1
00:00:14,724 --> 00:00:16,767
न्यायियों की किताब में,

2
00:00:16,851 --> 00:00:20,771
गिदोन ने ईश्वर से पूछा
कि युद्ध के लिए अपने आदमी कैसे चुने।

3
00:00:23,607 --> 00:00:28,279
परम पिता ने गिदोन से कहा कि आदमियों को
नदी किनारे ले जाकर उन्हें पानी पीने दे।

4
00:00:30,364 --> 00:00:34,952
जो आदमी पेट के बल लेटकर कुत्तों की
तरह पानी पीते, वे उसके काबिल नहीं थे।

5
00:00:37,455 --> 00:00:38,914
गिदोन ने ग़ौर किया

6
00:00:39,582 --> 00:00:43,836
कि कुछ आदमी घुटनों के बल पानी पीते हुए
क्षितिज पर अपनी आँखें गड़ाए थे,

7
00:00:44,962 --> 00:00:46,422
हाथ में भाला लिए हुए।

8
00:00:48,966 --> 00:00:50,760
हालाँकि उनकी गिनती कम थी,

9
00:00:52,511 --> 00:00:54,597
उसे उन्हीं सैनिकों की ज़रूरत थी।

10
00:00:55,639 --> 00:00:57,391
बंदूक की नोंक ऊपर।

11
00:00:59,268 --> 00:01:02,104
तैयार हो। निशाना साधो। दागो।

12
00:01:04,231 --> 00:01:06,275
पीछे हो।

13
00:01:08,110 --> 00:01:10,988
तैयार हो। निशाना साधो। दागो।

14
00:01:12,698 --> 00:01:15,826
इन्सिर्लिक हवाई अड्डा
दो हफ़्ते पहले

15
00:01:15,951 --> 00:01:17,328
एल्फ़ा, सब घेरा बनाओ।

16
00:01:24,251 --> 00:01:26,629
केमिकल काहानी को पकड़ने की इजाज़त मिल गई।

17
00:01:26,712 --> 00:01:27,838
अरे, वाह!

18
00:01:29,715 --> 00:01:33,594
वह सीरिया वापस आ गया है।
सूचना मिली है कि एक और हमला करने वाला है।

19
00:01:33,677 --> 00:01:34,887
रुको, डॉनी कहाँ है?

20
00:01:34,970 --> 00:01:37,765
क्लीनिक में आईवी लगी है।
उसे सिरदर्द हो रहा है।

21
00:01:37,848 --> 00:01:38,682
सिरदर्द?

22
00:01:38,766 --> 00:01:40,392
दौड़ने के कारण कमज़ोर हो गया।

23
00:01:40,476 --> 00:01:41,560
दौड़ने के कारण नहीं।

24
00:01:41,644 --> 00:01:43,854
उसे इलेक्ट्रोलाइट दे रहा हूँ।
ठीक हो जाएगा।

25
00:01:43,938 --> 00:01:46,732
वह घबरा रहा है
क्योंकि उसकी बीवी को बच्चा होने को है।

26
00:01:46,816 --> 00:01:47,775
बूज़र का बच्चा!

27
00:01:48,526 --> 00:01:50,361
हाँ। भाड़ में जाओ, लेक्रोन।

28
00:01:50,444 --> 00:01:52,404
एक छोटा बूज़र होना गर्व की बात होगी।

29
00:01:52,488 --> 00:01:54,490
भले ही उसकी लंबाई पाँच फुट दो हुई।

30
00:01:54,573 --> 00:01:56,283
कमीने हो। पाँच फुट तीन।

31
00:01:56,367 --> 00:01:58,118
अच्छा, दोस्तो। बकवास बंद करो।

32
00:01:58,619 --> 00:02:00,204
डॉनी, कैसा लग रहा है?

33
00:02:00,287 --> 00:02:01,956
एक शिकारी भेड़िए की तरह, सर।

34
00:02:02,915 --> 00:02:05,125
ठीक है। तो चलो, शिकार करते हैं।

35
00:02:06,085 --> 00:02:06,961
अच्छा, लड़को।

36
00:02:07,044 --> 00:02:10,881
हम एक स्थानीय जालदार जहाज़ से
वहाँ जाएँगे, तट से 800 मीटर दूर।

37
00:02:10,965 --> 00:02:13,050
फिर पूर्व में लक्ष्य की ओर तैरकर जाएँगे।

38
00:02:13,133 --> 00:02:14,718
रात 0232 में ज्वार-भाटा होगा।

39
00:02:14,802 --> 00:02:15,928
भूमध्यसागर
सीरियाई तट से 5 किलोमीटर दूर

40
00:02:16,011 --> 00:02:18,889
अंधेरी रात होगी।
चंद्रमा की रोशनी बस 14 प्रतिशत होगी।

41
00:02:29,275 --> 00:02:30,860
जानकारी के अनुसार वे सुरंग

42
00:02:30,943 --> 00:02:33,737
ठोस चूने की चट्टानों के
बीस या तीस फुट नीचे हैं।

43
00:02:33,821 --> 00:02:35,865
अगर मैं बाज़ी लगाता, तो अंतरदलीय
संचार चुनता,

44
00:02:35,948 --> 00:02:37,199
हम आगे नहीं बढ़ेंगे।

45
00:02:38,075 --> 00:02:41,704
संदेश देने का बढ़िया तरीका है
कि प्रवेश से और राह में आने वाले

46
00:02:41,787 --> 00:02:43,706
हर मोड़ पर सुराग छोड़ते रहो।

47
00:02:43,789 --> 00:02:48,168
एक बार खोह के प्रवेश बिंदु पर पहुँचने पर
संचार फिर से चालू हो जाएगा।

48
00:02:48,294 --> 00:02:50,546
इन नक्शों पर विश्वास कर सकते हैं, जनाब?

49
00:02:50,629 --> 00:02:53,132
सीरियाई लोकतांत्रिक सेना ने
एक स्थानीय सिपाही दिया

50
00:02:53,215 --> 00:02:55,843
जो परिसर के नीचे की
सुरंगों में खेलकर बड़ा हुआ।

51
00:02:55,926 --> 00:02:57,386
उसके लिए यह ज़ाती मामला है।

52
00:02:57,469 --> 00:03:00,639
काहानी के उसके परिवार को
विषैली गैस से मारा। वह साथ जाएगा।

53
00:03:01,098 --> 00:03:02,099
समझ गया।

54
00:03:03,434 --> 00:03:04,810
पाँच किलोमीटर दूर, जनाब।

55
00:03:06,562 --> 00:03:09,064
दोस्तो, चलो जहाज़ के तख़्त पर चलते हैं।

56
00:03:13,152 --> 00:03:15,404
इलाका ठीक है, चीफ़। आपका आंकलन?

57
00:03:15,487 --> 00:03:17,156
काहानी पर निगरानी रखी गई है।

58
00:03:17,239 --> 00:03:20,492
तो मुझे लगता है कि उस परिसर में
उसके कुछ पहरेदार होंगे।

59
00:03:20,576 --> 00:03:24,747
कोई गड़बड़ हुई, तो दस मिनट दूर
रेंजर प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहेंगे।

60
00:03:25,331 --> 00:03:26,457
योजना ठोस है, जनाब।

61
00:03:28,125 --> 00:03:28,959
मैं सहमत हूँ।

62
00:03:30,210 --> 00:03:34,131
हम शांत रहेंगे। अंदर और बाहर।
कोई जान नहीं पाएगा कि हम वहाँ थे।

63
00:04:05,287 --> 00:04:07,581
जैसा जानते हो, ब्रावो पलटन आ चुकी है।

64
00:04:07,665 --> 00:04:12,086
कॉक्स ने हमें पीछे हटने का विकल्प दिया है,
यह उन्हें सौंप देने को कहा।

65
00:04:12,795 --> 00:04:15,464
मैंने कहा कि हम यहाँ
हाथ पर हाथ धरकर बैठने नहीं आए।

66
00:04:15,547 --> 00:04:18,175
और वह कमीना हमारा शिकार है।
हम एल्फ़ा दल हैं।

67
00:04:18,759 --> 00:04:20,636
-आपने सही कहा।
-बिल्कुल सही कहा।

68
00:04:20,719 --> 00:04:22,304
अच्छा। बढ़िया।

69
00:04:23,555 --> 00:04:25,140
नज़र लक्ष्य पर रखो, लड़को।

70
00:04:26,517 --> 00:04:27,726
कोशिश ज़ाया न हो।

71
00:04:43,826 --> 00:04:44,827
चलो।

72
00:04:47,538 --> 00:04:48,372
आगे बढ़ो।

73
00:05:36,128 --> 00:05:38,630
लेक्रोन, फ़्लेचर, संचार बनाए रखना।

74
00:05:39,840 --> 00:05:41,216
-ठीक।
-बढ़िया, ठीक है।

75
00:06:24,343 --> 00:06:25,928
प्रवेश बिंदु, 60 फुट दूर।

76
00:06:42,152 --> 00:06:43,445
सर, ज़ीक थक रहा है।

77
00:06:44,238 --> 00:06:46,907
रुको! अब ईओडी की बारी। संचार बंद करो!

78
00:06:56,792 --> 00:06:58,210
सफ़ेद रोशनी चालू करो।

79
00:07:19,940 --> 00:07:21,900
भूस्खलन होने वाला है, जनाब।

80
00:07:23,152 --> 00:07:25,112
यह खोह कभी भी ढह सकती है।

81
00:07:25,195 --> 00:07:28,699
बाहर ख़बर भेजो। उन्हें बताओ
कि प्रवेश बिंदु तक नहीं पहुँच पाएँगे।

82
00:07:28,782 --> 00:07:29,700
हाँ, जनाब।

83
00:07:34,329 --> 00:07:36,707
दुश्मन! दुश्मन, प्रवेश बिंदु पर!

84
00:07:37,666 --> 00:07:38,709
क्या हो रहा है?

85
00:07:38,959 --> 00:07:41,378
पीछे से भारी गोलीबारी। उन्हें मदद चाहिए!

86
00:07:41,461 --> 00:07:44,089
उनके विरुद्ध एक फ़ायरिंग दल जुटाना होगा।

87
00:07:44,173 --> 00:07:45,340
-समझ गया।
-आगे बढ़ो!

88
00:07:46,466 --> 00:07:47,968
लेक्रोन, क्या दिख रहा है?

89
00:07:49,178 --> 00:07:50,679
लेक्रोन, ज़रा बचाकर!

90
00:07:56,351 --> 00:07:57,603
धत्! लेक्रोन को गोली लगी!

91
00:07:57,853 --> 00:07:59,021
चलो, चलो!

92
00:08:01,315 --> 00:08:03,233
आगे बढ़ो! चलो!

93
00:08:04,526 --> 00:08:05,485
रुको!

94
00:08:08,614 --> 00:08:09,489
धमाके से बचो!

95
00:08:09,948 --> 00:08:11,241
धमाके से बचो!

96
00:08:13,994 --> 00:08:15,871
बार्न्स, उस कमीने को मार डालो!

97
00:08:18,540 --> 00:08:19,499
उन्हें भून डालो!

98
00:08:25,130 --> 00:08:25,964
रास्ता साफ़ है!

99
00:08:26,048 --> 00:08:28,133
इन आदमियों को उठाओ! फ़ौरन बाहर ले चलो!

100
00:08:28,217 --> 00:08:29,801
आ रहे हैं! उसे नीचे रखो!

101
00:08:33,013 --> 00:08:34,973
वापस खोह में जाओ! इसी वक़्त! जाओ!

102
00:08:47,694 --> 00:08:49,613
उन्हें वापस लाओ!

103
00:08:49,738 --> 00:08:51,865
बाएँ जाओ! बाईं तरफ़ सीसीपी है!

104
00:08:53,784 --> 00:08:54,826
आगे बढ़ रहा हूँ!

105
00:09:01,124 --> 00:09:02,334
बार्न्स! सफ़ाया करो!

106
00:09:08,882 --> 00:09:11,218
चलो। मैंने तुम्हें थाम रखा है, भाई!

107
00:09:14,471 --> 00:09:16,306
-आख़िरी आदमी!
-आख़िरी आदमी! हाँ!

108
00:09:17,266 --> 00:09:19,268
मुझे दोगे? चलो!

109
00:09:29,861 --> 00:09:32,281
सर, क्यूआरएफ़ को जल्दी बुलाना होगा।

110
00:09:32,614 --> 00:09:35,742
ए! अपने आदमी को शांत करो!
हमारे हताहतों की स्थिति, रैल?

111
00:09:35,867 --> 00:09:39,037
दो सैनिक लड़ते हुए मारे गए,
बार्न्स आखिरी साँसें ले रहा है।

112
00:09:39,871 --> 00:09:43,041
सुनो, भाई! ए! मेरी बात सुनो।

113
00:09:43,667 --> 00:09:46,753
मैं तुम्हें यहाँ से बाहर निकालूँगा।
तुम्हारे साथ हूँ, भाई।

114
00:09:49,965 --> 00:09:51,967
-मैलरी को गोली लगी!
-हमला जारी है, बॉस!

115
00:09:57,014 --> 00:09:59,099
बूज़र! मेरे पीछे! संचार भेजना होगा।

116
00:09:59,182 --> 00:10:01,268
क्यूआरएफ़ को ख़बर करनी होगी! चलो!

117
00:10:01,893 --> 00:10:04,479
क्राओली! इसे प्रवेश बिंदु पर ले जाओ! चलो!

118
00:10:04,563 --> 00:10:05,772
चलते रहो!

119
00:10:08,025 --> 00:10:10,027
ट्रिप वायर। उसके ऊपर से जाओ। यहाँ पर।

120
00:10:10,110 --> 00:10:11,278
-बचाकर!
-वह कहाँ है?

121
00:10:11,361 --> 00:10:13,905
-बचाकर। ट्रिप वायर, पाँव बचाकर!
-वह कहाँ है?

122
00:10:13,989 --> 00:10:16,742
क्राओली, नज़र घोड़े पर रखो।
बताओ वहाँ क्या है! अभी!

123
00:10:16,825 --> 00:10:17,826
हाँ, कर रहा हूँ।

124
00:10:21,246 --> 00:10:22,497
वहाँ क्या है, बूज़र?

125
00:10:22,581 --> 00:10:23,665
यहाँ एक निकास है।

126
00:10:23,832 --> 00:10:26,084
संचार ऊपर ले जाओ, क्यूआरएफ़ को ख़बर करो!

127
00:10:32,257 --> 00:10:36,511
दोबारा, फ़ौज संपर्क में है। कई नौसैनिक
मारे गए हैं। क्यूआरएफ़ भेजो। ओवर।

128
00:10:37,679 --> 00:10:39,306
नहीं! पीछे आओ।

129
00:10:39,806 --> 00:10:41,016
उस सिपाही को रोको!

130
00:11:16,593 --> 00:11:19,805
ओए, पिकासो। मुझे दिखाओगी भी
कि क्या बना रही हो?

131
00:11:33,527 --> 00:11:34,694
यह क्या था?

132
00:11:57,843 --> 00:11:59,803
वह ठीक तो हो जाएगी, पापा?

133
00:12:05,934 --> 00:12:06,935
पापा!

134
00:12:21,116 --> 00:12:21,950
लूसी!

135
00:12:46,349 --> 00:12:48,810
डॉनी। तुम ठीक तो हो? डॉनी?

136
00:12:53,857 --> 00:12:55,567
उठो, रीस, चलो!

137
00:12:58,361 --> 00:13:00,655
रीस! उठो!

138
00:13:03,033 --> 00:13:04,659
चलो भी, यार! उठो!

139
00:13:08,205 --> 00:13:10,248
कोर्टीज़, मैं तुम्हारी ओर आ रहा हूँ!

140
00:13:17,214 --> 00:13:18,215
कोर्टीज़!

141
00:13:21,718 --> 00:13:22,719
मेरे पीछे!

142
00:13:26,640 --> 00:13:28,183
गोलीबारी रोको!

143
00:13:28,266 --> 00:13:30,143
-गोलीबारी रोको! नीला!
-रीस!

144
00:13:30,227 --> 00:13:31,895
-मुझसे बात करो, कोर्टीज़!
-गिनती?

145
00:13:31,978 --> 00:13:33,230
भाई, तुम्हें क्या हो गया?

146
00:13:45,575 --> 00:13:47,244
आओ। चलो, आगे बढ़ो।

147
00:14:20,986 --> 00:14:23,196
बचाव हेलिकॉप्टर आ रहा है! मेरी जगह से हटो!

148
00:14:23,280 --> 00:14:25,323
-मुझे दो देना!
-कोर्टीज़, चलो!

149
00:14:25,407 --> 00:14:27,284
-उठो!
-ऊपर आओ!

150
00:14:27,367 --> 00:14:29,995
-ऊपर चलो, आओ।
-हमें तुम्हें बाहर निकालना होगा!

151
00:14:30,161 --> 00:14:33,206
-चलो।
-जल्दी करो! यहाँ से निकलते हैं!

152
00:14:33,290 --> 00:14:36,334
-धमाके से बचो।
-उन पर गोलियों की बौछार करो!

153
00:14:36,793 --> 00:14:38,670
चलो! इन्हें सहारा देते हैं!

154
00:14:44,467 --> 00:14:46,344
जनाब! आपको हेलिकॉप्टर में जाना होगा!

155
00:14:46,428 --> 00:14:47,971
अपने आदमियों की गिनती चाहिए!

156
00:14:48,054 --> 00:14:50,223
समझता हूँ। आपको इस स्थान से जाना होगा!

157
00:14:50,307 --> 00:14:51,683
जवानों को तट से निकालो!

158
00:14:51,766 --> 00:14:54,519
आप आख़िरी बचे हैं। मैं वादा करता हूँ!

159
00:14:56,855 --> 00:14:58,481
कोई इसकी टाँग को दबाओ!

160
00:14:58,898 --> 00:15:00,233
मुझे नब्ज़ नहीं मिल रही।

161
00:15:04,362 --> 00:15:06,698
कोर्टीज़! नज़रें मुझ पर रखो! मुझे देखो!

162
00:15:06,990 --> 00:15:09,409
कोर्टीज़! आँखें खोलो!

163
00:15:09,868 --> 00:15:11,453
मेरे साथ रहो, भाई।

164
00:15:11,536 --> 00:15:13,371
-ख़ून का बहना रोको।
-मेरे साथ रहो।

165
00:15:13,455 --> 00:15:15,957
-दबाव बढ़ाओ।
-चलो भी, भाई।

166
00:15:49,407 --> 00:15:50,408
हैलो?

167
00:15:51,910 --> 00:15:52,911
श्रीमती रीस?

168
00:15:53,536 --> 00:15:56,373
आपके सेवा सदस्य
आपसे बात करने का इंतज़ार कर रहे हैं।

169
00:15:58,958 --> 00:15:59,876
जेम्स?

170
00:16:01,628 --> 00:16:04,422
-लॉरन? तुम बोल रही हो?
-जेम्स, भगवान का शुक्र है!

171
00:16:05,632 --> 00:16:08,176
वे पूरी रात परिवारों को फ़ोन करते रहे।

172
00:16:12,305 --> 00:16:14,683
क्या हुआ? मुझसे बात करो।

173
00:16:19,229 --> 00:16:21,523
अच्छी ख़बर नहीं है। वे…

174
00:16:24,359 --> 00:16:26,444
सब मारे गए। वे सब मारे गए।

175
00:16:27,696 --> 00:16:31,366
बस मैं और बूज़र बचे हैं। बाकी सबके सब…

176
00:16:33,535 --> 00:16:35,537
बाकी कोई बच नहीं पाया।

177
00:16:37,747 --> 00:16:38,873
बहुत बुरी स्थिति है।

178
00:16:39,958 --> 00:16:40,917
अच्छा।

179
00:16:44,587 --> 00:16:45,714
तुमसे प्यार है।

180
00:16:46,172 --> 00:16:48,174
बस… बस घर लौट आओ।

181
00:16:48,883 --> 00:16:52,345
मैं यहाँ तुम्हारा
इंतज़ार कर रही हूँ। ठीक है?

182
00:17:01,354 --> 00:17:04,232
एनसीआईएस से
विशेष एजेंट रॉबर्ट ब्रिंगर हूँ।

183
00:17:04,816 --> 00:17:08,278
इन्सिर्लिक वायुसेना अड्डे पर
विशेष एजेंट डैनियल स्टब्स के साथ

184
00:17:08,361 --> 00:17:13,116
सील टीम सेवन के लेफ्टिनेंट कमांडर
जेम्स रीस का साक्षात्कार लेने आया हूँ,

185
00:17:13,199 --> 00:17:15,744
मिशन संख्या 6-4-4,
ओडिन्स स्वोर्ड के बारे में।

186
00:17:17,078 --> 00:17:20,290
कमांडर, आप अपने मिशन के
विवरण को संक्षेप में बता सकते हैं?

187
00:17:20,707 --> 00:17:24,294
हमें एसडीएफ़ की सहायता और डॉ. जहान
काहानी व उसके जैविक हथियारों की

188
00:17:24,377 --> 00:17:26,546
जानकारी को पकड़ने का दायित्व मिला था।

189
00:17:26,629 --> 00:17:29,048
-दो हफ़्ते पहले गुप्त सूचना मिली थी।
-किससे?

190
00:17:29,758 --> 00:17:32,343
तबरी मूसा।
अलेप्पो के बाहर हथियारों का विक्रेता।

191
00:17:33,428 --> 00:17:34,763
उच्च एसडीएफ़ सूत्र।

192
00:17:37,515 --> 00:17:39,809
आपने इस ऑपरेशन पर किस विशेषज्ञ की मदद ली…

193
00:17:39,893 --> 00:17:41,269
कमांडर विलियम कॉक्स।

194
00:17:42,145 --> 00:17:43,146
कोई संदेह की बात?

195
00:17:43,563 --> 00:17:46,566
नहीं। मूसा की जानकारी हमें पुख्ता रही है।

196
00:17:46,649 --> 00:17:49,527
पिछले दो सालों में काहानी को
दो बार मारने का मौका दिया।

197
00:17:49,611 --> 00:17:52,030
क्यूआरएफ़ को परिसर में
काहानी का कोई संकेत मिला?

198
00:17:52,947 --> 00:17:53,948
नहीं।

199
00:17:54,073 --> 00:17:58,870
ऑडियो रिकार्ड के अनुसार, आपने चार किलोमीटर
अंदर जाने पर संचार बंद कर दिया। क्यों?

200
00:18:00,079 --> 00:18:02,457
प्रति उपाय, प्रवेश बिंदु के पास आईईडी थी।

201
00:18:02,540 --> 00:18:06,044
संचार बंद करना आम प्रक्रिया है।
उसके वहाँ होने का कोई संकेत था?

202
00:18:06,211 --> 00:18:08,129
इसमें दिखाएँगे कि आईईडी कहाँ पर थे?

203
00:18:08,213 --> 00:18:11,090
-क्यूआरएफ़ को चलनशील लैब मिला।
-मुद्दे पर रहते हैं।

204
00:18:11,257 --> 00:18:13,009
आईईडी की अवस्थिति बताएँगे?

205
00:18:19,432 --> 00:18:20,308
यहाँ पर।

206
00:18:21,518 --> 00:18:23,686
केवल आईईडी थे, कुछ भी असाधारण नहीं था।

207
00:18:23,770 --> 00:18:26,314
वे हथियारबंद समर्थक थे
जो घात लगाए बैठे थे।

208
00:18:26,397 --> 00:18:27,982
वे जानते थे कि हम आ रहे हैं।

209
00:18:28,066 --> 00:18:31,611
कमांडर, ऑपरेशन के दौरान
आपने कब ग़ौर किया कि…

210
00:18:31,694 --> 00:18:35,907
विशेष युद्ध संचालक द्वितीय श्रेणी,
डॉनी मिचेल की तबियत ख़राब थी?

211
00:18:41,996 --> 00:18:43,164
माफ़ करना, क्या?

212
00:18:45,166 --> 00:18:48,169
एसओ-दो मिचेल।
आपकी फ़ौज के सबसे नौजवान सदस्य,

213
00:18:48,253 --> 00:18:50,421
ऑपरेशन के दौरान उनकी तबियत ख़राब हुई थी,

214
00:18:50,505 --> 00:18:52,841
जिसके बाद उन्होंने विस्फोट किया।

215
00:18:55,718 --> 00:18:56,719
सज्जनो।

216
00:18:58,304 --> 00:19:00,265
आपको एक बात समझनी होगी।

217
00:19:00,849 --> 00:19:03,601
इस वक़्त बारह फ़ौजी
ताबूत में घर लौट रहे हैं।

218
00:19:04,394 --> 00:19:07,188
मुझसे डॉनी मिचेल के बारे में
सवाल पूछना चाहते हो?

219
00:19:08,731 --> 00:19:11,860
वह एसडीएफ़ जवान जो डर गया था। डॉनी नहीं।

220
00:19:12,694 --> 00:19:15,947
-मिशन के रिकार्ड में डॉनी मिचेल है।
-वह नहीं था। मैं वहाँ था।

221
00:19:16,030 --> 00:19:17,782
-वह डॉनी नहीं था।
-शांत, कमांडर।

222
00:19:17,866 --> 00:19:19,617
वही बता रहे हैं जो हम जानते हैं।

223
00:19:27,584 --> 00:19:30,086
बहुत शोर हो रहा है, बूज़र।
बहुत ज़्यादा शोर।

224
00:19:30,211 --> 00:19:31,796
रामिरेज़, डॉनी को मदद चाहिए!

225
00:19:31,880 --> 00:19:33,798
डॉनी! शांत हो जाओ!

226
00:19:34,132 --> 00:19:35,091
कमबख़्त गोलियाँ!

227
00:19:35,174 --> 00:19:36,634
डॉनी! यह क्या चल रहा…

228
00:19:52,442 --> 00:19:54,110
ऐसा नहीं हुआ था।

229
00:19:55,987 --> 00:19:57,947
मैंने इसमें से कुछ भी नहीं कहा।

230
00:20:01,159 --> 00:20:03,161
शायद साक्षात्कार के लिए अभी जल्दी है।

231
00:20:03,244 --> 00:20:05,413
-नौसेना चाहती थी कि हम…
-नौसेना मत कहना।

232
00:20:05,496 --> 00:20:08,791
समझे? तुम नौसैनिक नहीं हो।
बेकार पुलिस वाले हो।

233
00:20:09,876 --> 00:20:11,586
मुझे पता है कि वहाँ क्या हुआ था।

234
00:20:11,669 --> 00:20:14,339
वह जगह विस्फोटक
और हथियारबंद समर्थकों से भरी थी,

235
00:20:14,422 --> 00:20:16,424
और हमारे एसडीएफ़ जवान ने आपा खो दिया।

236
00:20:20,678 --> 00:20:21,721
मुझसे बात करो, डॉनी।

237
00:20:21,804 --> 00:20:23,765
-बहुत शोर है!
-तुम्हारे पास क्या है?

238
00:20:23,848 --> 00:20:25,808
-शांत हो जाओ, डॉनी!
-यहाँ बहुत शोर है।

239
00:20:25,892 --> 00:20:29,646
डॉनी! मुझे देखो। मैं तुम्हें
यहाँ से निकालूँगा, भाई। तुम्हारे साथ हूँ!

240
00:20:29,771 --> 00:20:30,855
मैं तुम्हारे साथ हूँ।

241
00:20:33,441 --> 00:20:37,654
पूरा ऑडियो यही इशारा करता है
कि मिचेल ने ही विस्फोटक दागा था।

242
00:20:38,363 --> 00:20:41,783
प्लीज़, आराम से सोचिए,
ध्यान से रिकार्ड देखिए।

243
00:20:42,158 --> 00:20:45,244
फिर बताइए कि बयान को
बदलना चाहेंगे या नहीं।

244
00:20:46,204 --> 00:20:49,457
कमांडर, तुम्हारा हाल इतना बुरा नहीं है।
सब मद्देनज़र रखते हुए।

245
00:20:50,333 --> 00:20:52,293
बेशक नहीं होगा, डॉक्टर। ज़रा इसे देखो।

246
00:20:52,961 --> 00:20:55,546
मेरे आदमी कड़ी मुश्किलों को
सहने के लिए बने हैं।

247
00:20:56,297 --> 00:20:58,800
वैसे कैसा महसूस कर रहे हो, कमांडर।

248
00:20:59,258 --> 00:21:02,011
आँखों का धुँधलापन, सिरदर्द
या भूलने की समस्या?

249
00:21:03,888 --> 00:21:04,889
भूलने की समस्या?

250
00:21:05,598 --> 00:21:08,434
मस्तिष्क पर आघात से,
शारीरिक ज़ख्म जल्द भर जाते हैं।

251
00:21:08,518 --> 00:21:10,770
तंत्रिका पथ में ज़्यादा समय लग सकता है।

252
00:21:10,853 --> 00:21:12,981
उसमें दुख और शोक जोड़ दो तो…

253
00:21:13,064 --> 00:21:15,066
ये लक्षण महसूस हो रहे हैं, रीस?

254
00:21:17,193 --> 00:21:18,945
नहीं, जनाब। नहीं…

255
00:21:20,780 --> 00:21:22,991
कुछ और जाँच हैं जो हम कर सकते हैं।

256
00:21:23,116 --> 00:21:25,827
अगर हो सके,
तो मैं वे बाल्बोआ में कराना चाहूँगा।

257
00:21:25,910 --> 00:21:27,620
मैं यहाँ पर एमआरआई की सलाह दूँगा।

258
00:21:27,704 --> 00:21:29,914
हाँ। ख़ैर, मेरे आदमी घर लौट चुके हैं।

259
00:21:30,873 --> 00:21:33,251
मैं उनके परिवारों के पास जाना चाहूँगा।

260
00:21:35,086 --> 00:21:38,339
जब तक सफ़र की मनाही न हो,
मुझे रीस के जाने से कोई एतराज़ नहीं।

261
00:21:39,007 --> 00:21:41,509
एक बार यह देश लौट गया
तो वहाँ वॉरकॉम संभाल लेगा।

262
00:21:44,053 --> 00:21:45,263
ठीक है, कमांडर।

263
00:21:46,514 --> 00:21:49,517
पर दोबारा जाँच होने तक, आराम करना।

264
00:21:50,435 --> 00:21:53,021
बहुत सारा आराम। शराब मत पीना।

265
00:22:03,906 --> 00:22:05,324
काहानी को ढूँढ़ निकालेंगे।

266
00:22:11,289 --> 00:22:13,207
वह मिल गया, तो उसकी खाल उधेड़ूँगा।

267
00:22:13,916 --> 00:22:14,917
बिल्कुल सही।

268
00:22:19,380 --> 00:22:23,509
डॉनी होता तो वह यही करता।
वह 23 साल का लड़का खूँखार था।

269
00:22:31,893 --> 00:22:32,894
डॉनी के नाम।

270
00:22:33,603 --> 00:22:35,188
भाईचारा अमर रहे।

271
00:22:45,156 --> 00:22:46,699
एक व्हिस्की मिलेगी, नीट?

272
00:22:55,249 --> 00:22:56,626
किसके नाम जाम टकरा रहे हैं?

273
00:23:03,091 --> 00:23:05,134
तुम ठेकेदार हो या कोई संवाददाता?

274
00:23:06,094 --> 00:23:09,305
तुम्हारी कलाई पर लगी मुहर।
वे सैनिकों को यहाँ नहीं आने देते।

275
00:23:09,388 --> 00:23:11,265
तुमने कभी कोई नियम नहीं तोड़ा?

276
00:23:12,391 --> 00:23:14,477
मैं वहाँ एक वायु-सैनिक के साथ गई थी।

277
00:23:14,936 --> 00:23:19,440
उसने मुझे बताया कि कल रात
एक जहाज़ बारह सील सैनिक लेकर लौटा था।

278
00:23:20,191 --> 00:23:22,360
कोई कलर गार्ड नहीं। कोई श्रद्धांजलि नहीं।

279
00:23:22,777 --> 00:23:24,195
बहुत ख़ूब। तुम पत्रकार हो।

280
00:23:24,529 --> 00:23:26,280
केटी बरेनेक, वोल्टस्ट्रीम न्यूज़।

281
00:23:26,531 --> 00:23:30,284
-अगला जाम मेरी तरफ़ से, कमांडर।
-मैं ख़ुद ख़रीद लूँगा, शुक्रिया।

282
00:23:30,368 --> 00:23:31,953
मैं सील टीम पर लिखती हूँ।

283
00:23:32,453 --> 00:23:35,039
विशेष संचालन दल पर
हमारी निर्भरता पर लिखा था…

284
00:23:35,123 --> 00:23:36,124
हाँ। मैंने पढ़ा था।

285
00:23:36,207 --> 00:23:39,252
कमांडर, लोगों को अब भी परवाह है
कि यहाँ क्या होता है।

286
00:23:39,335 --> 00:23:42,672
बारह सील शहीद हुए और किसी अधिकारी ने
एक बयान तक नहीं दिया?

287
00:23:42,839 --> 00:23:44,132
वे क्या छुपा रहे हैं?

288
00:23:47,093 --> 00:23:50,388
जो भी ढूँढ़ रही हो,
वह तुम्हें मुझसे या बूज़र से नहीं मिलेगा।

289
00:23:50,471 --> 00:23:51,472
बूज़र कौन है?

290
00:24:02,817 --> 00:24:04,902
मैं जानकारी नहीं देता, मिस बरेनेक।

291
00:24:06,404 --> 00:24:08,865
ख़ासकर उनको
जो मेरे काम की आलोचना करते हैं।

292
00:24:08,948 --> 00:24:12,451
मैं तुम्हारे काम की नहीं,
तुम्हें दिए गए भार की आलोचना करती हूँ।

293
00:24:22,837 --> 00:24:24,005
तुम्हारे प्रयास के लिए।

294
00:25:00,374 --> 00:25:02,960
धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा, बॉस।

295
00:25:20,561 --> 00:25:23,314
रीस! उठो!

296
00:25:23,397 --> 00:25:25,274
रीस, उठो!

297
00:25:25,650 --> 00:25:27,944
रीस! उठो!

298
00:25:28,069 --> 00:25:29,070
कमांडर।

299
00:25:30,154 --> 00:25:34,367
सब लोग जहाज़ से उतर गए, जनाब।
आपको काफ़ी बार जगाने की कोशिश की।

300
00:25:59,558 --> 00:26:03,729
नॉर्थ आइलैंड नौसेना हवाई अड्डा
कोरोनाडो, सीए

301
00:26:12,697 --> 00:26:15,241
यह मत कहना कि टैक्सी बुला रहे हो।

302
00:26:18,369 --> 00:26:21,872
उड़ती हुई ख़बर मिली कि तुम
आज रात आ रहे हो। तो, मैंने सोचा…

303
00:26:27,920 --> 00:26:29,005
अरे, यार।

304
00:26:36,178 --> 00:26:37,263
शुक्रिया, बेन।

305
00:26:39,432 --> 00:26:41,517
-आओ तुम्हें घर ले चलें, भाई।
-हाँ।

306
00:26:47,940 --> 00:26:50,318
कुछ देर गाड़ी में घूमें?
मन हल्का कर लूँगा?

307
00:27:04,957 --> 00:27:06,917
मुझे बताओगे कि क्या हुआ था?

308
00:27:07,043 --> 00:27:09,462
तुम्हें कितना पता है?
मुझे लगा कि एजेंसी ने…

309
00:27:09,545 --> 00:27:11,088
एजेंसी ने घंटा नहीं बताया।

310
00:27:11,172 --> 00:27:13,174
वहाँ जानकारी निकलवाना बहुत मुश्किल है।

311
00:27:13,257 --> 00:27:14,091
यह जानते हो।

312
00:27:17,803 --> 00:27:18,929
वह एक जाल था।

313
00:27:19,180 --> 00:27:20,264
क्या मतलब है?

314
00:27:20,348 --> 00:27:23,309
किसी ने काहानी पर ग़लत सूचना देकर
हमें वहाँ बुलाया।

315
00:27:25,519 --> 00:27:26,771
ईरानियों ने।

316
00:27:28,564 --> 00:27:31,275
हो सकता है। शायद रूसियों ने।
असद भी हो सकता है।

317
00:27:31,609 --> 00:27:32,610
धत् तेरे की।

318
00:27:33,152 --> 00:27:35,654
हमारे सिग्नल को बदलने की क्षमता
किसके पास है?

319
00:27:35,738 --> 00:27:37,198
क्या मतलब है? खलल डालने की?

320
00:27:37,281 --> 00:27:41,077
हमारा डिजिटल रिकार्ड बदलने की।
आवाजें बदलना, वीडियो पर चेहरे बदलना।

321
00:27:43,371 --> 00:27:44,872
भाई, यह तो…

322
00:27:45,247 --> 00:27:48,417
इसमें तो बहुत ऊँचे स्तर की
विद्युत युद्ध वाली क्षमता चाहिए।

323
00:27:49,752 --> 00:27:51,712
भगवान के जितनी शक्तिशाली ताक़त।

324
00:27:56,550 --> 00:27:59,970
मैं फ़ारस भवन में कुछ लोगों को जानता हूँ,
कुछ फ़ोन कर सकता हूँ।

325
00:28:00,054 --> 00:28:03,349
देखते हैं पता लगाने लायक़
कुछ है या नहीं। वहीं से शुरू करेंगे।

326
00:29:11,667 --> 00:29:13,085
बहुत हो गया, अब थूक दो।

327
00:29:13,169 --> 00:29:15,713
-अभी ख़त्म नहीं हुआ।
-सोने का समय हो गया है।

328
00:29:21,677 --> 00:29:22,678
कोई है?

329
00:29:23,262 --> 00:29:24,263
पापा!

330
00:29:25,890 --> 00:29:27,766
हैलो, जान।

331
00:29:29,768 --> 00:29:30,895
आप घर आ गए।

332
00:29:33,314 --> 00:29:35,316
बिल्कुल सही। मैं घर आ गया।

333
00:29:36,192 --> 00:29:38,527
मम्मी कह रही थीं कि आप कल तक घर आएँगे

334
00:29:38,611 --> 00:29:40,654
-पर मुझे पता था कि आज आ जाएँगे।
-हाँ?

335
00:29:41,655 --> 00:29:44,241
ज़रा देखो तो। कितनी लंबी हो गई हो।

336
00:29:45,367 --> 00:29:47,995
मेरे कमरे के लिए
नए तकिए और टेडी बेयर आए हैं।

337
00:29:48,078 --> 00:29:49,997
-मुझे आपको दिखाने हैं।
-ठीक है।

338
00:29:50,080 --> 00:29:54,001
मुझे एक और बढ़िया ख़्याल आया था।
मुझे एक पालतू कुत्ता चाहिए।

339
00:29:54,084 --> 00:29:54,919
ठीक है।

340
00:29:55,002 --> 00:29:57,171
लूसी, तुम जाकर बिस्तर में लेटो

341
00:29:57,254 --> 00:29:59,715
और पापा कुछ देर में
तुम्हें कंबल उढ़ाने आएँगे।

342
00:29:59,798 --> 00:30:01,550
-मैं तुम्हारे पास आ जाऊँगा।
-जाओ।

343
00:30:07,765 --> 00:30:08,974
अंदर जाओ।

344
00:30:09,934 --> 00:30:11,685
ठीक है, मैं तुमसे अंदर मिलता हूँ।

345
00:30:38,295 --> 00:30:42,508
अच्छा। चलो तुम्हें कंबल उढ़ाया जाए।
अच्छा हुआ कि तुमने इंतज़ार किया। शुक्रिया।

346
00:30:47,096 --> 00:30:48,222
आप ठीक तो हैं?

347
00:30:49,473 --> 00:30:51,016
हाँ। मैं ठीक हूँ।

348
00:30:51,517 --> 00:30:52,726
आपको दर्द हो रहा है?

349
00:30:53,185 --> 00:30:55,020
नहीं। गहरी चोट नहीं है।

350
00:30:55,646 --> 00:30:56,647
पक्का?

351
00:30:57,606 --> 00:31:00,025
हाँ। पक्का। मैं ठीक हूँ।

352
00:31:00,776 --> 00:31:02,903
मेरे जाने के बाद से क्या पढ़ रही हो?

353
00:31:02,987 --> 00:31:04,655
द गर्ल हू ड्रैंक द मून।

354
00:31:05,072 --> 00:31:06,574
जादुई शक्तियों के बारे में है।

355
00:31:07,533 --> 00:31:08,867
आप पढ़कर सुनाना चाहेंगे?

356
00:31:09,493 --> 00:31:12,580
पापा बहुत थक गए हैं।
तो इन्हें सोने जाना चाहिए, ठीक है?

357
00:31:12,788 --> 00:31:16,083
इन्हें नहाने की भी ज़रूरत है,
क्योंकि बहुत बदबू मार रहे हैं।

358
00:31:19,837 --> 00:31:20,796
ठीक है।

359
00:31:23,716 --> 00:31:25,467
वह क्या है, नया चित्र?

360
00:31:25,593 --> 00:31:28,554
वाह, तुम तो और कमाल
होती जा रही हो, बिट्टो। यह देखो।

361
00:31:28,637 --> 00:31:29,972
मेरा परिवार

362
00:31:30,055 --> 00:31:31,307
यह तुमने बनाया?

363
00:31:31,390 --> 00:31:35,227
-यह आपके जाने से पहले बनाया था, पापा।
-मैंने पहले कभी नहीं देखा।

364
00:31:35,603 --> 00:31:36,812
मैंने आपको दिखाया था।

365
00:31:37,646 --> 00:31:39,064
आपको पसंद भी आया था।

366
00:31:42,985 --> 00:31:44,069
आप बहुत मज़ाकिया हैं।

367
00:31:44,278 --> 00:31:47,781
मैं मज़ाक कर रहा हूँ।
हमेशा मज़ाक करता रहा हूँ।

368
00:31:48,115 --> 00:31:50,576
मेरी छोटी गुड़िया को हँसाने के लिए कुछ भी।

369
00:31:52,911 --> 00:31:54,371
-गुड नाइट।
-आपसे प्यार है।

370
00:31:54,830 --> 00:31:55,873
तुमसे प्यार है।

371
00:32:03,547 --> 00:32:04,548
ठीक है।

372
00:32:09,136 --> 00:32:11,096
मुझे पता होता तो तुम्हें लेने आ जाती।

373
00:32:16,518 --> 00:32:19,480
कोई बात नहीं। बेन आ गया था।

374
00:32:23,692 --> 00:32:27,363
पता है, उन्होंने मुझे बस इतना बताया
कि तुम्हारे सिर पर चोट लगी थी

375
00:32:27,446 --> 00:32:29,156
और कुछ दिन घर पर रहना होगा।

376
00:32:31,116 --> 00:32:34,828
तुम्हें अपनी जाँच करानी चाहिए, जेम्स।
मैं मुलाकात तय कर दूँगी।

377
00:32:34,912 --> 00:32:35,913
मैं ठीक हूँ।

378
00:33:13,909 --> 00:33:17,538
-रामिरेज़! रुको! तुम्हारी ओर आ रहा हूँ।
-दीवार की ओर!

379
00:33:17,621 --> 00:33:19,790
रीस! चलो भी, यार! उठो!

380
00:33:24,920 --> 00:33:26,422
आपका क्या ख़्याल है, पापा?

381
00:33:27,506 --> 00:33:28,507
पापा!

382
00:33:30,259 --> 00:33:31,176
जेम्स?

383
00:33:33,512 --> 00:33:34,346
क्या?

384
00:33:34,722 --> 00:33:37,891
मैं कह रही थी, मम्मी और मैंने
पहले दिन का प्लान बना लिया।

385
00:33:38,809 --> 00:33:43,480
क्यों न पापा को पहले यह बताओ
कि हमने कौन सी नई चीज़ करना सीखा है?

386
00:33:43,564 --> 00:33:46,900
आपके जाने के बाद, मम्मी और मैंने
खड़े होकर पैडल बोर्डिंग की।

387
00:33:46,984 --> 00:33:49,528
वह सर्फ़िग और समंदर में
कश्ती चलाने का मिश्रण है।

388
00:33:49,862 --> 00:33:50,863
बहुत मज़ेदार है।

389
00:33:51,530 --> 00:33:56,160
और पापा से पूछ सकते हैं
कि क्या वह हमारे साथ चलना चाहेंगे।

390
00:33:56,326 --> 00:33:58,620
आप चलेंगे, पापा? आपको ज़रूर मज़ा आएगा।

391
00:33:58,704 --> 00:34:00,289
पिछली बार जब मैंने सर्फ़िग की…

392
00:34:01,749 --> 00:34:03,667
तो काफ़ी बुरा हाल हो गया था। याद है?

393
00:34:05,085 --> 00:34:09,590
यह आसान है। हम सुबह-सुबह
ला योला कोव से शुरुआत करेंगे,

394
00:34:09,757 --> 00:34:12,259
तब लहरें नहीं होतीं,
तो हम समतल पानी पर होंगे।

395
00:34:12,342 --> 00:34:14,511
बढ़िया प्लान है। हम चलेंगे।

396
00:34:14,595 --> 00:34:17,264
हम खड़े होकर पैडल बोर्डिंग करेंगे।

397
00:34:17,973 --> 00:34:19,641
बढ़िया। मज़ा आएगा।

398
00:34:20,768 --> 00:34:21,685
ठीक है।

399
00:34:22,936 --> 00:34:26,440
विश्व प्रसिद्ध दालचीनी रोल।
क्या इन्हें खाएँ?

400
00:34:26,523 --> 00:34:28,400
वह… वह लो… बहुत गर्म है!

401
00:34:28,484 --> 00:34:29,735
हे भगवान!

402
00:34:32,237 --> 00:34:34,865
-आप ठीक तो हैं?
-मैं ठीक हूँ। मुझे माफ़ करना।

403
00:34:39,203 --> 00:34:40,788
मुझे अपने बारे में बताओ…

404
00:34:43,123 --> 00:34:44,374
वॉरकॉम से फ़ोन आया है।

405
00:34:47,628 --> 00:34:48,796
रीस बोल रहा हूँ।

406
00:34:51,507 --> 00:34:54,176
नहीं, सर। यह नामुमकिन है।

407
00:34:57,387 --> 00:34:58,931
जी, सर। मैं फ़ौरन पहुँचता हूँ।

408
00:35:06,396 --> 00:35:09,900
मुझे यह आज ही मेरी मेज़ पर चाहिए।
कल नहीं, आज। मुझे जाना होगा।

409
00:35:09,983 --> 00:35:11,693
-रीस।
-कप्तान, बूज़र कहाँ है?

410
00:35:11,777 --> 00:35:14,780
माफ़ करना। शव-परीक्षक लाश ले गया।
बैठक का इंतज़ार है।

411
00:35:14,863 --> 00:35:17,574
करीब 30 मिनट में होगी।
रीस, मैं तुम्हारे साथ रहूँगा।

412
00:35:17,658 --> 00:35:20,202
कमांडर रीस। विशेष एजेंट होल्डर, एनसीआईएस।

413
00:35:21,286 --> 00:35:22,162
-जनाब…
-हटो।

414
00:35:31,421 --> 00:35:35,843
मुझे आपसे कुछ सवाल पूछने होंगे
पेटी ऑफ़िसर विकर्स की…

415
00:35:37,135 --> 00:35:38,220
मनोदशा को लेकर।

416
00:35:42,850 --> 00:35:45,352
मैं कल ही उस बंदे के साथ था। और वह ठीक था।

417
00:35:46,895 --> 00:35:49,273
ऐसा हो ही नहीं सकता
कि वह ख़ुद को गोली मारे।

418
00:35:50,816 --> 00:35:52,526
-माफ़ कीजिए। कल?
-हाँ।

419
00:35:53,360 --> 00:35:56,780
हम इन्सिर्लिक से एक साथ घर लौटे थे।
और तब वह ठीक था।

420
00:35:59,116 --> 00:36:00,117
कमांडर।

421
00:36:01,285 --> 00:36:02,286
यह नहीं…

422
00:36:02,494 --> 00:36:05,622
यह मुमकिन नहीं है। विकर्स ने
दो दिन पहले ख़ुद को गोली मारी।

423
00:36:05,706 --> 00:36:07,708
नहीं, माफ़ करना, तुम बिल्कुल ग़लत हो।

424
00:36:08,292 --> 00:36:10,961
-ए, पता है क्या? थोड़ा साँस लो।
-इनसे कहो!

425
00:36:11,253 --> 00:36:13,255
कमांडर अभी जंग से लौटे हैं।

426
00:36:13,380 --> 00:36:15,257
हाँ। विकर्स के साथ। कल।

427
00:36:17,551 --> 00:36:18,552
ठीक है।

428
00:36:18,844 --> 00:36:23,432
पीओ-एक विकर्स आपके सैनिकों के
शव के साथ दो दिन पहले लौटा था।

429
00:36:24,099 --> 00:36:26,435
उस रात, उसने ख़ुदकुशी कर ली।

430
00:36:27,561 --> 00:36:29,271
पड़ोसियों को आज सुबह लाश मिली।

431
00:36:29,354 --> 00:36:32,232
कोरोनाडो पुलिस घटनास्थल पर
सबसे पहले पहुँची थी।

432
00:36:32,566 --> 00:36:34,234
मुझे बहुत अफ़सोस है, कमांडर।

433
00:36:35,277 --> 00:36:36,612
सब ठीक हो जाएगा, बॉस।

434
00:36:37,404 --> 00:36:38,655
धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

435
00:36:55,380 --> 00:36:56,381
रीस।

436
00:36:57,549 --> 00:37:00,802
हमें यह आज करने की ज़रूरत नहीं है।
तुम थोड़ा समय ले सकते हो।

437
00:37:00,886 --> 00:37:03,221
-मैं समय लेता, अगर इंतज़ार कर पाता।
-ठीक है।

438
00:37:03,972 --> 00:37:07,142
ऑपरेशन से संबंधित गुप्त सूचना पर
तुम्हारी चिंता को मानते हैं।

439
00:37:07,225 --> 00:37:08,268
चलो।

440
00:37:08,393 --> 00:37:09,353
पुश-अप्स, तैयार?

441
00:37:09,519 --> 00:37:10,395
तैयार!

442
00:37:10,562 --> 00:37:11,897
-एक!
-एक!

443
00:37:11,980 --> 00:37:12,814
-दो!
-दो!

444
00:37:13,023 --> 00:37:16,652
जनाब, मुझे विश्वास है कि यह एल्फ़ा पलटन पर
एक नियोजित हमला था।

445
00:37:17,819 --> 00:37:20,405
मेरी फ़ौज 2018 से
काहानी का पीछा कर रही थी,

446
00:37:20,656 --> 00:37:23,909
जिस दौरान उसकी कुड्स सेना के
दो लफ़्टिनेंट मार गिराए।

447
00:37:24,034 --> 00:37:26,536
किसी ने अलेप्पो में मेरे आदमी को
ग़लत जानकारी दी।

448
00:37:27,120 --> 00:37:28,288
यह एक जाल था।

449
00:37:28,413 --> 00:37:31,041
सोकॉम और सीआईए मूसा को ढूँढ़ रहे हैं,

450
00:37:31,458 --> 00:37:33,877
सीरिया के सभी ऑपरेशन ठप्प कर दिए गए हैं,

451
00:37:35,170 --> 00:37:38,632
पर मुझे यह जानना है
कि उस ऑपरेशन के दौरान क्या हुआ था?

452
00:37:41,051 --> 00:37:42,052
जनाब?

453
00:37:42,135 --> 00:37:45,055
ख़ैर, तुम ही अकेले चश्मदीद गवाह बचे हो।

454
00:37:45,138 --> 00:37:47,349
पर इस फ़ाइल में जो है उसका तुक नहीं बनता।

455
00:37:51,395 --> 00:37:52,562
इसका तुक बनता है।

456
00:37:53,730 --> 00:37:57,693
एक बार यह समझ आ जाए कि किसी ने
ऑडियो रिकार्ड में हेरफेर की है।

457
00:37:57,901 --> 00:38:00,445
स्पष्ट करना चाहूँगा। तुम्हारा यह मानना है?

458
00:38:00,529 --> 00:38:04,700
कि एक एसडीएफ़ जवान ने घबराकर
आईईडी विस्फोटित कर दी।

459
00:38:05,117 --> 00:38:06,994
-एसओ-दो मिचेल ने नहीं?
-हाँ।

460
00:38:07,661 --> 00:38:10,247
हाँ, जनाब, मैं अपने बयान पर कायम हूँ।

461
00:38:10,580 --> 00:38:13,542
अगर मैं सही हूँ, तो जवानों को
वहाँ काम नहीं करने दे सकते,

462
00:38:13,625 --> 00:38:15,919
जबतक पता न लगा लें
कि किसके पास वह तकनीक है,

463
00:38:16,003 --> 00:38:19,965
किसके पास यह हरकत करने की क्षमता है
और कौन हमें फँसाना चाहता है।

464
00:38:22,300 --> 00:38:26,513
मुझे बताओ कि पेटी ऑफ़िसर विकर्स के
घर पर क्या हुआ था।

465
00:38:26,722 --> 00:38:32,144
एनसीआईएस के अनुसार, तुमने विकर्स की
मौत के समय पर सवाल उठाया था।

466
00:38:34,396 --> 00:38:38,942
मैंने यह सवाल उठाया था, जनाब,
कि बूज़र ख़ुदकुशी क्यों करता।

467
00:38:41,194 --> 00:38:43,572
पर, हाँ, मुझे अभी
समय का ज़्यादा ध्यान नहीं है।

468
00:38:43,989 --> 00:38:47,451
मिशन के दौरान कमांडर के सिर पर
गहरी चोट लगी थी।

469
00:38:49,202 --> 00:38:51,413
उसी के नतीजे से जूझ रहे हैं।

470
00:38:51,788 --> 00:38:54,791
और क्या इन "नतीजों" की वजह से

471
00:38:55,709 --> 00:38:58,170
तुम्हारी ऑपरेशन की याददाश्त प्रभावित हुई?

472
00:38:58,253 --> 00:39:00,213
ऐसे ऑपरेशन को भुला पाना नामुमकिन है।

473
00:39:01,757 --> 00:39:02,758
नहीं, जनाब।

474
00:39:09,139 --> 00:39:10,932
देखो, रीस,

475
00:39:12,100 --> 00:39:14,644
मैं तुम्हारी प्रतिबद्धता की
सराहना करता हूँ।

476
00:39:16,063 --> 00:39:19,858
एक स्नाइपर के रूप में भर्ती होने के बाद
ट्रूप कमांडर बनना

477
00:39:19,941 --> 00:39:23,612
छोटी-मोटी बात नहीं है। और 40 साल में,
अब भी रणभूमि में जाते हो।

478
00:39:25,572 --> 00:39:27,657
पर तुम्हें अपना हाल सुधारना होगा।

479
00:39:32,621 --> 00:39:35,582
गैरिसन में हो तो दाढ़ी बनाकर जाना।

480
00:39:36,249 --> 00:39:38,752
हमें लोगों के लिए एक मिसाल कायम करनी होगी।

481
00:39:40,087 --> 00:39:41,254
ख़ासकर अब।

482
00:39:43,965 --> 00:39:44,800
जी, जनाब।

483
00:39:45,967 --> 00:39:48,178
हमें सूचित किया गया है
कि पलटन के हर सील को

484
00:39:48,261 --> 00:39:51,181
मरणोपरांत सिल्वर स्टार दिया जाएगा,
विकर्स को मिलाकर।

485
00:39:51,264 --> 00:39:52,099
चलो, लड़कियो!

486
00:39:52,182 --> 00:39:55,268
स्वयं रक्षा सचिव
अंतिम संस्कार के लिए आने वाली हैं।

487
00:39:55,352 --> 00:39:57,437
मुझे यकीन है कि उनके परिवार आभारी होंगे।

488
00:39:58,105 --> 00:39:59,397
पुष्टि हो चुकी है, जनाब?

489
00:40:00,816 --> 00:40:03,401
-किसकी? मेडल की?
-बूज़र की मौत की वजह की।

490
00:40:03,652 --> 00:40:05,654
मैंने शव-परीक्षक से दोबारा पूछा।

491
00:40:06,363 --> 00:40:09,574
उन्होंने पुष्टि की कि ख़ुद गोली मारी थी।
नौ मिलीमीटर की।

492
00:40:11,618 --> 00:40:13,120
माफ़ कीजिए, जनाब।

493
00:40:14,037 --> 00:40:15,956
उसने अपनी टीम पिस्तौल से गोली मारी?

494
00:40:16,665 --> 00:40:17,791
वह उसकी अपनी सिग थी।

495
00:40:18,625 --> 00:40:20,752
शायद पलटन का दिया तोहफ़ा था?

496
00:40:23,630 --> 00:40:27,050
रीस, क्या तुम पक्का उनके
अंतिम संस्कार में जाना चाहते हो?

497
00:40:28,176 --> 00:40:30,804
हम तुम्हारी ग़ैरमौजूदगी की
कोई वजह दे देंगे।

498
00:40:30,887 --> 00:40:32,055
मैं वहाँ रहूँगा, जनाब।

499
00:40:48,029 --> 00:40:49,156
तूफ़ान आने वाला है।

500
00:40:51,408 --> 00:40:53,493
अगर बात नहीं करना चाहते, तो मत करो,

501
00:40:53,869 --> 00:40:58,165
बस वहाँ बैठे मुझे पाल लगाते हुए देखते रहो।
वह भी ठीक है।

502
00:41:00,417 --> 00:41:02,502
इस गोली में कुछ अजीब दिख रहा है?

503
00:41:13,388 --> 00:41:14,389
क्या?

504
00:41:16,725 --> 00:41:17,726
इसका कैलिबर।

505
00:41:18,977 --> 00:41:20,312
मुझे मेरी सिग पसंद है।

506
00:41:21,229 --> 00:41:24,357
बूज़र की मनपसंद पिस्तौल थी
एक ख़ास बनाई गई 1911-45।

507
00:41:27,652 --> 00:41:30,780
उसे टीम की नौ मिलीमीटर की
पिस्तौल से नफ़रत थी। बहुत नफ़रत।

508
00:41:33,533 --> 00:41:36,203
हम हमेशा उनके गुणों पर बहस करते।

509
00:41:37,120 --> 00:41:38,872
नौ मिलीमीटर बनाम 45।

510
00:41:40,457 --> 00:41:42,125
ज़्यादा बारूद वाली पिस्तौल चाहिए

511
00:41:42,209 --> 00:41:44,502
या दमदार बनाने के लिए ज़्यादा सीसे वाली?

512
00:41:44,586 --> 00:41:46,379
विदेश में, वह हमेशा 45 चलाता था।

513
00:41:46,463 --> 00:41:48,882
कहता कि कोई चीज़ तबाह करनी है,
तो पूरी तरह करो।

514
00:41:48,965 --> 00:41:52,677
उसमें छेद मत करो, तलवारबाज़ी के
मुकाबले में छुरी लेकर मत आओ।

515
00:41:54,846 --> 00:41:59,392
मैं नहीं मानता, यार। बूज़र ख़ुद को
सिग से हरगिज़ गोली नहीं मार सकता था।

516
00:42:00,227 --> 00:42:01,311
हरगिज़ नहीं।

517
00:42:02,604 --> 00:42:04,147
जिसने भी हमें फँसाया…

518
00:42:07,984 --> 00:42:10,946
वे भले ही नकली सबूत लगाएँ,
पर बूज़र की नकल नहीं कर सकते।

519
00:42:13,990 --> 00:42:17,661
कोरोनाडो में कुड्स के गुप्तचर
सील सैनिकों को मार रहे हैं?

520
00:42:19,204 --> 00:42:20,997
तुम मुझसे यही कह रहे हो।

521
00:42:21,248 --> 00:42:22,582
कोई तो मार रहा है।

522
00:42:25,543 --> 00:42:26,544
मैं देख सकता हूँ?

523
00:42:33,593 --> 00:42:35,387
"भाईचारा अमर रहे।"

524
00:42:35,679 --> 00:42:36,888
बिल्कुल सही।

525
00:42:36,972 --> 00:42:38,807
मुझे सील टीम की याद आती है, यार।

526
00:42:42,811 --> 00:42:46,398
शायद बूज़र ने संदेश भेजने के लिए
टीम की पिस्तौल इस्तेमाल की।

527
00:42:47,023 --> 00:42:48,566
उसका अलविदा कहने का तरीका।

528
00:42:52,779 --> 00:42:53,780
हो सकता है।

529
00:43:02,455 --> 00:43:06,876
पता है, क्यों न तुम, लॉर और लूस
इस सप्ताहांत के लिए यह नाव ले जाओ,

530
00:43:07,669 --> 00:43:11,047
दूर क्षितिज तक समंदर की यात्रा करो?

531
00:43:12,007 --> 00:43:13,925
नाव से मार्को के फ़ार्म पर जाओ।

532
00:43:15,010 --> 00:43:16,219
थोड़ा साँस लो।

533
00:43:20,473 --> 00:43:22,225
लगता है मैं पागल हो रहा हूँ?

534
00:43:25,729 --> 00:43:26,646
नहीं।

535
00:43:30,817 --> 00:43:33,945
मुझे यह लगता है कि तुम्हें
काफ़ी ज़बरदस्त सदमा लगा है।

536
00:43:36,489 --> 00:43:38,658
फिर भी, मैं तुम्हारा भाई हूँ।

537
00:43:39,951 --> 00:43:43,496
और अगर तुम्हें लगता है कि कोई गड़बड़ है,
कुछ भी अजीब है तो…

538
00:43:44,831 --> 00:43:45,957
मुझे फ़ोन करना।

539
00:43:48,043 --> 00:43:48,877
मुझे पता है।

540
00:43:49,586 --> 00:43:52,297
बहुत अच्छे। अच्छा, एक और बीयर।

541
00:44:18,865 --> 00:44:21,493
वोल्टस्ट्रीम ने प्रभावी पत्रकार
केटी बरेनेक को नियुक्त किया

542
00:44:27,332 --> 00:44:29,542
भूले-बिसरे जवान : अमेरिका के विशेष संचालक

543
00:44:37,717 --> 00:44:39,219
केटी बरेनेक से संपर्क करें

544
00:44:49,896 --> 00:44:53,483
जब हम इन्सिर्लिक में मिले थे,
तो क्या मैं अकेला था?

545
00:44:57,654 --> 00:45:00,323
क्या मैं अकेला था?

546
00:45:04,119 --> 00:45:06,371
हम आपसे जो मांगते हैं वह सही नहीं है।

547
00:45:07,622 --> 00:45:10,792
और मैं आप सबके बलिदान की कद्र करती हूँ।

548
00:45:11,751 --> 00:45:13,837
आज, यह देश आपके साथ शोक मना रहा है

549
00:45:14,546 --> 00:45:15,547
और शुक्रिया करता है,

550
00:45:16,214 --> 00:45:19,384
इस समुदाय के एक प्रिय सदस्य का
सम्मान करते हुए।

551
00:45:20,260 --> 00:45:21,803
सिल्वर स्टार पाने वाले,

552
00:45:22,554 --> 00:45:25,056
पेटी ऑफ़िसर प्रथम श्रेणी विक्टर रामिरेज़।

553
00:45:26,766 --> 00:45:27,976
तैयार। आगे।

554
00:45:29,769 --> 00:45:31,438
बंदूक की नोंक ऊपर।

555
00:45:33,606 --> 00:45:36,526
तैयार हो। निशाना साधो। दागो।

556
00:45:38,611 --> 00:45:40,363
पीछे हटो। सही।

557
00:45:42,490 --> 00:45:45,243
तैयार हो। निशाना साधो। दागो।

558
00:45:46,327 --> 00:45:49,789
संयुक्त राज्य नौसेना
विशेष युद्ध कमान

559
00:45:58,965 --> 00:46:01,301
केमिकल हथियारों ईरान से जोड़े गए

560
00:46:02,552 --> 00:46:04,429
आज, यह देश आपके साथ शोक मना रहा है…

561
00:46:04,512 --> 00:46:05,346
इराक़

562
00:46:05,430 --> 00:46:11,186
…और शुक्रिया करता है, इस समुदाय के
एक प्रिय सदस्य का सम्मान करते हुए।

563
00:46:11,811 --> 00:46:13,438
सिल्वर स्टार पाने वाले,

564
00:46:14,105 --> 00:46:16,524
विशेष युद्ध संचालक द्वितीय श्रेणी,

565
00:46:17,525 --> 00:46:18,735
डॉनल्ड मिचेल।

566
00:46:18,902 --> 00:46:21,571
तैयार हो। निशाना साधो। दागो।

567
00:46:31,664 --> 00:46:33,041
कोई संदेश नहीं मिला

568
00:46:33,750 --> 00:46:36,836
हम आपसे जो मांगते हैं वह सही नहीं है

569
00:46:37,420 --> 00:46:40,548
और मैं आप सबके बलिदान की कद्र करती हूँ।

570
00:46:42,675 --> 00:46:45,720
आज, हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
सिल्वर स्टार पाने वाले,

571
00:46:45,887 --> 00:46:49,516
पेटी ऑफ़िसर अर्नेस्ट "बूज़र" विकर्स को।

572
00:46:57,565 --> 00:46:58,983
-कमांडर रीस।
-मैडम।

573
00:47:01,819 --> 00:47:05,156
श्रीमती रीस। एडमिरल की पत्नी ने
मुझे आपके बारे में सब बताया।

574
00:47:05,949 --> 00:47:08,743
कह रही थी आपने इन जवानों को
स्थानीय दौड़ में हराया है।

575
00:47:09,244 --> 00:47:11,079
मैं वह ज़रूर देखना चाहूँगी।

576
00:47:11,329 --> 00:47:13,039
शुक्रिया, सचिव महोदया।

577
00:47:14,916 --> 00:47:16,543
आपसे पति से बात कर सकती हूँ?

578
00:47:16,793 --> 00:47:17,794
बेशक।

579
00:47:24,801 --> 00:47:26,553
मैं पक्की राजनेता नहीं हूँ।

580
00:47:26,886 --> 00:47:30,640
दो-टूक बात करती हूँ और जो मन आए
करती हूँ, प्रेस और जनता जाएँ भाड़ में।

581
00:47:30,723 --> 00:47:31,683
जी, मैडम।

582
00:47:32,600 --> 00:47:37,230
तो, तुम मेरी यह बात समझोगी
कि तुम्हें और इन परिवारों को

583
00:47:37,313 --> 00:47:40,275
इससे उबरने के लिए जो भी मदद चाहिए,
वह की जाएगी।

584
00:47:41,693 --> 00:47:42,694
शुक्रिया, मैडम।

585
00:47:46,739 --> 00:47:49,033
नेवी क्रॉस के लिए तुम्हारा नाम दूँगी।

586
00:47:49,367 --> 00:47:51,744
-नहीं, मैं उसका हकदार नहीं।
-हाँ, तुम हो।

587
00:47:52,453 --> 00:47:55,373
रेंजर्स ने बताया
कि तुम सुरंगों से निकल नहीं रहे थे।

588
00:47:55,456 --> 00:47:57,542
अपने आदमियों की मदद करने पर आमादा थे।

589
00:48:00,169 --> 00:48:03,464
और वापस रणभूमि में जाने वाले
सील सैनिकों को यह साबित करेगा

590
00:48:03,548 --> 00:48:05,967
कि हम हर सूरत में
हमारे जवानों के साथ खड़े हैं।

591
00:48:06,050 --> 00:48:08,386
मैडम, सील सैनिक तैनात किए जा रहे हैं?

592
00:48:10,221 --> 00:48:13,558
ख़ुफ़िया विफलता का पता लगाने के लिए
सारे ऑपरेशन रोक दिए गए थे।

593
00:48:13,641 --> 00:48:15,059
तुम्हारा आदमी मूसा मिल गया।

594
00:48:15,351 --> 00:48:18,980
उसके भेजे में गोली का छेद था,
और जेब में कुड्स सेना के दिए नोट।

595
00:48:23,276 --> 00:48:27,030
मैं काहानी के अगले कदम पर ध्यान
दे रहा हूँ। मैं वहाँ रहना चाहूँगा…

596
00:48:28,281 --> 00:48:29,532
जब वह हमारे हाथ लगेगा।

597
00:48:30,825 --> 00:48:33,620
काहानी के मरने पर,
तुम्हें सबसे पहले बताया जाएगा।

598
00:48:41,085 --> 00:48:42,795
तुम्हारे पास बीस के नोट हैं?

599
00:48:44,881 --> 00:48:45,965
जेम्स।

600
00:48:47,133 --> 00:48:49,510
दाई को देने के लिए नक़द है?

601
00:48:51,679 --> 00:48:52,889
ठीक है, तो हम उसे…

602
00:48:53,348 --> 00:48:55,725
-जीपे कर देंगे।
-अंतिम संस्कार खाली था।

603
00:48:56,100 --> 00:48:58,686
मैलरी की पत्नी भी नहीं आई। मतलब,

604
00:48:59,562 --> 00:49:01,439
बूज़र इससे बेहतर का हक़दार था।

605
00:49:06,194 --> 00:49:09,030
तुमने क्लिनिक फ़ोन करके
एमआरआई के लिए समय लिया?

606
00:49:10,698 --> 00:49:11,699
जेम्स?

607
00:49:11,991 --> 00:49:13,034
मैं अब बेहतर हूँ।

608
00:49:58,579 --> 00:49:59,580
जेम्स।

609
00:50:08,005 --> 00:50:10,091
हम यह समय मिलकर पार कर लेंगे, ठीक है?

610
00:50:16,347 --> 00:50:17,890
मैं ठीक हूँ, जान।

611
00:50:17,974 --> 00:50:19,892
मैं ठीक हूँ।

612
00:50:35,158 --> 00:50:36,367
क्या? क्या हुआ?

613
00:50:36,451 --> 00:50:40,246
वहाँ ग्रे रंग की गाड़ी दिख रही है?
वहाँ पर है, बस खड़ी हुई है।

614
00:50:40,997 --> 00:50:43,166
अंतिम संस्कार पर भी थी और हमारा पीछा किया।

615
00:50:46,502 --> 00:50:47,962
-तुम्हें यकीन है?
-हाँ।

616
00:50:48,880 --> 00:50:51,257
अंदर जाओ। लूसी को लेकर आओ।

617
00:51:28,544 --> 00:51:30,129
-हाथ ऊपर!
-हे भगवान!

618
00:51:31,798 --> 00:51:33,341
मुझे माफ़ कर दें, कमांडर।

619
00:51:35,426 --> 00:51:38,095
मैं टीम्स से दूर आपसे मिलना चाहती थी।

620
00:51:45,019 --> 00:51:47,021
आपके लिए कुछ चाय वगैरह ले आऊँ?

621
00:51:48,439 --> 00:51:49,982
कुछ और दमदार होगा?

622
00:51:50,650 --> 00:51:52,109
एक बोतल खुली रखी है…

623
00:51:52,193 --> 00:51:54,987
-रहने दो, यह जल्दी हो जाएगा।
-कोई नहीं, रहने दीजिए।

624
00:51:55,154 --> 00:51:57,657
शुक्रिया। पहले जो हुआ
उसके लिए माफ़ी चाहूँगी।

625
00:51:59,534 --> 00:52:01,077
लूसी को सुलाने जाती हूँ।

626
00:52:01,994 --> 00:52:02,912
हाँ।

627
00:52:09,377 --> 00:52:11,170
ख़ैर, काफ़ी डरावना अनुभव था।

628
00:52:12,255 --> 00:52:14,966
पिछले 18 महीने सैन्य अड्डों
और चौकियों के बीच बिताए,

629
00:52:15,049 --> 00:52:17,009
आज तक किसी ने मुझ पर बंदूक नहीं तानी।

630
00:52:19,679 --> 00:52:22,139
फिर भी, मुझे ख़ुशी है आपने संपर्क किया।

631
00:52:23,182 --> 00:52:25,977
पिछले दो सालों से,
आपकी फ़ौज ने बारी-बारी से

632
00:52:26,102 --> 00:52:28,479
छह महीने की तैनाती और प्रशिक्षण किया है।

633
00:52:28,563 --> 00:52:30,731
यह मैदान में 67 फ़ीसदी कम समय…

634
00:52:30,815 --> 00:52:32,942
ऑपटेम्पो रेशियो के बारे में बात नहीं करनी।

635
00:52:33,025 --> 00:52:35,403
जब हम इन्सिर्लिक में मिले
तो मेरे साथ कौन था?

636
00:52:35,486 --> 00:52:38,197
नहीं, पर आपने मुझसे यह नहीं पूछा था, है न?

637
00:52:38,406 --> 00:52:39,740
इन शब्दों में तो नहीं।

638
00:52:41,284 --> 00:52:44,871
आपके दोस्त की मौत के बारे में पता किया।
पीओ-एक विकर्स। "बूज़र"?

639
00:52:44,954 --> 00:52:47,540
पुलिस रिपोर्ट की एक प्रति निकलवाई।

640
00:52:48,207 --> 00:52:50,001
यह उसका मृत्यु प्रमाणपत्र है।

641
00:52:52,420 --> 00:52:53,629
इसकी तारीख़ देखिए।

642
00:53:00,636 --> 00:53:04,765
जिस दिन मैं आपसे मिली थी,
वह तब तक यहाँ कोरोनाडो में मर चुका था।

643
00:53:05,099 --> 00:53:09,145
मैंने फ़ौज की तैनाती का ज़िक्र किया
क्योंकि अगर ज़्यादा काम और थकावट

644
00:53:09,228 --> 00:53:12,607
आपके आदमियों की मौत का कारण थी,
तो वह आपकी ग़लती नहीं है।

645
00:53:12,690 --> 00:53:14,734
पर लोगों को ज़िम्मेदार ठहराना ज़रूरी…

646
00:53:14,817 --> 00:53:15,943
तुम जा सकती हो।

647
00:53:16,569 --> 00:53:19,614
पता है आप मुझे दुश्मन समझते हैं,
पर मुझे सच की परवाह है।

648
00:53:19,697 --> 00:53:23,075
अगर आपकी टूटी व्यवस्था ने आपको
और जवानों को ख़तरे में डाला…

649
00:53:23,159 --> 00:53:27,455
आपके वक़्त के लिए शुक्रिया, मिस बरेनेक।
यहाँ आने के लिए शुक्रिया।

650
00:53:32,126 --> 00:53:35,296
ठीक है, मैं अगले हफ़्ते तक शहर में हूँ।

651
00:53:35,671 --> 00:53:37,882
तो, अगर इरादा बदल जाए…

652
00:53:42,386 --> 00:53:43,512
शुक्रिया।

653
00:54:03,532 --> 00:54:05,034
हम काहानी को ढूँढ़ निकालेंगे।

654
00:54:07,495 --> 00:54:09,455
वह मिल गया, तो उसकी खाल उधेड़ूँगा।

655
00:54:09,789 --> 00:54:11,415
भाईचारा अमर रहे।

656
00:54:12,583 --> 00:54:14,126
भाईचारा अमर रहे।

657
00:54:39,610 --> 00:54:40,695
एलसीडीआर जेम्स रीस

658
00:54:58,629 --> 00:55:01,215
मुझे लगता है उस मिशन पर
मुझे कुछ हो गया था।

659
00:55:06,262 --> 00:55:07,888
मुझे क्लिनिक में फ़ोन करना होगा।

660
00:55:25,448 --> 00:55:27,867
-जानते हो एंग्रम क्या होता है?
-नहीं जानता।

661
00:55:27,950 --> 00:55:30,244
मस्तिष्क शोध की "अंतिम कामना" है।

662
00:55:30,327 --> 00:55:33,164
यादों का संकेतीकरण करने का भौतिक पथ।

663
00:55:33,372 --> 00:55:36,042
यह स्वस्थ स्मरण का दृश्य है,

664
00:55:36,250 --> 00:55:37,918
जिसमें हर याद अलग नक्शा होती है।

665
00:55:38,294 --> 00:55:41,047
पर जब हमारे स्मृति पथ में
गड़बड़ हो जाती है,

666
00:55:41,338 --> 00:55:43,215
तो भ्रम जैसी चीज़ें पैदा होती हैं।

667
00:55:43,299 --> 00:55:45,384
पुरानी यादें नई यादों से उलझ जाती हैं।

668
00:55:46,677 --> 00:55:50,056
तो, एक साल पुरानी याद ऐसी लगती है
जैसे कल की बात हो।

669
00:55:50,139 --> 00:55:54,101
-दिमाग़ फ़र्क नहीं बता पाता।
-सिर की चोट के कारण ऐसा हो सकता है?

670
00:55:54,310 --> 00:55:57,646
हो सकता है। तुम्हारी इजाज़त से,
हम करीब से देखना चाहेंगे।

671
00:56:01,734 --> 00:56:04,195
स्कैन तुम्हारे मस्तिष्क का
विस्तृत नक्शा देगा।

672
00:56:04,278 --> 00:56:07,573
एक घंटे से कम वक़्त लगेगा।
ख़त्म होने पर हम आ जाएँगे।

673
00:56:25,925 --> 00:56:27,635
लगभग शुरू होने वाला है, जेम्स।

674
00:56:28,135 --> 00:56:29,136
ठीक है।

675
00:56:51,826 --> 00:56:53,953
बहुत अच्छा कर रहे हो, जेम्स। आराम करो।

676
00:56:54,036 --> 00:56:56,914
स्कैन का अगला और सबसे लंबा चरण
शुरू होने वाला है।

677
00:57:16,308 --> 00:57:17,977
रामिरेज़, मिचेल को मदद चाहिए।

678
00:57:18,060 --> 00:57:20,062
-बहुत शोर है।
-डॉनी। करीब मत जाओ।

679
00:57:20,146 --> 00:57:22,606
-बहुत ज़्यादा शोर है, रैम!
-नहीं, हम कर लेंगे…

680
00:57:22,898 --> 00:57:23,899
डॉनी!

681
00:57:24,191 --> 00:57:25,025
-नहीं।
-ए।

682
00:57:25,109 --> 00:57:26,110
डॉनी!

683
00:57:26,902 --> 00:57:29,155
नहीं!

684
00:57:34,326 --> 00:57:35,703
डॉनी, नहीं!

685
00:57:54,763 --> 00:57:56,056
सब ठीक है, डॉक्टर?

686
00:58:45,981 --> 00:58:47,942
तुमने बूज़र को इसी तरह मारा था?

687
00:58:49,485 --> 00:58:50,819
बुज़दिलों की तरह।

688
01:00:42,639 --> 01:00:44,808
एलसीडीआर जेम्स रीस

689
01:00:55,778 --> 01:00:59,365
यह लॉरन रीस का नंबर है।
घंटी के बाद अपना संदेश छोड़ें।

690
01:01:00,699 --> 01:01:02,826
लॉर, मैं बोल रहा हूँ। वह सच था।

691
01:01:02,910 --> 01:01:05,245
उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की।
मेरी बंदूक से।

692
01:01:05,329 --> 01:01:08,582
लूसी को लेकर फ़ौरन घर से निकलो।
सुरक्षित जगह पहुँचकर फ़ोन करो।

693
01:01:14,713 --> 01:01:15,964
चलो! हटो!

694
01:01:17,299 --> 01:01:20,636
-यह 9-1-1 है, आपकी आपात स्थिति?
-कमांडर जेम्स रीस बोल रहा हूँ।

695
01:01:20,719 --> 01:01:23,806
आपको 423 केमन स्ट्रीट पर
गश्ती दल भेजना होगा।

696
01:01:24,264 --> 01:01:26,725
दोहराता हूँ, 423 केमन स्ट्रीट।

697
01:02:40,591 --> 01:02:42,092
नहीं।

698
01:03:16,668 --> 01:03:17,711
मुझे माफ़ कर दो।

699
01:04:50,679 --> 01:04:52,681
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

700
01:04:52,764 --> 01:04:54,766
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी

