1
00:00:14,765 --> 00:00:16,016
आज काम नहीं कर रहे हो, है न?

2
00:00:16,100 --> 00:00:18,853
सोचा हमारे जाने से पहले
मैडी के साथ समय बिताना चाहोगे।

3
00:00:18,936 --> 00:00:20,938
नहीं, किसी से एक केस के लिए मिलना भर था।

4
00:00:21,897 --> 00:00:24,316
देर नहीं लगेगी। उसके जागने से पहले
वापस आ जाऊँगा।

5
00:00:27,445 --> 00:00:29,780
एक महिला ने कुछ दिनों पहले फ़ोन किया था।

6
00:00:29,822 --> 00:00:32,116
कहा माँ को जानती थी।
कि किसने उनकी हत्या की थी।

7
00:00:32,283 --> 00:00:33,451
तुम्हें लगता है जानती है?

8
00:00:33,659 --> 00:00:36,579
शायद औरों की तरह एक और अंधी गली।

9
00:00:37,371 --> 00:00:40,624
उसको फिर किनारे कर दूँगा।
अगली बार तक के लिए।

10
00:00:41,751 --> 00:00:43,627
जब से हम मिले हैं तब से ढूँढ़ ही रहे हो।

11
00:00:43,836 --> 00:00:44,920
हाँ।

12
00:00:46,046 --> 00:00:48,215
समय से आ जाऊँगा
तुम्हें लंच पर ले जाने के लिए।

13
00:00:48,299 --> 00:00:50,634
शायद एयरपोर्ट के रास्ते पर
हम बीच पर रुक सकें।

14
00:00:51,135 --> 00:00:52,428
मैडी को अच्छा लगेगा।

15
00:02:10,589 --> 00:02:13,259
बॉश-- सच का योद्धा

16
00:02:23,686 --> 00:02:27,731
अपने पति की मृत्यु के कुछ साल बाद
मैं एलए वापस आ गई।

17
00:02:28,941 --> 00:02:32,570
मैं यहीं पैदा हुई थी। यहीं मरना चाहती थी।

18
00:02:33,904 --> 00:02:37,241
मुझे तब तक पता ही नहीं था कि
तुम बड़े होकर डिटेक्टिव बन गए हो

19
00:02:37,283 --> 00:02:39,034
जब तक नाम अखबारों में नहीं देखा।

20
00:02:39,201 --> 00:02:40,369
तुम्हारा और मार्जरी का।

21
00:02:40,494 --> 00:02:42,621
उस केस का मेरी माँ से कोई संबंध नहीं था।

22
00:02:42,705 --> 00:02:46,917
बस एक वकील मुझसे बदला लेने के लिए
उनका नाम कीचड़ में घसीट रही थी।

23
00:02:48,460 --> 00:02:49,795
आपने कहा हत्यारे को जानती हैं।

24
00:02:50,296 --> 00:02:53,924
हाँ, पता है। कम से कम ऐसा लगता तो है।

25
00:02:55,593 --> 00:02:58,095
हम अच्छे दोस्त थे, तुम्हारी माँ और मैं।

26
00:02:58,178 --> 00:03:02,099
मैंने बहुत दिन तुम्हें गोद में खिलाया है।
बहुत रातें।

27
00:03:03,100 --> 00:03:05,394
उस रात के बारे में बताइए
जब उनकी हत्या हुई थी।

28
00:03:08,606 --> 00:03:10,608
हम सावधान रहते थे।

29
00:03:10,649 --> 00:03:15,946
हमारे कुछ नियमित थे
और पहचान वाले के साथ ही काम करते थे।

30
00:03:16,906 --> 00:03:19,533
उस रात मेरे पास बहुत अधिक लोग थे

31
00:03:19,617 --> 00:03:22,244
और मैंने अपना एक नियमित
मार्जरी को दे दिया।

32
00:03:22,286 --> 00:03:23,412
कौन था वह?

33
00:03:25,289 --> 00:03:28,292
वह अपने को मिच कहता था।
मैं उसका यही नाम जानती थी।

34
00:03:29,126 --> 00:03:30,336
कैसा दिखता था?

35
00:03:31,003 --> 00:03:35,424
विशाल, लंबा। चौड़े कंधे।

36
00:03:35,591 --> 00:03:38,302
वह बढ़िया दिखता था।

37
00:03:38,385 --> 00:03:40,638
टैन, सुनहरे बाल।

38
00:03:40,721 --> 00:03:41,847
उसने कभी आपको चोट पहुँचाई?

39
00:03:42,848 --> 00:03:44,350
वह थोड़ा अभद्र हो जाता था।

40
00:03:45,768 --> 00:03:48,145
वह दिखाना चाहता था कि नियंत्रण उसका है।

41
00:03:48,437 --> 00:03:49,563
कभी आपका गला दबाया था?

42
00:03:51,649 --> 00:03:55,611
मेरे गले पर कई बार हाथ तो लगाया था।
पर उससे अधिक कुछ नहीं।

43
00:03:55,736 --> 00:03:59,156
क्या आपने उन्हें चेताया था?
बताया था कि वह कैसा है?

44
00:03:59,281 --> 00:04:02,326
बताया था। कहा था कि वह थोड़ा अभद्र है।

45
00:04:02,409 --> 00:04:05,663
मुझे कैसे पता होता
कि उस रात वह क्या करने वाला था?

46
00:04:05,829 --> 00:04:08,832
आपने उन्हें इस मिच से मिलने कहाँ भेजा था?

47
00:04:09,291 --> 00:04:12,920
सिटी सेंटर होटल, डाउनटाउन। कमरा सात।

48
00:04:14,546 --> 00:04:18,425
मुझे इसलिए याद है क्योंकि मार्जरी ने
कहा था वह उसका भाग्यशाली अंक है।

49
00:04:20,678 --> 00:04:23,305
और उनके मिलने के बाद
आप पुलिस के पास नहीं गईं?

50
00:04:23,347 --> 00:04:27,226
हम पुलिस के पास नहीं जाते थे।
हम पुलिस से बात नहीं करते थे।

51
00:04:27,309 --> 00:04:28,852
हम उन पर विश्वास नहीं कर सकते थे।

52
00:04:30,813 --> 00:04:31,939
तो, आपने कुछ नहीं किया?

53
00:04:35,192 --> 00:04:40,072
जब मार्जरी उन्हें मिल गई मैं बहुत
डर गई थी। मैंने शहर छोड़ दिया।

54
00:04:40,155 --> 00:04:42,866
यूनियन स्टेशन से मैंने पुलिस को
एक गुमनाम फ़ोन किया।

55
00:04:42,992 --> 00:04:45,869
मैंने डिटेक्टिव से बात की।
उसे मिच के बारे में बताया।

56
00:04:46,537 --> 00:04:50,833
फिर ट्रेन में चढ़कर चली गई।
वह शहर छोड़ दिया, वह जीवन छोड़ दिया।

57
00:04:51,834 --> 00:04:54,169
डिटेक्टिव के बारे में बताइए?
क्या उसका नाम याद है?

58
00:04:55,254 --> 00:04:59,800
नहीं, नहीं है। मुझे अखबार से मिला था।
उसमें लिखा था वह इंचार्ज है।

59
00:05:00,009 --> 00:05:01,969
क्या वह कैफ़्री था? जॉन कैफ़्री?

60
00:05:02,344 --> 00:05:05,556
पता नहीं। मुझे दुख है। मुझे याद नहीं।

61
00:05:06,181 --> 00:05:08,559
और आपको लगा कि यही काफ़ी है?

62
00:05:08,600 --> 00:05:11,937
शहर छोड़ते समय एक गुमनाम कॉल?

63
00:05:12,021 --> 00:05:15,733
बस इसी के योग्य थी वह? आपकी करीबी दोस्त।

64
00:05:16,358 --> 00:05:20,529
देखो, मुझे लगा तुम यह जानना चाहोगे।

65
00:05:20,571 --> 00:05:23,615
मैं मर रही हूँ। या तो अभी या कभी नहीं।

66
00:05:28,787 --> 00:05:30,873
मगर बताने के लिए मरने तक का इंतज़ार किया।

67
00:05:31,540 --> 00:05:33,042
हैरी...

68
00:05:35,127 --> 00:05:37,254
बताने के लिए धन्यवाद। आखिरकार।

69
00:07:07,719 --> 00:07:09,471
-इसमें से कुछ चाहिए?
-नहीं, धन्यवाद।

70
00:07:10,389 --> 00:07:12,516
जाने दो, माँ। इनको बदलने की कोशिश की है।

71
00:07:12,558 --> 00:07:14,184
मानो भी, सचमुच अच्छी है।

72
00:07:14,226 --> 00:07:17,271
अगर वे रॉकी रोड जेलाटो बनाएँगे,
तो आइसक्रीम खाना छोड़ दूँगा।

73
00:07:18,897 --> 00:07:20,858
आज सुबह तुम्हारा इंटरव्यू कैसा रहा?

74
00:07:21,525 --> 00:07:25,070
कुछ चीज़ें देखनी हैं। देखेंगे।
बहुत आशा नहीं लगती।

75
00:07:28,949 --> 00:07:31,702
मुझे झूले पर झुला सकती हो?
मेरे पिता व्यस्त हैं।

76
00:07:33,537 --> 00:07:34,997
-क्या यह ठीक है?
-अवश्य।

77
00:07:35,289 --> 00:07:36,957
-मैं मैडी हूँ।
-मैं कोरा हूँ।

78
00:07:45,299 --> 00:07:46,550
देखो तो तुमको।

79
00:07:46,592 --> 00:07:48,886
यहाँ भी लगता है
कि तुम्हें उसकी सुरक्षा करनी है।

80
00:07:48,969 --> 00:07:50,512
वह मेरी बच्ची है।

81
00:07:51,096 --> 00:07:54,391
-अब उतनी छोटी भी नहीं है।
-वैसे, मेरे लिए तो हमेशा बच्ची ही रहेगी।

82
00:07:55,392 --> 00:07:58,061
मैं उसकी चिंता करता हूँ। और तुम्हारी भी।

83
00:07:59,396 --> 00:08:00,606
मैं ठीक रहूँगी।

84
00:08:01,607 --> 00:08:04,067
ये सब होने से पहले भी
तुम्हारे लिए चिंतित रहता था।

85
00:08:06,320 --> 00:08:07,654
पता है तुम रहते थे।

86
00:08:10,365 --> 00:08:11,575
हैरी,

87
00:08:13,076 --> 00:08:14,578
अभी मेरी दुनिया उलट-पुलट हो गई है।

88
00:08:14,620 --> 00:08:17,456
नहीं जानती अपने काम के बारे में,

89
00:08:19,499 --> 00:08:23,295
शादी के बारे में,
भविष्य की किसी चीज़ के बारे में।

90
00:08:25,547 --> 00:08:29,760
रेजी और मैं, हम उस जगह पहुँच गए हैं।

91
00:08:31,762 --> 00:08:36,850
जहाँ पति-पत्नी एक दूसरे को तवज्जो
नहीं देते हैं, और बात नहीं करते हैं।

92
00:08:38,393 --> 00:08:40,562
पता है, जहाँ हम थे
यह सब खत्म होने से पहले।

93
00:08:40,604 --> 00:08:43,732
-मेरी भूल थी। मैंने सब तबाह किया था।
-हम दोनों ने किया था।

94
00:08:45,484 --> 00:08:48,403
मैं वही गलतियाँ दोहराना नहीं चाहती।

95
00:08:50,656 --> 00:08:52,783
माफ़ करना, मैं ऐसा नहीं कहना चाहती थी।

96
00:08:52,824 --> 00:08:54,117
कोई बात नहीं। मैं समझता हूँ।

97
00:09:03,210 --> 00:09:04,378
हाइ।

98
00:09:06,088 --> 00:09:07,214
सब गले मिलें।

99
00:09:07,673 --> 00:09:08,924
मैडी सैंडविच।

100
00:09:11,635 --> 00:09:14,513
-मुझे सच में आपकी याद आएगी, डैड।
-मुझे भी याद आएगी।

101
00:09:49,339 --> 00:09:50,424
कमरा चाहिए?

102
00:09:53,135 --> 00:09:54,845
एलएपीडी।

103
00:09:54,928 --> 00:09:58,515
मैं सन् '79 के एक पुराने हत्याकांड की
तहकीकात कर रहा हूँ।

104
00:09:58,598 --> 00:10:01,852
तुम्हारे रिकॉर्ड
कितने पुराने समय तक के हैं?

105
00:10:01,935 --> 00:10:05,230
हमारे रिकॉर्ड
इस जगह के खुलने के दिन से हैं।

106
00:10:05,314 --> 00:10:07,107
सन् 1953 से।

107
00:10:08,608 --> 00:10:10,694
तो, एक पुराना हत्याकांड?

108
00:10:12,029 --> 00:10:14,948
यहाँ सन् '79 में कोई हत्या नहीं हुई।

109
00:10:15,032 --> 00:10:16,616
मुझे याद होता, मैं यहीं था।

110
00:10:17,159 --> 00:10:20,203
सन् '80 में दो हुई थीं, मगर '79 में नहीं।

111
00:10:20,245 --> 00:10:22,122
उसका शव यहाँ नहीं पाया गया था।

112
00:10:22,205 --> 00:10:24,666
हत्या की रात शायद वह यहाँ थी।

113
00:10:24,708 --> 00:10:26,376
कहा तुम्हें '80 की हत्याएँ याद हैं।

114
00:10:26,460 --> 00:10:28,670
हत्याएँ सदा याद रहती हैं।

115
00:10:29,546 --> 00:10:33,467
दोनों महिलाएँ थीं। एक को चाकू लगा
और दूसरी का सिर फोड़ा गया।

116
00:10:34,009 --> 00:10:36,428
कुंद बल आघात, शायद तुम लोग कहते हो।

117
00:10:36,928 --> 00:10:38,305
वे केस कभी सुलझे?

118
00:10:39,056 --> 00:10:40,974
यहाँ कभी कुछ नहीं सुलझता।

119
00:10:43,185 --> 00:10:47,439
रजिस्टर पीछे हैं, अलमारियों में।

120
00:10:47,522 --> 00:10:48,857
और वे क्रमानुसार नहीं हैं।

121
00:10:49,358 --> 00:10:51,860
और यहाँ-वहाँ कुछ पेज भी गायब होंगे।

122
00:10:54,863 --> 00:10:58,241
ढूँढ़ लो। मुझे वापस काउंटर पर जाना है।

123
00:11:00,243 --> 00:11:03,580
मुझे सुनिश्चित करना है
कि उन दीवानों को रात की जगह मिले।

124
00:11:03,663 --> 00:11:05,457
-हाँ, कोई बात नहीं।
-ठीक है।

125
00:11:33,360 --> 00:11:34,736
मिच।

126
00:11:50,627 --> 00:11:52,462
जो ढूँढ़ रहे थे मिला?

127
00:11:53,880 --> 00:11:57,134
-क्या मैं इसे उधार ले सकता हूँ?
-अगर वादा करो कि वापस लाओगे।

128
00:11:58,593 --> 00:12:00,387
तुमने कहा तुम्हें वे हत्याएँ याद हैं।

129
00:12:00,470 --> 00:12:02,431
क्या फ़ॉक्स मिचेल नामक ग्राहक याद है?

130
00:12:03,056 --> 00:12:04,599
नहीं। वह याद नहीं है।

131
00:12:04,933 --> 00:12:06,643
क्या आज रात कोई कमरा सात में है?

132
00:12:07,519 --> 00:12:10,522
सात? नहीं, सात खुला है।

133
00:12:10,939 --> 00:12:12,065
मुझे देखना है।

134
00:12:23,410 --> 00:12:25,162
वैसा नहीं है जैसा तब था।

135
00:12:27,164 --> 00:12:28,290
जानता हूँ।

136
00:13:49,955 --> 00:13:53,917
खुशी है कि मुझसे मिलने के लिए
समय निकाल पाये। पता है कितने व्यस्त हो।

137
00:13:55,085 --> 00:13:56,253
मैं क्या कर सकता हूँ?

138
00:13:57,295 --> 00:13:59,589
जानना चाहता हूँ
हमारी स्थिति क्या है, अर्व।

139
00:14:00,423 --> 00:14:03,760
तुमने वादा किया था,
मेरी उम्मीदवारी के लिए एक प्रतिबद्धता।

140
00:14:04,719 --> 00:14:06,304
मगर तुम्हें मालूम होना चाहिए,

141
00:14:06,388 --> 00:14:09,140
अगर कुछ बदलेगा तो उसके परिणाम होंगे।

142
00:14:10,267 --> 00:14:12,060
क्या तुम ग्रैंड जूरी की बात कर रहे हो?

143
00:14:12,602 --> 00:14:14,020
उसके निष्कर्ष जारी कर देंगे।

144
00:14:15,438 --> 00:14:16,731
तो, करो।

145
00:14:17,274 --> 00:14:19,442
उसके परिणाम तीक्ष्ण होंगे।

146
00:14:20,277 --> 00:14:22,571
एलएपीडी के लिए और तुम्हारे लिए भी।

147
00:14:23,488 --> 00:14:26,324
श्री डिस्ट्रिक्ट अटर्नी,
एक बात स्पष्ट करने दें।

148
00:14:27,284 --> 00:14:31,454
मैंने अन्तरिम चीफ़ का पद स्वीकार किया
केवल अपने बेटे को सम्मानित करने

149
00:14:31,496 --> 00:14:34,291
तथा विभाग को तात्कालिक संकट से
निकलने में मदद के लिए।

150
00:14:34,749 --> 00:14:36,960
मगर मैं यह पद
स्थायी रूप से नहीं स्वीकारुँगा।

151
00:14:37,043 --> 00:14:38,712
चाहे चुनाव में जो भी विजयी हो।

152
00:14:41,006 --> 00:14:42,173
तुम सब छोड़कर चले जाओगे?

153
00:14:42,465 --> 00:14:43,842
अन्तरिम का यही मतलब होता है।

154
00:14:46,928 --> 00:14:48,138
और वेट्स का वीडियो?

155
00:14:50,015 --> 00:14:51,016
उनके पास है?

156
00:14:51,308 --> 00:14:52,309
किसके पास है?

157
00:14:53,935 --> 00:14:55,061
उनके।

158
00:15:02,736 --> 00:15:05,405
-तुमने नहीं दिया।
-हाँ, मैंने दे दिया।

159
00:15:06,823 --> 00:15:10,952
शायद निर्णय करते समय तुम्हारी
ग्रैंड जूरी के पास सभी तथ्य होने चाहिए।

160
00:15:10,994 --> 00:15:13,580
जानना चाहिए किसने
रेनार्ड वेट्स की हथकड़ियाँ खुलवाईं।

161
00:15:13,663 --> 00:15:15,332
किसने उस दौरे का आदेश दिया था।

162
00:15:15,415 --> 00:15:17,292
कौन वास्तव में उत्तरदायी है।

163
00:15:17,334 --> 00:15:19,919
साले कुत्ते के पिल्ले। भाड़ में जा!

164
00:15:32,557 --> 00:15:33,767
बॉश।

165
00:15:37,687 --> 00:15:40,940
तो, मैं कुछ समय पहले
अपने इलाके में घूम रही थी,

166
00:15:41,024 --> 00:15:43,693
और तुम्हारी डेस्क पर लेखागार से आए
कुछ कागज़ात दिखाई दिए।

167
00:15:43,735 --> 00:15:45,362
1980 के दो अनसुलझे केस?

168
00:15:45,528 --> 00:15:46,571
बढ़िया। बड़ी जल्दी किया।

169
00:15:47,113 --> 00:15:50,825
-क्या जल्दी था? क्या कर रहे हो?
-मैंने लेखागार से दो अनसुलझे मँगाए।

170
00:15:51,743 --> 00:15:54,537
तुम्हारी माँ का केस तो 1979 का था न?

171
00:15:54,746 --> 00:15:57,999
हाँ। इस संभावना को देख रहा हूँ
कि क्या ये दोनों उससे जुड़े हैं।

172
00:15:58,166 --> 00:16:01,378
कोई और आदेश नहीं है, तो शायद
तुम और एड्गर नैश टास्क फ़ोर्स में हो।

173
00:16:01,419 --> 00:16:02,629
इसका क्या मतलब है?

174
00:16:02,754 --> 00:16:05,340
आरएचडी के लिए कागज़ात देख रहे हैं,
बंदूकें जाँच रहे हैं,

175
00:16:05,382 --> 00:16:06,716
नैश के सामने आने के इंतज़ार में।

176
00:16:07,467 --> 00:16:10,053
-और वेरॉनिका ऐलेन का क्या?
-कल उसकी सुनवाई होगी।

177
00:16:10,178 --> 00:16:12,055
एड्गर पहला खोज पैकेज तैयार कर रहा है।

178
00:16:12,097 --> 00:16:13,098
सब संभाला हुआ है।

179
00:16:13,640 --> 00:16:16,309
इस बीच, सप्ताहांत पर
माँ के केस के संबंध में एक फ़ोन आया।

180
00:16:16,393 --> 00:16:18,395
मैंने गवाह से बात की जिससे नया सुराग मिला।

181
00:16:18,561 --> 00:16:21,523
-तुम्हें कॉल आया?
-मुझे कॉल आया।

182
00:16:22,440 --> 00:16:24,734
हैरी, ये मामले 35 साल पुराने हैं।

183
00:16:24,901 --> 00:16:27,529
फ़र्क नहीं पड़ता।
पीड़ितों को भुला दें? हम कैसे लगेंगे?

184
00:16:27,737 --> 00:16:29,823
जानती हूँ। जानती हूँ।

185
00:16:29,906 --> 00:16:31,950
मगर डाउनटाउन में
एक पुराने मामलों का यूनिट है।

186
00:16:32,200 --> 00:16:33,910
शायद। पर इन मामलों पर काम नहीं कर रहे।

187
00:16:34,160 --> 00:16:35,912
और जानती हो वहाँ कैसे चलता है।

188
00:16:35,954 --> 00:16:38,707
केस निकालते हैं, डीएनए
और उंगुली के निशान देखते हैं।

189
00:16:38,748 --> 00:16:41,376
कोई जादुई गोली नहीं मिलती,
तो मामला वापस लेखागार में।

190
00:16:41,459 --> 00:16:44,295
इन मामलों में कोई डीएनए
या उंगुली निशान नहीं थे?

191
00:16:44,421 --> 00:16:45,422
कोई नहीं।

192
00:16:45,505 --> 00:16:47,632
ठीक, तो संबंध क्या है?
क्यों निकाला इन्हें?

193
00:16:47,716 --> 00:16:49,718
संबंध है सिटी सेंटर होटल।

194
00:16:50,593 --> 00:16:51,928
माँ की एक सहेली ने फ़ोन किया था।

195
00:16:52,429 --> 00:16:54,597
कहा कत्ल की रात माँ वहाँ गई थी।

196
00:16:54,681 --> 00:16:55,807
यह नई जानकारी है।

197
00:16:55,974 --> 00:16:57,016
ठीक।

198
00:16:57,100 --> 00:16:59,185
डाउनटाउन में आरएचडी की
हत्या की फ़ाइलें देखीं

199
00:16:59,269 --> 00:17:04,107
और वहाँ उस जगह से संबंधित
दो और मामलों की एंट्री थी।

200
00:17:04,149 --> 00:17:07,360
मेरी माँ की मौत के सात महीने बाद
वहाँ एक औरत की हत्या हुई थी।

201
00:17:07,485 --> 00:17:09,446
छः महीने बाद चादर में लिपटा हुआ

202
00:17:09,529 --> 00:17:12,365
एक और शव मिला था सेल्मा के पास एक गली में।

203
00:17:12,449 --> 00:17:14,784
चादर सिटी सेंटर होटल की थी।

204
00:17:14,951 --> 00:17:17,162
और मृत्यु का कारण तीनों में एक ही था?

205
00:17:17,370 --> 00:17:20,123
वह आदमी चतुर था। अलग तरीके,
अलग-अलग जातियाँ।

206
00:17:20,206 --> 00:17:23,042
एकमात्र कनेक्शन है होटल
और यह कि वे वेश्याएँ थीं।

207
00:17:23,626 --> 00:17:26,087
हैरी, यह बहुत ही दूर की कौड़ी है।

208
00:17:26,129 --> 00:17:29,174
बस इसी लिए मैंने वे फ़ाइलें निकलवाईं।
खोदकर देखने के लिए।

209
00:17:30,383 --> 00:17:32,218
जंजीरें थोड़ी ढीली कर देते हैं,
मज़ाक है क्या।

210
00:17:32,302 --> 00:17:33,470
बॉश, बात मानो।

211
00:17:34,179 --> 00:17:36,639
आखिर यह द टाइम्स को यह मिला कैसे?

212
00:17:37,932 --> 00:17:39,559
भूल जाओ, यार। आओ भी।

213
00:17:41,269 --> 00:17:42,771
बैरल, घुटने का इलाज कब करवाओगे?

214
00:17:42,812 --> 00:17:45,732
-सितंबर।
-तब तक, बस ऐसे ही मुंह बंद कर चलेगा।

215
00:17:48,777 --> 00:17:50,487
इसका मतलब क्या हुआ?

216
00:17:50,528 --> 00:17:53,490
मेरी औकात से बाहर है।
मुझे अफ़सोस नहीं कि बात खुल गई।

217
00:17:54,407 --> 00:17:56,451
शायद ओ शिया की मेयर की दौड़ लड़खड़ा गई है।

218
00:17:57,202 --> 00:17:58,620
हाँ।

219
00:18:05,376 --> 00:18:07,587
ठीक, बस आज के लिए लगभग हो गया।

220
00:18:07,670 --> 00:18:09,589
और मैं करीब एक घंटे में वहाँ पहुँच जाऊँगा।

221
00:18:09,672 --> 00:18:12,675
अपने भाई से कहना जूते पहनकर तैयार रहे।

222
00:18:18,056 --> 00:18:21,976
ठीक है। तो हमने बैंक प्लाज़ा से
कुल छः हथियार बरामद किये

223
00:18:22,018 --> 00:18:24,562
और 68 गोलियों के खोल।

224
00:18:24,646 --> 00:18:27,690
दो दल, नैश का दल और मार्क्स के आदमी।

225
00:18:27,732 --> 00:18:30,693
प्राथमिकता के आधार पर
मेरा ध्यान केन्द्रित है नैश के दल पर।

226
00:18:30,777 --> 00:18:34,364
चार हथियार मिले यहाँ, यहाँ, यहाँ और यहाँ।

227
00:18:35,490 --> 00:18:37,367
यहाँ पर सब-मशीनगन मिली।

228
00:18:38,409 --> 00:18:40,078
और अभी क्या है तुम्हारे पास?

229
00:18:40,161 --> 00:18:43,414
चार अलग-अलग हथियार, एक सामान्य चीज़।

230
00:18:43,498 --> 00:18:44,874
मिटे हुये सीरियल नंबर।

231
00:18:45,083 --> 00:18:47,126
संभावना है कि रेती से मिटाये गए,

232
00:18:47,210 --> 00:18:50,421
जिससे हमें कुछ मौका मिलता है
उनको एसिड से वापस पाने का।

233
00:18:50,505 --> 00:18:51,881
मगर इसमें समय लगता है।

234
00:18:52,048 --> 00:18:53,216
हमारे पास समय नहीं है, लेस्टर।

235
00:18:53,299 --> 00:18:55,635
विज्ञान पर दबाव नहीं डाल सकते।

236
00:18:55,718 --> 00:19:00,014
जिन एसिडों से हम नंबर वापस निकालते हैं,
वे कम से कम कुछ दिन लेते ही हैं।

237
00:19:00,056 --> 00:19:02,976
मगर कल मुझे कॉल करना।
शायद तुम्हारे लिए कुछ होगा।

238
00:19:03,601 --> 00:19:05,687
गोलियों पर कुछ
जो मुझे पता होना चाहिए?

239
00:19:05,728 --> 00:19:07,730
करीब सभी हथियारों से मैच करा चुके हैं

240
00:19:07,772 --> 00:19:10,900
खोल, कैलिबर और लोकेशन से।

241
00:19:10,984 --> 00:19:13,570
नैश के सभी आदमी रिलोड इस्तेमाल कर रहे थे।

242
00:19:13,611 --> 00:19:15,154
-चारों हथियार?
-सही।

243
00:19:16,281 --> 00:19:19,868
नैश हथियारों का डीलर है।
उसका बंदूकें रीसाइकल करना संभव है।

244
00:19:19,909 --> 00:19:22,328
क्या उसके घर में रिलोडर मिला?

245
00:19:23,746 --> 00:19:25,248
नहीं। हमें नहीं मिला।

246
00:20:13,713 --> 00:20:15,632
जो सिक्का उछाला था उसमें हेड ही आया था?

247
00:20:15,715 --> 00:20:16,966
अंदर आओ।

248
00:20:21,930 --> 00:20:24,140
-फिर से तुम।
-हाँ, मैं ही हूँ।

249
00:20:26,935 --> 00:20:28,144
तुम कहाँ थे?

250
00:20:29,187 --> 00:20:31,731
करी ब्रांड। मेरी मनपसंद।

251
00:20:32,357 --> 00:20:33,483
फ़ॉक्स मिचेल।

252
00:20:35,526 --> 00:20:38,905
श्री सीधे-मुद्दे-पर?

253
00:20:38,988 --> 00:20:39,989
उसका नाम क्या था?

254
00:20:40,198 --> 00:20:42,367
तुमने सुना। फ़ॉक्स मिचेल।

255
00:20:44,077 --> 00:20:46,454
-उसका नाम हत्या डायरी में था?
-नहीं।

256
00:20:46,496 --> 00:20:47,705
तब, तुम्हारा जवाब मिल गया।

257
00:20:47,789 --> 00:20:50,667
अगर डायरी में नहीं है,
तो वह केस का भाग नहीं है।

258
00:20:50,750 --> 00:20:52,835
सिवा इसके कि तुम्हें एक महिला से

259
00:20:52,877 --> 00:20:55,546
एक गुमनाम कॉल आई थी
जब उन्हें मेरी माँ की लाश मिली।

260
00:20:55,630 --> 00:20:59,175
उसने तुम्हें होटल का नाम और कमरा नंबर दिया
जहाँ उसकी हत्या हुई थी।

261
00:20:59,258 --> 00:21:01,803
इससे कुछ याद आया, डिटेक्टिव कैफ़्री?

262
00:21:02,387 --> 00:21:03,846
कुछ याद नहीं आया।

263
00:21:04,973 --> 00:21:07,225
और तुम्हें कैसे पता कि मुझे कॉल आया था?

264
00:21:07,308 --> 00:21:09,310
मेरा पार्टनर हो सकता है।
कोई भी हो सकता है।

265
00:21:09,352 --> 00:21:12,188
बोली कि उस डिटेक्टिव को फ़ोन किया
जिसका नाम अखबार में था।

266
00:21:12,355 --> 00:21:15,358
मीडिया के लिए पॉइंटमैन तुम थे,
हर कहानी में तुम्हारा नाम था।

267
00:21:15,775 --> 00:21:18,361
सिटी सेंटर होटल। कमरा सात।

268
00:21:18,695 --> 00:21:21,698
उसकी शव फेंकने से पहले
वहीं उसकी हत्या हुई थी।

269
00:21:21,781 --> 00:21:23,908
तुम्हें पता था। तुम्हें बताया गया था।

270
00:21:24,033 --> 00:21:27,078
मुझे मत बताओ कि क्या पता था
या क्या बताया गया था।

271
00:21:27,161 --> 00:21:30,999
अगर डायरी में नहीं है,
तो केस में नहीं है। कहानी खत्म।

272
00:21:31,040 --> 00:21:33,292
मैं इनमें से एक सिगरेट पीने
बाहर जा रहा हूँ,

273
00:21:33,376 --> 00:21:34,711
और तुम यहाँ से बाहर निकल जाओगे।

274
00:21:34,752 --> 00:21:37,338
सालों तक तुम्हारे पास
केस के बारे में पूछने आता रहा,

275
00:21:37,422 --> 00:21:39,882
तुम्हारी बकवास सुनी।

276
00:21:39,966 --> 00:21:43,845
मगर अब जानता हूँ, कैफ़्री,
मुझे पता है तुमने डुबकी मारी है।

277
00:21:44,554 --> 00:21:49,392
यह बकवास यहाँ मत लाओ। हिम्मत भी मत करना।

278
00:21:49,434 --> 00:21:53,229
मैंने अपने समय में
36 हत्याएँ सुलझाईं, नीच कमीने।

279
00:21:53,312 --> 00:21:57,358
तो यहाँ मेरे समय में
जूनियर डिटेक्टिव का खेल मत खेलो।

280
00:21:57,442 --> 00:21:58,568
फ़ॉक्स मिचेल कौन था?

281
00:21:59,027 --> 00:22:01,195
-मैं बता रहा हूँ...
-नहीं, मैं बता रहा हूँ।

282
00:22:02,655 --> 00:22:07,452
वह उसके पास गई थी। उस रात
वह उसके पास गई, और तुम्हें पता था।

283
00:22:07,535 --> 00:22:09,037
तुम्हें बताया गया था।

284
00:22:10,079 --> 00:22:13,082
फ़ॉक्स मिचेल कौन था? कौन था वह?

285
00:22:18,546 --> 00:22:22,425
फ़ॉक्स मिचेल एक छद्मनाम था, ठीक?
वह मुखबिर था।

286
00:22:22,550 --> 00:22:25,219
-किसका मुखबिर?
-मेजर नारकोटिक्स।

287
00:22:25,845 --> 00:22:27,472
और तुमसे कहा गया कि उससे दूर रहो।

288
00:22:27,555 --> 00:22:30,099
मुझे संदेश मिल गया, हाँ। स्पष्ट।

289
00:22:30,266 --> 00:22:32,894
वह बहुत उपयोगी खबरी था।

290
00:22:32,935 --> 00:22:37,273
बड़ी गिरफ्तारियाँ, बड़ी पकड़, कोकीन।
वे उसे बनाए रखना चाहते थे।

291
00:22:37,607 --> 00:22:40,401
-तुमने उससे अलग से बात भी नहीं की?
-मैंने सही काम किया।

292
00:22:40,485 --> 00:22:43,821
मैंने नारकोटिक्स से कहा कि
पूछताछ के लिए उसे मुझे उपलब्ध करा दें।

293
00:22:43,905 --> 00:22:45,406
निवेदन नकार दिया गया।

294
00:22:45,448 --> 00:22:47,116
तो, तुम हिम्‍मत हार गए।

295
00:22:47,784 --> 00:22:50,203
-मेरे पास विकल्प नहीं था।
-बकवास, विकल्प नहीं था।

296
00:22:50,286 --> 00:22:52,288
और उसका असली नाम? तुम्हें कभी पता चला?

297
00:22:52,330 --> 00:22:53,539
कमीनों ने मुझे दिया ही नहीं।

298
00:22:53,873 --> 00:22:55,792
और जोसफ़ीन फ़ोर्ड तथा सिंडी ब्लैक का क्या?

299
00:22:56,709 --> 00:22:59,253
-वे कौन हैं?
-हत्या की शिकार, मेरी माँ की तरह।

300
00:23:00,129 --> 00:23:01,798
-उनके बारे में नहीं सुना।
-बेशक नहीं।

301
00:23:01,839 --> 00:23:03,382
तुम दूसरी ओर देखने में व्यस्त थे।

302
00:23:04,926 --> 00:23:07,929
बॉश, इतने आलोचनात्मक मत बनो।

303
00:23:07,970 --> 00:23:10,264
तुम विभाग जानते हो,
जानते हो काम कैसे होता है।

304
00:23:10,306 --> 00:23:15,311
तुमसे किसी चीज़ से हटने को कहा जाता है,
तो तुम हट जाओ नहीं तो कुचल दिये जाओगे!

305
00:23:16,813 --> 00:23:21,317
और मुझे यकीनन कैसे पता चलता
कि वही हत्यारा है?

306
00:23:22,693 --> 00:23:24,028
वह मारी गई थी।

307
00:23:25,655 --> 00:23:27,532
और उसका केस किसे मिला? तुम्हें।

308
00:23:28,658 --> 00:23:30,493
मेरी माँ को तुम मिले।

309
00:23:32,161 --> 00:23:33,788
उसके पास मौका था ही नहीं।

310
00:23:51,931 --> 00:23:53,432
अभियुक्त ऐलेन, आओ।

311
00:23:53,516 --> 00:23:56,435
-गेट एक खुल रहा है!
-अटर्नी कॉन्फ्रेंस, अभी।

312
00:24:08,114 --> 00:24:10,992
वह पगला गया, चीखने और चिल्लाने लगा।

313
00:24:12,368 --> 00:24:13,911
उसने कैंची उठा ली।

314
00:24:15,705 --> 00:24:21,711
तो, अपने बचाव के लिए
जो मेरे हाथ में आया मैंने उठा लिया।

315
00:24:21,794 --> 00:24:26,048
वह मेरे ऊपर झपटा और मैंने उस पर वार किया।

316
00:24:26,841 --> 00:24:28,968
-ट्रोफ़ी से?
-हाँ।

317
00:24:30,094 --> 00:24:31,470
और कितनी बार उस पर वार किया?

318
00:24:33,389 --> 00:24:37,894
एक या दो बार। मुझे ठीक से याद नहीं।
मैं डरी हुई थी।

319
00:24:37,977 --> 00:24:39,437
मुझे लगा वह मुझे मार डालेगा।

320
00:24:39,729 --> 00:24:41,731
-तुम्हें अपनी जान जाने का डर था।
-हाँ था।

321
00:24:45,484 --> 00:24:46,652
तो, क्या यह पर्याप्त है?

322
00:24:48,154 --> 00:24:49,238
इतने से काम कर सकती हूँ।

323
00:24:50,198 --> 00:24:55,203
हम फ़ादर टबाकियन की खूब जाँच करेंगे।
उसके बारे में सब पता लगाएँगे। सभी रहस्य।

324
00:24:56,204 --> 00:25:00,791
अभी वह शिकार है।
जब तक हम ट्रायल पर जाएँगे, तुम होगी।

325
00:25:02,084 --> 00:25:03,127
हाँ।

326
00:25:14,472 --> 00:25:15,806
डिटेक्टिव बॉश।

327
00:25:17,767 --> 00:25:18,809
मिस चैंडलर।

328
00:25:18,893 --> 00:25:20,770
कहा था न कि हम दोबारा मिलेंगे?

329
00:25:20,937 --> 00:25:22,104
हाँ, तुमने कहा था।

330
00:25:22,438 --> 00:25:24,106
क्योंकि तुम्हारे अनुसार, ऐसा आदमी हूँ

331
00:25:24,190 --> 00:25:26,275
जो मुसीबत से दूर रह ही नहीं पाता।

332
00:25:27,109 --> 00:25:28,861
और तुमने मुझे फिर सही साबित कर दिया।

333
00:25:29,820 --> 00:25:31,447
तुम वेरॉनिका ऐलेन का बचाव कर रही हो?

334
00:25:32,740 --> 00:25:34,367
उसने कॉल किया, मैंने स्वीकार किया।

335
00:25:35,284 --> 00:25:38,120
सोचा समय आ गया है कि
फ़ौजदारी कोर्ट कौशल पर से धूल हटाऊँ।

336
00:25:38,371 --> 00:25:41,916
इस तरह का उच्च प्रोफ़ाइल केस,
अधिकतम मीडिया। उत्तम।

337
00:25:42,625 --> 00:25:45,795
हार या जीत, इसके लिए
शहर से पैसा नहीं मिलेगा।

338
00:25:45,878 --> 00:25:48,047
मैंने सुना है कि वह महिला दीवालिया है।

339
00:25:48,214 --> 00:25:51,842
उसकी बहुत चिंता नहीं।
कुछ तो शायद निकाल ही लूँगी।

340
00:25:53,261 --> 00:25:55,054
वैसे भी बात पैसे की नहीं। यह चुनौती है।

341
00:25:56,264 --> 00:25:59,141
और सच तो यह है,
जब तुम्हारा नाम सुना, तो रुक नहीं पाई।

342
00:25:59,642 --> 00:26:00,977
तुम दोनों एक-दूसरे के लिए बनी हो।

343
00:26:01,310 --> 00:26:02,812
मैं तुमसे पूरी तरह सहमत हूँ।

344
00:26:06,399 --> 00:26:07,650
अभियुक्त का जवाब क्या है?

345
00:26:07,984 --> 00:26:10,820
अपराधी नहीं, योर ऑनर। अपराधी नहीं।

346
00:26:14,031 --> 00:26:17,743
हम बात कर रहे थे
रिहाई संबंधी सबूतों को अनदेखा करने की।

347
00:26:17,827 --> 00:26:20,913
इस केस के डिटेक्टिव का
दुराचार का इतिहास है।

348
00:26:20,997 --> 00:26:22,373
कुछ महीनों पहले सिविल कोर्ट में

349
00:26:22,456 --> 00:26:26,002
यह साबित किया था
और पूरी आशा है कि पुनः करूँगी।

350
00:26:26,627 --> 00:26:28,587
-तो शुरू हो गया।
-कभी समाप्त नहीं हुआ था।

351
00:26:41,142 --> 00:26:42,268
हाँ?

352
00:26:45,438 --> 00:26:47,523
-क्या मदद कर सकता हूँ?
-समय के लिए धन्यवाद।

353
00:26:47,606 --> 00:26:49,108
हॉलिवुड हॉमिसाइड से हूँ। एक केस पर...

354
00:26:49,191 --> 00:26:50,443
मुझे पता है तुम कौन हो।

355
00:26:57,366 --> 00:26:58,993
तो, एक केस पर काम कर रहा हूँ।

356
00:26:59,035 --> 00:27:02,830
पुराना केस। अनेक हत्याएँ,
70 के दशक के अंत में और 80 की शुरुआत में।

357
00:27:02,872 --> 00:27:05,082
संभावित गवाह के रूप में
एक नाम आता रहता है।

358
00:27:05,166 --> 00:27:08,878
पता यह चलता है कि वह एक खबरी का
छद्म नाम है जो मेजर के लिए काम करता है।

359
00:27:09,045 --> 00:27:11,380
उस समय वह आदमी दूर रहो स्थिति में था।

360
00:27:12,256 --> 00:27:14,091
अब, उस बात को चालीस साल बीत चुके हैं।

361
00:27:14,175 --> 00:27:16,927
तो, मुझे लगता है कि
वह खबरी अब काम नहीं कर रहा होगा।

362
00:27:17,928 --> 00:27:19,096
और तुम नाम चाहते हो।

363
00:27:20,598 --> 00:27:23,559
वह इन मुखबिरों के बक्सों में से
एक में होगा, ठीक?

364
00:27:25,061 --> 00:27:27,396
फ़र्क नहीं पड़ता कि कितने साल बीत चुके हैं।

365
00:27:27,438 --> 00:27:30,316
मुखबिरों की फ़ाइल देखने के लिए
कमांड स्टाफ़ अनुमति चाहिए।

366
00:27:30,900 --> 00:27:32,193
तुम्हारे पास है?

367
00:27:34,070 --> 00:27:36,947
मेरे पास एक औरत है जिसका गला दबाया
और लाश कूड़ेदान में मिली।

368
00:27:37,448 --> 00:27:39,533
दूसरी को चाकू मारा गया
और तीसरी को पीटकर मारा गया

369
00:27:39,575 --> 00:27:41,577
तब किसी ने इसकी परवाह नहीं की,

370
00:27:41,619 --> 00:27:44,121
क्योंकि वह आदमी जिसे
इस बारे में कुछ पता हो सकता था,

371
00:27:44,205 --> 00:27:46,415
वह मेजर नारकोटिक्स का मुखबिर था।

372
00:27:51,545 --> 00:27:56,258
जब मैं रंगरूट था, तो मेरे टीओ ने बकवास के
आधार पर तीन बार मेरी शिकायत की।

373
00:27:56,300 --> 00:27:59,345
वह ऐसा आदमी था जिसे
दूसरों को झुकाने में मज़ा आता था।

374
00:28:00,179 --> 00:28:02,807
-मैं ऐसे कुछ लोगों को जानता हूँ।
-हाँ, बिलकुल ही कमीने।

375
00:28:03,557 --> 00:28:07,603
इसका मतलब यह कि उसकी पदोन्नति हुई,
और वह कैप्टन तक बन गया।

376
00:28:09,230 --> 00:28:12,441
पिछले साल सुना कि
हॉलिवुड डिविन के एक डिटेक्टिव ने

377
00:28:12,858 --> 00:28:15,277
उसको एक शीशे की खिड़की के बाहर फेंक दिया।

378
00:28:16,070 --> 00:28:17,863
दफ़्तर के अंदर ही।

379
00:28:18,239 --> 00:28:19,657
उससे मेरा दिन बन गया।

380
00:28:21,450 --> 00:28:23,411
आज रात हमारा एक बड़ा ऑपरेशन है।

381
00:28:24,745 --> 00:28:26,789
उसी की योजना बनाने जल्दी आया।

382
00:28:26,872 --> 00:28:30,334
बहुत समय लगेगा और
मुझे बहुत कॉफ़ी पीनी पड़ेगी।

383
00:28:30,418 --> 00:28:32,628
तुम्हें ब्रेक रूम से कुछ चाहिए?

384
00:28:32,670 --> 00:28:35,965
मैं नई कॉफ़ी बनाऊँगा। कुछ समय लग जाएगा।

385
00:28:38,134 --> 00:28:40,511
धन्यवाद। मैं काली लूँगा।

386
00:28:41,345 --> 00:28:42,847
ठीक। कुछ समय में आता हूँ।

387
00:29:36,817 --> 00:29:38,194
हे भगवान।

388
00:30:16,732 --> 00:30:20,152
-ऐ पार्टनर। कहाँ थे तुम?
-डाउनटाउन। क्या हुआ?

389
00:30:21,070 --> 00:30:23,072
शायद यहाँ कुछ है जिस पर नज़र डालनी चाहिए।

390
00:30:23,113 --> 00:30:24,156
दिखाओ।

391
00:30:24,240 --> 00:30:27,826
अस्त्र विभाग ने हथियारों के नंबर निकाले
जो नैश के लोग इस्तेमाल कर रहे थे।

392
00:30:27,910 --> 00:30:29,703
दो में अधूरे हैं,

393
00:30:29,745 --> 00:30:36,627
मगर बाकी दो में पूरे हैं,
नैश का सिग एमपीएक्स और ओ ग्रेडी की बेरेटा।

394
00:30:36,710 --> 00:30:38,087
तुमने एटीएफ़ से चेक कराया?

395
00:30:38,128 --> 00:30:39,380
और बात यह है।

396
00:30:39,421 --> 00:30:42,800
दोनों मूलतः नैश ने खरीदे
अपने फ़ेडरल फ़ायरआर्म लाइसेन्स के अंतर्गत।

397
00:30:43,050 --> 00:30:45,010
-कानूनी रूप से खरीदे?
-बिलकुल कानूनी।

398
00:30:45,094 --> 00:30:47,096
और वे विधिक रूप से दूसरे को बेचे गए थे,

399
00:30:47,805 --> 00:30:50,432
कैन्यन कंट्री स्थित
एक शिकार संरक्षण और बंदूक रेंज को।

400
00:30:50,558 --> 00:30:51,725
ठीक।

401
00:30:51,767 --> 00:30:54,603
एटीएफ़ के अनुसार, दोनों हथियार
पिछले साल चोरी चले गए थे,

402
00:30:54,645 --> 00:30:56,438
शिकार संरक्षण में हुई चोरी के फलस्वरूप।

403
00:30:57,147 --> 00:30:59,275
वे उन अनेक चुराई गई बंदूकों में थे।

404
00:30:59,316 --> 00:31:00,359
तो, वे चुराये गए थे,

405
00:31:00,442 --> 00:31:02,778
मगर फिर मूल डीलर या दल के किसी सदस्य के

406
00:31:02,820 --> 00:31:03,946
कब्जे में आ गए थे।

407
00:31:04,113 --> 00:31:05,489
बड़ा संयोग लगता है, है न?

408
00:31:05,990 --> 00:31:08,576
तुम क्या शब्द कहते हो? शामिल? वही है यह।

409
00:31:08,617 --> 00:31:09,618
बिलकुल।

410
00:31:09,702 --> 00:31:11,787
मतलब, नैश उनको बंदूक बेचता है,

411
00:31:11,829 --> 00:31:14,873
और फिर चुरा लेता है,
सीरियल नंबर मिटाता है,

412
00:31:14,957 --> 00:31:16,000
और अपने लोगों को देता है।

413
00:31:16,834 --> 00:31:20,045
मतलब, मूल खरीदार इस पूरे सौदे का पैसा
बीमा से निकाल लेता है।

414
00:31:21,171 --> 00:31:23,632
-यह एक तरह से हथियारों की लौंडेरिंग हुई।
-कुछ और भी।

415
00:31:23,841 --> 00:31:26,802
सभी गोलियाँ जो इन हथियारों में
उस दिन इस्तेमाल हुईं?

416
00:31:27,177 --> 00:31:31,557
रिलोड्स। सभी बंदूक रेंजों के पास,
रिलोडर हैं या रिसाइकल्ड गोलियाँ बेचते हैं।

417
00:31:31,682 --> 00:31:33,392
बेहतर होगा वहाँ जाकर इससे बात करें।

418
00:31:33,475 --> 00:31:34,810
शायद नैश पर कुछ मिले।

419
00:31:34,852 --> 00:31:36,270
मतलब, यह योजना हो सकती थी...

420
00:31:39,523 --> 00:31:40,941
पर यह देखो।

421
00:31:42,109 --> 00:31:44,987
-डॉनल्ड बेनर?
-मृत। आठ माह पूर्व। प्राकृतिक कारण।

422
00:31:45,154 --> 00:31:46,864
मैंने बंदूक कैंप में कॉल किया था।

423
00:31:46,947 --> 00:31:49,116
रिकॉर्डिंग ने बताया
कि व्यापार बंद हो गया है।

424
00:31:50,451 --> 00:31:52,161
फिर भी हम जाकर देखेंगे।

425
00:32:34,703 --> 00:32:35,704
चेन कटी हुई है।

426
00:32:36,205 --> 00:32:37,331
संभावित कारण।

427
00:32:38,666 --> 00:32:39,833
मेरे लिए ठीक है।

428
00:32:54,556 --> 00:32:55,557
यहाँ खड़ी करो।

429
00:33:08,237 --> 00:33:09,780
आगे पैदल जाएँगे।

430
00:33:10,322 --> 00:33:11,740
ज़रा ट्यूब निकाल लेता हूँ।

431
00:33:29,133 --> 00:33:31,427
-बैकप?
-देखते हैं कि क्या मिलता है?

432
00:34:38,243 --> 00:34:39,495
-बॉश!
-मैं ठीक हूँ।

433
00:35:34,383 --> 00:35:38,178
मैं यहाँ से ज़िंदा नहीं निकलूँगा!
तुम जानते हो, है न, बॉश?

434
00:35:38,220 --> 00:35:40,597
यह तुम पर है, नैश, ऐसा होना ज़रूरी नहीं है!

435
00:35:41,265 --> 00:35:45,519
क्या फ़ायदा है? ट्रायल? जेल?

436
00:35:46,019 --> 00:35:47,229
भाड़ में जाए।

437
00:35:47,646 --> 00:35:48,939
तो तुम यहीं मरोगे?

438
00:35:53,360 --> 00:35:55,737
तुम सौदा करना चाहते हो, हैरी?

439
00:35:55,904 --> 00:35:57,906
मैं तुम्हें वेरॉनिका दे सकता हूँ!

440
00:35:57,990 --> 00:36:01,785
हाँ! तस्वीरें, टेप, सब यहीं हैं।

441
00:36:02,244 --> 00:36:04,621
तोहफ़े की तरह सजाकर दूँगा!

442
00:36:06,248 --> 00:36:09,084
या स्वाट का इंतज़ार करते समय
सब जला दूँगा!

443
00:36:09,126 --> 00:36:10,752
नैश, सौदा हमेशा हो सकता है!

444
00:36:10,919 --> 00:36:13,755
अपने हथियार डाल दो!
हम यहाँ से शुरू करेंगे!

445
00:36:13,881 --> 00:36:16,216
बकवास! शुरू?

446
00:36:17,426 --> 00:36:19,845
तुम डीए को यहाँ बुलाओ, सब लिखकर दो!

447
00:36:20,095 --> 00:36:22,639
स्वाट आएगी, तो तुम्हारी लाश ही जाएगी!

448
00:36:22,806 --> 00:36:25,642
मैं अपनी बंदूक रखता हूँ!
तुम भी अपनी बंदूक रखो!

449
00:36:25,851 --> 00:36:28,186
बकवास! तुम जानते हो यह कैसे काम करता है!

450
00:36:33,317 --> 00:36:34,401
बॉश!

451
00:36:52,961 --> 00:36:53,962
धत्!

452
00:37:19,112 --> 00:37:20,113
धत्।

453
00:37:24,034 --> 00:37:26,495
-यह आदमी तो गया।
-तब भी हथकड़ी तो लगाओ।

454
00:37:36,296 --> 00:37:38,548
-तुम कहाँ जा रहे हो?
-वेरॉनिका के खिलाफ़ सबूत।

455
00:37:38,632 --> 00:37:40,092
नहीं, नहीं, नहीं, हैरी, जाने दो।

456
00:37:40,175 --> 00:37:42,344
भूल जाओ। वह इस योग्य नहीं है। जाने दो।

457
00:39:10,265 --> 00:39:12,684
अभी-अभी आरएचडी से फोन पर बात की।

458
00:39:12,768 --> 00:39:14,770
तुम अभी भी तकनीकी रूप से उनके साथ हो,

459
00:39:14,853 --> 00:39:16,897
मगर इसके आगे का मामला वे समेट लेंगे।

460
00:39:17,814 --> 00:39:19,775
तो, उचित व्‍यवहार की मुलाकात के बाद,

461
00:39:19,816 --> 00:39:22,277
मैं तुम दोनों को कुछ छुट्टी दे रही हूँ।

462
00:39:22,986 --> 00:39:25,322
-कुछ दिन घर पर रहो।
-धन्यवाद, लूटेनन्ट।

463
00:39:25,614 --> 00:39:27,699
मगर अगले सोमवार,
तुम दोबारा काम पर लौटोगे।

464
00:39:30,285 --> 00:39:31,995
-समझ गए, हैरी?
-हाँ। समझ गया।

465
00:39:34,956 --> 00:39:37,334
हैरी, अभी ही छुट्टी पर गए?
गफ़लत में आ गए थे।

466
00:39:39,002 --> 00:39:41,963
इस पूरे मामले के
एक खुले सिरे के बारे में सोच रहा था।

467
00:39:42,047 --> 00:39:43,423
लेला?

468
00:39:43,465 --> 00:39:46,009
हाँ। सोच रहा था
कि सारे पैसे के साथ वह कहाँ है।

469
00:40:20,377 --> 00:40:22,170
मुझे खोई चिड़िया मिल गई।

470
00:40:47,946 --> 00:40:48,947
बॉश।

471
00:40:49,698 --> 00:40:51,700
माफ करना, चीफ़,
दखल नहीं देना चाहता था।

472
00:40:59,624 --> 00:41:01,334
बस यह देखना चाहता था।

473
00:41:02,878 --> 00:41:04,588
अनावरण अगले रविवार तक नहीं होगा।

474
00:41:05,130 --> 00:41:06,131
मैं वापस आ सकता हूँ।

475
00:41:07,174 --> 00:41:08,300
वह आवश्यक नहीं होगा।

476
00:41:23,356 --> 00:41:24,608
"मैंने इससे भी बुरा किया है।"

477
00:41:25,650 --> 00:41:26,693
माफ करना?

478
00:41:26,735 --> 00:41:29,487
तुमने मुझसे यह कहा था,
पहले दिन होटल के कमरे में।

479
00:41:29,738 --> 00:41:30,989
"मैंने इससे भी बुरा किया है।"

480
00:41:32,741 --> 00:41:34,284
हम क्या बात कर रहे हैं, बॉश?

481
00:41:34,367 --> 00:41:35,493
आर्नो एपरसन।

482
00:41:35,911 --> 00:41:37,204
कौन?

483
00:41:37,245 --> 00:41:39,956
आर्नो एपरसन।
जिसे फ़ॉक्स मिचेल भी कहते हैं।

484
00:41:45,420 --> 00:41:47,547
ये नाम मैंने बहुत समय से नहीं सुने हैं।

485
00:41:47,881 --> 00:41:49,716
तुम्हारी फ़ोटो मुखबिर की फ़ाइल में देखी।

486
00:41:51,426 --> 00:41:53,762
हम इस पर नहीं जाएँगे
कि तुम्हें यह फ़ाइल कैसे मिली।

487
00:41:54,846 --> 00:41:56,932
-उसका क्या?
-जानना चाहता हूँ वह कहाँ है।

488
00:41:57,265 --> 00:41:59,184
-नहीं मालूम।
-मगर जानते हो वह कौन है।

489
00:41:59,768 --> 00:42:02,437
उसके साथ कुछ केसों पर काम किया
जब नारकोटिक्स में था।

490
00:42:02,562 --> 00:42:06,274
सन् '92 में एक गोदाम से 21 टन कोकीन पकड़ी।

491
00:42:06,399 --> 00:42:10,111
उससे तुम विभागीय सीढ़ी में
एक या दो कदम आगे बढ़े होगे।

492
00:42:11,112 --> 00:42:14,532
बहुत से मुखबिरों का इस्तेमाल किया।
दुनिया में केस ऐसे ही बनते हैं।

493
00:42:15,158 --> 00:42:18,536
-उसे किस लिए ढूँढ़ रहे हो?
-मार्जरी लो की हत्या के लिए।

494
00:42:19,120 --> 00:42:20,121
मेरी माँ।

495
00:42:21,289 --> 00:42:22,540
भगवान।

496
00:42:25,293 --> 00:42:27,003
एपरसन को अपनी माँ की हत्या से जोड़ा है?

497
00:42:27,212 --> 00:42:28,255
उसने की थी।

498
00:42:28,296 --> 00:42:31,466
और बाद में इस विभाग ने
और डीए के कार्यालय ने उसकी रक्षा की।

499
00:42:31,508 --> 00:42:33,468
उसे पुनर्वास कार्यक्रम में रखा।

500
00:42:34,511 --> 00:42:37,472
मेरी माँ के अतिरिक्त
अन्य शिकार भी हो सकते हैं।

501
00:42:45,313 --> 00:42:48,692
मुखबिर सदैव ही हमें दूसरी ओर देखने पर
मजबूर कर देते हैं।

502
00:42:48,775 --> 00:42:50,485
बड़ी भलाई वाला तर्क।

503
00:42:51,403 --> 00:42:54,489
परंतु यदि उसने ऐसा कुछ किया था
तब निश्चय ही मुझे पता नहीं था।

504
00:42:54,531 --> 00:42:55,532
किसी को था।

505
00:42:55,615 --> 00:42:57,826
मगर वह तहकीकात के लिए बहुत महत्वपूर्ण था

506
00:42:57,867 --> 00:43:00,829
कुछ वेश्याओं की हत्या के लिए
सज़ा देने के लिए।

507
00:43:00,870 --> 00:43:02,455
उसे आज़ाद छोड़ दिया गया।

508
00:43:03,623 --> 00:43:05,125
विश्वास करना कठिन है।

509
00:43:05,959 --> 00:43:09,129
पता है, एक हफ्ते पहले,
तुमने कहा था कि एक पुलिसवाले की हत्या,

510
00:43:09,170 --> 00:43:13,049
तुम्हारे बेटे की बात, दबाई जाने वाली है।

511
00:43:13,133 --> 00:43:15,260
तुम्हें वह अविश्वसनीय नहीं लगा।

512
00:43:18,555 --> 00:43:21,850
मेरी पहुँच पुनर्वास फाइलों तक
नहीं है, मगर तुम्हारी है।

513
00:43:21,933 --> 00:43:23,310
तुम पुलिस चीफ़ हो।

514
00:43:27,063 --> 00:43:29,024
देखूँ क्या पता कर सकता हूँ। कॉल करूँगा।

515
00:43:29,107 --> 00:43:30,567
-कब?
-जल्दी।

516
00:43:48,960 --> 00:43:49,961
क्या हो रहा है, यार?

517
00:43:50,503 --> 00:43:52,380
मैं बिग वेव डेव को ढूँढ़ रहा हूँ। यहाँ है?

518
00:43:52,714 --> 00:43:53,882
डेव।

519
00:43:55,050 --> 00:43:57,135
नहीं। वह अब यहाँ नहीं है।

520
00:43:57,761 --> 00:43:59,387
सचमुच? उसने कहा था यहीं होगा।

521
00:44:00,138 --> 00:44:01,431
असंभव।

522
00:44:02,223 --> 00:44:03,475
वह कैसे?

523
00:44:03,683 --> 00:44:05,352
वह काफ़ी दिन पहले मर गया।

524
00:44:05,935 --> 00:44:07,479
हाँ, उसे कैंसर हो गया था।

525
00:44:09,397 --> 00:44:11,649
-कब?
-करीब दो साल पहले।

526
00:44:13,068 --> 00:44:17,238
तबियत खराब लग रही थी। जाँच कराने गया।
पाँच हफ्ते बाद, वह मर गया।

527
00:44:17,614 --> 00:44:18,865
बीमारी उसे जल्दी खा गई।

528
00:44:23,328 --> 00:44:25,330
-तुम उसके दोस्त थे?
-नहीं।

529
00:44:26,790 --> 00:44:30,001
-तुम उसकी अन्त्येष्टि पर गए थे?
-हाँ, गया था। क्यों?

530
00:44:32,921 --> 00:44:33,963
वह यह है?

531
00:44:35,090 --> 00:44:36,633
हाँ, डेव एरनसन।

532
00:45:04,744 --> 00:45:06,246
तुम जीत गए, है न?

