1
00:00:53,262 --> 00:00:55,473
द टर्मिनल लिस्ट

2
00:01:13,365 --> 00:01:15,242
-मुझे एक मिल गया।
-क्या मिला?

3
00:01:17,161 --> 00:01:18,788
-एक हिरण।
-तुम्हें कैसे पता चला?

4
00:01:21,832 --> 00:01:22,792
पंजों के निशान से।

5
00:01:23,667 --> 00:01:27,046
शाबाश। अच्छा, तो हम जानते हैं
कि वे कहाँ पीते हैं।

6
00:01:29,006 --> 00:01:30,633
पगडंडी देख रही हो?

7
00:01:30,716 --> 00:01:34,136
चलो उस पर चलें।
अब, हमारी जानकारी बढ़ने लगी है।

8
00:01:35,513 --> 00:01:38,891
जानती हो कि वे कहाँ पानी पीते हैं,
कहाँ खाते हैं, कहाँ सोते हैं।

9
00:01:41,936 --> 00:01:45,189
अब हम यह भी जानते हैं
कि वे कौन से रास्ते से जाएँगे,

10
00:01:45,272 --> 00:01:49,151
तो हम किसी ऊँची जगह पर जाकर
उनके आने का इंतज़ार करेंगे।

11
00:01:49,401 --> 00:01:50,903
अच्छा, आगे बढ़ती रहो।

12
00:01:57,743 --> 00:02:01,372
यह हुई न बात। अपना रास्ता बनाओ।
मेरी नन्ही हिरनी।

13
00:02:17,012 --> 00:02:19,640
चलो। हम टीले पर जाकर आराम करेंगे, बच्ची।

14
00:02:34,864 --> 00:02:36,156
पापा।

15
00:02:36,991 --> 00:02:38,200
मैं आपसे प्यार करती हूँ।

16
00:02:38,826 --> 00:02:40,202
आप आकर मुझसे मिलेंगे?

17
00:03:04,977 --> 00:03:06,270
ईंधन मूल्य तालिका

18
00:03:40,638 --> 00:03:43,766
सुबह के जागे को मिलती है...
सुबह की कॉफ़ी पर छूट।

19
00:06:01,779 --> 00:06:03,405
क्रिप्टेक्स फ़ोन।

20
00:06:06,700 --> 00:06:08,577
तुम क्या छुपा रहे हो, मार्कस?

21
00:06:28,305 --> 00:06:30,015
मुझसे आकर मिलना चाहेंगे?

22
00:06:30,557 --> 00:06:32,351
-जानते हैं वे कहाँ खाते हैं।
-हाँ।

23
00:06:32,434 --> 00:06:34,228
हम जानते हैं कि वे कहाँ सोते हैं।

24
00:06:34,770 --> 00:06:37,314
अब हम यह भी जान गए
कि वे कौन से रास्ते से जाएँगे

25
00:06:37,397 --> 00:06:40,109
तो किसी ऊँची जगह पर जाकर
उनके आने का इंतज़ार करेंगे।

26
00:06:41,735 --> 00:06:45,948
अगर तुम अपनी खोज में सटीक हुई,
और यह जानती हो कि क्या तलाश रही हो,

27
00:06:47,032 --> 00:06:49,409
तो कोई भी हिरण तुमसे छुप नहीं पाएगा।

28
00:07:03,257 --> 00:07:04,842
चलो भी, गधो।

29
00:07:05,425 --> 00:07:07,761
विरोधी टीम को रोको। एक बार तो रोक लो।

30
00:07:09,930 --> 00:07:12,975
हाँ! हे भगवान!

31
00:07:13,350 --> 00:07:15,269
हे भगवान। हाँ, गेंद छीनो!

32
00:07:16,770 --> 00:07:21,650
हाँ! वाह! बहुत ख़ूब!

33
00:07:22,776 --> 00:07:23,861
हल्ला बोल।

34
00:07:23,944 --> 00:07:27,239
बिल्कुल! तुम एक बढ़िया मुकाबला
देखने से चूक गए।

35
00:07:30,033 --> 00:07:31,368
-हैलो।
-हैलो।

36
00:07:34,204 --> 00:07:36,874
-तुम मेक्सिको के लिए तैयार हो?
-हाँ।

37
00:07:36,957 --> 00:07:41,670
सुनो, आगे जो मुसीबत आने वाली है,
मैं उसके बारे में बयान भी नहीं कर सकता।

38
00:07:42,212 --> 00:07:44,089
मुझे छोड़ने के बाद, तुम निकल लेना।

39
00:07:44,173 --> 00:07:48,051
क्या, ताकि तुम मार्को की बढ़िया शराब का
सारा हिस्सा पी जाओ? कतई नहीं।

40
00:07:48,677 --> 00:07:50,596
मैं संजीदा हूँ। स्थिति बुरी होगी।

41
00:07:53,307 --> 00:07:55,559
लूसी मेरी भांजी थी, रीस।

42
00:07:57,102 --> 00:08:00,564
ऐसी कोई भी मुसीबत नहीं है

43
00:08:01,398 --> 00:08:04,776
जिसे पार करके
मैं उन कमीनों से बदला नहीं लूँगी।

44
00:08:08,739 --> 00:08:10,407
राइली एयर में स्वागत है।

45
00:08:38,018 --> 00:08:40,145
वायोमिंग में उस हिरण को चित्त किया?

46
00:08:40,229 --> 00:08:42,940
हाँ। बेवकूफ़ पल-पल की जानकारी
ऑनलाइन डालता था।

47
00:08:43,315 --> 00:08:45,067
कोई काम की चीज़ मिली?

48
00:08:45,400 --> 00:08:47,444
अभी-अभी तुम्हें तोहफ़ा भेजा है।

49
00:08:47,653 --> 00:08:48,737
अगला निशाना?

50
00:08:49,029 --> 00:08:51,615
ख़ैर, वह तुम बताना। मैं जहाज़ में रहूँगा।

51
00:08:52,741 --> 00:08:56,453
जहाज़ के उतरने तक नई जानकारी
पता करके बता दूँगा। शुभकामनाएँ!

52
00:09:06,338 --> 00:09:07,381
तुम तैयार हो?

53
00:09:29,695 --> 00:09:33,532
मार्कस बॉयकिन

54
00:10:07,107 --> 00:10:10,235
-इससे क्या पता चलता है?
-बंदे ने सारी गोलियाँ ख़त्म कर दी।

55
00:10:10,319 --> 00:10:11,945
मतलब, यह तो ज़्यादा ही हो गया।

56
00:10:12,070 --> 00:10:15,407
मेडिकल रिपोर्ट के हिसाब से
सिर में ट्यूमर है। वह अस्थिर होगा।

57
00:10:15,490 --> 00:10:18,869
जानता है काँच से टकराकर गोली उछलती है।
पक्का कर रहा था कि मर गया।

58
00:10:19,036 --> 00:10:20,912
यह अस्थिरता नहीं, अनुभव है।

59
00:10:20,996 --> 00:10:22,372
हाँ, अनुभवी तो है।

60
00:10:22,831 --> 00:10:24,416
आठ युद्ध तैनातियाँ।

61
00:10:24,916 --> 00:10:26,960
इराक़, अफ़गानिस्तान, लीबिया।

62
00:10:27,336 --> 00:10:29,963
सिल्वर स्टार
और कई ब्रॉन्ज़ स्टार से नवाज़ा गया।

63
00:10:30,505 --> 00:10:33,592
वी डिवाइस के साथ
एक सैन्य प्रशस्ति पदक भी जीता है।

64
00:10:37,387 --> 00:10:41,058
मन मत लगा लेना। उत्तर के गिद्धों ने
चक्कर लगाना शुरू कर दिया है।

65
00:10:41,558 --> 00:10:44,102
-बड़े मामले हमेशा एल.ए. के पास जाते हैं।
-सही।

66
00:10:44,853 --> 00:10:46,980
हो सकता है कि रैम्ज़ी नहीं झुके।

67
00:10:47,481 --> 00:10:49,483
एक वाकया बताओ जब वह नहीं झुका था।

68
00:10:57,199 --> 00:10:59,284
बॉस, आप फालतू में समय ज़ाया कर रहे हैं।

69
00:10:59,368 --> 00:11:01,578
पीछा मत छोड़ना, मैक।

70
00:11:01,703 --> 00:11:03,163
मैं यह समझता हूँ, टेरी,

71
00:11:03,413 --> 00:11:06,416
लेकिन केवल जानकारी ही नहीं,
प्रेस के सामने भी जगह चाहिए।

72
00:11:06,500 --> 00:11:07,667
फ़ोन स्पीकर पर लगाइए।

73
00:11:08,043 --> 00:11:11,129
मैं ख़ुशी...
ख़ुशी-ख़ुशी मान जाऊँगा... सुनो।

74
00:11:11,755 --> 00:11:13,799
एंथनी लेयन यहाँ पर है,

75
00:11:13,882 --> 00:11:17,260
अभी-अभी हमारे पलायक कर्मी दल
का प्रमुख बना है।

76
00:11:17,511 --> 00:11:19,221
मैं टोनी को जानता हूँ। कैसे हो?

77
00:11:19,304 --> 00:11:22,391
ठीक नहीं हूँ, सर। मैंने सुना
आप हमारा मामला छीन रहे हैं?

78
00:11:22,474 --> 00:11:26,603
कोई कुछ नहीं छीन रहा। समझे?
हमें लाश मिली। हमारे पास ज़्यादा साधन हैं।

79
00:11:26,686 --> 00:11:30,482
जब तुम शिकागो में थे, तो कभी मिल्वॉकी को
बड़ा मामला लेने दिया था?

80
00:11:30,565 --> 00:11:32,943
मिल्वॉकी वाले काम करना नहीं जानते थे।

81
00:11:33,026 --> 00:11:35,320
-ख़ैर, टोनी।
-हमारे पास पाँच लाशें हैं।

82
00:11:35,445 --> 00:11:37,114
उसके हिसाब से यह हमारा मामला हुआ।

83
00:11:37,864 --> 00:11:41,410
या हम मुख्यालय में फ़ोन लगाएँ?
देखते हैं डी.सी. की क्या राय है?

84
00:11:45,914 --> 00:11:49,126
डेप्टूला, परिवार के सभी जीवित सदस्यों
और सहयोगियों के

85
00:11:49,376 --> 00:11:52,462
पते चाहिए। 20 साल की सेवा थी।
फ़ेहरिस्त लंबी होगी।

86
00:11:52,546 --> 00:11:55,257
-मैं देती हूँ।
-जूनियर, सीसीटीवी का कच्चा फुटेज लाओ,

87
00:11:55,549 --> 00:11:59,594
-जिससे पहचान की शिनाख्त कर सकूँ।
-पर पहचान की पुष्टि हो गई है।

88
00:11:59,678 --> 00:12:01,972
मुझे जेम्स रीस की परवाह नहीं है।

89
00:12:02,055 --> 00:12:05,058
मैं जानना चाहता हूँ
कि गाड़ी में उसके साथ कौन था।

90
00:12:07,644 --> 00:12:11,982
कैपस्टोन के नेटवर्क में कहीं पर
आर-डी-4895 नाम की परियोजना है।

91
00:12:12,065 --> 00:12:15,277
उनका नेटवर्क बहुत बड़ा है।
सौ से ज़्यादा गुप्त निवेश हैं।

92
00:12:15,652 --> 00:12:19,656
उसे सीमित करके 27 कंपनियों का पता लगाया
जो सीधे पेंटागन से जुड़ी हैं

93
00:12:19,781 --> 00:12:21,992
या युद्ध क्षेत्रों से संबंध रखती हैं।

94
00:12:22,075 --> 00:12:25,370
पलटन के कुछ परिवारों के
स्वास्थ्य रिकार्ड हैं। मुझे और चाहिए।

95
00:12:25,579 --> 00:12:27,247
इसका मतलब शोध। फ़ोया।

96
00:12:27,414 --> 00:12:28,582
हमें क्यों चुना?

97
00:12:28,832 --> 00:12:30,876
यह एक पीढ़ी की कहानी है।

98
00:12:31,376 --> 00:12:35,255
ऐसी वेबसाइट से बेहतर की हकदार है
जिस पर सूचियाँ और वीडियो गेम रिव्यू हैं।

99
00:12:35,589 --> 00:12:38,884
-अपनी जानकारी भेजो। मैं देखती हूँ।
-भेज दी। इनबॉक्स देखो।

100
00:12:39,342 --> 00:12:41,136
बहुत ज़्यादा घमंडी हो, पता है?

101
00:12:42,596 --> 00:12:45,515
धत्। मुझे जाना होगा।
नेथन से कहना मुझे जानकारी चाहिए।

102
00:12:45,599 --> 00:12:46,683
केटी।

103
00:13:01,531 --> 00:13:02,532
कौन है?

104
00:13:06,077 --> 00:13:07,829
-ब्रायन?
-केटी।

105
00:13:08,163 --> 00:13:11,875
अरे, तुम लोग! हैलो, डेब!

106
00:13:11,958 --> 00:13:14,794
-केटी!
-माफ़ करना। ठीक से ताला नहीं बंद कर पाई।

107
00:13:14,878 --> 00:13:16,755
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

108
00:13:16,880 --> 00:13:18,840
अरे, तुम्हें मेरा ईमेल नहीं मिला?

109
00:13:18,924 --> 00:13:23,678
मैं सीरिया से वापस आ गई। मुझे लगा
वापस आने के लिए यह जगह सही रहेगी।

110
00:13:25,514 --> 00:13:27,140
अच्छा, हाँ...

111
00:13:28,391 --> 00:13:30,352
मुझे लगा अगले सप्ताहांत आओगी।

112
00:13:30,519 --> 00:13:32,979
बढ़िया सरप्राइज़ है।
हम गप्पे मार सकते हैं।

113
00:13:33,063 --> 00:13:36,191
टेडी के साथ वक़्त बिता सकते हैं।
जब यह सोकर उठ जाएगा।

114
00:13:36,525 --> 00:13:39,027
अरे, नहीं। बिल्कुल गंदी हूँ।
अभी तक नहाई नहीं।

115
00:13:39,110 --> 00:13:42,155
रात के कपड़ों में हूँ।
मुझे एक सेकंड दो। मैं अभी आई।

116
00:13:43,156 --> 00:13:44,074
ठीक है।

117
00:13:58,046 --> 00:14:01,758
देखिए, मैं आप सबसे झूठ नहीं बोलूँगा।
स्थिति कुछ अच्छी नहीं है।

118
00:14:02,300 --> 00:14:05,595
पेंटागन का नया बजट
एक नया बदलाव लेकर आया है,

119
00:14:05,720 --> 00:14:08,682
जिसमें लगभग हर क्षेत्र में
कटौती या पुन: आवंटन हुआ है।

120
00:14:09,349 --> 00:14:14,062
अगर वह स्वीकार हो गया, तो हमारा करार
बिना रिन्यूअल 18 महीनों में खत्म हो जाएगा।

121
00:14:15,522 --> 00:14:19,192
एलायस राइबर्ग के यात्रा स्थगित करने से,
यह मान लेना सुरक्षित है

122
00:14:19,276 --> 00:14:21,611
कि वह अब हमें एक जोखिमभरा निवेश मानता है।

123
00:14:22,946 --> 00:14:27,409
फिर भी, कैपस्टोन की सलाह है
कि न्यूबेलम का बोर्ड धीरज रखे

124
00:14:27,993 --> 00:14:29,536
और बिक्री की कोशिश करता रहे।

125
00:14:30,620 --> 00:14:32,789
आप मुझे जानते हैं,
मेरे सिद्धांत जानते हैं।

126
00:14:33,123 --> 00:14:35,834
अगर मैं कह रहा हूँ कि यह संभाल लूँगा,
तो वह हो जाएगा।

127
00:14:35,917 --> 00:14:39,462
तुम्हें इल्म है कि सैंटा बार्बरा में
कितनी शर्मिंदगी हुई?

128
00:14:40,046 --> 00:14:41,673
तुम्हारे वीपी की हाथ में सुई लगी

129
00:14:41,756 --> 00:14:44,426
नंगी लाश को
पुलिस द्वारा ले जाते हुए देखकर।

130
00:14:44,509 --> 00:14:46,970
राइबर्ग वहाँ पर था, स्टीव। उसने वह देखा।

131
00:14:47,512 --> 00:14:52,392
तो माफ़ करना अगर तुम्हारे फ़ैसलों पर
हमारा विश्वास थोड़ा हिल गया हो।

132
00:14:52,475 --> 00:14:55,020
एलायस हटना चाहता, तो हट जाता।
टालमटोल कर रहा है।

133
00:14:55,103 --> 00:14:59,107
वॉशिंगटन की बात करें, वह एक गतिशील
व्यवस्था है, पर अनुमान के घेरे में भी।

134
00:14:59,316 --> 00:15:01,359
बस सही पैंतरे आना ज़रूरी है।

135
00:15:01,443 --> 00:15:03,778
न्यूबेलम कभी युद्ध से
मतलब नहीं रखना चाहती थी।

136
00:15:03,862 --> 00:15:06,573
मैं इस रास्ते पर तुम्हारे पीछे आया
क्योंकि ज़रूरत पर

137
00:15:06,656 --> 00:15:11,494
तुमने मेरा साथ दिया था, और जब तुम
बेचना चाहते थे तो मुँह बंद रखा क्योंकि...

138
00:15:12,662 --> 00:15:16,541
नफ़ा ज़्यादा था,
पर मैं अपना कारोबार कौड़ियों के

139
00:15:16,916 --> 00:15:18,293
भाव नहीं बेचने वाला।

140
00:15:18,376 --> 00:15:22,797
और अगर बाज़ार न हुआ
तो तुम्हारे प्रोजेक्ट नहीं बनाने वाला।

141
00:15:23,173 --> 00:15:25,300
जो करते हैं उसके लिए हमेशा बाज़ार होता है।

142
00:15:27,260 --> 00:15:28,470
जल्द ही पता चल जाएगा।

143
00:15:28,553 --> 00:15:31,431
हार्टली का बजट कुछ ही दिनों में
उपसमिति के सामने आएगा।

144
00:15:31,556 --> 00:15:34,601
तब तक के लिए,
वीपी की खोज के लिए शुभकामनाएँ।

145
00:16:18,770 --> 00:16:22,148
ओए, सीटबेल्ट पहन लो, छबीले।
जहाज़ उतरने वाला है।

146
00:17:18,538 --> 00:17:22,584
हैलो, कार्लोस। एलेक्स। कैसे हो, दोस्तो?

147
00:17:24,961 --> 00:17:26,838
मैं यह पहला वाला बैग ले लेता हूँ।

148
00:17:30,800 --> 00:17:31,843
शुक्रिया।

149
00:17:34,012 --> 00:17:37,474
-तुम्हारे आने से खुशी हुई, बेटा।
-यहाँ आकर अच्छा लगा। हैलो, पाओला।

150
00:17:37,557 --> 00:17:39,601
-तुम्हें देखकर अच्छा लगा।
-मुझे भी।

151
00:17:42,729 --> 00:17:44,022
तो, सफ़र कैसा था?

152
00:17:44,230 --> 00:17:47,233
बहुत ही शानदार।
आसमान साफ़ था और जाम भरा हुआ।

153
00:17:47,442 --> 00:17:51,196
इसकी बातों में मत आइए। जहाज़ ऐसे
उड़ा रही थी जैसे अब भी नजफ़ में हो।

154
00:17:51,696 --> 00:17:54,824
चलो, पार्टी के मतवालो।
ए, पूल हाउस मेरा होगा।

155
00:17:54,908 --> 00:17:56,826
-आओ।
-चलो।

156
00:18:04,959 --> 00:18:08,087
जब तुम्हारे पिता दोराहे पर थे
तो वह भी बाखा आए थे।

157
00:18:09,214 --> 00:18:11,257
उसके चेहरे पर भी यही भाव था।

158
00:18:12,634 --> 00:18:13,676
और?

159
00:18:16,346 --> 00:18:19,015
उसके उद्देश्य को एक नई दिशा मिली थी।

160
00:18:19,974 --> 00:18:21,142
जैसे कि तुम्हें मिलेगी।

161
00:18:23,561 --> 00:18:25,063
शुक्रिया। ठीक है।

162
00:18:27,065 --> 00:18:29,984
लॉस एंजेलिस की घटना
यातायात कैमरों में कैद हुई थी।

163
00:18:30,068 --> 00:18:31,945
और जिस एनसीआईएस एजेंट की मौत हुई?

164
00:18:32,111 --> 00:18:33,947
भवन के रियल्टर ने रीस की पहचान की।

165
00:18:34,072 --> 00:18:36,366
बोला कि वह एक झूठा नाम लेकर घुसा था।

166
00:18:37,742 --> 00:18:40,912
अगर रीस और उसके परिवार को लेकर
पहले कोई शक था,

167
00:18:41,246 --> 00:18:42,539
तो वह अब दूर हो गया।

168
00:18:42,747 --> 00:18:44,290
हमने इसमें देर कर दी, रिच।

169
00:18:46,876 --> 00:18:48,461
-सेनेटर प्रायर, महोदया।
-हाँ।

170
00:18:48,920 --> 00:18:50,922
समिति में दलबदलू हैं।

171
00:18:51,089 --> 00:18:55,134
-कौन?
-होलब्रुक। साथ में कॉन्वाइज़र भी।

172
00:18:55,593 --> 00:18:57,095
किसी ने उन पर दबाव डाला?

173
00:18:57,345 --> 00:19:00,098
वह जो भी होगा, वे अपना मुँह नहीं खोल रहे।

174
00:19:00,181 --> 00:19:03,768
तुम्हारा नया बजट
बहुत सारे आर्थिक संसाधन बंद कर देगा।

175
00:19:05,019 --> 00:19:07,021
तो, इसके बाद हमारा क्या हाल होगा?

176
00:19:07,772 --> 00:19:09,399
नफ़ा कमाने का कोई तरीका नहीं है।

177
00:19:09,941 --> 00:19:13,027
एक वोट गया, तो तुम्हारी कटौती
मुमकिन होना असंभव है।

178
00:19:13,486 --> 00:19:15,196
थोड़ा इज़ाफ़ा तो करना ही पड़ेगा।

179
00:19:15,655 --> 00:19:18,491
ऐसी दुनिया है जहाँ हम
क्रेडिट रिकार्ड को आगे बढ़ते हैं

180
00:19:18,575 --> 00:19:21,160
फिर उसके संसद से लौटने पर
उसे ज़ाया कर देते हैं।

181
00:19:21,244 --> 00:19:23,037
जेम्स रीस एक भला इंसान था।

182
00:19:23,162 --> 00:19:27,333
उसने अधिकांश वयस्क जीवन हमें सौंपा,
और फिर बुरी हालत में वापस आया।

183
00:19:27,917 --> 00:19:31,004
हमें किनारों पर कोई समाधान नहीं मिलेगा।

184
00:19:31,212 --> 00:19:35,300
हमें एक बदलाव चाहिए, किसी निपटारे के
सौदे की नहीं, हमें ज़रूरत है...

185
00:19:43,641 --> 00:19:45,226
सुनवाई प्रसारित करवाओ।

186
00:19:45,393 --> 00:19:48,104
मैडम, वह समिति एक बंद अधिवेशन है।

187
00:19:48,187 --> 00:19:50,773
फिर अंतिम वोट के लिए हम उसे खोल देंगे।

188
00:19:51,399 --> 00:19:53,902
इन सेनेटरों को वीडियो पर
यह दलील पेश करने दो

189
00:19:53,985 --> 00:19:57,488
कि विशेष हित
हमारे विशेष संचालकों से ज़्यादा अहम हैं।

190
00:20:00,491 --> 00:20:02,994
मैं उन्हें वह दलील पेश करते देखना चाहूँगा।

191
00:20:20,845 --> 00:20:23,306
-आमीन।
-आमीन।

192
00:20:24,349 --> 00:20:28,770
मार्को, पाओला, शुक्रिया।
इस बार तो आप लोगों ने कमाल ही कर दिया।

193
00:20:28,853 --> 00:20:30,939
और कल हम बनाएँगे ख़ास कबाब।

194
00:20:31,564 --> 00:20:35,151
जब हमारे रैंच पर रीस जैसा निशानची हो,
तो इसे काम पर लगाना बनता है।

195
00:20:35,234 --> 00:20:37,695
नहीं। किसी भेड़ को
मारने में मेरी ज़रूरत नहीं।

196
00:20:37,779 --> 00:20:41,491
पिताजी कहते थे कि उन्होंने दूरी आँकना
स्नाइपर स्कूल से नहीं,

197
00:20:41,574 --> 00:20:42,742
मार्को से सीखा था।

198
00:20:42,825 --> 00:20:45,453
थॉमस हमेशा
प्रशंसा के पुल बाँधने में माहिर था।

199
00:20:45,536 --> 00:20:48,373
पक्का हम दोनों
एक ही टॉम रीस की बात कर रहे हैं?

200
00:20:50,041 --> 00:20:52,543
चाहे मैं कितनी भी बार इस जगह आऊँ,

201
00:20:52,627 --> 00:20:54,796
हमेशा भूल जाता हूँ
कि यह कितनी ख़ूबसूरत है।

202
00:20:55,004 --> 00:20:59,884
हे भगवान। आख़िरी बार जब मैं यहाँ आया था,
तो शायद मेरी शादी की सालगिरह थी।

203
00:21:05,473 --> 00:21:09,811
मुझे याद है कि वहाँ पेड़ के पास,
लड़कियों ने एक मर्तबान में जुगनू पकड़े थे।

204
00:21:12,146 --> 00:21:16,109
हाँ। यह जागीर हम सभी के लिए पवित्र है।

205
00:21:17,110 --> 00:21:20,405
बाहर की हलचल से दूर एक आश्रय।

206
00:21:29,038 --> 00:21:33,001
मिस्टर रीस, मैंने माँ से कहा था
कि मुझे भी अंतिम संस्कार में जाना है।

207
00:21:33,126 --> 00:21:34,168
एंटोनिया।

208
00:21:35,128 --> 00:21:38,589
मुझे नहीं पता था कि लूसी बीमार थी,
वरना मैं उसे ख़त ज़रूर भेजती।

209
00:21:40,717 --> 00:21:44,595
उसे बहुत ख़ुशी मिलती, जान।
उसे वह बहुत अच्छा लगता।

210
00:21:49,434 --> 00:21:51,853
जेम्स, मैं माफ़ी चाहता हूँ।

211
00:21:52,812 --> 00:21:53,855
हाँ।

212
00:21:55,231 --> 00:22:00,194
उस मेज़बान के नाम, जिसने जाम पिलाया,
और वह धरती जिसने भोजन खिलाया।

213
00:22:20,840 --> 00:22:22,675
तो, यह रहा मेरा सवाल।

214
00:22:23,134 --> 00:22:27,013
तुम्हें पॉल के रैंच से चुराने के लिए
मुझे क्या करना होगा?

215
00:22:29,640 --> 00:22:32,018
पता नहीं। मालिकों को चुनने की बात आती है,

216
00:22:32,101 --> 00:22:34,604
तो जो ख़ासियत मैं ढूँढ़ती हूँ
वह है ग़ैरमौजूदगी।

217
00:22:38,024 --> 00:22:40,943
अरे, वाह! ये कितने सुंदर हैं, है न?

218
00:22:41,027 --> 00:22:42,987
माँ, चलिए यह पापा को दिखाएँ।

219
00:22:43,529 --> 00:22:45,615
...मुझे इतनी चाहत का हक़ नहीं है।

220
00:22:45,698 --> 00:22:48,117
पर उसके अलावा,
आप उन्हें आसानी से पछाड़ देंगे।

221
00:22:48,618 --> 00:22:50,203
ख़ैर, यह सुनकर ख़ुशी हुई।

222
00:23:06,302 --> 00:23:07,303
रीस
मैसेज

223
00:23:08,221 --> 00:23:13,768
आरडी4895 पर और कुछ पता चला?

224
00:23:21,359 --> 00:23:24,487
शायद पलटन में बाकियों को भी ट्यूमर थे।
खोज जारी है।

225
00:23:39,669 --> 00:23:40,545
ए।

226
00:23:41,170 --> 00:23:45,341
ए, मैं सफ़ाई में मदद कर देता हूँ।
बस सूर्यास्त देखने आ गई थी।

227
00:23:48,219 --> 00:23:49,637
तुम कितनी मुसीबत में हो?

228
00:23:49,720 --> 00:23:51,430
मैं ठीक हूँ। ब्रायन, छोड़ो।

229
00:23:51,681 --> 00:23:53,266
मैंने ऊपर तुम्हारा शोध देखा।

230
00:23:54,851 --> 00:23:59,480
बस एक कहानी पर काम कर रही हूँ।
मुझे केवल एक-दो दिन चाहिए।

231
00:24:15,037 --> 00:24:21,043
तुम कहाँ हो?

232
00:24:27,633 --> 00:24:29,468
सोचा कि तुम एक जाम लेना चाहोगे।

233
00:24:32,346 --> 00:24:33,931
आप हमेशा से मन पढ़ लेते थे।

234
00:24:46,694 --> 00:24:47,820
बेन का फ़ोन आया था।

235
00:24:50,239 --> 00:24:53,910
तुम्हारे शिकार के फ़ोन से एन्सेनाडा के
बैंक में भुगतान किया गया था।

236
00:24:53,993 --> 00:24:55,661
मेरे आदमी पता लगा रहे हैं।

237
00:25:04,086 --> 00:25:05,922
मैं ख़ुद से पूछता रहता हूँ...

238
00:25:09,091 --> 00:25:13,012
"ईश्वर क्या चाहता है? उसकी योजना क्या है?

239
00:25:13,304 --> 00:25:18,976
तुमसे यह सब करवाने के पीछे
उसकी क्या मंशा है?"

240
00:25:21,854 --> 00:25:26,776
मैं अय्यूब की कहानी के बारे में सोचता हूँ,
और यह लगता है कि शायद

241
00:25:28,277 --> 00:25:31,572
यह शैतान के साथ किसी तरह का सौदा है,
यह देखने के लिए

242
00:25:33,241 --> 00:25:35,076
कि वह तुम्हें तोड़ पाएगा या नहीं।

243
00:25:43,876 --> 00:25:45,336
वे अय्यूब को नहीं तोड़ पाए।

244
00:25:50,091 --> 00:25:52,635
लेकिन मुझे तोड़ने के काफ़ी करीब हैं।

245
00:26:37,847 --> 00:26:42,101
लूसी, रुको! लूसी, यहाँ वापस आओ!

246
00:26:48,274 --> 00:26:50,609
मुझे लगा कि एन्सेनाडा में
आपका कारोबार होगा।

247
00:26:50,693 --> 00:26:54,363
मतलब, एक बार खाते का पता लग जाए,
तो बस कुछ वक़्त की बात है।

248
00:26:54,447 --> 00:26:55,614
जेम्स।

249
00:26:56,532 --> 00:26:58,617
सलाम, मेरे दोस्त। वाह।

250
00:26:59,160 --> 00:27:03,164
कल रात इतना थक गए थे
कि पूरा हुलिया ही बिगड़ गया?

251
00:27:03,414 --> 00:27:04,790
अरे, तुम कब आए?

252
00:27:05,374 --> 00:27:07,710
तीस मिनट पहले। दो दिन की मंज़ूरी मिल गई।

253
00:27:08,210 --> 00:27:12,340
तुम्हें लगता है मैं तुम्हें उस बंदे को
अकेले ख़त्म करने दूँगा?

254
00:27:12,506 --> 00:27:13,507
ख़त्म?

255
00:27:13,758 --> 00:27:15,384
मार्को ने अभी हमें ख़बर दी।

256
00:27:17,053 --> 00:27:21,390
मेरी सुरक्षा टीम के प्रमुख का मानना है
कि उसे लॉरन और लूसी का कातिल मिल गया।

257
00:27:27,396 --> 00:27:29,565
-गुड मॉर्निंग।
-गुड मॉर्निंग।

258
00:27:32,026 --> 00:27:34,862
मैं तुम्हारी कार ले जा सकती हूँ?
कॉफ़ी लेने जाना था।

259
00:27:35,154 --> 00:27:37,865
अरे, मैं ले आऊँगी।
ब्रायन और टेडी बीच पर हैं।

260
00:27:38,157 --> 00:27:40,117
-वहाँ जाओ।
-नहीं, तुम्हारी छुट्टी है।

261
00:27:40,201 --> 00:27:42,370
मुझे बताओ कि क्या चाहिए। मैं लाऊँगी।

262
00:27:42,453 --> 00:27:45,289
दो कड़क कॉफ़ी लेंगे।
चाबी आगे वाले दरवाज़े के पास है।

263
00:27:45,373 --> 00:27:46,415
शुक्रिया।

264
00:28:04,183 --> 00:28:05,434
केटी बरेनेक?

265
00:28:17,696 --> 00:28:19,490
आपके बारे में पढ़ा, मिस बरेनेक।

266
00:28:20,616 --> 00:28:23,744
पोर्टलैंड, केनोशा, हुबेई प्रांत...

267
00:28:24,745 --> 00:28:27,123
आपको जोखिम भरी स्थितियों में
पड़ने की आदत है।

268
00:28:27,206 --> 00:28:30,042
किसी स्थिति को गहराई से जानने का
यही तरीका होता है।

269
00:28:31,627 --> 00:28:32,628
प्यारी बात है।

270
00:28:34,713 --> 00:28:36,006
जेम्स रीस कहाँ है?

271
00:28:36,799 --> 00:28:38,509
-पता नहीं।
-मुझे विश्वास नहीं है।

272
00:28:38,592 --> 00:28:39,593
ठीक है।

273
00:28:40,928 --> 00:28:44,265
वहाँ आपके काम को मद्देनज़र रखते हुए,
आप अक्लमंद लगती हैं।

274
00:28:44,432 --> 00:28:46,684
एक हत्या में भागीदार क्यों बन रही हैं?

275
00:28:46,767 --> 00:28:48,727
वह हत्या नहीं, आत्म-रक्षा थी।

276
00:28:48,811 --> 00:28:50,396
लॉस एंजेलिस की बात नहीं कर रहा।

277
00:28:50,479 --> 00:28:52,690
जेम्स रीस ने अपने परिवार को नहीं मारा।

278
00:28:53,691 --> 00:28:55,526
सॉल एग्नॉन से बात क्यों नहीं करते?

279
00:28:55,609 --> 00:29:00,030
उससे पूछिए कि कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़ ने नेवी
सील की पलटन को ब्रेन ट्यूमर कैसे दिए।

280
00:29:00,156 --> 00:29:01,490
वही असली कहानी है।

281
00:29:02,032 --> 00:29:05,286
मैं सॉल एग्नॉन से ज़रूर बात करता।
वाकई। पर वह मर चुका है।

282
00:29:06,829 --> 00:29:08,038
मैंने कुछ फ़ोन किए।

283
00:29:08,456 --> 00:29:11,000
आपके और रीस के एल.ए. में होने के
एक दिन बाद,

284
00:29:11,292 --> 00:29:13,294
सैंटा बार्बरा में एग्नॉन नशे से मर गया।

285
00:29:13,711 --> 00:29:15,588
उसकी बाँह में सुई लगी हुई थी।

286
00:29:15,671 --> 00:29:19,091
उसने पहले कभी ड्रग्स नहीं लिए थे।
यह थोड़ा अजीब है, है न?

287
00:29:20,509 --> 00:29:22,511
और एनसीआईएस एजेंट, जॉश होल्डर,

288
00:29:23,179 --> 00:29:25,598
उसे किसी और की बंदूक से
भेजे में गोली मारी गई,

289
00:29:25,681 --> 00:29:29,894
रीस के भागने से एक रात पहले,
तो वह भी असामान्य है।

290
00:29:40,696 --> 00:29:42,865
आपको छापने लायक ख़बर मिली। मैं समझता हूँ।

291
00:29:46,118 --> 00:29:49,205
पर मुझे नहीं लगता आप किसी और को
मरा हुआ देखना चाहेंगी।

292
00:29:50,539 --> 00:29:54,335
और मुझे यकीन है कि एक संगीन
जुर्म के लिए जेल नहीं जाना चाहेंगी।

293
00:30:03,344 --> 00:30:05,804
मुझे नहीं पता कि वह कहाँ है। सच में।

294
00:30:08,766 --> 00:30:13,020
पर अगर मुझे पता चला,
तो आपको इत्तला कर दूँगी।

295
00:30:14,480 --> 00:30:16,023
यह हुई न बात, मिस बरेनेक।

296
00:30:25,658 --> 00:30:27,117
अपने परिवार के साथ आनंद लें।

297
00:31:17,084 --> 00:31:18,460
कोई मदद कर सकता हूँ?

298
00:31:26,510 --> 00:31:27,845
यह सब क्या है?

299
00:31:29,430 --> 00:31:30,347
चलो बात करें।

300
00:31:31,307 --> 00:31:33,767
तुम मेसीन की लड़ाई से वाकिफ़ हो?

301
00:31:34,226 --> 00:31:35,394
नहीं।

302
00:31:35,811 --> 00:31:39,732
प्रथम विश्व युद्ध। फ़्लैंडर्स में ब्रिटिश
और जर्मन्स के सामने गतिरोध था।

303
00:31:40,858 --> 00:31:45,029
अंग्रेज़ी सेना में जनरल प्लूमर नाम का
सैनिक था, बेहद धीरज वाला आदमी।

304
00:31:45,362 --> 00:31:49,783
उसने पाँच महीनों तक दुश्मन के इलाके
के नीचे 8000 मीटर लंबी सुरंग खोदी।

305
00:31:49,867 --> 00:31:54,997
और उसे 272 किलो विस्फोटक से भर दिया,
और एक दिन, धमाका हुआ!

306
00:31:56,915 --> 00:32:00,127
उस धमाके में 10,000 जर्मन मारे गए।
गतिरोध ख़त्म।

307
00:32:02,838 --> 00:32:04,798
जर्मन सैनिक हक्के-बक्के रह गए।

308
00:32:04,882 --> 00:32:08,052
ख़ैर, काफ़ी दिलचस्प बात है।
हम कर क्या रहे हैं, स्टीव?

309
00:32:09,011 --> 00:32:11,764
मैंने दुश्मन के इलाके तक
पहुँचने में बहुत मेहनत की।

310
00:32:12,806 --> 00:32:13,807
यह सच है।

311
00:32:14,391 --> 00:32:17,603
दोनों जानते हैं कि एक साल में,
हार्टली सेवानिवृत्त हो जाएगी।

312
00:32:17,686 --> 00:32:19,104
कोई उसे याद नहीं करेगा।

313
00:32:19,271 --> 00:32:23,942
इसी वक्त फ़ैसला लेना होगा कि उसकी
कहानी में एक बेमानी किरदार बनना चाहते हो,

314
00:32:24,568 --> 00:32:25,903
या फिर उसका उत्तराधिकारी।

315
00:32:26,362 --> 00:32:28,864
हमारा सौदा जानकारी देने को लेकर हुआ था।

316
00:32:28,947 --> 00:32:30,074
यह सही है।

317
00:32:30,949 --> 00:32:34,203
मैं अपने निवेश की रक्षा के लिए
सौदा बदल रहा हूँ, समझे?

318
00:32:34,286 --> 00:32:36,997
-बजट से मेरे धंधे को ख़तरा है।
-वोट तय हो चुके हैं।

319
00:32:37,164 --> 00:32:38,207
प्रायर का नहीं।

320
00:32:41,377 --> 00:32:45,589
प्रायर। प्रायर ही तो इस तरह के
दोहरे सुधार की माँग कर रहा है।

321
00:32:45,881 --> 00:32:47,633
मैं उसका मत बदलने को नहीं कह रहा।

322
00:32:49,718 --> 00:32:51,261
बस उसे मेरे पास ले आओ।

323
00:32:59,395 --> 00:33:04,817
यह तुम्हारे लिए फ़ायदेमंद होगा, रिचर्ड।
तुम बस अभी यह जानते नहीं हो।

324
00:33:23,711 --> 00:33:26,714
नवाहास और उसका गैंग
कई गिरोह संघों के साथ धंधा करते हैं।

325
00:33:26,797 --> 00:33:30,676
वह हिंसक है, महत्वाकांक्षी है।
सही कीमत के बदले किसी को भी मार डालेगा।

326
00:33:30,926 --> 00:33:32,428
पक्का यही दोषी है?

327
00:33:32,511 --> 00:33:34,680
हमारे सूत्रों के मुताबिक, तीन हफ़्ते पहले,

328
00:33:34,763 --> 00:33:38,475
नवाहास और एक लेफ्टिनेंट परिसर से
निकले थे। केवल नवाहास लौटा था।

329
00:33:38,934 --> 00:33:41,270
बाईं बाज़ू में एक घाव लिए।

330
00:33:48,569 --> 00:33:49,570
यह वही है।

331
00:33:51,155 --> 00:33:56,910
नवाहास एन्सेनाडा के बाहर पुरानी फ़ैक्ट्री
में जवान किराए के हत्यारे तैयार करता है।

332
00:33:56,994 --> 00:34:00,122
-कितने?
-कभी-कभार बारह। कभी-कभार ज़्यादा।

333
00:34:00,831 --> 00:34:02,875
उन लड़कों के अलावा जिन्हें सिखाता है।

334
00:34:02,958 --> 00:34:06,503
एक तूफ़ान आने वाला है
जिसकी आड़ में हम छिप सकते हैं।

335
00:34:06,587 --> 00:34:10,132
यहाँ की पहाड़ियों से
200 मीटर दूर तक का नज़ारा दिखता है।

336
00:34:10,549 --> 00:34:14,052
घात लगाकर इंतज़ार करना।
तुम्हारे लिए यह निशाना बेहद आसान होगा।

337
00:34:14,136 --> 00:34:15,262
नहीं।

338
00:34:15,679 --> 00:34:18,348
-जेम्स?
-नहीं, निशाना लगाने से काम नहीं बनेगा।

339
00:34:18,474 --> 00:34:20,058
वहाँ से बिल्कुल साफ़ दिखेगा।

340
00:34:20,142 --> 00:34:22,227
आरोन पूर्व विशेष बल सैनिक रह चुका है।

341
00:34:23,437 --> 00:34:24,813
इसकी रणनीति पक्की है।

342
00:34:24,897 --> 00:34:28,150
तुम्हारी रणनीति पर सवाल
नहीं उठा रहा, आरोन। वह मसला नहीं है।

343
00:34:28,233 --> 00:34:30,360
हमें वहाँ जाना होगा। आमने-सामने।

344
00:34:30,694 --> 00:34:33,405
उन्हें सामने से मारना होगा।
यही इकलौता तरीका है।

345
00:34:36,492 --> 00:34:38,494
ए, मैं तुमसे बात कर सकता हूँ?

346
00:34:46,543 --> 00:34:48,045
सुनो, मैं समझता हूँ।

347
00:34:48,504 --> 00:34:51,715
मैं भी तुम्हारी तरह उस कमीने का
ख़ून बहाना चाहता हूँ।

348
00:34:52,591 --> 00:34:53,842
पर वह बंदा?

349
00:34:54,635 --> 00:34:57,221
वह हमें असली साज़िश तक नहीं ले जाएगा, भाई।

350
00:34:57,638 --> 00:34:59,014
स्टीव हॉर्न ले जाएगा।

351
00:34:59,556 --> 00:35:01,892
निशाना लगाओ। उत्तर की ओर जाओ।

352
00:35:04,311 --> 00:35:08,482
जब वह उन्हें मारने गया, तो लॉरन ने
अपने शरीर से लूसी को ढक लिया।

353
00:35:09,441 --> 00:35:10,901
क्या मैंने कभी यह बताया?

354
00:35:11,026 --> 00:35:15,531
तो लूसी के अंतिम पलों में उसने अपनी
माँ को चीखते, रोते और उसे बचाते हुए देखा

355
00:35:15,697 --> 00:35:17,574
और नवाहास उन्हें नीचे देख रहा था।

356
00:35:21,411 --> 00:35:25,249
मैं उसे बताना चाहता हूँ कि उसके पीछे
कौन आ रहा है। कुछ और मंज़ूर नहीं।

357
00:35:35,217 --> 00:35:36,385
ठीक है।

358
00:35:39,680 --> 00:35:41,014
ठीक है। चलो।

359
00:35:51,650 --> 00:35:54,570
हम आपके आदमियों को
जान जोखिम में नहीं डालने देंगे।

360
00:35:54,653 --> 00:35:56,572
हम यह कर लेंगे। मैं और बेन।

361
00:35:56,780 --> 00:35:57,781
नहीं।

362
00:35:58,824 --> 00:36:01,952
यह इस सारी बुराई को
नक्शे से हटाने का एक मौका है।

363
00:36:03,370 --> 00:36:07,249
यह करना सही है।
हम दुनिया पर एक एहसान करेंगे।

364
00:36:11,628 --> 00:36:12,629
ख़ैर...

365
00:36:14,548 --> 00:36:18,135
हम निगरानी के लिए ऊँची जगह पर जाएँगे।
उत्तर और दक्षिण में।

366
00:36:20,178 --> 00:36:21,305
रीस।

367
00:36:22,097 --> 00:36:23,348
नहीं, सब ठीक है।

368
00:36:26,101 --> 00:36:29,313
बाकी के लोग पैदल आएँगे।

369
00:36:30,230 --> 00:36:31,481
रीस?

370
00:36:31,607 --> 00:36:33,275
कुछ नहीं है, मैं ठीक हूँ।

371
00:36:39,239 --> 00:36:43,493
तुम्हारी समय-रेखा देखते हुए,
लगता है ट्यूमर तेज़ी से बढ़ रहा है।

372
00:36:43,577 --> 00:36:47,456
अगर वह ग्लियोब्लास्टोमा हुआ,
तो बुरी ख़बर है। दुर्लभ भी।

373
00:36:48,206 --> 00:36:51,501
-मैं निश्चित नहीं बता सकता...
-बिना बायोप्सी के। जानता हूँ।

374
00:36:52,336 --> 00:36:54,922
मेक्सिको सिटी में बेहद काबिल सर्जन हैं।

375
00:36:55,547 --> 00:37:00,344
सही योजना के साथ, छह से नौ महीने लगेंगे।
तुम्हें अपना जीवन वापस मिल जाएगा।

376
00:37:02,888 --> 00:37:04,473
दूसरे विकल्प क्या हैं?

377
00:37:07,768 --> 00:37:10,228
कष्ट। हो सकता है मौत भी।

378
00:37:22,824 --> 00:37:25,494
लक्षणों को काबू में करने के लिए
कुछ कर सकते हैं?

379
00:37:26,536 --> 00:37:29,414
कॉर्टिकोस्टेरॉइड सूजन को कम करेंगे।

380
00:37:29,498 --> 00:37:34,419
प्रोप्रानोलोल, टोपीरामेट। यह कँपकँपी
और सिरदर्द में मदद करेंगे।

381
00:37:36,630 --> 00:37:38,173
लेकिन दवा नहीं बचा पाएगी।

382
00:37:45,681 --> 00:37:48,266
-तुम्हें हमें बताना चाहिए था।
-इसे पता नहीं होगा।

383
00:37:48,350 --> 00:37:50,852
बकवास। इससे पूछो।

384
00:37:59,361 --> 00:38:03,991
देखो भाई, तुम अपने शरीर के साथ
जो भी करो, वह तुम्हारा फ़ैसला है।

385
00:38:06,952 --> 00:38:09,329
तुम्हें मौत से खेलने के लिए
दोष नहीं दूँगा।

386
00:38:09,871 --> 00:38:12,082
समझता हूँ।
मैं राय बनाने वाला कौन होता हूँ?

387
00:38:13,542 --> 00:38:15,210
मेरा सिर्फ़ एक सवाल है...

388
00:38:17,004 --> 00:38:18,547
क्या तुम यह काम कर पाओगे?

389
00:38:20,007 --> 00:38:22,217
आरोन और उसके आदमी यह काम कर लेंगे, जेम्स।

390
00:38:24,177 --> 00:38:27,305
अगर चाहो तो वे नवाहास की लाश के
टुकड़े घर लेकर आ जाएँगे।

391
00:38:31,268 --> 00:38:35,147
आप क्या करते? अगर उनकी जगह
पाओला और एंटोनिया होतीं।

392
00:38:36,189 --> 00:38:38,400
क्या आप उसकी आँखों में देखना नहीं चाहते?

393
00:38:44,573 --> 00:38:46,158
मेरे पास कुछ नहीं है।

394
00:38:49,202 --> 00:38:51,580
खोने के लिए कुछ नहीं बचा, इसके अलावा।

395
00:38:55,625 --> 00:38:57,544
उसने मुझसे सब कुछ छीन लिया।

396
00:38:59,296 --> 00:39:03,091
ठीक है। मैं आरोन को बता दूँगा।

397
00:39:59,481 --> 00:40:01,817
पता नहीं तुम अब तक कैसे खड़े हो।

398
00:40:02,651 --> 00:40:05,153
अगर मैं तुम्हारी जगह होती,
तो अब तक बिखर जाती।

399
00:40:07,906 --> 00:40:11,034
कुछ लोग है जो मुझसे ज़्यादा
बिखरने के हक़दार हैं।

400
00:40:20,293 --> 00:40:24,339
तुम जानते हो कि तुम, लॉरन और लूसी

401
00:40:25,465 --> 00:40:26,967
हमारे परिवार के जैसे थे।

402
00:40:29,594 --> 00:40:32,264
कल अगर तुम बच गए, तो उसके बाद

403
00:40:33,598 --> 00:40:34,975
प्लीज़ कभी लौटकर मत आना।

404
00:40:35,851 --> 00:40:38,103
तुम प्रतिशोध के लिए मरने को तैयार हो।

405
00:40:38,979 --> 00:40:42,232
पर तुम्हें इसमें अपने दोस्तों को
कभी नहीं घसीटना चाहिए था।

406
00:41:08,675 --> 00:41:12,762
नवाहास

407
00:42:29,547 --> 00:42:30,674
आलेहांद्रो।

408
00:42:40,016 --> 00:42:42,769
चार भाड़े के सैनिक
मौत के घेरे की ओर आ रहे हैं।

409
00:42:42,852 --> 00:42:43,812
चालीस फुट दूर।

410
00:42:46,147 --> 00:42:47,232
बीस फुट दूर।

411
00:42:48,400 --> 00:42:49,567
दस फुट दूर।

412
00:43:05,917 --> 00:43:07,502
-तैयार!
-चलो।

413
00:43:19,639 --> 00:43:20,724
हथगोला फेंको!

414
00:43:39,993 --> 00:43:41,077
सत्यानाश!

415
00:43:42,370 --> 00:43:43,330
दीवार की ओर!

416
00:44:06,770 --> 00:44:07,687
सत्यानाश!

417
00:44:07,812 --> 00:44:10,482
दूसरी इमारत की ओर गोलियाँ बरसाओ। अभी!

418
00:44:20,367 --> 00:44:24,162
-उसे देखा। क्या वह हमारा आदमी है?
-कारतूस डाल रहा हूँ।

419
00:44:24,245 --> 00:44:26,289
-नहीं।
-तुम्हें कितना वक़्त चाहिए?

420
00:44:26,748 --> 00:44:27,791
दस सेकंड।

421
00:44:34,381 --> 00:44:35,632
-तैयार।
-आगे बढ़ रहे हैं।

422
00:45:01,491 --> 00:45:02,617
बेन?

423
00:45:05,328 --> 00:45:06,579
रास्ते से हट जाओ!

424
00:45:22,637 --> 00:45:24,806
मैं बच्चों को छुपा दूँगा। जाओ!

425
00:45:41,114 --> 00:45:43,450
वह नवाहास है! वह मेरा है।
उसे काबू में करो।

426
00:45:47,287 --> 00:45:48,913
नीली गाड़ी। उस पर गोलियाँ चलाओ!

427
00:45:51,458 --> 00:45:52,709
-आगे बढ़ो।
-आ रहा हूँ।

428
00:46:08,641 --> 00:46:09,642
चलो।

429
00:46:13,271 --> 00:46:14,272
भाई, तुम ठीक हो?

430
00:46:14,606 --> 00:46:16,316
-हाँ, बिल्कुल!
-यहीं रुको।

431
00:46:39,130 --> 00:46:40,173
भाड़ में जाओ!

432
00:47:33,560 --> 00:47:35,645
उसे फेंक।

433
00:48:20,231 --> 00:48:21,316
जानता है मैं कौन हूँ?

434
00:48:24,527 --> 00:48:25,987
भाड़ में जा, नौसेना के आदमी।

435
00:48:33,911 --> 00:48:35,580
यह ठीक तो हो जाएगी, पापा?

436
00:48:50,428 --> 00:48:53,222
नहीं!

437
00:49:48,444 --> 00:49:49,487
चल।

438
00:50:42,874 --> 00:50:44,167
मुझे माफ़ कर दो, ब्रायन।

439
00:50:48,045 --> 00:50:52,592
सच में। मुझे वाकई नहीं पता था
कि तुम लोग यहाँ आ जाओगे।

440
00:50:52,842 --> 00:50:55,970
मुझे नहीं पता था कि वे यहाँ आ जाएँगे।

441
00:51:00,433 --> 00:51:04,270
पता है जब तुम 17 साल की थी,
माँ हमेशा मुझसे कहती थी कि

442
00:51:05,480 --> 00:51:10,193
"उस पर अपनी मेहनत ज़ाया मत करना।
वह तुम्हें थका मारेगी।"

443
00:51:12,028 --> 00:51:15,823
ख़ुद से सालों पहले वादा किया था
कि तुम्हारी चिंता करना छोड़ दूँगा।

444
00:51:17,408 --> 00:51:21,454
हाँ। ख़ैर, तुमने मुझसे वादा किया था
कि गोरी से शादी नहीं करोगे, तो,

445
00:51:21,537 --> 00:51:24,749
शायद हम दोनों ने ही
एक-दूसरे को निराश किया है।

446
00:51:31,881 --> 00:51:37,261
हम आज रात वापस जा रहे हैं। पर...
अगर तुम चाहो तो तुम रुक सकती हो।

447
00:51:40,765 --> 00:51:42,141
मैं तुम्हारे लायक नहीं हूँ।

448
00:51:44,560 --> 00:51:46,979
-जानता हूँ।
-मैं बहुत बुरी हूँ।

449
00:51:50,107 --> 00:51:51,192
वह तो तुम हो।

450
00:51:52,276 --> 00:51:53,444
तुमसे प्यार करता हूँ।

451
00:51:58,157 --> 00:52:01,661
कितना बढ़िया लग रहा है! हे भगवान!

452
00:52:02,954 --> 00:52:03,955
हैलो।

453
00:52:04,288 --> 00:52:05,873
न्यूबेलम फ़ार्मास्यूटिकल्स।

454
00:52:06,123 --> 00:52:09,168
स्टीव हॉर्न ने छह साल पहले
एक नियंत्रक शेयर ख़रीदा था,

455
00:52:09,252 --> 00:52:12,588
पूरे कारोबार को सैन्य नूट्रोपिक्स में
स्थानांतरित कर दिया।

456
00:52:13,756 --> 00:52:15,383
रक्षा विभाग का प्रमुख ठेकेदार।

457
00:52:16,509 --> 00:52:19,011
उनकी दवाइयाँ
सभी छह शाखाओं को भेजी जाती हैं।

458
00:52:19,303 --> 00:52:23,891
सबसे दिलचस्प बात? अफ़वाह है कि न्यूबेलम
को एकमुश्त 70 बिलियन डॉलर में

459
00:52:23,975 --> 00:52:25,560
कुछ दिनों में ख़रीदा जाएगा।

460
00:52:29,689 --> 00:52:32,358
-केटी?
-शुक्रिया।

461
00:52:32,859 --> 00:52:34,527
वह 10,000 शब्दों के साथ अदा करना।

462
00:52:40,616 --> 00:52:41,659
सब ठीक है?

463
00:52:42,118 --> 00:52:45,246
टेलीमार्केंटिंग कंपनी से फ़ोन था।
तुम लोग मार्गरीटा पियोगे?

464
00:52:45,413 --> 00:52:46,539
मैं नहीं लूँगी।

465
00:52:47,748 --> 00:52:51,002
-मैं एक ले लूँगा। हाँ। शुक्रिया।
-ठीक है। मैं अभी आई।

466
00:52:51,294 --> 00:52:52,336
हाँ।

467
00:53:00,261 --> 00:53:02,513
न्यूबेलम के सीईओ ने सैन्य ठेके पर चर्चा की

468
00:53:52,480 --> 00:53:53,731
आपने सही कहा था।

469
00:53:55,191 --> 00:53:56,776
हमेशा सही होता हूँ, जूनियर।

470
00:53:59,362 --> 00:54:01,864
हैलो, मैक। हाँ। वह चल दी है।

471
00:54:04,033 --> 00:54:07,161
रीसर। वो सारी जानकारी
जो मुझे स्टीव हॉर्न पर मिल पाई।

472
00:54:09,038 --> 00:54:11,415
मुझे जानना है
कि उसने तुम्हारे साथ क्या किया।

473
00:54:16,963 --> 00:54:18,214
पक्का साथ नहीं चल सकते?

474
00:54:18,297 --> 00:54:20,967
काश, पर एस.ओ.ओ. पहले से ही
बेढंगे वक़्त पर आने पर

475
00:54:21,050 --> 00:54:23,052
सवाल पूछ रहा है।

476
00:54:23,219 --> 00:54:25,096
मैं तुम्हें सालों पहले निकाल देती।

477
00:54:25,179 --> 00:54:28,432
पर सच में, इस बंदे पर नज़र रखे रहना।

478
00:54:44,407 --> 00:54:45,533
मैं वापस आया।

479
00:54:51,414 --> 00:54:54,875
विमान पर खर्च करने के बजाय,
इस शिकार के लिए मेरा योगदान।

480
00:54:54,959 --> 00:54:58,212
मार्को, तुम पहले ही
बहुत कुछ कर चुके हो। शुक्रिया।

481
00:55:07,763 --> 00:55:10,558
यह इसी रैंच में सबसे बढ़िया शिकार करती थी।

482
00:55:10,641 --> 00:55:12,643
तो इसकी सही जगह यहीं पर है।

483
00:55:13,477 --> 00:55:17,690
यह तुम्हारे पिता की थी।
मैं यह नहीं ले सकता।

484
00:55:18,983 --> 00:55:21,527
मेरे वापस आने तक इसे अमानत के तौर पर रखो।

485
00:55:29,702 --> 00:55:30,745
जेम्स।

486
00:55:39,378 --> 00:55:40,796
एंटोनिया।

487
00:55:43,299 --> 00:55:45,468
-पाओला।
-जेम्स।

488
00:55:46,969 --> 00:55:48,971
-इनका ध्यान रखना।
-बिल्कुल।

489
00:56:01,776 --> 00:56:03,194
यह लो। एक और।

490
00:57:28,112 --> 00:57:32,658
आर्टूरो मोरेनो की स्नेहमय स्मृति में
1980-2022

491
00:59:14,969 --> 00:59:16,971
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

492
00:59:17,054 --> 00:59:19,056
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

