1
00:00:02,775 --> 00:00:05,528
एगी, मुझे बताओ कि क्या चल रहा है। प्लीज़।

2
00:00:05,611 --> 00:00:09,365
हमारे दल का कोई रूपर्ट थॉर्न के साथ
हमारे राज़ साझा कर रहा है।

3
00:00:09,532 --> 00:00:12,868
तुम्हें इसके बारे में तो
कुछ पता नहीं होगा, क्लैरेंस?

4
00:00:12,952 --> 00:00:15,079
क्या? तुम्हें लगता है वह मैं था?

5
00:00:15,162 --> 00:00:20,042
चलो भी, एगी। तुम्हारी और मेरी पुरानी
यारी है। जानते हो मैं कभी ऐसा नहीं करूँगा।

6
00:00:20,125 --> 00:00:22,711
बेशक। ज़रूर, क्लैरेंस।

7
00:00:22,878 --> 00:00:25,381
लेकिन फिर भी बॉस तुमसे बात करना चाहते हैं।

8
00:00:25,464 --> 00:00:27,007
नहीं। एगी।

9
00:00:27,550 --> 00:00:29,802
चलो भी। प्लीज़, नहीं!

10
00:00:31,262 --> 00:00:33,639
पता नहीं तुमसे किसने कहा
कि मैं गद्दार हूँ,

11
00:00:33,722 --> 00:00:35,766
पर मुझ पर भरोसा करो। मैं कभी नहीं...

12
00:00:37,393 --> 00:00:38,394
नहीं!

13
00:00:38,978 --> 00:00:40,938
नहीं!

14
00:00:41,522 --> 00:00:43,440
चलो। फुर्ती दिखाओ। जल्दी करो।

15
00:00:43,607 --> 00:00:46,277
-फ़ौरन यह माल यहाँ से निकालना है।
-जल्दी क्यों?

16
00:00:46,527 --> 00:00:48,946
मिस्टर थॉर्न ने कहा कि आज शायद छापा पड़े

17
00:00:49,029 --> 00:00:51,115
और यह कीमती लूट का माल नहीं छोड़ सकते।

18
00:00:51,198 --> 00:00:52,491
पुलिस छापा मारेगी?

19
00:00:52,575 --> 00:00:55,244
आधी पुलिस तो बॉस के टुकड़ों पर पलती है।

20
00:00:55,327 --> 00:00:58,080
हाँ। पर मुझे पुलिस वालों की चिंता नहीं है।

21
00:00:58,163 --> 00:01:00,040
तुम्हें भी इस अफ़वाह पर यकीन है?

22
00:01:00,124 --> 00:01:01,709
वह कहानी कोरी बकवास है।

23
00:01:01,792 --> 00:01:03,419
मार्विन ने पिछले हफ़्ते देखा था।

24
00:01:03,544 --> 00:01:05,504
मार्विन, जो अस्पताल में है?

25
00:01:05,588 --> 00:01:07,715
हाँ। क्या लगता है, वह वहाँ कैसे पहुँचा?

26
00:01:07,798 --> 00:01:10,676
तो उसका पेंच ढीला होगा,
क्योंकि ऐसा हरगिज़ नहीं हो...

27
00:01:10,759 --> 00:01:11,802
ए, क्या चल रहा है?

28
00:01:11,886 --> 00:01:12,887
-चलो!
-चुप रहो!

29
00:01:13,762 --> 00:01:15,431
हमारे अलावा यहाँ कोई और भी है।

30
00:01:51,216 --> 00:01:52,843
साले बेवकूफ़...

31
00:03:01,078 --> 00:03:03,998
बैटमैन: कैप्ड क्रूसेडर

32
00:03:09,670 --> 00:03:11,422
दो हफ़्ते में तीन धमाके।

33
00:03:11,755 --> 00:03:13,340
तीनों इमारतें जो

34
00:03:13,424 --> 00:03:15,968
रूपर्ट थॉर्न की
अवैध कंपनियों को छुपाती हैं।

35
00:03:16,051 --> 00:03:18,762
पुलिस ने पहले धमाके की वजह
गैस का रिसाव बताया।

36
00:03:18,887 --> 00:03:22,725
दूसरी एक बिजली से लगी आग की दुर्घटना।

37
00:03:23,142 --> 00:03:26,770
किसी ने थॉर्न से जंग का ऐलान किया,
पर पहचान का पता नहीं लगने दे रहे।

38
00:03:26,854 --> 00:03:28,230
होशियारी बरत रहे हैं।

39
00:03:28,355 --> 00:03:31,400
कोई ऐसा गिरोह का सरदार होगा
जिसके बारे में हम नहीं जानते,

40
00:03:31,483 --> 00:03:34,194
जो रूपर्ट थॉर्न से
लोहा लेने की हिम्मत रखता है।

41
00:03:34,278 --> 00:03:36,905
पर अगर यह बात है,
तो आगे आने वाले दिनों में...

42
00:03:36,989 --> 00:03:39,366
गॉथम में एक भयानक गैंग युद्ध छिड़ सकता है।

43
00:03:39,450 --> 00:03:40,492
हे भगवान।

44
00:03:40,576 --> 00:03:42,911
मुझे इन धमाकों के दोषी का पता लगाना होगा।

45
00:03:42,995 --> 00:03:45,164
और पता है कि तलाश कहाँ से शुरू करनी है।

46
00:03:45,247 --> 00:03:46,790
पुलिस मुख्यालय से?

47
00:03:46,874 --> 00:03:50,169
आपको लगता है विभाग में कोई
इन धमाकों का सच छुपा रहा है?

48
00:03:50,252 --> 00:03:51,837
यह गॉथम है, पेनीवर्थ।

49
00:03:52,504 --> 00:03:54,506
भ्रष्टाचार से आश्चर्य होता है?

50
00:03:55,966 --> 00:03:59,511
जूरी के देवियो और सज्जनो,
मैं आदर के साथ यह कहना चाहूँगी

51
00:03:59,928 --> 00:04:02,139
कि अभियोग पक्ष का केस बेतुका है।

52
00:04:02,639 --> 00:04:05,809
मेरे मुवक्किल किसी स्मगलिंग गिरोह के
मास्टरमाइंड नहीं हैं।

53
00:04:05,976 --> 00:04:07,561
वह कोई क़ातिल नहीं है।

54
00:04:07,770 --> 00:04:09,188
वह बस एक हताश नौजवान है

55
00:04:09,271 --> 00:04:12,149
जो ग़लत लोगों के साथ
ग़लत काम में पड़ गया।

56
00:04:12,232 --> 00:04:13,525
बस इतनी सी बात है।

57
00:04:15,611 --> 00:04:18,864
जूरी के फ़ैसले पर पहुँचने तक
अदालत एक विराम लेगी।

58
00:04:25,162 --> 00:04:28,582
भाषण अच्छा था, मिस गॉर्डन।
पर जानती हो न कि तुम हार जाओगी?

59
00:04:28,665 --> 00:04:30,584
जूरी को मैंने अपनी मुट्ठी में कर लिया।

60
00:04:30,667 --> 00:04:33,796
चलो भी। तुम जानते हो
कि इस लड़के पर दोष मढ़ा गया है।

61
00:04:33,879 --> 00:04:36,465
ख़ैर, तो वह अपने मालिक का सच उगल देता।

62
00:04:36,548 --> 00:04:38,133
उसे ही सौदा मंज़ूर नहीं था।

63
00:04:38,217 --> 00:04:39,885
शायद तुम्हारी ग़लती नहीं थी

64
00:04:39,968 --> 00:04:42,638
कि मेरा मुख्य गवाह अचानक बरमूडा चला गया?

65
00:04:42,721 --> 00:04:45,641
मुझे नहीं पता कि तुम
क्या बात कर रही हो, बार्बरा।

66
00:04:45,724 --> 00:04:48,185
मुझे यकीन है कि तुम जानते हो, हार्वी।

67
00:04:48,769 --> 00:04:50,562
अब तुम्हारे लिए सब राजनीति है।

68
00:04:50,646 --> 00:04:53,357
हर अपराध सिद्धि
तुम्हारे अभियान का विज्ञापन होता है।

69
00:04:53,440 --> 00:04:55,734
"हार्वी डेंट, अपराध पर सख़्ती बरतने वाला।"

70
00:04:55,818 --> 00:04:57,528
मैं बस अपना काम कर रहा हूँ।

71
00:04:57,611 --> 00:05:00,989
मुजरिमों को सलाख़ों के पीछे
पहुँचाने से चुनाव में मदद मिले, तो...

72
00:05:01,073 --> 00:05:03,200
इससे याद आया। यह लो। अभी-अभी छपा है।

73
00:05:03,283 --> 00:05:04,201
डेंट को बनाइये मेयर

74
00:05:04,284 --> 00:05:06,995
नहीं, शुक्रिया। किसी ऐसे को दो
जो तुम्हें अपना वोट दे।

75
00:05:07,079 --> 00:05:09,164
चलो भी। इतना भी बुरा नहीं हूँ।

76
00:05:09,456 --> 00:05:11,792
देखो, मैं उस लड़के को भी छूट दे दूँगा।

77
00:05:11,959 --> 00:05:14,086
चित, तो 20 साल की जेल।

78
00:05:14,169 --> 00:05:15,838
पट, तो सज़ा-ए-मौत।

79
00:05:16,046 --> 00:05:19,133
मैं सिक्के पर इंसान की
ज़िंदगी का दाँव नहीं लगाऊँगी।

80
00:05:19,299 --> 00:05:20,676
बहुत कमीने हो, डेंट।

81
00:05:20,759 --> 00:05:22,719
यूँ नाराज़ होकर मत जाओ।

82
00:05:22,970 --> 00:05:24,763
देखो। चित आया।

83
00:05:24,847 --> 00:05:26,265
तुम जीती।

84
00:05:28,684 --> 00:05:30,936
पुलिस

85
00:06:00,883 --> 00:06:02,384
कारण - विद्युत खराबी

86
00:06:02,509 --> 00:06:03,927
हस्ताक्षरित
फायर इंस्पेक्टर - विल्फ़र्ड ली

87
00:06:04,511 --> 00:06:08,682
वह आएगी तो मान जाएगी

88
00:06:08,765 --> 00:06:10,684
वह आएगी तो

89
00:06:14,313 --> 00:06:15,397
धत् तेरे की।

90
00:06:22,321 --> 00:06:23,363
बचाओ!

91
00:06:23,697 --> 00:06:24,865
मेरी मदद करो!

92
00:06:24,948 --> 00:06:25,949
कोई मदद करो!

93
00:06:26,033 --> 00:06:27,701
उन धमाकों के पीछे कौन था?

94
00:06:27,784 --> 00:06:29,077
हे भगवान।

95
00:06:29,161 --> 00:06:31,288
कौन... तुम क्या हो?

96
00:06:31,496 --> 00:06:33,457
तीन इमारतें राख कर दी गईं।

97
00:06:33,540 --> 00:06:35,250
तुमने झूठी रिपोर्ट दर्ज की।

98
00:06:35,334 --> 00:06:36,335
किसने पैसे दिए?

99
00:06:36,543 --> 00:06:38,754
तुम पागल हो? मुझे ऊपर खींचो!

100
00:06:38,837 --> 00:06:39,755
मुझे नाम बताओ।

101
00:06:40,839 --> 00:06:42,841
बस मुझे ऊपर खींचो! हे भगवान!

102
00:06:42,925 --> 00:06:44,176
जल्दी करो! रहम करो!

103
00:06:44,259 --> 00:06:45,510
दोबारा नहीं पूछूँगा।

104
00:06:46,511 --> 00:06:47,804
वह पेंग्विन की करतूत थी!

105
00:06:47,888 --> 00:06:49,556
उस कमबख़्त पेंग्विन की करतूत थी!

106
00:06:49,640 --> 00:06:51,350
हे भगवान!

107
00:06:54,019 --> 00:06:55,979
हे भगवान। हे भगवान।

108
00:06:56,063 --> 00:06:59,107
-हे भगवान।
-अगर झूठ बोल रहे हो, तो मैं वापस आऊँगा।

109
00:07:04,655 --> 00:07:07,032
वह पेंग्विन की करतूत थी।

110
00:07:07,908 --> 00:07:09,534
उस कमबख़्त पेंग्विन की करतूत थी।

111
00:07:09,618 --> 00:07:10,911
आइसबर्ग लाउंज

112
00:07:10,994 --> 00:07:15,165
जानती हूँ किया है ग़लत तुम्हारे साथ

113
00:07:15,249 --> 00:07:20,712
याद है वह बारिश की रात
जब तुम्हें निकाला बाहर

114
00:07:20,796 --> 00:07:25,342
एक कंघी के अलावा
बिना किसी सामान के साथ

115
00:07:25,425 --> 00:07:28,178
जानती हूँ दोष है मेरा

116
00:07:28,553 --> 00:07:30,889
है न कितनी दुख की बात?

117
00:07:30,973 --> 00:07:34,685
बिल बेली, क्या घर लौट आओगे मेरे पास?

118
00:07:34,768 --> 00:07:36,353
घर लौट आओ

119
00:07:36,436 --> 00:07:42,442
बिल बेली, क्या घर लौट आओगे मेरे पास?

120
00:07:48,031 --> 00:07:49,866
शुक्रिया।

121
00:07:53,662 --> 00:07:55,622
हैलो।

122
00:07:55,706 --> 00:07:57,541
अरे, डिटेक्टिव अर्नोल्ड फ़्लास।

123
00:07:58,667 --> 00:08:01,586
जानम, तुम जब चाहो मेरी तलाशी ले सकते हो।

124
00:08:02,879 --> 00:08:04,256
ए, इसके बाद मैं।

125
00:08:04,339 --> 00:08:05,674
अब मेरी बारी।

126
00:08:05,757 --> 00:08:08,260
तुम आख़िरी पुलिस वाले होते
तब भी न करती, बुलक।

127
00:08:11,096 --> 00:08:14,725
अलविदा कहकर मनचली, अपनी गली चली।

128
00:08:19,688 --> 00:08:23,483
मैं इस वक़्त घर पर होती,
अपने नाखून रंग रही होती।

129
00:08:23,567 --> 00:08:24,943
या बर्तन धो रही होती।

130
00:08:25,027 --> 00:08:26,695
या टैक्स का हिसाब लगा रही होती।

131
00:08:26,778 --> 00:08:29,489
मुझे भी यहाँ कोई मज़ा नहीं आ रहा, बार्बरा।

132
00:08:29,656 --> 00:08:32,826
लेकिन कमिश्नर
एक पुलिस फंडरेज़र से बच नहीं सकता।

133
00:08:32,909 --> 00:08:35,412
खैर, कम से कम दोनों
किसी बात पर तो सहमत हैं।

134
00:08:35,996 --> 00:08:36,997
शुक्रिया।

135
00:08:37,080 --> 00:08:38,707
अपने बापू का मन रखने के लिए।

136
00:08:39,333 --> 00:08:40,709
बेशक, पापा।

137
00:08:40,792 --> 00:08:44,296
आपको फ़र्क नहीं पड़ता कि यहाँ
आधे लोग आपकी नाकामयाबी चाहते हैं?

138
00:08:44,379 --> 00:08:45,881
चलो भी, जान।

139
00:08:46,506 --> 00:08:48,342
आधे से कहीं ज़्यादा होंगे।

140
00:08:48,633 --> 00:08:50,052
कमिशनर गॉर्डन।

141
00:08:50,135 --> 00:08:52,054
हार्वी। मेरी बेटी को तो जानते होगे।

142
00:08:52,137 --> 00:08:52,971
जानता हूँ?

143
00:08:53,055 --> 00:08:53,930
अगर मेरा बस चलता,

144
00:08:54,014 --> 00:08:56,767
यह तेज़-तर्रार लड़की
मेरे लिए डीए ऑफिस में काम करती।

145
00:08:56,975 --> 00:08:59,519
पता है, जिम, एक बार मैं मेयर बन गया,

146
00:08:59,603 --> 00:09:01,855
तुम और मैं इस शहर के लिए
बड़े-बड़े काम करेंगे।

147
00:09:01,938 --> 00:09:03,982
हाँ। बिल्कुल।

148
00:09:04,066 --> 00:09:05,108
कौन जाने?

149
00:09:05,192 --> 00:09:07,694
शायद फिर विशाल चमगादड़ों से
मदद की ज़रूरत न पड़े।

150
00:09:07,778 --> 00:09:11,531
तो, तुम भी गलियों की अफ़वाहों में
विश्वास करते हो, हार्वी?

151
00:09:11,615 --> 00:09:13,700
परियों की कहानी भी सच मान लेते हो?

152
00:09:14,659 --> 00:09:16,370
मैंने तुमसे क्या कहा था, जिम?

153
00:09:16,453 --> 00:09:17,537
तेज़-तर्रार।

154
00:09:18,205 --> 00:09:20,749
मुझे शक तो था कि आइसबर्ग
एक तरह का पर्दा है

155
00:09:20,832 --> 00:09:23,585
बंदूकों या ड्रग्स वगैरह की
स्मगलिंग के लिए।

156
00:09:23,919 --> 00:09:25,712
पर रूपर्ट थॉर्न से दुश्मनी मोलना...

157
00:09:25,796 --> 00:09:28,757
हाँ। आपने पेंग्विन को
समझने में ग़लती कर दी, सर।

158
00:09:28,840 --> 00:09:31,218
सभी ने की। वह यही चाहती है।

159
00:09:31,343 --> 00:09:33,637
भड़कीला कैबरे प्रदर्शन, जुएबाज़ी का जहाज़।

160
00:09:33,720 --> 00:09:35,555
सबके सामने छिपी हुई।

161
00:09:35,639 --> 00:09:36,640
होशियार है।

162
00:09:38,892 --> 00:09:40,352
बढ़िया दावत है, है न?

163
00:09:41,395 --> 00:09:42,896
ख़ैर, यह माँ का कमाल है।

164
00:09:43,397 --> 00:09:46,983
हम काबलपॉट परिवार के लोगों का
अंदाज़ ही अलग है।

165
00:09:48,068 --> 00:09:50,737
वैसे, जान, तुम्हें यह झींगा चखना चाहिए।

166
00:09:52,030 --> 00:09:53,365
बेहद लज़ीज़ है।

167
00:09:53,448 --> 00:09:55,242
तुम्हारी कमीज़ पर चटनी लगी है।

168
00:09:55,534 --> 00:09:57,160
धत् तेरे की।

169
00:09:57,244 --> 00:10:00,080
शायद मेरी कमीज़ को भूख लग गई थी।

170
00:10:02,290 --> 00:10:05,627
कमबख़्त अकड़ू कहीं की...
वैसे इतनी ख़ूबसूरत भी नहीं है।

171
00:10:05,710 --> 00:10:07,879
क्या बात है, रॉनी, वाह।

172
00:10:07,963 --> 00:10:10,424
तभी तुम्हारी माँ
तुम्हें बेवकूफ़ बुलाती है।

173
00:10:10,507 --> 00:10:12,717
भाड़ में जाओ, नाटे।

174
00:10:13,135 --> 00:10:15,512
पार्टी का मज़ा लीजिए, मास्टर ब्रूस।

175
00:10:15,804 --> 00:10:17,139
क्या यह मज़ाक था?

176
00:10:17,472 --> 00:10:18,682
कह सकते हैं।

177
00:10:20,434 --> 00:10:22,102
ब्रूस वेन आया है।

178
00:10:22,185 --> 00:10:24,187
-ब्रूस वेन?
-यह तो बड़े शर्म की बात है।

179
00:10:24,354 --> 00:10:26,189
मेरे बिना ही पार्टी शुरू हो गई।

180
00:10:26,273 --> 00:10:27,941
तुम आ गए, ब्रूस।

181
00:10:28,024 --> 00:10:29,401
और तुम भी यहाँ हो...

182
00:10:30,485 --> 00:10:31,903
मैं ऐरन हूँ।

183
00:10:31,987 --> 00:10:33,238
यह मेरी माँ की पार्टी है।

184
00:10:33,321 --> 00:10:34,322
बहुत अच्छी बात है।

185
00:10:34,406 --> 00:10:37,200
सुनो, ऐलन,
ज़रा इन्हें कहीं ठिकाने लगा दोगे?

186
00:10:38,952 --> 00:10:40,203
ब्रूस।

187
00:10:40,287 --> 00:10:42,956
हमेशा की तरह लेट।
इस बार क्या आफ़त आ गई थी?

188
00:10:43,039 --> 00:10:45,709
हार्वी, आफ़त तो यह है
कि तुम और मैं एक पार्टी में हैं

189
00:10:45,792 --> 00:10:47,586
और हमारे पास एक जाम तक नहीं है।

190
00:10:50,839 --> 00:10:52,299
रूपर्ट थॉर्न।

191
00:10:52,424 --> 00:10:54,176
कितना अच्छा सरप्राइज़ है।

192
00:10:54,259 --> 00:10:55,969
मुझे लगा नहीं था कि आप आएँगे।

193
00:10:56,052 --> 00:10:57,554
मैं कैसे न आता?

194
00:10:57,762 --> 00:11:01,224
स्थानीय कानून प्रवर्तन का समर्थन
हम नागरिकों का ज़िम्मा है।

195
00:11:01,308 --> 00:11:03,393
बिल्कुल सच बात कही।

196
00:11:03,477 --> 00:11:07,272
कहना चाहूँगी, यह सुनकर बहुत दुख हुआ
कि कल रात तुम्हारी एक और संपत्ति

197
00:11:07,355 --> 00:11:08,607
धमाके में राख हो गई।

198
00:11:08,690 --> 00:11:11,359
उस इमारत में तुम्हारा दफ़्तर भी था न?

199
00:11:11,443 --> 00:11:12,986
हे भगवान।

200
00:11:13,069 --> 00:11:16,573
अगर तुम वहाँ होते,
तो धमाके में तुम्हारे चीथड़े उड़ जाते।

201
00:11:16,823 --> 00:11:19,618
छोटे-छोटे चीथड़े।

202
00:11:20,619 --> 00:11:23,288
असल में, ओसवाल्डा, मैं वहीं था।

203
00:11:23,371 --> 00:11:28,668
ख़ुशकिस्मती से, समय पर मुझे जानकारी मिल गई
और मैं वहाँ से निकल गया।

204
00:11:29,961 --> 00:11:31,713
जानकारी मिल गई?

205
00:11:31,963 --> 00:11:33,048
बिल्कुल सही।

206
00:11:33,131 --> 00:11:35,300
एक छोटे ख़बरी की जानकारी।

207
00:11:37,719 --> 00:11:41,223
छोटा सा ख़बरी।

208
00:11:42,390 --> 00:11:43,975
फिर मिलेंगे, पेंग्विन।

209
00:11:45,644 --> 00:11:49,189
तो, रानी साहिबा ने कहा,
"नहीं, पहली मुलाकात में नहीं।"

210
00:11:50,649 --> 00:11:52,192
उफ़, यार।

211
00:11:52,275 --> 00:11:54,903
शायद मैं शराब संभाल नहीं पा रहा।
मैं अभी आया।

212
00:12:34,317 --> 00:12:40,031
ख़ैर, माँ, आपका "छोटा सा" जश्न
"बहुत ज़्यादा" सफल रहा।

213
00:12:40,740 --> 00:12:42,200
बेशक, राजा बेटा।

214
00:12:42,284 --> 00:12:43,994
आज की शाम काफ़ी दिलचस्प थी।

215
00:12:44,661 --> 00:12:47,163
हैरत से भरी हुई।

216
00:12:51,626 --> 00:12:55,088
जब तक कोई नाव से न गिरे,
तब तक कैसी नौका पार्टी?

217
00:12:55,964 --> 00:12:56,965
माफ़ करना।

218
00:12:57,048 --> 00:12:58,091
ब्रूस वेन?

219
00:12:58,341 --> 00:13:00,135
तुम्हें क्या हो गया?

220
00:13:00,510 --> 00:13:03,847
जब तक कोई नाव से न गिरे,
तब तक कैसी नौका पार्टी?

221
00:13:05,599 --> 00:13:09,060
आपके हिसाब से हमने इन बेवकूफ़ ठुल्लों से
कितने का गबन किया होगा?

222
00:13:09,477 --> 00:13:12,355
असल कीमत से कोई फ़र्क नहीं पड़ता, जान।

223
00:13:12,439 --> 00:13:16,568
गॉथम के रसूखदारों की नाक के नीचे से
हज़ारों का गबन कर पाना

224
00:13:16,651 --> 00:13:19,029
अपने आप में ही एक खज़ाना है।

225
00:13:21,364 --> 00:13:24,909
पर मैं बताती हूँ कि असलियत में
आज रात यादगार कैसे बनी।

226
00:13:24,993 --> 00:13:29,331
वह था यह जानना कि मेरे प्यारे,
अनमोल, नन्हे फ़रिश्ते जैसे बेटों में से

227
00:13:29,414 --> 00:13:32,459
एक ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा।

228
00:13:32,792 --> 00:13:34,878
रुकिए। क्या? नहीं, माँ। हम कभी नहीं...

229
00:13:34,961 --> 00:13:36,504
यह यकीनन ऐरन का काम होगा।

230
00:13:36,588 --> 00:13:40,675
क्या? चलिए भी। यह रॉनी हमेशा
आपकी पीठ पीछे अनाप-शनाप बकता रहता है।

231
00:13:40,759 --> 00:13:43,887
साले निकम्मे, घटिया धोखेबाज़!
यह तुम्हारी ही करतूत होगी!

232
00:13:43,970 --> 00:13:46,598
लड़को। शांत हो जाओ!

233
00:13:46,806 --> 00:13:49,309
माँ जानती है कि तुममें से कौन था।

234
00:13:51,227 --> 00:13:53,063
नहीं। यह मैंने नहीं किया।

235
00:13:53,146 --> 00:13:55,982
गद्दार तो मिल गया था, माँ।
आपने कहा कि वह क्लैरेंस था।

236
00:13:56,066 --> 00:13:58,276
मैं नहीं था। कसम से। मैंने नहीं किया।

237
00:13:58,568 --> 00:14:00,403
कसूरवार लग तो रहा है, है न, माँ?

238
00:14:00,487 --> 00:14:01,571
तुम चुप करो!

239
00:14:01,655 --> 00:14:04,741
आपने पार्टी में कुछ खाया तो था, माँ?

240
00:14:04,824 --> 00:14:07,952
क्योंकि जानता हूँ कि भूखे पेट
आप थोड़ी चिड़चिड़ी हो जाती हैं।

241
00:14:08,036 --> 00:14:10,121
प्लीज़, माँ।

242
00:14:10,205 --> 00:14:12,207
ऐसा मत कीजिए। नहीं। प्लीज़।

243
00:14:12,999 --> 00:14:14,918
कोई बात नहीं, जान।

244
00:14:15,502 --> 00:14:17,837
तुम जानते हो माँ मन में मलाल नहीं रखती।

245
00:14:18,922 --> 00:14:20,006
ज़्यादा देर तक।

246
00:14:20,465 --> 00:14:22,050
रुकिए!

247
00:14:22,133 --> 00:14:23,802
रुकिए! नहीं!

248
00:14:23,885 --> 00:14:27,055
मम्मी! नहीं! रहम कीजिए!

249
00:14:27,180 --> 00:14:28,515
नहीं, प्लीज़!

250
00:14:31,768 --> 00:14:32,811
नहीं!

251
00:14:38,066 --> 00:14:39,859
वह मेरा सबसे लाडला है।

252
00:14:41,403 --> 00:14:43,488
अब तुम ही मेरे लाडले रह गए।

253
00:14:51,037 --> 00:14:53,373
-थॉर्न।
-मिस्टर थॉर्न, माँ को भनक लग गई।

254
00:14:53,456 --> 00:14:56,543
उन्हें लगा ऐरन ख़बरी था,
पर जल्द ही जान जाएँगी कि मैं था।

255
00:14:56,626 --> 00:14:57,585
मेरी मदद कीजिए।

256
00:14:59,462 --> 00:15:00,755
माफ़ करना, बेटा।

257
00:15:00,964 --> 00:15:05,093
मेरे संगठन में तुम जैसे के लिए
कोई जगह नहीं है।

258
00:15:05,176 --> 00:15:08,179
भगवान के लिए, तुमने अभी
अपनी माँ की ही पोल खोल दी।

259
00:15:08,263 --> 00:15:10,890
रुकिए। आपने वादा किया था।

260
00:15:11,141 --> 00:15:13,852
-अब मैं क्या करूँगा?
-वह मेरी समस्या नहीं है।

261
00:15:14,102 --> 00:15:15,145
अलविदा।

262
00:15:18,398 --> 00:15:20,275
क्या मतलब, फ़रार हो गया?

263
00:15:20,567 --> 00:15:22,736
लगता है वह एक मोटरबोट लेकर भाग गया।

264
00:15:22,819 --> 00:15:25,405
तुम इसका मतलब समझते हो?

265
00:15:25,613 --> 00:15:28,074
थॉर्न की वजह से आपने ग़लत बेटे की जान ली?

266
00:15:28,283 --> 00:15:29,576
नहीं।

267
00:15:30,535 --> 00:15:33,246
इसका मतलब है
वह गद्दार पूरी साज़िश का सच उगल देगा।

268
00:15:33,496 --> 00:15:36,040
चाहे जो भी करना पड़े, उसे ढूँढ़कर लाओ।

269
00:15:55,018 --> 00:15:56,436
जानू।

270
00:15:56,519 --> 00:15:58,646
शुक्र है। उम्मीद थी कि तुम यहाँ होगी।

271
00:15:58,730 --> 00:16:00,940
फिर से जानू बुलाया तो दाँत तोड़ दूँगी।

272
00:16:01,024 --> 00:16:02,025
क्या चाहिए?

273
00:16:02,108 --> 00:16:05,028
तुम्हारी मदद चाहिए, मिस गॉर्डन।

274
00:16:05,111 --> 00:16:07,989
-मेरी माँ मुझे मार डालेगी।
-क्या?

275
00:16:08,239 --> 00:16:10,366
वह जैसी दिखती हैं वैसी नहीं हैं।

276
00:16:10,450 --> 00:16:11,868
वह एक गिरोह चलाती हैं।

277
00:16:11,951 --> 00:16:13,745
बहुत ही डरावनी औरत हैं।

278
00:16:13,828 --> 00:16:16,080
-प्लीज़। मेरी मदद करो।
-मैं ही क्यों?

279
00:16:16,414 --> 00:16:20,335
तुम्हारे पिता गॉथम के
इकलौते पुलिस वाले हैं जो भ्रष्ट नहीं हैं।

280
00:16:20,418 --> 00:16:22,796
उनसे मिलाने ले चलोगी?
मैं उन्हें सब बता दूँगा।

281
00:16:23,129 --> 00:16:24,047
मैं व्यस्त हूँ।

282
00:16:24,339 --> 00:16:27,133
मेरी माँ ने मेरे सामने
मेरे भाई को मार डाला!

283
00:16:29,385 --> 00:16:31,638
मैंने अपनी माँ के बजाय
थॉर्न को क्यों चुना?

284
00:16:31,721 --> 00:16:33,848
मैं गधा हूँ।
किसे परवाह कि वह इसी लायक हैं?

285
00:16:33,932 --> 00:16:37,268
या वह माँ नहीं, पिशाचिनी हैं।
मुझे ही तीस मार खाँ बनना था।

286
00:16:37,352 --> 00:16:38,978
हमेशा से तीस मार खाँ बनना था।

287
00:16:39,646 --> 00:16:41,606
रॉनल्ड, यह रोना-धोना बंद करोगे?

288
00:16:41,689 --> 00:16:42,690
कम से कम जब तक...

289
00:16:45,985 --> 00:16:47,695
उन्होंने मुझे ढूँढ़ लिया। मैं गया!

290
00:16:49,948 --> 00:16:51,699
अच्छा। कुछ पकड़कर रखना।

291
00:17:04,879 --> 00:17:09,217
हे भगवान! प्लीज़ नहीं, माँ!
मैं बेहद माफ़ी चाहता हूँ, माँ!

292
00:17:09,300 --> 00:17:11,219
चुप करो। यह लो। स्टियरिंग संभालो।

293
00:17:11,302 --> 00:17:13,137
-क्या?
-स्टियरिंग संभालो!

294
00:17:27,443 --> 00:17:28,444
चलो।

295
00:18:12,030 --> 00:18:15,742
मैं बता रहा हूँ, हमें फ़ौरन निकलना होगा।
कहीं और जाना होगा।

296
00:18:15,825 --> 00:18:17,160
किसी छिपने की जगह पर।

297
00:18:17,243 --> 00:18:19,579
ज़रा ठहरो, बेटा। हम तुम्हारी रक्षा करेंगे।

298
00:18:19,662 --> 00:18:21,164
नहीं, वह पहले की बात थी।

299
00:18:21,247 --> 00:18:23,750
पर अब मेरी माँ मेरे पीछे हैं।
वह जान गई हैं।

300
00:18:23,833 --> 00:18:26,753
-तुम पुलिस हिरासत में हो। यह नहीं...
-आपको समझ नहीं आया?

301
00:18:26,836 --> 00:18:30,214
पुलिसवाले उनकी जेब में हैं
और किसी ने तो मुझे आते देखा होगा।

302
00:18:30,298 --> 00:18:31,966
हम यहाँ सुरक्षित नहीं हैं।

303
00:18:32,050 --> 00:18:34,302
-तुम क्या कह रहे हो?
-क्या बात है, फ़्लास?

304
00:18:34,385 --> 00:18:35,511
उन्हें फ़ोन करो।

305
00:18:36,220 --> 00:18:37,931
शुक्रिया, डिटेक्टिव बुलक।

306
00:18:38,014 --> 00:18:39,682
तुमने बहुत मदद की है।

307
00:18:39,766 --> 00:18:42,560
तुम्हें और फ़्लास को
इस हफ़्ते 50 और मिल जाएँगे।

308
00:18:45,396 --> 00:18:48,149
वह चुगलखोर अभी गॉर्डन को
सारा सच बता रहा है।

309
00:18:48,232 --> 00:18:50,735
किसी अंदर वाले को
काम तमाम करने को कह देता हूँ।

310
00:18:50,818 --> 00:18:51,986
अभी शांत रहते हैं।

311
00:18:52,153 --> 00:18:55,073
अब, शांत रहने का वक़्त गया।

312
00:18:56,240 --> 00:18:57,909
नहीं जानते वह क्या कर सकती हैं।

313
00:18:58,618 --> 00:19:00,411
वह औरत एक बेहद चालाक मुजरिम है।

314
00:19:00,954 --> 00:19:03,706
महीनों से आप लोगों के
इर्द-गिर्द गिरोह चला रही है।

315
00:19:04,165 --> 00:19:06,668
लगता है थॉर्न की इमारतों में
दुर्घटना के कारण

316
00:19:06,751 --> 00:19:08,086
धमाके हुए थे?

317
00:19:09,087 --> 00:19:13,675
माँ ने अपने लिए एक ख़ास, सैन्य स्तर की,
लंबी दूरी वाली तोप ख़रीदी है।

318
00:19:13,758 --> 00:19:15,635
उन्होंने उसे आइसबर्ग में फिट किया।

319
00:19:15,718 --> 00:19:18,346
उससे वह गॉथम में
किसी भी जगह पर हमला कर सकती हैं।

320
00:19:18,429 --> 00:19:21,099
गोदाम, अपार्टमेंट, पुलिस थानों पर।

321
00:19:21,224 --> 00:19:22,433
अब समझ में आया?

322
00:19:23,726 --> 00:19:26,229
कोस्ट गार्ड को अभी
आइसबर्ग पर भेजता हूँ। बार्बरा।

323
00:19:26,646 --> 00:19:29,065
सब लोग, इमारत से बाहर निकलो, फ़ौरन!

324
00:19:29,148 --> 00:19:30,149
जाओ!

325
00:19:53,256 --> 00:19:54,465
जल्दी लाओ।

326
00:19:54,549 --> 00:19:56,759
आज की रात धमाकेदार होगी। जल्दी करो।

327
00:19:58,261 --> 00:19:59,345
वह मुझे दो।

328
00:19:59,429 --> 00:20:00,513
बहुत समय लगा रहे हो।

329
00:20:06,602 --> 00:20:09,897
वहाँ पर। अच्छा, लड़को, इसमें बारूद डालो।

330
00:20:15,069 --> 00:20:17,196
अरे, मुझे तो यकीन नहीं होता।

331
00:20:17,280 --> 00:20:18,781
सच में एक बैटमैन है।

332
00:20:19,198 --> 00:20:21,659
एगी, इस गधे की टाँगें तोड़ दो।

333
00:20:21,743 --> 00:20:22,994
जी, मैडम।

334
00:20:55,860 --> 00:20:58,196
एक पुलिस थाना कम हो जाएगा।

335
00:21:00,990 --> 00:21:02,366
अच्छा, ड्रैकुला।

336
00:21:02,450 --> 00:21:03,826
इसकी वजह तुम ही हो।

337
00:21:08,915 --> 00:21:12,335
मेरे रास्ते से हटो! चलो भी! हटो!

338
00:21:12,418 --> 00:21:13,753
बचाओ! मेरी मदद करो!

339
00:21:14,045 --> 00:21:17,924
अलार्म बजने लगा और वह घटिया पुलिस वाला
मुझे यहाँ छोड़कर भाग गया!

340
00:21:18,007 --> 00:21:19,342
ठीक है। रुको।

341
00:21:20,802 --> 00:21:21,719
बुलक

342
00:21:23,221 --> 00:21:26,307
सावधान।
यह यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड है।

343
00:21:27,642 --> 00:21:28,810
मस्ती ख़त्म, अजूबे।

344
00:21:28,893 --> 00:21:29,936
रास्ते से हटो।

345
00:21:53,751 --> 00:21:55,044
मेरे हिसाब से सब निकल गए।

346
00:21:55,878 --> 00:21:56,879
नीचे झुको!

347
00:22:05,096 --> 00:22:06,222
वह देखा?

348
00:22:06,305 --> 00:22:07,765
और अब हम सब...

349
00:22:09,600 --> 00:22:10,601
हार गए।

350
00:22:12,061 --> 00:22:13,354
पानी का पाइप यहाँ लाओ!

351
00:22:13,437 --> 00:22:15,148
-आओ। चलो।
-हम ढूँढ़ते रहेंगे।

352
00:22:15,231 --> 00:22:17,024
-मैं करता हूँ।
-और दल आ रहे हैं।

353
00:22:18,526 --> 00:22:19,694
हम ख़ुशकिस्मत थे।

354
00:22:19,777 --> 00:22:20,736
हाँ।

355
00:22:20,820 --> 00:22:22,530
पर हमने तेज़ी से कदम भी उठाया।

356
00:22:22,613 --> 00:22:24,282
अपनी ख़ुशनसीबी ख़ुद ही लाए।

357
00:22:24,365 --> 00:22:26,075
हाँ। कह सकते हैं।

358
00:22:27,535 --> 00:22:30,454
वैसे, वह बैटमैन असलियत में है।

359
00:22:31,497 --> 00:22:33,749
मैं उससे आज रात मिली। कह सकते हैं।

360
00:22:35,126 --> 00:22:36,627
उसकी कार बहुत बढ़िया है।

361
00:22:42,633 --> 00:22:47,096
क्योंकि आप सोने से मना कर रहे हैं,
मास्टर ब्रूस, कम से कम खा तो लीजिए।

362
00:22:48,264 --> 00:22:51,225
मैं पेंग्विन के साम्राज्य के फैलाव का
जोड़-तोड़ कर रहा था।

363
00:22:51,309 --> 00:22:53,269
आपका मतलब है, पूर्व साम्राज्य।

364
00:22:53,352 --> 00:22:55,438
हाँ। वही तो परेशानी है।

365
00:22:55,605 --> 00:22:58,024
पेंग्विन थॉर्न के गिरोह को
काबू में रखती थी।

366
00:22:58,107 --> 00:23:00,818
एक ही झटके में
उसके संचालन को ख़त्म करके...

367
00:23:00,902 --> 00:23:03,654
आपने रूपर्ट थॉर्न को
शहर का एक और हिस्सा थमा दिया।

368
00:23:04,655 --> 00:23:05,990
आज रात मैं नाकामयाब रहा।

369
00:23:06,324 --> 00:23:07,617
ऐसा दोबारा नहीं हो सकता।

370
00:23:38,689 --> 00:23:40,691
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

371
00:23:40,775 --> 00:23:42,777
रचनात्मक पर्यवेक्षक
सुहास चव्हाण

