1
00:00:28,050 --> 00:00:31,637
देम

2
00:01:18,475 --> 00:01:21,562
छठा दिन

3
00:02:04,813 --> 00:02:07,524
अश्वेतों की जन्नत

4
00:02:09,860 --> 00:02:11,528
हम स्कूल नहीं जा रहे?

5
00:02:11,612 --> 00:02:14,323
-क्या आपने रेडियो चलाया था, डैडी?
-नहीं।

6
00:02:15,032 --> 00:02:17,326
बेशक हम स्कूल जाएँगे।

7
00:02:18,160 --> 00:02:20,120
आज ग्रेसी जीन का पहला दिन है।

8
00:02:23,207 --> 00:02:25,209
-तैयार हो?
-हाँ।

9
00:02:32,049 --> 00:02:34,426
-कुछ लोग क्या होते हैं?
-बेवकूफ़।

10
00:02:34,510 --> 00:02:35,678
बिल्कुल सही कहा।

11
00:02:35,719 --> 00:02:40,641
अब हम जा रहे हैं और हम उन बेवकूफ़ों या
उनकी बेवकूफ़ी पर ध्यान नहीं देंगे, है न?

12
00:02:43,394 --> 00:02:44,687
सीधे कार के पास जाओ।

13
00:02:45,771 --> 00:02:47,314
अपनी टीचर का कहना मानना।

14
00:03:03,080 --> 00:03:04,373
दरवाज़ा बंद कर लो।

15
00:03:10,879 --> 00:03:12,715
पता है। मैं समझता हूँ, जान।

16
00:03:12,798 --> 00:03:15,801
-यह वाहियात हरकत देखो।
-जान, मेरी ओर देखो।

17
00:03:16,385 --> 00:03:19,346
-उन्हें यह खुशी मत दो।
-भाड़ में जाएँ वे।

18
00:03:21,974 --> 00:03:23,809
ठीक है। तो, देखो,

19
00:03:24,893 --> 00:03:27,062
इससे निपटने के तीन तरीके हैं।

20
00:03:27,146 --> 00:03:31,400
एक, मैं घर वापस आकर अपनी बंदूक निकालूँ
और इन सारे गोरों को मार डालूँ।

21
00:03:33,110 --> 00:03:35,571
मैं जेल जाऊँगा और बच्चे तुमसे छिन जाएँगे।

22
00:03:35,654 --> 00:03:38,657
सच कहूँगा, मुझे यह तरीका पसंद नहीं।

23
00:03:38,741 --> 00:03:41,326
दो, मैं तुम्हारे साथ घर पर रुकूँ।

24
00:03:41,744 --> 00:03:43,454
काम के पहले ही हफ़्ते में?

25
00:03:45,873 --> 00:03:47,374
नौकरी से निकाल देंगे और...

26
00:03:48,709 --> 00:03:50,294
पहला तरीका फिर से बताना।

27
00:03:50,377 --> 00:03:52,254
मेरी ओर देखो। बस मुझे देखो।

28
00:03:55,966 --> 00:03:57,718
हमने जो कुछ सहा है,

29
00:03:58,802 --> 00:04:00,846
उसके बाद इन गुड़ियों से फ़र्क पड़ेगा?

30
00:04:03,057 --> 00:04:06,769
मैं बच्चों को स्कूल ले जा रहा हूँ,
फिर मैं काम पर चला जाऊँगा।

31
00:04:07,352 --> 00:04:09,354
तुम अंदर जाकर दरवाज़ा बंद कर लोगी।

32
00:04:10,606 --> 00:04:11,648
ठीक है।

33
00:04:15,694 --> 00:04:16,737
हम सब संभाल लेंगे।

34
00:04:18,614 --> 00:04:19,698
हम सब संभाल लेंगे।

35
00:05:10,415 --> 00:05:12,876
-यह क्या है?
-एक शुरुआत।

36
00:05:13,293 --> 00:05:16,505
-बहुत ठसक है?
-मुझे इसका मतलब समझ नहीं आया।

37
00:05:16,588 --> 00:05:19,466
-मेरे बच्चों को यह देखना पड़ा।
-और यह किसकी गलती है?

38
00:05:19,967 --> 00:05:24,179
यह जगह मेरा... हमारा घर है।

39
00:05:24,263 --> 00:05:27,558
इंसान को अपनी जगह पता होनी चाहिए।

40
00:05:29,393 --> 00:05:30,686
मैं होती,

41
00:05:30,769 --> 00:05:34,398
तो कभी ऐसी जगह न रहती
जहाँ कोई मुझे पसंद न करता हो।

42
00:05:35,065 --> 00:05:36,567
अकेले।

43
00:05:37,484 --> 00:05:39,111
इस वक्त तुम एकदम अकेली हो।

44
00:05:42,239 --> 00:05:44,867
उनके आने से पहले काम तमाम हो जाएगा।

45
00:05:45,367 --> 00:05:46,618
धमकी दे रही हो?

46
00:05:46,952 --> 00:05:48,954
मुझे इसका मतलब समझ नहीं आया।

47
00:05:49,037 --> 00:05:50,789
बेट्स? सब ठीक है न?

48
00:05:51,707 --> 00:05:53,250
सब ठीक है, जान।

49
00:05:54,084 --> 00:05:55,210
सब ठीक है।

50
00:05:55,502 --> 00:05:59,214
वहाँ क्यों रहना चाहती हो
जहाँ कोई तुम्हें पसंद नहीं करता?

51
00:06:00,966 --> 00:06:02,384
सच में।

52
00:06:04,678 --> 00:06:06,221
धूप।

53
00:06:07,014 --> 00:06:08,640
खुशबूदार हवा।

54
00:06:09,600 --> 00:06:12,394
-जगह पसंद आने लगी है।
-और अपने परिवार का खयाल।

55
00:06:13,353 --> 00:06:14,354
देखा?

56
00:06:15,355 --> 00:06:17,691
तुमने खुद अपना जवाब ढूँढ़ लिया।

57
00:06:18,525 --> 00:06:22,154
-मैं नहीं चाहूँगी कि मेरे बच्चे...
-अच्छा हुआ कि नहीं हैं।

58
00:06:25,449 --> 00:06:26,825
है न?

59
00:06:31,288 --> 00:06:33,874
कहीं और रहने चली जाओ, मिसेज़ एमरी।

60
00:06:34,666 --> 00:06:39,296
क्योंकि तुम्हारे साथ
इससे अच्छा कुछ नहीं होने वाला,

61
00:06:39,379 --> 00:06:41,840
और अगली बार हालात इतने अच्छे नहीं होंगे।

62
00:06:43,926 --> 00:06:45,344
ऐसा है,

63
00:06:45,719 --> 00:06:49,014
पड़ोसी होने की
अच्छी बात यह है, मिसेज़ वेंडेल,

64
00:06:49,765 --> 00:06:51,683
कि पता रहेगा कि मैं कहाँ मिलूँगी।

65
00:07:55,414 --> 00:07:56,707
शुक्रिया, एमरी।

66
00:07:59,126 --> 00:08:01,545
पार्टी में मिलते हैं।

67
00:08:10,554 --> 00:08:14,182
वह आज दोपहर में है।
ऐसी पार्टियाँ बहुत उबाऊ होती हैं।

68
00:08:14,766 --> 00:08:18,478
बस कुछ अकड़ू लोग आते हैं।
तुम्हें बिल्कुल मज़ा नहीं आएगा।

69
00:08:20,063 --> 00:08:24,484
मजबूरी न होती, तो मैं भी नहीं जाता,
तो तुम आधे दिन की छुट्टी के मज़े लो।

70
00:08:29,489 --> 00:08:30,490
अगली बार।

71
00:08:30,574 --> 00:08:32,409
कैसे हो?

72
00:08:35,912 --> 00:08:39,333
चाहो तो मैं यह धीरे-धीरे बोल सकती हूँ
या लिखकर दे सकती हूँ।

73
00:08:39,416 --> 00:08:40,625
हमें घर बेचना है।

74
00:08:42,961 --> 00:08:47,174
आपको वह करारनामा दोबारा देख लेना चाहिए
जिस पर आपने दस्तखत किए हैं।

75
00:08:48,759 --> 00:08:50,969
तकनीकी तौर पर, यह लीज़ नहीं है।

76
00:08:51,053 --> 00:08:53,388
घर बैंक का बंधक नहीं है,

77
00:08:53,472 --> 00:08:57,309
और कर्ज की चुकौती
इक्विटी की वृद्धि के बिना की जाएगी।

78
00:08:57,851 --> 00:09:00,520
-चुकौती मतलब...
-मतलब यह ब्याजखोरी है।

79
00:09:00,604 --> 00:09:04,900
पहले भी कॉम्पटन में जिस अश्वेत परिवार को
घर दिलाया, उसे परेशान किया गया था।

80
00:09:04,983 --> 00:09:07,569
जॉनसन परिवार,
जो थोरसन एवेन्यू में रहता है।

81
00:09:08,195 --> 00:09:11,698
बहुत से नीग्रो परिवार
यहाँ आने को तरस रहे हैं।

82
00:09:11,782 --> 00:09:15,786
आप जल्द ही देखेंगी कि आप अकेली नहीं हैं।

83
00:09:18,872 --> 00:09:21,291
उन्हें बताओगी
कि उनके साथ क्या होने वाला है?

84
00:09:36,390 --> 00:09:39,434
-कॉम्पटन पुलिस विभाग।
-सार्जेंट व्हिट्ली से बात करनी है।

85
00:09:55,242 --> 00:09:56,910
लगता है उससे काम बन गया।

86
00:09:56,993 --> 00:09:58,870
जो तुमने उस रात कहा था।

87
00:10:01,665 --> 00:10:03,208
वह औरत...

88
00:10:03,291 --> 00:10:05,419
वे लोग...

89
00:10:06,294 --> 00:10:07,838
उनकी हिम्मत, जॉर्ज।

90
00:10:10,424 --> 00:10:11,508
क्या हुआ?

91
00:10:17,764 --> 00:10:19,683
पता नहीं, मिसेज़ वेंडेल...

92
00:10:22,060 --> 00:10:25,856
बेट्टी, तुमने उस मीटिंग में जो कहा...

93
00:10:27,816 --> 00:10:29,734
यह झूठ होगा अगर कहूँ...

94
00:10:30,819 --> 00:10:34,531
कि मैं सारी रात उसी के बारे में
नहीं सोच रहा था।

95
00:10:35,657 --> 00:10:37,409
सोचता रहा...

96
00:10:40,078 --> 00:10:41,496
तुम्हारी हर बात के बारे में।

97
00:10:44,624 --> 00:10:46,334
काश शब्दों से काम हो जाता...

98
00:10:52,883 --> 00:10:54,885
जब मैं कोरिया में था,

99
00:10:56,470 --> 00:11:00,390
तो कभी-कभी कुछ काम करना ज़रूरी होता था।

100
00:11:02,434 --> 00:11:03,351
और...

101
00:11:05,979 --> 00:11:08,523
कुछ खास काम

102
00:11:09,774 --> 00:11:11,860
कुछ खास मर्द ही कर सकते हैं।

103
00:11:26,333 --> 00:11:28,543
पता है मुझे किस बात से खुशी होती थी?

104
00:11:32,881 --> 00:11:34,257
एक दिन की छुट्टी से।

105
00:11:36,051 --> 00:11:39,971
बस एक दिन, जब मुझे कोई फ़ैसला न लेना पड़े।

106
00:11:41,681 --> 00:11:45,477
और कोई और सारे काम संभाल ले।

107
00:11:46,102 --> 00:11:47,562
ये सारा झमेला।

108
00:11:58,281 --> 00:12:00,534
-मुझे...
-अरे, क्या बोले जा रही हूँ।

109
00:12:00,617 --> 00:12:02,202
इतना समय ले लिया। जाओ।

110
00:12:04,996 --> 00:12:08,583
सामान पहुँचाने का और यहाँ आने का शुक्रिया।

111
00:12:11,086 --> 00:12:13,129
यह काम नहीं, खुशी का ज़रिया है।

112
00:12:13,922 --> 00:12:15,590
मेरी माँ ऐसा कहा करती थी।

113
00:12:18,718 --> 00:12:22,681
बेट्टी, अगर कभी किसी चीज़ की ज़रूरत हो,

114
00:12:23,473 --> 00:12:24,683
मुझसे,

115
00:12:25,767 --> 00:12:27,018
कुछ भी,

116
00:12:28,436 --> 00:12:30,063
तो कहने से हिचकिचाना मत।

117
00:13:35,337 --> 00:13:36,796
चलो, यहाँ से चलते हैं।

118
00:13:36,880 --> 00:13:38,548
तुम्हें कुछ दिखाना है।

119
00:13:39,633 --> 00:13:40,967
चलो।

120
00:13:42,636 --> 00:13:43,803
आओ चलें।

121
00:14:02,197 --> 00:14:04,449
-उन्हें पता है हम लंच पर होंगे।
-किन्हें?

122
00:14:08,078 --> 00:14:09,204
यहाँ पर।

123
00:14:32,394 --> 00:14:33,937
-कौन है?
-भागो!

124
00:14:34,020 --> 00:14:34,979
जाओ!

125
00:14:36,314 --> 00:14:37,482
भागो!

126
00:14:38,024 --> 00:14:39,651
जल्दी! अंदर चलो!

127
00:14:53,206 --> 00:14:55,458
अचानक आने के लिए माफ़ी चाहूँगी।

128
00:14:55,542 --> 00:14:58,253
कोई बात नहीं।
मुझे मेहमानों का आना पसंद है।

129
00:14:58,336 --> 00:15:01,798
जॉर्जिया में, हमारा घर भरा रहता था।

130
00:15:01,881 --> 00:15:03,383
दरवाज़ा खुला रहता था।

131
00:15:04,008 --> 00:15:05,176
काफ़ी समय से यहाँ हो?

132
00:15:05,260 --> 00:15:07,554
ज़्यादा समय नहीं हुआ। बस कुछ हफ़्ते।

133
00:15:08,096 --> 00:15:09,013
महीने।

134
00:15:10,348 --> 00:15:12,308
समय तो जैसे भागता है, है न?

135
00:15:13,393 --> 00:15:16,855
शायद इसलिए कि सूरज चमकता रहता है।

136
00:15:16,938 --> 00:15:19,941
पता ही नहीं चलता
कि कब सुबह खत्म हुई और शाम शुरू।

137
00:15:20,525 --> 00:15:23,278
उत्तरी कैरोलाइना में
पेड़ों से ही वक्त समझ जाते थे।

138
00:15:23,737 --> 00:15:27,073
छाँव से मेरी बेटियाँ समझ जाती थीं
कि डिनर का समय हो गया।

139
00:15:27,949 --> 00:15:30,869
पेड़... उनकी बहुत याद आती है।

140
00:15:35,790 --> 00:15:38,460
बोलते जाओ।

141
00:15:38,543 --> 00:15:41,421
मुझे पता है तुम यहाँ
पेड़ों की बात करने नहीं आई।

142
00:15:41,504 --> 00:15:43,506
तुम मुझे ढूँढ़ते हुए आई हो।

143
00:15:44,758 --> 00:15:45,842
यह इतना ज़ाहिर है?

144
00:15:45,925 --> 00:15:49,721
इस इलाके में आमतौर पर
कोई नीग्रो नहीं दिखता।

145
00:15:49,804 --> 00:15:54,100
और तुम्हारी शक्ल देखकर ही समझ गई
कि तुम्हें भी काफ़ी समय से नहीं दिखा।

146
00:15:55,810 --> 00:15:56,895
हाँ।

147
00:15:57,687 --> 00:15:59,522
मुझे पता है यह कितना मुश्किल है।

148
00:16:00,398 --> 00:16:03,067
यह जगह। ये...

149
00:16:05,195 --> 00:16:06,696
लोग।

150
00:16:10,492 --> 00:16:14,746
हमें भगाने के लिए इन्होंने
बहुत से बुरे-बुरे हथकंडे आज़माए।

151
00:16:15,914 --> 00:16:18,833
अचानक रात को घर के बाहर
चिल्लाना शुरू कर देते।

152
00:16:19,793 --> 00:16:21,711
गैराज के बाहर कीलें डाल देते।

153
00:16:24,672 --> 00:16:26,591
डाकपेटी में एक चिट्ठी डाली।

154
00:16:28,218 --> 00:16:32,555
"अपने नन्हे... नीग्रो बच्चों का
खयाल रखना।"

155
00:16:34,265 --> 00:16:35,892
मैंने सोना छोड़ दिया,

156
00:16:37,435 --> 00:16:38,603
खाना छोड़ दिया।

157
00:16:40,522 --> 00:16:42,065
घर से निकल नहीं पाती थी।

158
00:16:42,148 --> 00:16:43,608
डर लगता था।

159
00:16:45,109 --> 00:16:48,655
आपके अंदर... दिमाग में कुछ बदल जाता है।

160
00:16:51,366 --> 00:16:52,909
लगा मैं पागल हो जाऊँगी।

161
00:16:55,578 --> 00:16:57,288
ईश्वर को पहचानो...

162
00:16:57,372 --> 00:17:00,333
पर फिर हालात ठीक होने लगते हैं।

163
00:17:00,416 --> 00:17:02,043
जैसा उसने मुझे समझाया था।

164
00:17:02,877 --> 00:17:03,753
किसने?

165
00:17:05,338 --> 00:17:06,965
काली टोपी वाले आदमी ने।

166
00:17:07,966 --> 00:17:10,134
हम शैतान के चंगुल से आज़ाद हो चुके हैं!

167
00:17:10,218 --> 00:17:13,847
क्योंकि कोई भी शैतान
वह हद पार नहीं कर सकता...

168
00:17:15,515 --> 00:17:17,725
मैं एक राज़ की बात बताती हूँ।

169
00:17:17,809 --> 00:17:19,686
आमीन!

170
00:17:20,061 --> 00:17:22,564
मैंने वह पहले किया है।

171
00:17:24,107 --> 00:17:25,149
क्या?

172
00:17:27,277 --> 00:17:28,736
जो वे कर रहे थे।

173
00:17:32,490 --> 00:17:33,700
सेक्स।

174
00:17:40,081 --> 00:17:41,833
तुम चीयरलीडर क्यों नहीं हो?

175
00:17:42,834 --> 00:17:44,294
पता नहीं।

176
00:17:44,377 --> 00:17:46,796
जबसे यहाँ आई हूँ, वे मुझसे यह कह रहे हैं।

177
00:18:00,727 --> 00:18:02,687
लो। अब बेहतर है।

178
00:18:09,027 --> 00:18:13,031
ठीक है। अब होंठ गोल करो। ऐसे।

179
00:18:26,586 --> 00:18:28,087
आँखें बंद करो।

180
00:18:34,552 --> 00:18:36,179
पर तुम्हें कोशिश करनी चाहिए।

181
00:18:37,847 --> 00:18:39,891
-मुझे?
-क्यों नहीं?

182
00:18:40,975 --> 00:18:44,312
मैंने तुमसे सुंदर अश्वेत लड़की
आज तक नहीं देखी।

183
00:18:45,897 --> 00:18:48,066
मेरी माँ हमेशा कहती हैं,

184
00:18:48,149 --> 00:18:49,984
"तुम बेहतर कर सकती हो।

185
00:18:50,860 --> 00:18:53,071
"तुम हमेशा और बेहतर कर सकती हो।"

186
00:18:57,200 --> 00:18:58,826
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

187
00:18:59,535 --> 00:19:01,537
किसने कहा कि तुम यहाँ आ सकती हो?

188
00:19:03,998 --> 00:19:05,541
मुझे क्लास में जाना है।

189
00:19:05,625 --> 00:19:08,294
-उनसे बेहतर बनो।
-छोड़ो मुझे!

190
00:19:08,378 --> 00:19:09,963
छोड़ो मुझे!

191
00:19:11,631 --> 00:19:12,507
माफ़ कीजिएगा।

192
00:19:12,590 --> 00:19:14,717
कोई बात नहीं। मुझे ऐसे नहीं पकड़ना था।

193
00:19:14,801 --> 00:19:17,345
-तुम एक समझदार लड़की हो।
-आप मुझे नहीं जानते।

194
00:19:17,428 --> 00:19:19,180
हाँ, मैं नहीं जानता।

195
00:19:19,639 --> 00:19:22,850
पर जानता हूँ
कि तुम्हारे माता-पिता तुम्हें यहाँ न लाते,

196
00:19:22,934 --> 00:19:25,937
और इन बच्चों के साथ इस स्कूल में न डालते,

197
00:19:26,020 --> 00:19:28,648
अगर वे तुम्हारा बेहतर भविष्य नहीं चाहते।

198
00:19:38,282 --> 00:19:40,702
शुरुआत में, मुझे डर लगता था।

199
00:19:41,536 --> 00:19:44,205
पर फिर उसने मुझे सिखाया।

200
00:19:45,707 --> 00:19:48,668
उसने मुझे सिखाया
कि चीज़ों को असली रूप में कैसे देखूँ।

201
00:19:49,168 --> 00:19:52,171
यहाँ मैं अपना सारा समय
अपने घर के बाहर खड़े

202
00:19:52,255 --> 00:19:54,757
उन बुरे गोरों पर ज़ाया कर रही थी।

203
00:19:54,841 --> 00:19:58,344
जबकि मुझे तो बस अपने घर का खयाल रखना था।

204
00:19:58,428 --> 00:19:59,971
इसे साफ़ रखना था।

205
00:20:02,140 --> 00:20:03,433
यह साफ़ है न?

206
00:20:08,604 --> 00:20:11,232
बचपन से ही मुझे गंदगी से डर लगता था।

207
00:20:11,691 --> 00:20:13,818
गाँव की लड़की जो गंदगी से डरती है।

208
00:20:13,901 --> 00:20:15,403
यकीन करोगी?

209
00:20:17,739 --> 00:20:19,365
उसे मेरे बारे में यह पता था।

210
00:20:19,949 --> 00:20:24,495
उसने कहा कि मैं सारी ज़िंदगी
इसी की तैयारी कर रही थी।

211
00:20:26,372 --> 00:20:28,082
उसने कहा खुद से शुरू करूँ।

212
00:20:29,042 --> 00:20:32,420
हर घंटे नहाती हूँ। मुझे अच्छा लगता है।

213
00:20:33,254 --> 00:20:38,885
घिस-घिसकर नहाती हूँ।

214
00:20:39,552 --> 00:20:41,929
भजन संहिता, 51:7।

215
00:20:42,013 --> 00:20:43,931
"मैं पवित्र हो जाऊँगी।

216
00:20:44,599 --> 00:20:49,812
"मुझे तू धो, जब तक मैं
हिम से अधिक उज्जवल न हो जाऊँ।"

217
00:20:55,902 --> 00:21:00,156
और जब मैं साफ़ हो गई, कमरा साफ़ हो गया,

218
00:21:00,239 --> 00:21:03,284
और किचन साफ़ हो गया...

219
00:21:06,329 --> 00:21:07,580
फिर...

220
00:21:08,164 --> 00:21:10,958
फिर मेरे बेटों को साफ़ करने का समय था।

221
00:21:11,584 --> 00:21:13,628
...अचानक एक आदमी से मिलना ...

222
00:21:14,670 --> 00:21:18,049
एक माँ का काम कभी खत्म नहीं होता।

223
00:21:18,966 --> 00:21:20,927
ये मेरी ग्रेसी की उम्र के लग रहे हैं।

224
00:21:24,764 --> 00:21:26,891
तुम्हारे बेटे कितने साल के हैं?

225
00:21:26,974 --> 00:21:28,643
मैं क्या कर रही हूँ?

226
00:21:29,227 --> 00:21:30,895
मिसेज़ जॉनसन?

227
00:21:35,650 --> 00:21:37,735
क्या वे स्कूल गए हैं?

228
00:21:42,198 --> 00:21:45,409
रोलैंड, बच्चे कहाँ हैं?

229
00:21:45,493 --> 00:21:47,245
"...इस भूमि से बाहर का रास्ता।"

230
00:21:47,328 --> 00:21:51,165
उस आदमी ने पहाड़ की ओर देखा,
सूअरों का एक बड़ा झुंड चर रहा था।

231
00:21:51,249 --> 00:21:53,167
दुष्टात्माओं ने उससे विनती की,

232
00:21:53,251 --> 00:21:56,254
"हमें उन सूअरों में भेज दे
कि हम उनके भीतर जाएँ।"

233
00:21:56,337 --> 00:21:59,966
इसके बाद यीशु ने दुष्टात्माओं को
अनुमति प्रदान की...

234
00:22:06,347 --> 00:22:07,849
वे रहे।

235
00:22:25,366 --> 00:22:27,660
क्योंकि प्रभु तुम्हें मुक्त कर देंगे।

236
00:22:35,126 --> 00:22:37,003
माँ, ईश्वर आए थे।

237
00:22:38,629 --> 00:22:39,922
प्रभु की जय हो।

238
00:22:41,465 --> 00:22:42,758
यीशु की जय हो।

239
00:22:44,051 --> 00:22:45,344
उसके नाम की जय हो।

240
00:22:45,428 --> 00:22:46,387
आमीन।

241
00:23:21,714 --> 00:23:22,715
क्या?

242
00:23:24,342 --> 00:23:26,427
सोचा न था कि ऐसा दिन देख पाऊँगा।

243
00:23:29,972 --> 00:23:32,767
अंदर ओल्ड फ़िट्ज़ व्हिस्की है क्या?

244
00:23:34,435 --> 00:23:36,187
शायद मेरी अलमारी में होगी।

245
00:23:45,238 --> 00:23:47,531
शांत हो जाइए, सज्जनो।

246
00:23:49,742 --> 00:23:52,828
जैसा कि आप जानते हैं,
प्रथम विश्व युद्ध में

247
00:23:52,912 --> 00:23:54,080
मैं एक सिपाही था...

248
00:23:54,163 --> 00:23:56,916
पर अब गोल-मटोल हो गया हूँ।

249
00:23:59,460 --> 00:24:03,673
सेकंड बैटल ऑफ़ द मार्न और सोम से

250
00:24:03,756 --> 00:24:06,759
पूरे छलनी हुए शरीर के साथ लौटा था।

251
00:24:06,842 --> 00:24:08,511
यह कोई छोटी बात नहीं है।

252
00:24:08,594 --> 00:24:12,765
पर पिछले हफ़्ते,
हमने उससे भी बड़ी जंग जीती है।

253
00:24:12,848 --> 00:24:16,936
सज्जनो, हमें पेंटागन का करार मिल गया है।

254
00:24:19,021 --> 00:24:21,107
और यह आपकी बदौलत हुआ है।

255
00:24:21,190 --> 00:24:24,610
और आपका शुक्रिया अदा करने के लिए

256
00:24:24,694 --> 00:24:28,864
हम मुनाफ़े का एक हिस्सा
हर इंजीनियर को देंगे।

257
00:24:31,826 --> 00:24:34,328
ठीक है, दोस्तो। शुक्रिया। गुड नाइट।

258
00:26:12,051 --> 00:26:15,096
मिस बेट्टी। इस तरफ़ आइए।

259
00:27:00,349 --> 00:27:01,475
एलिज़ाबेथ...

260
00:27:05,479 --> 00:27:06,689
हैलो, डैड।

261
00:27:09,692 --> 00:27:10,943
जेन के बेटे कैसे हैं?

262
00:27:11,527 --> 00:27:13,863
तो तुम उसके संपर्क में...

263
00:27:15,239 --> 00:27:16,699
वे ठीक हैं।

264
00:27:18,033 --> 00:27:20,953
परेशान करते हैं। सभी लड़कों की तरह।

265
00:27:21,495 --> 00:27:22,955
और तुम और...

266
00:27:23,831 --> 00:27:24,707
क्लार्क।

267
00:27:26,333 --> 00:27:28,294
और बच्चे?

268
00:27:29,462 --> 00:27:31,255
नहीं। हम नहीं...

269
00:27:31,922 --> 00:27:33,924
हमें समय ही नहीं...

270
00:27:35,050 --> 00:27:37,011
आजकल बहुत व्यस्त रहते हैं।

271
00:27:37,094 --> 00:27:39,138
यह मत कहना कि नौकरी करनी पड़ रही है।

272
00:27:39,221 --> 00:27:41,640
नहीं, ऐसा नहीं है। नहीं।

273
00:27:41,724 --> 00:27:44,393
बस हमारे पड़ोस की कुछ गतिविधियाँ।

274
00:27:45,102 --> 00:27:46,395
मतलब...

275
00:27:47,688 --> 00:27:48,856
कॉम्पटन में।

276
00:27:50,357 --> 00:27:51,650
अब भी वहीं हो।

277
00:28:01,202 --> 00:28:02,495
यहाँ अब भी फर्डिनेंड है।

278
00:28:03,579 --> 00:28:04,622
बेशक।

279
00:28:05,956 --> 00:28:08,000
सेट तोड़ना बुरा लगा था।

280
00:28:09,043 --> 00:28:11,128
इसे ग्रिसेल्डा की याद आती है।

281
00:28:12,213 --> 00:28:13,172
तुम्हारे पास भी...

282
00:28:13,255 --> 00:28:16,050
नहीं। मैंने उसे बहुत पहले ही फेंक दिया था।

283
00:28:18,928 --> 00:28:20,638
बेट्स, तुम वापस क्यों आई हो?

284
00:28:26,936 --> 00:28:28,687
कंसुएला ने बताया कि तुम आई हो।

285
00:28:28,771 --> 00:28:30,439
आप कैसी हैं, माँ?

286
00:28:30,523 --> 00:28:31,690
ठीक ही हूँ।

287
00:28:31,774 --> 00:28:33,609
तुम्हें पहचान ही नहीं पा रही थी।

288
00:28:34,485 --> 00:28:37,029
उम्र के साथ औरत का चेहरा
कितना बदल जाता है।

289
00:28:42,034 --> 00:28:43,536
पापा के सवाल का जवाब दो।

290
00:28:44,245 --> 00:28:46,205
तुम वापस क्यों आई हो, एलिज़ाबेथ?

291
00:28:47,581 --> 00:28:50,167
बहुत-बहुत शुक्रिया
आप सबकी मेहनत का

292
00:28:59,343 --> 00:29:00,302
हेनरी?

293
00:29:01,303 --> 00:29:04,682
लगा तुमने आधे दिन की छुट्टी ली होगी।
मैं तो ज़रूर ले लेता।

294
00:29:04,765 --> 00:29:07,560
जी, सर, फिर सोचा
जाने से पहले एक जाम पी लूँ।

295
00:29:08,018 --> 00:29:12,064
मिस्टर स्टोट का भाषण, कंपनी,
सब बहुत दिलदार हैं, सर।

296
00:29:12,147 --> 00:29:14,400
हाँ...

297
00:29:15,442 --> 00:29:19,947
इस वक्त मैं...
हम ज़रा मुश्किल स्थिति में हैं।

298
00:29:20,030 --> 00:29:20,906
सर...

299
00:29:20,990 --> 00:29:24,618
मैंने स्टोट को बताया नहीं था,
समझ रहे हो न?

300
00:29:25,494 --> 00:29:27,454
कि मेरा नया इंजीनियर एक...

301
00:29:29,206 --> 00:29:30,499
नीग्रो है।

302
00:29:31,584 --> 00:29:32,751
बिल्कुल।

303
00:29:34,169 --> 00:29:37,548
जो दिल में है वही बोल रहा हूँ,
पर शायद यह समय ठीक नहीं है।

304
00:29:37,631 --> 00:29:41,427
बेशक, आप सही कह रहे हैं, सर।
मुश्किल स्थिति है। मैं आपके साथ हूँ।

305
00:29:41,510 --> 00:29:43,804
बहुत अच्छे। पता था तुम समझ जाओगे।

306
00:29:43,887 --> 00:29:46,265
पिछला दरवाज़ा वहाँ पर है।

307
00:29:46,348 --> 00:29:47,975
एक मिनट रुकेंगे, सर?

308
00:29:48,976 --> 00:29:50,144
शुक्रिया।

309
00:29:53,564 --> 00:29:54,565
सज्जनो।

310
00:29:56,984 --> 00:29:59,945
हेनरी एमरी, सर। हेल-रेज़िंग 370।

311
00:30:01,071 --> 00:30:02,364
तो तुम जंग में थे?

312
00:30:02,448 --> 00:30:04,116
उन्हें '45 में धूल चटा दी थी।

313
00:30:05,200 --> 00:30:06,327
अच्छा।

314
00:30:06,410 --> 00:30:07,745
हैलो।

315
00:30:07,828 --> 00:30:09,788
आपको हेनरी एमरी से मिलवाना चाहूँगा।

316
00:30:09,872 --> 00:30:11,248
हाँ, मैं...

317
00:30:11,332 --> 00:30:13,709
तो तुम यहाँ क्या काम करते हो?

318
00:30:13,792 --> 00:30:16,420
मैं एक इंजीनियर हूँ।
फेएटविल से डिग्री ली है।

319
00:30:16,503 --> 00:30:18,881
हेनरी का परिवार हाल ही में कॉम्पटन आया है।

320
00:30:18,964 --> 00:30:20,674
-ठीक है।
-ईस्ट कॉम्पटन।

321
00:30:21,425 --> 00:30:23,761
-अच्छा।
-क्या आप आर्ल में थे, सर?

322
00:30:23,844 --> 00:30:24,887
हाँ।

323
00:30:25,679 --> 00:30:28,307
आपकी बनाई
प्रथम विश्व युद्ध की सुरंगें अब भी हैं।

324
00:30:29,600 --> 00:30:33,520
कभी उनमें शौच किया? वे उसी लायक थीं।

325
00:30:35,147 --> 00:30:35,981
हाँ।

326
00:30:36,065 --> 00:30:37,524
मैं भी बस यही सोचता हूँ

327
00:30:37,608 --> 00:30:40,861
कि काश आप लोगों के साथ
उन सुरंगों में होता,

328
00:30:40,986 --> 00:30:42,655
पर मेरे पैर ठीक नहीं हैं।

329
00:30:44,239 --> 00:30:45,532
और वक्त नहीं लूँगा, सर।

330
00:30:45,616 --> 00:30:47,284
बस अपना परिचय देना चाहता था।

331
00:30:47,368 --> 00:30:48,661
और तुमने वह किया।

332
00:30:49,328 --> 00:30:52,581
तुम बहुत कारगर कर्मचारी होगे, हेनरी।
अक्लमंद और बहादुर।

333
00:30:52,665 --> 00:30:55,084
तुम जैसे और भी कहीं छिपे हैं क्या?

334
00:30:56,043 --> 00:30:57,753
यह धूल में पड़े हीरे जैसा है, सर।

335
00:30:57,836 --> 00:31:01,215
देखते ही पहचान लिया था।
आपको निराश नहीं करेंगे, मिस्टर स्टोट।

336
00:31:07,513 --> 00:31:11,016
अगर हम घर बेच पाए, घाटे में ही सही।

337
00:31:11,100 --> 00:31:12,726
तो आपसे कुछ पैसे उधार लेकर,

338
00:31:12,810 --> 00:31:15,479
हम किसी और जगह घर ले सकेंगे
जहाँ ऐसे झंझट न हों।

339
00:31:15,562 --> 00:31:18,607
शायद यहीं, हैनकॉक पार्क में।

340
00:31:18,691 --> 00:31:20,693
फिर हम अक्सर मिलने आ सकेंगे।

341
00:31:20,776 --> 00:31:21,694
या बिल्कुल नहीं।

342
00:31:22,486 --> 00:31:25,030
तुम्हें हमसे मिलने आए...

343
00:31:25,114 --> 00:31:27,991
एक ज़माना हो गया, और अब?

344
00:31:28,867 --> 00:31:30,411
वही पुरानी एलिज़ाबेथ।

345
00:31:30,494 --> 00:31:32,413
सात साल में, कभी कुछ नहीं माँगा...

346
00:31:35,541 --> 00:31:36,959
क्लार्क काम करता है।

347
00:31:37,543 --> 00:31:40,421
हमें खैरात नहीं चाहिए, बस उधार चाहिए।

348
00:31:41,255 --> 00:31:42,923
इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।

349
00:31:43,507 --> 00:31:46,844
अच्छा हुआ तुम मेरे पास आ गई।
और बेशक मैं मदद कर सकता हूँ।

350
00:31:46,927 --> 00:31:50,889
कंसुएला, ज़रा मेरी चेकबुक ले आओगी?

351
00:31:50,973 --> 00:31:52,850
-अभी लाई, मिस्टर हेबर।
-शुक्रिया।

352
00:31:56,562 --> 00:31:57,604
वाकई यह करना है?

353
00:31:59,732 --> 00:32:01,233
यह लौट आई है, एस्थर।

354
00:32:28,552 --> 00:32:29,803
माफ़ करना।

355
00:32:31,847 --> 00:32:33,599
शुक्रिया, कंसुएला।

356
00:32:37,352 --> 00:32:39,146
आज रात रुक जाओ।

357
00:32:40,397 --> 00:32:42,316
इतनी दूर से आई हो।

358
00:32:42,399 --> 00:32:44,359
थोड़ा सा ही समय तो साथ बिताया है।

359
00:32:46,653 --> 00:32:50,491
यह खाने के बाद भी कर सकते हैं।

360
00:32:52,159 --> 00:32:54,036
नहाने का पानी रखवा देता हूँ।

361
00:32:54,119 --> 00:32:55,871
सफ़र की थकान मिट जाएगी।

362
00:32:57,206 --> 00:32:58,499
मुझे...

363
00:32:59,041 --> 00:33:01,627
क्लार्क को चिंता होगी अगर मैं नहीं...

364
00:33:05,589 --> 00:33:08,926
तुम्हारी माँ को लगता है
कि तुम कुछ माँगने आई हो।

365
00:33:11,595 --> 00:33:14,848
उसे लगता है तुम बस इसी लिए वापस आई हो।

366
00:33:16,141 --> 00:33:17,142
ऐसा नहीं है।

367
00:33:17,226 --> 00:33:18,352
क्या कहा?

368
00:33:22,356 --> 00:33:23,440
मुझे आपकी याद आती थी।

369
00:33:29,196 --> 00:33:30,906
सच में आती थी, है न?

370
00:33:50,509 --> 00:33:52,970
क्या आप बस चेक दे सकती हैं?

371
00:33:55,639 --> 00:33:58,600
काश तुम कभी वापस न आती, बेट्टी।

372
00:35:30,776 --> 00:35:33,111
मुझे तुमको कुछ दिखाना है।

373
00:35:33,195 --> 00:35:34,321
-क्या? अभी?
-हाँ।

374
00:35:34,404 --> 00:35:36,239
-और डिनर?
-थोड़ी देर बाद।

375
00:35:37,908 --> 00:35:39,701
बच्चो, आ जाओ! चलो!

376
00:35:41,036 --> 00:35:43,705
तुम्हारे लिए मलाई मुर्ग रखा था, वह मिला?

377
00:35:43,789 --> 00:35:46,166
एक दोस्त के साथ खाना खाने चला गया था।

378
00:35:46,833 --> 00:35:49,044
वैसे भी, अगले दिन और लज़ीज़ लगता है, हाँ?

379
00:35:49,544 --> 00:35:51,838
-तुम कहाँ गई थी?
-तुम घर कब आए?

380
00:35:54,091 --> 00:35:55,425
करीब एक घंटे पहले।

381
00:35:56,510 --> 00:35:58,345
उससे कुछ देर पहले ही निकली थी।

382
00:35:59,388 --> 00:36:01,848
डेज़मंड्स में सेल लगी थी।

383
00:36:01,932 --> 00:36:03,642
शॉपिंग थोड़ी कम करो, बेट्स।

384
00:36:04,518 --> 00:36:07,104
किचन में नए वॉलपेपर लगाने हैं।

385
00:36:08,021 --> 00:36:10,816
पर उनके डिज़ाइन बहुत बेकार थे, तो...

386
00:36:12,734 --> 00:36:15,946
पर तुम्हें तो पता भी नहीं होता
कि यहाँ क्या चल रहा है।

387
00:36:16,446 --> 00:36:18,824
मैंने तुम्हारी मीटिंग में
आने की कोशिश की थी।

388
00:36:18,907 --> 00:36:22,619
हमारी मीटिंग में।
सब वहाँ थे, मेरा मज़ाक बन गया।

389
00:36:22,703 --> 00:36:24,579
मार्टी ने कहा सब बहुत अच्छे से हुआ।

390
00:36:25,998 --> 00:36:29,418
तो, इससे ज़रूरी क्या था?

391
00:36:29,835 --> 00:36:31,712
अब बस भी करो, बेट्स।

392
00:36:31,795 --> 00:36:35,298
तुम्हें हमेशा कोई और ज़रूरी काम होता है
जहाँ जाना ज़रूरी...

393
00:36:35,382 --> 00:36:36,633
ये देखो।

394
00:36:37,467 --> 00:36:38,468
जादू।

395
00:36:40,178 --> 00:36:44,599
बिजली, पेट्रोल, जो कार
तुम्हें चाहिए ही थी और बाकी सब।

396
00:36:45,475 --> 00:36:48,311
हाँ, क्लार्क,
तुम्हारी कमाई से ही यह सब आता है।

397
00:36:49,021 --> 00:36:52,065
यह ओवरटाइम हमारे बैंक तक पहुँचता है, या...

398
00:36:52,649 --> 00:36:54,234
हे भगवान!

399
00:37:06,621 --> 00:37:07,956
ठीक है।

400
00:37:13,420 --> 00:37:15,630
मीटिंग में न आने के लिए माफ़ी चाहता हूँ।

401
00:37:16,798 --> 00:37:19,384
पता है तुम्हें मेरी ज़रूरत थी, माफ़ कर दो।

402
00:37:19,843 --> 00:37:20,886
क्लार्क...

403
00:37:23,096 --> 00:37:24,806
मुझे तुम्हारी ज़रूरत नहीं थी।

404
00:37:25,682 --> 00:37:27,642
चाहती थी कि अपनी इच्छा से वहाँ आओ।

405
00:37:51,458 --> 00:37:52,793
मैं अभी आता हूँ।

406
00:37:57,047 --> 00:37:58,048
मिसेज़ एमरी?

407
00:37:58,131 --> 00:37:59,966
मैं चाहती थी कि यह खुद देख ले!

408
00:38:00,717 --> 00:38:03,011
-देख ले?
-जानती हो मैं क्या कह रही हूँ।

409
00:38:03,095 --> 00:38:04,012
लक!

410
00:38:05,305 --> 00:38:07,474
इस तरह आने के लिए माफ़ी चाहूँगा।

411
00:38:23,615 --> 00:38:26,034
तुम्हारे बच्चे कहाँ हैं, मिसेज़ जॉनसन?

412
00:38:26,118 --> 00:38:29,663
मेरे बेटे? वे अपनी आंटी के घर गए हैं।

413
00:38:29,746 --> 00:38:31,581
यह सब झूठ है!

414
00:38:31,665 --> 00:38:34,042
बहुत हुआ! लक!

415
00:38:35,752 --> 00:38:36,962
पर मैंने देखा था...

416
00:38:44,719 --> 00:38:46,805
यहाँ पहले क्या हुआ था?

417
00:38:46,888 --> 00:38:48,431
तुम बताने की कोशिश कर रहे थे।

418
00:38:48,515 --> 00:38:52,227
-मुझे बता सकते हो।
-यह कुछ नहीं बता सकता, मिसेज़ एमरी।

419
00:38:52,310 --> 00:38:54,563
इसने एक शब्द भी नहीं बोला है।

420
00:38:55,522 --> 00:38:57,232
जबसे जंग से लौटकर आया है।

421
00:38:59,192 --> 00:39:00,694
चलो, जान।

422
00:39:02,404 --> 00:39:03,780
पर मैंने देखा था...

423
00:39:27,179 --> 00:39:29,973
"'वे कड़ी नज़र रखते हैं, '
डिक ने फुसफुसाकर कहा।

424
00:39:30,891 --> 00:39:35,103
"'हमें वापस अपने ज़मीन पर ले चलिए, मालिक,'
ग्रीनशीव ने कहा।

425
00:39:35,187 --> 00:39:38,315
"'हम यहाँ सबकी नज़रों में हैं,
क्योंकि देखिए,

426
00:39:38,398 --> 00:39:42,402
"'जब समंदर हमारे पीछे
उफनकर सफ़ेद झाग के साथ आएगा,

427
00:39:42,485 --> 00:39:45,238
"'तो वे झाग के सामने
हमें आसानी से देख लेंगे।'

428
00:39:46,531 --> 00:39:49,201
"'तुम सच कहते हो, ' डिक ने जवाब दिया।

429
00:39:50,076 --> 00:39:54,122
"'किनारे की ओर चलो, जल्दी।'"

430
00:39:59,336 --> 00:40:00,879
डिक मुश्किल में है, है न?

431
00:40:01,421 --> 00:40:03,173
ग्रीनशीव उसे बचा लेगा।

432
00:40:03,590 --> 00:40:05,258
या वह खुद को बचा लेगा।

433
00:44:00,326 --> 00:44:02,328
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

