1
00:00:01,669 --> 00:00:04,505
अब तक…

2
00:00:04,547 --> 00:00:05,840
हम जा रहे हैं या रुकेंगे?

3
00:00:05,881 --> 00:00:07,258
-हम रुकेंगे।
-हमें जवाब चाहिए।

4
00:00:07,299 --> 00:00:10,052
मैंने साइलस को कहा था
कि हमारा इंतज़ार मत करना।

5
00:00:10,094 --> 00:00:11,679
ठीक है, डॉ. बेनेट, मैं उठाती हूँ।

6
00:00:13,931 --> 00:00:15,975
पता चला है कि परीक्षण के लिए
नया सब्जेक्ट आया है।

7
00:00:16,016 --> 00:00:18,477
शायद यह मेरा आख़िरी मौक़ा है सब ठीक करने का।

8
00:00:18,519 --> 00:00:20,896
मैं तुम्हारे पास जवाब ढूँढने आई हूँ,
न कि जवाब देने।

9
00:00:20,938 --> 00:00:22,148
तुम भी अब हमारे साथ हो।

10
00:00:22,189 --> 00:00:24,358
-जेनिफ़र।
-वारंट ऑफिसर स्टोक्स।

11
00:00:24,400 --> 00:00:27,236
-मैं तुम्हारी जाँच का हिस्सा हूँ?
-तुम पर नज़र रखने को कहा है।

12
00:00:27,278 --> 00:00:30,448
ओमाहा को ख़त्म करने के लिए जो
उपयोग हुआ था, यहाँ वैसे काफ़ी हैं।

13
00:00:48,090 --> 00:00:52,136
अगर इसकी खून की जाँच में
कोई गड़बड़ नहीं मिलती है,

14
00:00:52,178 --> 00:00:54,680
तो यह हमारे काम के लिए बिलकुल सही रहेगा।

15
00:00:56,599 --> 00:01:00,352
ओह, मुझे तो बेनेट के यहाँ खाने पर जाना है।

16
00:01:02,396 --> 00:01:04,064
बाद में आकर देखती हूँ।

17
00:01:05,858 --> 00:01:07,485
हम सुबह-सुबह शुरू करेंगे।

18
00:01:23,542 --> 00:01:25,878
तुम नर्क में जाओगी।

19
00:01:25,920 --> 00:01:27,254
जानती हो ना?

20
00:01:28,339 --> 00:01:29,673
मैं भी।

21
00:01:31,759 --> 00:01:34,386
शायद हम पहले से ही वहीं हैं।

22
00:01:34,428 --> 00:01:38,724
वह प्लान बकवास है।

23
00:01:38,766 --> 00:01:41,352
हम अभी क्या कर रहे हैं,
सिर्फ़ यही मायने रखता है।

24
00:01:43,145 --> 00:01:48,400
क्योंकि अगर आने वाला कल खून
और झूठ की बुनियाद पर बनाया जाएगा,

25
00:01:48,442 --> 00:01:50,861
तो ये बस यही रहेगा।

26
00:01:50,903 --> 00:01:54,114
तो बस यही रहेगा। नहीं, प्लीज़!

27
00:02:04,208 --> 00:02:08,337
टेस्ट सब्जेक्ट ए481।

28
00:02:08,379 --> 00:02:10,840
उम्र 24 वर्ष।

29
00:02:10,881 --> 00:02:13,050
खून में कोई ख़राबी नहीं।

30
00:02:13,092 --> 00:02:14,552
फेफड़े सामान्य काम कर रहे हैं।

31
00:02:14,593 --> 00:02:17,972
दिल की धड़कन थोड़ी बढ़ी हुई है पर सामान्य है।

32
00:02:20,140 --> 00:02:24,019
परीक्षण 6.0 के प्रदर्शन की कार्यवाही के लिए
तैयार।

33
00:02:29,984 --> 00:02:32,820
ए0481 बीसीएच-3.7 टीआरएल- 6.0

34
00:02:32,862 --> 00:02:35,281
एनई-शून्य सीसी

35
00:02:42,663 --> 00:02:44,123
सिर्फ़ कुछ सेकंड लगेंगे।

36
00:02:56,719 --> 00:02:57,803
रुकिए, इसका मतलब यह…

37
00:02:57,845 --> 00:02:58,721
क्लोरीन है।

38
00:02:58,762 --> 00:03:00,890
इन्होंने वहाँ क्लोरीन गैस छोड़ी थी।

39
00:03:01,932 --> 00:03:03,017
ऐसे इन्होंने यह किया।

40
00:03:03,058 --> 00:03:05,477
इस तरह इन्होंने इतने लोगों की हत्या की।

41
00:03:05,519 --> 00:03:08,147
थोड़ी सी कोशिश से बहुत अधिक मात्रा में
क्लोरीन बन जाती है।

42
00:03:08,188 --> 00:03:11,525
और बहुत ही सस्ते साधनों से।

43
00:03:11,567 --> 00:03:12,693
यह गैस,

44
00:03:12,735 --> 00:03:16,822
रसायनिक तौर पर शरीर के अन्दर की
नमी में मिल जाती है,

45
00:03:16,864 --> 00:03:19,867
और श्वास नली को मरोड़ देती है।

46
00:03:19,909 --> 00:03:24,413
फेफड़े तरल पदार्थ का अधिक उत्पादन करते हैं,
जिससे दम घुटने लगता है, और यह जारी रहता है…

47
00:03:25,915 --> 00:03:28,334
जब तक पूरी तरह से दम न घुट जाए।

48
00:03:28,375 --> 00:03:30,210
वे ऐसा काम करके बच नहीं सकते।

49
00:03:30,252 --> 00:03:31,670
वे पहले ही कर चुके हैं।

50
00:03:31,712 --> 00:03:33,839
जब तक हम इस बारे में कुछ नहीं करते।

51
00:03:35,007 --> 00:03:37,593
तरल क्लोरीन का तो कोई रंग नहीं होता।

52
00:03:37,635 --> 00:03:39,219
पर इसका तो रंग है।

53
00:03:39,261 --> 00:03:40,763
मैं भी यही सोच रहा था।

54
00:03:42,014 --> 00:03:44,141
इसमें ज़रूर कुछ तो मिलाया गया है।

55
00:03:44,183 --> 00:03:47,853
हमें इसे सुरक्षित रखना होगा,
जब तक पता नहीं चलता कि क्या मिलाया है।

56
00:03:47,895 --> 00:03:51,023
मृत्यु का समय, सुबह के 8.22।

57
00:04:08,707 --> 00:04:10,584
ऐसे ही हमारा कल बनेगा।

58
00:04:11,794 --> 00:04:13,879
ऐसे ही हमारा कल बनेगा।

59
00:04:25,015 --> 00:04:27,267
डॉ. बेलशॉ, मुझे डर है कि एक समस्या आ गई है।

60
00:04:39,822 --> 00:04:41,448
तुम्हारे पैर बहुत मज़बूत हैं।

61
00:04:41,490 --> 00:04:42,825
मुझे यहाँ से दिख रहे हैं।

62
00:04:46,078 --> 00:04:47,413
तुम्हारे लिए अच्छा है।

63
00:04:50,040 --> 00:04:52,710
उन्होंने बताया
कि उन्होंने तुम्हारे जूते क्यों लिए?

64
00:04:52,751 --> 00:04:55,963
उन्होंने कहा, ताकि मैं भाग न सकूँ।

65
00:04:57,131 --> 00:04:58,549
हालांकि, फिर भी भाग सकते थे।

66
00:04:59,883 --> 00:05:01,260
ये विशालकाय पैर देखो तो।

67
00:05:02,261 --> 00:05:05,264
इससे तो तुम बड़ी-बड़ी चट्टानें भी आसानी से
पार कर जाओ।

68
00:05:05,305 --> 00:05:08,475
मैं वारंट ऑफिसर जेडिस स्टोक्स हूँ
और तुम हो साइलस प्लास्केट।

69
00:05:08,517 --> 00:05:10,352
तुमको जहाँ होना चाहिए, वहाँ तुम नहीं हो।

70
00:05:10,394 --> 00:05:13,063
हाँ, मैं बस रास्ता भटक गया था।

71
00:05:14,690 --> 00:05:16,358
तुम्हें अच्छा लग रहा है?

72
00:05:16,400 --> 00:05:18,193
हमारे फैसिलिटी नंबर 1 में?

73
00:05:18,235 --> 00:05:20,446
हाँ, ठीक-ठाक है।

74
00:05:20,487 --> 00:05:23,323
मतलब, जैसे एक कूड़ाघर में रह रहे हों।

75
00:05:24,992 --> 00:05:26,744
तुम ऐसे कह रहे हो जैसे ये बुरी जगह है।

76
00:05:26,785 --> 00:05:30,080
बुरी नहीं है, बस अलग है।

77
00:05:30,122 --> 00:05:32,374
तुम अलग हो, है ना, साइलस?

78
00:05:33,917 --> 00:05:34,960
मैं भी।

79
00:05:35,002 --> 00:05:36,378
तुम दूसरे लोगों जैसे नहीं हो,

80
00:05:36,420 --> 00:05:39,381
तुम लोगों को काम करने के अलग तरीक़े
सीखा सकते हो।

81
00:05:39,423 --> 00:05:41,550
कभी-कभी तो उनके सोचने से भी पहले।

82
00:05:41,592 --> 00:05:45,596
तुम बिना अनुमति के डेट्राइटस टर्मिनल के बाहर
क्या कर रहे थे?

83
00:05:45,637 --> 00:05:49,266
मैंने कहा तो, मैं भटक गया था।

84
00:05:49,308 --> 00:05:51,894
और मैं घर का रास्ता पूछने में घबरा रहा था,

85
00:05:51,935 --> 00:05:54,563
क्योंकि मुझे लग रहा था
कहीं मैं मुसीबत में न पड़ जाऊँ।

86
00:05:54,605 --> 00:05:58,942
शायद अगर पूछ लिया होता
तो मेरे जूते मेरे पास होते, और…

87
00:05:58,984 --> 00:06:01,236
नहीं, तब भी तुम यहीं होते।

88
00:06:01,278 --> 00:06:02,696
हाँ, उसे अन्दर भेज दो।

89
00:06:11,288 --> 00:06:12,372
मेरा मज़ाक उड़ा रही हो।

90
00:06:12,414 --> 00:06:14,583
नहीं उड़ा रही।

91
00:06:16,543 --> 00:06:18,337
काफ़ी समय बाद मिल रहे हैं, जेडिस।

92
00:06:18,378 --> 00:06:19,421
तुम ऑडिट के लिए आई हो?

93
00:06:19,463 --> 00:06:22,132
हाँ, कुछ मसले हैं, जो मुझे देखने हैं।

94
00:06:22,174 --> 00:06:25,135
जब मैं तुम्हारी पत्नी से मिली,
उसने मुझे मेरे नाम से नहीं बुलाया।

95
00:06:25,177 --> 00:06:27,930
वह एक सैनिक है।

96
00:06:27,971 --> 00:06:30,099
और मैंने सुना है,
तुम आजकल सैनिक तैयार करते हो।

97
00:06:31,433 --> 00:06:32,893
तो क्या यह अच्छा सैनिक बनेगा?

98
00:06:34,520 --> 00:06:36,355
सुना है, यह कल से यहाँ है।

99
00:06:36,396 --> 00:06:39,024
मुझे कल ख़बर मिलनी चाहिए थी,
कोई ख़ास वजह इसे बंद करने की?

100
00:06:39,066 --> 00:06:41,318
वो इससे कुछ सवाल करना चाहते थे,

101
00:06:41,360 --> 00:06:44,613
फिर सीमा सुरक्षा ने घुसपैठ देखी,
जिसके कारण कुछ लोगों की मौत हुई,

102
00:06:44,655 --> 00:06:46,240
तो उसे पहले प्राथमिकता दी गई।

103
00:06:47,491 --> 00:06:49,701
इसने कहा यह भटक गया था।

104
00:06:49,743 --> 00:06:52,955
कहा कि सोच रहा था कि रास्ता पूछूँ या नहीं।
तुमको सही लगी यह बात?

105
00:06:56,250 --> 00:06:59,294
रास्तों में, यह थोड़ा झिझकता है।

106
00:07:00,921 --> 00:07:02,631
तुम ऐसा नहीं कर सकते, साइलस।

107
00:07:02,673 --> 00:07:05,217
चलो आओ, यहाँ हमारा काम हो गया।

108
00:07:06,885 --> 00:07:09,096
तुमने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया।

109
00:07:12,224 --> 00:07:14,643
क्या लगता है, यह अच्छा सैनिक बनेगा?

110
00:07:14,685 --> 00:07:15,602
शायद।

111
00:07:16,854 --> 00:07:17,771
हो सकता है।

112
00:07:17,813 --> 00:07:19,314
मैं सहमत हूँ।

113
00:07:19,356 --> 00:07:21,024
मुझे बस…

114
00:07:21,066 --> 00:07:22,776
आभास हो रहा है।

115
00:07:23,777 --> 00:07:28,782
और अगर इस बात पर मैं पछताई,
तो यक़ीनन तुम मुझसे ज़्यादा पछताओगे।

116
00:07:28,824 --> 00:07:30,617
और वह भी।

117
00:07:30,659 --> 00:07:32,911
तुम्हें दूसरा मौक़ा नहीं मिलेगा।

118
00:07:32,953 --> 00:07:34,913
दोबारा मत भटक जाना।

119
00:07:36,582 --> 00:07:38,458
मैं तुम्हारे जूते मंगवाती हूँ।

120
00:07:58,103 --> 00:08:00,522
होप! हे!

121
00:08:00,564 --> 00:08:02,191
हे, मेसन।

122
00:08:02,232 --> 00:08:04,693
-मैं… मैं तुम्हें ही ढूंढ रही थी।
-अच्छा?

123
00:08:04,735 --> 00:08:07,905
पता है, मैं भी सोच रहा था, तुम कैसी हो, और…

124
00:08:07,946 --> 00:08:09,406
मैंने सुना तुम्हारी बहन आई थी?

125
00:08:09,448 --> 00:08:11,742
ओह, और फिर, तुम्हारी यीस्ट वाली थ्योरी।

126
00:08:11,783 --> 00:08:14,661
उससे कुछ तो नया हुआ। वह बहुत बड़ी खोज है।

127
00:08:14,703 --> 00:08:16,246
हाँ। शुक्रिया।

128
00:08:16,288 --> 00:08:19,374
-देखें तो, बहुत कुछ हुआ है।
-हाँ, हुआ ही है।

129
00:08:21,376 --> 00:08:22,211
तो…

130
00:08:23,337 --> 00:08:26,381
-तो…
-तुम मुझे ढूंढ रही थी?

131
00:08:26,423 --> 00:08:29,927
ओह, हाँ। नहीं, मैं पूछना चाह रही थी
अगर हम बाद में मिलें तो।

132
00:08:29,968 --> 00:08:32,638
-लेकिन ज़बरदस्ती नहीं है।
-हाँ, नहीं, क्यों नहीं।

133
00:08:32,679 --> 00:08:37,309
मुझे यहाँ आना है आज रात में कुछ
माइक्रोबायोलॉजी देखने, तो…

134
00:08:37,351 --> 00:08:38,518
तो तुम कभी भी आ सकती हो।

135
00:08:38,560 --> 00:08:40,395
-बढ़िया!
-बढ़िया!

136
00:08:41,813 --> 00:08:45,442
ठीक है, अभी मैं चलती हूँ।

137
00:08:45,484 --> 00:08:50,280
बढ़िया, मेरा मतलब, आज रात को मिलते हैं।

138
00:08:52,282 --> 00:08:53,242
आवरण समुद्री जल टैंक

139
00:08:53,283 --> 00:08:54,743
उत्तरी फ्रांस, मृत सैनिकों के शव

140
00:08:54,785 --> 00:08:55,661
पहले विश्व युद्ध में…

141
00:08:55,702 --> 00:08:56,578
रसायनिक युद्ध

142
00:08:56,620 --> 00:08:57,746
जिनेवा में उपयोग पर रोक

143
00:09:16,223 --> 00:09:17,349
-लाइला।
-प्लीज़।

144
00:09:17,391 --> 00:09:19,351
-क्या…
-हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है।

145
00:09:19,393 --> 00:09:21,979
वह तुम्हें पूछताछ करने के लिए
ले जाने आते ही होंगे।

146
00:09:22,020 --> 00:09:23,689
क्या?

147
00:09:23,730 --> 00:09:27,484
मुझे पता है कि तुम, फिलिक्स या लड़कियों में से
कोई मेरी लैब से उस शीशी को ले गया है।

148
00:09:27,526 --> 00:09:30,279
-पता नहीं तुमने यह कैसे किया, पर…
-कैसी शीशी?

149
00:09:30,320 --> 00:09:34,199
-क्या बोल रही हो तुम?
-लिओ! प्लीज़। वो आ रहे हैं।

150
00:09:34,241 --> 00:09:35,826
आज सुबह उन्होंने मुझे पकड़ा।

151
00:09:35,867 --> 00:09:40,455
उन शीशियों में सीआरएम के ऑपरेशन का बहुत
महत्वपूर्ण नमूना है

152
00:09:40,497 --> 00:09:43,292
और वो सुरक्षा सेंसर के साथ फ्रिज में रखे थे।

153
00:09:43,333 --> 00:09:45,252
उन्हें पता है लाइट जाने के बाद चोरी हुई है।

154
00:09:45,294 --> 00:09:48,839
-सीआरएम के ऑपरेशन से जुड़ा नमूना?
-बस करो।

155
00:09:48,880 --> 00:09:50,757
नाटक करने की ज़रूरत नहीं है।

156
00:09:50,799 --> 00:09:53,802
बस सुनो, क्योंकि वे आ रहे हैं।

157
00:09:55,137 --> 00:09:56,722
मैंने उनसे कहा वो मुझसे खो गए हैं।

158
00:09:56,763 --> 00:10:00,058
अगर तुम मुझे वह बस वापस दे दो,
तो मैं और ख़तरे में नहीं रहूँगी,

159
00:10:00,100 --> 00:10:02,894
तुम और तुम्हारी बेटियों पर भी
कोई ख़तरा नहीं होगा।

160
00:10:02,936 --> 00:10:04,396
तुम…

161
00:10:05,480 --> 00:10:08,358
ठीक है। मैं खाने पर एक घंटा देरी से आई थी।

162
00:10:08,400 --> 00:10:09,985
मेरी तरफ़ देखो। प्लीज़।

163
00:10:10,027 --> 00:10:11,903
मुझे छिपने दो, दरवाज़ा खोलो और उनसे कह दो

164
00:10:11,945 --> 00:10:13,989
अगर मेरे लिए मन में ज़रा सी भी जगह है…

165
00:10:14,031 --> 00:10:15,657
जाओ।

166
00:10:20,454 --> 00:10:21,538
खोल रहा हूँ।

167
00:10:23,707 --> 00:10:24,833
डॉ. बेनेट।

168
00:10:24,875 --> 00:10:29,671
आपको हमारे साथ आना होगा,
हमें कुछ सवाल करने हैं आपसे।

169
00:10:29,713 --> 00:10:32,007
मेरे पापा को दूसरों में बुराई नज़र नहीं आती।

170
00:10:32,049 --> 00:10:35,010
वे हमेशा दुनिया को,
दूसरों की नज़र से देखते हैं,

171
00:10:35,052 --> 00:10:37,929
और यही मिलता है उन्हें फिर।

172
00:10:39,097 --> 00:10:41,433
मेरे अंकल भी ऐसे ही थे।

173
00:10:41,475 --> 00:10:45,520
भले ही, वो हमेशा लोगों को धोखा देने के लिए
ऐसा करते थे,

174
00:10:45,562 --> 00:10:47,564
लेकिन फिर भी।

175
00:10:47,606 --> 00:10:48,815
तुम ठीक हो?

176
00:10:48,857 --> 00:10:51,109
हाँ। अभी भी दुखता है।

177
00:10:51,151 --> 00:10:52,486
मैं ठीक हूँ।

178
00:10:53,820 --> 00:10:55,072
तुम रहती हो तो ठीक लगता है।

179
00:11:03,580 --> 00:11:06,375
क्या हो रहा है? तुम इन्हें कहाँ ले जा रहे हो?

180
00:11:06,416 --> 00:11:08,043
धत्त।

181
00:11:08,085 --> 00:11:10,337
ऑफिसर कार्लुची,
आप अपने फ्लैट में जा सकते हैं।

182
00:11:10,379 --> 00:11:12,464
नहीं, इनको जहाँ ले जा रहे हो, मैं भी चलूँगा।

183
00:11:12,506 --> 00:11:15,217
-कोई बात नहीं, फिलिक्स।
-रुक जाओ, ऑफिसर।

184
00:11:15,258 --> 00:11:16,802
मैं नहीं रुकूँगा।

185
00:11:16,843 --> 00:11:17,928
इनकी सुरक्षा मेरा काम है।

186
00:11:19,429 --> 00:11:22,224
मेरे बिना तुम इन्हें कहीं नहीं ले जा सकते।

187
00:11:24,017 --> 00:11:26,686
अब देखो। तुम्हारे तरीक़े से करते हैं।

188
00:11:26,728 --> 00:11:30,023
ये क्या माजरा है डॉ बेनेट
और उनके सुरक्षा अधिकारी का?

189
00:11:30,065 --> 00:11:32,442
बस आ बैल मुझे मार करते हैं।

190
00:11:33,443 --> 00:11:36,988
-फिलिक्स?
-ये तुम्हारे पिता को ले गए, अपनी बहन को बताओ।

191
00:11:37,030 --> 00:11:39,032
मैं क्या कर सकता हूँ?

192
00:11:39,074 --> 00:11:41,118
शायद हक को भनक लग गई है।

193
00:11:41,159 --> 00:11:42,661
तुम होप को, मैं हक को ढूंढता हूँ।

194
00:11:42,702 --> 00:11:44,329
रुको। ये तुम नहीं होने चाहिए।

195
00:11:45,956 --> 00:11:48,291
हाँ, अभी यह मेरे बारे में नहीं है।
अभी तक नहीं।

196
00:11:56,466 --> 00:11:58,218
होप?

197
00:12:00,220 --> 00:12:01,847
हे।

198
00:12:06,643 --> 00:12:07,936
क्या चल रहा है?

199
00:12:10,647 --> 00:12:12,566
लाइला के पास हमारे लिए एक प्रस्ताव है।

200
00:12:13,942 --> 00:12:15,735
जो नमूना तुमने चुराया, वह मुझे चाहिए।

201
00:12:15,777 --> 00:12:18,947
जानती हूँ, तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं है,

202
00:12:18,989 --> 00:12:23,243
लेकिन जो भी तुम मेरे बारे में जानना चाहते हो,
मैं तुम्हें बताऊँगी।

203
00:12:23,285 --> 00:12:26,997
-हम तुम पर भरोसा क्यों करें?
-तो आओ मेरे साथ, मैं तुम्हें दिखाती हूँ।

204
00:12:28,206 --> 00:12:30,709
तुम्हें अभी फ़ैसला करना होगा।

205
00:12:30,750 --> 00:12:32,919
तुम्हारे पिता की ज़िन्दगी इसी पर निर्भर है।

206
00:12:39,509 --> 00:12:41,720
प्रोसेसिंग एरिया 2 वर्क स्टेशन
आधिकारिक प्रवेश

207
00:12:46,057 --> 00:12:47,726
बताओगी नहीं क्या चल रहा है?

208
00:12:47,767 --> 00:12:50,479
तुम थकी हुई लग रही हो। नींद नहीं हुई क्या?

209
00:12:50,520 --> 00:12:52,230
जल्दबाज़ी में आई हूँ।

210
00:12:52,272 --> 00:12:53,857
जो एजेंट तुमने भेजा था?

211
00:12:53,899 --> 00:12:56,485
उसने कहा कुछ गड़बड़ हुई है।

212
00:12:56,526 --> 00:12:59,321
कल बिजली गुल होने के समय
सुरक्षा में चूक हुई है।

213
00:13:00,697 --> 00:13:02,199
कल रात?

214
00:13:02,240 --> 00:13:04,075
कहाँ पर चूक हुई है?

215
00:13:04,117 --> 00:13:06,661
जहाँ पर संवेदनशील रिसर्च का सामान रखा हुआ है।

216
00:13:06,703 --> 00:13:08,413
इसलिए मैंने तुम्हें बुलाया है।

217
00:13:08,455 --> 00:13:09,748
तुम इस जगह का हिस्सा रही हो।

218
00:13:09,789 --> 00:13:12,417
तो शायद तुम उन चीज़ों को भी देख पाओ,
जो दूसरों से चूक गई है

219
00:13:12,459 --> 00:13:13,960
साथ ही तुम पूरी तरह से निपुण हो

220
00:13:14,002 --> 00:13:15,921
इस जाँच का हिस्सा बनने के लिए।

221
00:13:15,962 --> 00:13:17,631
हिस्सा बनने?

222
00:13:17,672 --> 00:13:20,217
कोई क़ीमती चीज़ गायब है।

223
00:13:20,258 --> 00:13:22,969
मुझे जानना है, अगर वह किसी ने लिया है तो।

224
00:13:23,011 --> 00:13:25,305
और मुझे वह वापस चाहिए।

225
00:13:25,347 --> 00:13:28,016
मुझे देखना है कि क्या तुम इसमें
मेरी मदद कर सकती हो।

226
00:13:43,073 --> 00:13:44,074
बीसी4- एसईटी.एलकेटी

227
00:13:50,872 --> 00:13:53,375
आख़िर ये कौन सी जगह है?

228
00:13:53,416 --> 00:13:56,753
जो नमूना तुम में से किसी ने चुराया है,
जो मुझे वह वापस चाहिए।

229
00:13:56,795 --> 00:13:59,047
मैंने उसे यहीं तैयार किया था।

230
00:14:00,340 --> 00:14:04,135
इस लैब के बारे में किसी को भी नहीं पता,
तुम्हारे पिता को भी नहीं।

231
00:14:05,178 --> 00:14:06,930
हमने नहीं कहा कि हमने वह नमूना लिया है।

232
00:14:08,306 --> 00:14:11,977
और तुमने कहा तुम बताओगी,
तो क्या होता है यहाँ?

233
00:14:12,018 --> 00:14:13,979
मैं पुनर्जीवन का अध्ययन करती हूँ।

234
00:14:15,647 --> 00:14:21,820
लेकिन यह समझने के लिए कि मरने के बाद
कोई व्यक्ति वापस क्यों आता है,

235
00:14:21,861 --> 00:14:24,781
मुझे यह देखने की ज़रूरत है
कि किसी के साथ क्या होता है…

236
00:14:25,824 --> 00:14:27,367
जब वह मरता है।

237
00:14:29,244 --> 00:14:31,788
तो तुमने रिसर्च के लिए इन सारे लोगों की
हत्या कर दी।

238
00:14:31,830 --> 00:14:32,747
नहीं।

239
00:14:34,082 --> 00:14:38,336
ज़्यादातर लोग जंगल में मिले थे,
जिन्हें पहले ही काट लिया गया था।

240
00:14:38,378 --> 00:14:40,630
वो सब बेकार में ही मर जाते।

241
00:14:40,672 --> 00:14:46,011
लेकिन इस जगह ने उनके मरने को
विज्ञान के लिए एक तोहफ़ा बना दिया।

242
00:14:46,052 --> 00:14:47,887
कल के लिए।

243
00:14:47,929 --> 00:14:49,723
ज़्यादातर?

244
00:14:49,764 --> 00:14:54,769
तुम्हें समझना होगा,
यही है वो जिसके खिलाफ़ हम लड़ रहे हैं।

245
00:14:56,271 --> 00:14:57,564
सीआर रिसर्च फैसिलिटी

246
00:15:35,310 --> 00:15:37,729
आख़िर में चूहा थक ही जाएगा।

247
00:15:40,023 --> 00:15:41,274
लेकिन मृत व्यक्ति नहीं।

248
00:15:43,068 --> 00:15:44,486
कभी नहीं।

249
00:15:44,527 --> 00:15:46,946
वे हमेशा गतिमान रहते हैं।

250
00:15:49,115 --> 00:15:54,913
हम में से कोई भी सुरक्षित नहीं है,
जब तक यह दुनिया में है।

251
00:15:54,954 --> 00:15:57,082
हमें ओमाहा के बारे में बताओ।

252
00:15:57,123 --> 00:15:59,751
यह उससे कैसे जुड़ा है?

253
00:16:02,295 --> 00:16:08,760
मैंने शैवाल से उत्तपन्न रासायनिक अर्क का
एक इंट्रासेरेब्रल इंजेक्शन विकसित किया है

254
00:16:08,802 --> 00:16:12,639
जिसने मृत्यु और पुनर्जीवन के बीच के समय में
देरी करने का लक्षण दिखाया।

255
00:16:12,681 --> 00:16:16,976
लेकिन मुझे यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक
परीक्षण की आवश्यकता थी, काफ़ी ज़्यादा।

256
00:16:17,018 --> 00:16:20,689
तो सीआरएम ने मुझे और मेरे सहयोगी डॉ. ऐबट को

257
00:16:20,730 --> 00:16:25,151
एक गोपनीय मिलिट्री ऑपरेशन के बारे में
बताया, जिसमें हज़ारों लोग मरने वाले थे।

258
00:16:25,193 --> 00:16:27,612
हमें आश्वासन दिया गया था कि यह ऑपरेशन

259
00:16:27,654 --> 00:16:30,782
मानवजाति के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है

260
00:16:30,824 --> 00:16:32,659
और यह कि हमें कुछ करने दिया जा रहा था

261
00:16:32,701 --> 00:16:35,578
जिसके बारे में सेना के बाहर लगभग
कोई नहीं जानता था।

262
00:16:37,455 --> 00:16:40,375
यह हमारे लिए मौक़ा था,
फील्ड में फोर्मुले को परखने का।

263
00:16:40,417 --> 00:16:42,669
तो तुम इसके साथ हो गईं?

264
00:16:42,711 --> 00:16:44,963
हम बहुत डर गए थे।

265
00:16:45,004 --> 00:16:49,467
सीआर सरकार को भनक भी नहीं है
कि उसकी सेना चारदीवारी के बाहर क्या करती है।

266
00:16:49,509 --> 00:16:54,806
डॉ. ऐबट ने उन्हें बताने की धमकी दी, तो
उन्होंने सुनिश्चित किया कि वो ऐसा न कर पाएं।

267
00:17:00,687 --> 00:17:03,732
लेकिन एक लाख लोग को मरना पड़ा, क्यों?

268
00:17:03,773 --> 00:17:05,734
मैंने उनसे यह पूछा था।

269
00:17:05,775 --> 00:17:07,861
उन्होंने फिर कभी यह न पूछने की धमकी दी।

270
00:17:09,320 --> 00:17:11,823
-अगर मैं इसे रोक सकती, तो ज़रूर रोकती…
-तुम रोक सकती थी।

271
00:17:11,865 --> 00:17:14,743
उन लोगों की जान से ज़्यादा
तुम्हें अपनी जान प्यारी लगी।

272
00:17:14,784 --> 00:17:15,618
नहीं।

273
00:17:17,036 --> 00:17:19,664
अगर मैं विरोध करती, तो वे मुझे भी मार देते,

274
00:17:19,706 --> 00:17:22,667
और जो होने वाला था वह तो होता ही।

275
00:17:22,709 --> 00:17:26,045
या तो मैं मर जाती या उस चीज़़ को
बदलने की कोशिश करती जो नहीं रोक सकती

276
00:17:26,087 --> 00:17:27,756
ताकि मानवता की मदद हो सके।

277
00:17:27,797 --> 00:17:29,674
तो तुमने मदद की?

278
00:17:29,716 --> 00:17:31,801
तुम्हें वो जवाब मिले, जो तुम ढूंढ रही थी?

279
00:17:32,802 --> 00:17:34,554
बात जवाब की नहीं है।

280
00:17:35,555 --> 00:17:37,724
बात डाटा की है।

281
00:17:40,018 --> 00:17:42,812
तो क्या, हम बस तुम पर यक़ीन करें?

282
00:17:42,854 --> 00:17:44,647
मैं सच बता रही हूँ।

283
00:17:44,689 --> 00:17:48,443
वह नमूना मुझे देने से
तुम्हारे पिता की जान बच सकती है।

284
00:17:50,069 --> 00:17:52,947
मैंने उनसे कहा है कि बिजली गुल होने के समय
वह मुझसे खो गया है।

285
00:17:52,989 --> 00:17:57,994
अगर मैं उन्हें वह अपने पास दिखा दूँगी, तो
तुम्हारे पिता शक के घेरे से बाहर आ जाएंगे।

286
00:17:58,036 --> 00:18:02,832
मैं ही उनकी ज़िन्दगी को अपनी ज़िन्दगी से आगे
रख रही हूँ।

287
00:18:02,874 --> 00:18:04,542
मैं यह उनको बचाने के लिए कर रही हूँ।

288
00:18:04,584 --> 00:18:06,336
तुम यह ख़ुद को बचाने के लिए कर रही हो।

289
00:18:06,377 --> 00:18:08,296
नहीं, मुझे तुम्हारे पिता की परवाह है।

290
00:18:08,338 --> 00:18:12,967
अगर तुम मुझे वह नमूना देती हो
तो हम दोनों ज़िंदा रहेंगे।

291
00:18:13,009 --> 00:18:15,845
या शायद हम सब।

292
00:18:18,848 --> 00:18:20,183
वह बंकर में है।

293
00:18:21,768 --> 00:18:23,686
-होप, क्या…
-लैब एच के नीचे एक कमरा है

294
00:18:23,728 --> 00:18:25,313
जहाँ बच्चे खेलते हैं।

295
00:18:25,355 --> 00:18:27,607
उसी में एक स्पीकर के अन्दर
मैंने उसे छिपाया है।

296
00:18:31,986 --> 00:18:32,862
शुक्रिया।

297
00:18:32,904 --> 00:18:36,324
बेहतर होगा अगर मेरे निकलने के बाद
कुछ देर तुम यहीं रुको।

298
00:18:36,366 --> 00:18:39,994
हमें साथ दिखने का ख़तरा मोल नहीं लेना चाहिए
जो हम पहले कर चुके हैं।

299
00:18:40,036 --> 00:18:41,663
क्या तुम ऐसा कर पाओगी?

300
00:18:53,758 --> 00:18:54,926
और कोई विकल्प नहीं था।

301
00:18:54,968 --> 00:18:57,428
उसने जो किया उसके बाद भी
तुम्हें उस पर भरोसा है?

302
00:18:57,470 --> 00:18:59,597
बिलकुल नहीं।

303
00:19:01,516 --> 00:19:03,476
मैं हाथ पर हाथ धरे नहीं रह सकती।

304
00:19:07,605 --> 00:19:11,651
आइरिस, हम यहाँ पापा को सुरक्षित रखने आए थे।

305
00:19:44,225 --> 00:19:45,768
आज रात को तुम गार्ड ड्यूटी पर हो।

306
00:19:45,810 --> 00:19:48,187
कल भारी मात्रा में सामान आएगा।

307
00:19:48,229 --> 00:19:50,356
मुझे उत्तर की तरफ़ के रास्ते साफ़ चाहिए।

308
00:19:50,398 --> 00:19:52,609
मैं भटका नहीं था।

309
00:19:55,570 --> 00:19:56,654
जानता हूँ।

310
00:19:58,197 --> 00:20:00,074
तुम फिर से अपने दोस्तों को ढूँढ रहे थे।

311
00:20:01,409 --> 00:20:03,536
पर तुमने मेरा साथ दिया।

312
00:20:07,123 --> 00:20:09,834
क्योंकि पता नहीं तुम्हारे साथ क्या होगा,
अगर वो सच जान गए।

313
00:20:09,876 --> 00:20:10,710
बच्चे…

314
00:20:13,546 --> 00:20:15,256
मैं नहीं चाहता, तुम्हारे साथ कुछ हो।

315
00:20:15,298 --> 00:20:17,425
मैं भी, पर…

316
00:20:18,635 --> 00:20:21,763
अगर तुम जो समझ रहे हो, सीआरएम वो न हो तो?

317
00:20:24,098 --> 00:20:26,684
-तुमने मुझसे यह क्यों पूछा?
-मैं…

318
00:20:26,726 --> 00:20:30,772
पता नहीं, कोई वजह नहीं है।

319
00:20:30,813 --> 00:20:32,357
माफ़ करना, मैंने तुमसे झूठ कहा।

320
00:20:32,398 --> 00:20:33,441
मैंने ग़लत किया।

321
00:20:34,609 --> 00:20:35,860
तुम अच्छे बच्चे हो।

322
00:20:35,902 --> 00:20:38,529
मैं नहीं चाहता कि तुम ख़ुद अपने लिए
कोई मुसीबत खड़ी कर लो।

323
00:20:39,781 --> 00:20:43,034
मुझे लगता है तुम एक अच्छे सैनिक हो।
अच्छों में से एक।

324
00:20:44,077 --> 00:20:45,328
तुम भी बन सकते हो।

325
00:20:46,913 --> 00:20:49,916
बस यहाँ की कुछ बुराइयाँ
तुम्हें अनदेखी करनी होगी।

326
00:20:56,339 --> 00:20:59,884
मैंने कहा न, मुझे किसी भी गायब शोध के
बारे में नहीं पता,

327
00:20:59,926 --> 00:21:03,137
जब तक मेरा सुरक्षा अधिकारी नहीं आता
मैं किसी सवाल का जवाब नहीं दूँगा।

328
00:21:03,179 --> 00:21:05,056
-वह कहाँ है?
-ऑफिसर कार्लुची यहीं है,

329
00:21:05,098 --> 00:21:05,974
पर साथ नहीं आएंगे।

330
00:21:06,015 --> 00:21:08,601
साइंस एक्सचेंज एग्रीमेंट के तहत
मेरे सुरक्षा अधिकारी से

331
00:21:08,643 --> 00:21:10,395
-मिलने से मुझे रोक नहीं सकते।
-उसके तहत

332
00:21:10,436 --> 00:21:13,940
यह भी है कि सीआर क्षेत्राधिकार में या उसके
बाहर कोई अनाधिकृत संचार नहीं,

333
00:21:13,982 --> 00:21:19,112
जो नियम आपने 16 बार अलग-अलग जगहों पर
तोड़ा है, 16 बार, डॉक्टर।

334
00:21:19,153 --> 00:21:21,739
जिसके तहत लम्बे समय के लिए जेल हो सकती है,

335
00:21:21,781 --> 00:21:24,617
तो कार्लुची को पास वाले कमरे में बैठाने की

336
00:21:24,659 --> 00:21:26,369
अनुमति आप हमें देंगे।

337
00:21:26,411 --> 00:21:30,248
तो, आप कल रात सात बजे से आधी रात तक कहाँ थे?

338
00:21:35,003 --> 00:21:37,505
आपका और डॉ. बेलशॉ का रिश्ता है।

339
00:21:38,589 --> 00:21:40,717
आप उनसे कल रात मिले थे?

340
00:21:40,758 --> 00:21:43,302
मैंने उन्हें आइरिस से मिलने बुलाया था।

341
00:21:43,344 --> 00:21:45,722
और कोई था आपके साथ?

342
00:21:45,763 --> 00:21:47,932
-होप।
-एल्टन और फिलिक्स, वो दोनों?

343
00:21:47,974 --> 00:21:52,020
फिलिक्स आपके साथ था, गश्त पर।

344
00:21:52,061 --> 00:21:53,896
डॉ. बेलशॉ कितनी बजे आईं थी?

345
00:21:58,109 --> 00:21:59,819
आसान सवाल है।

346
00:22:03,322 --> 00:22:06,909
डिनर का समय सात बजे का था, लेकिन डॉ. बेलशॉ…

347
00:22:07,952 --> 00:22:12,248
काम में अटक गई थीं और एक घंटे बाद पहुँची।

348
00:22:21,466 --> 00:22:24,343
मुझे नहीं लगता वह पापा को धोखा देगी।

349
00:22:24,385 --> 00:22:26,471
उसे पापा की परवाह है।

350
00:22:26,512 --> 00:22:30,767
तुम क्यों हमेशा सबके बारे में
सकारात्मक रहती हो?

351
00:22:30,808 --> 00:22:33,478
-जब से तुम यहाँ आई हो…
-आइरिस, यह ठीक बात नहीं है।

352
00:22:33,519 --> 00:22:35,980
उसने पूरे शहर को मरने दिया और कुछ नहीं किया।

353
00:22:36,022 --> 00:22:39,108
मैं यह नहीं कह रही कि मुझे उस पर भरोसा है।

354
00:22:39,150 --> 00:22:40,985
पर हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।

355
00:22:41,027 --> 00:22:43,071
तुमको मुझसे पूछे बिना फ़ैसला नहीं करना चाहिए।

356
00:22:45,698 --> 00:22:47,658
जैसा तुमने वह सन्देश भेजने के समय किया?

357
00:22:50,953 --> 00:22:53,081
काफ़ी समय हो गया है।

358
00:22:53,122 --> 00:22:55,166
चलो चलते हैं।

359
00:22:56,793 --> 00:22:57,960
रुको।

360
00:23:01,339 --> 00:23:03,841
शायद वो लोग हमें ढूंढ रहे हों।

361
00:23:03,883 --> 00:23:05,009
या उसे।

362
00:23:10,181 --> 00:23:13,351
आपकी पत्नी की मौत के बाद
आपका कितनी बार रिश्ता बना?

363
00:23:13,392 --> 00:23:14,894
-यह कैसा सवाल है?
-जवाब दीजिए।

364
00:23:14,936 --> 00:23:16,521
नहीं।

365
00:23:16,562 --> 00:23:18,731
तुम अच्छे से जानती हो।

366
00:23:18,773 --> 00:23:20,817
हाँ, जानती तो हूँ।

367
00:23:23,027 --> 00:23:25,655
तो दस साल अकेले बच्चों की परवरिश के बाद

368
00:23:25,696 --> 00:23:29,325
आपको डॉ. बेलशॉ में क्या ख़ास लगा?

369
00:23:29,367 --> 00:23:31,661
वह अच्छी थी।

370
00:23:31,702 --> 00:23:32,995
समझदार थी।

371
00:23:34,205 --> 00:23:35,456
और क्या?

372
00:23:36,749 --> 00:23:38,376
बोलते रहो। मैं और सुनना चाहती हूँ।

373
00:23:42,922 --> 00:23:47,009
वह मेरे चुटकुलों पर हंसती।

374
00:23:49,512 --> 00:23:52,223
मैं उसे अपनी बातें बताता था।

375
00:23:52,265 --> 00:23:56,769
मेरे परिवार और मेरी बेटियों की कहानियाँ।

376
00:23:58,813 --> 00:24:00,439
और छोटी से छोटी चीज़ों को…

377
00:24:01,858 --> 00:24:04,569
वह बहुत अच्छे से समझती।

378
00:24:06,028 --> 00:24:08,114
जैसे वह ख़ुद वहाँ थी।

379
00:24:09,490 --> 00:24:11,450
जैसे वह मेरे परिवार का हिस्सा…

380
00:24:12,910 --> 00:24:14,537
बनना चाहती थी।

381
00:24:16,289 --> 00:24:18,457
और मैं भी चाहता था कि वह बने।

382
00:24:21,377 --> 00:24:23,087
लगता है आप उससे प्यार करते हैं।

383
00:24:24,297 --> 00:24:25,590
शायद करता था।

384
00:24:25,631 --> 00:24:27,550
"था"?

385
00:24:27,592 --> 00:24:29,302
तुम अब उससे प्यार नहीं करते, डॉक्टर?

386
00:24:31,637 --> 00:24:33,598
तुम मेरे शब्दों को घुमा रही हो।

387
00:24:33,639 --> 00:24:36,642
शायद तुमने ख़ुद यह किया है।

388
00:24:39,687 --> 00:24:42,148
तो, तुम्हें क्या लगता है?

389
00:24:42,190 --> 00:24:43,941
शायद तुम सही हो।

390
00:24:43,983 --> 00:24:46,861
वह उससे प्यार करता था, पर अब नहीं करता।

391
00:24:46,903 --> 00:24:49,447
और फिर भी कल रात साथ डिनर किया
परिवार से मिलवाने को।

392
00:24:49,488 --> 00:24:50,698
इसका क्या मतलब होगा?

393
00:24:50,740 --> 00:24:52,325
समझ में नहीं आया कुछ।

394
00:24:53,618 --> 00:24:54,744
वह झूठ बोल रहा है।

395
00:24:54,785 --> 00:24:57,496
उसकी भी यही कहानी है
मतलब वह भी झूठ बोल रही है।

396
00:24:57,538 --> 00:24:59,999
पर वो दोनों एक ही झूठ क्यों बोल रहे हैं?

397
00:25:01,417 --> 00:25:05,087
वह अब भी इनकी परवाह करती है,
इसलिए इन्हें बचा रही है।

398
00:25:06,088 --> 00:25:09,175
क्योंकि उसे लगता है इन्होंने शोध लिया है।

399
00:25:09,217 --> 00:25:11,177
और अगर वह सही हुई तो?

400
00:25:11,219 --> 00:25:14,347
इससे साफ़ हो जाएगा,
इसलिए ये अब उससे प्यार नहीं करते।

401
00:25:14,388 --> 00:25:17,475
यही तो बात है।

402
00:25:17,516 --> 00:25:20,770
मैं अभी अपनी टीम को भेजकर डॉ. बेलशॉ को
लाने को कहती हूँ।

403
00:25:20,811 --> 00:25:22,355
हमें अपने मुजरिम मिल गए।

404
00:25:32,365 --> 00:25:34,533
आइरिस।

405
00:25:37,078 --> 00:25:38,496
भागो।

406
00:26:26,877 --> 00:26:29,714
मुझे आपको कितनी बार बताना पड़ेगा?

407
00:26:29,755 --> 00:26:32,341
कि मैं डॉ. बेलशॉ के साथ कुछ छिपाने का काम
नहीं कर रहा था।

408
00:26:32,383 --> 00:26:35,052
यक़ीनन कर रहे हैं, डॉ. बेनेट।

409
00:26:35,094 --> 00:26:36,554
जेनिफ़र ने यह समझने में मदद की।

410
00:27:28,898 --> 00:27:31,984
बड़ी दिलचस्प चीज़ मिली तुम्हारी फाइल देखते समय।

411
00:27:32,026 --> 00:27:35,154
तुमने डॉ. बेलशॉ को अपनी बेटियों के तोहफ़ों के
बारे में बताया।

412
00:27:35,196 --> 00:27:36,614
और उसने क्या किया?

413
00:27:38,491 --> 00:27:41,035
वह उसे लेकर सीधे लेफ्टिनेंट कर्नल कुब्लेक के
पास पहुँची।

414
00:27:43,204 --> 00:27:45,039
क्या?

415
00:27:45,081 --> 00:27:47,375
मुझे नहीं लगता तुम इस औरत को जानते हो, लिओ।

416
00:27:48,501 --> 00:27:49,668
तुम नहीं जानते।

417
00:28:19,198 --> 00:28:23,285
सभी यूनिट अलग हो जाएँ, संदिग्ध मिल गई है।

418
00:28:53,023 --> 00:28:59,280
ऑफिसर स्टोक्स, मुझे आपको यह बताना था
कि वह गायब नमूना मिल गया है।

419
00:28:59,321 --> 00:29:01,240
वो मैं देख रही हूँ।

420
00:29:07,121 --> 00:29:08,831
तुम्हें यह कहाँ मिला?

421
00:29:11,625 --> 00:29:14,170
02467 बीसीएच 5.0

422
00:29:14,211 --> 00:29:16,797
मुझे आपको सच बताना होगा।

423
00:29:19,550 --> 00:29:20,885
डॉ. बेनेट ने इसे चुराया था।

424
00:29:21,927 --> 00:29:24,763
अपनी बेटियों
और अपने सुरक्षा अधिकारी की मदद से।

425
00:29:24,805 --> 00:29:28,184
उन्हें संदेह हुआ कि मैं कई
गोपनीय प्रयोगों में शामिल थी

426
00:29:28,225 --> 00:29:30,102
और उन्होंने स्टोरेज फ्रीजर से इसे चुराया।

427
00:29:36,150 --> 00:29:37,943
मुझे माफ़ कर देना।

428
00:29:37,985 --> 00:29:39,403
लेकिन अब और झूठ नहीं।

429
00:29:41,071 --> 00:29:42,907
अब और धोखा नहीं।

430
00:29:42,948 --> 00:29:47,536
मैंने सोचा था सबके फ़ायदे के लिए
मैं यह कर लूँगी।

431
00:29:49,246 --> 00:29:50,664
तुम इनको चोट नहीं पहुँचा सकती।

432
00:29:52,416 --> 00:29:54,752
यह बहुत काम के हैं, हमें इनकी ज़रूरत है।

433
00:29:54,793 --> 00:29:58,589
-ये हमें प्रोजेक्ट वोटिस में मदद कर सकते हैं।
-प्रोजेक्ट वोटिस?

434
00:29:58,631 --> 00:30:00,633
डॉ. बेलशॉ।

435
00:30:00,674 --> 00:30:01,634
एक भी और शब्द नहीं।

436
00:30:01,675 --> 00:30:05,387
यह ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें मृत्यु के
माध्यम से ज़िंदा लोगों पर परीक्षण करते हैं,

437
00:30:05,429 --> 00:30:08,641
पुनर्जीवन पर आगे शोध के लिए।

438
00:30:08,682 --> 00:30:10,184
यही मैं छिपा रही थी।

439
00:30:10,226 --> 00:30:12,811
अब तुम्हें सच पता है।

440
00:30:12,853 --> 00:30:16,106
और अब तुम इन्हें जाने दोगी।

441
00:30:18,359 --> 00:30:20,819
मुझे बताओ कि क्यों, डॉक्टर।

442
00:30:20,861 --> 00:30:24,031
क्योंकि मुझे लगता है कि मैं एक महत्वपूर्ण
सफलता की कगार पर हूँ।

443
00:30:25,449 --> 00:30:29,411
मैं जिन पर परीक्षण कर रही हूँ, वे बिना
पुनर्जीवन के पूरे आठ घंटे चल रहे हैं।

444
00:30:29,453 --> 00:30:31,330
यह दुर्लभ है, लेकिन यह अनसुना नहीं है।

445
00:30:31,372 --> 00:30:34,458
यह वह कदम हो सकता है
जिसका हम इंतजार कर रहे थे।

446
00:30:34,500 --> 00:30:38,254
और डॉ. बेनेट खुलकर मेरी मदद करें

447
00:30:38,295 --> 00:30:42,424
और अपनी बेटी को वह ज्ञान दें?

448
00:30:42,466 --> 00:30:45,469
सोचिए हम कितनी प्रगति कर सकते हैं।

449
00:30:46,804 --> 00:30:48,222
मुझे इनकी ज़रूरत है।

450
00:30:49,306 --> 00:30:52,726
हमें इनकी ज़रूरत है।

451
00:30:52,768 --> 00:30:58,107
जिस जगह पर अभी मैं हूँ,
मेरा काम है सीआरएम के लिए

452
00:30:58,148 --> 00:31:00,484
सही डील करना है।

453
00:31:03,028 --> 00:31:05,406
और मुझे लगता है ये सच बोल रही है।

454
00:31:05,447 --> 00:31:09,493
और लेफ्टिनेंट कर्नल के हिसाब से
प्रोजेक्ट वोटिस ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

455
00:31:09,535 --> 00:31:11,203
तो ये रही डील।

456
00:31:13,289 --> 00:31:15,207
तुम आज जाओ।

457
00:31:15,249 --> 00:31:17,876
तुम एक और बड़े अपराध के बाद भी बच गए।

458
00:31:17,918 --> 00:31:21,589
तुम्हारी बेटी और तुम्हारा सुरक्षा अधिकारी भी।

459
00:31:21,630 --> 00:31:25,134
और हम आपके प्रयासों को हमारी प्राथमिकता पर
केंद्रित करते हैं।

460
00:31:26,844 --> 00:31:27,970
तो डील पक्की?

461
00:31:33,475 --> 00:31:34,977
-डील पक्की…
-हाँ।

462
00:31:37,396 --> 00:31:38,981
क्या तुम प्रेरित हो?

463
00:31:40,482 --> 00:31:42,610
क्या तुम यह सब भूलकर…

464
00:31:44,320 --> 00:31:46,697
…आगे बढ़ सकते हो?

465
00:31:46,739 --> 00:31:48,157
हाँ।

466
00:31:49,491 --> 00:31:50,826
तो क्या करना है हमें?

467
00:31:51,994 --> 00:31:53,662
जो बचा है उसे बचाना है।

468
00:31:54,955 --> 00:31:57,207
वो जो भी है।

469
00:31:58,292 --> 00:31:59,960
यही जीवन है, लिओ।

470
00:32:01,545 --> 00:32:02,963
यही तो जंग है।

471
00:32:03,005 --> 00:32:05,883
जीवन और मृत्यु की जंग।

472
00:32:06,967 --> 00:32:10,262
इसका यह मतलब नहीं कि हम में से कोई
इस रास्ते में मरेगा नहीं।

473
00:32:12,681 --> 00:32:15,559
सुरक्षा अधिकारी को छोड़ दो।

474
00:32:19,563 --> 00:32:21,774
मैं तुम्हारी मेहनत का फल देखने का
इंतज़ार करूँगी।

475
00:32:22,858 --> 00:32:24,109
तुम्हारी भी।

476
00:32:24,151 --> 00:32:25,653
आसपास ही रहना।

477
00:32:25,694 --> 00:32:28,072
मुझे अपनी टीम से काम की बात करनी है,

478
00:32:28,113 --> 00:32:30,199
उसके बाद हम परीक्षण को देखने जाएं?

479
00:32:30,240 --> 00:32:33,118
इसकी प्रगति एतिहासिक लग रही हैI।

480
00:32:33,160 --> 00:32:35,496
मुझे यह ख़बर मेजर जनरल बील को देने में
ख़ुशी होगी।

481
00:32:39,625 --> 00:32:41,585
मेरी माँ इस बारे में जानती हैं?

482
00:32:41,627 --> 00:32:42,836
"जानती हैं"?

483
00:32:42,878 --> 00:32:45,506
पूरा प्रोजेक्ट उन्होंने बनाया है, बील के साथ,
आठ साल पहले।

484
00:32:45,547 --> 00:32:47,508
बहुत लंबे समय तक बहुत मेहनत की है।

485
00:32:47,549 --> 00:32:49,802
और अगर आज हमारे हाथ कोई सफलता लगती है,

486
00:32:49,843 --> 00:32:52,554
मैं इसे देखने के लिए यहाँ आकर भाग्यशाली
महसूस कर रही हूँ।

487
00:32:56,809 --> 00:32:57,851
शर्म की बात है।

488
00:32:57,893 --> 00:32:59,520
आठ घंटे भी नहीं हुए।

489
00:32:59,561 --> 00:33:01,897
मैं तो आज बील को अच्छी ख़बर देने का
सोच रही थी।

490
00:33:01,939 --> 00:33:03,524
हम अब भी यह हासिल कर सकते हैं।

491
00:33:03,565 --> 00:33:04,900
डॉ. बेनेट की मदद से, हम…

492
00:33:04,942 --> 00:33:07,194
डॉ. बेनेट तुम्हारी मदद नहीं करेंगे, डॉक्टर।

493
00:33:07,236 --> 00:33:11,115
जेनिफ़र, टीएस के प्रतिबंधों को हटा दो।

494
00:33:11,156 --> 00:33:13,575
-क्या कहा?
-करो, जेनिफ़र।

495
00:33:21,458 --> 00:33:24,712
क्या… क्या? मैं…

496
00:33:24,753 --> 00:33:25,796
मैं…

497
00:33:26,922 --> 00:33:28,173
मैं समझी नहीं, क्या?

498
00:33:28,215 --> 00:33:30,676
तुम्हारा काम सुरक्षा ख़तरों को ख़त्म करना है।

499
00:33:30,718 --> 00:33:33,262
तुम संवेदनशील शोध में लापरवाह थी।
तुमने हमसे झूठ बोला।

500
00:33:33,303 --> 00:33:36,724
शुक्र है कि तुमने उत्तराधिकारी को पहले ही
बैटन सौंप दिया है,

501
00:33:36,765 --> 00:33:41,019
एक समझदार आदमी,
जिसकी दो कमज़ोरियाँ भी यहीं हैं।

502
00:33:41,061 --> 00:33:43,313
वह बेहतर सौदा है।

503
00:33:43,355 --> 00:33:45,691
जब परिवार को ख़तरा होगा
तो नियंत्रण में आ जाएगा।

504
00:33:45,733 --> 00:33:47,818
नहीं।

505
00:33:49,611 --> 00:33:51,321
नहीं, ऐसा मत करो।

506
00:33:51,363 --> 00:33:53,115
मेरे साथ ऐसा मत करो, प्लीज़।

507
00:33:53,157 --> 00:33:57,035
नहीं, ऐसा मत करो, प्लीज़।

508
00:33:57,077 --> 00:34:00,581
नहीं! प्लीज़! ऐसा मत करो!

509
00:34:00,622 --> 00:34:02,666
प्लीज़!

510
00:34:05,836 --> 00:34:10,007
आख़िरकार चूहा थक जाएगा, लेकिन मृत नहीं।

511
00:34:11,175 --> 00:34:13,093
मैं इससे बेहतर अपनी बात नहीं रख सकती थी।

512
00:34:23,395 --> 00:34:25,981
प्लीज़, मुझे बचा लो! नहीं!

513
00:34:40,412 --> 00:34:43,916
प्लीज़, मेरी मदद करो!

514
00:35:01,016 --> 00:35:02,684
एक और दुखद हादसा।

515
00:35:02,726 --> 00:35:03,977
ऐसी चीज़ें होती रहती हैं।

516
00:35:05,813 --> 00:35:08,273
तुम्हें शुरू से पता था
वह लिओ के लिए झूठ बोल रही है।

517
00:35:08,315 --> 00:35:09,817
बहुत समझदार हो।

518
00:35:11,026 --> 00:35:13,529
अगर तुम्हारी माँ को तुम्हारी निष्ठा पर
कोई संदेह था,

519
00:35:13,570 --> 00:35:16,573
तो उन्हें ख़ुशी होगी कि मेरी वजह से आज
वो चैन से सोएंगी।

520
00:35:18,200 --> 00:35:20,828
तो यह सब मुझे परखने के लिए था?

521
00:35:20,869 --> 00:35:21,995
सारा का सारा नहीं।

522
00:35:22,037 --> 00:35:24,665
ये शुरू से साफ़ था
कि ये बेनेट को बचाने के लिए झूठ बोल रही है।

523
00:35:24,706 --> 00:35:26,250
तो उसे मारना ही था।

524
00:35:26,291 --> 00:35:30,295
तो मैंने बेनेट को बेलशॉ की जगह रखने के लिए
तुम्हारा इस्तेमाल किया।

525
00:35:30,337 --> 00:35:31,630
उपयोगी दिन।

526
00:35:32,798 --> 00:35:38,095
यही सही होगा कि तुमको उस प्रोजेक्ट के पूरे
दायरे के बारे में जानकारी दी जाए।

527
00:35:38,136 --> 00:35:41,390
मैं तुम्हें इसका हिस्सा बनाना चाहती हूँ।
तुम इसकी हक़दार हो।

528
00:35:41,431 --> 00:35:42,933
और भी है?

529
00:35:42,975 --> 00:35:45,936
कैंपस कॉलोनी। ओमाहा।

530
00:35:45,978 --> 00:35:49,356
सब नीतिगत मिलिट्री ऑपरेशन का हिस्सा थे।

531
00:35:49,398 --> 00:35:51,900
अगला जो होने वाला है, वह आसान नहीं होगा।

532
00:35:51,942 --> 00:35:54,778
लेकिन आने वाली शताब्दियों में हमारा भविष्य
सुरक्षित हो जाएगा।

533
00:36:21,054 --> 00:36:22,639
हे भगवान।

534
00:36:32,399 --> 00:36:34,902
मैं पहले तुम्हें ढूंढ रहा था।

535
00:36:40,157 --> 00:36:42,826
मुझे हमेशा लगता था,
तुम उसके पिता की मदद करोगी।

536
00:36:44,036 --> 00:36:48,206
पर मैंने यह नहीं सोचा था,
तुम ही उनसे पूछताछ करोगी।

537
00:36:50,417 --> 00:36:53,712
सिक्युरिटी विंग के बाहर
कई लोगों की बातें सुनी।

538
00:36:53,754 --> 00:36:56,924
वो लिओ या फिलिक्स नहीं बोल रहे थे, लेकिन…

539
00:36:58,425 --> 00:37:01,386
लेकिन समझ आ रहा था, वे किसकी बात कर रहे थे।

540
00:37:05,474 --> 00:37:08,810
मैं देर तक बैठा रहा,
तुम्हारा नाम लेते हुए सुना।

541
00:37:12,230 --> 00:37:14,816
जाँच प्रमुख, हाँ?

542
00:37:28,246 --> 00:37:30,874
अगर तुम मुझे मारने वाले हो, तो मार दो।

543
00:37:35,170 --> 00:37:37,881
मैंने तुम्हें इसी बंदूक से मारा था।

544
00:37:39,341 --> 00:37:40,968
तुम्हारे अंकल को भी।

545
00:37:42,260 --> 00:37:44,930
बच्चे के पाने से उसे मारने से पहले।

546
00:37:51,812 --> 00:37:53,230
चलाओ।

547
00:37:54,356 --> 00:37:56,817
हम दोनों जानते हैं, मैं इसी लायक हूँ।

548
00:38:00,320 --> 00:38:03,740
या शायद तुम नहीं करोगे।

549
00:38:06,159 --> 00:38:08,078
क्योंकि तुम सिर्फ़ मुझ पर एहसान करोगे।

550
00:38:09,705 --> 00:38:13,417
और फिर तुम इस बिल्डिंग से
ज़िंदा नहीं निकल पाओगे।

551
00:38:18,171 --> 00:38:20,924
एक चीज़ तुम्हें जान लेनी चाहिए, बच्चे।

552
00:38:23,010 --> 00:38:28,640
ऐसा कुछ नहीं है जो तुम या मैं या कोई और
कर पाएगा इसे रोकने को।

553
00:38:31,893 --> 00:38:33,061
क्या रोकने को?

554
00:38:34,771 --> 00:38:35,981
तो, अब क्या होगा?

555
00:38:36,023 --> 00:38:37,441
पता नहीं।

556
00:38:38,692 --> 00:38:40,694
लेफ्टिनेंट कर्नल वहाँ नहीं थी।

557
00:38:40,736 --> 00:38:46,908
इस जेडिस ने कहा मैं कुछ दिन छुट्टी लेकर,
सोमवार से वापस काम पर आ जाऊँ।

558
00:38:46,950 --> 00:38:50,829
पता नहीं मेरे साथ कोई गार्ड लगा होगा या…

559
00:38:50,871 --> 00:38:53,081
या उससे पहले हम ही यहाँ से निकल जाएँ।

560
00:38:53,123 --> 00:38:55,125
हक को साइलस को ख़बर पहुँचाने को कहें।

561
00:38:55,167 --> 00:38:57,169
पर्सी सुबह उसके पास बात करने गया था।

562
00:38:57,210 --> 00:38:59,755
उसके बाद से मैं उससे नहीं मिली।

563
00:39:04,634 --> 00:39:05,469
हे।

564
00:39:06,762 --> 00:39:08,388
तुम ठीक हो?

565
00:39:10,307 --> 00:39:12,017
क्या हुआ?

566
00:39:15,479 --> 00:39:17,606
पर्सी, तुमने क्या किया?

567
00:39:19,983 --> 00:39:21,401
हे।

568
00:39:25,405 --> 00:39:27,074
हे।

569
00:39:43,256 --> 00:39:44,591
अरे।

570
00:39:46,009 --> 00:39:47,594
क्या हुआ?

571
00:39:47,636 --> 00:39:50,180
समझ नहीं आ रहा कहाँ से शुरू करूँ।

572
00:39:50,222 --> 00:39:51,973
कोई बात नहीं। बस शुरू करो।

573
00:39:53,350 --> 00:39:54,810
सब कुछ बकवास है।

574
00:39:56,019 --> 00:39:59,731
हमने जो कुछ भी किया, सब बेकार था।

575
00:39:59,773 --> 00:40:02,317
अब कोई गठबंधन नहीं होगा।

576
00:40:02,359 --> 00:40:04,569
क्या मतलब?

577
00:40:04,611 --> 00:40:06,947
शायद सीआरएम का गठबंधन करने का
कभी इरादा ही न रहा हो,

578
00:40:06,988 --> 00:40:10,867
शायद वो बस यह पता लगाना चाहते हों
कि उनकी टक्कर का कौन है।

579
00:40:10,909 --> 00:40:13,453
पर्सी, तुम क्या बोल रहे हो?

580
00:40:17,290 --> 00:40:19,668
अब सिर्फ़ सिविक रिपब्लिक ही रहेगा।

581
00:40:21,753 --> 00:40:23,213
वो पोर्टलैंड को बर्बाद कर देंगे।

582
00:40:23,255 --> 00:40:26,174
आरएफ़ में जमा गैस का इस्तेमाल करके।

583
00:40:26,216 --> 00:40:28,468
और सारा दोष एम्प्टीज़ के ऊपर डाल देंगे।

584
00:40:29,845 --> 00:40:34,015
इसी तरह उन्होंने ओमाहा और कैंपस कॉलोनी भी
ख़त्म किए।

585
00:40:34,057 --> 00:40:35,308
पर क्यों?

586
00:40:35,350 --> 00:40:36,393
पता नहीं।

587
00:40:36,434 --> 00:40:38,895
अभी तक उसने मुझे पूरा बताया नहीं है,

588
00:40:38,937 --> 00:40:42,566
लेकिन 87,000 लोगों को मारने की योजना है।

589
00:40:42,607 --> 00:40:44,526
उन्हें सचेत करने का कोई तरीक़ा नहीं है।

590
00:40:44,568 --> 00:40:49,281
टेलीग्राम बीच में ही पकड़ा जाएगा
और पैदल महीनों लग जाएंगे।

591
00:40:50,407 --> 00:40:54,452
वे इसकी अपेक्षा नहीं कर रहे होंगे।
उन्हें नहीं पता उनके साथ क्या होने वाला है।

592
00:41:02,043 --> 00:41:03,253
कब?

593
00:41:03,295 --> 00:41:04,880
जल्द ही।

594
00:41:04,921 --> 00:41:06,131
कितनी जल्दी?

595
00:41:06,173 --> 00:41:07,966
पता नहीं।

596
00:41:08,008 --> 00:41:09,718
जेडिस ने इतना ही कहा।

597
00:41:11,011 --> 00:41:12,762
हम जानते हैं गैस कहाँ है।

598
00:41:12,804 --> 00:41:14,848
तो हम गैस को नष्ट कर देंगे?

599
00:41:16,308 --> 00:41:18,185
हम उसकी मदद से इस जगह को तबाह कर दें।

600
00:41:19,519 --> 00:41:22,397
यह पोर्टलैंड को बचाने की या यहाँ से
बाहर निकलने की बात नहीं है।

601
00:41:23,356 --> 00:41:24,774
हमें यह जगह उनसे छीननी होगी।

602
00:41:24,816 --> 00:41:26,610
तुम कहना क्या चाहती हो?

603
00:41:26,651 --> 00:41:30,947
हमें यहाँ से वैज्ञानिकों और उनके शोध को
बाहर निकालना होगा।

604
00:41:30,989 --> 00:41:34,743
हमें इसे छीनेंगे, और इसे जारी रखेंगे।

605
00:41:34,784 --> 00:41:36,745
लेकिन हम यह करेंगे कैसे?

606
00:41:37,787 --> 00:41:40,123
ठीक से पता नहीं।

607
00:41:43,084 --> 00:41:45,545
बस जानती हूँ, मैं यह अकेले नहीं कर सकती।

608
00:41:51,593 --> 00:41:54,888
अगर हमने वैज्ञानिकों को बताया,
उनमें से कोई बात कर सकता है।

609
00:41:54,930 --> 00:41:58,975
लेकिन अगर हम कर भी लें,
तो भी वे लड़ने में सक्षम नहीं होंगे।

610
00:42:00,977 --> 00:42:03,939
जैसा भी हो, मैं इसमें तुम्हारे साथ हूँ।

611
00:42:03,980 --> 00:42:06,691
भले ही ये ऐसा ना हो जैसा हम सोच रहे हैं।

612
00:42:10,403 --> 00:42:13,073
तुम उसे आज मारने वाले थे ना?

613
00:42:21,873 --> 00:42:23,166
मैं चाहता था।

614
00:42:24,960 --> 00:42:26,795
पर नहीं मारा।

615
00:42:34,177 --> 00:42:35,303
क्यों?

616
00:42:36,346 --> 00:42:38,056
तुम्हारी वजह से।

617
00:42:40,141 --> 00:42:42,352
मैं तुम्हारे साथ रहना चाहता था,

618
00:42:42,394 --> 00:42:45,188
और अगर आज मैं गोली चला देता,
तो ऐसा नहीं होता।

619
00:42:57,158 --> 00:42:59,119
मैं आज रात जाना नहीं चाहती।

620
00:42:59,160 --> 00:43:01,204
तो मत जाओ।

621
00:43:12,966 --> 00:43:15,135
मुझे कहना होगा, मुझे लगा नहीं था कि तुम आओगी।

622
00:43:16,428 --> 00:43:17,304
मुझे भी।

623
00:43:19,097 --> 00:43:20,598
नहीं, तुम्हारी वजह से नहीं।

624
00:43:20,640 --> 00:43:23,143
इस जगह की वजह से।

625
00:43:23,184 --> 00:43:25,353
यहाँ की आदत पड़ने में समय लगता है।

626
00:43:25,395 --> 00:43:30,025
कभी-कभी यह सामान्य लगती है, और कभी-कभी…

627
00:43:32,277 --> 00:43:33,653
यह जेल की तरह लगती है।

628
00:43:35,030 --> 00:43:38,908
अरे, यार। अगर मेरे पापा ने
मुझे यह कहते हुए सुन लिया ना।

629
00:43:38,950 --> 00:43:39,909
तुम्हारे पापा?

630
00:43:39,951 --> 00:43:40,952
ओह, हाँ।

631
00:43:40,994 --> 00:43:46,958
सेना में पूरी तरह से नहीं होने के कारण,
यक़ीनन वे मुझसे बहुत निराश हैं।

632
00:43:47,000 --> 00:43:50,170
ख़ैर, जो भी हो, मेरे बारे में इतना काफ़ी है।
तुम्हारा क्या चल रहा है?

633
00:43:50,211 --> 00:43:54,049
रुको। तुम्हारे पिता मिलिट्री में हैं?

634
00:43:54,090 --> 00:43:55,050
हाँ।

635
00:43:55,091 --> 00:43:56,676
मेजर जनरल बील।

636
00:43:56,718 --> 00:43:57,927
मुझे लगा तुम्हें पता है।

637
00:44:01,848 --> 00:44:04,392
काश मुझे यह पहले पता होता।

638
00:44:05,477 --> 00:44:08,104
हाँ, काश बहुत सी चीज़ें होती।

639
00:44:11,941 --> 00:44:13,902
मुझे जाना चाहिए।

640
00:44:28,083 --> 00:44:32,170
मैं दूसरों से बात करूँगी, जैसे ही हमारे पास
कोई योजना होगी, संपर्क करूँगी।

641
00:44:44,808 --> 00:44:47,435
शायद हमें कुछ बात करनी होगी।

