1
00:00:01,315 --> 00:00:02,733
इससे पहले, "कहीं से" में

2
00:00:02,817 --> 00:00:04,151
इधर आओ, इधर आओ।

3
00:00:05,653 --> 00:00:06,779
अरे, नहीं।

4
00:00:09,865 --> 00:00:11,700
हर ज्ञान की कीमत चुकानी पड़ती है।

5
00:00:11,784 --> 00:00:13,369
उन्होंने जिम को मार दिया हमारी वजह से।

6
00:00:13,452 --> 00:00:15,120
अन्घ्कोई। इसका मतलब है...

7
00:00:15,204 --> 00:00:16,247
याद करो।

8
00:00:16,330 --> 00:00:18,791
ये बच्चे तुम्हें बार-बार बुला रहे हैं उनकी मदद करने के लिए।

9
00:00:18,874 --> 00:00:20,084
हम ये कैसे करेंगे?

10
00:00:20,167 --> 00:00:21,335
मैं कोशिश कर रहा हूँ।

11
00:00:21,961 --> 00:00:23,170
जूली और ईथन।

12
00:00:23,254 --> 00:00:26,257
मुझे नहीं पता कैसे, लेकिन मैं
कोई ना कोई रास्ता ढूँढ लूँगी उन्हें संभालने का,

13
00:00:26,340 --> 00:00:27,925
उन्हें सुरक्षित रखने का।

14
00:00:28,008 --> 00:00:29,468
-अरे!
-मुझे यहाँ नहीं रहना!

15
00:00:29,552 --> 00:00:31,595
तुमने क्या किया? वो घर क्यों नहीं आए?

16
00:00:31,679 --> 00:00:32,596
मैंने कुछ नहीं किया!

17
00:00:32,680 --> 00:00:33,764
तुम झूठ बोल रही हो!

18
00:00:33,848 --> 00:00:35,099
मुझे पापा चाहिए!

19
00:00:35,975 --> 00:00:36,976
ईथन।

20
00:00:39,019 --> 00:00:41,647
जिस रात हम यहाँ आए थे, तुमने एक सपना देखा था।

21
00:00:42,147 --> 00:00:43,315
आंसुओं का तालाब?

22
00:00:43,399 --> 00:00:45,484
वो यहीं है और मैं चाहता हूँ कि तुम उसे ढूँढो।

23
00:00:46,318 --> 00:00:47,945
ईथन इसे स्टोरीवॉकिंग कहता है।

24
00:00:48,028 --> 00:00:50,531
मुझे थोड़ा वक़्त देना, चाहे कुछ भी गलत लगे।

25
00:00:55,452 --> 00:00:56,745
डैड!

26
00:00:57,997 --> 00:00:59,164
रैंडल!

27
00:00:59,748 --> 00:01:00,833
मैं यहीं हूँ।

28
00:01:01,584 --> 00:01:02,918
मेरी तरफ देखो।

29
00:01:03,377 --> 00:01:06,130
भगवान इस अंधेरी जगह में हमारी रक्षा करो।

30
00:01:06,964 --> 00:01:08,883
मेरे पापा के पास रहना

31
00:01:08,966 --> 00:01:10,301
और उन्हें जगा देना अपने प्यार के साथ।

32
00:01:12,428 --> 00:01:14,638
मेरे पापा मर गए।

33
00:01:14,722 --> 00:01:16,932
मैं बॉयड से बात करूँगा दफनाने के बारे में।

34
00:01:17,016 --> 00:01:18,809
अगर लोगों को पता चला कि तुमने क्या किया...

35
00:01:18,893 --> 00:01:19,977
बचाओ!

36
00:01:20,060 --> 00:01:21,061
नहीं!

37
00:01:21,145 --> 00:01:23,564
इससे सब बिखर सकते हैं।

38
00:01:23,647 --> 00:01:25,482
तुम उन्हें यही बताओगे कि तुम्हारी आँख गई

39
00:01:25,566 --> 00:01:26,942
फातिमा की मदद करते हुए।

40
00:01:27,026 --> 00:01:28,777
अरे, अरे, रुको!

41
00:01:30,571 --> 00:01:33,365
मैं अच्छी इंसान हूँ और मुझे यहाँ नहीं होना चाहिए।

42
00:01:33,949 --> 00:01:35,159
स्ट्रिप लाओ।

43
00:01:35,868 --> 00:01:37,453
मैं बस यहाँ से निकल रही हूँ।

44
00:01:37,536 --> 00:01:39,038
यहाँ से निकलने का कोई रास्ता नहीं है।

45
00:01:41,040 --> 00:01:42,708
तुम्हारी दिक्कत क्या है?

46
00:01:43,751 --> 00:01:46,962
मैंने उनमें से एक को जन्म दिया।

47
00:01:47,046 --> 00:01:48,380
डैड, इन्हें बताओ आप ये नहीं कह रहे।

48
00:01:48,464 --> 00:01:50,049
वो वही था जिसे मैंने मारा था।

49
00:01:50,132 --> 00:01:55,054
मैंने तुम सबको बताया था कि मेरे अंदर कुछ है।

50
00:02:08,275 --> 00:02:09,443
सॉरी।

51
00:02:09,526 --> 00:02:10,611
कोई बात नहीं।

52
00:02:11,070 --> 00:02:13,948
-मैं यहाँ से चला जाता हूँ।
-नहीं, जाने की ज़रूरत नहीं...

53
00:02:14,531 --> 00:02:15,866
तुम्हें कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है।

54
00:02:15,950 --> 00:02:18,202
मैं बस पानी लेने आई थी।

55
00:02:24,541 --> 00:02:26,210
बॉयड ने कहा अगर लोगों को सच पता चला...

56
00:02:26,293 --> 00:02:27,336
मुझे पता है।

57
00:02:28,212 --> 00:02:29,838
हमें एक जैसी बात बतानी होगी।

58
00:02:42,726 --> 00:02:43,811
तुम ठीक हो?

59
00:02:46,480 --> 00:02:48,440
मुझे नहीं लगता मैं ठीक होने के लायक हूँ।

60
00:02:57,408 --> 00:02:59,702
एल्जिन, मैं तुमसे नफ़रत नहीं करना चाहती।

61
00:03:01,370 --> 00:03:03,664
इस जगह ने हम दोनों का फायदा उठाया है।

62
00:03:06,583 --> 00:03:08,794
अब हममें से कोई भी पहले जैसा नहीं रहेगा…

63
00:03:10,212 --> 00:03:11,213
है ना?

64
00:03:11,797 --> 00:03:12,798
नहीं।

65
00:03:13,298 --> 00:03:14,425
नहीं रहेगा।

66
00:03:19,722 --> 00:03:21,724
मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

67
00:03:38,157 --> 00:03:39,408
एबी, रुको!

68
00:03:40,951 --> 00:03:42,244
नहीं! रुक जाओ!

69
00:03:47,750 --> 00:03:48,876
अरे, नहीं।

70
00:03:52,838 --> 00:03:53,839
धत्त।

71
00:04:03,307 --> 00:04:05,601
कल जो कुछ हुआ उसके बारे में कुछ बताना चाहोगी?

72
00:04:07,895 --> 00:04:08,937
नहीं।

73
00:04:09,855 --> 00:04:11,732
तुम्हें इससे थोड़ा बेहतर जवाब देना पड़ेगा।

74
00:04:13,400 --> 00:04:14,860
क्या सुनना चाहते हो?

75
00:04:14,943 --> 00:04:16,570
मैं ये सुनना चाहता हूँ

76
00:04:16,653 --> 00:04:18,489
कि तुम दोबारा अपना दिमाग पर कंट्रोल नहीं खोओगी

77
00:04:18,572 --> 00:04:20,240
और किसी की जान खतरे में नहीं डालोगी।

78
00:04:21,158 --> 00:04:23,202
कल तुम खुशकिस्मती बच गई, समझी?

79
00:04:24,161 --> 00:04:25,954
अगर क्रिस्टी को कुछ हो जाता,

80
00:04:26,038 --> 00:04:28,999
तो अभी हम कुछ और ही बात कर रहे होते।

81
00:04:29,083 --> 00:04:32,377
देखो, कल जो भी था, वो मैं नहीं थी, ठीक है?

82
00:04:33,712 --> 00:04:34,797
मुझे यहाँ नहीं रहना।

83
00:04:34,880 --> 00:04:36,465
अच्छी बात है। हम भी यही कोशिश कर रहे हैं।

84
00:04:42,513 --> 00:04:45,140
क्रिस्टी बता रही थी उसने दर्जनों लोगों को देखा है

85
00:04:45,224 --> 00:04:47,559
दर्जनों प्लान बनाते हुए यहाँ से निकलने के।

86
00:04:49,353 --> 00:04:51,313
उन सब में एक ही चीज़ एक समान थी।

87
00:04:51,396 --> 00:04:52,523
पता है क्या?

88
00:04:54,191 --> 00:04:55,275
सब मर गए।

89
00:04:57,694 --> 00:04:58,695
हाँ।

90
00:04:59,905 --> 00:05:00,906
खैर…

91
00:05:03,200 --> 00:05:05,119
इस बार अलग लग रहा है।

92
00:05:05,202 --> 00:05:07,371
हाँ। उन्हें भी यही लगा होगा।

93
00:05:09,164 --> 00:05:10,541
मुझे एक गोली दे सकते हो?

94
00:05:11,375 --> 00:05:13,293
बस एक ही चाहिए।

95
00:05:15,087 --> 00:05:16,547
मैं जंगल में चली जाऊँगी।

96
00:05:16,630 --> 00:05:19,007
और फिक्र मत करो, तुम्हें कुछ साफ भी नहीं करना पड़ेगा।

97
00:05:38,819 --> 00:05:43,240
सोफिया, ये तुम्हारे पापा की गाड़ी से कुछ चीज़ें लाया हूँ।

98
00:05:43,824 --> 00:05:44,825
थैंक यू।

99
00:05:46,618 --> 00:05:49,413
हम अब उन्हें नीचे ले जा रहे हैं अंतिम प्रार्थना के लिए।

100
00:05:50,831 --> 00:05:52,499
थोड़ा टाइम मिल सकता है गुडबाय कहने के लिए?

101
00:05:53,417 --> 00:05:54,543
हाँ, बिलकुल।

102
00:05:54,668 --> 00:05:56,503
हम बाहर हैं, तैयार हो जाओ बोल देना, ठीक है?

103
00:05:56,587 --> 00:05:57,588
ओके।

104
00:06:32,956 --> 00:06:34,374
तुम मज़ेदार थे।

105
00:06:38,962 --> 00:06:42,132
मैं तुम्हें बिना किसी निशानी के जाने नहीं दे सकती।

106
00:07:12,746 --> 00:07:15,123
कहीं से

107
00:09:18,330 --> 00:09:19,331
धत्त!

108
00:09:20,874 --> 00:09:21,875
धत्त।

109
00:09:23,377 --> 00:09:24,461
जेड।

110
00:09:24,544 --> 00:09:25,962
-क्या?
-कुछ मिला?

111
00:09:26,046 --> 00:09:28,715
तुम्हें क्या लगता है मुझे कुछ मिला है?

112
00:09:28,799 --> 00:09:29,883
मुझे…

113
00:09:29,966 --> 00:09:31,468
ओके।

114
00:09:33,387 --> 00:09:35,639
सब कुछ यहीं है। खोपड़ी में है।

115
00:09:35,722 --> 00:09:36,598
मुझे पता है।

116
00:09:36,681 --> 00:09:39,601
बात यहीं खत्म नहीं होती। हमें और भी
बहुत कुछ जानने की ज़रूरत है और मैं बस…

117
00:09:39,684 --> 00:09:40,727
मैं नहीं…

118
00:09:41,728 --> 00:09:42,771
छोड़ो।

119
00:09:43,522 --> 00:09:45,107
तुम्हारे पास एसिड है क्या?

120
00:09:45,190 --> 00:09:46,358
क्या?

121
00:09:46,441 --> 00:09:47,484
एलएसडी।

122
00:09:48,068 --> 00:09:52,072
क्या? सुनो, हेनरी ने बताया था,
मिरांडा को ये जगह दिखनी शुरू हुई थी,

123
00:09:52,155 --> 00:09:54,950
जब उन्होंने एसिड लिया था, जो समझ आता है

124
00:09:55,033 --> 00:09:57,285
क्योंकि दिमाग ऐसे ही यादें स्टोर करता है।

125
00:09:57,369 --> 00:09:59,371
वो उसके लिए काम कर गया, तो मेरे लिए भी कर सकता है।

126
00:09:59,454 --> 00:10:00,580
ओके।

127
00:10:01,456 --> 00:10:03,291
साँस लो। शांत हो जाओ।

128
00:10:03,375 --> 00:10:06,044
अगर तुम सही हो और जो चीज़ हमें चाहिए वो तुम्हारे दिमाग में है,

129
00:10:06,128 --> 00:10:08,171
तो ध्यान रहे कि तुम उसे उलझाओ नहीं।

130
00:10:08,755 --> 00:10:10,549
थोड़ा वक़्त लो।

131
00:10:11,216 --> 00:10:12,968
फ्यूनरल के बाद फिर से कोशिश करना।

132
00:10:14,219 --> 00:10:15,679
मैं फ्यूनरल में नहीं जा रहा।

133
00:10:17,347 --> 00:10:18,849
विश्वास करो, किसी को फर्क नहीं पड़ेगा।

134
00:10:20,475 --> 00:10:25,272
देखो, ताबिथा के लिए, यहाँ सबके लिए,
मैं सबसे अच्छा यही कर सकता हूँ...

135
00:10:26,565 --> 00:10:29,943
कि जो भी अंदर बंद है, उसे खोलने का तरीका ढूँढूँ।

136
00:10:30,694 --> 00:10:32,070
तुम ये कैसे करोगे?

137
00:10:33,572 --> 00:10:34,865
पता नहीं।

138
00:10:35,699 --> 00:10:36,825
सुनो, जेड।

139
00:10:38,618 --> 00:10:39,786
अपना ध्यान रखना।

140
00:10:40,203 --> 00:10:42,664
खलिहान की दीवार पर जो लिखा था वो मज़ाक नहीं था।

141
00:10:43,457 --> 00:10:45,041
जो भी जवाब तुम्हें मिलें,

142
00:10:45,125 --> 00:10:47,461
हमें नहीं पता उसकी क्या कीमत चुकानी होगी।

143
00:11:04,728 --> 00:11:05,729
तुम ठीक हो?

144
00:11:06,313 --> 00:11:07,397
फिट नहीं आ रहा।

145
00:11:09,983 --> 00:11:13,195
बेटा, आई एम सॉरी मुझे शेड में बस यही मिला।

146
00:11:15,238 --> 00:11:16,907
अगर नहीं पहनना चाहते, तो मत पहनो।

147
00:11:16,990 --> 00:11:18,283
मुझे पहनना है।

148
00:11:18,366 --> 00:11:19,826
दादाजी के फ्यूनरल पर,

149
00:11:20,368 --> 00:11:22,662
पापा ने कहा था कि सूट सम्मान दर्शाने के लिए होता है।

150
00:11:26,208 --> 00:11:27,292
तुम बहुत अच्छे लग रहे हो।

151
00:11:30,712 --> 00:11:31,796
चलो।

152
00:11:51,399 --> 00:11:52,651
आज जैसे दिन…

153
00:11:55,028 --> 00:11:56,238
आसान नहीं होते।

154
00:11:57,781 --> 00:12:01,326
मैं यहाँ खड़ा होकर ये नहीं कहूँगा कि--

155
00:12:25,016 --> 00:12:27,269
-बॉयड।
-बस…

156
00:12:40,031 --> 00:12:41,366
तुम्हें कुछ खा लेना चाहिए।

157
00:12:42,659 --> 00:12:43,994
मुझे भूख नहीं है।

158
00:12:59,009 --> 00:13:00,260
हैलो।

159
00:13:00,844 --> 00:13:02,137
हाय, विक्टर।

160
00:13:06,141 --> 00:13:07,183
मैं…

161
00:13:07,976 --> 00:13:09,978
जब मैं छोटा था, मैं तस्वीरें बनाता था

162
00:13:10,854 --> 00:13:12,897
ताकि वो तस्वीरें याद रख सकें।

163
00:13:15,525 --> 00:13:16,776
ये तुम्हारे लिए है।

164
00:13:31,583 --> 00:13:33,793
ये बहुत प्यारा है, विक्टर। थैंक यू सो मच।

165
00:13:44,095 --> 00:13:46,056
क्या मैं विक्टर के साथ कॉलोनी हाउस जा सकता हूँ?

166
00:13:46,139 --> 00:13:47,307
नहीं, आज नहीं।

167
00:13:48,224 --> 00:13:49,225
प्लीज़।

168
00:13:49,309 --> 00:13:50,810
मुझे यहाँ नहीं रहना।

169
00:13:55,982 --> 00:13:57,108
तुम्हें कोई परेशानी तो नहीं है?

170
00:13:57,192 --> 00:13:58,443
नहीं।

171
00:13:59,402 --> 00:14:00,445
ओके।

172
00:14:02,447 --> 00:14:03,657
ध्यान रखना, ठीक है?

173
00:14:06,993 --> 00:14:10,497
मैं इसका ध्यान रखूँगा, इसे कुछ नहीं होने दूँगा, प्रॉमिस करता हूँ।

174
00:14:12,082 --> 00:14:13,083
ओके।

175
00:14:18,463 --> 00:14:20,715
लो, ये पी लो,

176
00:14:20,799 --> 00:14:24,135
और बाक्ता तुम्हारे लिए कुछ खाने का बना रही है।

177
00:14:25,470 --> 00:14:27,764
क्या ऐसा पहले कभी हुआ है?

178
00:14:29,349 --> 00:14:31,518
कौवों वाली चीज़ें?

179
00:14:32,394 --> 00:14:33,645
नहीं।

180
00:14:33,728 --> 00:14:38,900
मतलब, जब लोग पेड़ देखते हैं तो कौवे
दिखते हैं, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

181
00:14:39,651 --> 00:14:41,111
ऐसा कब से होने लगा?

182
00:14:41,653 --> 00:14:42,821
क्या मतलब?

183
00:14:42,904 --> 00:14:46,616
वो सेरा, जिसने मेरी चश्मा ढूँढने में मदद की थी...

184
00:14:47,367 --> 00:14:50,829
उसने कहा था कि जब शेरिफ बॉयड को तावीज़ मिले थे

185
00:14:50,912 --> 00:14:52,414
तो काफी समय तक लोग सुरक्षित थे।।

186
00:14:53,081 --> 00:14:54,791
फिर ये कब बदला?

187
00:14:54,874 --> 00:14:56,042
वो…

188
00:14:57,043 --> 00:15:00,046
शायद उसी रात के आसपास की बात है
जब मेरे पापा की मौत हुई थी।

189
00:15:01,172 --> 00:15:04,426
उससे एक रात पहले हमने एक परिवार खोया था, प्रैट्स।

190
00:15:04,509 --> 00:15:07,095
और फिर जिम और ताबिथा, मैथ्यूज़ परिवार

191
00:15:07,178 --> 00:15:09,013
वो जेड के साथ यहाँ आए।

192
00:15:09,597 --> 00:15:10,807
सब साथ में आए थे?

193
00:15:11,766 --> 00:15:15,520
एक ही गाड़ी में नहीं, बस एक ही समय पर पहुँचे थे।

194
00:15:16,771 --> 00:15:20,316
और तब से, सब कुछ खराब हो गया?

195
00:15:21,818 --> 00:15:23,445
नहीं, नहीं मेरा वो मतलब नहीं था।

196
00:15:23,528 --> 00:15:24,821
अरे, कैनी।

197
00:15:24,904 --> 00:15:26,865
ज़रा इससे एक मिनट के लिए बात कर सकता हूँ?

198
00:15:27,282 --> 00:15:28,575
-मैं अभी आता हूँ।
-इधर आओ ज़रा।

199
00:15:34,205 --> 00:15:35,206
हाय।

200
00:15:35,957 --> 00:15:37,041
तुम सोफिया हो ना?

201
00:15:39,461 --> 00:15:40,754
मैं जूली हूँ।

202
00:15:40,837 --> 00:15:42,046
जानती हूँ।

203
00:15:42,130 --> 00:15:46,342
मैं बस ये कहना चाहती थी जो तुम्हारे
पापा के साथ हुआ उसका मुझे बहुत अफसोस है।

204
00:15:51,431 --> 00:15:52,432
वो कैसी है?

205
00:15:55,894 --> 00:15:57,896
सच कहूँ, मुझे ठीक से नहीं पता।

206
00:15:59,105 --> 00:16:00,356
मतलब, वो काफी प्रार्थना करती है।

207
00:16:00,440 --> 00:16:01,858
तुम बकवास कर रही हो?

208
00:16:01,941 --> 00:16:04,611
मैं… मेरा मतलब तुम्हें परेशान करने का नहीं था। सॉरी।

209
00:16:04,694 --> 00:16:06,988
-तो फिर क्या मतलब था तुम्हारा?
-अरे, जूली।

210
00:16:07,071 --> 00:16:08,865
नहीं, इसे लगता है कि ये हमारी गलती है।

211
00:16:08,948 --> 00:16:11,201
अरे, ठीक है, सब लोग शांत हो जाओ।

212
00:16:11,284 --> 00:16:13,286
क्या तुमने उसे कहा कि हमारे आने के बाद से

213
00:16:13,369 --> 00:16:14,579
सब बुरा होना शुरू हुआ?

214
00:16:15,121 --> 00:16:17,415
नहीं, नहीं-- मैंने ऐसा नहीं कहा-- मेरा वो मतलब नहीं था।

215
00:16:18,500 --> 00:16:19,709
चलो घर चलते हैं।

216
00:16:19,793 --> 00:16:20,877
भाड़ में जाए ये सब।

217
00:16:21,669 --> 00:16:23,004
ये हमारा घर नहीं है।

218
00:16:29,219 --> 00:16:30,261
जूली।

219
00:16:31,304 --> 00:16:32,388
जूली, रुको!

220
00:16:34,307 --> 00:16:36,351
-आपको लगता है ये सच है?
-क्या?

221
00:16:36,434 --> 00:16:38,812
कि जब से हम यहाँ आए हैं, जो भी बुरा हुआ है

222
00:16:38,895 --> 00:16:40,647
क्या वो हमारी वजह से है?

223
00:16:40,730 --> 00:16:42,357
नहीं, बेटा। बिलकुल भी नहीं।

224
00:16:44,692 --> 00:16:46,903
फिर ऐसा क्यों लगा जैसे वो कौवे जश्न मना रहे थे?

225
00:16:59,374 --> 00:17:00,416
सोफिया।

226
00:17:01,084 --> 00:17:02,502
आई एम सॉरी। मेरा वो मतलब नहीं...

227
00:17:02,585 --> 00:17:03,670
कोई बात नहीं।

228
00:17:04,462 --> 00:17:06,965
-हमें इस बारे में बात करनी चाहिए, ठीक है?
-ठीक है।

229
00:17:07,757 --> 00:17:08,967
बेचारी जूली।

230
00:17:10,426 --> 00:17:11,469
हाँ।

231
00:17:12,095 --> 00:17:14,430
ऐसा लगता है जैसे ज़माना हो गया जब हमने उसके कमरे में

232
00:17:14,514 --> 00:17:15,849
उसके लिए वो छोटी-सी जगह बनाई थी।

233
00:17:18,977 --> 00:17:20,019
हाँ।

234
00:17:21,646 --> 00:17:22,647
सुनो।

235
00:17:26,651 --> 00:17:28,319
तुमने इस बारे में ज़्यादा बात नहीं की।

236
00:17:29,571 --> 00:17:30,947
जो हुआ उसके बारे में?

237
00:17:33,449 --> 00:17:34,826
मैं ठीक होने की कोशिश कर रही हूँ।

238
00:17:35,785 --> 00:17:37,078
सच में। मैं बस…

239
00:17:38,204 --> 00:17:41,082
मैं इसे भूलने की कोशिश कर रही हूँ। पर समझ नहीं आ रहा कैसे।

240
00:17:45,670 --> 00:17:47,672
पता है? मेरे पास एक आइडिया है।

241
00:17:47,755 --> 00:17:49,424
तुम यहीं रुको। मैं कुछ चीज़ें लेकर आता हूँ।

242
00:17:49,507 --> 00:17:50,466
कहाँ जा रहे हो?

243
00:17:50,550 --> 00:17:52,427
यहीं रुको। मैं अभी आता हूँ।

244
00:18:11,654 --> 00:18:13,031
अरे, देखो।

245
00:18:13,114 --> 00:18:15,408
ईथन, अब मेरे डैड मेरे रूममेट हैं।

246
00:18:15,491 --> 00:18:18,244
ये… ये… ये उनका बेड है।

247
00:18:19,162 --> 00:18:22,373
अच्छा हुआ मैंने अपना सारा सामान खिड़की से बाहर फेंक दिया

248
00:18:22,457 --> 00:18:24,292
तभी तो इतनी जगह बन पाई।

249
00:18:28,379 --> 00:18:30,506
अब रूममेट होना अच्छा लगता है…

250
00:18:32,967 --> 00:18:36,137
क्योंकि डर लगे, तो बात करने के लिए कोई होता है।

251
00:18:39,307 --> 00:18:43,227
और अगर तुम्हें कभी डर लगे,
तो तुम मुझसे भी बात कर सकते हो।

252
00:18:47,649 --> 00:18:49,192
क्या यहाँ कोई तालाब है?

253
00:18:49,275 --> 00:18:50,318
क्या?

254
00:18:51,235 --> 00:18:53,947
तालाब। क्या तुमने यहाँ कोई तालाब देखा है?

255
00:18:55,573 --> 00:18:56,783
एक है...

256
00:18:57,325 --> 00:19:00,119
ब्रंडल्स है। यहाँ से ज़्यादा दूर नहीं है।

257
00:19:01,245 --> 00:19:04,082
-क्या हम उसे देखने जा सकते हैं?
-क्या? नहीं, मुझे वो जगह पसंद नहीं है।

258
00:19:05,917 --> 00:19:07,085
पानी काफी अजीब लगता है।

259
00:19:07,835 --> 00:19:09,045
प्लीज़।

260
00:19:09,754 --> 00:19:11,839
तुम ब्रंडल्स क्यों जाना चाहते हो?

261
00:19:12,465 --> 00:19:15,593
छोड़ो। मैं खुद ढूँढ लूँगा।

262
00:19:15,677 --> 00:19:18,096
नहीं, तुम्हें मेरे साथ यहीं रहना है।

263
00:19:19,347 --> 00:19:21,307
-मुझे फर्क नहीं पड़ता।
-पर मुझे पड़ता है।

264
00:19:21,391 --> 00:19:24,185
-मुझे बस तालाब देखना है।
-क्यों?

265
00:19:24,268 --> 00:19:27,730
दोस्त एक-दूसरे से बातें नहीं छुपाते, ईथन।

266
00:19:29,440 --> 00:19:30,566
ठीक है।

267
00:19:30,650 --> 00:19:32,944
अगर तुम मुझे तालाब तक ले जाओगे, तो मैं तुम्हें बता दूँगा।

268
00:20:46,476 --> 00:20:47,685
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

269
00:20:48,644 --> 00:20:49,854
तुम्हें अकेले जाते देखा था।

270
00:20:49,937 --> 00:20:51,939
लगा कहीं कुछ बेवकूफी ना कर बैठो,

271
00:20:52,023 --> 00:20:53,691
जैसे फिर से उन खंडहरों में जाना।

272
00:20:56,319 --> 00:20:57,403
चले जाओ।

273
00:20:59,655 --> 00:21:00,698
जूली।

274
00:21:00,782 --> 00:21:02,742
मैं खंडहरों में नहीं जा रही, ठीक है?

275
00:21:03,785 --> 00:21:05,953
मुझे बस अपने घर से कुछ लेना है।

276
00:21:06,037 --> 00:21:07,038
ओके।

277
00:21:08,081 --> 00:21:09,332
पुराने घर से।

278
00:21:10,541 --> 00:21:12,043
वो जो ढह गया था?

279
00:21:13,127 --> 00:21:14,587
नहीं। बिलकुल नहीं।

280
00:21:14,670 --> 00:21:16,506
मैं उसी के अंदर था जब वो गिरा था, याद है?

281
00:21:16,589 --> 00:21:17,715
-ओके।
-वो बहुत कमजोर है।

282
00:21:17,799 --> 00:21:18,800
ओके।

283
00:21:19,842 --> 00:21:22,345
नहीं, सुनो। रुको, रुको।

284
00:21:23,638 --> 00:21:25,264
ऐसा क्या है वहाँ जो इतना ज़रूरी है?

285
00:21:27,100 --> 00:21:30,478
मैंने बताया था ना वो चीज़ जो मैं कर सकती हूँ।
मेरे भाई ने उसे "स्टोरीवॉकिंग" कहा था।

286
00:21:31,437 --> 00:21:34,023
मैंने उसकी एक किताब से सीखा था
और अब वो किताबें उसी घर के नीचे हैं।

287
00:21:34,107 --> 00:21:36,567
और मुझे देखना है कि क्या उसमें काबू करने के बारे में

288
00:21:36,651 --> 00:21:38,820
कुछ लिखा है ताकि वापस जाकर अपने पापा को बचा सकूँ

289
00:21:38,903 --> 00:21:39,987
बिना मरे।

290
00:21:40,071 --> 00:21:42,865
और शायद ये बेवकूफी हो, ठीक है?
पर मैं तुमसे इजाज़त नहीं माँग रही।

291
00:21:42,949 --> 00:21:43,991
मैं जा रही हूँ।

292
00:21:45,034 --> 00:21:47,286
तो या तो मेरी मदद करो या मुझे अकेला छोड़ दो।

293
00:21:53,918 --> 00:21:55,211
ये दो।

294
00:22:15,439 --> 00:22:16,816
तुम्हें अभी भी वो गोली चाहिए?

295
00:22:19,068 --> 00:22:21,445
पहले तुम मेरा एक काम करना होगा।

296
00:22:25,700 --> 00:22:27,952
-वो क्या कर रहा है?
-लगता है सो रहा है।

297
00:22:29,829 --> 00:22:30,830
जेड?

298
00:22:32,331 --> 00:22:33,374
क्या है?

299
00:22:34,834 --> 00:22:36,711
-चलो।
-अभी तो आए हैं।

300
00:22:38,880 --> 00:22:41,465
-ये वो नहीं है जो मैं ढूँढ रहा हूँ।
-तुम्हें कैसे पता?

301
00:22:42,383 --> 00:22:43,634
बस पता है।

302
00:22:45,178 --> 00:22:47,889
ईथन, तुमने वादा किया था...

303
00:22:48,890 --> 00:22:51,517
कि अगर मैं तुम्हें यहाँ लाऊँगा, तो तुम मुझे बताओगे।

304
00:22:52,643 --> 00:22:54,437
मुझे आंसुओं का तालाब ढूँढना है।

305
00:22:55,438 --> 00:22:57,356
वो एक तालाब है, जिसमें जादुई ताकत है।

306
00:22:57,440 --> 00:22:59,483
कैसी जादुई ताकत?

307
00:22:59,567 --> 00:23:01,235
वो घायल लोगों को ठीक कर सकती है।

308
00:23:02,028 --> 00:23:03,404
मुझे ये मेरे मन का वहम लगा।

309
00:23:04,530 --> 00:23:06,699
लेकिन मेरे पापा ने कहा वो तालाब सच में यहाँ है।

310
00:23:08,367 --> 00:23:09,660
मुझे उसे ढूँढना है।

311
00:23:10,828 --> 00:23:12,288
उन्होंने तुम्हें ये कब बताया?

312
00:23:13,831 --> 00:23:16,792
कल… आरवी के पास।

313
00:23:17,668 --> 00:23:20,421
शायद मैं इसे ढूँढ लूँगा, तो कुछ अच्छा हो जाए।

314
00:23:21,047 --> 00:23:22,423
शायद वो वापस आ जाएँ।

315
00:23:23,466 --> 00:23:24,800
शायद जेड मदद कर सके।

316
00:23:25,551 --> 00:23:26,552
जेड!

317
00:23:26,636 --> 00:23:28,638
हे भगवान, अब क्या है?

318
00:23:28,721 --> 00:23:31,015
हमें आंसुओं का तालाब ढूँढना है।

319
00:23:32,016 --> 00:23:33,351
कौन सा तालाब?

320
00:23:34,310 --> 00:23:35,811
ये बच्चों की किताब है, है ना?

321
00:23:36,437 --> 00:23:38,814
छोटे बच्चों की बनाई हुई कहानियाँ।

322
00:23:39,649 --> 00:23:41,984
यहाँ आने से पहले मुझे भी लगता था
राक्षस सिर्फ कहानियों में होते हैं।

323
00:23:43,819 --> 00:23:44,946
सही बात है।

324
00:23:52,119 --> 00:23:53,162
तुम ठीक हो?

325
00:23:54,205 --> 00:23:57,291
यहीं मैं अपने पापा से बात कर रही थी जिस दिन घर गिरा था।

326
00:24:02,129 --> 00:24:04,715
वो नीचे ही फँसे थे जब सूरज ढल रहा था।

327
00:24:07,218 --> 00:24:10,179
मुझे बहुत डर लग रहा था कि हम उन्हें यहीं खो देंगे।

328
00:24:17,478 --> 00:24:19,897
वो बार-बार कहते रहे कि सब ठीक हो जाएगा।

329
00:24:21,607 --> 00:24:23,234
और मुझे डरना नहीं चाहिए।

330
00:24:24,443 --> 00:24:25,444
सुनो…

331
00:24:27,154 --> 00:24:28,489
क्यों ना ये काम मैं करूँ?

332
00:24:28,572 --> 00:24:29,865
क्या?

333
00:24:29,949 --> 00:24:31,659
मैं कुछ किताबें संभाल सकता हूँ।

334
00:24:32,702 --> 00:24:36,580
वैसे भी, ऊपर किसी का रहना
ज़रूरी है अगर कुछ हो जाए तो, है ना?

335
00:24:39,250 --> 00:24:41,294
नहीं, नहीं। ये मुझे करना चाहिए...

336
00:24:41,419 --> 00:24:43,504
-ये मेरा काम है, मुझे ही--
-अरे, अरे, अरे।

337
00:24:43,587 --> 00:24:44,630
स्टोरीवॉकर।

338
00:24:45,881 --> 00:24:48,759
कभी-कभी किसी और को भी हीरो बनने दो, ठीक है?

339
00:24:50,177 --> 00:24:51,637
मेरे आत्मविश्वास के लिए अच्छा रहेगा।

340
00:24:58,602 --> 00:25:00,688
इधर... इधर से अंदर जाने का एक रास्ता है।

341
00:25:07,028 --> 00:25:10,114
इस कहानी में, एकन ने पूरे इजरायल को नुकसान पहुँचाया था

342
00:25:10,197 --> 00:25:11,907
क्योंकि उसने भगवान का अपमान किया था।

343
00:25:11,991 --> 00:25:13,451
और यही तुमने जूली से कहा।

344
00:25:13,993 --> 00:25:16,370
मैं बस ये सोच रही थी कि शायद अगर वो किसी तरह--

345
00:25:16,454 --> 00:25:17,538
बस, इतना काफी है।

346
00:25:17,621 --> 00:25:19,123
यहाँ के लोग…

347
00:25:20,333 --> 00:25:22,752
बस एक बुरे दिन की दूरी पर हैं हार मान लेने से।

348
00:25:23,294 --> 00:25:26,297
हार मानने से, उम्मीद खो देने से।

349
00:25:26,380 --> 00:25:28,132
मुझे पता है, वो बस...

350
00:25:29,717 --> 00:25:30,760
मुझे पता है।

351
00:25:33,929 --> 00:25:34,930
देखो।

352
00:25:38,517 --> 00:25:41,645
हमें ये तय करना होगा कि अब तुम कहाँ रहोगी।

353
00:25:41,729 --> 00:25:43,105
तुम कहाँ रहते हो?

354
00:25:44,398 --> 00:25:48,069
पहाड़ी पर जो बड़ा-सा घर है, कॉलोनी हाउस।

355
00:25:48,861 --> 00:25:50,237
वहाँ काफी जगह है।

356
00:25:51,197 --> 00:25:53,407
लेकिन वहाँ बहुत लोग हैं।

357
00:25:54,700 --> 00:25:56,494
-हाँ।
-क्या मैं क्लिनिक में नहीं रह सकती?

358
00:25:57,119 --> 00:26:00,247
देखो, क्लिनिक में कोई खाली कमरा नहीं है, तो…

359
00:26:02,625 --> 00:26:03,918
सेरा कहाँ रहती है?

360
00:26:04,627 --> 00:26:06,087
क्या?

361
00:26:06,170 --> 00:26:07,755
उसने मेरे साथ बहुत अच्छी तरह पेश आई।

362
00:26:08,714 --> 00:26:10,466
ये अच्छा आइडिया नहीं है।

363
00:26:11,467 --> 00:26:14,512
क्योंकि… उसने जो किया?

364
00:26:17,765 --> 00:26:19,183
तुम्हें ये कैसे...

365
00:26:20,226 --> 00:26:22,103
मैंने… लोगों को बात करते सुना है।

366
00:26:24,397 --> 00:26:26,732
तुम उसके साथ क्यों रहना चाहती हो?

367
00:26:26,816 --> 00:26:29,568
क्योंकि मैंने… क्योंकि मैंने उसकी अच्छाई देखी है।

368
00:26:29,652 --> 00:26:32,363
और मुझे नहीं लगता वो बुरी इंसान है।

369
00:26:36,909 --> 00:26:39,453
तुम्हें ज़रा भी अंदाज़ा नहीं है वो कैसी इंसान है।

370
00:26:48,796 --> 00:26:51,006
मुझे तुम बिलकुल नहीं दिख रहे हो। तुम ठीक हो?

371
00:26:52,675 --> 00:26:55,886
मैं ठीक हूँ। बस आँखें रोशनी से अंधेरे में एडजस्ट कर रही हैं।

372
00:26:58,139 --> 00:27:00,391
वैसे मुझे कितनी किताबें ढूँढनी हैं?

373
00:27:01,809 --> 00:27:04,562
उसने सब एक छोटे नीले बैग में रखी थीं। साथ में ही होंगी।

374
00:27:04,645 --> 00:27:06,188
छोटा नीला बैग, हाँ?

375
00:27:07,106 --> 00:27:08,441
आसान काम है।

376
00:27:34,758 --> 00:27:36,051
रैंडल?

377
00:27:37,303 --> 00:27:38,512
मैं ठीक हूँ।

378
00:27:43,684 --> 00:27:45,019
हम यहाँ क्या कर रहे हैं?

379
00:27:47,855 --> 00:27:50,649
शहर में कुछ स्टोरेज शेड्स हैं।

380
00:27:51,275 --> 00:27:52,860
डाइनर में भी एक स्टोरेज रूम है।

381
00:27:53,652 --> 00:27:55,779
वहाँ कपड़े, औज़ार,

382
00:27:55,863 --> 00:27:57,615
जो भी हमें काम का लगा, सब रखा है।

383
00:27:58,282 --> 00:28:00,659
यही सब कुछ है।

384
00:28:02,411 --> 00:28:03,662
ओके।

385
00:28:03,746 --> 00:28:06,165
मैं चाहता हूँ तुम इस जगह को एक क्राइम सीन की तरह देखो।

386
00:28:06,999 --> 00:28:11,879
मतलब, ये सारी चीज़ें, एक कहानी बताती हैं, है ना?

387
00:28:11,962 --> 00:28:13,506
मैं चाहता हूँ तुम एक कहानी बनाओ।

388
00:28:13,589 --> 00:28:15,299
मुझे सब कुछ बताओ

389
00:28:15,382 --> 00:28:17,176
उन लोगों के बारे में जिनकी ये चीज़ें थीं।

390
00:28:17,259 --> 00:28:18,302
क्यों?

391
00:28:20,721 --> 00:28:22,097
क्योंकि मैंने कहा है।

392
00:28:22,181 --> 00:28:23,557
ये तुम क्यों नहीं कर लेते?

393
00:28:23,641 --> 00:28:24,600
तुम एक पुलिसवाली हो।

394
00:28:24,683 --> 00:28:27,102
तुम्हें ये सब करने की ट्रेनिंग मिली है। मुझे नहीं।

395
00:28:28,521 --> 00:28:30,856
हो सकता है हमने कुछ मिस कर दिया हो,

396
00:28:30,940 --> 00:28:32,942
कुछ ऐसा जो हमें यहाँ से निकलने में मदद करे।

397
00:28:33,776 --> 00:28:35,236
सच बताओ हम यहाँ क्यों आए हैं?

398
00:28:35,319 --> 00:28:36,737
-मैं बता चुका।
-बकवास।

399
00:28:36,820 --> 00:28:37,821
अरे।

400
00:28:38,489 --> 00:28:40,366
बेहतर होगा तुम सच बताओ कि हम यहाँ क्यों हैं।

401
00:28:46,497 --> 00:28:48,624
क्योंकि तुम मुझे किसी की याद दिलाती हो।

402
00:28:49,917 --> 00:28:50,960
ठीक है?

403
00:28:52,294 --> 00:28:53,712
तुम मुझे

404
00:28:54,630 --> 00:28:58,300
किसी की याद दिलाती हो
जिसकी मैं मदद कर सकता था, पर मैंने नहीं की।

405
00:29:01,095 --> 00:29:02,596
और अब मुझे वो मौका दोबारा नहीं मिलेगा।

406
00:29:04,181 --> 00:29:05,849
लेकिन मैं यहाँ खड़ा रहकर…

407
00:29:07,393 --> 00:29:10,771
देखो, मुझे पता है तुम्हें लगता है
कि मेरी हर बात बकवास है।

408
00:29:10,854 --> 00:29:12,106
और शायद है भी।

409
00:29:12,189 --> 00:29:14,316
या शायद नहीं, है ना?

410
00:29:14,400 --> 00:29:16,819
लेकिन अगर तुम ये मेरे लिए कर दो,

411
00:29:16,902 --> 00:29:18,988
तो सोचो, तुम कितने लोगों की मदद कर सकती हो,

412
00:29:19,071 --> 00:29:20,698
कितनों की जान बचा सकती हो।

413
00:29:20,781 --> 00:29:23,701
उस पुलिसवाले के बारे में सोचो जिसने पहली बार ये बैज पहना था।

414
00:29:24,285 --> 00:29:26,704
ये सब सोचने के बाद भी अगर तुम्हें वो गोली चाहिए...

415
00:29:27,997 --> 00:29:29,582
तो हाँ, फिर बात करेंगे।

416
00:29:30,416 --> 00:29:31,542
मैं वादा करता हूँ।

417
00:29:55,316 --> 00:29:56,400
डोना?

418
00:30:22,259 --> 00:30:24,553
मुझे लगता है वो वापस शहर चली गई।

419
00:30:26,096 --> 00:30:27,431
तुम्हें कुछ चाहिए?

420
00:30:29,933 --> 00:30:31,602
नहीं। मैं ठीक हूँ।

421
00:30:32,102 --> 00:30:33,479
क्या सच में?

422
00:30:34,313 --> 00:30:37,775
चालीस साल, मैं अपने घर में बैठा रहा,
जब मेरे परिवार वाले गायब हो गए थे।

423
00:30:37,858 --> 00:30:39,985
मैं बहुत कुछ महसूस कर रहा था।

424
00:30:40,611 --> 00:30:43,072
लेकिन ठीक कभी नहीं था।

425
00:30:44,657 --> 00:30:46,659
-मुझे घर जाना चाहिए।
-कहाँ जा रही हो?

426
00:30:47,910 --> 00:30:49,161
बस घर जा रही हूँ।

427
00:30:50,663 --> 00:30:51,872
तो मैं साथ चलता हूँ।

428
00:30:51,955 --> 00:30:54,291
हेनरी, नहीं। कोई बात नहीं। मैं खुद जा सकती हूँ।

429
00:30:54,375 --> 00:30:57,086
लेकिन, ताबिथा, मुझे नहीं लगता
कि तुम्हें अभी अकेले होना चाहिए।

430
00:31:00,255 --> 00:31:02,925
तो सच-सच बताओ असल में कहाँ जा रही हो?

431
00:31:03,801 --> 00:31:05,177
मैं घर जा रही हूँ।

432
00:31:05,260 --> 00:31:07,054
और उसके बाद कहाँ जाओगी?

433
00:31:07,596 --> 00:31:09,807
हेनरी, मुझे समझ नहीं आ रहा तुम क्या कह रहे हो।

434
00:31:09,890 --> 00:31:12,434
अच्छी तरह समझ रही हो।
तुम बहुत सी चीज़ों में अच्छी हो, ताबिथा।

435
00:31:12,518 --> 00:31:14,311
लेकिन झूठ बोलने में बिलकुल नहीं।

436
00:31:14,395 --> 00:31:17,439
तो हम ये नाटक कर सकते हैं कि मैं तुम्हें घर छोड़ दूँ

437
00:31:17,523 --> 00:31:19,775
और फिर देखूँ तुम आगे कहाँ जाती हो।

438
00:31:19,858 --> 00:31:21,944
ठीक है, मैं लाइटहाउस ढूँढने जा रही हूँ।

439
00:31:24,530 --> 00:31:26,323
मैं फिर से लाइटहाउस तक पहुँचने का रास्ता ढूँढूँगी।

440
00:31:27,741 --> 00:31:29,076
मैं एक बार यहाँ से निकल चुकी हूँ।

441
00:31:30,744 --> 00:31:32,746
अगर मुझे लाइटहाउस मिल गया, तो शायद,

442
00:31:32,830 --> 00:31:35,374
शायद मैं फिर से निकल पाऊँ
और अपने बच्चों को भी ले जाऊँ।

443
00:31:36,166 --> 00:31:37,459
मैं उन्हें यहाँ मरने नहीं दूँगी।

444
00:31:37,543 --> 00:31:39,712
कैसे? डोना ने कहा था किसी को नहीं पता लाइटहाउस कहाँ है।

445
00:31:39,795 --> 00:31:40,796
हाँ, नहीं पता।

446
00:31:40,879 --> 00:31:43,173
इसलिए मुझे वही करना होगा,
जो मैंने पिछली बार किया था।

447
00:31:43,257 --> 00:31:44,842
मुझे बोतल वाले पेड़ से होकर जाना होगा।

448
00:31:45,342 --> 00:31:48,053
पूल वाला आदमी, डेल, है ना?

449
00:31:48,137 --> 00:31:50,264
वो मर गया था जब उसने जाने की कोशिश की।

450
00:31:50,347 --> 00:31:52,474
हाँ, लेकिन... क्या पता वो...

451
00:31:53,058 --> 00:31:55,978
क्या पता वो उसके लिए बना ही ना हो? वो सिर्फ मेरे लिए बना हो?

452
00:31:56,061 --> 00:31:57,146
अगर तुम गलत हुई तो?

453
00:31:57,229 --> 00:32:00,649
अगर तुम कहीं दीवार के अंदर फँस गई किसी अजीब-सी जगह पर…

454
00:32:00,733 --> 00:32:02,568
मुझे नहीं पता। मुझे सच में नहीं पता, हेनरी।

455
00:32:02,651 --> 00:32:03,944
लेकिन मुझे कोशिश करनी होगी।

456
00:32:04,027 --> 00:32:05,070
ओके।

457
00:32:05,946 --> 00:32:07,531
-मैं तुम्हारे साथ चल रहा हूँ।
-नहीं, हेनरी।

458
00:32:07,614 --> 00:32:09,783
तुमने कहा तुम बोतल वाले पेड़ के पास जा रही हो?

459
00:32:09,867 --> 00:32:13,579
मैं उसे देखना चाहता हूँ। वो पेड़ जहाँ
पहुँचने की कोशिश में मेरी पत्नी मरी थी।

460
00:32:18,417 --> 00:32:19,710
हेनरी, मुझे तुम्हें कुछ बताना है।

461
00:32:19,793 --> 00:32:21,211
वो मेरी पत्नी थी।

462
00:32:21,920 --> 00:32:22,963
प्लीज़।

463
00:32:26,967 --> 00:32:28,927
ठीक है। चलो।

464
00:32:29,011 --> 00:32:30,262
-ओके।
-हाँ।

465
00:32:36,059 --> 00:32:37,644
हम कहाँ जा रहे हैं?

466
00:32:37,728 --> 00:32:39,271
बस थोड़ा आगे।

467
00:32:41,982 --> 00:32:43,776
ये क्यों नहीं बता रहे बैग में क्या है?

468
00:32:44,526 --> 00:32:45,527
देख लोगी।

469
00:32:54,620 --> 00:32:56,079
कभी रेज रूम के बारे में सुना है?

470
00:32:56,705 --> 00:32:58,373
जापान में ये काफी पॉपुलर हैं।

471
00:32:59,875 --> 00:33:01,877
एक तरीका होता है अपना गुस्सा बाहर निकालने का।

472
00:33:02,961 --> 00:33:07,090
मतलब बिना किसी को चोट पहुँचाए
या ज़रूरी चीज़ें तोड़े बिना, सारा गुस्सा बाहर निकाल देना।

473
00:33:14,223 --> 00:33:15,891
एलिस, ये बहुत अच्छा है।

474
00:33:15,974 --> 00:33:17,601
लेकिन मुझे नहीं पता ये कैसे मदद करेगा।

475
00:33:17,684 --> 00:33:21,480
जब मेरी माँ की मौत हुई थी,
तुम ही थी जिसने मुझे संभाला था।

476
00:33:24,024 --> 00:33:25,651
तुम मुझे ठीक से जानती भी नहीं थी।

477
00:33:26,193 --> 00:33:30,197
फिर भी तुम्हें पता था कि मैं अभी भी अंदर कहीं हूँ...

478
00:33:31,782 --> 00:33:34,785
उस अँधेरे, सारी बुरी चीज़ों के नीचे, जिनसे मैं गुजर रहा था।

479
00:33:34,868 --> 00:33:36,662
और तुमने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा।

480
00:33:37,454 --> 00:33:39,373
जब तक तुमने मुझे पूरी तरह बाहर नहीं निकाल लिया।

481
00:33:40,457 --> 00:33:41,708
अब मेरी बारी है।

482
00:33:42,417 --> 00:33:43,669
एक बार कोशिश करके देखो।

483
00:33:46,463 --> 00:33:47,464
तो…

484
00:33:48,632 --> 00:33:49,883
तुम क्रोबार लोगी?

485
00:33:52,469 --> 00:33:53,595
या बैट?

486
00:34:05,482 --> 00:34:06,900
बैट ही सही रहेगा।

487
00:34:08,318 --> 00:34:09,570
ये हुई ना बात।

488
00:34:26,211 --> 00:34:27,337
अब सब तुम्हारा है।

489
00:34:58,035 --> 00:35:00,037
ठीक है, तो अब साफ-साफ समझाओ।

490
00:35:00,662 --> 00:35:05,709
तुमने ये आंसुओं का तालाब एक गेम के हिस्से के तौर पर बनाया था

491
00:35:05,792 --> 00:35:09,046
जो तुम फिंगर पपेट्स के साथ खेलते थे?

492
00:35:09,129 --> 00:35:10,505
वो गेम नहीं था।

493
00:35:11,048 --> 00:35:12,382
वो एक कहानी थी।

494
00:35:12,466 --> 00:35:17,137
ठीक है, तो तुमने एक कहानी बनाई
एक तालाब, कुछ पपेट्स और अब...

495
00:35:18,180 --> 00:35:21,099
अब क्या? तुम्हें लगता है वो तालाब
यहाँ है क्योंकि तुम्हारे पापा ने कहा

496
00:35:21,183 --> 00:35:22,476
कि तुम्हें उसे ढूँढना है?

497
00:35:24,186 --> 00:35:25,979
हो सकता है मैंने उसे बनाया ही ना हो।

498
00:35:27,230 --> 00:35:28,649
शायद बस लगा कि मैंने बनाया है।

499
00:35:31,401 --> 00:35:32,486
कुछ समझ नहीं आ रहा।

500
00:35:33,987 --> 00:35:36,031
तुम्हें लाल पत्थर याद हैं, जो हमें बस्ती में मिले थे?

501
00:35:36,114 --> 00:35:38,867
-हाँ।
-मॉम को लगता था वो सिर्फ उनकी सोच है।

502
00:35:38,951 --> 00:35:41,203
क्योंकि वो उन्हें अपने सपनों में देखती थीं।

503
00:35:41,286 --> 00:35:45,040
लेकिन असल में वो पत्थर यहाँ थे, इसलिए वो उन्हें देख रही थी।

504
00:35:45,540 --> 00:35:47,417
शायद तालाब के साथ भी यही बात हो।

505
00:35:49,002 --> 00:35:51,004
शायद मैंने उसे अपनी कहानी में इसलिए डाला…

506
00:35:53,090 --> 00:35:55,884
क्योंकि वो असल में है और मुझे पता ही नहीं था।

507
00:35:59,137 --> 00:36:01,139
तुम ब्रंडल्स में क्या कर रहे थे?

508
00:36:01,223 --> 00:36:02,933
वो एक पुरानी मेडिटेशन टेक्निक है।

509
00:36:04,184 --> 00:36:05,602
तुम मेडिटेशन क्यों कर रहे थे?

510
00:36:06,144 --> 00:36:07,562
क्योंकि मैं…

511
00:36:09,731 --> 00:36:11,191
मैं कुछ याद करने की कोशिश कर रहा हूँ।

512
00:36:11,274 --> 00:36:13,110
कुछ ऐसा जो मुझे पहले पता था।

513
00:36:15,112 --> 00:36:16,780
जो हमारी यहाँ से निकलने में मदद कर सके।

514
00:36:19,366 --> 00:36:22,160
तो हम दोनों कुछ ऐसा ढूँढ रहे हैं जो सबकी मदद कर सके।

515
00:36:23,453 --> 00:36:24,788
हाँ, शायद।

516
00:36:26,373 --> 00:36:28,333
विक्टर, हमें तालाब भी ढूँढना है।

517
00:36:33,505 --> 00:36:34,506
विक्टर?

518
00:36:36,258 --> 00:36:37,342
अरे।

519
00:36:42,055 --> 00:36:43,181
ये क्या है?

520
00:36:46,977 --> 00:36:48,020
विक्टर।

521
00:36:54,985 --> 00:36:56,153
विक्टर!

522
00:36:56,236 --> 00:36:57,446
विक्टर! चलो!

523
00:36:59,239 --> 00:37:00,741
-विक्टर!
-विक्टर!

524
00:37:07,998 --> 00:37:08,999
हे भगवान!

525
00:37:09,499 --> 00:37:10,542
धत्त!

526
00:37:10,625 --> 00:37:11,668
क्या हुआ?

527
00:37:13,003 --> 00:37:14,296
कुछ नहीं। मैं ठीक हूँ।

528
00:37:16,089 --> 00:37:17,549
ओह तेरी।

529
00:37:20,886 --> 00:37:22,471
मुझे बैग दिख गया।

530
00:37:35,567 --> 00:37:36,610
कैनी।

531
00:37:38,111 --> 00:37:39,738
सब ठीक है?

532
00:37:40,280 --> 00:37:44,409
सोफिया और मैं उसके रहने की जगह के बारे में बात कर रहे थे।

533
00:37:46,119 --> 00:37:47,120
ओके।

534
00:37:48,246 --> 00:37:51,708
और अगर तुम्हें कोई परेशानी ना हो,
तो वो तुम्हारे साथ यहीं रहना चाहती है।

535
00:37:59,966 --> 00:38:01,510
ठीक है। कोई बात नहीं।

536
00:38:01,593 --> 00:38:02,844
ओके।

537
00:38:02,928 --> 00:38:04,721
ठीक है, चलो।

538
00:38:05,972 --> 00:38:07,057
चलते हैं।

539
00:38:08,016 --> 00:38:09,101
रैंडल?

540
00:38:10,602 --> 00:38:12,813
रैंडल, क्या हो रहा है?

541
00:38:13,271 --> 00:38:15,482
एक सेकंड दो।

542
00:38:21,321 --> 00:38:22,405
मुझे बैग मिल गया।

543
00:38:22,489 --> 00:38:23,907
कौन-कौन सी किताबें हैं?

544
00:38:23,990 --> 00:38:25,242
मेरे पास है…

545
00:38:27,536 --> 00:38:30,539
ग्रैंड गूलिगॉग, द क्रोमेनोकल।

546
00:38:30,622 --> 00:38:32,749
ठीक है, वही हैं। अब बाहर आ जाओ।

547
00:38:33,708 --> 00:38:34,918
हाँ, ठीक है।

548
00:38:41,758 --> 00:38:43,260
बस हम दोनों ही हैं, दोस्त।

549
00:38:46,763 --> 00:38:47,764
साला।

550
00:38:53,270 --> 00:38:54,312
धत्त!

551
00:38:56,773 --> 00:38:57,816
रैंडल?

552
00:39:00,277 --> 00:39:01,319
रैंडल?

553
00:39:02,529 --> 00:39:03,655
मैं ठीक हूँ।

554
00:39:04,739 --> 00:39:05,866
मैं ठीक हूँ।

555
00:39:08,493 --> 00:39:09,578
अब बेहतर है?

556
00:39:10,704 --> 00:39:11,913
हाँ, थोड़ा सा।

557
00:39:13,206 --> 00:39:14,583
खैर, ये तो शुरुआत है, है ना?

558
00:39:15,959 --> 00:39:16,960
हाँ।

559
00:39:25,760 --> 00:39:28,597
मैं… मैं थोड़ी देर सोने जा रही हूँ।

560
00:39:29,222 --> 00:39:31,600
हाँ, मैंने डोना से कहा था मैं कल के खाने के लिए

561
00:39:31,683 --> 00:39:33,226
चीज़ें तैयार करना शुरू करने वाला हूँ।

562
00:39:33,602 --> 00:39:34,936
-ओके।
-ओके।

563
00:39:37,689 --> 00:39:38,857
और सुनो…

564
00:39:39,983 --> 00:39:42,527
आज के लिए शुक्रिया।

565
00:39:44,613 --> 00:39:45,739
कोई बात नहीं।

566
00:40:04,716 --> 00:40:05,884
मैं हूँ।

567
00:40:11,139 --> 00:40:14,267
मैंने पूरी कोशिश की। तुम्हें लगता है ये काफी होगा?

568
00:40:14,893 --> 00:40:16,061
शुरुआत तो अच्छी है,

569
00:40:16,144 --> 00:40:18,480
लेकिन हमें थोड़ा और करना पड़ेगा।

570
00:40:24,569 --> 00:40:25,654
खैर…

571
00:40:26,571 --> 00:40:32,285
विक्टर ने बताया जब मिरांडा की मौत हुई थी, वो यहीं आ रही थी।

572
00:40:33,870 --> 00:40:35,830
वो मुझे उसकी कब्र तक ले गया, लेकिन…

573
00:40:36,873 --> 00:40:39,417
मुझे नहीं लगता वो मुझे यहाँ लाने की हिम्मत कर पाया।

574
00:40:42,337 --> 00:40:46,591
ये बिलकुल वैसा ही लग रहा है जैसा उसने घर पर बनाया था।

575
00:40:49,344 --> 00:40:50,637
बस ये अलग है।

576
00:41:03,149 --> 00:41:04,317
हेनरी, वापस शहर चले जाओ।

577
00:41:04,401 --> 00:41:06,361
-ताबिथा, तुम ये नहीं कर सकती।
-हेनरी, प्लीज़, मैं…

578
00:41:06,444 --> 00:41:09,447
देखो, मैं उम्मीद कर रहा था
कि यहाँ तक आते-आते तुम्हें खुद समझ आ जाएगा।

579
00:41:09,531 --> 00:41:11,032
हेनरी, मैंने कहा ना, यही वो पेड़ है

580
00:41:11,116 --> 00:41:13,535
-जो मुझे आगे जाने देगा।
-हाँ, ये पेड़ सिर्फ तुम्हारे लिए है।

581
00:41:13,618 --> 00:41:16,496
और अगर ऐसा नहीं हुआ तो? अगर तुम गलत निकली तो?

582
00:41:16,579 --> 00:41:19,916
अगर तुम कहीं दीवारों के अंदर फँस गई,

583
00:41:20,000 --> 00:41:21,835
अकेले, जहाँ साँस भी नहीं आ रही हो?

584
00:41:21,918 --> 00:41:25,672
फिर जूली और ईथन का क्या होगा?

585
00:41:26,506 --> 00:41:27,924
मैंने डोना को एक नोट छोड़ा है।

586
00:41:29,175 --> 00:41:30,844
वो उनका ख्याल रखेगी।

587
00:41:30,927 --> 00:41:32,721
-तुमने नोट छोड़ा है?
-हाँ।

588
00:41:32,804 --> 00:41:36,224
अच्छा, मुझे नहीं पता था तुमने नोट छोड़ा है।

589
00:41:36,933 --> 00:41:38,560
मुझे यकीन है वो ठीक रहेंगे।

590
00:41:40,937 --> 00:41:42,564
तो मैं कुछ भी ना करूँ?

591
00:41:44,816 --> 00:41:48,153
लाइटहाउस ढूँढना शायद सबको घर ले जाने का रास्ता हो सकता है।

592
00:41:48,236 --> 00:41:50,071
-और अगर नहीं हुआ तो?
-मुझे नहीं पता। कुछ और कोशिश करूँगी।

593
00:41:50,196 --> 00:41:51,656
-अगर तुम ज़िंदा रही तो!
-तो फिर

594
00:41:51,740 --> 00:41:52,949
मैं क्या करूँ, हेनरी, बताओ?

595
00:41:53,033 --> 00:41:54,534
-हटो! प्लीज़!
-मुझे नहीं पता!

596
00:41:54,617 --> 00:41:56,870
मुझे सच में नहीं पता। काश मुझे पता होता।

597
00:41:57,787 --> 00:42:00,165
लेकिन अगर तुम्हें इस पेड़ से गुजरना है…

598
00:42:01,291 --> 00:42:03,084
तो पहले तुम्हें मुझसे गुजरना होगा।

599
00:42:03,168 --> 00:42:04,836
हेनरी, हटो।

600
00:42:05,545 --> 00:42:06,796
प्लीज़, हेनरी।

601
00:42:06,880 --> 00:42:08,882
तुम्हारे बच्चों को तुम्हारी ज़रूरत है।

602
00:42:09,341 --> 00:42:11,092
ईथन और जूली।

603
00:42:13,094 --> 00:42:14,137
ताबिथा?

604
00:42:16,264 --> 00:42:17,265
वो देखो।

605
00:42:24,356 --> 00:42:25,607
तुम यहाँ क्यों हो?

606
00:42:27,150 --> 00:42:28,735
तुम इतने अलग क्यों लग रहे हो?

607
00:42:29,361 --> 00:42:31,154
तुम गलत सवाल पूछ रही हो।

608
00:42:33,990 --> 00:42:36,159
क्या वो पेड़ मुझे वापस लाइटहाउस तक ले जाएगा?

609
00:42:37,660 --> 00:42:38,870
मुझे नहीं लगता।

610
00:42:39,329 --> 00:42:40,997
रुको, "तुम्हें नहीं लगता" मतलब?

611
00:42:41,706 --> 00:42:43,541
तुमने कहा था वही एक रास्ता है।

612
00:42:43,625 --> 00:42:46,211
था, लेकिन वो पहले था।

613
00:42:46,294 --> 00:42:49,089
पहले था मतलब? देखो, पहेलियाँ मत बुझाओ।

614
00:42:49,631 --> 00:42:51,049
तुम अब बहुत करीब हो,

615
00:42:51,132 --> 00:42:53,259
लेकिन मुझे डर है तुम्हारे पास वक़्त बहुत कम है।

616
00:42:54,302 --> 00:42:55,303
विक्टर!

617
00:42:59,766 --> 00:43:00,809
विक्टर!

618
00:43:00,892 --> 00:43:03,019
-ओके।
-वो आवाज़ उधर से आई। चलो।

619
00:43:05,605 --> 00:43:06,689
विक्टर!

620
00:43:08,358 --> 00:43:09,567
क्या हुआ?

621
00:43:09,651 --> 00:43:11,945
-ईथन?
-हम यहाँ हैं!

622
00:43:12,779 --> 00:43:13,863
ईथन!

623
00:43:14,781 --> 00:43:15,949
बेटा!

624
00:43:18,368 --> 00:43:19,994
-मेरे बच्चे।
-विक्टर।

625
00:43:20,078 --> 00:43:21,121
अरे।

626
00:43:21,663 --> 00:43:23,164
बेटा, मुझसे बात करो।

627
00:43:24,624 --> 00:43:27,961
मैंने कहा था... खुद से कहा था कि ये सच नहीं है।

628
00:43:28,044 --> 00:43:29,963
मैंने खुद से कहा था कि ये सच नहीं है।

629
00:43:31,339 --> 00:43:32,715
कोई बात नहीं, बेटा।

630
00:43:32,799 --> 00:43:34,175
सब ठीक है।

631
00:43:34,259 --> 00:43:35,552
तुम ठीक हो, बेटा।

632
00:43:36,553 --> 00:43:38,805
सब ठीक है, बेटा, सब ठीक है।

633
00:43:38,888 --> 00:43:40,473
कुछ नहीं हुआ। तुम बिलकुल ठीक हो।

634
00:43:41,099 --> 00:43:43,476
सब ठीक है। अरे, अरे।

635
00:43:57,574 --> 00:43:58,992
कमाल है।

636
00:44:09,461 --> 00:44:10,587
हैलो, एब्स।

637
00:44:16,593 --> 00:44:17,760
काफी समय हो गया।

638
00:44:23,099 --> 00:44:24,309
हालात…

639
00:44:27,937 --> 00:44:29,564
हाँ, हालात बदल रहे हैं।

640
00:44:32,567 --> 00:44:34,611
मैं भी बदल रहा हूँ।

641
00:44:37,614 --> 00:44:39,574
हाल ही में कुछ काम किए हैं।

642
00:44:40,909 --> 00:44:42,410
कुछ बातें भी कही हैं।

643
00:44:47,790 --> 00:44:50,084
पता नहीं मैं जैसा बन रहा हूँ, मुझे पसंद है या नहीं।

644
00:44:54,088 --> 00:44:55,840
लेकिन मुझे नहीं पता कि और क्या बनूँ।

645
00:44:59,385 --> 00:45:01,721
ताबिथा और जेड...

646
00:45:03,223 --> 00:45:06,601
अगर वो जो कह रहे हैं, जो उन्हें याद आ रहा है,

647
00:45:06,684 --> 00:45:10,688
अगर वो सच है, तो पहली बार ऐसा लग रहा है कि…

648
00:45:11,856 --> 00:45:13,566
हम किसी चीज़ के बहुत करीब हैं,

649
00:45:14,317 --> 00:45:18,655
लेकिन अगर मैं इन लोगों को साथ
नहीं रख पाया, तो इसका कोई मतलब नहीं।

650
00:45:22,158 --> 00:45:24,202
अगर मैंने अभी इन्हें खो दिया, तो मैं…

651
00:45:25,870 --> 00:45:27,163
हाँ।

652
00:45:30,041 --> 00:45:31,834
मुझे सच में थोड़ी मदद की ज़रूरत है।

653
00:45:35,505 --> 00:45:38,258
मुझे नहीं पता तुम कुछ कर सकती हो या नहीं, लेकिन…

654
00:45:39,926 --> 00:45:41,261
लेकिन अगर तुम मुझे सुन सकती हो…

655
00:45:42,762 --> 00:45:43,930
ये क्या… अरे!

656
00:45:45,765 --> 00:45:48,017
नहीं, नहीं, नहीं! अरे! अरे!

657
00:46:06,494 --> 00:46:07,704
ये क्या…

658
00:46:08,496 --> 00:46:09,581
ये क्या…

659
00:46:10,081 --> 00:46:11,583
ये आखिर क्या था…

660
00:46:55,668 --> 00:46:57,712
संवाद अनुवादक: प्रशांत राय

