1
00:00:06,215 --> 00:00:09,677
वेगस, एलए। क्रिसमस के मौसम को
लेकर मेरे मन में एक कल्पना है।

2
00:00:10,886 --> 00:00:14,974
क्रिसमस की छुट्टियों में हम वेल
या किसी बर्फ़ीली जगह जा सकते हैं।

3
00:00:17,643 --> 00:00:20,146
सभ्य लोग वेल जाते हैं। या एस्पेन।

4
00:00:20,229 --> 00:00:21,313
इनमें से एक जगह।

5
00:00:26,318 --> 00:00:27,236
आप सुन रहे हैं?

6
00:00:28,821 --> 00:00:30,197
बर्फ़ का गोला दे सकता हूँ।

7
00:00:30,781 --> 00:00:31,699
बहाना अच्छा है।

8
00:00:35,369 --> 00:00:37,455
क्या हुआ, डैड?
आईए को लेकर आप परेशान हैं?

9
00:00:38,789 --> 00:00:41,000
उस दर्द को कम होने में समय लगेगा।

10
00:00:41,083 --> 00:00:42,543
उसके साथ ही काम करने होंगे।

11
00:00:43,252 --> 00:00:45,880
इस साक्षात्कार में
इच्छा के विरुद्ध भाग लेते हुए,

12
00:00:45,963 --> 00:00:48,048
मैं वे अधिकार नहींं छोड़ूँगा

13
00:00:48,132 --> 00:00:50,926
जो पीस ऑफ़िसर्स के अधिकार
अधिनियम के तहत दिए गए हैं।

14
00:00:51,302 --> 00:00:53,012
आप लाइबर्गर नियम जानते हैं।

15
00:00:53,763 --> 00:00:54,597
आप पूछ रही हैं?

16
00:00:55,264 --> 00:00:57,016
मेरे पास आपकी सारी शिकायतें हैं।

17
00:00:57,099 --> 00:00:58,434
आईए के प्रति आपकी सोच पता है।

18
00:00:59,101 --> 00:01:00,436
पता नहींं आपको कैसे पता।

19
00:01:00,811 --> 00:01:02,146
कि हम बदला लेते हैं।

20
00:01:02,897 --> 00:01:04,440
-मैं ऐसी नहींं हूँ।
-ठीक है।

21
00:01:06,984 --> 00:01:08,444
चलो हम शुरु करें, ठीक है?

22
00:01:08,944 --> 00:01:11,280
-आपने सेल फ़ोन वीडियो देखा है?
-हाँ।

23
00:01:11,363 --> 00:01:14,825
क्या उसमें डिस्ट्रिक्ट अटर्नी ओ शिया से
आपकी बातचीत साफ़ दिख रही है?

24
00:01:14,909 --> 00:01:15,743
हाँ।

25
00:01:17,244 --> 00:01:20,122
क्या ये फोटो साफ़ तौर पर

26
00:01:20,206 --> 00:01:22,333
उस घटना के अहम मौकों को दिखाते हैं?

27
00:01:23,042 --> 00:01:25,961
आचरण सही नहींं है। स्पष्ट रूप से।

28
00:01:26,670 --> 00:01:29,965
इसके अलावा,
जैसा नियम पुस्तिका में दर्ज है,

29
00:01:30,257 --> 00:01:33,677
एलएपीडी ऑफ़िसरों को
अभियोजन पक्ष को पूर्ण सहयोग देना होता है,

30
00:01:33,761 --> 00:01:36,055
और हमारे सामने एक समस्या है। मानते हैं?

31
00:01:37,348 --> 00:01:38,724
एक सवाल पूछ सकता हूँ?

32
00:01:40,518 --> 00:01:41,685
अगर प्रसंगोचित हो तो।

33
00:01:41,894 --> 00:01:44,563
कभी किसी केस पर दो साल
काम करने के बाद डीए ने उसे बंद किया

34
00:01:44,647 --> 00:01:46,148
क्योंकि वह सीधा-सीधा नहींं था?

35
00:01:46,232 --> 00:01:48,651
क्योंकि उसे अपनी
हार-जीत की ज़्यादा फ़िक्र थी

36
00:01:48,734 --> 00:01:50,069
न्याय दिलाने की बजाय?

37
00:01:50,611 --> 00:01:52,655
क्योंकि यह घटना इसी लिए हुई थी।

38
00:01:52,738 --> 00:01:53,864
आप ऐसा सोचते हैं?

39
00:01:54,448 --> 00:01:55,282
दर्ज कर लिया है।

40
00:01:55,991 --> 00:01:58,702
मैं आपे से बाहर हो गया, सार्जेंट।
इसमें दो राय नहींं।

41
00:01:58,786 --> 00:02:01,413
पर मुझे पता है ओ शिया ने
यह 128 दायर नहींं किया।

42
00:02:03,666 --> 00:02:05,751
-इसकी जरुरत नहींं थी।
-उसने दस्तखत किए?

43
00:02:06,293 --> 00:02:08,504
-नहींं, उसने मना किया।
-वो पीडित पक्ष है।

44
00:02:10,506 --> 00:02:13,717
पुलिस विभाग की छवि भी पीडित पक्ष है।

45
00:02:13,926 --> 00:02:15,344
मैं अपना पक्ष लिखूँगा

46
00:02:15,427 --> 00:02:17,555
और चीफ़ को मध्यस्थता का आवेदन दे रहा हूँ।

47
00:02:18,055 --> 00:02:19,348
पिछली बार की तरह।

48
00:02:20,015 --> 00:02:21,016
और अगले।

49
00:02:23,519 --> 00:02:25,354
आप उम्मीद के मुताबिक हैं, डिटेक्टिव।

50
00:03:34,298 --> 00:03:37,217
बधाई हो। तुमने उसकी हत्या
किए बिना मुलाकात पूरी की।

51
00:03:37,885 --> 00:03:39,720
और तुमने वहाँ मेरा बचाव बखूबी किया।

52
00:03:40,304 --> 00:03:42,056
लगा कि मैंने बहुत अच्छे से संभाला।

53
00:03:46,268 --> 00:03:47,186
वह कैसा रहा?

54
00:03:48,145 --> 00:03:49,104
मैंने सुन लिया।

55
00:03:51,148 --> 00:03:52,066
ओह।

56
00:03:54,735 --> 00:03:57,196
उंगली के निशानों के अनुसार
जेसी टफ़ेरो गन के घर था।

57
00:03:57,696 --> 00:03:59,740
शायद वह उसे जानने से इन्कार करे।

58
00:03:59,823 --> 00:04:01,575
हम उसे जहाँ चाहते थे वहाँ ले आए।

59
00:04:01,659 --> 00:04:04,662
बारटेंडर ने जेसी टफ़ेरो को पहचाना
कि हत्या से एक हफ्ते पहले

60
00:04:04,745 --> 00:04:05,788
वही गन के साथ था।

61
00:04:05,871 --> 00:04:08,207
जेसी पुलिसवाला बनना चाहता था,
अपने भाई की तरह।

62
00:04:08,916 --> 00:04:09,750
क्या हुआ?

63
00:04:09,833 --> 00:04:12,252
परीक्षा में फेल हो गया।
अकादमी नहींं जा सका।

64
00:04:13,504 --> 00:04:14,588
इस बात से नाराज़ था?

65
00:04:15,381 --> 00:04:17,091
साबित करना चाहता है कि हमसे चालाक है।

66
00:04:17,174 --> 00:04:18,133
बेशक।

67
00:04:19,259 --> 00:04:21,679
उसे गवाह के रूप में यहाँ चाहता हूँ।
संदिग्ध नहींं।

68
00:04:22,346 --> 00:04:25,766
वो हॉलीवुड, आर्गाइल के पास
एक अपार्टमेंट में सुरक्षाकर्मी है।

69
00:04:25,849 --> 00:04:27,267
-संतरी है?
-पर्यवेक्षक।

70
00:04:27,351 --> 00:04:29,812
अच्छा है। अपने लोगों के सामने
बात ना करना चाहेगा।

71
00:04:29,895 --> 00:04:30,896
उसे यहाँ लाओ।

72
00:04:31,313 --> 00:04:32,940
उसे लगना चाहिए यह उसका विचार है।

73
00:04:33,983 --> 00:04:35,150
यह सही खेल है।

74
00:04:35,234 --> 00:04:37,403
और अगर उसकी घड़ी
उन निशानों से मेल खाती है?

75
00:04:37,486 --> 00:04:38,946
हम उसका डीएनए जाँच लेंगे।

76
00:04:39,029 --> 00:04:40,406
-कैसे मिलेगा?
-उससे पूछेंगे।

77
00:04:40,489 --> 00:04:41,532
वह नहींं माना तो?

78
00:04:41,615 --> 00:04:43,200
प्लान बी, उसे गिरफ्तार करेंगे।

79
00:04:44,201 --> 00:04:45,703
ठीक है, एक बार में एक काम।

80
00:04:45,786 --> 00:04:47,746
पियर्स, डीएनए के लिए एक वॉरंट बनाओ।

81
00:04:54,211 --> 00:04:55,963
रूडी हमारे साथ ही पुलिस में आया था।

82
00:04:57,631 --> 00:04:59,091
उसने वह जेसी को सिखाया होगा।

83
00:04:59,675 --> 00:05:01,552
आप गला दबाना कहीं भी सीख सकते हैं।

84
00:05:01,635 --> 00:05:02,678
इंटरनेट से।

85
00:05:03,220 --> 00:05:04,054
शायद।

86
00:05:04,763 --> 00:05:06,223
लगता है कि रूडी भी था वहाँ?

87
00:05:07,474 --> 00:05:08,392
और गन को मारा?

88
00:05:08,475 --> 00:05:09,935
ऐसा हो सकता है।

89
00:05:10,019 --> 00:05:11,895
जेसी का भाई, हॉलैंड का गुंडा है।

90
00:05:11,979 --> 00:05:14,148
हमारे पास रूडी के विरुध्द कुछ भी नहींं है।

91
00:05:15,649 --> 00:05:16,650
तुम्हें कुछ मिला?

92
00:05:17,860 --> 00:05:19,361
कुछ जो तुम छुपा रहे हो।

93
00:05:22,573 --> 00:05:23,490
बस एक विचार है।

94
00:05:31,582 --> 00:05:33,834
जिस कमीने को पकड़ा था
उसकी डीएनए रिपोर्ट आ गई।

95
00:05:35,252 --> 00:05:36,128
वुडी वुड्रो।

96
00:05:36,712 --> 00:05:37,963
इसी का पीछा कर रहा था।

97
00:05:38,714 --> 00:05:40,090
कार अभी तक नहींं मिली।

98
00:05:40,924 --> 00:05:42,176
हमें इससे बात करनी होगी।

99
00:05:42,509 --> 00:05:44,636
इसकी मदद से उसके घर का वॉरंट प्राप्त करो।

100
00:05:44,720 --> 00:05:46,930
-पुष्टि के लिए डीएनए।
-उसी पर काम कर रहा हूँ।

101
00:05:47,306 --> 00:05:48,557
बिलेट्स ओवरटाइम के लिए मानेगी?

102
00:05:48,640 --> 00:05:51,310
डीएनए से हमें निगरानी के लिए
कुछ और समय मिल सकता है।

103
00:05:52,061 --> 00:05:53,437
तुम वास्तव में आशावादी हो।

104
00:05:53,520 --> 00:05:54,772
इस गुस्से के नीचे।

105
00:05:54,855 --> 00:05:56,857
वह मैं हूँ। श्री आधा-भरा-गिलास। चलो।

106
00:05:57,399 --> 00:05:58,942
बीच जाते हुए बिलेट्स से मिलेंगे।

107
00:06:02,029 --> 00:06:02,863
कैप्टन लुईस।

108
00:06:03,405 --> 00:06:04,865
मुझसे मिलने के लिये धन्यवाद।

109
00:06:10,037 --> 00:06:12,206
मैं बस आपको एक सूचना देना चाहती थी।

110
00:06:13,540 --> 00:06:15,334
बॉश आज सुबह आईए से मिला था।

111
00:06:16,376 --> 00:06:17,461
मुझे यह बात पता है।

112
00:06:17,795 --> 00:06:19,922
अफ़वाह यह है कि मुलाकात अच्छी नहींं हुई।

113
00:06:20,214 --> 00:06:21,048
ेज़रा भी नहींं।

114
00:06:21,423 --> 00:06:23,092
मैं हैरान हूँ। हैरान।

115
00:06:24,051 --> 00:06:25,677
अच्छी नहींं हुई। कोई आश्चर्य नहींं।

116
00:06:26,887 --> 00:06:31,225
और मैं बताना चाहती थी कि
मैंने लूटेनन्ट बिलेट्स के साथ बात की है।

117
00:06:32,309 --> 00:06:35,479
वह सक्षम है, लेकिन हॉलीवुड में
एक लम्बे समय से है।

118
00:06:37,106 --> 00:06:39,775
लोग उसे प्यार करते हैं,
लेकिन यह हमेशा अच्छा नहींं होता।

119
00:06:40,484 --> 00:06:43,070
शामिल होते ही, मैं चीजों को
व्यवस्थित करने लग गई।

120
00:06:44,947 --> 00:06:48,075
तुम्हारा और बिलेट्स का
एक व्यक्तिगत संबंध है, है ना? पारिवारिक।

121
00:06:48,534 --> 00:06:49,660
उसके पूर्व पति से शादी की।

122
00:06:50,744 --> 00:06:51,745
जटिल लगता है।

123
00:06:51,995 --> 00:06:55,415
लूटेनन्ट और मैं, हमारे निजी जीवन को
अलग रखने की कोशिश करते हैं।

124
00:06:55,499 --> 00:06:57,084
तुम ज़रूर करती हो। फिर भी...

125
00:06:58,710 --> 00:07:01,588
यह शायद सबसे अच्छी स्थिति ना हो।

126
00:07:02,297 --> 00:07:05,926
आपको नहींं लगता ना कि मैं यहाँ ग्रेस को
किसी प्रकार से नीचा दिखाने आई हूँ।

127
00:07:06,718 --> 00:07:08,053
मैं उसकी इज़्ज़त करती हूँ।

128
00:07:09,263 --> 00:07:10,347
यह स्पष्ट है।

129
00:07:12,099 --> 00:07:13,392
धन्यवाद, कैप्टन।

130
00:07:13,475 --> 00:07:16,520
देखें बॉश के बारे में आईए वाले
क्या कहते हैं, फिर आगे बढ़ेंगे।

131
00:07:16,603 --> 00:07:17,604
जी हाँ, जनाब।

132
00:07:37,416 --> 00:07:39,418
यह केस पूरा होने तक
पार्टनर रहना तय किया था।

133
00:07:40,169 --> 00:07:41,420
हम वही तो कर रहे हैं।

134
00:07:44,047 --> 00:07:45,757
तुम्हें मेरे पास आना चाहिए था।

135
00:07:46,925 --> 00:07:48,343
कभी उसे भुला पाओगे?

136
00:07:48,427 --> 00:07:49,428
कोशिश कर रहा हूँ।

137
00:07:52,055 --> 00:07:56,560
और, हाँ, मैं तुम्हारा पार्टनर हूँ,
और तुम मुझ पर भरोसा कर सकते हो।

138
00:07:57,603 --> 00:07:59,771
-तुम मुझ पर भरोसा करते हो?
-कोशिश कर रहा हूँ।

139
00:08:07,404 --> 00:08:08,280
हेलो।

140
00:08:12,492 --> 00:08:14,036
रॉबर्टसन व पियर्स, हॉलीवुड डिविजन।

141
00:08:14,119 --> 00:08:16,163
-जेसी टफ़ेरो?
-बिल्कुल।

142
00:08:16,246 --> 00:08:17,247
आपकी कैसे मदद करूँ?

143
00:08:17,331 --> 00:08:19,583
हम उम्मीद कर रहे थे कि शायद आप वही करेंगे।

144
00:08:19,666 --> 00:08:20,876
एक केस में मदद करेंगे।

145
00:08:20,959 --> 00:08:22,252
हाँ, अगर मैं कर सका तो।

146
00:08:22,336 --> 00:08:24,713
अगर आप हमें दस, पंद्रह मिनट दे सकते हैं।

147
00:08:25,214 --> 00:08:28,091
अभी सही वक्त नहींं है।
क्या आप थोड़ी देर बाद आ सकते हैं?

148
00:08:28,759 --> 00:08:29,676
तुम क्या सोचते हो?

149
00:08:30,469 --> 00:08:31,803
शायद देर हो जाए।

150
00:08:33,055 --> 00:08:34,640
मेरे ब्रेक पर मुझ से मिल लीजिए।

151
00:08:34,723 --> 00:08:37,184
तुम इसे अभी नहींं कर सकते,
काम खत्म करने के लिए?

152
00:08:37,267 --> 00:08:39,311
बात यह है कि समय बहुत कम है।

153
00:08:39,394 --> 00:08:40,479
हाँ, ठीक है।

154
00:08:40,896 --> 00:08:43,607
आप स्टेशन आ सकते हैं।
उससे काम बनेगा, चलेगा ना?

155
00:08:43,690 --> 00:08:46,735
यह बेहतर होगा।
एकांत। हमारा स्टेशन विल्कॉक्स में है।

156
00:08:46,818 --> 00:08:47,778
मुझे पता है।

157
00:08:47,861 --> 00:08:49,529
डेलोंगप्रे सड़क से जल्दी पहुचेंगे ।

158
00:08:50,113 --> 00:08:52,658
हाँ, दोबारा सोचने पर ,
हम यहीं बात क्यों नहींं करते?

159
00:08:53,784 --> 00:08:56,787
वहाँ एक आदमी है
जिसे हम आपको दिखाना चाहते हैं।

160
00:08:57,204 --> 00:08:59,248
-एक संदिग्ध?
-शायद। वह गवाह ज़्यादा है।

161
00:08:59,331 --> 00:09:00,457
ठीक है। केस क्या है?

162
00:09:00,540 --> 00:09:02,751
-एक सौ सत्तासी। इसे कहते हैं...
-एक हत्या?

163
00:09:04,378 --> 00:09:05,420
तुम्हें कोड पता है।

164
00:09:05,504 --> 00:09:07,339
हाँ, मुझे पता है।

165
00:09:09,841 --> 00:09:12,261
कार ले जा सकता हूँ।
आपकी वापसी की यात्रा बचेगी।

166
00:09:12,344 --> 00:09:13,512
-उत्तम।
-सही।

167
00:09:50,465 --> 00:09:52,009
वह आया तो उसे उठा लें?

168
00:09:52,092 --> 00:09:53,176
नहींं, मुझे फ़ोन करो।

169
00:09:53,260 --> 00:09:56,805
लेकिन अगर वह घर आता है और
फिर से बाहर जाता है, तो उसे खोना मत।

170
00:09:56,888 --> 00:09:57,973
हाँ। कोई चिंता नहींं।

171
00:09:58,223 --> 00:09:59,266
हाँ, हम समझ गए।

172
00:10:00,142 --> 00:10:01,143
वापस ऑफ़िस चलें?

173
00:10:01,226 --> 00:10:04,104
देखना है कि रॉबर्टसन
जेसी टफ़ेरो के साथ क्या कर रहा है।

174
00:10:14,865 --> 00:10:17,909
उसे ड्राइव करने देने में जोखिम है।
वह भाग गया तो क्या होगा?

175
00:10:18,243 --> 00:10:21,163
कभी आप एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं,
वह अच्छा हो सोचकर।

176
00:10:21,246 --> 00:10:23,957
क्या यह "सट्टा लगाने" के लिए
सैंटियागो की भाषा है?

177
00:10:24,041 --> 00:10:26,960
वो भागा तो उसे परेशान करने का
कारण मिल जाएगा।

178
00:10:27,044 --> 00:10:29,504
तुम और बॉश अलग हो। लेकिन कुछ मायनों में...

179
00:10:29,588 --> 00:10:31,923
तुम वो वाक्य खत्म नहींं करना चाहोगे।

180
00:10:33,091 --> 00:10:35,218
वे सैंटियागो के बदले जिमी क्यों कहते हैं?

181
00:10:35,302 --> 00:10:37,387
जेम्स को स्पैनिश में सैंटियागो कहते हैं।

182
00:10:38,138 --> 00:10:39,723
-अच्छा।
-हे!

183
00:10:41,266 --> 00:10:46,813
चलते रहो! कमबख्त, चलते रहो!
चलो! जाओ! जाओ भी!

184
00:10:49,107 --> 00:10:50,442
लानत है।

185
00:10:51,401 --> 00:10:54,279
6-डबल्यु-51। हॉलीवुड पर
हमारा कोई वाहन है?

186
00:10:54,905 --> 00:10:58,200
हॉलीवुड में कोई वाहन हो, तो जवाब दे।
डबल्यु -51, बुला रहा है।

187
00:10:59,034 --> 00:11:00,952
पश्चिमी और सांता मोनिका में एयर आठ।

188
00:11:01,036 --> 00:11:05,082
डबल्यु-51 का एयर आठ से अनुरोध है कि
वह उपलब्ध टैक फ़्रीक्वेंसी पर आए।

189
00:11:05,832 --> 00:11:09,044
एयर आठ और डबल्यु-51,
टैक दो पर जाएँ, चैनल इकतालीस।

190
00:11:10,295 --> 00:11:11,213
वो रहा।

191
00:11:13,548 --> 00:11:15,008
एयर आठ। क्या बात है?

192
00:11:16,218 --> 00:11:17,302
नज़रअंदाज़ करें, एयर आठ।

193
00:11:18,261 --> 00:11:19,513
गलतफ़हमी थी। माफ़ कीजिए।

194
00:11:20,138 --> 00:11:22,140
-पीछे हट जाओ।
-पक्का?

195
00:11:22,557 --> 00:11:24,267
सबके पसंदीदा शॉर्टकट होते हैं।

196
00:11:24,976 --> 00:11:26,186
फाउंटेन जाना चाहता था।

197
00:11:34,653 --> 00:11:37,322
सुश्री बिनीटज़, बताएँ कि
मैं डिटेक्टिव बॉश की

198
00:11:37,406 --> 00:11:39,449
सिविल सुनवाई की गवाही को
दायर क्यों न करूँ?

199
00:11:39,533 --> 00:11:43,412
इसका कोई संबंध नहींं है। बचाव का इरादा
स्पष्ट और अत्यंत अपकारक है।

200
00:11:43,495 --> 00:11:46,873
यह डिटेक्टिव बॉश के
गलत आचरण के निराशाजनक पैटर्न को

201
00:11:46,957 --> 00:11:50,335
-स्थापित करता है।
-यह ऐसा कुछ नहीं करता है।

202
00:11:50,419 --> 00:11:51,586
अफवाहें और आरोप।

203
00:11:51,920 --> 00:11:53,547
ट्रांसक्रिप्ट में ऐसा कुछ नहीं है

204
00:11:53,630 --> 00:11:56,174
जो बॉश के शपथ लेकर दिए गए
बयान में दोष निकालता हो।

205
00:11:56,258 --> 00:11:58,385
-योर ऑनर...
-श्री फ़ोक्स, आपने अपनी बात कही।

206
00:11:59,136 --> 00:12:01,638
बॉश के बयान में वर्णित
श्री हॉलैंड से उसकी बातचीत

207
00:12:01,721 --> 00:12:04,724
और तथाकथित पाप स्वीकार को
खारिज करने के

208
00:12:04,808 --> 00:12:06,601
श्री फ़ोक्स के अनुरोध को नकारा था ना?

209
00:12:06,685 --> 00:12:08,395
हाँ, योर ऑनर। और वह सही था।

210
00:12:08,478 --> 00:12:12,065
मैने डिटेक्टिव बॉश को
पूछताछ से छुटकारा नहींं दिया है।

211
00:12:12,149 --> 00:12:13,650
आप निर्णय से असंतुष्ट हैं,

212
00:12:13,733 --> 00:12:16,153
तो ज्यूरी के बैठने से पहले
श्री फ़ोक्स के साथ इस पर

213
00:12:16,236 --> 00:12:17,571
दोबारा विचार कर सकती हैं।

214
00:12:17,654 --> 00:12:18,530
अनुरोध अस्वीकृत।

215
00:12:18,613 --> 00:12:21,533
-योर ऑनर, अगर मैं...
-यह नया अनुरोध है, मिस बिनीटज़?

216
00:12:22,200 --> 00:12:23,201
नहींं, योर ऑनर।

217
00:12:23,952 --> 00:12:24,953
और आप, श्री फ़ोक्स?

218
00:12:25,078 --> 00:12:26,788
सुनवाई शुरु करने के लिए तैयार हैं।

219
00:12:27,497 --> 00:12:30,083
फिर हम पहली पेशी अगले हफ्ते रखेंगे।

220
00:12:38,967 --> 00:12:40,177
मेरे बारे में भूल गए?

221
00:12:42,554 --> 00:12:45,599
क्या किसी ने तुम्हें
कॉफ़ी या पानी की पेशकश की?

222
00:12:46,725 --> 00:12:49,227
बहुत खेद है।
हम तुम्हारे लिए क्या ला सकते हैं?

223
00:12:49,311 --> 00:12:51,897
आप शुरु कर सकते हैं।
मुझे काम पर वापस जाना है।

224
00:12:51,980 --> 00:12:52,856
हाँ, अवश्य।

225
00:12:55,066 --> 00:12:56,693
यह एडी गन के बारे में है ना?

226
00:12:56,776 --> 00:12:57,777
तुमने ऐसा क्यों कहा?

227
00:12:58,236 --> 00:12:59,613
सुना उसकी हत्या हुई है।

228
00:13:00,906 --> 00:13:01,865
तुम उसे जानते थे?

229
00:13:02,574 --> 00:13:04,951
हाँ। हम अच्छे दोस्त नहींं थे,
पर कभी-कभी मिलते थे।

230
00:13:05,702 --> 00:13:08,830
और अनेक बार जब उसे चढ़ जाती,
तो मैं उसे घर छोड़ता।

231
00:13:08,914 --> 00:13:10,040
उसे सिर्फ़ घर छोड़ते?

232
00:13:10,415 --> 00:13:12,125
हाँ, अक्सर। उसे काफ़ी नशा होता था।

233
00:13:13,502 --> 00:13:16,546
उसे सीढ़ियों से ऊपर ले जाकर
बिस्तर में सुलाना पड़ता?

234
00:13:17,422 --> 00:13:18,256
तो क्या हुआ?

235
00:13:22,469 --> 00:13:24,804
ओह, मैं समझा।

236
00:13:25,847 --> 00:13:27,474
उंगली के निशान मिले होंगे।

237
00:13:27,891 --> 00:13:29,142
तुम्हें मदद नहींं चाहिए।

238
00:13:29,351 --> 00:13:30,560
यह बकवास है।

239
00:13:31,561 --> 00:13:32,646
मुझे दोष दे रहे हो?

240
00:13:33,104 --> 00:13:34,773
लगता है मैंने एडी को मारा?

241
00:13:35,524 --> 00:13:36,399
भाड़ में जाओ।

242
00:13:37,025 --> 00:13:38,026
शांत हो जाओ।

243
00:13:38,109 --> 00:13:39,319
यदि ऐसा होता,

244
00:13:39,402 --> 00:13:41,488
तो हम तुम्हें खुद डाईविंग करके आने देते?

245
00:13:42,447 --> 00:13:43,406
पर अब हमें पता है।

246
00:13:43,782 --> 00:13:46,034
अगर निशान मिला,
तो तुम्हारा रिकॉर्ड होना चाहिए।

247
00:13:49,204 --> 00:13:51,248
तो, उस रात तुम कहाँ थे, जब वो मरा?

248
00:13:52,541 --> 00:13:53,375
यह कब हुआ था?

249
00:13:53,959 --> 00:13:55,794
-रविवार रात, 13 तारीख।
-ठीक।

250
00:13:57,504 --> 00:13:58,380
दो रविवार पहले।

251
00:14:01,424 --> 00:14:04,261
अपने भाई के साथ, उसके घर में
विश्व कप देख रहा था।

252
00:14:06,805 --> 00:14:07,722
कब से कब तक?

253
00:14:08,682 --> 00:14:10,267
11:30 के आसपास शुरू किया।

254
00:14:11,393 --> 00:14:14,104
सेमीफाइनल से फाइनल तक देखा।
करीब चार घंटे, लगातार।

255
00:14:14,187 --> 00:14:16,314
विश्व कप गर्मियों में खेला जाता है ना?

256
00:14:16,398 --> 00:14:18,024
-हर चार वर्ष बाद?
-पुन: प्रसारण।

257
00:14:18,733 --> 00:14:20,360
इटली-फ्रांस, 2006।

258
00:14:22,654 --> 00:14:24,781
ज़िडान को मटराज़ी से टकराने पर
रेड कार्ड मिला।

259
00:14:24,864 --> 00:14:26,741
हाँ। क्या आप प्रशंसक हैंं?

260
00:14:26,825 --> 00:14:28,451
ओह, शानदार खेल था।

261
00:14:28,785 --> 00:14:30,662
ज़िडान एक महान खिलाड़ी था।

262
00:14:30,870 --> 00:14:31,830
बेकार।

263
00:14:31,913 --> 00:14:33,540
उसके बिना फ़्रांस कुछ ना कर पाता।

264
00:14:33,623 --> 00:14:34,457
वह खेल याद है।

265
00:14:34,541 --> 00:14:36,418
-एक-एक अतिरिक्त समय के अंत में।
-हाँ।

266
00:14:36,501 --> 00:14:38,128
इटली पेनल्टी किक से जीता।

267
00:14:39,588 --> 00:14:40,505
माफ़ कीजिए।

268
00:14:43,592 --> 00:14:46,052
-रॉबर्टसन।
-मैं तुमसे मिलना चाहता हूँ।

269
00:14:46,136 --> 00:14:47,679
-अभी इसी वक्त?
-हाँ।

270
00:14:49,806 --> 00:14:51,850
नौकरशाही। बस मुझे एक मिनट दो।

271
00:14:52,267 --> 00:14:53,977
एक मिनट? मुझे वापस जाना है।

272
00:14:54,060 --> 00:14:55,061
शायद उससे कम।

273
00:15:03,695 --> 00:15:04,613
क्या बकवास है?

274
00:15:04,696 --> 00:15:05,989
तुम तेज़ जा रहे हो ना?

275
00:15:06,072 --> 00:15:08,658
उसको गवाही देने के लिए तैयार किया गया है।

276
00:15:09,117 --> 00:15:10,619
सारी जानकारी निकालकर देखूँगा।

277
00:15:10,702 --> 00:15:12,912
वे रिकॉर्ड पर तैयार संस्करण चाहते हैं।

278
00:15:12,996 --> 00:15:14,539
वह होने के बाद उसका काम खत्म।

279
00:15:14,623 --> 00:15:16,291
फिर वह कुछ नहीं बताएगा।

280
00:15:16,374 --> 00:15:18,543
जिससे पता चलता है
कि मुझे सही बंदा मिला है।

281
00:15:18,627 --> 00:15:22,631
लेकिन अगर तुम इसे गिरफ्तार करते हो,
तो बाकी शामिल लोग सावधान हो जाएँगे।

282
00:15:22,714 --> 00:15:23,798
अगर वह उसकी घड़ी नहीं...

283
00:15:23,882 --> 00:15:26,551
बस ऐसा लगता है या
तुम्हारे पास सचमुच कुछ है?

284
00:15:26,635 --> 00:15:27,969
हम समय की बात कर रहे हैं।

285
00:15:28,053 --> 00:15:29,304
फिर बीच में मत टोकना।

286
00:15:34,643 --> 00:15:36,936
तो हम कहाँ पर थे?

287
00:15:37,020 --> 00:15:40,190
हाँ, तुम आराम से खेल देख रहे थे।

288
00:15:40,940 --> 00:15:42,067
खाना मँगाया था?

289
00:15:42,817 --> 00:15:45,487
नहींं। सिर्फ़ कुछ बीयर, चिप्स,
कुछ बचा हुआ खाना।

290
00:15:45,570 --> 00:15:46,529
किस प्रकार की बीयर?

291
00:15:48,156 --> 00:15:49,449
हर प्रकार की। नहीं पता।

292
00:15:49,949 --> 00:15:51,368
मुझे क्या पता है? सुराग दो।

293
00:15:53,203 --> 00:15:54,454
और तुम घर कब गए?

294
00:15:56,581 --> 00:15:57,624
लगभग 9:00 बजे।

295
00:15:59,292 --> 00:16:01,378
खेल साढ़े ग्यारह तक शुरु नहीं हुआ था।

296
00:16:02,045 --> 00:16:03,463
हाँ, अगली सुबह के 9:00 बजे।

297
00:16:03,755 --> 00:16:05,340
मैं सोफ़े पर सो गया था।

298
00:16:05,965 --> 00:16:07,842
बहुत ज़्यादा पी ली थी। हाँ।

299
00:16:07,926 --> 00:16:09,094
-मैंने भी किया है।
-हाँ।

300
00:16:09,636 --> 00:16:11,179
तो अब पता है कि मैं कहाँ था।

301
00:16:12,263 --> 00:16:14,391
हम केस पर काम कर रहे हैं या नहींं?

302
00:16:14,474 --> 00:16:16,476
हाँ, चलो शुरु करते हैं।

303
00:16:18,186 --> 00:16:19,187
यह देखो।

304
00:16:20,271 --> 00:16:21,106
हाँ।

305
00:16:21,606 --> 00:16:23,066
बारटेंडर, स्मॉग कटर।

306
00:16:23,733 --> 00:16:25,193
तुम पिछली बार वहाँ कब गए थे?

307
00:16:27,362 --> 00:16:29,239
शायद कुछ हफ्ते पहले।

308
00:16:29,781 --> 00:16:30,615
गन के साथ?

309
00:16:32,158 --> 00:16:33,159
साले!

310
00:16:35,036 --> 00:16:37,622
मैं मदद कर रहा हूँ और तुम यह कर रहे हो?

311
00:16:38,998 --> 00:16:40,834
भाड़ में जाओ। मैं जा रहा हूँ।

312
00:16:41,876 --> 00:16:43,044
यहाँ रोक नहीं सकते।

313
00:16:43,128 --> 00:16:45,380
मैं अपने आप आया था, वैसे ही जाऊँगा।

314
00:16:45,463 --> 00:16:46,840
अभी नहींं। तुम गिरफ्तार हो।

315
00:16:46,923 --> 00:16:48,133
-गिरफ्तार क्यों हूँ?
-धत्त।

316
00:16:48,216 --> 00:16:49,509
कोई कारण निकाल लूँगा।

317
00:16:50,510 --> 00:16:51,344
किसलिए?

318
00:16:51,428 --> 00:16:53,263
गिरफ्तारी का विरोध कैसा रहेगा?

319
00:16:54,764 --> 00:16:55,890
मुझे फ़ोन करना है।

320
00:16:55,974 --> 00:16:57,142
आरोप दायर होने के बाद।

321
00:16:59,185 --> 00:17:00,854
तुम्हारा सारा सामान चाहिए।

322
00:17:01,563 --> 00:17:03,440
पर्स, सेल फ़ोन, घड़ी।

323
00:17:24,002 --> 00:17:26,796
तो, क्या तुम जानते हो
कि तुम यहाँ क्यों हो?

324
00:17:27,213 --> 00:17:30,008
हाँ। इस झूठे के कारण।

325
00:17:31,718 --> 00:17:34,179
तुम पर एडवर्ड गन की हत्या का
आरोप लगाया जाता है।

326
00:17:34,262 --> 00:17:36,598
अजीब बात है। सुना था
तुममें से एक ने मारा है।

327
00:17:36,973 --> 00:17:38,516
-तुम बीमार या जख्मी हो?
-नहींं।

328
00:17:38,600 --> 00:17:40,852
यहाँ तुम्हारी सुरक्षा को
खतरा महसूस होता है?

329
00:17:40,935 --> 00:17:43,480
अगर लोग एक-एक करके आएँ, तो नहींं।

330
00:17:46,399 --> 00:17:47,859
यह अब तुम्हारा है।

331
00:17:48,943 --> 00:17:49,861
मुझे फ़ोन करना है।

332
00:17:52,697 --> 00:17:55,533
यह सिंडी वैगनर का फ़ोन है।
आप मैसेज छोड़ सकते हैं।

333
00:17:56,868 --> 00:17:59,788
लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग से
डिटेक्टिव बॉश बोल रहा हूँ

334
00:17:59,871 --> 00:18:02,916
आप मुझे अपनी सुविधानुसार
जल्द से जल्द फ़ोन करें। धन्यवाद।

335
00:18:03,666 --> 00:18:05,835
हैरी, हमें वह मिल गया है।

336
00:18:06,169 --> 00:18:07,670
ज़बरदस्त।

337
00:18:11,007 --> 00:18:11,841
यह देखो।

338
00:18:13,426 --> 00:18:16,387
शार्की पिछली बार जहाँ दिखा था,
यह उससे यह कुछ ब्लॉक दूर है।

339
00:18:16,471 --> 00:18:17,764
वहाँ, बीएमडबल्यु।

340
00:18:18,556 --> 00:18:20,141
नंबरप्लेट नहींं। मोरेनो नहीं।

341
00:18:20,225 --> 00:18:22,852
-थोड़ा भरोसा रखो।
-काम चल रहा है।

342
00:18:22,936 --> 00:18:24,020
वही कार है।

343
00:18:24,312 --> 00:18:26,606
हाईलैंड, बोल की तरफ जाती हुई।

344
00:18:26,689 --> 00:18:28,608
कार में पक्का दो आदमी थे।

345
00:18:29,067 --> 00:18:30,318
समय देखो।

346
00:18:30,401 --> 00:18:32,153
अब भी नंबरप्लेट नहीं। मोरेनो नहीं।

347
00:18:32,529 --> 00:18:34,239
धीरज रखो।

348
00:18:39,410 --> 00:18:40,411
मोरेनो?

349
00:18:40,495 --> 00:18:43,456
दस मिनट बाद, फ्रैंकलिन की तरफ जाती हुई।

350
00:18:47,168 --> 00:18:48,253
जावी मोरेनो।

351
00:18:48,336 --> 00:18:50,338
केवल वह है।

352
00:18:50,421 --> 00:18:52,173
वही है। नंबरप्लेट चेक की?

353
00:18:52,757 --> 00:18:54,384
हाँ, मैडम। चोरी की है।

354
00:18:54,884 --> 00:18:56,010
बहुत अच्छे।

355
00:18:56,094 --> 00:18:58,471
-तो हम मोरेनो को पकड़ें?
-नहींं।

356
00:18:59,013 --> 00:19:01,057
इसमें क्या समस्या है? हमारे पास सबूत हैं।

357
00:19:01,140 --> 00:19:03,268
वह तोते की तरह बोलेगा।

358
00:19:03,560 --> 00:19:06,646
पहले वुड्रो से सवाल करेंगे
उसे मोरेनो के बारे में पता चलने से पहले।

359
00:19:06,729 --> 00:19:08,565
पर शाबाश, दोस्तो।

360
00:19:09,148 --> 00:19:11,484
हाँ, तुम लोगों ने सचमुच अच्छा काम किया है।

361
00:19:11,985 --> 00:19:13,736
समय आने पर वॉरंट निकाल सकते हैं।

362
00:19:18,408 --> 00:19:20,159
कुछ नहीं हुआ। मैंने बस सच बताया।

363
00:19:20,243 --> 00:19:22,370
अपनी बात पर अड़े रहो। मैं आ रहा हूँ।

364
00:19:22,495 --> 00:19:24,622
जल्द ही तुमसे मिलूँगा। तुमने सुन लिया?

365
00:19:28,585 --> 00:19:29,419
पियर्स।

366
00:19:32,005 --> 00:19:34,257
पियर्स, घड़ी पर मिले
डीएनए की रिपोर्ट मिली?

367
00:19:34,340 --> 00:19:35,383
जल्दी माँगी है।

368
00:19:35,758 --> 00:19:36,968
शायद अगले महीने?

369
00:19:37,051 --> 00:19:38,094
हम भाग्यशाली हुए तो।

370
00:19:38,177 --> 00:19:39,762
रूडी टफ़ेरो आने ही वाला है।

371
00:19:39,846 --> 00:19:40,930
एकदम समय पर।

372
00:19:43,725 --> 00:19:44,559
रॉबर्टसन।

373
00:19:46,728 --> 00:19:47,562
एक सेकंड।

374
00:19:47,812 --> 00:19:49,981
मैंक, रूडी ब्रेक रूम में है।

375
00:19:50,064 --> 00:19:52,150
चलो देखें कि उसका क्या कहना है।

376
00:19:52,233 --> 00:19:53,318
हम अभी आते हैं।

377
00:19:54,235 --> 00:19:55,278
उसे रखोगे या छोड़ोगे?

378
00:19:57,238 --> 00:19:59,616
पीछे डिटेक्टिव लगाकर छोड़ दूँगा।
देखें कहाँ जाता है।

379
00:20:00,617 --> 00:20:01,784
उसे गलती करने देेंगे।

380
00:20:09,959 --> 00:20:11,461
-बॉश।
-रूडी।

381
00:20:12,128 --> 00:20:14,088
मैं यहाँ झगड़ने नहीं आया हूँ।

382
00:20:15,173 --> 00:20:16,174
क्यों आए हो?

383
00:20:16,257 --> 00:20:17,300
मेरा भाई कहाँ है?

384
00:20:17,383 --> 00:20:19,052
यह मेरा केस नहींं है। उसका है।

385
00:20:20,678 --> 00:20:22,305
आपकी क्या मदद करें, श्री टफ़ेरो?

386
00:20:22,764 --> 00:20:24,974
बेकार की बात न करके
काम की बात कर सकते हैं।

387
00:20:25,558 --> 00:20:27,852
चलो, या तो आरोप दर्ज करो या छोड़ दो।

388
00:20:28,770 --> 00:20:30,605
-हमारे पास 48 घंटे हैं।
-कुछ नहींं है।

389
00:20:31,147 --> 00:20:32,565
और स्थिति बदलेगी नहींं।

390
00:20:33,399 --> 00:20:35,610
बात जेसी के बारे में है भी नहींं,
है ना, बॉश?

391
00:20:36,194 --> 00:20:38,613
बस मुझे परेशान करना चाहते हो।

392
00:20:40,573 --> 00:20:41,574
उसे एक मौका दो।

393
00:20:43,034 --> 00:20:43,993
क्या कहते हो, बॉश?

394
00:20:44,077 --> 00:20:46,037
तुम प्रभारी हो, पर मुझे नहींं लगता है

395
00:20:46,120 --> 00:20:48,247
हमारे पास दोनों के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

396
00:20:53,461 --> 00:20:54,587
ठीक है।

397
00:20:55,505 --> 00:20:56,422
हम उसे छोड़ते हैं।

398
00:20:58,049 --> 00:20:59,759
डिटेक्टिव बॉश को धन्यवाद दो।

399
00:21:07,850 --> 00:21:09,644
एक और असंतुष्ट ग्राहक।

400
00:21:10,520 --> 00:21:11,729
अन्य प्रकार होते हैं?

401
00:21:17,694 --> 00:21:19,153
-क्या मिला?
-ज़्यादा कुछ नहींं।

402
00:21:19,404 --> 00:21:20,655
वुड्रो को कोई पता नहीं।

403
00:21:21,447 --> 00:21:23,449
डेक्स्टर और गोर्डन की तरफ से एक सवाल।

404
00:21:24,242 --> 00:21:25,910
रातभर के लिए तीसरी टीम चाहिए या...

405
00:21:25,994 --> 00:21:28,121
ताकि उनको ओवरटाइम मिले? उन्हें लेने दो।

406
00:21:28,746 --> 00:21:30,039
वहाँ कुछ हो रहा है?

407
00:21:30,123 --> 00:21:33,418
बोका में डॉब्स की पूर्व पत्नी मिली।
उसके फ़ोन की इंतज़ार है।

408
00:21:33,918 --> 00:21:35,503
रूडी अपने भाई को छुड़ा ले गया।

409
00:21:35,920 --> 00:21:38,423
राबर्टसन घड़ी की डीएनए रिपोर्ट का
इंतज़ार कर रहा है।

410
00:21:38,506 --> 00:21:42,593
और मुझे खुशी होती अगर एक
असली पुलिसिया अगर हमारा संदिग्ध होता।

411
00:21:43,720 --> 00:21:44,721
मतलब रूडी?

412
00:21:45,304 --> 00:21:46,514
और दस्तखत किया कबूलनामा।

413
00:21:47,557 --> 00:21:48,558
कभी गलत नहींं होता।

414
00:21:49,600 --> 00:21:50,768
सुबह मिलते हैं।

415
00:21:59,819 --> 00:22:00,653
जो कहाँ है?

416
00:22:01,696 --> 00:22:04,699
मैंने वीडियो गेम में उसे हराया
और वह खेल छोड़कर चला गया।

417
00:22:12,665 --> 00:22:13,499
काम कर रहे हो?

418
00:22:14,917 --> 00:22:16,586
हाँ, थोड़ा-थोड़ा।

419
00:22:17,003 --> 00:22:18,337
बाद में इसे बेच दूँगा।

420
00:22:19,964 --> 00:22:22,216
-क्या चल रहा है?
-वाई-फ़ाई समस्याएँ।

421
00:22:22,675 --> 00:22:25,011
उसके बारे में ज़्यादा पता नहींं है, सैम।

422
00:22:25,511 --> 00:22:28,473
हाँ, गीक टीम ने कुछ टेस्ट किए,

423
00:22:28,806 --> 00:22:31,476
और ऐसा लगता है कि किसी ने
मेरे मॉडेम को हैक किया है।

424
00:22:31,768 --> 00:22:33,644
वे बड़ी फ़ाइलें डाउनलोड कर रहे हैं।

425
00:22:33,728 --> 00:22:35,313
हाँ, कमाल है। ऐसे होता है।

426
00:22:35,396 --> 00:22:37,940
हाँ, मैंने ज़्यादा बैंडविड्थ ली है,

427
00:22:38,024 --> 00:22:41,069
लेकिन सप्ताहांत में स्पीड
एकदम धीमी हो जाती है।

428
00:22:42,320 --> 00:22:43,905
शुक्रवार रात से यह शुरु होता है

429
00:22:43,988 --> 00:22:48,201
और रविवार दोपहर बाद तक सामान्य हो जाता है।

430
00:22:49,368 --> 00:22:50,453
मैं समझ नहींं पा रहा।

431
00:22:50,536 --> 00:22:52,872
-वह तुम्हारे घर से होता है, जेरी।
-क्या?

432
00:22:53,289 --> 00:22:54,290
डाउनलोडिंग।

433
00:22:59,670 --> 00:23:00,505
हर सप्ताहांत?

434
00:23:00,963 --> 00:23:02,173
शुक्रवार से रविवार तक।

435
00:23:04,759 --> 00:23:07,136
-मैं इसे देख लूँगा, सैम।
-धन्यवाद।

436
00:23:21,067 --> 00:23:23,194
-सब साफ़-साफ़ बताओ।
-मुझे माफ़ कर दीजिए।

437
00:23:24,403 --> 00:23:26,531
हम उस पर आएँगे। तुम क्या सोच रहे थे?

438
00:23:28,116 --> 00:23:29,242
हमारे पास इंटरनेट है।

439
00:23:30,618 --> 00:23:32,662
-यह ज़्यादा तेज़ नहीं है।
-किसलिए?

440
00:23:34,997 --> 00:23:37,708
याद है, मैंने मेरे जन्मदिन पर
रोज़ेटा की मांग की थी?

441
00:23:38,000 --> 00:23:39,085
भाषा की कक्षाएँ?

442
00:23:40,294 --> 00:23:41,629
वे काफ़ी महंगी थीं।

443
00:23:42,964 --> 00:23:45,883
उनका फ्री डाउनलोड ढ़ूँढ़ लिया है,
पर समय ज़्यादा लगता है।

444
00:23:45,967 --> 00:23:48,052
वह फ्री नहींं है। यह चोरी करना है।

445
00:23:50,847 --> 00:23:51,722
इसे अभी बंद करो।

446
00:23:53,432 --> 00:23:54,267
हाँ, जनाब।

447
00:23:58,187 --> 00:23:59,147
कौनसी भाषाएँ हैं?

448
00:24:01,482 --> 00:24:03,776
चीनी, रूसी, गेलिक।

449
00:24:05,069 --> 00:24:05,945
गेलिक?

450
00:24:42,481 --> 00:24:43,524
तुम्हारा शहर।

451
00:24:45,401 --> 00:24:46,277
और तुम्हारा भी।

452
00:24:48,571 --> 00:24:52,825
मेरे स्पीड डायल पर
ऐसे प्रसिद्ध शेफ़ और रेस्तरां नहींं हैं।

453
00:24:56,537 --> 00:24:58,289
तो तुम्हारे स्पीड डायल पर कौन है?

454
00:25:01,292 --> 00:25:04,045
दो कैरियोके बार और एक मालिश करनेवाली।

455
00:25:06,672 --> 00:25:08,549
यह मेरे से ज़्यादा दिलचस्प है।

456
00:25:10,509 --> 00:25:11,677
कभी कैरियोके किया है?

457
00:25:13,721 --> 00:25:16,265
अपनी आवाज़ से मैं संगीत का
अपमान नहींं करना चाहता।

458
00:25:17,767 --> 00:25:18,851
किस प्रकार का संगीत?

459
00:25:19,727 --> 00:25:20,686
सब प्रकार का।

460
00:25:21,187 --> 00:25:22,897
तुम्हारे लिए जो खास हो।

461
00:25:31,155 --> 00:25:33,324
ला मिस्टेयर डे वा बुल्गार।

462
00:25:34,075 --> 00:25:36,535
बल्गेरियाई महिलाओं का समूहगान।
"कवाल स्विरी"?

463
00:25:37,536 --> 00:25:38,537
तुम जानती हो।

464
00:25:40,081 --> 00:25:42,833
यह ज़ीना: वॉरियर प्रिंसेस का थीम संगीत था।

465
00:25:45,378 --> 00:25:46,254
ज़ीना?

466
00:25:46,671 --> 00:25:49,131
दस की थी तब मैंने इसका
प्रत्येक एपिसोड देखा था।

467
00:25:53,594 --> 00:25:54,762
बढ़िया।

468
00:25:55,972 --> 00:25:58,099
स्वादिष्ट, लौरेंट। हमेशा की तरह लाजवाब।

469
00:25:58,182 --> 00:26:00,434
इस शाम के लिए फिर से आपका बहुत धन्यवाद।

470
00:26:00,518 --> 00:26:02,520
यहाँ चीफ़ का टेबल हमेशा रिजर्व रहता है।

471
00:26:02,770 --> 00:26:04,522
आप उनके बिना भी कभी भी आ सकती हैं।

472
00:26:05,189 --> 00:26:06,023
कभी भी।

473
00:26:06,107 --> 00:26:07,275
मैं शायद कभी ऐसा करूँ।

474
00:26:16,075 --> 00:26:17,285
आपका अपना टेबल?

475
00:26:19,912 --> 00:26:21,038
वह पुराना मित्र है।

476
00:26:22,790 --> 00:26:23,791
मुझे लगा...

477
00:26:25,584 --> 00:26:27,378
"क्यों ना इस शाम के लिए कुछ खास हो?"

478
00:26:31,173 --> 00:26:32,091
धन्यवाद।

479
00:26:36,304 --> 00:26:37,430
एक और लें?

480
00:26:40,683 --> 00:26:41,600
चलो, लेते हैं।

481
00:26:43,644 --> 00:26:46,314
तुम्हें कैसे पता चलेगा कि
उसने उन लोगों से क्या कहा?

482
00:26:48,733 --> 00:26:49,567
तुम्हें पता नहीं।

483
00:26:50,818 --> 00:26:52,987
तुम्हें पता नहींं उसने क्या कहा।

484
00:26:53,070 --> 00:26:55,656
उसके पास अपनी कहानी थी। वह उस पर डटा रहा।

485
00:26:55,740 --> 00:26:56,991
या डटा नहीं रहा।

486
00:26:57,366 --> 00:27:00,244
अगर उनके पास कुछ होता,
तो वे उस पर आरोप लगाते।

487
00:27:00,328 --> 00:27:02,413
और कौन जानता है उस समय वह क्या कहता?

488
00:27:02,496 --> 00:27:03,331
मैं जानता हूँ।

489
00:27:03,622 --> 00:27:05,750
वह कहता, "मुझे एक वकील चाहिए।"

490
00:27:06,125 --> 00:27:09,378
उन्होंने आरोप दर्ज नहींं किए
क्योंकि वह जानता था उसे क्या कहना है।

491
00:27:10,963 --> 00:27:12,590
उन्होंने उसे पकड़ा ही क्यों?

492
00:27:13,549 --> 00:27:14,800
जाल बिछाने के लिए।

493
00:27:15,843 --> 00:27:17,470
उनको लगा कि उन्हें कुछ मिला है,

494
00:27:17,803 --> 00:27:20,681
उन्हें जिसकी जरुरत थी वह नहींं मिला
और मिलेगा भी नहींं।

495
00:27:35,071 --> 00:27:36,030
तो सब ठीक है?

496
00:28:03,766 --> 00:28:05,434
वॉलीबॉल। यात्रा। टीम।

497
00:28:08,354 --> 00:28:10,981
तुम्हारी माँ से बात हो गई।
उससे बात हो पाना कठिन था।

498
00:28:11,065 --> 00:28:11,941
है ना?

499
00:28:13,401 --> 00:28:15,444
यात्रा टीम के जाने देने के लिए मना लिया।

500
00:28:15,528 --> 00:28:18,322
धन्यवाद!

501
00:28:18,406 --> 00:28:21,158
बहुत ज़्यादा धन्यवाद दे रही हो।
अब गलत लग रहा है।

502
00:28:21,242 --> 00:28:22,076
किस लिए?

503
00:28:22,952 --> 00:28:24,662
मुझे उसे मनाना नहींं पड़ा था।

504
00:28:24,745 --> 00:28:26,455
गए हफ़्ते उन्होंने कहा आपका फ़ैसला है।

505
00:28:28,416 --> 00:28:29,834
-गुड नाइट।
-गुड नाइट।

506
00:28:59,447 --> 00:29:00,489
हमारे बंदे की कोई खबर?

507
00:29:00,906 --> 00:29:02,825
कुछ नहींं। तुम्हारा बंदा भूत है।

508
00:29:03,492 --> 00:29:06,912
अगर तुम्हें कॉफ़ी चाहिए, और चाहिए होगी,
तो बीच के उस तरफ मिलेगी।

509
00:29:07,496 --> 00:29:08,330
धन्यवाद।

510
00:29:09,331 --> 00:29:10,499
बैकप के लिए जरूरत है?

511
00:29:10,583 --> 00:29:11,542
भूत के लिए? नहींं।

512
00:29:11,959 --> 00:29:13,043
कुछ देर सो लो।

513
00:29:20,342 --> 00:29:23,596
तुम जो भी निर्णय करो, अर्व,
उसमें मेरा पूरा सहयोग होगा।

514
00:29:26,056 --> 00:29:27,600
एक समस्या है, जो।

515
00:29:30,019 --> 00:29:31,020
समय गलत है।

516
00:29:32,563 --> 00:29:34,231
बॉश के खिलाफ इस आईए की शिकायत

517
00:29:34,899 --> 00:29:36,484
का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है

518
00:29:36,567 --> 00:29:38,486
एक कत्ल के केस पर
जिसकी सुनवाई होने वाली है।

519
00:29:41,030 --> 00:29:42,114
सार्जंट स्नाइडर,

520
00:29:43,407 --> 00:29:44,533
उसके पास अच्छा केस है।

521
00:29:44,825 --> 00:29:47,286
उसने सूक्ष्मतापूर्वक
और निष्पक्ष काम किया है।

522
00:29:47,369 --> 00:29:48,746
ज़रूर किया है।

523
00:29:49,747 --> 00:29:51,790
लेकिन हम सिरदर्द

524
00:29:51,874 --> 00:29:53,042
बुरा पुलिसवाला नहीं कह सकते।

525
00:29:56,545 --> 00:29:59,131
विभाग निष्कर्ष में
"निराधार" सुनना चाहता है।

526
00:29:59,465 --> 00:30:00,841
या कम से कम "अनिर्णीत।"

527
00:30:01,091 --> 00:30:04,261
अर्व, क्यों न हम स्नाइडर को
अपना काम करने दें?

528
00:30:04,345 --> 00:30:05,387
अवश्य।

529
00:30:06,096 --> 00:30:07,890
आपका फ़ैसला है। जो करना पड़े, करें।

530
00:30:07,973 --> 00:30:09,850
लेकिन मुझे बताओ...

531
00:30:12,520 --> 00:30:14,021
चाहते हो कि एक ऐसा डिटेक्टिव,

532
00:30:14,104 --> 00:30:17,608
जिसने पिछले दस सालों में
33 हत्याएँ सुलझाई हों, वह निलंबित हो?

533
00:30:18,275 --> 00:30:19,485
चाहे थोड़े दिन ही सही?

534
00:30:23,364 --> 00:30:24,448
धीरज रखो, जो।

535
00:30:25,658 --> 00:30:27,368
इस पर अपना समय बर्बाद मत करो।

536
00:30:28,244 --> 00:30:29,286
यह बॉश है।

537
00:30:30,704 --> 00:30:33,457
वह जल्दी ही आपको कोई कारण देगा,
बस कुछ समय की बात है।

538
00:30:33,541 --> 00:30:37,086
और जब वह होगा तब विभाग का
शत प्रतिशत समर्थन आपके पीछे होगा।

539
00:30:40,214 --> 00:30:41,173
मैडी कैसी है?

540
00:30:42,591 --> 00:30:43,634
वह ठीक है।

541
00:30:44,385 --> 00:30:45,427
माँ को याद करती है।

542
00:30:48,305 --> 00:30:50,432
विज्ञान मेले में जैक का प्रदर्शन कैसा रहा?

543
00:30:50,849 --> 00:30:52,726
तीसरा स्थान। पूरे शहर में।

544
00:30:54,103 --> 00:30:55,062
उसके लिए अच्छा है।

545
00:30:56,939 --> 00:30:58,315
डेक्स्टर की कॉफ़ी की पसंद देखें?

546
00:30:59,400 --> 00:31:00,484
हाँ। वह अच्छा रहेगा।

547
00:31:00,734 --> 00:31:01,735
हमारा भूत आता है,

548
00:31:02,069 --> 00:31:04,488
तो मुझे बुलाना,
अकेले उस बंदे से मत निपटना।

549
00:31:04,572 --> 00:31:05,781
मैंने ऐसा कभी किया है?

550
00:31:06,198 --> 00:31:07,032
अभी आया।

551
00:31:21,880 --> 00:31:22,715
बॉश।

552
00:31:22,798 --> 00:31:25,801
तुम्हीं वह डिटेक्टिव हो जिसे
डार्क ग्रे एसयूवी की जानकारी चाहिए?

553
00:31:26,135 --> 00:31:26,969
कौन बोल रहा है?

554
00:31:27,469 --> 00:31:28,929
आर्चर्स टोइंग से हेक्टर।

555
00:31:29,305 --> 00:31:31,974
शायद कुछ है। शायद आपको यह देखना चाहिए।

556
00:31:32,391 --> 00:31:34,435
मैं जल्द से जल्द आऊँगा, पर अभी नहीं।

557
00:31:34,518 --> 00:31:35,561
तुम्हें कहाँ मिली?

558
00:31:35,644 --> 00:31:39,023
वाइनलैंड एंड वेन्चुरा के करीब
स्टुडियो सिटी की एक इमारत के गैराज में।

559
00:31:39,732 --> 00:31:41,233
मुझे पूरा पता भेज दो।

560
00:31:41,817 --> 00:31:44,278
-मेरे आने तक निशान लेने के लिए उसे रखना।
-ठीक है।

561
00:31:48,407 --> 00:31:52,161
हाँ, मैं इस जगह को साफ़ कर रहा हूँ,
और फिर, अलोहा, जानेमन।

562
00:31:54,705 --> 00:31:55,706
बाद में फ़ोन करूँगा।

563
00:32:04,256 --> 00:32:05,090
धत्त।

564
00:32:05,466 --> 00:32:07,718
ऑफ़िसर को मदद चाहिए। गोलियाँ चली हैं।

565
00:32:08,344 --> 00:32:11,555
कॉफ़ी बार,समुद्रतट के पास।
मेरा पार्टनर मेरे साथ नहींं है।

566
00:32:19,772 --> 00:32:20,939
छह-विलियम-बाईस।

567
00:32:21,523 --> 00:32:24,193
ऑफ़िसर को मदद चाहिए।
गोलियाँ चली हैं। संदिग्ध घायल है।

568
00:32:24,276 --> 00:32:28,364
मैं एस्प्रेसो योरसेल्फ में हूँ।
वेनिस के समुद्र तट के पास एक कॉफ़ी बार।

569
00:32:28,697 --> 00:32:30,699
मुझे डॉक्टर और सुपरवाईजर की ज़रुरत है।

570
00:32:36,747 --> 00:32:37,956
तुम ठीक हो, पार्टनर?

571
00:32:41,251 --> 00:32:42,961
लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग
पैसिफ़िक स्टेशन

572
00:32:43,045 --> 00:32:44,338
हमें फिर से बताओ।

573
00:32:44,755 --> 00:32:45,923
शुरू से लेकर या...

574
00:32:46,006 --> 00:32:48,425
इस बार तुम्हारे शॉट की ट्रेजक्टरी
से शुरुआत करो।

575
00:32:57,309 --> 00:32:58,477
यह जटिल नहींं था।

576
00:32:58,560 --> 00:33:00,312
-उसने गोली नहींं चलाई?
-नहींं चलाई।

577
00:33:01,313 --> 00:33:03,232
लेकिन तुमने देखा कि
उसके पास हथियार था?

578
00:33:03,315 --> 00:33:04,733
उसे बंदूक निकालते देखा था।

579
00:33:07,653 --> 00:33:09,988
और जब वह नीचे गिरा, तब बंदूक बाहर गिर गई।

580
00:33:12,074 --> 00:33:13,784
घटना में दो या तीन सेकंड लगे।

581
00:33:13,867 --> 00:33:16,036
गोली चलाने से पहले
उसका हथियार नहींं देखा?

582
00:33:16,620 --> 00:33:17,746
मैंने नहींं देखा।

583
00:33:17,830 --> 00:33:20,791
लेकिन उसकी भावभंगिमा स्पष्ट थी।
उसके पास हथियार था।

584
00:33:20,874 --> 00:33:22,209
वह मुझे मारना चाहता था।

585
00:33:22,918 --> 00:33:23,752
ठीक है।

586
00:33:26,088 --> 00:33:27,464
फिर शुरू से शुरू करते हैं।

587
00:33:28,549 --> 00:33:30,092
जब रात की टीम गई।

588
00:33:32,136 --> 00:33:34,096
कितने समय बाद तुम कॉफ़ी के लिए गए?

589
00:35:12,319 --> 00:35:13,445
-हेलो।
-हेलो।

590
00:35:13,695 --> 00:35:14,530
एड्गर कैसा है?

591
00:35:14,738 --> 00:35:16,907
एफआईडी के साथ है,
बाहर आएगा तब मैं हूँगा।

592
00:35:16,990 --> 00:35:18,325
ठीक है, मुझे फ़ोन करना।

593
00:35:19,618 --> 00:35:20,744
तुम्हें कुछ मिला?

594
00:35:20,828 --> 00:35:22,246
डॉब्स और मोरेनो जा चुके हैं।

595
00:35:22,913 --> 00:35:24,414
निगरानी की व्यवस्था जल्दी की।

596
00:35:24,498 --> 00:35:26,250
हाँ। कुछ भी उम्मीद मत रखो।

597
00:35:26,792 --> 00:35:29,086
उन्हें पैसा मिल गया।
रुकने का कोई कारण नहींं।

598
00:35:31,880 --> 00:35:33,799
-क्या?
-वे स्पेशल फ़ोर्सस से हैं।

599
00:35:34,800 --> 00:35:36,635
-तो?
-तो वो जेरी के पीछे जा सकते हैं।

600
00:35:37,010 --> 00:35:38,470
-बदला लेने।
-सही मे, हैरी?

601
00:35:38,554 --> 00:35:40,389
जिसके लिए वे आए थे, वह मिल गया।

602
00:35:40,472 --> 00:35:42,224
उनका नाटक खत्म। वह एक पुलिसवाला है।

603
00:35:42,683 --> 00:35:45,227
-यह पागलपन है।
-आरएचडी ने यही कहा फ़ोन पर।

604
00:35:45,310 --> 00:35:46,687
कोई खतरा नहीं दिख रहा।

605
00:35:48,772 --> 00:35:50,649
मैं उस पर दो पुलिसवाले लगा देती हूँ।

606
00:35:50,732 --> 00:35:51,608
प्लीज़।

607
00:35:53,527 --> 00:35:55,112
-जे. एड्गर कैसा है?
-वह ठीक है।

608
00:35:56,530 --> 00:35:57,948
अब मोरेनो को उठा सकते हैं?

609
00:35:58,073 --> 00:35:58,991
बहुत देर हो गई।

610
00:35:59,700 --> 00:36:00,701
वो हवा हो गए हैं।

611
00:36:15,424 --> 00:36:17,050
लगता है उन्होंने खूब निचोड़ा है।

612
00:36:18,510 --> 00:36:19,803
मुझे झुर्री दिख रही है?

613
00:36:20,345 --> 00:36:21,346
भाड़ में जाओ, हैरी।

614
00:36:22,431 --> 00:36:23,557
तुम कैसे हो?

615
00:36:25,183 --> 00:36:26,310
बेहतर दिन देखे हैं।

616
00:36:36,111 --> 00:36:36,945
भूख लगी है?

617
00:36:39,072 --> 00:36:39,907
खाना पड़ेगा।

618
00:37:08,477 --> 00:37:10,103
जितना सोचा था उससे अधिक परेशान हूँ।

619
00:37:11,063 --> 00:37:12,022
नैश से ज़्यादा?

620
00:37:14,566 --> 00:37:15,651
यह अलग बात है।

621
00:37:16,902 --> 00:37:17,945
यह निजी है।

622
00:37:18,654 --> 00:37:20,781
आमने-सामने। तुम्हें पता है, पास से।

623
00:37:21,448 --> 00:37:22,407
बंदूक निकाल रहा था।

624
00:37:23,200 --> 00:37:24,034
कोई चारा ना था।

625
00:37:25,577 --> 00:37:26,411
भाग्यशाली था।

626
00:37:27,788 --> 00:37:30,207
मैं तैयार नहींं था। यह अचानक हुआ।

627
00:37:32,292 --> 00:37:34,753
आत्मरक्षा। प्रशिक्षण काम आया।

628
00:37:38,256 --> 00:37:41,134
अपने आप से पूछो, तुम कुछ और कर सकते थे?

629
00:37:41,802 --> 00:37:43,303
काश मैंने उसे जल्दी देखा होता।

630
00:37:45,097 --> 00:37:46,139
शायद पकड़ लेता...

631
00:37:46,223 --> 00:37:48,725
उसका फ़ैसला था, जेरी।
वह नहींं जो तुम चाहते थे।

632
00:37:51,103 --> 00:37:51,937
शायद।

633
00:37:53,814 --> 00:37:58,235
तो प्रश्न पूछो। हर तरफ़ से सोचो।

634
00:37:59,778 --> 00:38:01,446
जब तुम्हें फ़िल्म याद होती है,

635
00:38:03,573 --> 00:38:04,825
तो एक बक्से में डालते हैं

636
00:38:05,826 --> 00:38:07,828
बाकी गंदगी के साथ जो हम देखते हैं।

637
00:38:09,788 --> 00:38:12,332
-इसे भूल नहीं सकते?
-नहींं। भूल नहींं सकते।

638
00:38:13,500 --> 00:38:14,501
उसके साथ जीते हैं।

639
00:38:16,169 --> 00:38:18,171
याद दिलाना कि हमें आगे क्या करना है।

640
00:38:18,255 --> 00:38:20,632
-बीएसएस।
-लानत है।

641
00:38:20,716 --> 00:38:22,259
सबसे अहम प्रश्न याद रखो।

642
00:38:22,884 --> 00:38:24,636
"तुम ठीक से सोते हो, डिटेक्टिव?"

643
00:38:24,720 --> 00:38:25,679
बच्चों की तरह।

644
00:38:26,179 --> 00:38:27,764
और खबरों से दूर रहना।

645
00:38:28,056 --> 00:38:29,933
सच? वे हमारी तरफ़ नहींं हैं?

646
00:38:36,606 --> 00:38:38,025
मैने बंदूक नहींं देखी, हैरी।

647
00:38:38,525 --> 00:38:39,526
पता था उसके पास है।

648
00:38:45,741 --> 00:38:46,658
तुम्हें पता था।

649
00:38:48,118 --> 00:38:49,411
एक पल रुकते,

650
00:38:50,078 --> 00:38:52,205
तो लाटोन्या अकेले जैक और जो को पालती।

651
00:39:06,803 --> 00:39:07,637
हेलो।

652
00:39:08,305 --> 00:39:09,222
जे. एड्गर कैसा है?

653
00:39:09,723 --> 00:39:10,807
वह संभल रहा है।

654
00:39:11,850 --> 00:39:13,977
सुनो, उससे कहना...

655
00:39:15,353 --> 00:39:16,354
पता है क्या कहना है।

656
00:39:16,980 --> 00:39:17,814
क्या चल रहा है?

657
00:39:18,148 --> 00:39:20,734
मैं अपने डेक पर हूँ और
एक आग देख रहा हूँ।

658
00:39:21,151 --> 00:39:23,487
सुनिश्चित करना था
किसी ने सूचना दी है या नहींं।

659
00:39:23,570 --> 00:39:24,571
आधा घंटा पहले।

660
00:39:25,155 --> 00:39:26,073
क्या जल रहा है?

661
00:39:26,239 --> 00:39:28,575
रिवरवॉच सेवानिवृत्त समुदाय।

662
00:39:29,451 --> 00:39:30,327
नेतृत्व कौन करेगा?

663
00:39:30,786 --> 00:39:32,704
अब तक, डार्नेल।

664
00:39:33,205 --> 00:39:34,623
वहाँ किसी से मिलने जाता था।

665
00:39:34,873 --> 00:39:36,666
सेवानिवृत्त डिटेक्टिव जॉन कैफ़्री।

666
00:39:37,584 --> 00:39:40,253
जब तुम डार्नी से बात करो,
तब पूछना कि वो बच पाया क्या?

667
00:39:40,712 --> 00:39:41,630
मुझे बताना, ठीक है?

