1
00:00:26,089 --> 00:00:28,049
उठो। वह कहाँ है?

2
00:00:29,926 --> 00:00:31,886
वह किसी वाहन से गई है या पैदल?

3
00:00:34,305 --> 00:00:35,682
कमबख़्त स्कोफ़ील्ड कहाँ है?

4
00:00:35,765 --> 00:00:36,891
कहाँ है वह?

5
00:00:37,642 --> 00:00:39,102
तुम उसे नहीं ढूँढ पाओगे। भरोसा रखो।

6
00:00:39,185 --> 00:00:40,812
तुम पर भरोसा करूँ? हम यह करके देख चुके हैं।

7
00:00:40,895 --> 00:00:43,940
- क्या मैंने कभी तुमसे झूठ बोला है?
- तुमने मुझे उसके बारे में कभी नहीं बताया।

8
00:00:44,607 --> 00:00:45,859
मुझे कमबख़्त पता नहीं था।

9
00:00:45,942 --> 00:00:48,236
मैं तुमसे यह कहता आ रहा हूँ
कि सीआईए ने विमान गिराया था।

10
00:00:48,319 --> 00:00:50,029
मुझे लगा था कि इसमें सिडनी का हाथ होगा,

11
00:00:50,113 --> 00:00:53,074
पर मैंने एक मिनट के लिए भी यह नहीं सोचा था
कि यह शुरुआत से उसकी ही योजना होगी।

12
00:00:54,868 --> 00:00:59,205
डिस्पैच, कई वाहनों की दुर्घटना हुई है।
ट्रूपर्स घायल हुए हैं।

13
00:00:59,289 --> 00:01:01,332
मुझे तत्काल मेडिकल सहायता चाहिए।

14
00:01:08,631 --> 00:01:10,800
- तुम कहाँ हो?
- फ़्रैंक, मुझे माफ़ करना।

15
00:01:10,884 --> 00:01:14,596
मैं जानती हूँ कि तुम सहमत नहीं हो
कि मैंने जो भी किया, वह क्यों किया।

16
00:01:14,679 --> 00:01:16,639
सहमत नहीं हूँ? लोगों की मौत हो गई है, सिडनी।

17
00:01:16,723 --> 00:01:18,433
मैं समझाना चाहती हूँ।

18
00:01:18,516 --> 00:01:22,145
शायद कभी समझाऊँगी, पर इस समय
मैं तुम्हें आगाह करने के लिए फ़ोन कर रही हूँ।

19
00:01:22,228 --> 00:01:24,689
ब्रैडफ़र्ड और मेरे साथ जो हो रहा है, उसके बीच में

20
00:01:24,772 --> 00:01:25,773
पड़ने की कोशिश मत करना।

21
00:01:25,857 --> 00:01:27,150
तुम आख़िर हो कहाँ?

22
00:01:27,233 --> 00:01:29,068
अगर तुम इसमें पड़े, तो तुम्हें चोट पहुँचेगी।

23
00:01:29,152 --> 00:01:31,196
और मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती हूँ।

24
00:01:31,696 --> 00:01:33,781
प्लीज़, तुम्हारी अपनी सुरक्षा के लिए, फ़्रैंक…

25
00:01:33,865 --> 00:01:35,783
तुम्हें किसी और की सुरक्षा की परवाह कबसे होने लगी?

26
00:01:35,867 --> 00:01:37,076
मैं जानती हूँ यह कैसा लग रहा है।

27
00:01:37,660 --> 00:01:39,287
हर जगह लाशें पड़ी हैं, स्कोफ़ील्ड।

28
00:01:40,496 --> 00:01:41,497
तुम समझ नहीं रहे हो।

29
00:01:41,581 --> 00:01:42,999
मैं समझता हूँ कि विमान को तुमने गिराया था।

30
00:01:43,082 --> 00:01:45,126
तुम्हारे हाथ ख़ून से रंगे हैं।

31
00:01:45,210 --> 00:01:47,795
- हे, तुम्हें आत्मसमर्पण कर देना चाहिए।
- मैं नहीं कर सकती। अभी नहीं।

32
00:01:47,879 --> 00:01:49,631
उससे पहले मुझे कुछ करना है।

33
00:01:50,423 --> 00:01:52,634
- वह आर्काइव।
- मैं जानती हूँ तुम उस तरह के आदमी हो

34
00:01:52,717 --> 00:01:54,761
जिसे लगता है कि उसे इस बारे में कुछ करना चाहिए।

35
00:01:54,844 --> 00:01:57,430
हालातों को सही करना चाहिए, इस सबको रोक देना चाहिए।

36
00:01:57,513 --> 00:01:58,848
पर ऐसा मत करना।

37
00:01:58,932 --> 00:02:03,561
मैं बता रही हूँ, फ़्रैंक, तुम्हारे अपने भले के लिए,
पीछे हट जाओ।

38
00:02:03,645 --> 00:02:07,482
और मैंने तुमसे कहा था कि अगर तुमने
इस शहर के लोगों की जान ख़तरे में डाली,

39
00:02:07,565 --> 00:02:08,941
तो तुम्हारे लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी।

40
00:02:09,441 --> 00:02:11,402
तो अब मैं अपना वादा पूरा करूँगा।

41
00:02:11,486 --> 00:02:13,321
जितनी तेज़ी से भाग सको, भागो, मोहतरमा,

42
00:02:13,404 --> 00:02:14,948
क्योंकि मैं तुम्हें पकड़ने आ रहा हूँ।

43
00:02:16,699 --> 00:02:18,159
तुम वह नहीं करना चाहोगे, फ़्रैंक।

44
00:02:18,243 --> 00:02:20,036
ओह, मैं केवल यही करना चाहता हूँ।

45
00:02:21,287 --> 00:02:23,373
ठीक है। पर मैंने तुम्हें आगाह कर दिया है।

46
00:02:38,137 --> 00:02:39,264
फ़ेयरबैंक्स में आपका स्वागत है

47
00:02:43,351 --> 00:02:44,519
सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी

48
00:03:27,228 --> 00:03:30,190
द लास्ट फ़्रंटियर

49
00:03:44,120 --> 00:03:45,371
फ़ोर्ट वेनराइट
फ़ेयरबैंक्स, अलास्का

50
00:03:45,455 --> 00:03:46,915
मार्शलों ने हार्टमन को हिरासत में ले लिया है।

51
00:03:46,998 --> 00:03:49,250
हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं
कि उन्होंने उसे कहाँ रखा हुआ है।

52
00:03:50,376 --> 00:03:52,837
- स्कोफ़ील्ड?
- अभी पता नहीं है।

53
00:03:53,546 --> 00:03:54,714
पर एक समस्या हो गई है।

54
00:03:54,797 --> 00:03:56,132
हमें सूचना मिली है कि हार्टमन बेरिंग समुद्र में

55
00:03:56,216 --> 00:03:58,218
हमारी एक सिगिंट पोस्ट में घुस गया था।

56
00:03:58,301 --> 00:03:59,594
लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

57
00:03:59,677 --> 00:04:01,012
उसे क्या चाहिए था?

58
00:04:01,095 --> 00:04:02,680
अभी कहना मुश्किल है, पर हमारे विश्लेषकों का मानना है

59
00:04:02,764 --> 00:04:04,807
कि उसने एक पेटाबाइट तक का डाटा
डाउनलोड किया हो सकता है।

60
00:04:05,558 --> 00:04:06,893
कुत्ते का बच्चा।

61
00:04:07,769 --> 00:04:11,022
जिस औरत ने हार्टमन का निवारक साधन बनाया था,
वह फ़िलेडैल्फ़िया में रहती है?

62
00:04:11,105 --> 00:04:12,106
हाँ। हंटिंग पार्क में।

63
00:04:12,190 --> 00:04:13,441
हार्टमन रूस में था,

64
00:04:13,525 --> 00:04:16,151
जिसका मतलब उसने आर्काइव 6 को
डिजिटल माध्यम से भेजा होगा।

65
00:04:16,235 --> 00:04:17,403
मैं समझा नहीं, मैडम।

66
00:04:17,487 --> 00:04:19,906
बेरिंग समुद्र में स्थित कोई भी सिगिंट पोस्ट
ट्रांस-अटलांटिक केबल से जा रहे

67
00:04:19,989 --> 00:04:22,158
डाटा को चुराती है,

68
00:04:22,242 --> 00:04:25,912
जिसका मतलब है कि अगर हार्टमन ने
उसे अपनी हैकर दोस्त को भेजा था,

69
00:04:26,579 --> 00:04:28,039
तो हमने उसकी प्रति बनाई होगी।

70
00:04:28,122 --> 00:04:29,666
जिसका मतलब है कि वह हमारे सर्वर पर है।

71
00:04:29,749 --> 00:04:32,502
वह कमीना आर्काइव को वापस हासिल करने के लिए
हमारी पोस्ट में घुसा था।

72
00:04:33,044 --> 00:04:34,712
उसने वही डाउनलोड किया था।

73
00:04:34,796 --> 00:04:36,172
उसने उसकी हार्ड कॉपी बनाई होगी।

74
00:04:36,256 --> 00:04:39,592
और अगर वह उसके पास नहीं है,
तो स्कोफ़ील्ड के पास तो ज़रूर होगी।

75
00:04:41,844 --> 00:04:43,012
ठीक है, सुनो।

76
00:04:43,638 --> 00:04:46,099
यह एक नियंत्रण-और-सफाई ऑपरेशन है।

77
00:04:46,182 --> 00:04:48,893
मुख्य निशाना सिडनी स्कोफ़ील्ड है।

78
00:04:48,977 --> 00:04:54,732
उसके पास ख़ुफ़िया जानकारी है
और उसे बेहद ख़तरनाक समझा जाना चाहिए।

79
00:04:54,816 --> 00:04:57,819
तुम्हें बिना कोई सवाल पूछे उसे मार गिराना है।

80
00:04:57,902 --> 00:05:00,530
दूसरा निशाना लीवाई टेलर हार्टमन है।

81
00:05:01,489 --> 00:05:03,992
वह हिरासत में है, पर मैं चाहती हूँ
कि उसे रास्ते से हटा दिया जाए।

82
00:05:04,576 --> 00:05:06,035
अपनी तरफ़ ध्यान मत खींचना।

83
00:05:06,119 --> 00:05:07,829
कोई सबूत मत छोड़ना।

84
00:05:08,830 --> 00:05:09,956
काम पर लग जाओ।

85
00:06:00,381 --> 00:06:02,467
तुम आख़िरी इंसान हो जिस पर मैं निर्भर रहना चाहूँगा,

86
00:06:02,550 --> 00:06:03,718
पर मुझे सच जानना है।

87
00:06:03,801 --> 00:06:05,136
तो मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

88
00:06:05,220 --> 00:06:06,804
अगर मैं कैद हूँ, तो तुम्हारी मदद नहीं कर सकता।

89
00:06:06,888 --> 00:06:08,389
ख़ैर, तुम जेल में ही रहोगे, ठीक है?

90
00:06:08,473 --> 00:06:11,768
तुमने मेरी पत्नी को अगवा किया, मेरे आदमियों को
मार डाला, तुम्हारी पत्नी भाग गई है,

91
00:06:11,851 --> 00:06:14,646
और जैकलिन ब्रैडफ़र्ड बस अभी-अभी
फ़ोर्ट वेनराइट पहुँची है।

92
00:06:14,729 --> 00:06:17,941
- उसने कितनी देर पहले लैंड किया था?
- नहीं, तुम मुझे यह बताओ कि वहाँ क्या हो सकता है।

93
00:06:22,362 --> 00:06:25,198
मैं जानता हूँ कि तुम्हें लगता है
कि तुम्हें मारने के लिए वह विमान सीआईए ने गिराया था,

94
00:06:25,281 --> 00:06:26,449
क्योंकि तुम कुछ जान गए हो।

95
00:06:27,534 --> 00:06:28,660
तुम्हें क्या मिला था?

96
00:06:31,955 --> 00:06:33,331
एक सीआईए डेटाबेस।

97
00:06:33,414 --> 00:06:34,624
आर्काइव 6।

98
00:06:34,707 --> 00:06:38,086
हाँ। वह आर्काइव साबित करती है
कि ब्रैडफ़र्ड ने एक हिट लिस्ट बना रखी है।

99
00:06:38,169 --> 00:06:41,631
वह दुश्मनों की पहचान करके
उन्हें बिना किसी क़ानूनी कार्रवाई के मार रही है।

100
00:06:41,714 --> 00:06:44,133
तो स्कोफ़ील्ड पूरी एजेंसी को गिराना चाहती है।

101
00:06:44,217 --> 00:06:45,218
एजेंसी को नहीं। नहीं।

102
00:06:45,301 --> 00:06:47,929
वह ब्रैडफ़र्ड को हराकर
उसके प्रोग्राम का खुलासा करना चाहती है।

103
00:06:48,012 --> 00:06:50,056
उसे परवाह नहीं है
कि वह करने में वह किसे चोट पहुँचाती है।

104
00:06:51,683 --> 00:06:53,184
बात इतनी सीधी नहीं है।

105
00:06:53,268 --> 00:06:55,311
शायद वह उस पर निर्भर करता है
कि तुम कमबख़्त किसके पक्ष में हो।

106
00:06:55,395 --> 00:06:56,437
ओह, चलो भी, फ़्रैंक।

107
00:06:56,521 --> 00:06:58,231
लोक कल्याण के सफ़र में होने वाला थोड़ा नुक़सान।

108
00:06:58,314 --> 00:07:01,442
बाकी सबके मुक़ाबले तुम यह बेहतर समझते हो
कि कभी-कभी उससे बचा नहीं जा सकता।

109
00:07:02,193 --> 00:07:03,444
मैं तुम्हें बताता हूँ कि मैं क्या समझता हूँ।

110
00:07:04,320 --> 00:07:06,531
मैं यह नौटंकी बंद करूँगा,
तुम्हारी पत्नी को गिरफ़्तार करूँगा

111
00:07:06,614 --> 00:07:09,367
और वह अपनी बाकी की ज़िंदगी जेल में बिताएगी।

112
00:07:09,450 --> 00:07:10,952
मैं यही जानता हूँ।

113
00:07:11,035 --> 00:07:13,037
अगर ब्रैडफ़र्ड वहाँ पहले पहुँच गई, तो नहीं, फ़्रैंक।

114
00:07:16,624 --> 00:07:19,961
वह यहाँ सिडनी को गिरफ़्तार करने नहीं आई है, फ़्रैंक।
वह उसे मारने आई है।

115
00:07:20,044 --> 00:07:21,379
वह जानती है कि सिडनी के पास आर्काइव है।

116
00:07:21,462 --> 00:07:22,714
वह जानती है कि सिडनी उसका प्रसारण कर देगी,

117
00:07:22,797 --> 00:07:26,426
तो वह उसे रोकने के लिए, अपने कमबख़्त राज़ को
सुरक्षित रखने के लिए जो करना पड़े, वह करेगी।

118
00:07:26,509 --> 00:07:29,512
तुम मुझे यहाँ से जाने दो,
तो मैं ब्रैडफ़र्ड को रोकने में तुम्हारी मदद कर सकता हूँ।

119
00:07:29,596 --> 00:07:31,931
- वह नहीं होगा।
- ठीक है। यह समझ लो, फ़्रैंक।

120
00:07:32,015 --> 00:07:34,851
तुम और तुम्हारे पास जो भी आदमी बचे हैं, केवल वे ही

121
00:07:34,934 --> 00:07:39,522
सीआईए द्वारा मेरी पत्नी की हत्या किए जाने
और सच्चाई के सामने आने के बीच खड़े हैं।

122
00:07:40,607 --> 00:07:42,358
तो तुम जल्दी काम पर लग जाओ, फ़्रैंक,

123
00:07:42,442 --> 00:07:45,904
क्योंकि अगर सिडनी मर गई,
तो सच उसके साथ मर जाएगा।

124
00:07:49,407 --> 00:07:50,992
ठीक है, सब लोगों। आओ, इकट्ठे हो जाओ।

125
00:07:54,495 --> 00:07:58,791
हमारी सूची में एक और भगोड़ा बढ़ गया है,
और वह हमारे अपनों में से एक है।

126
00:07:58,875 --> 00:08:02,378
सिडनी स्कोफ़ील्ड अब फ़रार है
और यूएसएम फ़्लाइट 207 की दुर्घटना के सिलसिले में

127
00:08:02,462 --> 00:08:05,048
पूछताछ के लिए उसकी तलाश है।

128
00:08:05,131 --> 00:08:08,468
उसे आख़िरी बार प्रॉस्पेक्ट क्रीक से
आठ किलोमीटर दक्षिण में डॉल्टन हाईवे पर देखा गया था।

129
00:08:08,551 --> 00:08:10,470
वह पैदल है, तो वह अभी भी इसी इलाके में है।

130
00:08:10,553 --> 00:08:13,723
स्टेट ट्रूपर्स, एफ़पीडी,
सोशल मीडिया को जानकारी दे दो।

131
00:08:13,806 --> 00:08:15,558
मैं चाहता हूँ उसकी तस्वीर हर जगह हो।

132
00:08:15,642 --> 00:08:19,270
देखो, मैं जानता हूँ हम थक चुके हैं, ठीक है?
हमारे शरीर दुख रहे हैं। हम घर जाना चाहते हैं।

133
00:08:19,354 --> 00:08:22,982
तो मैं तुम्हें याद दिला दूँ कि हम सब यहाँ
स्कोफ़ील्ड की वजह से ही हैं।

134
00:08:23,608 --> 00:08:26,486
उसकी वजह से ही हमारा अस्पताल भरा हुआ है,
हमारे बच्चे डरे हुए हैं।

135
00:08:26,569 --> 00:08:29,489
उसकी वजह से हमारे शहर में पिछले एक हफ़्ते से
उथल-पुथल मची हुई है।

136
00:08:29,572 --> 00:08:32,407
तो अपनी बची-खुची ऊर्जा जुटाओ।
ज़रूरत पड़े तो ग़ुस्से में आ जाओ।

137
00:08:32,492 --> 00:08:35,786
क्योंकि जब तक हम इस औरत को गिरफ़्तार नहीं करेंगे,
हम में से कोई अपनी ज़िंदगी में वापस नहीं लौट पाएगा।

138
00:08:35,870 --> 00:08:39,707
हमारा एक लक्ष्य है और बस एक ही लक्ष्य है,
और वह सिडनी स्कोफ़ील्ड को ढूँढना है।

139
00:08:39,791 --> 00:08:41,166
तो चलो काम पर लग जाएँ।

140
00:08:53,263 --> 00:08:56,140
मैं जानता हूँ तुम कौन हो, विन्सेंट। सच में।

141
00:08:56,224 --> 00:08:58,601
मैं जानता हूँ तुम रॉबर्ट स्कोफ़ील्ड के क़रीबी दोस्त थे।

142
00:08:59,185 --> 00:09:00,562
कि उसने तुम्हें इस देश में नई ज़िंदगी दी थी।

143
00:09:00,645 --> 00:09:02,522
मैं जानता हूँ कि तुम सिडनी को उसके बचपन से जानते हो,

144
00:09:02,605 --> 00:09:04,482
शायद इसीलिए तुमने उसकी मदद की।

145
00:09:05,567 --> 00:09:07,360
क्योंकि तुम उसकी परवाह करते हो।

146
00:09:08,027 --> 00:09:10,905
इसीलिए उसे सुरक्षित यहाँ लाने में
तुम्हें मेरी मदद करनी होगी।

147
00:09:13,074 --> 00:09:15,243
अगर मैं तुम्हारी मदद करना चाहता भी,
तो नहीं कर सकता हूँ।

148
00:09:15,910 --> 00:09:17,328
मुझे नहीं पता कि वह कहाँ है।

149
00:09:17,412 --> 00:09:18,788
सिडनी योजना से हट चुकी है।

150
00:09:19,330 --> 00:09:20,832
तुम जानते हो कि वह क्या चाहती है।

151
00:09:21,624 --> 00:09:23,001
आर्काइव का खुलासा करना चाहती है।

152
00:09:23,626 --> 00:09:26,838
ब्रैडफ़र्ड को हराना चाहती है, जो कि वह करेगी।

153
00:09:27,672 --> 00:09:28,715
ब्रैडफ़र्ड यहाँ आ चुकी है।

154
00:09:29,883 --> 00:09:32,594
पर वह सिडनी को मारने के लिए
अपने साथ एक टीम लाई है,

155
00:09:32,677 --> 00:09:35,471
जिसके कारण मुझे सिडनी तक पहले पहुँचना है।

156
00:09:35,555 --> 00:09:36,931
मुझे बताओ वह कैसे करूँ।

157
00:09:40,810 --> 00:09:44,606
मुझे नहीं लगता कि तुम उस औरत को वाक़ई समझते हो
जिसका तुम शिकार कर रहे हो।

158
00:09:45,273 --> 00:09:48,443
सिडनी की ज़िंदगी में हर एक चीज़
उसे इस पल तक लेकर आई है।

159
00:09:48,526 --> 00:09:51,905
उसके पिता की हत्या, उसके परिवार को दिया गया धोखा,

160
00:09:51,988 --> 00:09:54,157
एक जासूस के रूप में उसकी ज़िंदगी।

161
00:09:54,741 --> 00:09:57,952
ब्रैडफ़र्ड ने अपना राज़ दबाए रखने के लिए सिडनी का

162
00:09:58,036 --> 00:10:00,496
और उसके सभी प्रियजनों का फ़ायदा उठाया है।

163
00:10:01,080 --> 00:10:04,584
सिडनी उसे सही करना चाहती है।
सच्चाई को उजागर करना चाहती है।

164
00:10:04,667 --> 00:10:07,962
सिडनी कोई भगोड़ी नहीं है। वह एक एजेंट है।

165
00:10:08,046 --> 00:10:10,423
हारना उसके लिए विकल्प नहीं है।

166
00:10:11,466 --> 00:10:13,343
दो टूक बात कहने के लिए माफ़ करना,

167
00:10:13,426 --> 00:10:16,846
पर मुझे ब्रैडफ़र्ड के उसे ढूँढने की चिंता नहीं है

168
00:10:16,930 --> 00:10:21,351
और ना ही मुझे तुम्हारे उस तक पहले पहुँचने की परवाह है।

169
00:10:21,434 --> 00:10:25,605
सच यह है कि मुझे स्कोफ़ील्ड पर पूरा विश्वास है।

170
00:10:26,898 --> 00:10:29,234
तुम कमबख़्त कौन हो? उठो।

171
00:11:34,090 --> 00:11:35,091
- फ़्रैंक।
- हाँ।

172
00:11:35,174 --> 00:11:36,801
यह रहे तुम। यह हैं…

173
00:11:36,885 --> 00:11:39,554
जैकलिन ब्रैडफ़र्ड। डिप्टी डायरेक्टर, सीआईए।

174
00:11:39,637 --> 00:11:41,055
मैं जानता हूँ आप कौन हैं।

175
00:11:43,766 --> 00:11:46,728
मैं समझ रही हूँ कि आप लोग यहाँ काफ़ी व्यस्त चल रहे हैं।

176
00:11:47,312 --> 00:11:49,647
आपने और आपकी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है।

177
00:11:51,482 --> 00:11:53,318
क्या हम कहीं अकेले में बात कर सकते हैं?

178
00:11:53,401 --> 00:11:54,777
यूएस मार्शल
फ़्यूजिटिव टास्क फ़ोर्स

179
00:11:54,861 --> 00:11:56,196
स्कोफ़ील्ड के बारे में?

180
00:11:56,279 --> 00:11:58,448
यह उससे थोड़ा ज़्यादा उलझा हुआ है।

181
00:11:59,240 --> 00:12:04,162
मैं इसकी पुष्टि ज़रूर कर सकती हूँ कि मुझे दो
भगोड़ों को गिरफ़्तार करना है जो आपकी हिरासत में हैं।

182
00:12:04,245 --> 00:12:07,207
एक विन्सेंट थिआगो के उपनाम से जाना जाता है,

183
00:12:07,290 --> 00:12:10,710
दूसरा लीवाई हार्टमन नाम का पूर्व सीआईए जासूस है।

184
00:12:10,793 --> 00:12:12,503
जिसका कोड नाम "हैवलॉक" है।

185
00:12:12,587 --> 00:12:14,672
- हाँ। क्या वह यहाँ है?
- हाँ।

186
00:12:15,548 --> 00:12:16,883
- आपके पास वारंट है?
- आप समझ नहीं रहे हैं।

187
00:12:16,966 --> 00:12:18,968
- यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।
- अदालत से मिले दस्तावेज़?

188
00:12:19,052 --> 00:12:20,720
मैं समझता हूँ, पर इन आदमियों के कुछ अधिकार हैं।

189
00:12:20,803 --> 00:12:23,056
तो मैं आपसे फिर पूछता हूँ।
क्या आपके पास कोई अदालती दस्तावेज़ हैं?

190
00:12:23,139 --> 00:12:24,766
मार्शल, यह बहस का मामला नहीं है।

191
00:12:24,849 --> 00:12:28,019
तुम्हारी हिरासत में मौजूद
दोनों आदमी हिंसक, गैर-सरकारी लोग हैं

192
00:12:28,102 --> 00:12:30,980
जो ऐसा ख़तरा हैं जो तुम समझ ही नहीं सकते हो।

193
00:12:32,815 --> 00:12:33,816
ठीक है।

194
00:12:34,901 --> 00:12:36,611
देखो, तुमने कभी लिटिल डायोमीड के बारे में सुना है?

195
00:12:37,403 --> 00:12:40,114
- माफ़ करना?
- वह बेरिंग समुद्र में एक छोटा सा द्वीप है।

196
00:12:40,198 --> 00:12:42,075
उसकी जनसँख्या क़रीब 80 है।

197
00:12:42,158 --> 00:12:44,869
वे एक पहाड़ी के पास
झोपड़ियों के एक छोटे से समूह में रहते हैं।

198
00:12:44,953 --> 00:12:47,413
शायद पूरे अमेरिका में सबसे सुदूर बस्ती है।

199
00:12:47,497 --> 00:12:48,581
ठीक है।

200
00:12:48,665 --> 00:12:50,833
उसके क़रीब तीन किलोमीटर पूर्व में बिग डायोमीड है,

201
00:12:50,917 --> 00:12:53,294
जो रूस के चुकट्स्की जिले का हिस्सा है।

202
00:12:53,378 --> 00:12:57,006
और रूसी-अमेरिकी सीमा
इन दो द्वीपों के ठीक बीच से गुज़रती है।

203
00:12:57,090 --> 00:12:58,341
मैं तुम्हारी बात समझ नहीं रही हूँ।

204
00:12:58,424 --> 00:13:01,302
मैं यह कह रहा हूँ कि इतने क़रीब होने के बावजूद,

205
00:13:01,386 --> 00:13:03,179
अलास्का रूस का हिस्सा नहीं है।

206
00:13:03,763 --> 00:13:05,348
लिटिल डायोमीड द्वीप भी,

207
00:13:05,431 --> 00:13:08,643
जो बेरिंग समुद्र में इतनी दूर है, अमेरिकी ज़मीन है,

208
00:13:08,726 --> 00:13:10,770
जहाँ तुम इस समय खड़ी हो।

209
00:13:10,853 --> 00:13:13,815
और अमेरिका के अंदर
सीआईए के पास कोई कानूनी क्षेत्राधिकार नहीं है।

210
00:13:13,898 --> 00:13:16,651
तो अगर तुम्हारे पास एयूएसए से अदालती आदेश नहीं है

211
00:13:16,734 --> 00:13:20,196
जो तुम्हें कानून के अधिकृत अधिकारी की मान्यता देता हो,

212
00:13:20,280 --> 00:13:22,532
तुम मेरे कमांड केंद्र से तशरीफ़ ले जा सकती हो।

213
00:13:24,450 --> 00:13:25,994
मिस्टर रेमनिक। फ़्रैंक।

214
00:13:26,578 --> 00:13:28,454
मेरे ख़्याल से हमारी शुरुआत थोड़ी ग़लत हुई है।

215
00:13:30,123 --> 00:13:31,666
मेरे ख़्याल से मैं उससे सहमत हूँ।

216
00:13:33,710 --> 00:13:36,629
उसने तुमसे क्या कहा? कि वह अच्छा बंदा है?

217
00:13:36,713 --> 00:13:38,923
कि उसने ख़ुफ़िया जानकारी चुराई थी

218
00:13:39,007 --> 00:13:43,678
जिससे साबित होता है कि सीआईए,
क्या, बेईमान है? भ्रष्ट है?

219
00:13:43,761 --> 00:13:46,556
सीआईए नहीं। नहीं। नहीं, नहीं। केवल तुम।

220
00:13:48,766 --> 00:13:52,270
उसने तुम्हें एक कहानी सुनाई है। वह यही करता है।

221
00:13:52,353 --> 00:13:54,898
हार्टमन को मनोवैज्ञानिक ऑपरेशन में प्रशिक्षण मिला है।

222
00:13:54,981 --> 00:13:56,900
वह लोगों को उलझाना जानता है।

223
00:13:56,983 --> 00:13:58,776
खा लो, कमीने।

224
00:13:58,860 --> 00:14:01,404
तुमने कभी वह आर्काइव देखी है
जिसके बारे में उसने बताया था?

225
00:14:01,487 --> 00:14:03,239
- नहीं, मैंने नहीं देखी है।
- वही तो।

226
00:14:03,323 --> 00:14:06,326
उसने तुम्हें एक ऐसी चीज़ के अस्तित्व का
यक़ीन दिला दिया है जो असली है ही नहीं।

227
00:14:07,118 --> 00:14:08,536
यह एक छलावा है।

228
00:14:08,620 --> 00:14:10,455
काफ़ी यक़ीन करने लायक़ है।

229
00:14:11,206 --> 00:14:13,082
लीवाई हार्टमन एक गद्दार है।

230
00:14:13,166 --> 00:14:16,377
उसने अपने देश को
धोखा देने के लिए अपनी पत्नी की मदद ली

231
00:14:16,461 --> 00:14:17,921
और जब हालात बिगड़ गए,

232
00:14:18,004 --> 00:14:20,131
तो सिडनी ने अपने आप को सुरक्षित कर लिया।

233
00:14:20,882 --> 00:14:23,092
स्कोफ़ील्ड ने वह विमान गिराया था,

234
00:14:23,176 --> 00:14:25,011
किसी आर्काइव का खुलासा करने के लिए नहीं।

235
00:14:25,094 --> 00:14:26,846
उसने विमान उस इकलौते आदमी से
पीछा छुड़ाने के लिए गिराया था

236
00:14:26,930 --> 00:14:29,390
जो उसे अपराधी साबित करके
उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर सकता है।

237
00:14:29,474 --> 00:14:31,517
तुम्हारा सामने ऐसे लोगों से हो रहा है।

238
00:14:31,601 --> 00:14:33,895
देखो, मुझे नहीं पता कि तुम्हारी आर्काइव में क्या है
और मुझे परवाह भी नहीं है।

239
00:14:33,978 --> 00:14:35,647
मैं बस स्कोफ़ील्ड को गिरफ़्तार करना चाहता हूँ।

240
00:14:35,730 --> 00:14:38,983
उसकी वजह से लोगों की मौत हुई है
और उसे उसके लिए ज़िम्मेदार ठहराना ज़रूरी है।

241
00:14:39,067 --> 00:14:41,736
तो मुझे माफ़ करना, मैं यही करने वाला हूँ।

242
00:14:42,445 --> 00:14:44,405
मैं जानती हूँ यहाँ सब तुम्हें बहुत पसंद करते हैं।

243
00:14:45,532 --> 00:14:48,701
- माफ़ करना?
- तुम बाहर निकले। बड़ा शहर देखा।

244
00:14:48,785 --> 00:14:52,247
और फिर तुम सीधी-सादी ज़िंदगी
जीने के लिए वापस आ गए।

245
00:14:52,330 --> 00:14:54,832
मुझे यक़ीन है तुम अपने शहर के हीरो होगे।

246
00:14:54,916 --> 00:14:55,917
हाँ।

247
00:14:56,626 --> 00:14:59,045
मैं जानती हूँ तुम इसलिए वापस नहीं आए
क्योंकि तुम्हें यह बहुत पसंद है

248
00:14:59,128 --> 00:15:01,130
या इसलिए कि तुमने अपनी बेटी को खो दिया था।

249
00:15:02,131 --> 00:15:05,677
तुम अपने पैरों के बीच अपनी दुम दबाकर
इस बियाबान-सुनसान जगह में इसलिए वापस आए

250
00:15:05,760 --> 00:15:08,096
क्योंकि तुम वास्तविक दुनिया में रह नहीं पाए।

251
00:15:09,514 --> 00:15:11,766
क्योंकि यह जगह सुरक्षित है।

252
00:15:11,849 --> 00:15:14,102
क्योंकि यह जगह मायने नहीं रखती।

253
00:15:14,185 --> 00:15:18,273
अब तुम्हारे सामने एक वास्तविक स्थिति,
एक वास्तविक समस्या खड़ी है

254
00:15:18,356 --> 00:15:20,316
जिसके वास्तविक नतीजे हैं।

255
00:15:20,400 --> 00:15:23,278
मुझे रोकना तुम्हारी अब तक की सबसे बड़ी ग़लती होगी।

256
00:15:24,821 --> 00:15:25,947
सच कह रही हो?

257
00:15:26,030 --> 00:15:29,158
अगर तुम उस दरवाज़े से बाहर गए,
तो तुम्हारे लिए इसका अंत अच्छा नहीं होगा।

258
00:15:31,286 --> 00:15:33,413
पता है, यह सुनने में एक धमकी जैसा लग रहा है।

259
00:15:34,038 --> 00:15:36,040
चेतावनी ज़्यादा समझ लो।

260
00:15:38,334 --> 00:15:40,587
मैं तुम्हें एक दोस्ताना चेतावनी देता हूँ।

261
00:15:42,255 --> 00:15:44,340
तुम्हारी ताक़त के यहाँ कोई मायने नहीं हैं।

262
00:15:45,592 --> 00:15:47,510
ना ही तुम्हारे पद या डीसी संपर्कों के।

263
00:15:47,594 --> 00:15:52,807
बल्कि, वॉशिंगटन में जो कुछ भी तुम्हें ताक़तवर बनाता है,
यहाँ तुम्हारे लिए नुक़सानदायक होगा।

264
00:15:54,309 --> 00:15:56,978
तो तुम जो चाहे करो। मुझे कम आँको। मैं उसका आदी हूँ।

265
00:15:57,061 --> 00:15:59,314
पर मैं स्कोफ़ील्ड को गिरफ़्तार करूँगा

266
00:15:59,397 --> 00:16:02,317
और मैं हार्टमन और थिआगो को
एफ़बीआई को सुपुर्द कर दूँगा।

267
00:16:02,400 --> 00:16:03,860
और अगर तुम मेरे रास्ते में आई,

268
00:16:05,069 --> 00:16:06,905
तो मैं भ्रष्टाचार में डूबी तुम्हें भी गिरफ़्तार कर लूँगा।

269
00:16:22,086 --> 00:16:23,880
फ़ेयरबैंक्स अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा

270
00:17:02,794 --> 00:17:04,128
मैं मदद करता हूँ।

271
00:17:05,879 --> 00:17:07,590
- मैं बहुत अनाड़ी हूँ।
- बिल्कुल नहीं।

272
00:17:08,465 --> 00:17:09,841
मैं आज कुछ ढूँढने में आपकी मदद कर सकता हूँ?

273
00:17:09,926 --> 00:17:11,886
- नहीं। शुक्रिया।
- नहीं? ठीक है। बस मुझे बता दीजिएगा।

274
00:17:13,888 --> 00:17:16,139
- दरअसल…
- हाँ?

275
00:17:16,808 --> 00:17:18,643
…एक चीज़ है जिसमें तुम मेरी मदद कर सकते हो।

276
00:17:18,725 --> 00:17:19,978
ओह, बढ़िया। बताइए।

277
00:17:24,065 --> 00:17:27,652
हे, दोस्तों। हमें टिप लाइन पर
अभी शिलर्स फ़ार्मेसी से ख़बर आई है।

278
00:17:27,735 --> 00:17:30,488
वहाँ एक गवाह ने स्कोफ़ील्ड को देखा है।
उसने कहा कि उसे पक्का यक़ीन है कि वही थी।

279
00:17:30,572 --> 00:17:32,866
ठीक है। एफ़पीडी को ख़बर कर दो।
उनसे कहना हम आ रहे हैं।

280
00:17:39,789 --> 00:17:42,333
ब्यूरो के लोग आ रहे हैं
और हार्टमन को हिरासत में लेने की तैयारी कर रहे हैं।

281
00:17:42,417 --> 00:17:44,210
वे एक घंटे में पहुँच जाएँगे।

282
00:17:44,294 --> 00:17:45,753
वे थिआगो को भी गिरफ़्तार कर लेंगे।

283
00:17:45,837 --> 00:17:47,130
वह ज़्यादा बड़ी समस्या है।

284
00:17:47,797 --> 00:17:49,841
हार्टमन को तो लगभग निष्क्रिय कर दिया है।

285
00:17:50,383 --> 00:17:52,343
थिआगो हमें सिडनी के पिता से जोड़ सकता है।

286
00:17:53,011 --> 00:17:55,346
- तुम उसके लिए लोग भेजना चाहती हो?
- एक बार में एक समस्या सुलझाते हैं।

287
00:17:55,430 --> 00:17:57,181
स्कोफ़ील्ड हमारी प्राथमिकता है।

288
00:17:58,850 --> 00:18:03,104
ओएसबी से संपर्क करो। पता लगाओ कि वह
आर्काइव को ट्रांसमिट करने के लिए कहाँ जा सकती है।

289
00:18:03,187 --> 00:18:05,690
वह सेल्फ़ी पोस्ट करने जैसा तो है नहीं।

290
00:18:05,773 --> 00:18:07,567
उसे सिपरनेट नेटवर्क की ज़रूरत पड़ेगी।

291
00:18:07,650 --> 00:18:11,446
यहाँ ऐसी बहुत जगहें नहीं हो सकती हैं
जो उस तरह का डाटा अपलोड संभाल सकें।

292
00:18:11,529 --> 00:18:15,074
सभी यूनिट्स को सावधान किया जाता है।
स्थिति 10-66, भगोड़े को संभावित रूप से देखा गया है।

293
00:18:15,158 --> 00:18:18,912
नंबर 2120, लैथ्रॉप में। जो यूनिट्स आसपास हैं,
जवाब दें और सहायता करें।

294
00:18:18,995 --> 00:18:20,955
संदिग्ध सशस्त्र है और ख़तरनाक है

295
00:18:21,039 --> 00:18:24,667
वही है। टीम को ख़बर कर दो। चलो चलें।
हमें पुलिस से पहले वहाँ पहुँचना है।

296
00:18:24,751 --> 00:18:25,752
जल्दी चलो!

297
00:18:37,347 --> 00:18:39,098
- हाय, विनी। तुम्हारे डैड यहाँ हैं?
- हाय, फ़्रैंक।

298
00:18:39,182 --> 00:18:40,975
नहीं, वह दादी के घर पर सीवेज पम्प ठीक कर रहे हैं।

299
00:18:41,059 --> 00:18:44,229
- क्या हो रहा है?
- हमें एक भगोड़े के सिलसिले में 911 कॉल आया था।

300
00:18:44,312 --> 00:18:45,522
क्या तुमने इस औरत को देखा है?

301
00:18:46,147 --> 00:18:48,399
मैंने इसे कहीं नहीं देखा है। पक्का यहीं से फ़ोन आया था?

302
00:18:48,483 --> 00:18:50,485
- तुम यहाँ सुबह से हो?
- लगभग। हाँ।

303
00:18:50,568 --> 00:18:52,153
- आप चाहते हैं मैं डैड को फ़ोन करूँ?
- ज़रा रुककर।

304
00:18:52,737 --> 00:18:54,864
- मुझे तुम्हारी सिक्योरिटी फ़ुटेज देखनी है।
- हाँ।

305
00:19:02,747 --> 00:19:04,374
चलते रहो। पीछे की तरफ़ चलो।

306
00:19:15,969 --> 00:19:17,178
माफ़ करना।

307
00:19:17,262 --> 00:19:18,263
तुमने इस औरत को देखा है?

308
00:19:21,766 --> 00:19:23,226
मेरे ख़्याल से वह हरॉल्डो से बात कर रही थी।

309
00:19:23,977 --> 00:19:25,019
हरॉल्डो कहाँ है?

310
00:19:28,815 --> 00:19:30,149
बाथरूम गलियारे की दूसरी तरफ़ है।

311
00:19:32,360 --> 00:19:34,153
तुम क्या कर रहे हो?
अरे। तुम्हें यहाँ आने की अनुमति नहीं है।

312
00:19:34,237 --> 00:19:37,282
रुको। रुको! क्या कर रहे हो? मत करो।

313
00:19:37,991 --> 00:19:39,617
ठीक है, रुको। यहीं रुको। वह रही।

314
00:19:39,701 --> 00:19:40,785
उसने क्या पकड़ रखा है?

315
00:19:41,327 --> 00:19:42,579
बालों में लगाने की डाई लग रही है।

316
00:19:42,662 --> 00:19:45,164
दिखने में मैडम रेशमी आरसी-1 लग रही है।
टेराकोटा चिली।

317
00:19:45,248 --> 00:19:46,875
- टेरा-क्या?
- टेराकोटा चिली।

318
00:19:46,958 --> 00:19:48,751
एक मध्यम-चटक लाल रंग है। काफ़ी लोकप्रिय रंग है।

319
00:19:48,835 --> 00:19:49,878
पर मुझ पर अच्छा नहीं लगता है।

320
00:19:49,961 --> 00:19:51,087
वह किसके साथ है?

321
00:19:51,170 --> 00:19:52,380
वह हरॉल्डो है।

322
00:19:59,178 --> 00:20:00,763
वह बस अभी ही यहाँ था।

323
00:20:08,438 --> 00:20:09,522
नीना, तुमने हरॉल्डो को देखा है?

324
00:20:10,106 --> 00:20:11,858
सब लोग हरॉल्डो को क्यों ढूँढ रहे हैं?

325
00:20:11,941 --> 00:20:14,861
- सब लोग कौन हैं?
- वह बूढ़ी औरत। सूट पहने हुई।

326
00:20:17,071 --> 00:20:18,072
हच।

327
00:20:18,781 --> 00:20:21,075
अरे, सुनो, हमें पहुँचने में देर हो गई।
ब्रैडफ़र्ड यहाँ पहुँचकर जा चुकी है।

328
00:20:32,170 --> 00:20:34,964
अगर यह चाउडर हाउस में
रैमी की पार्टी के बारे में है, तो मैं पी ज़रूर रहा था,

329
00:20:35,048 --> 00:20:37,467
- पर मैं उनके सब कुछ तहस-नहस करने से पहले चला…
- बोलना बंद करो।

330
00:20:37,550 --> 00:20:38,801
मेरी बात सुनो।

331
00:20:41,095 --> 00:20:44,933
- तुमने इस औरत से बात की थी?
- मेरे… मेरे ख़्याल से।

332
00:20:45,475 --> 00:20:46,684
उसे क्या चाहिए था?

333
00:20:47,477 --> 00:20:49,729
उसने… उसने बालों की डाई ख़रीदी थी।

334
00:20:50,313 --> 00:20:53,650
बस यही है? अच्छे से सोच लो, हरॉल्डो।

335
00:20:54,317 --> 00:20:55,818
मैंने उससे पूछा अगर उसे अपने सफ़र के लिए कुछ चाहिए था,

336
00:20:55,902 --> 00:20:57,612
- पर उसने मना कर दिया।
- उसका सफ़र?

337
00:20:58,279 --> 00:21:00,240
हाँ। डेनाली स्टार पर।

338
00:21:00,823 --> 00:21:03,785
उसने मुझसे स्टेशन जाने का रास्ता पूछा था
और मैंने उसे वहाँ जाने का तरीका बता दिया।

339
00:21:08,081 --> 00:21:09,666
देखिए, क्या मैं किसी तरह की मुसीबत में हूँ?

340
00:21:09,749 --> 00:21:11,751
आपको मुझे यह नहीं बताना चाहिए
कि मुझे वक़ील वगैरह मिल सकता है?

341
00:21:11,834 --> 00:21:14,462
मुझे फ़ेयरबैंक्स डिपो की निगरानी चाहिए।
डेनाली स्टार की।

342
00:21:18,466 --> 00:21:19,717
तुम मुझे ऐसे ही यहाँ नहीं छोड़ सकते!

343
00:21:19,801 --> 00:21:21,302
मुझे कमबख़्त एक्ज़िमा है!

344
00:21:21,386 --> 00:21:22,428
हे!

345
00:21:24,222 --> 00:21:25,557
कमीने।

346
00:21:27,684 --> 00:21:29,143
हे, फ़्रैंक।

347
00:21:29,227 --> 00:21:31,604
- मेरे ख़्याल से मुझे कुछ मिला है।
- ब्रिग्स का फ़ोन है।

348
00:21:31,688 --> 00:21:33,273
यह उस आर्काइव के बारे में है
जिसके बारे में तुम बात कर रहे थे।

349
00:21:33,356 --> 00:21:35,024
- हाँ।
- अगर यह फ़ाइल उतनी बड़ी है

350
00:21:35,108 --> 00:21:38,319
जितनी कि तुम बता रहे हो, तो उसे अपलोड
करने के लिए स्कोफ़ील्ड के पास गिने-चुने विकल्प होंगे।

351
00:21:38,403 --> 00:21:41,656
तो अगर हम यह मान लें कि उसके पास
कोई कम्प्रेशन सॉफ्टवेयर नहीं है,

352
00:21:41,739 --> 00:21:44,617
तो उसे कोई डाटा सेंटर या ऐसी जगह ढूँढनी होगी

353
00:21:44,701 --> 00:21:46,578
जिसके पास एक डाटा सेंटर का सीधा लिंक हो।

354
00:21:46,661 --> 00:21:49,789
कोई ऐसी जगह जहाँ बहुत सारे पावर का इस्तेमाल होता हो।

355
00:21:49,873 --> 00:21:51,124
तो वह ऐसा कहाँ कर सकती है?

356
00:21:51,207 --> 00:21:53,501
ख़ैर, मेरे मन में पहला ख़्याल
यूएएफ़ द्वारा इस्तेमाल किए जाने कोलोस का आया था,

357
00:21:53,585 --> 00:21:55,628
पर मुझे अभी पता चला
कि स्कूल ने कुछ तात्कालिक मेंटेनेंस के लिए

358
00:21:55,712 --> 00:21:57,255
सर्वर बंद कर दिए हैं।

359
00:21:57,338 --> 00:21:59,299
- वह और कहाँ जा सकती है?
- किसी बेस पर?

360
00:21:59,382 --> 00:22:01,509
जैसे कोई यूटिलिटी कंपनी? मुझे नहीं पता।

361
00:22:01,593 --> 00:22:03,344
मैं पता लगाने की कोशिश कर रही हूँ
पर मुझे और समय चाहिए।

362
00:22:03,428 --> 00:22:05,889
जितने ज़्यादा समय तक स्कोफ़ील्ड आज़ाद रहेगी,
यह उतना ही ज़्यादा ख़तरनाक होता जाएगा।

363
00:22:05,972 --> 00:22:08,474
हमें ब्रैडफ़र्ड से पहले यह पता लगाने की ज़रूरत है
कि वह कहाँ जा रही है।

364
00:22:14,981 --> 00:22:17,233
डेनाली स्टार के लिए बोर्डिंग शुरू हो गई है।

365
00:22:17,317 --> 00:22:21,863
यह हीली, डेनाली, टैलकीटना,
वसिला और एंकरेज पर रुकती है।

366
00:22:22,739 --> 00:22:24,240
पाँच मिनट में चलेगी।

367
00:22:24,782 --> 00:22:26,284
ऐल्फ़ा टीम, कुछ दिखाई दिया?

368
00:22:26,367 --> 00:22:28,369
अब पटरियों पर देख रहा हूँ।

369
00:22:53,895 --> 00:22:55,021
वह अभी तक हमें नहीं दिखी है।

370
00:22:55,104 --> 00:22:56,648
वह वहीं है। यक़ीन मानो।

371
00:22:56,731 --> 00:22:59,442
ट्रेन चलने वाली है। आप चाहती हैं
कि हम अगली ट्रेन के लिए खड़े लोगों में ढूँढें?

372
00:22:59,526 --> 00:23:01,569
नहीं! वह ट्रेन में है।

373
00:23:01,653 --> 00:23:03,029
अपनी टीम को अंदर भेजकर उसे ढूँढो।

374
00:23:05,782 --> 00:23:08,576
ट्रेन पर चढ़ो। ऐल्फ़ा, पीछे की तरफ़ से ढूँढना शुरू करो।

375
00:23:08,660 --> 00:23:10,828
एको, आगे से शुरू करो, ढूँढते हुए पीछे की तरफ़ आओ।

376
00:23:32,141 --> 00:23:33,810
- पीछे हटो।
- क्या?

377
00:23:33,893 --> 00:23:35,478
कमबख़्त दीवार की तरफ़ मुड़ो!

378
00:23:35,562 --> 00:23:36,896
ठीक है।

379
00:23:38,731 --> 00:23:43,695
मुझे बस अभी पता चला
कि हाईवे पर तुमने जो हरकत की थी,

380
00:23:43,778 --> 00:23:46,155
उसकी वजह से तीन फ़ेडरल एजेंटों की मौत हो गई है।

381
00:23:47,198 --> 00:23:48,908
और दो आईसीयू में हैं!

382
00:23:51,077 --> 00:23:55,331
उनमें से एक एजेंट लॉफ़्टक्विस्ट था
जिसके साथ मैंने अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य सेवा की थी।

383
00:23:55,415 --> 00:23:59,711
वह दो बार युद्ध से ज़िंदा लौट आया
और अब तुम्हारी वजह से उसकी मौत हो गई!

384
00:23:59,794 --> 00:24:01,504
ओह, धत्!

385
00:24:02,422 --> 00:24:03,673
कमबख़्त उठो।

386
00:24:08,261 --> 00:24:09,929
तुम्हें पता है यह क्या है?

387
00:24:11,681 --> 00:24:14,267
यह एक घरेलू फ़्रैगमेंटेशन ग्रेनेड है।

388
00:24:14,350 --> 00:24:17,270
वियतकॉन्ग में वे लोग बैम्बू और टिन कैन से बनाते थे।

389
00:24:18,021 --> 00:24:19,731
ठीक है। एक मिनट रुको।

390
00:24:19,814 --> 00:24:21,691
मुझे पक्का नहीं मालूम
कि इसका विस्फोटक कितना ताक़तवर है।

391
00:24:21,774 --> 00:24:24,485
मुझे यह ज़रूर मालूम है कि यह कम से कम
पाँच मीटर के दायरे में तो सबको मार डालेगा।

392
00:24:25,111 --> 00:24:27,572
पर तुम यह जानते हो, है ना? क्योंकि तुम सेना में थे।

393
00:24:28,364 --> 00:24:29,866
और चूँकि तुम सेना में थे,

394
00:24:29,949 --> 00:24:33,369
तुम जानते हो कि एक कैदी की कोठरी में
भरी हुई बंदूक लाना

395
00:24:33,453 --> 00:24:36,706
ना केवल बेवक़ूफ़ी की बात है,
बल्कि नियमों के ख़िलाफ़ भी है।

396
00:24:36,789 --> 00:24:38,958
अब, तुम कमबख़्त ज़मीन पर लेट जाओ!

397
00:24:39,918 --> 00:24:41,169
अब…

398
00:24:41,753 --> 00:24:43,046
शुक्रिया।

399
00:24:46,382 --> 00:24:47,800
मुझे अपनी जैकेट और अपनी चाबियाँ दो।

400
00:25:05,193 --> 00:25:08,071
इस इलाके में डाटा अपलिंक की
सुविधा वाली जगहों की ओएसबी की शुरुआती सूची।

401
00:25:09,531 --> 00:25:10,698
अलास्का राज्य

402
00:25:10,782 --> 00:25:12,742
ये बहुत सारी हैं। उनसे कहो कि इसे और कम करें।

403
00:25:12,825 --> 00:25:16,746
उस ट्रेन की समय सारणी देखो, उसकी लाइन के
स्टेशनों को फ़िल्टर के तौर पर इस्तेमाल करो।

404
00:25:17,789 --> 00:25:18,831
मुझे स्थिति की रिपोर्ट चाहिए।

405
00:25:18,915 --> 00:25:20,625
मैंने सामान और कार्गो के डिब्बों में देख लिया है।

406
00:25:20,708 --> 00:25:22,585
ऐल्फ़ा और एको
अब यात्रियों के डिब्बों की जाँच कर रहे हैं।

407
00:25:22,669 --> 00:25:24,879
वह वहाँ है। उसे ढूँढो।

408
00:25:28,883 --> 00:25:31,427
कमांड, मैं ऐल्फ़ा बोल रहा हूँ।
वह डिब्बा नंबर सात में नहीं है।

409
00:25:31,511 --> 00:25:33,805
एको टीम की रिपोर्ट। वह अब तक नहीं दिखी है।

410
00:25:33,888 --> 00:25:35,265
मुख्य संदिग्ध यहाँ है।

411
00:25:35,348 --> 00:25:37,517
वह लाल बालों वाली औरत ट्रेन में है,
सशस्त्र और हिंसक है।

412
00:26:28,109 --> 00:26:29,235
हे।

413
00:26:36,701 --> 00:26:40,413
अगर तुम यहाँ मुझे मारने आए हो,
तो तुम मुझ पर एहसान ही करोगे।

414
00:26:41,623 --> 00:26:43,708
मेरी बाकी की ज़िंदगी जेल में कटेगी।

415
00:26:44,834 --> 00:26:46,002
तुमने वह कैसे किया?

416
00:26:46,085 --> 00:26:47,253
वह विमान दुर्घटना?

417
00:26:47,337 --> 00:26:50,381
नहीं। तुमने सिडनी को कैसे मनाया था?

418
00:26:50,465 --> 00:26:53,134
यह स्पष्ट है कि तुमने उससे कहा
कि आर्काइव के खुलासे के लिए

419
00:26:53,218 --> 00:26:55,011
मेरा मरना ज़रूरी है। तुमने वह कैसे किया?

420
00:26:55,094 --> 00:26:56,930
मुझे उसे किसी भी चीज़ के लिए मनाना नहीं पड़ा।

421
00:26:57,013 --> 00:26:58,264
तुम सिडनी को जानते हो।

422
00:26:58,348 --> 00:27:00,475
उसके चयन हमेशा उसकी मर्ज़ी से होते हैं।

423
00:27:00,558 --> 00:27:02,435
- सिडनी ने मेरी मौत का फ़रमान जारी किया था।
- नहीं।

424
00:27:03,019 --> 00:27:06,773
उसने एक फ़ैसला लिया था जो तुमसे, उससे,
यह हम में से किसी से भी ज़्यादा महत्वपूर्ण था।

425
00:27:06,856 --> 00:27:09,776
वह ब्रैडफ़र्ड को रोकने
और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए

426
00:27:09,859 --> 00:27:12,320
ख़ुद को ख़तरे में डालने से डरती नहीं है।

427
00:27:13,321 --> 00:27:15,657
मेरी भूमिका बस सारी तैयारी करने की थी।

428
00:27:16,241 --> 00:27:19,661
मैंने क़सम खाई थी कि उसका मिशन पूरा करने में
मैं सिडनी की हर संभव कोशिश करूँगा।

429
00:27:20,286 --> 00:27:22,330
चाहे उसका मतलब अपनी बलि देना ही हो?

430
00:27:22,413 --> 00:27:25,708
उसने और उसके पिता ने मुझे जो दिया था,
उसके बाद यह एक छोटी क़ीमत है।

431
00:27:25,792 --> 00:27:27,502
आशा। एक भविष्य।

432
00:27:28,086 --> 00:27:32,215
ये ऐसी आस्थाएँ हैं जिनके लिए
कुछ लोगों की बलि देना जायज़ है,

433
00:27:32,298 --> 00:27:34,133
जिनमें मैं भी शामिल हूँ।

434
00:27:34,217 --> 00:27:38,846
और इसीलिए मैं सिडनी को उसका मिशन पूरा करने में
मदद करने के लिए जो हो सके वह करूँगा।

435
00:27:39,597 --> 00:27:42,058
तुम्हारे और मेरे बीच मेरी सोच से ज़्यादा समानताएँ हैं।

436
00:27:42,141 --> 00:27:43,309
इसका क्या मतलब है?

437
00:27:53,069 --> 00:27:54,988
यह क्या है? तुम क्या कर रहे हो?

438
00:27:55,697 --> 00:27:58,283
मैं तुमसे मेरी मदद करने को कह रहा हूँ
ताकि मैं उसकी मदद कर सकूँ।

439
00:29:03,723 --> 00:29:05,350
हीली स्टेशन पर आपका स्वागत है।

440
00:29:05,433 --> 00:29:09,270
यह एंकरेज जाने वाली ट्रेन है जो पाँच मिनट में छूटेगी।

441
00:29:09,354 --> 00:29:10,355
वह हमारे हाथ से निकल गई।

442
00:29:10,438 --> 00:29:12,023
क्या मतलब है तुम्हारा कि वह निकल गई?

443
00:29:12,106 --> 00:29:14,150
हमारे कुछ लोग मारे गए और हमें स्थिति को संभालना पड़ेगा।

444
00:29:14,234 --> 00:29:16,027
स्थानीय लोगों को
घटनास्थल पर पहुँचने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा।

445
00:29:16,110 --> 00:29:18,780
स्थानीय लोगों को मैं संभाल लूँगी।
मुझे स्कोफ़ील्ड के बारे में बताओ।

446
00:29:18,863 --> 00:29:21,950
हमें नहीं मालूम कि वह कहाँ है।
पर वह ज़्यादा दूर नहीं गई होगी।

447
00:29:22,033 --> 00:29:23,368
वह हीली स्टेशन पर ट्रेन से उतर गई।

448
00:29:24,494 --> 00:29:26,579
हीली। मुझे वह सूची देखने दो।

449
00:29:28,540 --> 00:29:31,167
क्या है? क्या हीली में कोई डाटा सेंटर है?

450
00:29:31,251 --> 00:29:33,461
नहीं। उसके बाद सबसे अच्छा विकल्प है।

451
00:29:33,545 --> 00:29:35,296
नेनाना हाइड्रोइलेक्ट्रिक बाँध।

452
00:29:35,380 --> 00:29:38,466
वह ब्लैक रैपिड्स में सेना के
ठंडे मौसम के प्रशिक्षण सेंटर को पावर प्रदान करता है,

453
00:29:38,550 --> 00:29:42,220
जिसका मतलब है सुरक्षित सैटेलाइट अपलिंक
और वैसी बैंडविड्थ जो उसे आर्काइव को

454
00:29:42,303 --> 00:29:43,805
ट्रांसमिट करने के लिए चाहिए।

455
00:29:43,888 --> 00:29:45,890
वह उनके अपलिंक पर कब्ज़ा करना चाहती है।

456
00:29:45,974 --> 00:29:47,642
इसीलिए हमें वहाँ पहले पहुँचने की ज़रूरत है।

457
00:29:47,725 --> 00:29:49,143
टीम को ख़बर कर दो। चलो चलें!

458
00:30:02,657 --> 00:30:04,492
- बाहर तापमान शून्य से 16 डिग्री नीचे है।
- हाँ। यह भाड़ में जाए।

459
00:30:04,576 --> 00:30:06,786
अंदर आने के समय इसने यही पहन रखा था।
बाहर जाते समय यह यही पहने रह सकता है।

460
00:30:06,870 --> 00:30:07,954
यह कोई जानवर नहीं है।

461
00:30:09,747 --> 00:30:10,999
थोड़ी दया दिखाओ।

462
00:30:13,418 --> 00:30:15,420
- बंदूक!
- पीछे हटो। अभी!

463
00:30:15,503 --> 00:30:16,671
कमबख़्त बंदूक नीचे रखो।

464
00:30:17,255 --> 00:30:19,507
उनसे कहो कि पीछे हट जाएँ वरना मैं गोली चला दूँगा।

465
00:30:21,926 --> 00:30:23,303
सब लोग शांत रहो।

466
00:30:25,138 --> 00:30:27,891
आख़िरी बार कह रहा हूँ। बंदूक नीचे रखो।

467
00:30:52,207 --> 00:30:53,208
सब तैयार है?

468
00:30:53,291 --> 00:30:55,835
बिल्कुल वैसे जैसे हमने कहा था। सब समय पर है?

469
00:30:55,919 --> 00:30:57,587
चलो। हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है।

470
00:31:07,305 --> 00:31:08,306
फ़्रैंक बोल रहा हूँ।

471
00:31:08,389 --> 00:31:09,891
एक समस्या हो गई है, फ़्रैंक।

472
00:31:09,974 --> 00:31:11,184
मुझे कोई अच्छी ख़बर सुनाओ, मार्क्स।

473
00:31:11,267 --> 00:31:13,978
मुझे अभी-अभी हीली स्टेशन पर पहुँची डेनाली स्टार पर

474
00:31:14,062 --> 00:31:16,648
किसी तरह की हाथापाई की घटना की रिपोर्ट मिली है।

475
00:31:16,731 --> 00:31:18,149
हाँ, कैसी हाथापाई?

476
00:31:18,233 --> 00:31:20,985
कह रहे हैं कि कुछ मौतें हुई हैं।
मुझे बस अभी ही ख़बर मिली है। मैं फ़ोन करना चाहता था।

477
00:31:21,069 --> 00:31:22,612
और वहाँ गवाह भी हैं।

478
00:31:24,280 --> 00:31:26,658
ठीक है। रेलरोड से सिक्योरिटी फ़ुटेज निकलवाओ।

479
00:31:26,741 --> 00:31:28,409
उसे रोककर रखो। हम आ रहे हैं।

480
00:31:37,210 --> 00:31:38,336
वही होगी, है ना?

481
00:31:39,045 --> 00:31:40,296
हाँ, वही है।

482
00:31:40,380 --> 00:31:41,422
वह आख़िर कर क्या रही है?

483
00:31:42,131 --> 00:31:44,008
मुझे पता नहीं, हच। मुझे पता नहीं।

484
00:31:54,686 --> 00:31:56,354
बुद्धिमान लड़की हो, सिड।

485
00:32:01,317 --> 00:32:02,610
क्या टीम अपनी जगह पहुँच गई है?

486
00:32:02,694 --> 00:32:05,405
हम पहुँच गए हैं। अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं है।

487
00:32:06,030 --> 00:32:07,240
मोबाइल दो, तुम्हें कुछ दिख रहा है?

488
00:32:10,034 --> 00:32:12,078
नहीं। यहाँ सब शांत है।

489
00:32:12,161 --> 00:32:14,455
सावधान रहना। वह आएगी।

490
00:32:33,474 --> 00:32:35,810
कमांड सेंटर के अंदर उसे आख़िर चाबी मिली कैसे,

491
00:32:35,894 --> 00:32:36,895
हथियार की तो बात ही छोड़ दो?

492
00:32:39,480 --> 00:32:41,024
यह हमारी बंदूकों में से एक है।

493
00:32:56,122 --> 00:32:58,750
फ़्रैंक, वह हमारे हाथ से निकल गया। हैवलॉक भाग गया।

494
00:32:58,833 --> 00:32:59,834
आख़िर हुआ क्या?

495
00:32:59,918 --> 00:33:01,878
उसने एक गार्ड को बेहोश कर दिया,
थिआगो तक पहुँच गया।

496
00:33:01,961 --> 00:33:04,005
उन्होंने ध्यान भटकाया और वह ग़ायब हो गया।

497
00:33:04,714 --> 00:33:07,717
तुम चाहते हो कि मैं खोजी दल को बाँट दूँ,
आधे लोगों को उसके पीछे भेजूँ?

498
00:33:09,385 --> 00:33:12,305
नहीं। नहीं, हम स्कोफ़ील्ड के पीछे जाएँगे।
उसे प्राथमिकता देनी है।

499
00:33:12,388 --> 00:33:13,598
हे, फ़्रैंक। तुम सुन रहे हो?

500
00:33:13,681 --> 00:33:15,099
ज़रा एक मिनट देना, जेन।

501
00:33:18,436 --> 00:33:19,938
मैं ये हाव-भाव जानता हूँ। मुझे ये हाव-भाव पसंद नहीं हैं।

502
00:33:20,021 --> 00:33:21,606
उस ट्रेन में गवाह थे, है ना?

503
00:33:21,689 --> 00:33:23,107
- हाँ।
- वैसे ही जैसे उस फ़ार्मेसी में

504
00:33:23,191 --> 00:33:25,193
- गवाह थे।
- जो कि अजीब है क्योंकि…

505
00:33:25,276 --> 00:33:28,738
हम स्कोफ़ील्ड की बात कर रहे हैं। वह सीआईए है, हच।
उसने हैवलॉक को प्रशिक्षण दिया है।

506
00:33:28,821 --> 00:33:30,907
तुम्हें नहीं लगता कि वह कैमरे से बचना जानती है?

507
00:33:30,990 --> 00:33:32,325
तो उससे ग़लती हो गई।

508
00:33:32,408 --> 00:33:35,286
हाँ, एक बार हो सकती है,
पर अब उसने ट्रेन में तमाशा खड़ा कर दिया?

509
00:33:35,954 --> 00:33:37,121
सुनो, जेन।

510
00:33:37,205 --> 00:33:40,708
शिलर्स फ़ार्मेसी में स्कोफ़ील्ड को
देखे जाने वाले कॉल को 911 से निकलवाओ।

511
00:33:40,792 --> 00:33:42,835
- हैवलॉक का क्या?
- बस वह कॉल निकलवाओ।

512
00:34:04,274 --> 00:34:07,777
मुझे दिख गई।
नदी के दक्षिणी किनारे पर। वह अकेली है।

513
00:34:09,112 --> 00:34:10,988
सभी टीम, अपनी-अपनी जगह पर आ जाओ।

514
00:36:08,565 --> 00:36:09,941
रास्ता यहीं ख़त्म होता है, सिड।

515
00:36:11,901 --> 00:36:13,111
वह कहाँ है?

516
00:36:21,744 --> 00:36:23,538
तुम अपने डैडी जितनी ही हँसोड़ हो।

517
00:36:24,414 --> 00:36:25,665
हाँ।

518
00:36:25,748 --> 00:36:27,959
मैंने अपने डैड से बहुत कुछ विरासत में पाया है।

519
00:36:28,668 --> 00:36:30,169
अच्छा और बुरा।

520
00:36:31,754 --> 00:36:34,841
तुम आख़िरी इंसान हो
जिसे अच्छे और बुरे का फ़ैसला करना चाहिए।

521
00:36:34,924 --> 00:36:36,718
ओह, पर तुम ग़लत हो।

522
00:36:36,801 --> 00:36:42,223
मैं वह फ़ैसला लेने के बिल्कुल क़ाबिल हूँ।

523
00:36:43,850 --> 00:36:49,272
तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं है कि मैंने सालों से,
दिन प्रतिदिन क्या देखा है।

524
00:36:50,440 --> 00:36:52,859
निर्दोष लोगों का नरसंहार।

525
00:36:52,942 --> 00:36:54,861
अपने दोस्तों को धोखा दिया जाना।

526
00:36:55,528 --> 00:36:57,405
बच्चों की हत्या।

527
00:36:58,031 --> 00:37:00,700
वह सब कुछ केवल इस आंदोलन या उस देश के नाम में।

528
00:37:01,826 --> 00:37:04,120
जब तुम दुनिया की निर्मम जगहों में समय बिताते हो,

529
00:37:04,204 --> 00:37:08,124
तो तुम या तो हताश हो जाते हो या पैने हो जाते हो।

530
00:37:09,209 --> 00:37:11,502
दुनिया में बहुत बुराई है, सिडनी।

531
00:37:12,253 --> 00:37:16,382
कोई धुंधली, अस्तित्ववादी नैतिकता नहीं।

532
00:37:17,342 --> 00:37:20,595
असली बुराई। वास्तविक बुराई।

533
00:37:21,137 --> 00:37:26,267
और उससे लड़ना हम में से उन लोगों के हाथ में है
जिनमें लड़ने की इच्छाशक्ति है।

534
00:37:27,560 --> 00:37:31,564
तुम्हारे पिता के पास दूरदर्शी सोच थी,
पर इच्छाशक्ति नहीं थी।

535
00:37:32,649 --> 00:37:37,153
उसमें इतनी ताक़त नहीं थी
कि वह ख़त्म कर पाए, जो उसने शुरू किया था।

536
00:37:39,322 --> 00:37:40,698
तो तुमने उन्हें मार डाला।

537
00:37:41,282 --> 00:37:45,537
जैसा कि मैंने कहा, हम में से कुछ दूसरों से ज़्यादा ताक़तवर हैं।

538
00:37:48,998 --> 00:37:51,000
अब, आर्काइव कहाँ है?

539
00:37:54,546 --> 00:37:56,881
फ़्रैंक, हमने तुम्हारे लिए वह 911 कॉल निकलवा ली है।

540
00:37:57,632 --> 00:37:59,217
911, आपको क्या सहायता चाहिए?

541
00:37:59,300 --> 00:38:03,304
हाय। मैंने समाचारों में देखा कि आप लोग
उस औरत, सिडनी स्कोफ़ील्ड को ढूँढ रहे हैं।

542
00:38:03,388 --> 00:38:06,391
मेरे ख़्याल से मैंने… मेरे ख़्याल से मैंने अभी उसे
शिलर्स फ़ार्मेसी में देखा है।

543
00:38:06,474 --> 00:38:09,018
- यह स्कोफ़ील्ड की आवाज़ है।
- उसने अपने ही बारे में टिप दी।

544
00:38:09,102 --> 00:38:10,228
वह ऐसा क्यों करेगी?

545
00:38:11,604 --> 00:38:13,273
तुम्हें विवियन पाइक याद है?

546
00:38:13,356 --> 00:38:14,524
हाँ। वह ठग औरत जिसे हमने पकड़ा था।

547
00:38:14,607 --> 00:38:16,985
उसने टिप लाइन पर अपनी ही जानकारी दी थी।
वह पकड़े जाना चाहती थी।

548
00:38:17,068 --> 00:38:18,278
स्कोफ़ील्ड भी यही कर रही है?

549
00:38:18,361 --> 00:38:21,656
नहीं। स्कोफ़ील्ड बहुत चालाक है।
वह पकड़े जाना नहीं चाहती है।

550
00:38:21,739 --> 00:38:23,616
वह चाहती है कि उसका पीछा किया जाए।

551
00:38:23,700 --> 00:38:25,910
यह कभी ना कभी होना ही था, सिडनी।

552
00:38:25,994 --> 00:38:29,622
तुम्हें पता ही होगा कि मैं तुम्हें ढूँढ लूँगी।

553
00:38:30,957 --> 00:38:33,251
मुझे पता था कि तुम मुझे ढूँढ लोगी।

554
00:38:33,334 --> 00:38:34,961
बल्कि…

555
00:38:35,962 --> 00:38:37,630
हमने यह सुनिश्चित किया था।

556
00:38:51,644 --> 00:38:52,979
हाय, जैक।

557
00:38:54,647 --> 00:38:55,899
मुझे ख़ुशी है कि तुम यहाँ आ पाई।

558
00:39:54,999 --> 00:39:57,001
उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू

