1
00:00:00,000 --> 00:00:20,000
<font color="#00ff00">{\an8}Downloaded from - MoviesMod.fit</font>

2
00:00:06,146 --> 00:00:08,396
अब तक

3
00:00:08,896 --> 00:00:11,230
वे हार्फुट कहाँ हैं?

4
00:00:13,521 --> 00:00:15,271
अपने दोस्तों को ढूँढ़ रहा था।

5
00:00:15,355 --> 00:00:17,438
ख़ैर, कभी-कभी आप ढूँढ़ते कुछ हैं

6
00:00:17,480 --> 00:00:19,730
और मिल कुछ और जाता है, है न?

7
00:00:21,771 --> 00:00:23,396
यह... जादू।

8
00:00:23,480 --> 00:00:27,855
क्या तुम मुझे
जादुई छड़ी इस्तेमाल करना सिखाओगे?

9
00:00:27,938 --> 00:00:32,146
ये तभी काम करती हैं,
जब तुम उसके लायक़ हो जाते हो।

10
00:00:32,855 --> 00:00:34,605
वेलांडिल ने कहा प्राचीन क्षेत्र में

11
00:00:34,646 --> 00:00:37,271
लोग दिन-रात प्रार्थना कर रहे हैं।

12
00:00:37,355 --> 00:00:40,771
वह आप ही थीं जिन्होंने मुझे
वफ़ादारों की राह पर जाने की प्रेरणा दी।

13
00:00:40,855 --> 00:00:42,771
पर हम साथ मिलकर लड़ सकते हैं।

14
00:00:42,855 --> 00:00:45,438
हर जंग जीतने के लिए नहीं लड़ी जाती।

15
00:00:48,688 --> 00:00:52,688
जेल अधिकारी से कह देना
कि इसी ने बग़ावत की शुरुआत की थी।

16
00:00:53,230 --> 00:00:56,063
आलापकार पर्वतों से
बात करने का दावा करते हैं।

17
00:00:56,146 --> 00:00:58,771
इस अंगूठी से, मैं उसे देख सकता हूँ।

18
00:00:58,855 --> 00:01:03,563
हमने इस पहाड़ की दौलत के समंदर से
बस एक कतरा ही लिया है।

19
00:01:04,230 --> 00:01:05,563
वह बदल गए हैं।

20
00:01:05,605 --> 00:01:08,605
लालच करना उनकी आदत नहीं है।
कभी नहीं रही है।

21
00:01:08,688 --> 00:01:12,396
क्या यह मुमकिन है
कि उन्होंने जो अंगूठी पहनी है वह...

22
00:01:12,480 --> 00:01:16,188
नहीं। तुम्हारी अँगूठियों में
कोई ख़राबी नहीं हो सकती।

23
00:01:16,271 --> 00:01:18,855
शायद, ख़राबी अंगूठी बनाने वाले में हो।

24
00:01:18,938 --> 00:01:22,730
तुम इस अन्नाटार के बारे में
कितना जानते हो?

25
00:01:23,771 --> 00:01:26,605
तुमने बौने की अँगूठियों में हेरफेर की?

26
00:01:27,646 --> 00:01:28,646
नहीं।

27
00:01:28,730 --> 00:01:29,771
हमने की थी।

28
00:01:35,021 --> 00:01:39,188
हमें अपनी भूल का प्रायश्चित करने के लिए
एक-साथ मिलकर अँगूठियाँ बनानी होंगी।

29
00:01:39,271 --> 00:01:42,605
उन नौ को उन सात को बचाना होगा।

30
00:01:42,688 --> 00:01:44,730
उन्हें हम सभी को बचाना होगा।

31
00:01:45,271 --> 00:01:46,646
ऑर्क्स मोर्डोर में नहीं,

32
00:01:46,730 --> 00:01:48,980
उनकी एक टुकड़ी एरेगियन की ओर बढ़ रही है।

33
00:01:49,480 --> 00:01:53,480
गैलाड्रिएल सही थी। आपको तत्काल ही
एरेगियन के लिए सेना भेजनी होगी!

34
00:01:58,146 --> 00:01:59,813
मैं तुम्हें यहाँ बंदी बनाने के लिए

35
00:01:59,896 --> 00:02:01,271
नहीं लाया हूँ...

36
00:02:01,355 --> 00:02:02,771
पर एक मुमकिन सहयोगी के तौर पर लाया हूँ।

37
00:02:02,855 --> 00:02:04,771
क्योंकि हम दोनों का दुश्मन एक ही है।

38
00:03:21,105 --> 00:03:27,105
द लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स : द रिंग्स ऑफ़ पावर

39
00:04:08,105 --> 00:04:09,105
तुम चुप करो।

40
00:04:09,188 --> 00:04:10,646
दुनिया हमें भगौड़ा कहेगी।

41
00:04:14,105 --> 00:04:15,771
दुनिया जो कहती है कहे।

42
00:04:15,855 --> 00:04:19,063
अदार के फ़ितूर के चक्कर में,
मरने से तो बेहतर है।

43
00:05:16,480 --> 00:05:20,688
हे इंसानों की अँगूठियों, तुम अब भी
मुझे क्यों ठुकरा रही हो?

44
00:05:22,271 --> 00:05:25,563
तुम न तो जीवित हो, न साँस लेती हो,

45
00:05:25,646 --> 00:05:28,646
तुममें न तो चेतना है और न ही इच्छा-शक्ति।

46
00:05:28,730 --> 00:05:32,063
तुम्हारे अंदर ऐसा कौन सा अहंकार भरा है,

47
00:05:33,730 --> 00:05:35,480
जो मेरे स्पर्श का विरोध कर रही हो?

48
00:05:39,313 --> 00:05:40,313
एक बार फिर से।

49
00:05:41,230 --> 00:05:42,563
और चाँदी।

50
00:05:43,480 --> 00:05:44,563
और मिथ्रिल।

51
00:05:45,105 --> 00:05:46,688
अब और मिथ्रिल नहीं बचा है।

52
00:05:46,771 --> 00:05:49,230
बौनों को सामान पहुँचाने में
थोड़ी देरी हो गई है।

53
00:05:50,771 --> 00:05:52,105
तो उनके पीछे पड़ो।

54
00:05:52,188 --> 00:05:55,563
हमने कोशिश की, प्रभु। हमारे किसी भी
संदेश का कोई जवाब नहीं आया।

55
00:05:55,646 --> 00:05:57,063
मुझे सब ख़ुद ही करना होगा?

56
00:05:57,146 --> 00:05:59,146
हम जी-जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं।

57
00:06:02,688 --> 00:06:05,063
हममें से कुछ लोगों ने गौर किया है कि आप...

58
00:06:05,938 --> 00:06:08,771
आजकल थोड़े चिड़चिड़े रहते हैं, प्रभु।

59
00:06:26,521 --> 00:06:28,355
तुम्हारा नाम क्या है, शिल्पकार?

60
00:06:30,313 --> 00:06:32,813
मतलब, आपको याद नहीं है?

61
00:06:32,896 --> 00:06:34,188
बेशक मुझे याद है।

62
00:06:35,730 --> 00:06:38,105
बस... मुझे थोड़ा समय दो।

63
00:06:38,188 --> 00:06:40,438
-लॉर्ड कैलेब्रिम्बोर।
-मुझे थोड़ा समय दो!

64
00:06:42,730 --> 00:06:44,480
सब थोड़ी देर विश्राम कर लें।

65
00:06:54,271 --> 00:06:57,396
मिर्दानिया। उसका नाम मिर्दानिया है।

66
00:06:59,605 --> 00:07:01,855
तुम्हें सब कुछ याद रखने की
ज़रूरत नहीं है।

67
00:07:04,688 --> 00:07:09,063
नहीं, ऐसा साधारण चीज़ों के
साथ भी हो रहा है।

68
00:07:10,021 --> 00:07:15,313
मुझे यकीन है कि मैंने कुछ देर पहले
वहाँ अपनी हथौड़ी छोड़ी थी, पर...

69
00:07:16,521 --> 00:07:17,730
तुम्हारा मतलब वह हथौड़ी?

70
00:07:28,438 --> 00:07:29,438
हाँ।

71
00:07:40,563 --> 00:07:42,646
लगता है मैं पागल हो रहा हूँ।

72
00:07:43,563 --> 00:07:45,646
या फिर अपने काम में इतना डूब गए हो

73
00:07:46,271 --> 00:07:48,688
कि उससे ध्यान हटा पाना
एक भारी बोझ बन गया है।

74
00:07:50,563 --> 00:07:52,938
बहुत गहरे डूब गए हो।

75
00:07:53,896 --> 00:07:56,521
मुझे यकीन है कि कभी-कभी तुम्हें

76
00:07:57,771 --> 00:07:59,646
बस यूँ ही डूबे रहने का मन करता होगा,

77
00:08:00,521 --> 00:08:01,938
ताकि थोड़ी स्पष्टता मिल सके।

78
00:08:06,605 --> 00:08:07,813
मेरी तबियत ठीक है।

79
00:08:10,480 --> 00:08:12,521
मैं बस थक गया हूँ।

80
00:08:13,021 --> 00:08:15,855
फिर तो मुझे डर है कि तुम्हें
यह समाचार पसंद नहीं आएगा।

81
00:08:17,855 --> 00:08:19,605
तुम्हारी प्रजा एक सभा चाहती है।

82
00:08:20,188 --> 00:08:21,438
नहीं।

83
00:08:22,896 --> 00:08:26,230
तुम एरेगियन के राजा हो।
तुम्हारे कुछ दायित्व हैं।

84
00:08:26,313 --> 00:08:30,105
हाँ, और मेरा सबसे बड़ा दायित्व
अँगूठियों के प्रति है।

85
00:08:30,855 --> 00:08:35,230
जब तक उन नौ का काम पूरा नहीं हो जाता,
और कुछ मायने नहीं रखेगा।

86
00:08:37,855 --> 00:08:38,855
तो ठीक है।

87
00:08:40,063 --> 00:08:41,188
जैसा तुम्हारी इच्छा।

88
00:08:42,688 --> 00:08:44,271
कुछ और भी है।

89
00:08:45,813 --> 00:08:48,938
बौने हमारा मिथ्रिल
भेजने में देरी कर रहे हैं।

90
00:08:51,646 --> 00:08:53,688
क्या तुम यह मामला संभाल लोगे?

91
00:08:53,771 --> 00:08:55,188
फ़ौरन।

92
00:09:16,230 --> 00:09:19,146
महानतम ऐल्वन-शिल्पकार
अपने काम में बेहद व्यस्त हैं।

93
00:09:20,396 --> 00:09:24,313
उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनकी जगह पर
प्रशासन के सभी मामलों को संभालूँ।

94
00:09:25,771 --> 00:09:27,355
अब क्या समस्या है?

95
00:09:31,438 --> 00:09:32,480
इन्हें दिखाओ।

96
00:09:33,896 --> 00:09:34,896
मुझे क्या दिखाना है?

97
00:09:35,771 --> 00:09:39,105
इस ड्योढ़ी पर आमतौर शहर में आने वाले
कलाकारों और व्यापारियों की

98
00:09:39,188 --> 00:09:40,438
आवाजाही से शोर रहता था।

99
00:09:40,521 --> 00:09:42,521
पर कल शाम से यहाँ सन्नाटा छा गया।

100
00:09:42,605 --> 00:09:44,230
हमने नदी के पार यह देखने के लिए

101
00:09:44,313 --> 00:09:46,688
एक खोजी दल भेजा कि सड़क पर कोई अवरोध न हो।

102
00:09:46,771 --> 00:09:48,771
पर केवल एक सिपाही लौटकर आया।

103
00:09:48,855 --> 00:09:49,855
वह कहाँ है?

104
00:09:53,771 --> 00:09:58,188
आज सुबह तट पर इसका शव मिला।
लगता है यह कोई संदेश लेकर आया है।

105
00:10:05,855 --> 00:10:07,105
इसे दफ़ना दो।

106
00:10:10,521 --> 00:10:11,813
यह किसी और को मत दिखाना।

107
00:10:19,063 --> 00:10:21,021
मैं लॉर्ड कैलेब्रिम्बोर को सूचित करूँ?

108
00:10:21,105 --> 00:10:22,188
नहीं।

109
00:10:23,021 --> 00:10:26,438
उन्होंने मुझे ज़िम्मा दिया है
कि किसी को उनसे मिलने न दिया जाए।

110
00:10:27,938 --> 00:10:29,230
शिल्पकारों को भी नहीं।

111
00:10:30,230 --> 00:10:31,980
उन्होंने हमें काम से हटा दिया?

112
00:10:33,855 --> 00:10:35,063
हाँ, मुझे खेद है।

113
00:10:37,021 --> 00:10:39,688
क्या उनके मेरा नाम भूलने वाली
घटना की वजह से?

114
00:10:39,771 --> 00:10:41,355
मुझसे थोड़ी बेअदबी हो गई, पर...

115
00:10:41,855 --> 00:10:44,355
वह अपने आपे में नहीं हैं, मिर्दानिया।

116
00:10:46,646 --> 00:10:49,313
अभी के लिए, हमें उन्हें एकांत देना चाहिए।

117
00:10:50,063 --> 00:10:53,021
उन्हें थोड़ा समय दो। और दुआ करो।

118
00:10:54,271 --> 00:10:57,021
इससे पहले वह काम उन्हें ख़त्म करे,
वह उसे ख़त्म कर दें।

119
00:11:09,813 --> 00:11:11,521
क्या तुम सुनिश्चित कर सकती हो...

120
00:11:12,355 --> 00:11:15,188
कि बाकी सब भी उनकी इच्छा काम मान रखें?

121
00:11:16,730 --> 00:11:18,563
बिल्कुल, प्रभु।

122
00:11:27,105 --> 00:11:30,313
प्रभु, उस शव की खाल पर जो लिखावट थी।

123
00:11:31,188 --> 00:11:32,646
उसमें क्या लिखा था?

124
00:11:39,230 --> 00:11:40,563
"वह कहाँ है?"

125
00:12:27,396 --> 00:12:30,896
जो थोड़ा समय
मैंने तुम्हारी क़ैद में बिताया था,

126
00:12:32,271 --> 00:12:34,688
उस दौरान तुम सौरॉन को
ढूँढ़ने के लिए बेताब थीं।

127
00:12:35,480 --> 00:12:39,021
या यूँ कह लें कि,
तुम उस आग में जल रही थीं,

128
00:12:40,521 --> 00:12:42,063
जैसा कि अक्सर होता है,

129
00:12:42,146 --> 00:12:44,938
जब वह तुम्हारे ज़हन में घर कर लेता है।

130
00:12:45,646 --> 00:12:47,438
तुम मेरे मन के बारे में क्या जानो?

131
00:12:49,938 --> 00:12:51,271
तुमने उसके आगे घुटने टेके।

132
00:12:52,063 --> 00:12:53,396
मैंने मुकाबला किया।

133
00:12:53,896 --> 00:12:55,688
शायद कुछ समय के लिए।

134
00:12:58,521 --> 00:13:00,896
पर कभी-न-कभी, वह तुम्हें देख लेता है।

135
00:13:03,021 --> 00:13:07,188
सिर्फ़ तुम्हें ही नहीं,
तुम्हारी दुखती रग को भी।

136
00:13:07,938 --> 00:13:11,980
उसकी नज़रें तुम्हारे ज़ेहन को भेदती हैं
और वह तुम्हारे अंदर घुस जाता है।

137
00:13:14,438 --> 00:13:20,105
कुछ समय के लिए, वह तुम्हें यह भी यकीन
दिलाता है कि उसकी शक्ति तुम्हारी हो गई है।

138
00:13:22,396 --> 00:13:23,980
ऐसी प्रबल शक्ति...

139
00:13:24,896 --> 00:13:28,521
जिसके सामने हर इच्छा की पूर्ति
निश्चित लगने लगती है।

140
00:13:29,313 --> 00:13:30,855
रंगों का ऐसा सागर

141
00:13:32,188 --> 00:13:35,563
जिसके सामने बाकी सब कुछ हमेशा के लिए...

142
00:13:35,646 --> 00:13:38,396
बेरंग लगने लगता है।

143
00:13:45,688 --> 00:13:47,188
उसने तुमसे क्या वादा किया था?

144
00:13:49,146 --> 00:13:50,355
एक सेना का।

145
00:13:51,938 --> 00:13:53,771
पता है वह मुझे क्या देने वाला था?

146
00:13:55,313 --> 00:13:56,313
मुझे परवाह नहीं है।

147
00:13:58,396 --> 00:13:59,396
संतान।

148
00:14:00,271 --> 00:14:03,896
फिर तो ऐसा लगता है कि उसने
हम दोनों की इच्छा पूरी कर दी।

149
00:14:04,396 --> 00:14:05,730
देखो,

150
00:14:07,230 --> 00:14:10,021
हमें केवल उसके झूठों का
ख़ात्मा नहीं करना है।

151
00:14:11,771 --> 00:14:13,063
उसका ख़ात्मा भी करना है।

152
00:14:14,938 --> 00:14:16,771
और मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूँ।

153
00:14:18,730 --> 00:14:20,605
सौरॉन के विनाश में मदद कर सकता हूँ।

154
00:14:20,688 --> 00:14:23,813
तुम कैसी मदद कर पाओगे, ऑर्क?

155
00:14:39,688 --> 00:14:42,146
मॉरगौथ का ताज। मुझसे कहा गया था कि...

156
00:14:42,230 --> 00:14:44,271
कई किस्से-कहानियाँ हैं कि क्या हुआ था,

157
00:14:44,355 --> 00:14:46,980
अपने स्थान से सिल्मारिल्स के
निकाले जाने के बाद।

158
00:14:47,730 --> 00:14:50,938
पर मैं वहाँ था जब सौरॉन ने
इसे अपने आकार के मुताबिक गढ़वाया था।

159
00:14:52,271 --> 00:14:54,646
मैं वहाँ था जब वह
ताज पहनने के लिए झुका था।

160
00:14:56,855 --> 00:15:02,271
और मैं ही वह था जिसने इसकी शक्ति का
उपयोग करके उसका वध किया था।

161
00:15:04,605 --> 00:15:06,313
तुम जो कह रहे हो अगर वह सही है,

162
00:15:08,521 --> 00:15:09,646
तो वह वापस क्यों आया?

163
00:15:09,730 --> 00:15:12,021
क्योंकि मुझे तब तक तुम नहीं मिली थीं।

164
00:15:13,230 --> 00:15:14,938
इसका मुझसे क्या लेना-देना?

165
00:15:15,021 --> 00:15:18,521
उन तीन एल्वन अँगूठियों ने
तुम्हारी प्रजाति को लुप्त होने से बचाया।

166
00:15:19,980 --> 00:15:21,146
क्या यह बात सच है?

167
00:15:23,480 --> 00:15:28,105
अगर ऐसा है, तो शायद एक साथ मिलकर,

168
00:15:28,188 --> 00:15:30,771
यह ताज और तुम्हारी अँगूठियाँ
इतनी शक्तिशाली होंगी

169
00:15:30,855 --> 00:15:33,355
कि सौरॉन को हमेशा के लिए मिटा दें।

170
00:15:35,813 --> 00:15:38,813
उस मायावी को लगता है
कि वह अब भी मेरे चंगुल से बाहर है।

171
00:15:40,563 --> 00:15:42,771
पर मैं जानता हूँ
कि वह एरेगियन में छुपा है।

172
00:15:44,688 --> 00:15:48,480
और मुझे संदेह है कि
तुम्हें पक्का यकीन है कि...

173
00:15:55,646 --> 00:15:58,021
हालब्रांड ही सौरॉन है।

174
00:15:59,438 --> 00:16:00,521
है न?

175
00:16:05,605 --> 00:16:07,771
अब उस शहर का भविष्य

176
00:16:08,521 --> 00:16:11,771
तुम्हारे अपने अभिमान को
परे रखने की क्षमता पर टिका है।

177
00:16:14,438 --> 00:16:16,855
मेरा सुझाव है कि तुम
ऐसा करने का इरादा बना लो।

178
00:16:18,063 --> 00:16:19,271
अगर वह कर सकती हो।

179
00:16:34,813 --> 00:16:36,146
हम फिर से बात करेंगे।

180
00:16:51,563 --> 00:16:52,730
इसने क़ानून तोड़ा।

181
00:16:54,855 --> 00:17:00,521
एक हिंसक लड़ाई को भड़काया
जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु हुई।

182
00:17:01,563 --> 00:17:05,480
और अंतिम, पर सबसे घिनौना अपराध,

183
00:17:06,605 --> 00:17:08,605
भारी देशद्रोह।

184
00:17:09,980 --> 00:17:15,813
कुल मिलाकर, क़ानून की तौहीन करने की सज़ा
सिर्फ़ मौत है।

185
00:17:15,896 --> 00:17:18,063
-हाँ!
-ऐसा ही होना चाहिए।

186
00:17:21,438 --> 00:17:23,688
-वह सज़ा-ए-मौत के लायक नहीं है।
-शायद है।

187
00:17:24,521 --> 00:17:25,521
परंतु,

188
00:17:27,271 --> 00:17:30,730
हमारे राज्य के प्रति इसकी
कई सालों की राजभक्ति को देखते हुए,

189
00:17:31,855 --> 00:17:35,563
इस अदालत का निर्णय है
कि आरोपी को रिहा किया जाए।

190
00:17:43,938 --> 00:17:45,396
रिहा किया जाए...

191
00:17:48,771 --> 00:17:54,396
इस शर्त पर रिहा किया जाएगा
कि यह अपने अपराधों को त्याग कर

192
00:17:56,063 --> 00:17:59,396
न्यूमेनोर के सच्चे शासक के प्रति
वफ़ादारी की शपथ लेगा।

193
00:18:05,730 --> 00:18:10,271
अमांडिल के पुत्र, एलेंडिल,
क्या तुम अपने अपराधों को त्यागते हो?

194
00:18:23,480 --> 00:18:24,480
हाँ।

195
00:18:27,646 --> 00:18:32,438
और क्या तुम अर- फैरैज़ोन को
न्यूमेनोर का सच्चा राजा मानते हो?

196
00:18:43,188 --> 00:18:44,396
मैं नहीं मानता।

197
00:18:45,896 --> 00:18:47,563
ज़ोर से बोलो, एलेंडिल,

198
00:18:48,521 --> 00:18:51,063
ताकि सभा में सब तुम्हें ठीक से सुन सकें।

199
00:18:55,646 --> 00:18:56,896
मैं नहीं मानता!

200
00:18:59,230 --> 00:19:05,105
क्योंकि आज से लेकर अपनी अंतिम साँस तक,
न्यूमेनोर की असली शासक रहेंगी

201
00:19:05,188 --> 00:19:08,855
तार-पलांतीर की पुत्री, रानी मिरियल।

202
00:19:11,188 --> 00:19:15,646
और यहाँ केवल एक ही देशद्रोही है, तुम!

203
00:19:34,105 --> 00:19:35,855
अब हम उसका क्या करें?

204
00:19:36,521 --> 00:19:38,563
तुम काफ़ी कुछ कर चुके, लड़के।

205
00:19:42,980 --> 00:19:45,938
शायद हमें वलार को
उसका भाग्य तय करने देना चाहिए।

206
00:19:47,563 --> 00:19:50,771
अगर वफ़ादार पुरानी परंपराओं के
मुताबिक जीना चाहते हैं,

207
00:19:50,855 --> 00:19:52,313
तो उनके मुताबिक मरेंगे भी।

208
00:20:05,771 --> 00:20:06,855
नोरी।

209
00:20:08,355 --> 00:20:10,146
गोरी? कौन सी गोरी?

210
00:20:12,230 --> 00:20:13,605
कोई नहीं।

211
00:20:13,688 --> 00:20:16,688
मैंने... मैंने कुछ देखा।

212
00:20:17,688 --> 00:20:21,355
दिव्य ज्योति हमारे कानों में फुसफुसाती है,
अगर हम सुनने को इच्छुक हों।

213
00:20:22,438 --> 00:20:24,771
वह हमें बातें बताती है।
चीज़ें भी दिखाती है।

214
00:20:25,646 --> 00:20:30,313
क्या वह हमें वे चीज़ें दिखाती है
जो होना तय है? या वे जो हो सकती हैं?

215
00:20:31,230 --> 00:20:34,896
वह हमें आने वाला कल उतना ही साफ़ दिखाती है
जितना कि बीता हुआ कल।

216
00:20:36,605 --> 00:20:40,771
मैं उसकी शक्ति में महारत हासिल करना
कैसे सीखूँ? अंधकार से लड़ने के लिए?

217
00:20:40,855 --> 00:20:43,396
तुम उसके स्वामी हो
तो दिव्य ज्योति को किसकी ज़रूरत?

218
00:20:43,480 --> 00:20:46,313
पर उस पर महारत नहीं हासिल कर सकता,
तो इस्तेमाल कैसे करूँ?

219
00:20:49,688 --> 00:20:54,646
तुम अभी तक जिस भी परीक्षा से गुज़रे,
उसमें असफल रहे।

220
00:20:55,646 --> 00:20:57,771
अगर इस परीक्षा में भी विफल हुए,

221
00:20:59,271 --> 00:21:01,063
तो दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।

222
00:21:02,188 --> 00:21:03,896
मुझे बताओ कि मैं क्या करूँ।

223
00:21:06,730 --> 00:21:09,813
जो ये बूढ़ा टॉम कहे।
अब यह तुम्हें रास्ता दिखाएगा।

224
00:21:17,396 --> 00:21:18,855
तुम लोग चले क्यों नहीं जाते?

225
00:21:19,438 --> 00:21:21,563
उनसे दूर चले जाओ। भाग जाओ।

226
00:21:21,646 --> 00:21:23,105
और हम कहाँ जाएँगे?

227
00:21:23,188 --> 00:21:25,563
क्यों... जहाँ भी तुम जाना चाहो।

228
00:21:26,771 --> 00:21:30,396
हार्फुट हर महीने एक नई जगह ढूँढ़ लेते हैं।

229
00:21:34,480 --> 00:21:39,688
मेरी माँ और उनके माता-पिता ने
मेरे लिए यह स्मीयल खोदकर बनाया था।

230
00:21:39,771 --> 00:21:41,271
मैं इसी में पैदा हुई थी।

231
00:21:44,980 --> 00:21:49,146
मैंने जबसे होश संभाला है,
तब से उस पेड़ की देखभाल कर रही हूँ।

232
00:21:52,146 --> 00:21:55,271
मैंने इसी की छाँव में
ब्रामगर से ब्याह रचाया था।

233
00:21:58,646 --> 00:22:02,771
और पिछली वसंत, जब उसका देहांत हुआ,

234
00:22:05,271 --> 00:22:06,688
मैंने उसे इसके नीचे दफ़नाया।

235
00:22:11,146 --> 00:22:13,146
एक दिन मैं भी उसके बगल में दफनाई जाऊँगी।

236
00:22:21,605 --> 00:22:24,396
यहाँ हर एक स्मीयल की
ऐसी ही कोई कहानी है।

237
00:22:30,896 --> 00:22:35,105
देखो, यह केवल हमारे रहने की जगह नहीं है।

238
00:22:37,146 --> 00:22:38,313
यह हमारा घरौंदा है।

239
00:22:39,646 --> 00:22:41,063
मेरी ग़लती है।

240
00:22:42,355 --> 00:22:44,438
-नोरी...
-मैंने तुम्हें मुसीबत में फँसाया।

241
00:22:45,521 --> 00:22:48,396
तुम्हें इससे बाहर निकालना
मेरी ज़िम्मेदारी है।

242
00:22:49,230 --> 00:22:50,813
अगर मैंने आत्मसमर्पण कर दिया,

243
00:22:50,896 --> 00:22:53,355
तो हो सकता है पॉपी को भी बचा सकूँ।

244
00:22:57,063 --> 00:23:00,938
मैं तुमसे पूछना चाहती थी,
वे तुम्हें बेनाम क्यों बुलाते हैं?

245
00:23:01,563 --> 00:23:05,646
मेरे माँ-बाप जल्दी फ़ैसला नहीं ले पाते।
उन्हें नाम ढूँढ़ने में अरसा लग गया।

246
00:23:05,730 --> 00:23:06,938
कितना समय?

247
00:23:07,021 --> 00:23:08,521
कम से कम, एक या दो साल।

248
00:23:08,605 --> 00:23:09,730
यह लंबा अरसा नहीं है।

249
00:23:10,271 --> 00:23:11,730
एक या दो साल पहले नाम रखा।

250
00:23:13,063 --> 00:23:14,771
और तब तक, सबको बेनाम की आदत हो गई।

251
00:23:23,521 --> 00:23:25,063
मुझे ऐसे क्यों देख रहे हो?

252
00:23:25,688 --> 00:23:27,938
मैं पूछने वाला था... मैं यह सोच रहा था

253
00:23:28,021 --> 00:23:30,396
कि अब जो हम सब मरने ही वाले हैं,

254
00:23:30,480 --> 00:23:31,646
क्या तुम चाहोगी...

255
00:23:31,730 --> 00:23:33,146
बोलना बंद करो।

256
00:23:53,646 --> 00:23:55,438
-मैरिमैक।
-पॉपी।

257
00:23:57,146 --> 00:23:59,146
तुमने खाने में छिपकली खाई थी?

258
00:23:59,896 --> 00:24:01,021
यह क्यों पूछ रही हो?

259
00:24:06,605 --> 00:24:07,813
यह सही कह रही है, नॉर।

260
00:24:08,563 --> 00:24:11,230
वे विशाल जीव सिर्फ़
अजनबी तक पहुँचना चाहते हैं।

261
00:24:11,938 --> 00:24:15,146
तुमने ख़ुद को उनके हवाले किया
तो पूरी दुनिया को ख़तरे में डालोगी।

262
00:24:15,230 --> 00:24:17,855
केवल स्टूर्स को ही नहीं, हार्फुट्स को भी।

263
00:24:17,938 --> 00:24:19,980
तुम्हारे माँ-बाबा को। डिली को।

264
00:24:22,688 --> 00:24:24,813
तुमने कितनी बार मुझसे कहा कि वह अहम है?

265
00:24:27,480 --> 00:24:29,605
मैं गिनती भूल गई हूँ।

266
00:24:33,146 --> 00:24:37,730
बात यह है, नॉर, कि जब तुम कोई
चीज़ बार-बार दोहराओगी, तो मैं तुम पर

267
00:24:40,396 --> 00:24:41,730
विश्वास करने लगूँगी।

268
00:24:49,605 --> 00:24:50,855
हमें लड़ना चाहिए।

269
00:24:59,146 --> 00:25:01,688
शैतानी जादूगर को उसकी छड़ी मिल गई।

270
00:25:02,646 --> 00:25:06,355
और अब, समय आ गया है
कि तुम अपनी छड़ी को ढूँढ़ो।

271
00:25:12,855 --> 00:25:14,271
इनमें से कौन सी है?

272
00:25:16,271 --> 00:25:20,188
तुम्हें अपनी असली छड़ी तभी मिलेगी
जब तुम्हारी अंतरात्मा

273
00:25:20,271 --> 00:25:23,146
दिव्य ज्योति की सेवा में
पूरी तरह से समर्पित हो।

274
00:25:23,646 --> 00:25:24,938
पर यहाँ इतनी छड़ियाँ हैं।

275
00:25:25,688 --> 00:25:27,646
यहाँ ढूँढ़ने में महीनों लग जाएँगे।

276
00:25:28,480 --> 00:25:30,230
तुम्हारे पास वक़्त ही वक़्त है।

277
00:25:31,313 --> 00:25:33,938
जब तक कि, तुम्हें कहीं और न जाना हो।

278
00:25:36,313 --> 00:25:39,271
मैंने उसे देखा। नोरी को।

279
00:25:40,230 --> 00:25:41,605
वह...

280
00:25:41,688 --> 00:25:46,021
न जाने कैसे, पर मुझे पता है कि अगर मैं
जल्द उस तक न पहुँचा, तो वह मर जाएगी।

281
00:25:46,105 --> 00:25:47,313
वे दोनों मर जाएँगी।

282
00:25:48,396 --> 00:25:50,313
कितने बेमौत मरते हैं।

283
00:25:51,230 --> 00:25:53,063
कितनों को मौत ही नहीं आती।

284
00:25:54,188 --> 00:25:55,771
तुम उन्हें वह देने वाले कौन हो?

285
00:25:56,646 --> 00:25:59,563
एक बार पक्का कर लूँ कि वह सलामत है,
तो लौट आऊँगा।

286
00:25:59,646 --> 00:26:02,355
नहीं। तुम ऐसा नहीं कर सकते।

287
00:26:04,230 --> 00:26:09,105
कई बार तुम्हें दोराहे मिलते हैं,
और तुम्हें चुनना होता है।

288
00:26:10,855 --> 00:26:14,938
अभी मुड़कर गए, तो फिर कभी
इस रास्ते पर लौटकर नहीं आ सकते।

289
00:26:16,021 --> 00:26:17,396
क्या कोई और रास्ता नहीं है?

290
00:26:18,855 --> 00:26:20,980
सौरॉन पश्चिम में बढ़ रहा है।

291
00:26:21,480 --> 00:26:23,396
शैतानी जादूगर पूर्व में।

292
00:26:23,480 --> 00:26:25,980
मध्य-धरती का हर जीव ख़तरे में है।

293
00:26:26,730 --> 00:26:28,938
क्या तुम उन्हें
विनाश के मुँह में धकेल दोगे?

294
00:26:31,438 --> 00:26:32,896
वह मेरी दोस्त है।

295
00:26:34,271 --> 00:26:37,396
तुम्हारी दोस्त, या तुम्हारी किस्मत?

296
00:26:39,896 --> 00:26:41,230
फ़ैसला तुम्हारा है।

297
00:27:06,563 --> 00:27:09,396
चलो भी, थोड़ा और दम लगाओ।

298
00:27:38,855 --> 00:27:39,855
हुज़ूर।

299
00:28:05,688 --> 00:28:07,271
आपने मुझे बुलाया, पिताजी?

300
00:28:09,480 --> 00:28:10,480
नहीं।

301
00:28:12,021 --> 00:28:13,105
इन्होंने बुलाया।

302
00:28:17,063 --> 00:28:20,480
मैं देख रहा हूँ कि वो सात आपके
काफ़ी काम आ रही हैं, राजकुमार डुरिन।

303
00:28:22,896 --> 00:28:26,480
किसी न किसी के तो काम आ रही हैं।
यह मान सकता हूँ।

304
00:28:26,563 --> 00:28:28,271
परिस्थितियाँ बदल गई हैं।

305
00:28:28,355 --> 00:28:31,646
मुझे अभी ख़बर मिली है
कि एरेगियन पर आक्रमण का ख़तरा है।

306
00:28:32,355 --> 00:28:35,980
मिथ्रिल के बिना, बची हुई
शक्ति की अँगूठियाँ नहीं बन पाएँगी।

307
00:28:36,813 --> 00:28:38,146
हमें और चाहिए।

308
00:28:39,355 --> 00:28:40,896
और वह भी तत्काल।

309
00:28:41,646 --> 00:28:43,230
उसके बदले में आप जो माँगें।

310
00:28:43,313 --> 00:28:44,688
तुम ऐसा कुछ नहीं दे...

311
00:28:44,771 --> 00:28:46,855
क्या चीज़ देने की बात कर रहे हैं?

312
00:28:48,230 --> 00:28:51,105
मुझे पता है कि आप अपने
खनन कार्य का विस्तार बढ़ा रहे हो।

313
00:28:52,688 --> 00:28:55,896
हम मचान और खदानों की सुराख बनाने के लिए

314
00:28:55,980 --> 00:28:59,646
स्थायी रूप से
लकड़ी की आपूर्ति कर सकते हैं।

315
00:29:01,146 --> 00:29:04,313
या शायद खाज़ाद-डुम को
ऐसा कुछ पसंद आएगा जो थोड़ा और...

316
00:29:05,980 --> 00:29:07,438
अनमोल हो?

317
00:29:11,063 --> 00:29:16,605
पिताजी, यह बेहतर नहीं होगा
कि हम पहले अकेले में इस पर बात करें?

318
00:29:17,396 --> 00:29:18,855
बात करने के लिए कुछ नहीं है।

319
00:29:20,438 --> 00:29:22,063
मैं तय कर चुका हूँ।

320
00:29:25,396 --> 00:29:26,396
और?

321
00:29:27,730 --> 00:29:29,105
मेरा जवाब न है।

322
00:29:30,980 --> 00:29:34,855
लॉर्ड कैलेब्रिम्बोर से कहिएगा
कि मैं क्षमा चाहता हूँ।

323
00:29:44,355 --> 00:29:45,355
महाराज डूरिन।

324
00:29:46,938 --> 00:29:48,855
राजकुमार। आपसे विदा लेता हूँ।

325
00:30:00,438 --> 00:30:01,646
औले का शुक्र है।

326
00:30:03,521 --> 00:30:07,688
एक पल के लिए, मुझे डर लगा कि
आप पूरी तरह से दिमागी संतुलन खो चुके हैं।

327
00:30:09,105 --> 00:30:10,105
इसका उल्टा है।

328
00:30:15,938 --> 00:30:17,855
मैं आज तक इतना तर्कसंगत नहीं हुआ।

329
00:30:18,521 --> 00:30:20,105
पर चिंता मत करो, बेटा।

330
00:30:21,980 --> 00:30:22,938
वे वापस आएँगे।

331
00:30:23,563 --> 00:30:24,563
वापस?

332
00:30:26,563 --> 00:30:27,563
तुमने उसकी बात सुनी।

333
00:30:29,146 --> 00:30:30,896
मध्य-धरती में युद्ध छिड़ने वाला है।

334
00:30:32,063 --> 00:30:37,146
और वह सेना जिसके पास
मिथ्रिल जैसा हथियार और कवच है,

335
00:30:37,230 --> 00:30:39,188
वह लगभग अजेय है।

336
00:30:39,271 --> 00:30:41,230
हम जो चाहें वह कीमत लगा सकते हैं।

337
00:30:42,480 --> 00:30:43,855
क्या आप पागल हो गए हैं?

338
00:30:44,938 --> 00:30:47,480
पूरी दुनिया ही पागल हो गई है, बेटा।

339
00:30:49,938 --> 00:30:53,938
पर अब हमारी बारी है
कि हम इस मौके का फ़ायदा उठाएँ।

340
00:30:55,271 --> 00:30:59,855
नार्वी से कहो कि दलों की संख्या
दोगुनी कर दे। हम खुदाई का दायरा बढ़ाएँगे।

341
00:31:00,688 --> 00:31:01,688
पिताजी।

342
00:31:03,938 --> 00:31:05,271
अंगूठी उतार दीजिए।

343
00:31:06,271 --> 00:31:07,480
मैं नहीं उतारूँगा।

344
00:31:10,313 --> 00:31:11,396
यह मेरी है।

345
00:31:13,105 --> 00:31:14,230
मैं इसका मालिक हूँ।

346
00:31:15,480 --> 00:31:16,480
नहीं।

347
00:31:18,188 --> 00:31:20,021
यह आपकी मालिक है।

348
00:31:22,230 --> 00:31:26,813
अगर ऐसा नहीं है, तो साबित कीजिए।

349
00:31:31,521 --> 00:31:32,688
इसे उतार दीजिए।

350
00:31:42,771 --> 00:31:46,396
मुझे तुम्हें कोई सबूत देने की
ज़रूरत नहीं है, बच्चे।

351
00:32:07,396 --> 00:32:09,605
उन्होंने हमारे लिए कोई चारा नहीं छोड़ा।

352
00:32:11,105 --> 00:32:14,605
अगर ज़रूरत पड़ी, तो हम
उस खदान के आगे लेट भी जाएँगे।

353
00:32:16,230 --> 00:32:18,313
वह हमें हटाने के लिए सेना बुला लेंगे।

354
00:32:18,813 --> 00:32:20,105
तो उन्हें बुलाने दो!

355
00:32:20,646 --> 00:32:24,438
अगर वह अंगूठी के इतने वश में हैं
कि अपने ही बेटे पर हमला करवाएँ,

356
00:32:24,521 --> 00:32:28,480
तो यह खाज़ाद-डुम के हर बौने को दिखा देगा
कि वह शासन के लायक नहीं रहे।

357
00:32:28,563 --> 00:32:29,730
वे उनका ताज छीन लेंगे।

358
00:32:32,896 --> 00:32:35,188
तुम उनके बारे में ऐसे कैसे बोल सकती हो?

359
00:32:36,355 --> 00:32:37,605
डुरिन।

360
00:32:37,688 --> 00:32:39,938
तुम उन्हें अपमानित करने की बात कर रही हो।

361
00:32:41,313 --> 00:32:42,646
उन्हें बर्बाद करने की।

362
00:32:42,730 --> 00:32:46,646
मैं भी उन्हें उतना ही चाहती हूँ
जितना कि तुम।

363
00:32:47,230 --> 00:32:50,980
औले गवाह हैं, वह मेरे लिए
मेरे पिता से कहीं बढ़कर हैं।

364
00:32:52,313 --> 00:32:55,438
पर उस सिंहासन पर बैठे बौने
तुम्हारे पिता नहीं हैं।

365
00:32:56,063 --> 00:33:00,980
जब तक वह उस अंगूठी को पहने रहेंगे,
वह किसी की नहीं सुनेंगे, तुम्हारी भी नहीं।

366
00:33:01,063 --> 00:33:03,771
और इस पहाड़ का हर बौना ख़तरे में है!

367
00:33:05,230 --> 00:33:06,313
डुरिन!

368
00:33:08,105 --> 00:33:09,188
डुरिन?

369
00:33:13,188 --> 00:33:14,938
डुरिन, क्या तुम...

370
00:33:15,438 --> 00:33:17,105
मैं यह नहीं कर सकता।

371
00:33:18,896 --> 00:33:21,063
मैं यह नहीं कर सकता, डिसा।

372
00:33:24,355 --> 00:33:28,688
मैं उन्हें देखता हूँ,
और उनकी आँखों में मुझे...

373
00:33:32,688 --> 00:33:34,355
अब भी अपने पिता दिखाई देते हैं।

374
00:33:36,938 --> 00:33:40,605
हाँ, वह कहीं दूर खो गए हैं,
पर वह अब भी उनके अंदर हैं।

375
00:33:44,480 --> 00:33:48,355
तुम हमेशा से कठिन परिस्थिति में भी
आशा की किरण ढूँढ़ते थे, मेरी जान।

376
00:33:49,855 --> 00:33:50,855
आओ।

377
00:33:56,771 --> 00:34:01,021
अगर हमने अभी कदम न उठाया,
तो उस किरण तक कभी नहीं पहुँच पाएँगे।

378
00:34:02,813 --> 00:34:07,063
वह खुद को तबाह कर देंगे
और अपने साथ इस राज्य को भी ले डूबेंगे।

379
00:34:24,271 --> 00:34:29,855
भोर होते ही, आपको पाताल के न्याय का
सामना करने के लिए समंदर में भेजा जाएगा।

380
00:34:32,521 --> 00:34:34,688
वह अभी समुद्री राक्षस का
आह्वान कर रहे हैं।

381
00:34:38,688 --> 00:34:40,063
अर- फैरैज़ोन से बात हुई।

382
00:34:40,980 --> 00:34:43,396
वह वफ़ादारों को
अब और नाराज़ नहीं करना चाहते।

383
00:34:44,271 --> 00:34:47,938
वह अब भी रहम दिखाने को तैयार हैं,
अगर आप कसम खाएँ...

384
00:34:48,021 --> 00:34:49,688
उसे राजा मानने की कसम खाऊँ?

385
00:34:53,438 --> 00:34:58,188
किसी इंसान से उसके ईमान को दरकिनार
करने की उम्मीद करना रहमत कहाँ से हुई?

386
00:35:03,271 --> 00:35:07,063
इस परिवार ने जो कुछ खोया है,
उसके बाद मैं आपको भी नहीं खो सकती।

387
00:35:08,896 --> 00:35:10,355
मान जाइए, पिताजी।

388
00:35:13,896 --> 00:35:15,063
मान जाइए।

389
00:35:20,855 --> 00:35:22,563
अपने ग़ुरूर को छोड़ दीजिए।

390
00:35:24,896 --> 00:35:27,855
अगर यह सब होने के बाद,
तुम्हें सिर्फ़ ग़ुरूर दिख रहा है...

391
00:35:33,730 --> 00:35:36,146
तो हमारे बीच किसी बातचीत की
गुंजाइश नहीं है।

392
00:35:49,021 --> 00:35:50,646
महाराज ने कहा था आप यही कहेंगे।

393
00:35:52,771 --> 00:35:56,771
उन्होंने कहा कि उनके लिए आपकी नफ़रत
मुझसे नफ़रत करने में तब्दील हो गई है

394
00:35:58,188 --> 00:36:00,480
और आप कभी मेरी एक नहीं सुनने वाले।

395
00:36:03,438 --> 00:36:05,980
तो मैंने उनके सामने घुटने टेककर

396
00:36:07,771 --> 00:36:09,021
और सिर झुकाकर

397
00:36:09,105 --> 00:36:12,188
उनसे भीख माँगी कि मुझे
उनके पास जाने की इजाज़त दें।

398
00:36:28,813 --> 00:36:30,313
दुआ करती हूँ मैं सही होऊँ।

399
00:36:32,021 --> 00:36:33,563
आपका यहाँ आना ठीक नहीं है।

400
00:36:33,646 --> 00:36:34,855
फ़राज़ॉन के आगे झुक जाओ।

401
00:36:36,230 --> 00:36:37,480
मैं हुक्म देती हूँ।

402
00:36:38,813 --> 00:36:41,688
न्यूमेनोर का अस्तित्व बनाए रखना है,
तो तुम जैसे लोग चाहिए।

403
00:36:42,855 --> 00:36:46,105
वे आदमी जो हर कीमती चीज़ का
समर्थन करेंगे। विश्वास रखने वाले।

404
00:36:47,396 --> 00:36:50,230
कठिन समय में विश्वास छोड़ दिया
तो वह कैसा विश्वास है?

405
00:36:52,188 --> 00:36:56,771
और मेरा दिल जानता है कि आप ही
इस राज्य की असली वारिस हैं।

406
00:36:58,271 --> 00:37:00,105
मैं इस सच को झुठला नहीं सकता।

407
00:37:01,396 --> 00:37:04,480
वरना मैं वह आदमी नहीं रह जाऊँगा
जिसे आप बचाना चाहती हैं।

408
00:37:04,563 --> 00:37:05,896
अगर तुम ग़लत हुए तो?

409
00:37:07,396 --> 00:37:09,938
तो मैं एक सच्चे दिल के साथ
मरना पसंद करूँगा,

410
00:37:10,021 --> 00:37:12,105
न कि कायरता से टूटे दिल के साथ।

411
00:37:15,480 --> 00:37:17,063
मेरे दिल का क्या?

412
00:37:24,230 --> 00:37:28,980
अगर वलार की मर्ज़ी हुई
कि मेरी जान बख्श दी जाए...

413
00:37:32,271 --> 00:37:33,688
तो वही होगा।

414
00:37:39,230 --> 00:37:40,646
अगर ऐसा न हुआ तो?

415
00:37:51,021 --> 00:37:53,230
"समुद्र ही एकमात्र सत्य है।"

416
00:38:16,688 --> 00:38:17,688
आगे बढ़ो!

417
00:38:28,271 --> 00:38:29,355
डिसा?

418
00:38:37,980 --> 00:38:41,355
डिसा, हम यहाँ महाराज के आदेश पर आए हैं।

419
00:38:41,438 --> 00:38:42,646
तो, कृपया हट जाओ,

420
00:38:43,563 --> 00:38:46,730
वरना मुझे तुम्हें ज़बरदस्ती हटवाना पड़ेगा।

421
00:38:52,938 --> 00:38:54,021
मुझे माफ़ कर दो।

422
00:39:10,021 --> 00:39:12,271
क्या तुम इससे हमें डराना चाहती थीं?

423
00:39:13,980 --> 00:39:14,980
नहीं।

424
00:39:16,146 --> 00:39:17,230
ये तुम्हें डराएँगे।

425
00:39:47,771 --> 00:39:49,313
मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।

426
00:39:50,438 --> 00:39:51,730
बाद में प्यार जताना।

427
00:39:54,771 --> 00:39:56,271
यह तो बस शुरुआत है।

428
00:39:57,146 --> 00:40:00,021
वे वापस जाएँगे।
साथ में और भी सिपाही लेकर आएँगे।

429
00:40:02,438 --> 00:40:03,771
तो फिर, हम तैयार रहेंगे।

430
00:40:35,771 --> 00:40:41,355
क्या तुम हर सांसारिक अधिकार को त्याग कर
वलार के निर्णय को स्वीकार करते हो?

431
00:40:46,605 --> 00:40:48,355
मैं उनका निर्णय स्वीकार करता हूँ।

432
00:40:50,396 --> 00:40:51,563
इसे अंदर डाल दो।

433
00:41:15,230 --> 00:41:16,438
उसे छोड़ दो!

434
00:41:20,896 --> 00:41:23,480
यह देखते हुए कि उसने
मेरे लिए यह अपराध किया,

435
00:41:25,438 --> 00:41:28,646
मुझे इसके स्थान पर वलार के निर्णय का
सामना करने का अधिकार है।

436
00:41:33,605 --> 00:41:36,938
-उसे सामना करना चाहिए। उसे ले जाओ।
-नहीं!

437
00:41:38,230 --> 00:41:39,230
रानी साहिबा?

438
00:41:42,021 --> 00:41:44,855
वह सही कह रही हैं।
इसमें सब कुछ लिखा है। वही होना चाहिए

439
00:41:45,771 --> 00:41:46,855
क्या यह सच है?

440
00:41:48,230 --> 00:41:49,730
कानून के अनुसार, हाँ।

441
00:41:51,771 --> 00:41:53,021
तो ऐसा ही होगा।

442
00:41:55,188 --> 00:41:56,938
नहीं, मुझे ले चलो।

443
00:41:57,938 --> 00:41:59,313
मुझे ले चलो।

444
00:42:01,105 --> 00:42:02,730
रानी मिरियल, आप ऐसा नहीं...

445
00:42:02,813 --> 00:42:05,646
अगर हमें वफ़ादारों के पथ पर चलना है,

446
00:42:07,480 --> 00:42:09,896
तो पहला कदम मुझे लेना होगा।

447
00:43:06,855 --> 00:43:09,521
-वह आ गया! देखो!
-क्षितिज पर।

448
00:43:09,605 --> 00:43:10,813
हाँ, वह अब आ रहा है।

449
00:44:31,980 --> 00:44:34,771
वलार ने निर्णय लिया है कि यह...

450
00:44:42,855 --> 00:44:44,355
-वह रही!
-निर्दोष हैं!

451
00:44:46,313 --> 00:44:47,313
रानी साहिबा।

452
00:44:54,438 --> 00:45:00,188
समुद्र की महारानी, तार-मिरियल की जय हो!

453
00:45:00,271 --> 00:45:05,438
रानी मिरियल की जय हो!

454
00:45:05,521 --> 00:45:09,313
रानी मिरियल की जय हो!

455
00:45:09,396 --> 00:45:12,771
-रानी मिरियल की जय हो!
-समुद्र की महारानी की जय हो!

456
00:45:13,730 --> 00:45:15,646
रानी मिरियल की जय हो!

457
00:45:52,896 --> 00:45:55,646
हाँ। हालब्रांड ही सौरॉन है।

458
00:45:55,730 --> 00:45:59,438
वह एरेगियन में अँगूठियाँ बना रहा है
ताकि हमारी प्रजाति को हरा सके।

459
00:46:00,313 --> 00:46:02,730
-और तुम्हारी भी।
-मध्य-धरती की हर प्रजाति को।

460
00:46:02,813 --> 00:46:05,480
पर वह अपना काम पूरा होने तक
भागने की कोशिश नहीं करेगा।

461
00:46:06,688 --> 00:46:10,563
और इससे हमें कुछ देर के लिए बढ़त मिलेगी।

462
00:46:11,188 --> 00:46:12,105
हमें?

463
00:46:15,355 --> 00:46:16,438
मेरी बेड़ियाँ खोलो।

464
00:46:37,980 --> 00:46:43,563
इस समय, एलरॉन्ड लिंडन से फ़ौरन
एल्व्स की एक सेना लेकर निकल रहा होगा।

465
00:46:46,188 --> 00:46:49,521
और नेन्या मेरी अंगूठी लेकर।

466
00:46:51,771 --> 00:46:52,771
अच्छा।

467
00:46:53,355 --> 00:46:56,938
वहाँ पहुँचते ही, वह पूरे शहर को
चारों ओर से घेर लेगा,

468
00:46:57,021 --> 00:47:00,438
कैलेब्रिम्बोर को सौरॉन के चंगुल से
आज़ाद करेगा और फिर एक साथ मिलकर,

469
00:47:01,688 --> 00:47:02,605
उरूक,

470
00:47:04,730 --> 00:47:08,188
तुम और मैं इस दुनिया से
सौरॉन का नामोनिशान मिटा देंगे।

471
00:47:09,105 --> 00:47:10,480
ताकि वह कभी लौटकर न आ पाए।

472
00:47:11,188 --> 00:47:12,396
और उसके बाद क्या?

473
00:47:13,188 --> 00:47:15,938
उसका स्पर्श जानने वाली
सभी अँगूठियाँ को नष्ट करना होगा।

474
00:47:16,438 --> 00:47:18,730
मेरा मतलब, उसके बाद उरूक का क्या होगा?

475
00:47:20,313 --> 00:47:23,355
क्या तुम्हारे महाराज गिल-गलैड
हमें शांति से घर लौटने देंगे?

476
00:47:24,605 --> 00:47:27,605
या वह मोर्डोर पर आक्रमण करने की
योजना के साथ आगे बढ़ेंगे।

477
00:47:29,480 --> 00:47:33,730
बुराई केवल तुम पर ही नहीं,
पूरे ऐल्वेंड्म पर हावी हो चुकी है।

478
00:47:34,355 --> 00:47:35,355
अंत में,

479
00:47:35,438 --> 00:47:39,813
तुम्हारी अपनी अच्छाई साबित करने की सनक
सौरॉन के मनसूबों को कामयाब कर देगी।

480
00:47:40,980 --> 00:47:42,396
तुम झूठ बोल रहे हो।

481
00:47:43,396 --> 00:47:45,188
इस आशा में कि मैं कुछ उजागर करूँगी।

482
00:47:45,855 --> 00:47:47,896
मैंने जितनी आशा की थी,

483
00:47:47,980 --> 00:47:52,105
तुम उससे कहीं ज़्यादा उजागर कर चुकी हो।

484
00:48:04,313 --> 00:48:05,563
ठीक है।

485
00:48:07,438 --> 00:48:08,855
अब समय हो गया है!

486
00:48:11,438 --> 00:48:14,646
अब तक शायद पूरा एरेगियन
सौरॉन के काबू में होगा।

487
00:48:16,230 --> 00:48:19,938
उस पर घेराबंदी करने के लिए
तुम्हारी संतानों की फ़ौज काफ़ी नहीं होगी।

488
00:48:20,021 --> 00:48:24,063
क्या तुम्हें सच में लगा था कि मैं
सौरॉन की ताक़त को एक टुकड़ी के

489
00:48:24,146 --> 00:48:25,688
दम पर चुनौती दूँगा?

490
00:48:45,646 --> 00:48:48,813
अब जो तुमने बिना किसी शक के
ज़ाहिर कर दिया है कि वह कौन है

491
00:48:49,813 --> 00:48:51,813
और यह कि तुम्हारी अंगूठी किसके पास है,

492
00:48:53,521 --> 00:48:55,230
एरेगियन का विनाश होगा।

493
00:48:56,355 --> 00:48:57,855
और उसके साथ सौरॉन का भी।

494
00:48:59,021 --> 00:49:00,021
नहीं।

495
00:49:02,938 --> 00:49:04,688
वह यही तो चाहता होगा।

496
00:49:07,271 --> 00:49:09,396
सौरॉन की अपनी कोई सेना नहीं है,

497
00:49:10,771 --> 00:49:12,980
इसलिए उसने तुम्हारी सेना को बहलाकर बुलाया।

498
00:49:15,021 --> 00:49:17,146
वह चाहता है कि तुम एरेगियन पर हमला करो।

499
00:49:17,230 --> 00:49:19,771
इसे बाँध दो। यह बाद में काम आएगी।

500
00:49:20,855 --> 00:49:24,271
-मैं हाथ जोड़ती हूँ। बेवकूफ़ मत बनो।
-यहाँ आओ।

501
00:49:24,355 --> 00:49:26,605
ऐसा मत करो। उसके फंदे में मत फँसो।

502
00:49:26,688 --> 00:49:28,271
उसी फँदे से उसका गला घोंटूँगा।

503
00:49:29,105 --> 00:49:30,105
नहीं!

504
00:49:31,146 --> 00:49:34,188
ऐसा मत करो।
यह सब उसके षड्यंत्र का हिस्सा है!

505
00:49:35,188 --> 00:49:36,771
सौरॉन यही चाहता है!

506
00:49:37,605 --> 00:49:39,105
वह यही चाहता है!

507
00:49:39,896 --> 00:49:41,521
इस तरफ़। चलो।

508
00:50:12,980 --> 00:50:14,980
धक्का दो! आगे बढ़ो!

509
00:50:16,521 --> 00:50:17,563
और ज़ोर से!

510
00:50:28,980 --> 00:50:30,230
घंटे बजाओ।

511
00:50:31,271 --> 00:50:32,480
हम पर हमला हो रहा है!

512
00:50:33,271 --> 00:50:36,105
द्वार बंद करो! कलदार सेतु खींचो!

513
00:51:18,355 --> 00:51:19,813
तुम्हारा काम कितना आगे बढ़ा?

514
00:51:21,605 --> 00:51:22,938
तुमने वह सुना नहीं?

515
00:51:23,938 --> 00:51:26,605
बाहर। हमले की चेतावनी लग रही है।

516
00:51:27,396 --> 00:51:30,313
विश्वास करो, शहर के सभी मामले
मेरे पूरे नियंत्रण में हैं।

517
00:51:32,063 --> 00:51:33,896
मैं इसका फ़ैसला ख़ुद करूँगा।

518
00:51:36,438 --> 00:51:37,938
तुम्हें यहाँ रहना होगा, दोस्त।

519
00:51:39,230 --> 00:51:41,938
तुम मुझे बहुत बता चुके
कि मुझे कहाँ रहना चाहिए!

520
00:51:51,730 --> 00:51:54,396
अपना हाथ हटाओ, दोस्त।

521
00:52:00,271 --> 00:52:02,063
अगर तुम अभी इस मीनार से गए,

522
00:52:02,146 --> 00:52:04,480
तो जब मध्य-धरती के इंसानों का विनाश होगा,

523
00:52:04,563 --> 00:52:06,938
तो इस लोक और अनदेखी दुनिया का हर जीव

524
00:52:07,021 --> 00:52:10,271
यह जान जाएगा कि वह तुम थे
जो उनकी मृत्यु के विधाता थे।

525
00:52:10,355 --> 00:52:12,271
हमें अभी नौ अँगूठियाँ बनानी हैं!

526
00:52:36,771 --> 00:52:37,896
सबसे अच्छा घोड़ा।

527
00:53:07,813 --> 00:53:10,438
-ज़रूर।
-यह एक घोड़ा है।

528
00:53:13,396 --> 00:53:14,730
सदियों से,

529
00:53:16,230 --> 00:53:18,938
मैं महान शक्ति वाली वस्तुओं का
निर्माण करना चाहता था।

530
00:53:21,313 --> 00:53:22,271
पर मैं असफल रहा।

531
00:53:22,896 --> 00:53:24,230
सच तो यह है कि मैं

532
00:53:25,313 --> 00:53:28,313
इसलिए एरेगियन नहीं आया
क्योंकि वलार को तुम्हारी ज़रूरत है,

533
00:53:30,646 --> 00:53:31,813
पर क्योंकि मुझे है।

534
00:53:33,771 --> 00:53:34,771
मैं...

535
00:53:41,855 --> 00:53:44,105
मैं और अँगूठियाँ नहीं बना पाऊँगा।

536
00:53:47,896 --> 00:53:49,688
और मिथ्रिल के बिना, मैं...

537
00:53:52,480 --> 00:53:53,730
शांत हो जाओ।

538
00:53:55,230 --> 00:53:56,855
मैं खाज़ाद-डुम गया था।

539
00:54:01,480 --> 00:54:02,896
मिथ्रिल अयस्क।

540
00:54:04,688 --> 00:54:07,230
जिसका ख़ुद नार्वी ने बुरादा बनाया है।

541
00:54:09,271 --> 00:54:11,355
उनकी खदानों के सबसे शुद्ध भंडार से।

542
00:54:11,438 --> 00:54:13,771
प्रति अंगूठी एक नौवाँ भाग।

543
00:54:15,146 --> 00:54:16,480
इतना काफ़ी होगा।

544
00:54:20,021 --> 00:54:22,396
हम अब करीब हैं, कैलेब्रिम्बोर।

545
00:54:24,271 --> 00:54:26,480
जो तय किया था उसे हासिल करने के बेहद करीब।

546
00:54:28,230 --> 00:54:31,605
मैं अपनी अमरता की कसम खाता हूँ,

547
00:54:32,355 --> 00:54:36,021
जब इस युग का इतिहास लिखा जाएगा,
तो सिल्मारिल्स,

548
00:54:37,563 --> 00:54:38,563
ख़ैर...

549
00:54:42,480 --> 00:54:44,855
इतिहासकार बस नाम के लिए
उसका ज़िक्र करेंगे।

550
00:54:47,563 --> 00:54:49,271
पर तुम्हारी अँगूठियाँ,

551
00:54:51,271 --> 00:54:52,855
शक्ति की अँगूठियाँ,

552
00:54:54,896 --> 00:55:00,605
उन्हें मध्य-धरती की
सबसे बहुमूल्य रचना माना जाएगा।

553
00:55:01,855 --> 00:55:03,063
हाँ।

554
00:55:03,146 --> 00:55:07,480
अभी कदम वापस मत लो,
जब तुम अपनी मंज़िल की दहलीज़ पर हो।

555
00:55:12,646 --> 00:55:15,396
इस मौके का फ़ायदा उठाओ, मेरे दोस्त।

556
00:55:17,521 --> 00:55:18,521
फ़ेयनॉर को पछाड़ दो।

557
00:55:20,563 --> 00:55:21,563
ख़ुद को पछाड़ दो।

558
00:55:26,438 --> 00:55:31,480
एक आख़िरी बार।

559
00:55:59,271 --> 00:56:01,146
मैंने एक कविता लिखी है, पर मुझे डर है

560
00:56:01,230 --> 00:56:04,063
कि तुम्हारी ख़ूबसूरती के आगे
मेरी हर कविता बेकार है।

561
00:56:22,605 --> 00:56:23,688
आओ, बच्चो!

562
00:57:30,605 --> 00:57:31,855
हाँ!

563
00:57:36,271 --> 00:57:40,188
वहाँ पर चलो! चलो!

564
00:57:57,521 --> 00:57:58,521
दागो!

565
01:00:13,646 --> 01:00:15,646
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

566
01:00:15,730 --> 01:00:17,730
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल

567
01:00:18,730 --> 01:00:38,730
<font color="#00ff00">{\an8}Downloaded from - MoviesMod.fit</font>

