्मीद कैसे कर सकती हैं?

231
00:15:08,221 --> 00:15:09,597
हमें आदत हो जाएगी, ग्रेटा।

232
00:15:09,681 --> 00:15:11,683
आदत डालनी पड़ेगी। हम फ़रार हैं।

233
00:15:11,933 --> 00:15:14,185
यहाँ किसी को
हमारी पहचान से लेना-देना नहीं।

234
00:15:14,269 --> 00:15:15,937
न ही वे पुलिस को बताएँगे।

235
00:15:16,020 --> 00:15:19,441
साथ ही, मैंने कल रात की लूट से
एक साल का किराया भर दिया है।

236
00:15:19,524 --> 00:15:20,942
किसी के कर्ज़दार नहीं होंगे।

237
00:15:21,025 --> 00:15:23,695
आप पर अब भी कई कर्ज़ हैं, मिस सेलिना।

238
00:15:23,778 --> 00:15:26,531
और बेशक, यह किसी
भले समाज का रहन-सहन नहीं है।

239
00:15:26,614 --> 00:15:28,491
पर अपराधियों की तरह रहना है,

240
00:15:28,575 --> 00:15:31,703
तो हमें कुछ कुर्बानियाँ देनी होंगी, है न?

241
00:15:31,786 --> 00:15:34,372
हाँ, पर मैंने कभी अपराधियों की तरह
नहीं रहना चाहा।

242
00:15:34,456 --> 00:15:37,083
पर कोई मेरी कहाँ सुनता है, है न?

243
00:15:37,167 --> 00:15:38,376
बिल्कुल सही कहा।

244
00:15:38,460 --> 00:15:40,420
तुम मम्मी की चहेती हो न?

245
00:15:40,503 --> 00:15:41,713
हाँ, बिल्कुल हो।

246
00:15:41,796 --> 00:15:43,173
"कैट" के अपराधों की लहर जारी है

247
00:15:45,133 --> 00:15:47,761
शायद ऊपर सोने जाने का वक़्त हो गया है।

248
00:15:47,844 --> 00:15:49,846
कुछ घंटे की नींद तो सो लीजिए।

249
00:15:50,096 --> 00:15:52,307
पुलिस को मिस काइल का मामला संभालने दीजिए।

250
00:15:52,390 --> 00:15:56,436
आख़िरकार, वह एक गहनों की चोर ही तो है।
कोई खलनायक तो नहीं, सर।

251
00:15:56,978 --> 00:15:59,898
और ब्रूस वेन की आज
कई मुलाकात तय हैं। तो, थोड़ी नींद...

252
00:15:59,981 --> 00:16:02,025
मुलाकात। यह बढ़िया आइडिया है।

253
00:16:02,108 --> 00:16:03,359
लिमो बाहर निकालो।

254
00:16:03,651 --> 00:16:04,819
कपड़े बदलकर आता हूँ।

255
00:16:07,989 --> 00:16:11,242
क्या मैं यकीनन आपका इरादा बदलने के लिए
कुछ नहीं कर सकती?

256
00:16:11,326 --> 00:16:14,579
यह शो और तीन हफ़्ते चलने वाला था और...

257
00:16:14,662 --> 00:16:16,414
नहीं, मुझे इस पर ज़ोर देना होगा।

258
00:16:16,498 --> 00:16:18,792
और बाकी के परिवार भी मुझसे सहमत होंगे,

259
00:16:18,875 --> 00:16:21,044
कैटवुमन के खुले घूमने की वजह से।

260
00:16:21,127 --> 00:16:23,546
कम से कम इस सप्ताहांत कर रख सकते हैं?

261
00:16:27,050 --> 00:16:28,384
तो, क्या सब ठीक रहा?

262
00:16:28,468 --> 00:16:30,512
योजना तय है। हमें घर ले चलो।

263
00:16:30,595 --> 00:16:32,847
असल में, आपकी एक और मुलाकात तय है, सर।

264
00:16:32,931 --> 00:16:34,557
डॉ. क्विंज़ेल के साथ।

265
00:16:38,102 --> 00:16:39,521
और अन्य ख़बरों में,

266
00:16:39,604 --> 00:16:43,399
गॉथम म्यूज़ियम तीन सप्ताह पहले ही
आभूषणों की प्रदर्शनी बंद कर रहा है।

267
00:16:43,483 --> 00:16:46,277
तो अगर आप गॉथम के
धनाढ्य वर्ग के सबसे ख़ूबसूरत

268
00:16:46,361 --> 00:16:48,029
गहनों की झलक देखना चाहते हैं,

269
00:16:48,112 --> 00:16:50,949
तो ऐसा करने के लिए केवल दो दिन और बचे हैं।

270
00:16:52,617 --> 00:16:54,828
पता है, यह मेरा आख़िरी सेशन है।

271
00:16:54,911 --> 00:16:55,870
अच्छा?

272
00:16:55,954 --> 00:16:57,956
समय कैसे पंख लगाकर उड़ गया।

273
00:16:58,039 --> 00:17:01,042
और मैं दिल से आपका
शुक्रिया करना चाहूँगा, डॉक्टर क्यू।

274
00:17:01,292 --> 00:17:06,130
मानता हूँ, पहले मैं इसके थोड़ा खिलाफ़ था,
पर मुझे यह काफ़ी मददगार लगा।

275
00:17:09,425 --> 00:17:10,385
सच में।

276
00:17:10,802 --> 00:17:11,970
पता है क्या, ब्रूस?

277
00:17:12,470 --> 00:17:14,389
तुम्हारे कागज़ों पर दस्तख़त कर दूँगी।

278
00:17:14,472 --> 00:17:16,224
अरे। शुक्रिया, डॉक। मैं वाकई...

279
00:17:16,307 --> 00:17:19,352
क्योंकि तुम मेरे या किसी और के लिए
कोई खतरा नहीं हो।

280
00:17:19,602 --> 00:17:22,355
पर मुझे यह भी नहीं लगता
कि हमने कोई प्रगति की है।

281
00:17:22,897 --> 00:17:23,898
बड़ी अजीब बात है।

282
00:17:24,315 --> 00:17:28,236
मेरे ज़्यादातर मरीज़ अपने सबसे कसूर भरे
राज़ और गहरी इच्छाएँ

283
00:17:28,319 --> 00:17:29,988
मुझसे बेझिझक बाँटते हैं।

284
00:17:30,321 --> 00:17:32,073
अगर मैं बेहतर न जानती,

285
00:17:32,448 --> 00:17:36,661
तो मुझे भी लगता है कि तुम उतने ही
छिछले इंसान हो जितना दिखावा करते हो।

286
00:17:37,495 --> 00:17:38,830
पर मैं बेहतर जानती हूँ।

287
00:17:39,122 --> 00:17:41,499
तुमने अपने इर्द-गिर्द
बड़ी दीवारें बनाई हैं।

288
00:17:41,749 --> 00:17:44,419
इतनी बड़ी कि मैं उन्हें पार नहीं कर सकती।

289
00:17:44,919 --> 00:17:47,005
पर मैं आगे बढ़ने के लिए तैयार हूँ।

290
00:17:47,255 --> 00:17:49,424
अगर तुम कोशिश करने को तैयार हो, ब्रूस।

291
00:17:49,799 --> 00:17:51,926
कोर्ट के निर्देशित सेशन ख़त्म हुए,

292
00:17:52,010 --> 00:17:55,805
पर तुम्हें मेरे मरीज़ के तौर पर
यहाँ आना जारी रखना चाहिए।

293
00:17:56,431 --> 00:17:58,308
यह सुनने में मज़ेदार नहीं लगता?

294
00:17:59,350 --> 00:18:00,602
प्रस्ताव के लिए शुक्रिया।

295
00:18:00,685 --> 00:18:02,645
पर अब मैं बिल्कुल ठीक हूँ।

296
00:18:02,937 --> 00:18:03,938
कसम से।

297
00:18:04,439 --> 00:18:07,025
तो, क्या आप इन पर दस्तख़त कर देंगी?

298
00:18:09,235 --> 00:18:11,404
इन्हें ध्यान से लुशीयस फ़ॉक्स को दे देना।

299
00:18:11,487 --> 00:18:12,989
यह आपका आख़िरी सेशन था?

300
00:18:13,531 --> 00:18:14,949
हाँ, भगवान का शुक्र है।

301
00:18:15,450 --> 00:18:18,369
आपको वाकई उनसे बात करके
कोई फ़ायदा नहीं हुआ, सर?

302
00:18:18,661 --> 00:18:21,247
क्योंकि मुझे अक्सर लगता है
कि यह फ़ायदेमंद होगा...

303
00:18:21,331 --> 00:18:22,707
मैं ठीक हूँ। यह बात छोड़ो।

304
00:18:24,334 --> 00:18:26,127
जी, मास्टर ब्रूस।

305
00:19:13,549 --> 00:19:14,842
वे कीमत चुकाएँगे।

306
00:19:16,719 --> 00:19:17,845
वे?

307
00:19:18,012 --> 00:19:19,013
वे सबके सब।

308
00:19:19,889 --> 00:19:21,849
मैं उनसे बदला लूँगा।

309
00:19:22,475 --> 00:19:24,227
और तुम मेरी मदद करोगे।

310
00:19:30,733 --> 00:19:33,820
मास्टर ब्रूस, भले ही आज रात
मिस काइल को पकड़ लेते हैं,

311
00:19:33,903 --> 00:19:35,905
जज शायद फिर से उन्हें रिहा कर दे।

312
00:19:35,989 --> 00:19:37,156
इस बार नहीं।

313
00:19:49,752 --> 00:19:53,214
पार्षद जी, आपकी पत्नी
इसके बारे में क्या सोचेंगी?

314
00:19:53,297 --> 00:19:54,340
हाय रे!

315
00:19:55,591 --> 00:19:56,718
हे भगवान

316
00:19:56,801 --> 00:19:59,220
ईल ओ'ब्रायन, गॉथम गज़ेट से?

317
00:19:59,429 --> 00:20:02,432
हाँ, हाँ। मेरा मतलब, नहीं।

318
00:20:02,515 --> 00:20:03,766
मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

319
00:20:03,850 --> 00:20:06,102
बेशक। कैसी मदद?

320
00:20:06,185 --> 00:20:07,353
तुम्हें क्या लगता है?

321
00:20:07,437 --> 00:20:09,063
कुछ तस्वीरें लेने में।

322
00:20:22,827 --> 00:20:23,911
सभी गाड़ियाँ सावधान।

323
00:20:23,995 --> 00:20:26,330
गॉथम म्यूज़ियम से
साइलेंट अलार्म की ख़बर है।

324
00:20:26,414 --> 00:20:27,957
सभी गाड़ियाँ, जवाब दें।

325
00:20:28,041 --> 00:20:29,042
तुमने उसकी बात सुनी।

326
00:20:29,125 --> 00:20:30,126
चलो चलें।

327
00:20:39,427 --> 00:20:40,595
उसे वापस रख दो।

328
00:20:42,930 --> 00:20:45,099
पिछली बार ही कह देते कि मिलना चाहते हो।

329
00:20:47,769 --> 00:20:49,395
पर मैं आज रात अकेली नहीं आई।

330
00:21:32,688 --> 00:21:34,273
उनकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

331
00:21:56,921 --> 00:21:58,381
तुमने मुझे बचा लिया।

332
00:21:58,464 --> 00:22:00,758
मुझे पता था कि हमारे बीच कुछ है... ए!

333
00:22:00,842 --> 00:22:02,051
इतना कसकर नहीं!

334
00:22:03,845 --> 00:22:06,180
पता है, तुम्हें मज़ा करना नहीं आता।

335
00:22:06,305 --> 00:22:08,099
हाँ, नहीं आता।

336
00:22:16,858 --> 00:22:20,987
तो, इसमें कुछ तस्वीरें हैं,
पर केवल कैटवुमन की नहीं।

337
00:22:21,070 --> 00:22:24,323
उन पुलिस वालों की
पिटाई करते हुए तुम्हारी तस्वीरें हैं।

338
00:22:24,407 --> 00:22:26,117
सब तस्वीरें एक ही रोल में हैं।

339
00:22:26,450 --> 00:22:29,871
पर अगर तुम चाहते हो,
तो मैं पूरा रोल ही तबाह कर सकता हूँ।

340
00:22:30,329 --> 00:22:33,291
-मैं कोशिश नहीं कर रहा...
-कैटवुमन वाली तस्वीरों को छापना।

341
00:22:33,374 --> 00:22:34,625
बाकियों की परवाह नहीं।

342
00:22:40,631 --> 00:22:41,841
पुलिस

343
00:22:41,924 --> 00:22:43,801
ग्रेटा? आख़िरकार फ़ोन उठा लिया।

344
00:22:44,093 --> 00:22:45,803
सुनो। बहुत बुरा हो गया।

345
00:22:45,887 --> 00:22:48,472
उनके पास सबूत, तस्वीरें, सब कुछ हैं।

346
00:22:48,556 --> 00:22:50,224
तो, मेरी ज़मानत करवाने आओ।

347
00:22:50,308 --> 00:22:51,767
माफ़ कीजिए, मिस सेलिना।

348
00:22:51,851 --> 00:22:54,061
लेकिन यह मुमकिन नहीं होने वाला।

349
00:22:54,145 --> 00:22:55,146
आप कंगाल हैं।

350
00:22:55,354 --> 00:22:56,564
नहीं, सुनो।

351
00:22:56,647 --> 00:22:58,232
कुछ पेंटिंग गिरवी रख दो।

352
00:22:58,316 --> 00:23:00,484
और पापा की वह मनपसंद सोने की मूर्ति भी।

353
00:23:00,568 --> 00:23:02,820
वह जिसमें बैलरीना अपने अंगूठे पर खड़ी है।

354
00:23:02,904 --> 00:23:04,697
हाँ, मुझे पता है, मिस सेलिना।

355
00:23:04,780 --> 00:23:09,160
मैं उसे और आपकी हर बेचने लायक़
चीज़ को बेच चुकी हूँ।

356
00:23:09,243 --> 00:23:10,661
क्या? ग्रेटा।

357
00:23:10,745 --> 00:23:12,705
आप पर मेरा तीन साल का वेतन बकाया है।

358
00:23:12,788 --> 00:23:14,165
तो अब मैं वह ले रही हूँ।

359
00:23:14,248 --> 00:23:18,502
बहामास के लिए मेरा जहाज़ एक घंटे में
रवाना होने वाला है। अलविदा।

360
00:23:19,462 --> 00:23:22,340
वह नीच चालबाज़ कहीं की।

361
00:23:26,677 --> 00:23:30,306
इस बार कोर्ट में
कैटवुमन के ख़िलाफ़ सबूत कायम रहेगा।

362
00:23:30,389 --> 00:23:31,432
वह वापस आएगी।

363
00:23:31,515 --> 00:23:33,768
पर गॉथम को उसकी बकवास से थोड़ी राहत मिली।

364
00:23:34,060 --> 00:23:35,353
और मुझे भी।

365
00:23:35,436 --> 00:23:39,357
आपकी वे तस्वीरें कैटवुमन से
ज़्यादा बड़ी समस्या साबित हो सकती हैं।

366
00:23:39,440 --> 00:23:42,610
शायद, पर अब उन सबको पता चल जाएगा
कि मैं उनके पीछे आ रहा हूँ।

367
00:23:43,361 --> 00:23:46,280
सर, मैं सोच रहा था,
आपने कुछ देर पहले जो कहा था,

368
00:23:46,572 --> 00:23:48,074
डॉ. क्विंज़ेल से मिलने के...

369
00:23:48,157 --> 00:23:49,325
कॉफ़ी ठंडी हो गई।

370
00:23:52,620 --> 00:23:54,455
मैं ताज़ी कॉफ़ी लेकर आता हूँ, सर।

371
00:24:48,301 --> 00:24:50,303
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

372
00:24:50,386 --> 00:24:52,388
रचनात्मक पर्यवेक्षक
सुहास चव्हाण

