1
00:00:05,089 --> 00:00:08,801
सोमवार की सुबह फ़र्स्ट नेशनल
पैसिफिक बैंक के बाहर गोलियाँ चलीं।

2
00:00:08,884 --> 00:00:13,013
सिल्मार शॉपिंग प्लाज़ा के आसपास
ग्राहक देखने को रुके...

3
00:00:13,097 --> 00:00:14,807
यह बहुत शांत है।

4
00:00:14,932 --> 00:00:18,185
ड्राई आइस की तरह। ठंडी और गर्म।

5
00:00:18,269 --> 00:00:21,605
छूना मत। जल जाओगे।

6
00:00:21,647 --> 00:00:24,567
पुलिस अभी पूर्व एलएपीडी
डिटेक्टिव कार्ल नैश की तलाश में है,

7
00:00:25,693 --> 00:00:27,987
जो पूर्व और वर्तमान
बेईमान अफ़सरों के गुट का नेता...

8
00:00:28,070 --> 00:00:31,866
ऐसी हूर उस लंगूर के चक्कर में।

9
00:00:33,075 --> 00:00:36,036
रोकड़ा, यार, रोकड़ा।

10
00:00:46,088 --> 00:00:49,300
डिटेक्टिव, शुरू करने से पहले,
कुछ मूल नियम।

11
00:00:49,341 --> 00:00:50,634
मूल नियम।

12
00:00:50,676 --> 00:00:53,971
पिछले 48 घंटों में, मुवक्किल ने
तुम्हारे सभी सवालों के जवाब दिये।

13
00:00:54,054 --> 00:00:58,392
उसने आरएचडी और एफ़आईडी के
डिटेक्टिव्स से सहयोग किया है।

14
00:00:58,476 --> 00:01:03,105
वह अपनी मर्ज़ी से यहाँ आई है।
उसको धमकाने नहीं दूँगा।

15
00:01:03,564 --> 00:01:04,607
धमकाना?

16
00:01:04,648 --> 00:01:08,694
श्रीमती ऐलेन, किसी भी और से अधिक,
जानना चाहती हैं कि किसने उनके पति को मारा।

17
00:01:08,861 --> 00:01:10,154
तो शायद वह मुझे बता सकेंगी

18
00:01:10,196 --> 00:01:13,699
कि कार्ल नैश को कैसे पता था
कि वह उस सुबह उस बैंक में आएँगी।

19
00:01:14,492 --> 00:01:17,495
जैसा कि मैंने हज़ार बार कहा है,
मुझे नहीं मालूम।

20
00:01:18,204 --> 00:01:20,498
तुमने उसे धोखा दिया
या उसने तुम्हें धोखा दिया?

21
00:01:20,581 --> 00:01:22,500
उससे गेट पर हेलो कहने
जितनी ही पहचान थी।

22
00:01:23,042 --> 00:01:24,668
यह तुम्हारा विचार था या उसका?

23
00:01:26,504 --> 00:01:28,380
क्या मेरा विचार था या उसका?

24
00:01:28,506 --> 00:01:30,049
-तुम्हारे पति की हत्या?
-डिटेक्टिव...

25
00:01:30,132 --> 00:01:32,384
मेरा अपने पति की हत्या से
कोई लेना-देना नहीं था।

26
00:01:32,510 --> 00:01:35,638
जब तुमने उस खाली
सेफ़ डिपॉज़िट बॉक्स को देखा,

27
00:01:35,679 --> 00:01:36,889
तो बड़ा झटका लगा होगा।

28
00:01:38,766 --> 00:01:40,351
वह लेने गई जो कानूनी रूप से मेरा है।

29
00:01:41,811 --> 00:01:43,395
क्या मिलने की अपेक्षा थी?

30
00:01:43,813 --> 00:01:46,774
दस्तावेज़, कागज़ात, फ़ोटो।
पता नहीं था टोनी ने क्या रखा है।

31
00:01:46,857 --> 00:01:48,067
नकद?

32
00:01:49,443 --> 00:01:53,447
तुम एक कल्पना बुन रहे हो, डिटेक्टिव।
ऐसा कभी नहीं हुआ?

33
00:01:55,741 --> 00:01:58,369
तुम्हारी काम की जगह कितनी मनहूस है।

34
00:01:59,870 --> 00:02:00,955
कभी तुम्हें उदास करती है यह?

35
00:02:02,081 --> 00:02:04,333
मुझे पसंद है। मुझे प्रेरित करती है।

36
00:02:04,708 --> 00:02:06,001
अवश्य करती होगी।

37
00:02:07,378 --> 00:02:08,379
तुम्हारे लायक है।

38
00:02:08,754 --> 00:02:11,882
अगर यह जगह तुम्हें मनहूस लगती है,
तो सोचो जेल कैसी होगी।

39
00:02:13,300 --> 00:02:14,718
कार्ल नैश ने मेरे पति को मारा है,

40
00:02:14,760 --> 00:02:16,887
तो वह ऐसी किसी में जीवन भर सड़ने योग्य है।

41
00:02:17,596 --> 00:02:18,889
पता है लेला कहाँ होगी?

42
00:02:19,265 --> 00:02:21,100
-पता नहीं। परवाह नहीं।
-अवश्य ही है।

43
00:02:21,183 --> 00:02:24,186
उसके पास पैसा है, ठीक? तुम्हारा पैसा।

44
00:02:24,228 --> 00:02:26,146
तुम और तुम्हारी कहानियाँ, डिटेक्टिव।

45
00:02:35,322 --> 00:02:38,868
तुम्हारे पति का शव मिलने के अगले दिन
वह सेफ़ डिपॉज़िट बॉक्स लेने पहुँची।

46
00:02:41,662 --> 00:02:43,414
बॉक्स उसके नाम पर भी था।

47
00:02:44,206 --> 00:02:45,791
प्रोबेट की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी।

48
00:02:48,085 --> 00:02:50,129
उस बैकपैक में क्या होगा?

49
00:02:52,339 --> 00:02:54,550
ऐलेन के पारिवारिक फ़ोटो तो
शर्तिया नहीं होंगे।

50
00:02:59,263 --> 00:03:01,223
लेला ने तुम्हें और नैश को बेवकूफ़ बनाया।

51
00:03:09,648 --> 00:03:10,900
बढ़िया बात हुई?

52
00:03:11,191 --> 00:03:12,818
उसे कहानी जमाने के लिए दो दिन मिले

53
00:03:12,902 --> 00:03:15,154
जबकि मैं और एड्गर
बैंकों के चक्कर लगा रहे थे।

54
00:03:15,279 --> 00:03:17,156
ऐलेन के बाकी खातों के बारे में क्या खबर?

55
00:03:17,281 --> 00:03:18,949
स्तंभित हैं। आईआरएस को कॉल किया था,

56
00:03:19,033 --> 00:03:20,910
कहा कि उन खातों में काला धन है।

57
00:03:20,951 --> 00:03:22,411
वह उन्हें छू नहीं सकती।

58
00:03:22,536 --> 00:03:25,039
तो, सुखी विधवा की बात करें...

59
00:03:25,122 --> 00:03:28,584
अभी जो है उसके साथ डीए के पास
नहीं जा सकते। फ़िलहाल वह आज़ाद है।

60
00:03:30,085 --> 00:03:32,046
-तुम्हारी कार कहाँ है?
-इसमें चलते हैं।

61
00:03:40,846 --> 00:03:43,307
श्रीमती ऐलेन, मैं मार्टिन वाइस हूँ।

62
00:03:43,349 --> 00:03:46,143
कुछ साल पहले फ़्रेडी नैहनिकियन की
अन्त्येष्टि पर मिले थे।

63
00:03:46,185 --> 00:03:48,312
हाँ, पता है तुम कौन हो। एड, यह क्या है?

64
00:03:48,646 --> 00:03:51,065
श्री वाइस के पास
तुम्हारे लिए एक प्रस्ताव है।

65
00:04:49,123 --> 00:04:52,292
बॉश - सच का योद्धा

66
00:05:05,764 --> 00:05:09,351
मेरे बेटे का हत्यारा नज़रों के सामने था,
और अब गायब हो गया है।

67
00:05:09,768 --> 00:05:11,729
वह मिलेगा। बस समय की बात है।

68
00:05:12,396 --> 00:05:14,314
कसम खाई थी कि उससे नज़रें मिलाऊँगा।

69
00:05:16,608 --> 00:05:17,901
शायद ऐसा न हो पाये।

70
00:05:22,489 --> 00:05:25,576
तुम और एड्गर अब आरएचडी की
व्यापक तहकीकात का भाग होगे।

71
00:05:25,659 --> 00:05:28,162
मैंने सुना। आँखें और कान?

72
00:05:28,954 --> 00:05:31,749
आँखें और कान। बस इतना ही, डिटेक्टिव।

73
00:05:39,006 --> 00:05:40,215
बॉश। एड्गर।

74
00:05:40,424 --> 00:05:41,508
सब लोग कहाँ हैं?

75
00:05:41,592 --> 00:05:44,094
खोजबीन कर रहे हैं। आने के लिए शुक्रिया।

76
00:05:44,720 --> 00:05:46,180
हम आ गए हैं।

77
00:05:46,472 --> 00:05:47,806
हमें एक और केस मिला है।

78
00:05:48,098 --> 00:05:49,266
टोनी ऐलेन की हत्या।

79
00:05:49,641 --> 00:05:51,435
पूछताछ के बाद
हमारी संदिग्‍ध पर नज़र थी?

80
00:05:51,643 --> 00:05:54,271
श्रीमती ऐलेन?
नहीं, हमारे पास लोग नहीं हैं।

81
00:05:54,313 --> 00:05:56,023
ढेरों खबरें आ रही हैं।

82
00:05:56,106 --> 00:05:57,441
टूसान तक के सुराग जाँच रहे हैं।

83
00:05:57,524 --> 00:05:58,901
उससे कुछ पता चला?

84
00:05:58,942 --> 00:06:00,319
मैंने उससे बात नहीं की।

85
00:06:00,652 --> 00:06:02,488
तुम लोग ऐलेन हत्याकांड पर काम जारी रखो।

86
00:06:02,571 --> 00:06:03,947
पर अब नैश प्राथमिकता हो गया है।

87
00:06:04,073 --> 00:06:05,783
उसके ठिकाने के बारे में क्या विचार है?

88
00:06:05,908 --> 00:06:09,953
उसने बंधक को हाइवे 14 पर
एंजेलिस वन के किनारे पर छोड़ा।

89
00:06:10,037 --> 00:06:11,955
उसे फ़ोन तक पहुँचने में कुछ घंटे लगे।

90
00:06:12,039 --> 00:06:15,292
उसने बताया वह 14 पर उत्तर में,
लैंकास्टर व पामडेल की ओर जा रहा था,

91
00:06:15,375 --> 00:06:16,919
जो कि अभी ग्राउंड ज़ीरो है।

92
00:06:17,211 --> 00:06:19,088
पूर्व-पुलिसिया, चालें जानता है।

93
00:06:19,797 --> 00:06:21,548
अभी तक तो कार छोड़ चुका होगा, ठीक?

94
00:06:21,632 --> 00:06:23,926
हमें भी यही लगता है।
उसके मिलने का इंतज़ार है।

95
00:06:23,967 --> 00:06:26,470
हाँ, शायद वह रुककर कारें बदलने के लिए
बहुत घायल हो।

96
00:06:26,512 --> 00:06:29,056
गोली का घाव गंभीर था।
वह अपना पैर घसीट रहा था।

97
00:06:29,348 --> 00:06:32,810
शायद बहुत दूर नहीं गया होगा।
कहीं आस-पास में ही छिपा बैठा होगा।

98
00:06:33,185 --> 00:06:34,770
ठीक है, तो हमसे क्या चाहते हो?

99
00:06:35,521 --> 00:06:38,023
मुठभेड़ की बंदूकों का पीछा करो।

100
00:06:39,441 --> 00:06:41,151
हमें घटनास्थल से छः हथियार मिले थे।

101
00:06:41,610 --> 00:06:43,904
नैश के लोगों के हथियारों पर
सीरियल नंबर नहीं थे।

102
00:06:44,113 --> 00:06:45,656
वे अब अस्त्र विभाग के पास हैं।

103
00:06:45,739 --> 00:06:47,407
उन्हें कुछ दिन लगेंगे।

104
00:06:47,491 --> 00:06:49,576
जब तैयार होंगे तब तुम्हें कॉल करेंगे।

105
00:06:50,285 --> 00:06:52,538
ठीक है, कोई समस्या नहीं। और कुछ?

106
00:06:52,955 --> 00:06:56,208
डीए ओ ग्रेडी के साथ सौदा कर रही है।
बात आगे बढ़ रही है।

107
00:06:56,291 --> 00:06:58,836
नैश के गायब होने के कारण,
आवश्यक परिस्थितियाँ।

108
00:06:58,877 --> 00:07:00,546
तुममें से कोई पहला साक्षात्कार करना,

109
00:07:00,629 --> 00:07:01,839
ऐलेन केस के बारे में पूछना।

110
00:07:02,422 --> 00:07:04,007
-हमें बता देना।
-खबर देते रहना।

111
00:07:05,008 --> 00:07:06,009
इस बार सच में।

112
00:07:10,097 --> 00:07:11,348
वह आदमी कहीं भी हो सकता है।

113
00:08:12,409 --> 00:08:13,911
भगवान भला करे।

114
00:08:40,771 --> 00:08:42,397
अफ़सोस कि उस पर नज़र नहीं रख पा रहे।

115
00:08:42,606 --> 00:08:45,651
हैरी, उस पर नज़र के लिए एक विचार है।

116
00:08:46,485 --> 00:08:49,529
एक जीपीएस ट्रैकर के लिए
वारंट बनाओ, बेन्ट्ली छोड़ दो।

117
00:08:49,613 --> 00:08:51,615
इससे जब वह उसे चलाएगी तब जानेंगे कहाँ है।

118
00:08:52,074 --> 00:08:55,160
बढ़िया है। हमें उसके रेंज रोवर के लिए भी
ट्रैकर चाहिए।

119
00:08:55,285 --> 00:08:56,620
उसको भी शामिल कर लूँगा।

120
00:08:56,703 --> 00:08:59,581
मगर हमें वह उसकी कार में लगाना होगा,
गेट पार करना होगा...

121
00:08:59,623 --> 00:09:00,832
सावधान रहना।

122
00:09:01,291 --> 00:09:02,334
अच्छा मज़ाक है।

123
00:09:03,210 --> 00:09:04,795
उससे मिलने का बहाना ढूँढ़ लेंगे।

124
00:09:04,920 --> 00:09:06,088
उससे उसका वकील खुश हो जाएगा।

125
00:09:06,129 --> 00:09:07,256
हाँ।

126
00:09:09,466 --> 00:09:11,468
बहुत बढ़िया "भाड़ में जाओ" है।

127
00:09:11,551 --> 00:09:12,636
है न?

128
00:09:14,638 --> 00:09:15,973
आर्मेनिया में उसका परिवार है।

129
00:09:16,014 --> 00:09:18,141
उनसे संपर्क करेंगे,
देखें उससे बात हुई या नहीं।

130
00:09:18,183 --> 00:09:19,309
तुम्हें कैसे पता?

131
00:09:20,560 --> 00:09:22,396
श्री मार्क्स ने मुझसे उसकी जाँच करवाई थी।

132
00:09:23,480 --> 00:09:25,148
टोनी की सभी लड़कियों के लिए करवाता था?

133
00:09:26,400 --> 00:09:27,734
लेला अपवाद थी।

134
00:09:32,739 --> 00:09:34,157
मुझसे पूछो, तो कुछ नहीं दिखता।

135
00:09:35,742 --> 00:09:38,161
उसमें क्या खास था? चुहिया सी थी।

136
00:09:38,954 --> 00:09:41,665
टोनी को उससे प्यार था। वह आर्मेनियन थी।

137
00:09:43,292 --> 00:09:45,544
श्री मार्क्स को जानना था क्या वह वैध है।

138
00:09:46,336 --> 00:09:47,671
अब वह क्या कहता है?

139
00:09:51,675 --> 00:09:52,884
उसने हम सबको चकित किया।

140
00:09:58,682 --> 00:10:00,225
तो, हमारे प्रस्ताव पर विचार किया?

141
00:10:01,393 --> 00:10:02,853
पचास प्रतिशत।

142
00:10:06,481 --> 00:10:09,192
एक बार पैसे मिलने पर,
चाहोगी बात खत्म हो जाये।

143
00:10:09,735 --> 00:10:12,237
मैं करवा सकता हूँ, तुम्हारी ओर से बोलकर।

144
00:10:14,197 --> 00:10:15,699
संगठन से।

145
00:10:16,241 --> 00:10:18,869
या इसका उल्टा भी करवा सकता हूँ।

146
00:10:20,203 --> 00:10:21,371
तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा।

147
00:10:22,164 --> 00:10:26,209
-पचास प्रतिशत। वह तो...
-उचित है।

148
00:10:36,011 --> 00:10:37,387
बिलकुल उचित।

149
00:10:44,353 --> 00:10:45,520
यहाँ लाने का धन्यवाद, डैड।

150
00:10:45,687 --> 00:10:47,272
एलए का सर्वश्रेष्ठ चॉकलेट शेक।

151
00:10:48,190 --> 00:10:49,358
आप हमेशा यही कहते हो।

152
00:10:49,608 --> 00:10:50,692
मैं कहता हूँ?

153
00:10:50,734 --> 00:10:52,110
"सर्वश्रेष्ठ पीट्ज़ा, पैनकेक..."

154
00:10:52,235 --> 00:10:55,405
वैसे, अगर मुझे नहीं, तो किसे पता होगा?
तुम्हारा शेक कैसा है?

155
00:10:55,781 --> 00:10:57,282
अभी तक का सर्वश्रेष्ठ चॉकलेट शेक।

156
00:10:58,325 --> 00:10:59,368
चालाक बन रही हो।

157
00:10:59,785 --> 00:11:00,952
माँ नहीं जानती क्या छूट गया।

158
00:11:01,036 --> 00:11:02,746
कसम से, लगता है वह वीगन बन रही हैं।

159
00:11:03,205 --> 00:11:06,083
हमेशा ग्लूटेन यह,
सोय वह जैसी बातें करती हैं।

160
00:11:07,209 --> 00:11:08,502
यह ग्लूटेन-रहित नहीं है न?

161
00:11:08,585 --> 00:11:09,628
हम सुरक्षित हैं।

162
00:11:13,340 --> 00:11:16,468
घर पर कब्ज़ा वापस पाकर
आपको शर्तिया खुशी होगी।

163
00:11:16,885 --> 00:11:18,136
इसके ठीक विपरीत।

164
00:11:19,262 --> 00:11:21,348
तुम्हारा पास होना
मुझे सचमुच अच्छा लगा।

165
00:11:22,349 --> 00:11:23,892
मगर अब समय हो गया है घर जाने का,

166
00:11:24,393 --> 00:11:27,771
दोस्तों से मिलो,
अपनी दिनचर्या में वापस जाओ,

167
00:11:27,813 --> 00:11:29,272
स्कूल की तैयारी करो।

168
00:11:34,319 --> 00:11:35,362
तुम्हारी याद आएगी।

169
00:11:36,113 --> 00:11:37,531
मुझे भी।

170
00:11:40,784 --> 00:11:43,453
पता है माँ अब क्या करेंगी?
क्या आपने उनसे बात की?

171
00:11:44,121 --> 00:11:45,330
थोड़ी-बहुत।

172
00:11:46,248 --> 00:11:49,126
उसे अपने सामने
कुछ नई संभावनाएँ दिख रही हैं।

173
00:11:49,167 --> 00:11:51,294
उसे लगा जीवन का एक अध्याय
खत्‍म हो गया है।

174
00:11:52,963 --> 00:11:56,842
बड़े परिवर्तनों की बातें करती रहती हैं।
मुझे तो डर लगता है।

175
00:11:57,259 --> 00:11:59,469
मैडी, तुम्हारी माँ बहुत समझदार महिला है।

176
00:12:00,512 --> 00:12:02,055
वह और रेजी रास्ता निकाल लेंगे।

177
00:12:25,662 --> 00:12:26,830
हाँ, हम बंद हैं।

178
00:12:27,122 --> 00:12:30,167
कैथ, मैं कार्ल हूँ।

179
00:12:36,756 --> 00:12:37,841
कार्ल?

180
00:12:37,924 --> 00:12:39,050
कैथ।

181
00:12:39,801 --> 00:12:41,136
हे भगवान।

182
00:12:54,024 --> 00:12:55,150
साफ़ आर-पार।

183
00:12:56,735 --> 00:12:58,987
खुशकिस्‍मत हो कि और्विक पर नहीं लगी।

184
00:12:59,863 --> 00:13:02,949
हाँ, भाग्यशाली हूँ कि
तुम बड़े जानवरों की चिकित्‍सक हो।

185
00:13:05,952 --> 00:13:08,997
तुम मज़ाकिया हो, कार्ल। हमेशा से थे।

186
00:13:09,831 --> 00:13:11,625
मेरी सफलता का राज़।

187
00:13:13,793 --> 00:13:15,212
मैं गंभीर हूँ।

188
00:13:16,505 --> 00:13:18,131
-अगर और्विक पर लगती...
-परेशान होता।

189
00:13:18,215 --> 00:13:19,216
मर जाते।

190
00:13:22,052 --> 00:13:25,055
अभी भी मर सकते हो। अस्पताल में होना चाहिए।

191
00:13:25,096 --> 00:13:27,891
पता नहीं कितनी नर्व और पेशियाँ घायल हैं।

192
00:13:27,933 --> 00:13:32,062
मैं एंटीबायोटिक दूँगी,
मगर तुम्हें आईवी की ज़रूरत है।

193
00:13:33,772 --> 00:13:35,565
कैथरीन, तुम मुझसे कुछ पूछना चाहोगी?

194
00:13:38,360 --> 00:13:39,402
नहीं।

195
00:13:40,946 --> 00:13:42,614
तुम खबरें नहीं देखतीं?

196
00:13:44,699 --> 00:13:47,285
मेरे पास टीवी नहीं है। तुम जानते हो।

197
00:13:49,454 --> 00:13:50,664
तुम्हारे पास इंटरनेट है।

198
00:13:51,331 --> 00:13:52,832
नहीं जानना चाहती क्या हो रहा है।

199
00:13:52,916 --> 00:13:54,084
इसी लिए यहाँ आई हूँ।

200
00:14:00,382 --> 00:14:02,926
मुझे अंधेरे में रखो, कार्ल। ठीक है?

201
00:14:07,597 --> 00:14:11,351
वह छोटा... इधर आओ।
तुम्हारे होंठ पर यह छोटा निशान...

202
00:14:12,060 --> 00:14:13,562
मैंने पहले भी बताया है इस बारे में।

203
00:14:13,770 --> 00:14:16,064
फिर बताओ। ताज़ा करो।

204
00:14:16,231 --> 00:14:18,608
घोड़े ने दुलत्ती मारी। तब से है।

205
00:14:51,099 --> 00:14:52,392
बहुत धन्यवाद।

206
00:14:53,727 --> 00:14:55,186
-बस यहीं।
-धन्यवाद।

207
00:15:32,682 --> 00:15:35,685
ठीक है, पता है
यह प्रारम्भिक साक्षात्कार है,

208
00:15:35,769 --> 00:15:38,480
और हम बस स्थिति समझने की कोशिश कर रहे हैं,

209
00:15:38,521 --> 00:15:41,691
मगर अभी सबसे बड़े मुद्दे पर आते हैं।
नैश, कहाँ है वह?

210
00:15:43,234 --> 00:15:44,653
मुझे नहीं मालूम।

211
00:15:45,320 --> 00:15:46,780
तुम्हें कुछ तो अंदाज़ा होगा।

212
00:15:47,739 --> 00:15:51,326
कई-कई दिन के लिये गायब हो जाता था।
फ़ोन का जवाब नहीं देता था।

213
00:15:51,951 --> 00:15:54,537
कहता था वह ऐसी जगह है
जहाँ सिग्नल नहीं मिलता।

214
00:15:55,163 --> 00:15:56,539
तुमने कहा था वह नैश दे सकती है।

215
00:15:56,706 --> 00:15:58,750
विधिक रूप से, पूर्णतः।

216
00:15:58,833 --> 00:16:01,378
कभी नहीं कहा कि उसे उसका
वर्तमान पता मालूम है।

217
00:16:01,419 --> 00:16:04,005
मेरा डीए के साथ हस्ताक्षरित समझौता है।
और सवाल हैं?

218
00:16:04,214 --> 00:16:06,341
राइली, पिचीनीनी, आर्सिनो। सभी मृत।

219
00:16:08,301 --> 00:16:11,304
वे उसके आदमी थे। दल छोटा रखता था।

220
00:16:13,765 --> 00:16:15,058
टोनी ऐलेन को किसने मारा?

221
00:16:16,142 --> 00:16:17,185
राइली।

222
00:16:17,227 --> 00:16:19,187
-तुम्हें कैसे मालूम?
-मैं वहाँ थी।

223
00:16:20,522 --> 00:16:22,357
घर के रास्ते में मैंने उसे रोका था।

224
00:16:23,108 --> 00:16:24,234
वह मदद करने के लिए रुका था।

225
00:16:25,360 --> 00:16:26,486
सही।

226
00:16:28,363 --> 00:16:29,572
जॉर्ज अर्विंग पर वापस चलें।

227
00:16:30,031 --> 00:16:31,616
उसके लिए नैश ने बहुत कुछ सोच रखा था।

228
00:16:33,368 --> 00:16:35,453
जब तक पता नहीं चला कि वह आइए का खबरी है।

229
00:16:35,704 --> 00:16:36,705
उसे किसने गोली मारी?

230
00:16:37,288 --> 00:16:39,749
संभवतः, राइली। पक्का नहीं पता।

231
00:16:40,166 --> 00:16:42,043
आर्सिनो की आत्महत्या के बारे में पता है?

232
00:16:44,212 --> 00:16:45,296
नहीं थी।

233
00:16:45,463 --> 00:16:46,506
तुम्हें कैसे पता?

234
00:16:48,091 --> 00:16:49,259
मैं वहाँ थी।

235
00:16:49,342 --> 00:16:50,552
असल में गोली किसने चलाई?

236
00:16:51,344 --> 00:16:52,429
राइली।

237
00:16:52,804 --> 00:16:54,931
तीनों खून उसने किए? यह सुविधाजनक है।

238
00:16:55,765 --> 00:16:58,768
वह नैश का आदमी था।
उसके लिए हत्याएँ करता था।

239
00:17:01,062 --> 00:17:02,439
वेरॉनिका ऐलेन का क्या?

240
00:17:04,482 --> 00:17:05,817
वह कुतिया।

241
00:17:06,192 --> 00:17:07,318
इसमें उसकी क्या भूमिका थी?

242
00:17:09,612 --> 00:17:11,030
कार्ल उसको ठग रहा था।

243
00:17:11,239 --> 00:17:12,365
किस तरह?

244
00:17:14,159 --> 00:17:16,870
उसके साथ हमबिस्तर होता, कहता प्यार है।

245
00:17:18,455 --> 00:17:19,789
यकीन है वह उसे नहीं ठग रही थी?

246
00:17:42,812 --> 00:17:43,855
वह हरामी।

247
00:17:43,938 --> 00:17:45,106
कौन? टोनी?

248
00:17:46,232 --> 00:17:48,193
तलाक के कागज़। तुम्हें पता था?

249
00:17:49,569 --> 00:17:50,695
नहीं।

250
00:17:50,820 --> 00:17:52,989
बड़ी बात, मेरे लिए घर छोड़ रहा था।

251
00:17:53,072 --> 00:17:54,115
दोहरे ऋण के साथ।

252
00:18:03,333 --> 00:18:05,376
धत्।

253
00:18:21,601 --> 00:18:23,353
मेरे पति हाल ही में गुज़र गए।

254
00:18:23,728 --> 00:18:24,771
बेहद अफ़सोस है।

255
00:18:25,688 --> 00:18:28,900
संपत्ति प्रबन्धक होने के नाते उनके
संपत्ति एकत्र करने को अधिकृत हूँ।

256
00:18:29,192 --> 00:18:30,235
बेशक।

257
00:18:30,485 --> 00:18:31,861
यह रसीद उनकी डेस्क में मिली।

258
00:18:33,947 --> 00:18:35,365
क्या मदद करूँ, श्रीमती ऐलेन?

259
00:18:36,658 --> 00:18:40,870
एक साल पहले, तुमने मेरे पति को
1.1 मिलियन डॉलर के बेयरर बॉन्ड बेचे थे।

260
00:18:41,704 --> 00:18:43,957
सही कहा, वह एक वैध ट्रैंज़ैक्शन था।

261
00:18:44,123 --> 00:18:48,044
अवश्य होगा। बॉन्ड नहीं मिल रहे हैं।
ढूँढ़ने की कोशिश कर रही हूँ।

262
00:18:48,628 --> 00:18:49,879
सुनकर बुरा लगा।

263
00:18:49,963 --> 00:18:53,383
बॉन्ड यदि चोरी हो गए हों या खो जाएँ
तो वापिस पाना लगभग असंभव है।

264
00:18:54,133 --> 00:18:55,593
वह मुझे पता है। यह भी पता है

265
00:18:55,677 --> 00:18:58,888
कि बेयरर बॉन्ड का प्रयोग
काले धन को सफ़ेद करने, कर चोरी,

266
00:18:58,972 --> 00:19:01,599
और अन्य अवैध व्यापारिक
ट्रैंज़ैक्शन के लिए होता है।

267
00:19:02,809 --> 00:19:04,102
आपको अच्छी जानकारी है।

268
00:19:04,644 --> 00:19:06,062
मेरे पति काला धन सफ़ेद करते थे।

269
00:19:08,523 --> 00:19:11,901
उन्होंने मुझे बताया कि
वह अश्लील फ़िल्मों के निर्माता थे।

270
00:19:12,068 --> 00:19:15,363
प्लीज़। सीधी बात करें, श्री मराटा।

271
00:19:15,405 --> 00:19:17,240
तुम्हें मेरे पति का आय स्रोत पता था।

272
00:19:17,323 --> 00:19:18,616
तुम उनके काम में मदद करते थे।

273
00:19:19,742 --> 00:19:21,452
यह साबित करना बहुत कठिन होगा।

274
00:19:21,619 --> 00:19:24,247
पर शायद यह पता नहीं था
कि जो काला धन

275
00:19:24,289 --> 00:19:28,459
तुमने और मेरे पति ने सफ़ेद किया, वह टोनी
ने अपने कज़िन, जोई मार्क्स, से चुराया था।

276
00:19:30,086 --> 00:19:32,255
आर्मेनियनों को नहीं पता
कि तुम उसमें शामिल हो,

277
00:19:32,380 --> 00:19:35,091
वरना यहाँ बैठे न होते।
वैसे, तुम निश्चय ही नहीं होते।

278
00:19:37,176 --> 00:19:38,595
तुम्हारी चुप्पी का शुक्रिया।

279
00:19:39,345 --> 00:19:43,391
पर जान जाएँगे, अगर तुम
मेरा पैसा ढूँढ़ने में मदद नहीं करोगे।

280
00:19:47,103 --> 00:19:50,732
राइकॉफ़ का अंदाज़ा था कि टोनी ऐलेन ने
चार मिलियन डॉलर से अधिक का गबन किया।

281
00:19:51,316 --> 00:19:52,609
-साथ ही, जेर...
-हाँ।

282
00:19:53,484 --> 00:19:56,404
एक घंटे पहले वेरॉनिका
डाउनटाउन में एक बॉन्ड ट्रेडर से मिली।

283
00:19:56,821 --> 00:19:58,281
-सचमुच?
-अब वह घर जा रही है।

284
00:19:59,032 --> 00:20:01,618
वे अभी भी ये जारी करते हैं?
ये बेयरर बॉन्ड?

285
00:20:01,701 --> 00:20:04,787
नहीं। मगर अभी भी बाज़ार में उपलब्ध हैं।

286
00:20:05,163 --> 00:20:07,206
ठीक है। देखने योग्य है।

287
00:20:07,290 --> 00:20:08,458
कल सुबह सबसे पहले।

288
00:20:09,167 --> 00:20:11,377
उसकी दूसरी कार में ट्रैकर लगाना है।

289
00:20:11,920 --> 00:20:13,296
चलो श्रीमती ऐलेन से समझौता करें।

290
00:20:13,379 --> 00:20:16,299
कल मैं उसके साथ बहुत कठोर था,
और मुझे बुरा लग रहा है।

291
00:20:16,549 --> 00:20:18,593
सामुदायिक संबंध, मैं भी चलूँगा।

292
00:20:35,652 --> 00:20:37,862
डिटेक्टिव, मेरे वकील ने
मुझसे दूर रहने को कहा था।

293
00:20:38,112 --> 00:20:41,532
मैं माफ़ी माँगने आया था।
शायद तुम्हारे वकील को बुरा नहीं लगेगा।

294
00:20:43,618 --> 00:20:44,786
तो अंदर आकर एक ड्रिंक लो।

295
00:20:45,411 --> 00:20:46,704
मैं ड्यूटी पर हूँ।

296
00:20:47,288 --> 00:20:48,581
अंदर आओ ताकी मैं ड्रिंक ले लूँ।

297
00:21:34,794 --> 00:21:36,295
यकीनन मैं तुम्हें ललचा नहीं सकती?

298
00:21:37,463 --> 00:21:38,631
नहीं। मगर धन्यवाद।

299
00:21:39,757 --> 00:21:41,050
ठीक है, तो तुम क्या कह रहे थे?

300
00:21:41,300 --> 00:21:43,344
हमने केस बारे में अपने विचार बदल लिये हैं।

301
00:21:44,053 --> 00:21:47,390
जीवित ऑफ़िसर सहयोग कर रही है।
उसने बयान दिया है।

302
00:21:47,682 --> 00:21:48,683
उसने दिया?

303
00:21:49,308 --> 00:21:52,395
उसके अनुसार, नैश ने
तुम्हारे पति की हत्या की योजना बनाई,

304
00:21:52,437 --> 00:21:54,564
और उसने और अन्य साथियों ने उसे अंजाम दिया।

305
00:21:56,315 --> 00:21:58,818
अब हमारी तहकीकात
केवल कार्ल नैश केंद्रित है।

306
00:21:58,901 --> 00:22:01,571
मगर मैं विभाग की ओर से
माफ़ी माँगना चाहता था

307
00:22:01,612 --> 00:22:03,656
यह सोचने के लिए कि तुम इसमें शामिल थीं।

308
00:22:05,992 --> 00:22:07,994
अच्छा, तुम्हें नहीं पता कितना सराहनीय लगा।

309
00:22:08,411 --> 00:22:11,831
और मैं सराहना करूँगा
यदि हमारा वार्तालाप गोपनीय रहे।

310
00:22:12,331 --> 00:22:14,459
नैश को पकड़ने पर
तुम्हारी गवाही की ज़रूरत पड़ेगी।

311
00:22:15,710 --> 00:22:17,170
गवाही किस बात की, डिटेक्टिव?

312
00:22:18,129 --> 00:22:19,756
वह उसके बचाव पर निर्भर करता है।

313
00:22:20,381 --> 00:22:22,800
मृत्युदंड से बचने के लिए
सौदा करने की कोशिश करेगा,

314
00:22:22,884 --> 00:22:25,053
और जितनों को हो सके, वह फँसाएगा।

315
00:22:26,512 --> 00:22:27,764
पहले उसे पकड़ना होगा।

316
00:22:28,973 --> 00:22:30,141
अवश्य करेंगे।

317
00:22:30,933 --> 00:22:32,602
मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

318
00:22:32,643 --> 00:22:35,146
संभव है कि कमज़ोर बिल्ले की तरह
कहीं छिपा होगा।

319
00:22:35,772 --> 00:22:37,648
हम ढूँढ़ निकालेंगे, और वह बकेगा।

320
00:22:39,692 --> 00:22:41,444
ठीक, आशा है कि यह होगा।

321
00:22:41,986 --> 00:22:43,362
हमें विश्वास है।

322
00:22:45,406 --> 00:22:49,285
खैर, शुभ संध्या। मैं बाहर चला जाऊँगा।

323
00:23:03,633 --> 00:23:05,551
-यह कुछ तो कर रहा है।
-बेशक, कर रहा है।

324
00:23:06,302 --> 00:23:08,554
आदमी तभी खेद व्यक्त करते हैं
जब कुछ चाहते हैं।

325
00:23:13,810 --> 00:23:15,144
चलो तुम्हें डिनर पर ले चलूँ।

326
00:23:17,605 --> 00:23:19,232
मुझे पता है तुम्हें क्या चाहिए।

327
00:23:19,649 --> 00:23:20,817
मुझे दोष दे सकती हो?

328
00:23:20,942 --> 00:23:23,611
नहीं। अगर मैं तुम होती,
तो मैं भी खुद को चाहती।

329
00:23:24,987 --> 00:23:26,489
बस अभी आई।

330
00:23:32,161 --> 00:23:34,789
ऐसे पकड़ने के लिए शरीर के
ऊपरी भाग में ताकत होनी चाहिए।

331
00:23:34,872 --> 00:23:36,499
टूना जैसी बड़ी, भारी मछली,

332
00:23:36,582 --> 00:23:40,044
एक-एक हाथ बढ़ाना पड़ता है,
दबाओ और खींचो, दबाओ और खींचो।

333
00:23:40,128 --> 00:23:44,757
कुर्सी पर बैठकर डंडी और धागे का काम नहीं।

334
00:23:45,967 --> 00:23:47,260
बूढ़ा और समन्दर।

335
00:23:48,761 --> 00:23:49,846
मैं वही हूँ।

336
00:23:52,014 --> 00:23:53,558
तुम आखिरी बार वहाँ कब थे?

337
00:23:53,724 --> 00:23:55,101
आउटर बैन्क्स?

338
00:23:55,852 --> 00:23:57,937
दस साल पहले, शायद।

339
00:23:59,105 --> 00:24:01,607
धत्। मेरा भाई तब जीवित था।

340
00:24:10,908 --> 00:24:14,036
पता है मुझे समन्दर के बारे में
क्या पसंद है?

341
00:24:14,579 --> 00:24:17,707
मुझे पसंद है कि उसे
तुम्हारी कोई परवाह नहीं होती।

342
00:24:19,625 --> 00:24:22,587
समझती हूँ। वह तुम्हें निगल जाता है।

343
00:24:23,212 --> 00:24:26,048
वह विशाल है। तुम क्षुद्र हो। मान लो इसको।

344
00:24:34,098 --> 00:24:35,308
तुम्हें कैसा लग रहा है?

345
00:24:35,808 --> 00:24:38,853
बेहतर। शायद एंटीबायोटिक असर कर रहे हैं।

346
00:24:43,232 --> 00:24:45,735
यकीनन तुम्हें मेरी कहानी नहीं सुननी?

347
00:24:45,818 --> 00:24:47,069
मुझे यह कैसे हुआ?

348
00:24:47,778 --> 00:24:48,905
क्या तुम मुझे सच बताओगे?

349
00:24:49,780 --> 00:24:51,908
वैसे, बता सकता हूँ,
पर फिर तुमको मारना पड़ेगा।

350
00:24:53,242 --> 00:24:54,368
आशा है यह मज़ाक था।

351
00:24:54,994 --> 00:24:56,162
बेशक था।

352
00:25:01,250 --> 00:25:04,462
जैसा मैंने कहा, मुझे अंधेरे में ही रखो।

353
00:25:06,505 --> 00:25:07,590
ठीक है।

354
00:25:08,341 --> 00:25:10,635
उसकी दोनों गाड़ियों पर
ट्रैकिंग उपकरण लगा दिए हैं।

355
00:25:10,718 --> 00:25:11,761
शायद कुछ मिले।

356
00:25:12,136 --> 00:25:14,597
और नैश? आरएचडी को कुछ अंदाज़ा है?

357
00:25:14,680 --> 00:25:17,141
वह गायब है, कहीं छिपा है।

358
00:25:18,226 --> 00:25:19,560
और वे तुमसे क्या करवा रहे हैं?

359
00:25:20,561 --> 00:25:21,604
हमें रोका हुआ है,

360
00:25:21,687 --> 00:25:24,565
अस्त्र विभाग प्रक्रिया पूरी कर
हमें वे हथियार देगा।

361
00:25:25,900 --> 00:25:27,318
-बंदूकों का का पीछा, है न?
-हाँ।

362
00:25:28,319 --> 00:25:30,112
-वह तो घटिया काम है।
-हाँ।

363
00:25:31,614 --> 00:25:32,949
वे तुमसे नाराज़ हैं।

364
00:25:34,200 --> 00:25:38,162
शायद। कॉनिफ़ को लगता है
हम समानान्तर तहकीकात कर रहे हैं।

365
00:25:39,455 --> 00:25:42,625
शायद समझता है कि हमने नैश को डरा दिया,
जिससे यह सब शुरू हुआ।

366
00:25:43,000 --> 00:25:44,377
मुझे भी ऐसा लगा है।

367
00:25:44,961 --> 00:25:46,629
हाँ, मुझे, भी।

368
00:25:48,422 --> 00:25:50,383
हम उसको पकड़ने के इतने निकट थे।

369
00:25:52,885 --> 00:25:55,304
तुम्हारे अनुसार क्या हुआ?
नैश क्यों डर गया?

370
00:25:55,388 --> 00:25:59,767
शायद किसी तरह वह जान गया कि हम वहाँ थे,
उसके घर में, और वे फ़ोटो देख लिए हैं।

371
00:26:06,440 --> 00:26:08,567
तो क्या कोई खबर मिली?

372
00:26:09,026 --> 00:26:11,320
मैं एक सुंदर शाम बरबाद नहीं करना चाहता था।

373
00:26:20,788 --> 00:26:22,999
स्वादिष्ट। क्या?

374
00:26:26,669 --> 00:26:30,548
यरवन में उसके परिवार के जरिये,
टोरोंटो में उसकी एक आन्‍टी तक पहुँचे।

375
00:26:30,756 --> 00:26:32,383
उन्हें पता है वह कुतिया कहाँ है?

376
00:26:32,675 --> 00:26:36,304
उसे नहीं पता, मगर उसने कुछ महीने पहले
लेला से शादी के बारे में सुना था।

377
00:26:37,346 --> 00:26:40,016
"शादी।" हम तब विवाहित थे।

378
00:26:40,099 --> 00:26:42,560
उसमें तलाक के कागज़ देने की
हिम्मत भी नहीं थी।

379
00:26:42,643 --> 00:26:47,189
"शादी।" भाड़ में गई शादी।
उन्होंने कोई तारीख तय की थी?

380
00:26:48,274 --> 00:26:50,067
अभी योजना ही बन रही थी।

381
00:26:51,360 --> 00:26:55,448
और अपने से दोगुनी उम्र के
एक आर्मेनियन गुंडे से। भाग्यशाली लड़की।

382
00:26:56,115 --> 00:26:58,367
उसने कहा पारंपरिक
आर्मेनियन शादी करने वाले थे।

383
00:27:00,119 --> 00:27:01,412
इसका अर्थ है चर्च।

384
00:27:01,495 --> 00:27:03,372
पता है एलए में कितने आर्मेनियन चर्च हैं?

385
00:27:05,041 --> 00:27:06,375
आर लेडी क्वीन ऑफ मार्टयर्स।

386
00:27:07,835 --> 00:27:10,629
टोनी अपने पूरे जीवन में
कभी चर्च नहीं गया था।

387
00:27:11,213 --> 00:27:15,551
हाँ, शायद लेला इस चर्च से
बहुत जुड़ी हुई थी।

388
00:27:15,634 --> 00:27:20,306
आन्‍टी को बताती ही रही कि
कैसे पादरी ने उसे परिवार जैसा समझा।

389
00:27:20,389 --> 00:27:22,433
स्वागत योग्य महसूस कराया।
घर सा महसूस कराया।

390
00:27:29,398 --> 00:27:30,608
डिटेक्टिव्स।

391
00:27:30,941 --> 00:27:31,942
एजेंट ग्रिफ़िन।

392
00:27:32,526 --> 00:27:33,736
आप बोलिए।

393
00:27:34,779 --> 00:27:38,407
लूक राइकॉफ़ ने तुम्हें ऐलेन केस से
संबन्धित कुछ जानकारी दी।

394
00:27:38,908 --> 00:27:40,284
विश्वास है वह काम की थी।

395
00:27:40,910 --> 00:27:42,036
अभी पता नहीं है।

396
00:27:42,078 --> 00:27:44,372
आशा है कि एलएपीडी उपकार का बदला चुकाएगी।

397
00:27:45,081 --> 00:27:46,248
कैसे?

398
00:27:46,332 --> 00:27:49,418
जोई मार्क्स की मृत्यु से
हमें एक अवसर मिला है।

399
00:27:49,460 --> 00:27:52,546
अब हम वैधिक रूप से
राइकॉफ़ को मार्क्स के संगठन में

400
00:27:52,588 --> 00:27:54,382
वापस घुसा सकते हैं।

401
00:27:54,423 --> 00:27:57,259
अब, तुम तीनों जानते हो
कि राइकॉफ़ एफ़बीआई एजेंट है।

402
00:27:58,469 --> 00:27:59,470
किसी और को पता है?

403
00:28:00,513 --> 00:28:01,555
मुझे नहीं लगता।

404
00:28:02,014 --> 00:28:04,100
ठीक। चाहते हैं इसे ऐसे ही रखो।

405
00:28:04,183 --> 00:28:06,769
ताकि उसकी असली स्थिति
और पहचान का कोई रिकॉर्ड न रहे,

406
00:28:06,852 --> 00:28:10,022
कोई बात नहीं।
हमें उसकी कहानी बनाए रखनी है।

407
00:28:10,106 --> 00:28:11,816
ठीक। समझो हो गया।

408
00:28:11,899 --> 00:28:12,942
धन्यवाद।

409
00:28:13,651 --> 00:28:15,111
-अब मैं चलूँगा।
-ठीक है।

410
00:28:15,194 --> 00:28:16,779
तुम्हारे जाने से पहले।

411
00:28:16,946 --> 00:28:18,948
-मार्टिन वाइस।
-उसके बारे में क्या?

412
00:28:19,073 --> 00:28:22,451
कल रात वेरॉनिका के घर में
खड़ी एक कार का नंबर चेक किया।

413
00:28:22,493 --> 00:28:24,245
वह वाइस की थी।

414
00:28:24,495 --> 00:28:25,830
जानना है उसकी क्या स्थिति है

415
00:28:25,913 --> 00:28:27,957
पूरी तहकीकात के परिप्रेक्ष्य में।

416
00:28:29,208 --> 00:28:31,168
गर्दन तक मुसीबत में धँसा है।

417
00:28:31,544 --> 00:28:34,088
मगर तुम्हारे केस के लिए? जो चाहो।

418
00:28:35,339 --> 00:28:36,340
शुभ दिन।

419
00:28:41,470 --> 00:28:43,639
वेरॉनिका ऐलेन और वाइस?

420
00:28:44,014 --> 00:28:45,433
वह उसे पैसे का हिस्सा दे रही है?

421
00:28:46,475 --> 00:28:47,893
शायद उसके पास कोई विकल्प न हो।

422
00:28:48,352 --> 00:28:49,687
पहले तो उसे पैसे ढूँढ़ने होंगे।

423
00:28:56,068 --> 00:28:57,528
क्या असिस्टेंट चीफ़ को पता है?

424
00:28:57,611 --> 00:28:59,155
एक घंटे पहले।

425
00:28:59,822 --> 00:29:03,451
आज हम संवाददाता सम्मेलन बुलाएँगे
उसके इस्तीफ़े की घोषणा करने के लिए।

426
00:29:04,201 --> 00:29:05,494
चाहेंगे तुम भी वहाँ हो।

427
00:29:06,454 --> 00:29:08,122
मैं नहीं रहूँगा।

428
00:29:08,164 --> 00:29:10,416
लगेगा जैसे खुश हो रहा हूँ।
सबको इतिहास पता है।

429
00:29:10,583 --> 00:29:13,085
मैं अच्छे और बुरे का संतुलन बनाना चाहूँगा।

430
00:29:13,169 --> 00:29:15,296
उसी समय अन्तरिम चीफ़ की भी घोषणा करूँगा।

431
00:29:16,964 --> 00:29:20,676
असिस्टेंट चीफ़ लोपेज़ का क्या?
वह परिश्रम से ऊपर आया है।

432
00:29:20,759 --> 00:29:22,928
और समय है कि कोई
हिस्पैनिक चीफ़ ऑफ़ पुलिस बने।

433
00:29:23,345 --> 00:29:25,014
एलए के लिए ऐतिहासिक पल होगा।

434
00:29:25,556 --> 00:29:29,477
मैं लातिनी मेयर हूँ।
मैं लातिनी चीफ़ नहीं बना सकता।

435
00:29:31,020 --> 00:29:32,062
तो कौन?

436
00:29:32,563 --> 00:29:33,647
तुम।

437
00:29:41,155 --> 00:29:43,365
मुझे सहयोगित कर रहे हो, श्री मेयर?

438
00:29:43,407 --> 00:29:46,368
उससे कुछ नहीं होगा।
अब भी तुम्हारे विरोधी का साथ दे रहा हूँ।

439
00:29:47,244 --> 00:29:48,787
जिसका चाहे साथ दो।

440
00:29:48,871 --> 00:29:51,207
दरअसल, इससे मेयर अच्छे ही दिखेंगे,

441
00:29:51,248 --> 00:29:52,917
पक्षपात से दूर।

442
00:30:02,718 --> 00:30:04,178
दो शर्तें।

443
00:30:04,220 --> 00:30:05,262
कह डालो।

444
00:30:05,346 --> 00:30:07,723
मेरे बेटे की हत्या व विभागीय भ्रष्टाचार की

445
00:30:07,765 --> 00:30:10,059
तहकीकात में आरएचडी को
पूरी स्वतन्त्रता दी जाएगी।

446
00:30:10,100 --> 00:30:11,977
तुम्हारी या किसी और की कोई दखलंदाज़ी नहीं।

447
00:30:12,061 --> 00:30:13,604
चीज़ें जैसे हो रही हैं होने दोगे।

448
00:30:14,063 --> 00:30:16,190
पूरी पारदर्शिता, मेरा वादा है।

449
00:30:17,441 --> 00:30:18,901
दूसरी शर्त क्या है?

450
00:30:19,944 --> 00:30:22,071
मैं स्थायी पद के लिए
प्रत्याशी नहीं बनूँगा।

451
00:30:22,238 --> 00:30:23,489
और यह घोषणा आज ही करोगे।

452
00:30:24,907 --> 00:30:28,577
हमें अपेक्षा थी कि तुम ध्यान में
रखे जाना चाहोगे। मैदान में उतरोगे।

453
00:30:28,869 --> 00:30:30,037
दिलचस्पी नहीं है।

454
00:30:30,621 --> 00:30:34,250
पुलिस आयोग के साथ तुम्हारा बढ़िया अवसर है।

455
00:30:34,291 --> 00:30:36,126
इस समय तुम बहुत सम्मानित हो।

456
00:30:36,544 --> 00:30:39,463
मैं अपने बेटे की मृत्यु की त्रासदी का
सौदा नहीं चाहूँगा।

457
00:30:41,882 --> 00:30:44,343
मुझे माफ़ करना। मेरा वह मतलब नहीं था।

458
00:30:47,263 --> 00:30:48,389
बेशक नहीं था।

459
00:30:49,265 --> 00:30:50,391
मान लिया।

460
00:31:04,154 --> 00:31:05,614
वेरॉनिका डाउनटाउन जा रही है?

461
00:31:06,824 --> 00:31:07,950
अभी 101 पर अटकी हुई है।

462
00:31:08,867 --> 00:31:10,035
सिग अलर्ट।

463
00:31:13,455 --> 00:31:17,001
हमारा एक केस है जिसमें बॉन्ड
या कुछ प्रमाणपत्र शामिल हो सकते हैं।

464
00:31:17,293 --> 00:31:18,752
ऐसी चीज़ जो बिना ध्यान आकर्षित किए

465
00:31:18,794 --> 00:31:21,463
या प्रश्नों के इस्तेमाल की जा सके।

466
00:31:21,505 --> 00:31:23,215
जैसे बेयरर बॉन्ड।

467
00:31:23,882 --> 00:31:26,969
हम यहाँ उनका काम नहीं करते।
वे खत्म हो रहे हैं।

468
00:31:27,052 --> 00:31:28,637
बहुत पहले ब्याज मिलना बंद हो गया था।

469
00:31:28,721 --> 00:31:32,850
वे पैसा रखने के लिए हैं, कमाने के लिए
नहीं। हमारा ग्राहक कमाना चाहता है।

470
00:31:32,975 --> 00:31:34,476
उनको कौन हैंडल करता होगा?

471
00:31:34,602 --> 00:31:37,062
शायद मैं तुम्हें कुछ नाम बता सकूँ।

472
00:31:37,146 --> 00:31:39,273
बेयरर बॉन्ड का अपना नाम है, पता है?

473
00:31:39,440 --> 00:31:41,734
ड्रग डीलर, धनशोधक, कर चोर।

474
00:31:41,859 --> 00:31:44,403
बिलकुल। हम वह नहीं होना चाहते।

475
00:31:44,486 --> 00:31:46,196
ऐसे लोगों को यहाँ नहीं देखना चाहते,

476
00:31:46,280 --> 00:31:47,448
समझ रहे हो।

477
00:31:47,531 --> 00:31:52,620
वहीं दूसरी ओर, पिछला आदमी
जो बेयरर बॉन्ड लाया था वह पादरी था, तो...

478
00:31:54,330 --> 00:31:56,832
कहा किसी ने ढाई लाख के बॉन्ड
चर्च को दान किए थे।

479
00:31:56,915 --> 00:31:58,542
-यह कब हुआ?
-कुछ हफ़्ते पहले।

480
00:31:58,626 --> 00:31:59,752
तुमने उसे कहाँ भेजा?

481
00:31:59,835 --> 00:32:01,754
विलशायर के
थरमन-ब्रैड्ली इन्वेस्टमेंट्स में।

482
00:32:01,837 --> 00:32:04,632
वे उतनी परवाह नहीं करते
कि उनके यहाँ कौन आता है।

483
00:32:04,840 --> 00:32:05,883
क्या तुमने नाम पूछा था?

484
00:32:06,050 --> 00:32:07,343
माफ़ करना। मुझे याद नहीं है।

485
00:32:08,802 --> 00:32:10,054
चर्च का नाम?

486
00:32:11,388 --> 00:32:12,723
शायद उसने बताया नहीं।

487
00:32:33,786 --> 00:32:38,040
तुम्हारी नामराशि। उसने विया डोलोरोसा पर
हुई हमारे प्रभु की पीड़ा को कम किया था।

488
00:32:38,123 --> 00:32:40,709
मेरा नाम तो शायद
कॉमिक किताबों वाली वेरॉनिका पर है।

489
00:32:41,126 --> 00:32:42,461
मुझे तुम बेट्टी अधिक लगती हो।

490
00:32:44,838 --> 00:32:46,465
यह बहुत सुंदर चर्च है।

491
00:32:46,840 --> 00:32:48,425
हम यहाँ बहुत समय से हैं।

492
00:32:48,842 --> 00:32:51,053
पड़ोस बदल गया है, मगर हम टिके रहे।

493
00:32:51,720 --> 00:32:52,971
कितने समय से?

494
00:32:53,180 --> 00:32:56,225
पिछले साल हमने अपनी 60वीं जयंती मनाई।

495
00:32:56,600 --> 00:32:59,061
कैलिफ़ोर्निया का
पहला आर्मेनियन कैथोलिक चर्च।

496
00:33:02,314 --> 00:33:03,649
क्या सोचती हो?

497
00:33:03,732 --> 00:33:04,900
यह बिलकुल उचित है।

498
00:33:05,776 --> 00:33:09,029
हम कैलंडर देखते हैं। मई और जून
सबसे पहले बुक हो जाते हैं।

499
00:33:10,155 --> 00:33:11,198
श्रीमती सार्किसियन।

500
00:33:18,330 --> 00:33:21,583
माफ करिएगा, श्रीमती ऐलेन,
मगर हमारा चर्च क्यों?

501
00:33:22,334 --> 00:33:24,712
आप आर्मेनियन लगतीं नहीं। और आपका नाम...

502
00:33:25,087 --> 00:33:27,881
स्वर्गीय पति ने व्यापारिक कारणों से
बदल दिया था। अवाकियन।

503
00:33:29,258 --> 00:33:32,177
उनकी इच्छा थी कि हमारी बेटी का
पारंपरिक आर्मेनियन विवाह हो।

504
00:33:33,429 --> 00:33:35,556
मेरे कार्यालय में आइये, तारीखें देखते हैं।

505
00:33:35,597 --> 00:33:39,059
सुंदर। देखा आप धन के लिए
अभियान कर रहे हैं।

506
00:33:39,101 --> 00:33:40,144
हाँ।

507
00:33:40,644 --> 00:33:42,563
और सुना है कि यह परंपरा है

508
00:33:42,604 --> 00:33:44,565
कि विवाह के समय कुछ दान किया जाये।

509
00:33:44,690 --> 00:33:46,400
परंपरा, आवश्यक नहीं।

510
00:33:46,942 --> 00:33:48,610
मेरे पति के नाम पर देना चाहूँगी।

511
00:33:48,819 --> 00:33:50,779
आपकी बड़ी कृपा होगी, श्रीमती ऐलेन।

512
00:33:50,863 --> 00:33:52,197
मुझे प्रसन्नता होगी, फ़ादर।

513
00:33:52,489 --> 00:33:53,490
प्लीज़।

514
00:33:54,616 --> 00:33:55,826
फादर टबाकियन।

515
00:33:56,410 --> 00:33:59,455
लेला ने वे बॉन्ड उसे दिये
छिपाने या किसी और मदद के बदले।

516
00:34:00,038 --> 00:34:03,083
तो पहले थरमन-ब्रैड्ली चलते हैं
फिर फ़ादर टी से बात करेंगे।

517
00:34:03,250 --> 00:34:04,793
वेरॉनिका 101 पर ही है अभी?

518
00:34:08,756 --> 00:34:11,967
बोइल हाइट्स, प्लेज़ेंट एवेन्यू,
क्वीन ऑफ मार्टयर्स।

519
00:34:12,009 --> 00:34:13,635
उत्तम। एक तीर, दो शिकार।

520
00:34:24,938 --> 00:34:26,648
जून में अभी एक रविवार बचा है।

521
00:34:26,732 --> 00:34:28,150
मैंने अपना विचार बदल दिया, फ़ादर।

522
00:34:30,360 --> 00:34:31,653
तुम शादी के लिए बुक नहीं करोगी?

523
00:34:32,279 --> 00:34:35,282
और मेरे दिलचस्पी दान में भी नहीं है।

524
00:34:36,241 --> 00:34:38,827
मैं समझा नहीं। मैं कारण पूछ सकता हूँ?

525
00:34:40,329 --> 00:34:43,081
उस दान के बारे में जानना चाहूँगी
जो पहले दिया गया है।

526
00:34:43,832 --> 00:34:44,958
माफ़ कीजिएगा?

527
00:34:45,000 --> 00:34:50,005
दस दिन पहले आपने 400,000 डॉलर के
बेयरर बॉन्ड भुनाये थे।

528
00:34:50,088 --> 00:34:52,466
वे बॉन्ड तुम्हें लिलिएट सरोयन से मिले थे,

529
00:34:52,549 --> 00:34:53,842
मेरे पति की रखैल।

530
00:34:54,510 --> 00:34:57,012
"रखैल?" अवश्य आपको कोई गलतफहमी हो रही है।

531
00:34:57,054 --> 00:34:58,430
वे बॉन्ड मेरे हैं।

532
00:34:59,556 --> 00:35:02,059
श्रीमती ऐलेन।
मैं लिलिएट सरोयन को जानता हूँ,

533
00:35:02,142 --> 00:35:04,144
और यकीन नहीं होता
कि आप जो कह रही हैं सच है।

534
00:35:05,062 --> 00:35:07,022
वह आपके पास शादी की बात
करने आई थी, है न?

535
00:35:07,064 --> 00:35:08,106
आई थी।

536
00:35:08,190 --> 00:35:09,942
-कहा वह और उसका मंगेतर...
-क्या यही है लिलिएट?

537
00:35:13,529 --> 00:35:16,031
लेला, हाँ, मगर यह कौन है?

538
00:35:16,323 --> 00:35:18,700
उसका तथाकथित मंगेतर, मेरा पति।

539
00:35:19,451 --> 00:35:22,955
वे प्रेमी थे।
और जो भेंट उसने तुम्हें दी, वे बॉन्ड?

540
00:35:23,038 --> 00:35:24,540
उसने मुझसे चुराये थे।

541
00:35:27,251 --> 00:35:31,547
अब आप इस कलंकित उपहार को तो
नहीं लेना चाहेंगे, है न, फ़ादर?

542
00:35:32,297 --> 00:35:34,591
एक व्याभिचारी संबंध से उत्पन्न?

543
00:35:36,009 --> 00:35:37,469
मैं नहीं जानता क्या कहूँ।

544
00:35:38,178 --> 00:35:39,429
लेला कहाँ है?

545
00:35:41,849 --> 00:35:44,852
वह कहाँ है और मेरा पैसा कहाँ है?

546
00:35:46,103 --> 00:35:48,647
लेला चली गई है। उसने देश छोड़ दिया है।

547
00:35:48,772 --> 00:35:49,982
कहाँ गई?

548
00:35:50,148 --> 00:35:52,860
मुझे पता नहीं। मेरी उससे बात नहीं हुई।

549
00:35:52,943 --> 00:35:54,403
झूठे।

550
00:35:54,778 --> 00:35:55,946
प्लीज़ मेरा विश्वास करो।

551
00:35:56,572 --> 00:35:57,865
और मेरे बॉन्ड?

552
00:35:58,490 --> 00:36:00,409
मुझे खेद है। मगर मैंने वे भुना लिए।

553
00:36:00,450 --> 00:36:03,245
जो दान उसने चर्च को दिया वह बैंक में है।

554
00:36:03,287 --> 00:36:05,539
तब तुम मुझे उस राशि का चेक लिखकर दो।

555
00:36:06,248 --> 00:36:08,041
खेद है। यह नहीं कर सकता बिना सबूत के

556
00:36:08,083 --> 00:36:10,335
-कि वे बॉन्ड आपके ही हैं।
-यह रहा आपका सबूत!

557
00:36:10,502 --> 00:36:13,755
श्रीमती ऐलेन, देखिये,
मुझे आपकी परेशानी के लिए खेद है,

558
00:36:13,839 --> 00:36:15,257
मगर यह सबूत नहीं है।

559
00:36:17,342 --> 00:36:18,677
मुझे मेरा पैसा चाहिए।

560
00:36:20,596 --> 00:36:22,097
मुझे आपसे जाने के लिए कहना पड़ेगा।

561
00:36:22,180 --> 00:36:23,599
बिना अपने पैसे के नहीं।

562
00:36:24,182 --> 00:36:26,226
-तब पुलिस बुलाता हूँ।
-नहीं, नहीं बुलाओगे।

563
00:36:28,353 --> 00:36:29,563
अभी यहीं है।

564
00:36:31,106 --> 00:36:32,816
शायद कोई सौदा कर रहे हैं।

565
00:36:47,831 --> 00:36:49,750
समझता हूँ कैसे बॉन्ड लौटाने को मनायेगी

566
00:36:49,791 --> 00:36:52,085
और पूछेगी कि लेला कहाँ है।
पुरुष रिझाना आता है।

567
00:36:52,377 --> 00:36:54,588
-वह पादरी है।
-पर मर्द भी तो है न?

568
00:37:12,356 --> 00:37:13,482
क्या हुआ?

569
00:37:15,817 --> 00:37:16,860
उसने मुझ पर आक्रमण किया।

570
00:37:18,862 --> 00:37:20,113
फ़ादर टबाकियनकहाँ हैं?

571
00:37:20,530 --> 00:37:22,783
वह... वह अपने कार्यालय में हैं।

572
00:37:24,743 --> 00:37:26,411
मुझे अपनी रक्षा करनी थी।

573
00:37:26,954 --> 00:37:28,372
-जेरी।
-मैं संभालता हूँ।

574
00:37:30,082 --> 00:37:31,500
मुझे अपने वकील से बात करनी है।

575
00:37:31,583 --> 00:37:32,834
शर्तिया करनी होगी।

576
00:37:59,236 --> 00:38:02,739
6-विलियम-21,
1327 प्लेज़ेंट एवेन्यू पर कोड 6 है।

577
00:38:02,823 --> 00:38:05,951
दो यूनिट्स और एक सुपरवाइज़र
के लिए निवेदन, कोड 2।

578
00:38:06,034 --> 00:38:11,581
साथ ही एक 50 वर्षीय, बेहोश श्वेत पुरुष
के लिए एम्बुलेंस जिसकी साँसें बंद हैं।

579
00:38:23,260 --> 00:38:25,095
-इसे हॉलीवुड ले जाओ।
-हॉलेनबेक नहीं?

580
00:38:25,303 --> 00:38:27,889
नहीं हॉलीवुड, हमारा केस। समझ गई?

581
00:38:43,697 --> 00:38:45,407
आइडा, कहा था मुझे कोई फ़ोन मत देना।

582
00:38:45,574 --> 00:38:47,409
पता है, जनाब, मगर यह आपकी पत्नी है।

583
00:38:49,036 --> 00:38:50,412
फ़ोन लगा दो।

584
00:38:58,045 --> 00:38:59,337
मैं तुम्हारे लिए खुश हूँ।

585
00:39:00,839 --> 00:39:04,342
पता है तुम यह कितना चाहते थे
और कितने दिनों से।

586
00:39:08,305 --> 00:39:10,140
मगर इन परिस्थितियों में आने से,

587
00:39:13,101 --> 00:39:15,020
विजय की जगह पराजय की राख महसूस हो रही है।

588
00:39:17,314 --> 00:39:18,774
मैं समझती हूँ।

589
00:39:20,650 --> 00:39:22,277
मैं हमारे बेटे को न्याय दिलाऊँगा।

590
00:39:24,112 --> 00:39:26,531
इस विभाग की पूरी ताकत और क्षमता के साथ।

591
00:39:26,615 --> 00:39:28,241
चाहे जो भी लगे।

592
00:39:30,577 --> 00:39:32,454
अगर इससे तुम्हें शांति मिलती है तो।

593
00:39:33,914 --> 00:39:35,457
तुम्हें नहीं मिलेगी?

594
00:39:40,378 --> 00:39:42,881
मैं तुम्हें जितना समय चाहिए
उतना देने को तैयार हूँ।

595
00:39:45,175 --> 00:39:46,635
अर्व।

596
00:39:52,808 --> 00:39:54,309
मैंने वकील कर लिया है।

597
00:39:57,896 --> 00:39:59,189
शायद तुमको भी कर लेना चाहिए।

598
00:40:05,195 --> 00:40:07,447
तुम्हारी खुशी देख रही हूँ।

599
00:40:07,489 --> 00:40:08,490
लूटेनन्ट?

600
00:40:08,573 --> 00:40:12,035
बहुत बड़ी सफलता मिली है। घमंड मत करो।

601
00:40:12,494 --> 00:40:13,912
पादरी से मिलना तय करती है,

602
00:40:13,995 --> 00:40:16,039
मीटिंग बाहर निकलती है,
हाथों में खून लगा है।

603
00:40:16,123 --> 00:40:18,125
इसी लिए कहा जाता है
"रंगे हाथों पकड़े जाना।"

604
00:40:18,333 --> 00:40:21,336
हमें मिलती है। हम अंदर जाते हैं,
पर पादरी विदा ले चुका था।

605
00:40:21,711 --> 00:40:23,255
हथियार पर उसके निशान हैं।

606
00:40:23,338 --> 00:40:26,341
कैंची जैसे रखी गई है
उससे ज़ाहिर है कि उसी ने रखी है।

607
00:40:26,466 --> 00:40:27,592
तुमको, शायद।

608
00:40:27,676 --> 00:40:29,636
और उसके पास
चार मिलयन डॉलर का उद्देश्य भी है।

609
00:40:29,845 --> 00:40:32,681
इससे अधिक विश्वसनीय सबूतों वाले
मामलों को डूबते देखा है।

610
00:40:32,764 --> 00:40:34,015
क्या ओ.जे. सिम्पसन याद है?

611
00:40:34,099 --> 00:40:35,642
उसके लिए जूरी को दोषी कह सकती हो।

612
00:40:35,684 --> 00:40:38,186
-वही कह रही हूँ।
-रॉड्नी किंग का कर्ज़ उतारा था।

613
00:40:38,520 --> 00:40:39,521
बिलकुल।

614
00:40:39,771 --> 00:40:42,858
किसी चालाक वकील के लिए
यह केस सोने की खान बन जाएगा।

615
00:40:42,899 --> 00:40:45,861
इंटरव्यू, किताबें, टीवी डील्स...

616
00:40:46,695 --> 00:40:48,071
यह हम हारेंगे नहीं।

617
00:40:48,405 --> 00:40:50,323
शांत हो जाओ, लूटेनन्ट। हम संभाल लेंगे।

618
00:40:50,949 --> 00:40:55,036
मशहूर अंतिम शब्द।
मैं इनको याद रखूँगी, बॉश।

619
00:41:05,714 --> 00:41:06,715
बाद में मिलेंगे?

620
00:41:08,717 --> 00:41:09,718
कोशिश करूँगी।

621
00:41:10,886 --> 00:41:13,263
हाँ, बहुत काम बचा हुआ है, इसलिए...

622
00:41:17,058 --> 00:41:19,311
जानती हो क्या?

623
00:41:20,896 --> 00:41:23,273
सोचता हूँ बेहतर होगा
तुम कुछ दिन दूर ही रहो।

624
00:41:23,398 --> 00:41:24,691
जब तक हालात ठंडे न हो जाएँ।

625
00:41:27,319 --> 00:41:28,528
यह समझदारी होगी।

626
00:41:29,487 --> 00:41:34,034
जब मैं ठीक हो जाऊँगा,
हम रोड ट्रिप करेंगे। क्रॉस कंट्री।

627
00:41:36,077 --> 00:41:37,245
आउटर बैन्क्स?

628
00:41:38,622 --> 00:41:39,623
क्यों नहीं?

629
00:41:42,250 --> 00:41:43,460
अवश्य।

630
00:41:58,391 --> 00:42:00,268
अगर मैं हेलीकाप्टर और सायरन सुनूँ तो?

631
00:42:01,728 --> 00:42:03,230
समाचारों से दूर रहना।

632
00:42:27,629 --> 00:42:28,797
मेरा वकील कहाँ है?

633
00:42:28,838 --> 00:42:30,131
मैंने उसे तीन बार कॉल किया।

634
00:42:30,173 --> 00:42:32,634
वह मेरा कॉल नहीं लेता।
संदेशों का जवाब नहीं देता।

635
00:42:33,468 --> 00:42:35,845
मुझे यहाँ होना भी नहीं चाहिए।
वह तो आत्मरक्षा थी।

636
00:42:35,971 --> 00:42:37,389
अपनी कहानी बचाकर रखो, श्रीमती ऐलेन।

637
00:42:37,472 --> 00:42:39,849
बारीकियों पर काम करने को
बहुत समय मिलेगा।

638
00:42:42,435 --> 00:42:45,397
तो अब क्या होगा?
मेरी जमानत की सुनवाई कब होगी?

639
00:42:45,480 --> 00:42:48,149
तुम्हें वैन नाइस की
महिला जेल में ले जाएँगे।

640
00:42:48,233 --> 00:42:51,319
वहाँ से फ़ोन कर सकोगी।
अपने वकील से बात करने का प्रयास करना।

641
00:42:51,403 --> 00:42:54,572
अगर कोई और वकील चाहिए,
तो मुझे नाम दे देना।

642
00:42:56,157 --> 00:42:58,493
मार्टिन वाइस के बारे में क्या कहोगी?
वह चलेगा?

643
00:42:59,160 --> 00:43:01,329
बहुत इतरा रहे हो, डिटेक्टिव।

644
00:43:02,080 --> 00:43:03,665
कितने आश्वस्त।

645
00:43:04,833 --> 00:43:06,626
चेहरे से दर्प पोंछने को तड़प रही हूँ।

646
00:43:06,793 --> 00:43:08,336
मैं इसको वाइस के लिए नहीं समझूँगा।

647
00:43:09,337 --> 00:43:12,173
विलियम्स के लिए संदेश छोड़ दूँगा
कि तुम वैन नाइस जा रही हो।

648
00:43:12,841 --> 00:43:14,050
शुभ रात्रि, श्रीमती ऐलेन।

649
00:43:28,356 --> 00:43:29,482
क्या चल रहा है?

650
00:43:29,566 --> 00:43:31,735
टेन्ज़र को निकाल दिया। अर्विंग आ गया।

651
00:43:32,360 --> 00:43:33,611
आश्चर्य।

652
00:43:33,820 --> 00:43:35,363
चीफ़ बनने का रास्ता कठिन था।

653
00:43:35,947 --> 00:43:37,991
उसे उत्तराधिकार में
उबलती हुई गंदगी मिली है।

654
00:43:40,327 --> 00:43:41,619
बॉश, लाइन एक।

655
00:43:49,210 --> 00:43:51,671
-बॉश।
-कबसे तुमसे बात करने की कोशिश कर रही हूँ।

656
00:43:52,047 --> 00:43:54,716
-कौन बोल रहा है?
-मैं कॉल पर कॉल करती रही हूँ।

657
00:43:54,883 --> 00:43:56,426
मोहतरमा, आपका नाम?

658
00:43:57,093 --> 00:43:58,428
एनेट मके।

659
00:44:00,722 --> 00:44:02,682
ठीक। वही जो कीशा रसल से बात करती हैं।

660
00:44:02,724 --> 00:44:06,728
तुम मेरी कॉल का जवाब नहीं देते।
मैंने महीनों पहले मैसेज छोड़ा था।

661
00:44:07,062 --> 00:44:08,438
मैं कुछ समय बाहर था।

662
00:44:10,023 --> 00:44:12,067
क्या तुम्हें जानता हूँ?
आवाज़ परिचित लगती है।

663
00:44:13,318 --> 00:44:17,155
नेटी आन्‍टी, पहले तुम मुझे
यही कहते थे। नेटी आन्‍टी।

664
00:44:17,989 --> 00:44:20,408
क्या मैं तुम्हें याद हूँ?

665
00:44:22,869 --> 00:44:23,870
हैरी?

666
00:44:27,207 --> 00:44:28,208
हैरी?

667
00:44:28,416 --> 00:44:29,542
नेटी आन्‍टी।

668
00:44:30,919 --> 00:44:34,422
क्या मैं आपको कल कॉल कर सकता हूँ?
अभी थोड़ी देर हो गई है।

669
00:44:35,799 --> 00:44:38,593
जल्दी आकर मुझसे मिलो, हैरी।
मेरे पास बहुत समय नहीं है।

670
00:44:40,845 --> 00:44:42,097
ऐसा क्यों?

671
00:44:43,515 --> 00:44:47,352
मैं मर रही हूँ, हैरी। मुझे तुमसे मिलना है।

672
00:44:48,561 --> 00:44:50,397
वादा करता हूँ, जल्दी से जल्दी आऊँगा।

673
00:44:51,689 --> 00:44:53,400
बहुत प्रतीक्षा मत करना।

674
00:44:54,776 --> 00:44:55,902
नहीं करूँगा।

