1
00:00:08,843 --> 00:00:11,429
वह पुरानी कहावत पता है,
"गुस्सा मत करो, हिसाब बराबर करो?"

2
00:00:12,221 --> 00:00:14,390
तो यहाँ हम हिसाब बराबर कर रहे हैं।

3
00:00:16,600 --> 00:00:18,644
शायद मुझे शुरू से शुरुआत करनी चाहिए।

4
00:00:18,728 --> 00:00:21,313
एक सप्ताह पहले...

5
00:00:26,944 --> 00:00:29,280
अच्छा खेला, लड़कियों।
अब हम छः जीते, तीन हारे।

6
00:00:29,363 --> 00:00:31,407
शुरुआत को देखते हुए बुरा स्कोर नहीं है।

7
00:00:31,824 --> 00:00:33,284
तुम इतने अच्छे मूड में कैसे हो सकती हो?

8
00:00:33,743 --> 00:00:35,786
क्योंकि हमने अभी-अभी गेम जीता है।

9
00:00:35,870 --> 00:00:40,082
और हम जीतना जारी कैसे रखेंगे
जब जीतने का कारण ही जा रहा है?

10
00:00:40,666 --> 00:00:41,792
इसे समझो, डेविन,

11
00:00:41,876 --> 00:00:44,044
कोच के जाने के बाद हम बर्बाद हो जाएँगे।

12
00:00:44,170 --> 00:00:45,963
वह हमारे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं।

13
00:00:46,046 --> 00:00:47,757
वह कुछ भी नहीं कर रहे हैं।

14
00:00:47,840 --> 00:00:50,509
-असल में पाइनवुड उन्हें छीन रहा है।
-वह ठीक कहती है।

15
00:00:50,593 --> 00:00:52,386
पाइनवुड जाने के लिए
उन्हें दोष नहीं दे सकते।

16
00:00:52,887 --> 00:00:55,139
-वह किसी स्वार्थवश ऐसा नहीं कर रहे।
-बिल्कुल।

17
00:00:55,389 --> 00:00:58,434
इसी लिए हमें इन पाइनबोट्स को
सबक सीखाना होगा।

18
00:00:58,559 --> 00:01:00,144
रुको, मैंने ऐसा नहीं कहा।

19
00:01:00,227 --> 00:01:01,645
अच्छा खेला, लड़कियों।

20
00:01:02,188 --> 00:01:03,564
आज सच में एक टीम की तरह खेला।

21
00:01:05,566 --> 00:01:07,860
अच्छा, चल क्या रहा है?
लग रहा है जैसे तुम हार गए।

22
00:01:08,027 --> 00:01:10,696
नहीं। हमने बस अपना कोच खो दिया।

23
00:01:12,573 --> 00:01:13,574
तो तुम लोग सब जानते हो।

24
00:01:14,033 --> 00:01:15,868
हमें पाइनवुड की एक लड़की से यह पता चला।

25
00:01:16,619 --> 00:01:18,078
आपने हमें क्यों नहीं बताया?

26
00:01:18,329 --> 00:01:20,206
क्योंकि बताने के लिए कुछ था ही नहीं।

27
00:01:20,873 --> 00:01:23,375
मैंने बस इंटरव्यू दिए थे।
कुछ तय नहीं हुआ था।

28
00:01:27,713 --> 00:01:28,547
अच्छा।

29
00:01:29,840 --> 00:01:30,800
अब सब कुछ तय हो गया है।

30
00:01:31,759 --> 00:01:35,221
लेकिन बदले का खेल फुटबॉल की तरह होता है।

31
00:01:35,513 --> 00:01:39,600
केवल हिसाब बराबर करना काफ़ी नहीं है।
जीतना चाहते हो तो सबसे आगे रहना होगा।

32
00:01:40,810 --> 00:01:42,061
पाँच, छह...

33
00:01:42,269 --> 00:01:43,687
पाँच, छह, सात, आठ।

34
00:01:55,950 --> 00:01:57,952
"चक दे! फुटबॉल!"

35
00:01:58,285 --> 00:02:01,080
पहली बात, मैं उनके पास नहीं गया।
वे मेरे पास आए।

36
00:02:01,664 --> 00:02:05,292
हाँ, क्योंकि मैंने ही उस पाइनबोट को आपके
बारे में बताया था, जिसने मुझे ये टूर दिया।

37
00:02:05,709 --> 00:02:07,419
मुझे अफ़सोस है कि तुम्हें उनसे पता चला।

38
00:02:08,504 --> 00:02:10,339
पर यह पूर्णकालिक कोच का पद है।

39
00:02:10,965 --> 00:02:13,133
जिसका मतलब है मुझे अब
रखरखाव का काम नहीं करना।

40
00:02:13,217 --> 00:02:15,052
कोई बात नहीं, कोच। हम समझ गए।

41
00:02:16,011 --> 00:02:18,222
आपके और पाइनवुड के लिए हमारी शुभकामनाएँ।

42
00:02:18,597 --> 00:02:20,099
क्या तुम फिर से कटाक्ष कर रही हो?

43
00:02:20,182 --> 00:02:23,102
नहीं, नहीं, नहीं, यह असली भावना है।
है न, लड़कियों?

44
00:02:23,352 --> 00:02:24,186
हाँ।

45
00:02:24,270 --> 00:02:26,564
हाँ, आपके लिए यह बड़ा मौका है।

46
00:02:27,064 --> 00:02:29,108
पद स्वीकार करने के लिए
आपको दोष नहीं दे सकते।

47
00:02:30,025 --> 00:02:33,028
यह तुम लोगों की...

48
00:02:34,154 --> 00:02:34,989
समझदारी है।

49
00:02:35,531 --> 00:02:37,116
तुम्हारी प्रगति से मैं प्रभावित हूँ,

50
00:02:37,199 --> 00:02:41,078
फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में ही नहीं,
बल्कि युवा लड़कियोंं के रूप में भी।

51
00:02:43,789 --> 00:02:46,125
जो भी हो, कल अभ्यास में तुमसे मिलता हूँ।

52
00:02:48,294 --> 00:02:50,004
हमें उन लोगों को बुरी तरह हराना है।

53
00:02:50,170 --> 00:02:53,424
पर तुमने तो अभी-अभी
पाइनवुड को शुभकामनाएँ दी हैं।

54
00:02:53,507 --> 00:02:56,051
मैं झूठ बोल रही थी। क्या हम मिले थे?

55
00:02:57,261 --> 00:02:59,346
हमें बदला लेना है।

56
00:03:00,180 --> 00:03:03,726
पता नहीं। बदला? इस बात में थोड़ी...

57
00:03:04,810 --> 00:03:05,686
कठोरता है।

58
00:03:05,769 --> 00:03:08,981
मिराबेल ठीक कहती है।
पाइनवुड ने हमारा फ़ायदा उठाया।

59
00:03:09,064 --> 00:03:11,525
हमारा बदला तेज़ और बेरहम होना चाहिए।

60
00:03:11,609 --> 00:03:13,068
पहली बार मैं पार्कर से सहमत हूँ।

61
00:03:13,277 --> 00:03:14,653
हाँ।

62
00:03:15,279 --> 00:03:16,363
तुम क्या कहती हो, कप्तान?

63
00:03:16,614 --> 00:03:19,617
-पता है जब मैं वहाँ...
-वहाँ कनेक्टिकट में थी।

64
00:03:21,160 --> 00:03:23,537
कनेक्टिकट की यह कहानी
दरअसल इस मामले से जुड़ी है।

65
00:03:24,705 --> 00:03:27,541
एक स्कूल से हमारी इसी तरह की होड़ थी।

66
00:03:27,625 --> 00:03:28,709
टिलब्रुक से।

67
00:03:29,460 --> 00:03:31,587
यकीन नहीं करोगी कि
हमने बदले के लिए क्या किया।

68
00:03:31,962 --> 00:03:34,590
मुझे पहली बार कनेक्टिकट की कहानी में
दिलचस्पी पैदा हुई।

69
00:03:35,215 --> 00:03:36,050
आगे बोलो।

70
00:03:36,759 --> 00:03:38,052
तो हमने जो किया वो बताती हूँ।

71
00:03:40,429 --> 00:03:41,847
यह तो बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है।

72
00:03:42,056 --> 00:03:45,351
मैंने कहा था, लोगों का रोबोपोकलिप्स से
मन भरेगा ही नहीं।

73
00:03:45,726 --> 00:03:48,896
यकीन नहीं होता कोच रिवास जा रहे हैं।

74
00:03:48,979 --> 00:03:53,108
हाँ। इतनी मेहनत से उन्हें राज़ी किया था
और उनका काम भी लाजवाब है।

75
00:03:53,233 --> 00:03:54,944
शुक्र है वह पतझड़ के गेम तक तो रुक रहे हैं।

76
00:03:55,277 --> 00:03:57,071
पता है, पाइनवुड के गेम तक भी
हमारे साथ रहेंगे।

77
00:03:57,529 --> 00:03:59,365
हालाँकि, तुम लोग बहुत दुखी होगे।

78
00:03:59,615 --> 00:04:03,619
हम हैं तो, पर समझदारी दिखाने की
कोशिश कर रहे हैं...

79
00:04:04,620 --> 00:04:07,915
अच्छा, फुटबॉल उत्सव के लिए मेरी पसंद की
ड्रेस की तस्वीर आपको मिली।

80
00:04:08,207 --> 00:04:11,710
हाँ, मिली। पर अभी खरीदना जल्दी करना होगा।

81
00:04:12,252 --> 00:04:13,379
हम कल खरीदारी के लिए चलेंगे।

82
00:04:13,462 --> 00:04:16,882
तो, हम आपकी ड्रोन, कैमरे में लगा सकते हैं।

83
00:04:16,966 --> 00:04:20,010
आसान है। और शायद मैं तस्वीरें
लेने के लिए कण्ट्रोल यूनिट को

84
00:04:20,094 --> 00:04:21,261
ठीक से सेट कर सकता हूँ।

85
00:04:21,345 --> 00:04:23,722
ए, बेल्स। मेज़ पर फ़ोन नहीं चाहिए।

86
00:04:23,806 --> 00:04:25,057
यह कौन सी बड़ी बात है?

87
00:04:25,140 --> 00:04:26,976
आप तो बस फुटबॉल ड्रेसों की बात कर रहे हैं।

88
00:04:28,310 --> 00:04:29,144
बेली।

89
00:04:32,898 --> 00:04:34,566
पाइनवुड
अकादमी

90
00:04:55,421 --> 00:04:57,172
रुको। मुझे लगता है सेट हो गया।

91
00:05:00,968 --> 00:05:03,804
ठीक है, अब हमें सिपाहियों के
प्रतिक्रिया वाले शॉट चाहिए।

92
00:05:04,096 --> 00:05:07,057
बढ़िया। तो केच यानी खून का समय है।

93
00:05:08,058 --> 00:05:10,728
कुछ भी छूना मत,
नहीं तो अगले शॉट से मिलान नहीं होगा।

94
00:05:16,191 --> 00:05:19,903
अगर यह चलता रहा, तो कुछ दिनों में
हमें दस लाख लाइक्स मिलेंगे।

95
00:05:20,904 --> 00:05:21,864
बढ़िया।

96
00:05:23,240 --> 00:05:24,283
बेली।

97
00:05:26,285 --> 00:05:28,746
पापा, आप कर क्या रहे हैं? यह हॉट सेट है।

98
00:05:28,829 --> 00:05:31,331
यह हमारा ड्राइंग रूम है,
और तुमने इसे खतरनाक बना दिया।

99
00:05:32,249 --> 00:05:33,876
आपने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

100
00:05:33,959 --> 00:05:35,753
अब हमें दुबारा शुरू करना पड़ेगा।

101
00:05:35,836 --> 00:05:37,796
खिलौनों से खेलना है,
तो अपने कमरे में खेलो।

102
00:05:37,880 --> 00:05:40,340
हम खेल नहीं रहें और ये खिलौने नहीं हैं।

103
00:05:40,424 --> 00:05:42,009
यह मेरे लिए बहुत ज़रूरी है।

104
00:05:50,350 --> 00:05:52,478
वह है बहुत ही अद्भुत।

105
00:05:53,479 --> 00:05:55,814
तुम्हें ये लाल पक्षी मिलते कहाँ से हैं?

106
00:05:55,898 --> 00:05:57,024
मेरे पास पहले से थे।

107
00:05:58,067 --> 00:06:01,028
काश उनकी शक्ल देखने के लिए
कल हम वहाँ होते।

108
00:06:01,403 --> 00:06:03,947
शायद हमने उन्हें किक्स से
पंगा न लेने की नसीहत दे दी है।

109
00:06:04,031 --> 00:06:06,742
उस हार को पचाने में
उन्हें घंटों लगे होंगे।

110
00:06:07,201 --> 00:06:09,745
आशा है मैदान में निगरानी कैमरे नहीं थे।

111
00:06:10,579 --> 00:06:12,664
क्या? मेरा नाम सम्मानितों की सूची में है।

112
00:06:12,748 --> 00:06:15,793
सम्मानितों की सूची में होने के लिए
सम्मान ज़रूरी होता है।

113
00:06:15,959 --> 00:06:17,711
खुशी है कि सब कुछ निपट गया।

114
00:06:22,549 --> 00:06:24,093
पाइनवुड

115
00:06:24,635 --> 00:06:26,178
अच्छा नहीं है।

116
00:06:34,311 --> 00:06:35,979
अभी मामला ख़त्म नहीं हुआ है।

117
00:06:40,734 --> 00:06:42,111
डूम्ड
अकादमी

118
00:06:49,993 --> 00:06:50,994
आगे बढ़ो किक्स!

119
00:06:57,084 --> 00:06:58,335
कप्तान जॉर्ज पाइनवुड
पाइनवुड अकादमी के संस्थापक

120
00:07:04,424 --> 00:07:06,343
लड़कियों, लगता है हिसाब बराबर हो गया है।

121
00:07:06,426 --> 00:07:08,137
ठीक है, हमें मुसीबत में नहीं पड़ना है।

122
00:07:08,220 --> 00:07:09,429
एमा की बात में दम है।

123
00:07:09,513 --> 00:07:10,889
बढ़त मिलने के बाद हमें छोड़ देना चाहिए।

124
00:07:11,849 --> 00:07:15,644
देखो। ये केक हमारे लिए हैं।
ये आगे वाले ऑफिस में थे।

125
00:07:16,895 --> 00:07:18,021
"प्रिय केंटविले,

126
00:07:18,105 --> 00:07:21,150
तुमने हमें हराया,
माफ़ करना, हमने तुम्हारा कोच छीन लिया।

127
00:07:21,608 --> 00:07:23,527
यह हमारी दोस्ती का छोटा सा प्रतीक है।

128
00:07:23,735 --> 00:07:25,988
शनिवार वाले गेम में फिर तुमसे मिलेंगे।"

129
00:07:26,363 --> 00:07:27,656
बड़ी ज़बरदस्त चाल है।

130
00:07:27,906 --> 00:07:30,659
मज़ाक कर रही हो? उन्हें कोई अफ़सोस नहीं है।

131
00:07:30,951 --> 00:07:32,953
वे बस हमारा ध्यान भटकाने की
कोशिश कर रहे हैं।

132
00:07:33,078 --> 00:07:35,497
मैं तो कोई नरमी नहीं दिखाने वाली।

133
00:07:35,956 --> 00:07:37,332
पर उनका एक केक ज़रूर ले रही हूँ।

134
00:07:37,624 --> 00:07:38,542
मैं भी।

135
00:07:38,625 --> 00:07:39,710
केक का समय है।

136
00:07:40,502 --> 00:07:42,337
केंटविले के मोज़े!
हमें कोई अफ़सोस नहीं

137
00:07:43,922 --> 00:07:45,591
मुझे सच में केक चाहिए था।

138
00:07:54,892 --> 00:07:56,226
अब यहाँ से निकलते हैं।

139
00:07:56,310 --> 00:07:59,730
क्यों? हम आइसक्रीम खाने आए थे,
खाकर ही जाएँगे।

140
00:07:59,813 --> 00:08:00,939
यह आज़ाद देश है।

141
00:08:01,023 --> 00:08:03,317
हाँ, और इसके अलावा,
कोडी की माँ यहाँ की मालकिन हैं,

142
00:08:03,400 --> 00:08:04,568
और वह केंटविले में पढ़ता है।

143
00:08:04,651 --> 00:08:08,572
वह ठीक कहती है। तकनीकी रूप से,
इस दुकान का मालिक केंटविले है।

144
00:08:08,697 --> 00:08:11,325
अच्छा, मालिकाना हक ऐसे तय नहीं होता है।

145
00:08:11,408 --> 00:08:13,660
पर, जो भी हो।

146
00:08:13,744 --> 00:08:17,331
ए, देखो तो।
यह केंटविले की विजेता फुटबॉल टीम है।

147
00:08:17,414 --> 00:08:20,709
ज़रा फिर से बताना,
तुम हफ़लपफ़ में हो या स्लिदराइन में?

148
00:08:20,792 --> 00:08:21,877
मुझे पता नहीं।

149
00:08:21,960 --> 00:08:24,421
तुम यह अपनी उस प्रिय
चुगलखोर से क्यों नहीं पूछ लेती।

150
00:08:24,504 --> 00:08:26,423
ए, मैंने चुगलखोरी नहीं की।

151
00:08:26,548 --> 00:08:29,301
तुमने मेरे दौरे की
गोपनीय सूचना का इस्तेमाल

152
00:08:29,384 --> 00:08:30,552
हमारे कोच को छीनने में किया।

153
00:08:31,011 --> 00:08:33,180
शायद अगर तुम सब अच्छी खिलाड़ी हो--

154
00:08:33,305 --> 00:08:34,932
हम यह बात यहीं समाप्त करते हैं।

155
00:08:35,015 --> 00:08:37,392
याद रहे, हममें से कुछ लोग
आइवी लीग में जाएँगे।

156
00:08:38,310 --> 00:08:40,562
आइवी लीग? तुम तो बस केंटविले जाओ।

157
00:08:41,688 --> 00:08:43,190
पर बड़े सपने देखना अच्छा होता है।

158
00:08:45,776 --> 00:08:47,527
अच्छा होगा मुझे रोक लो।

159
00:08:47,611 --> 00:08:49,196
नहीं, अच्छा होगा तुम मुझे रोक लो।

160
00:08:51,406 --> 00:08:52,241
क्या?

161
00:08:52,324 --> 00:08:54,368
हमारी टीम का अपमान करने की
हिम्मत कैसे हुई!

162
00:08:54,451 --> 00:08:55,953
और मेरी आकांक्षाओं की!

163
00:08:56,495 --> 00:08:58,872
आखिरकार। हमारा साथ देने का शुक्रिया।

164
00:08:59,539 --> 00:09:01,875
देखो, हमें बड़ा धमाका करना है।

165
00:09:02,084 --> 00:09:04,419
ठीक है? छोटी-छोटी बातों में नहीं उलझना।

166
00:09:04,503 --> 00:09:06,380
-मैं सहमत हूँ।
-मैं भी सहमत हूँ।

167
00:09:06,463 --> 00:09:08,465
मैं भी ज़ोरदार समर्थन करती हूँ।

168
00:09:08,548 --> 00:09:10,634
टिलब्रुक ने तो लाल पक्षियों के आगे
समर्पण कर दिया,

169
00:09:10,717 --> 00:09:13,262
लेकिन ये लोग दूसरी ही मिट्टी के बने हैं।

170
00:09:14,304 --> 00:09:16,932
इसी लिए हमें इनको तो धूल चटानी ही होगी।

171
00:09:21,270 --> 00:09:23,021
पता नहीं बेली को क्या हो गया है?

172
00:09:23,730 --> 00:09:25,983
वह मुझ पर ऐसे चिल्लाकर तो नहीं भागता था।

173
00:09:27,693 --> 00:09:28,986
उसे आराम से सँभालो।

174
00:09:29,111 --> 00:09:30,320
नए दोस्तों पर
प्रभाव डालना चाहता है।

175
00:09:30,445 --> 00:09:31,363
हाँ।

176
00:09:31,446 --> 00:09:32,948
मतलब, तुम्हें मिडिल स्कूल की याद है।

177
00:09:33,031 --> 00:09:33,949
मज़ाक कर रही हो?

178
00:09:34,825 --> 00:09:36,368
मिडिल स्कूल में बहुत तेज़ था।

179
00:09:40,289 --> 00:09:41,707
माफ़ करना, हवाई शॉट लेना चाहता था।

180
00:09:41,790 --> 00:09:42,833
मुझे यह सब नहीं सुनना।

181
00:09:42,916 --> 00:09:44,251
पर मेरे फॉलोवर इसका इंतज़ार कर रहे हैं।

182
00:09:44,334 --> 00:09:46,753
मुझे फॉलोवरों की परवाह नहीं, बेल्स,
यह हमारा घर है।

183
00:09:46,837 --> 00:09:48,171
लेकिन... ए, रुकिए!

184
00:09:48,255 --> 00:09:49,923
यह तभी वापस मिलेगा,
जब लैंप की कीमत चुकाओगे,

185
00:09:50,007 --> 00:09:51,508
और ज़िम्मेदारी को समझोगे।

186
00:09:51,675 --> 00:09:53,760
पर शर्त लगाता हूँ
कि अगर फुटबॉल से लैंप टूटता,

187
00:09:53,844 --> 00:09:55,470
तो आप मेरे लिए ट्राँफी खरीदते।

188
00:09:56,596 --> 00:09:57,764
बेली!

189
00:09:58,348 --> 00:09:59,182
बेली।

190
00:10:00,475 --> 00:10:01,768
यह लो।

191
00:10:06,898 --> 00:10:08,859
लैंप का मुझे सच में अफ़सोस है।

192
00:10:09,443 --> 00:10:10,736
कीमत चुकाने में बेली की मदद करूँगा।

193
00:10:10,819 --> 00:10:13,530
तुमने यह कहा, अच्छा लगा।
पर तुम्हें यह नहीं करना, तुम मेहमान हो।

194
00:10:13,947 --> 00:10:16,116
यह हम दोनों का प्रोजेक्ट था,
तो मेरा भी कर्तव्य है।

195
00:10:16,199 --> 00:10:18,076
जानता हूँ। बेली के इन्स्टाग्राम फॉलोवर्स।

196
00:10:18,201 --> 00:10:19,786
तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

197
00:10:19,870 --> 00:10:22,331
उसके करीब 20,000 फॉलोवर्स हैं।

198
00:10:22,497 --> 00:10:24,082
20,000। सच में।

199
00:10:24,666 --> 00:10:25,959
बेली बहुत ख़ास है।

200
00:10:30,714 --> 00:10:32,007
बीस हज़ार?

201
00:10:32,674 --> 00:10:35,218
उसके 22,000 फॉलोवर्स हैं।

202
00:10:35,635 --> 00:10:36,595
यह संख्या मायने रखती है।

203
00:10:36,720 --> 00:10:38,889
हमारी कंपनी जैसे बड़े कॉर्पोरेशन के
केवल 15,000 हैं।

204
00:10:39,139 --> 00:10:39,973
बर्कइनप्रोग्रेस - 646 लाइक्स

205
00:10:40,057 --> 00:10:40,891
बर्कइनप्रोग्रेस #डेइनदलाइफ़ क्लास टाइम

206
00:10:40,974 --> 00:10:41,933
इन कमेंट्स को देखो।

207
00:10:42,017 --> 00:10:42,893
490 लाइक्स - #डेइनदलाइफ़ आल लॉक्ड अप

208
00:10:42,976 --> 00:10:44,144
"अद्भुत शॉट।"

209
00:10:45,187 --> 00:10:46,438
"यह तस्वीर बहुत प्यारी लगी।"

210
00:10:47,606 --> 00:10:49,107
"बिल्कुल सही। जोर से हँसो।"

211
00:10:49,191 --> 00:10:50,400
और देखो, उसकी तो पूरी सिरीज़ है।

212
00:10:50,484 --> 00:10:51,902
मिडिल स्कूल के जीवन का एक दिन।

213
00:10:51,985 --> 00:10:53,904
-यह तो बहुत ही गज़ब का है।
-जानता हूँ।

214
00:10:53,987 --> 00:10:54,905
बर्कइनप्रोग्रेस
980 लाइक्स

215
00:10:54,988 --> 00:10:56,156
उसकी निगाह बहुत तेज़ है।

216
00:10:56,239 --> 00:10:57,074
1378 लाइक्स - बर्कइनप्रोग्रेस
#किक्स #सॉकर विक्ट्री 4-3!

217
00:10:57,157 --> 00:10:58,325
अरे, देखो।
डेविन के गेम की तस्वीरें।

218
00:10:58,450 --> 00:10:59,785
बर्कइनप्रोग्रेस
बर्कइनप्रोग्रेस #किक्स #सॉकर गोल नो नो

219
00:10:59,868 --> 00:11:01,119
और यह वाली ड्रोन के साथ ली गयी है।

220
00:11:01,620 --> 00:11:05,207
बर्कइनप्रोग्रेस
808 - #रोबोकैलिप्स वाच दिस

221
00:11:05,290 --> 00:11:07,334
इसका खामियाज़ा सवेरे भुगतना होगा।

222
00:11:11,129 --> 00:11:12,297
हमें यह सब पता कैसे नहीं चला?

223
00:11:15,801 --> 00:11:17,552
-रस्सी?
-है।

224
00:11:17,636 --> 00:11:19,638
-डोरी?
-है।

225
00:11:19,721 --> 00:11:20,764
कुत्ते का खाना?

226
00:11:21,723 --> 00:11:25,185
मैं तो इतनी मूँगफली ही ला पाई।
हमारे यहाँ कुत्ता नहीं है।

227
00:11:26,520 --> 00:11:27,687
हमने सब कुछ ठीक से रख लिया।

228
00:11:27,854 --> 00:11:30,440
और बाकी लोग यहाँ अटके हुए हैं।

229
00:11:30,649 --> 00:11:31,775
हर एक की कुछ न कुछ ज़िम्मेदारी है,

230
00:11:31,942 --> 00:11:34,361
और तुम लोग कवर स्टोरी का ज़रूरी हिस्सा हो।

231
00:11:34,903 --> 00:11:37,406
ठीक है, लड़कियों।
एक बार सारा सामान फिर देख लेते हैं,

232
00:11:37,489 --> 00:11:38,907
ताकि कोई चीज़ छूट न जाए।

233
00:11:39,408 --> 00:11:41,576
पहला कदम: अनुपस्थिति का बहाना।

234
00:11:41,743 --> 00:11:43,161
केंटविले मिडिल स्कूल

235
00:11:46,665 --> 00:11:48,417
ठीक है। वार्म-अप कर लेते हैं।

236
00:11:48,500 --> 00:11:50,877
कोच, मेरी तबियत ठीक नहीं लग रही।

237
00:11:51,002 --> 00:11:53,547
शायद लंच में नारंगी चिकन
खाने की वज़ह से ऐसा है।

238
00:11:53,713 --> 00:11:55,674
एमा को वह वाला भाग कैसे मिल सकता है?

239
00:11:55,882 --> 00:11:57,592
क्योंकि वह बहुत कमज़ोर है।

240
00:11:57,676 --> 00:11:59,886
सही बात है।
मैं हमेशा बीमार महसूस करती हूँ।

241
00:12:00,595 --> 00:12:02,556
ठीक है, तो, अभ्यास रद्द किया जाता है।

242
00:12:09,688 --> 00:12:12,149
कदम दो: दायरे से बाहर निकलना।

243
00:12:12,232 --> 00:12:14,234
पाइनवुड अकादमी
प्रारंभिक स्कूल - स्थापित 1956

244
00:12:15,694 --> 00:12:16,987
आओ यह करते हैं।

245
00:12:17,320 --> 00:12:20,198
लेकिन किसी के देखे बिना
तुम अन्दर कैसे जाओगी?

246
00:12:20,365 --> 00:12:22,742
आसान है। हम आगे के दरवाज़े से
टहलते हुए निकल जाएँगे।

247
00:12:22,826 --> 00:12:24,494
हाँ, ठीक। कैसे?

248
00:12:24,578 --> 00:12:28,039
वह पाइनवुड यूनिफार्म याद है
जिसका आर्डर मेरी माँ ने दिया था?

249
00:12:28,123 --> 00:12:29,541
वह आ गयी।

250
00:12:29,875 --> 00:12:30,709
इधर से आओ,

251
00:12:30,834 --> 00:12:33,170
पाइनवुड की संभावित छात्राओं।

252
00:12:37,424 --> 00:12:39,468
उच्चस्तरीय शिक्षा के साथ-साथ,

253
00:12:39,551 --> 00:12:43,638
पाइनवुड में कई
अन्य सुविधाएँ भी हैं, जैसे...

254
00:12:43,722 --> 00:12:44,973
नहीं।

255
00:12:55,066 --> 00:12:59,988
अतिरिक्त सुविधाएँ जैसे टेनिस कोर्ट,
और इंडोर पूल,

256
00:13:00,071 --> 00:13:02,949
और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम।

257
00:13:03,783 --> 00:13:05,952
हमारी एक ख़ास क्लास भी है

258
00:13:06,077 --> 00:13:08,788
जिसमें हम स्वाभिमान के साथ
बात करना सिखाते हैं।

259
00:13:08,872 --> 00:13:11,249
कदम तीन: भटकाव।

260
00:13:11,374 --> 00:13:13,710
तुम्हारी बड़ी चाल एक चिह्न है।

261
00:13:13,877 --> 00:13:17,672
स्कूल बहुत कठोर हो, तो
लोग नियमों का पालन करते हैं।

262
00:13:17,839 --> 00:13:20,550
रखरखाव के लिए बंद है

263
00:13:22,969 --> 00:13:26,306
और अब दौरे का मेरा पसंदीदा भाग।

264
00:13:26,389 --> 00:13:28,183
ट्रॉफी की अलमारी।

265
00:13:52,999 --> 00:13:55,001
पर अगर कुछ गड़बड़ हो गयी तो?

266
00:13:55,085 --> 00:13:57,462
फ़िक्र मत करो। हमने हर बात का ख्याल रखा है।

267
00:13:59,047 --> 00:14:00,715
कोई आ रहा है।

268
00:14:02,050 --> 00:14:04,427
ए! तुम लोग क्या कर रही हो?

269
00:14:05,971 --> 00:14:08,348
श्रीमती मैकग्रेगर। श्रीमती मैकग्रेगर।

270
00:14:08,682 --> 00:14:09,891
अब हम क्या करेंगे?

271
00:14:09,975 --> 00:14:11,226
एक रास्ता है।

272
00:14:11,309 --> 00:14:13,186
-वह क्या?
-भागो!

273
00:14:13,270 --> 00:14:16,273
-पर यह मुझे करीब-करीब मिल गया।
-भूल जाओ। आओ चलें।

274
00:14:16,356 --> 00:14:18,066
-जल्दी।
-चलो!

275
00:14:34,833 --> 00:14:37,794
-तुम ठीक तो हो?
-हाँ। बस यहाँ से निकल चलो।

276
00:14:40,672 --> 00:14:43,091
लगता है हमने ठीक से नहीं सोचा था।

277
00:14:44,175 --> 00:14:45,844
असल में, हमने बहुत कुछ नहीं सोचा।

278
00:14:46,761 --> 00:14:48,054
फव्वारे।

279
00:14:48,263 --> 00:14:50,056
मुझे लगा हम सूखाग्रस्त इलाके में हैं।

280
00:14:50,265 --> 00:14:51,975
मैं तो दबाव में बिखर गयी।

281
00:14:52,058 --> 00:14:53,685
अलग आकार के अक्षरों का
इस्तेमाल करना चाहिए था।

282
00:14:53,768 --> 00:14:54,978
मुझे माफ़ कर दो, यारों।

283
00:14:55,061 --> 00:14:57,063
लग रहा है कि मैं तुम्हें
ग़लत राह पर ले गयी।

284
00:14:57,147 --> 00:14:59,566
काम इससे ज्यादा खराब नहीं हो सकता था।

285
00:15:00,483 --> 00:15:01,359
मुझे पता है।

286
00:15:02,068 --> 00:15:03,528
तुम लोग बहुत मुसीबत में हो।

287
00:15:04,195 --> 00:15:06,323
हमने चुगली नहीं की। कसम से।

288
00:15:08,992 --> 00:15:11,953
देखो, दोस्ताना प्रतिस्पर्धा से
किसी को परेशानी नहीं होती।

289
00:15:12,495 --> 00:15:14,164
और मैं लाल पक्षियों से प्रभावित था।

290
00:15:15,332 --> 00:15:16,625
पर यह गंभीर मामला है।

291
00:15:18,168 --> 00:15:20,503
तुम्हारा उस जर्सी के साथ
क्या करने का इरादा था?

292
00:15:21,046 --> 00:15:23,673
-आप न जानें तो अच्छा है।
-शायद ठीक कहती हो।

293
00:15:24,591 --> 00:15:27,302
पर अब सब यहीं ख़त्म कर दो। सुन लिया?

294
00:15:27,594 --> 00:15:28,428
-हाँ।
-माफ़ कर दीजिए, कोच।

295
00:15:28,511 --> 00:15:29,679
-ठीक।
-हाँ।

296
00:15:29,888 --> 00:15:33,683
देखो, पाइनवुड से नफ़रत करना ठीक नहीं है।

297
00:15:34,934 --> 00:15:37,145
याद रखो, वहाँ जाना मेरा निर्णय था।

298
00:15:37,520 --> 00:15:38,688
सही बात है।

299
00:15:38,855 --> 00:15:41,983
हमें छोड़ देना आपका ही निर्णय था।

300
00:15:44,319 --> 00:15:45,654
अब हम सही रास्ते पर निकले हैं।

301
00:15:47,072 --> 00:15:49,115
सब लोग अपनी सारी भावनाएँ निकाल दें।

302
00:15:49,866 --> 00:15:52,035
मुझे नहीं लगता ऐसा करना चाहिए।

303
00:15:52,118 --> 00:15:53,411
करना चाहिए। अच्छा माहौल बनता है।

304
00:15:53,495 --> 00:15:55,872
बोलो। मैं सुन सकता हूँ।

305
00:15:58,375 --> 00:15:59,542
अच्छा, ठीक है।

306
00:16:00,043 --> 00:16:01,378
आपने हमें धोखा दिया।

307
00:16:01,503 --> 00:16:04,756
आप वह पहले कोच थे, जिसने हम पर भरोसा किया।

308
00:16:05,423 --> 00:16:07,634
इससे हमारा खुद पर भरोसा पैदा हुआ।

309
00:16:07,759 --> 00:16:10,053
पर यह सारा कुछ झूठ था।

310
00:16:10,303 --> 00:16:12,389
हाँ, और अब आप पाइनवुड पर भरोसा करेंगे।

311
00:16:12,639 --> 00:16:15,100
-बस वही जगह मिली थी?
-यह मुँह पर तमाचा जैसा लगता है।

312
00:16:15,183 --> 00:16:17,352
-हाँ।
-और हमने साथ-साथ इतना कुछ किया है,

313
00:16:17,435 --> 00:16:18,687
-तो अब यह ग़लत है।
-हाँ।

314
00:16:18,770 --> 00:16:20,188
आपको हमें स्वयं यह बताने का

315
00:16:20,271 --> 00:16:22,023
-शिष्टाचार तो दिखाना था।
-वह ठीक कहती है।

316
00:16:22,107 --> 00:16:23,608
इतना तो हमारा हक़ बनता है।

317
00:16:23,692 --> 00:16:24,984
-हाँ।
-हमें आपको झाड़ू के साथ

318
00:16:25,068 --> 00:16:26,986
सफाई के बीच में ही
अकेला छोड़ देना चाहिए था।

319
00:16:30,615 --> 00:16:31,449
और किसी को कुछ कहना है?

320
00:16:33,868 --> 00:16:34,744
अब अच्छा लग रहा है?

321
00:16:38,289 --> 00:16:39,124
ठीक है।

322
00:16:40,500 --> 00:16:42,377
अब जबकि तुमने अपनी भड़ास निकाल दी है,

323
00:16:44,003 --> 00:16:46,297
मुझे उम्मीद है कि अपना ध्यान
गेम पर लगाओगी।

324
00:16:49,008 --> 00:16:51,261
और जानकारी के लिए बता दूँ,
मैंने झूठ नहीं कहा था।

325
00:16:54,514 --> 00:16:55,890
मैं तुम लोगों पर भरोसा करता हूँ।

326
00:17:14,993 --> 00:17:16,077
ए, दोस्त।

327
00:17:17,662 --> 00:17:18,913
पता है तुम्हारा खाने का मन नहीं है,

328
00:17:18,997 --> 00:17:20,790
पर मैंने कुछ खाना रख दिया है।

329
00:17:21,249 --> 00:17:22,333
जो भी हो।

330
00:17:22,959 --> 00:17:24,627
हमने तुम्हारा इन्स्टाग्राम देखा।

331
00:17:25,003 --> 00:17:28,131
-आपको निगरानी करने की ज़रूरत नहीं।
-वह निगरानी नहीं थी।

332
00:17:28,465 --> 00:17:31,009
-हमें बहुत अच्छा लगा।
-हाँ।

333
00:17:31,092 --> 00:17:32,469
हमें तो कुछ तस्वीरें अच्छी भी लगीं।

334
00:17:33,303 --> 00:17:34,179
अच्छी लगीं?

335
00:17:35,847 --> 00:17:39,100
आपने देखा कि मेरे सीरीज़ ख़त्म करने पर
लोग कैसे पागल हो गए।

336
00:17:39,184 --> 00:17:40,351
हाँ।

337
00:17:40,518 --> 00:17:42,520
यह भी देखा कि तुम्हारा काम
सबको कितना पसंद है।

338
00:17:44,063 --> 00:17:45,398
पहले जो कहा था उसके लिए अफ़सोस है।

339
00:17:46,357 --> 00:17:48,526
-तुम में वाकई प्रतिभा है, यार।
-मुझे पता है।

340
00:17:49,903 --> 00:17:51,863
मेरा मतलब है, शुक्रिया।

341
00:17:52,947 --> 00:17:54,449
हमें तुमसे माफ़ी माँगनी चाहिए।

342
00:17:55,241 --> 00:17:57,202
बताया क्यों नहीं
तुम्हारे इतने प्रशंसक हैं?

343
00:17:57,285 --> 00:17:58,661
मैंने कोशिश की थी।

344
00:17:58,828 --> 00:18:00,455
पर आपने ध्यान ही नहीं दिया।

345
00:18:03,124 --> 00:18:05,210
देखो, कभी-कभी ऐसा लगता है कि

346
00:18:05,293 --> 00:18:07,003
फुटबॉल की वज़ह से सारा ध्यान डेविन पर है।

347
00:18:07,086 --> 00:18:08,171
कभी-कभी?

348
00:18:08,713 --> 00:18:09,756
बात तो सुनो, बेटे,

349
00:18:10,507 --> 00:18:12,383
हमें तुम पर भी उतना ही गर्व है।

350
00:18:14,469 --> 00:18:15,804
सामूहिक झप्पी।

351
00:18:22,477 --> 00:18:23,311
यह लो।

352
00:18:24,270 --> 00:18:27,607
तुम्हें सीरीज़ ख़त्म करनी है।
लोग जो चाहते हैं वह उन्हें दो।

353
00:18:27,941 --> 00:18:29,108
सच में?

354
00:18:29,442 --> 00:18:30,944
पर लैंप की कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी।

355
00:18:31,152 --> 00:18:32,153
मैं समझ गया।

356
00:18:33,822 --> 00:18:36,616
और मेरी कोई और ज़ोम्बी तस्वीरें नहीं, ठीक?

357
00:18:37,200 --> 00:18:39,536
-आपको कैसे...
-मैं तुम्हारा पापा हूँ।

358
00:18:40,328 --> 00:18:41,496
और पापा लोग यही करते हैं।

359
00:19:00,849 --> 00:19:03,518
दावत एक घंटे से चल रही है। कोच कहाँ हैं?

360
00:19:04,602 --> 00:19:06,980
क्या हमने जो कहा उससे नाराज़ हैं?

361
00:19:07,856 --> 00:19:11,067
सच कहूँ तो
हम कुछ ज़्यादा ही कठोर बोल गए।

362
00:19:11,150 --> 00:19:12,610
खासकर ज़ोई।

363
00:19:14,612 --> 00:19:16,364
शांत। मैं मज़ाक कर रही थी।

364
00:19:17,740 --> 00:19:20,034
अगर बुरा लगा होगा, तो मेरी वज़ह से।

365
00:19:20,118 --> 00:19:22,245
नहीं, हम सबकी वज़ह से।

366
00:19:23,580 --> 00:19:27,292
वाह। प्रिंसिपल वॉकर जाने वाली हैं,
और कोच का पता नहीं।

367
00:19:28,126 --> 00:19:33,172
हमारी स्पोर्ट्स टीमों के लिए वर्षांत भोजों
का आयोजन केंटविले की परंपरा है।

368
00:19:33,256 --> 00:19:34,549
पर इससे भी ज़्यादा,

369
00:19:34,632 --> 00:19:38,720
यहाँ खिलाड़ियों और कोचों को एक-दूसरे से
मिलने और अपनी उपलब्धियों का

370
00:19:38,803 --> 00:19:40,221
जश्न मनाने का मौका मिलता है।

371
00:19:40,430 --> 00:19:45,184
अपनी मेहनत पर गर्व करने और
अगली यात्रा की तैयारी का मौका मिलता है।

372
00:19:45,435 --> 00:19:48,563
और हम खुशकिस्मत हैं कि
आज रात यहाँ कोच रिवास मौजूद हैं।

373
00:19:48,646 --> 00:19:50,189
नहीं? अब तक नहीं आए?

374
00:19:51,024 --> 00:19:52,191
ठीक है...

375
00:19:54,485 --> 00:19:56,195
ठीक है, तो अब दावत शुरू होती है।

376
00:19:56,279 --> 00:19:59,699
सभी लोग भोज का आनंद लें,

377
00:19:59,782 --> 00:20:01,534
-और...
-वह आ गए।

378
00:20:02,368 --> 00:20:03,453
भगवान का शुक्र है।

379
00:20:06,331 --> 00:20:07,790
बहुत अच्छे लग रहे हैं, कोच।

380
00:20:08,625 --> 00:20:10,335
हमें तो लग रहा था आप नहीं आएँगे।

381
00:20:10,418 --> 00:20:11,920
देर से आने के लिए माफ़ी चाहता हूँ।

382
00:20:12,128 --> 00:20:14,547
रास्ते में रुक गया था, क्योंकि यह लेना था।

383
00:20:14,839 --> 00:20:15,673
यह क्या है?

384
00:20:16,257 --> 00:20:17,675
यह धीरज से भरा हुआ बॉक्स है।

385
00:20:19,802 --> 00:20:22,555
कुछ चीजों का इंतजार करना
लाभदायक होता है, कोच रिवास।

386
00:20:31,147 --> 00:20:32,649
यहाँ आने के लिए आप सभी को धन्यवाद।

387
00:20:34,317 --> 00:20:37,236
अगर आप मेरी ट्रैक पैंट के बिना
मुझे पहचान नहीं पा रहे,

388
00:20:37,362 --> 00:20:38,655
तो बता दूँ, मैं कोच रिवास हूँ।

389
00:20:41,491 --> 00:20:43,618
तुम लड़कियों ने हॉल के रास्ते में
जब मुझे प्रताड़ित किया,

390
00:20:44,535 --> 00:20:46,204
उससे पहले फुटबॉल दिमाग में नहीं था...

391
00:20:47,080 --> 00:20:48,247
बहुत दिनों से नहीं था।

392
00:20:48,623 --> 00:20:50,541
मुझे लगा था जीवन का वह हिस्सा बीत चुका है।

393
00:20:54,921 --> 00:20:56,005
पर मैं ग़लत सोचता था।

394
00:20:57,632 --> 00:21:01,469
तुम लोगों की कोचिंग करते-करते
मेरा फुटबॉल प्रेम फिर जिंदा हो गया।

395
00:21:02,387 --> 00:21:04,889
इसलिए, धन्यवाद।

396
00:21:07,642 --> 00:21:09,060
मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है।

397
00:21:09,644 --> 00:21:11,771
तुमने बहुत मेहनत की है,

398
00:21:11,896 --> 00:21:14,399
और मेरी कल्पना से अधिक हासिल किया है।

399
00:21:15,483 --> 00:21:18,903
हाँ, मैं मानता हूँ कि
पहले दिन तुम बढ़िया खिलाड़ी नहीं थे।

400
00:21:20,196 --> 00:21:21,739
पर अब काफी अच्छे हो गए हो।

401
00:21:21,823 --> 00:21:22,991
यह आपकी वज़ह से हुआ है।

402
00:21:23,074 --> 00:21:25,868
नहीं, यह तुम्हारी वज़ह से हुआ है।

403
00:21:26,744 --> 00:21:28,413
तुम्हारी कठिन मेहनत की वज़ह से,

404
00:21:29,080 --> 00:21:31,332
तुम्हारी लगन और दल भावना की वज़ह से।

405
00:21:32,500 --> 00:21:34,877
जहाँ तक मेरा संबंध है,
प्रतिष्ठा मायने नहीं रखती।

406
00:21:35,294 --> 00:21:36,421
और अब...

407
00:21:38,089 --> 00:21:41,467
समय आ गया है कि तुम लोग
चैंपियन की तरह दिखो।

408
00:21:50,351 --> 00:21:52,186
आओ, इन्हें ले लो। ज़ोई।

409
00:21:54,397 --> 00:21:55,565
एमा।

410
00:21:55,648 --> 00:21:56,983
पार्कर।

411
00:21:59,027 --> 00:22:00,611
मुस्कुराने में कोई हर्ज नहीं, मिराबेल।

412
00:22:17,587 --> 00:22:19,922
ओलम्पिक में जगह बनाना कठिन है।

413
00:22:21,299 --> 00:22:22,884
लेकिन तुम्हारी लगन की वज़ह से,

414
00:22:24,010 --> 00:22:26,345
मुझे भरोसा है तुम लोग वहाँ तक
पहुँच सकते हो, कप्तान।

415
00:22:31,059 --> 00:22:32,393
शुक्रिया, कोच।

416
00:22:32,810 --> 00:22:35,646
पर आपको यह सब करने की ज़रूरत नहीं थी।

417
00:22:37,690 --> 00:22:40,026
कोई बात नहीं।
पाइनवुड मुझे अच्छा वेतन दे रहा है।

418
00:22:43,196 --> 00:22:46,991
आज मेरी भावनाएँ रोके नहीं रुक रही हैं।

419
00:22:47,200 --> 00:22:48,534
क्या कार्यक्रम ख़त्म हो गया?

420
00:22:48,618 --> 00:22:50,453
मतलब, टैक्सी लेकर घर जा सकता हूँ।

421
00:22:50,536 --> 00:22:52,413
मुझे लगता है इसकी वज़ह से
अभी रुकना पसंद करोगे।

422
00:22:58,044 --> 00:23:00,713
कभी-कभी जब आप हिसाब
बराबर करने की कोशिश करते हैं,

423
00:23:01,547 --> 00:23:04,217
तो भूल जाते हैं कि
आप कितनी दूर आ चुके हैं।

424
00:23:04,342 --> 00:23:06,761
एक कामयाब सीज़न के लिए
केंटविले किक्स को बधाई!

425
00:23:06,844 --> 00:23:08,054
बेली बर्क द्वारा डाली गयी तस्वीरें

426
00:23:08,137 --> 00:23:09,347
हाँ!

427
00:23:23,861 --> 00:23:25,655
आप लोगों ने यह कब किया था?

428
00:23:25,738 --> 00:23:27,949
आज और कल रात को।

429
00:23:29,492 --> 00:23:32,036
मुझे नहीं पता था आप संगीत का भी
स्लाइडशो बना सकते हैं।

430
00:23:32,954 --> 00:23:34,622
शायद हम सब अचरजों से भरपूर हैं।

431
00:23:35,623 --> 00:23:37,416
ठीक है, ऑफिस के आई.टी. वाले ने मदद की।

432
00:23:39,001 --> 00:23:41,087
बेली बर्क द्वारा डाली गयी तस्वीरें

433
00:23:46,759 --> 00:23:49,762
क्या बात है, जूनियर बर्क।
बहुत बढ़िया शॉट्स हैं।

434
00:23:50,054 --> 00:23:52,098
जिसमें डेविन के साथ हूँ,
उसकी एक कॉपी मिलेगी?

435
00:23:52,640 --> 00:23:54,892
-मैं बेच सकता हूँ।
-बेली!

436
00:23:55,101 --> 00:23:57,520
ए, मुझे उस लैंप की
मरम्मत के लिए पैसे चाहिए।

437
00:24:02,316 --> 00:24:04,694
केंटविले किक्स!!!
धन्यवाद कोच रिवास!

438
00:24:15,746 --> 00:24:17,165
डेविन, चलो नाचते हैं।

439
00:24:17,456 --> 00:24:19,208
बस एक सेकंड। अभी आती हूँ।

440
00:24:53,326 --> 00:24:56,871
कभी-कभी जब आपका ध्यान
ग़लत बातों पर ज़्यादा होता है,

441
00:24:57,455 --> 00:24:59,290
जैसे हिसाब बराबर करना...

442
00:25:01,250 --> 00:25:03,169
तो आप ज़्यादा ही पीछे हो जाते हैं।

