1
00:00:12,722 --> 00:00:15,015
आपने इसे बना दिया, पीटर। ये…

2
00:00:16,600 --> 00:00:17,435
ये सुंदर है।

3
00:00:19,061 --> 00:00:23,023
अब से दस साल बाद,
अगले ग्रहण के दृश्य की कल्पना करो,

4
00:00:23,065 --> 00:00:25,651
जब एटर्निस का आरोहण शुरू होगा।

5
00:00:25,735 --> 00:00:27,153
बैठो।

6
00:00:32,324 --> 00:00:33,409
मैं एक सवाल पूछ सकती हूं?

7
00:00:33,492 --> 00:00:38,038
अगर आपके सारे अनुयायियों में
इंप्लांट कर दिए गए हैं ये…

8
00:00:38,122 --> 00:00:40,916
-नैनोबोट?
-नैनोबोट, सही है।

9
00:00:41,000 --> 00:00:44,628
तो क्या वो वाक़ई "इच्छुक आत्माएं" हो
सकते हैं जैसा कि पेज पर लिखा हुआ है?

10
00:00:44,712 --> 00:00:48,591
जब तक आत्माएं अपनी इच्छा से
इंप्लांट करवाने की इजाज़त दें।

11
00:00:48,674 --> 00:00:51,218
फिर हम एक साथ एटर्निस की यात्रा कर सकेंगे।

12
00:00:55,097 --> 00:00:57,600
-मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ है।
-क्या है?

13
00:00:57,683 --> 00:00:58,851
कोई तोहफ़ा है?

14
00:00:58,934 --> 00:01:00,853
अपनी आंखें बंद करो।

15
00:01:15,868 --> 00:01:17,369
क्यों?

16
00:01:17,411 --> 00:01:20,206
मुझे तुम्हारी आत्मा से
मिलने वाली ऊर्जा को मापना है ताकि

17
00:01:20,289 --> 00:01:22,833
जान सकूं कि एटर्निस के अपने आरोहण
के लिए मुझे कितनी चाहिए।

18
00:01:23,959 --> 00:01:26,670
और जब दस साल बाद मैं यहां खड़ा होऊंगा

19
00:01:26,754 --> 00:01:29,381
और अपनी गर्दन पर ये चाक़ू चलाऊंगा,

20
00:01:29,465 --> 00:01:32,468
तो वादा करता हूं कि वो अंतिम चेहरा
जो मेरे ज़हन में होगा, तुम्हारा होगा।

21
00:01:52,279 --> 00:01:53,739
सात स्पिरिम।

22
00:01:54,740 --> 00:01:56,325
ये बहुत बड़ी थी।

23
00:02:00,746 --> 00:02:05,835
दस जून, 2010,
प्रति व्यक्ति लगभग 5.5 स्पिरिम।

24
00:02:05,918 --> 00:02:09,004
अनुष्ठान के लिए एक सौ सत्तर आत्माएं…

25
00:02:11,131 --> 00:02:13,175
एहतियातन, दौ सौ।

26
00:02:15,594 --> 00:02:17,930
एटलस, यहां आओगे?

27
00:02:18,013 --> 00:02:22,685
हमें हड्डी काटने की आरी
और कुछ कचरे के थैले और ब्लीच चाहिए होंगे।

28
00:02:33,863 --> 00:02:37,199
हमें ठीक-ठीक लोकेशन मिलने से पहले
हैकर्स के कितने पिंग और चाहिए होंगे?

29
00:02:37,283 --> 00:02:39,159
बस एक और, बॉस।

30
00:02:39,243 --> 00:02:40,870
वो पक्का इस इलाक़े में था।

31
00:02:40,953 --> 00:02:42,913
जैसे ही हमें एक और पिंग मिलेगा,

32
00:02:42,997 --> 00:02:45,624
स्मायल की टॉवर और सैटेलाइट
सिग्नल को पकड़ लेंगे

33
00:02:45,708 --> 00:02:47,543
और हमें सही जगह बता देंगे।

34
00:02:47,626 --> 00:02:50,212
-और तुम्हें यक़ीन है वो सटीक होगी?
-हां, साला!

35
00:02:51,213 --> 00:02:54,300
सॉरी। मैं अपने काम को लेकर जुनूनी हूं।

36
00:02:54,383 --> 00:02:55,843
जानता हूं कि तुम हो।

37
00:02:56,886 --> 00:02:58,888
अरे, ये तो यहां से
दस मिनट की ड्राइव पर है।

38
00:03:00,931 --> 00:03:02,892
रुको, मेरे पास कार नहीं है।

39
00:03:06,729 --> 00:03:08,647
तुम्हारी ले जा रहा हूं!

40
00:03:09,690 --> 00:03:13,068
स्वागत है,
ब्रह्मांड के निर्भीक भटकने वालों।

41
00:03:14,111 --> 00:03:17,197
आप चयनित जन हैं।

42
00:03:17,281 --> 00:03:20,743
मेरे वफ़ादार अनुयायियों, मेरे झुंड।

43
00:03:21,911 --> 00:03:25,331
-हमें छुपे रहने की कोशिश करनी होगी।
-इस चीज़ में?

44
00:03:25,414 --> 00:03:28,918
मुझे फ़िक्र नहीं है,
कोई हम पर ध्यान नहीं दे रहा है।

45
00:03:30,085 --> 00:03:32,254
जैसे बलि के लिए मेमने हों।

46
00:03:32,338 --> 00:03:34,173
ये रेव पार्टी सी लगती है।

47
00:03:34,256 --> 00:03:35,883
ग्रहण के पूरे चरम पर पहुंचने से पहले

48
00:03:35,966 --> 00:03:38,427
हमें अंदर जाकर टोयन्बी को रोकना होगा।

49
00:03:38,510 --> 00:03:40,638
किसी को रिचर्ड दिखे?

50
00:03:40,721 --> 00:03:42,765
वो वहीं होंगे जहां ये जा रहे हैं।

51
00:03:42,848 --> 00:03:45,309
इन सबको एक ही जगह,
एक ही वक़्त पर मरना होगा

52
00:03:45,392 --> 00:03:46,936
तभी टोयन्बी का अनुष्ठान कारगर होगा।

53
00:03:47,937 --> 00:03:50,022
तुम्हें ये सब कैसे पता?

54
00:03:50,105 --> 00:03:51,398
मेरे स्रोत हैं यहां।

55
00:03:51,482 --> 00:03:54,193
-जोजो74?
-ये मज़ाक़ नहीं है।

56
00:03:54,276 --> 00:03:55,903
वो क्या कर रहे हैं?

57
00:03:57,613 --> 00:03:59,531
एस्ट्रिड, कैमरा दोगी प्लीज़?

58
00:04:00,908 --> 00:04:03,994
-तुम ठीक हो? भूत की तरह पीली पड़ी हुई हो।
-बस थक गई हूं।

59
00:04:05,913 --> 00:04:07,539
ठीक है।

60
00:04:10,542 --> 00:04:11,377
ऊपर है।

61
00:04:16,298 --> 00:04:17,508
वो उनकी आंखें चैक कर रहा है।

62
00:04:17,591 --> 00:04:20,469
टोयन्बी की गोष्ठी के बाद
रिचर्ड की आंख लाल हो गई थी।

63
00:04:20,552 --> 00:04:24,431
-शायद ये लोग भी प्रभावित हुए होंगे।
-एमिली ने आंखों के बारे में कुछ कहा था।

64
00:04:24,515 --> 00:04:27,309
तुम्हें उनकी आंखों में आग देखनी होगी।

65
00:04:30,896 --> 00:04:32,564
उफ़। हम तो फंस गए।

66
00:04:32,648 --> 00:04:34,984
जब तक हमारी आंखें लाल नहीं होंगी
हम अंदर नहीं जा सकते।

67
00:04:35,067 --> 00:04:36,902
जब तक कि…

68
00:04:36,986 --> 00:04:38,779
हमारी आंखें लाल हों।

69
00:04:40,698 --> 00:04:44,284
मैं स्मायल हैडक्वार्टर से पांच मील दूर
एक मैदान में हूं।

70
00:04:45,202 --> 00:04:47,162
दिख गए। कुछ मिला?

71
00:04:48,205 --> 00:04:50,582
नहीं, कुछ नहीं। कुछ भी नहीं।

72
00:04:51,583 --> 00:04:53,919
ओह, रुको, एक मेज़ है यहां।

73
00:05:02,219 --> 00:05:04,179
ब्योर्न, सिग्नल का नक़्शा देखो।

74
00:05:06,181 --> 00:05:08,475
पोर्टलैंड क्षेत्र में
हमारा सिग्नल कमज़ोर पड़ रहा है।

75
00:05:08,559 --> 00:05:10,352
वो 60 प्रतिशत है और तेज़ी से गिर रहा है।

76
00:05:10,436 --> 00:05:11,937
ब्योर्न, हमारे साथ धोखा हुआ है।

77
00:05:15,065 --> 00:05:18,193
पता करो गस रॉबर्ट्स कहां है
और मेरी उससे बात करवाओ।

78
00:05:21,405 --> 00:05:24,950
इन आईड्रॉप्स को तैयार करने के लिए
बस कुछ मिनट चाहिए।

79
00:05:27,619 --> 00:05:30,122
-हैलो, गस रॉबर्ट्स।
-मैं जोजो74 हूं।

80
00:05:30,205 --> 00:05:32,166
-हिंक्ली कैसा रहा?
-हाइ, जोजो।

81
00:05:33,459 --> 00:05:35,210
तुम्हें कैसे पता कि मैं हिंक्ली में था?

82
00:05:36,211 --> 00:05:38,547
तुमने अपने चैनल पर कहा था
कि तुम वहां जा रहे हो।

83
00:05:38,630 --> 00:05:41,341
सही है, हां। हां। अफ़सोस, कुछ काम आ गया।

84
00:05:41,425 --> 00:05:45,554
मेरी बात सुनो, पोर्टलैंड मत जाना।

85
00:05:45,637 --> 00:05:48,432
याद है कठपुतली नचाने वाले के बारे में
मैंने क्या कहा था?

86
00:05:48,515 --> 00:05:50,100
हां।

87
00:05:50,184 --> 00:05:53,729
तो, अब आगे वो डोरियां खींचेंगे।

88
00:05:53,812 --> 00:05:56,440
तुम जो भी देख-सुन रहे हो,
वो उनकी वजह से है।

89
00:05:56,523 --> 00:05:58,108
देखो, ठीक है।

90
00:05:58,192 --> 00:06:00,402
तुमसे आज चुनाव करने को कहा जाएगा, गस।

91
00:06:01,111 --> 00:06:03,947
-उन पर भरोसा मत करना।
-किस पर भरोसा न करूं?

92
00:06:04,031 --> 00:06:06,283
डेव। डेव है।

93
00:06:06,366 --> 00:06:07,576
डेव है।

94
00:06:09,912 --> 00:06:11,789
एक सैकंड दो, जोजो।

95
00:06:14,708 --> 00:06:16,752
हाइ, डेव।

96
00:06:16,835 --> 00:06:19,797
-मैं चाहता हूं तुम फ़ौरन पोर्टलैंड जाओ।
-हां, हम यहीं हैं।

97
00:06:19,880 --> 00:06:22,382
हे भगवान, तुम अच्छे हो।
मेरे लिए कुछ कर सकते हो?

98
00:06:22,883 --> 00:06:26,220
डेव, मैं नहीं कर सकता। आमतौर पर मैं मना
नहीं करता, लेकिन ये घरेलू मामला है।

99
00:06:26,303 --> 00:06:28,889
वो जो भी है,
इससे ज़्यादा अहम नहीं हो सकता।

100
00:06:28,972 --> 00:06:30,724
हां, असल में है।

101
00:06:30,808 --> 00:06:34,937
मेरे ससुर रिचर्ड का एक पागल संप्रदायवादी
ने अपहरण कर लिया है जिसका नाम…

102
00:06:35,020 --> 00:06:36,855
पीटर टोयन्बी है।

103
00:06:38,148 --> 00:06:39,066
आपको कैसे पता?

104
00:06:39,149 --> 00:06:42,736
परालौकिक में दिलचस्पी लेने वाले
तुम अकेले नहीं हो, गस।

105
00:06:42,820 --> 00:06:44,988
मेरा अनुमान है
तुम्हारे ससुर भी बहुतों में होंगे।

106
00:06:45,072 --> 00:06:46,990
वो क्या प्रयोग कर रहा है?
कोई सामूहिक सम्मोहन?

107
00:06:47,074 --> 00:06:49,618
उसने उनकी आंखों में
विस्फोटक नैनाइट डाल दिए हैं।

108
00:06:49,701 --> 00:06:52,079
देखो, पोर्टलैंड में
स्मायल के सिग्नल कम हो रहे हैं,

109
00:06:52,162 --> 00:06:54,832
और जब तक ऐसा रहेगा,
टोयन्बी जो चाहेगा कर लेगा।

110
00:06:54,915 --> 00:06:58,127
मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूं, लेकिन
तुम्हें वही करना होगा जो मैं कहता हूं।

111
00:06:58,210 --> 00:07:01,046
अगर मैं कहूं कि किसी ने मुझे चेतावनी दी है
कि उसका भरोसा न करूं

112
00:07:01,130 --> 00:07:03,048
जो मुझसे वही करने को कहे
जैसा वो कहता है?

113
00:07:03,132 --> 00:07:06,510
तब तो तुम्हें अच्छी तरह सोचना होगा
कि किस पर भरोसा करो, गस।

114
00:07:06,593 --> 00:07:08,554
उन पर… या मुझ पर?

115
00:07:24,903 --> 00:07:28,991
ए, जोजो, मैं तुम्हारे साथ हूं, ठीक है?
हम पोर्टलैंड से दूर रहेंगे।

116
00:07:29,074 --> 00:07:32,035
सही फ़ैसला है, गस।

117
00:07:36,707 --> 00:07:39,209
-ए, डेव। आप क्या चाहते हैं, बॉस?
-अच्छे आदमी हो।

118
00:07:39,918 --> 00:07:42,796
तो, मैं चाहता हूं
कि पूर्ण ग्रहण लगने से पहले

119
00:07:42,880 --> 00:07:44,590
तुम स्मायल के सिग्नल चालू कर दो।

120
00:07:44,673 --> 00:07:46,758
उन नैनोबोट को शॉर्ट किया जा सकता है,

121
00:07:46,842 --> 00:07:50,137
लेकिन जब तक स्मायल के पूरे सिग्नल
नहीं होंगे, ये काम नहीं करेगा।

122
00:07:50,220 --> 00:07:51,722
तुम्हें बस करना ये है…

123
00:07:52,723 --> 00:07:54,349
डेव?

124
00:07:54,433 --> 00:07:56,101
डेविड?

125
00:08:00,063 --> 00:08:03,692
वन, फ़ाइव, नाइन, सैवन।

126
00:08:05,152 --> 00:08:07,654
-वन, फ़ाइव, नाइन, सैवन।
-ये तो एक औरत की आवाज़ है। अब ये कौन है?

127
00:08:07,738 --> 00:08:11,783
-वन, फ़ाइव, नाइन, सैवन।
-पता नहीं, लेकिन हमें पता लगाना होगा।

128
00:08:11,867 --> 00:08:13,285
ए।

129
00:08:13,368 --> 00:08:16,580
होटल पास ही है। उस बंकर में जाओ
और उस चीज़ को बंद करो।

130
00:08:16,663 --> 00:08:18,457
-ठीक है।
-सैवन।

131
00:08:18,540 --> 00:08:21,543
मैं और हेलन टोयन्बी को देर करवाएंगे।

132
00:08:31,470 --> 00:08:36,225
अगर एल्फ़ी का भूत चला गया था,
तो अब क्या या कौन सिग्नल जाम कर रहा है?

133
00:08:36,308 --> 00:08:38,644
पता नहीं, तुम्हारे जैसा कोई और भूत?

134
00:08:39,770 --> 00:08:40,979
तुम्हें ये कब समझ आया था?

135
00:08:41,063 --> 00:08:43,482
-अरे, मैंने संभाल लिया!
-सॉरी।

136
00:08:43,565 --> 00:08:45,984
तुम्हें ये कब समझ आया
कि तुम ज़िंदा नहीं हो?

137
00:08:47,611 --> 00:08:50,614
जब हम अस्पताल गए थे,
तो मैं जान गई थी कि कुछ गड़बड़ है।

138
00:08:50,697 --> 00:08:52,616
अनुष्ठान के दौरान, मेरी मॉम…

139
00:08:52,699 --> 00:08:55,452
मेरी मॉम मुझे बताना चाह रही थीं।
उन्होंने कहा…

140
00:08:55,535 --> 00:08:57,663
उन्होंने कहा,
"उन्हें अफ़सोस है कि मुझे बचा नहीं पाईं।"

141
00:08:58,705 --> 00:08:59,957
काश तुमने मुझे बताया होता।

142
00:09:01,208 --> 00:09:02,834
कभी-कभी सच बताना मुश्किल होता है।

143
00:09:04,670 --> 00:09:06,380
जब पता लगता है, तो वो सब बदल देता है।

144
00:09:08,340 --> 00:09:11,718
ओह, धत! सॉरी। धत।

145
00:09:14,429 --> 00:09:18,058
-मुझे नहीं लगता मैं ये कर सकती हूं, गस।
-हां, कर सकती हो। मुझे पता है कर सकती हो।

146
00:09:18,141 --> 00:09:20,894
ए, अब तुम बस हिंक्ली बच्चे की
बहन भर नहीं हो, ठीक है?

147
00:09:20,978 --> 00:09:22,562
तुम अपने आप में अलग औरत हो, हेलन।

148
00:09:24,106 --> 00:09:26,024
घबराओ मत, तुम अच्छा कर रही हो।

149
00:09:27,901 --> 00:09:28,735
चलो।

150
00:09:29,820 --> 00:09:31,655
-रुको।
-गस।

151
00:09:31,738 --> 00:09:33,490
और ये?

152
00:09:36,618 --> 00:09:38,203
ये ठीक है।

153
00:09:38,287 --> 00:09:40,038
ठीक है जाओ।

154
00:09:45,210 --> 00:09:46,044
ए।

155
00:09:47,045 --> 00:09:49,006
तुम्हें जल्दी से जल्दी
रिचर्ड को ढूंढ़ना है।

156
00:09:49,089 --> 00:09:52,509
-और यहां से जितनी दूर हो सके चली जाना।
-ये कैसे पता लगेगा कि हम दूर हो गए हैं?

157
00:09:52,592 --> 00:09:54,636
क्योंकि उनका सिर नहीं उड़ेगा।

158
00:09:54,720 --> 00:09:56,138
ठीक है। सही।

159
00:10:17,242 --> 00:10:18,910
ये है।

160
00:10:19,286 --> 00:10:20,120
प्रवेश
निषेध

161
00:10:32,007 --> 00:10:34,134
रिचर्ड। रिचर्ड।

162
00:10:36,011 --> 00:10:37,220
मैं हूं।

163
00:10:37,304 --> 00:10:38,930
हैलो।

164
00:10:39,014 --> 00:10:40,349
तुम भी आ रही हो?

165
00:10:40,432 --> 00:10:42,309
हमें यहां से जाना होगा।

166
00:10:42,392 --> 00:10:44,227
लेकिन हम तो एटर्निस जा रहे हैं।

167
00:10:55,072 --> 00:10:56,490
तुम ख़तरे में हो।

168
00:10:56,573 --> 00:10:58,784
तो चलो निकलें।

169
00:11:03,747 --> 00:11:05,832
तुम क्या कर रहे हो?

170
00:11:06,958 --> 00:11:08,585
ओह, दफ़ा हो जाओ।

171
00:11:27,020 --> 00:11:29,606
-आपको वो ट्रोल मिला?
-हमें कुछ नैनोबोट निष्क्रिय करने हैं।

172
00:11:29,689 --> 00:11:31,274
क्या? कैसे?

173
00:11:31,358 --> 00:11:33,276
समय से पहले 8जी चला कर।

174
00:11:33,360 --> 00:11:36,696
8जी? हम तो अभी 6जी पर ही हैं।

175
00:11:36,780 --> 00:11:38,031
तुम्हें बहुत सीखना है।

176
00:11:38,115 --> 00:11:40,200
हम हमेशा ही दो जी आगे चलते हैं।

177
00:11:40,283 --> 00:11:42,702
टॉयबॉक्स में उथल-पुथल मचाने का वक़्त है।

178
00:11:48,125 --> 00:11:52,254
-मि. स्कैलिंग्टन।
-वन, फ़ाइव, नाइन, सैवन।

179
00:11:53,213 --> 00:11:57,384
वन, फ़ाइव, नाइन, सैवन।

180
00:11:57,467 --> 00:12:01,012
वन, फ़ाइव, नाइन, सैवन।

181
00:12:01,096 --> 00:12:02,639
इसमें कौन है?

182
00:12:02,722 --> 00:12:04,391
मैं एलारा हूं।

183
00:12:04,474 --> 00:12:06,143
और तुम?

184
00:12:06,268 --> 00:12:08,270
मैं तुम्हें जानती हूं।

185
00:12:08,353 --> 00:12:10,313
कोव कोल कॉस कॉन।

186
00:12:10,397 --> 00:12:14,234
तुम वो बेवक़ूफ़ लड़की हो
जिसने एलन से कीथ को मरवाया था।

187
00:12:14,317 --> 00:12:15,527
-बदतमीज़।
-मैंने कहा था तुमसे

188
00:12:15,610 --> 00:12:17,988
कि वो बस गहन भुतहा अनुभव नहीं है।

189
00:12:18,989 --> 00:12:19,823
रुको।

190
00:12:20,824 --> 00:12:22,075
तुम इसके अंदर कैसे पहुंचीं?

191
00:12:22,159 --> 00:12:24,911
इसके लिए तो मरना होता है, है ना?

192
00:12:24,995 --> 00:12:27,122
मैंने अपनी मर्ज़ी से अपनी जान दी।

193
00:12:27,205 --> 00:12:29,708
डॉ. टोयन्बी की मदद करना सम्मान की बात है।

194
00:12:29,791 --> 00:12:34,129
मैं पक्का करूंगी कि कुछ चुने हुए लोग
इस आयाम से दूसरे आयाम की यात्रा कर सकें।

195
00:12:35,338 --> 00:12:36,548
लेकिन तुम्हारा क्या होगा?

196
00:12:37,591 --> 00:12:42,137
मैं स्मायल के सिग्नल को ब्लॉक कर रही हूं
और तुम मुझे किसी तरह नहीं रोक सकते।

197
00:12:49,311 --> 00:12:52,731
तुम मुझे छू भी नहीं सकते!
मैं बस आत्मालोक में रहती हूं।

198
00:12:52,814 --> 00:12:54,691
तुम ठीक हो?

199
00:12:57,277 --> 00:12:58,904
हम इसे कैसे रोकेंगे?

200
00:12:59,905 --> 00:13:01,781
मुझे अंदर पहुंचाओ।

201
00:13:01,865 --> 00:13:03,533
-क्या?
-जैसे गस ने कहा था वैसे ही।

202
00:13:03,617 --> 00:13:05,452
तुम वाहक हो।

203
00:13:05,535 --> 00:13:08,455
तुम ज़िंदगी और मौत के बीच की बाधा में
दरवाज़ा बना देते हो।

204
00:13:08,538 --> 00:13:10,749
तुमने ये एल्फ़ी, और मेरी मॉम के लिए किया।

205
00:13:10,832 --> 00:13:12,459
मेरे लिए किया।

206
00:13:13,627 --> 00:13:14,794
हां, लेकिन कैसे?

207
00:13:14,878 --> 00:13:16,671
दरवाज़ा खोलो।

208
00:13:16,755 --> 00:13:20,300
तुम मृतकों की दुनिया का दरवाज़ा खोलो
और मैं वहां जाकर इसे निकाल बाहर करूंगी।

209
00:13:20,383 --> 00:13:23,053
तुम्हें पता है ना
मैं तुम्हें सुन सकती हूं?

210
00:13:23,136 --> 00:13:25,013
मैं एलारा को स्मायल के सिग्नल
ब्लॉक करने से रोक दूंगी

211
00:13:25,096 --> 00:13:27,182
फिर टोयन्बी की
सारी योजना धराशायी हो जाएगी।

212
00:13:28,225 --> 00:13:30,060
करके देखते हैं।

213
00:13:47,953 --> 00:13:49,329
तुम अंदर कैसे आईं?

214
00:13:49,412 --> 00:13:52,123
ये चालू है, कमीनी। चलो डांस करें।

215
00:13:57,629 --> 00:14:03,093
वफ़ादार अनुयायियों,
डॉ. पीटर टोयन्बी के लिए ख़ुश हों।

216
00:14:07,138 --> 00:14:09,266
आप तैयार हैं?

217
00:14:11,601 --> 00:14:15,355
-मैंने कहा, आप तैयार हैं?
-हां!

218
00:15:09,659 --> 00:15:14,164
पुकार और जवाब, ठीक है?
पुकार और जवाब को पूरा करो।

219
00:15:14,247 --> 00:15:15,165
क्या?

220
00:15:17,584 --> 00:15:18,543
क्या?

221
00:15:18,627 --> 00:15:20,086
क्या बकवास है, एटलस।

222
00:15:20,170 --> 00:15:24,049
हम दस साल से इसकी योजना बना रहे हैं,
बस करो। ये सादा सी पुकार और जवाब है।

223
00:15:25,759 --> 00:15:27,052
-अभी?
-हां।

224
00:15:29,220 --> 00:15:31,931
आख़िरकार। मूर्ख।

225
00:15:37,520 --> 00:15:38,855
तुम आख़िर कर क्या रहे हो?

226
00:15:38,938 --> 00:15:41,566
-तुम्हें गुल करने पर मजबूर मत करो, एटलस।
-अच्छा?

227
00:15:41,650 --> 00:15:43,109
मैं तुम्हें गुल कर दूं तो?

228
00:15:43,193 --> 00:15:45,362
तुम ट्रुथ सीकर हो।

229
00:15:45,445 --> 00:15:47,322
तुम इससे क्या करोगे?

230
00:15:47,405 --> 00:15:49,574
मैं एक भयानक ग़लती को सही
करने की कोशिश करूंगा।

231
00:15:51,451 --> 00:15:54,412
ठीक है, मेरी बात सुनो,
तुम ऐसा नहीं करना चाहतीं।

232
00:15:54,496 --> 00:15:58,375
-लोग मारे जाएंगे, एलारा।
-मैं तुम्हारी बात क्यों सुनूं?

233
00:15:58,458 --> 00:15:59,501
यहां आओ!

234
00:15:59,584 --> 00:16:01,920
-तुम बस बेवक़ूफ़ लड़की हो।
-तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?

235
00:16:02,003 --> 00:16:05,006
ये तो बदतमीज़ी है। ठीक है, सुनो,
तुम ये नहीं करना चाहतीं।

236
00:16:05,090 --> 00:16:08,009
तुम्हारे पास बहुत वक़्त है, एलारा।
तुम्हारे सामने सारी ज़िंदगी है।

237
00:16:08,093 --> 00:16:10,136
हम सब एटर्निस जा रहे हैं,
तुम ये नहीं चाहतीं?

238
00:16:10,220 --> 00:16:12,472
डॉ. टोयन्बी ऐसा कुछ नहीं करेंगे
जिससे मुझे दुख हो।

239
00:16:12,555 --> 00:16:13,973
ओह, चुप करो!

240
00:16:15,934 --> 00:16:17,977
तुम इसे जीत नहीं सकतीं, एलारा।

241
00:16:18,061 --> 00:16:19,854
तुम्हें इतना यक़ीन क्यों है?

242
00:16:19,938 --> 00:16:22,440
मेरा यक़ीन करो।
मैं तुमसे बहुत पहले से मृत हूं।

243
00:16:23,400 --> 00:16:25,193
तुम ये वाहियात स्कार्फ़ क्यों पहने हो?

244
00:16:25,276 --> 00:16:28,530
मेरे स्कार्फ़ को छोड़ो।
ये डॉ. टोयन्बी ने मुझे दिया था।

245
00:16:29,864 --> 00:16:33,368
कितनी जज़्बाती बात है।
तुम बेवक़ूफ़ लग रही हो।

246
00:16:37,622 --> 00:16:40,083
मेरी बाज़ू! तुम मेरी बाज़ू मरोड़ रही हो!

247
00:16:41,876 --> 00:16:43,628
-एस्ट्रिड!
-मेरी बेटी को छोड़…

248
00:16:43,712 --> 00:16:44,879
मैं यहां ज़रा व्यस्त हूं, एल्टन।

249
00:16:46,423 --> 00:16:48,299
शायद हमारे सामने एक समस्या है!

250
00:16:48,383 --> 00:16:50,802
तुम्हें ख़ुद ही सुलझानी होगी।

251
00:16:50,885 --> 00:16:54,556
अगर वो चीज़ यहां अंदर घुस गई तो खेल ख़त्म।

252
00:16:55,849 --> 00:16:58,685
मेरा एक्टो-स्पैक्ट! तुम्हें बता दूं,

253
00:16:58,768 --> 00:17:01,563
पामर्स्टन यूनिवर्सिटी में
मैं शौक़िया बॉक्सिंग चैंपियन था।

254
00:17:02,564 --> 00:17:03,857
ओह, हां?

255
00:17:03,940 --> 00:17:06,067
मैंने 15वें साल में स्कूल छोड़ दिया था।

256
00:17:06,609 --> 00:17:09,195
तो स्मायल सिग्नल संचार से कहीं ज़्यादा है?

257
00:17:09,279 --> 00:17:12,365
ये एक थ्योरी है कि अत्यंत तेज़,
प्रतिस्पर्द्धात्मक दर वाला ब्रॉडबैंड

258
00:17:12,449 --> 00:17:13,825
उपलब्ध करवाने के साथ-साथ

259
00:17:13,908 --> 00:17:16,995
स्मायल का उन्नत सिग्नल
अंतर-आयामीय आदान-प्रदान से

260
00:17:17,078 --> 00:17:18,913
एक प्रकार की सुरक्षा भी प्रदान करेगा।

261
00:17:18,997 --> 00:17:21,166
अगर गस ने स्मायल का सिग्नल चालू कर दिया,

262
00:17:21,249 --> 00:17:23,334
तो ये नैनोबोट में 8जी पल्स
प्रवाहित कर देगा

263
00:17:23,418 --> 00:17:25,670
जिससे ख़ुद को बचाने के लिए
वो शॉर्ट हो जाएंगे।

264
00:17:25,754 --> 00:17:29,174
-अपने खोदे गड्ढे में गिरेंगे?
-बिल्कुल।

265
00:17:47,150 --> 00:17:50,987
मैं कहता, "दूसरी दुनिया में मिलेंगे,"
लेकिन तुम आमंत्रित नहीं हो।

266
00:17:51,070 --> 00:17:52,655
इनमें से कोई नहीं है।

267
00:18:01,164 --> 00:18:02,957
मेरे बच्चों…

268
00:18:03,041 --> 00:18:04,834
अब समय है…

269
00:18:05,835 --> 00:18:08,463
कि हम इस दुनिया से आज़ाद हो जाएं…

270
00:18:08,546 --> 00:18:12,926
कि एक साथ एटर्निस के लिए आरोहण करें!

271
00:18:17,764 --> 00:18:19,307
ए।

272
00:18:23,061 --> 00:18:24,771
मैं तुमसे प्यार करती हूं, गस।

273
00:18:26,147 --> 00:18:28,107
चलो, गस, मुझे निराश मत करना।

274
00:18:33,363 --> 00:18:36,699
-इसमें इतनी देर क्यों लग रही है?
-ये पहले कभी नहीं किया गया है।

275
00:18:36,783 --> 00:18:38,701
जल्दी करो, एस्ट्रिड!

276
00:18:38,785 --> 00:18:41,871
टोयन्बी ने तुम्हें धोखा दिया है, एलारा।

277
00:18:41,955 --> 00:18:43,206
क्या तुम देख नहीं पा रहीं?

278
00:18:43,289 --> 00:18:45,792
उसने तुम्हें छोड़ दिया।
जैसे वो बाक़ी सबको छोड़ रहा है।

279
00:18:45,875 --> 00:18:47,877
वो वहां अकेला जा रहा है।

280
00:18:47,961 --> 00:18:51,214
वो सब मारे जाएंगे,
और तुम यहां फंसी रहोगी, हमेशा,

281
00:18:51,297 --> 00:18:53,424
मौक़ा चूक जाने के डर से जूझती।

282
00:18:53,508 --> 00:18:57,053
-ये सच नहीं है!
-एल्टन को तुम्हें वापस लाने दो।

283
00:18:57,136 --> 00:19:00,765
वो ये कर सकता है। ये डरावना है
लेकिन कारगर है। उसने मेरे लिए भी किया था।

284
00:19:00,849 --> 00:19:02,100
तुम फिर से तुम हो सकती हो।

285
00:19:08,106 --> 00:19:09,482
मैं तुमसे डरता नहीं हूं।

286
00:19:12,819 --> 00:19:15,613
मैं साला वाहक हूं।

287
00:19:29,961 --> 00:19:31,546
बढ़िया।

288
00:19:34,883 --> 00:19:38,928
ग्रहण पूर्ण हो रहा है। दरवाज़ा खुल रहा है।
समय आ गया है।

289
00:19:41,514 --> 00:19:43,683
शुक्रिया, डॉ. कॉनेली।

290
00:19:51,316 --> 00:19:52,483
लगभग हो गया।

291
00:19:55,486 --> 00:19:58,281
वक़्त हो गया है, लड़कियों।
अंदर क्या हो रहा है?

292
00:19:59,282 --> 00:20:00,783
एस्ट्रिड?

293
00:20:00,867 --> 00:20:01,993
एलारा?

294
00:20:03,202 --> 00:20:06,956
1597 प्रोटोकोल खुल रहा है।

295
00:20:17,800 --> 00:20:18,801
नैशनल 8जी
संचार शुरू

296
00:20:19,594 --> 00:20:22,138
-हमने ये कर दिया!
-साला शुरू हो गया!

297
00:20:22,221 --> 00:20:23,473
ओह, बस करो!

298
00:20:34,984 --> 00:20:35,985
हमने ये कर दिया?

299
00:20:36,986 --> 00:20:39,822
ठीक है, लड़कियों,
अब वहां से बाहर निकलते हैं।

300
00:20:45,078 --> 00:20:46,537
एस्ट्रिड?

301
00:20:51,626 --> 00:20:53,294
एस्ट्रिड!

302
00:20:54,295 --> 00:20:55,838
एस्ट्रिड!

303
00:20:56,506 --> 00:20:58,591
तुमने सब बर्बाद कर दिया।

304
00:20:58,675 --> 00:21:01,177
मेरे जीवन भर का काम।

305
00:21:02,178 --> 00:21:05,848
एटर्निस में सब कितना सुंदर होता।

306
00:21:05,932 --> 00:21:07,308
एमिली से तुमने यही कहा था?

307
00:21:08,309 --> 00:21:09,519
एमिली रॉबर्ट्स से।

308
00:21:10,561 --> 00:21:12,647
वो मेरी पत्नी थी।

309
00:21:18,069 --> 00:21:21,948
-मैं आख़िर यहां क्या कर रहा हूं?
-ओह, रिचर्ड? रिचर्ड!

310
00:21:23,032 --> 00:21:24,867
हे भगवान!

311
00:21:24,951 --> 00:21:26,411
गस कहां है?

312
00:21:26,494 --> 00:21:28,162
गस!

313
00:21:29,163 --> 00:21:31,541
-आप ठीक हैं?
-हां। क्या सफ़र था?

314
00:21:31,624 --> 00:21:32,875
तुम ठीक हो?

315
00:21:42,343 --> 00:21:43,803
सत्यानाश।

316
00:21:45,722 --> 00:21:48,433
पोर्टलैंड में सफ़ाई-दल भेजो।

317
00:21:59,027 --> 00:21:59,861
चलो।

318
00:22:19,964 --> 00:22:21,632
एस्ट्रिड कहां है?

319
00:22:24,802 --> 00:22:26,596
एस्ट्रिड भूत है।

320
00:22:26,679 --> 00:22:27,513
भूत थी।

321
00:22:27,597 --> 00:22:30,099
एक भूत? हमेशा से ही?

322
00:22:30,183 --> 00:22:33,519
मैंने उसे मशीन में डाला और…

323
00:22:34,520 --> 00:22:36,814
उसे वापस बाहर नहीं ला पाया।

324
00:22:36,898 --> 00:22:40,651
-अब वो कहां है?
-जहां कहीं एल्फ़ी है।

325
00:22:42,820 --> 00:22:46,824
वो भूत जो बेसमेंट में था…

326
00:22:48,242 --> 00:22:49,786
वो उसकी मॉम थीं।

327
00:22:49,869 --> 00:22:54,165
एस्ट्रिड की वजह से ही
हमारी सारी ज़िंदगी बिखर गई?

328
00:22:54,248 --> 00:22:58,127
उसी की वजह से तुम पर वो सारे टैस्ट
किए गए? मैं बीमार हुई?

329
00:22:58,211 --> 00:22:59,587
हां।

330
00:23:01,881 --> 00:23:03,091
और अब वो चली गई।

331
00:23:07,136 --> 00:23:09,639
लेकिन वो अभी भी बाहर कहीं ही होगी, है ना?

332
00:23:10,890 --> 00:23:13,851
हम एक बार उसे ले आए, तो शायद फिर ला सकें।

333
00:23:13,935 --> 00:23:15,770
-कैसे?
-कैसे?

334
00:23:16,771 --> 00:23:18,815
बच्चे, हम ट्रुथ सीकर हैं।

335
00:23:25,363 --> 00:23:26,322
इसे बंद कर देते हैं।

336
00:23:26,405 --> 00:23:27,824
रहने दो।

337
00:23:28,825 --> 00:23:31,119
-शायद फिर शुरू हो।
-हम उसे ढूंढ़ लेंगे।

338
00:23:37,125 --> 00:23:40,586
तेज़ चलाओ, एल्टन। हम "द चेज़"
शुरू होने से पहले पहुंच सकते हैं।

339
00:23:40,670 --> 00:23:42,255
कोई तेज़ नहीं चला रहा।

340
00:23:42,338 --> 00:23:43,965
हम फ़ोन पर देख लेंगे।

341
00:23:44,048 --> 00:23:47,552
रुको। स्मायल ने 8जी कब शुरू किया?

342
00:23:57,895 --> 00:24:01,149
मैं सोच ही रहा था कि तुम कब शक्ल दिखाओगी।

343
00:24:04,402 --> 00:24:08,364
तुम आख़िर किस रूप में आए हो?

344
00:24:09,365 --> 00:24:10,950
आदमी के।

345
00:24:11,033 --> 00:24:12,577
कैसे आदमी?

346
00:24:12,660 --> 00:24:14,579
हमेशा जैसा ही।

347
00:24:17,081 --> 00:24:20,918
मेरा मतलब, ये विग बहुत गंदी है।

348
00:24:21,919 --> 00:24:23,838
कम से कम इस बार तुमने कपड़े तो पहने हैं।

349
00:24:26,174 --> 00:24:28,301
तुम सूट में काफ़ी अच्छे दिख रहे हो, वैसे।

350
00:24:28,384 --> 00:24:29,594
शुक्रिया।

351
00:24:29,677 --> 00:24:30,887
तुम भी।

352
00:24:32,513 --> 00:24:34,974
टोयन्बी एक ग़लती था।

353
00:24:35,057 --> 00:24:38,936
वो अमरत्व पर इतना तुला था
कि बड़े फ़लक को नहीं देख सकता था।

354
00:24:39,020 --> 00:24:41,189
मुझे उसे नहीं लेना चाहिए था।

355
00:24:41,272 --> 00:24:42,148
घामड़।

356
00:24:43,858 --> 00:24:46,319
किसी महाशक्ति के काम के लिए
कभी किसी इंसान को मत भेजना।

357
00:24:47,653 --> 00:24:50,031
तो कुछ खाना चाहते हो?

358
00:24:51,157 --> 00:24:53,951
तुम मुझे फिर से ऑफ़िस से निकालने की
कोशिश तो नहीं कर रही हो ना?

359
00:24:54,035 --> 00:24:55,494
नहीं।

360
00:24:55,578 --> 00:24:59,290
नहीं। मैं बस ये चाहती थी कि तुम कुछ देर को
पोर्टलैंड से नज़रें हटा लो।

361
00:24:59,373 --> 00:25:02,460
-बेशक।
-सॉरी तुम्हारी प्यारी एस्ट्रिड पार चली गई।

362
00:25:02,543 --> 00:25:05,213
मुझे फ़िलहाल वो चाहिए भी नहीं।

363
00:25:17,767 --> 00:25:18,643
हैलो?

364
00:26:45,938 --> 00:26:47,940
सबटाइटल अनुवाद कर्ता:
नवेद अकबर

