1
00:00:14,515 --> 00:00:18,644
शबात डिनर

2
00:01:33,260 --> 00:01:35,513
-मेरे इशारा करने तक छुपे रहना।
-क्यों?

3
00:01:35,596 --> 00:01:37,431
क्योंकि वे तुम्हें देखकर डर जायेंगे।

4
00:01:41,393 --> 00:01:43,103
हाय, माँ। मैं घर आ गया।

5
00:01:43,187 --> 00:01:45,481
वेड, मेरे प्यारे बच्चे।

6
00:01:46,899 --> 00:01:50,778
मैं तुम्हें ठीक-ठीक बता सकती हूँ
कि तुम कितने लंबे समय बाद मेरे पास आये हो?

7
00:01:50,861 --> 00:01:53,197
दो साल, तीन महीने, दो हफ्ते और तेरह दिन।

8
00:01:53,280 --> 00:01:55,032
पर मैं कैलेंडर पर नहीं गिन रही हूँ।

9
00:01:55,533 --> 00:01:58,410
दिख रहा है। सुनिये, माँ, मुझे घर आकर अच्छा लगा।

10
00:01:58,494 --> 00:02:00,162
मुझे कुछ बताना…

11
00:02:00,246 --> 00:02:01,747
एफ़बीआई

12
00:02:01,831 --> 00:02:02,832
कैसे हो, वेड?

13
00:02:04,583 --> 00:02:05,584
कैसी हो, वॉन्डा?

14
00:02:05,668 --> 00:02:10,047
अगर तुम यहाँ इसलिए आये हो
कि तुम्हारी पुलिस कार दोबारा गुम गयी और तुम

15
00:02:10,130 --> 00:02:11,507
माँ की वॉल्वो लेने आये हो,

16
00:02:12,424 --> 00:02:13,551
तो चिंता मत करो।

17
00:02:13,634 --> 00:02:15,928
-वॉल्वो तुम्हारे लिए बहुत बड़ी रहेगी।
-वॉन्डा।

18
00:02:16,011 --> 00:02:18,222
तुम ड्यूटी पर वो बच्चों वाला स्कूटर चलाकर

19
00:02:18,305 --> 00:02:20,391
खुद को शर्मिंदा करते रहो।

20
00:02:20,474 --> 00:02:21,767
-वॉन्डा।
-पता है शर्मिंदगी क्या होती है?

21
00:02:21,851 --> 00:02:23,811
-क्या?
-तुमने गरम जैकेट पहना हुआ है।

22
00:02:23,894 --> 00:02:26,063
-वेड।
-पर अंदर हवा नहीं चल रही!

23
00:02:26,188 --> 00:02:29,692
तुम्हारे जैसे मामूली पुलिसवाले को
मेरी पूरी ज़िंदगी पागलपन भरी लग सकती है।

24
00:02:29,775 --> 00:02:31,902
क्योंकि मैं वहाँ कई केस सुलझाती हूँ।

25
00:02:31,986 --> 00:02:36,031
मैं गुप्त रूप से एफ़बीआई के लिए काम करती हूँ।

26
00:02:36,115 --> 00:02:37,491
तुम ऐसा क्यों कहती हो?

27
00:02:37,575 --> 00:02:38,909
एफ़बीआई में सब ऐसे ही कहते हैं।

28
00:02:38,993 --> 00:02:42,413
-तो उन्हें जैकेट दोबारा छापनी चाहिए।
-कितनी बेवकूफ़ाना बात है, वेड।

29
00:02:42,496 --> 00:02:44,123
-तुम यहाँ क्यों हो? वह यहाँ क्यों है?
-यो!

30
00:02:44,206 --> 00:02:46,292
मैं यहाँ सोडोटोटस की रक्षा कर रही हूँ।

31
00:02:46,959 --> 00:02:47,960
ठीक है।

32
00:02:48,043 --> 00:02:51,213
यानी यूनाइटेड स्टेट्स के ट्रांसपोर्टेशन विभाग के सेक्रेटरी

33
00:02:52,339 --> 00:02:54,425
वह यहाँ आ रहे हैं, और मैं उनके "केड" में हूँ।

34
00:02:54,508 --> 00:02:56,051
यानी उनकी गाड़ियों के काफिले में।

35
00:02:56,719 --> 00:02:58,053
ए़फ़बीआई में ऐसे ही बात करते हैं,

36
00:02:58,137 --> 00:03:01,473
क्योंकि इससे समय बचता है
और हम ज़्यादा ज़िंदगियाँ बचा पाते हैं।

37
00:03:02,141 --> 00:03:03,392
-ठीक है।
-हो गया?

38
00:03:03,475 --> 00:03:06,854
माँ, मैं आपको कुछ बताना चाहता हूँ।
मैं किसी को साथ लाया हूँ।

39
00:03:07,938 --> 00:03:08,981
-हाँ।
-एक दोस्त को?

40
00:03:09,064 --> 00:03:11,191
-खैर…
-प्रेमिका?

41
00:03:11,275 --> 00:03:12,860
क्या वह यहूदी है?

42
00:03:15,279 --> 00:03:18,073
व्हिप्पल कबीले की महान अध्यक्ष,

43
00:03:18,616 --> 00:03:21,493
मैं आपके सम्मान में अपना सिर झुकाता हूँ!

44
00:03:21,577 --> 00:03:26,123
और ज़रूरत के समय हमें शरण देने के लिए
मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूँ।

45
00:03:28,375 --> 00:03:31,754
शायद तुम्हें पहले अपना परिचय देना चाहिए था।

46
00:03:34,798 --> 00:03:35,841
सब ठीक है।

47
00:03:35,925 --> 00:03:37,426
मैं ठीक हूँ।

48
00:03:37,509 --> 00:03:40,763
तो, वह अंतरिक्ष से आया है।

49
00:03:40,846 --> 00:03:41,931
कथित रूप से।

50
00:03:42,014 --> 00:03:43,057
हाँ।

51
00:03:44,808 --> 00:03:48,812
बेहोश होने के लिए माफ़ करना।
यह बहुत असभ्य बात की मैनें।

52
00:03:48,896 --> 00:03:51,315
तुम मेरे मेहमान हो। हमारे घर में तुम्हारा स्वागत है।

53
00:03:51,398 --> 00:03:52,942
-हम यहाँ ज़्यादा देर तक नहीं रुकेंगे।
-हाँ।

54
00:03:53,025 --> 00:03:54,985
शायद बस एक रात और फिर हम चले जायेंगे।

55
00:03:55,069 --> 00:03:57,404
मुझे परवाह नहीं कि यह कौन है,

56
00:03:57,488 --> 00:03:59,907
पर मैं हथियारों के लिए इसकी तलाशी लूँगी।

57
00:04:00,491 --> 00:04:02,993
तुमने मुझ पर हथियार तानने की हिम्मत की?

58
00:04:04,286 --> 00:04:06,121
ये क्या जादू है?

59
00:04:07,122 --> 00:04:09,249
वेड?

60
00:04:10,584 --> 00:04:13,087
ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद
तुम्हारे पास मेटल डिटेक्टर है?

61
00:04:13,170 --> 00:04:14,838
मैं हमेशा ड्यूटी पर रहती हूँ।

62
00:04:14,922 --> 00:04:16,340
वाह, क्या डायलॉग है।

63
00:04:16,423 --> 00:04:17,591
वॉन्डा। वह मेहमान है।

64
00:04:17,675 --> 00:04:18,842
हाँ, मॉम।

65
00:04:18,926 --> 00:04:21,136
तो, नख़ल्स।

66
00:04:21,220 --> 00:04:23,347
-नकल्स।
-नकल्स।

67
00:04:23,430 --> 00:04:24,723
-नख़ल्स।
-नकल्स।

68
00:04:24,807 --> 00:04:26,392
-मैंने "नख़ल्स" कहा।
-नहीं।

69
00:04:26,475 --> 00:04:27,726
-आप "ख" कह रही हैं।
-वेड।

70
00:04:27,810 --> 00:04:29,269
-आप कह रही हैं…
-हाँ, यह अजीब है।

71
00:04:29,353 --> 00:04:31,271
-यह कोई मिठाई नहीं है।
-नख़ल्स।

72
00:04:31,313 --> 00:04:32,690
बहुत हुआ।

73
00:04:33,273 --> 00:04:35,693
मुझे खुशी होगी अगर तुम हमारे साथ डिनर करो।

74
00:04:35,776 --> 00:04:39,947
व्हिप्पल कबीले के मुखिया के साथ औपचारिक भोजन?

75
00:04:40,030 --> 00:04:42,032
यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी।

76
00:04:42,116 --> 00:04:43,575
मैं बस दो अतिरिक्त प्लेट लगा दूँगी।

77
00:04:43,659 --> 00:04:45,536
-एक मिनट। यह वह तो नहीं…
-प्लीज़…

78
00:04:45,619 --> 00:04:47,871
-वही है?
-…हमारे साथ शब्बत डिनर करो।

79
00:04:48,872 --> 00:04:52,001
-रुको! नहीं! हटो!
-हाँ!

80
00:04:52,084 --> 00:04:53,711
मुझे अकेला छोड़ दो!

81
00:04:53,794 --> 00:04:55,212
अरे, मुझे जाने दो!

82
00:04:55,295 --> 00:04:57,006
मत करो! चुप हो जाओ!

83
00:04:57,756 --> 00:04:59,174
भागो! अपने घर जाओ।

84
00:05:06,056 --> 00:05:07,725
वेड, क्या हो रहा है?

85
00:05:07,808 --> 00:05:09,560
हमें यहाँ से निकलना होगा।

86
00:05:09,643 --> 00:05:12,146
पिछले कुछ दशकों से,
प्रत्येक व्हिप्पल परिवार के शब्बत डिनर में

87
00:05:12,229 --> 00:05:14,773
केवल धोखा, विश्वासघात और हिंसा होती रही है!

88
00:05:15,524 --> 00:05:17,526
तो, क्या वह यहूदी है?

89
00:05:17,609 --> 00:05:19,695
हाँ, शायद आधा।

90
00:05:19,778 --> 00:05:22,114
-ठीक है, माँ की तरफ़ से?
-मैं यही बोलने वाला था।

91
00:05:22,197 --> 00:05:23,532
ओह, अच्छी बात है।

92
00:05:36,295 --> 00:05:39,965
पता नहीं माँ की तरफ़ से क्यों ज़रूरी है,
पर तुम ऐसा बोल दो!

93
00:05:40,049 --> 00:05:41,759
मैं तुमसे कभी अंगूरों के बारे में नहीं पूछता।

94
00:05:41,842 --> 00:05:43,761
तुम अंगूरों को इससे बाहर रखो।

95
00:05:44,762 --> 00:05:48,223
माँ, आपने मेरे सभी पसंदीदा व्यंजन बनाए, यहाँ तक कि

96
00:05:48,307 --> 00:05:51,810
सबसे कम चर्चित यहूदी छुट्टियों वाले व्यंजन भी!

97
00:05:51,894 --> 00:05:56,231
हर चीज़ बहुत भूरी लग रही है।

98
00:05:56,315 --> 00:06:00,360
क्या शानदार खाना है! मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।

99
00:06:00,444 --> 00:06:02,863
-पर अंगूर हैं कहाँ?
-वे शराब में हैं, दोस्त।

100
00:06:05,532 --> 00:06:07,117
सबका स्वागत है,

101
00:06:08,452 --> 00:06:10,788
परिवार के सदस्यों और हमारे मेहमान का।

102
00:06:11,914 --> 00:06:14,374
तो, नख़ल्स,

103
00:06:15,042 --> 00:06:18,921
मुझे पता नहीं तुम यहूदी लोगों की
परंपराओं के बारे में कितना जानते हो।

104
00:06:19,004 --> 00:06:20,339
मैं बहुत कम जानता हूँ।

105
00:06:20,422 --> 00:06:22,382
पर मुझे आपकी छोटी टोपियाँ पसंद आईं।

106
00:06:24,009 --> 00:06:26,553
और, पक्का इस तरह की दावत के साथ,

107
00:06:26,637 --> 00:06:30,849
आपके महाकाव्य युद्ध क्षेत्र में
आपकी महान विजय गाथाओं से भरे हुए होंगे।

108
00:06:30,933 --> 00:06:33,894
पहली नज़र में, मुझे लगा कि आप बहुत कमज़ोर हैं

109
00:06:33,977 --> 00:06:39,358
पर जब आप माँस काट रही थीं,
तो मैंने देखा कि आपकी भुजाएँ बहुत मांसल हैं।

110
00:06:39,441 --> 00:06:41,026
एक वॉरियर की तरह!

111
00:06:41,110 --> 00:06:43,153
खैर, शुक्रिया, नख़ल्स।

112
00:06:43,737 --> 00:06:45,697
मैं हफ़्ते में तीन बार एक्सरसाइज़ करती हूँ।

113
00:06:45,781 --> 00:06:47,241
वेड, मुझे तुम्हारा दोस्त पसंद आया।

114
00:06:47,324 --> 00:06:48,492
ठीक है, अजीब बात है।

115
00:06:49,368 --> 00:06:52,663
शब्बत आराम का दिन है।

116
00:06:52,746 --> 00:06:54,456
यह घर के बारे में है।

117
00:06:54,540 --> 00:06:59,545
हर शुक्रवार को, तीन घंटे,
व्हिप्पल परिवार के सदस्य… जो भी यहाँ हों…

118
00:06:59,628 --> 00:07:03,632
एक साथ बैठकर तब तक खाते हैं
जब तक कि शब्बत की मोमबत्तियाँ बुझ ना जाएँ।

119
00:07:03,715 --> 00:07:07,594
और परंपरागत रूप से, घर की महिलाएँ…

120
00:07:11,140 --> 00:07:14,059
घर की महिलाएँ मोमबत्तियाँ जलाती हैं।

121
00:07:14,143 --> 00:07:17,187
वॉन्डा? वॉन्डा? क्या तुम मेरी मदद कर सकती हो?

122
00:07:17,271 --> 00:07:21,233
नहीं, माँ! मैं काम कर रही हूँ।
सोडोटोटस मैकरोनी ग्रिल जा सकते हैं।

123
00:07:21,316 --> 00:07:22,693
-वॉन्डा!
-क्या?

124
00:07:22,776 --> 00:07:25,362
-फ़ोन हटाओ।
-मैं काम कर रही हूँ, माँ!

125
00:07:25,445 --> 00:07:27,322
ठीक है, मैं इसे खुद कर लूँगी।

126
00:07:51,346 --> 00:07:52,472
वह मेरी चम्मच है।

127
00:07:52,556 --> 00:07:54,349
नहीं। यह मेरी चम्मच है।

128
00:07:54,433 --> 00:07:55,642
तुम्हारी चम्मच वहाँ है।

129
00:07:55,726 --> 00:07:58,687
नहीं, वह नकल्स की चम्मच है।
तुम्हारे हाथ में जो चम्मच है वह मेरी है।

130
00:08:01,273 --> 00:08:03,692
अरे, माफ़ करना, वो रही तुम्हारी चम्मच।

131
00:08:08,947 --> 00:08:10,949
कहाँ गई? सुनो, नोलन रायन, तुमने उसे कहाँ फेंका?

132
00:08:11,033 --> 00:08:12,701
छोटी मेज के नीचे।

133
00:08:13,243 --> 00:08:14,286
वाह!

134
00:08:14,369 --> 00:08:15,495
यह शानदार है।

135
00:08:15,579 --> 00:08:16,997
मज़ा आ गया!

136
00:08:18,957 --> 00:08:19,958
छी।

137
00:08:27,257 --> 00:08:28,592
ठीक है।

138
00:08:29,176 --> 00:08:30,427
तो, सब लोग शुरू करो।

139
00:08:32,846 --> 00:08:38,143
तो, नख़ल्स, मुझे अपने परिवार के बारे में बताओ।

140
00:08:39,436 --> 00:08:43,190
मेरे लोगों को विशाल उल्लुओं की एक जाति ने मार डाला।

141
00:08:43,273 --> 00:08:46,235
-उल्लू?
-मैं अपने कबीले का आखिरी व्यक्ति हूँ।

142
00:08:47,611 --> 00:08:50,822
हमारा कबीला भी एक कठिन दौर से गुज़रा है।

143
00:08:50,906 --> 00:08:52,491
विशाल उल्लुओं को छोड़कर।

144
00:08:52,991 --> 00:08:53,992
वह दरअसल एक यहूदी है!

145
00:08:55,077 --> 00:08:56,119
खाना कैसा है?

146
00:08:58,247 --> 00:08:59,373
बहुत स्वादिष्ट!

147
00:08:59,456 --> 00:09:00,457
क्या सूप है!

148
00:09:00,540 --> 00:09:04,753
मैंने इतने मोटे और स्वादिष्ट कोफ्ते पहले कभी नहीं देखे।

149
00:09:05,545 --> 00:09:07,297
तुम्हारा दोस्त पागल है।

150
00:09:09,466 --> 00:09:14,137
और आपने कहा कि यह मछली है,
पर फिर भी यह स्पंज की तरह है।

151
00:09:14,221 --> 00:09:15,555
मैं इसे खाता ही जा रहा हूँ।

152
00:09:15,639 --> 00:09:19,142
हड्डी-रहित मछली।
हमारे ग्रह के सबसे महान रहस्यों में से एक।

153
00:09:19,226 --> 00:09:21,019
तुम थोड़ा और लो, बच्चे।

154
00:09:21,645 --> 00:09:24,731
अब, तुम मुझे उन उल्लुओं के बारे में बताओ।

155
00:09:24,815 --> 00:09:27,609
यह अजीबोगरीब एलियन तुम्हें कहाँ मिला?

156
00:09:28,610 --> 00:09:29,861
देखो, बात छोटी सी है,

157
00:09:29,945 --> 00:09:33,490
पर मैं गन में काम कर रहा हूँ।
यह दुनियाभर में फैली हुयी एक गुप्त पुलिस है।

158
00:09:34,700 --> 00:09:38,578
दरअसल, तुम्हें पता है? यह एक बहुत बड़ी बात है।

159
00:09:40,872 --> 00:09:43,333
गन नाम की कोई सरकारी एजेंसी नहीं है।

160
00:09:43,417 --> 00:09:45,919
यह सबसे नकली नाम है जो मैंने कभी सुना है, वेड।

161
00:09:46,003 --> 00:09:47,504
और, अगर वे लोगों को भर्ती कर रहे थे,

162
00:09:47,587 --> 00:09:50,090
तो उन्होंने तुम्हारे जैसे मामूली पुलिसकर्मी को क्यों चुना?

163
00:09:50,173 --> 00:09:51,508
मैं इस बारे में नहीं बता सकता,

164
00:09:51,591 --> 00:09:54,177
पर मैं एक ऐसे व्यक्ति को जानता हूँ
जो वहाँ किसी को जानता है।

165
00:09:54,261 --> 00:09:56,763
और मैं यह काम मुफ़्त में कर रहा हूँ।

166
00:09:56,847 --> 00:09:58,807
-मुझे पता है।
-वैसे, यह अंतर्राष्ट्रीय मसला है,

167
00:09:58,890 --> 00:10:01,226
पर कभी-कभी यह अंतरिक्ष की ओर इशारा करता है।

168
00:10:01,893 --> 00:10:06,189
एफ़बीआई से बहुत ऊपर की चीज़,
तो तुम शायद इसे समझ नहीं पाओगी।

169
00:10:06,273 --> 00:10:08,233
नहीं, मैंने गन के बारे में सुना है।

170
00:10:08,317 --> 00:10:10,068
मुझे इस बारे में पता है, और…

171
00:10:10,652 --> 00:10:12,946
दरअसल, मैं भी वहाँ किसी को जानती हूँ।

172
00:10:15,073 --> 00:10:17,993
-तुम गन में किसी को जानती हो।
-हाँ।

173
00:10:18,660 --> 00:10:19,786
तुम गन में किसे जानती हो?

174
00:10:20,537 --> 00:10:21,538
जिम…

175
00:10:22,331 --> 00:10:24,166
जिम गनएजेंट।

176
00:10:24,249 --> 00:10:27,252
तुम जिम गनएजेंट नाम के गन ऐजेंट को जानती हो?

177
00:10:27,336 --> 00:10:29,212
बिल्कुल।

178
00:10:29,296 --> 00:10:31,214
तुम वहाँ किसे जानते हो? तुम्हारा करीबी कौन है?

179
00:10:31,298 --> 00:10:33,008
गन में तुम्हारा आदमी कौन है?

180
00:10:33,633 --> 00:10:35,552
जिस आदमी को मैं जानता हूँ…

181
00:10:37,220 --> 00:10:39,848
उसका नाम भी जिम गनएजेंट है।

182
00:10:39,931 --> 00:10:42,017
तो शायद हम दोनों एक ही आदमी को जानते हैं।

183
00:10:42,100 --> 00:10:43,602
यानी हम दोनों जिम को जानते हैं।

184
00:10:43,685 --> 00:10:45,228
बिल्कुल यही बात है। वाह।

185
00:10:45,312 --> 00:10:50,192
वेड, तुम्हें पता है नख़ल्स ने
पूरे ग्रह को लगभग नष्ट ही कर दिया था

186
00:10:50,275 --> 00:10:52,194
और फिर इसे बचाने में मदद की?

187
00:10:52,277 --> 00:10:53,904
हाँ, माँ। मैं वहीं था।

188
00:10:53,987 --> 00:10:58,241
मास्टर एमरैल्ड को बचाने के लिए
अगर मुझे दोबारा ऐसा करना पड़ा, तो मैं ख़ुशी-ख़ुशी करूँगा।

189
00:10:59,743 --> 00:11:01,953
और वेड ने भी इसमें मदद की।

190
00:11:02,537 --> 00:11:04,122
-शुक्रिया।
-वह मेरा बेटा है।

191
00:11:04,748 --> 00:11:08,126
बहुत ज़रूरी काम लगता है। वैसे, तुम वहाँ करते क्या हो?

192
00:11:08,210 --> 00:11:11,213
तुम कॉफ़ी के कप उठाते हो, या उनके कपड़े धुलवाते हो?

193
00:11:11,296 --> 00:11:14,466
अगर तुम जानना चाहती हो, तो सुनो।
जब वह बदमाश हमला करने वाला था,

194
00:11:14,549 --> 00:11:15,759
तो मैंने कहा, "अरे,"

195
00:11:15,842 --> 00:11:18,929
और उसका ध्यान भटका दिया,
और फिर सौनिक ने उसे मज़ा चखाया।

196
00:11:19,012 --> 00:11:20,180
यकीन नहीं होता!

197
00:11:20,263 --> 00:11:21,807
वॉन्डा? ऐसा मत करो।

198
00:11:21,890 --> 00:11:25,352
माँ! मैं बस उससे पूछ रही हूँ
कि उसने उस दिन क्या किया, ठीक है?

199
00:11:25,435 --> 00:11:27,020
और वह पागलों वाली बातें कर रहा है!

200
00:11:27,104 --> 00:11:29,147
आप हमेशा उसका साथ क्यों देती हो!

201
00:11:29,231 --> 00:11:32,484
-वेड, नहीं, तुम भी।
-मैंने तो कुछ कहा ही नहीं!

202
00:11:32,567 --> 00:11:34,694
कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने तुम्हारा चेहरा पढ़ लिया।

203
00:11:34,778 --> 00:11:36,613
कसम से, तुम दोनों भी ना।

204
00:11:37,322 --> 00:11:39,366
मुझे एक पल भी चैन से नहीं जीने देते।

205
00:11:44,204 --> 00:11:45,914
-तुम बकवास हो!
-वेड!

206
00:11:45,997 --> 00:11:46,873
-माफ़ कीजिएगा!
-गाली नहीं!

207
00:11:46,957 --> 00:11:48,500
माफ़ करना, पर यह बकवास लड़की है।

208
00:11:49,459 --> 00:11:50,460
तुम बकवास हो।

209
00:11:53,296 --> 00:11:55,090
माँ! तुम लड़ना चाहती हो? तो आ जाओ।

210
00:11:55,173 --> 00:11:56,133
ठीक है, चलो।

211
00:11:56,800 --> 00:11:57,843
हे भगवान, मेरी मदद करो!

212
00:11:57,926 --> 00:12:01,096
मुझे अपने घर में क्राव मगा का
इस्तेमाल करने के लिए मजबूर मत करो।

213
00:12:09,312 --> 00:12:10,313
वह सही कह रही हैं।

214
00:12:10,397 --> 00:12:11,606
यह "क्राव मगा" क्या होता है?

215
00:12:11,690 --> 00:12:13,358
वह एक प्रशिक्षक हुआ करती थीं।

216
00:12:13,442 --> 00:12:15,527
क्राव मगा यानी इज़रायली जूडो-कराटे।

217
00:12:16,153 --> 00:12:17,612
बहुत ज़ोरदार चीज़।

218
00:12:17,696 --> 00:12:20,615
अब समझा। आप वॉरियर को भी प्रशिक्षित करती हैं।

219
00:12:20,699 --> 00:12:23,160
आपको पता है? खैर, मेरी बला से, माँ।

220
00:12:23,243 --> 00:12:24,244
ठीक है?

221
00:12:24,327 --> 00:12:27,080
आप हमें अपने यहूदी जूडो-कराटे से धमका नहीं सकतीं

222
00:12:27,164 --> 00:12:29,749
क्योंकि मैं एक फ़ेडरल एजेंट हूँ!

223
00:12:29,833 --> 00:12:34,004
ठीक है? एक लोकल पुलिस वाला
मुझसे ऐसे बात नहीं कर सकता।

224
00:12:34,087 --> 00:12:36,840
"फ़ेडरल एजेंट" अलाना, "फ़ेडरल एजेंट" फलाना।

225
00:12:36,923 --> 00:12:40,302
मैं बताऊँ मुझे क्या लगता?
तुम किसी जिम गनएजेंट को नहीं जानती हो।

226
00:12:40,385 --> 00:12:42,888
-तुम जानते हो?
-नहीं, क्योंकि वह है ही नहीं!

227
00:12:42,971 --> 00:12:44,681
मुझे पता था! झूठे!

228
00:12:44,764 --> 00:12:47,058
हाँ, इतना कि तुम मेरे जाल में फँस गयी।

229
00:12:47,559 --> 00:12:49,352
मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है?

230
00:12:50,687 --> 00:12:52,772
मैंने कितने शब्बत अकेले में बिताये?

231
00:12:52,856 --> 00:12:55,317
और अब मेरे दोनों बच्चे घर आकर झगड़ा कर रहे हैं!

232
00:12:57,152 --> 00:12:59,237
माफ़ करना, माँ। यह सौ प्रतिश…

233
00:13:08,163 --> 00:13:10,499
हे भगवान…

234
00:13:11,374 --> 00:13:13,001
अगर तुम और मैं वयस्क नहीं होते

235
00:13:13,084 --> 00:13:15,295
और अगर लोग इसे अच्छा नहीं मानते, तो मैं

236
00:13:15,378 --> 00:13:16,922
अभी तुम्हें एक घूँसा जड़ देता।

237
00:13:17,589 --> 00:13:18,715
मुझे तुमसे नफ़रत है!

238
00:13:19,716 --> 00:13:20,800
मैं अपने कमरे में जा रहा हूँ!

239
00:13:23,136 --> 00:13:26,389
बिल्कुल! बस जाओ। मुझे यहीं छोड़ दो। अकेला।

240
00:13:27,599 --> 00:13:30,894
सबकी तरह। बिलकुल उस घटिया आदमी की तरह!

241
00:13:34,356 --> 00:13:35,607
वह घटिया आदमी नहीं हैं।

242
00:13:38,068 --> 00:13:39,069
वह मेरे पिता हैं।

243
00:13:49,287 --> 00:13:53,124
माँ, मैं खुश हूँ कि मैं आयी।
व्हिप्पल परिवार के एक और क्लासिक शब्बत में।

244
00:14:00,423 --> 00:14:02,467
कम से कम इस बार मैं एकदम अकेली नहीं हूँ।

245
00:14:36,543 --> 00:14:37,794
सुनो, मैं बोल रहा हूँ।

246
00:14:38,420 --> 00:14:41,715
लोगों को इकट्ठा करो। हमें एक आसान शिकार मिला है।

247
00:14:44,509 --> 00:14:46,636
यह पक्का भागकर माँ के घर जाएगा।

248
00:14:46,720 --> 00:14:48,263
वांछित - वेड व्हिप्पल
इनाम - 100,000 डालर

249
00:14:51,725 --> 00:14:52,726
अंदर मत आना!

250
00:14:54,102 --> 00:14:56,688
वेड? तुम्हें चोट लगी है?

251
00:14:56,730 --> 00:14:58,732
मुझे लगा जैसे कोई बच्चा सिसक रहा है।

252
00:14:58,815 --> 00:15:01,901
नहीं, मुझे पता नहीं तुमने क्या सुना,
क्योंकि यहाँ सब ठीक है।

253
00:15:01,985 --> 00:15:04,779
मैं बस छोटे बच्चों की तरह लेटा हुआ हूँ।

254
00:15:05,405 --> 00:15:07,991
मेरा मानसिक स्वास्थ्य कभी इतना अच्छा नहीं रहा।

255
00:15:09,075 --> 00:15:11,453
तुम्हारा कमरा आकर्षक है।

256
00:15:12,162 --> 00:15:13,288
अच्छा?

257
00:15:13,872 --> 00:15:15,081
ओह, हाँ।

258
00:15:17,334 --> 00:15:18,877
मेरा पुराना कमरा।

259
00:15:20,170 --> 00:15:22,047
-ये क्या हैं?
-मेरे पोस्टर।

260
00:15:22,130 --> 00:15:24,215
वहाँ सभी महान लोगों के पोस्टर हैं।

261
00:15:24,299 --> 00:15:29,095
स्टलोन, कियानू, ब्रायन एडम्स। ये मुझे बेहद पसंद हैं।

262
00:15:29,596 --> 00:15:33,308
हाँ, मैं समझ गया। यह तुम्हारे नायकों का मंदिर है।

263
00:15:33,391 --> 00:15:36,227
हाँ। मैंने यहाँ काफी समय अकेले बिताया है।

264
00:15:37,729 --> 00:15:40,440
बचपन में पिता द्वारा
त्याग दिए जाने के बारे में सोचते हुए, पर…

265
00:15:40,523 --> 00:15:43,693
और यह शानदार और ताकतवर आदमी कौन है?

266
00:15:44,319 --> 00:15:45,320
वह आदमी?

267
00:15:45,945 --> 00:15:48,156
"पिस्तौल" पीट व्हिप्पल

268
00:15:48,740 --> 00:15:53,328
वेड, इस महान बोलिंग वॉरियर का सरनेम तुमसे मिलता है!

269
00:15:54,371 --> 00:15:55,372
हाँ।

270
00:15:56,289 --> 00:15:57,707
क्योंकि वे मेरे पिता हैं।

271
00:15:57,791 --> 00:16:00,460
तुम्हारे पिता चैंपियन हैं?

272
00:16:01,211 --> 00:16:02,545
वह टूर्नामेंट में आएँगे?

273
00:16:03,380 --> 00:16:06,341
वेड व्हिप्पल, क्या इसीलिए हम रीनो जा रहे हैं?

274
00:16:06,424 --> 00:16:09,094
तुम्हारे पिता का सामना करने
और उन्हें गद्दी से हटाने के लिए?

275
00:16:09,177 --> 00:16:12,305
यह खोज और भी गौरवशाली हो चली है!

276
00:16:12,389 --> 00:16:16,726
क्या? नहीं… मुझे यह नहीं पता था… क्या तुम कह रहे हो…

277
00:16:16,810 --> 00:16:19,145
शुरुआत से शुरू करो। क्योंकि एक मिनट रुको।

278
00:16:19,229 --> 00:16:23,066
मेरे अलग हो चुके पिता भी
बोलिंग टूर्नामेंट में शामिल होने वाले हैं?

279
00:16:23,149 --> 00:16:25,985
यह मेरे लिए एक खबर है।

280
00:16:26,069 --> 00:16:27,779
ज़ाहिर है, इसका मेरे वहाँ जाने के

281
00:16:27,862 --> 00:16:29,739
फैसले से कोई लेना-देना नहीं है।

282
00:16:29,823 --> 00:16:30,990
अब समझा।

283
00:16:31,908 --> 00:16:32,909
यह क्या है?

284
00:16:34,619 --> 00:16:37,247
वह? तुम जानना चाहते हो वह क्या है?

285
00:16:39,958 --> 00:16:43,002
यह मेरा पुराना सीडी प्लेयर है।

286
00:16:43,086 --> 00:16:45,422
इसमें गाना बजता है। एक मज़ेदार चीज़ देखना चाहोगे?

287
00:16:46,172 --> 00:16:48,133
"वेडजैमर्ज़ '99।"

288
00:16:49,050 --> 00:16:51,803
अब तक की बनी सबसे अच्छी सीडी।

289
00:16:51,886 --> 00:16:54,597
इसके गाने बहुत अच्छे हैं।

290
00:16:55,807 --> 00:16:57,183
यह अब भी काम करता है?

291
00:16:59,394 --> 00:17:00,687
और…

292
00:17:05,150 --> 00:17:06,651
ओह, हाँ।

293
00:17:06,735 --> 00:17:09,571
हाँ, ऑनलाइन गाने इतने अच्छे नहीं होते।

294
00:17:10,530 --> 00:17:13,116
हाँ, यह मेरा जैम है। तुम्हें इसे सुनना होगा।

295
00:17:15,618 --> 00:17:19,122
जैम का क्या मतलब होता है?

296
00:17:19,205 --> 00:17:21,291
आपका पसंदीदा गाना।

297
00:17:22,792 --> 00:17:24,210
मैं समझा नहीं।

298
00:17:24,794 --> 00:17:27,213
जैसे… तुम्हारा कोई पसंदीदा गाना नहीं है?

299
00:17:28,256 --> 00:17:29,466
नहीं।

300
00:17:30,216 --> 00:17:32,385
जैम यानी ऐसी चीज़ जो आपको उत्साह से भर दे।

301
00:17:32,469 --> 00:17:33,845
जो आपको मस्त कर दे।

302
00:17:33,928 --> 00:17:38,725
जो आपको लीक से हटकर
चीज़ों को करने का साहस और हिम्मत दे।

303
00:17:38,808 --> 00:17:40,602
यह किसी तरह का जादू है?

304
00:17:40,685 --> 00:17:42,270
यह जादू जैसा कुछ होता है।

305
00:17:42,937 --> 00:17:45,774
मेरा एक दोस्त था, जो एलियन एंट फ़ार्म बैंड को सुनकर

306
00:17:45,857 --> 00:17:48,401
टोयोटा कोरोला को अपने सिर पर उठा लेता था।

307
00:17:48,485 --> 00:17:50,612
मैं सच कह रहा हूँ। माँ कसम।

308
00:17:51,696 --> 00:17:54,157
और यह सीडी जो तुमने बनाई है, इसमें जैम है?

309
00:17:54,240 --> 00:17:57,786
ओह, हाँ। वेडजैमर्ज़ '99? एकदम भरी हुई है।

310
00:17:57,869 --> 00:17:59,329
तुम इस सीडी को सुनोगे,

311
00:18:00,163 --> 00:18:03,082
तो मैं गारंटी देता हूँ
कि तुम भी बोलोगे कि "यह मेरा जैम है।"

312
00:18:03,958 --> 00:18:06,085
मेरे पापा अक्सर ऐसा कहते थे।

313
00:18:08,087 --> 00:18:12,801
क्या तुम्हारी माँ उन्हें ही घटिया आदमी बोल रही थीं?

314
00:18:12,884 --> 00:18:13,885
यह वही हैं।

315
00:18:13,968 --> 00:18:15,428
और उन्होंने तुम्हें अकेला छोड़ दिया?

316
00:18:16,179 --> 00:18:19,432
अपने खुद के सगे बेटे के बारे में दोबारा नहीं सोचा?

317
00:18:20,016 --> 00:18:23,436
अपने इकलौते बेटे को बेकार कबाड़ की तरह फेंक दिया?

318
00:18:23,520 --> 00:18:26,940
तुम्हारी बात सुनकर दुख हुआ, पर हाँ।

319
00:18:28,149 --> 00:18:31,945
हर शुक्रवार दोपहर को,
मैं और मेरे पापा बोलिंग करने जाया करते थे,

320
00:18:32,028 --> 00:18:37,367
इन गानों को सुना करते थे,
और यह हमारे लिए एक खास बात थी।

321
00:18:37,450 --> 00:18:39,244
पर फिर एक दिन…

322
00:18:43,456 --> 00:18:44,666
और यह कौन है?

323
00:18:46,334 --> 00:18:49,629
वह कुछ नहीं है।
प्लीज़, उस पर ध्यान मत दो। उसे मत देखो।

324
00:18:49,712 --> 00:18:53,383
अब, यह एक वॉरियर है। यह कौन है?

325
00:18:53,466 --> 00:18:57,387
यह दरअसल मशहूर
मॉर्निंग शो "अमेरिकन ग्लैडिएटर्स" से

326
00:18:57,470 --> 00:18:59,722
ज़ैप का एक कार्डबोर्ड कटआउट है।

327
00:19:00,306 --> 00:19:04,018
हाँ, वह निश्चित रूप से
तुम्हारे नायकों के समूह में शामिल होने योग्य है।

328
00:19:04,102 --> 00:19:06,020
हाँ, वह बहुत ताकतवर थी। वह मेरे पास छुटपन से है।

329
00:19:06,104 --> 00:19:07,814
मुझे पता भी नहीं था कि यह अभी भी मेरे पास है।

330
00:19:07,897 --> 00:19:11,276
पर इसके कंधों पर ये छोटे-छोटे निशान कैसे हैं?

331
00:19:11,359 --> 00:19:13,486
ये बिल्कुल वहाँ नहीं हैं
जहाँ मैंने उसे ज़ोर से गले लगाया था।

332
00:19:13,570 --> 00:19:14,571
मिठाई!

333
00:19:15,154 --> 00:19:16,281
-तुम…
-सब लोग मिठाई खा लो!

334
00:19:16,364 --> 00:19:19,659
पता है, तुम्हें मिठाई खाने जाना चाहिए।
मेरा तो मन नहीं कर रहा है।

335
00:19:19,742 --> 00:19:23,288
वेड! ये निशान सब जगह हैं।

336
00:19:23,371 --> 00:19:25,415
ठीक है! ज़ैप के साथ बहुत समय हो गया। शुक्रिया।

337
00:19:25,498 --> 00:19:26,499
ठीक है।

338
00:19:29,961 --> 00:19:31,504
माफ़ करना तुम्हें यह सुनना पड़ा।

339
00:19:33,381 --> 00:19:38,136
तो मैं अगले 14 दिनों तक
एक एलियन रेगिस्तान में घूमता रहा।

340
00:19:38,219 --> 00:19:40,972
दुश्मनों ने मुझ पर अचानक हमला किया
और मुझे मरा हुआ समझकर छोड़ गये।

341
00:19:41,055 --> 00:19:43,433
हे भगवान! खैर, सुनो।

342
00:19:43,516 --> 00:19:45,518
जोशुआ चालीस सालों तक भटकते रहे,

343
00:19:45,602 --> 00:19:47,979
रेगिस्तान में, प्रॉमिस्ड लैंड की तलाश में।

344
00:19:48,062 --> 00:19:50,565
तो 14 दिन तो कोई बड़ी बात नहीं हैं।

345
00:19:50,648 --> 00:19:51,983
बुरा मत मानना।

346
00:19:52,066 --> 00:19:53,943
क्या यह यहूदी परंपरा का हिस्सा है?

347
00:19:54,027 --> 00:19:58,364
नीबू के टुकड़े खाते हुए पुरानी फिल्में देखना?

348
00:19:58,448 --> 00:20:00,158
नहीं। यहूदी, नहीं।

349
00:20:00,241 --> 00:20:01,910
-अरे, नहीं।
-मेरे पास खर्च करने के लिए पैसे हैं।

350
00:20:01,993 --> 00:20:04,078
पर मुझे अच्छी फ़िल्में पसंद हैं।

351
00:20:04,162 --> 00:20:06,331
यह व्हिप्पल परिवार की परंपरा है।

352
00:20:07,081 --> 00:20:10,627
हर शब्बत पर डिनर के बाद, हम मिठाई खाते हुए

353
00:20:10,710 --> 00:20:13,588
मोमबत्तियों के बुझने तक फिल्में देखते थे।

354
00:20:15,506 --> 00:20:16,716
बहुत अच्छा लगता था।

355
00:20:18,843 --> 00:20:20,762
यह परंपरा क्यों तोड़ दी गयी?

356
00:20:21,596 --> 00:20:23,056
पता नहीं?

357
00:20:23,139 --> 00:20:27,435
वक्त के साथ परिवार अलग हो जाते हैं।

358
00:20:27,518 --> 00:20:30,855
हाँ, खैर, मुझे लगता है कि अब यही मेरा जीवन है।

359
00:20:31,648 --> 00:20:34,067
खाली घोंसला, बहुत दया आती है।

360
00:20:34,150 --> 00:20:37,612
तुम जानते हो,
मैं हर शब्बत पर खुद मोमबत्तियाँ जलाती हूँ,

361
00:20:37,695 --> 00:20:39,572
डिनर पकाती हूँ, सब कुछ खुद करती हूँ।

362
00:20:39,656 --> 00:20:41,574
यहाँ तक कि मिठाई भी बनाती हूँ।

363
00:20:42,575 --> 00:20:45,620
और फिर मैं वापस बैठकर पुरानी फिल्में देखती हूँ।

364
00:20:46,245 --> 00:20:49,540
जब बच्चे घर पर भी होते हैं,
तब भी वे मेरा हाथ नहीं बँटाते।

365
00:20:52,085 --> 00:20:53,378
मैं समझा नहीं।

366
00:20:53,461 --> 00:20:56,589
सड़क पर चलने वाली उस लड़की का दिल सोने से बना है पर

367
00:20:56,673 --> 00:20:59,676
दूसरे लोग उसके साथ इतना खराब व्यवहार क्यों कर रहे हैं?

368
00:20:59,759 --> 00:21:01,636
क्या सड़क पर चलना गुनाह है?

369
00:21:01,719 --> 00:21:05,598
क्योंकि वे अज्ञानी और फ़तवेबाज़ लोग हैं, नख़ल्स।

370
00:21:05,682 --> 00:21:06,683
पर तुम रुको।

371
00:21:07,809 --> 00:21:09,268
आखिर में वही लड़की जीतेगी।

372
00:21:09,352 --> 00:21:11,980
मैं यहाँ कल आई थी। तुमने मुझे निकल जाने को कहा था।

373
00:21:12,981 --> 00:21:14,732
तुम कमीशन पर काम करती हो ना?

374
00:21:14,816 --> 00:21:15,817
हाँ।

375
00:21:16,693 --> 00:21:19,320
तुमने बड़ी गलती की। बहुत बड़ी।

376
00:21:19,404 --> 00:21:21,239
मुझे अभी शॉपिंग करने जाना है।

377
00:21:21,823 --> 00:21:23,324
वह मुझे बहुत पसंद है।

378
00:21:40,633 --> 00:21:43,636
अचानक हुए हमले से कैसे बचें
सोफ़ी हॉलैंड

379
00:22:08,703 --> 00:22:09,829
आपकी याद आती है, पापा।

380
00:22:50,620 --> 00:22:52,246
शब्बत शलोम।

381
00:22:55,750 --> 00:22:57,001
ख़ैर, वह एक खराब आईडिया था।

382
00:22:59,462 --> 00:23:02,173
-क्यों?
-तुम्हारे सिर पर इनाम है, व्हिप्पल।

383
00:23:03,299 --> 00:23:04,759
जिस लेने मैं यहाँ आया हूँ।

384
00:23:14,268 --> 00:23:16,062
-इतना हँस क्यों रहे हो?
-ओह, कुछ नहीं।

385
00:23:16,145 --> 00:23:19,982
तुमने आकाशगंगा के
एक सबसे खतरनाक वॉरियर के साथ पंगा लिया है।

386
00:23:20,608 --> 00:23:22,610
और मैं उनका पसंदीदा छात्र हूँ।

387
00:23:40,461 --> 00:23:42,296
इससे मकान बिकने में दिक्कत होगी।

388
00:23:45,007 --> 00:23:46,425
कोई आया है।

389
00:24:00,022 --> 00:24:01,524
वैसे, तुम हो कौन?

390
00:24:02,108 --> 00:24:04,443
-तुम्हारा सबसे बुरा ख्वाब।
-अच्छी चेन है।

391
00:24:04,527 --> 00:24:07,363
लगता है तुम 90 के दशक के
किसी वीडियो गेम से आये हो।

392
00:24:07,446 --> 00:24:08,906
मैं सिक्का कहाँ डालूँ?

393
00:24:09,949 --> 00:24:11,909
क्या चाल चली है, जीनियस ने!

394
00:24:11,993 --> 00:24:14,620
तुम पुलिस वालों से भरे हुए घर में घुसे हो।

395
00:24:15,371 --> 00:24:18,791
तुम अभी हार मानना चाहते हो
या मैं तुम्हें लगभग 14 सेकंड का समय दूँ?

396
00:24:18,875 --> 00:24:20,918
-बहुत हुआ!
-बकवास!

397
00:24:29,552 --> 00:24:30,761
एफ़बीआई!

398
00:24:57,205 --> 00:24:58,581
कहा था ना, गधे।

399
00:25:05,963 --> 00:25:07,423
तुम्हारी चाल है, कमीनों।

400
00:25:10,885 --> 00:25:11,928
माँ व्हिप्पल।

401
00:25:12,011 --> 00:25:15,640
नख़ल्स, मोमबत्तियों को हर कीमत पर बचाना।

402
00:26:01,394 --> 00:26:02,520
माँ।

403
00:26:04,146 --> 00:26:06,649
घर के लिए माफ़ करना।

404
00:26:09,527 --> 00:26:10,569
आप ठीक हैं?

405
00:26:12,280 --> 00:26:14,407
आप खुश हैं? क्या मुझसे कुछ छूट गया?

406
00:26:18,411 --> 00:26:20,621
मेरे बच्चे आखिरकार शब्बत के लिए घर आ गये।

407
00:26:21,998 --> 00:26:26,210
पूरा परिवार एक-दूसरे को बचाने,
एक-दूसरे की देखभाल करने के लिए साथ आ गया।

408
00:26:26,877 --> 00:26:28,546
एक माँ को इससे ज़्यादा और क्या चाहिए?

409
00:26:30,673 --> 00:26:31,882
शुक्रिया, नख़ल्स।

410
00:26:34,010 --> 00:26:38,556
यह हमारा अब तक का सबसे अच्छा शब्बत डिनर है।

411
00:26:39,682 --> 00:26:40,891
शाबोश की शुभकामनाएँ, बेटा।

412
00:26:41,559 --> 00:26:42,685
तुम्हें भी, मेरी बच्ची।

413
00:26:42,768 --> 00:26:43,978
शुक्रिया, माँ।

414
00:26:44,061 --> 00:26:45,354
शाबोश की शुभकामनाएँ, माँ।

415
00:27:44,246 --> 00:27:46,248
संवाद अनवुादक: मुनीश मैन्दोला

