1
00:00:06,966 --> 00:00:09,427
फुटबॉल में मैंने जो पहली बात सीखी

2
00:00:09,510 --> 00:00:11,846
वह यह थी कि अपने विपक्षी से
हमेशा एक कदम आगे रहो।

3
00:00:13,472 --> 00:00:17,601
मेरे और मिराबेल् के कर्फ्यू तोड़ने के बाद
पूरी टीम को अयोग्य घोषित कर दिया गया।

4
00:00:18,519 --> 00:00:20,438
पर मैं जानती थी बात यहीं ख़त्म नहीं होगी।

5
00:00:20,813 --> 00:00:22,815
घर पर भी मुझे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

6
00:00:23,899 --> 00:00:26,652
तो, मैंने अपने विरोधियों से
एक कदम आगे रहने की कोशिश की,

7
00:00:26,736 --> 00:00:29,572
जो इस मामले में मेरे माँ-पापा थे।

8
00:00:31,073 --> 00:00:33,576
तो, बस हो गया। मुझे लगता है
मैंने सब कर दिया।

9
00:00:34,034 --> 00:00:35,870
और साथ ही मैंने गेराज भी साफ़ कर दिया।

10
00:00:36,454 --> 00:00:39,749
बिना कहे सब कुछ कर देना
तुम्हारी उदारता दर्शाता है।

11
00:00:39,915 --> 00:00:42,626
मैं नहीं चाहती थी कि आपको
दंड देने की ज़हमत उठानी पड़े।

12
00:00:42,710 --> 00:00:44,044
आप के ऊपर पहले से ही बहुत भार है।

13
00:00:44,503 --> 00:00:45,504
तुम तो बहुत समझदार हो।

14
00:00:45,588 --> 00:00:47,298
अरे नहीं, इतना तो कर ही सकती हूँ।

15
00:00:47,631 --> 00:00:49,091
जो भी हो, मुझे सीख मिल गई है,

16
00:00:49,175 --> 00:00:50,634
और यह ग़लती फिर कभी नहीं होगी।

17
00:00:51,761 --> 00:00:53,345
अच्छा, अब मैं टीवी देखने जा रही हूँ।

18
00:00:53,429 --> 00:00:54,805
इतनी जल्दी नहीं।

19
00:00:55,681 --> 00:00:58,684
तुम्हारा मेरी शर्टों को ठीक से
तह करना मुझे अच्छा लगा...

20
00:00:58,768 --> 00:01:01,103
और उन्हें हल्के से गहरे रंग के
क्रम में रखना भी।

21
00:01:01,187 --> 00:01:02,897
तुम्हें कुछ और बेहतर करना है।

22
00:01:04,064 --> 00:01:05,691
मतलब, मैं और क्या करूँ?

23
00:01:05,775 --> 00:01:07,067
मैं ड्राइववे साफ़ कर देती,

24
00:01:07,151 --> 00:01:08,778
पर यहाँ बर्फ़ नहीं है तो मैं क्या करूँ।

25
00:01:08,861 --> 00:01:11,572
हमारे ऊपर जो भार है उसके हिसाब से,

26
00:01:12,239 --> 00:01:14,033
पापा और मैंने इस पर चर्चा की है,

27
00:01:14,116 --> 00:01:15,201
और एक-दो बातें सोची हैं।

28
00:01:15,284 --> 00:01:17,536
पहली बात, दो हफ़्तों के लिए
तुम अपना सेल फ़ोन हमें दे दोगी।

29
00:01:17,870 --> 00:01:18,996
क्या?

30
00:01:19,121 --> 00:01:20,414
आप मेरे फ़ोन की बात कर रहे हैं?

31
00:01:20,498 --> 00:01:21,707
मैं ज़िन्दा कैसे रहूँगी?

32
00:01:21,791 --> 00:01:23,834
मानो या न मानो, एक समय था
जब सेल फ़ोन नहीं होते थे

33
00:01:23,918 --> 00:01:27,004
-और लोग जिंदा रहते थे।
-पापा, वह 1900 की बात है।

34
00:01:27,087 --> 00:01:28,881
और अगर फ़ोन इतना ही ज़रूरी है,

35
00:01:28,964 --> 00:01:31,884
तो चोरी से भागते समय उसे
होटल के कमरे में नहीं छोड़ना था।

36
00:01:35,805 --> 00:01:37,556
और अब दूसरी बात।

37
00:01:37,640 --> 00:01:39,058
और अब अपना लैपटॉप भी ले आओ।

38
00:01:39,850 --> 00:01:41,393
पर मैं उससे गृह कार्य करती हूँ।

39
00:01:41,477 --> 00:01:42,978
मुझे अनुसंधान करना पड़ा तो क्या होगा?

40
00:01:43,062 --> 00:01:44,396
यहाँ मेरा कंप्यूटर इस्तेमाल करो

41
00:01:44,480 --> 00:01:45,648
ताकि मैं तुम पर नज़र रख सकूँ।

42
00:01:45,731 --> 00:01:47,483
हम नहीं चाहते सोशल मीडिया इस्तेमाल करो।

43
00:01:47,900 --> 00:01:49,819
ठीक है। तो अपना गृह कार्य नहीं करूँगी।

44
00:01:50,778 --> 00:01:52,071
हमने तीसरी बात नहीं सोची थी,

45
00:01:52,154 --> 00:01:54,073
पर मिज़ाज ऐसा है
तो टीवी भी नहीं देख पाओगी।

46
00:01:55,491 --> 00:01:57,284
ठीक है। मानना पड़ेगा

47
00:01:57,368 --> 00:01:58,869
कि ये दमदार विपक्षी हैं।

48
00:01:59,119 --> 00:02:01,080
माँ और पापा ने एक गोल कर दिया।

49
00:02:01,497 --> 00:02:02,832
पाँच, छह...

50
00:02:02,915 --> 00:02:04,458
पाँच, छह, सात, आठ।

51
00:02:16,720 --> 00:02:18,681
"चक दे! फुटबॉल!"

52
00:02:22,184 --> 00:02:24,687
अयोग्य करार दिए जाने से
खुद को दोषी महसूस करती हूँ,

53
00:02:25,229 --> 00:02:28,399
पर कोच ने जो यह सजा दी है
उससे सब मुझसे और नफ़रत कर रहे हैं।

54
00:02:30,276 --> 00:02:32,278
-यही तो बात है।
-यह सच नहीं है।

55
00:02:32,361 --> 00:02:35,447
-हमें तुमसे नफ़रत नहीं है।
-ज़रा खुद बताओ।

56
00:02:35,531 --> 00:02:37,241
घर में इतनी सजा मिली, वह काफी नहीं है?

57
00:02:37,575 --> 00:02:40,786
-मेरा फ़ोन ले लिया गया?
-क्या, स्नैपचैट के लिए भी?

58
00:02:40,870 --> 00:02:42,872
हाँ, लिली। स्नैपचैट के लिए भी।

59
00:02:42,955 --> 00:02:45,791
प्रताड़ना है। अब तुम कैसे जियोगी?

60
00:02:46,083 --> 00:02:49,128
पता नहीं। और मिराबेल् आज आई ही नहीं,

61
00:02:49,211 --> 00:02:50,713
इसलिए उसे यह सजा नहीं भुगतनी पड़ी।

62
00:02:50,796 --> 00:02:53,966
मिराबेल् की यही ख़ासियत है,
मुसीबत से बचकर निकल जाना।

63
00:02:54,550 --> 00:02:56,468
और कितनी देर, कोच?

64
00:02:56,760 --> 00:02:58,804
मतलब, सारे लोग तो नहीं भागे थे।

65
00:02:59,138 --> 00:03:00,723
तुम्हारी बात में बहुत दम है, एमा।

66
00:03:01,557 --> 00:03:03,642
ठीक है, मुझे लगता है तुम सबने

67
00:03:03,726 --> 00:03:06,103
डेविन और मिराबेल् के गलत काम के लिए
बहुत सजा झेल ली।

68
00:03:07,479 --> 00:03:08,647
सजा ख़त्म।

69
00:03:09,815 --> 00:03:11,317
तुम तीन को छोड़कर।

70
00:03:12,526 --> 00:03:15,529
पर, कोच, हमने कुछ नहीं किया।

71
00:03:15,613 --> 00:03:18,032
तुमने डेविन और मिराबेल् के लिए झूठ बोला।

72
00:03:19,533 --> 00:03:20,784
इसलिए तुम भी उतनी ही दोषी हो।

73
00:03:24,496 --> 00:03:27,958
सच कहती हूँ। इसके बाद किसी का
भला नहीं करूँगी।

74
00:03:33,255 --> 00:03:35,591
तुम यहाँ हो। अब तक कहाँ थीं?

75
00:03:35,674 --> 00:03:37,718
हाँ। हमें अनगिनत चक्कर लगाने पड़े।

76
00:03:37,801 --> 00:03:40,095
तुम वाकई बीमार थी, या बहाना था कि

77
00:03:40,179 --> 00:03:42,514
तुम हमारी तरह सजा भुगतने वहाँ नहीं गईं।

78
00:03:42,598 --> 00:03:44,642
यकीन करो, मैं सजा भुगत रही हूँ।

79
00:03:44,892 --> 00:03:46,602
मैं प्रिंसिपल वॉकर के ऑफ़िस में थी।

80
00:03:47,436 --> 00:03:48,979
माँ-पापा मुझे पाइनवुड भेज रहे हैं।

81
00:03:50,356 --> 00:03:51,523
-क्यों? क्या?
-पाइनवुड?

82
00:03:51,982 --> 00:03:53,776
रुको। मैं समझी नहीं। क्यों?

83
00:03:54,068 --> 00:03:55,152
मुझे हमेशा दंड मिलता रहता है।

84
00:03:55,235 --> 00:03:57,154
रेखागणित में फ़ेल हो रही हूँ।

85
00:03:57,571 --> 00:03:59,281
कर्फ्यू तोड़ना मुझ पर भारी पड़ गया।

86
00:03:59,615 --> 00:04:01,700
उन्हें लगता है
कठोर अनुशासन ही मुझे सुधारेगा।

87
00:04:02,493 --> 00:04:04,036
अगर जेल में सुशी शुक्रवार होते,

88
00:04:04,286 --> 00:04:06,455
तो यह जेल जाने जैसा ही है।

89
00:04:06,705 --> 00:04:07,748
यह सब मेरी ग़लती है।

90
00:04:07,831 --> 00:04:09,708
मुझे तुमको उस भुतहे कमरे में
नहीं भेजना था,

91
00:04:09,792 --> 00:04:11,168
जो भुतहा था ही नहीं।

92
00:04:11,251 --> 00:04:12,878
नहीं, तुम्हारी ग़लती नहीं है।

93
00:04:12,962 --> 00:04:14,546
वे मुझे न जाने कब से डरा रहे थे,

94
00:04:14,922 --> 00:04:16,298
जो कि बिलकुल ग़लत है

95
00:04:16,382 --> 00:04:18,801
क्योंकि वे पिछली 11 बार से
बेवकूफ़ बना रहे थे,

96
00:04:18,884 --> 00:04:21,512
तो मैं कैसे मान लेती की इस बार
सबकुछ असली होगा?

97
00:04:21,595 --> 00:04:23,055
मैंने तुम्हारी पीठ पीछे जो भी कहा

98
00:04:23,138 --> 00:04:24,723
उसे सोचकर मुझे बुरा लग रहा है।

99
00:04:25,224 --> 00:04:27,768
मुझे नहीं लग रहा। मैंने कहा।
मैं ज़िम्मेदार हूँ।

100
00:04:28,143 --> 00:04:29,645
यकीन नहीं होता तुम पाइनवुड जा रही हो।

101
00:04:29,937 --> 00:04:32,898
जानती हूँ। मैं केंटविले कभी
छोड़ना नहीं चाहती।

102
00:04:33,357 --> 00:04:34,525
मुझे यहाँ अच्छा लगता है।

103
00:04:34,733 --> 00:04:36,443
कितनी प्यारी बात कह रही हो।

104
00:04:36,735 --> 00:04:38,237
क्योंकि तुम्हारे सारे दोस्त यहाँ हैं?

105
00:04:38,320 --> 00:04:40,239
नहीं। क्योंकि मैं यहाँ
आलस में रह सकती हूँ।

106
00:04:41,073 --> 00:04:43,242
जो भी हो, मेरे पास विकल्प नहीं है।

107
00:04:43,325 --> 00:04:46,078
सब तय हो चुका है।
कल मेरा इंटरव्यू होना है।

108
00:04:46,829 --> 00:04:47,871
एक मिनट रुको।

109
00:04:47,955 --> 00:04:50,249
अगर इंटरव्यू होना बाकी है
तो सब तय नहीं हुआ है।

110
00:04:50,666 --> 00:04:52,835
उन्हें राजी करो
कि तुम पाइनवुड के लायक नहीं हो।

111
00:04:53,043 --> 00:04:54,670
तुम्हारा मतलब क्या है? कैसे?

112
00:04:54,753 --> 00:04:56,714
असलियत दिखाओ। बुरा मत मानना।

113
00:04:57,673 --> 00:05:00,759
बुरा नहीं माना।
मैंने बड़ी मेहनत से अपना नाम ख़राब किया है।

114
00:05:01,844 --> 00:05:04,680
तुम्हारी सोच अच्छी लगती है, चोरी वाली।

115
00:05:05,014 --> 00:05:06,974
वह तो तुमसे ही सीखी है।

116
00:05:10,394 --> 00:05:11,645
बहुत-बहुत धन्यवाद।

117
00:05:11,770 --> 00:05:13,439
ठीक है। गुरूवार को 2:00 बजे मिलेंगे।

118
00:05:14,231 --> 00:05:17,484
अनुमान लगाओ कि मुख्य कार्यक्रम की
बोली के लिए किसी बुलाया गया है।

119
00:05:17,568 --> 00:05:19,111
आसपास तुम अकेली कार्यक्रम आयोजक हो,

120
00:05:19,194 --> 00:05:20,571
तो मेरा अनुमान है तुम।

121
00:05:20,654 --> 00:05:23,407
यह एक प्रमुख हस्ती
की 40वीं जन्मदिन पार्टी है

122
00:05:23,490 --> 00:05:25,034
जिसकी उम्र असल में 50 हो रही है।

123
00:05:25,117 --> 00:05:26,910
बधाई।

124
00:05:27,786 --> 00:05:30,080
खुशी है आप लोगों का दिन अच्छा गुज़र रहा है।

125
00:05:30,456 --> 00:05:32,207
मेरा तो बहुत खराब रहा।

126
00:05:32,416 --> 00:05:33,292
क्या हुआ?

127
00:05:33,375 --> 00:05:35,919
आपको पता है फ़ोन के बिना
रहना कितना कठिन है?

128
00:05:36,003 --> 00:05:37,963
मैं मौसम की जानकारी भी नहीं ले पाई।

129
00:05:38,172 --> 00:05:39,298
यह दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया है।

130
00:05:39,381 --> 00:05:41,091
अगले 52 हफ़्तों तक धूप खिली रहेगी।

131
00:05:41,425 --> 00:05:43,177
यह लो। मौसम का पूर्वानुमान मिल गया।

132
00:05:43,302 --> 00:05:44,845
और क्योंकि मैं कैलेंडर नहीं देख पाई

133
00:05:44,928 --> 00:05:46,472
जो मुझे बुक रिपोर्ट की याद दिलाता,

134
00:05:46,555 --> 00:05:47,806
तो मैं बुक रिपोर्ट नहीं दे पाई।

135
00:05:47,890 --> 00:05:49,141
बिना फ़ोन रहने की आदत पड़ जाएगी,

136
00:05:49,224 --> 00:05:50,517
तो उधर ध्यान नहीं जाएगा।

137
00:05:50,601 --> 00:05:52,478
यकीन करो। तुम्हें कोई कमी नहीं है।

138
00:05:52,561 --> 00:05:54,521
पर तुम्हें पुस्तक समीक्षा ज़रूर देनी थी।

139
00:05:54,605 --> 00:05:55,981
डेविन।

140
00:05:56,065 --> 00:05:57,900
एमा ने तुम्हारे लिए संदेश भेजा है।

141
00:05:58,025 --> 00:06:00,069
"डेविन से कहना हम 4:00 बजे
दही खाने जा रहे हैं।

142
00:06:00,319 --> 00:06:01,945
"वह चलना चाहेगी?"

143
00:06:02,029 --> 00:06:03,530
वाह। 5:00 बज रहे हैं।

144
00:06:04,073 --> 00:06:06,158
आपने वह कोई कमी न होने की क्या बात कही थी?

145
00:06:06,241 --> 00:06:08,452
अगर इससे अच्छा लगता है
तो हम तुम्हें जाने नहीं देते।

146
00:06:10,746 --> 00:06:12,664
रुको। तुम्हारे लिए 17 संदेश और हैं।

147
00:06:12,956 --> 00:06:14,333
उन्हें सुनना है या नहीं?

148
00:06:14,917 --> 00:06:16,835
पाइनवुड एकाडेमी
प्रारंभिक स्कूल स्थापित 1956

149
00:06:16,919 --> 00:06:18,253
तो, मिराबेल्,

150
00:06:18,337 --> 00:06:20,130
अपने बारे में कुछ हमें कुछ बताओ न?

151
00:06:20,422 --> 00:06:21,924
देखते हैं।

152
00:06:23,467 --> 00:06:25,385
मैं बहुत प्रेरित नहीं हूँ।

153
00:06:26,720 --> 00:06:28,305
मेरा प्रिय विषय?

154
00:06:28,764 --> 00:06:30,808
मुझे कहना पड़ेगा दंड?

155
00:06:30,891 --> 00:06:32,351
वह कोई विषय है?

156
00:06:32,434 --> 00:06:35,771
मुझे भोजन का अवकाश
और क्रिसमस का अवकाश पसंद है।

157
00:06:36,188 --> 00:06:37,648
असल में सारे अवकाश पसंद हैं।

158
00:06:37,731 --> 00:06:39,108
प्रारंभिक स्कूल में मुझे

159
00:06:39,191 --> 00:06:41,693
सफलता की न्यूनतम संभावना
वाली घोषित किया गया था।

160
00:06:41,777 --> 00:06:43,278
मुझे नींद बहुत आती है।

161
00:06:43,987 --> 00:06:45,447
क्या इसकी रिकॉर्डिंग हो रही है?

162
00:06:46,073 --> 00:06:47,908
मज़ाक नहीं, कहीं भी सो सकती हूँ।

163
00:06:51,453 --> 00:06:53,497
पता नहीं पाइनवुड में
मिराबेल् का इंटरव्यू कैसा हुआ?

164
00:06:53,580 --> 00:06:54,706
बेकार का ही हुआ होगा।

165
00:06:54,790 --> 00:06:57,459
अगर कोई बुरा प्रभाव छोड़ सकता है,
तो वह मिराबेल् है।

166
00:06:59,211 --> 00:07:00,712
तुम आ गई।

167
00:07:00,963 --> 00:07:03,257
तो? कैसा रहा?

168
00:07:03,340 --> 00:07:05,050
-अच्छा तो नहीं।
-बढ़िया हुआ।

169
00:07:05,134 --> 00:07:07,803
नहीं, नहीं, नहीं।
मतलब अच्छा गया इसलिए ठीक नहीं हुआ।

170
00:07:08,303 --> 00:07:09,388
-क्या?
-मैं समझी नहीं।

171
00:07:09,471 --> 00:07:11,014
पर मैं समझती थी तुम असलियत दिखाओगी।

172
00:07:11,098 --> 00:07:13,308
दिखाई। दस गुना ज़्यादा दिखाई।

173
00:07:13,809 --> 00:07:15,060
और वह उन्हें अच्छी लगी?

174
00:07:15,144 --> 00:07:18,939
नहीं, पर पापा का सहपाठी
निदेशक मंडल में है,

175
00:07:19,189 --> 00:07:21,483
इसलिए मेरे सारे बुरे बर्ताव पर
पानी फिर गया।

176
00:07:21,650 --> 00:07:23,193
पाइनवुड काफी सख़्त है।

177
00:07:23,277 --> 00:07:24,903
शायद तुम्हारे लिए अच्छा ही रहेगा।

178
00:07:26,321 --> 00:07:27,406
क्या?

179
00:07:27,489 --> 00:07:28,907
यह नहीं कह रही कि वह चली जाए।

180
00:07:28,991 --> 00:07:30,284
बस कह रही हूँ।

181
00:07:30,367 --> 00:07:31,910
और इसकी सबसे बुरी बात तो यह है...

182
00:07:31,994 --> 00:07:34,955
मेरे माँ-पापा ने उस बेहूदा
यूनीफ़ॉर्म का आदेश भी दे दिया है,

183
00:07:35,038 --> 00:07:37,082
जिसमें वह बकवास कलगीदार जैकेट है,

184
00:07:37,166 --> 00:07:39,626
और भद्दी चुन्नटदार स्कर्ट हैं।

185
00:07:39,710 --> 00:07:41,962
पर रुको। पाइनवुड के ख़िलाफ़ हमारा मैच है।

186
00:07:42,421 --> 00:07:44,590
इसका मतलब हम
तुम्हारे खिलाफ़ खेलेंगे?

187
00:07:44,673 --> 00:07:47,092
क्योंकि अगर खेलेंगे, तो यह चेतावनी है।

188
00:07:47,176 --> 00:07:49,344
मैं तुम्हें और तुम्हारी टीम को
धूल चटा दूँगी।

189
00:07:49,970 --> 00:07:53,640
शांत। उन लोगों के साथ खेलने की बजाय
मैं फुटबॉल छोड़ दूँगी।

190
00:07:54,183 --> 00:07:56,935
इसके अलावा, माँ-पापा चाहते हैं
कि यहाँ साल पूरा कर लूँ।

191
00:07:57,477 --> 00:07:59,021
वह तीन हफ़्तों में हो जाएगा।

192
00:07:59,104 --> 00:08:00,939
रुको। तो किस्सा ख़त्म।

193
00:08:01,023 --> 00:08:02,107
तुम पाइनवुड जा रही हो?

194
00:08:03,192 --> 00:08:04,359
हाँ।

195
00:08:04,443 --> 00:08:05,986
मैं पाइनवुड जा रही हूँ।

196
00:08:06,904 --> 00:08:08,906
कल मैं भ्रमण पर भी जा रही हूँ।

197
00:08:10,908 --> 00:08:12,784
तुम से परिचय होना अच्छा रहा।

198
00:08:21,084 --> 00:08:23,003
माँ, आपको मेरे सिर पर खड़े
होने की ज़रूरत नहीं।

199
00:08:23,086 --> 00:08:25,380
मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूँ।
रिसर्च कर रही हूँ

200
00:08:25,464 --> 00:08:27,132
चुमैश इंडियंस पर अपनी रिपोर्ट के लिए।

201
00:08:27,216 --> 00:08:29,635
वह बात नहीं है। मुझे कंप्यूटर जी ज़रूरत है।

202
00:08:30,093 --> 00:08:31,720
मुझे एक मीटिंग की तैयारी करनी है।

203
00:08:31,970 --> 00:08:33,847
बता सकती हो तुम्हारा काम कितनी देर का है?

204
00:08:34,473 --> 00:08:35,891
शायद एक और घंटा।

205
00:08:35,974 --> 00:08:37,476
कनेक्टिकट में हमने जिन पेक्वोट इंडियंस

206
00:08:37,559 --> 00:08:39,853
पर रिपोर्ट की थी,
उनसे ये चुमैश ज्यादा जटिल हैं।

207
00:08:40,854 --> 00:08:42,189
आ जाओ, बेली, शुरू हो रहा है।

208
00:08:42,272 --> 00:08:43,607
मैं पॉपकॉर्न ले रहा हूँ।

209
00:08:43,690 --> 00:08:45,275
यह शार्क वीक है।

210
00:08:45,776 --> 00:08:47,236
मुझे शार्क वीक पसंद है।

211
00:08:48,403 --> 00:08:49,488
देखते हैं।

212
00:08:49,571 --> 00:08:51,406
-मुझे हफ़्तों से इसका इंतज़ार था।
-अरे, हाँ।

213
00:08:59,206 --> 00:09:01,291
डेव, गृह कार्य कर रही हो
या टीवी देख रही हो?

214
00:09:01,375 --> 00:09:04,670
-क्योंकि तुम्हें नियम पता हैं।
-माफ़ करना। बाधा पड़ रही है।

215
00:09:04,753 --> 00:09:06,505
शायद हथौड़े से नाव का हिस्सा टूट गया।

216
00:09:08,715 --> 00:09:10,467
वापस चुमैश पर आ जाओ।

217
00:09:11,468 --> 00:09:13,136
हे, भगवान!

218
00:09:14,888 --> 00:09:16,890
ओह! यह तो अद्भुत है।

219
00:09:17,599 --> 00:09:19,601
क्या आप लोग इसे कहीं और देख सकते हैं?

220
00:09:19,810 --> 00:09:21,019
डेविन अपना गृह कार्य कर रही है।

221
00:09:21,103 --> 00:09:22,604
वह किचन में क्यों नहीं बैठ जाती?

222
00:09:23,063 --> 00:09:24,606
उसे आवाजें तब भी सुनाई देंगी।

223
00:09:24,773 --> 00:09:26,858
हमें अपने दंड पर कायम रहना होगा, पापा।

224
00:09:27,651 --> 00:09:29,569
ठीक है। आओ। चलें।

225
00:09:31,530 --> 00:09:33,282
लगता है मैं भी ज़मीन पर आ गई।

226
00:09:36,702 --> 00:09:38,620
तुमने वह देखा?

227
00:09:50,132 --> 00:09:51,550
मुझे बिलकुल यकीन नहीं हो रहा।

228
00:09:51,633 --> 00:09:53,343
मिराबेल् पाइनवुड के भ्रमण पर जा रही है।

229
00:09:53,969 --> 00:09:55,554
यकीन नहीं होता तुम इस पर ध्यान दोगी।

230
00:09:55,637 --> 00:09:57,723
जब तुम यहाँ आई तो
तुम्हें मिराबेल् पसंद नहीं थी।

231
00:09:57,806 --> 00:09:59,057
यह सच नहीं है।

232
00:09:59,141 --> 00:10:00,726
असल में तुम उसे पसंद नहीं थीं।

233
00:10:01,476 --> 00:10:03,145
ठीक है। यह सच है।

234
00:10:03,603 --> 00:10:05,605
देखो, मैं जानती हूँ मिराबेल् कुछ...

235
00:10:05,689 --> 00:10:07,107
-संकीर्ण है।
-डरावनी है।

236
00:10:07,190 --> 00:10:08,483
-कष्टप्रद है।
-ठीक है। हाँ।

237
00:10:08,567 --> 00:10:10,402
उसमें ये सारी बातें हैं।

238
00:10:10,485 --> 00:10:12,988
पर वह हमारी दोस्त और टीम की सदस्य है।

239
00:10:13,822 --> 00:10:15,157
क्या तुम्हें उसकी याद नहीं आएगी?

240
00:10:16,366 --> 00:10:17,451
तुम ठीक कहती हो।

241
00:10:17,534 --> 00:10:19,161
वह मैच याद है जिसमें उसने मुझे

242
00:10:19,244 --> 00:10:20,871
अलग ले जाकर कहा कि मैं बढ़िया खेली?

243
00:10:20,954 --> 00:10:22,331
मुझे लगता है वह कटाक्ष था।

244
00:10:23,248 --> 00:10:27,169
मैं यह कभी नहीं भूलूंगी कि उसने
वे स्माइली चेहरे वाले मोज़े लौटा दिए,

245
00:10:27,252 --> 00:10:28,837
और कहा, "ऐसी चीजें तुम ही पहन सकती हो।"

246
00:10:29,838 --> 00:10:31,340
उसने ठीक कहा था।

247
00:10:31,923 --> 00:10:33,717
दंड कक्ष उसके बिना वैसा नहीं रहेगा।

248
00:10:34,092 --> 00:10:35,844
वह खर्राटे लेती है।

249
00:10:35,927 --> 00:10:37,179
काश वह सोने में कम समय बिताती

250
00:10:37,262 --> 00:10:38,889
और पढ़ने में ज़्यादा,

251
00:10:38,972 --> 00:10:40,849
-तो हम इस मुसीबत में न होते।
-सच बात है।

252
00:10:41,016 --> 00:10:42,392
हाँ।

253
00:10:46,521 --> 00:10:47,773
अच्छी शिक्षा के साथ-साथ,

254
00:10:47,856 --> 00:10:50,067
पाइनवुड और भी सुविधाएँ देती है

255
00:10:50,150 --> 00:10:52,110
जैसे आतंरिक ताल, टेनिस कोर्ट,

256
00:10:52,194 --> 00:10:55,614
और बोस कॉरपोरेशन द्वारा दान में दिए गए
आधुनिकतम साउंड सिस्टम

257
00:10:55,697 --> 00:10:57,991
वाला ऑडिटोरियम।

258
00:10:58,492 --> 00:11:02,204
हाँ। केंटविले में बस
नया पानी का झरना लगा है,

259
00:11:02,287 --> 00:11:04,289
जिसे कैलिफ़ोर्निया राज्य ने
दान में दिया है।

260
00:11:04,373 --> 00:11:05,916
आप कितनी अच्छी हैं।

261
00:11:05,999 --> 00:11:07,834
तुम कुछ पूछना चाहती हो?

262
00:11:08,210 --> 00:11:11,421
हाँ। क्या सभी को यह यूनीफ़ॉर्म पहनना है?

263
00:11:11,505 --> 00:11:14,216
नहीं। ये हमारा सौभाग्य है
कि हमें ये यूनीफ़ॉर्म पहनने मिल रहा है।

264
00:11:14,466 --> 00:11:16,009
यह एक बड़ी समस्या है।

265
00:11:16,093 --> 00:11:18,011
मुझे इन चुन्नटों से एलर्जी है।

266
00:11:18,970 --> 00:11:21,264
और अब भ्रमण का मेरा पसंदीदा भाग:

267
00:11:21,348 --> 00:11:22,808
द ट्राँफी केस।

268
00:11:22,891 --> 00:11:24,684
यह भ्रमण का आपका पसंदीदा भाग है?

269
00:11:24,768 --> 00:11:27,145
पाइनवुड में एथलेटिक्स को
गंभीरता से लिया जाता है,

270
00:11:27,229 --> 00:11:29,231
इसी लिए हमने एलेक्स मॉर्गन
जैसे खिलाड़ी दिए हैं।

271
00:11:29,773 --> 00:11:31,149
यह उसकी हस्ताक्षरित जर्सी है।

272
00:11:31,233 --> 00:11:32,818
हाँ, हाँ, हम सब जानते हैं

273
00:11:32,901 --> 00:11:35,028
कि आप एलेक्स मॉर्गन पर कितना आसक्त हैं।

274
00:11:35,112 --> 00:11:37,739
पिछले मैच में आप
उससे बहुत प्रेम दिखा रहे थे।

275
00:11:38,115 --> 00:11:40,742
ठीक कहा। तुम कंगारूज़ के लिए खेलती हो।

276
00:11:40,909 --> 00:11:42,577
-किक्स के लिए।
-ठीक।

277
00:11:43,161 --> 00:11:45,247
तुम हमारी टीम के लिए टेस्ट दे सकती हो।

278
00:11:45,330 --> 00:11:47,082
मतलब, खेलने की बात कर सकती हो।

279
00:11:47,666 --> 00:11:49,418
असल में किक्स काफी अच्छी टीम है।

280
00:11:49,918 --> 00:11:51,795
हमने तुम्हें 7-1 से नहीं हराया था?

281
00:11:52,379 --> 00:11:53,922
हम अब बेहतर हो रहे हैं।

282
00:11:54,005 --> 00:11:56,299
आपने सुना होगा
कि हम पाँच मैच जीत चुके हैं।

283
00:11:56,967 --> 00:11:58,718
दरअसल, मैंने नहीं सुना।

284
00:11:58,802 --> 00:12:00,554
हम करीबी प्रतिस्पर्धियों का
हिसाब रखते हैं।

285
00:12:00,637 --> 00:12:03,181
बेहतर होगा ध्यान देना शुरू कर दो।

286
00:12:03,265 --> 00:12:06,143
न केवल हम जीत रहे हैं,
बल्कि हमें नया कोच भी मिल गया है।

287
00:12:06,226 --> 00:12:09,187
पैब्लो रिवास। वह चैंपियन फुटबॉल खिलाड़ी थे,

288
00:12:09,271 --> 00:12:10,981
और वह विश्व कप भी खेल चुके हैं।

289
00:12:11,731 --> 00:12:13,108
दिलचस्प है।

290
00:12:15,735 --> 00:12:18,989
रुको। मुझे पता है हम मिराबेल् को
केंटविले में कैसे रोक सकते हैं।

291
00:12:22,325 --> 00:12:23,702
अगर हम सब मिलकर फाइनल के लिए

292
00:12:23,785 --> 00:12:25,287
पढ़ाई में उसकी मदद करें तो?

293
00:12:25,912 --> 00:12:28,206
मजाक कर रही हो?
हम मिराबेल् की बात कर रहे हैं।

294
00:12:28,290 --> 00:12:30,125
हाँ। उसे न तो सीखने में दिलचस्पी है,

295
00:12:30,709 --> 00:12:32,085
न किताबों में।

296
00:12:32,169 --> 00:12:34,921
और ये सारे विषय कवर करने
के लिए अब समय भी नहीं है।

297
00:12:35,297 --> 00:12:37,048
हमें सारे विषय कवर नहीं करने।

298
00:12:37,132 --> 00:12:38,550
वह बस रेखागणित में फ़ेल होती है।

299
00:12:38,633 --> 00:12:40,093
अगर उसे हम उसमें पास करा दें,

300
00:12:40,177 --> 00:12:41,970
तो शायद उसके माँ-पापा का इरादा बदल जाए,

301
00:12:42,053 --> 00:12:43,221
और उसे केंटविले में ही रहने दें।

302
00:12:43,305 --> 00:12:44,848
कम से कम समझेंगे कि कोशिश कर रही है।

303
00:12:44,931 --> 00:12:47,100
सच है।
कोशिश करो तो माँ-पापा को अच्छा लगता है।

304
00:12:47,267 --> 00:12:48,894
बिलकुल। चलो।

305
00:12:48,977 --> 00:12:50,645
वह हम में से किसी के लिए यही करती।

306
00:12:52,063 --> 00:12:54,191
ठीक है, वह तो नहीं करती, पर फिर भी,

307
00:12:54,524 --> 00:12:56,443
वह जानकर ख़ुश होगी
कि हम उसकी मदद के लिए हैं।

308
00:12:56,943 --> 00:13:00,071
नहीं। बहुत काम करना पड़ेगा।

309
00:13:00,155 --> 00:13:02,199
-बहुत बड़ा काम है।
-यही तो बात है।

310
00:13:02,282 --> 00:13:04,743
तुम माँ-पापा को राज़ी करो
कि तुम्हें यहीं रहने दें।

311
00:13:04,826 --> 00:13:07,329
और हम मदद करना चाहते हैं
तो तुम्हें मेहनत करनी होगी।

312
00:13:08,288 --> 00:13:09,372
मुझे पता नहीं।

313
00:13:09,456 --> 00:13:11,166
तुम यह कह रही हो की तुम रोज़

314
00:13:11,249 --> 00:13:13,293
इन कपड़ों में स्कूल जाओगी?

315
00:13:14,711 --> 00:13:16,379
ठीक है, ठीक है, मैं सहमत हूँ। सहमत हूँ।

316
00:13:17,005 --> 00:13:18,298
तो कहाँ से शुरू करें?

317
00:13:18,381 --> 00:13:20,425
रेखागणित की किताब से शुरू करें?

318
00:13:20,509 --> 00:13:24,262
पता नहीं वह कहाँ है और है भी कि नहीं।

319
00:13:24,554 --> 00:13:27,182
पहले तुम्हारा लॉकर देखें
कि उसमें क्या मिलता है।

320
00:13:31,770 --> 00:13:32,854
ठीक है।

321
00:13:33,188 --> 00:13:35,190
हाँ। हमें बस...

322
00:13:35,690 --> 00:13:36,983
ठीक है।

323
00:13:38,902 --> 00:13:40,278
तुम लोग सावधानी बरत सकती हो?

324
00:13:40,362 --> 00:13:41,947
सब गड्डमड्ड कर रही हो।

325
00:13:42,030 --> 00:13:43,490
वाकई?

326
00:13:44,866 --> 00:13:45,951
यह रही।

327
00:13:46,034 --> 00:13:47,077
रेखागणित

328
00:13:47,160 --> 00:13:49,246
वह रेखागणित की किताब।

329
00:13:49,329 --> 00:13:50,497
डेविन।

330
00:13:51,540 --> 00:13:52,958
माँ, आप यहाँ क्या कर रही हैं?

331
00:13:53,041 --> 00:13:55,001
मेरा प्रेजेंटेशन ग़ायब हो गया।
और कैसे बताती।

332
00:13:55,085 --> 00:13:56,127
तुम्हें जल्दी ले जाना है।

333
00:13:56,211 --> 00:13:57,796
चलो। नहीं तो देर हो जाएगी।

334
00:13:57,879 --> 00:13:59,214
मैंने गलत जगह गाड़ी खड़ी कर दी।

335
00:14:00,215 --> 00:14:01,883
आपने बेली को संदेश क्यों नहीं दिया?

336
00:14:02,050 --> 00:14:03,927
यह लो। माँ मुझे जल्दी ले जा रही हैं।

337
00:14:10,725 --> 00:14:12,185
बेली, क्या चल रहा है?

338
00:14:12,269 --> 00:14:14,062
कृपया बैठिए।

339
00:14:19,401 --> 00:14:21,861
हमारी एक समस्या है,
और समस्या का नाम डेविन है।

340
00:14:22,571 --> 00:14:23,572
तुम्हारा मतलब क्या है?

341
00:14:23,655 --> 00:14:26,241
इसकी सजा मुझे तंग कर रही है।

342
00:14:26,616 --> 00:14:29,160
उसके संदेशों से मेरा फ़ोन जाम हो गया है।

343
00:14:29,244 --> 00:14:30,870
मैं टीवी नहीं देख सकता।

344
00:14:30,996 --> 00:14:32,914
और इसका कपड़े धोने का कौशल?

345
00:14:33,290 --> 00:14:35,166
यह सफ़ेद हुआ करता था।

346
00:14:35,500 --> 00:14:37,752
इसकी सजा ख़त्म कर दो। मेरी विनती है।

347
00:14:37,961 --> 00:14:39,379
नहीं। एक हफ्ता अभी बाकी है।

348
00:14:39,462 --> 00:14:41,214
हम इसे ऐसे ही नहीं छोड़ सकते, बेल्स।

349
00:14:41,298 --> 00:14:43,049
क्या मैं यह भी बताऊँ कि

350
00:14:43,133 --> 00:14:45,093
वह शर्ट भी सफ़ेद हुआ करती थी।

351
00:14:45,302 --> 00:14:47,762
और क्या मैं यह बताऊँ कि माँ-पापा हम हैं।

352
00:14:49,055 --> 00:14:50,265
ठीक है।

353
00:14:51,099 --> 00:14:53,768
हम पारिवारिक बैठक क्यों करते हैं
जब कोई समाधान नहीं होता?

354
00:14:54,561 --> 00:14:55,478
अपने कमरे में जा रहा हूँ

355
00:14:55,562 --> 00:14:57,439
अपने सारे भूरे मोज़े छाँटने के लिए।

356
00:15:00,233 --> 00:15:01,693
मानते हुए बुरा लगता है,
पर उसका कहना सही है।

357
00:15:01,776 --> 00:15:03,570
जानता हूँ। वाकई असुविधाजनक है।

358
00:15:03,653 --> 00:15:05,030
मुझे बताओ। आज उसे स्कूल लेने गई

359
00:15:05,113 --> 00:15:06,281
तो पार्किंग चालान कट गया।

360
00:15:06,364 --> 00:15:08,658
साथ ही "वर्ड्स विथ फ्रेंड्स" में
वह मेरी अकेली दोस्त है।

361
00:15:09,034 --> 00:15:10,535
चार दिनों से उसी की बारी थी।

362
00:15:10,619 --> 00:15:12,454
दो हफ्ते का समय बहुत लंबा है।

363
00:15:12,954 --> 00:15:14,372
और हमारे लिए बहुत बड़ी सजा है।

364
00:15:14,456 --> 00:15:15,498
हाँ, पर हमें क्या करना चाहिए?

365
00:15:15,582 --> 00:15:17,542
हम हाथ पर हाथ धर कर भी नहीं बैठ सकते।

366
00:15:18,335 --> 00:15:20,629
-क्या गूगल करके देखूँ?
-अच्छा विचार है।

367
00:15:20,920 --> 00:15:22,547
-ठीक है।
-पर अगर करो तो,

368
00:15:22,631 --> 00:15:25,300
ब्राउज़िंग सूची मिटा दो।
डेविन इस कंप्यूटर पर काम करती है।

369
00:15:31,556 --> 00:15:33,308
रेखागणित की परीक्षा चार दिन दूर है,

370
00:15:33,391 --> 00:15:34,726
तो हमें ज़ोर लगाना पड़ेगा।

371
00:15:34,809 --> 00:15:37,771
हमने आपस में बात करके तीन स्तरों पर
कोशिश करना तय किया है।

372
00:15:37,854 --> 00:15:39,356
हम तुम्हारे रखरखाव पर काम करेंगे...

373
00:15:39,439 --> 00:15:40,398
तुम्हारे अध्ययन कौशल पर।

374
00:15:40,482 --> 00:15:42,359
और तुम्हारे आम रवैये पर।

375
00:15:42,442 --> 00:15:44,361
मैं तुम्हारी ड्रेस पर भी
बात करना चाहती थी,

376
00:15:44,444 --> 00:15:46,112
पर इससे चौथा स्तर बन जाएगा,

377
00:15:46,196 --> 00:15:48,323
और सबका कहना था कि उसके लिए समय नहीं है।

378
00:15:48,657 --> 00:15:51,826
एक दिन के लिए यह बहुत है।

379
00:15:52,535 --> 00:15:53,828
तो मुझे समझ लेने दो,

380
00:15:53,912 --> 00:15:55,955
और कल हम तेज दौड़ने लगेंगे।

381
00:15:56,081 --> 00:15:57,415
बैठ जाओ!

382
00:16:00,085 --> 00:16:04,464
प्लस बी वर्ग बराबर है सी वर्ग के।

383
00:16:08,760 --> 00:16:10,178
ठीक है, तो यह बात है।

384
00:16:12,764 --> 00:16:14,182
इसमें थूक दो।

385
00:16:16,434 --> 00:16:17,477
और फ़ोन भी दे दो।

386
00:16:17,560 --> 00:16:18,770
ज़रूरी बात है।

387
00:16:18,853 --> 00:16:20,730
देखना है कि 80 की होने पर कैसी दिख़ूँगी।

388
00:16:22,023 --> 00:16:23,483
तुम्हें बूढ़ी बनाकर दिखाऊँ?

389
00:16:23,566 --> 00:16:25,151
धन्यवाद। तुमने मुझे पहले ही
बूढ़ा बना दिया है।

390
00:16:29,114 --> 00:16:31,282
ठीक है। कौन से त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं

391
00:16:31,366 --> 00:16:33,159
निर्विवाद रूप से?

392
00:16:36,037 --> 00:16:38,081
जिनकी तीन भुजाएँ होती हैं?

393
00:16:38,164 --> 00:16:39,708
सभी त्रिभुजों की तीन भुजाएं होती हैं।

394
00:16:40,417 --> 00:16:42,127
क्या हम इसे अपनी तरह पढ़ा सकते हैं?

395
00:16:42,210 --> 00:16:43,461
जब तक तुम दोनों तय करती हो,

396
00:16:43,545 --> 00:16:45,046
तब तक मैं शौचालय तो जा सकती हूँ न?

397
00:16:55,056 --> 00:16:57,559
15 मिनट हो गए। वह है कहाँ?

398
00:16:57,642 --> 00:16:59,352
मैंने तुमसे कहा था उसे अकेला मत छोड़ना।

399
00:16:59,853 --> 00:17:00,979
वह बहुत धूर्त है।

400
00:17:01,062 --> 00:17:02,689
हम कर भी क्या सकते थे?

401
00:17:02,772 --> 00:17:04,065
उसे शौचालय जाना था।

402
00:17:04,149 --> 00:17:05,400
रुको।

403
00:17:05,650 --> 00:17:07,402
वह इन्स्टाग्राम पर है।

404
00:17:08,528 --> 00:17:11,448
हैशटैग पढ़ रही हूँ, हैशटैग मुझे बचाओ।

405
00:17:12,741 --> 00:17:14,367
वह इतनी बड़ी क्यों लगती है?

406
00:17:14,451 --> 00:17:17,036
पर उसका फ़ोन तो मेरे पास है।

407
00:17:19,998 --> 00:17:22,167
मैंने तुमसे क्या कहा था? धूर्त।

408
00:17:22,667 --> 00:17:24,753
हमें उसको ढूँढना है। चारों और फ़ैल जाओ।

409
00:17:44,731 --> 00:17:45,857
मैंने सब जगह देख लिया।

410
00:17:45,940 --> 00:17:48,526
-मैंने भी।
-यकीन नहीं होता वह निकल गई।

411
00:17:48,985 --> 00:17:50,445
वह रही।

412
00:17:51,446 --> 00:17:53,364
वह वाकई कहीं भी सो सकती है।

413
00:17:56,201 --> 00:17:58,369
पता नहीं तुम्हारा क्या करूँ?

414
00:17:58,703 --> 00:17:59,954
यह कोई बड़ी बात नहीं।

415
00:18:00,038 --> 00:18:01,998
इसके अलावा, तुमने मेरा फोन ले लिया।

416
00:18:02,081 --> 00:18:04,125
बहुत ग़लत बात है। इसे बताओ।

417
00:18:04,459 --> 00:18:06,211
इसकी आदत पड़ जाती है। मानो या न मानो,

418
00:18:06,294 --> 00:18:07,962
एक समय था जब लोगों के पास सेल फ़ोन नहीं थे

419
00:18:08,046 --> 00:18:09,047
फिर भी उनका काम चलता था।

420
00:18:09,130 --> 00:18:12,050
हाँ, पर मैं उस समय में नहीं रहती।

421
00:18:12,133 --> 00:18:13,927
तुम रेखागणित की परीक्षा पास करना चाहती हो,

422
00:18:14,010 --> 00:18:15,136
या पाइनवुड जाना चाहती हो?

423
00:18:15,220 --> 00:18:17,555
हाँ, हम अपना खाली समय लगाकर

424
00:18:17,639 --> 00:18:19,057
तुम्हारी मदद कर रहे हैं,

425
00:18:19,140 --> 00:18:20,350
और तुम्हें परवाह तक नहीं है।

426
00:18:20,433 --> 00:18:22,685
वह सही कहती है। तुम स्वार्थी बन रही हो।

427
00:18:22,769 --> 00:18:25,396
और आलसी भी, जो मुझे पहले मनोरंजक लगता था,

428
00:18:25,480 --> 00:18:26,898
पर अब नहीं।

429
00:18:26,981 --> 00:18:28,817
तुम सोचती हो हमारे पास कोई बेहतर काम नहीं?

430
00:18:28,942 --> 00:18:31,027
काम है। हम तुम्हें जिताना चाहते हैं।

431
00:18:31,444 --> 00:18:33,488
तुम पढ़ना नहीं चाहतीं?
हम मजबूर नहीं करेंगे।

432
00:18:34,030 --> 00:18:35,156
चलो, लड़कियों।

433
00:18:37,575 --> 00:18:40,286
अच्छा, ठीक है। तुम ठीक कहती हो।
तुम सब ठीक कहती हो।

434
00:18:42,247 --> 00:18:43,331
सच तो यह है

435
00:18:43,456 --> 00:18:45,083
कि तुम लोग अपना समय नष्ट कर रही हो।

436
00:18:45,625 --> 00:18:47,669
तुम्हें नहीं लगता
कि मैं गणित समझना चाहती थी?

437
00:18:48,169 --> 00:18:51,214
चाहती थी। मैं बस...
नहीं समझ सकती क्योंकि...

438
00:18:53,258 --> 00:18:54,300
मैं बेवकूफ़ हूँ।

439
00:18:54,926 --> 00:18:56,594
यह बकवास है।

440
00:18:56,678 --> 00:18:57,679
तुम बेवकूफ़ नहीं हो।

441
00:18:57,762 --> 00:18:59,597
हाँ, मैं हूँ। ठीक है?

442
00:18:59,681 --> 00:19:01,850
तुम लोग जो बताती हो वह मुझे समझ नहीं आता।

443
00:19:02,183 --> 00:19:03,309
मेरे लिए बहुत कठिन है।

444
00:19:03,393 --> 00:19:05,353
पर तुम तो कोशिश भी नहीं करती।

445
00:19:06,771 --> 00:19:08,106
मुझे लगता है

446
00:19:08,189 --> 00:19:10,400
कठिन चीजों का सामना करने के बजाय

447
00:19:10,483 --> 00:19:12,235
उनसे बचना मेरे लिए आसान है।

448
00:19:13,403 --> 00:19:14,612
इसके अलावा,

449
00:19:14,696 --> 00:19:16,823
क्या ये बातें
असल ज़िंदगी में कभी काम आएँगी?

450
00:19:17,448 --> 00:19:19,409
इनका हर समय इस्तेमाल होता है।

451
00:19:19,868 --> 00:19:21,536
वाकई? कैसे?

452
00:19:21,911 --> 00:19:23,830
आओ। तुम्हें दिखाती हूँ।

453
00:19:28,042 --> 00:19:29,085
मैं समझी नहीं।

454
00:19:29,168 --> 00:19:31,462
फुटबॉल का रेखागणित से क्या संबंध?

455
00:19:31,629 --> 00:19:33,882
खेलते समय रेखागणित का
बराबर इस्तेमाल होता है।

456
00:19:34,424 --> 00:19:35,592
यह फुटबॉल लो।

457
00:19:35,675 --> 00:19:38,469
इसका गोला पंचभुजों और षड्भुजों से बना है।

458
00:19:38,553 --> 00:19:40,597
और बीच का वृत्त? उस रेखा को क्या कहते हैं

459
00:19:40,680 --> 00:19:42,140
जो इस किनारे से उस किनारे तक जाती है?

460
00:19:42,223 --> 00:19:43,558
विभाजक रेखा।

461
00:19:43,975 --> 00:19:44,893
असल में इसे व्यास कहते हैं।

462
00:19:44,976 --> 00:19:45,977
व्यास

463
00:19:46,060 --> 00:19:47,520
मैं वही कहने जा रही थी।

464
00:19:47,604 --> 00:19:49,063
नहीं। तुम यह नहीं कहने वाली थीं।

465
00:19:49,147 --> 00:19:50,440
आओ।

466
00:19:53,318 --> 00:19:55,445
180-थीटा/2अल्फ़ा=बीटा
एसी अल्फ़ा थीटा बीटा बी

467
00:19:55,612 --> 00:19:57,739
त्रिज्याथीटाक्षेत्रफल=पाईत्रिज्यावर्ग

468
00:20:05,955 --> 00:20:07,665
तुम्हें पता है हम कैसी आकृति पर खड़े हैं?

469
00:20:10,084 --> 00:20:11,961
वह एक अच्छा सा ट्रैप था...

470
00:20:14,172 --> 00:20:15,506
समलम्ब?

471
00:20:15,924 --> 00:20:17,675
देखो तो कौन जाग गया।

472
00:20:19,928 --> 00:20:23,681
कोण समविभाजक प्रमेय

473
00:20:24,057 --> 00:20:25,934
180-थीटा/2अल्फ़ा=बीटासी=2पाईत्रिज्या
बीडी/डीसी=एबी/एसीक्षेत्रफल=पाईत्रिज्यावर्ग

474
00:20:31,773 --> 00:20:34,859
कोण विषमरूपता प्रमेय

475
00:20:37,570 --> 00:20:38,571
ऑफसाइड ट्रैप

476
00:20:38,988 --> 00:20:41,240
समरूप त्रिभुज
एबीसी - एडीई

477
00:20:41,532 --> 00:20:42,992
तुम बॉल कहाँ मारने जा रही हो?

478
00:20:43,076 --> 00:20:44,535
बॉटम पोस्ट पर?

479
00:20:44,702 --> 00:20:46,746
नहीं। मैं टॉप कार्नर पर मारूँगी।

480
00:20:46,829 --> 00:20:47,872
क्यों?

481
00:20:47,956 --> 00:20:50,917
क्योंकि त्रिभुज की भुजा से कर्ण बड़ा है।

482
00:20:51,000 --> 00:20:52,001
(10 फ़ीट)
(8 फ़ीट)

483
00:20:55,964 --> 00:20:57,173
हाँ।

484
00:20:59,467 --> 00:21:00,635
हाँ!

485
00:21:05,139 --> 00:21:06,432
रुको। कपड़े मत धोना।

486
00:21:07,225 --> 00:21:08,851
मतलब, तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं।

487
00:21:09,268 --> 00:21:10,395
-क्यों?
-मुझे लगता है तुम्हें

488
00:21:10,478 --> 00:21:12,188
काफी सजा मिल चुकी है और सीख भी।

489
00:21:12,605 --> 00:21:14,983
और हमने फ़ोन और लैपटॉप
वापस देने का फैसला किया है।

490
00:21:15,191 --> 00:21:16,317
यह लो।

491
00:21:17,110 --> 00:21:19,988
धन्यवाद। आप बहुत अच्छी हैं।

492
00:21:21,280 --> 00:21:22,824
लेकिन नहीं, धन्यवाद।

493
00:21:24,117 --> 00:21:25,451
क्या? क्यों?

494
00:21:25,535 --> 00:21:26,661
मैं बस...

495
00:21:26,744 --> 00:21:29,163
मैंने देखा कि मिराबेल्
बराबर फ़ोन से चिपकी रहती है,

496
00:21:29,247 --> 00:21:30,665
और यह अच्छी बात नहीं है।

497
00:21:30,748 --> 00:21:31,916
मैं भी वैसी ही दिखती हूँ?

498
00:21:32,000 --> 00:21:33,334
नहीं, नहीं। तुम उतनी बुरी नहीं हो।

499
00:21:34,377 --> 00:21:36,379
चलो। अपना फ़ोन ले लो।

500
00:21:36,504 --> 00:21:38,548
और अपना कंप्यूटर, कृपया।

501
00:21:39,382 --> 00:21:42,176
नहीं। मैं कुछ और दिन
इनके बिना रह सकती हूँ।

502
00:21:42,760 --> 00:21:44,804
मतलब, पहले तो बहुत कठिन था,

503
00:21:45,430 --> 00:21:48,683
पर जब आदत पड़ गई,
तो इनका न होना अच्छा ही लगा।

504
00:21:49,892 --> 00:21:52,687
अब मैं केवल मज़े के लिए
कोई किताब पढ़ने जा रही हूँ।

505
00:22:07,744 --> 00:22:08,870
तो?

506
00:22:10,204 --> 00:22:11,581
मैंने पास कर लिया।

507
00:22:13,541 --> 00:22:14,709
हाँ!

508
00:22:15,877 --> 00:22:17,211
धन्यवाद।

509
00:22:18,629 --> 00:22:21,674
जानती हूँ कि मैंने बहुत सहयोग नहीं दिया।

510
00:22:22,759 --> 00:22:26,054
तो, सबको तहे दिल से शुक्रिया।

511
00:22:27,430 --> 00:22:28,639
तुम उतनी बुरी नहीं थीं।

512
00:22:29,891 --> 00:22:32,060
अच्छा। किसे उल्लू बना रही हूँ?
तुम बहुत बुरी थीं।

513
00:22:32,810 --> 00:22:34,771
-हाँ।
-मुझे खुशी है रेखागणित पास करने से

514
00:22:34,854 --> 00:22:36,606
माँ-पापा ने तुम्हें यहाँ रहने दिया।

515
00:22:37,065 --> 00:22:39,650
असल में मेरे पास होने से वे राजी नहीं हुए।

516
00:22:40,068 --> 00:22:42,111
-नहीं हुए?
-नहीं।

517
00:22:42,737 --> 00:22:44,739
जब उन्होंने जाना
कि तुम लोगों ने कैसे मदद की,

518
00:22:45,114 --> 00:22:46,657
तब उनका इरादा बदल गया।

519
00:22:46,741 --> 00:22:48,743
तुम्हारे अच्छे प्रभाव के बारे में
कुछ बातें।

520
00:22:49,535 --> 00:22:51,746
वो खुश हैं कि मेरे इतना
ख्याल रखने वाले दोस्त हैं।

521
00:22:53,289 --> 00:22:54,540
या जो भी हो।

522
00:22:57,418 --> 00:23:00,546
ए। यह मिराबेल् है जिसके बारे में बताया था।

523
00:23:00,630 --> 00:23:02,590
यह अगले सेमेस्टर में पाइनवुड आ रही है।

524
00:23:02,799 --> 00:23:04,759
असल में मैं केंटविले में ही रहूँगी।

525
00:23:05,468 --> 00:23:07,178
भद्दी यूनीफ़ॉर्म से बच गई।

526
00:23:07,261 --> 00:23:08,721
यह सुनकर अफ़सोस हुआ।

527
00:23:08,805 --> 00:23:10,264
अगर तुम हमें नहीं मिल रही हो,

528
00:23:10,348 --> 00:23:11,849
तो कम से कम कोच रिवास तो मिल रहे हैं।

529
00:23:12,934 --> 00:23:14,310
तुम क्या बात कर रही हो?

530
00:23:14,435 --> 00:23:15,686
हमारे कोच रिटायर हो रहे हैं,

531
00:23:15,770 --> 00:23:17,980
तो पाइनवुड ने उन्हें
नया कोच बनने का प्रस्ताव दिया है।

532
00:23:19,857 --> 00:23:22,235
कोच रिवास के बारे में
सूचना देने के लिए धन्यवाद।

533
00:23:23,361 --> 00:23:24,570
जैसा मैंने कहा था,

534
00:23:24,654 --> 00:23:26,447
अपने विपक्षियों से आगे रहना महत्वपूर्ण है।

535
00:23:26,948 --> 00:23:29,117
पर किसी को ऐसा होने का अनुमान नहीं था।

536
00:23:29,700 --> 00:23:31,869
लगता है द किक्स अपने एक दमदार सदस्य को

537
00:23:31,953 --> 00:23:33,663
खोने के कगार पर थी।

538
00:23:34,580 --> 00:23:36,582
पाइनवुड ने एक गोल कर दिया।

