1
00:00:13,848 --> 00:00:15,808
ठीक, मेरा काम हो गया। अब तुम देखो।

2
00:00:16,434 --> 00:00:18,769
-हमें जीएसआर पर प्राथमिकता मिलेगी?
-हाँ, बिलकुल।

3
00:00:19,603 --> 00:00:21,397
उसके हाथ पर बारूद के कण होने चाहिएँ।

4
00:00:21,689 --> 00:00:23,232
उससे कुछ भी साबित नहीं होगा।

5
00:00:23,607 --> 00:00:25,985
किसी ने जान-बूझकर किया है,
तो इसका ध्यान रखा होगा।

6
00:00:26,068 --> 00:00:27,987
-प्रक्रिया का पालन करना होगा, है न?
-सदैव।

7
00:00:29,447 --> 00:00:30,698
सदैव प्रक्रिया पूरी करो।

8
00:00:31,657 --> 00:00:32,742
एक गोली चली है।

9
00:00:36,370 --> 00:00:38,622
डिटेक्टिव। इसे देखना चाहोगी।

10
00:00:39,665 --> 00:00:41,625
-कितना पुराना है यह?
-एक या दो दिन?

11
00:00:42,460 --> 00:00:43,878
थोड़ा अपरंपरागत यौन व्यवहार था।

12
00:00:44,628 --> 00:00:47,131
-अभी यह बस हमारे बीच की बात है।
-ठीक है।

13
00:00:47,173 --> 00:00:48,466
ज़रा सारा घर देखकर आता हूँ।

14
00:00:50,968 --> 00:00:51,969
उसने एक संदेश भेजा है।

15
00:00:52,428 --> 00:00:53,554
धन्यवाद।

16
00:01:08,027 --> 00:01:10,070
ड्रेक। मॉरी।

17
00:01:15,409 --> 00:01:17,703
इसकी तस्वीर लो, बैग में डालो, और मुझे दो।

18
00:01:18,788 --> 00:01:19,789
कॉनिफ़।

19
00:01:21,665 --> 00:01:24,502
12:15 को एक संदेश भेजा गया
जॉर्ज अर्विंग के मोबाइल फ़ोन पर।

20
00:01:24,752 --> 00:01:26,712
"पार्टनर, माफ़ करना, तुम्हें धोखा दिया।"

21
00:01:27,505 --> 00:01:29,215
तो, मरने से पाँच मिनट पहले,

22
00:01:29,298 --> 00:01:31,675
मृत पार्टनर को माफ़ीनामा भेजकर
खुद को गोली मार ली?

23
00:01:32,009 --> 00:01:34,261
-लगता तो है।
-तुम्हें शक है, डिटेक्टिव?

24
00:01:35,304 --> 00:01:36,972
मुझे तो यह आत्महत्या लगती है।

25
00:01:37,056 --> 00:01:39,475
अगर यह उसका फ़ोन है
और उसने सच में संदेश भेजा है।

26
00:01:39,517 --> 00:01:41,811
-क्यों नहीं होगा?
-दिमाग खुला रख रही हूँ, जनाब।

27
00:01:42,478 --> 00:01:44,772
आखिर यह एक बर्नर है,
और इसमें बस एक संदेश है।

28
00:01:44,855 --> 00:01:46,524
बेईमान था। उसके पास बर्नर होना ही था।

29
00:01:46,607 --> 00:01:50,277
-उसका निजी सेल फ़ोन गायब है।
-उससे छुटकारा पा लिया। अनेक कारण होंगे।

30
00:01:50,361 --> 00:01:51,362
या कोई ले गया।

31
00:01:51,946 --> 00:01:53,280
ठीक है। और क्या मिला हमें?

32
00:01:54,406 --> 00:01:58,702
निगरानी ने सुबह के 12:20 बजे
गोली की आवाज़ सुनी।

33
00:01:59,245 --> 00:02:00,996
संपर्क की कोशिश की, कोई जवाब नहीं।

34
00:02:01,038 --> 00:02:04,917
स्वाट को अंदर जाने के लिए बुलाया।
वे घटनास्थल पर 1:45 को पहुँचे।

35
00:02:05,751 --> 00:02:07,586
30 मिनट बाद अंदर घुसे।

36
00:02:07,670 --> 00:02:09,630
अगर उसकी मौत के वक्त कोई घर में था,

37
00:02:09,713 --> 00:02:11,131
तो पिछले दरवाज़े से निकल सकते थे।

38
00:02:11,215 --> 00:02:12,550
हमारी गली की टीम के रहते?

39
00:02:14,093 --> 00:02:15,678
वे टॉयलेट पता करने गए थे।

40
00:02:16,762 --> 00:02:18,472
अगर उनकी हमारी निगरानी पर नज़र थी,

41
00:02:18,973 --> 00:02:20,558
तो उन्हें पता था कब गोली मारनी है।

42
00:02:20,641 --> 00:02:25,437
डिटेक्टिव्स, कुछ चीज़ें जैसी दिखती हैं,
वैसी ही होती हैं।

43
00:02:27,731 --> 00:02:31,777
और यह मुझे वैसी ही लग रही है।

44
00:02:33,821 --> 00:02:35,614
तुम्हारी रिपोर्ट का इंतज़ार करूँगा।

45
00:02:42,705 --> 00:02:45,124
-तुमने वही सुना जो मैंने सुना?
-तुमने क्या सुना?

46
00:02:45,207 --> 00:02:47,459
चाहता है आत्महत्या हो।
बल्कि, इसकी आवश्यकता है।

47
00:02:47,543 --> 00:02:49,128
हाँ, वह भाड़ में जाए।

48
00:02:49,211 --> 00:02:53,090
किसी के लिए अपनी रिपोर्ट नहीं बदलूँगा,
डिटेक्टिव विभाग के चीफ़ के लिए भी नहीं।

49
00:03:08,939 --> 00:03:09,940
बॉश।

50
00:03:12,401 --> 00:03:13,652
कोई सुराग मिला है?

51
00:03:14,778 --> 00:03:16,030
तीस मिनट।

52
00:03:33,881 --> 00:03:35,007
डैड?

53
00:03:37,593 --> 00:03:38,594
डैड?

54
00:04:28,686 --> 00:04:31,939
बॉश - सच का योद्धा

55
00:04:45,911 --> 00:04:46,912
वही है।

56
00:04:48,122 --> 00:04:50,833
शव परीक्षण से पुष्टि हो जाएगी,
मगर यह है वही।

57
00:04:51,208 --> 00:04:52,501
यह बरेल है।

58
00:04:53,711 --> 00:04:54,962
नहीं, मुझे यकीन है।

59
00:04:56,839 --> 00:05:00,050
उसकी जेब में सेंट जूड पदक
और उसके पीछे पत्नी के आद्याक्षर।

60
00:05:01,844 --> 00:05:04,054
हाँ, जब उसने यह काम लिया तब उसे दिया था।

61
00:05:06,849 --> 00:05:08,225
मैंने बता दिया।

62
00:05:09,351 --> 00:05:11,020
मैंने यह नहीं बताया कि यातना दी गई थी।

63
00:05:13,439 --> 00:05:15,232
हाथों और पैरों की सभी हड्डियाँ।

64
00:05:21,572 --> 00:05:24,450
सिल्वा के लिए, संदेश हस्ताक्षरित
आत्महत्या नोट जैसा है।

65
00:05:24,533 --> 00:05:27,202
आत्महत्या 10वें माले की
बहुत सी समस्याएँ सुलझा देती है।

66
00:05:27,244 --> 00:05:28,954
दो मृत पुलिसिए। दोस्त।

67
00:05:29,038 --> 00:05:31,457
एक हीरो, एक अपराधबोध से ग्रस्त अपराधी।

68
00:05:32,958 --> 00:05:35,335
वे आत्महत्या कहें
मगर हम जानते हैं कि यह है नहीं।

69
00:05:35,419 --> 00:05:37,713
वैसे, नैश के लिए भी लाभकारी है।
वह भी फँसा है।

70
00:05:37,755 --> 00:05:39,214
आत्महत्या से कुछ समय मिल जाएगा।

71
00:05:39,506 --> 00:05:41,008
-किसके लिए?
-ढेरों पैसे मिलने के लिए।

72
00:05:41,341 --> 00:05:42,926
पैसा जो इन सबको जोड़ता है।

73
00:05:43,427 --> 00:05:46,138
ऐलेन और तुम्हारे बेटे की हत्या को,
व नैश को दोनों से।

74
00:05:46,221 --> 00:05:47,931
इन तस्वीरों को देखो जो नैश ने लीं।

75
00:05:51,268 --> 00:05:54,188
टोनी ऐलेन अपनी पत्नी को छोड़ रहा था,
एक जवान लड़की के लिए।

76
00:05:54,772 --> 00:05:57,107
वह उससे शादी करता, अपना सारा पैसा ले जाता।

77
00:05:57,149 --> 00:05:59,568
अब, वेरॉनिका को पार्टनर चाहिए
उसको रोकने के लिए।

78
00:06:00,110 --> 00:06:01,111
नैश।

79
00:06:01,403 --> 00:06:03,238
उसे पति की हत्या की कीमत का इंतज़ार है।

80
00:06:03,739 --> 00:06:06,075
-यकीन है कि पैसों की बात है।
-शर्त लगा सकता हूँ।

81
00:06:06,116 --> 00:06:07,326
तो, हम पता कैसे लगाएँ?

82
00:06:07,409 --> 00:06:09,787
हम विधवा पर निगरानी रख रहे हैं।
उसे भी इंतज़ार है।

83
00:06:09,828 --> 00:06:11,330
संपत्ति के निपटान का इंतज़ार है।

84
00:06:11,872 --> 00:06:14,458
वह हमें पैसे तक ले जाएगी।
उससे हम नैश तक पहुँचेंगे।

85
00:06:15,459 --> 00:06:16,460
पैसे का पीछा करो।

86
00:06:18,295 --> 00:06:19,630
मनहूस पैसे का पीछा करो।

87
00:06:27,638 --> 00:06:28,764
बॉश।

88
00:06:32,976 --> 00:06:34,478
तुम कॉनिफ़ और एस्पिनोसा को जानते हो।

89
00:06:34,937 --> 00:06:36,063
ब्रैड व मेरी पहचान पुरानी है।

90
00:06:36,855 --> 00:06:39,066
जॉर्ज अर्विंग हत्याकांड का
आरएचडी टास्क फ़ोर्स

91
00:06:39,149 --> 00:06:41,360
अब एडी आर्सिनो की मृत्यु की भी
तहकीकात कर रहा है।

92
00:06:41,735 --> 00:06:43,612
तुम लोग हत्या मान रहे हो या आत्महत्या?

93
00:06:44,446 --> 00:06:46,281
अभी तो अनिश्चित कारण कह रहे हैं।

94
00:06:46,824 --> 00:06:48,659
दो रात पहले, तुमने अर्विंग हत्या के सुराग

95
00:06:48,742 --> 00:06:50,035
की तरह कार्ल नैश का नाम दिया।

96
00:06:50,119 --> 00:06:52,162
-पता किया?
-तहकीकात जारी है।

97
00:06:53,497 --> 00:06:55,999
नैश ने बदनाम होकर एलएपीडी छोड़ा था।
कहा तो यही जाता है।

98
00:06:56,083 --> 00:06:57,167
कहानी सच्ची है।

99
00:06:57,251 --> 00:06:58,836
-उसने क्या किया था?
-बेईमान।

100
00:06:59,211 --> 00:07:00,337
बर्बर।

101
00:07:00,379 --> 00:07:01,839
उसके अनेक मामले समस्याग्रस्त थे।

102
00:07:02,172 --> 00:07:04,091
समस्याएँ जो मुसीबत बनतीं,
व नहीं चाहिए थीं।

103
00:07:04,967 --> 00:07:07,469
आइए ने उनको बकवास तकनीकी कारणों से
रद्द कर दिया।

104
00:07:08,345 --> 00:07:09,930
कैसे पता उसने आर्सिनो को बंदूक बेचीं?

105
00:07:10,681 --> 00:07:11,682
गुप्त मुखबिर।

106
00:07:12,015 --> 00:07:13,767
क्या वह खबरी एडी आर्सिनो हो सकता है?

107
00:07:14,518 --> 00:07:16,145
आर्सिनो मेरे खबरियों में एक नहीं था।

108
00:07:17,271 --> 00:07:20,607
पता है, कुछ मुखबिर स्वतः खबरें देते हैं।

109
00:07:21,692 --> 00:07:23,694
और कुछ से लेनी पड़ती है।

110
00:07:25,112 --> 00:07:27,865
यह उसके कचरे में मिला है।
किसी पर तो इस्तेमाल हुआ होगा।

111
00:07:27,948 --> 00:07:28,949
तो क्या? वह पुलिसिया है।

112
00:07:29,032 --> 00:07:31,201
आर्सिनो की कलाई पर इसके निशान हैं।

113
00:07:31,243 --> 00:07:33,662
मतलब मैंने जबरन आर्सिनो से
नैश का नाम निकलवाया?

114
00:07:33,704 --> 00:07:35,831
-ठीक है। यह बकवास है।
-किया था?

115
00:07:36,540 --> 00:07:37,541
भाड़ में जाओ।

116
00:07:39,418 --> 00:07:41,420
डिटेक्टिव्स, इस मीटिंग का
उद्देश्य क्या है?

117
00:07:42,337 --> 00:07:45,382
-बॉश और एड्गर को काम करना है।
-हमें भी काम करना है।

118
00:07:45,465 --> 00:07:48,135
हम एक दिलेर, अंडरकवर ऑफ़िसर की
मौत की तहकीकात कर रहे हैं,

119
00:07:48,218 --> 00:07:50,220
किसी घटिया अपराधी पोर्नोग्राफ़र की नहीं।

120
00:07:50,304 --> 00:07:52,472
अगर हमारे मतलब की जानकारी हो,
तो अभी बता दो।

121
00:07:52,556 --> 00:07:54,600
हम आज नैश के घर का वॉरंट ले रहे हैं।

122
00:07:54,683 --> 00:07:56,226
तैयारी के बाद, तुम्हें कॉल कर देंगे।

123
00:07:56,268 --> 00:07:58,187
शायद कुछ ऐसा मिले
जिससे दोनों का फ़ायदा हो।

124
00:07:58,896 --> 00:08:01,565
-हमें बस यही चाहिए था। थोड़ा सहयोग।
-मिल जाएगा।

125
00:08:13,202 --> 00:08:14,578
तुम दोनों कहीं नहीं जा रहे हो।

126
00:08:16,205 --> 00:08:19,082
तुमने नैश को आर्सिनो और
इनके केस से कैसे जोड़ा?

127
00:08:19,124 --> 00:08:21,251
वैन नाइस के सूत्रों ने बताया कि नैश से

128
00:08:21,293 --> 00:08:23,587
वैली में पुराने हथियार पा सकते हैं।
वही आगे दिया।

129
00:08:23,670 --> 00:08:26,840
-बताया नहीं क्योंकि...
-हमारा नहीं, आरएचडी का केस है। दूर रहेंगे।

130
00:08:27,341 --> 00:08:29,176
कुछ और है जो मुझे नहीं बताया?

131
00:08:29,968 --> 00:08:31,428
मुझे तो नहीं लगता।

132
00:08:33,555 --> 00:08:36,099
वेरॉनिका ऐलेन की निगरानी के लिए
कुछ मदद चाहिए।

133
00:08:37,017 --> 00:08:38,435
मैं दो शिफ्ट दे सकती हूँ।

134
00:08:38,477 --> 00:08:40,979
-जॉन्सन और मूर, फ़ेरस और रॉबर्ट्स।
-बहुत खूब।

135
00:08:41,688 --> 00:08:43,273
-बॉश?
-हाँ।

136
00:08:44,524 --> 00:08:46,109
चलो कॉफ़ी पिएँ।

137
00:08:48,654 --> 00:08:50,447
हैरी, पता है तुम्हारे तरीके अलग हैं।

138
00:08:51,114 --> 00:08:53,033
यह नहीं पता कि
तुम्हारा कोई साथी है या नहीं।

139
00:08:53,742 --> 00:08:55,369
लूटेनन्ट, मैं समझा नहीं।

140
00:08:55,953 --> 00:08:57,329
पता है वह एड्गर नहीं है।

141
00:08:57,412 --> 00:08:59,456
तुम्हारे बारे में वह वह भी अंधेरे में है।

142
00:09:03,961 --> 00:09:06,421
मेरा एक दोस्त पीएबी के निकट
जिम में काम करता है।

143
00:09:07,839 --> 00:09:10,884
बताता है कि प्रतिदिन लंच के समय
अर्विंग वहाँ जाता है,

144
00:09:11,718 --> 00:09:13,887
भारी बैग को घूँसे बरसाता है, थकने तक।

145
00:09:14,846 --> 00:09:17,432
-नंगे हाथों से।
-वह दुखी है। नाराज़ है। मतलब क्या है?

146
00:09:18,475 --> 00:09:20,310
हताश होने पर लोग खतरनाक हो जाते हैं।

147
00:09:20,978 --> 00:09:23,563
वे क्षति पहुँचाते हैं।
स्वयं को और दूसरों को।

148
00:09:23,981 --> 00:09:25,440
चेतावनी के लिए धन्यवाद।

149
00:09:27,985 --> 00:09:29,152
बॉश।

150
00:09:38,829 --> 00:09:40,205
माफ़ करना तुमसे इंतज़ार कराया।

151
00:09:40,831 --> 00:09:42,749
इतने कम नोटिस पर मिलने के लिए धन्यवाद।

152
00:09:42,833 --> 00:09:44,960
-शनिवार को।
-कोई समस्या नहीं।

153
00:09:46,628 --> 00:09:49,423
हमें वह मिल गया।
वहीं जहाँ तुमने सोचा था कि वह होगा।

154
00:09:50,966 --> 00:09:52,342
मुझे बहुत दुख है।

155
00:09:52,968 --> 00:09:56,263
कल्पनातीत है कि इन दो सालों में
परिवार पर क्या बीती होगी।

156
00:09:57,014 --> 00:09:58,849
निदेशक ने धन्यवाद कहने को कहा है।

157
00:10:00,309 --> 00:10:01,727
मैं उसकी सराहना करती हूँ।

158
00:10:02,394 --> 00:10:04,021
तुम्हारा रिकॉर्ड बदलने की अनुमति दी।

159
00:10:04,813 --> 00:10:06,315
लाल झंडा हटा दिया जाएगा।

160
00:10:07,107 --> 00:10:08,650
पता है कितना समय लगेगा?

161
00:10:09,484 --> 00:10:10,777
तुम लालफीताशाही जानती ही हो।

162
00:10:12,029 --> 00:10:13,363
बहुत अच्छी तरह।

163
00:10:13,405 --> 00:10:14,781
इस बीच में,

164
00:10:14,865 --> 00:10:17,326
मेरे पास निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित
संस्तुति-पत्र है।

165
00:10:18,118 --> 00:10:19,619
कुछ दरवाज़े खोलने के लिए।

166
00:10:25,500 --> 00:10:26,835
धन्यवाद।

167
00:10:26,918 --> 00:10:29,212
काश मैं ब्यूरो के संबंध में,
कुछ और कर सकता।

168
00:10:29,796 --> 00:10:32,174
नहीं, नही। मैं... मैं समझती हूँ।

169
00:10:34,384 --> 00:10:35,802
नई शुरुआत।

170
00:10:37,637 --> 00:10:40,223
हाँ। नई शुरुआत।

171
00:10:52,944 --> 00:10:54,780
अच्छा, यहाँ खाने में अच्छा क्या है?

172
00:10:55,238 --> 00:10:56,823
टाकोस अल पास्टोर।

173
00:10:56,907 --> 00:10:59,534
मुझे पता नहीं वह है क्या,
मगर मैं टीके लगवा चुका हूँ।

174
00:10:59,576 --> 00:11:01,453
माफ़ करिए, क्या मुझे दे सकते हैं...

175
00:11:05,290 --> 00:11:06,583
बरेल अच्छा आदमी था।

176
00:11:06,625 --> 00:11:09,378
उसकी किस्मत में रेगिस्तान में
दफ़न होना नहीं होना चाहिए था।

177
00:11:10,087 --> 00:11:11,546
मार्क्स को इस हत्या से जोड़ोगे?

178
00:11:11,880 --> 00:11:13,340
हाँ, कोशिश तो करूँगा।

179
00:11:13,924 --> 00:11:16,009
अगर टोनी के ट्रंक में बरेल का खून था,

180
00:11:16,093 --> 00:11:18,303
तो मार्क्स और उसके साथियों पर
रीको अभियोग लगेंगे,

181
00:11:18,387 --> 00:11:19,721
देखेंगे क्या कोई पलटता है।

182
00:11:19,930 --> 00:11:21,556
तुम्हें गवाही नहीं देनी होगी।

183
00:11:21,598 --> 00:11:25,102
कहा न, यार। मुझे लकी लूक राइकॉफ़ होना
पसंद है, अच्छा लगता है।

184
00:11:26,603 --> 00:11:29,064
मैं आकर व्यक्तिगत तौर पर
धन्यवाद करना चाहता था।

185
00:11:29,898 --> 00:11:31,316
पता नहीं क्या बात कर रहे हो।

186
00:11:31,608 --> 00:11:32,692
मुझे यकीन नहीं है।

187
00:11:33,276 --> 00:11:35,320
बस तुम्हारी पूर्व-पत्नी की
समस्या सुलझ जाए।

188
00:11:36,238 --> 00:11:37,864
तब भी पता नहीं क्या बात कर रहे हो।

189
00:11:38,240 --> 00:11:39,616
तुम्हें झूठ बोलना नहीं आता।

190
00:11:41,284 --> 00:11:43,286
तो तुम्हें यकीन है
मैंने बंदूक नहीं रखी थी?

191
00:11:44,454 --> 00:11:47,124
-नहीं। आधिकारिक रूप से, हम ठीक हैं।
-सुनकर अच्छा लगा।

192
00:11:49,126 --> 00:11:51,545
पिछले तीन हफ्तों से
जो पीछा कर रहे हैं उनका क्या?

193
00:11:53,880 --> 00:11:55,006
तुम्हें उनका पता था?

194
00:11:55,799 --> 00:11:58,802
हाँ, भाड़ में जाओ।
हमने आज सुबह उन्हें हटा लिया।

195
00:12:00,971 --> 00:12:03,098
सच में मेरे लिए
कुछ करना चाहते हो, राइकॉफ़?

196
00:12:03,682 --> 00:12:04,683
निर्भर करता है।

197
00:12:05,058 --> 00:12:07,144
शायद पता है बाथरूम में बंदूक किसने रखी थी।

198
00:12:08,478 --> 00:12:09,855
अब मुझे दिलचस्पी है।

199
00:12:10,272 --> 00:12:14,234
एक पूर्व-एलएपीडी हॉमिसाइड डिटेक्टिव ने
टोनी ऐलेन की हत्या करवाई थी।

200
00:12:14,317 --> 00:12:16,570
चाहता था कि लगे जोई मार्क्स का काम है।

201
00:12:16,653 --> 00:12:18,071
इसलिए मुझे फँसाया?

202
00:12:18,488 --> 00:12:20,365
वह मरेगा। क्यों?

203
00:12:21,074 --> 00:12:23,869
पैसा, प्यार। शायद दोनों।

204
00:12:24,703 --> 00:12:27,497
हमें लगता है वह वेरॉनिका ऐलेन,
टोनी की विधवा, के चक्कर में है।

205
00:12:28,081 --> 00:12:30,834
-उन्होंने साथ मिलकर इसे अंजाम दिया?
-अभी तो यही लगता है।

206
00:12:31,835 --> 00:12:32,836
तुम्हें कुछ पता है?

207
00:12:33,044 --> 00:12:35,839
मुझे प्रेम प्रपंच का कुछ पता नहीं है।

208
00:12:37,007 --> 00:12:38,383
पैसों के लिए मदद कर सकता हूँ।

209
00:12:38,508 --> 00:12:40,260
तो टोनी मलाई उतार रहा था।

210
00:12:40,343 --> 00:12:43,096
जोई की अपेक्षा थी
कि वह सीमा के अंदर घपला करेगा।

211
00:12:43,180 --> 00:12:45,682
ईमानदार का भरोसा नहीं होता,
गुप्त पुलिस हो सकता है।

212
00:12:46,808 --> 00:12:50,353
मगर यकायक, दो साल पहले,
टोनी ने ज़्यादा चुराना शुरू कर दिया।

213
00:12:50,395 --> 00:12:51,813
हाँ, बहुत अधिक।

214
00:12:51,855 --> 00:12:53,732
लगातार। दो साल पहले का कैसे पता?

215
00:12:53,815 --> 00:12:55,442
तभी वह लेला से मिला।

216
00:12:55,525 --> 00:12:56,526
लेला।

217
00:12:56,610 --> 00:12:57,903
यह समझे तुम।

218
00:12:57,986 --> 00:13:00,155
यह है तुम्हारा प्रेम प्रपंच, यार।

219
00:13:00,697 --> 00:13:02,824
तो जोई ने मुझसे डॉलीज़ का
हिसाब देखने को कहा,

220
00:13:02,866 --> 00:13:04,451
जो मैंने किया, एक संख्या पर पहुँचा।

221
00:13:04,534 --> 00:13:07,120
उसे गुणा किया उसके जाल के अन्य क्लबों से,

222
00:13:07,204 --> 00:13:09,206
तो, मुझे अच्छा अंदाज़ा हो गया।

223
00:13:09,247 --> 00:13:10,248
कितना?

224
00:13:10,332 --> 00:13:11,500
करीब साढ़े तीन, चार मिलियन डॉलर।

225
00:13:12,167 --> 00:13:14,127
अरे, नहीं। बस दो सालों में?

226
00:13:14,211 --> 00:13:17,714
मगर समझो। टोनी जोई का
काला पैसा सफ़ेद करता था।

227
00:13:17,797 --> 00:13:20,592
क्लबों, लड़कियों, क्रेडिट कार्ड,
ड्रग्स, सभी कुछ।

228
00:13:20,675 --> 00:13:22,177
यह तो बहुत है लूटने को।

229
00:13:22,511 --> 00:13:23,845
फिर मार्क्स ने क्या किया?

230
00:13:24,429 --> 00:13:27,933
वह एलए गया और टोनी के मुँह पर
चोरी का आरोप लगाया।

231
00:13:28,016 --> 00:13:29,684
जिससे, बेशक, टोनी ने इन्कार किया।

232
00:13:30,769 --> 00:13:33,271
तभी नैश और वेरॉनिका ने योजना बनाई।

233
00:13:33,355 --> 00:13:34,689
उन्होंने झगड़ा सुना।

234
00:13:34,731 --> 00:13:36,650
चतुर चाल है, है न?

235
00:13:36,733 --> 00:13:39,736
टोनी मारा जाता है,
सब समझते हैं कि जोई ने मरवाया है।

236
00:13:39,778 --> 00:13:41,571
फिर तुम मेरे पास आते हो,

237
00:13:41,655 --> 00:13:43,740
मेरे बाथरूम से बंदूक ढूँढ़ते हो,
मैं सोचता हूँ,

238
00:13:43,782 --> 00:13:47,244
"धत! यह जोई से पैसे खाता है,
यह अपराध मेरे सिर थोप देगा।"

239
00:13:47,369 --> 00:13:49,829
हाँ, मगर पैसों का क्या? कभी वसूली हुई?

240
00:13:49,913 --> 00:13:51,790
जहाँ तक मुझे पता है, वह अभी मिला नहीं है।

241
00:13:53,500 --> 00:13:54,751
ऐ, मुझे जाना होगा।

242
00:13:54,793 --> 00:13:57,837
उन्हें पसंद नहीं है कि
मैं संदिग्ध लोगों के साथ घूमूँ।

243
00:13:58,964 --> 00:14:01,758
ऐ। लूक। लूक गोशन।

244
00:14:02,425 --> 00:14:03,927
तुमसे मिलकर अच्छा लगा, लूक गोशन।

245
00:14:05,095 --> 00:14:06,137
अब तुम क्या करोगे?

246
00:14:07,013 --> 00:14:08,515
अपने लिए जगह ढूँढ़ूँगा।

247
00:14:08,890 --> 00:14:12,352
अब इस खून के इल्ज़ाम के बाद
तो मेरी ख्याति और भी बढ़ गई।

248
00:14:12,435 --> 00:14:13,436
ब्रात्वा के साथ।

249
00:14:13,562 --> 00:14:16,314
हाँ। सचमुच, उनके साथ
तो पूरी कोशिश करनी पड़ेगी।

250
00:14:16,815 --> 00:14:18,942
तो तुम तिहरे एजेंट हो? रुसियों के भी?

251
00:14:19,317 --> 00:14:21,444
बड़े आदमी बड़ा काम, बॉश।

252
00:14:22,112 --> 00:14:24,281
तुमसे फिर मुलाकात होगी।

253
00:14:28,159 --> 00:14:29,786
क्या हाल है, जान?

254
00:14:49,139 --> 00:14:50,640
माँ, आप कहाँ थीं?

255
00:14:51,141 --> 00:14:52,642
एक महत्वपूर्ण मीटिंग थी।

256
00:14:54,853 --> 00:14:56,187
क्या हम अभी भी बाज़ार जाएँगे?

257
00:14:56,771 --> 00:14:58,815
सही। भगवान, मैं अभी ऊपर आई हूँ।

258
00:14:59,149 --> 00:15:00,817
पता नहीं तुम्हारे डैड यहाँ रहते कैसे हैं।

259
00:15:01,234 --> 00:15:02,611
मुझे स्कूल के लिए कपड़े चाहिएँ।

260
00:15:03,153 --> 00:15:06,323
ठीक है, हम जाएँगे।
पर पहले, तुम्हें कुछ दिखाना चाहती हूँ।

261
00:15:17,334 --> 00:15:18,710
यह तो कमाल हो गया।

262
00:15:19,210 --> 00:15:21,838
तो अंततः वे मानते हैं
कि आपके साथ गलत किया था?

263
00:15:21,921 --> 00:15:24,215
महत्वपूर्ण यह है
कि मेरा रिकॉर्ड साफ़ हो रहा है।

264
00:15:24,841 --> 00:15:27,052
जो मैं पहले कर रही थी,
अब वह दोबारा कर सकती हूँ।

265
00:15:27,135 --> 00:15:28,136
अच्छा, रेजी का क्या?

266
00:15:28,803 --> 00:15:30,680
वह समझ जाएगा। मैं समझा दूँगी।

267
00:15:30,764 --> 00:15:32,891
कसीनो का क्या? आप लोग एक टीम हो।

268
00:15:33,516 --> 00:15:35,602
वह समझ जाएगा। वह मुझे खुश देखना चाहता है।

269
00:15:36,311 --> 00:15:38,980
मुझे पता है, माँ,
मगर आपके बिना वह क्या करेंगे?

270
00:15:39,481 --> 00:15:40,482
हम देखेंगे।

271
00:15:40,899 --> 00:15:42,359
क्या तुम जाने को तैयार हो?

272
00:15:52,577 --> 00:15:55,163
जेरी, हम कहाँ पहुँचे?

273
00:15:55,205 --> 00:15:56,956
काम के लिए तैयार। तुम कहाँ थे?

274
00:15:57,040 --> 00:15:58,124
मैं राइकॉफ़ से मिला।

275
00:15:58,208 --> 00:16:00,669
बेन्ट्ली में जो नकदी मिली थी
वह एक बूंद भर थी।

276
00:16:00,710 --> 00:16:02,837
टोनी ऐलेन अपने कज़िन को
बुरी तरह लूट रहा था।

277
00:16:02,879 --> 00:16:04,673
वेरॉनिका जानती थी। नैश भी।

278
00:16:05,548 --> 00:16:06,800
यही है उद्देश्य।

279
00:16:06,883 --> 00:16:10,220
समझा कि वेरॉनिका को कैसे पता चला,
मगर नैश? क्या वे साथ में हैं?

280
00:16:11,846 --> 00:16:14,307
अवश्य होंगे। हमें बस साबित करना है।

281
00:16:16,518 --> 00:16:18,061
समझा नहीं इस नतीजे पर पहुँचे कैसे।

282
00:16:18,853 --> 00:16:19,854
मेरी अन्तःप्रेरणा।

283
00:16:20,730 --> 00:16:22,524
हाँ, कॉनिफ़ या एस्पिनोसा हैं क्या?

284
00:16:22,565 --> 00:16:24,693
-हैरी, यकीनन करना चाहते हो?
-कहा सहयोग करूँगा।

285
00:16:26,444 --> 00:16:27,445
हाँ?

286
00:16:27,529 --> 00:16:29,739
हाँ। एक घंटे में नैश के यहाँ मिलो।

287
00:16:29,781 --> 00:16:31,408
हम 45 मिनट में पहुँच जाएँगे।

288
00:16:31,491 --> 00:16:32,701
नहीं हो सकता।

289
00:16:34,244 --> 00:16:35,578
चलो चलें।

290
00:16:38,456 --> 00:16:39,916
वे पहले कैसे आ गए?

291
00:16:41,251 --> 00:16:43,128
हमें मास्टर शयन कक्ष जाँचना है।

292
00:16:43,211 --> 00:16:44,421
-सच में?
-हाँ।

293
00:16:44,504 --> 00:16:46,256
-क्यों?
-मेरा विश्वास करो।

294
00:16:55,390 --> 00:16:57,976
एलएपीडी। सर्च वॉरंट। दरवाज़ा खोलो।

295
00:16:58,768 --> 00:17:01,187
तुम तो लात बढ़िया चलाते हो। इस्तेमाल करो।

296
00:17:09,070 --> 00:17:11,072
तुम लोग सामने देखो। हम पीछे देखते हैं।

297
00:17:12,490 --> 00:17:13,533
सब ठीक है।

298
00:17:14,492 --> 00:17:15,660
सब ठीक है।

299
00:17:19,873 --> 00:17:23,376
नहीं, धत्। इसमें छेद करना होगा।

300
00:17:23,460 --> 00:17:24,461
सावधान।

301
00:17:24,544 --> 00:17:26,838
-क्या, इसमें बम लगा होगा?
-हो सकता है।

302
00:17:26,921 --> 00:17:28,840
गुंडे-बदमाशों वाली फ़िल्में बहुत देखती हो।

303
00:17:31,634 --> 00:17:33,303
इसे देखो।

304
00:17:40,685 --> 00:17:41,686
सब ठीक है।

305
00:17:43,229 --> 00:17:45,899
बेकार जूते हैं। यह बढ़िया जूते नहीं पहनता।

306
00:17:46,357 --> 00:17:48,485
बाहर जाओ, फ़ोटो लेना शुरू करो।

307
00:18:05,960 --> 00:18:08,463
कॉनिफ़ और एस्पिनोसा को
बंदूकों की सेफ़ मिली है। खाली।

308
00:18:09,672 --> 00:18:11,841
हमें बहुत देर हो गई। वह भाग गया।

309
00:18:13,259 --> 00:18:17,388
हैरी, हो क्या रहा है यहाँ?
यहाँ क्या होना चाहिए था, पार्टनर?

310
00:18:35,824 --> 00:18:37,826
-नैश ऐलेन पर नज़र रख रहा था।
-हाँ।

311
00:18:39,035 --> 00:18:40,787
इस तरह उसे पैसे का पता चला।

312
00:18:44,707 --> 00:18:46,376
उसने और वेरॉनिका ने उसे मरवाया।

313
00:18:48,044 --> 00:18:49,712
तस्वीरें यह साबित कर सकती थीं।

314
00:18:50,380 --> 00:18:51,840
अब ये अमान्य होंगी।

315
00:18:52,382 --> 00:18:53,591
सचमुच।

316
00:18:54,968 --> 00:18:56,177
यह कौन है?

317
00:19:00,390 --> 00:19:01,599
अर्विंग।

318
00:19:03,059 --> 00:19:04,769
-तुमने यह अर्विंग के साथ किया?
-हाँ।

319
00:19:05,770 --> 00:19:07,188
क्या बकवास है, हैरी?

320
00:19:07,814 --> 00:19:09,148
और उसका इससे क्या लेना-देना है?

321
00:19:11,192 --> 00:19:14,362
दोनों मामले सम्बद्ध हैं।
जॉर्ज नैश के दल का भाग था।

322
00:19:15,029 --> 00:19:16,739
उन्हें पता चल गया कि वह मुखबिर है।

323
00:19:16,781 --> 00:19:19,242
और तुम लोग अपनी तहकीकात कर रहे थे।

324
00:19:19,284 --> 00:19:20,285
हाँ।

325
00:19:20,368 --> 00:19:23,454
धत्, हैरी! क्या बकवास है?
मुझे बताना चाहिए था।

326
00:19:23,538 --> 00:19:25,081
नहीं बता सकता था। खेद है।

327
00:19:25,164 --> 00:19:27,041
धत्, मैं नाराज़ हूँ।

328
00:19:27,083 --> 00:19:28,751
मैं बहुत नाराज़ हूँ।

329
00:19:35,216 --> 00:19:36,217
पर इससे उबर जाऊँगा।

330
00:19:37,093 --> 00:19:38,636
मुझे भरोसा है।

331
00:19:40,513 --> 00:19:43,266
तो तुम इनको वैध रूप से पाना चाहते थे,

332
00:19:43,349 --> 00:19:44,851
और चाहते थे कि सब ठीक हो जाये।

333
00:19:45,768 --> 00:19:47,145
तस्वीरों से केस बन जाता।

334
00:20:00,950 --> 00:20:02,452
तुम्हें काम पर वापस जाना है?

335
00:20:02,827 --> 00:20:03,953
नहीं।

336
00:20:08,666 --> 00:20:09,876
डिनर बनाने के लिए धन्यवाद।

337
00:20:11,210 --> 00:20:12,587
पुराने दिनों की तरह।

338
00:20:13,421 --> 00:20:15,298
-वह ठीक ही था।
-उससे बेहतर था।

339
00:20:15,840 --> 00:20:19,093
हमारी बिटिया कैसी है?
डिनर पर थोड़ी परेशान लग रही थी।

340
00:20:20,553 --> 00:20:21,971
वह ठीक है।

341
00:20:22,305 --> 00:20:25,767
अपने दोस्तों को याद कर रही है।
शायद अभी भी स्काइप कर रही है।

342
00:20:25,808 --> 00:20:28,061
हाँ, पता है सदा के लिए
तुम्हें यहाँ नहीं रख सकता।

343
00:20:28,144 --> 00:20:29,479
एक दिन तुम्हें घर जाना ही है।

344
00:20:29,896 --> 00:20:31,189
सो तो है।

345
00:20:31,564 --> 00:20:33,024
लगता है हम अभी भी खतरे में हैं?

346
00:20:33,608 --> 00:20:34,943
शायद नहीं।

347
00:20:35,526 --> 00:20:37,111
मगर मैं तो चिंता करूँगा ही।

348
00:20:37,153 --> 00:20:39,238
जब तक रेजी बाहर है, यहीं क्यों न रुको?

349
00:20:39,322 --> 00:20:40,531
देखते हैं।

350
00:20:44,494 --> 00:20:47,872
-आज ग्रिफ़िन से मिली।
-हाँ? क्या कहना था उसका?

351
00:20:48,331 --> 00:20:51,334
-मेरे रिकॉर्ड से लाल झंडा हटा रहे हैं।
-यह बढ़िया है।

352
00:20:51,417 --> 00:20:54,796
और उसने मुझे एक संस्तुति-पत्र दिया
निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित।

353
00:20:54,837 --> 00:20:56,589
हाँ, उन्हें करना ही चाहिए। बधाई हो।

354
00:20:57,465 --> 00:20:59,467
-तुमने मैडी को बताया?
-मैंने उसे पत्र दिखाया।

355
00:20:59,509 --> 00:21:02,178
-हाँ? उसने क्या कहा?
-मेरे लिए खुश है।

356
00:21:03,012 --> 00:21:04,722
वह थोड़ी उलझन में भी है।

357
00:21:05,682 --> 00:21:07,266
उसे यकीन नहीं कि माँ क्या कर रही है।

358
00:21:09,310 --> 00:21:11,688
असल में उसकी माँ को भी
कुछ समझ नहीं आ रहा।

359
00:21:12,522 --> 00:21:16,818
मगर मैं सच में बहुत दिनों बाद
इतनी उत्साहित हूँ।

360
00:21:19,362 --> 00:21:20,530
इसके लिए धन्यवाद देती हूँ।

361
00:21:22,073 --> 00:21:23,449
खुश हूँ कि मदद कर सका।

362
00:21:23,866 --> 00:21:25,368
खुश हूँ ब्यूरो ने अच्छा काम किया।

363
00:21:27,203 --> 00:21:30,039
आज मैं राइकॉफ़ से मिला।
उसने कहा कि उन्हें एजेंट मिल गया।

364
00:21:30,331 --> 00:21:31,708
हाँ, ग्रिफ़िन ने भी वही कहा।

365
00:21:31,791 --> 00:21:34,252
हाँ, कम से कम उसके परिवार
को शांति तो मिली होगी।

366
00:21:40,466 --> 00:21:41,718
रेजी का क्या?

367
00:21:42,385 --> 00:21:44,012
क्या उसे इस बारे में बताया है?

368
00:21:45,221 --> 00:21:46,848
हम ईमेल भेजते रहते हैं।

369
00:21:47,515 --> 00:21:49,017
समय में अंतर के कारण आसान होता है।

370
00:21:49,350 --> 00:21:52,437
-पता नहीं था संपर्क में हो।
-अगले हफ़्ते वह वापस घर आ रहा है।

371
00:21:53,855 --> 00:21:56,232
तो मैंने सोचा
जब वह वापिस आएगा तब बता दूँगी।

372
00:22:12,248 --> 00:22:15,877
-लगा तुम किसी को गिरफ्तार कर चुके हो।
-वह सही आदमी नहीं था। छोड़ दिया।

373
00:22:16,669 --> 00:22:19,088
-किसी पर संदेह है?
-हम कुछ सुराग देख रहे हैं।

374
00:22:19,172 --> 00:22:21,799
यहाँ कार्ल नैश से बात करने आए,
पर आज काम पर नहीं है।

375
00:22:22,300 --> 00:22:24,135
मगर उससे क्यों बात करनी है?

376
00:22:24,218 --> 00:22:26,387
इस केस के लिए वह अब महत्‍वपूर्ण हो गया है।

377
00:22:27,430 --> 00:22:29,599
-पता नहीं क्यों।
-उसे कितना जानती हैं?

378
00:22:30,516 --> 00:22:31,976
बस हेलो कहने तक।

379
00:22:32,060 --> 00:22:35,063
ऐसा नहीं कि आपको पता होगा,
मगर उसका आपराधिक इतिहास है।

380
00:22:35,605 --> 00:22:36,606
सचमुच?

381
00:22:36,689 --> 00:22:40,068
उसे एलएपीडी से ज़बरदस्ती इस्तीफ़ा देना पड़ा।
बेईमानी। बर्बरता।

382
00:22:41,027 --> 00:22:42,403
मुझे पता नहीं था।

383
00:22:42,445 --> 00:22:44,822
वह हानिरहित लगता था। टेडीबेयर जैसा।

384
00:22:44,906 --> 00:22:46,949
हिडन हाईलैंड्स को
उसकी जाँच-पड़ताल करनी चाहिए थी।

385
00:22:46,991 --> 00:22:49,160
-करनी चाहिए थी।
-अगर वह दिखे...

386
00:22:49,494 --> 00:22:51,204
-मेरे पास है, धन्यवाद।
-सही।

387
00:22:51,287 --> 00:22:53,331
हमें कॉल करना।
हमारा उससे बात करना ज़रूरी है।

388
00:22:53,414 --> 00:22:56,793
वह हानिरहित लगता है, मगर विश्वास कीजिए,
उसका इतिहास बहुत हिंसक है।

389
00:23:00,088 --> 00:23:01,964
हे भगवान। क्या कार्ल नैश ने पति को मारा?

390
00:23:02,715 --> 00:23:04,675
हमारी सूची में वह बहुत ऊपर है।

391
00:23:05,968 --> 00:23:07,595
-चेतावनी का धन्यवाद।
-स्वागत है।

392
00:23:07,637 --> 00:23:09,222
-सुरक्षित रहिएगा।
-रहूँगी।

393
00:23:22,318 --> 00:23:24,028
वह डरने वाली नहीं लगती।

394
00:23:24,112 --> 00:23:26,489
हमारे हित में है।
डिजिटल ट्रेल का जोखिम नहीं लेगी।

395
00:23:26,572 --> 00:23:29,158
अगर नैश से मिलेगी,
व्यक्तिगत रूप से मिलेगी।

396
00:23:29,242 --> 00:23:30,827
और निगरानी वाले? वे कैसे चल रहे हैं?

397
00:23:30,910 --> 00:23:34,372
तीन पाली। अंदर जाना, बाहर आना,
सब पर नज़र है।

398
00:23:34,455 --> 00:23:35,957
मुझे गेटेड कम्यूनिटी पसंद हैं।

399
00:23:36,207 --> 00:23:37,834
हाँ, डिलीवरी का ऑर्डर देना है।

400
00:23:40,044 --> 00:23:41,629
बढ़िया। कितना समय लगेगा?

401
00:23:42,255 --> 00:23:43,673
बिलकुल ठीक।

402
00:23:44,173 --> 00:23:45,842
इसको मेरे खाते में लिख लेना।

403
00:23:52,473 --> 00:23:53,933
-बॉश।
-कीशा रसल।

404
00:23:54,016 --> 00:23:57,311
-थोड़ा समय है, डिटेक्टिव?
-मेरी माँ की हत्या के बारे में तो नहीं।

405
00:23:57,353 --> 00:23:59,522
लूक राइकॉफ़ का केस
रद्द होने के बारे में।

406
00:23:59,564 --> 00:24:01,315
तुम सदा रविवार को काम करती हो?

407
00:24:01,357 --> 00:24:03,109
हाँ, तुम्हारी तरह, डेटेक्टिव।

408
00:24:03,192 --> 00:24:05,611
राइकॉफ़ को छोड़ा गया क्योंकि वॉरंट गलत था।

409
00:24:05,695 --> 00:24:08,364
लास वेगस मेट्रो को उसके घर से
हत्या का हथियार मिलने पर भी?

410
00:24:08,406 --> 00:24:10,950
बंदूक को छोड़ दिया गया था।
मुझे कुछ काम है।

411
00:24:11,033 --> 00:24:12,285
एनेट ने मुझे फिर कॉल किया था।

412
00:24:12,660 --> 00:24:14,579
-एनेट?
-मैंने तुम्हें उसका नंबर दिया था।

413
00:24:16,998 --> 00:24:18,040
मैं व्यस्त था।

414
00:24:18,082 --> 00:24:20,543
तुम्हारी माँ ने मौत से कुछ दिन पहले
उसे कुछ बताया था।

415
00:24:25,047 --> 00:24:26,215
कहती रहो।

416
00:24:26,299 --> 00:24:27,884
वह तुम्हारे यूथ होम गई थी।

417
00:24:28,551 --> 00:24:32,180
परेशान थी क्योंकि जो लाल जूते
उसने तुम्हें दिए थे वे चोरी हो गए थे

418
00:24:32,221 --> 00:24:35,224
और चोर ने तुम्हें खूब मारा था
और तुम पर आरोप लगा था।

419
00:24:38,060 --> 00:24:39,478
सच है, डिटेक्टिव?

420
00:24:40,980 --> 00:24:42,565
मुझे लड़ाई करने के लिए सज़ा मिली थी।

421
00:24:43,065 --> 00:24:45,109
एनेट से कहा तुम्हें ऐसे देख
उसका दिल टूट गया।

422
00:24:45,651 --> 00:24:47,820
तुम्हें घर लाने का उसका निर्णय
और दृढ़ हो गया।

423
00:24:47,904 --> 00:24:50,573
-मगर ऐसा कर पाने से पहले...
-शुभ दिन, मिस रसल।

424
00:25:13,429 --> 00:25:14,931
मुझसे मज़ाक कर रहे हो?

425
00:25:23,940 --> 00:25:24,941
कॉनी।

426
00:25:26,108 --> 00:25:28,527
आने से पहले तुम्हें कॉल करना चाहिए।

427
00:25:29,570 --> 00:25:31,322
तुमने ताले बदल दिये?

428
00:26:05,064 --> 00:26:08,567
-मदद करूँ?
-वी. ऐलेन के लिए डिलीवरी।

429
00:26:08,651 --> 00:26:09,735
ठीक है।

430
00:26:14,323 --> 00:26:16,993
श्रीमती ऐलेन। आप किसी
डिलीवरी की अपेक्षा कर रही हैं?

431
00:26:17,910 --> 00:26:19,161
ऊपर जाओ।

432
00:26:42,351 --> 00:26:44,312
ध्यान दो, पार्टनर। कोर्ट सेवाओं का अलर्ट।

433
00:26:44,729 --> 00:26:46,022
क्या है?

434
00:26:46,105 --> 00:26:47,648
ऐलेन प्रोबेट केस वाले जज ने

435
00:26:47,690 --> 00:26:49,817
वेरॉनिका को
लेटर ऑफ़ एड्मिनिस्ट्रेशन जारी किए।

436
00:26:49,859 --> 00:26:51,152
क्या वह इसी के इंतज़ार में थी?

437
00:26:51,193 --> 00:26:53,946
उसे टोनी के बैंक खातों की
इन्वेंटरी का अधिकार दे दिया है।

438
00:26:54,030 --> 00:26:55,364
छः अलग-अलग बैंक।

439
00:26:55,990 --> 00:26:57,033
पते?

440
00:26:57,074 --> 00:26:58,868
नाम, पते, सब कुछ।

441
00:26:58,909 --> 00:27:01,412
-मुझे पते दो।
-केवल पते?

442
00:27:02,288 --> 00:27:03,414
हाँ, शुरू करो।

443
00:27:03,497 --> 00:27:04,999
-864, नॉर्थ...
-अगला।

444
00:27:05,541 --> 00:27:07,543
-सड़क भी नहीं चाहिए?
-नहीं, बस नंबर।

445
00:27:08,210 --> 00:27:09,628
-225।
-अगला।

446
00:27:09,712 --> 00:27:11,339
-160।
-यही है।

447
00:27:11,380 --> 00:27:13,215
-यही क्या?
-पैसा यहाँ है।

448
00:27:14,133 --> 00:27:15,801
पता समान है। सड़क क्या है?

449
00:27:15,885 --> 00:27:18,512
160 सैन फर्नान्डो रोड, सिल्मार।

450
00:27:18,846 --> 00:27:22,058
फ़र्स्ट नेशनल पैसिफिक बैंक।
यहाँ टोनी का सेफ़ डिपॉज़िट बॉक्स था।

451
00:27:22,141 --> 00:27:24,226
चार मिलियन डॉलर रखने के लिए
बड़ा बॉक्स चाहिए।

452
00:27:24,310 --> 00:27:25,353
हाँ।

453
00:27:25,394 --> 00:27:27,646
क्या वेरॉनिका ऐलेन
कोर्ट कार्यवाही में मौजूद थी?

454
00:27:27,730 --> 00:27:29,732
केवल डिजिटल नोटिस।
नहीं कहता कि कौन था वहाँ।

455
00:27:29,815 --> 00:27:30,941
यह कब हुआ?

456
00:27:31,025 --> 00:27:34,028
-आज सुबह एक घंटा पहले।
-धत्। चलो देखें।

457
00:27:46,082 --> 00:27:48,084
वेरॉनिका ऐलेन। घर पर है?

458
00:27:49,085 --> 00:27:51,754
-हाँ, जनाब। गई नहीं है।
-उससे बात करनी है। कॉल करो।

459
00:28:02,056 --> 00:28:03,057
कोई उत्तर नहीं।

460
00:28:06,769 --> 00:28:08,354
-मुझे क्लिपबोर्ड दो।
-मैं...

461
00:28:10,815 --> 00:28:12,817
धत्। कल रात उसके एक डिलीवरी आई थी।

462
00:28:12,900 --> 00:28:14,777
-स्क्रीन पर उसके घर की सड़क दिखाओ।
-हमें अनुमति नहीं...

463
00:28:14,819 --> 00:28:16,987
यह हत्या की तहकीकात है। समझते हो?

464
00:28:17,071 --> 00:28:18,072
अभी करो।

465
00:28:21,992 --> 00:28:24,453
कल रात की डिलीवरी दिखाओ, 8:10 वाली।

466
00:28:24,870 --> 00:28:25,955
ठीक।

467
00:28:32,795 --> 00:28:35,089
ओह, यार। वह उसे फँसा रही है।

468
00:28:44,181 --> 00:28:45,933
उनमें से एक दूसरे से हल्का है।

469
00:28:47,351 --> 00:28:49,103
सत्यानाश। वह चली गई।

470
00:29:49,788 --> 00:29:50,789
वह यहाँ है।

471
00:29:55,169 --> 00:29:56,170
हाँ, मिल गई।

472
00:30:04,678 --> 00:30:05,679
धन्यवाद।

473
00:30:11,936 --> 00:30:13,562
-बॉश।
-बॉश, एक समस्या है।

474
00:30:13,646 --> 00:30:14,813
चीफ़, अभी बात नहीं कर सकता।

475
00:30:14,897 --> 00:30:16,232
ओ ग्रेडी चकमा देकर निकल गई।

476
00:30:16,315 --> 00:30:18,234
-कब?
-कल रात। तुम कहाँ हो?

477
00:30:19,568 --> 00:30:20,653
सिल्मार के एक बैंक जा रहे हैं।

478
00:30:20,736 --> 00:30:23,364
शायद वेरॉनिका ऐलेन
वहाँ अपना पैसा ले रही हो।

479
00:30:23,405 --> 00:30:24,532
आशा है नैश तक पहुँचाएगी।

480
00:30:24,573 --> 00:30:26,367
-ठीक, उसेक बाद मुझे बताना।
-ज़रूर।

481
00:30:27,409 --> 00:30:28,577
वेरॉनिका का साथी हो सकता है।

482
00:30:28,661 --> 00:30:30,412
-कौन?
-नैश और उसके आदमी।

483
00:30:30,496 --> 00:30:31,622
तो, वेरॉनिका और नैश।

484
00:30:31,705 --> 00:30:32,873
साथ हैं या विरुद्ध?

485
00:30:32,915 --> 00:30:33,958
हमें पता चलेगा।

486
00:30:34,583 --> 00:30:38,295
श्रीमती ऐलेन, आपके वकील ने जिस
ताले वाले का इंतज़ाम किया है वह यहाँ है,

487
00:30:38,379 --> 00:30:40,756
और उस बॉक्स को खोलने में
बस कुछ मिनट लगेंगे।

488
00:30:40,798 --> 00:30:41,799
धन्यवाद।

489
00:30:53,769 --> 00:30:55,813
वॉश से कहो कार सामने लाये। अभी।

490
00:31:34,643 --> 00:31:36,437
ठीक, सतर्क रहो। कोई अजनबी है।

491
00:31:36,478 --> 00:31:37,479
हाँ, वह कौन है?

492
00:31:37,563 --> 00:31:39,023
वेगस। मार्क्स का एक आदमी।

493
00:31:39,106 --> 00:31:40,107
धत्।

494
00:31:51,535 --> 00:31:53,662
-क्या मैं मदद कर सकती हूँ?
-हाँ।

495
00:31:54,121 --> 00:31:55,164
मैं खाता कैसे खोल सकता हूँ?

496
00:31:55,497 --> 00:31:57,750
कुछ दस्‍तावेज़ भरने से शुरुआत करिए।

497
00:31:57,833 --> 00:31:59,168
ठीक है।

498
00:32:01,879 --> 00:32:03,005
मैं बाहर ही हूँ।

499
00:32:03,088 --> 00:32:05,674
जब काम हो जाये तो बताइएगा,
मैं बॉक्स वापस रख दूँगा।

500
00:32:05,716 --> 00:32:07,217
धन्यवाद, आप बहुत नेक हैं।

501
00:32:39,958 --> 00:32:41,919
क्या हुआ? किसी ने सेफ़ तोड़ दिया?

502
00:32:42,252 --> 00:32:44,380
नहीं, एक सेफ़ डिपॉज़िट बॉक्स
ड्रिल करवाना पड़ा।

503
00:32:44,922 --> 00:32:46,048
प्रोबेट कार्यवाही।

504
00:32:46,548 --> 00:32:48,967
अब, आप कैसा खाता खोलना चाहेंगे?

505
00:32:49,051 --> 00:32:51,345
जानती हैं क्या? मैं अपना बटुआ भूल गया।

506
00:32:51,387 --> 00:32:52,888
मैं इसे अगली बार करूँगा।

507
00:33:03,440 --> 00:33:05,275
मैंने उसे अंदर नहीं देखा।

508
00:33:05,359 --> 00:33:07,611
मगर किसी ने वॉल्ट के अंदर
बॉक्स ड्रिल करवाया है।

509
00:33:07,695 --> 00:33:09,321
कहते हैं प्रोबेट कार्यवाही है।

510
00:33:09,405 --> 00:33:11,949
वही है। हम इंतज़ार करेंगे।

511
00:33:12,032 --> 00:33:13,409
ठीक है।

512
00:33:16,203 --> 00:33:18,122
तो अब क्या योजना है? हम चलें?

513
00:33:18,205 --> 00:33:21,917
धत्। वह पैसा हमारे बचने का रास्ता है।
उसे छोड़ेंगे नहीं।

514
00:33:22,501 --> 00:33:24,044
तुम्हारे पास बैज हैं, उनके पास नहीं।

515
00:33:24,086 --> 00:33:25,421
हम इसे करेंगे।

516
00:33:25,504 --> 00:33:26,505
ठीक है।

517
00:33:58,996 --> 00:34:00,038
शुरू।

518
00:34:28,400 --> 00:34:30,944
क्या, तुम्हें चाहिए, ले जाओ।

519
00:34:31,653 --> 00:34:34,656
-श्री मार्क्स बात करना चाहते हैं।
-मैं बात नहीं करना चाहती।

520
00:34:34,740 --> 00:34:36,909
भागने की मत सोचो, मोहतरमा।
तुम्हें मार डालूँगा।

521
00:34:41,830 --> 00:34:45,209
मैडम, कार के अंदर आइये।

522
00:34:46,001 --> 00:34:48,003
वेरॉनिका, प्लीज़।

523
00:34:48,796 --> 00:34:51,673
मैं तुम्हें चोट नहीं पहुँचाऊँगा।
बस बात करना चाहता हूँ।

524
00:34:51,715 --> 00:34:53,717
इसको साथ में सुलझा लेते हैं।

525
00:34:53,801 --> 00:34:56,929
बात करने को कुछ नहीं है।
सूटकेस तुम्हारा है। ले लो।

526
00:34:57,012 --> 00:34:58,847
कार में बैठो।

527
00:34:58,889 --> 00:35:00,891
धत्। अब, जाओ। जाओ, जाओ, जाओ!

528
00:35:07,981 --> 00:35:10,651
पुलिस! ज़मीन पर! सभी लोग ज़मीन पर!

529
00:35:10,692 --> 00:35:12,402
नीचे! अभी! सभी नीचे!

530
00:35:12,486 --> 00:35:13,987
यह धोखा है। वे नैश के साथी हैं।

531
00:35:14,029 --> 00:35:16,365
-इन्होंने टोनी को मारा है।
-भाड़ में जाओ

532
00:35:16,406 --> 00:35:19,535
-हथियार नीचे, कोई घायल नहीं होगा।
-नीचे रखो इस मनहूस को।

533
00:35:19,660 --> 00:35:20,911
चाहिए, तो आकर ले लो!

534
00:35:20,994 --> 00:35:22,162
बिली, मत करना।

535
00:35:23,121 --> 00:35:25,290
ओ ग्रेडी, वहाँ जाओ। अभी! जाओ!

536
00:35:44,268 --> 00:35:46,562
हे भगवान, ये तो वही हैं।
ये मार्क्स के आदमी हैं।

537
00:35:46,603 --> 00:35:48,981
-उन्हें इसका कैसे पता चला?
-जैसे हमें चला।

538
00:35:49,064 --> 00:35:50,649
बैकअप को बुलाओ।

539
00:35:54,903 --> 00:35:56,989
6-विलियम-23, 211 चालू

540
00:35:57,072 --> 00:35:59,408
फ़र्स्ट नेशनल पैसिफिक बैंक प्लाज़ा
पार्किंग लॉट में,

541
00:35:59,449 --> 00:36:01,034
160 सैन फर्नान्डो रोड।

542
00:36:01,076 --> 00:36:03,871
संदिग्‍ध हथियारबंद और खतरनाक है,
संभावित बंधक परिस्थिति।

543
00:36:03,912 --> 00:36:05,414
यह डिटेक्टिव एड्गर है, जनाब।

544
00:36:06,164 --> 00:36:07,291
जल्दी चलो।

545
00:36:08,333 --> 00:36:09,585
अंतिम मौका!

546
00:36:09,668 --> 00:36:13,255
हमें उसकी कोई चिंता नहीं।
तुम जीना चाहते हो, तो हथियार डाल दो!

547
00:36:25,350 --> 00:36:26,351
नीचे झुको!

548
00:36:36,278 --> 00:36:37,279
ऊपर!

549
00:36:37,529 --> 00:36:38,530
देखो!

550
00:37:21,490 --> 00:37:22,491
क्या मुसीबत है?

551
00:37:23,450 --> 00:37:24,451
साली कुतिया।

552
00:37:36,588 --> 00:37:37,589
खड़ी हो जाओ!

553
00:37:38,173 --> 00:37:39,174
नहीं!

554
00:37:43,011 --> 00:37:44,179
आओ भी। आओ भी।

555
00:37:44,221 --> 00:37:46,264
पीछे रहो! तुम पीछे रहो!

556
00:37:48,684 --> 00:37:50,268
नीचे जाओ! अरे, नीचे झुको। नीचे झुको।

557
00:37:52,354 --> 00:37:53,689
रुके रहो।

558
00:38:04,199 --> 00:38:06,201
वैन रोको! वैन रोको!

559
00:38:06,243 --> 00:38:10,872
उधर खिसको, उधर खिसको, उधर खिसको, अभी!

560
00:38:10,956 --> 00:38:13,041
-दरवाज़ा खोलो, दरवाज़ा खोलो!
-ठीक, ठीक, ठीक।

561
00:38:13,083 --> 00:38:14,543
दरवाज़ा खोलो। उधर खिसको।

562
00:38:15,210 --> 00:38:16,211
लो...

563
00:38:19,423 --> 00:38:20,424
धत्।

564
00:38:22,718 --> 00:38:25,053
6-विलियम-23, 187,
सैन फर्नान्डो रोड पश्चिम को।

565
00:38:25,095 --> 00:38:26,096
धत्! धत्!

566
00:38:26,179 --> 00:38:27,889
संदिग्‍ध शायद मुठभेड़ में घायल हुआ है।

567
00:38:27,973 --> 00:38:29,641
बंधक है, हथियारबंद और खतरनाक।

568
00:38:51,872 --> 00:38:53,498
यहाँ पर एक जीवित है।

569
00:39:00,088 --> 00:39:01,214
उठ, मनहूस।

570
00:39:02,841 --> 00:39:04,051
उठो।

571
00:39:04,092 --> 00:39:05,844
मैं एक मैं पुलिसवाली हूँ!

572
00:39:05,927 --> 00:39:08,597
तुम पुलिसवाली थी। अब तुम गिरफ़्तार हो।

573
00:39:11,224 --> 00:39:12,768
इसे एम्बुलेंस में ले जाओ।

574
00:39:24,613 --> 00:39:25,614
क्या तुम घायल हो?

575
00:39:26,531 --> 00:39:27,616
नहीं।

576
00:39:32,996 --> 00:39:34,456
यह तुम कर क्या रहे हो?

577
00:39:35,957 --> 00:39:37,626
इसको रक्षात्मक हिरासत कह सकती हो।

578
00:39:39,836 --> 00:39:42,798
ऑफ़िसर, इसे स्टेशन ले जाओ,
एक कमरे में रखना।

579
00:39:42,881 --> 00:39:45,175
तुम यह नहीं कर सकते,
मैंने कोई अपराध नहीं किया है।

580
00:39:45,258 --> 00:39:46,718
मैं खुद एक पीड़ित हूँ।

581
00:39:59,314 --> 00:40:00,982
पैसा कहाँ है?

582
00:40:25,799 --> 00:40:28,135
मुझे नैपकिन दो। मुझे कुछ...
वहाँ नीचे रखे हैं।

583
00:40:28,176 --> 00:40:29,803
वे नैपकिन मुझे दे दो, हाँ, यह ठीक है।

584
00:40:32,430 --> 00:40:33,431
भगवान।

585
00:40:33,515 --> 00:40:34,683
मुझे और दो, और भी दो।

586
00:41:20,312 --> 00:41:23,732
हे भगवान, बॉश। यहाँ हुआ क्या था?
है।

