1
00:00:53,429 --> 00:00:55,514
द टर्मिनल लिस्ट

2
00:03:57,863 --> 00:04:00,199
आराम करने के लिए ख़ूबसूरत जगह है, बेटा।

3
00:04:08,666 --> 00:04:12,962
हे ईश्वर, उन्हें अनंत विश्राम दें।

4
00:04:14,505 --> 00:04:16,966
और उन पर अनन्त ज्योति चमकाएँ।

5
00:04:18,133 --> 00:04:21,387
उनकी आत्मा को शांति मिले।

6
00:04:25,891 --> 00:04:26,934
आमीन।

7
00:04:29,520 --> 00:04:34,566
चलो। इस वक़्त अकेले रहना ठीक नहीं है।

8
00:04:35,025 --> 00:04:36,652
उसे छोड़कर नहीं जाना चाहता।

9
00:04:37,236 --> 00:04:38,278
ज़रूर।

10
00:04:41,448 --> 00:04:43,701
पर बातचीत करने के और भी तरीके हैं।

11
00:04:48,247 --> 00:04:50,040
और फिर मैंने लूसी से कहा,

12
00:04:50,124 --> 00:04:54,753
"मेरी भांजी को कभी कपड़े गंदे होने की
चिंता नहीं करनी चाहिए।"

13
00:04:59,425 --> 00:05:02,553
अच्छा, मुझे भी एक किस्सा सुनाना है।

14
00:05:02,636 --> 00:05:04,471
-हरगिज़ नहीं।
-क्या मतलब नहीं?

15
00:05:04,638 --> 00:05:07,474
-नहीं, तुम्हें इजाज़त नहीं है।
-क्या इजाज़त नहीं है?

16
00:05:07,766 --> 00:05:09,226
ये यादें हैं।

17
00:05:09,309 --> 00:05:11,770
इससे चुप करवाना है? कहो तो दम घोंट दूँ।

18
00:05:11,937 --> 00:05:13,731
चिंता न करो, अच्छे से बताऊँगा।

19
00:05:15,733 --> 00:05:17,568
यह तब की बात है जब मैं टीम्स में था,

20
00:05:18,485 --> 00:05:22,656
हर मिशन के बाद, लॉरन रीस
बढ़िया तंदूरी दावत रखती थी।

21
00:05:23,407 --> 00:05:24,908
और एक बार,

22
00:05:24,992 --> 00:05:29,997
मेरे ख़्याल से यह सब्रीना से कानूनी तौर पर
अलग होने के फ़ौरन बाद की बात है।

23
00:05:30,289 --> 00:05:31,540
कौन से नंबर की बीवी?

24
00:05:34,334 --> 00:05:37,755
मेरी मनोदशा कुछ ठीक नहीं थी।
और एक अच्छी दोस्त होने के नाते,

25
00:05:38,213 --> 00:05:40,632
रीस ने करीब चार-पाँच पेटी बीयर ख़रीदी थी।

26
00:05:40,716 --> 00:05:43,135
तो मैंने चार या पाँच पेटी बीयर पी थी?

27
00:05:43,677 --> 00:05:47,347
और फिर, रात हो गई और सब जाने लगे,
मैंने कमरे में देखा

28
00:05:47,431 --> 00:05:52,728
और मुझे वहाँ शानदार लाल सोफ़ा दिखा
जो मानो मेरा नाम पुकार रहा था।

29
00:05:53,562 --> 00:05:55,564
तो, ज़ाहिर है कि मैं वहीं लेट गया।

30
00:05:55,689 --> 00:05:59,109
जब मुझे होश आया, तो उजाला था
और एकदम सुबह का समय था।

31
00:06:02,988 --> 00:06:04,406
और मैंने ऊपर देखा,

32
00:06:07,659 --> 00:06:09,078
और वहाँ...

33
00:06:11,455 --> 00:06:13,624
वहाँ लॉरन नन्ही लूसी को लिए खड़ी थी,

34
00:06:16,794 --> 00:06:21,632
इस असमंजस में कि उसकी बैठक से
पेशाब की बू क्यों आ रही है।

35
00:06:24,802 --> 00:06:26,470
क्योंकि तुमने पेशाब कर दी।

36
00:06:27,805 --> 00:06:29,014
मैंने...

37
00:06:36,688 --> 00:06:38,065
आओ जाम टकराएँ।

38
00:06:39,733 --> 00:06:44,613
रीस परिवार के नाम। तीन पीढ़ियाँ
जिन्हें जानने का सौभाग्य मुझे मिला।

39
00:06:45,114 --> 00:06:48,325
हमारा जीवन उनके प्यार
और बहादुरी की बदौलत है।

40
00:06:48,492 --> 00:06:50,035
-जय हो!
-जय हो।

41
00:06:59,962 --> 00:07:01,755
एक बात बता दूँ, भाई,

42
00:07:04,174 --> 00:07:07,344
उनके बिना यह दुनिया बिल्कुल सूनी जगह है।

43
00:07:24,611 --> 00:07:26,321
मेरे ख़्याल से मैं चलता हूँ।

44
00:07:27,406 --> 00:07:29,283
-घर जा रहे हो?
-अभी?

45
00:07:30,075 --> 00:07:33,287
हाँ। मैं घर जाना चाहता हूँ।

46
00:07:35,080 --> 00:07:37,583
चलो। मेरा ड्राइवर तुम्हें छोड़ देगा।

47
00:08:42,606 --> 00:08:45,317
जब मार्गरीटा हों तो धूप की ज़रूरत किसे है?

48
00:08:59,790 --> 00:09:02,751
ओए, पिकासो, मुझे दिखाओगी भी
कि क्या बना रही हो?

49
00:09:02,876 --> 00:09:04,044
अभी पूरा नहीं हुआ।

50
00:09:04,294 --> 00:09:07,297
ख़ैर, अगर कल मेरे जाने तक
पूरा नहीं बना तो?

51
00:09:09,216 --> 00:09:13,136
अगर वह चित्र नहीं दिखाया,
तो मैं गाना गा दूँगा।

52
00:09:15,013 --> 00:09:16,431
लगता नहीं मैं गाऊँगा?

53
00:09:17,933 --> 00:09:20,727
मुझे पसंद हैं तेज़ गाड़ियाँ
और ख़रीदने के सपने

54
00:09:21,478 --> 00:09:24,398
कई अलबेली चीज़ों के पीछे भागा मैं

55
00:09:24,731 --> 00:09:28,610
पीछे छोड़ आया टूटे हिस्से कई...

56
00:09:28,819 --> 00:09:29,820
शुक्रिया।

57
00:09:32,072 --> 00:09:34,783
आज सुबह उम्र हो गई मेरी छत्तीस

58
00:09:35,617 --> 00:09:36,660
छत्तीस?

59
00:09:38,453 --> 00:09:40,706
माफ़ करना, गाना चार साल पहले लिखा था।

60
00:09:43,417 --> 00:09:46,628
पर गरजने लगे पहाड़ और नदियाँ

61
00:09:53,468 --> 00:09:54,678
यह क्या था?

62
00:10:06,565 --> 00:10:08,400
वह ठीक तो हो जाएगी, पापा?

63
00:10:12,362 --> 00:10:17,534
हाँ। उसे बस थोड़ा झटका लगा है।
वह अपने परिवार के पास वापस उड़ जाएगी।

64
00:10:18,869 --> 00:10:20,620
इससे झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है।

65
00:11:19,554 --> 00:11:23,016
माफ़ी चाहूँगा, कमांडर।
मैं हूँ स्पेशल एजेंट जॉशुआ होल्डर।

66
00:11:23,100 --> 00:11:25,018
अरे, हाँ। हाँ, मुझे तुम याद हो।

67
00:11:25,102 --> 00:11:27,687
हत्या की जाँच एनसीआईएस को सौंपी गई है।

68
00:11:27,771 --> 00:11:29,314
मामले में कोई नई ख़बर मिली?

69
00:11:29,398 --> 00:11:33,693
असल में, मैं यहाँ रिपोर्ट में
एक विसंगति पर बात करने आया हूँ।

70
00:11:35,445 --> 00:11:37,781
कत्ल का हथियार
आपकी सिग पी226 बंदूक थी?

71
00:11:38,281 --> 00:11:42,160
जो गैराज की बंदूक की तिजोरी से
ली गई थी, है न?

72
00:11:42,244 --> 00:11:45,997
नहीं, मैंने बताया था। मेरे बेडरूम की
पिस्तौल की तिजोरी से ली गई थी।

73
00:11:48,041 --> 00:11:49,709
क्या मुझे वह दिखा सकते हैं।

74
00:11:53,422 --> 00:11:54,297
सुनिए।

75
00:11:57,259 --> 00:12:01,430
मैं यह जानने को उत्सुक था...
उन हत्यारों ने आपकी तिजोरी खोली कैसे?

76
00:12:01,805 --> 00:12:03,306
मेरे प्रिंट की नकल की होगी।

77
00:12:03,390 --> 00:12:05,392
वाह, वह तो काफ़ी जटिल रहा होगा।

78
00:12:05,475 --> 00:12:08,520
इस तिजोरी को आधे खुले
कोक के कैन से नहीं खोल सकते।

79
00:12:08,603 --> 00:12:12,190
वही तो। मैंने कितनी बार कहा था।
दुश्मन बहुत ही होशियार है।

80
00:12:12,274 --> 00:12:14,067
भागने वाले हत्यारे को ढूँढ़ना होगा।

81
00:12:14,151 --> 00:12:16,278
क्लिनिक में प्रिंट के तीस सेट निकाले हैं

82
00:12:16,361 --> 00:12:19,364
और उनकी जाँच ब्यूरो ऑफ़ प्रिज़न्स
और एनसीआईसी से...

83
00:12:19,448 --> 00:12:20,449
ठीक है। और इंटरपोल?

84
00:12:20,782 --> 00:12:22,742
जैसा मैंने कहा, हम काम कर रहे हैं।

85
00:12:25,912 --> 00:12:27,330
मुझे गैराज दिखा सकते हैं?

86
00:12:31,960 --> 00:12:35,172
देखिए, इस तिजोरी का पासवर्ड किसे पता था?

87
00:12:35,672 --> 00:12:36,631
केवल मुझे।

88
00:12:36,715 --> 00:12:40,552
अब मैं सोच रहा हूँ कि
अगर वह बंदूक यहाँ रखी हुई थी...

89
00:12:40,635 --> 00:12:42,554
यहाँ नहीं थी। मेरे बेडरूम में थी।

90
00:12:42,637 --> 00:12:45,891
चलो भी। तुम लोग कर क्या रहे हो?
गोल-गोल घूम रहे हो?

91
00:12:45,974 --> 00:12:48,477
देखिए, सभी संभावनाओं की जाँच करना
मेरा काम है...

92
00:12:48,560 --> 00:12:52,856
जब मेरा कोई बंदा झगड़े में पड़ता था
तब तो एनसीआईएस जल्दबाज़ी करता था।

93
00:12:52,939 --> 00:12:55,692
तुम्हें एक बात बताता हूँ।
बूज़र के मामले में चूक गए।

94
00:12:57,569 --> 00:12:59,779
उसने ख़ुदकुशी नहीं की थी, समझे?

95
00:12:59,863 --> 00:13:02,073
विदेश में तैनात होता, तो दरवाज़े तोड़कर...

96
00:13:02,157 --> 00:13:04,409
-कमांडर...
-लोगों को बालों से घसीटकर निकालता।

97
00:13:05,494 --> 00:13:08,788
मुझे आपके हाल से हमदर्दी है, सच में।

98
00:13:08,872 --> 00:13:12,209
पर हम विदेश में नहीं हैं,
और यहाँ एक प्रक्रिया होती है।

99
00:13:14,044 --> 00:13:15,128
ठीक है।

100
00:13:27,807 --> 00:13:30,477
मैं एडमिरल से मिलने आया हूँ।
पहले से फ़ोन किया था।

101
00:13:30,560 --> 00:13:32,103
रीस। अंदर आ जाओ।

102
00:13:34,064 --> 00:13:35,440
बैठो, बेटा।

103
00:13:40,487 --> 00:13:43,698
शोक सभा का अच्छा आयोजन था।
उम्मीद है कि वह आख़िरी हो।

104
00:13:44,074 --> 00:13:45,158
जी, सर।

105
00:13:46,034 --> 00:13:47,661
तुम कुछ बात करना चाहते थे?

106
00:13:47,744 --> 00:13:52,541
एनसीआईएस के बारे में, सर। मुझे नहीं लगता
वह इस मामले को हल करने के काबिल हैं।

107
00:13:53,959 --> 00:13:57,087
मुझे बताया गया कि ओडिन्स स्वोर्ड की
जाँच पूरी हो गई है।

108
00:13:57,170 --> 00:14:00,131
और तुम सहमत थे कि मिचेल ने आईईडी लगाई थी।

109
00:14:00,215 --> 00:14:03,969
मैं अपने परिवार की बात कर रहा हूँ।
मामले की आपराधिक जाँच चल रही है।

110
00:14:05,262 --> 00:14:09,140
काउंटर इंटेलिजेंस को सुलझाना चाहिए।
मुझे लगता है यह निजी दुश्मनी थी।

111
00:14:09,266 --> 00:14:10,267
निजी दुश्मनी?

112
00:14:10,350 --> 00:14:14,729
मैं सालों से काहानी पर नज़र रखे हूँ।
उसे पकड़ने का बूता और किसी में नहीं है।

113
00:14:14,813 --> 00:14:16,815
वह और कुड्स यह जानते हैं।

114
00:14:17,190 --> 00:14:19,943
बेटा, जहान काहानी
कोरोनाडो में काम नहीं कर रहा।

115
00:14:20,026 --> 00:14:21,778
वह रसायनशास्त्री है, जासूस नहीं।

116
00:14:21,861 --> 00:14:25,156
उसने बूज़र के पीछे
हत्यारों का दल भेजा। मेरे पीछे भी।

117
00:14:25,657 --> 00:14:28,451
जिसने मेरे परिवार को मारा
वह अब भी खुला घूम रहा है।

118
00:14:28,535 --> 00:14:30,453
पूरा समुदाय ही ख़तरे में है।

119
00:14:32,914 --> 00:14:36,835
अब जो तुम खुलकर बात कर रहे हो,
तो मैं भी करता हूँ।

120
00:14:42,173 --> 00:14:45,302
तुम हमें एक बेहद
अस्थिर स्थिति में डाल रहे हो।

121
00:14:45,927 --> 00:14:50,223
दो हफ़्ते पहले, तुम बिना सबूत के
यह दावा करते हुए आए

122
00:14:50,307 --> 00:14:53,476
कि सीरिया में दगने वाली आईईडी
एक एसडीएफ़ जवान ने लगाई थीं।

123
00:14:53,560 --> 00:14:55,145
मैंने वह बयान वापस ले लिया, सर।

124
00:14:55,228 --> 00:14:58,064
तब जब हमने तुम्हारी वजह से
झगड़ा मोल लिया।

125
00:14:58,690 --> 00:15:00,734
अब तुम क्या चाहते हो,

126
00:15:00,817 --> 00:15:05,238
कि हम इस बेअक़ली के ख़्याल के पीछे
एनसीआईएस से पंगा ले लें कि कुड्स सेना

127
00:15:05,322 --> 00:15:08,700
-हमारी नाक के नीचे सील्स को मार रही...
-सर, आप सुन नहीं रहे।

128
00:15:08,783 --> 00:15:10,994
तुम अपनी बात नहीं सुन रहे हो, कमांडर।

129
00:15:12,120 --> 00:15:16,791
अब, ओडिन्स स्वोर्ड की जाँच के बाद भी
तुम्हारी नौकरी सलामत रखी।

130
00:15:17,208 --> 00:15:22,213
मतलब, कप्तान हावर्ड का पूरा समय
तुम्हारे बचाव में ही जाता है।

131
00:15:23,340 --> 00:15:26,635
पर सच यह है कि हम नहीं जानते
कि तुम्हारे साथ क्या चल रहा है।

132
00:15:27,969 --> 00:15:32,182
और यह मद्देनज़र रखते हुए कि तुम
न परिवार और न अपने आदमियों को बचा सके,

133
00:15:32,265 --> 00:15:33,266
हम नहीं...

134
00:15:34,809 --> 00:15:37,854
रीस! इन्हें छोड़ो, कमांडर।

135
00:15:55,121 --> 00:15:57,165
एजेंट होल्डर, बरेनेक, वोल्ट स्ट्रीम।

136
00:15:57,248 --> 00:15:59,668
संपर्क कार्यालय ने कहा
कि आपसे यहाँ मिल सकती हूँ।

137
00:15:59,834 --> 00:16:02,587
-ऐसा नहीं कहा होगा।
-ब्रेंडा फ़्रीमेन से बात की थी।

138
00:16:02,879 --> 00:16:04,297
ब्रेंडा ने बस यही कहा होगा

139
00:16:04,381 --> 00:16:07,133
कि एनसीआईएस पत्रकारों को
घटनास्थल पर नहीं जाने देती।

140
00:16:07,217 --> 00:16:09,969
हत्या के एक दिन पहले
मैं कमांडर रीस के साथ थी

141
00:16:10,053 --> 00:16:11,554
और उसने मुझ पर बंदूक तानी।

142
00:16:12,305 --> 00:16:14,182
गवाह का बयान चाहते हैं, तो मिल जाएगा,

143
00:16:14,265 --> 00:16:17,977
पर बदले में बताना होगा कि अंदर
क्या हुआ था। रिकार्ड नहीं करूँगी।

144
00:16:20,939 --> 00:16:25,068
ठीक है। शव-परीक्षक ने कहा कि पत्नी
और बेटी की मौत का समय रीस के क्लिनिक

145
00:16:25,151 --> 00:16:26,820
पहुँचने के तीस मिनट के अंदर था।

146
00:16:26,903 --> 00:16:29,072
उसके आने के तीस मिनट पहले या बाद में?

147
00:16:29,155 --> 00:16:32,367
यह साफ़ नहीं है,
पर ग़लती की गुंजाइश की सीमा में ही है।

148
00:16:32,450 --> 00:16:36,830
मतलब, किसी ने उसके जाने के बाद उन्हें
मारा होगा, या रीस अपने परिवार को मारकर

149
00:16:36,913 --> 00:16:38,540
फिर यहाँ आया होगा।

150
00:16:39,374 --> 00:16:41,376
जब रीस से बात की, वह अस्थिर लग रहा था।

151
00:16:41,459 --> 00:16:43,086
तभी तुम पर बंदूक तानी?

152
00:16:43,878 --> 00:16:47,132
हाँ, पर ऐसा आदमी नहीं
जो अपनी पत्नी और बेटी को मारेगा।

153
00:16:55,557 --> 00:16:56,433
हे भगवान।

154
00:16:56,891 --> 00:16:58,268
हाँ, दिल दहलाने वाला है।

155
00:16:59,602 --> 00:17:03,606
अच्छा। तो, कोई अंदर आया,
डॉक्टरों पर गोलियाँ चलाईं।

156
00:17:03,690 --> 00:17:05,191
ढिश्कियाऊँ, ढिश्कियाऊँ।

157
00:17:07,068 --> 00:17:08,403
यहाँ अंदर क्या हुआ होगा?

158
00:17:09,821 --> 00:17:13,491
ख़ैर, यह वो जगह है जहाँ कथित रूप से रीस

159
00:17:13,575 --> 00:17:15,118
दो नक़ाबपोश कातिलों से लड़ा।

160
00:17:15,368 --> 00:17:16,327
"कथित रूप से?"

161
00:17:16,411 --> 00:17:17,829
ख़ैर, यहाँ कोई लाश नहीं है।

162
00:17:17,912 --> 00:17:21,458
और रीस के मुताबिक,
उसने एक कातिल को यहाँ पर

163
00:17:21,541 --> 00:17:25,253
जख़्मी छोड़ा था। उसे गोली मारी थी।
तीन बार।

164
00:17:25,336 --> 00:17:27,130
किसी ने सबूत मिटा तो नहीं दिया?

165
00:17:27,213 --> 00:17:30,508
घटनास्थल पर सबसे पहले मैं आया था।
ज़िंदा या मरे हुए,

166
00:17:30,592 --> 00:17:32,761
किसी भी हमलावर का कोई निशान नहीं था।

167
00:17:32,844 --> 00:17:36,222
अच्छा, ठीक है, क्या क्लिनिक में
सुरक्षा कैमरे नहीं हैं?

168
00:17:36,306 --> 00:17:38,308
नहीं। ग्राहकों की गोपनीयता के लिए।

169
00:17:38,892 --> 00:17:40,185
फ़ोरेंसिक से कुछ मिला?

170
00:17:40,268 --> 00:17:43,563
कुछ नहीं। रीस की अपनी नौ मिलीमीटर
बंदूक की गोलियों के अलावा।

171
00:17:44,105 --> 00:17:46,316
अच्छा, तो वह खुला क्यों घूम रहा है?

172
00:17:46,399 --> 00:17:48,526
क्योंकि इसका कोई तुक नहीं बन रहा।

173
00:17:48,985 --> 00:17:51,488
उसके बदन पर चाकू का घाव है।
मेरे पास चाकू नहीं है।

174
00:17:51,571 --> 00:17:55,533
साथ ही, घर के सुरक्षा फ़ुटेज में
रीस शांति से बाहर जाता हुआ

175
00:17:55,617 --> 00:17:57,535
और फिर घबराकर लौटता हुआ दिखता है।

176
00:17:57,619 --> 00:18:02,165
जेम्स रीस या तो इस कमरे में किसी से
लड़ा था या फिर किसी से नहीं लड़ा।

177
00:18:02,957 --> 00:18:05,502
मैं ख़ुद को एक बात के लिए मनाता हूँ,
फिर दूसरी।

178
00:18:06,336 --> 00:18:10,131
मुझे इतना पता है कि रीस घटनाक्रम पर
अपने बयान पर विश्वास करता है।

179
00:18:11,925 --> 00:18:14,219
किसी वजह से ही दिमाग़ की जाँच करवा रहा था।

180
00:19:18,908 --> 00:19:21,077
साफ़ बता दिया था। मुझे कुछ नहीं कहना।

181
00:19:21,160 --> 00:19:25,206
एंग्रेम क्लिनिक में हमलावर का
कोई निशान नहीं था। कोई लाश नहीं मिली।

182
00:19:25,290 --> 00:19:26,749
इसकी क्या सफ़ाई दोगे?

183
00:19:31,671 --> 00:19:34,007
गैराज के किनारे वाले छोटे गेट पर मिलो।

184
00:19:36,050 --> 00:19:37,427
ईएमएस से पूछा?

185
00:19:37,510 --> 00:19:41,180
कभी-कभी उन्हें जाँच से पहले शव को
हटाने का निर्देश दिया जाता है।

186
00:19:41,264 --> 00:19:43,892
नहीं। आपातकाल मेडिकल सेवा,
एमई और सीएसआई से पूछा।

187
00:19:43,975 --> 00:19:46,811
-ख़ैर, मैं पागल तो नहीं हूँ।
-मैंने ऐसा कहा भी नहीं।

188
00:19:47,353 --> 00:19:49,522
पर यह साबित करने के लिए मदद चाहिए होगी।

189
00:19:50,231 --> 00:19:52,859
तुम पर एमआरआई स्कैन के बाद हमला हुआ, है न?

190
00:19:52,942 --> 00:19:54,611
-हाँ।
-अच्छा। तो शायद,

191
00:19:54,694 --> 00:19:57,780
तुम्हें परिणाम देखने का
मौका नहीं मिला होगा।

192
00:19:57,864 --> 00:19:59,407
मैं थोड़ा मसरूफ़ था।

193
00:19:59,490 --> 00:20:00,992
ख़ैर, यह रिलीज़ पेपर हैं।

194
00:20:01,743 --> 00:20:05,747
दस्तख़त करो और मैं स्कैन की साफ़ रिपोर्ट
निकलवा सकती हूँ। शायद मदद मिले।

195
00:20:05,830 --> 00:20:09,709
साफ़ रिपोर्ट निकलवाकर मदद मिलेगी।
इससे मामले में कैसे मदद मिलेगी?

196
00:20:09,792 --> 00:20:11,961
कोई मुझ पर विश्वास नहीं कर रहा। जाने दो।

197
00:20:12,045 --> 00:20:14,631
तुम्हारे केस का एजेंट
विश्वास करना चाहता है।

198
00:20:15,298 --> 00:20:17,091
-तुम जॉश होल्डर से मिली?
-हाँ।

199
00:20:17,842 --> 00:20:21,930
वह एनसीआईएस एजेंट है। वह बस किसी
सील को पकड़कर वाहवाही लूटना चाहता है।

200
00:20:22,013 --> 00:20:24,849
अगर वह घटनास्थल पर पहला इंसान था
तो तुम आज़ाद क्यों हो?

201
00:20:33,024 --> 00:20:36,027
-अपना शोध अपने साथ रखती हो?
-कौन सा शोध?

202
00:20:39,614 --> 00:20:40,823
हाँ, मेरे पास है।

203
00:20:42,367 --> 00:20:43,576
मुझे देखनी है।

204
00:20:45,954 --> 00:20:48,498
मैं ख़ुद अपनी गोपनीय मेडिकल जानकारी
ला सकता हूँ।

205
00:20:49,207 --> 00:20:51,668
तुम्हारे पास पुलिस रिपोर्ट की
कापी नहीं है।

206
00:20:52,794 --> 00:20:54,295
वह दिखाओ, दस्तख़त कर दूँगा।

207
00:21:07,517 --> 00:21:09,560
होल्डर सबसे पहले क्लिनिक पहुँचा था?

208
00:21:10,269 --> 00:21:12,438
बोला कि इसका तुक समझने की कोशिश कर रहा था।

209
00:21:23,533 --> 00:21:26,035
शुक्रिया। मैं संपर्क में रहूँगी, कमांडर।

210
00:21:26,119 --> 00:21:28,746
रुको। तुम्हारे पास कौन सा फ़ोन है?

211
00:21:30,665 --> 00:21:32,750
-इस तरह का।
-रुको... किस तरह का?

212
00:21:35,253 --> 00:21:36,587
यहीं पर रुकना।

213
00:22:13,791 --> 00:22:15,126
मुझे अपना फ़ोन दिखाओ।

214
00:22:16,461 --> 00:22:17,545
फ़ोन दिखाओ।

215
00:22:21,382 --> 00:22:25,386
तुम्हारे फ़ोन को एयरप्लेन मोड पर कर दिया।
ठीक? हटाना मत। एयरप्लेन मोड से।

216
00:22:25,470 --> 00:22:26,929
यह एक फ़ैराडे बैग है।

217
00:22:27,013 --> 00:22:30,058
कभी स्किफ़ में गई हो,
तो जानती होगी वे कैसे काम करते हैं।

218
00:22:31,184 --> 00:22:33,811
ग़ैर-कूटलिखित स्मार्टफ़ोन
ट्रैंकिंग उपकरण होते हैं

219
00:22:33,895 --> 00:22:35,813
जिनसे फ़ोन कॉल की जा सकती हैं।

220
00:22:35,897 --> 00:22:38,399
विदेश में इसी तरह
गुप्त जानकारी निकलवाता था।

221
00:22:38,483 --> 00:22:42,779
इसे बैग में ही रखना।
यह एक प्रीपेड फ़ोन है।

222
00:22:42,862 --> 00:22:45,698
इससे मुझे संपर्क करना।
पर फ़ोन या मैसेज मत करना।

223
00:22:45,782 --> 00:22:49,202
तुम्हें यह करना होगा, नक़द से
गूगल का गिफ़्ट कार्ड ख़रीदना।

224
00:22:49,285 --> 00:22:50,828
यह लिख लो, प्लीज़।

225
00:22:50,912 --> 00:22:54,248
उसके ज़रिए एक थ्रीमा खाता बनाना।

226
00:22:54,332 --> 00:22:58,044
व्हॉट्सऐप मत इस्तेमाल करना,
वह सालों से असुरक्षित है। समझी?

227
00:22:58,127 --> 00:23:00,713
थ्रीमा, थ्-री-मा।

228
00:23:02,048 --> 00:23:03,049
कलम दो।

229
00:23:05,093 --> 00:23:09,430
अपना गोपनीय यूज़रनेम दे रहा हूँ।
थ्रीमा पर इससे मेरा खाता खोलना।

230
00:23:14,060 --> 00:23:15,728
याद करके इसे फेंक देना।

231
00:23:18,397 --> 00:23:20,858
हाँ। यह तो बहुत ज़्यादा सावधानी है।

232
00:23:22,902 --> 00:23:25,446
अगर मैं काहानी के बारे में सही हूँ,
तो यह कम है।

233
00:23:28,783 --> 00:23:31,744
ठीक है। शुक्रिया, कमांडर।

234
00:23:35,498 --> 00:23:36,999
तुम मुझे रीस बुला सकती हो।

235
00:23:37,834 --> 00:23:40,628
अगर मेरी कहानी बता रही हो,
तो मुझे नाम से ही पुकारो।

236
00:23:41,212 --> 00:23:44,465
ठीक है, रीस। डटे रहो।

237
00:24:32,930 --> 00:24:34,182
तुम हो कौन?

238
00:24:41,772 --> 00:24:43,858
सत्यानाश।

239
00:27:53,547 --> 00:27:55,174
क्या तुम सो रहे थे?

240
00:27:55,257 --> 00:27:59,178
जीएमटी से तीन घंटे आगे, भाई।
यमन के समय पर चल रहा हूँ। क्या हुआ?

241
00:28:04,517 --> 00:28:05,518
हमें बंदा मिल गया।

242
00:28:07,686 --> 00:28:08,729
बंदा?

243
00:28:19,281 --> 00:28:21,826
रीस, यह... यह तो निशाने की
जानकारी का पुलिंदा है।

244
00:28:21,909 --> 00:28:24,703
तुम बोले थे कि कुड्स
कोरोनाडो में सील को मारेंगे तो

245
00:28:24,787 --> 00:28:27,957
उन्हें तहकीकात अपने रुख में करने के लिए
आदमी चाहिए होगा।

246
00:28:28,040 --> 00:28:32,378
एनसीआईएस ने एजेंट जॉश होल्डर को
मेरे और बूज़र के मामले पर लगाया।

247
00:28:32,461 --> 00:28:37,299
सोचो। वह बूज़र के घटनास्थल पर पहला था
जबकि बोला कि शिकागो पुलिस आई थी।

248
00:28:37,383 --> 00:28:42,304
और यह सुनो, वह एमआरआई क्लिनिक में
आपातकाल मेडिकल सेवा से पहले पहुँचा था।

249
00:28:42,972 --> 00:28:45,141
जब तक वह इलाके में न हो
ऐसा मुमकिन नहीं है।

250
00:28:46,142 --> 00:28:49,854
वही कमबख़्त गोली मारने वाला है।
वही भाग निकला था।

251
00:28:52,731 --> 00:28:54,024
तुमसे एक बात पूछता हूँ।

252
00:28:57,445 --> 00:28:58,654
कैसा महसूस कर रहे हो?

253
00:28:59,738 --> 00:29:00,781
मैं ठीक हूँ।

254
00:29:08,622 --> 00:29:11,709
ये सिरदर्द के लिए बढ़िया होती हैं। बस एक।

255
00:29:13,169 --> 00:29:16,255
उससे ज़्यादा ली तो बेहोश हो जाओगे।
यकीन मानो।

256
00:29:19,800 --> 00:29:20,926
ठीक है।

257
00:29:21,886 --> 00:29:25,347
सबसे पहली बात, तुम्हारी निगरानी बकवास है।

258
00:29:25,723 --> 00:29:29,185
अगर अपनी बड़ी गाड़ी से इतने करीब गए थे,
तो वे जान चुके होंगे।

259
00:29:29,268 --> 00:29:32,813
चलो भी, यार। भले ही एजेंसी में नहीं हूँ,
पर बेवकूफ़ नहीं हूँ।

260
00:29:32,897 --> 00:29:36,442
मैंने टीम्स के लेक्रोन का ट्रक लिया था।
उसने मुझे नहीं देखा।

261
00:29:44,074 --> 00:29:47,495
लाइट बीयर पीता है। यह तो शक की बात है।

262
00:29:51,999 --> 00:29:53,250
कितना पक्का विश्वास है?

263
00:29:55,044 --> 00:29:56,879
मैंने उसकी आँखों में झाँका, बेन।

264
00:30:00,299 --> 00:30:01,342
वही दोषी है।

265
00:30:09,725 --> 00:30:10,809
चाल क्या होगी?

266
00:30:19,944 --> 00:30:21,403
रॉय? रॉय बोह्म?

267
00:30:21,654 --> 00:30:23,739
कार्मन? मिलकर ख़ुशी हुई।

268
00:30:23,822 --> 00:30:26,742
-आपको दो बेडरूम के घर में दिलचस्पी थी।
-जी, हाँ।

269
00:30:26,825 --> 00:30:29,828
-बहुत ख़ूब। ऊपर एक शो यूनिट तैयार है।
-ठीक है।

270
00:30:31,580 --> 00:30:34,583
मैं पहले बीच देखने की उम्मीद कर रहा था।

271
00:30:34,708 --> 00:30:37,711
-बिल्कुल। इस तरफ़ आइए।
-बहुत अच्छे।

272
00:30:41,257 --> 00:30:43,509
बेलोजेन्टे को एक समुदाय समझिए।

273
00:30:45,511 --> 00:30:47,638
यहाँ आप जैसे कई बाहर से आने वाले लोग हैं।

274
00:30:47,721 --> 00:30:50,140
मुझे दिख रहा है कि आपको
कसरत वगैरह का शौक़ है,

275
00:30:50,224 --> 00:30:53,686
तो हमारी छत पर हीटेड पूल है,
एक फ़िटनेस सेंटर है

276
00:30:53,769 --> 00:30:56,647
और सैन डिएगो में सबसे अच्छी
सर्फ़िंग की जगह भी।

277
00:30:56,730 --> 00:30:59,733
मैं तो बस इंटरनेट पर सर्फ़िंग करूँगा।

278
00:31:07,616 --> 00:31:08,659
साइकिल का रास्ता।

279
00:31:25,509 --> 00:31:27,344
आपकी सुरक्षा प्रणाली कैसी है?

280
00:31:27,428 --> 00:31:29,847
-ख़ैर, दरवाज़े हमेशा बंद रहते हैं।
-बेशक।

281
00:31:29,930 --> 00:31:32,850
-इलाका काफ़ी सुरक्षित है।
-अलार्म सिस्टम की ज़रूरत नहीं।

282
00:31:32,933 --> 00:31:35,352
वादा करती हूँ कि कभी कोई चोरी नहीं हुई है।

283
00:31:35,436 --> 00:31:38,022
ठीक है। मैं ऊपर जाने को तैयार हूँ।

284
00:31:38,105 --> 00:31:39,398
आइए चलते हैं।

285
00:31:39,690 --> 00:31:41,900
सभी घर ख़ासतौर पर दोबारा बनाए गए हैं।

286
00:31:41,984 --> 00:31:44,653
उच्चतम सुविधाएँ, मौसम के अनुकूल खिड़कियाँ।

287
00:31:44,945 --> 00:31:47,781
पिछले साल पूरी इमारत में
सोलर बिजली लगाई थी।

288
00:31:47,865 --> 00:31:50,159
-अच्छा?
-हाँ।

289
00:31:50,826 --> 00:31:52,077
हरित क्रांति।

290
00:31:53,037 --> 00:31:55,539
कुछ घर हैं जो आंगन की ओर रुख करते हैं

291
00:31:55,623 --> 00:31:58,292
पर असली नेमत तो प्रशांत सागर का नज़ारा है।

292
00:32:05,507 --> 00:32:07,176
हैलो, लिज़ बोल रही हूँ।

293
00:32:07,718 --> 00:32:11,597
मेरे बॉस विदेश गए हैं
और मेरे पास करने को कुछ नहीं है

294
00:32:11,680 --> 00:32:15,768
और खर्च करने को तेल है। सोचा कि
तुम्हें सैन डिएगो लेने आ जाती हूँ।

295
00:32:15,851 --> 00:32:17,394
दोस्ती का आसमान खुला है।

296
00:32:18,062 --> 00:32:19,021
मुझे...

297
00:32:20,064 --> 00:32:25,069
मुझे बस अपनी लड़कियों की
याद आ रही है, रीस। जल्द बात करते हैं।

298
00:32:36,163 --> 00:32:37,247
चाल चलिए।

299
00:32:40,209 --> 00:32:41,210
विकल्प।

300
00:32:44,296 --> 00:32:47,508
वह करने की ज़रूरत नहीं है।
तुमने सभी बाज़ियाँ जीती हैं।

301
00:32:47,591 --> 00:32:50,260
तो, इस पारी में दाँव लगाना ही होगा।

302
00:32:51,387 --> 00:32:53,097
आप अपने कार्ड रख सकती हैं।

303
00:32:53,555 --> 00:32:55,265
सलाह के लिए शुक्रिया।

304
00:32:59,728 --> 00:33:02,022
बाज़ी लगाने वाला दाँव लगाएँ। दाँव लगाइए।

305
00:33:03,816 --> 00:33:04,817
दाँव लगाइए।

306
00:33:06,985 --> 00:33:08,237
पत्ते दिखाने के लिए बीस।

307
00:33:10,447 --> 00:33:11,699
पत्ते दिखाने के लिए बीस।

308
00:33:15,869 --> 00:33:17,454
यह क्या मज़ाक है?

309
00:33:18,288 --> 00:33:19,164
जॉर्डन।

310
00:33:19,248 --> 00:33:20,708
एक हफ़्ते से फ़ोन नहीं उठाया।

311
00:33:20,791 --> 00:33:24,545
मैं सोचने लगा कि कुछ हो गया होगा।
तुम किसी मुसीबत में होगी, पर नहीं।

312
00:33:24,628 --> 00:33:27,923
पोकर की मेज़ पर बैठी कॉलेज के बच्चों की
जेब काट रही हो। हैलो।

313
00:33:28,006 --> 00:33:28,924
चुप करो, यार।

314
00:33:30,551 --> 00:33:31,927
अच्छा। बाज़ी लगाइए।

315
00:33:36,640 --> 00:33:38,434
-सारा दाँव पर।
-सारा दाँव पर।

316
00:33:40,310 --> 00:33:43,313
समंदर से बाहर निकलो।
खूँखार मछली के साथ तैर रहे हो।

317
00:33:43,397 --> 00:33:44,815
-जनाब।
-जी, मैडम।

318
00:33:50,070 --> 00:33:51,321
-फ़ोल्ड करता हूँ।
-शाबाश।

319
00:33:51,405 --> 00:33:52,865
क्या बकवास है, यार?

320
00:33:56,243 --> 00:33:58,328
काम कर रही हूँ, जॉर्डन। और क्या कहूँ?

321
00:33:58,412 --> 00:34:00,748
यह कि पिछले छह महीने ज़ाया नहीं हुए।

322
00:34:01,540 --> 00:34:05,627
यह कि तुम्हें सीरिया और टर्की में
रोज़ 1,000 डॉलर की कीमत पर ठहराना

323
00:34:05,711 --> 00:34:08,464
तुम्हारे, मेरे और वोल्टस्ट्रीम के
फ़ायदे के लिए था।

324
00:34:08,547 --> 00:34:11,258
अलेप्पो में बहुत घटिया होटल में ठहराया था।

325
00:34:11,341 --> 00:34:13,218
-रहने के पैसे मिलने चाहिए थे।
-हाँ।

326
00:34:13,302 --> 00:34:17,264
उन्होंने पैसे नहीं दिए, है न?
मैंने पैसे दिए। और तुम्हारी सुरक्षा के।

327
00:34:17,347 --> 00:34:19,933
और किसी तरह तुम्हें
साल की सबसे बड़ी कहानी मिली।

328
00:34:20,017 --> 00:34:22,603
हाँ, क्योंकि काम में माहिर हूँ।
-फिर छुप गई।

329
00:34:22,686 --> 00:34:26,190
इस बीच, मुझे एबीसी7 से
जेम्स रीस पर ख़बरें मिल रही हैं?

330
00:34:27,775 --> 00:34:31,153
ख़ैर, एबीसी7 के पास उसके दस्तख़त वाला
मेडिकल रिलीज़ नहीं है।

331
00:34:34,990 --> 00:34:36,200
मुझे और बताओ।

332
00:34:37,659 --> 00:34:40,537
रीस की मानसिक क्षमता पर
कुछ सवाल उठ रहे हैं।

333
00:34:40,913 --> 00:34:43,874
पुलिस के आपराधिक घटनास्थल देने का
इंतज़ार कर रही हूँ।

334
00:34:46,543 --> 00:34:48,837
क्या उसने किया? अपने परिवार को मारा?

335
00:34:49,546 --> 00:34:51,173
मैं उसी पर काम कर रही हूँ।

336
00:34:53,133 --> 00:34:56,053
मैंने अपने अल्सर का नाम
तुम पर रखा है। अल्सर केटी।

337
00:34:56,136 --> 00:34:58,347
-ज़्यादा ही चिंता करते हो।
-हाँ।

338
00:35:00,182 --> 00:35:03,936
तुम प्रभावशाली ख़बर में अच्छी हो।
है न? और मैं इंतज़ार करके थक गया।

339
00:35:04,311 --> 00:35:06,897
वोल्टस्ट्रीम की श्रेष्ठता
तात्कालिकता में है।

340
00:35:06,980 --> 00:35:10,150
तो तुम्हारे पास 24 घंटे हैं,
फिर मुझे कोई ख़बर चाहिए, समझी?

341
00:35:11,944 --> 00:35:13,195
हाँ, यह पैसे दे देगी।

342
00:35:30,337 --> 00:35:34,842
खरगोश निकल गया। अगर मुड़ा तो बताता हूँ।
अच्छे से शिकार करना, दोस्त।

343
00:37:43,178 --> 00:37:44,221
हाल क्या है?

344
00:37:45,389 --> 00:37:48,809
उल्लू का पट्ठा हाइवे पर चला गया।
तुम जा सकते हो।

345
00:38:29,224 --> 00:38:30,267
बीयर।

346
00:38:32,769 --> 00:38:33,770
कुछ पता चला?

347
00:38:34,104 --> 00:38:38,108
नहीं। बस बच्चों की आया वाली
अश्लील फ़िल्मों का वाहियात जुनून।

348
00:38:42,237 --> 00:38:43,280
सिरदर्द।

349
00:38:44,781 --> 00:38:47,242
नहीं, यार। मैं ठीक हूँ।
कल रात सोया नहीं था।

350
00:38:47,325 --> 00:38:51,705
मैं भी उस घर में सो नहीं पाता।
तुम यहीं पर रुक जाओ।

351
00:38:51,788 --> 00:38:55,751
शायद हैरानी हो पर मैंने तुम्हारे सोने के
बाद से वह चादर नहीं बदली है।

352
00:38:55,834 --> 00:38:58,253
यार, तुमने वह चादर कभी नहीं धोई।

353
00:38:58,336 --> 00:38:59,463
वही तो।

354
00:39:03,050 --> 00:39:06,928
तुम्हारा फ़ोन बज रहा है।
ए! फ़ोन बज रहा है।

355
00:39:08,680 --> 00:39:10,515
-धत् तेरी।
-वॉशिंगटन से है।

356
00:39:10,849 --> 00:39:13,894
-वॉशिंगटन से कौन फ़ोन कर रहा है?
-बढ़िया सवाल।

357
00:39:28,033 --> 00:39:29,076
कैसे हो, रिक?

358
00:39:29,743 --> 00:39:30,952
हैलो, भाई।

359
00:39:32,746 --> 00:39:35,499
देखो, पीछे एक दोस्त
तुम्हारा इंतज़ार कर रही है।

360
00:39:42,506 --> 00:39:43,715
सचिव महोदया।

361
00:39:45,425 --> 00:39:46,593
कमांडर।

362
00:39:47,677 --> 00:39:49,554
मैंने सुना कि वॉरकॉम में क्या हुआ।

363
00:39:49,638 --> 00:39:52,390
एडमिरल पर हमला करने से
तुम्हारा भला नहीं होने वाला।

364
00:39:52,474 --> 00:39:55,185
सील जवानों को ज़लील करना
आपके पद की तौहीन नहीं है?

365
00:39:55,268 --> 00:39:58,355
तुम्हें ज़लील नहीं कर रही।
जेरी बहुत घमंडी हो सकता है।

366
00:40:01,233 --> 00:40:02,943
तुम्हारे पिता एक सील थे न?

367
00:40:04,111 --> 00:40:05,112
जी, मैडम।

368
00:40:06,905 --> 00:40:10,951
सैनिक जीवन में बचपन बिताना एक सौभाग्य है,
पर एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी।

369
00:40:13,036 --> 00:40:14,663
आइरिश व्हिस्की पीते हो, कमांडर?

370
00:40:15,872 --> 00:40:17,749
आजकल कुछ भी पी लेता हूँ।

371
00:40:26,800 --> 00:40:30,971
रिक। येल्लो स्पॉट के
दो जाम ले आओगे, प्लीज़?

372
00:40:31,263 --> 00:40:32,347
जी, मैडम।

373
00:40:35,600 --> 00:40:39,229
जानते हो कि सील जवानों ने
सेना के हेलिकॉप्टरों की मदद से

374
00:40:39,312 --> 00:40:40,856
मारकर भागने वाली रणनीति सीखी?

375
00:40:42,023 --> 00:40:46,903
ज़रा सोचो अगर तुम्हारे पिता,
एक नौजवान सील, और मेरे वरिष्ठ पायलट

376
00:40:46,987 --> 00:40:48,822
पिता के रास्ते मिले होते।

377
00:40:49,239 --> 00:40:51,032
मेरे पिता को उड़ना पसंद नहीं था।

378
00:40:52,409 --> 00:40:54,494
इसलिए कि वह मेरे पिता के साथ उड़ते थे।

379
00:40:56,413 --> 00:40:59,416
मैडम। यह हमारी तरफ़ से है।

380
00:41:03,712 --> 00:41:05,672
वॉरकॉम ने मेरे अनुमान के बारे बताया?

381
00:41:07,174 --> 00:41:11,303
काहानी। उसने केवल सीरिया में ही
हमें झूठी जानकारी नहीं दी थी।

382
00:41:11,386 --> 00:41:16,349
मेरे पास यह मानने का ठोस कारण है कि
एनसीआईएस सैन डिएगो में उसका एक आदमी है।

383
00:41:17,350 --> 00:41:21,897
उसके आगे, मैं नहीं जानता।
पर हमें इस पर फ़ौरन कार्रवाई करनी होगी।

384
00:41:21,980 --> 00:41:24,733
पक्का करते हैं कि वह बस
मेरी ही पलटन तक पहुँच पाए।

385
00:41:24,816 --> 00:41:27,027
काहानी तुम्हारे लिए ख़तरा नहीं है, कमांडर।

386
00:41:27,110 --> 00:41:28,737
मैडम, हम यह नहीं जानते।

387
00:41:30,447 --> 00:41:31,823
ए, समाचार लगाओ।

388
00:41:33,491 --> 00:41:34,659
असल में, हम जानते हैं।

389
00:41:34,743 --> 00:41:35,577
आगे बढ़ते हैं।

390
00:41:35,660 --> 00:41:38,163
ईरानी शस्त्र विशेषज्ञ डॉ. जहान काहानी

391
00:41:38,246 --> 00:41:42,292
उत्तरी सीरिया में चलाए गए
एक अमेरिकी सैन्य अभियान में मारा गया।

392
00:41:42,375 --> 00:41:46,087
यह हमला काहानी को पकड़ने के
एक असफल मिशन के कुछ हफ़्ते बाद हुआ,

393
00:41:46,171 --> 00:41:48,506
जिसमें नौसेना के बारह सील जवान मारे गए थे।

394
00:41:48,590 --> 00:41:50,508
पेंटागन ने यह बयान जारी किया है :

395
00:41:50,592 --> 00:41:52,219
"यह दुनिया, ख़ासकर सीरियाई,

396
00:41:52,302 --> 00:41:56,556
यह जानकर अच्छी नींद सोएँगे हैं कि मध्य
पूर्व का मुख्य रासायनिक हथियार विशेषज्ञ

397
00:41:56,640 --> 00:41:59,100
अब स्वतंत्रता चाहने वालों के लिए
ख़तरा नहीं है।"

398
00:42:07,525 --> 00:42:10,487
मैं जानती हूँ जब जंग
पीछे आती है तो कैसा लगता है।

399
00:42:11,029 --> 00:42:14,574
पर उम्मीद है कि तुम्हें इस बात से
शांति मिलेगी कि वह मिशन

400
00:42:15,116 --> 00:42:16,493
अब ख़त्म हो चुका है।

401
00:42:18,203 --> 00:42:19,537
गुड नाइट, कमांडर।

402
00:42:30,966 --> 00:42:34,511
ऑपरेशन ओडिन्स स्वोर्ड की
पूर्व कोशिशों की असफलताओं की

403
00:42:34,594 --> 00:42:36,388
तहकीकात अब भी जारी है...

404
00:42:48,692 --> 00:42:49,693
ए।

405
00:42:50,235 --> 00:42:51,736
क्या? कुछ पता चला?

406
00:42:51,820 --> 00:42:55,907
हाँ। हमारे बंदे ने दल के डेटाबेस से
तुम्हारे बायोमेट्रिक निकाले थे।

407
00:42:56,783 --> 00:42:58,535
ठीक भी है। मैं मुख्य संदिग्ध हूँ।

408
00:42:58,618 --> 00:43:02,706
सिवाय इसके कि होल्डर ने तुम्हारे प्रिंट
हत्या से दो दिन पहले निकाले थे।

409
00:43:04,374 --> 00:43:06,001
वही हमारा हमलावर हो सकता है।

410
00:43:10,005 --> 00:43:11,381
एक तरीका है पता लगाने का।

411
00:43:15,552 --> 00:43:17,178
बाईं बाज़ू पर चाकू का घाव।

412
00:43:17,554 --> 00:43:20,098
हाँ। तुम्हारे लिए कुछ लाया हूँ।

413
00:43:33,278 --> 00:43:36,406
दोनों लड़कियों का बदला लेने। और बूज़र का।

414
00:43:53,048 --> 00:43:55,425
-हैलो।
-आप पुलिस के साथ हैं?

415
00:43:55,508 --> 00:43:59,304
नहीं, प्रेस से हूँ। जेम्स रीस के
ब्रेन स्कैन के बारे में फ़ोन किया था।

416
00:43:59,387 --> 00:44:00,430
हाँ, मैंने उठाया था।

417
00:44:00,513 --> 00:44:03,683
जानकारी देने से पहले हमें
एक नया डॉक्टर नियुक्त करना होगा।

418
00:44:03,767 --> 00:44:05,769
मुझे उसकी अभी ज़रूरत है।

419
00:44:14,611 --> 00:44:16,279
-मैं अभी आई।
-शुक्रिया।

420
00:44:34,089 --> 00:44:36,633
सुनो, जॉर्डन। हाँ, मुझे मिल गया!

421
00:44:37,133 --> 00:44:40,887
नहीं, सुनो। मुझे एल.ए. में
फ़ौरन एक न्यूरोलॉजिस्ट ढूँढ़कर दो।

422
00:44:41,721 --> 00:44:43,848
यकीन मानो। कहानी और बेहतर हो गई है।

423
00:47:09,077 --> 00:47:11,371
यह बूज़र की सबसे मनपसंद बंदूक थी।

424
00:47:12,830 --> 00:47:17,460
किंबर 1911, 45।
टेक्सस में यही चलाते हुए बड़ा हुआ था।

425
00:47:17,919 --> 00:47:20,964
अगर वह ख़ुद को गोली मारता,
तो 1911 ही इस्तेमाल करता।

426
00:47:22,382 --> 00:47:24,842
तुम मूर्ख कमीनों ने
उसे ग़लत बंदूक से मारा।

427
00:47:26,886 --> 00:47:28,721
आराम से और धीरे से आगे बढ़ते हैं।

428
00:47:29,514 --> 00:47:32,350
शांत रहोगे, तो ज़िंदा रहोगे, समझे?

429
00:47:37,397 --> 00:47:41,985
ठीक है। हे भगवान। मैंने नहीं...
मैंने तुम्हारे दोस्त को नहीं मारा।

430
00:47:42,068 --> 00:47:43,236
-तुम्हीं ने मारा।
-नहीं।

431
00:47:43,319 --> 00:47:46,406
तुमने मेरी बीवी को मारा।
मेरी बेटी को मारा।

432
00:47:47,156 --> 00:47:50,201
-मुझे मारने की कोशिश की।
-नहीं, मैंने किसी को नहीं मारा।

433
00:47:50,285 --> 00:47:51,202
अपनी बाज़ू दिखाओ।

434
00:47:51,286 --> 00:47:54,330
-मैंने किसी को नहीं मारा।
-अपनी बाज़ू दिखाओ।

435
00:48:01,629 --> 00:48:03,089
अपना बायाँ हाथ मोड़ो।

436
00:48:09,429 --> 00:48:10,930
अपनी दूसरी बाज़ू मोड़ो।

437
00:48:18,104 --> 00:48:19,105
ठीक है।

438
00:48:21,399 --> 00:48:22,442
ठीक है।

439
00:48:24,902 --> 00:48:28,197
हो सकता है तुमने उन्हें न मारा हो,
पर तुमने सबूत छिपाए।

440
00:48:28,865 --> 00:48:29,866
किसके आदमी हो?

441
00:48:30,700 --> 00:48:32,243
अपने हाथ इसमें डालो।

442
00:48:36,581 --> 00:48:39,125
मैंने तुमसे एक सवाल पूछा।

443
00:48:42,670 --> 00:48:44,881
-रोना बंद करो।
-मुझे नहीं पता।

444
00:48:44,964 --> 00:48:47,925
ईरान? सीरिया?

445
00:48:50,011 --> 00:48:53,598
दोबारा पूछने पर मजबूर मत करना।
तुम किसके लिए काम करते हो?

446
00:48:54,599 --> 00:48:56,726
चलो भी। बोरियत हो रही है, बॉस।

447
00:49:10,448 --> 00:49:14,118
वह पूरे दिन बेवकूफ़ बनाने की
कोशिश कर सकता है। हम तो सच जानते हैं।

448
00:49:14,702 --> 00:49:17,330
डंका बजाकर कह सकता हूँ कि यही दोषी है।

449
00:49:21,376 --> 00:49:23,419
प्लीज़, मुझे मत मारो।

450
00:49:25,421 --> 00:49:27,340
प्लीज़, मुझे मत मारो।

451
00:49:30,843 --> 00:49:33,012
धत्। इस वक़्त नहीं। सत्यानाश हो।

452
00:49:33,596 --> 00:49:34,972
इसे भूलने की बीमारी है।

453
00:49:35,973 --> 00:49:37,350
मुझ पर रहम करो।

454
00:49:38,393 --> 00:49:41,312
-कमांडर...
-तुम सीधे-सीधे सच क्यों नहीं बताते?

455
00:49:41,396 --> 00:49:42,605
तुम किससे बात कर रहे हो?

456
00:49:43,898 --> 00:49:47,402
अच्छा, सुनो? ज़रा सुन लो।
मैं तुम पर कोई आरोप नहीं लगाऊँगा।

457
00:49:47,735 --> 00:49:50,279
यह बस... .यह सब रफ़ादफ़ा हो जाएगा।

458
00:49:51,197 --> 00:49:52,907
-सब रफ़ादफ़ा हो जाएगा?
-हाँ।

459
00:49:52,990 --> 00:49:55,493
सील के बायोमेट्रिक से
मेरा थंबप्रिंट निकाला।

460
00:49:55,576 --> 00:49:58,162
मैं अपना काम कर रहा था।
ओडिन्स स्वोर्ड में मदद।

461
00:50:02,375 --> 00:50:06,963
-तुमने गड़बड़ कर दी।
-कमांडर। मैं एक फ़ेडरल एजेंट हूँ।

462
00:50:07,046 --> 00:50:10,508
फ़ेडरल एजेंट! मैंने 9-1-1 पर फ़ोन किया था।
वह पुलिस को जाता है।

463
00:50:10,591 --> 00:50:12,844
तुम्हारे घटनास्थल पर पहले आने का तुक नहीं।

464
00:50:12,927 --> 00:50:15,179
नहीं। तब तक नहीं
जब तक पहले से ही वहाँ न थे।

465
00:50:15,263 --> 00:50:18,349
डिस्पैच ने फ़ोन किया।
वे जानते थे तुम नौसैनिक हो।

466
00:50:18,433 --> 00:50:19,809
वे जानते थे तुम नौसैनिक हो।

467
00:50:23,688 --> 00:50:24,647
मुझसे झूठ मत बोलो।

468
00:50:25,898 --> 00:50:26,941
मैं नहीं बोल रहा।

469
00:50:29,360 --> 00:50:31,988
साला सत्यानाश हो।

470
00:50:32,321 --> 00:50:34,240
मुझे बूज़र के घर ही समझ आ गया था।

471
00:50:34,323 --> 00:50:37,326
जानता था कि उसने खुदकुशी नहीं की
और एल्फ़ा पलटन के साथ

472
00:50:37,410 --> 00:50:40,413
सुरंगों में भी जानता था
और अब भी जानता हूँ, समझे?

473
00:50:40,496 --> 00:50:42,790
-कमांडर...
-तुमने मुझे फँसाया।

474
00:50:43,416 --> 00:50:48,004
तुम... तुम बीमार हो।

475
00:50:51,632 --> 00:50:56,387
जो तुम कह रहे हो वह सच है तो,
कोई हत्यारा नहीं है।

476
00:50:58,222 --> 00:50:59,849
मतलब मैंने अपने परिवार को मारा।

477
00:51:01,601 --> 00:51:04,854
नहीं। धत् तेरे की।

478
00:51:09,942 --> 00:51:12,737
मुझे बहुत चीज़ें मानने पर
मजबूर कर सकते हो, यह नहीं।

479
00:51:12,987 --> 00:51:15,490
-कमांडर, नहीं। बंदूक मत चलाना!
-हिलना मत।

480
00:51:15,573 --> 00:51:16,824
-ठोढ़ी ऊपर करो।
-नहीं!

481
00:51:16,908 --> 00:51:18,493
अपनी ठोढ़ी ऊपर करो।

482
00:51:19,410 --> 00:51:23,664
सॉल एग्नॉन।

483
00:51:25,333 --> 00:51:28,795
क्या? तुम क्या कह रहे हो?

484
00:51:28,878 --> 00:51:31,714
सॉल एग्नॉन। वही वो आदमी है।
वही मुझे पैसे देता है।

485
00:51:32,256 --> 00:51:36,886
यह उसका नाम है। वह मुझे जानकारी देता है।
मुझे एक खाते में पैसे मिलते हैं।

486
00:51:38,805 --> 00:51:41,057
मुझे बस इतना पता है। मुझे बस इतना ही...

487
00:54:38,359 --> 00:54:40,361
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

488
00:54:40,444 --> 00:54:42,446
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

