1
00:00:12,596 --> 00:00:13,723
क्या तुम प्लीज़...

2
00:00:14,265 --> 00:00:16,892
सेल्समैन, मेरे पति। यह इसके पैसे भर देंगे।

3
00:00:17,852 --> 00:00:21,397
मैं बस सुराही ले जाती हूँ
और आप बाकी चीज़ें भिजवा देना, ठीक?

4
00:00:37,913 --> 00:00:40,166
और आप नकद देंगे या क्रेडिट कार्ड?

5
00:00:40,207 --> 00:00:43,169
-मेरी पत्नी ने कितने का सामान लिया?
-ज़रा देखते हैं।

6
00:00:44,128 --> 00:00:45,921
अच्छा। दो ख़ास ज्युलिएटा अंगूठियाँ,

7
00:00:46,005 --> 00:00:48,674
वैलेंटीना की नीलम की बालियाँ
और उनसे मिलता ब्रेसलेट।

8
00:00:49,008 --> 00:00:50,009
उनकी कलाई पर बहुत जँच रहा था।

9
00:00:50,092 --> 00:00:51,719
हाँ, वह वाकई बहुत ख़ूबसूरत है।

10
00:00:52,011 --> 00:00:55,264
छह अमोरे इटर्नो शैंपेन गिलास,
और एरिएटा की स्फ़टिक वाली सुराही।

11
00:00:55,347 --> 00:00:57,099
कुल मिलाकर 4,953 डॉलर हो गए।

12
00:00:57,475 --> 00:01:00,394
-और 95 सेंट्स। फ़ोन से पैसे भेज सकता हूँ?
-बेशक।

13
00:01:01,145 --> 00:01:02,104
क्या?

14
00:01:04,023 --> 00:01:06,442
मुझे यकीन नहीं हो रहा।
पापा ने कहा था कि तुम अब भी शहर में हो।

15
00:01:06,942 --> 00:01:07,985
कितना वक्त हो गया है?

16
00:01:08,277 --> 00:01:10,488
आख़िरी बार जब हम एक-दूसरे से मिले थे,
तो मैं 15 बरस का था।

17
00:01:10,571 --> 00:01:12,573
तो शायद तुम मुझे पहचान न पाओ,
पर तुम कमाल के दिख रहे हो।

18
00:01:13,199 --> 00:01:14,742
मेरे पापा ने कहा था
कि तुम्हारा पता ढूँढूँ,

19
00:01:14,825 --> 00:01:17,286
क्योंकि, अब हम एक ही धंधे में हैं,

20
00:01:17,369 --> 00:01:20,581
पर मैं एक मामूली सा व्यापारी हूँ
और तुम एक जानी-मानी हस्ती।

21
00:01:20,790 --> 00:01:22,958
-जनाब?
-माफ़ करना। हमारी पुरानी जान-पहचान है।

22
00:01:23,042 --> 00:01:24,376
मैं तो इन्हें आदर्श मानता था।

23
00:01:24,460 --> 00:01:27,129
याद है तुमने इस धंधे में
जाने के बारे में मुझसे क्या कहा था?

24
00:01:27,213 --> 00:01:28,839
मेरे केम्ब्रिज जाने से
ठीक पहले की बात है।

25
00:01:28,923 --> 00:01:30,341
और तुमने मुझे बहुत ही सटीक नसीहत दी थी।

26
00:01:30,424 --> 00:01:32,885
इसे बताओ। तुम यकीन नहीं करोगे।

27
00:01:32,968 --> 00:01:35,095
फ़रवरी में संतरे के रस की
कभी शॉर्ट-सेल मत करना?

28
00:01:35,179 --> 00:01:38,349
बिल्कुल सही। और अगर मैंने
इस नसीहत पर अमल न किया होता,

29
00:01:38,432 --> 00:01:40,684
तो आज वह काम न कर रहा होता जो करता हूँ।

30
00:01:40,768 --> 00:01:41,936
चेहरा पहचान स्कैन
आवश्यक

31
00:01:43,020 --> 00:01:45,898
चलो एक फ़ोटो खींचते हैं।
हम यह कर सकते हैं?

32
00:01:45,981 --> 00:01:48,108
आख़िरी बार मेरे पापा से कब मिले थे?

33
00:01:48,192 --> 00:01:49,860
पता नहीं। मुझे याद नहीं है।

34
00:01:49,944 --> 00:01:51,612
मैं फिर भी उन्हें
तुम्हारा सलाम दे दूँगा, ठीक है?

35
00:01:51,695 --> 00:01:52,696
यह रहा।

36
00:01:52,780 --> 00:01:54,740
और, जनाब, वह गिफ़्ट कार्ड चाहिए
जो आपकी पत्नी भर रही थीं?

37
00:01:54,824 --> 00:01:58,327
हाँ, मुझे वह गिफ़्ट कार्ड चाहिए
जो मेरी पत्नी भर रही थी।

38
00:01:58,410 --> 00:01:59,662
22 रॉकफ़ेलर प्लाज़ा
रूसी भाषा की जानकारी रखना।

39
00:02:00,579 --> 00:02:02,039
ऐ, तुमने उसके पैसे दे दिए हैं?

40
00:02:02,122 --> 00:02:04,124
क्योंकि मैं उसके पैसे दे सकता हूँ
और मुझे लंच पर ले जा सकते हो।

41
00:02:04,208 --> 00:02:06,210
नहीं, मैं पहले ही पैसे दे चुका हूँ,
पर शुक्रिया।

42
00:02:06,293 --> 00:02:08,838
ठीक है। तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई।
अपनी पत्नी और बच्चों को मेरा हैलो बोलना।

43
00:02:19,223 --> 00:02:20,349
वह सब क्या था?

44
00:02:21,141 --> 00:02:22,977
मुझे जानना था कि
तुममें कहीं ज़ंग तो नहीं लग गई।

45
00:02:23,435 --> 00:02:24,937
मेरे पास तुम्हारे लिए एक काम है।

46
00:02:25,020 --> 00:02:26,313
मैं तुमसे कल मिलती हूँ।

47
00:02:55,259 --> 00:02:58,178
स्नीकी पीट

48
00:03:08,105 --> 00:03:10,190
मेरी दो बेटियाँ थीं।
मैंने उन दोनों को खो दिया।

49
00:03:11,108 --> 00:03:12,651
सोचती हूँ मुझे सीख मिल चुकी है,
पर ऐसा है नहीं।

50
00:03:12,735 --> 00:03:16,447
तो, तुम्हारे कुछ सवाल हैं,
और तुम जवाब की भी हकदार हो।

51
00:03:16,530 --> 00:03:18,157
चलो, जो पूछना है पूछो।

52
00:03:19,450 --> 00:03:20,993
क्या मेरे डैड मेरी माँ से
बेवफ़ाई कर रहे थे?

53
00:03:24,079 --> 00:03:27,458
उन्होंने ख़तों में तो यही लिखा था।
क्या उनकी शादी टूटने वाली थी?

54
00:03:27,958 --> 00:03:29,376
मुझे लगा तुम धीरे-धीरे शुरुआत करोगी।

55
00:03:29,460 --> 00:03:31,295
-उसका पसंदीदा गाना पूछोगी...
-उन्होंने क्या बताया था?

56
00:03:33,255 --> 00:03:35,799
उनकी शादी बहुत जल्दबाज़ी और छोटे में
हो गई थी। वे तुम्हारी ही उम्र के थे...

57
00:03:35,883 --> 00:03:37,927
-मुझे यह बात पता है।
-और वे तुमसे बहुत प्यार करते थे।

58
00:03:38,010 --> 00:03:40,971
मैं यह नहीं... मतलब,
आपने कहा था मैं कुछ भी पूछ सकती हूँ।

59
00:03:41,055 --> 00:03:42,765
और मैं तुम्हारे सवालों का जवाब दे रही हूँ।

60
00:03:42,848 --> 00:03:45,976
मुझे और परियों की कहानियाँ नहीं सुननी।
क्या वह उन्हें छोड़ने वाली थीं?

61
00:03:46,268 --> 00:03:47,728
क्या माँ मेरे डैड को छोड़कर जाने वाली थीं?

62
00:03:47,811 --> 00:03:49,480
-कुछ बातें इतनी सरल नहीं होतीं।
-यह सरल ही है, ठीक?

63
00:03:49,563 --> 00:03:51,523
यह एक हाँ या ना वाला सवाल है।
वह जाने वाली थीं कि नहीं?

64
00:03:51,607 --> 00:03:53,859
हाँ, कार्ली।

65
00:03:54,652 --> 00:03:57,029
हाँ, वह जाने वाली थी।

66
00:03:59,907 --> 00:04:02,576
हमारा क्या? मैं पाँच साल की थी।

67
00:04:04,078 --> 00:04:05,245
वह नहीं...

68
00:04:08,082 --> 00:04:09,833
वह मुझे भी छोड़कर जाने वाली थीं?

69
00:04:13,337 --> 00:04:14,254
क्यों?

70
00:04:16,298 --> 00:04:18,592
इतना क्या बुरा हो गया था कि वह ऐसा करतीं?

71
00:04:19,259 --> 00:04:20,302
मुझे नहीं पता।

72
00:04:20,386 --> 00:04:21,637
उन्होंने क्या बताया था?

73
00:04:22,221 --> 00:04:23,263
मैंने पूछा नहीं था।

74
00:04:23,347 --> 00:04:24,431
क्यों नहीं पूछा?

75
00:04:25,432 --> 00:04:26,976
वे यहाँ रह भी नहीं रहे थे।

76
00:04:27,184 --> 00:04:29,144
-पर उन्होंने कुछ तो कहा होगा।
-हमारा रिश्ता कुछ अलग था।

77
00:04:29,228 --> 00:04:30,354
नहीं, इसका कोई तुक नहीं बनता।

78
00:04:30,437 --> 00:04:32,856
आप जानती थीं कि वह जाने वाली हैं,
पर आपने वजह नहीं पूछी?

79
00:04:32,940 --> 00:04:35,025
अगर वह दुर्घटना न हुई होती
तो क्या हुआ होता?

80
00:04:35,109 --> 00:04:36,110
बहुत हो गया।

81
00:04:37,820 --> 00:04:41,281
तुम्हारी माँ मर गई, हम सब चाहते हैं
वह वापस आ जाए। ऐसा नहीं हो सकता।

82
00:04:41,365 --> 00:04:43,826
कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब
शायद तुम्हें कभी न मिलें,

83
00:04:43,909 --> 00:04:45,411
और तुम्हें इसी से संतुष्ट होना पड़ेगा।

84
00:04:46,745 --> 00:04:47,788
अगर मैं संतुष्ट न हुई तो क्या?

85
00:04:48,372 --> 00:04:50,582
तुम्हें जो चाहिए
वह तो तुम्हें मिल गया, है न?

86
00:04:53,252 --> 00:04:57,214
तुम्हें प्यार मिला। हमने...
हमने हमेशा तुम्हें प्यार दिया।

87
00:05:01,885 --> 00:05:04,179
एलेन। देर हो रही है।

88
00:05:06,015 --> 00:05:08,308
अच्छा। अपनी कुर्सी में बैठो।

89
00:05:10,602 --> 00:05:12,104
-एलेन!
-मैं यहाँ हूँ।

90
00:05:13,522 --> 00:05:14,940
नल क्यों खुला हुआ है?

91
00:05:15,315 --> 00:05:16,567
मैं कमीज़ प्रेस कर रही थी।

92
00:05:18,068 --> 00:05:19,361
आज एक नौकरी के लिए मेरा इंटरव्यू है।

93
00:05:20,446 --> 00:05:21,363
ठीक है।

94
00:05:22,614 --> 00:05:24,450
-क्या वह...
-पीनट बटर और जैम।

95
00:05:26,660 --> 00:05:30,205
इस जगह की हालत बुरी है।
मेरे लिए यह वॉफ़ल काट दोगी?

96
00:05:31,957 --> 00:05:34,752
मुझे जाकर अपना हुलिया सुधारना है।

97
00:05:34,835 --> 00:05:36,628
मैं नहीं कर सकती।
गणित का एक और पन्ना बचा है।

98
00:05:36,712 --> 00:05:38,422
वह कैसे... तुमने तो कहा था...

99
00:05:39,757 --> 00:05:41,800
जाओ उसे लेकर आओ। फ़ौरन लेकर आओ।

100
00:05:43,802 --> 00:05:46,013
आप अब नानी माँ और नाना जी के साथ
काम क्यों नहीं कर रहीं?

101
00:05:46,847 --> 00:05:47,765
ज़िंदगी बहुत छोटी है।

102
00:05:49,475 --> 00:05:50,476
हम दस मिनट में निकलेंगे।

103
00:06:01,236 --> 00:06:03,906
चलो। आओ चलो।

104
00:06:05,240 --> 00:06:06,158
अच्छा।

105
00:06:06,241 --> 00:06:07,451
अंदर जाओ, चलो।

106
00:06:07,534 --> 00:06:09,995
ठीक है। कोई शरारत मत करना!

107
00:06:10,996 --> 00:06:12,873
हैलो। आप एलेन की माँ हैं?

108
00:06:15,375 --> 00:06:18,170
एलेन अपनी कक्षा के स्तर के हिसाब से
पढ़ नहीं रही है।

109
00:06:19,338 --> 00:06:23,675
क्या आप रात को उसके साथ पढ़ती हैं?
हमारी 25-मिनट की सीमा है।

110
00:06:23,759 --> 00:06:24,885
हाँ, ठीक है। बेशक।

111
00:06:24,968 --> 00:06:28,555
हमने ग़ौर किया है बच्चों के काम में शामिल
होने वाले माँ-बाप अहम भूमिका निभाते हैं।

112
00:06:28,639 --> 00:06:32,226
पूरी तरह शामिल हूँ। सौ फ़ीसदी। बेशक।

113
00:06:44,863 --> 00:06:46,365
बिलियट्स

114
00:06:46,448 --> 00:06:49,159
सन 1982 की शेवाल ब्लांक की एक बोतल...

115
00:06:49,243 --> 00:06:50,619
कल रात मज़ेदार कारनामा किया था।

116
00:06:50,953 --> 00:06:52,579
तुम्हें मेरी बहुत याद आई। अब कह भी दो।

117
00:06:53,080 --> 00:06:53,956
हम क्या कर रहे हैं?

118
00:06:54,623 --> 00:06:55,624
रुको तो ख़ुद ही पता चल जाएगा।

119
00:06:55,707 --> 00:06:58,043
वर्ग 34। शैटो पेट्रुस,

120
00:06:58,127 --> 00:07:02,214
डॉमिएर फ़्रैंकॉन संकलन की 1945 पोमरॉल।

121
00:07:02,297 --> 00:07:05,050
बोली शुरू होगी 19,000 डॉलर से।

122
00:07:05,843 --> 00:07:07,886
मैं बिना जानकारी के यह नहीं करूँगा।
हम क्या कर रहे हैं?

123
00:07:08,762 --> 00:07:11,682
इस समय हम उस आदमी से उस वाइन के लिए
जितना वह देने वाला था

124
00:07:11,765 --> 00:07:12,808
उससे ज़्यादा पैसे निकलवाने वाले हैं।

125
00:07:12,891 --> 00:07:15,018
-बीस, काले कपड़ों वाली महिला से।
-और वह कितने तक की बोली लगाएगा?

126
00:07:15,102 --> 00:07:16,311
वह निर्भर करता है।

127
00:07:16,395 --> 00:07:17,521
किस पर?

128
00:07:17,604 --> 00:07:19,523
इस पर कि तुम कितनी ऊँची बोली लगाते हो।

129
00:07:21,483 --> 00:07:23,068
बोली है 21,000 डॉलर की।

130
00:07:23,360 --> 00:07:25,237
कोने में बैठे सज्जन की ओर से
22,000 डॉलर की बोली।

131
00:07:25,946 --> 00:07:27,948
-आपका स्वागत है, जनाब।
-शुक्रिया।

132
00:07:28,031 --> 00:07:30,367
बोली लगी है 22,000 डॉलर की।

133
00:07:31,869 --> 00:07:35,581
अब 32,000 डॉलर की। शुक्रिया, मिस्टर डेकर।

134
00:07:35,664 --> 00:07:36,665
वह बंदा कौन है?

135
00:07:37,166 --> 00:07:41,003
डग डेकर। बहुत दौलतमंद कन्सर्वेटिव है।
इसकी डी.सी. में गहरी जान-पहचान है।

136
00:07:41,628 --> 00:07:42,963
मिस्टर डेकर सबसे आगे हैं।

137
00:07:44,256 --> 00:07:47,634
उन सज्जन की ओर से 37,000 डॉलर की बोली।
अब 38 की जवाबी बोली।

138
00:07:47,718 --> 00:07:49,928
-अगर हम जीत गए तो?
-अब 39,000 डॉलर।

139
00:07:50,012 --> 00:07:52,890
फिर हम मरे,
क्योंकि हमारे पास उतने पैसे नहीं हैं।

140
00:07:52,973 --> 00:07:53,974
चालीस।

141
00:07:55,225 --> 00:07:57,686
उन सज्जन ने लगाई 43,000 की बोली।

142
00:07:58,979 --> 00:08:00,397
बोली है 43,000 डॉलर की।

143
00:08:02,149 --> 00:08:06,778
तो उन सज्जन को 43,000 डॉलर में दी जाती है।

144
00:08:07,988 --> 00:08:10,199
मिस्टर डेकर ने 44,000 डॉलर की बोली लगाई।

145
00:08:11,575 --> 00:08:12,743
कोई और बोली लगाएगा?

146
00:08:13,619 --> 00:08:14,620
आख़िरी चेतावनी।

147
00:08:16,079 --> 00:08:20,125
बिक गई। मिस्टर डेकर को 44,000 डॉलर में।

148
00:08:20,209 --> 00:08:23,128
हमारी अगली नीलामी की ओर बढ़ते हैं।
1955 लटूर की।

149
00:08:23,837 --> 00:08:25,589
वह सब क्या था?

150
00:08:25,672 --> 00:08:27,799
मज़ा। बहुत मज़ा आया न?
तुम्हें मेरी याद आई।

151
00:08:27,883 --> 00:08:29,927
-पता है, मैं आगे भी बोली लगाने वाला था।
-तुमने नहीं लगाई।

152
00:08:30,010 --> 00:08:33,222
वह 45,000 डॉलर की परेशानी बन जाती।
तुम्हारी 45,000 की परेशानी।

153
00:08:33,305 --> 00:08:35,057
हम वह रकम किसी और से ठगकर निकाल लेते।

154
00:08:35,140 --> 00:08:36,600
वह तेल व्यापार की उत्तराधिकारी
और टैरो कार्ड याद है?

155
00:08:36,683 --> 00:08:37,851
हम क्या कर रहे हैं?

156
00:08:38,143 --> 00:08:42,022
क्यों? तुम्हें मज़ा नहीं आ रहा?
या मिशिगन वाली घटना फिर दोहराओगे?

157
00:08:42,940 --> 00:08:45,859
तुम मुझे सज़ा दे रही हो। यही बात...
हाँ, तुम मुझसे नाराज़ हो।

158
00:08:46,151 --> 00:08:48,111
अगर मैं नाराज़ होती,
तो कभी फ़ोन नहीं करती।

159
00:08:48,195 --> 00:08:49,071
मेरी परीक्षा ले रही हो।

160
00:08:49,154 --> 00:08:51,615
यह एक परीक्षा है, है न?
तुम मेरी परीक्षा ले रही हो।

161
00:08:52,282 --> 00:08:54,952
ऐ, चलो एक अंतिम संस्कार में चलें।

162
00:08:56,203 --> 00:08:58,080
-यह खाली है।
-मुझे पता है।

163
00:08:59,456 --> 00:09:00,916
माँ हमें छोड़कर नहीं जाने वाली थी।

164
00:09:00,999 --> 00:09:04,253
नानी माँ ने कहा कि वह जाने वाली थी।
बस वजह नहीं बताई।

165
00:09:05,045 --> 00:09:07,464
आख़िर दुर्घटना से पहले
उनके और डैड के बीच क्या हो रहा था?

166
00:09:07,756 --> 00:09:10,759
कुछ नहीं। वे ख़ुश थे।

167
00:09:11,802 --> 00:09:14,304
कार्ली, कुछ चीज़ें होती हैं

168
00:09:15,430 --> 00:09:16,598
जो बिल्कुल खरी होती हैं।

169
00:09:17,015 --> 00:09:18,517
सबूत के हिसाब से तुम ग़लत हो।

170
00:09:19,643 --> 00:09:21,228
तो, तुम इस हफ़्ते
वकील की भूमिका निभा रही हो?

171
00:09:22,604 --> 00:09:23,814
मैं ग़लत नहीं हूँ।

172
00:09:24,523 --> 00:09:25,691
तुम हाई स्कूल में हो।

173
00:09:26,441 --> 00:09:29,987
तुम्हारी उम्र कहीं छिपकर गाँजा पीने
और किसी लड़के संग मस्ती करने की है।

174
00:09:30,737 --> 00:09:32,114
पर इनमें से कोई भी काम मत करना।

175
00:09:33,824 --> 00:09:36,868
अब, हमारी बात ख़त्म हुई?
क्योंकि मुझे बदमाशों को पकड़ने जाना है।

176
00:09:37,494 --> 00:09:38,829
तुम कितने बहादुर हो।

177
00:09:40,330 --> 00:09:43,458
बर्नहार्ड बेल बांड्स 50 सालों से ऊपर से
इस व्यवसाय में है।

178
00:09:43,542 --> 00:09:44,876
हमें कभी चेतावनी भी नहीं मिली है।

179
00:09:45,168 --> 00:09:48,547
आप लोगों का निलंबन
सीधे अटर्नी जनरल का आदेश था।

180
00:09:48,714 --> 00:09:50,507
हम अटर्नी जनरल को चुनौती नहीं दे रहे।

181
00:09:50,590 --> 00:09:52,592
यह एक अनोखी परिस्थिति है...

182
00:09:52,884 --> 00:09:55,095
-मेरे हाथ बंधे हैं।
-...जो फिर दोहराई नहीं जाएगी।

183
00:09:55,178 --> 00:09:58,098
हम पहले ही ज़िम्मेवार कर्मचारी को
नौकरी से निकाल चुके हैं।

184
00:09:58,724 --> 00:10:02,019
जूलिया बोमेन का नाम हमारे लाइसेंस पर
नहीं है। वह तो कभी पार्टनर भी नहीं थी।

185
00:10:02,644 --> 00:10:05,731
और हम समझते हैं कि उसे
अपने गुनाहों की सज़ा मिलनी चाहिए।

186
00:10:05,814 --> 00:10:07,733
-उसने एक चश्मदीद गवाह की...
-क्या?

187
00:10:08,025 --> 00:10:09,276
...सीमा पार करके भागने में मदद की।

188
00:10:09,359 --> 00:10:10,736
हमारी जानकारी के बिना।

189
00:10:10,819 --> 00:10:14,281
हम कभी जानबूझकर अटर्नी जनरल के
अभियोग में अड़चन नहीं डालते।

190
00:10:14,364 --> 00:10:19,911
यह पूछने के लिए माफ़ी चाहती हूँ,
पर यह कर्मचारी आपकी नातिन है न?

191
00:10:20,829 --> 00:10:22,706
आपके बच्चे हमेशा आपका कहा मानते हैं?

192
00:10:24,166 --> 00:10:27,753
उसके माता-पिता के कार दुर्घटना में
मारे जाने के बाद हमने उसका पालन-पोषण किया।

193
00:10:27,836 --> 00:10:29,004
वह बहुत मुश्किल था...

194
00:10:29,087 --> 00:10:30,255
देखिए।

195
00:10:30,756 --> 00:10:33,550
मैं उन बाबुओं की पंक्ति में
सबसे निचले पद पर हूँ

196
00:10:33,633 --> 00:10:35,177
जो मेरे जैसे कर्मचारी हैं।

197
00:10:36,094 --> 00:10:39,598
और यहाँ नीचे मिली जानकारी के हिसाब से
मुझे यह पता है कि अटर्नी जनरल

198
00:10:39,681 --> 00:10:42,017
किसी दुखभरी दास्तान से नहीं पिघलने वाली।

199
00:10:43,101 --> 00:10:46,229
वह किसी पर नाराज़गी उतारना चाहती हैं,
और इस वक्त वह आप हैं।

200
00:10:47,105 --> 00:10:48,106
पर...

201
00:10:48,231 --> 00:10:53,278
अगर आप अपनी नातिन को जुर्म कबूल करने,
पूरी ज़िम्मेदारी लेने के लिए मना लें,

202
00:10:54,154 --> 00:10:57,449
तो शायद वह फ़ैसला करें
कि उनका मकसद पूरा हो गया।

203
00:10:58,200 --> 00:10:59,409
शायद आपको आपका लाइसेंस वापस दे दें।

204
00:11:03,038 --> 00:11:04,164
सारे आरोप स्वीकारने होगे?

205
00:11:04,581 --> 00:11:05,707
हे भगवान।

206
00:11:09,336 --> 00:11:10,545
वह सब क्या था?

207
00:11:10,629 --> 00:11:12,130
हमारा लाइसेंस वापस पाने की मेरी कोशिश।

208
00:11:12,297 --> 00:11:13,924
जूलिया की पीठ में छुरा भोंककर?

209
00:11:14,841 --> 00:11:16,718
जूलिया ने हमें इस परिस्थिति में डाला है।

210
00:11:17,636 --> 00:11:20,555
लुईस मर्काडो वैलरी को मारने वाला था।
जूलिया ने सही कदम उठाया।

211
00:11:20,639 --> 00:11:23,100
उसने एक दयावान, मानवीय कदम उठाया।
और तुमने उसे नौकरी से निकाल दिया!

212
00:11:23,558 --> 00:11:25,352
वैलरी एक अपराध की गवाह थी।

213
00:11:25,644 --> 00:11:27,813
उसे कनाडा भेजना,
जहाँ वह गवाही नहीं दे सकती,

214
00:11:27,896 --> 00:11:30,190
कोई नेक या दयालु काम नहीं है,
वह कानून तोड़ने वाली हरकत है।

215
00:11:30,273 --> 00:11:32,567
जूलिया ने कानून तोड़ा,
और अब तुम और मैं उसकी वजह से भुगत रहे हैं।

216
00:11:32,651 --> 00:11:33,652
अब तुम्हें कानून टूटने की चिंता हो गई।

217
00:11:33,985 --> 00:11:36,154
-मुझसे मुँह फेरकर मत जाओ।
-मैं टैक्सी बुलाने जा रहा हूँ।

218
00:11:36,238 --> 00:11:38,907
हाँ। टैक्सी से ब्रिजपोर्ट जाने के
150 डॉलर लगेंगे।

219
00:11:40,033 --> 00:11:42,536
तुम अपनी मर्ज़ी चलाना चाहते हो,
या इस हफ़्ते खाना खाना चाहते हो?

220
00:11:43,620 --> 00:11:45,080
मेरा अंदाज़ा है कि खाना चाहते होगे।

221
00:11:50,544 --> 00:11:53,255
हैलो। जूलिया बोमेन।

222
00:12:16,319 --> 00:12:17,362
माफ़ कीजिए।

223
00:12:29,332 --> 00:12:32,752
तो, बीमा जाँचकर्ता।
इस पद के लिए आवेदन भर रही हो?

224
00:12:32,836 --> 00:12:36,256
हाँ। मैं पिछले छह सालों से बीच-बीच में

225
00:12:36,339 --> 00:12:38,216
एक बेल बांड कंपनी के लिए काम कर रही थी।

226
00:12:39,259 --> 00:12:41,011
-ग़बन करने वालों की खोज?
-बिल्कुल सही।

227
00:12:42,304 --> 00:12:43,513
पर जाँच का कोई अनुभव नहीं है?

228
00:12:43,597 --> 00:12:46,600
मैं जाँच-पड़ताल ही करती हूँ।
लोगों को खोजकर निकालती हूँ।

229
00:12:46,892 --> 00:12:48,310
कोई मेडिकल जाँच?

230
00:12:48,393 --> 00:12:52,022
जालसाज़ी या गाड़ियों की भिड़ंत, क्षति,
पुलिस रिपोर्ट के मामलों का अनुभव?

231
00:12:52,564 --> 00:12:54,065
मेरा भाई एक पुलिसवाला है।

232
00:12:54,149 --> 00:12:57,194
मेरा अंदाज़ा है कि कर्मचारियों के हर्जाने
और अयोग्यता की जाँच भी नहीं आती होगी?

233
00:12:57,652 --> 00:13:01,406
पहले कभी मैंने किसी बीमा कंपनी के लिए
काम नहीं किया है, तो...

234
00:13:01,490 --> 00:13:03,033
देख रही हूँ, कोई कॉलेज डिग्री भी नहीं है।

235
00:13:07,412 --> 00:13:08,330
टाइपिंग आती है?

236
00:13:10,582 --> 00:13:12,167
बस दो उँगलियाँ चला पाती हूँ।

237
00:13:13,168 --> 00:13:16,129
तुम जैसे लोग अक्सर फिर से पढ़ने
या व्यापार सीखने में सफलता पाते हैं।

238
00:13:17,214 --> 00:13:18,632
अगर तुम एक या दो साल में वापस आओगी...

239
00:13:19,758 --> 00:13:21,259
मुझे आज ही नौकरी चाहिए।

240
00:13:23,929 --> 00:13:25,013
यहाँ आने के लिए शुक्रिया।

241
00:13:31,436 --> 00:13:32,771
ऐ। तुम वापस आ गई।

242
00:13:37,609 --> 00:13:39,277
हाँ, नहीं।

243
00:13:41,321 --> 00:13:42,239
क्या तुम सामान्य हो?

244
00:13:43,323 --> 00:13:45,534
कोई सामान्य कैसे होता है?
इसका मतलब भी क्या है?

245
00:13:45,867 --> 00:13:47,827
मेरे ख़याल से
मैं उस बातचीत के बीच में टपक पड़ा

246
00:13:47,911 --> 00:13:49,412
जो तुम अपने आप से कर रही थी।

247
00:13:51,623 --> 00:13:54,584
अगर असामान्य होना बेहतर हुआ तो?

248
00:13:58,129 --> 00:13:59,130
होमकमिंग के लिए जाना चाहोगी?

249
00:14:01,216 --> 00:14:02,968
डांस के लिए?

250
00:14:03,802 --> 00:14:05,595
मैं... तुम...

251
00:14:05,679 --> 00:14:07,013
सी, यह पहले से ही बहुत मुश्किल है।

252
00:14:07,097 --> 00:14:09,307
पर मेरा मतलब, तुम और मैं, हम कभी नहीं...

253
00:14:09,391 --> 00:14:10,642
मैं जानता हूँ।

254
00:14:13,019 --> 00:14:14,229
पर तुम फिर भी साथ चलोगी?

255
00:14:16,231 --> 00:14:17,107
मुझे...

256
00:14:19,442 --> 00:14:20,819
कॉलेज काउंसलर से मिलने जाना है।

257
00:14:22,696 --> 00:14:24,239
क्या "शायद" काफ़ी होगा?

258
00:14:28,076 --> 00:14:31,663
हम जहाज़ लेकर ऑर्लैंडो जाएँगे
और फिर गाड़ी से मार्को आइलैंड।

259
00:14:31,955 --> 00:14:33,623
वहाँ एक हफ़्ते के लिए बंगला लिया है, तो...

260
00:14:33,707 --> 00:14:36,835
न जाने कितने समय के बाद
ऐसा हुआ है कि शॉन ने

261
00:14:36,918 --> 00:14:38,253
किसी तरह एक हफ़्ते की छुट्टी ली है।

262
00:14:40,005 --> 00:14:40,839
टेलर।

263
00:14:47,596 --> 00:14:48,972
अरे सुनो।

264
00:14:50,932 --> 00:14:55,061
क्या तुम हैलो भी नहीं कहने वाले थे?
अब हम बात भी नहीं कर रहे?

265
00:14:55,145 --> 00:14:56,813
देखो, मैं ड्यूटी पर हूँ। मुझे जाना होगा।

266
00:14:58,189 --> 00:15:02,611
जिस तरह हमारा रिश्ता टूटा, उसे लेकर
नाराज़ हो सकते हो, पर हम दोस्त थे।

267
00:15:04,279 --> 00:15:07,198
मिडल स्कूल? टीआरएल पर एनसिंक देखना?

268
00:15:07,282 --> 00:15:08,825
न। मुझे एनसिंक के गाने कतई पसंद नहीं थे।

269
00:15:08,908 --> 00:15:10,160
तुम्हें सारे बोल याद थे।

270
00:15:12,329 --> 00:15:15,790
हाँ, और तुम्हारे पापा चिल्लाते
कि हम वे गानें बंद करें।

271
00:15:18,752 --> 00:15:19,753
क्या मैं...

272
00:15:21,713 --> 00:15:22,922
क्या मैं तुमसे कुछ पूछ सकता हूँ?

273
00:15:24,924 --> 00:15:26,259
मेरे डैड के बारे में तुम्हारी क्या राय थी?

274
00:15:26,968 --> 00:15:29,304
मुझे याद है तुम दोनों में अच्छी जमती थी।

275
00:15:31,431 --> 00:15:33,099
हाँ, कुछ वक्त के लिए।

276
00:15:35,018 --> 00:15:37,812
क्या? नहीं। मुझे बताओ।

277
00:15:39,022 --> 00:15:41,650
सुनना चाहिए था उन्होंने जूनियर वर्ष में
मुझसे कैसे बात करना शुरू किया था।

278
00:15:43,902 --> 00:15:46,571
मेरी लिपस्टिक मुझे मुसीबत में डालेगी।

279
00:15:48,198 --> 00:15:51,576
जब वह उनकी और तुम्हारी माँ के बीच की
परेशानियाँ मुझसे बाँटने लगे, तो मैं...

280
00:15:53,328 --> 00:15:54,829
माफ़ करना। तुमने पूछा था। मुझे लगा...

281
00:15:54,913 --> 00:15:57,248
नहीं। कोई बात नहीं।

282
00:15:58,333 --> 00:15:59,542
तुम अब भी मुझे फ़ोन कर सकते हो।

283
00:16:01,878 --> 00:16:04,381
हम फिर से दोस्त बन सकते हैं।

284
00:16:08,718 --> 00:16:13,181
तो, तुमने निबंध डाउनलोड किया था
या फिर ख़रीदा था?

285
00:16:13,515 --> 00:16:15,684
अगर मैंने ख़रीदा होता,
तो आप और प्रभावित होते।

286
00:16:17,060 --> 00:16:19,062
मैं बताता हूँ तुम्हारा निबंध पढ़ने पर
मुझे क्या महसूस हुआ।

287
00:16:19,646 --> 00:16:20,522
कुछ नहीं।

288
00:16:21,940 --> 00:16:22,774
ठीक है।

289
00:16:23,483 --> 00:16:24,317
ठीक है?

290
00:16:24,943 --> 00:16:26,361
तो मैं और क्या कहूँ?

291
00:16:26,444 --> 00:16:28,405
ज़्यादातर छात्र कहते हैं,
"मैं इसे कैसे सुधार सकता हूँ?"

292
00:16:29,197 --> 00:16:30,365
मैं इसे कैसे सुधार सकती हूँ?

293
00:16:31,408 --> 00:16:33,034
तुम्हें क्या चाहिए, कार्ली?

294
00:16:33,660 --> 00:16:37,163
तुम क्लास में नहीं जाती और गाँजा पीती हो,
तब भी अच्छे अंक लाती हो,

295
00:16:37,247 --> 00:16:39,582
तो साफ़ है कि तुम परवाह करती हो।

296
00:16:40,917 --> 00:16:43,169
निबंध में हमें अपनी कहानी बताओ।

297
00:16:43,628 --> 00:16:44,963
जो सपना तुमने जीवन के लिए देख रखा है।

298
00:16:45,046 --> 00:16:47,132
कुछ ऐसा जो तुम्हारे
माता-पिता को भी नहीं पता।

299
00:16:48,091 --> 00:16:49,801
मैं पाँच साल की थी जब मेरे माँ-बाप चल बसे।

300
00:16:49,884 --> 00:16:52,053
तो, उन्हें बहुत कुछ नहीं पता है।

301
00:16:52,679 --> 00:16:54,556
माफ़ करना। मुझे यह पता नहीं था।

302
00:16:55,098 --> 00:16:57,225
मेरी मौसी 20 साल पहले
परिवार का सारा पैसा चुराकर भाग गईं,

303
00:16:57,308 --> 00:16:58,309
और मेरी नानी माँ ने
उन्हें गिरफ्तार करवा दिया।

304
00:17:00,937 --> 00:17:02,272
-ठीक है।
-और दो हफ़्ते पहले,

305
00:17:02,355 --> 00:17:05,483
मैंने एक बेईमान पुलिस वाले की कनपटी पर
बंदूक तानी थी जिसका उसी रात कत्ल हो गया।

306
00:17:06,359 --> 00:17:07,777
अब तो तुम बस बातें बना रही हो।

307
00:17:09,028 --> 00:17:14,033
ज़िंदगी में वाकई कामयाबी हासिल करनी है,
तो कॉलेज उस तक पहुँचने की सीढ़ी है।

308
00:17:14,617 --> 00:17:16,953
तो इसे लिखने से
तुम्हें जो भी चीज़ रोक रही है,

309
00:17:17,036 --> 00:17:19,873
इसे बख़ूबी लिखने से, उसका हल निकाल लो।

310
00:17:21,082 --> 00:17:23,543
वरना तुम वहीं अटकी रहोगी जहाँ अभी हो।

311
00:17:27,213 --> 00:17:28,423
तुम नटखट हो क्या? ज़मानत चाहिए?

312
00:17:28,506 --> 00:17:31,050
मैं तुम्हें जेल से निकलवाऊँगी।
1-203-1-गो-4 एएनबी पर फ़ोन करो।

313
00:17:31,134 --> 00:17:32,510
एएनबी बेल बांड्स

314
00:17:42,020 --> 00:17:45,231
दस चौबीस, अलार्म बज रहा है।
राइलैंड और एल्म पर संभावित घुसपैठ।

315
00:17:45,315 --> 00:17:46,733
तीन चार एक नौ से जवाब दे रहा हूँ।

316
00:17:47,317 --> 00:17:49,694
यूनिट 3419, उस जगह के पास
और पुलिस गाड़ियाँ हैं...

317
00:17:49,778 --> 00:17:51,613
मैंने पहले जवाब दिया था। मैं जा रहा हूँ।

318
00:18:13,760 --> 00:18:18,807
कोई बात नहीं। यहाँ की मालकिन मैं हूँ।
माफ़ करना। लंच करने गई थी।

319
00:18:18,890 --> 00:18:20,058
-आप अकेली हैं?
-हाँ।

320
00:18:20,141 --> 00:18:22,185
मैं अपना पहचान-पत्र वगैरह दिखा सकती हूँ...

321
00:18:24,103 --> 00:18:27,023
स्थिति उतनी भी बुरी नहीं है,
जितनी लग रही है।

322
00:18:27,106 --> 00:18:30,068
रजिस्टर से सारे पैसे निकाल लिए गए हैं।
बाकी सब जैसे का तैसा है?

323
00:18:30,151 --> 00:18:33,029
बस कुछ कोरे मनी आर्डर और स्टैंप हैं।

324
00:18:35,156 --> 00:18:38,243
जबरन घुसपैठ के कोई संकेत नहीं हैं।
आगे का दरवाज़ा बंद है।

325
00:18:38,326 --> 00:18:40,662
मैं देख रहा हूँ
कि यहाँ सिक्युरिटी कैमरे लगे हैं...

326
00:18:40,745 --> 00:18:42,497
हाँ, असल में, वे टूट गए हैं, तो...

327
00:18:42,580 --> 00:18:46,543
इसके लिए पुलिस में रपट दर्ज करने की
ज़रूरत नहीं है।

328
00:18:46,626 --> 00:18:49,170
अगर अलार्म न बजा होता,
तो तुमको पता भी न...

329
00:18:49,254 --> 00:18:50,463
मैडम, आप बताएँगी यहाँ क्या चल रहा है?

330
00:18:51,256 --> 00:18:52,257
कुछ नहीं।

331
00:18:52,340 --> 00:18:55,510
चुप रहने के लिए कोई आप पर दबाव डाल रहा है?
ड्रग डीलर, किसी गिरोह का गुंडा?

332
00:18:56,052 --> 00:18:57,262
स्टैंप और मनी आर्डर,

333
00:18:57,345 --> 00:18:59,848
नशेड़ी पैसे बनाने के लिए यही चुराते हैं।

334
00:19:00,640 --> 00:19:02,517
मैं किसी का कीमती वक्त
ज़ाया नहीं करना चाहती।

335
00:19:02,600 --> 00:19:03,643
यह मेरा काम है।

336
00:19:03,726 --> 00:19:06,604
इसे नज़रअंदाज़ किया, तो जिसने भी यह हरकत
की वह सोचेगा कि ऐसा दोबारा कर सकता है।

337
00:19:09,566 --> 00:19:10,692
वे ऐसा दोबारा नहीं करेंगे।

338
00:19:17,156 --> 00:19:18,449
मुझे तब भी घटना की रपट दर्ज करनी होगी।

339
00:19:19,325 --> 00:19:22,579
समझ गई। यहाँ आने के लिए शुक्रिया।

340
00:19:30,086 --> 00:19:31,462
-बोमेन?
-बिल्कुल सही।

341
00:19:32,422 --> 00:19:34,591
अगर कुछ भी चाहिए,
तो मुझे फ़ोन कर दीजिएगा, ठीक है?

342
00:19:35,091 --> 00:19:36,217
आपका दिन अच्छा गुज़रे।

343
00:19:41,806 --> 00:19:43,558
-तुम्हें बहुत वक्त लग गया।
-किस में?

344
00:19:44,058 --> 00:19:47,687
मुझे फ़ोन करने में।
छूटने के बाद पूरे दो हफ़्ते।

345
00:19:47,770 --> 00:19:51,149
मेरी कुछ ज़िम्मेदारियाँ थीं।
मेरी भाई, कुछ और काम।

346
00:19:51,816 --> 00:19:52,984
अच्छे काम?

347
00:19:53,776 --> 00:19:54,819
वक्त की बर्बादी।

348
00:19:56,154 --> 00:19:59,198
तो मैं कैसा दिख रहा हूँ? अच्छा, है न?
मैं तुम्हारा क्लार्क केंट हूँ क्या?

349
00:20:00,158 --> 00:20:01,701
चलो चलकर थोड़ा मज़ा करें।

350
00:20:02,160 --> 00:20:05,413
जब तक उस नीलामी जैसा मज़ा न हो। वह तो...

351
00:20:05,496 --> 00:20:06,998
कुछ ज़्यादा ही मज़ा हो गया था।

352
00:20:07,081 --> 00:20:08,416
बेनेट फ़्यूनरल होम

353
00:20:08,499 --> 00:20:11,294
सुनकर ख़ुशी हुई। अब उदास चेहरा बना लो।

354
00:20:17,467 --> 00:20:18,676
मरने वाले का नाम क्या है?

355
00:20:19,052 --> 00:20:23,097
होविस ब्लैकवेल।
असली न्यू यॉर्क ब्लैकवेल्स से।

356
00:20:23,640 --> 00:20:27,393
बहुत ख़ूब। तो, हम उसके रिश्तेदारों के साथ
क्या करने वाले हैं?

357
00:20:28,436 --> 00:20:29,896
उसके रिश्तेदारों के साथ नहीं।

358
00:20:30,647 --> 00:20:31,856
उसके साथ।

359
00:20:32,565 --> 00:20:33,566
वह तो मर गया है न?

360
00:20:34,108 --> 00:20:37,403
हाँ। तो उसे एतराज़ नहीं होगा, है न?
डिज़्नीलैंड याद है?

361
00:20:37,862 --> 00:20:38,905
मोनोरेल पर?

362
00:20:38,988 --> 00:20:40,031
दूसरी दफ़ा।

363
00:20:40,615 --> 00:20:42,951
-हकलबेरी जोन्स।
-वही वाला।

364
00:20:43,826 --> 00:20:45,495
क्या तुम इस बार बिग जिम हो?

365
00:20:46,037 --> 00:20:48,331
-मैं टॉम हूँ। इसे छुपा लो।
-धत् तेरी।

366
00:20:48,414 --> 00:20:49,540
-चालू हो जाओ।
-ठीक है।

367
00:20:51,876 --> 00:20:53,086
मुझे बेहद अफ़सोस है।

368
00:20:53,962 --> 00:20:54,963
सब ठीक है।

369
00:20:55,046 --> 00:20:57,715
क्या हम एक-दूसरे से
होविस के 45वें जन्मदिन पर मिले थे?

370
00:20:57,799 --> 00:20:59,842
नहीं। वह हमने एस्पन में मनाया था।

371
00:21:00,802 --> 00:21:03,721
पर शायद उसके 50वें जन्मदिन पर,
यॉट क्लब में?

372
00:21:03,805 --> 00:21:05,682
वह... हाँ, वहीं मुलाकात हुई थी।

373
00:21:05,765 --> 00:21:08,476
आपसे फिर मिलकर अच्छा लगा।
काश इससे बेहतर परिस्थिति में मिले होते।

374
00:21:08,559 --> 00:21:09,811
हाँ, काश।

375
00:21:12,230 --> 00:21:13,773
क्या तुम मेरे अंतिम संस्कार में आओगे?

376
00:21:14,190 --> 00:21:15,608
तुम्हारी मौत कैसे होगी?

377
00:21:15,692 --> 00:21:17,026
दुर्घटना में प्लेन के जल जाने से।

378
00:21:17,568 --> 00:21:19,737
या कोई मुझे पुल से नीचे फेंक देगा।

379
00:21:21,197 --> 00:21:22,865
शायद मैं ख़ुदकुशी कर लूँ।

380
00:21:23,116 --> 00:21:24,242
क्या?

381
00:21:25,201 --> 00:21:26,869
पता नहीं। मैंने अभी तक तय नहीं किया है।

382
00:21:30,081 --> 00:21:32,458
आपके दुःख का बेहद अफ़सोस है।

383
00:21:33,668 --> 00:21:35,628
-मिसिसिपी जाने का वक्त हो गया है।
-हाँ, ठीक है।

384
00:21:36,462 --> 00:21:38,297
-मुझे बहुत अफ़सोस है।
-माफ़ कीजिए।

385
00:21:39,007 --> 00:21:41,009
होविस के 50वें जन्मदिन पर, यॉट क्लब में?

386
00:21:41,551 --> 00:21:43,720
-वैग्नर।
-हैलो। हाँ, जिम। आपसे मिलकर अच्छा लगा।

387
00:21:43,803 --> 00:21:45,013
-मेरी पत्नी, कैरोलाइन।
-हैलो।

388
00:21:45,096 --> 00:21:47,473
-हैलो, कैरोलाइन।
-कैरोलाइन? वही कैरोलाइन?

389
00:21:47,557 --> 00:21:49,642
-जान, नहीं।
-होविस ने आपका कई बार ज़िक्र किया।

390
00:21:49,726 --> 00:21:50,768
पिछले साल पूरे समय।

391
00:21:50,852 --> 00:21:52,729
वह आपसे हर गुरुवार दोपहर कार्लाइल में

392
00:21:52,812 --> 00:21:54,022
-मिलने के लिए बेताब रहता था।
-नहीं...

393
00:21:54,105 --> 00:21:56,149
तुम इन्हें ग़लत कैरोलाइन समझ रही हो।

394
00:21:57,692 --> 00:21:59,110
-वैग्नर। हाँ।
-हाँ।

395
00:21:59,193 --> 00:22:00,903
-वैग्नर।
-हाँ।

396
00:22:01,821 --> 00:22:03,698
मैंने इन्हें ग़लत कैरोलाइन समझ लिया। हाँ।

397
00:22:03,781 --> 00:22:04,657
बेहद माफ़ी चाहती हूँ।

398
00:22:04,741 --> 00:22:05,908
तुमने तो कहा था कि बस एक आदमी था।

399
00:22:05,992 --> 00:22:07,201
ऐसा ही था। यह 11 साल पहले की बात है।

400
00:22:07,618 --> 00:22:09,746
-होविस और मैंने कभी नहीं...
-सब लोग अपनी जगह पर बैठ जाएँ।

401
00:22:12,957 --> 00:22:14,333
चलो अपनी जगह पर बैठ जाएँ, ठीक है?

402
00:22:15,752 --> 00:22:16,961
मैंने सुना था वे तुम्हारे बिस्तर में
बस एक ही बार सोए थे।

403
00:22:17,295 --> 00:22:18,129
साले...

404
00:22:28,473 --> 00:22:30,391
हे ईश्वर, हम पर दया करें...

405
00:22:30,475 --> 00:22:32,310
हे भगवान। मैंने अभी-अभी एक शादी तोड़ दी।

406
00:22:32,393 --> 00:22:35,188
और मैंने एक लाश से वाइन की
100,000 डॉलर की बोतल चुराई।

407
00:22:35,271 --> 00:22:36,314
मुझे बताओ क्यों।

408
00:22:36,397 --> 00:22:37,315
नहीं।

409
00:22:40,610 --> 00:22:46,491
कल रात। क्लो रेस्तरां।
वाइन लेते आना। और उसे सीधा रखना।

410
00:22:46,991 --> 00:22:48,576
अगर मैंने वह बेच दी तो?

411
00:22:51,412 --> 00:22:53,748
फिर तुम बिना किसी काम के फिर ऊब जाओगे।

412
00:22:57,043 --> 00:22:58,044
नहीं...

413
00:23:00,421 --> 00:23:02,006
और तुम्हारे पास कोई जवाब नहीं होंगे।

414
00:23:12,016 --> 00:23:13,059
एक और देना, प्लीज़।

415
00:23:13,142 --> 00:23:16,395
हम अपनी ख़ास रैस्पबेरी वाली रैज़मटैज़बेरी

416
00:23:16,479 --> 00:23:17,814
या क्रेन दिस बी लव पेश कर रहे हैं।

417
00:23:19,357 --> 00:23:20,525
तो वोड्का ही ले आती हूँ।

418
00:23:21,067 --> 00:23:22,235
मेरी तरफ़ से।

419
00:23:30,451 --> 00:23:32,453
कितने अजीब-अजीब नाम रखते हैं, है न?

420
00:23:33,538 --> 00:23:37,625
पिछले हफ़्ते एल्बनी में,
मैंने निकरड्रॉपर नाम की एक ड्रिंक थी।

421
00:23:38,376 --> 00:23:39,544
समझ गई?

422
00:23:40,837 --> 00:23:42,296
इन मोहतरमा की ड्रिंक के पैसे मैं दूँगा,

423
00:23:42,380 --> 00:23:44,674
और तुम भी अपने लिए
एक डॉलर बख्शीश रख सकती हो।

424
00:23:45,842 --> 00:23:48,261
तुम्हारी बो टाई टेढ़ी है।
यहाँ आओ, मैं ठीक कर देता...

425
00:23:48,344 --> 00:23:49,262
मैं कर लूँगी, टोनी।

426
00:23:52,890 --> 00:23:55,518
जॉन वॉकर। मुझे पता है तुम क्या सोच रही हो।

427
00:23:55,601 --> 00:23:56,853
मुझे नहीं लगता।

428
00:23:57,270 --> 00:23:58,271
मेरे माँ-बाप को तो
व्हिस्की पसंद भी नहीं थी।

429
00:23:58,563 --> 00:24:02,108
इस इलाके में नियमित बिक्री के लिए आता हूँ।
कस्टम एक्स्ट्रूशन में काम करता हूँ।

430
00:24:02,191 --> 00:24:03,651
मुझे पता नहीं कि वह क्या है।

431
00:24:04,735 --> 00:24:06,195
महंगे प्लास्टिक के माल की कंपनी।

432
00:24:06,279 --> 00:24:09,866
3डी संसाधन और डिज़ाइन,
एकल और दोहरी स्क्रू क्षमता,

433
00:24:10,741 --> 00:24:14,495
जिससे 20 इंच चौड़े खाके भी बन सकते हैं।
तुम्हारा क्या?

434
00:24:15,079 --> 00:24:16,747
मैं अलास्कन स्लेड कुत्तों की
दौड़ करवाती हूँ।

435
00:24:19,959 --> 00:24:23,129
ऐ, देखो। तुम्हें देखकर लग रहा है
कि तुम्हारा दिन बुरा गुज़रा था।

436
00:24:23,671 --> 00:24:24,922
अगर मुझे तुम्हारे लिए कुछ जाम ख़रीदने दो,

437
00:24:25,006 --> 00:24:27,175
तो यकीनन तुम्हें बेहतर महसूस करा सकता हूँ।

438
00:24:27,675 --> 00:24:30,845
पता है क्या? अपनी निम्न आय वाली
फालतू नौकरी रखो

439
00:24:30,928 --> 00:24:34,807
और उसे अपने मोटे, अधेड़ पिछवाड़े में
घुसा लो, साले ठरकी।

440
00:24:34,891 --> 00:24:35,766
मैं यह नौकरी छोड़ती हूँ।

441
00:24:43,691 --> 00:24:45,151
वह तो ज़रूरत से ज़्यादा ही गुस्सा हो गई।

442
00:24:46,861 --> 00:24:48,029
पता है उसे क्या चाहिए?

443
00:24:48,112 --> 00:24:49,947
वह निकरड्रॉपर का एक जाम
जिसकी हम बात कर रहे थे।

444
00:24:50,948 --> 00:24:52,742
हालाँकि अब, उसे बनाने के लिए
कोई बारटेंडर नहीं है।

445
00:25:13,554 --> 00:25:15,890
बेल बांड्स

446
00:25:16,599 --> 00:25:17,642
कोई है?

447
00:25:17,725 --> 00:25:19,018
मैं एक मिनट में आया।

448
00:25:26,025 --> 00:25:26,943
हैलो, ऑटो।

449
00:25:29,445 --> 00:25:30,404
लोरेन।

450
00:25:32,865 --> 00:25:33,699
मैं...

451
00:25:36,202 --> 00:25:38,663
यह... तुम कैसी हो?

452
00:25:39,747 --> 00:25:41,624
देख रही हूँ कि
काम अभी भी अच्छे से चल रहा है।

453
00:25:42,833 --> 00:25:44,377
काफ़ी उतार-चढ़ाव रहे हैं।

454
00:25:46,003 --> 00:25:47,088
और परिवार?

455
00:25:47,630 --> 00:25:49,173
उसमें भी काफ़ी उतार-चढ़ाव रहे हैं।

456
00:25:50,675 --> 00:25:54,178
मैंने सुना तुम्हें दिल का दौरा पड़ा था।
मैं फ़ोन करना चाहती थी।

457
00:25:54,262 --> 00:25:56,180
मैंने तो आकर देखने का भी सोचा था, पर...

458
00:25:56,264 --> 00:25:58,057
मैं ज़्यादा लोगों से
मिलने की हालत में नहीं था।

459
00:25:58,140 --> 00:25:59,850
तब भी मुझे संपर्क करना चाहिए था।

460
00:25:59,934 --> 00:26:02,937
नहीं, सब ठीक है। मैं बिल्कुल चंगा हूँ।

461
00:26:06,899 --> 00:26:07,984
क्या तुम...

462
00:26:09,610 --> 00:26:10,861
सब ठीक तो है?

463
00:26:15,324 --> 00:26:16,325
नहीं।

464
00:26:17,827 --> 00:26:19,245
तुम्हें नैटली याद है?

465
00:26:21,872 --> 00:26:23,666
वह ड्रग्स के चक्कर में पड़ गई।

466
00:26:25,001 --> 00:26:26,085
मुझे बहुत अफ़सोस है।

467
00:26:26,168 --> 00:26:27,837
मुझे माफ़ कर दो।
पता नहीं मैं यहाँ क्यों आई।

468
00:26:27,920 --> 00:26:30,381
-यह एक भूल थी।
-अरे।

469
00:26:30,673 --> 00:26:33,384
नहीं, मत जाओ। आओ। बैठो।

470
00:26:37,054 --> 00:26:38,180
मुझे माफ़ करना।

471
00:26:38,514 --> 00:26:40,266
जो भी बात हो... ठीक है?

472
00:26:42,601 --> 00:26:43,519
वह...

473
00:26:45,271 --> 00:26:49,734
वह मेरी दुकान में घुस आई और चुराकर...
उससे फ़र्क नहीं पड़ता।

474
00:26:52,570 --> 00:26:53,779
पुलिस आ गई थी।

475
00:26:55,656 --> 00:26:57,658
-टेलर।
-टेलर?

476
00:26:58,075 --> 00:27:01,829
पता है। मैं भी तुम्हारी तरह हैरान थी।

477
00:27:04,332 --> 00:27:05,541
मैं क्या कर सकता हूँ?

478
00:27:07,752 --> 00:27:09,211
वह उस बंदे के साथ रहती...

479
00:27:10,421 --> 00:27:13,257
वह कहती तो है कि उसका बॉयफ़्रेंड है,
पर वह उसका डीलर है।

480
00:27:14,342 --> 00:27:15,926
उसका नाम बेनी नज़ेरियन है।

481
00:27:17,219 --> 00:27:20,473
क्या टेलर नैटली को घर वापस लाने में
मदद कर सकता है?

482
00:27:22,475 --> 00:27:23,476
मैं उससे पूछ सकता हूँ।

483
00:27:23,559 --> 00:27:26,062
मैं नहीं चाहती उसे सज़ा हो।
मैं बस इतना चाहती हूँ कि वह घर आ जाए।

484
00:27:32,109 --> 00:27:33,361
तुम हमेशा से बहुत अच्छे थे।

485
00:27:41,535 --> 00:27:43,996
शैटो पेट्रुस
पोमरॉल

486
00:27:50,378 --> 00:27:52,922
कार्ली
क्या तुम जागे हुए हो

487
00:28:03,265 --> 00:28:04,225
क्या बात है?

488
00:28:04,683 --> 00:28:06,852
क्या तुम्हारी माँ ने
कभी तुमसे मेरी माँ का ज़िक्र किया था?

489
00:28:08,020 --> 00:28:09,730
-किस बारे में?
-पता नहीं। मतलब,

490
00:28:10,439 --> 00:28:12,691
तुम्हारी माँ शायद उन्हें
सबसे बेहतर तरीके से जानती थीं, तो...

491
00:28:15,694 --> 00:28:17,613
कार्ली, यह सब किसलिए पूछ रही हो?

492
00:28:19,198 --> 00:28:21,867
लोगों को आपसे झूठ बोलने से
कैसे रोक सकते हैं?

493
00:28:22,118 --> 00:28:22,952
उन्हें प्रताड़ित करके।

494
00:28:23,786 --> 00:28:25,287
या उन्हें भुजिया का पैकेट ख़रीदकर दे दो।

495
00:28:27,373 --> 00:28:28,374
नहीं, तुम्हें...

496
00:28:29,708 --> 00:28:31,919
लोगों को एक प्रलोभन देना होता है।

497
00:28:32,628 --> 00:28:33,587
इसका क्या मतलब है?

498
00:28:34,171 --> 00:28:37,842
तुम्हें उन्हें मनाना होता है
कि अपना राज़ बताना

499
00:28:38,384 --> 00:28:40,010
उनके लिए उसे छिपाकर रखने से बेहतर होगा।

500
00:28:40,761 --> 00:28:42,471
तुम्हारे लिए बेहतर नहीं।
उन्हें तुम्हारी परवाह नहीं।

501
00:28:42,555 --> 00:28:44,098
उनके लिए बेहतर। यह एक लेन-देन होता है।

502
00:28:44,181 --> 00:28:47,726
वे तुम्हें सच बताते हैं, और तुम उन्हें
कुछ ऐसा देते हो जो उन्हें चाहिए।

503
00:28:48,269 --> 00:28:49,270
नहीं...

504
00:28:51,772 --> 00:28:53,816
जूलिया कैसी है?

505
00:28:54,859 --> 00:28:55,734
नानीमाँ ने उसे निकाल दिया।

506
00:28:56,861 --> 00:28:58,154
इसका उस पर क्या असर पड़ा?

507
00:28:58,821 --> 00:29:00,239
वह कहती तो है कि ठीक है,

508
00:29:00,781 --> 00:29:03,242
पर उसे वकील के रूप में
लैंस मिला है, तो वह एक...

509
00:29:03,325 --> 00:29:04,160
अच्छा।

510
00:29:04,994 --> 00:29:06,370
क्या तुम वापस आओगे?

511
00:29:09,457 --> 00:29:11,125
मुझे नहीं पता। अभी तो नहीं।

512
00:29:14,587 --> 00:29:15,629
तुम्हें फिर फ़ोन कर सकती हूँ?

513
00:29:17,673 --> 00:29:18,716
ज़रूर।

514
00:29:21,093 --> 00:29:22,261
शुक्रिया, पीट।

515
00:29:30,603 --> 00:29:32,396
यह एक प्रारंभिक सुनवाई है।

516
00:29:32,897 --> 00:29:36,859
मैं कुछ आरोपों को घटवाने की कोशिश करूँगा,
हो सके तो ख़ारिज भी।

517
00:29:36,942 --> 00:29:38,319
-क्या ऐसा मुमकिन है?
-नहीं।

518
00:29:38,402 --> 00:29:39,278
तो, यह महज़ एक तमाशा है।

519
00:29:43,073 --> 00:29:44,200
लैंस, मुझे तुमसे बात करनी है।

520
00:29:44,533 --> 00:29:45,910
ऑड्री, तुम्हें आने की ज़रूरत नहीं थी।

521
00:29:45,993 --> 00:29:48,162
मैंने ऑटो से कहा था, यह बस औपचारिकता है।

522
00:29:48,245 --> 00:29:49,663
यहाँ हमारा काम दो मिनट में निपट जाएगा।

523
00:29:49,747 --> 00:29:51,999
-मुझे तुमसे अकेले में बात करनी है।
-क्या? क्यों?

524
00:29:53,250 --> 00:29:55,002
अगर जूलिया जुर्म कबूल करती है
तो उसे क्या सज़ा होगी?

525
00:29:55,085 --> 00:29:56,003
माफ़ करना?

526
00:29:56,086 --> 00:29:57,505
उसे जेल से बचा सकते हो?
समाज सेवा का वचन देकर?

527
00:29:57,588 --> 00:29:59,173
-आप यह कैसे कह...
-मैं लैंस से बात कर रही हूँ।

528
00:29:59,256 --> 00:30:00,216
मुझे खाई में धकेलने के बारे में।

529
00:30:00,299 --> 00:30:03,844
हमारा लाइसेंस वापस दिलाने के बारे में
ताकि हम दिवालिया न हों।

530
00:30:03,928 --> 00:30:05,221
अच्छा। ठीक है।

531
00:30:06,388 --> 00:30:09,225
जूलिया जुर्म कबूल नहीं करेगी।
वरना इसे जेल हो जाएगी।

532
00:30:09,683 --> 00:30:12,228
पाँच से 15 साल की नहीं, जो वे कह रहे हैं,

533
00:30:13,979 --> 00:30:15,481
पर अच्छे-खासे 18 महीनों की।

534
00:30:16,649 --> 00:30:18,192
हमें इस सुनवाई में जाना ही होगा।

535
00:30:22,530 --> 00:30:23,489
शुभकामनाएँ।

536
00:30:27,618 --> 00:30:29,411
-मैं जेल जाऊँगी।
-तभी अगर तुम्हारा जुर्म साबित हुआ।

537
00:30:29,745 --> 00:30:31,038
उसकी कितनी संभावना है?

538
00:30:31,121 --> 00:30:33,082
असल फ़ैसले तक उसके बारे में मत सोचो,

539
00:30:33,165 --> 00:30:34,291
अगर उसकी नौबत आती है तो।

540
00:30:40,631 --> 00:30:42,299
मुझे पता था तुम इसे नहीं बेचोगे।

541
00:30:44,426 --> 00:30:46,554
-पता है ठगने में क्या मज़ा आता है?
-जीत का मज़ा।

542
00:30:47,304 --> 00:30:48,347
काबू में होने का मज़ा।

543
00:30:49,431 --> 00:30:50,933
मैं शिकार को राज़ी करता हूँ
कि मुझे वह दे जो मुझे चाहिए

544
00:30:51,016 --> 00:30:52,476
यह यकीन दिलाकर
कि वे मुझे वह देना चाहते हैं।

545
00:30:52,560 --> 00:30:55,563
तुम्हें बस इसकी परवाह है कि कितना
बड़ा झूठ बोलकर बच निकल सकती हो।

546
00:30:55,646 --> 00:30:56,814
जितना बड़ा झूठ, उतना ही बड़ा छल।

547
00:30:56,897 --> 00:30:59,942
जितना ज़्यादा मुनाफ़ा, उतना ही बड़ा छल।
झूठ तो सरल हो सकता है।

548
00:31:00,025 --> 00:31:02,987
तुमने मुझे फ़ोन क्यों किया?
ऊब रहे थे? पैसों के लिए?

549
00:31:03,779 --> 00:31:05,447
तुम्हें मेरे झूठ बोलने का अंदाज़ पसंद है।

550
00:31:05,864 --> 00:31:09,159
तुम परदों में आग लगाओगी
तो मैं कत्थक नहीं करता रहूँगा।

551
00:31:09,451 --> 00:31:11,203
तुम चाल बताओगी वरना मैं चलता बनूँगा।

552
00:31:12,037 --> 00:31:13,330
मिशिगन की तरह?

553
00:31:15,791 --> 00:31:17,918
वह बस एक बार हुआ था। और मैं सही था।

554
00:31:18,002 --> 00:31:20,004
तुम डर गए थे।
तुमने मुझे ख़तरे में डाल दिया।

555
00:31:20,087 --> 00:31:23,299
हम दोनों ख़तरे में थे। तुम रुकी रही।
वह तुम्हारा फ़ैसला था।

556
00:31:23,382 --> 00:31:24,341
और तुम्हारा भी।

557
00:31:25,843 --> 00:31:29,722
तुमने मुझे फ़ोन किया क्योंकि तुम्हें मेरी
ज़रूरत है। तुम यह मेरे बिना नहीं कर सकती।

558
00:31:30,556 --> 00:31:32,016
तुम्हें पता भी नहीं
कि इस बार का छल क्या है।

559
00:31:32,850 --> 00:31:38,147
तो शायद तुम्हें यहाँ मेरे साथ होना चाहिए,
परदों को जलते हुए देखने के लिए।

560
00:31:39,273 --> 00:31:40,107
तैयार हो कि नहीं?

561
00:31:47,114 --> 00:31:51,619
तो, क्या? डी.सी. वाला डग पेट्रुस वाइन्स की
वर्टिकल टेस्टिंग कर रहा है,

562
00:31:51,702 --> 00:31:53,746
और उसके पास बस '21 की कमी है?

563
00:31:54,913 --> 00:31:55,914
किसके पास नहीं होती?

564
00:31:59,585 --> 00:32:05,174
सन 1921 बोर्दू अंगूरों के उगने का मौसम
बहुत ही गर्म था,

565
00:32:05,507 --> 00:32:09,428
जिसकी वजह से वाइन में ज़्यादा एल्कोहॉल,
कम अम्लता का मिश्रण होता है

566
00:32:09,511 --> 00:32:12,139
और एक ख़ास भंगुरता।

567
00:32:12,931 --> 00:32:14,558
अब, इतनी पुरानी वाइन को

568
00:32:14,642 --> 00:32:19,605
छानने के औचित्य को लेकर
काफ़ी वाद-विवाद हुआ है।

569
00:32:19,813 --> 00:32:21,231
अंत में,

570
00:32:21,732 --> 00:32:26,195
अगर आप वाइन से सफलतापूर्वक
तलछट को अलग कर दें

571
00:32:27,404 --> 00:32:29,281
और उसे कुछ देर के लिए रख दें,

572
00:32:30,741 --> 00:32:33,077
तो उसकी सुगंध खुल जाती है

573
00:32:33,160 --> 00:32:38,332
और आप ब्लैकबेरी, चमड़े का हल्का स्वाद
चख सकते हैं।

574
00:32:41,585 --> 00:32:44,588
और उसका पूरा स्वाद
टॉफ़ी से मिलता-जुलता होता है।

575
00:32:47,216 --> 00:32:48,842
तुम्हारे पास '21 पेट्रुस वाइन है?

576
00:32:50,427 --> 00:32:54,890
आपके पास वह '45 है जो हमें चाहिए था।
और अगर मेरी आँखें कमज़ोर न हों...

577
00:32:55,432 --> 00:32:58,143
वह खाली जगह है जहाँ पर '21 होनी चाहिए थी।

578
00:32:59,144 --> 00:33:01,063
उस बच्ची को बस थोड़ी मदद की ज़रूरत है।

579
00:33:02,606 --> 00:33:05,234
उसकी माँ चाहती है वह घर लौट आए। मैं...

580
00:33:06,026 --> 00:33:07,486
मैंने उस लड़के का नाम लिख लिया था।

581
00:33:08,737 --> 00:33:10,948
बेनी नज़ेरियन।

582
00:33:11,281 --> 00:33:15,285
हाँ, मैं उसे जानता हूँ।
उसे नैज़ बुलाया जाता है।

583
00:33:15,369 --> 00:33:18,539
एक 25 साल का निकम्मा है,
जो अपने छज्जे पर ऑक्सी बेचता है।

584
00:33:18,622 --> 00:33:20,666
-आओ चलें।
-मैंने यह तो नहीं कहा कि मैं जाऊँगा।

585
00:33:20,749 --> 00:33:22,584
मैं नहीं...
मैंने नहीं कहा कि मैं यह करूँगा।

586
00:33:22,835 --> 00:33:23,669
एक लड़की को मदद चाहिए।

587
00:33:25,045 --> 00:33:27,756
-आप इन लोगों को कैसे जानते हैं?
-उसकी माँ मेरी पुरानी दोस्त है।

588
00:33:29,550 --> 00:33:32,428
मैं बस एक नेक काम करने की कोशिश कर रहा था।
तुमसे भी नेक काम करने की विनती कर रहा हूँ।

589
00:33:35,597 --> 00:33:37,683
ठीक है।

590
00:33:41,061 --> 00:33:43,397
-आप साथ नहीं चलेंगे।
-क्यों नहीं?

591
00:33:43,939 --> 00:33:46,150
मैं अपने नाना को
एक ड्रग्स के अड्डे पर नहीं ले जाने वाला।

592
00:33:46,817 --> 00:33:48,402
तुमने तो कहा था वह छज्जा है।

593
00:33:49,778 --> 00:33:51,613
नानी माँ चाहती हैं
कि मैं कॉलेज जाऊँ, है न?

594
00:33:52,823 --> 00:33:53,991
हाँ।

595
00:33:54,408 --> 00:33:55,409
तो,

596
00:33:56,201 --> 00:33:58,287
तुम्हें लगता है कि उनसे माँ औऱ डैड का

597
00:33:59,413 --> 00:34:03,083
वह राज़ निकलवाने का यह एक प्रलोभन होगा

598
00:34:03,167 --> 00:34:05,461
जो वह मुझे नहीं बताना चाहती हैं?

599
00:34:05,961 --> 00:34:07,254
प्रलोभन?

600
00:34:07,546 --> 00:34:10,007
-हाँ। पीट ने कहा कि अगर मैं...
-पीट? तुम पीट से बात क्यों कर रही हो?

601
00:34:10,758 --> 00:34:12,885
मैंने कहा न, मैं सबसे पूछ रही हूँ।
पीट से बात क्यों न करूँ?

602
00:34:13,343 --> 00:34:16,054
वह एक अच्छा इंसान न... वह ईमानदार नहीं...

603
00:34:16,764 --> 00:34:18,056
पीट से बात मत करना।

604
00:34:18,807 --> 00:34:22,144
ठीक है। मैं रहने देती हूँ।
मैं बस न्यू यॉर्क चली जाऊँगी

605
00:34:22,227 --> 00:34:24,146
और कुछ सालों के लिए
एक घटिया से अपार्टमेंट में रहूँगी,

606
00:34:24,229 --> 00:34:26,732
कोकेन का नशा करूँगी और मस्त ज़िंदगी
जीने का ढोंग करूँगी, जैसा तुमने किया।

607
00:34:26,815 --> 00:34:27,775
-पर असल में मैं...
-ऐ!

608
00:34:29,985 --> 00:34:32,571
ठीक है। तुम जानना चाहती हो
कि क्या डैड घटिया इंसान थे?

609
00:34:32,654 --> 00:34:35,157
ऐसा हो सकता है। पर माँ भी संत नहीं थीं।

610
00:34:35,407 --> 00:34:38,076
जब उन्हें लगता
कि वह उनसे बेवफ़ाई कर रहे थे

611
00:34:38,160 --> 00:34:39,787
तो वह मुझे गाड़ी में डालकर
उन्हें ढूँढने के लिए

612
00:34:39,870 --> 00:34:40,954
पूरे शहर में घूमती फिरतीं।

613
00:34:41,038 --> 00:34:42,998
मैं नौ साल की थी। हे भगवान...

614
00:34:44,416 --> 00:34:47,002
पर मैंने उन्हें किसी बचकाने से टीवी शो पर
ज़ोर-ज़ोर से हँसते हुए भी देखा था,

615
00:34:47,461 --> 00:34:49,463
उसके ख़त्म होने से पहले ही
वे एक-दूसरे पर सो गए।

616
00:34:49,546 --> 00:34:51,423
किसी को रिश्तों की पूरी समझ नहीं होती।

617
00:34:51,882 --> 00:34:55,344
कभी-कभी एक अच्छे इंसान से प्यार करती हो
जो अपनी लॉ क्लर्क के साथ सोने लगता है,

618
00:34:55,427 --> 00:34:58,096
और वह तुम्हारे बच्चों का ख़याल रखती है
जब तुम एक नौकरी की भीख माँगती हो

619
00:34:58,180 --> 00:35:00,390
ताकि एक अच्छा वकील रख सको
जो तुम्हें जेल जाने से बचा सके।

620
00:35:01,058 --> 00:35:03,143
यही वजह निबंध लिखने और
कॉलेज जाने के लिए काफ़ी है।

621
00:35:03,435 --> 00:35:04,978
और दोबारा पीट से बात मत करना।

622
00:35:10,943 --> 00:35:14,112
इस हफ़्ते की
ख़ास ड्रिंक्स हैं रैज़मटैज़बेरी,

623
00:35:14,196 --> 00:35:17,658
-क्रैन दिस बी लव...
-मुझे बस व्हाइट वाइन स्प्रिट्ज़र चाहिए...

624
00:35:17,741 --> 00:35:18,951
मेरी तरफ़ से।

625
00:35:19,660 --> 00:35:21,995
कितने अजीब-अजीब नाम रखते हैं, है न?

626
00:35:23,163 --> 00:35:24,790
मैं पिछले हफ़्ते एल्बनी में था,

627
00:35:25,749 --> 00:35:29,169
और वहाँ पर निकरड्रॉपर नाम की
एक ड्रिंक थी। समझी?

628
00:35:29,294 --> 00:35:31,588
-हाँ।
-इन मोहतरमा की ड्रिंक के पैसे मैं दूँगा।

629
00:35:31,672 --> 00:35:33,841
तुम भी अपने लिए एक डॉलर बख्शीश रख सकती हो।

630
00:35:34,758 --> 00:35:35,592
ऐ।

631
00:35:36,176 --> 00:35:39,555
तुम्हारी बो टाई टेढ़ी है।
मैं ठीक कर देता हूँ।

632
00:35:45,394 --> 00:35:46,228
ठीक है।

633
00:35:48,438 --> 00:35:50,023
-मैं बल्ला लेकर आता हूँ।
-नाना जी!

634
00:35:50,107 --> 00:35:51,066
क्या?

635
00:35:52,276 --> 00:35:54,403
अभी नहीं, नाना जी। नहीं।

636
00:35:54,486 --> 00:35:57,155
वह मेरा लीग वाला बल्ला है। नहीं।
आपने गाड़ी में रुकने का वादा किया था।

637
00:35:57,239 --> 00:35:58,448
-मैं एक शब्द नहीं कहूँगा।
-चलिए भी।

638
00:35:58,532 --> 00:36:00,659
मैं एक शब्द नहीं कहूँगा।
बस तुम्हारे पीछे खड़ा रहूँगा।

639
00:36:00,993 --> 00:36:02,327
तुम्हें शायद मदद की ज़रूरत पड़े।

640
00:36:08,166 --> 00:36:09,668
बेनी नज़ेरियन!

641
00:36:12,004 --> 00:36:12,838
नैज़!

642
00:36:16,508 --> 00:36:17,718
मैं ऑफ़िसर बोमेन हूँ, ब्रिजपोर्ट पुलिस से।

643
00:36:19,011 --> 00:36:20,178
तुम अंदर नहीं आ सकते।

644
00:36:20,262 --> 00:36:21,889
मैं यहाँ आधिकारिक काम से नहीं आया हूँ।

645
00:36:22,139 --> 00:36:25,100
नैटली शेफ़ील्ड की माँ ने
मुझे यहाँ आकर उसे घर ले जाने को कहा था।

646
00:36:25,183 --> 00:36:26,184
तुम्हारे पास वारंट है?

647
00:36:26,268 --> 00:36:27,895
मैं वारंट लेकर आ सकता हूँ।

648
00:36:28,353 --> 00:36:32,107
पर फिर तुम्हारे ड्रग्स ज़ब्त करके, जेल में
डालना होगा, तुम्हारा दिन बर्बाद होगा।

649
00:36:32,566 --> 00:36:35,861
मुझे अभी अंदर आने दोगे,
तो मेरे पास कोई जानकारी नहीं होगी।

650
00:36:35,944 --> 00:36:36,778
मुझे ऐसा नहीं लगता।

651
00:36:36,862 --> 00:36:38,405
-उस लड़की को हमारे हवाले करो!
-नाना जी!

652
00:36:38,488 --> 00:36:40,324
-बैठ जाओ!
-नैटली!

653
00:36:40,616 --> 00:36:42,701
-मैंने कहा बैठ जाओ!
-नैटली शेफ़ील्ड!

654
00:36:43,368 --> 00:36:44,828
-बैठ जाओ।
-तुम इन्हें ऐसा करने दोगे?

655
00:36:44,912 --> 00:36:47,456
वह यहाँ अंदर है। ऐ, मेरा नाम ऑटो है।

656
00:36:47,539 --> 00:36:49,124
ये साले आदमी! ये पुलिस वाले हैं!

657
00:36:53,420 --> 00:36:54,296
ऐ!

658
00:36:55,339 --> 00:36:57,299
बल्ला नीचे गिरा दो!

659
00:36:59,885 --> 00:37:02,471
तुम। यहाँ आओ। मेरे साथ चलो।

660
00:37:08,435 --> 00:37:11,772
-नाना जी, बल्ला उठाइए।
-मुझे मिल गया।

661
00:37:24,660 --> 00:37:28,705
ब्लैकबेरी। और कोई मसाला। लौंग है क्या?

662
00:37:29,581 --> 00:37:33,251
-धुआँदार, पर थोड़ी और...
-गाढ़ी। स्वादिष्ट।

663
00:37:34,711 --> 00:37:35,587
और नम्र।

664
00:37:35,879 --> 00:37:37,381
जैसे पहली बड़ी औरत
जिसके साथ रिश्ता हो, है न?

665
00:37:39,341 --> 00:37:40,842
माफ़ करना, यह विवरण सूची में नहीं था?

666
00:37:40,926 --> 00:37:41,969
होना चाहिए।

667
00:37:42,052 --> 00:37:43,261
मैं गँवार हूँ। मुझे माफ़ करना।

668
00:37:43,553 --> 00:37:45,806
मीशा गँवार नहीं है।
इसकी बातों में मत आइएगा।

669
00:37:45,889 --> 00:37:49,977
यह एक बहुत अमीर आदमी है
जो एक बेहद कुटिल परिवार से है,

670
00:37:50,060 --> 00:37:52,729
जिनकी काफ़ी बदमाश लोगों से पहचान है।

671
00:37:53,563 --> 00:37:59,236
केजीबी से संबंध, सोवियत काल का पैसा
और पूरी दुनिया में अनेक संपत्तियाँ।

672
00:38:00,237 --> 00:38:01,697
ऐसी संपत्तियाँ जिन्हें पिया जा सके?

673
00:38:02,572 --> 00:38:03,699
आप तो ज़रूर जानना चाहेंगे?

674
00:38:11,164 --> 00:38:14,251
माफ़ करना। तुमने अपना बटुआ गिरा दिया, डग।

675
00:38:16,378 --> 00:38:18,171
बचाकर। अभी तो
सिर्फ़ दो विंटेज बोतलें ख़त्म हुई हैं।

676
00:38:19,047 --> 00:38:21,383
यह जानने को बेताब हूँ कि अगला क्या होगा।

677
00:38:27,389 --> 00:38:29,683
हे भगवान, नहीं।

678
00:38:39,860 --> 00:38:42,320
ऐ। तुम लोग यहाँ यह सब नहीं कर सकते।
मेरे ख़याल से।

679
00:38:42,404 --> 00:38:44,031
सच्ची? कोई संकेत तो नहीं था।

680
00:38:44,114 --> 00:38:45,699
हे भगवान। यहाँ से दफ़ा हो जाओ!

681
00:39:16,688 --> 00:39:19,649
आज रात हमारी पहली
ख़ास ड्रिंक है रैज़मटैज़बेरी,

682
00:39:19,733 --> 00:39:22,277
जिसमें रैस्पबेरी, मैंगो रम और नीबू हैं।

683
00:39:22,360 --> 00:39:25,530
हमारी दूसरी ख़ास ड्रिंक है क्रन दिस बी लव,

684
00:39:25,614 --> 00:39:29,284
जिसमें वोड्का, क्रैनबेरी, कोन्त्रो
और माराशीनो लिक्योर है।

685
00:39:38,919 --> 00:39:40,087
मुझे लगता है यह अब सोएगी।

686
00:39:40,879 --> 00:39:43,006
इससे कल सुबह रीहैब के बारे में
बात कर सकती हूँ।

687
00:39:43,590 --> 00:39:45,092
अगर हमारी कोई मदद चाहिए हो...

688
00:39:46,426 --> 00:39:48,178
मैं बता नहीं सकती
कि तुम्हारी कितनी शुक्रगुज़ार हूँ।

689
00:39:49,012 --> 00:39:52,808
टेलर, मुझे दुकान में
तुमसे झूठ नहीं बोलना चाहिए था।

690
00:39:53,558 --> 00:39:54,726
आप डरी हुई थीं।

691
00:39:55,268 --> 00:39:56,603
मैं बहुत आभारी हूँ।

692
00:39:58,230 --> 00:39:59,815
हमें ख़ुशी है कि हम मदद कर सके।

693
00:40:02,317 --> 00:40:04,111
चलिए, नाना जी। आपको घर छोड़ देता हूँ।

694
00:40:09,241 --> 00:40:13,954
ये हैं '75, '61, '89।

695
00:40:14,621 --> 00:40:17,624
कमाल है। बहुत ख़ूब।

696
00:40:17,707 --> 00:40:19,167
तीन और लगाइए, एक और बार अंदाज़ा लगाऊँगी।

697
00:40:20,627 --> 00:40:22,212
एक हज़ार डॉलर के बदले।

698
00:40:22,462 --> 00:40:24,047
अगर मैं चूक गई, तो मीशा पैसे देगा।

699
00:40:25,006 --> 00:40:25,924
तुम्हें यह कहाँ से मिली?

700
00:40:26,007 --> 00:40:28,343
मुझे मिली नहीं थी। मैंने इसे बचाया था।

701
00:40:28,426 --> 00:40:29,636
बढ़ा-चढ़ाकर मत बोलो।

702
00:40:29,719 --> 00:40:32,973
कौन बढ़ा-चढ़ा रहा है? तुम्हारे पास
कुछ नहीं था। मैं पेरिस में था,

703
00:40:33,056 --> 00:40:35,267
और तुमने यही चाल आज़माकर
मुझसे 20 फ़्रैंक्स ऐंठे थे,

704
00:40:35,350 --> 00:40:36,643
और हाँ, तब पेट्रुस के बदले
सस्ती बोर्दू वाइन थी।

705
00:40:37,769 --> 00:40:40,814
इसमें हुनर तो बहुत था, पर यह दिशाहीन थी।

706
00:40:41,022 --> 00:40:45,318
मीशा से अलग। बर्बरों के हाथों पला-बढ़ा
जिन्हें इसके होने या न होने से मतलब न था।

707
00:40:45,735 --> 00:40:47,571
हमेशा ख़ुद को साबित करने की
होड़ में रहता है।

708
00:40:47,654 --> 00:40:49,906
और मैंने साबित भी किया।
तुम्हारे ज़रिए। तुम्हें देखो।

709
00:40:49,990 --> 00:40:53,451
थोड़ी शिक्षा, और कोई बता नहीं सकता
कि तुम्हें दुनिया ने अकेला छोड़ दिया था।

710
00:40:53,702 --> 00:40:55,287
कचरे के ढेर में छोड़ी गई बच्ची की तरह।

711
00:40:56,788 --> 00:40:58,039
कम से कम मुझ में अब भी तमीज़ है।

712
00:41:01,293 --> 00:41:02,377
हमें वहाँ से जाने की ज़रूरत नहीं थी।

713
00:41:02,460 --> 00:41:06,423
तुमने शिकार का बटुआ
बस मुझे कोफ़्त दिलाने के लिए चुराया था।

714
00:41:06,506 --> 00:41:10,135
पता है उस मेज़ पर कितने पैसे थे?
एक-दो लाख डॉलर।

715
00:41:10,218 --> 00:41:13,054
जो वे लोग दो घंटे में पी गए।

716
00:41:13,638 --> 00:41:16,808
उनके पास सारा पैसा है, वे बेवकूफ़ हैं,

717
00:41:16,892 --> 00:41:21,563
और मुझे उसी वजह से पसंद करते हैं
जिस वजह से तुम करते हो।

718
00:41:22,939 --> 00:41:25,734
उन्हें ज़रा भी अंदाज़ा नहीं है
कि मेरी अगली चाल क्या होगी।

719
00:41:29,821 --> 00:41:34,951
मैं एक बहुत बुरी इंसान हूँ, ठीक है?
और तुम भी।

720
00:41:35,952 --> 00:41:40,373
हम बहुत बुरे लोग हैं,
जो एक के बाद एक झूठ बोलते हैं,

721
00:41:40,457 --> 00:41:42,876
बुरे काम करते हैं।

722
00:41:44,711 --> 00:41:48,256
-और हम उनमें बहुत अच्छे भी हैं।
-तुम कहाँ जा रही हो?

723
00:41:48,632 --> 00:41:50,050
इसी लिए तुमने मुझे फ़ोन किया था।

724
00:41:50,634 --> 00:41:52,177
मैं तुम्हें वही देती हूँ जो तुम्हें चाहिए।

725
00:41:52,844 --> 00:41:54,304
-तुम्हें वहाँ ले जाती हूँ...
-यह कोई मज़ाक नहीं है।

726
00:41:54,387 --> 00:41:56,014
...जहाँ तुम कभी अकेले नहीं जाते।

727
00:41:57,515 --> 00:41:58,516
कह दो।

728
00:41:58,767 --> 00:42:02,145
कह दो कि तुम्हें कितना पसंद है।
कह भी दो! वह क्या...

729
00:42:03,230 --> 00:42:04,356
पागल औरत!

730
00:42:45,939 --> 00:42:48,358
तुम्हें "कचरे के ढेर में मिली बच्ची"
कहने की ज़रूरत नहीं थी।

731
00:42:48,733 --> 00:42:50,485
मुझे भी तो बर्बरों ने पाला-पोसा था।

732
00:42:58,952 --> 00:43:00,161
यह चोट कहाँ लगी?

733
00:43:02,789 --> 00:43:03,790
मिशिगन में।

734
00:43:05,917 --> 00:43:06,793
क्या हुआ था?

735
00:43:08,837 --> 00:43:09,879
तुम वहाँ नहीं थे।

736
00:43:21,599 --> 00:43:22,642
सब ठीक तो है?

737
00:43:22,726 --> 00:43:25,729
हाँ। अपने कॉलेज निबंध पर काम कर रही हूँ।

738
00:43:26,229 --> 00:43:27,397
मैं इसे ख़त्म ही नहीं कर पा रही।

739
00:43:27,814 --> 00:43:31,109
जिसका मतलब है मैं अंत में
फ़डरकर्स या आउटबैक स्टेकहाउस

740
00:43:31,192 --> 00:43:33,528
या सिज़लर में काम करूँगी
और यह घर छोड़कर कभी नहीं जाऊँगी।

741
00:43:33,611 --> 00:43:34,988
पर जो भी हो। कॉलेज किसे जाना है?

742
00:43:38,908 --> 00:43:39,951
तुम्हारी माँ

743
00:43:41,953 --> 00:43:45,248
की शख्सियत बहुत धमाकेदार थी।

744
00:43:47,334 --> 00:43:49,252
बेहद ख़ूबसूरत, और बहुत सारा जलवा।

745
00:43:50,086 --> 00:43:55,342
शायद उसे लगा कि तुम्हारे डैड में
उसे अपना सही जोड़ीदार मिल गया है।

746
00:43:56,843 --> 00:44:00,972
पर वह उसकी उम्मीद से मुश्किल था।

747
00:44:01,890 --> 00:44:04,809
उस रिश्ते को निभाते-निभाते वह थक गई थी।

748
00:44:08,563 --> 00:44:10,106
दुर्घटना से एक हफ़्ते पहले,

749
00:44:12,108 --> 00:44:15,487
उसे पता चला

750
00:44:15,570 --> 00:44:21,409
कि तुम्हारे डैड
ज़ाक रेनार्ड की पत्नी के साथ सो रहे हैं।

751
00:44:24,788 --> 00:44:27,665
उस आदमी की पत्नी,
जिसने गाड़ी को टक्कर मारी थी?

752
00:44:28,375 --> 00:44:29,292
हाँ।

753
00:44:31,002 --> 00:44:33,797
रुकिए। आप कह रहे हैं कि वह दुर्घटना...

754
00:44:34,714 --> 00:44:38,676
कि वह कोई दुर्घटना नहीं थी?
कि ज़ाक ने जानबूझकर...

755
00:44:38,760 --> 00:44:40,845
पुलिस रिपोर्ट ने उसे अनिर्णायक करार किया।

756
00:44:41,179 --> 00:44:43,223
तभी सब लोग तुमसे
इस बारे में बात करने से कतराते हैं।

757
00:44:43,306 --> 00:44:48,019
तो, तीन लोगों की मौत हुई क्योंकि मेरे डैड
किसी औरत के साथ सो रहे थे और कोई...

758
00:44:48,103 --> 00:44:51,648
कार्ली, दो लोग। दो लोग।

759
00:44:52,982 --> 00:44:54,025
डैनी और लाइला।

760
00:44:55,860 --> 00:45:00,156
रुकिए। ज़ाक रेनार्ड ज़िंदा है?

761
00:45:16,714 --> 00:45:20,009
धत्। मेरा बैज। सत्यानाश!

762
00:45:20,427 --> 00:45:21,803
धत् तेरे की!

763
00:45:35,483 --> 00:45:38,987
मैंने कार्ली को
डैनी के चक्कर के बारे में बता दिया।

764
00:45:41,156 --> 00:45:42,115
तुमने क्या किया?

765
00:45:44,284 --> 00:45:47,370
इस परिवार को बातें छिपाना बंद करना होगा।

766
00:45:48,705 --> 00:45:51,291
-तुम्हें कोई हक नहीं था।
-उनसे लोग दूर भाग जाते हैं।

767
00:45:51,708 --> 00:45:53,710
तुम्हारा मतलब मैं।
मैं लोगों को दूर भगा देती हूँ।

768
00:46:01,050 --> 00:46:02,969
कार्ली को सच जानने का हक है।

769
00:46:03,887 --> 00:46:05,638
तुम्हारे पास उसे बताने का मौका था।
तुमने नहीं बताया।

770
00:46:06,681 --> 00:46:08,808
तुमने उसे अपना सच बताया?
तुम्हारे चक्कर के बारे में?

771
00:46:09,476 --> 00:46:11,311
बेशक नहीं। क्योंकि तुम्हारे राज़ तो
कोई मायने नहीं रखते।

772
00:46:11,728 --> 00:46:13,897
तुम सबको साथ लाते हो, मैं ही बुरी हूँ।

773
00:46:14,522 --> 00:46:17,525
मेरे चक्कर का उसके माँ-बाप से
कोई वास्ता नहीं था।

774
00:46:17,609 --> 00:46:19,360
-उसका उससे पूरा वास्ता था।
-या उस दुर्घटना से।

775
00:46:19,903 --> 00:46:23,323
वह दुर्घटना
तुम्हारी बेवफ़ाई की वजह से हुई।

776
00:46:23,656 --> 00:46:24,824
यह तुम क्या कह रही हो?

777
00:46:24,908 --> 00:46:29,245
मैंने लाइला को डैनी और ज़ाक की
पत्नी के बारे में तुम्हारी वजह से बताया।

778
00:46:30,872 --> 00:46:32,874
मुझे लगा कि एक पत्नी को सच जानना चाहिए,

779
00:46:32,957 --> 00:46:35,752
सच से बेख़बर रहने
और ज़िल्लत सहने के बजाय।

780
00:46:36,753 --> 00:46:37,962
तुमने लाइला को बताया था?

781
00:46:38,046 --> 00:46:43,968
मैं उसे बचाना चाहती थी,
ताकि उसकी ज़िंदगी मेरी तरह बर्बाद न हो।

782
00:46:50,558 --> 00:46:52,143
पर उसे बताने के बाद, ऑटो...

783
00:46:54,229 --> 00:46:59,359
मेरे उसे बताने के बाद,
उसने उस आदमी को बता दिया।

784
00:47:01,152 --> 00:47:03,363
-उसने...
-उसने जाकर ज़ाक को बता दिया?

785
00:47:07,534 --> 00:47:10,286
और फिर...

786
00:47:13,081 --> 00:47:16,209
मैंने उसे उस गाड़ी में भेजा। मैंने।

787
00:47:18,211 --> 00:47:21,923
मैं ही थी। मैं ही थी जिसने उसे बताया था।

788
00:47:22,257 --> 00:47:25,885
मैं ही ज़िम्मेदार हूँ!

789
00:47:34,352 --> 00:47:35,645
मेरी प्यारी बच्ची।

790
00:47:46,990 --> 00:47:48,032
मिस जूलिया बोमेन?

791
00:47:48,908 --> 00:47:49,951
आप कौन हैं?

792
00:47:50,201 --> 00:47:54,163
मुझे आपसे मैरियस जोसिपोविक नाम के
आदमी के बारे में बात करनी है।

793
00:47:54,247 --> 00:47:56,874
नहीं। बिल्कुल नहीं।
उस बंदे के बारे में कोई बात नहीं करनी,

794
00:47:56,958 --> 00:47:58,334
मुझे उसके बारे में कुछ नहीं सुनना।

795
00:47:58,418 --> 00:48:00,336
मेरा मैरियस जोसिपोविक से
कोई वास्ता नहीं है।

796
00:48:01,045 --> 00:48:03,298
जूलिया। प्लीज़।

