1
00:00:30,760 --> 00:00:32,094
तुम्हें मेरे साथ चले जाना चाहिए था।

2
00:00:33,596 --> 00:00:35,014
हम कोई रास्ता निकाल सकते थे।

3
00:00:36,683 --> 00:00:40,144
- मैं तुम्हारी मदद कर सकता था।
- चुप रहो। इसे पूछताछ के लिए बचाकर रखो।

4
00:00:41,271 --> 00:00:45,066
मैं जानता हूँ तुमने क्या किया। मैं सुन रहा था, सिड।

5
00:00:46,484 --> 00:00:48,611
यह मिशन मेरी मुक्ति है।

6
00:00:48,695 --> 00:00:53,283
और इसे पूरा करने के लिए
मैं हर चीज़ की बलि देने के लिए तैयार हूँ।

7
00:00:53,867 --> 00:00:57,078
- क्या तुम तैयार हो?
- फ़्रैंक, एक समस्या हो गई है।

8
00:00:57,745 --> 00:00:59,163
ठीक है, अह… यहाँ काम ख़त्म हुआ।

9
00:01:02,584 --> 00:01:03,918
ब्रिग्स, क्या हो रहा है?

10
00:01:09,757 --> 00:01:12,635
तुमने कमबख़्त ख़ुद को पकड़ में कैसे आने दिया?

11
00:01:12,719 --> 00:01:13,845
क्या वे जानते हैं?

12
00:01:13,928 --> 00:01:15,138
तुम्हें बस एक काम करना था।

13
00:01:15,221 --> 00:01:17,599
क्या वे हमारे बारे में जानते हैं?

14
00:01:17,682 --> 00:01:21,185
अभी तक नहीं। बस चुप रहना। मैं संभाल लूँगी।

15
00:01:24,939 --> 00:01:27,567
मुझे लगा था कि एजेंसी उसे निर्देश दे रही थी।

16
00:01:27,650 --> 00:01:29,194
पर यह तुम्हारा मिशन था।

17
00:01:29,277 --> 00:01:31,738
तुम उस निवारक साधन के बारे में जानती थी।
तुम आर्काइव के बारे में जानती थी।

18
00:01:31,821 --> 00:01:35,158
तुम जानती थी कि मेरे मरने से
वह साधन आर्काइव का खुलासा कर देगा।

19
00:01:35,241 --> 00:01:39,579
तुमने वह विमान गिराया। तुमने उन सभी लोगों को मारा।

20
00:01:39,662 --> 00:01:41,497
पर मैं तुम्हें यह बता दूँ,

21
00:01:41,581 --> 00:01:45,251
मुझे मारने से तुम्हें वह नहीं मिलेगा जो तुम्हें चाहिए।

22
00:01:49,505 --> 00:01:52,383
शॉ, मैं फ़्रैंक बोल रहा हूँ।
क्या तुम स्कोफ़ील्ड को देख सकते हो?

23
00:01:52,467 --> 00:01:55,178
तुम्हें तुरंत उसे कैदी से अलग करना होगा…

24
00:03:14,799 --> 00:03:16,050
फ़ेयरबैंक्स में आपका स्वागत है

25
00:03:20,138 --> 00:03:21,306
सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी

26
00:04:04,015 --> 00:04:06,976
द लास्ट फ़्रंटियर

27
00:04:52,939 --> 00:04:54,148
धत्।

28
00:04:58,361 --> 00:04:59,904
मैं कभी तुम्हें चोट नहीं पहुँचाना चाहती थी।

29
00:05:10,123 --> 00:05:13,835
एक महीने पहले

30
00:05:15,503 --> 00:05:17,505
पैरिस, फ़्रांस

31
00:05:26,389 --> 00:05:29,475
चलो कल तब तक बिस्तर में ही रहते हैं
जब तक हमसे और बर्दाश्त ना हो।

32
00:05:30,101 --> 00:05:32,979
मैं देखना चाहती हूँ कि हम कितनी देर तक सो सकते हैं।

33
00:05:35,648 --> 00:05:37,275
मुझे ख़ुशी है कि तुम यहाँ हो।

34
00:05:38,109 --> 00:05:40,403
माफ़ करना मैं उस समय कुछ ज़्यादा बोल गया।

35
00:05:40,486 --> 00:05:42,155
मैं समझती हूँ। चिंता मत करो।

36
00:05:42,238 --> 00:05:43,990
मैं एक फ़र्ज़ी नाम से आई हूँ।

37
00:05:44,073 --> 00:05:49,162
और जहाँ तक लैंगली को पता है,
मैं लक्सेम्बर्ग में एक जासूस से मिल रही हूँ।

38
00:05:54,584 --> 00:05:57,295
हो गया। यह मेरी उँगली है।

39
00:05:58,463 --> 00:06:00,757
मैं चाहती हूँ कि जब भी तुम इसे देखो,
तुम मेरे बारे में सोचो।

40
00:06:02,091 --> 00:06:03,092
अच्छा रंग है।

41
00:06:08,890 --> 00:06:10,767
तुम क्या सोच रहे हो?

42
00:06:10,850 --> 00:06:14,270
हमारे बारे में। हमारे भविष्य के बारे में।

43
00:06:14,354 --> 00:06:15,396
और?

44
00:06:15,980 --> 00:06:17,065
मैं चाहता हूँ कि हमारा भविष्य हो।

45
00:06:18,775 --> 00:06:20,151
क्या यह एलिज़ाबेथ के बारे में है?

46
00:06:20,235 --> 00:06:22,654
वे उसे मारने वाले थे, सिड। वे उसका अस्तित्व मिटा देते।

47
00:06:23,488 --> 00:06:24,822
वे यही करते हैं जब…

48
00:06:26,115 --> 00:06:27,909
…कोई एजेंट ख़तरा बन जाता है।

49
00:06:27,992 --> 00:06:29,452
तुम कोई ख़तरा नहीं हो।

50
00:06:29,536 --> 00:06:32,997
शायद अभी नहीं हूँ। पर तब क्या होगा
जब मैं उपयोगी नहीं रह जाऊँगा?

51
00:06:33,081 --> 00:06:35,583
वे मुझे कोई सोने की घड़ी नहीं देंगे।

52
00:06:35,667 --> 00:06:36,751
मैं बहुत ज़्यादा जानता हूँ।

53
00:06:36,834 --> 00:06:39,629
तो तुम क्या करना चाहते हो?
गोवा जाकर किसी बीच पर रहना चाहते हो?

54
00:06:39,712 --> 00:06:42,048
हाँ, क्यों नहीं?
या हम उन पर दबाव डालने का कोई तरीका ढूँढ लें।

55
00:06:44,050 --> 00:06:45,260
वह ख़तरनाक है।

56
00:06:45,343 --> 00:06:46,427
बचाव का रास्ता होना?

57
00:06:46,511 --> 00:06:49,389
नहीं। एजेंसी के ख़िलाफ़ सौदेबाजी करने के तरीके ढूँढना।

58
00:06:50,682 --> 00:06:52,308
मैं सच कह रही हूँ, लीवाई।

59
00:06:52,392 --> 00:06:53,768
तुम्हें मुझ पर भरोसा करना होगा।

60
00:06:59,899 --> 00:07:01,025
हैलो।

61
00:07:02,151 --> 00:07:03,736
क्या? कब?

62
00:07:05,321 --> 00:07:06,489
ठीक है।

63
00:07:09,075 --> 00:07:10,493
वह कौन था?

64
00:07:18,418 --> 00:07:21,004
मिस स्कोफ़ील्ड, मैं जेम्स बिएल हूँ।

65
00:07:21,087 --> 00:07:23,965
यह तरीक़ हामदी है,
हमारा स्थानीय जासूस जो इस जगह को छुपाकर रखता है।

66
00:07:24,048 --> 00:07:25,258
तुमने उसे गिरफ़्तार किया?

67
00:07:25,341 --> 00:07:27,051
जी, मैडम। चार घंटे पहले।

68
00:07:27,135 --> 00:07:28,636
उसके पास पासवर्ड वाले शब्द थे।

69
00:07:28,720 --> 00:07:31,222
उसके पास सरकार द्वारा जारी किया गया रूसी पासपोर्ट था,

70
00:07:31,306 --> 00:07:33,099
जिसकी वजह से हम उसे क्रेमलिन से जोड़ पाए।

71
00:07:40,732 --> 00:07:42,650
तो, यह बंदा एक जासूस है?

72
00:07:42,734 --> 00:07:45,570
इसका नाम विक्टर वॉस है। रूसी-अमेरिकी है।

73
00:07:45,653 --> 00:07:49,490
एक दशक तक सीआईए के साथ काम किया,
फिर पलटकर रूसियों के पास चला गया,

74
00:07:49,574 --> 00:07:50,950
और उन्हें भी धोखा दिया।

75
00:07:52,076 --> 00:07:54,329
यह बंदा काले बाज़ार का गंदा कीड़ा है।

76
00:07:54,412 --> 00:07:55,413
राज़ों का लेन-देन करता है।

77
00:07:56,289 --> 00:07:58,750
इसने मिस्टर हामदी से कहा
कि एफ़एसबी इसका पीछा कर रही है।

78
00:07:59,375 --> 00:08:00,835
यह कहता है कि आप इसकी मदद कर सकती हैं।

79
00:08:00,919 --> 00:08:02,086
पता नहीं क्यों।

80
00:08:02,170 --> 00:08:03,963
मैंने अपनी ज़िंदगी में पहले कभी इस बंदे को नहीं देखा है।

81
00:08:06,633 --> 00:08:07,800
शुक्रिया।

82
00:08:15,934 --> 00:08:18,603
तुम आ गई। सच में तुम ही हो।

83
00:08:21,064 --> 00:08:22,649
मुझे बताया गया था कि यह महत्वपूर्ण है।

84
00:08:23,316 --> 00:08:27,070
हाँ, हम एक दूसरे को जानते नहीं हैं,
पर मुझे लगता है कि हम एक दूसरे की मदद कर सकते हैं।

85
00:08:27,737 --> 00:08:28,905
ठीक है।

86
00:08:29,697 --> 00:08:30,990
क्या तुम कैमरे बंद कर सकती हो?

87
00:08:32,242 --> 00:08:33,575
नहीं।

88
00:08:34,868 --> 00:08:37,454
मिस्टर वॉस, तुमने मुझसे यहाँ आने को कहा
और मैं यहाँ आ गई।

89
00:08:37,539 --> 00:08:40,875
मैं तुम्हें नहीं जानती हूँ और मैं तुम्हारी मदद नहीं करूँगी
जब तक तुम मुझे यह नहीं समझाते…

90
00:08:40,959 --> 00:08:43,294
ठीक है। मेरे नाम की सुपारी दी गई है।

91
00:08:44,045 --> 00:08:46,172
क्रेमलिन जानता है कि मैं यहाँ हूँ।
उन्होंने मेरे पीछे एक टीम भेजी है।

92
00:08:46,256 --> 00:08:50,009
मुझे सुरक्षित निकलने का रास्ता चाहिए।
एक नया नाम, नई पहचान।

93
00:08:50,093 --> 00:08:51,386
ऐसा नहीं होगा।

94
00:08:52,095 --> 00:08:54,305
मेरी ज़िंदगी तुम्हारे हाथों में है, सिडनी।

95
00:08:54,389 --> 00:08:57,684
नहीं, तुम्हारी ज़िंदगी ख़त्म हो गई
जब तुमने एजेंसी को धोखा दिया।

96
00:08:59,978 --> 00:09:01,646
कैमरे बंद कर दो, प्लीज़।

97
00:09:02,355 --> 00:09:04,065
यह बातचीत ख़त्म हुई।

98
00:09:04,148 --> 00:09:05,984
तुम्हें बताया गया था कि तुम्हारे पिता की मौत हो गई थी

99
00:09:06,067 --> 00:09:10,405
जब अफ़ग़ानिस्तान में उसकी टीम पर
हक़्क़ानी नेटवर्क ने छुपकर हमला किया था।

100
00:09:10,488 --> 00:09:14,367
तुम्हें बताया गया था कि वह भाग सकता था, पर रुका रहा।

101
00:09:14,951 --> 00:09:18,079
चार और लोगों की जान बचाने के लिए
अपनी जान की बलि दे दी।

102
00:09:18,663 --> 00:09:19,789
यह क्या है?

103
00:09:22,292 --> 00:09:24,669
पर यह… वह सच नहीं है।

104
00:09:25,253 --> 00:09:26,337
तुम कौन हो?

105
00:09:26,421 --> 00:09:29,674
सच यह है कि वह जानकारी गोपनीय है
क्योंकि वह कभी हुआ ही नहीं था।

106
00:09:29,757 --> 00:09:32,176
और मैं जानता हूँ। मैं वहाँ था।

107
00:09:32,260 --> 00:09:34,637
और अगर तुम जानना चाहती हो कि मैं और क्या जानता हूँ,

108
00:09:34,721 --> 00:09:38,099
तुम्हें एफ़एसबी के आने से पहले मुझे पैरिस से निकालना होगा।

109
00:09:38,182 --> 00:09:42,270
और अच्छे से समझ लो, सिडनी, वे आ रहे हैं।

110
00:09:50,862 --> 00:09:54,282
- तुम्हें यह बंदा कहाँ मिला?
- मैंने बताया ना। उसने हमें ढूँढा।

111
00:09:54,365 --> 00:09:55,783
कैसे?

112
00:09:55,867 --> 00:09:58,703
उसे कैसे पता चला कि मैं शहर में हूँ?
मुझे यहाँ आए हुए बस छह घंटे हुए हैं।

113
00:09:59,954 --> 00:10:03,041
- मैं स्टेशन चीफ़ को फ़ोन करता हूँ।
- नहीं। तुम किसी को फ़ोन नहीं करोगे।

114
00:10:03,958 --> 00:10:07,045
कैमरे बंद कर दो और फ़ाइलें डिलीट कर दो।

115
00:10:07,128 --> 00:10:09,422
- वह एक वांछित भगोड़ा है।
- जिसने आत्मसमर्पण कर दिया।

116
00:10:09,505 --> 00:10:12,342
और जिसके पास मेरे बारे में
और मेरे पिता की मौत के बारे में जानकारी है।

117
00:10:12,425 --> 00:10:14,219
अगर वह कैमरों से घबरा रहा है, तो उन्हें बंद कर दो।

118
00:10:14,302 --> 00:10:15,345
मुझे इसका रिकॉर्ड नहीं चाहिए।

119
00:10:15,428 --> 00:10:18,181
मुझे जानना है कि वह यहाँ क्यों आया है
और वह और क्या जानता है।

120
00:10:25,730 --> 00:10:26,940
कैमरे बंद करो।

121
00:10:39,327 --> 00:10:40,578
तुम्हें यह कहाँ से मिला?

122
00:10:40,662 --> 00:10:42,830
तुम्हारा पिता इसे अपने बटुए में रखता था।

123
00:10:43,498 --> 00:10:45,250
तुम्हारे पास इसका दूसरा टुकड़ा है।

124
00:10:45,333 --> 00:10:48,586
एक ख़ज़ाने का नक़्शा जो तुम दोनों ने तब बनाया था
जब तुम एक बच्ची थी।

125
00:10:48,670 --> 00:10:50,255
और इससे क्या साबित होता है?

126
00:10:51,965 --> 00:10:53,383
कि मेरे पास कई चीज़ों की जानकारी है।

127
00:10:54,676 --> 00:10:57,971
और अगर तुम मुझे पैरिस से बाहर ले जाओ,
तो मैं तुम्हें और बता सकता हूँ।

128
00:11:00,807 --> 00:11:02,517
मैं वह कैसे करूँगी?

129
00:11:04,561 --> 00:11:05,853
मुझे हैवलॉक के पास ले चलो।

130
00:11:07,188 --> 00:11:09,232
आपराधिक दुनिया में उसके संपर्क हैं।

131
00:11:09,983 --> 00:11:14,195
उससे कहो मुझे आज रात ग़ायब करवा दे
और मैं तुम्हें वह सब बता दूँगा जो मैं जानता हूँ।

132
00:12:14,839 --> 00:12:17,842
सिडनी! तुम आख़िर कर क्या रही हो?

133
00:12:18,426 --> 00:12:19,928
सिडनी!

134
00:13:03,471 --> 00:13:04,639
चलो।

135
00:13:13,022 --> 00:13:15,900
आ जाओ। चलो! चलो।

136
00:13:22,991 --> 00:13:24,325
- जाओ।
- तुम कौन हो?

137
00:13:24,993 --> 00:13:26,077
- जवाब दो।
- जाओ!

138
00:13:26,160 --> 00:13:27,579
तुम मेरे पिता को कैसे जानते हो?

139
00:13:27,662 --> 00:13:28,663
मैं…

140
00:13:29,539 --> 00:13:31,499
मैं वह एजेंट हूँ जिसने उसे मारा था।

141
00:13:33,042 --> 00:13:34,502
मुझे माफ़ कर दो।

142
00:13:38,923 --> 00:13:40,091
मुझे माफ़ कर दो।

143
00:13:47,390 --> 00:13:48,850
हो सकता है कि वह झूठ बोल रहा हो?

144
00:13:48,933 --> 00:13:50,310
आख़िरी साँसें लेते हुए मुझसे झूठ क्यों बोलेगा?

145
00:13:50,393 --> 00:13:53,062
अगर मेरे पिता को मारा नहीं,
तो उसका अपराध क्यों क़बूलेगा?

146
00:13:54,814 --> 00:13:56,274
तुम लैंगली को नहीं बता सकती।

147
00:13:56,357 --> 00:13:59,110
लोगों की मौत हुई है। सेफ़ हाउस में घुसपैठ हुई थी।

148
00:13:59,194 --> 00:14:00,486
किसी को नहीं पता कि तुम वहाँ थी।

149
00:14:00,570 --> 00:14:03,865
तुमने कहा कि उन्होंने कैमरे बंद कर दिए थे
और फ़ुटेज मिटा दी थी।

150
00:14:03,948 --> 00:14:05,909
गवाहों की मौत हो चुकी है।

151
00:14:05,992 --> 00:14:09,537
हमारे पास यह पता लगाने का समय है
कि वॉस को कैसे पता था तुम पैरिस में हो।

152
00:14:09,621 --> 00:14:11,539
उसे कैसे पता था कि तुम और मैं साथ में काम कर रहे हैं।

153
00:14:11,623 --> 00:14:13,499
हमारा पर्दाफ़ाश हो गया है, सिड।

154
00:14:13,583 --> 00:14:15,793
इसीलिए मुझे इसकी ख़बर लैंगली को देनी चाहिए।

155
00:14:15,877 --> 00:14:18,004
उन्हें क्यों बताओगी?
उन्होंने तुम्हारे पिता के बारे में झूठ बोला।

156
00:14:18,087 --> 00:14:19,547
मुझे ब्रैडफ़र्ड पर विश्वास है।

157
00:14:20,673 --> 00:14:23,885
मैं उन्हें तब से जानती हूँ जब मैं छोटी बच्ची थी।
वह परिवार जैसी हैं।

158
00:14:23,968 --> 00:14:25,637
ओह, चलो भी। तुम भोली बन रही हो।

159
00:14:25,720 --> 00:14:28,431
शायद ब्रैडफ़र्ड उससे ज़्यादा जानती है
जितना वह बता रही है।

160
00:14:31,351 --> 00:14:33,269
यहाँ असल में क्या हो रहा है?

161
00:14:36,940 --> 00:14:39,984
तुम जानती हो कि मैं हमारे
और हमारे भविष्य के बारे में सोच रहा हूँ।

162
00:14:40,068 --> 00:14:43,279
और तुम जानती हो कि मेरा मानना है कि जैसे ही
एजेंसी को लगेगा कि मैं उनके लिए एक ख़तरा हूँ,

163
00:14:43,363 --> 00:14:45,073
जो कि मेरे ख़्याल से वे सोच रहे हैं, वे मुझे मार डालेंगे।

164
00:14:45,156 --> 00:14:46,241
तुमने क्या किया है?

165
00:14:46,324 --> 00:14:49,869
मैंने उनके ख़िलाफ़ सबूत ढूँढने की कोशिश की।

166
00:14:49,953 --> 00:14:53,498
मैंने अपनी एक कॉन्टैक्ट रिपोर्ट में
एक कोड की लाइन छुपा दी थी

167
00:14:53,581 --> 00:14:57,210
और मैंने उस फ़ाइल को लैंगली में
एक ख़ुफ़िया सर्वर तक ट्रेस किया।

168
00:14:57,293 --> 00:15:00,505
- तुम पागल हो।
- उनमें से एक फ़ाइल का नाम आर्काइव 6 है।

169
00:15:00,588 --> 00:15:03,007
- तो?
- उसे 20 साल पहले तुम्हारे पिता द्वारा बनाया गया था

170
00:15:03,091 --> 00:15:05,218
और वह अभी भी सक्रिय है।

171
00:15:05,301 --> 00:15:09,806
मुझे लगता है कि इस आर्काइव 6 में
वे हमारे सारे कामों का रिकॉर्ड रखते हैं,

172
00:15:09,889 --> 00:15:13,560
और शायद तुम्हारे पिता के साथ जो हुआ,
उसका रिकॉर्ड भी होगा।

173
00:15:14,519 --> 00:15:18,356
- तुम्हें इसमें घुसना बंद करना होगा।
- मैं क्यों बंद करूँगा?

174
00:15:18,439 --> 00:15:22,485
वे हमसे झूठ बोल रहे हैं, सिड।
तुम्हारे पिता के बारे में, इस बंदे वॉस के बारे में।

175
00:15:22,569 --> 00:15:25,280
पर अगर मैं आर्काइव में घुस पाऊँ,
तो शायद मैं सच का पता लगा सकता हूँ।

176
00:15:25,363 --> 00:15:27,532
तुम सच की तलाश नहीं कर रहे हो।
तुम बचाव की तलाश कर रहे हो।

177
00:15:27,615 --> 00:15:29,200
अगर मुझे दोनों मिल गए, तो?

178
00:15:34,122 --> 00:15:35,582
यह बहुत ख़तरनाक है।

179
00:15:35,665 --> 00:15:38,334
मैं मानती हूँ कि हमें ब्रैडफ़र्ड से बात करने से पहले
थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए।

180
00:15:38,418 --> 00:15:41,588
पर मैं तुम्हें एक सुरक्षित फ़ाइल चुराने नहीं दे सकती।

181
00:15:41,671 --> 00:15:44,924
- मैं तुम्हारी बहुत परवाह करती हूँ।
- तो हम वॉस के बारे में बस भूल जाएँ?

182
00:15:45,008 --> 00:15:46,593
नहीं। मैंने ऐसा नहीं कहा।

183
00:15:46,676 --> 00:15:49,053
हमें बस किसी और तरीके से पता लगाना होगा
कि वह क्या जानता था।

184
00:15:51,097 --> 00:15:53,892
मतलब, वॉस की गतिविधियों को ट्रेस करना
लगभग नामुमकिन होगा।

185
00:15:53,975 --> 00:15:55,059
खोज

186
00:15:55,143 --> 00:15:56,352
उसके धोखा देकर जाने से पहले ही,

187
00:15:56,436 --> 00:15:59,564
उसकी गतिविधियाँ छुपाने के लिए
एजेंसी क्या कुछ नहीं कर रही थी।

188
00:15:59,647 --> 00:16:02,609
लैंगली जो कुछ मुझे देखने देता है,
उसमें से ज़्यादातर चीज़ें छुपी हुई हैं।

189
00:16:02,692 --> 00:16:06,446
बंदे के पास नक़ली संपत्ति है,
बैंक के रिकॉर्ड हैं, नक़ली नाम हैं।

190
00:16:06,529 --> 00:16:09,616
कुछ तो होगा जो उसे एजेंसी से जोड़ता होगा।

191
00:16:10,408 --> 00:16:13,620
एक मिनट रुको। यह रहा। शैरन टिडवेल।

192
00:16:13,703 --> 00:16:14,704
कौन?

193
00:16:15,455 --> 00:16:19,500
मैंने न्याय विभाग और एजेंसी की
एक पूर्व कर्मचारी के बीच के ईमेल पढ़े थे।

194
00:16:20,710 --> 00:16:23,963
वे चाहते थे कि वह वॉस के ख़िलाफ़ गवाही दे,

195
00:16:24,047 --> 00:16:26,507
पर उसने मना कर दिया था
क्योंकि उसे बदला लिए जाने का डर था।

196
00:16:26,591 --> 00:16:28,176
तो उन्होंने शैरन को क़ानूनी आदेश भिजवाया था।

197
00:16:28,259 --> 00:16:31,054
तो यह औरत वॉस को जानती थी
और उसके राज़ छुपाकर रखे थे।

198
00:16:32,972 --> 00:16:35,600
यह रही। शैरन टिडवेल।

199
00:16:35,683 --> 00:16:38,937
"अधिग्रहण सेवाओं में भर्ती अफ़सर।"

200
00:16:39,020 --> 00:16:42,565
उसने वॉस के लिए झूठे कामों, नकद मुद्रा,
रहने की जगहों और पहचान पत्रों का इंतज़ाम किया होगा।

201
00:16:42,649 --> 00:16:44,526
जासूसों के लिए ट्रैवेल एजेंट।

202
00:16:44,609 --> 00:16:47,820
अगर उसे वॉस के बारे में कुछ पता ना होता,
तो उन्होंने उसे गवाही देने के लिए नहीं बुलाया होता।

203
00:16:47,904 --> 00:16:49,572
हमें उससे मिलने जाना चाहिए।

204
00:16:52,575 --> 00:16:55,203
नॉक्सविल, टेनेसी

205
00:17:01,876 --> 00:17:03,503
बहुत-बहुत शुक्रिया।

206
00:17:05,964 --> 00:17:07,090
हाय, शैरन।

207
00:17:07,674 --> 00:17:10,635
- गुड मॉर्निंग।
- हैलो। बहुत अच्छा प्रवचन था।

208
00:17:10,717 --> 00:17:12,678
ओह, असल में हम प्रवचन में नहीं आए थे।

209
00:17:12,762 --> 00:17:14,931
हम तुमसे विक्टर वॉस के बारे में बात करने आए हैं।

210
00:17:15,013 --> 00:17:17,392
हम सीआईए में तुम्हारे पूर्व मालिक के साथ काम करते हैं।

211
00:17:17,475 --> 00:17:19,644
- तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए।
- हमें लगा था तुम हमारी मदद कर पाओगी हमारे…

212
00:17:19,726 --> 00:17:21,980
मुझे परवाह नहीं है कि तुम क्या सोचते हो।
मैं तुमसे बात नहीं करूँगी।

213
00:17:22,062 --> 00:17:25,649
तो यहाँ से वापस जाओ और मुझे अकेला छोड़ दो।

214
00:17:25,733 --> 00:17:28,987
क्या तुम्हारे परिवार को जीएसए के साथ
तुम्हारे काम के बारे में पता है?

215
00:17:29,529 --> 00:17:30,738
तुमने क्या किया था?

216
00:17:31,656 --> 00:17:35,034
मैंने कभी वॉस से बात नहीं की।
मैं एजेंटों से बात नहीं करती थी।

217
00:17:35,869 --> 00:17:38,204
पर तुम ज़रूरी मदद देती थीं।

218
00:17:38,288 --> 00:17:39,497
हाँ, पर मैं उसे जानती नहीं थी।

219
00:17:39,581 --> 00:17:42,584
वॉस ने गद्दारी की थी। वह सालों से लापता है।

220
00:17:42,667 --> 00:17:44,794
तो तुम रॉबर्ट स्कोफ़ील्ड से संबंधित

221
00:17:44,878 --> 00:17:46,337
उसके ख़ुफ़िया मिशन के बारे में क्या जानती हो?

222
00:17:46,838 --> 00:17:49,007
क्या उनकी मौत एजेंसी के आदेश पर हुई थी?

223
00:17:51,259 --> 00:17:52,385
तुम उसकी बेटी हो।

224
00:17:53,177 --> 00:17:54,554
क्या तुमने हत्या का आदेश देखा था?

225
00:17:54,637 --> 00:17:57,015
बेचारी लड़की। तुम्हें बस अभी पता चला है?

226
00:17:57,932 --> 00:18:00,059
एजेंसी उन्हें मारना क्यों चाहेगी?

227
00:18:00,143 --> 00:18:03,771
मैं ख़रीद विभाग में थी। मैं संसाधन मुहैया करवाती थी।

228
00:18:03,855 --> 00:18:06,357
वे मुझे नहीं बताते थे कि चीज़ें क्यों की जाती थीं
और मैंने कभी पूछा नहीं।

229
00:18:06,441 --> 00:18:08,443
उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं था।

230
00:18:08,526 --> 00:18:10,320
क्या वह जानकारी आर्काइव में है?

231
00:18:10,904 --> 00:18:13,198
आर्काइव 6। वह क्या है?

232
00:18:14,199 --> 00:18:15,408
बेहतर होगा तुम सावधान रहो।

233
00:18:16,367 --> 00:18:17,660
उसमें और क्या राज़ हैं?

234
00:18:17,744 --> 00:18:21,539
मुझे नहीं पता। और अगर पता होता भी,
तो मैं तुम्हें हरग़िज़ नहीं बताती।

235
00:18:22,749 --> 00:18:25,960
क्या आर्काइव 6 में मेरे पिता को मारने का आदेश है?

236
00:18:26,461 --> 00:18:29,547
बच्चे, तुम्हें इसे भूल जाना चाहिए।

237
00:18:30,048 --> 00:18:32,800
अपने पिता की विरासत की रक्षा करो।

238
00:18:32,884 --> 00:18:37,889
यह हम सबके लिए अच्छा होगा
अगर हम उन्हें बस एक हीरो के रूप में याद रखें।

239
00:18:49,526 --> 00:18:50,652
मत कहना।

240
00:18:50,735 --> 00:18:52,654
क्या? कि मैं सही था?

241
00:18:55,114 --> 00:18:56,908
हमें आर्काइव 6 के अंदर देखना चाहिए।

242
00:18:57,659 --> 00:18:59,410
उम्मीद है तुम्हारे पास कोई योजना है।

243
00:19:01,955 --> 00:19:03,831
मैं चाहता हूँ कि कल सुबह तुम काम पर जाओ।

244
00:19:03,915 --> 00:19:06,334
मैं चाहता हूँ तुम अपने डिवीज़न चीफ़ से बात करो

245
00:19:06,417 --> 00:19:08,545
और उससे कहो कि मैं कराची जा रहा हूँ।

246
00:19:08,628 --> 00:19:11,130
उससे कहो कि सीमा पार गतिविधियों के कारण

247
00:19:11,214 --> 00:19:13,132
तुम्हारी और मेरी कोई बातचीत नहीं हो रही है।

248
00:19:13,216 --> 00:19:14,676
हमने एक हफ़्ते से बात नहीं की है।

249
00:19:14,759 --> 00:19:17,220
मैं चाहता हूँ कि तुम वह सब कुछ नकारने की स्थिति में रहो

250
00:19:17,303 --> 00:19:19,556
- जो मैं कर रहा हूँ।
- तुम क्या कर रहे हो?

251
00:19:19,639 --> 00:19:22,267
मैं आर्काइव 6 के अंदर देखूँगा।

252
00:19:22,350 --> 00:19:24,602
जब तक मैं केवल देख रहा हूँ,
यह पता लगाने का कोई तरीका नहीं होगा

253
00:19:24,686 --> 00:19:26,521
कि कौन हैक कर रहा है।

254
00:19:26,604 --> 00:19:29,941
बुधवार को, मैं चाहता हूँ
कि तुम मुझसे पैरिस के सेफ़ हाउस में मिलो।

255
00:19:30,024 --> 00:19:32,694
मैं तुम्हें बता दूँगा मुझे क्या मिला।
पर तुम्हें मुझसे एक वादा करना पड़ेगा।

256
00:19:33,278 --> 00:19:35,363
अगर तुम्हें ख़तरे का कोई भी आभास हो, ज़रा सा भी,

257
00:19:35,446 --> 00:19:37,907
तो मत आना। ठीक है?

258
00:19:38,658 --> 00:19:41,160
- मुझसे वादा करो।
- ख़तरे से तुम्हारा क्या मतलब है?

259
00:19:43,037 --> 00:19:44,205
ब्रैडफ़र्ड तुमसे मिलना चाहती है।

260
00:19:47,458 --> 00:19:51,296
शुक्रवार रात को पैरिस में
हमारे एक शैडो परिसर पर हमला हुआ।

261
00:19:52,130 --> 00:19:53,381
हमारा स्थानीय जासूस…

262
00:19:53,464 --> 00:19:54,632
बिएल, जेम्स

263
00:19:54,716 --> 00:19:56,593
…और हमारा डिप्टी स्टेशन चीफ़, दोनों मारे गए।

264
00:19:57,760 --> 00:19:58,761
हामदी, क

265
00:19:58,845 --> 00:20:00,972
- साथ ही एक पूर्व जासूस, विक्टर वॉस भी।
- वॉस कौन है?

266
00:20:01,055 --> 00:20:05,059
एक गद्दार है जिस पर
पिछले एक दशक से हमने क़रीबी नज़र रखी हुई थी,

267
00:20:05,143 --> 00:20:08,229
पर वह हमारे एक परिसर के बाहर मरा हुआ पाया गया।

268
00:20:08,313 --> 00:20:10,815
कोई कैमरे नहीं। रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गईं।

269
00:20:10,899 --> 00:20:12,358
उसे क्या चाहिए था?

270
00:20:12,442 --> 00:20:14,319
- हमें लगा तुम्हें मालूम होगा।
- क्यों?

271
00:20:14,402 --> 00:20:16,362
उस रात हैवलॉक पैरिस में था।

272
00:20:16,446 --> 00:20:17,447
तो?

273
00:20:18,323 --> 00:20:19,449
उससे तुम्हें फ़र्क नहीं पड़ता?

274
00:20:19,532 --> 00:20:21,117
हैवलॉक वॉस को नहीं जानता।

275
00:20:21,201 --> 00:20:22,827
तुम यक़ीन से कह सकती हो?

276
00:20:22,911 --> 00:20:24,120
जैक, यह क्या है?

277
00:20:24,204 --> 00:20:27,916
हमें पता चला है कि हमारे सिग्मावॉल्ट नेटवर्क में
कई बार घुसपैठ की गई है।

278
00:20:28,499 --> 00:20:31,961
आईपी का पता नहीं लग पाया है, पर हमारा मानना है
कि वह हमारे नेटवर्क के अंदर से हो रहा है।

279
00:20:32,045 --> 00:20:33,713
यह हैवलॉक का काम लगता है।

280
00:20:33,796 --> 00:20:35,798
आपको लगता है हैवलॉक गद्दार बन गया है?

281
00:20:35,882 --> 00:20:39,010
मैंने वह नहीं कहा।
मैं तुमसे पूछ रही हूँ अगर तुम उस पर भरोसा करती हो।

282
00:20:39,093 --> 00:20:41,095
वह हमारे नेटवर्क में घुसपैठ क्यों करना चाहेगा?

283
00:20:41,179 --> 00:20:44,515
मुझे नहीं पता। पर उसे बहुत छूट दी गई है।

284
00:20:45,433 --> 00:20:48,853
उसके पास पहुँच है। आपराधिक दुनिया में स्रोत हैं।

285
00:20:49,938 --> 00:20:51,147
क्या तुम उस पर भरोसा करती हो?

286
00:20:51,940 --> 00:20:53,274
अपनी जान से भी ज़्यादा।

287
00:20:55,235 --> 00:20:56,361
हमें अकेला छोड़ दो।

288
00:21:03,701 --> 00:21:05,453
तुम बिल्कुल अपने पिता जैसी हो।

289
00:21:06,079 --> 00:21:08,873
तुम्हारे पिता भी बहुत जल्दी विश्वास कर लेते थे।

290
00:21:09,666 --> 00:21:12,418
लोगों को मिशन से ज़्यादा
अहमियत देने की उनकी फ़ितरत थी।

291
00:21:13,795 --> 00:21:14,921
उसी के कारण वह मारे गए थे।

292
00:21:19,717 --> 00:21:23,137
हैवलॉक पर नज़र रखना। पर अपनी दूरी बनाए रखना।

293
00:21:23,721 --> 00:21:26,182
मैं चाहती हूँ कि तुम ख़ुद की रक्षा करो।

294
00:21:31,521 --> 00:21:33,022
क्या आप अभी भी उनके बारे में सोचती हैं?

295
00:21:33,982 --> 00:21:35,191
हर एक दिन।

296
00:21:36,276 --> 00:21:39,195
तुम्हारे पिता ने सबसे बड़ा बलिदान दिया था,

297
00:21:39,279 --> 00:21:42,323
जिसके कारण मैंने ख़ुद से वादा किया था
कि मैं तुम्हें सुरक्षित रखूँगी।

298
00:21:43,616 --> 00:21:45,118
ध्यान रखना, सिड।

299
00:21:45,994 --> 00:21:47,579
मैं हैवलॉक पर नज़र रखूँगी।

300
00:21:56,713 --> 00:21:57,755
वह झूठ बोल रही है।

301
00:21:59,549 --> 00:22:01,718
वह उस कुत्ते के बच्चे के साथ सो रही है।

302
00:22:10,143 --> 00:22:12,770
मैंने तुमसे कहा था
कि उनके ख़िलाफ़ सबूतों की तलाश करना एक ग़लती है।

303
00:22:12,854 --> 00:22:14,814
पर तुमने मेरी बात नहीं सुनी और अब वे जानते हैं।

304
00:22:14,898 --> 00:22:16,357
किसी को तुम पर शक नहीं होगा।

305
00:22:18,568 --> 00:22:20,028
मुझे अपनी चिंता नहीं है, लीवाई।

306
00:22:20,111 --> 00:22:22,238
मुझे तुम्हारी चिंता है।
तुम्हें कमबख़्त मेरी बात सुननी चाहिए थी।

307
00:22:22,322 --> 00:22:25,366
तुम सबूतों की खोज में गए
क्योंकि तुम्हें लगा कि तुम ख़तरे में हो,

308
00:22:25,450 --> 00:22:28,244
- और अब तुम हो।
- मैं हमेशा से था। मैं यही कह रहा हूँ।

309
00:22:28,328 --> 00:22:30,788
आर्काइव 6 ने वह सब साबित कर दिया जिसका मुझे डर था।

310
00:22:32,165 --> 00:22:34,834
सीआईए मुझे भी मारने की योजना बना रही है,
बाकियों की ही तरह।

311
00:22:34,918 --> 00:22:36,169
कौन बाकी लोग?

312
00:22:36,252 --> 00:22:38,421
वह आर्काइव उन सभी पुराने ऑपरेशनों की सूची है

313
00:22:38,504 --> 00:22:40,673
जिन्हें ऐटवॉटर प्रोटोकॉल के तहत अंजाम दिया गया था।

314
00:22:40,757 --> 00:22:42,926
हम अनाधिकारिक ऑपरेशन के ही धंधे में हैं।

315
00:22:43,009 --> 00:22:47,180
हाँ। पर ब्रैडफ़र्ड के ख़ुफ़िया प्रोग्राम में
तुम और मैं इकलौते एजेंट नहीं हैं।

316
00:22:47,263 --> 00:22:49,807
ब्रैडफ़र्ड दुनिया भर में
अनाधिकारिक ब्लैक बुक ऑपरेशन चला रही है,

317
00:22:49,891 --> 00:22:50,892
बिल्कुल हमारे वाले की तरह।

318
00:22:50,975 --> 00:22:53,937
वह एजेंट्स को बिना किसी निगरानी के
फ़ील्ड में भेज रही है।

319
00:22:54,020 --> 00:22:58,066
वह उन्हें ऐसी ख़ुफ़िया जानकारी दे रही है
जिसका खुलासा करने की अनुमति नहीं मिली है,

320
00:22:58,149 --> 00:23:01,319
ताकि उसकी मदद से हमारे दुश्मनों को फुसलाकर
बाहर लाया जा सके और उनका ख़ात्मा कर दिया जाए।

321
00:23:01,402 --> 00:23:03,821
लंदन, काइरो, एथेंस।

322
00:23:03,905 --> 00:23:07,116
मैंने बस कुछ ही प्रिंट किए हैं। यह तो बस शुरुआत है।

323
00:23:07,200 --> 00:23:08,409
यह एक शैडो प्रोग्राम है।

324
00:23:08,493 --> 00:23:09,953
यह पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर है।

325
00:23:10,036 --> 00:23:12,038
मुझे नहीं पता वह
इन एजेंट्स को कहाँ से भर्ती कर रही है, सिड।

326
00:23:12,121 --> 00:23:15,250
पर केवल वे ही ज़िंदा बचे हैं जो अभी भी एक्टिव हैं

327
00:23:15,333 --> 00:23:19,212
क्योंकि वह काम पूरा हो जाने के बाद
अपने एजेंट्स को मार रही है।

328
00:23:19,295 --> 00:23:22,632
सिड, तुम्हारे पिता ब्रैडफ़र्ड के पहले शिकारों में से एक थे।

329
00:23:27,011 --> 00:23:29,305
स्कोफ़ील्ड, रॉबर्ट
ख़त्म कर दिया गया

330
00:23:31,182 --> 00:23:34,352
- तो हम क्या करें?
- मुझे भागना होगा। छुपना होगा।

331
00:23:35,395 --> 00:23:36,563
और क्या रास्ता है?

332
00:23:37,146 --> 00:23:39,524
सार्वजनिक तौर पर सबको बता देना।
सच्चाई को उजागर करना।

333
00:23:39,607 --> 00:23:40,692
वह बहुत ख़तरनाक है।

334
00:23:41,693 --> 00:23:42,986
पर वही सही है।

335
00:23:43,069 --> 00:23:44,904
ब्रैडफ़र्ड बहुत ताक़तवर है।

336
00:23:44,988 --> 00:23:47,323
हम जो भी कहेंगे, वह बस उसे नकार देगी।

337
00:23:47,407 --> 00:23:49,409
क्या हमें यक़ीन है कि वे इसे तुम तक ट्रेस कर सकते हैं?

338
00:23:49,492 --> 00:23:51,703
मेरी डिजिटल पहचान उस पूरी घुसपैठ में फैली हुई है।

339
00:23:52,704 --> 00:23:54,080
शायद मैं उनका ध्यान कहीं और भटका सकती हूँ।

340
00:23:54,163 --> 00:23:55,707
नहीं, देखना एक बात थी, सिड।

341
00:23:55,790 --> 00:23:57,792
पर जैसे ही मैंने उस आर्काइव का एक हिस्सा डाउनलोड किया,

342
00:23:57,876 --> 00:23:59,919
मैंने अपना खुलासा कर दिया। वे एक टीम भेज देंगे।

343
00:24:01,212 --> 00:24:02,922
वे यहाँ आएँगे। वे मुझे मार डालेंगे।

344
00:24:04,632 --> 00:24:05,717
मैं तुम्हें खो नहीं सकती।

345
00:24:07,427 --> 00:24:08,553
फिर मेरे साथ चलो।

346
00:24:12,056 --> 00:24:14,058
चलो साथ चलते हैं। एक नई ज़िंदगी शुरू करते हैं।

347
00:24:17,061 --> 00:24:18,146
मेरी ज़िंदगी है।

348
00:24:18,646 --> 00:24:19,731
सच में है क्या?

349
00:24:21,649 --> 00:24:23,484
उसे हमारे बारे में पता चलने में कितना समय लगेगा?

350
00:24:25,445 --> 00:24:27,155
तुम मेरा साथ देने के लिए दोषी हो।

351
00:24:29,032 --> 00:24:30,158
मैं नहीं कर सकती।

352
00:24:30,867 --> 00:24:33,745
अगर हम चले गए,
तो ब्रैडफ़र्ड हमें हाथ लगाने की हिम्मत भी नहीं करेगी।

353
00:24:33,828 --> 00:24:35,455
हमारे पास उसके ख़िलाफ़ सबूत हैं।

354
00:24:35,955 --> 00:24:40,335
अगर हम आर्काइव को सार्वजनिक कर देने की धमकी दें,
तो शायद हम ज़िंदा रह सकते हैं।

355
00:24:46,090 --> 00:24:47,467
मैं तुमसे प्यार करती हूँ, लीवाई।

356
00:24:49,552 --> 00:24:52,597
पर मेरे पिता, मेरा परिवार…

357
00:24:55,725 --> 00:24:57,644
मैं इससे मुँह मोड़कर नहीं जा सकती।

358
00:24:58,770 --> 00:25:01,981
मुझे इसे न्याय दिलाना होगा। सच्चाई का खुलासा करना होगा।

359
00:25:03,024 --> 00:25:04,442
मैंने जो कहा उसके बारे में सोचना।

360
00:25:10,198 --> 00:25:11,658
हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है।

361
00:25:15,995 --> 00:25:17,038
वॉशिंगटन, डी.सी.

362
00:25:17,121 --> 00:25:19,415
वह तुम लड़कियों से बहुत प्यार करते थे।

363
00:25:19,499 --> 00:25:23,211
जानती हूँ, मॉम।
हो सकता है मुझे थोड़े समय के लिए यहाँ से जाना पड़े।

364
00:25:25,964 --> 00:25:27,298
तुम घर कब आओगी?

365
00:25:29,175 --> 00:25:30,635
मुझे नहीं पता।

366
00:25:34,389 --> 00:25:36,933
- क्या तुम किसी मुसीबत में हो?
- नहीं।

367
00:25:37,725 --> 00:25:39,102
बस काम से संबंधित चीज़ें हैं।

368
00:25:42,188 --> 00:25:43,273
तुम झूठ बोल रही हो।

369
00:25:46,276 --> 00:25:49,237
यह तुम्हारे पिता के बारे में
और असल में जो हुआ था, उसके बारे में है।

370
00:25:50,780 --> 00:25:53,658
"असल में जो हुआ था" से क्या मतलब है आपका?

371
00:26:06,045 --> 00:26:08,381
मैं कभी तुम्हें या तुम्हारी बहन को
दुखी नहीं करना चाहती थी।

372
00:26:09,883 --> 00:26:12,677
हमारा उद्देश्य हमेशा से
तुम लड़कियों की रक्षा करना ही रहा है।

373
00:26:18,892 --> 00:26:22,812
मुझे लगा कि यही सबसे अच्छा रहेगा कि तुम
अपने पिता को एक हीरो के रूप में याद रखो।

374
00:26:24,689 --> 00:26:26,941
मॉम, आप क्या कह रही हैं?

375
00:26:27,025 --> 00:26:29,861
कैपिटल गैज़ेट
स्टार, स्ट्राइप, और मुस्कुराहटें

376
00:26:34,073 --> 00:26:36,701
मॉम, आप ठीक हैं?

377
00:26:45,835 --> 00:26:48,504
मॉम, इस फ़ोटो में
मेरे और डैड के साथ यह आदमी कौन है?

378
00:26:49,130 --> 00:26:52,175
मेरे ख़्याल से समय आ गया है कि तुम्हें सच बता दिया जाए।

379
00:26:53,551 --> 00:26:56,554
साउथ ब्रॉन्क्स, न्यूयॉर्क

380
00:27:07,106 --> 00:27:08,274
विन्सेंट थिआगो?

381
00:27:17,992 --> 00:27:18,993
सिडनी।

382
00:27:20,495 --> 00:27:24,207
मैं 24 साल का था
जब मैं लंदन में पहली बार तुम्हारे पिता से मिला था।

383
00:27:25,542 --> 00:27:27,919
मैं एक ग़रीब शरणार्थी था।

384
00:27:28,920 --> 00:27:31,464
उन्हें ऐसे इंसान की तलाश थी जिसे तुर्कीये भाषा आती हो।

385
00:27:32,840 --> 00:27:34,300
तुम उनके अनुवादक थे।

386
00:27:36,094 --> 00:27:41,975
तुम्हारे पिता से मेरी दोस्ती
बर्बर और शानदार जगहों में पैदा हुई थी।

387
00:27:43,142 --> 00:27:46,771
ईरान, रूस, लेबनन।

388
00:27:48,231 --> 00:27:52,193
पर हमारे काम की वजह से, मेरे बहुत दुश्मन बन गए थे।

389
00:27:52,944 --> 00:27:55,154
तुम्हारे पिता मुझे यहाँ लेकर आए थे।

390
00:27:55,238 --> 00:27:56,781
उन्होंने मेरे वीसा में, पृष्ठभूमि जाँच

391
00:27:56,865 --> 00:28:00,034
और नागरिकता के दस्तावेज़ों में मेरी मदद की थी।

392
00:28:00,535 --> 00:28:05,373
मैंने वॉशिंगटन में बतौर अनुवादक
उनके साथ छह साल तक काम किया।

393
00:28:10,795 --> 00:28:14,757
फिर उन्हें हमसे छीन लिया गया।

394
00:28:16,175 --> 00:28:17,886
तुम्हारा मतलब उनका क़त्ल कर दिया गया।

395
00:28:17,969 --> 00:28:22,307
मुझे लगता है कि किसी राज़ को छुपाने के लिए
तुम्हारे पिता की हत्या की गई थी।

396
00:28:26,895 --> 00:28:28,521
कैसा राज़?

397
00:28:28,605 --> 00:28:31,274
क्या उसका जैकलिन ब्रैडफ़र्ड से कुछ लेना-देना है?

398
00:28:32,192 --> 00:28:33,902
आर्काइव 6 से?

399
00:28:38,114 --> 00:28:39,324
चलो थोड़ा टहलने चलते हैं।

400
00:28:41,117 --> 00:28:44,871
जब तुम्हारे पिता ने
ऐटवॉटर प्रोटोकॉल के बारे में सोचा था,

401
00:28:44,954 --> 00:28:47,707
ब्रैडफ़र्ड उसकी सबसे बड़ी समर्थक थी।

402
00:28:47,790 --> 00:28:49,250
वे दोनों यह समझते थे

403
00:28:49,334 --> 00:28:52,253
कि हालाँकि वह प्रोग्राम अपरंपरागत और क्रूर था,

404
00:28:53,046 --> 00:28:56,216
उसमें इंसानियत में छुपी
हैवानियत को ख़त्म करने की गुंजाइश थी।

405
00:28:56,799 --> 00:29:01,554
तुम्हारे पिता की राय में, वह प्रोग्राम
आख़िरी उपाय के तौर पर इस्तेमाल होने वाला हथियार था।

406
00:29:01,638 --> 00:29:04,641
आने वाले ख़तरों को सफ़ाई से ख़त्म करने का एक तरीका था।

407
00:29:05,266 --> 00:29:07,518
ब्रैडफ़र्ड को कुछ और दिखाई दिया।

408
00:29:07,602 --> 00:29:12,273
उसे बिना रोक-टोक,
बिना किसी की नज़र में आए, दुनिया भर में

409
00:29:12,357 --> 00:29:15,276
दुश्मनों को ख़त्म करने का अवसर दिखाई दिया
और उसने उसे पकड़ लिया।

410
00:29:15,360 --> 00:29:19,280
उस प्रोग्राम को राज़ रखने के लिए उसने

411
00:29:19,364 --> 00:29:21,741
अपने ही कई एजेंटों को ख़त्म कर दिया।

412
00:29:22,534 --> 00:29:26,996
पर तुम्हारे पिता के मन में गहन नैतिक शंकाएँ उठने लगीं।

413
00:29:27,830 --> 00:29:33,211
उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें धोखा दिया गया था और वह
इस दुरुपयोग का खुलासा करना चाहते थे, पर सबूत नहीं था।

414
00:29:33,294 --> 00:29:37,966
तो वह इन लक्षित हत्याओं के बारे में
जानकारी इकट्ठा करने लगे,

415
00:29:38,049 --> 00:29:40,134
जिनमें से कईयों को दुर्घटना का रूप दिया गया था।

416
00:29:40,718 --> 00:29:45,056
उन्हें शक था कि ब्रैडफ़र्ड
राजनैतिक दुश्मनों को लक्षित कर रही थी,

417
00:29:45,932 --> 00:29:47,767
उन हत्याओं से पैसे भी कमा रही थी।

418
00:29:50,186 --> 00:29:52,856
जो थोड़ी बहुत जानकारी तुम्हारे पिता ने इकट्ठी की थी,
उन्होंने वह मुझे दे दी

419
00:29:52,939 --> 00:29:56,192
और कहा कि अगर उन्हें कुछ हो जाए,

420
00:29:57,777 --> 00:29:59,779
तो मैं अधिकारियों के पास चला जाऊँ।

421
00:30:00,488 --> 00:30:02,323
विमान दुर्घटना में
कुर्दिश उग्रवादी नेता की मौत

422
00:30:03,157 --> 00:30:05,034
मुझे लगा था उन्हें वहम हो रहा था।

423
00:30:06,494 --> 00:30:10,081
एक हफ़्ते बाद, अफ़ग़ानिस्तान में उनकी मौत हो गई।

424
00:30:10,164 --> 00:30:12,834
मैं मना रहा था कि उन लोगों के कहे मुताबिक
वह कोई छुपा हमला था।

425
00:30:13,459 --> 00:30:16,588
पर जब मैंने ब्रैडफ़र्ड को
सबके सामने तुम्हारे पिता के गुणगान करते हुए सुना,

426
00:30:16,671 --> 00:30:19,757
उस आदमी की तारीफ़ करते हुए सुना जिससे वह
नफ़रत करने लगी थी, मैं जान गया कि वह झूठ था।

427
00:30:19,841 --> 00:30:21,342
मैंने तुम्हारी माँ को सच बता दिया,

428
00:30:21,426 --> 00:30:25,013
पर वह ब्रैडफ़र्ड से डरती थीं
और उन्होंने मुझसे इसे भुला देने को कहा।

429
00:30:25,638 --> 00:30:28,016
ताकि उनकी बेटियाँ शांति से जी सकें।

430
00:30:29,392 --> 00:30:31,769
ताकि उनके पिता को एक हीरो के रूप में याद रखा जाए।

431
00:30:32,854 --> 00:30:35,398
- और इसलिए मैंने वही किया।
- पर तुम भी ख़तरे में थे।

432
00:30:35,481 --> 00:30:39,736
तो मैं ग़ायब हो गया। अपना अस्तित्व मिटा दिया।

433
00:30:41,279 --> 00:30:44,282
लगभग 20 सालों से मैं सच से छुपता रहा हूँ।

434
00:30:45,450 --> 00:30:48,578
मैं लंबे समय से ब्रैडफ़र्ड का पर्दाफ़ाश करने का,
तुम्हारे पिता का बदला लेने का

435
00:30:48,661 --> 00:30:50,997
जिनसे मैं बहुत प्यार करता था, सपना देखता आया हूँ,

436
00:30:51,080 --> 00:30:54,792
पर मेरे पास बस टुकड़े हैं। कोई सबूत नहीं है।

437
00:30:57,003 --> 00:30:58,755
अगर सबूत हो तो?

438
00:30:59,255 --> 00:31:02,425
मैंने जिस जासूस के बारे में तुम्हें बताया था, हार्टमन,

439
00:31:02,508 --> 00:31:04,886
उसने लैंगली के सर्वर में सेंध लगाई,

440
00:31:04,969 --> 00:31:08,056
आर्काइव 6 नाम की एक फ़ाइल तक पहुँच गया।

441
00:31:10,266 --> 00:31:12,310
तुमने जो कुछ भी कहा है, उससे वह सब साबित होता है।

442
00:31:13,102 --> 00:31:15,980
ब्रैडफ़र्ड के हत्या के आदेश, उसके जासूस,

443
00:31:16,064 --> 00:31:18,775
वह काला धन
जो वह अपने मिशन के लिए इस्तेमाल करती है।

444
00:31:18,858 --> 00:31:23,363
तुम उस प्रोग्राम का खुलासा कर सकती हो।
ब्रैडफ़र्ड को उसके अंजाम तक पहुँचा सकती हो।

445
00:31:23,446 --> 00:31:24,697
वह इतना आसान नहीं है।

446
00:31:24,781 --> 00:31:29,953
मेरे पिता सबूत हैं कि अपना राज़ छुपाए रखने के लिए
ब्रैडफ़र्ड किस हद तक जा सकती है।

447
00:31:30,036 --> 00:31:32,247
क्या इसमें ख़तरा है? हाँ।

448
00:31:32,330 --> 00:31:35,124
पर ज़्यादा सुरक्षित रास्ता यह होगा
कि इन सबूतों का इस्तेमाल ज़िंदा रहने के लिए किया जाए।

449
00:31:35,208 --> 00:31:36,626
अभी जब तक संभव है, मैं ग़ायब हो जाऊँ।

450
00:31:37,460 --> 00:31:41,422
मैं ग़ायब हुआ था। मैं ख़ामोश रहा।

451
00:31:41,506 --> 00:31:44,092
और मुझे आज तक उस फ़ैसले का अफ़सोस है।

452
00:31:44,842 --> 00:31:48,555
पर तुम्हारे पास कुछ है जो मेरे पास नहीं था, सबूत।

453
00:31:48,638 --> 00:31:50,807
तुम्हारे पास हालात बदलने का एक मौका है।

454
00:31:51,391 --> 00:31:53,226
जो तुम्हारे पिता ने शुरू किया था,
उसे ख़त्म करने का मौका है।

455
00:31:54,227 --> 00:31:56,646
तुम इसे सही कर सकती हो।

456
00:31:59,524 --> 00:32:02,068
तुम आख़िर थी कहाँ? सब इंतज़ार कर रहे हैं।

457
00:32:02,151 --> 00:32:05,196
- क्या उन्होंने स्रोत का पता लगा लिया?
- तुम्हें इतना समय क्यों लग गया?

458
00:32:05,280 --> 00:32:06,823
ग्रिफ़िन, जवाब दो।

459
00:32:06,906 --> 00:32:08,992
उन्होंने घुसपैठ के स्रोत का पता लगा लिया या नहीं?

460
00:32:12,036 --> 00:32:15,081
वही है, सिड। इन घुसपैठों के पीछे हार्टमन का हाथ है।

461
00:32:15,707 --> 00:32:18,209
- मैं नहीं मानती।
- हमारे पास सबूत है।

462
00:32:18,293 --> 00:32:21,337
फ़ोरेंसिक टीम ने छह विशिष्ट डिजिटल सबूतों की
पहचान की है, सभी ट्रेस किए जा सकते हैं।

463
00:32:21,421 --> 00:32:23,631
हमारे पास सबूत है कि उसने हमारे नेटवर्क में सेंध लगाई थी।

464
00:32:23,715 --> 00:32:25,216
माफ़ करना, तुम कौन हो?

465
00:32:25,300 --> 00:32:27,844
माइकल फिट्ज़जेरल्ड, काउंटरइंटेलिजेंस का डिप्टी चीफ़।

466
00:32:27,927 --> 00:32:29,846
यह मिसेज़ रॉमबावर हैं।

467
00:32:29,929 --> 00:32:31,556
मिस्टर कैंपबेल ओजीसी से हैं।

468
00:32:31,639 --> 00:32:33,516
हम यहाँ तुम्हारे अधिकारों की
रक्षा करने आए हैं, मिस स्कोफ़ील्ड।

469
00:32:33,600 --> 00:32:35,143
इसमें तुम्हारे शामिल होने की संभावना हटाना चाहते हैं।

470
00:32:35,226 --> 00:32:36,561
किसमें शामिल होने की?

471
00:32:36,644 --> 00:32:39,022
- तुम्हारे जासूस ने सीआईए को हैक किया।
- ऐसा तुमने कहा।

472
00:32:39,105 --> 00:32:41,524
हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने क्या चुराया।
देखना चाहते थे कि तुम्हें क्या पता है।

473
00:32:41,608 --> 00:32:43,067
तुम दोनों ने आख़िरी बार बात कब की थी?

474
00:32:44,027 --> 00:32:45,945
सिड, तुम फ़ोन अंदर नहीं ला सकती हो।

475
00:32:46,029 --> 00:32:48,990
हमने सालों से हार्टमन को महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

476
00:32:49,073 --> 00:32:51,284
वह बहुत लंबे समय से वह झूठ जी रहा है।

477
00:32:51,367 --> 00:32:54,537
अगर वह पलट गया है,
अगर वह उस झूठ में विश्वास करने लगा है,

478
00:32:54,621 --> 00:32:56,789
तो वह एजेंसी के लिए बहुत बुरा होगा।

479
00:32:56,873 --> 00:32:58,958
तो मैं उससे संपर्क करके उसे यहाँ ले आती हूँ।

480
00:32:59,042 --> 00:33:00,793
नहीं। तुम उससे कोई संपर्क नहीं करोगी।

481
00:33:00,877 --> 00:33:03,296
मैं तुम्हारी मदद कर सकती हूँ।
वह मुझ पर भरोसा करता है।

482
00:33:03,379 --> 00:33:04,839
पर अब मुझे ऐसा लगने लगा है

483
00:33:04,923 --> 00:33:06,841
कि मैं ही हूँ जिसे एक वक़ील का इंतज़ाम करना चाहिए।

484
00:33:06,925 --> 00:33:08,509
वक़ील करना बेहतर होगा।

485
00:33:08,593 --> 00:33:11,346
क्या एजेंसी का वक़ील मुझसे वक़ील करने को कह रहा है?

486
00:33:11,429 --> 00:33:13,473
मिस स्कोफ़ील्ड,
मैं आपको नाराज़ करने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ,

487
00:33:13,556 --> 00:33:15,391
पर इसे हमारे नज़रिये से देखने की कोशिश करिए।

488
00:33:15,475 --> 00:33:16,893
अनजान कॉलर

489
00:33:17,393 --> 00:33:19,896
- तुम्हें वह उठाने की ज़रूरत है?
- हाँ।

490
00:33:19,979 --> 00:33:22,774
मेरी बहन का फ़ोन है और हमारी माँ बीमार है।
मैं यह फ़ोन उठा रही हूँ।

491
00:33:26,236 --> 00:33:27,237
वे जानते हैं कि सब तुमने किया था।

492
00:33:27,320 --> 00:33:29,614
जानता हूँ। उन्होंने एक टीम भेजी थी।

493
00:33:29,697 --> 00:33:31,950
कैसी टीम? तुम कहाँ हो? क्या तुम ठीक हो?

494
00:33:32,033 --> 00:33:33,159
वे मर चुके हैं। सबके सब।

495
00:33:33,243 --> 00:33:35,495
वे मेरे लिए, तुम्हारे लिए एक और टीम भेज देंगे।

496
00:33:35,578 --> 00:33:38,164
उन्होंने मारने का आदेश दिया है, सिड। वे जानते हैं।

497
00:33:38,248 --> 00:33:40,625
- हमें गायब होना पड़ेगा।
- कहाँ?

498
00:33:40,708 --> 00:33:44,128
मुझसे खाबारोव्स्क में आन्या होटल के
कमरा नंबर 203 में मिलो। गुरुवार को।

499
00:33:44,212 --> 00:33:46,548
- लीवाई, ज़रा रुको।
- सुनो, तब तक मैं कोई योजना बना लूँगा।

500
00:33:46,631 --> 00:33:47,924
मेरे पास नकद होगा। पासपोर्ट होंगे।

501
00:33:48,007 --> 00:33:50,343
बस याद रखना, आन्या होटल, खाबारोव्स्क।

502
00:33:50,426 --> 00:33:53,012
- हम साथ में ग़ायब हो सकते हैं।
- नहीं। तुम मेरी बात सुनो…

503
00:33:53,096 --> 00:33:54,264
मैं तुमसे प्यार करता हूँ, सिड।

504
00:33:55,056 --> 00:33:57,559
मुझे जाना है। सुरक्षित रहना।

505
00:34:20,622 --> 00:34:21,916
उनके सम्मान में जिन्होंने अपने देश की सेवा में

506
00:34:21,999 --> 00:34:23,084
अपने प्राण न्योछावर कर दिए

507
00:34:38,349 --> 00:34:40,226
साइबर कैफ़े

508
00:35:17,096 --> 00:35:19,807
तुम्हारे सामने एक बेहद मुश्किल फ़ैसला है।

509
00:35:19,891 --> 00:35:24,479
जिस आदमी से प्यार करती हो, उसके साथ भाग जाओगी
या यहाँ रुककर लड़ोगी?

510
00:35:45,416 --> 00:35:47,710
- पक्का वही है?
- हाँ।

511
00:35:47,794 --> 00:35:50,380
हमारे एजेंट वहाँ मौजूद हैं
और तुम्हारे आदेश का इंतज़ार कर रहे हैं।

512
00:36:08,565 --> 00:36:11,067
अगला प्रमाणीकरण

513
00:36:14,988 --> 00:36:16,781
- हे।
- तुम आ गई।

514
00:36:16,865 --> 00:36:19,200
सीधे होटल आ जाओ। मेरे पास अच्छी ख़बर है।

515
00:36:19,284 --> 00:36:20,827
मैंने आर्काइव को समझ लिया।

516
00:36:20,910 --> 00:36:22,453
हमारी रक्षा के लिए उसका इस्तेमाल कैसे करना है।

517
00:36:22,537 --> 00:36:25,081
एक फ़ाइल साझा करने का पोर्टल है
जिसमें एक स्वचालित रूप से भेज देने का स्विच है।

518
00:36:25,164 --> 00:36:28,042
हमें हर 72 घंटों में
पासवर्ड की एक शृंखला डालनी होती है।

519
00:36:28,126 --> 00:36:32,422
अगर नहीं डाले… अगर हम दोनों में से किसी को भी
कुछ हो गया, तो आर्काइव भेज दी जाएगी।

520
00:36:32,505 --> 00:36:34,173
अटॉर्नी जनरल को, इंटेलिजेंस कमिटी को,

521
00:36:34,257 --> 00:36:35,592
मशहूर समाचार एजेंसियों को।

522
00:36:35,675 --> 00:36:37,969
- डेड मैन्स स्विच, यानी निवारक साधन।
- हाँ, बिल्कुल सही।

523
00:36:38,052 --> 00:36:39,512
यह हमारा रक्षा कवच है, सिड।

524
00:36:40,138 --> 00:36:42,056
जैसे ही तुम यहाँ पहुँचोगी, हम ब्रैडफ़र्ड को बता देंगे।

525
00:36:43,224 --> 00:36:44,726
लीवाई, मुझे माफ़ कर दो।

526
00:36:51,733 --> 00:36:52,901
तुम यहाँ नहीं हो, है ना?

527
00:36:54,360 --> 00:36:55,403
नहीं।

528
00:36:57,322 --> 00:36:58,615
तुम कहाँ हो?

529
00:36:58,698 --> 00:37:00,867
तुम प्रोटोकॉल के बारे में सही थे।

530
00:37:01,576 --> 00:37:04,454
- ब्रैडफ़र्ड ख़ुद को भगवान समझ रही है।
- नहीं, सिड।

531
00:37:05,121 --> 00:37:06,789
निर्दोष लोग मर रहे हैं।

532
00:37:06,873 --> 00:37:09,334
तुम ब्रैडफ़र्ड का सामना नहीं कर सकती।
तुम ज़िंदा नहीं बचोगी।

533
00:37:09,417 --> 00:37:10,793
मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है।

534
00:37:10,877 --> 00:37:13,922
अगर तुम और मैं भाग गए, तो हम ख़ुद को बचा लेंगे।

535
00:37:14,005 --> 00:37:18,468
अगर मैंने रुककर इसका सामना किया,
तो किसे पता और कितनी ज़िंदगियाँ बच सकती हैं।

536
00:37:19,802 --> 00:37:23,389
मेरी पूरी ज़िंदगी मैं झूठों से घिरी रही हूँ।

537
00:37:23,473 --> 00:37:24,515
घर पर, काम पर।

538
00:37:24,599 --> 00:37:29,938
इस काम में मेरे इतने अलग-अलग व्यक्तित्व रहे हैं
कि मुझे नहीं पता अब मैं कौन हूँ।

539
00:37:31,648 --> 00:37:32,732
पर मेरे पास…

540
00:37:34,984 --> 00:37:37,445
मेरे पास सच्चाई का सामना करने और किसी चीज़ के लिए…

541
00:37:39,739 --> 00:37:41,491
आवाज़ उठाने का एक मौका है।

542
00:37:42,825 --> 00:37:45,245
और इसलिए नहीं कि मुझे एक आदेश दिया गया था,

543
00:37:45,328 --> 00:37:47,121
बल्कि इसलिए क्योंकि वह सही है।

544
00:37:47,872 --> 00:37:49,666
और इसलिए क्योंकि वह मेरा चयन है।

545
00:37:49,749 --> 00:37:52,043
सिडनी, तुम मेरे बिना ब्रैडफ़र्ड का सामना नहीं कर पाओगी।

546
00:37:52,126 --> 00:37:54,128
मेरे पास आर्काइव है, तुम्हारे पास नहीं।

547
00:37:54,212 --> 00:37:56,673
और मैं यह तुम्हें नहीं दूँगा।
क्योंकि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।

548
00:37:56,756 --> 00:37:58,800
मैं तुम्हें ख़ुद को बर्बाद नहीं करने दूँगा।

549
00:37:59,384 --> 00:38:02,053
हम दोनों जानते हैं कि ब्रैडफ़र्ड के ख़िलाफ़ जाना,
वह आत्महत्या के बराबर है।

550
00:38:02,136 --> 00:38:04,472
लीवाई, मैं यह कर सकती हूँ।

551
00:38:06,516 --> 00:38:08,434
यह मुझे तुमने ही दिखाया था।

552
00:38:09,352 --> 00:38:10,979
तुमने मुझे सहनशीलता सिखाई है।

553
00:38:11,479 --> 00:38:15,149
तुमने कहा था कि छोटी से छोटी दरार भी

554
00:38:15,233 --> 00:38:17,819
सबसे ताक़तवर ढाँचों को गिरा सकती है।

555
00:38:18,945 --> 00:38:20,613
मैं वह दरार बन सकती हूँ…

556
00:38:22,365 --> 00:38:24,617
और ब्रैडफ़र्ड के नेटवर्क को गिरा सकती हूँ।

557
00:38:25,201 --> 00:38:28,413
और जब मेरा काम हो जाएगा, मैं तुम्हें ढूँढ लूँगी।

558
00:38:34,168 --> 00:38:37,547
- लीवाई, कुछ बोलो।
- वे यहाँ आ गए हैं।

559
00:38:37,630 --> 00:38:39,757
कौन? कौन आ गया है?

560
00:38:39,841 --> 00:38:42,176
विशेष सैन्य बल। उनका, हमारा। उससे फ़र्क नहीं पड़ता।

561
00:38:42,260 --> 00:38:43,261
काउंटडाउन रिसेट!

562
00:38:43,344 --> 00:38:45,179
तुम्हें वहाँ से तुरंत निकलना होगा। तुम्हें जाना होगा।

563
00:38:45,263 --> 00:38:47,515
सिड, मुझसे एक वादा करो।

564
00:38:47,599 --> 00:38:50,310
लीवाई, अगर उन्होंने तुम्हें पकड़ लिया,
तो वे तुम्हें मार डालेंगे।

565
00:38:50,393 --> 00:38:51,603
तुम्हें जाना होगा।

566
00:38:55,398 --> 00:38:57,233
तुम्हें जाना होगा। प्लीज़।

567
00:38:57,317 --> 00:38:59,986
मुझसे वादा करो कि तुम इस लड़ाई की शुरुआत नहीं करोगी।

568
00:39:02,780 --> 00:39:03,781
तुमसे प्यार है।

569
00:39:05,491 --> 00:39:06,784
तुमसे भी।

570
00:39:11,039 --> 00:39:12,540
लीवाई?

571
00:39:15,877 --> 00:39:17,045
बस करो।

572
00:39:20,465 --> 00:39:22,258
बस करो! बस करो!

573
00:39:59,796 --> 00:40:01,798
वह इससे ज़िंदा नहीं बच पाएगा।

574
00:40:01,881 --> 00:40:03,883
मैं जानती हूँ ये लोग कैसे काम करते हैं।

575
00:40:03,967 --> 00:40:08,429
कुछ ही समय में कोडर्स की एक टीम
उस स्विच को निष्क्रिय करने में लग जाएगी।

576
00:40:08,930 --> 00:40:10,807
जासूस उसे यातना देने के लिए तैयार रहेंगे।

577
00:40:12,100 --> 00:40:13,393
उसका खून बहाएँगे और उसका अस्तित्व मिटा देंगे।

578
00:40:14,060 --> 00:40:16,729
- मुझे उसकी बात सुननी चाहिए थी।
- नहीं, वह इसके ख़तरे जानता था।

579
00:40:16,813 --> 00:40:20,692
हाँ। पर वह था चाहता कि उसकी मौत कुछ मायने रखे।
कुछ बदल दे।

580
00:40:21,442 --> 00:40:22,610
और अब…

581
00:40:34,789 --> 00:40:37,709
बस यही तरीका है। उसकी मौत।

582
00:40:37,792 --> 00:40:38,793
उसका क्या?

583
00:40:38,877 --> 00:40:41,170
लीवाई की मौत तो तय है।

584
00:40:42,714 --> 00:40:44,591
अगर हम उसे नियंत्रित कर पाएँ तो? अगर…

585
00:40:45,091 --> 00:40:47,218
अगर उसकी मौत ही इसका हल हो तो?

586
00:40:48,136 --> 00:40:50,930
लीवाई को चीनी-रूसी सीमा के पास पकड़ा गया था।

587
00:40:51,014 --> 00:40:53,224
लैंगली उसे चोरी-छिपे ले जाना चाहेगा।

588
00:40:53,308 --> 00:40:54,309
कैसे ले जाएँगे?

589
00:40:54,392 --> 00:40:55,643
वे उसे एक विमान से ले जाएँगे।

590
00:40:55,727 --> 00:40:57,312
पर अगर वह विमान लैंड ही नहीं किया तो?

591
00:40:57,395 --> 00:41:02,066
सीआईए के उस स्विच को निष्क्रिय करने से पहले
अगर वह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया तो?

592
00:41:02,692 --> 00:41:04,861
इससे पहले कि वे उसे यातना दे पाएँ।

593
00:41:04,944 --> 00:41:09,157
अगर हैवलॉक रास्ते में मर गया,
तो वह स्विच सक्रिय हो जाएगा,

594
00:41:09,240 --> 00:41:11,659
आर्काइव 6 अपने आप लोगों को बँट जाएगी।

595
00:41:12,160 --> 00:41:14,329
और ब्रैडफ़र्ड का पर्दाफ़ाश हो जाएगा।

596
00:41:14,412 --> 00:41:16,789
और वह आदमी मर जाएगा जिससे तुम प्यार करती हो।

597
00:41:16,873 --> 00:41:18,791
जिस आदमी से मैं प्यार करती हूँ,
वह पहले ही मर चुका है।

598
00:41:23,671 --> 00:41:26,799
तुम जानती हो कि मैं तुम्हारे पिता के लिए कुछ भी करूँगा।

599
00:41:27,884 --> 00:41:29,052
तुम्हारे लिए।

600
00:41:30,678 --> 00:41:32,639
तो मुझे बताओ कि हम यह कैसे करेंगे?

601
00:41:33,264 --> 00:41:36,267
पिछले साल, लीवाई और मैंने एजेंसी के लिए

602
00:41:36,351 --> 00:41:37,393
हत्या करने की एक योजना तैयार की थी।

603
00:41:37,477 --> 00:41:41,272
हमारा विचार था कि उन हत्याओं को
विमान दुर्घटना के पीछे छिपा दें।

604
00:41:41,356 --> 00:41:43,483
ऐसी दुर्घटना जिसे आप नियंत्रित कर सकें।

605
00:41:43,566 --> 00:41:45,693
हमने एक कोडर से संपर्क किया, एक मैलवेयर तैयार किया।

606
00:41:45,777 --> 00:41:48,571
वह प्रोग्राम ईंधन में रिसाव शुरू करता है
और उसके चलते विमान में विस्फोट होता है।

607
00:41:48,655 --> 00:41:50,573
तो सभी मोहरे अपनी जगह पर हैं?

608
00:41:50,657 --> 00:41:52,408
हमें तेज़ी से काम करना होगा।

609
00:41:52,492 --> 00:41:55,495
ब्रैडफ़र्ड हैवलॉक को रूस से निकालना चाहेगी।

610
00:41:55,578 --> 00:42:00,458
सबसे क़रीबी बेस फ़ेयरबैंक्स के बाहर, आईलसन है।
वह दूर है, सुरक्षित है।

611
00:42:00,959 --> 00:42:02,544
एक बार वह देश में वापस आ गया,

612
00:42:02,627 --> 00:42:05,296
तो वे ऐसे सरकारी यातायात का इस्तेमाल करेंगे
जो ध्यान आकर्षित ना करे।

613
00:42:05,380 --> 00:42:07,674
कोई कार्गो विमान, शायद कोई ईंधन टैंकर।

614
00:42:07,757 --> 00:42:10,218
वे उसे अलास्का से एक ब्लैक साइट पर ले जाएँगे।

615
00:42:10,301 --> 00:42:12,220
तो उसे रोकने के लिए

616
00:42:12,303 --> 00:42:13,680
- अलास्का हमारा इकलौता मौका है।
- हाँ।

617
00:42:13,763 --> 00:42:15,932
मैं वक़ीलों के साथ व्यस्त रहूँगी,

618
00:42:16,015 --> 00:42:18,059
तो तुम्हें सेंट पीटर्सबर्ग पहुँचना होगा

619
00:42:18,142 --> 00:42:19,727
और उस आदमी से मिलना होगा जिसने वह मैलवेयर बनाया था।

620
00:42:20,311 --> 00:42:22,105
उसका नाम आर्मेन ज़ाँको है।

621
00:42:22,188 --> 00:42:25,775
मैलवेयर मिल जाए, तो तुम एक विमान में सवार होना
और उसे फ़ेयरबैंक्स ले जाना।

622
00:42:25,859 --> 00:42:28,695
देश में घुसने के लिए
अपने एक नक़ली पासपोर्ट का इस्तेमाल करना।

623
00:42:28,778 --> 00:42:31,698
किसी मोटेल में ठहरना। कोई छोटी जगह। छिपे रहना।

624
00:42:32,198 --> 00:42:37,203
हैलो, मैं बोल रहा हूँ। मैं यहाँ पहुँच गया हूँ।
सब कुछ समय पर चल रहा है।

625
00:42:37,704 --> 00:42:43,126
यह ज़रूरी है कि तुम यह
हैवलॉक के अमेरिका पहुँचने से पहले करो।

626
00:42:43,209 --> 00:42:45,211
हमारे पास ज़्यादा से ज़्यादा एक या दो दिन हैं।

627
00:42:45,295 --> 00:42:49,215
हैवलॉक के अलास्का छोड़ने से पहले
तुम्हें यह मैलवेयर विमान में डालना होगा।

628
00:42:57,390 --> 00:42:58,391
यू.एस. एयर फ़ोर्स

629
00:42:58,474 --> 00:43:01,394
मैं बोल रहा हूँ। मैं यहाँ पहुँच गया हूँ।

630
00:43:01,477 --> 00:43:03,187
और वह विमान बस अभी लैंड किया है।

631
00:43:04,814 --> 00:43:07,942
सिडनी, तुम्हें इस पर यक़ीन है?

632
00:43:18,995 --> 00:43:19,996
मुझे यक़ीन है।

633
00:43:20,079 --> 00:43:21,789
क्योंकि एक बार यह हो गया…

634
00:43:22,457 --> 00:43:23,708
लीवाई पहले ही जा चुका है।

635
00:43:23,791 --> 00:43:26,127
वह उस ब्लैक साइट में ज़िंदा नहीं बच पाएगा।

636
00:43:28,129 --> 00:43:30,048
पर इससे उसकी मौत के कुछ मायने होंगे।

637
00:43:31,382 --> 00:43:35,553
यह समझो कि यह उसके बारे में है कि क्या सही है
और क्या न्यायोचित है,

638
00:43:36,221 --> 00:43:38,389
और एक भ्रष्ट औरत का खुलासा करने के बारे में है,

639
00:43:38,473 --> 00:43:42,894
जो अपनी बेरोक ताक़त से
निर्दोष लोगों की ज़िंदगियाँ बर्बाद कर रही है।

640
00:43:43,686 --> 00:43:45,438
तो हाँ, मुझे यक़ीन है।

641
00:43:46,523 --> 00:43:47,982
और इससे मुझे बहुत दुःख हो रहा है।

642
00:43:48,566 --> 00:43:51,444
पर मुझे इस पर पूरा यक़ीन है।

643
00:43:54,906 --> 00:43:56,282
काम हो जाने पर मैं फ़ोन करूँगा।

644
00:44:28,189 --> 00:44:30,108
फ़्लाइट कंट्रोल अभी भी बंद हैं।

645
00:44:30,191 --> 00:44:31,526
अपना मास्टर प्रोग्राम बंद करो!

646
00:44:31,609 --> 00:44:32,652
इसे यहाँ से बाहर निकालो।

647
00:44:32,735 --> 00:44:34,279
तुम्हारे एमएमआर में गड़बड़ी है।

648
00:44:34,362 --> 00:44:35,488
तुम्हें कैसे मालूम?

649
00:44:35,572 --> 00:44:37,991
तुम्हारे कंप्यूटर करप्ट हो गए हैं।

650
00:44:38,074 --> 00:44:40,493
यह विमान गिरने के लिए प्रोग्राम किया गया है।

651
00:44:48,835 --> 00:44:51,504
तुम्हारे एडिरु में वायरस आ गया है।
तुम उन्हें रिसेट नहीं कर सकते हो।

652
00:44:51,588 --> 00:44:53,506
सेकेंडरी को बंद कर दो और फ़्लाइट कंट्रोल बंद कर दो।

653
00:44:53,590 --> 00:44:54,883
एडिरु को दोबारा चालू कर रहा हूँ।

654
00:44:54,966 --> 00:44:56,926
चालू मत करो। बंद करो। बंद करो।

655
00:44:57,010 --> 00:44:59,637
हमारे पास अभी भी ट्रिम,
डिफरेंशियल थ्रस्ट और रडर हैं।

656
00:45:00,930 --> 00:45:02,932
छह हज़ार फ़ीट। डटे रहो।

657
00:45:03,016 --> 00:45:04,392
- ऊपर करो।
- ऊपर करो।

658
00:45:04,475 --> 00:45:09,105
- तीन हज़ार फ़ीट। आगे से ऊपर करो!
- बनाए रखो!

659
00:45:09,189 --> 00:45:10,231
टकराने के लिए तैयार रहो!

660
00:45:27,999 --> 00:45:30,710
आपको मेरे जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया जाता है

661
00:45:53,775 --> 00:45:54,776
धत्।

662
00:46:00,156 --> 00:46:01,407
हाय, बहन।

663
00:46:02,659 --> 00:46:04,494
क्या? नहीं।

664
00:46:05,954 --> 00:46:07,539
नहीं, मैं भूली नहीं हूँ।

665
00:46:08,414 --> 00:46:11,751
मैं इस समय तोहफ़ा ख़रीदने के लिए दुकान में हूँ।

666
00:46:12,502 --> 00:46:13,503
हाँ।

667
00:46:15,588 --> 00:46:18,424
मैं आ रही हूँ। मैं केक कटने से पहले पहुँच जाऊँगी।

668
00:46:41,948 --> 00:46:42,949
काम हो गया?

669
00:46:43,032 --> 00:46:44,325
एक समस्या हो गई है।

670
00:46:44,409 --> 00:46:47,203
हमने जैसा सोचा था, वह विमान कोई कार्गो विमान नहीं था।

671
00:46:47,287 --> 00:46:50,248
वह एक कैदी विमान था और वह भरा हुआ था।

672
00:46:50,874 --> 00:46:52,667
भरे हुए से तुम्हारा क्या मतलब है?

673
00:46:52,750 --> 00:46:55,211
कैदियों से। मुझे एक फ़ैसला लेना पड़ा।

674
00:46:55,295 --> 00:46:58,172
मैंने हमारी योजना को अंजाम दिया
और मैलवेयर इंस्टॉल कर दिया।

675
00:46:58,256 --> 00:46:59,340
तुमने क्या किया?

676
00:46:59,424 --> 00:47:02,844
कैदी कोई समस्या नहीं हैं। विमान एक समस्या है।

677
00:47:02,927 --> 00:47:06,014
वह विमान, उसने वैसा नतीजा नहीं दिया
जैसा कि देना चाहिए था।

678
00:47:06,097 --> 00:47:09,809
उस प्रोग्राम ने काम नहीं किया। कुछ हो गया।

679
00:47:09,893 --> 00:47:13,062
उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त लैंडिंग की। और अब यहाँ गवाह हैं।

680
00:47:13,146 --> 00:47:15,607
घायल हैं। मृत हैं।

681
00:47:15,690 --> 00:47:18,693
पर यह जानने का कोई तरीका नहीं है
अगर जीवितों में हैवलॉक भी शामिल है।

682
00:47:19,652 --> 00:47:21,070
मुझे जाना होगा।

683
00:47:47,931 --> 00:47:48,932
वोडका

684
00:47:57,815 --> 00:47:59,359
ऐटवॉटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

685
00:48:04,864 --> 00:48:06,533
तुम्हें स्कोफ़ील्ड को इसमें शामिल करना होगा।

686
00:48:06,616 --> 00:48:08,493
यह बहुत बुरा विचार है।

687
00:48:08,576 --> 00:48:11,829
उसने हैवलॉक को बनाया था।
जहाँ तक मैं समझती हूँ, यह उसका झंझट है।

688
00:48:11,913 --> 00:48:15,166
आपने हैवलॉक को उठाने के लिए
एक कैदी विमान का रास्ता बदलकर उसे अलास्का में से भेजा?

689
00:48:15,250 --> 00:48:17,377
सैटेलाइट तस्वीरें दिखाती हैं कि वहाँ लोग जीवित बचे हैं,

690
00:48:17,460 --> 00:48:19,504
जिसका मतलब है हैवलॉक छूट गया है।

691
00:48:19,587 --> 00:48:21,214
लगता है आपके सामने एक समस्या खड़ी हो गई है।

692
00:48:22,173 --> 00:48:23,424
यह हमारी समस्या है, सिडनी।

693
00:48:23,508 --> 00:48:26,761
अलास्का में सुपरवाइज़री डिप्टी फ़्रैंक रेमनिक है।

694
00:48:26,844 --> 00:48:28,012
मैं सिडनी स्कोफ़ील्ड हूँ।

695
00:48:28,096 --> 00:48:30,098
मैं फ़्रैंक हूँ। मिस्टर रेमनिक मेरे डैड हैं।

696
00:48:30,181 --> 00:48:31,558
मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूँ।

697
00:48:31,641 --> 00:48:33,685
अगर तुमने अपने इस राज़ को

698
00:48:33,768 --> 00:48:36,312
इस समुदाय के लोगों की ज़िंदगियों
और सुरक्षा से ज़्यादा प्राथमिकता दी,

699
00:48:36,396 --> 00:48:37,981
तो तुम्हारे और मेरे बीच समस्या हो जाएगी।

700
00:48:39,023 --> 00:48:40,066
मेरी पत्नी कहाँ है?

701
00:48:40,859 --> 00:48:42,193
मुझे चिंता तुम्हारी है।

702
00:48:42,277 --> 00:48:44,988
क्योंकि मुझे लगता है
कि यह सब तुम्हारी वजह से हो रहा है।

703
00:48:45,071 --> 00:48:48,199
क्योंकि तुम्हारा कोई राज़ है
जिसका इस आदमी ने फ़ायदा उठाया है।

704
00:48:48,283 --> 00:48:50,743
तो मुझे कोई परवाह नहीं है
अगर मुझे उस विमान का एक-एक टुकड़ा

705
00:48:50,827 --> 00:48:53,329
वापस जोड़ना पड़े। मैं तुम्हारे बंदे को ढूँढ लूँगा।

706
00:48:53,413 --> 00:48:55,582
उसने विमान को ज़बरदस्ती मैनुअल रिवर्शन में डाला।

707
00:48:55,665 --> 00:48:56,916
उसने विमान का नियंत्रण ले लिया?

708
00:48:57,000 --> 00:48:58,209
उसने विमान को बचा लिया।

709
00:48:58,293 --> 00:49:00,712
वह बंदा इकलौती वजह है
कि विमान में कोई भी ज़िंदा बचा।

710
00:49:00,795 --> 00:49:02,630
मैं तुमसे प्यार करती हूँ, लीवाई।

711
00:49:02,714 --> 00:49:05,800
वह झूठ बोल रही है।
वह उस कुत्ते के बच्चे के साथ सो रही है।

712
00:49:05,884 --> 00:49:07,385
एक एडवांस्ड फेशिअल इमेज सर्च के ज़रिये

713
00:49:07,468 --> 00:49:09,971
यह मैरीलैंड के एक अख़बार के बैक कैटालॉग में मिली।

714
00:49:10,054 --> 00:49:12,056
क्या वे हमारे बारे में जानते हैं?

715
00:49:12,140 --> 00:49:13,349
सब उसने किया है, हच।

716
00:49:13,433 --> 00:49:14,559
उसने विमान को गिराया था।

717
00:49:14,642 --> 00:49:16,269
वही सब करवा रही है।

718
00:49:16,352 --> 00:49:18,605
इस सबके पीछे स्कोफ़ील्ड का हाथ है।

719
00:49:30,533 --> 00:49:32,410
मैं कभी तुम्हें चोट नहीं पहुँचाना चाहती थी।

720
00:49:35,371 --> 00:49:39,083
मैंने यह सब केवल इसीलिए किया क्योंकि मुझे मालूम था
तुम वैसे भी मरने वाले थे।

721
00:49:40,585 --> 00:49:43,046
मैं जानती थी
कि तुम्हारी मौत से सच्चाई उजागर हो जाएगी।

722
00:49:43,129 --> 00:49:44,881
चलो भी। बंदूक नीचे रख दो।

723
00:49:44,964 --> 00:49:48,593
मुझे ब्रैडफ़र्ड को रोकना है और आर्काइव का खुलासा करना है।

724
00:49:49,177 --> 00:49:53,806
देखो… मुझे मारने से आर्काइव का खुलासा नहीं होगा।

725
00:49:53,890 --> 00:49:56,517
ब्रैडफ़र्ड के लोगों ने
उस स्विच को निष्क्रिय कर दिया है।

726
00:49:57,227 --> 00:49:58,353
मुझे तुम पर विश्वास नहीं है।

727
00:49:59,646 --> 00:50:01,356
मेरी मौत से कुछ शुरू नहीं होगा।

728
00:50:01,439 --> 00:50:03,274
मैं तुम्हें आर्काइव दे सकता हूँ।

729
00:50:04,067 --> 00:50:07,153
अगर तुम्हें मुझ पर विश्वास नहीं है, तो गोली चला दो।

730
00:50:12,158 --> 00:50:13,284
जैकलिन ब्रैडफ़र्ड

731
00:50:19,207 --> 00:50:20,416
ब्रैडफ़र्ड।

732
00:50:20,500 --> 00:50:22,460
क्या उस स्विच को बंद कर दिया है?

733
00:50:23,878 --> 00:50:24,963
तुम कहाँ हो?

734
00:50:26,214 --> 00:50:27,215
जवाब दो।

735
00:50:27,799 --> 00:50:31,135
हाँ, वह स्विच बंद हो चुका है।
हैवलॉक को उससे बाहर कर दिया गया है।

736
00:50:31,219 --> 00:50:33,388
हम जानते हैं कि वह विमान तुमने गिराया था, सिड।

737
00:50:33,972 --> 00:50:35,515
वह साबित करने के लिए हमारे पास वह ड्राइव है।

738
00:50:36,349 --> 00:50:39,644
तुम्हारे लिए इतना कुछ करने के बाद तुमने मुझे धोखा दिया?

739
00:50:41,187 --> 00:50:43,356
यह वह औरत कह रही है जिसने मेरे पिता को मार डाला।

740
00:50:44,315 --> 00:50:45,567
तुम्हारा पिता बुद्धिमान था,

741
00:50:45,650 --> 00:50:48,069
पर इतना भी नहीं कि उसे पता हो
कि कब चीज़ों में अपनी नाक नहीं घुसानी है।

742
00:50:49,237 --> 00:50:50,947
लगता है तुम्हारा पूरा परिवार ही ऐसा है।

743
00:50:51,614 --> 00:50:53,575
हम तुम्हें पकड़ने आ रहे हैं, सिडनी।

744
00:50:59,205 --> 00:51:01,916
जब यह अपनी खोपड़ी पर तनी हो,
तो इतना आसान नहीं होता है, है ना?

745
00:51:02,000 --> 00:51:04,794
क्या मतलब था तुम्हारा कि तुम मुझे आर्काइव दिलवा सकते हो?

746
00:51:05,378 --> 00:51:06,462
जब ब्रैडफ़र्ड ने मुझे बाहर कर दिया,

747
00:51:06,546 --> 00:51:09,841
मैंने आर्काइव को एक हार्ड कॉपी में बदल दिया।

748
00:51:32,447 --> 00:51:34,824
मुझे माफ़ करना कि इसका अंत इस तरीके से हुआ।

749
00:51:35,700 --> 00:51:36,993
काश हम साथ रह पाते।

750
00:51:37,076 --> 00:51:40,538
अगर हम रह सकें तो?
अगर तुम्हें यह अकेले ना करना पड़े, तो?

751
00:51:40,622 --> 00:51:41,664
क्या मतलब है तुम्हारा?

752
00:51:41,748 --> 00:51:43,541
ब्रैडफ़र्ड तुम्हें ढूँढकर मार डालेगी।

753
00:51:44,626 --> 00:51:46,586
तुम जहाँ भी जाओगी, वह तुम्हारा पीछा करेगी।

754
00:52:21,412 --> 00:52:22,497
ज़मीन पर बैठो।

755
00:52:24,332 --> 00:52:25,333
नीचे बैठो!

756
00:52:32,298 --> 00:52:34,509
वह कहाँ है? जवाब दो।

757
00:52:35,093 --> 00:52:36,553
वह जा चुकी है, फ़्रैंक।

758
00:53:42,368 --> 00:53:44,370
उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू

