1
00:00:53,304 --> 00:00:55,514
द टर्मिनल लिस्ट

2
00:01:32,802 --> 00:01:38,307
सॉल एग्नॉन

3
00:01:54,615 --> 00:01:57,535
कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़ में
एसेट मैनेजमेंट के नए उपाध्यक्ष

4
00:02:17,137 --> 00:02:21,559
आज मिलना ज़रूरी है, जगह बताओ।
जितनी शोर वाली उतनी बेहतर।

5
00:02:33,612 --> 00:02:35,281
-शुक्रिया।
-सचिव महोदया।

6
00:02:35,656 --> 00:02:37,491
-गुड मॉर्निंग।
-सचिव महोदया।

7
00:02:38,409 --> 00:02:42,288
मैंने अपना कार्यकाल सशस्त्र सेनाओं में
हताहतों की संख्या कम करने

8
00:02:42,371 --> 00:02:45,541
और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने में
समर्पित किया है।

9
00:02:45,624 --> 00:02:49,295
पर जहाँ पारंपरिक सेना बलों में
हमे सफलता मिल रही है,

10
00:02:49,378 --> 00:02:53,674
उसका शारीरिक और मनोमिति भार
विशेष बलों के समुदाय पर इस हद तक

11
00:02:53,757 --> 00:02:56,427
पड़ रहा है कि वहन करना मुश्किल है।

12
00:02:57,636 --> 00:03:00,764
हम चाहे जितना चाहें
कि हमारे उच्च योद्धा मशीन बन जाएँ,

13
00:03:01,265 --> 00:03:02,266
वे मनुष्य हैं।

14
00:03:02,933 --> 00:03:07,438
हमें अपने बजट निवेदन को विनियोग समिति
के पास जाने से पहले पूरी तरह बदलना होगा।

15
00:03:07,521 --> 00:03:09,148
किस तरह बदलना होगा?

16
00:03:09,231 --> 00:03:13,527
हमारे विशेष गुप्तचरों की आजीवन तैनाती में
बड़ी कटौती करनी होगी।

17
00:03:14,111 --> 00:03:17,448
-तो वेतन की पुन: गणना करनी होगी?
-न, अधिकतम सीमा तय करनी होगी।

18
00:03:17,531 --> 00:03:21,368
अनिवार्य सेवानिवृत्ति। ताक़त न बचने तक
उनसे काम नहीं निकलवा सकते।

19
00:03:21,452 --> 00:03:23,829
मुस्तैदी में भारी गिरावट का
सामना कर रहे हैं।

20
00:03:23,913 --> 00:03:26,916
-और उसका आर्थिक…
-कोई स्वीकार्य स्तर ढूँढ़ लेंगे।

21
00:03:27,416 --> 00:03:29,960
हम जून से बजट पर काम कर रहे हैं।

22
00:03:30,044 --> 00:03:32,546
आप कह रही हैं
कि कुछ दिनों में उसे फिर से बदलें।

23
00:03:32,630 --> 00:03:36,592
घर पर फ़ोन लगाओ, परिवारों से कहो
कि कुछ दिन उन्हें ख़ुद संभालना होगा।

24
00:03:36,675 --> 00:03:39,386
गुप्तचर पूरी ज़िंदगी हमारे लिए लड़ते हैं,

25
00:03:39,470 --> 00:03:42,598
हम उनके लिए लड़ते हुए
एक सप्ताहांत बिता सकते हैं। चलो!

26
00:03:50,648 --> 00:03:52,816
इसका संबंध जेम्स रीस से है, है न?

27
00:03:53,692 --> 00:03:55,069
वह एक पहलू है।

28
00:04:37,903 --> 00:04:42,700
अगर अगले 12 घंटे में यह नहीं छापा,
तो बज़फ़ीड हमें मात दे देगा।

29
00:04:42,783 --> 00:04:47,621
मेरी एक और मीटिंग है। शुक्रिया।
काम पर लगो। शाबाश। शुक्रिया। अच्छा।

30
00:04:55,671 --> 00:04:57,172
उन्होंने यह कैसे नहीं देखा?

31
00:04:57,256 --> 00:04:59,591
मैंने इन्सिर्लिक में डॉ. रसल से बात की।

32
00:04:59,675 --> 00:05:03,345
उन्होंने और जाँच की सलाह दी थी,
पर रीस वह नकारकर वहाँ से चला गया,

33
00:05:03,429 --> 00:05:05,222
यह कहा कि अंतिम संस्कार पर जाना है।

34
00:05:05,305 --> 00:05:07,057
रुको। नौसेना में किसी ने नहीं देखा?

35
00:05:07,141 --> 00:05:09,351
वह आदमी एक पलटन का नेतृत्व कर रहा था,

36
00:05:09,435 --> 00:05:12,646
और उसकी मेडिकल जाँच वैकल्पिक है?
यह तो सरासर लापरवाही है।

37
00:05:14,523 --> 00:05:16,150
अच्छा। तो अब क्या करें?

38
00:05:16,233 --> 00:05:18,610
रीस मिलना चाहता है, मुझे वजह जाननी है।

39
00:05:18,694 --> 00:05:21,947
जो भी होगा, आज शाम तक
मेरे पास नई जानकारी होगी।

40
00:05:22,031 --> 00:05:23,365
एहतियात तो बरत रही हो?

41
00:05:23,949 --> 00:05:27,453
जब गद्दाफ़ी को मारा था
तो मैं सिर्त में थी। यह आराम से कर लूँगी।

42
00:05:29,580 --> 00:05:31,123
मैं तुम्हारे साथ चलता हूँ।

43
00:05:31,707 --> 00:05:36,253
और फिर कभी रीस से मिलने या बात करने का
मौका खो दूँ? नहीं। उसे मुझ पर भरोसा है।

44
00:06:54,832 --> 00:06:55,833
मैं वहाँ बैठूँगा।

45
00:07:06,385 --> 00:07:08,303
रीस। तुम क्यों मिलना चाहते थे।

46
00:07:08,387 --> 00:07:13,684
तुमने सॉल एग्नॉन या कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़
नाम की कंपनी के के बारे में सुना है?

47
00:07:13,767 --> 00:07:15,686
हैलो। आपका ऑर्डर ले सकती हूँ?

48
00:07:15,769 --> 00:07:19,690
हाँ। मैं मछली के कबाब और सलाद लूँगी।

49
00:07:19,773 --> 00:07:21,900
-ज़रूर।
-मुझे कुछ नहीं चाहिए। शुक्रिया।

50
00:07:21,984 --> 00:07:24,862
-यह बुकाटिनी पास्ता लेंगे।
-ज़रूर। अभी लाई।

51
00:07:25,612 --> 00:07:26,947
कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़?

52
00:07:27,030 --> 00:07:29,908
ऐसी कंपनी जिसकी वेबसाइट पर
केवल एक लोगो है।

53
00:07:29,992 --> 00:07:32,202
एग्नॉन एसेट मैनेजमेंट का उपाध्यक्ष है।

54
00:07:32,286 --> 00:07:36,039
मैंने ख़ुद थोड़ी-बहुत खोजबीन की।
उनके सभी बाज़ार निवेश…

55
00:07:36,123 --> 00:07:39,960
वे झूठमूठ के हैं। कार्निलव क्रूज़ लाइन्स,
प्लैनेट फ़िटनेस, एच एंड एम…

56
00:07:40,043 --> 00:07:43,338
रुको। तो अब प्लैनेट फ़िटनेस में
पैसे लगाने वाले शामिल हैं?

57
00:07:43,422 --> 00:07:45,632
देखो, मेरी बात सुनो। मुद्दा यह है कि…

58
00:07:45,716 --> 00:07:49,803
उनका निवेश कोष 60 बिलियन डॉलर का है।

59
00:07:49,887 --> 00:07:52,723
सार्वजनिक शेयरधारिता
के हिसाब से बहुत ज़्यादा।

60
00:07:52,806 --> 00:07:54,474
बाकी की पूँजी कहाँ है?

61
00:07:54,558 --> 00:07:56,393
यही तो हमें पता लगाना है।

62
00:07:58,103 --> 00:07:59,688
ईरानियों का क्या?

63
00:08:00,814 --> 00:08:04,318
इसका काहानी से कोई लेना-देना नहीं था,
वह बस एक विकर्षण था। यह…

64
00:08:04,401 --> 00:08:09,198
यह मामला घरेलू है, कॉर्पोरेट से संबंधित।
और अब तक ख़त्म नहीं हुआ।

65
00:08:14,494 --> 00:08:16,622
कैपस्टोन की जानकारी कहाँ से मिली?

66
00:08:16,705 --> 00:08:18,624
-वह ज़रूरी नहीं है।
-ज़रूरी है।

67
00:08:18,707 --> 00:08:22,961
अगर इस जानकारी का इस्तेमाल करूँगी,
तो सूत्र जानना ज़रूरी है।

68
00:08:23,670 --> 00:08:24,755
मैं ही सूत्र हूँ।

69
00:08:31,678 --> 00:08:33,889
मुझे तुम्हें कुछ दिखाना है।

70
00:08:35,307 --> 00:08:37,559
मैंने यह एंग्रेम क्लिनिक से निकलवाया।

71
00:08:38,143 --> 00:08:41,480
बिना किसी संदर्भ के
तुम्हें यह दिखाना नहीं चाहती थी।

72
00:08:50,530 --> 00:08:52,074
यह एक ट्यूमर है, रीस...

73
00:08:53,700 --> 00:08:55,953
एक अखरोट के बराबर आकार का है,

74
00:08:56,495 --> 00:09:00,415
हिप्पोकैम्पस और एमिग्डेला
के बीच के पर्व पर है।

75
00:09:00,832 --> 00:09:05,504
मैंने एक न्यूरोलॉजिस्ट से बात की।
उसने कहा कि इसके लक्षण हैं सिरदर्द,

76
00:09:05,587 --> 00:09:09,007
भ्रम… याददाश्त में दिक्कत…

77
00:09:13,929 --> 00:09:16,723
-मेरा नहीं है।
-तुम्हारा आगमन समय इस पर चिह्नित है।

78
00:09:16,807 --> 00:09:21,019
-एनसीआईएस ने तुम्हें दिया?
-नहीं। होल्डर ने कभी ज़िक्र नहीं किया।

79
00:09:21,103 --> 00:09:23,855
मुझे यकीन है कि यह केवल हम जानते हैं।

80
00:09:24,314 --> 00:09:26,400
न्यूरोलॉजिस्ट ने बायोप्सी की सलाह दी है।

81
00:09:26,483 --> 00:09:29,486
उसके बिना, सटीक तशख़ीस होना मुश्किल है।

82
00:09:29,569 --> 00:09:34,408
और दोनों जानते हैं कि तुम बीच-बीच में
याददाश्त खोकर कल्पना करने लगते हो।

83
00:09:35,367 --> 00:09:39,496
उसके पीछे की वजह
जहान काहानी या कैपस्टोन से

84
00:09:39,579 --> 00:09:40,831
नहीं समझा सकते…

85
00:09:42,291 --> 00:09:45,961
अपने पीछे के शीशे में देखो।
टोपी और काला चश्मा लगाए एक आदमी है।

86
00:09:46,044 --> 00:09:50,048
-तुम्हें दिख रहा है?
-नहीं, बस कुछ लोग खाना खाते दिख रहे हैं।

87
00:09:50,173 --> 00:09:51,258
जाना होगा। फ़ौरन!

88
00:09:52,134 --> 00:09:54,678
रुको! रीस! ए!

89
00:09:55,470 --> 00:09:56,680
बात ख़त्म नहीं हुई…

90
00:10:05,689 --> 00:10:06,857
रीस। रुको!

91
00:10:07,816 --> 00:10:09,609
तुम अपना स्मार्टफ़ोन लाई हो?

92
00:10:09,693 --> 00:10:11,945
नहीं। केवल बर्नर फ़ोन। क्या चल रहा है?

93
00:10:12,029 --> 00:10:13,572
आकाश में उनके ख़बरी हैं।

94
00:10:13,655 --> 00:10:15,490
तुम्हारा मतलब ड्रोन से है?

95
00:10:15,574 --> 00:10:20,287
जिस आदमी को मैंने अभी देखा वह एक जासूस है।
या तो मेरे लिए आया है… या तुम्हारे।

96
00:10:20,370 --> 00:10:23,457
रीस, वहाँ कोई नहीं है।
तुम कल्पना कर रहे हो।

97
00:10:23,540 --> 00:10:27,461
मैंने एस.डी.आर. चलाया था।
मुझ तक केवल ड्रोन से पहुँच सकते हैं। रुको।

98
00:10:30,505 --> 00:10:33,133
यह रही मेरी गाड़ी। अंदर बैठो!

99
00:10:38,013 --> 00:10:39,222
सीट बेल्ट लगाओ।

100
00:10:39,306 --> 00:10:43,685
माफ़ करना। हम इसलिए भाग रहे हैं
क्योंकि तुमने काले चश्मे में एक आदमी देखा?

101
00:10:43,769 --> 00:10:45,103
हम भाग नहीं रहे हैं।

102
00:10:47,564 --> 00:10:48,857
रुको।

103
00:10:54,654 --> 00:10:55,781
गाड़ी में ही रहना।

104
00:10:56,531 --> 00:10:58,158
तुम ठीक हो? तुम्हें देखा नहीं।

105
00:11:44,162 --> 00:11:45,705
यह पढ़ो। खोलो!

106
00:11:48,250 --> 00:11:50,502
एक पेशेवर निशाने की जानकारी का पुलिंदा है।

107
00:11:51,878 --> 00:11:53,964
अब भी लगता है कि मैं पागल हो रहा हूँ?

108
00:12:22,159 --> 00:12:24,202
-हमें पुलिस को बताना होगा।
-पुलिस नहीं।

109
00:12:24,286 --> 00:12:28,415
-उस आदमी ने तुम पर दिनदहाड़े हमला किया।
-एनसीआईएस बिकी हुई है।

110
00:12:28,498 --> 00:12:30,834
शायद पुलिस विभाग में भी वैसे लोग हों।

111
00:12:30,917 --> 00:12:33,086
हमें कहीं छिपना होगा।

112
00:12:43,972 --> 00:12:46,183
तुम्हें बंदूक चलानी आती है?

113
00:12:46,266 --> 00:12:49,853
-हाँ।
-नहीं पता कि तुम उनकी नज़र में हो या नहीं।

114
00:12:49,936 --> 00:12:54,441
मामला ठंडा होने तक सबकी नज़रों से
दूर रहना। छिपने की कोई जगह है?

115
00:12:56,526 --> 00:12:57,861
-हाँ या न?
-हाँ।

116
00:13:06,745 --> 00:13:09,915
अफ़सोस है कि तुम्हें इसमें घसीटा।
हम दोबारा नहीं मिलेंगे।

117
00:13:10,790 --> 00:13:11,875
रीस।

118
00:13:14,669 --> 00:13:16,671
कैपस्टोन पर जो जानकारी है मुझे दो।

119
00:13:17,380 --> 00:13:19,549
कोई संबंध हुआ, तो पता लगाऊँगी।

120
00:13:45,659 --> 00:13:47,160
जानती हो कहाँ संपर्क करना है।

121
00:14:24,739 --> 00:14:25,824
रास्ता साफ़ है!

122
00:14:27,784 --> 00:14:28,785
उसे बम से उड़ाओ।

123
00:14:34,833 --> 00:14:36,001
सब एकसाथ घुसो!

124
00:14:40,130 --> 00:14:41,298
तुम्हारे पीछे।

125
00:14:43,967 --> 00:14:44,968
रास्ता साफ़ है!

126
00:14:54,185 --> 00:14:55,186
साफ़ है!

127
00:14:55,895 --> 00:14:56,980
चलो, चलो!

128
00:14:57,147 --> 00:14:58,273
चलो!

129
00:15:00,191 --> 00:15:01,234
सब एकसाथ घुसो!

130
00:15:05,989 --> 00:15:07,282
सब साफ़ है! आख़िरी कमरा।

131
00:15:07,365 --> 00:15:09,701
-वह क्या बेहूदगी थी, हार्ग्रोव?
-सर?

132
00:15:09,784 --> 00:15:12,621
दरवाज़े पर थे, तो कमरे में जाना चाहिए था।

133
00:15:12,704 --> 00:15:14,873
तुम्हें मेरी खुशामदी के पैसे नहीं देता।

134
00:15:14,956 --> 00:15:17,208
मुझे तुम्हारी पूरी तवज्जो चाहिए, समझे?

135
00:15:18,126 --> 00:15:20,670
दोबारा ऐसा किया, तो दफ़ा कर दूँगा।

136
00:15:27,761 --> 00:15:32,182
सूक्ष्मता में 83वाँ प्रतिशतक,
गति में 71वाँ।

137
00:15:32,724 --> 00:15:34,392
सबसे अच्छा प्रदर्शन नहीं, करीब।

138
00:15:34,476 --> 00:15:37,020
मैं कोई दुश्मन फ़ौजी नहीं होना चाहूँगी।

139
00:15:37,729 --> 00:15:40,649
अरे, यार। मेरी प्रतिक्रिया में
अब भी कमी है।

140
00:15:41,149 --> 00:15:42,859
फिर से करना चाहेंगे, सर?

141
00:15:44,027 --> 00:15:45,362
काश वक़्त होता। नहीं।

142
00:15:45,445 --> 00:15:47,739
लंच ब्रेक ख़त्म। चलो। चलते हैं।

143
00:15:56,331 --> 00:16:00,627
कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़

144
00:16:29,614 --> 00:16:30,490
स्टीव!

145
00:16:31,408 --> 00:16:33,243
-जैनेट लेंसिंग से 2:00 बजे।
-स्टीव!

146
00:16:33,326 --> 00:16:37,038
अल ख़लीफ़ से 2:45 बजे,
रेप्ज़ियॉन बोर्ड से 3:30 बजे,

147
00:16:37,122 --> 00:16:40,291
-सूरी रत्नावान्ह से 4:30 बजे…
-रतानवान्ह। वह रद्द कर दो।

148
00:16:40,375 --> 00:16:42,836
-स्टीव…
-एक मिनट गैरी मैथिस को फ़ोन करो…

149
00:16:42,919 --> 00:16:45,004
-हमें बात करनी होगी।
-रुको, सॉल।

150
00:16:45,088 --> 00:16:48,717
कह दो हम विनिवेश कर रहे हैं।
उन्हें चिल्लाना है, तो दीवार ढूँढ़ें।

151
00:17:08,611 --> 00:17:09,696
उसे अंदर भेजो।

152
00:17:20,498 --> 00:17:22,959
तुम्हें तो सैंटा बार्बरा में होना चाहिए।

153
00:17:23,501 --> 00:17:24,753
एक मुसीबत खड़ी हो गई है।

154
00:17:26,463 --> 00:17:28,798
यह कि तुम सैंटा बार्बरा में नहीं हो?

155
00:17:33,052 --> 00:17:35,972
-कैसी मुसीबत?
-जिसके बारे में ज़ोर से नहीं बोलते,

156
00:17:36,055 --> 00:17:40,018
-अदालत में सुनवाई के डर से।
-ख़ैर, हम यहाँ सुरक्षित हैं।

157
00:17:45,732 --> 00:17:46,775
गॉर्डो मर चुका है।

158
00:17:47,692 --> 00:17:48,693
रीस नहीं मरा।

159
00:17:49,611 --> 00:17:53,156
-मैं वह संभाल लूँगा।
-यह सीरिया में ही हो जाना चाहिए था,

160
00:17:53,239 --> 00:17:55,700
अब वह पागल कैलिफ़ोर्निया में घूम रहा है…

161
00:17:55,784 --> 00:17:58,286
वह पागल नहीं है। एक सील कमांडर है।

162
00:17:58,369 --> 00:17:59,204
इज़्ज़त दिखाओ।

163
00:18:03,750 --> 00:18:09,005
बहुत बुरी स्थिति है, स्टीव। अगर रीस
आज़ाद है और होल्डर ने उल्लंघन…

164
00:18:09,088 --> 00:18:11,508
-होल्डर कुछ नहीं जानता था।
-मुझे जानता था।

165
00:18:11,591 --> 00:18:13,259
मुझ पर कार्यवाई सकती है।

166
00:18:13,343 --> 00:18:16,471
हार्ग्रोव से बात करो।
मैं दौरे का विवरण तैयार करूँगा।

167
00:18:16,554 --> 00:18:18,681
मैं सैंटा बार्बरा नहीं जाऊँगा, यार।

168
00:18:18,765 --> 00:18:22,435
-माइक टेडेस्को अपनी कंपनी ख़ुद बेचे।
-माइक सेल्समैन नहीं है।

169
00:18:23,520 --> 00:18:24,938
उसकी आकांक्षाएँ हैं।

170
00:18:25,814 --> 00:18:28,274
देखो, अब ध्यान लगाने का समय है, सॉल, ठीक?

171
00:18:29,234 --> 00:18:31,861
प्लेनो डील पक्की होनी होगी।
किसी भी सूरत में।

172
00:18:31,945 --> 00:18:35,740
कैपस्टोन का बहुत पैसा डूबा है
और अब बेचने का वक़्त है।

173
00:18:35,824 --> 00:18:40,370
एलायस राइबर्ग के हिम्मत करने का इंतज़ार
करके थक गया, तुम्हारी ज़रूरत है, समझे?

174
00:18:42,038 --> 00:18:43,039
सौदा करने वाले।

175
00:18:46,292 --> 00:18:47,544
कर्ट, जैनेट को अंदर भेजो।

176
00:19:46,978 --> 00:19:48,396
तुम्हें अब सो जाना चाहिए।

177
00:19:49,898 --> 00:19:51,441
नहीं सो सकता। काम करना है।

178
00:19:56,654 --> 00:20:00,700
वॉरकॉम अब तुम्हें आग के ऊपर से
कूदने के कह रहा है?

179
00:20:00,867 --> 00:20:03,870
यह एक पारसी नव वर्ष उत्सव है। नवरोज़।

180
00:20:03,953 --> 00:20:06,623
देख सकती हूँ कि इसका
काम से कितना लेना-देना है।

181
00:20:08,041 --> 00:20:10,710
उन्होंने हमें
सीरियाई रक्षा बल के साथ भेजा था।

182
00:20:11,336 --> 00:20:13,338
कुर्दिस्तान के बारे में जानना को मिला।

183
00:20:13,421 --> 00:20:14,547
वह लात मार रही है।

184
00:20:15,590 --> 00:20:16,674
सच?

185
00:20:19,260 --> 00:20:20,470
मुझे नहीं…

186
00:20:24,724 --> 00:20:26,309
पापा की नन्ही लड़ाकू।

187
00:20:26,434 --> 00:20:29,020
नहीं। उसे लड़ने का हुनर
अपनी माँ से मिला है।

188
00:20:32,440 --> 00:20:35,693
अगर तुम वहाँ फँस भी गए,
तो मैं यहाँ ठीक रहूँगी।

189
00:20:35,777 --> 00:20:38,154
मेरे मम्मी-पापा मदद के लिए यहाँ आ जाएँगे।

190
00:20:42,200 --> 00:20:44,869
अगर मैं वापस आ भी गया
तो शायद मछली पकड़ने जाऊँगा।

191
00:20:47,413 --> 00:20:51,834
मुझे हवाई जहाज़ भी चुराकर आना पड़े,
तब भी लौटकर आऊँगा। यहाँ रहूँगा।

192
00:20:53,336 --> 00:20:55,421
पूरे समय तुम्हारा हाथ पकड़े रहूँगा।

193
00:20:55,505 --> 00:20:59,926
शायद मैं अकेली लड़की हूँगी
जिसकी दाई सीधे रेगिस्तान से आएगी।

194
00:21:07,767 --> 00:21:09,018
अरे, नहीं।

195
00:21:21,030 --> 00:21:22,740
वह ठीक तो हो जाएगी, पापा?

196
00:21:22,824 --> 00:21:24,492
हाँ, वह ठीक है।

197
00:21:24,575 --> 00:21:27,662
उसे थोड़ा झटका लगा है।
अपने परिवार के पास वापस उड़ जाएगी।

198
00:21:49,892 --> 00:21:50,727
खाना लाया हूँ।

199
00:21:52,437 --> 00:21:53,438
-शुक्रिया।
-हाँ।

200
00:21:56,190 --> 00:21:58,818
तुमने काफ़ी शानदार कमरा चुना है।

201
00:22:01,654 --> 00:22:05,116
अच्छा। तुमने सही कहा था।
कल रात एनसीआईएस ने चौकसी लगाई।

202
00:22:05,199 --> 00:22:08,119
तो अगर मैं तुम्हारी जगह होता,
अभी घर नहीं जाता।

203
00:22:08,202 --> 00:22:12,457
और एलए वाला गोलीबाज़। स्थानीय लोगों ने
उसकी पहचान एड्रियन गोर्डोनिस बताई।

204
00:22:12,540 --> 00:22:16,377
पूर्व मार्सॉक जवान, या रेडर्स,
या वे ख़ुद को जो भी बुलाते हों।

205
00:22:16,461 --> 00:22:18,546
टैलोस टैक्टिकल के साथ काम करता था।

206
00:22:19,422 --> 00:22:21,507
उनसे ख़ुद कभी संपर्क में नहीं रहा है…

207
00:22:21,591 --> 00:22:24,761
यह मानकर चलते हैं
कि उनका कोई धर्म-ईमान नहीं है।

208
00:22:24,844 --> 00:22:27,472
अरे, यार! ज़रा साँस तो ले लो?

209
00:22:28,723 --> 00:22:31,851
वह बुरीतो कहीं भाग नहीं जाएगा, भाई।

210
00:22:31,934 --> 00:22:33,895
बुकाटिनी पास्ता खाने को नहीं मिला, भाई।

211
00:22:33,978 --> 00:22:38,107
-मुझे मतलब समझ नहीं आया।
-मतलब इस बुरीतो के लिए धन्यवाद।

212
00:22:38,191 --> 00:22:39,859
-तुम्हारा स्वागत है।
-शुक्रिया।

213
00:22:54,540 --> 00:22:59,087
लूस। उसमें चित्र बनाने का
काफ़ी हुनर था, है न?

214
00:22:59,587 --> 00:23:04,175
हाँ। वह गा भी लेती थी।
और गिटार पर बार कॉर्ड भी बजा लेती थी।

215
00:23:09,222 --> 00:23:11,224
हाँ, वह वाकई कमाल थी, भाई।

216
00:23:21,275 --> 00:23:25,196
मुझे वह दिन याद ही नहीं आ रहा है
जब उसने यह चित्र बनाया था।

217
00:23:25,279 --> 00:23:27,448
मुझे पिछले रविवार की बात याद नहीं है।

218
00:23:29,200 --> 00:23:31,619
सीरिया जाने से
एक दिन पहले की सुबह थी। शायद।

219
00:23:32,995 --> 00:23:35,957
और एक चिड़िया आई थी।

220
00:23:37,166 --> 00:23:41,129
शायद एक मैना थी, वह आकर खिड़की से टकरा गई।
उसने ख़ुद को मार डाला।

221
00:23:41,212 --> 00:23:43,631
तुम्हारी याददाश्त तो पक्की लग रही है।

222
00:23:43,714 --> 00:23:46,759
पक्की तो है, पर आधी पक्की। बाकी के हिस्से…

223
00:23:46,843 --> 00:23:48,845
बिल्कुल गड़बड़, बेतरतीब है।

224
00:23:52,557 --> 00:23:54,892
दूसरी यादों से उलझी हुई। मानो कि…

225
00:23:56,144 --> 00:23:58,479
तुम एक कैलिडोस्कोप से देख रहे हो।

226
00:23:59,856 --> 00:24:04,569
यार, तुम पर हमला भी तो हुआ था।
अब भी बार-बार सिरदर्द होता है?

227
00:24:09,490 --> 00:24:10,575
नहीं।

228
00:24:14,912 --> 00:24:17,165
-निशानों की जानकारी वाला पुलिंदा देखा?
-हाँ।

229
00:24:18,875 --> 00:24:24,046
हाँ। मतलब, वह एक नंबर का कमीना लगता है।

230
00:24:24,130 --> 00:24:25,756
उसका छोटा सा कुत्ता देखा?

231
00:24:27,508 --> 00:24:31,053
मैं यह कह रहा हूँ
कि मुझे वह मास्टरमाइंड नहीं लग रहा।

232
00:24:31,137 --> 00:24:33,139
मुझे भी नहीं लगता।

233
00:24:33,222 --> 00:24:35,349
मैं कैपस्टोन पर खोजबीन करता हूँ।

234
00:24:35,433 --> 00:24:38,561
हम कर सकते हैं। पर उस पर
कोई पहले से काम कर रहा है।

235
00:24:39,061 --> 00:24:43,482
एक पत्रकार है। और वह बिना शक़ के
घेरे में आए खोजबीन कर सकती है।

236
00:24:43,566 --> 00:24:44,567
एक पत्रकार?

237
00:24:45,276 --> 00:24:46,277
हाँ।

238
00:24:47,111 --> 00:24:48,779
यह जानकर अच्छा लगा।

239
00:24:50,323 --> 00:24:52,200
-क्या उसे पता है तुम यहाँ हो?
-नहीं।

240
00:24:52,283 --> 00:24:53,993
-उसे पता है कि मैं यहाँ हूँ?
-नहीं।

241
00:24:54,076 --> 00:24:57,705
जानते हो न कि केवल तुम ही
ख़तरे में नहीं हो। मैं सीआईए में हूँ।

242
00:24:57,830 --> 00:25:00,124
अगर पता चल गया कि तुम जंग छेड़ रहे हो…

243
00:25:00,208 --> 00:25:01,918
-मैं समझता हूँ।
-एलए में…

244
00:25:02,001 --> 00:25:04,670
कह रहा हूँ, तुम सुरक्षित हो।
मैं वादा करता हूँ।

245
00:25:06,214 --> 00:25:07,882
तुम ठीक रहोगे। वह फ़ायदेमंद है।

246
00:25:09,592 --> 00:25:11,344
पता है उसे किस श्रेणी में रखना है।

247
00:25:12,553 --> 00:25:13,888
कोई बंधन नहीं है।

248
00:25:13,971 --> 00:25:17,433
-जाना चाहते हो, तो समझता हूँ।
-दफ़ा हो! मैं नहीं जाना चाहता।

249
00:25:17,516 --> 00:25:19,936
यह मेरे लिए कोई बंधन नहीं है, भाई।

250
00:25:21,103 --> 00:25:24,190
मुझे इतना जानना है
कि हम एक-दूसरे के साथ हैं। बस।

251
00:25:24,273 --> 00:25:25,441
हमेशा।

252
00:25:27,777 --> 00:25:29,153
ठीक है।

253
00:25:32,907 --> 00:25:34,075
ठीक है।

254
00:25:35,660 --> 00:25:37,745
ज़ाहिर है कि कई लोग

255
00:25:37,828 --> 00:25:40,623
तुम्हें ढूँढ़ रहे हैं,
तो बचकर रहना। प्लीज़।

256
00:25:43,167 --> 00:25:46,295
-यह हुई न बात।
-मैं आराम फ़रमा रहा हूँ।

257
00:25:46,379 --> 00:25:48,965
अगर कुछ पता चला, तो फ़ोन करूँगा।

258
00:25:49,924 --> 00:25:52,301
समझ गया। बेन।

259
00:25:54,428 --> 00:25:58,808
तुम इन ढीले-ढाले कपड़ों में कहीं
गोल्फ़ मुकाबले में तो नहीं जा रहे, है न?

260
00:25:58,891 --> 00:26:00,101
मुझे गोल्फ़ से नफ़रत है।

261
00:26:18,995 --> 00:26:20,288
तुम चूक जाओगे।

262
00:26:23,207 --> 00:26:24,500
वह चूक जाएगा।

263
00:26:26,419 --> 00:26:29,588
ज़रा उसे देखो,
स्कॉटी कैमरोन जैसी छड़ी ख़रीदकर

264
00:26:29,672 --> 00:26:31,590
सोचता है कि अच्छा खेलने लगेगा।

265
00:26:32,758 --> 00:26:37,430
बंदे का दिमाग़ तेज़ है, पता है। पर उससे
कहता रहता हूँ, हुनर नहीं ख़रीद सकते।

266
00:26:40,474 --> 00:26:42,643
उड़ान में ख़ातिरदारी हुई?

267
00:26:42,768 --> 00:26:45,229
किसी चंचल एयर होस्टस से दोस्ती हुई?

268
00:26:45,313 --> 00:26:50,192
एलायस 13 घंटे का सफ़र करके एयर होस्टस को
छेड़ने के बारे में बात करने नहीं आया होगा।

269
00:26:50,276 --> 00:26:51,444
छेड़ने की बात नहीं,

270
00:26:51,527 --> 00:26:55,990
मैं अथाह पैसा होने के
स्वाभाविक आकर्षण की बात कर रहा हूँ।

271
00:26:57,616 --> 00:27:01,203
मिस्टर एग्नॉन।
हमेशा से ही मज़ाकिया रहे हो।

272
00:27:01,287 --> 00:27:02,371
मज़ाक नहीं कर रहा।

273
00:27:02,455 --> 00:27:07,043
प्लेनो दुनिया की चार कंपनियों में से एक है
जो माइक की कंपनी ख़रीद सकती है।

274
00:27:07,126 --> 00:27:09,211
हम न्यूबेलम पर अच्छा प्रस्ताव देंगे।

275
00:27:09,295 --> 00:27:11,589
कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़? आपके खेल की बारी है।

276
00:27:11,672 --> 00:27:14,425
बहुत ख़ूब। हमारी जोड़ी किसके साथ बनाई है?

277
00:27:14,508 --> 00:27:16,302
मैंने ब्राइसन डिशेम्बो कहा था।

278
00:27:16,385 --> 00:27:18,929
आप स्टीव डेवी के साथ हैं।

279
00:27:19,889 --> 00:27:21,140
वह कौन है?

280
00:27:21,682 --> 00:27:25,102
नहीं। यहाँ आओ, मैं तुम्हें कुछ समझाता हूँ।

281
00:27:29,023 --> 00:27:33,736
अब कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़ की पारी
शुरू करने जा रहे हैं ब्राइसन डिशेम्बो।

282
00:27:58,594 --> 00:27:59,595
बहुत ख़ूब, दोस्त।

283
00:28:06,102 --> 00:28:10,648
मैं यह मानना चाहूँगा कि हमने छह साल पहले
गंभीरता से प्रस्ताव पर ग़ौर किया था।

284
00:28:10,815 --> 00:28:12,024
मुझे यह पता नहीं था।

285
00:28:12,108 --> 00:28:14,193
तुम्हारा काम काबिल-ए-तारीफ़ रहा है।

286
00:28:14,276 --> 00:28:15,694
इसके लिए शुक्रिया।

287
00:28:15,778 --> 00:28:18,572
कैपस्टोन के सैनिक कॉन्ट्रैक्ट में
ले जाने से पहले,

288
00:28:18,656 --> 00:28:21,867
मैंने न्यूबेलम के लिए कुछ सोचा था
और अगर बिक्री होती है

289
00:28:21,951 --> 00:28:26,163
-तो हम उस पर विचार कर सकते…
-देखो तो, फिर से उत्साहित हो गया।

290
00:28:27,415 --> 00:28:33,254
दूरदर्शी लोगों की ख़ासियत होती है
कि वह अंतहीन संभावनाएँ देखते हैं।

291
00:28:33,337 --> 00:28:36,424
भागीदार और ग्राहक होने के नाते

292
00:28:37,007 --> 00:28:39,760
हमारी ज़िम्मेदारी है उसे सीमित करना।

293
00:28:40,469 --> 00:28:44,515
एक बार कैपस्टोन आ गया
और स्टीव ने उसकी कमान संभाली…

294
00:28:44,598 --> 00:28:46,892
ख़ैर, हम इसीलिए तो यहाँ आए हैं, है न?

295
00:28:48,853 --> 00:28:51,939
मुझे आपका हालिया दिशा
ज़्यादा पसंद है, श्री टेडेस्को।

296
00:28:52,481 --> 00:28:53,941
बेशक। ठीक है।

297
00:28:54,024 --> 00:28:56,110
प्लेनो जवाबी प्रस्ताव के लिए तैयार है?

298
00:28:58,112 --> 00:29:02,783
श्री एग्नॉन, आपके आग्रह की
सराहना करता हूँ। लेकिन यह मुलाकात

299
00:29:02,867 --> 00:29:04,118
एक मेल-मिलाप होना था?

300
00:29:04,201 --> 00:29:05,327
मेल-मिलाप?

301
00:29:05,703 --> 00:29:07,413
ठीक है। तो यह कैसा रहेगा?

302
00:29:08,914 --> 00:29:11,208
मैंने 16वीं गली के पास
घर किराए पर लिया है।

303
00:29:12,084 --> 00:29:14,295
क्यों न आज रात मैं जश्न का आयोजन करूँ?

304
00:29:14,920 --> 00:29:16,422
दोस्तों, लड़कियों को बुलाऊँगा।

305
00:29:16,505 --> 00:29:19,717
एक शराब की बोतल है
जो पीते ही मदहोश हो जाएँगे।

306
00:29:20,509 --> 00:29:24,138
एक नया सौदा पेश करूँगा।
अगर मंज़ूर हुआ, तो बहुत अच्छे।

307
00:29:24,221 --> 00:29:26,599
नहीं हुआ, तो हमारे पास ब्राइसन तो है।

308
00:29:29,935 --> 00:29:33,564
यह घर कहाँ पर है?

309
00:30:19,652 --> 00:30:22,404
हाँ, उस पर नज़र रखे हूँ।

310
00:30:24,198 --> 00:30:27,493
बहुत आसान दिन था, भाई।

311
00:30:28,327 --> 00:30:29,370
हाँ।

312
00:30:53,769 --> 00:30:55,854
एक मिनट, दोस्तो। हैलो?

313
00:30:55,938 --> 00:30:59,149
-हैलो, जॉर्ड, मैं बोल रही हूँ।
-केटी, कब से फ़ोन कर रहा था।

314
00:30:59,233 --> 00:31:00,484
क्या हुआ?

315
00:31:01,151 --> 00:31:04,446
-हाँ, माफ़ करना। मेरा फ़ोन खो गया था।
-तुम ठीक तो हो?

316
00:31:05,322 --> 00:31:07,992
सुनो, रीस को लेकर मैं ग़लत थी।

317
00:31:08,075 --> 00:31:10,869
-बिल्कुल ग़लत थी।
-क्या मतलब तुम बिल्कुल ग़लत थी?

318
00:31:12,746 --> 00:31:15,666
मुझे कुछ वक़्त के लिए
शहर से बाहर जाना होगा।

319
00:31:15,749 --> 00:31:17,918
बहुत ज़्यादा थक चुकी हूँ, समझ रहे हो?

320
00:31:18,002 --> 00:31:21,130
नहीं, मेरी समझ में नहीं आ रहा।
क्या कह रही हो?

321
00:31:22,089 --> 00:31:25,926
तुम यह कर रही हो, है न?
मुझे मझधार में छोड़कर जा रही हो?

322
00:31:26,010 --> 00:31:27,803
माफ़ करना। तुमने बहुत मेहरबानी की।

323
00:31:27,886 --> 00:31:31,307
सत्यानाश, केटी।
तुम पर भरोसा करने का यह सिला मिला?

324
00:31:49,491 --> 00:31:52,161
तो, काम कैसा चल रहा है?

325
00:31:52,745 --> 00:31:55,914
बढ़िया काम किया है।
हम मंज़िल पार कर लेंगे।

326
00:32:02,796 --> 00:32:04,757
टालमटोल करने के लिए काम पर नहीं रखा था।

327
00:32:10,971 --> 00:32:13,724
यह हमें 05 के स्तर पर गिरा देगा।

328
00:32:15,017 --> 00:32:16,143
वह सही है।

329
00:32:18,562 --> 00:32:24,360
कुछ लोग कहेंगे कि यूँ संसाधनों को
पीछे हटाने का एकतरफ़ा फ़ैसला नासमझी है।

330
00:32:27,905 --> 00:32:29,448
क्या तुम इसे नासमझी कहोगे?

331
00:32:32,493 --> 00:32:34,703
लोरेन, तुम्हारे पास चार महीने बचे हैं।

332
00:32:34,995 --> 00:32:37,956
और सच कहूँ तो शायद
समिति इसे पारित भी न करेगी।

333
00:32:38,499 --> 00:32:40,501
नाकामयाबी के साथ जाना चाहोगी?

334
00:32:43,128 --> 00:32:46,757
फिर हम वोटों का रुख बदलेंगे।
यह आधे सदन के लिए एक जीत है।

335
00:32:46,840 --> 00:32:50,219
हमारे ठेकेदारों का क्या?
क्या वे भी इसे जीत समझेंगे?

336
00:32:50,302 --> 00:32:51,970
तुम मुझसे कह रहे हो कि

337
00:32:52,054 --> 00:32:55,307
-विशेष हितों के लिए अफ़सोस करूँ?
-उनके पास ताक़त है।

338
00:32:55,391 --> 00:32:57,142
जिसका मतलब, उनकी सुनी जाएगी।

339
00:32:58,268 --> 00:32:59,895
बिना विरोध पैदा किए

340
00:32:59,978 --> 00:33:03,565
-तुम्हारी विरासत बरकरार रहेगी।
-सुनो।

341
00:33:03,649 --> 00:33:04,900
यही मेरी विरासत है।

342
00:33:06,610 --> 00:33:09,238
जैसे हालात में आई थी
उन्हें बेहतर छोड़कर जाऊँगी।

343
00:33:50,404 --> 00:33:52,406
क्रिप्टेक्स

344
00:34:00,289 --> 00:34:04,543
हाँ। यहाँ कुछ हो रहा है।
मुझे लगा तुम जानना चाहोगे।

345
00:34:30,194 --> 00:34:34,072
हैलो, जान। मैं रेवन हूँ।

346
00:34:36,241 --> 00:34:37,910
तुम्हें किसी का साथ चाहिए?

347
00:34:37,993 --> 00:34:41,163
हैलो, रेवन। असल में, मुझे साथ तो चाहिए।

348
00:34:45,876 --> 00:34:47,628
मैंने तुम्हें अंदर आते देखा था।

349
00:34:48,212 --> 00:34:51,089
मेरी दोस्त साशा यहाँ आना चाहती थी

350
00:34:51,173 --> 00:34:54,343
पर मैंने कहा, "नहीं, वह बस मेरा है।"

351
00:34:54,426 --> 00:34:55,594
तुमने ऐसा कहा?

352
00:34:57,721 --> 00:35:02,643
क्यों न हम पीछे जाकर
अकेले में एक-एक जाम लगाएँ?

353
00:35:03,268 --> 00:35:05,103
क्यों न हम यहाँ बैठकर बात करें?

354
00:35:06,355 --> 00:35:07,731
मुझे बातें करना पसंद है।

355
00:35:11,527 --> 00:35:13,070
किस बारे में बात करेंगे?

356
00:35:13,862 --> 00:35:16,782
मुझे पार्टी करनी है।
क्या तुम मेरी मदद कर सकती हो?

357
00:35:21,995 --> 00:35:23,121
पुलिस वाले हो क्या?

358
00:35:25,165 --> 00:35:26,166
नहीं।

359
00:35:27,000 --> 00:35:31,755
अगर हो तो तुम्हें बताना होगा।
-यह सच नहीं है। पर मैं नहीं हूँ।

360
00:35:36,093 --> 00:35:39,638
मैं तुम्हें दिला सकती हूँ।
क्या ढूँढ़ रहे हो?

361
00:35:39,721 --> 00:35:41,765
-मुझे काफ़ी सिरदर्द होता है।
-हाँ?

362
00:35:42,599 --> 00:35:45,185
-कितना ज़्यादा?
-बहुत ज़्यादा।

363
00:35:48,438 --> 00:35:51,900
ख़ैर, डीजे के पास मेथाडोन वेफ़र्स हैं।
उनसे काम चल जाएगा?

364
00:35:53,694 --> 00:35:55,362
आराम से चल जाएगा।

365
00:35:56,905 --> 00:36:01,201
एक के सौ डॉलर लगेंगे
और यह कीमत ख़ास तुम्हारे लिए है।

366
00:36:02,035 --> 00:36:03,078
सिर्फ़ मेरे लिए?

367
00:36:12,921 --> 00:36:14,548
शुक्रिया, जान। आराम से बैठो।

368
00:36:22,973 --> 00:36:26,894
हैप्पी बर्थडे, प्रिय जॉनी

369
00:36:26,977 --> 00:36:31,607
हैप्पी बर्थडे टू यू

370
00:36:32,524 --> 00:36:34,776
आइए, बॉस। आप क्या कर रहे हैं?

371
00:36:34,860 --> 00:36:36,945
-चलिए, बॉस।
-चलो भी।

372
00:36:37,779 --> 00:36:39,823
चलो भी। यहाँ आओ, रीस।

373
00:36:40,616 --> 00:36:43,118
ए, जान। सब ठीक तो है?

374
00:36:48,248 --> 00:36:49,499
बस कुछ याद कर रहा था।

375
00:36:52,961 --> 00:36:55,756
यह उसे भुलाने में तुम्हारी मदद करेगा।

376
00:37:15,859 --> 00:37:19,279
कहना पड़ेगा, तुमने कभी विदेश में
ऐसा काम नहीं किया था।

377
00:37:26,161 --> 00:37:27,621
विदेश में हमारे कुछ नियम थे।

378
00:37:27,955 --> 00:37:29,831
हाँ। कुछ ज़्यादा ही।

379
00:37:40,759 --> 00:37:43,011
तुम्हारे जाने के बाद सब बदल गया।

380
00:37:46,014 --> 00:37:48,767
पता है, मैंने भी सब छोड़कर
जाने के बारे में सोचा था।

381
00:37:49,518 --> 00:37:53,355
तुम और टीम्स, तुम लोग तो
कीचड़ में कमल की तरह थे, भाई।

382
00:37:53,438 --> 00:37:56,942
तुम कहीं नहीं जाने वाले थे
और यकीनन मेरी ज़रूरत तो नहीं थी।

383
00:38:02,614 --> 00:38:05,409
सब मद्देनज़र रखते हुए,
मुझे नहीं लगता कि यह सच है।

384
00:38:07,744 --> 00:38:10,956
ए। वह मैं ले लेता हूँ।

385
00:38:15,627 --> 00:38:19,673
क्या? सारा मज़ा तुम करोगे?

386
00:38:23,343 --> 00:38:24,386
ख़ैर…

387
00:38:25,095 --> 00:38:27,431
किसी की रात बहुत मज़ेदार होने वाली है।

388
00:38:29,766 --> 00:38:31,977
-यह लीजिए, मोहतरमा।
-शुक्रिया।

389
00:38:33,520 --> 00:38:35,939
नहीं। मैं बता रहा हूँ,

390
00:38:36,023 --> 00:38:41,111
तुमने उससे अच्छी सूशी
ज़िंदगी में नहीं खाई होगी।

391
00:38:41,194 --> 00:38:43,155
बकवास मत करो। रहने दो।

392
00:38:43,238 --> 00:38:45,657
वह वाकई तुम्हारी आँखें खोल देगी।

393
00:38:46,158 --> 00:38:50,120
सबसे अच्छी सूशी की बात कर रहे हो?
सुकियाबाशी जीरो के पास गए हो?

394
00:38:50,203 --> 00:38:54,958
अरे, उस जीरो को छोड़ो। वह ठीक है।
अच्छा है। जो भी हो।

395
00:38:55,042 --> 00:38:57,753
पर स्टीव ने एक बंदा ढूँढ़ा था, टाइशी।

396
00:38:57,836 --> 00:39:00,505
हमने उस छुटंकू को होक्काइडो से बुलवाया।

397
00:39:00,589 --> 00:39:04,176
मैं बता रहा हूँ,
वह साला मछली की भाषा बोलता है।

398
00:39:04,259 --> 00:39:07,763
वह घाट पर जाता है,
हिल्सा और भेटकी मछलियों से

399
00:39:07,846 --> 00:39:11,266
कुछ फुसफुसाकर कहता है।
पता नहीं वे क्या कहती हैं, शायद यह कि,

400
00:39:11,349 --> 00:39:13,310
"मुझे चुनो, मैं बेहद लज़ीज़ हूँ।"

401
00:39:15,270 --> 00:39:17,397
फिर तो मुझे चखकर देखना होगा।

402
00:39:17,481 --> 00:39:20,358
बिल्कुल। मैं टेबल बुक करवा दूँगा। कब?

403
00:39:23,779 --> 00:39:27,199
मेरे पास कोई समयरेखा नहीं है।
अपने बोर्ड से बात करनी होगी।

404
00:39:27,282 --> 00:39:29,826
बोर्ड जाए भाड़ में। मैं तुमसे पूछ रहा हूँ।

405
00:39:30,368 --> 00:39:31,703
सॉल। ऐसा मत करो।

406
00:39:35,540 --> 00:39:36,625
देर हो गई है।

407
00:39:36,708 --> 00:39:40,545
और हालाँकि मुझे बहुत मज़ा आया,
कल सुबह हवाई जहाज़ पकड़ना है।

408
00:39:43,673 --> 00:39:46,134
एलायस, महीनों से हमें लटकाकर रखा है।

409
00:39:47,177 --> 00:39:49,846
गोल्फ़ खेलना है, हम गोल्फ़ खेलते हैं।
मछली खानी है…

410
00:39:52,057 --> 00:39:55,894
पर अब हम ऐसी कगार पर आ गए हैं,
कि या तो तुम्हें ठोस फ़ैसला लेना होगा

411
00:39:55,977 --> 00:39:58,480
या फिर सीधे मना कर देना होगा।

412
00:39:59,147 --> 00:40:01,608
प्लेनो को न्यूबेलम चाहिए या नहीं?

413
00:40:07,447 --> 00:40:09,282
अपनी संप्राप्ति टीम को फ़ोन करूँगा।

414
00:40:09,991 --> 00:40:13,620
श्री हॉर्न से कह दो, कल सुबह तक
प्रस्ताव के साथ तैयार रहूँगा।

415
00:40:14,996 --> 00:40:16,123
गुड नाइट।

416
00:40:26,550 --> 00:40:28,260
तुमने हद पार कर दी।

417
00:40:28,343 --> 00:40:32,139
एलायस राइबर्ग जैसा आदमी सम्मान का
अधिकारी है, तिरस्कार का नहीं।

418
00:40:36,476 --> 00:40:41,106
तुम्हें ज़रा भी अंदाज़ा है कि मैंने अभी
तुम्हारे लिए कितना पैसा बनाया है?

419
00:40:41,189 --> 00:40:45,777
उफ़, माइक, तुम्हें तो मेरा
शुक्रिया अदा करना चाहिए।

420
00:40:49,698 --> 00:40:53,994
अच्छा, सब लोग,
ज़रा इधर ध्यान दोगे, प्लीज़?

421
00:40:55,537 --> 00:40:56,913
दफ़ा हो जाओ।

422
00:40:58,123 --> 00:41:01,877
सच में। जश्न ख़त्म, घर जाओ।
सब लोग, जश्न ख़त्म हुआ, चले जाओ।

423
00:41:02,669 --> 00:41:04,171
-सच में?
-हाँ।

424
00:42:12,197 --> 00:42:16,826
हाँ, आज हमने बहुत पैसा बनाया, दोस्त।
बहुत पैसा बनाया।

425
00:42:16,952 --> 00:42:18,620
मेरा बच्चा कौन है?

426
00:43:41,911 --> 00:43:45,749
द डायमंड्स "लिटिल डार्लिंग"
अमेरिका का पसंदीदा गाना

427
00:44:53,817 --> 00:44:54,901
यह रहा।

428
00:45:19,467 --> 00:45:22,262
-थैली के लिए माफ़ी चाहूँगा, सॉल…
-रहम करो!

429
00:45:22,387 --> 00:45:26,641
सुनो। तुम्हारे मुँह पर
जो थैली लगाई थी, वह…

430
00:45:26,766 --> 00:45:29,727
वह हम दोनों के लिए ही अप्रिय था, ठीक है?

431
00:45:30,979 --> 00:45:33,898
बचाओ! मुझे बचाओ!

432
00:45:34,065 --> 00:45:38,153
कोई मदद करो! बचाओ!

433
00:45:40,822 --> 00:45:44,951
बचाओ! कोई मेरी मदद करो! मुझे बचाओ!

434
00:45:48,788 --> 00:45:50,123
बचाओ!

435
00:45:53,376 --> 00:45:54,461
चिल्ला चुके?

436
00:46:10,393 --> 00:46:12,896
कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़
मुझे मारना क्यों चाहती है?

437
00:46:15,940 --> 00:46:20,278
-मुझे तुम्हारी बात समझ नहीं आई।
-मुझसे झूठ मत बोलो।

438
00:46:20,361 --> 00:46:21,237
झूठ नहीं बोल रहा।

439
00:46:21,321 --> 00:46:23,114
अपनी स्वर्गीय माँ की कसम खाता हूँ।

440
00:46:23,198 --> 00:46:25,742
इसका ट्यूमर से कोई संबंध तो नहीं?

441
00:46:26,826 --> 00:46:29,037
-क्या?
-मेरे भेजे में जो ट्यूमर है, सॉल।

442
00:46:29,120 --> 00:46:30,997
तुम्हें ब्रेन ट्यूमर है?

443
00:46:31,956 --> 00:46:35,126
सत्यानाश हो, मुझे खोलो,
मैंने कुछ नहीं किया।

444
00:46:47,222 --> 00:46:50,099
मैंने आदमियों को
बहुत भयानक चीज़ें सहते देखा है, सॉल।

445
00:46:52,185 --> 00:46:55,647
दर्द और दुर्दशा।

446
00:46:58,566 --> 00:47:01,361
ऐसी जिसकी तुम कल्पना भी नहीं कर सकते।

447
00:47:02,362 --> 00:47:04,197
और उन्होंने तब भी अपना मुँह बंद रखा।

448
00:47:04,280 --> 00:47:09,118
क्योंकि वे आदमी किसी चीज़ में
विश्वास करते थे। जो उनसे भी अहम थी।

449
00:47:09,202 --> 00:47:13,623
ऐसा मकसद जिसके लिए
वह चिल्लाते हुए जान देने को तैयार थे,

450
00:47:13,706 --> 00:47:15,375
उससे मुँह फेरने के बजाय।

451
00:47:18,419 --> 00:47:20,838
लेकिन तुम वैसे आदमी नहीं हो, है न, सॉल?

452
00:47:20,922 --> 00:47:23,675
तुम सच्चे आस्तिक नहीं हो।
सिर्फ़ एक ऐसे आदमी हो

453
00:47:23,758 --> 00:47:27,762
जो आँख बंद करके ऐसी दुनिया में घुस आया
जिसे वह समझता तक नहीं है।

454
00:47:27,845 --> 00:47:32,392
तुम इसके पीछे मरना तो नहीं चाहते, सॉल।

455
00:47:33,268 --> 00:47:34,602
तो, मुझे बताओ।

456
00:47:36,729 --> 00:47:41,776
वह… वह नहीं…
वह मुझे कुछ नहीं बताता।

457
00:47:41,859 --> 00:47:44,404
-कौन?
-वह डेटा विलगन है।

458
00:47:45,405 --> 00:47:47,490
अलग इकाइयों में बाँटना। तुम लोगों की तरह।

459
00:47:47,574 --> 00:47:50,410
-उसे वह उत्तेजित करता है।
-यह किसे उत्तेजित करता है?

460
00:47:54,289 --> 00:47:57,166
स्टीव। हॉर्न।

461
00:47:58,418 --> 00:48:03,506
स्टीव हॉर्न। यह हुई न बात। एक घूँट लो।

462
00:48:13,099 --> 00:48:14,183
आगे बोलो।

463
00:48:14,309 --> 00:48:16,436
स्टीव एक दूरदर्शी है। वह...

464
00:48:17,145 --> 00:48:20,815
उसने टेक जगत में अथाह धन कमाया
और फिर वेंचर कैपिटल में आ गया।

465
00:48:21,482 --> 00:48:26,279
वह लोगों, बाज़ारों और युद्ध को
बख़ूबी समझता है।

466
00:48:29,407 --> 00:48:34,329
मैं बस एक ज़रिया हूँ। एक बिचौलिया।
मैं चीज़ों को सुलझाता हूँ।

467
00:48:36,748 --> 00:48:39,500
स्टीव ने सीरिया में
एक हमले को कैसे अंजाम दिया?

468
00:48:39,584 --> 00:48:44,088
हर जगह पर स्टीव के दोस्त हैं।
अरबपति होने का फ़ायदा।

469
00:48:44,213 --> 00:48:47,342
-उसका उद्देश्य क्या था?
-वह मेरा विभाग नहीं है,

470
00:48:47,425 --> 00:48:50,887
पर वह ऐसी परियोजना से जुड़ा है
जिसका नाम है…

471
00:48:53,097 --> 00:48:55,725
प्रोजेक्ट आरडी4895।

472
00:48:56,392 --> 00:48:57,435
वह क्या है?

473
00:48:57,518 --> 00:49:02,690
आरडी4895। पर मैं तुमसे कह रहा हूँ,
मुझे नहीं पता कि वह क्या है।

474
00:49:04,400 --> 00:49:08,404
बस इतना पता है कि उस पर बहुत पैसा टिका है।

475
00:49:10,948 --> 00:49:12,200
इतना काफ़ी नहीं है।

476
00:49:14,702 --> 00:49:19,207
नहीं, चलो भी! सुनो, यार,
मैं तुमसे कह रहा हूँ न,

477
00:49:19,332 --> 00:49:22,835
मुझे कुछ नहीं पता! मैं एक नाचीज़ हूँ!
तुमने ख़ुद ही कहा था,

478
00:49:22,919 --> 00:49:24,545
मैं बस नाचीज़ हूँ!

479
00:49:35,098 --> 00:49:36,099
ठीक है।

480
00:49:36,724 --> 00:49:38,267
चलो, मुझे तुम पर विश्वास है।

481
00:49:39,727 --> 00:49:43,731
यह बात कि स्टीव हॉर्न सब फ़ैसले लेता है
और तुमने उसके ग़ुलाम हो।

482
00:49:43,815 --> 00:49:45,024
-हाँ?
-सही कहा?

483
00:49:45,108 --> 00:49:47,652
-हाँ, सही बोले!
-तुम फ़ैसले नहीं लेते।

484
00:49:47,735 --> 00:49:51,197
-तुम नहीं चाहते थे कि यह सब हो।
-भगवान की कसम।

485
00:49:51,948 --> 00:49:55,201
तुमने मेरे परिवार को मारने के लिए
किसे भेजा था?

486
00:50:04,877 --> 00:50:07,422
-थोड़ा और पियो।
-मुझे घर जाना है, यार।

487
00:50:12,802 --> 00:50:14,345
मैने तुमसे एक सवाल पूछा।

488
00:50:27,024 --> 00:50:29,277
जैक्सन होल का एक वकील है।

489
00:50:29,360 --> 00:50:31,028
मार्कस बॉयकिन।

490
00:50:31,112 --> 00:50:36,367
मार्कस दुनियाभर में कच्चे तेल की
तस्करी करता है, मेक्सिको को मिलाकर।

491
00:50:36,451 --> 00:50:37,452
मेक्सिको?

492
00:50:40,580 --> 00:50:42,039
उसने हमलावरों को सुपारी दी।

493
00:50:44,417 --> 00:50:46,586
वह गोलीबाज़, वह कहाँ मिलेगा?

494
00:50:46,669 --> 00:50:49,172
-मेक्सिको में, मैंने बताया तो।
-ठीक-ठीक बताओ।

495
00:50:49,255 --> 00:50:53,426
"उन हमलावरों का पता क्या है?"
यह सवाल तो नहीं पूछ सकता था!

496
00:50:53,509 --> 00:50:54,635
क्या बॉयकिन जानता है?

497
00:50:54,719 --> 00:50:56,471
बॉयकिन कुछ नहीं जानता।

498
00:50:56,554 --> 00:51:02,518
उसे बस निकम्मे हमलावरों की
राउटिंग संख्या पता हैं।

499
00:51:04,437 --> 00:51:06,439
वह मुझसे भी ज़्यादा बेकार है।

500
00:51:12,028 --> 00:51:15,615
विदेश में, वे कहते हैं कि हम जो
कर रहे हैं वह आज़ादी के लिए है।

501
00:51:15,698 --> 00:51:18,284
पर सच तो यह है, सॉल,

502
00:51:19,285 --> 00:51:22,079
इस दुनिया में बहुत बुराई है।

503
00:51:24,373 --> 00:51:27,627
हम उसका सामना करता हैं
क्योंकि लोगों में दम नहीं होता।

504
00:51:27,710 --> 00:51:29,629
वही हमारा काम है। हम वह करते हैं।

505
00:51:29,712 --> 00:51:33,132
तुम्हें बस अपना टैक्स भरकर
रास्ते से दूर रहना होता है।

506
00:51:33,216 --> 00:51:35,468
पर तुम, सॉल,

507
00:51:36,636 --> 00:51:40,515
स्टीव हॉर्न, कैपस्टोन इंडस्ट्रीज़,

508
00:51:42,517 --> 00:51:44,727
तुम उस लड़ाई में कूदना चाहते थे।

509
00:51:45,770 --> 00:51:48,815
ख़ैर, अब तुम रण के मैदान में हो।

510
00:51:52,819 --> 00:51:55,404
यह मेथाडोन का मिश्रण है, सॉल।

511
00:51:56,030 --> 00:51:59,534
तुम शांति से मर जाओगे। ख़ुशकिस्मत हो।

512
00:52:00,701 --> 00:52:02,328
तुम तो इसके लायक़ भी नहीं हो।

513
00:53:10,813 --> 00:53:11,898
रीस
मैसेज

514
00:53:11,981 --> 00:53:15,943
कैपस्टोन प्रोजेक्ट आरडी4895…
सुरक्षित रहना

515
00:53:35,588 --> 00:53:39,675
प्रोजेक्ट आरडी4895

516
00:54:10,623 --> 00:54:13,292
हम टाहो में एक घर ढूँढ़ रहे थे,
मैंने कभी बताया?

517
00:54:14,168 --> 00:54:16,003
पश्चिमी तट पर एक छोटी सी कोठी।

518
00:54:17,338 --> 00:54:21,008
लॉरन की एक योजना थी। ऊँचाई पर
एथलीट को प्रशिक्षण देने की।

519
00:54:21,759 --> 00:54:25,137
लूसी ऐसी जगह रहना चाहती थी
जहाँ से सारे तारे देख सके।

520
00:54:30,393 --> 00:54:32,395
वे बस इतना ही चाहती थीं।

521
00:54:33,354 --> 00:54:36,315
मरे हुओं के हाथ कुछ नहीं लगता।

522
00:54:37,942 --> 00:54:42,863
किसी पूँजीवादी योजना की वजह से
उनके हाथ अंधेरा लगा।

523
00:54:42,947 --> 00:54:43,990
स्टीव हॉर्न

524
00:54:45,366 --> 00:54:47,994
उसी की वजह से
मेरी पत्नी और बेटी की मौत हुई।

525
00:54:49,745 --> 00:54:51,247
यही बात समझ में नहीं आती।

526
00:54:52,790 --> 00:54:55,126
उन्होंने इसमें
दोनों लड़कियों को क्यों घसीटा?

527
00:54:58,504 --> 00:55:00,506
हत्या की बात हलचल मचा देती।

528
00:55:03,175 --> 00:55:06,053
पूर्व सैनिक पागल हो गया,
अपने परिवार को मार डाला,

529
00:55:06,137 --> 00:55:08,556
डॉक्टरों को मार डाला, ख़ुदकुशी कर ली।

530
00:55:08,639 --> 00:55:12,893
लोग पलक तक नहीं झपकाते।
वे चाहते हैं कि बात हज़म हो सके।

531
00:55:14,645 --> 00:55:17,481
स्टीव हॉर्न, वह सैन फ़्रांसिस्को में है।

532
00:55:18,024 --> 00:55:21,986
संगठन का मुखिया।
वह हमें आरडी4895 का सच बता सकता है।

533
00:55:22,820 --> 00:55:25,489
पर बॉयकिन,
वह गोलीबाज़ तक पहुँचने का ज़रिया है।

534
00:55:26,282 --> 00:55:28,492
जिसने लॉरन और लूसी को मारा था।

535
00:55:28,576 --> 00:55:31,954
अच्छा। जवाब या ख़ून।

536
00:55:33,998 --> 00:55:35,166
निशानेबाज़ क्या चुनेगा?

537
00:55:40,963 --> 00:55:42,006
ख़ून।

538
00:57:36,537 --> 00:57:38,539
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

539
00:57:38,622 --> 00:57:40,624
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

