1
00:00:41,041 --> 00:00:43,711
सभी चरित्र, संगठन और स्थान काल्पनिक हैं

2
00:00:43,794 --> 00:00:46,464
बाल कलाकारों का फ़िल्मांकन
प्रसारण निर्देशों के तहत किया गया है।

3
00:00:48,090 --> 00:00:51,719
12वीं वार्षिक सर्वोत्तम विवाह मेला!

4
00:00:52,553 --> 00:00:54,305
शादी के गहने,
नवविवाहितों के लिए घरेलू उपकरण,

5
00:00:54,388 --> 00:00:56,557
शादी के पोशाक, और हनीमून।

6
00:00:56,640 --> 00:00:59,226
आपकी शादी के लिए आवश्यक हर चीज़ उपलब्ध होगी

7
00:00:59,310 --> 00:01:02,229
इस पतझड़ के अंतिम विवाह मेले में।

8
00:01:03,314 --> 00:01:05,024
आपका प्रेम हमेशा बना रहे।

9
00:01:11,739 --> 00:01:13,866
कृपया एक मुफ़्त टेडी बियर लें।

10
00:01:13,949 --> 00:01:16,035
कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करें
और हमारी विवाह वाहन सेवा का आनंद लें।

11
00:01:16,118 --> 00:01:17,036
यह एक लिमोज़ीन सेवा है!

12
00:01:17,119 --> 00:01:19,079
हमारा विवाह पैकेज आरक्षित करें
और लिमोज़ीन सेवा प्राप्त करें।

13
00:01:19,163 --> 00:01:22,291
जानू, हम यहाँ साढ़े नौ घंटे से घूम रहे हैं।

14
00:01:22,374 --> 00:01:24,335
चलो भी। एक अंतिम जाँच कर लेते हैं।

15
00:01:24,418 --> 00:01:26,337
हो गया ना। अब और क्या जाँचना बाकी है?

16
00:01:26,420 --> 00:01:28,297
-हमने सब कुछ कर लिया है!
-उफ़!

17
00:01:28,380 --> 00:01:31,383
यह सही नहीं लग रहा। कुछ कमी है।

18
00:01:31,467 --> 00:01:32,760
तुम्हारा क्या मतलब है?

19
00:01:32,843 --> 00:01:36,138
शादी की तैयारियों में हमें और भी कुछ चाहिए।

20
00:01:38,641 --> 00:01:39,642
वो है तलाक़ की तैयारी।

21
00:01:46,816 --> 00:01:49,485
तुमने अभी क्या कहा?

22
00:01:49,568 --> 00:01:51,487
मैंने कहा तलाक़ की तैयारी।

23
00:01:57,993 --> 00:01:59,161
हर कोई कहता है

24
00:01:59,245 --> 00:02:02,289
कि अपनी तक़दीर क़बूल करो
और अपने साथी से प्यार करो।

25
00:02:02,373 --> 00:02:03,374
बहरहाल…

26
00:02:06,877 --> 00:02:07,878
उनसे कहिए कि बकवास बंद करें।

27
00:02:07,962 --> 00:02:09,421
-क्या वह पागल है?
-ये क्या हो रहा है?

28
00:02:09,505 --> 00:02:10,965
क्या तुम यक़ीन कर सकते हो उसने क्या कहा?

29
00:02:11,048 --> 00:02:12,758
कहना आसान है, करना मुश्किल।

30
00:02:12,842 --> 00:02:16,428
अगर आप किसी अप्रत्याशित तलाक़ का सामना करें,

31
00:02:16,512 --> 00:02:19,390
प्लस जेनरल इंश्योरेंस ने
एक अभिनव बीमा उत्पाद विकसित किया है

32
00:02:19,473 --> 00:02:23,310
जो आपको इसे क़बूल करने
और अपनी ज़िंदगी आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।

33
00:02:23,394 --> 00:02:25,813
मैं आपको इस उत्पाद से परिचित कराने आया हूँ।

34
00:02:27,064 --> 00:02:28,566
क़, तला

35
00:02:29,900 --> 00:02:31,026
बीमा

36
00:02:37,408 --> 00:02:38,367
तलाक़

37
00:02:39,660 --> 00:02:41,036
"तलाक़ बीमा?"

38
00:02:41,871 --> 00:02:43,330
कोई भी कोरियाई नागरिक

39
00:02:43,414 --> 00:02:46,458
अपनी वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना,
तलाक़ बीमा ख़रीद सकता है।

40
00:02:46,542 --> 00:02:48,294
जब तक वे वर्तमान में किसी प्रेम संबंध में नहीं हैं,

41
00:02:48,377 --> 00:02:51,171
वे अविवाहित, विवाहित,
पुनर्विवाहित या तलाक़शुदा हो सकते हैं।

42
00:02:51,255 --> 00:02:53,257
यह पॉलिसी गुज़ारा ख़र्च का बीमा-रक्षण करेगी

43
00:02:53,340 --> 00:02:56,594
और तलाक़ के बाद अदालत द्वारा निर्धारित गुज़ारा भत्ते

44
00:02:56,677 --> 00:02:58,304
के भुगतान को भी।

45
00:02:58,929 --> 00:03:02,266
क्या तुम पागल हो? तुम उन जोड़ों को
तलाक़ की सलाह दे रहे हो जो नई-नई शादी करने वाले हैं?

46
00:03:03,434 --> 00:03:04,685
THE DIVORCE INSURANCE

47
00:03:04,768 --> 00:03:06,186
क्या तुम तलाक़ को बढ़ावा दे रहे हो?

48
00:03:06,270 --> 00:03:08,647
-तुम ऐसा कैसे कह सकते हो?
-वह पागल है।

49
00:03:11,483 --> 00:03:14,069
क्या जीवन बीमा मौत को बढ़ावा देता है?

50
00:03:14,153 --> 00:03:17,239
क्या वाहन दुर्घटना बीमा कार दुर्घटनाओं को बढ़ावा देता है?

51
00:03:19,742 --> 00:03:21,243
निश्चित मुआवज़ा
ग़ैर-नवीकरणीय प्रकार

52
00:03:21,327 --> 00:03:22,786
समान लाभ पाओ चाहे जो भी लिंग हो

53
00:03:23,787 --> 00:03:24,788
धत्त तेरी की।

54
00:03:25,539 --> 00:03:26,457
ईमानदारी से बताओ।

55
00:03:26,540 --> 00:03:28,375
क्या तुम 100 प्रतिशत सुनिश्चित हो
कि तुम्हारा तलाक़ नहीं होगा?

56
00:03:38,135 --> 00:03:40,054
विवाह संगीत सेवा

57
00:03:44,600 --> 00:03:47,811
शुरुआत में हर कोई सुनहरे भविष्य का सपना देखता है।

58
00:03:47,895 --> 00:03:49,563
मैं समझता हूँ क्योंकि मैंने भी ऐसा ही महसूस किया था।

59
00:03:50,397 --> 00:03:53,108
लेकिन अगर तुमने कभी गुज़ारा भत्ता नहीं दिया,
तो तुम इसे समझ ही नहीं सकते।

60
00:03:53,192 --> 00:03:54,693
तुम रातोंरात कंगाल हो जाते हो।

61
00:03:55,694 --> 00:03:58,822
बस इतना ही नहीं।
तुम्हारी सारी मेहनत एक पल में मिट जाती है।

62
00:03:58,906 --> 00:04:02,201
तुम्हें पता है अपनी ज़िंदगी फिर से बसाने में
कितना ख़र्च आता है?

63
00:04:02,284 --> 00:04:03,410
तलाक़ का ख़र्च भी उतना ही होता है…

64
00:04:03,494 --> 00:04:05,329
नहीं, तलाक़ का ख़र्च शादी से ज़्यादा होता है।

65
00:04:05,412 --> 00:04:09,959
तलाक़ शादी से ज़्यादा जटिल भी होता है।
तलाक़ ज़्यादा दर्दनाक होता है

66
00:04:10,042 --> 00:04:12,461
किसी भी बीमारी या हादसे के मुक़ाबले।

67
00:04:13,295 --> 00:04:15,756
लेकिन हम बीमा-रक्षण देने का वादा करते हैं

68
00:04:15,839 --> 00:04:17,383
जो आपकी नीजि ज़रूरतों के मुताबिक होगा!

69
00:04:22,554 --> 00:04:23,472
यह बकवास है।

70
00:04:24,264 --> 00:04:26,308
-बोलना बंद करो!
-बाहर निकलो!

71
00:04:26,392 --> 00:04:27,518
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?

72
00:04:28,769 --> 00:04:30,062
यहाँ से निकल जाओ!

73
00:04:31,647 --> 00:04:34,233
पहले दस जोड़ों के लिए
तलाक़ समारोह भी तोहफ़े में दे रहे हैं।

74
00:04:57,423 --> 00:04:58,924
एपीसोड 1

75
00:05:10,728 --> 00:05:13,439
हमने विवाह मेले में तलाक़ बीमा बेचने की कोशिश की।

76
00:05:15,024 --> 00:05:16,150
मुझे लगता है कि हमने ग़लती कर दी।

77
00:05:16,233 --> 00:05:17,985
लोग इसे क़बूल करने से डर रहे थे।

78
00:05:19,028 --> 00:05:21,071
मुझे यक़ीन है कि वे सभी
मन ही मन पॉलिसी लेना चाहते थे।

79
00:05:21,155 --> 00:05:22,448
तुम्हारी अक़्ल ठिकाने लगाने की ज़रूरत है।

80
00:05:22,531 --> 00:05:24,324
जो भी हो, यह सब हमारी ग़लती है।

81
00:05:24,408 --> 00:05:25,951
वैसे, यह "हमारी" ग़लती नहीं है।

82
00:05:26,744 --> 00:05:27,911
यह "किसी की" ग़लती है।

83
00:05:28,412 --> 00:05:30,247
मैंने तुम्हें चेतावनी दी थी ना?

84
00:05:30,330 --> 00:05:33,375
क्या मैंने नहीं कहा था कि
इस हालात में बुरे परिणाम का जोखिम हो सकता है?

85
00:05:36,462 --> 00:05:38,630
ऐसा नहीं है
कि हमने इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी।

86
00:05:38,714 --> 00:05:39,673
सर।

87
00:05:39,757 --> 00:05:42,676
सबसे बुरे हालात में न्यूनतम जोखिम साबित करने के लिए

88
00:05:42,760 --> 00:05:44,511
हमने कड़ी मेहनत की।

89
00:05:44,595 --> 00:05:47,431
लेकिन सुरक्षा मानकों जैसी भी कोई चीज़ होती है।

90
00:05:47,514 --> 00:05:49,141
श्रीमान नोह कि-जून, हमारे ऐक्चुअरी।

91
00:05:49,224 --> 00:05:52,352
सुरक्षा को लेकर तुम्हारी ज़िद ही वजह है
कि हम कभी आगे नहीं बढ़ पाते।

92
00:05:52,436 --> 00:05:54,688
श्रीमान आह्न डरपोक, जोखिम सर्वेक्षक।

93
00:05:54,772 --> 00:05:56,190
मुझे डपरोक बुलाना बंद करो।

94
00:05:57,107 --> 00:05:59,735
मैं एक डरपोक को श्रीमान बहादुर तो नहीं बुला सकता ना?

95
00:05:59,818 --> 00:06:01,153
ऐ!

96
00:06:04,448 --> 00:06:06,408
तुम एक ऐक्चुअरी नहीं हो, तुम एक तमाशा हो।

97
00:06:06,492 --> 00:06:09,453
तुम जोखिम सर्वेक्षक नहीं हो,
तुम्हें जोखिम से डर लगता है।

98
00:06:11,747 --> 00:06:13,665
मैं रबर हूँ, तुम गोंद।

99
00:06:13,749 --> 00:06:14,750
-सुन नहीं रहा।
-मैं रबर, तुम गोंद।

100
00:06:14,833 --> 00:06:15,918
माफ़ कीजिए!

101
00:06:18,462 --> 00:06:21,173
मैं तलाक़ बीमा के बारे में बात करने आई हूँ।

102
00:06:24,259 --> 00:06:27,012
मैं पहले नहीं पूछ सकी क्योंकि वहाँ बहुत सारे लोग थे।

103
00:06:29,306 --> 00:06:30,307
तो…

104
00:06:31,391 --> 00:06:34,728
तुमने कहा कि शादी की तैयारी
और तलाक़ की तैयारी साथ-साथ चलती है, है ना?

105
00:06:34,812 --> 00:06:37,773
सुनकर ऐसा लगता है जैसे तुम कह रहे हो कि शादी का

106
00:06:37,856 --> 00:06:39,483
अंततः दुख ही परिणति होता है, है ना?

107
00:06:39,566 --> 00:06:40,567
नहीं।

108
00:06:40,651 --> 00:06:41,693
नहीं?

109
00:06:42,861 --> 00:06:44,154
मेरा मतलब बिल्कुल उल्टा था।

110
00:06:44,238 --> 00:06:45,322
चलो भी।

111
00:06:45,405 --> 00:06:48,325
क्या तुम्हारा मतलब यह नहीं है
कि शादी और तलाक़ एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं?

112
00:06:48,408 --> 00:06:50,536
नहीं, शादी और तलाक़ एक ही हैं।

113
00:06:53,539 --> 00:06:54,540
एक ही हैं?

114
00:06:54,623 --> 00:06:57,084
शादी और तलाक़, दोनों का उद्देश्य है…

115
00:06:59,503 --> 00:07:00,796
खुशी पाना।

116
00:07:00,879 --> 00:07:06,969
THE DIVORCE INSURANCE

117
00:07:08,804 --> 00:07:11,348
तीन महीने पहले

118
00:07:29,616 --> 00:07:31,326
भगवान! ये क्या बकवास है!

119
00:07:31,410 --> 00:07:32,411
नोह कि-जून!

120
00:07:32,494 --> 00:07:34,037
टीम लीडर ना डेय-बॉक
नया उत्पाद विकास दल

121
00:07:34,121 --> 00:07:36,748
हमारी टीम तुम्हारी वजह से भंग होने वाली है!

122
00:07:36,832 --> 00:07:38,458
कहा था हमें अपने मौजूदा उत्पादों को
बेचना जारी रखना चाहिए।

123
00:07:38,542 --> 00:07:41,003
तुम्हें एक "अभिनव" उत्पाद बनाने की क्या ज़रूरत थी?

124
00:07:41,086 --> 00:07:43,130
क्यों?

125
00:07:43,213 --> 00:07:47,634
जब तक दुनिया का सबसे महान ऐक्चुअरी,
नोह कि-जून, यहाँ है,

126
00:07:47,718 --> 00:07:50,220
नया उत्पाद विकास दल ज़िंदा रहेगा!

127
00:07:50,304 --> 00:07:53,348
हर उत्पाद जो तुम बनाते हो,
घाटे में चला जाता है और बंद कर दिया जाता है!

128
00:07:53,432 --> 00:07:56,435
जब सब कुछ असफल रहा है, तो तुम हमें कैसे बचाओगे?

129
00:07:56,518 --> 00:07:58,270
कहीं कुछ तो है!

130
00:07:59,021 --> 00:08:02,065
मैं एक ऐसा बीमा उत्पाद बनाऊँगा
जो पहले कभी नहीं देखा गया हो!

131
00:08:02,149 --> 00:08:03,192
क्यों? फिर से असफल होने के लिए?

132
00:08:03,275 --> 00:08:04,401
मैं फिर से असफल नहीं होऊँगा।

133
00:08:05,235 --> 00:08:07,446
मैं बता रहा हूँ, मैं यह कर सकता हूँ!

134
00:08:07,529 --> 00:08:10,616
क्या हुआ उस सफल नोह कि-जून को,

135
00:08:10,699 --> 00:08:13,035
जो एक के बाद एक हिट उत्पाद बनाता था?

136
00:08:13,702 --> 00:08:15,787
अब वह सिर्फ़ किसी अभिनव उत्पाद के पीछे भाग रहा है…

137
00:08:15,871 --> 00:08:17,122
मैं अब और नहीं कर सकता।

138
00:08:17,206 --> 00:08:19,291
चलो, साथ में मर जाते हैं।

139
00:08:19,374 --> 00:08:20,751
मर जाते हैं!

140
00:08:20,834 --> 00:08:21,960
बस मर जाते हैं!

141
00:08:23,712 --> 00:08:25,047
श्री. ना, आप सिकुड़ क्यों रहे हैं?

142
00:08:25,130 --> 00:08:26,590
रुकिए एक मिनट!

143
00:08:26,673 --> 00:08:27,758
श्री. ना!

144
00:08:30,052 --> 00:08:32,346
नोज़डाइव बीमा
मैनहोल बीमा

145
00:08:32,429 --> 00:08:33,639
यह क्या है?

146
00:08:35,182 --> 00:08:36,600
यह सब क्या है?

147
00:08:38,936 --> 00:08:40,062
टर्टल नेक बीमा
रॉक-ट्रिपिंग बीमा

148
00:08:40,145 --> 00:08:41,438
यह यहाँ क्यों है?

149
00:08:46,276 --> 00:08:47,319
प्रदर्शनी बीमा
सिंकहोल बीमा

150
00:08:47,402 --> 00:08:48,403
नोज़डाइव बीमा

151
00:08:55,410 --> 00:08:56,536
क्या चल रहा है?

152
00:08:58,664 --> 00:09:00,082
नहीं!

153
00:09:04,127 --> 00:09:05,212
मैं और सह नहीं सकता।

154
00:09:05,921 --> 00:09:07,506
यह क्या बकवास है? धत्त तेरी!

155
00:09:08,006 --> 00:09:09,049
अरे, यह क्या चल रहा है?

156
00:09:09,132 --> 00:09:11,551
खुशहाल भविष्य सुनिश्चित करें
कॉल करें अभी परामर्श लेंने के लिए

157
00:09:19,393 --> 00:09:20,477
बीमा के भगवान!

158
00:09:23,689 --> 00:09:25,899
ज़िंदगी एक गिरगिट की तरह है!

159
00:09:25,983 --> 00:09:28,068
कभी नहीं जान सकते कि आगे क्या होने वाला है!

160
00:09:31,697 --> 00:09:33,949
ख़ुशहाल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए,

161
00:09:34,032 --> 00:09:35,242
संकोच मत करो

162
00:09:35,325 --> 00:09:37,160
और अभी बीमा कराओ!

163
00:09:39,288 --> 00:09:40,289
सच में, सर?

164
00:09:40,372 --> 00:09:43,250
क्या कोई ऐसा बीमा है
जो ख़ुशहाल भविष्य सुनिश्चित कर सकता है?

165
00:09:48,297 --> 00:09:49,298
वह क्या हो सकता है, सर?

166
00:09:49,381 --> 00:09:50,549
तुम्हें क्या लगता है

167
00:09:51,758 --> 00:09:54,678
तुम्हारे जीवन की सबसे बड़ी आपदा क्या थी?

168
00:09:59,558 --> 00:10:00,559
तलाक़ होना?

169
00:10:00,642 --> 00:10:04,146
तो उसका बीमा-रक्षण प्रदान करो!

170
00:10:26,626 --> 00:10:29,546
प्लस जेनरल इंश्योरेंस

171
00:10:29,629 --> 00:10:31,465
कृपया धारा आठ, खंड चार संशोधित करें।

172
00:10:31,548 --> 00:10:33,050
-हाँ, सर।
-धन्यवाद।

173
00:10:33,133 --> 00:10:37,596
यह क्रेडिट कार्ड का 29,900 वॉन का स्थिर शुल्क क्या है?

174
00:10:38,180 --> 00:10:39,556
ओह, वह तो बस…

175
00:10:40,432 --> 00:10:42,434
यह फिशिंग टीवी चैनल का सदस्यता शुल्क है।

176
00:10:42,517 --> 00:10:43,852
फिशिंग टीवी?

177
00:10:43,935 --> 00:10:45,354
क्या तुम पहले से ही इसके सदस्य नहीं हो?

178
00:10:45,437 --> 00:10:48,690
सही, मेरा मतलब था गो टीवी।

179
00:10:49,524 --> 00:10:50,525
यह एक कॉन्ट्रैक्ट के बारे में है।

180
00:10:50,609 --> 00:10:53,570
ओह, बेवकूफ़ कहीं के!
तुमने फिर से एक और पॉलिसी ली, है ना?

181
00:10:53,653 --> 00:10:54,988
-नहीं, मैं…
-इस बार क्या है?

182
00:10:55,072 --> 00:10:56,740
जान, बात यह है…

183
00:10:56,823 --> 00:10:59,034
याद है जब मैं स्सांगमुन शाखा में एक एजेंट था

184
00:10:59,117 --> 00:11:00,869
और चांग-ही नाम के एक आदमी के साथ काम करता था?

185
00:11:00,952 --> 00:11:01,953
तो चांग-ही…

186
00:11:02,037 --> 00:11:04,206
क्या तुम अपने प्रीमियम चुकाने के लिए अब ऋण लोगे?

187
00:11:04,289 --> 00:11:05,874
तुम्हें पता है तुम्हारी पूरी तंख्वाह उसी में चली जाती है?

188
00:11:05,957 --> 00:11:06,958
बिल्कुल, मुझे पता है।

189
00:11:07,042 --> 00:11:10,087
लेकिन, जान, तुम्हें पता है बीमा कैसे काम करता है।

190
00:11:10,170 --> 00:11:13,548
-अगर हम बाद में बीमार हो गए…
-चलो तलाक़ ले लेते हैं।

191
00:11:13,632 --> 00:11:15,133
क्या? तलाक़?

192
00:11:15,217 --> 00:11:16,551
हैलो?

193
00:11:19,054 --> 00:11:21,848
अरे, तुम्हें अचानक क्या हो गया?

194
00:11:21,932 --> 00:11:24,267
मैंने खाने की मेज़ पर तुम्हारे लिए गमगुक सूप छोड़ा है,

195
00:11:24,351 --> 00:11:25,811
और साथ में तलाक़ के कागज़ात भी।

196
00:11:26,937 --> 00:11:29,147
-मैं जा रही हूँ।
-जान?

197
00:11:29,231 --> 00:11:31,483
सो-जियोंग? ली सो-जियोंग?

198
00:11:37,280 --> 00:11:38,990
आपसी सहमति से तलाक़ की पुष्टि के लिए आवेदन

199
00:11:39,074 --> 00:11:40,742
हैलो? जान?

200
00:11:40,826 --> 00:11:42,285
जान?

201
00:11:47,082 --> 00:11:48,125
क्या तुमने फ़ोन रख दिया?

202
00:11:56,967 --> 00:11:58,969
तुमने मेरे लिए भी करी बनाई है ना?

203
00:12:00,137 --> 00:12:01,972
श्री. ना!

204
00:12:08,979 --> 00:12:10,730
-तलाक़, सर।
-क्या?

205
00:12:10,814 --> 00:12:11,940
तलाक़ बीमा

206
00:12:12,023 --> 00:12:12,899
चलो, बनाते हैं।

207
00:12:12,983 --> 00:12:15,277
वह क्या है? मुझे कोई अंदाज़ा नहीं तुम क्या कह रहे हो।

208
00:12:18,113 --> 00:12:20,699
आजकल तलाक़ से बड़ा कोई जोखिम नहीं है।

209
00:12:20,782 --> 00:12:24,077
याद है तुमने रॉक-ट्रिपिंग इंश्योरेंस
और नोज़डाइव इंश्योरेंस बनाया था?

210
00:12:24,161 --> 00:12:26,705
तुम्हें याद नहीं वे कितने असफल रहे थे?
तुम वही ग़लती दोहराना चाहते हो?

211
00:12:26,788 --> 00:12:29,499
इस टीम में अब सिर्फ़ हम दो ही बचे हैं।

212
00:12:29,583 --> 00:12:31,042
सिर्फ़ हम दोनों मिलकर क्या कर सकते हैं?

213
00:12:31,126 --> 00:12:34,045
अगर फिर से असफल हुए, तो हमें नौकरी से निकाल देंगे।
हमारा करियर ख़त्म हो जाएगा।

214
00:12:34,129 --> 00:12:35,755
ठीक है, ठीक है।

215
00:12:35,839 --> 00:12:39,092
श्री. ना, कल्पना कीजिए कि आपका तलाक़ हो गया।

216
00:12:39,176 --> 00:12:40,594
क्या यह कोई मज़ाक है?

217
00:12:40,677 --> 00:12:42,095
ओह, रुकिए।

218
00:12:43,472 --> 00:12:46,892
ठीक है, अब बस इसकी कल्पना करो।

219
00:12:48,435 --> 00:12:51,021
मेरा तलाक़ हो गया।

220
00:12:51,104 --> 00:12:52,856
"मेरा तलाक़ हो गया।"

221
00:12:52,939 --> 00:12:54,357
मेरा तलाक़ हो गया।

222
00:12:54,441 --> 00:12:55,901
"मेरा तलाक़ हो गया।"

223
00:12:55,984 --> 00:12:57,027
मेरा

224
00:12:58,236 --> 00:12:59,696
तलाक़ हो गया।

225
00:12:59,779 --> 00:13:01,448
भगवान!

226
00:13:01,531 --> 00:13:03,575
तलाक़ पंजीकरण फ़ॉर्म

227
00:13:03,658 --> 00:13:05,410
ना डेय-बॉक, प्रवेश निषिद्ध

228
00:13:05,494 --> 00:13:07,496
ना डेय-बॉक
हमेशा के लिए प्रवेश निषिद्ध

229
00:13:07,579 --> 00:13:09,915
ना डेय-बॉक एक्स

230
00:13:14,711 --> 00:13:18,048
हमेशा ख़ुशहाल रियल्टर

231
00:13:18,924 --> 00:13:20,342
सब कुछ कितना महंगा है।

232
00:13:21,259 --> 00:13:26,556
गुज़ारा भत्ता भुगतान

233
00:13:26,640 --> 00:13:28,475
अपर्याप्त शेष राशि

234
00:13:31,811 --> 00:13:33,104
नहीं!

235
00:13:39,569 --> 00:13:40,570
समझ आ गया, है ना?

236
00:13:40,654 --> 00:13:42,781
तलाक़ वास्तव में एक आपदा है।

237
00:13:46,743 --> 00:13:47,744
लेकिन…

238
00:13:48,912 --> 00:13:51,081
क्या हम वास्तव में तलाक़ की जोखिम गणना कर सकते हैं?

239
00:13:55,418 --> 00:13:58,505
वे मृत्यु के लिए करते हैं। जीवन बीमा के बारे में सोचिए।

240
00:13:59,589 --> 00:14:00,757
तुम सही कह रहे हो, लेकिन…

241
00:14:02,509 --> 00:14:03,718
अच्छा, देखिए।

242
00:14:03,802 --> 00:14:06,513
हम बीमा दरों की गणना कर सकते हैं

243
00:14:06,596 --> 00:14:10,100
उन कारकों के आधार पर,
जो एक मज़बूत शादी का भरोसा देते हैं

244
00:14:11,059 --> 00:14:13,019
या उन कारकों के आधार पर,
जो शादी के ना टिकने का संकेत देते हैं।

245
00:14:18,567 --> 00:14:21,403
क्या अगली बैठक तक तुम गणना तैयार कर सकते हो?

246
00:14:27,576 --> 00:14:30,245
तलाक़ का बीमा-रक्षण हो सकता है, सर!

247
00:14:35,292 --> 00:14:36,293
इसे कर दिखाओ।

248
00:14:45,302 --> 00:14:46,344
इसे कर दिखाओ।

249
00:15:23,089 --> 00:15:26,176
मुझे माफ़ करना। मैं भूल गई कि अब मैं अकेली हूँ।

250
00:15:26,801 --> 00:15:28,303
मुझे माफ़ करना।

251
00:15:28,386 --> 00:15:29,763
मैं माफ़ी चाहती हूँ।

252
00:15:37,562 --> 00:15:38,938
मेरा तलाक़ हो चुका है।

253
00:15:50,033 --> 00:15:52,202
मछली

254
00:15:54,120 --> 00:15:55,163
टूना…

255
00:15:56,665 --> 00:15:57,666
टूना…

256
00:16:12,013 --> 00:16:13,264
यह यहाँ जाता है।

257
00:16:24,567 --> 00:16:26,069
किंग झींगा

258
00:16:49,175 --> 00:16:52,220
मैडम, हम रेजिस्टर जल्द ही बंद करने वाले हैं।

259
00:16:52,762 --> 00:16:53,888
मुझे माफ़ करना।

260
00:17:02,313 --> 00:17:03,773
बस यही है?

261
00:17:03,857 --> 00:17:04,858
माफ़ करना?

262
00:17:09,654 --> 00:17:10,655
हाँ।

263
00:17:33,720 --> 00:17:35,054
बीमा एजेंटों के लिए अपवाद

264
00:17:52,781 --> 00:17:55,074
एफ़एसएस अधिसूचना

265
00:18:13,718 --> 00:18:15,595
क्यू1 अल्पकालिक लाभ बढ़ाने के लिए बीमा उत्पाद विकास

266
00:18:33,029 --> 00:18:36,074
यह पिछले वर्ष के डेटा पर आधारित
वार्षिक आपदा मामलों की सूची है।

267
00:18:36,157 --> 00:18:38,660
यदि आप इस सूची के निचले भाग को देखें,

268
00:18:38,743 --> 00:18:42,413
तो यह एक आपदा अकेले ही
92,400 मामलों के लिए ज़िम्मेदार है।

269
00:18:42,497 --> 00:18:43,790
कोई अंदाज़ा लगा सकता है कि यह क्या है?

270
00:18:43,873 --> 00:18:46,000
क्या आग सबसे आम दुर्घटना नहीं है?

271
00:18:46,084 --> 00:18:49,379
लेकिन आग के मामले पहले से सूची में हैं।
तो और क्या हो सकता है?

272
00:18:50,880 --> 00:18:51,923
जवाब है…

273
00:18:52,549 --> 00:18:54,050
तलाक़ के मामलों की संख्या

274
00:18:54,133 --> 00:18:55,593
…तलाक़।

275
00:18:59,639 --> 00:19:02,308
तलाक़ को आपदा में वर्गीकृत करना कुछ ज़्यादा नहीं है?

276
00:19:03,017 --> 00:19:05,144
अप्रत्याशित आपदाओं और कठिनाइयों को ही

277
00:19:05,228 --> 00:19:07,105
हम आपदा कहते हैं।

278
00:19:08,565 --> 00:19:10,942
ये वे बदलाव हैं जो तलाक़ के बाद आते हैं।

279
00:19:11,025 --> 00:19:12,819
आप अचानक वित्तीय कठिनाई का सामना करते हैं।

280
00:19:12,902 --> 00:19:14,863
आपका रहने का माहौल अचानक बदल जाता है।

281
00:19:14,946 --> 00:19:17,282
आपके रिश्ते गंभीर रूप से बदल जाते हैं।

282
00:19:17,365 --> 00:19:19,784
और आपकी मानसिक सेहत पर असर पड़ता है।

283
00:19:19,868 --> 00:19:23,413
इनमें से कोई भी चीज़ आपदाओं से अलग कैसे है?

284
00:19:23,496 --> 00:19:26,749
फिर मुझे ख़ुशी है कि तलाक़ एक ऐसी आपदा है
जो मुझ पर कभी नहीं आ सकती

285
00:19:26,833 --> 00:19:29,586
क्योंकि मैं तो विवाह में विश्वास ही नहीं करती।

286
00:19:31,963 --> 00:19:34,007
अकेला होने का ये मतलब नहीं
कि आप पर असर नहीं पड़ सकता।

287
00:19:34,090 --> 00:19:35,133
आपके माता-पिता का तलाक़।

288
00:19:35,216 --> 00:19:36,968
आपके भाई-बहनों का तलाक़।

289
00:19:37,051 --> 00:19:38,094
आपके बच्चों का तलाक़।

290
00:19:38,177 --> 00:19:40,179
यहाँ तक कि आपके दोस्तों का तलाक़।

291
00:19:40,263 --> 00:19:43,516
आपके आसपास हर जगह तलाक़ होते हैं
जो आपके जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।

292
00:19:43,600 --> 00:19:46,394
मुझे मानना पड़ेगा
कि मेरे माता-पिता के तलाक़ को संभालना कठिन था।

293
00:19:46,477 --> 00:19:48,688
मेरी बेटी का हाल ही में तलाक़ हुआ है

294
00:19:48,771 --> 00:19:51,566
और वह बच्चों के साथ घर वापस आ गई है,
इसलिए हालात काफ़ी तनावपूर्ण हैं।

295
00:19:52,650 --> 00:19:55,320
यदि हम वित्तीय और भावनात्मक क्षति का
आकलन करने वाला एक मॉडल बनाएँ

296
00:19:55,403 --> 00:19:57,030
जो तलाक़ के बाद होता है,

297
00:19:57,113 --> 00:19:59,824
हम विभिन्न क्षतियों को वर्गीकृत कर सकते हैं,
जिसमें गुज़ारा भत्ता भी शामिल है,

298
00:19:59,908 --> 00:20:02,368
और बीमा-रक्षण राशि की गणना कर सकते हैं।

299
00:20:08,708 --> 00:20:12,086
तलाक़ किसी की मर्ज़ी से होता है, संयोग से नहीं।

300
00:20:12,170 --> 00:20:15,757
इसलिए, यह बीमा-रक्षण के लिए योग्य नहीं है।

301
00:20:15,840 --> 00:20:18,301
मुझे लगता है कि तुम
नैतिक जोखिम के मुद्दे का उल्लेख कर रहे हो।

302
00:20:18,384 --> 00:20:20,511
यदि हम पॉलिसी की अवधि के आधार पर
प्रीमियम को समायोजित करते हैं,

303
00:20:20,595 --> 00:20:22,055
तो हम नुकसान होने से रोक सकते हैं।

304
00:20:22,138 --> 00:20:24,015
यह निर्धारित करने के लिए
कि कोई नुकसान हो सकता है या नहीं,

305
00:20:24,098 --> 00:20:26,935
हमें गणना मॉडल की सटीकता सत्यापित करने के लिए

306
00:20:27,018 --> 00:20:29,479
नमूना परीक्षण करना होगा
और देनदारियों का मूल्यांकन करना होगा

307
00:20:29,562 --> 00:20:32,065
ताकि यह पुष्टि हो सके कि यह सुरक्षित है या नहीं।

308
00:20:35,401 --> 00:20:37,320
लगता है आप कह रहे हैं
कि हमें समीक्षा करने की आवश्यकता है

309
00:20:37,403 --> 00:20:40,239
शोधन क्षमता पर्याप्तता मॉडल की,
यह निर्धारित करने के लिए कि यह अच्छा है या बुरा।

310
00:20:40,323 --> 00:20:42,116
यदि यही चाहिए, तो मैं इसका प्रबंध कर दूँगा।

311
00:20:44,744 --> 00:20:46,162
कृपया एक टास्क फ़ोर्स इकट्ठा करें।

312
00:20:51,501 --> 00:20:53,544
-वह क्या कह रहा है?
-सच में?

313
00:21:01,928 --> 00:21:03,096
आपने मुझसे कहा था कि इसे कर दिखाओ!

314
00:21:11,521 --> 00:21:13,022
आप कब तक गोमगुक सूप पीएँगे?

315
00:21:14,440 --> 00:21:16,526
आख़िर कब तक आप करी खाते रहेंगे?

316
00:21:17,986 --> 00:21:19,445
नमस्ते।

317
00:21:22,490 --> 00:21:23,491
कृपया, सर।

318
00:21:34,002 --> 00:21:35,795
एक टास्क फ़ोर्स इकट्ठा करो।

319
00:21:35,878 --> 00:21:37,755
-मैं पूरी ज़िम्मेदारी लूँगा।
-हाँ!

320
00:21:44,429 --> 00:21:45,888
धन्यवाद

321
00:21:45,972 --> 00:21:47,098
धन्यवाद।

322
00:21:58,526 --> 00:21:59,777
सिक्का डालें

323
00:22:07,535 --> 00:22:09,412
शर्त लगा लो हम पिछली ज़िंदगी में शादीशुदा जोड़े थे।

324
00:22:09,495 --> 00:22:10,663
परेशान मत करो।

325
00:22:11,748 --> 00:22:12,749
सच में?

326
00:22:12,832 --> 00:22:13,958
फिर यक़ीनन हमारा तलाक़ हो गया होगा।

327
00:22:18,880 --> 00:22:21,758
सच बताओ, तुम तलाक़ बीमा में रुचि रखते हो।

328
00:22:22,341 --> 00:22:23,718
क्या? रास्ते से हटो।

329
00:22:27,930 --> 00:22:30,516
देखो, इसके सिर के बाल खड़े हो गए।

330
00:22:30,600 --> 00:22:32,018
उसे पक्का दिलचस्पी है।

331
00:22:34,103 --> 00:22:36,272
सफ़ाई आपूर्ति बॉक्स

332
00:22:54,999 --> 00:22:56,000
इसे मेरे सामने से हटाओ।

333
00:22:59,295 --> 00:23:00,296
साफ़-साफ़ बताओ।

334
00:23:00,379 --> 00:23:02,048
तुम बैठकों में कुछ नहीं बोलते।

335
00:23:02,131 --> 00:23:03,633
लेकिन आज बोले, तो 100 पॅतिशत दिलचस्पी है।

336
00:23:03,716 --> 00:23:04,926
-तुम ग़लत हो।
-क्यों?

337
00:23:05,009 --> 00:23:06,469
अंधे कुँए में कूदना सुरक्षित नहीं।

338
00:23:06,552 --> 00:23:09,847
तुम सच में अपने नाम पर गए हो, आह्न जेयॉन-माह्न।

339
00:23:09,931 --> 00:23:11,891
और तुम अपने नाम अनुसार, बिना किसी मानक के जीते हो।

340
00:23:15,144 --> 00:23:17,647
ज़रा सोचो, तुमने और मैंने, दोनों ने किया है।

341
00:23:17,730 --> 00:23:18,773
मैंने तो तीन बार किया।

342
00:23:18,856 --> 00:23:20,942
हम दोनों के मिलाकर चार तलाक़ हुए हैं,
यानी 200 प्रतिशत संभावना।

343
00:23:21,025 --> 00:23:22,902
तुम 200 प्रतिशत संभावना पर दाँव लगा रहे हो।

344
00:23:22,985 --> 00:23:24,779
इससे सुरक्षित दाँव नहीं हो सकता, आह्न जेयॉन-माह्न।

345
00:23:24,862 --> 00:23:26,239
ऐ, नोह कि-जून।

346
00:23:26,322 --> 00:23:28,241
तुमने तीन बार शादी क्यों की?

347
00:23:28,324 --> 00:23:29,700
क्यों बनाई 200 प्रतिशत संभावना?

348
00:23:30,368 --> 00:23:31,369
क्यों?

349
00:23:32,537 --> 00:23:33,538
मैं…

350
00:23:39,460 --> 00:23:40,711
एक रात वाले रिश्ते नहीं कर सकता।

351
00:23:51,639 --> 00:23:52,765
तलाक़ बीमा

352
00:23:53,599 --> 00:23:54,725
मैं बनाने वाला हूँ।

353
00:23:57,186 --> 00:23:58,271
क्या इसका मतलब…

354
00:23:59,772 --> 00:24:01,524
तुम केवल तीन औरतों के साथ सोए हो?

355
00:24:04,068 --> 00:24:05,486
भर्ती करोगे, तो हानवू बार्बेक्यु में खिलाना पड़ेगा!

356
00:24:07,113 --> 00:24:08,114
मुझे नर्म गोश्त खाना है!

357
00:24:55,161 --> 00:24:56,287
यह सीढ़ी ट्रक पर जाएगा।

358
00:24:59,624 --> 00:25:02,210
-ज़रा रुकना जब तक हम पूरा नहीं कर लेते।
-ठीक है।

359
00:25:02,293 --> 00:25:04,545
यह सीढ़ी ट्रक पर जाएगा। एक, दो, तीन!

360
00:25:08,090 --> 00:25:11,219
माफ़ करना, लेकिन हमें यह सोफ़ा हटाना होगा।

361
00:25:14,388 --> 00:25:15,932
इधर आना। इस सोफ़े को पकड़ना।

362
00:25:16,724 --> 00:25:17,725
तीन पर उठाना।

363
00:25:17,808 --> 00:25:19,227
एक, दो, तीन!

364
00:25:25,107 --> 00:25:26,442
यह ढ़का हुआ क्यों है?

365
00:25:26,525 --> 00:25:29,403
मैंने कहा था कि फ़र्श खरोंचने दो।

366
00:25:30,029 --> 00:25:32,114
अरे, इसे संभाल कर रखना। यह कीमती है।

367
00:25:33,950 --> 00:25:35,910
-चलो, उठाते हैं।
-ऐ!

368
00:25:35,993 --> 00:25:37,870
उसे यहीं छोड़ दो।

369
00:25:37,954 --> 00:25:39,413
-मैंने पहले ही फ़्रेम निकाल लिया है।
-बस छोड़ दूँ?

370
00:25:39,497 --> 00:25:40,623
यह भारी है। इसे फेंक दो।

371
00:25:41,707 --> 00:25:42,875
चलो, निपटाते हैं।

372
00:25:43,834 --> 00:25:45,211
मैंने यह भी ले लिया।

373
00:25:47,380 --> 00:25:48,756
अरे।

374
00:25:49,465 --> 00:25:52,051
बिडे निकालते समय एक स्क्रू खो गया।

375
00:25:52,134 --> 00:25:54,470
उसे ढूँढ़ कर मुझे भेज देना, ठीक है?

376
00:25:56,264 --> 00:25:58,474
क्या तुम बहरी हो? सुना नहीं मैंने क्या कहा?

377
00:25:59,725 --> 00:26:01,143
इस घर का क्या?

378
00:26:02,186 --> 00:26:03,271
इसे गुज़ारा भत्ते के रूप में रख लो।

379
00:26:03,354 --> 00:26:06,190
यह वैसे भी तुम्हारे नाम पर है।

380
00:26:06,274 --> 00:26:08,234
यह घर कर्ज़ में डूबा हुआ है।

381
00:26:08,317 --> 00:26:11,237
हमने तुम्हारा कैफ़े खोलने के लिए
ऊँचे ब्याज़ पर कर्ज़ लिया था।

382
00:26:11,988 --> 00:26:14,282
मुझे पता है, इसलिए यह घर मेरे नाम पर रखा गया था।

383
00:26:14,365 --> 00:26:17,368
तो अपने कर्ज़ के लिए मेरे पीछे क्यों पड़ी हो?

384
00:26:17,952 --> 00:26:21,372
-क्या?
-तुम ही तो तलाक़ चाहती थी।

385
00:26:21,455 --> 00:26:23,207
धत्त, यह बकवास है।

386
00:26:28,713 --> 00:26:32,717
जो भी हो, बस मेरी माँ से उधार लिया हुआ पैसा लौटा दो।

387
00:26:32,800 --> 00:26:34,593
कौन सा पैसा? मेरे पास कोई पैसा नहीं है।

388
00:26:35,469 --> 00:26:36,470
क्या?

389
00:26:36,554 --> 00:26:39,307
तुमने कहा था जब भी संभव हो चुका देना।

390
00:26:39,390 --> 00:26:43,477
हद है। अपनी बात से मुकर जाना तो
तुम्हारे परिवार की आदत है।

391
00:26:43,561 --> 00:26:44,603
-है ना?
-क्या?

392
00:26:44,687 --> 00:26:47,148
मैं बाद में चुका दूँगा।

393
00:26:47,231 --> 00:26:48,607
सब ठीक है ना?

394
00:26:48,691 --> 00:26:50,818
बाद में टोलती मत रहना।

395
00:26:50,901 --> 00:26:51,902
मैं तुम्हें चेतावनी दे रहा हूँ।

396
00:26:52,862 --> 00:26:54,196
धत्त तेरी!

397
00:27:03,039 --> 00:27:04,206
यह "टालना" होता है।

398
00:27:04,790 --> 00:27:07,460
यह "टालना" होता है, "टोलना" नहीं।

399
00:27:07,543 --> 00:27:11,088
"टालना" या "टाल-मटूल करना" कहते हैं।

400
00:27:12,006 --> 00:27:13,341
यह "टालना" होता है।

401
00:27:18,012 --> 00:27:19,680
इसीलिए तुम असफल हो।

402
00:27:19,764 --> 00:27:22,433
किसे फ़र्क पड़ता है कि वह "टालना" है या "टोलना"?

403
00:27:22,516 --> 00:27:24,393
तुम जैसी मूर्ख हमेशा बाल की खाल क्यों उतारती रहती है?

404
00:27:24,477 --> 00:27:26,062
बस वह स्क्रू ढूँढ़कर मुझे भेज देना!

405
00:27:26,145 --> 00:27:28,147
मैं उसके बिना यह बिडे इस्तेमाल नहीं कर सकता।

406
00:28:17,071 --> 00:28:18,989
नोह कि-जून

407
00:28:22,952 --> 00:28:24,829
चलो भी। ध्यान लगाओ।

408
00:28:27,498 --> 00:28:28,999
मैं एक प्रतिभाशाली ऐक्चुअरी हूँ।

409
00:28:35,172 --> 00:28:37,383
तलाक की संख्या
विवाह की अवधि के अनुसार और…

410
00:28:58,362 --> 00:28:59,405
मैं यह कर सकता हूँ।

411
00:29:01,949 --> 00:29:04,577
शेयर मूल्य

412
00:29:16,464 --> 00:29:17,465
चलो खाने चलते हैं।

413
00:29:24,638 --> 00:29:26,182
तेज़ मसालेदार बार्बेक्यू पसली

414
00:29:34,732 --> 00:29:35,774
-धन्यवाद।
-मज़े लो।

415
00:29:38,444 --> 00:29:39,987
तुम्हारे लिए नर्म गोश्त मंगवाया,
तो तुम शामिल हो रहे हो?

416
00:29:40,613 --> 00:29:42,364
सिर्फ़ नर्म गोश्त से काम नहीं चलेगा।

417
00:29:42,990 --> 00:29:45,367
नर्म गोश्त के अलावा और क्या चाहिए?

418
00:29:45,451 --> 00:29:47,077
-मुझे जानकारी चाहिए।
-क्या?

419
00:29:47,870 --> 00:29:49,830
-मुझे जानकारी दो।
-किस बारे में?

420
00:29:49,914 --> 00:29:53,459
-इस बारे में कि तुमने तलाक़ क्यों लिया।
-हे भगवान, तुमने मिजाज़ ही ख़राब कर दिया।

421
00:29:55,419 --> 00:29:56,879
तुम जैसे उच्च जोखिम वाले मामले की जानकारी चाहिए

422
00:29:56,962 --> 00:30:00,174
ताकि मैं तय कर सकूँ
कि इस प्रोजेक्ट में शामिल होना चाहिए या नहीं।

423
00:30:05,179 --> 00:30:07,848
अगर लोग पंजिकरन में धोखा देने की कोशिश करोगे
तो इस प्रोजेक्ट का बर्बाद होना तय है।

424
00:30:11,977 --> 00:30:14,063
हम पुराने दोस्त हैं, फिर भी तुमने ये बात मुझसे छुपाई।

425
00:30:14,146 --> 00:30:16,899
तो फिर कोई भी तुमसे ये बातें क्यों साझा करेगा?

426
00:30:16,982 --> 00:30:18,025
जाने दो।

427
00:30:19,860 --> 00:30:21,403
अगर मैं बताऊँ, तो तुम्हें शामिल होना पड़ेगा।

428
00:30:22,321 --> 00:30:23,322
बिल्कुल।

429
00:30:24,031 --> 00:30:25,032
कहाँ से शुरू करूँ?

430
00:30:25,115 --> 00:30:26,659
पहली पत्नी।

431
00:30:27,660 --> 00:30:29,578
शादी को लेकर हमारी सोच अलग थी।

432
00:30:29,662 --> 00:30:30,788
दूसरी पत्नी।

433
00:30:32,248 --> 00:30:33,791
दुनिया को लेकर हमारी सोच अलग थी।

434
00:30:34,833 --> 00:30:35,834
तीसरी पत्नी।

435
00:30:36,502 --> 00:30:37,962
जीवन को लेकर हमारी सोच अलग थी।

436
00:30:41,590 --> 00:30:43,717
शादी, दुनिया, और ज़िंदगी को लेकर अलग सोच?

437
00:30:43,801 --> 00:30:46,053
-क्या यही खुलासा करना था?
-नहीं, मैं सिर्फ़ सोजू का खुलासा कर रहा हूँ।

438
00:30:47,930 --> 00:30:49,223
बकवास मत करो।

439
00:30:49,306 --> 00:30:50,933
शादी को लेकर तुम्हारे विचार अलग कैसे थे?

440
00:30:51,016 --> 00:30:52,893
क्या वह उन्मुक्त शादी चाहती थी या ऐसा कुछ?

441
00:30:53,394 --> 00:30:54,395
हाँ।

442
00:31:03,112 --> 00:31:05,239
हे भगवान! यह क्या हॉलीवुड फ़िल्म है?

443
00:31:07,283 --> 00:31:09,952
-अब तुम्हारी बारी।
-क्या मतलब?

444
00:31:10,035 --> 00:31:11,620
तुमने तलाक़ क्यों लिया?

445
00:31:11,704 --> 00:31:14,748
मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना
क्योंकि मैं तलाक़ बीमा नहीं ख़रीद रहा।

446
00:31:14,832 --> 00:31:16,208
मैं एक दोस्त के नाते पूछ रहा हूँ।

447
00:31:17,334 --> 00:31:19,169
आख़िर हम जिगरी दोस्त हैं।

448
00:31:27,136 --> 00:31:28,596
मुझे बस जिज्ञासा थी।

449
00:31:28,679 --> 00:31:31,515
तुम जैसा ज़िम्मेदार आदमी तलाक़ कैसे ले सकता है?

450
00:31:42,026 --> 00:31:43,569
मेरी पत्नी इंटीरियर डिज़ाइन की शौक़ीन थी।

451
00:31:44,528 --> 00:31:45,654
फिर?

452
00:31:45,738 --> 00:31:48,198
एक दिन उसने कहा
कि कुछ चीज़ें उसके घर की सुंदरता को ख़राब कर रही हैं।

453
00:31:48,282 --> 00:31:49,658
जैसे क्या?

454
00:31:51,035 --> 00:31:52,411
जैसे मैं।

455
00:31:56,373 --> 00:31:58,167
तो तुमने क्या किया?

456
00:31:58,250 --> 00:31:59,918
मैं घर छोड़कर चला गया।

457
00:32:00,002 --> 00:32:02,379
भगवान, तुम कितने मूर्ख हो।

458
00:32:02,463 --> 00:32:04,423
तुम हमेशा भागते रहते हो, सामना करने के बजाए।

459
00:32:04,506 --> 00:32:07,635
बचपन से तुम बिल्कुल नहीं बदले।

460
00:32:07,718 --> 00:32:09,345
तुम और भी बड़े मूर्ख हो।

461
00:32:09,428 --> 00:32:13,432
अगर तुम इतने होशियार हो,
तो तीन बार गुज़ारा भत्ता क्यों दिया?

462
00:32:16,685 --> 00:32:17,936
छोड़ो इसे।

463
00:32:42,002 --> 00:32:43,253
हैन-देयुल!

464
00:32:44,546 --> 00:32:46,006
अरे, आ-यॉन्ग!

465
00:32:46,090 --> 00:32:48,467
यहाँ इधर, आ-यॉन्ग!

466
00:32:51,637 --> 00:32:52,638
ऐसे काम नहीं चलेगा।

467
00:32:55,015 --> 00:32:56,308
-हैन-देयुल।
-हाँ?

468
00:32:56,392 --> 00:32:58,018
-मैं एकल-विवाह रचा रही हूँ।
-एकल-विवाह?

469
00:32:58,102 --> 00:33:00,187
हाँ। मेरा शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

470
00:33:01,105 --> 00:33:03,565
अगर तुम शादी नहीं करना चाहती तो मत करो।

471
00:33:03,649 --> 00:33:04,692
पर एकल-विवाह क्यों रचा रही हो?

472
00:33:04,775 --> 00:33:08,153
मैंने इतने सारे लोगों की शादी में तोहफ़े दिए हैं,
अब मुझे अपना पैसा वापस लेना है।

473
00:33:15,077 --> 00:33:18,789
शादी में मिला पैसा क़ानूनी रूप से उपहार माना जाता है।

474
00:33:18,872 --> 00:33:20,874
मुझे यह लौटाने की कोई ज़रूरत नहीं है,

475
00:33:20,958 --> 00:33:22,251
भले ही कोई माँग करे।

476
00:33:22,835 --> 00:33:25,796
तो मैं अपनी शादी का तोहफ़ा वापस लेने के लिए
एकल-विवाह रचाऊँगी।

477
00:33:26,672 --> 00:33:28,340
ये हुई ना एक असली हानि समायोजक की तरह सोच।

478
00:33:28,424 --> 00:33:30,718
मैं हमेशा नुक़सान उठाती हूँ
क्योंकि मुझे चिंता रहती है कि दूसरे क्या कहेंगे।

479
00:33:34,847 --> 00:33:37,766
शायद मैं कम आंकती हूँ क्योंकि मैं अंडरराइटर हूँ।

480
00:33:54,616 --> 00:33:55,701
हे भगवान, मैं डर गई।

481
00:33:57,035 --> 00:33:58,120
दर्द हो रहा है।

482
00:34:04,001 --> 00:34:07,129
उस कमीने ने ना सिर्फ़ तुम्हें धोखा दिया,
उपर से बिडे भी ले गया?

483
00:34:07,212 --> 00:34:08,422
तुम इतने समय से क्या कर रही थी?

484
00:34:10,632 --> 00:34:13,218
छोड़ो। उसे रखने दो।

485
00:34:13,302 --> 00:34:16,180
क्या मतलब छोड़ दो? तुम ज़रूरत से ज़्यादा ही अच्छी हो।

486
00:34:16,263 --> 00:34:18,307
इसीलिए तुम्हें हमेशा नुकसान उठाना पड़ता है।

487
00:34:21,143 --> 00:34:22,269
भगवान, मैं बहुत गुस्से में हूँ।

488
00:34:29,526 --> 00:34:31,153
-हैन-देयुल।
-क्या?

489
00:34:31,236 --> 00:34:33,155
तुम अगले हफ़्ते मेरी कंपनी में काम शुरू कर रही हो ना?

490
00:34:33,238 --> 00:34:35,699
-हाँ।
-और तुम वहाँ सिर्फ़ मुझे ही जानती हो?

491
00:34:35,783 --> 00:34:37,409
हाँ, ऐसा ही लगता है।

492
00:34:39,203 --> 00:34:40,204
तो फिर ऐसा क्यों नहीं करते?

493
00:34:40,287 --> 00:34:41,288
क्या करना है?

494
00:34:41,371 --> 00:34:44,124
अब जब तुम नौकरी बदल रही हो,
अपनी अच्छी छवि पीछे छोड़ दो

495
00:34:44,208 --> 00:34:45,542
और नई शुरुआत करो हँसमुख सनकी लड़की बनकर।

496
00:34:45,626 --> 00:34:46,960
एक हँसमुख सनकी लड़की?

497
00:34:47,044 --> 00:34:49,671
एक सनकी लड़की
जो मुस्कुराते हुए जो चाहे कह देती है।

498
00:34:52,466 --> 00:34:53,967
एक सनकी लड़की
जो मुस्कुराते हुए जो चाहे कह देती है

499
00:35:03,602 --> 00:35:04,645
मुझे यह पसंद आया!

500
00:35:07,147 --> 00:35:08,482
लेकिन मैं ऐसी कैसे बनूँ?

501
00:35:09,149 --> 00:35:11,568
मैं दफ़्तर में तुम्हारे बारे में कुछ अफ़वाहें फैला दूँगी।

502
00:35:11,652 --> 00:35:14,863
जोउन अग्नी बीमा की नई अंडरराइटर
एक हँसमुख सनकी लड़की है।

503
00:35:14,947 --> 00:35:16,114
सुना तुमने?

504
00:35:16,198 --> 00:35:17,616
नई अंडरराइटर

505
00:35:17,699 --> 00:35:20,077
एक हँसमुख सनकी लड़की है।

506
00:35:20,160 --> 00:35:21,787
हँसमुख सनकी लड़की।

507
00:35:21,870 --> 00:35:23,247
क्या ख़याल है?

508
00:35:23,872 --> 00:35:26,708
तो मुझे बस एक हँसमुख सनकी लड़की की तरह
शुरुआत करनी चाहिए?

509
00:35:26,792 --> 00:35:29,169
बिल्कुल। फिर कोई तुम्हें परेशान नहीं करेगा।

510
00:35:32,172 --> 00:35:33,173
मुझे यह पसंद आया।

511
00:35:34,049 --> 00:35:35,634
तुम बहुत शातिर हो!

512
00:35:37,302 --> 00:35:40,097
भरोसा रखो। मैं तुम्हें सच में
एक हँसमुख सनकी लड़की बना दूँगी।

513
00:35:40,681 --> 00:35:41,932
धन्यवाद, आ-यॉन्ग!

514
00:35:44,685 --> 00:35:46,311
देखो, आग!

515
00:35:48,897 --> 00:35:50,482
मैं एक हँसमुख सनकी लड़की हूँ!

516
00:35:50,566 --> 00:35:52,401
मैं एक हँसमुख सनकी लड़की हूँ!

517
00:35:53,777 --> 00:35:58,156
-देखो, चोनमा पर्वत के तल पर
-देखो, चोनमा पर्वत के तल पर

518
00:35:58,240 --> 00:36:01,869
-हमारे ऊँचे लक्ष्य!
-लक्ष्य!

519
00:36:01,952 --> 00:36:06,290
-उज्ज्वल भविष्य का द्वार खोलो!
-खोलो!

520
00:36:06,373 --> 00:36:10,377
-साहस और बुद्धिमत्ता के साथ
-साहस और बुद्धिमत्ता के साथ

521
00:36:10,460 --> 00:36:14,506
-हम इस कठोर दुनिया का सामना करेंगे!
-हम इस कठोर दुनिया का सामना करेंगे!

522
00:36:17,092 --> 00:36:19,344
-इसे हटा दो।
-ठीक है।

523
00:36:19,428 --> 00:36:21,930
-हे भगवान!
-इसे देखो।

524
00:37:03,305 --> 00:37:09,603
हम साथ चमकते रहेंगे हमेशा।

525
00:38:16,420 --> 00:38:17,713
हे भगवान!

526
00:38:27,806 --> 00:38:29,057
यह क्या है?

527
00:38:33,478 --> 00:38:35,772
-अरे, तुम कौन हो?
-तुम क्या कर रहे हो?

528
00:38:43,655 --> 00:38:46,408
हे भगवान! वे क्या कर रहे हैं?

529
00:38:48,493 --> 00:38:49,661
-अरे, रुको!
-तुम कौन हो?

530
00:39:01,548 --> 00:39:03,091
जनता की निष्पक्ष और ईमानदार पुलिस

531
00:39:03,175 --> 00:39:04,426
अब चलो।

532
00:39:04,509 --> 00:39:07,304
देर हो चुकी है, और तुम दोनों इज़्ज़तदार लोग लगते हो।

533
00:39:07,387 --> 00:39:09,556
मोहल्ले में हंगामा हो रहा है।

534
00:39:10,682 --> 00:39:11,767
एक-दूसरे से सुलह कर लो।

535
00:39:11,850 --> 00:39:14,186
मैं काम से घर जा रहा था जब…

536
00:39:14,269 --> 00:39:16,646
उफ़, मेरी उंगली में दर्द हो रहा है।

537
00:39:17,439 --> 00:39:21,485
तो, जब मैं घर जा रहा था,
मैंने देखा कि एक गद्दा अपने आप चला आ रहा था।

538
00:39:21,568 --> 00:39:23,320
सोचो, यह कितना अजीब लगा होगा।

539
00:39:23,403 --> 00:39:25,655
इसलिए मैं उसे ध्यान से देखने के लिए आगे बढ़ा,

540
00:39:25,739 --> 00:39:27,491
तभी यह औरत उसके नीचे से बाहर निकली।

541
00:39:27,574 --> 00:39:30,202
उसने मेरी उंगली पकड़ ली, और हम दोनों गिर पड़े।

542
00:39:30,285 --> 00:39:32,496
इसलिए मेरा शरीर उसी दिशा में गिर पड़ा।

543
00:39:32,579 --> 00:39:33,663
यही कारण है…

544
00:39:34,206 --> 00:39:36,875
उफ़, यही हुआ था।

545
00:39:36,958 --> 00:39:39,419
सर, ऐसा नहीं हुआ था।

546
00:39:39,503 --> 00:39:42,506
मैं बस एक गद्दा फेंकने की कोशिश कर रही थी,

547
00:39:42,589 --> 00:39:44,966
तभी अचानक यह आदमी आ गया।

548
00:39:45,050 --> 00:39:47,636
वह मुझ पर टूट पड़ा और फिर गद्दे के ऊपर,

549
00:39:47,719 --> 00:39:49,179
-उसने ऐसा किया…
-यह सच नहीं है!

550
00:39:49,262 --> 00:39:50,931
मैं तुम पर टूट नहीं पड़ा!

551
00:39:51,014 --> 00:39:52,891
तुमने मेरी उंगली पकड़ी और मुझे नीचे खींच लिया।

552
00:39:52,974 --> 00:39:55,268
मैं अपने आप को गिरने से बचा नहीं पाया।
तुम सहमत नहीं हो?

553
00:39:55,352 --> 00:39:57,938
मैं यकायक गिर गया, इसमें मैं क्या कर सकता था?

554
00:39:58,021 --> 00:40:00,148
तुम किसे झपटने का दोष दे रही हो?

555
00:40:00,232 --> 00:40:02,984
तुम्हें कोई अंदाज़ा है
कि मेरा दाँत और जबड़ा कितना दर्द कर रहा है?

556
00:40:03,068 --> 00:40:04,486
तुम्हारा दाँत?

557
00:40:04,569 --> 00:40:06,905
माफ़ करना, लेकिन तुम्हें लगता है
कि दाँत इतनी आसानी से टूट जाता है?

558
00:40:06,988 --> 00:40:08,365
तुम्हारे आगे के दाँत शायद,

559
00:40:08,448 --> 00:40:10,951
लेकिन दाढ़ इतनी आसानी से नहीं टूटती।

560
00:40:12,619 --> 00:40:13,620
देखो।

561
00:40:14,830 --> 00:40:16,289
देखो। तुम्हें दिख रहा है?

562
00:40:16,373 --> 00:40:17,374
नहीं दिख रहा, है ना?

563
00:40:17,457 --> 00:40:20,627
यहाँ तक कि दंत चिकित्सक भी
सिर्फ़ देखकर नहीं बता सकते कि दाँत टूटा है या नहीं।

564
00:40:20,710 --> 00:40:23,255
मुझे कोई दरार नहीं दिखी, लेकिन कई कैविटी दिखीं।

565
00:40:23,338 --> 00:40:24,506
अपने दाँत अच्छे से ब्रश करने चाहिए।

566
00:40:24,589 --> 00:40:27,968
तुम दोनों फिर से लड़ाई शुरू करने वाले हो।
कृपया लड़ाई बंद करो।

567
00:40:28,885 --> 00:40:31,805
इसे आसान बनाते हैं और तुम्हारा बीमा इसकी भरपाई कर देगा।

568
00:40:32,472 --> 00:40:35,267
बीमा ऐसी चीज़ों की भरपाई नहीं करता।

569
00:40:35,350 --> 00:40:36,351
क्यों नहीं?

570
00:40:36,434 --> 00:40:38,311
मेरी उंगली में दर्द हो रहा है, और मेरे जबड़े में भी।

571
00:40:38,395 --> 00:40:39,604
मेरा दाँत भी। सबकुछ दर्द कर रहा है।

572
00:40:39,688 --> 00:40:43,275
इस मामले में न एस02.5 लागू होता है, न एस62।

573
00:40:45,402 --> 00:40:48,947
रुको। तुम्हें कैसे पता कि ये चिकित्सा कोड्स क्या हैं?

574
00:40:52,033 --> 00:40:53,076
क्या तुम दंत चिकित्सक हो?

575
00:40:58,123 --> 00:41:00,584
तुम्हारा पेशा क्या है?

576
00:41:00,667 --> 00:41:03,712
मैं दंत चिकित्सक नहीं हूँ।

577
00:41:03,795 --> 00:41:07,716
जवाब देते समय इतना टोल क्यों रही हो?

578
00:41:07,799 --> 00:41:08,842
रुको।

579
00:41:09,426 --> 00:41:12,762
माफ़ करना, तुम्हें टोक रहा हूँ,
पर "टालना" होता है, "टोलना" नहीं।

580
00:41:15,223 --> 00:41:18,560
"टालना" या "टाल-मटूल करना" कहते हैं,

581
00:41:18,643 --> 00:41:20,604
जैसे कि हम किसी के सवालों को टाल देते हैं।

582
00:41:21,188 --> 00:41:23,273
सही शब्द है "टालना"।

583
00:41:26,193 --> 00:41:27,944
"टालना।"

584
00:41:28,028 --> 00:41:30,488
-आप बाल की खाल उतार रहे हैं।
-मुझे पता है।

585
00:41:30,572 --> 00:41:31,656
धन्यवाद।

586
00:41:35,285 --> 00:41:36,745
क्यों? क्या हुआ?

587
00:41:38,246 --> 00:41:39,289
कुछ नहीं।

588
00:42:09,653 --> 00:42:10,987
वह इसे खरीदने वाली है या नहीं?

589
00:42:13,114 --> 00:42:14,616
मैं सच में इसे खाना चाहता हूँ।

590
00:42:16,868 --> 00:42:17,911
माफ़ कीजिए।

591
00:42:34,719 --> 00:42:37,681
मैडम, हम रेजिस्टर जल्द ही बंद करने वाले हैं।

592
00:42:39,057 --> 00:42:40,225
मुझे माफ़ करना।

593
00:42:40,308 --> 00:42:42,477
मुझे माफ़ करना।

594
00:42:50,610 --> 00:42:51,945
इसकी शक्ल बहुत जानी पहचानी लगती है।

595
00:43:08,378 --> 00:43:09,587
क्यों? क्या हुआ?

596
00:43:10,588 --> 00:43:11,589
कुछ नहीं।

597
00:43:21,683 --> 00:43:23,393
मैं माफ़ी माँगना चाहता हूँ।

598
00:43:24,602 --> 00:43:26,521
मैं तुम्हारा पड़ोसी होने के नाते माफ़ी माँगता हूँ।

599
00:43:26,604 --> 00:43:28,523
मैंने जानबूझकर तुम्हारा रास्ता नहीं रोका।

600
00:43:28,606 --> 00:43:29,774
सुलह?

601
00:43:29,858 --> 00:43:30,984
अचानक?

602
00:43:31,860 --> 00:43:32,902
बस सुलह कर लेते हैं।

603
00:43:34,779 --> 00:43:36,740
हमने सुलह कर ली, तो अब जा सकते हैं?

604
00:43:36,823 --> 00:43:38,283
मान लेते हैं कि यह कभी हुआ ही नहीं।

605
00:43:39,576 --> 00:43:41,411
-क्या?
-क्या हम जा सकते हैं?

606
00:43:41,494 --> 00:43:44,497
-चलो, चलते हैं।
-एक मिनट रुको।

607
00:43:44,581 --> 00:43:47,959
तुम दोनों अचानक क्यों जा रहे हो?

608
00:43:51,379 --> 00:43:53,673
मुझे किसी की याद दिलाना ज़रूरी था?

609
00:43:54,758 --> 00:43:56,176
तुम्हें मेरा हाथ छोड़ देना चाहिए।

610
00:43:59,387 --> 00:44:01,848
तुम्हीं ने कहा था कि इस बात को भूल जाना चाहिए, है ना?

611
00:44:02,640 --> 00:44:05,268
पता है। बस बाद में अपनी बात से मुकर मत जाना।

612
00:44:05,352 --> 00:44:06,728
बात से मुकर मत जाना?

613
00:44:07,645 --> 00:44:10,065
जो भी हो। देखना दोबारा आमना-सामना न हो।

614
00:44:11,941 --> 00:44:12,942
दोबारा…

615
00:44:13,860 --> 00:44:15,445
तुमसे दोबारा मिलने की संभावना

616
00:44:16,112 --> 00:44:18,490
एक सफ़ेद रैकून के जन्म लेने के मुक़ाबले कम ही है।

617
00:44:19,532 --> 00:44:20,825
सही कहा।

618
00:44:20,909 --> 00:44:22,243
चलो, अब अलविदा कहते हैं।

619
00:44:22,327 --> 00:44:24,913
-ठीक है। ऐसा ही करते हैं।
-ठीक है।

620
00:44:29,667 --> 00:44:32,295
धत्त! हम एक ही दिशा में रहते हैं।

621
00:44:33,296 --> 00:44:37,592
भर्ती नोटिस

622
00:44:37,675 --> 00:44:39,469
भर्ती नोटिस

623
00:44:41,554 --> 00:44:42,680
यह किसलिए है?

624
00:44:43,348 --> 00:44:45,350
क्या तुम अर्ज़ी देने वाले हो?

625
00:44:45,433 --> 00:44:47,018
कोई इसके लिए आवेदन कैसे कर सकता है?

626
00:44:47,102 --> 00:44:49,145
-इसे पढ़ो।
-यह पागलपन है।

627
00:44:49,229 --> 00:44:50,688
वे भर्ती कब कर रहे हैं?

628
00:44:54,359 --> 00:44:55,402
यह क्या है?

629
00:44:55,485 --> 00:44:57,195
यहाँ "तलाक़" लिखा है।

630
00:44:57,278 --> 00:44:58,405
अरे।

631
00:44:58,488 --> 00:45:00,448
योग्यताओं की सूची में देखो। "कम से कम एक तलाक़।"

632
00:45:00,532 --> 00:45:01,825
योग्यता
कम से कम एक तलाक़ का अनुभव

633
00:45:01,908 --> 00:45:03,701
-क्या तुम योग्य नहीं हो?
-तुम्हें कोशिश करनी चाहिए।

634
00:45:05,453 --> 00:45:06,454
नोह कि-जून!

635
00:45:07,288 --> 00:45:10,458
वाह! यह दफ़्तर तो बहुत बड़ा है।

636
00:45:13,294 --> 00:45:16,047
अरे, इस पर तो बहुत पैसा ख़र्च हुआ होगा।

637
00:45:17,590 --> 00:45:20,343
मेरी मेज़ कहाँ है? मैं कहाँ बैठूँ?

638
00:45:21,010 --> 00:45:22,011
ध्यान से देखो।

639
00:45:23,888 --> 00:45:25,807
बहुत दूर…

640
00:45:27,892 --> 00:45:30,019
वहाँ पर।

641
00:45:33,773 --> 00:45:36,443
-आपकी कॉल नहीं लग सकी।
-धत्त, फिर से वॉइसमेल में चला गया।

642
00:45:41,156 --> 00:45:42,991
आवेदक…

643
00:45:43,074 --> 00:45:46,870
कंपनी ने तुम पर भरोसा किया और एक टास्क फ़ोर्स बनाई।

644
00:45:46,953 --> 00:45:50,290
उन्होंने हमें इतना बड़ा दफ़्तर भी दिया।

645
00:45:50,373 --> 00:45:53,209
अगर यह फ़ेल हो गया, तो हम सब बर्बाद हो जाएँगे।

646
00:45:53,710 --> 00:45:54,711
क्या तुम सुन रहे हो?

647
00:45:54,794 --> 00:45:56,212
आवेदक!

648
00:45:56,296 --> 00:45:57,422
आवेदकों का क्या हुआ?

649
00:45:57,505 --> 00:45:59,924
क्या तुम पूरे समय यहीं थे? तुमने जवाब क्यों नहीं दिया?

650
00:46:00,008 --> 00:46:02,051
क्या है? आवेदकों का क्या हुआ?

651
00:46:27,577 --> 00:46:29,078
तलाक़ बीमा टास्क फ़ोर्स
साक्षात्कार जारी है

652
00:46:29,162 --> 00:46:30,455
तुम आवेदन क्यों कर रहे हो?

653
00:46:30,538 --> 00:46:33,625
मेरा पिछले साल तलाक़ हुआ,
लेकिन अब तक गुज़ारा भत्ता नहीं दे पाया।

654
00:46:34,584 --> 00:46:37,378
-क्या यह पिछे की तारीख़ से लागू हो सकता है?
-तुम दस साल से शादीशुदा हो,

655
00:46:37,462 --> 00:46:39,047
फिर भी तुम्हें तलाक़ बीमा में दिलचस्पी है।

656
00:46:39,130 --> 00:46:41,758
मेरा पति नहीं, बल्कि प्रेमी है।

657
00:46:41,841 --> 00:46:44,010
मैं तलाक़ से पहले तलाक़ बीमा कराना चाहती हूँ।

658
00:46:45,178 --> 00:46:46,846
यह एक सामान्य-कानून विवाह भी होता,

659
00:46:46,930 --> 00:46:49,057
तो अगर हम अलग हो जाते हैं, यह तलाक़ ही माना जाएगा ना?

660
00:46:49,140 --> 00:46:51,559
हमें उन स्थितियों की भी समीक्षा करनी होगी।

661
00:46:54,437 --> 00:46:57,398
अच्छा है। आने के लिए धन्यवाद।

662
00:46:57,482 --> 00:46:58,650
अगला।

663
00:46:59,442 --> 00:47:00,485
बस जाओ।

664
00:47:00,568 --> 00:47:01,611
अगला, कृपया।

665
00:47:03,571 --> 00:47:04,614
धन्यवाद। ठीक है।

666
00:47:05,657 --> 00:47:07,408
अगला, कृपया।

667
00:47:07,492 --> 00:47:09,160
अगला, कृपया।

668
00:47:11,454 --> 00:47:12,455
नमस्ते।

669
00:47:12,539 --> 00:47:13,581
नमस्ते।

670
00:47:17,377 --> 00:47:18,878
सुश्री जो आ-यॉन्ग।

671
00:47:18,962 --> 00:47:22,298
अगर मुझे सही से याद है, तो तुम शादी के ख़िलाफ़ थी ना?

672
00:47:22,382 --> 00:47:23,508
बिल्कुल सही, सर।

673
00:47:23,591 --> 00:47:25,635
तो फिर तुम तलाक़ बीमा-रक्षण क्यों चाहती हो?

674
00:47:25,718 --> 00:47:26,719
ओह, सही।

675
00:47:30,014 --> 00:47:31,975
क्योंकि मैं चाहूँ तो खुद को तलाक़ दे सकती हूँ।

676
00:47:37,230 --> 00:47:38,940
तलाक़ बीमा टास्क फ़ोर्स
साक्षात्कार जारी है

677
00:47:40,400 --> 00:47:42,318
मैं अकेला पागल नहीं हूँ।

678
00:47:45,238 --> 00:47:47,323
हाँ, अंदर आओ।

679
00:47:48,074 --> 00:47:49,200
नमस्ते।

680
00:47:50,493 --> 00:47:51,578
अंदर आ जाओ…

681
00:47:52,787 --> 00:47:53,788
मैडम?

682
00:48:02,589 --> 00:48:03,756
बढ़िया पोशाक।

683
00:48:04,716 --> 00:48:06,467
रेज़्यूमे, कैंग हैन-देयुल।

684
00:48:18,062 --> 00:48:19,689
देख रहा हूँ कि तुम अंडरराइटर का काम करती थी।

685
00:48:20,481 --> 00:48:21,608
मुझे लगा तुम दंत चिकित्सक हो।

686
00:48:22,191 --> 00:48:25,653
तुम्हारा हाल ही में तलाक़ हुआ है,
आज के बाकी आवेदकों के मुक़ाबले।

687
00:48:26,738 --> 00:48:28,489
तो यही वजह थी…

688
00:48:28,573 --> 00:48:31,117
इसीलिए तुम वह गद्दा फेंक रही थी।

689
00:48:31,200 --> 00:48:33,911
मैं पूरी तरह से समझता हूँ।

690
00:48:34,412 --> 00:48:36,122
मैं खुद तीन बार तलाक़ ले चुका हूँ।

691
00:48:36,706 --> 00:48:38,750
तुम मुझे यह क्यों बता रहे हो?

692
00:48:38,833 --> 00:48:42,086
यह एक संवेदनशील विषय है,
इसलिए तुम्हें सहज महसूस करवाना चाहता था।

693
00:48:46,549 --> 00:48:49,093
सही। बीमा एक संवेदनशील विषय है।

694
00:48:49,177 --> 00:48:50,428
बीमा-रक्षण एक जैसा हो सकता है,

695
00:48:50,511 --> 00:48:52,805
लेकिन इसे हर एक देश की
प्रणाली के अनुसार ढ़ालने की ज़रूरत होती है।

696
00:48:52,889 --> 00:48:54,557
पशु बीमा यूरोप में लोकप्रिय हो चुका है,

697
00:48:54,641 --> 00:48:57,185
लेकिन हमारे देश में नहीं,
जहाँ दस मिलियन से ज़्यादा पालतू जानवरों के मालिक हैं।

698
00:48:57,268 --> 00:48:59,395
बीमा पॉलिसी पढ़ने में कानूनी दस्तावेज़ जैसी लगती हैं।

699
00:48:59,479 --> 00:49:01,773
और किसे पता कि इस आर्थिक माहौल में
यह कैसे बदलने वाला है?

700
00:49:01,856 --> 00:49:04,484
श्रीमान ऐक्चुअरी, तुम्हें क्या लगता है

701
00:49:04,567 --> 00:49:06,152
तलाक़ बीमा के सफल होने की संभावना क्या है?

702
00:49:08,071 --> 00:49:10,782
तुम्हें क्या लगता है, सुश्री अंडरराइटर?

703
00:49:11,699 --> 00:49:14,077
उतनी ही ऊँची संभावना है,
जितनी एक सफ़ेद अल्बिनो रैकून के जन्म लेने की।

704
00:49:16,663 --> 00:49:18,956
इस लाखों में एक के दाँव को जीतने के लिए,

705
00:49:19,040 --> 00:49:21,668
तुम्हें मुझ जैसी कुशल अंडरराइटर की ज़रूरत होगी।

706
00:49:43,690 --> 00:49:44,691
टीम में स्वागत है।

707
00:49:53,616 --> 00:49:55,326
मुझे पता नहीं तुमने सुना या नहीं,

708
00:49:56,452 --> 00:49:58,371
पर मैं एक हँसमुख सनकी लड़की हूँ!

709
00:49:58,454 --> 00:50:00,707
-क्या?
-मुझे इजाज़त देना…

710
00:50:04,460 --> 00:50:06,838
ध्यान से!

711
00:50:16,222 --> 00:50:17,557
कि-जून!

712
00:50:17,640 --> 00:50:19,642
कि-जून।

713
00:50:20,852 --> 00:50:22,061
क्या…

714
00:50:23,146 --> 00:50:24,147
ऐ, कि-जून।

715
00:50:29,235 --> 00:50:30,987
-बड़ी ख़बर है।
-क्या?

716
00:50:31,070 --> 00:50:33,656
जो क्वांट सिंगापुर शाखा में नियुक्त हुई थी।

717
00:50:33,740 --> 00:50:35,199
क्वांट का क्या?

718
00:50:35,283 --> 00:50:38,494
वह इस प्रोजेक्ट में
वरिष्ठ प्रबंध निदेशक की हैसियत से शामिल हो रही है।

719
00:50:40,079 --> 00:50:44,625
सिंगापुर की क्वांट यहाँ क्यों आ रही है,
वॉल स्ट्रीट जाने के बजाय?

720
00:50:44,709 --> 00:50:46,169
मैं भी यही जानना चाहता हूँ।

721
00:50:49,255 --> 00:50:52,258
सीईओ की बेटी तलाक़ ले रही है।

722
00:50:52,341 --> 00:50:54,927
-क्या?
-तो उनका कहना है कि यह बेहद ज़रूरी है।

723
00:50:55,011 --> 00:50:57,013
उनकी बेटी की हालत बद्तर होती जा रही है।

724
00:50:58,723 --> 00:50:59,724
धत्त!

725
00:50:59,807 --> 00:51:01,976
ऐ, तुम यह कर सकते हो, है ना?

726
00:51:02,059 --> 00:51:03,644
नहीं, इसे किसी भी हालत में कर दिखाना होगा।

727
00:51:03,728 --> 00:51:05,897
हमारी ज़िंदगियाँ दाँव पर लगी हैं।

728
00:51:09,025 --> 00:51:10,067
इसे कर दिखाते हैं।

729
00:51:37,929 --> 00:51:41,432
तलाक़ बीमा टास्क फ़ोर्स

730
00:51:41,516 --> 00:51:42,850
बुद्धिमान विकल्प चुनने के लिए डेटा का उपयोग करें

731
00:51:48,147 --> 00:51:50,983
सिर्फ़ एक कार्यशाला की ज़रूरत थी,
और अब तुम सब काफ़ी क़रीब आ गए हो।

732
00:51:51,067 --> 00:51:53,027
लोगों को लगेगा कि तुम सब एक परिवार हो।

733
00:51:56,906 --> 00:51:59,116
यक़ीन नहीं हो रहा कि हमारी टीम में पाँच सदस्य हैं।

734
00:51:59,700 --> 00:52:02,912
जैसे ही वरिष्ठ प्रबंध निदेशक आएँगी,
हमारी टीम में छह सदस्य हो जाएँगे।

735
00:52:04,664 --> 00:52:06,207
छह सदस्य! यक़ीन कर सकते हो?

736
00:52:09,168 --> 00:52:13,923
चलो स्टूडियो में एक ग्रुप फ़ोटो लेते हैं
और उसे दीवार पर लगा देंगे।

737
00:52:19,262 --> 00:52:21,097
-हैलो, सुश्री कैंग।
-हाँ।

738
00:52:21,180 --> 00:52:24,141
तुम्हें अपने पहले प्रोजेक्ट को लेकर
घबराहट हो रही होगी।

739
00:52:24,225 --> 00:52:25,476
चिंता मत करो।

740
00:52:25,560 --> 00:52:28,813
हम तुम्हारे साथ हैं, सुश्री कैंग।

741
00:52:31,023 --> 00:52:33,651
श्री. ना, सुश्री कैंग इस काम पर नई नहीं है।

742
00:52:33,734 --> 00:52:36,153
और ऊपर से, वो एक हँसमुख सनकी लड़की है।

743
00:52:40,366 --> 00:52:43,077
आपको पता नहीं? पूरी कंपनी को पता है।

744
00:52:43,953 --> 00:52:44,954
इसका क्या मतलब है?

745
00:52:45,037 --> 00:52:47,665
एक सनकी जो बड़ी मुस्कान के साथ कुछ भी बक देती है।

746
00:52:59,385 --> 00:53:01,304
आपको जल्दी अंदर घुसना चाहिए था।

747
00:53:03,973 --> 00:53:06,559
लेकिन क्या यह खुशी की बात है?

748
00:53:06,642 --> 00:53:08,019
हाँ, सर।

749
00:53:08,102 --> 00:53:11,939
ठीक है। बहरहाल, अपनी तरफ़ से हम पूरी कोशिश करेंगे।

750
00:53:12,023 --> 00:53:13,190
-हाँ, सर।
-हाँ, सर।

751
00:53:14,901 --> 00:53:16,527
कोई बड़ी बात नहीं है। फिर भी मैं घबराया हुआ क्यों हूँ?

752
00:53:16,611 --> 00:53:18,446
सिंगापुर से आने वाली क्वांट का क्या?

753
00:53:19,071 --> 00:53:21,282
वह वरिष्ठ प्रबंध निदेशक? वे आज आ रहे हैं।

754
00:53:21,365 --> 00:53:24,076
वे सप्ताहअंत में ही उड़ान भरकर आ गए
ताकि शुरुआत से प्रोजेक्ट में शामिल हो सकें।

755
00:53:25,036 --> 00:53:26,454
-वे बिज़नेस क्लास में आए।
-समझा।

756
00:53:27,788 --> 00:53:30,291
क्वांट वही निवेश विश्लेषक होता है ना

757
00:53:30,374 --> 00:53:33,002
जो इंसानी अनुमान को पूरी तरह से अमान्य करता है

758
00:53:33,085 --> 00:53:36,297
और मात्रात्मक कंप्यूटर विश्लेषण पर
100 प्रतिशत निर्भर करता है?

759
00:53:36,380 --> 00:53:37,924
मैं सही कह रही हूँ ना?

760
00:53:38,007 --> 00:53:39,425
बिल्कुल।

761
00:53:39,508 --> 00:53:42,345
पर बीमा उत्पाद विकास में क्वांट रखना थोड़ा ज़्यादा नहीं है?

762
00:53:50,102 --> 00:53:51,103
मैं भी यही कह रहा हूँ।

763
00:53:56,734 --> 00:53:59,862
कुछ ही समय की बात है
जब कंप्यूटर ही बीमा उत्पाद बनाने लगेंगे।

764
00:53:59,946 --> 00:54:01,489
यही आसार रहे, तो लोग एआई से शादी करने लगेंगे।

765
00:54:01,572 --> 00:54:02,657
और फिर उससे तलाक़ भी लेंगे।

766
00:54:13,542 --> 00:54:16,128
ये लिफ़्ट थोड़ी अजीब नहीं लग रही?

767
00:54:16,212 --> 00:54:18,673
-क्या?
-हम अभी तक 12वीं मंज़िल पर क्यों नहीं पहुँचे?

768
00:54:21,050 --> 00:54:22,301
दीवारों से सट जाओ!

769
00:54:23,094 --> 00:54:25,513
-रुक जाओ!
-हिलना मत!

770
00:54:25,596 --> 00:54:27,515
कोई हमारी मदद करो!

771
00:54:27,598 --> 00:54:29,308
चुप रहो और शांत हो जाओ।

772
00:54:34,063 --> 00:54:35,231
तुमने अभी…

773
00:54:35,731 --> 00:54:37,400
धत्त तेरी! ये क्या बवाल है?

774
00:54:39,652 --> 00:54:41,696
उफ़!

775
00:54:41,779 --> 00:54:43,280
बुड्ढ़े, क्या तुमने अभी पादा?

776
00:54:44,448 --> 00:54:47,076
उन्हें ऐसा मत बुलाओ, वह अब भी हमारे टीम लीडर हैं।

777
00:54:47,159 --> 00:54:48,494
मुझे बहुत अफ़सोस है।

778
00:54:48,577 --> 00:54:50,454
-जब मैं घबरा जाता हूँ, तो गैस बन जाती है।
-मुझे माफ़ करना, सर।

779
00:54:50,538 --> 00:54:52,123
-मुझे माफ़ कर दो।
-मेरे पास मत आइए।

780
00:55:07,179 --> 00:55:08,431
ये तो लिफ़्ट का भूत है!

781
00:55:16,897 --> 00:55:19,942
-भगवान, मेरा दिल!
-लिफ़्ट रुकी हुई थी, तो कैसे…

782
00:55:24,030 --> 00:55:25,239
धत्त तेरी!

783
00:55:26,657 --> 00:55:28,284
हम पहली मंज़िल पर हैं।

784
00:55:28,367 --> 00:55:30,745
किसी ने बटन नहीं दबाया?

785
00:55:30,828 --> 00:55:32,913
तुम वहीं थे! तुमने बटन क्यों नहीं दबाया?

786
00:55:32,997 --> 00:55:35,750
-क्यों?
-मुझे लगा किसी और ने दबा दिया होगा।

787
00:55:39,587 --> 00:55:42,631
लाभ अनुमान और आरओई के आधार पर
एक सूची तैयार करने से शुरूआत करते हैं।

788
00:55:43,215 --> 00:55:45,009
डेटा निकालने के लिए क्वांटी का इस्तेमाल करते हैं,

789
00:55:45,092 --> 00:55:48,095
और कृपया विश्लेषण के लिए
मानकीकृत स्कोर के साथ एक फ़ाइल तैयार करो।

790
00:55:48,179 --> 00:55:50,264
जब बात कारकों की आती है,
तो जितने ज़्यादा, उतना बेहतर।

791
00:55:50,347 --> 00:55:53,392
अधिक कारकों की संख्या
अधिक संभावित रणनीतियाँ दर्शाती हैं।

792
00:55:57,104 --> 00:55:59,482
माफ़ कीजिए, लेकिन आप कौन हैं?

793
00:56:01,400 --> 00:56:02,485
मैं हूँ जेयॉन नाह-रे।

794
00:56:05,654 --> 00:56:06,864
जेयॉन नाह-रे?

795
00:56:09,075 --> 00:56:14,080
आप नई वरिष्ठ प्रबंध निदेशक हैं?

796
00:56:15,831 --> 00:56:16,832
आपसे मिलकर अच्छा लगा, मैडम।

797
00:56:17,708 --> 00:56:18,709
नमस्ते।

798
00:56:25,466 --> 00:56:28,469
क्या आप दोनों एक-दूसरे को जानते हैं?

799
00:56:29,887 --> 00:56:32,765
मैं श्री. नोह कि-जून की पूर्व पत्नी हूँ।

800
00:56:36,977 --> 00:56:38,020
नहीं, वह नहीं है।

801
00:56:38,729 --> 00:56:40,147
वह मेरी पूर्व पत्नी नहीं है।

802
00:56:42,441 --> 00:56:44,193
वह मेरी पूर्व-पूर्व-पूर्व पत्नी है।

803
00:56:49,865 --> 00:56:51,575
-जो बिज़नेस क्लास में आई।
-सही।

804
00:57:04,255 --> 00:57:06,924
टास्क फ़ोर्स
नोह कि-जून

805
00:57:07,007 --> 00:57:09,135
ऐक्चुअरी, तीन बार तलाक़शुदा
प्लस जेनरल इंश्योरेंस

806
00:57:09,635 --> 00:57:11,887
टास्क फ़ोर्स
कैंग हैन-देयुल

807
00:57:11,971 --> 00:57:14,223
अंडरराइटर, एक महीने से तलाक़शुदा
प्लस जेनरल इंश्योरेंस

808
00:57:14,306 --> 00:57:17,059
टास्क फ़ोर्स
आह्न जेयॉन-माह्न

809
00:57:17,143 --> 00:57:19,562
जोखिम सर्वेक्षक, तलाक़शुदा
प्लस जेनरल इंश्योरेंस

810
00:57:19,645 --> 00:57:22,398
टास्क फ़ोर्स
जो आ-यॉन्ग

811
00:57:22,481 --> 00:57:24,191
हानि समायोजक, विवाह के ख़िलाफ़
प्लस जेनरल इंश्योरेंस

812
00:57:24,275 --> 00:57:26,485
टास्क फ़ोर्स
जेयॉन नाह-रे

813
00:57:26,569 --> 00:57:28,988
क्वांट, नोह कि-जून की पहली पूर्व पत्नी
प्लस जेनरल इंश्योरेंस

814
00:57:29,071 --> 00:57:30,239
टास्क फ़ोर्स
ना डेय-बॉक

815
00:57:30,322 --> 00:57:32,158
टीम लीडर, बुनियादी रूप से तलाक़शुदा
प्लस जेनरल इंश्योरेंस

816
00:57:36,745 --> 00:57:40,166
विशेष धन्यवाद पाक यूँग-यू का
उनके अतिथि उपस्थिति के लिए

817
00:58:13,282 --> 00:58:15,951
मैं एक डेटा आधारित तलाक़ भविष्यवाणी मॉडल
विकसित करना चाहती हूँ।

818
00:58:16,035 --> 00:58:17,786
लेकिन क्या हमें पहले लोगों को यह समझाना नहीं चाहिए

819
00:58:17,870 --> 00:58:20,372
कि तलाक़ एक प्रकार का जोखिम है

820
00:58:20,456 --> 00:58:22,374
जिसके लिए बीमा-रक्षण की आवश्यकता पड़ सकती है?

821
00:58:22,458 --> 00:58:25,419
क्या यह सिर्फ़ मुझे ही महसूस हो रहा है,
या तुम्हें भी माहौल कुछ अजीब लग रहा है?

822
00:58:25,502 --> 00:58:28,422
अगर मैं एक नई ज़िंदगी बुन सकती,

823
00:58:28,505 --> 00:58:30,007
तो मैं फिर से कि-जून को चुनती।

824
00:58:30,549 --> 00:58:32,468
तुम्हें लगता है वे इसे मंज़ूरी दे देंगे?

825
00:58:32,551 --> 00:58:34,428
इसे शर्तिया मंज़ूरी मिली है।

826
00:58:34,511 --> 00:58:36,931
यही शर्तें है? ना कि लक्ष्य?

827
00:58:37,014 --> 00:58:38,849
तुम्हें एक टॉप बीमा एजेंट बनना होगा।

828
00:58:38,933 --> 00:58:40,893
क्या तुम्हें लगता है कि हम यह कर सकते हैं?

829
00:58:43,270 --> 00:58:46,273
उप शीर्षक अनुवादक: नताशा आचार्य

