1
00:00:21,063 --> 00:00:22,940
-बॉश।
-बॉश। आइवरसन।

2
00:00:25,025 --> 00:00:26,277
आइवरसन।

3
00:00:28,195 --> 00:00:29,989
सुबह के 4:00 बज रहे हैं।

4
00:00:30,072 --> 00:00:32,074
लकी राइकॉफ़ के घर की
तलाशी का वॉरंट मिला है।

5
00:00:32,116 --> 00:00:33,451
हम अभी वहाँ जा रहे हैं।

6
00:00:33,659 --> 00:00:35,661
राइकॉफ़? वही स्ट्रिप क्लब वाला?

7
00:00:35,745 --> 00:00:38,497
हाँ, तुम्हारे दोस्त जोई मार्क्स का आदमी।

8
00:00:38,581 --> 00:00:39,790
तुम्हें वॉरंट कैसे मिल गया?

9
00:00:39,832 --> 00:00:42,835
जिन निशानों की जांच करने को कहा था,
उनमें कुछ मेल खाता मिला है।

10
00:00:43,502 --> 00:00:46,130
टोनी ऐलेन की जैकेट पर
राइकॉफ़ की उंगलियों के निशान मिले?

11
00:00:46,213 --> 00:00:48,466
पता भेज रहा हूँ तुम्हें, साथ चलो।

12
00:00:48,507 --> 00:00:50,593
या फिर जाकर सो जाओ।

13
00:00:50,634 --> 00:00:52,178
मेरे आने तक कुछ मत करना।

14
00:00:52,261 --> 00:00:54,138
हम तुम्हारा इंतज़ार नहीं करेंगे, बॉश।

15
00:00:55,473 --> 00:00:56,474
कमीना।

16
00:01:21,415 --> 00:01:22,666
आइवरसन।

17
00:01:24,001 --> 00:01:25,044
बॉश। यहाँ आओ।

18
00:01:25,377 --> 00:01:27,129
क्या कर रहे हो? स्वॉट?

19
00:01:27,296 --> 00:01:28,631
मुझे लगा तुम खुश होगे।

20
00:01:28,672 --> 00:01:30,758
पहले उससे पूछताछ कर लें?

21
00:01:30,841 --> 00:01:32,510
जैकेट पर उसकी उंगलियों के निशान होने से

22
00:01:32,551 --> 00:01:33,844
वह हत्यारा नहीं बन जाता।

23
00:01:33,969 --> 00:01:37,431
राइकॉफ़ पर हमेशा से हमारी नज़र थी।
नशा, वेश्यावृत्ति के लिए।

24
00:01:37,515 --> 00:01:41,894
ऐलेन को मारा हो तो? जो हमें चाहिए हमें
मिलेगा, जो तुम्हें चाहिए तुम्हें मिलेगा।

25
00:01:41,977 --> 00:01:43,395
क्या चाहिए तुम्हें?

26
00:01:43,479 --> 00:01:46,315
जोई मार्क्स। और राइकॉफ़
हमें उस तक पहुँचा सकता है।

27
00:01:46,357 --> 00:01:48,108
सरासर बकवास है। यह मामला मेरा है।

28
00:01:48,192 --> 00:01:50,152
थोड़ी वाह-वाही के लिए
मुझ पर धौंस जमा रहे हो।

29
00:01:50,194 --> 00:01:51,237
एक बात बताऊँ, कमीने?

30
00:01:51,320 --> 00:01:53,405
खुश होना चाहिए
जो मैंने तुम्हें यहाँ बुलाया।

31
00:01:53,489 --> 00:01:55,074
तुम गुस्सा हो कि मैंने पर्दाफ़ाश किया।

32
00:01:55,366 --> 00:01:58,244
अच्छा, लड़को। तैयार हो जाओ। चलो चलें।

33
00:01:58,702 --> 00:02:00,329
चलो। निकलते हैं।

34
00:02:57,970 --> 00:02:59,096
कोई दिखाई दिया?

35
00:03:08,939 --> 00:03:10,566
-चलो!
-पीछे के बेडरूम में हलचल हो रही है।

36
00:03:10,608 --> 00:03:12,234
दोहराता हूँ,
पीछे के बेडरूम में हलचल है।

37
00:03:15,487 --> 00:03:16,989
-अच्छा!
-ज़मीन पर!

38
00:03:17,072 --> 00:03:19,283
-अच्छा, अच्छा, अच्छा!
-नीचे फ़र्श पर!

39
00:03:19,325 --> 00:03:20,701
हार्मनी, शांत हो जाओ।

40
00:03:20,784 --> 00:03:23,162
-ज़मीन पर। बिस्तर से उतरो, ज़मीन पर!
-अच्छा, अच्छा।

41
00:03:23,245 --> 00:03:24,330
हम ठीक हैं, हम ठीक हैं।

42
00:03:24,413 --> 00:03:26,206
शांत हो जाओ, ठीक है? ठीक है?

43
00:03:26,290 --> 00:03:28,375
ए, आराम से, यार! ठीक है! ठीक है, ठीक है!

44
00:03:28,459 --> 00:03:30,794
-पलटकर हमला नहीं कर सकते।
-ए, पिंकी, शांत रहो!

45
00:03:31,045 --> 00:03:32,338
ठीक है, जान।

46
00:03:32,421 --> 00:03:33,464
हार्मनी, शांति रखो।

47
00:03:33,547 --> 00:03:36,133
शांति रख रही हूँ। कमीने।

48
00:03:36,592 --> 00:03:39,803
ज़रा बताओगे यह सब क्या है?

49
00:04:29,561 --> 00:04:32,773
बॉश-- सच का योद्धा

50
00:04:41,991 --> 00:04:44,493
जांच का काम हम करेंगे।
आस-पास रहकर लकी पर नज़र रखोगे?

51
00:04:44,535 --> 00:04:45,911
समझ गया।

52
00:04:46,036 --> 00:04:48,414
-इसे अपने तक ही सीमित रखते हैं, आइवरसन।
-हाँ।

53
00:04:53,627 --> 00:04:56,463
नींद खराब करने के लिए
माफ़ी चाहता हूँ, देवियो।

54
00:05:05,180 --> 00:05:08,434
श्रीमान एलएपीडी।
उस रात का बदला ले रहे हो क्या?

55
00:05:08,517 --> 00:05:09,810
हमें यहाँ की तलाशी लेनी है।

56
00:05:09,893 --> 00:05:12,187
कुछ नहीं मिलने वाला।

57
00:05:13,063 --> 00:05:15,482
अरे यार, यह सब
टोनी ऐलेन को लेकर तो नहीं है न?

58
00:05:15,566 --> 00:05:17,651
बता रहा हूँ,
महीनों से वेगस छोड़कर नहीं गया।

59
00:05:17,735 --> 00:05:20,195
उसकी मौत की रात एलए में न था,
साबित कर सकता हूँ...

60
00:05:20,237 --> 00:05:24,241
मुँह बंद करो।
अपनी रामकहानी स्टेशन जाकर सुनाना।

61
00:06:20,089 --> 00:06:22,007
आइवरसन! यहाँ।

62
00:06:22,091 --> 00:06:24,718
ए, माफ़ करना फ़्लश करना भूल गया!
सूखा पड़ा है न।

63
00:06:27,596 --> 00:06:29,348
देखो, देखो, देखो। मिल गई।

64
00:06:29,431 --> 00:06:30,474
.22।

65
00:06:30,516 --> 00:06:32,309
इसी को ढूँढ़ रहे थे तुम?

66
00:06:38,774 --> 00:06:40,400
अब किसकी किस्मत अच्छी रही?

67
00:06:43,821 --> 00:06:45,280
तुम्हारी बंदूक मिली है, कमीने।

68
00:06:46,490 --> 00:06:48,158
यह क्या है? यह मेरी बंदूक नहीं है।

69
00:06:48,325 --> 00:06:49,993
कपड़े पहनाओ इसे। जहाँ हमें जाना है,

70
00:06:50,035 --> 00:06:51,495
वहाँ बदन ढककर जाना पड़ता है, भाई।

71
00:06:51,912 --> 00:06:53,622
तुम कर क्या रहे हो, यार?

72
00:06:54,456 --> 00:06:55,666
बात सुनो। पहले वो अंदर गया था।

73
00:06:55,749 --> 00:06:58,794
अकेला अंदर था। उसी ने इसे वहाँ रखा।
यह मेरी बंदूक नहीं।

74
00:06:58,836 --> 00:07:00,129
बकवास।

75
00:07:00,546 --> 00:07:04,842
ए, यह मेरी बंदूक नहीं है, यार!
तुम्हें पता है यह मेरी बंदूक नहीं है!

76
00:07:07,177 --> 00:07:08,303
यार।

77
00:07:13,934 --> 00:07:15,144
वो हैरान नज़र आ रहा था।

78
00:07:15,769 --> 00:07:19,231
हमारे हाथ लग गई इसलिए हैरान था। क्या?

79
00:07:20,649 --> 00:07:23,944
यह ठीक नहीं। वो भला उसे क्यों रखेगा?

80
00:07:24,027 --> 00:07:27,531
एलए में ऐलेन को मारकर बंदूक फेंक देता।
किसी नाली में फेंक देता...

81
00:07:27,614 --> 00:07:30,117
शायद उसकी माँ ने जन्मदिन पर
तोहफ़े के तौर पर दी हो।

82
00:07:30,200 --> 00:07:33,245
क्या पता? अगर वे बेवकूफ़ न होते,
तो हम उन्हें पकड़ न पाते।

83
00:07:33,328 --> 00:07:36,790
कुछ तो गलत है। ज़्यादा ही आसानी से मिल गई।

84
00:07:37,374 --> 00:07:41,378
पहले पुष्टि करते हैं कि यही हत्या का
औज़ार है, फिर देखते हैं कितना आसान है।

85
00:08:19,791 --> 00:08:20,959
हमेशा वाला?

86
00:08:22,252 --> 00:08:24,504
हाँ, साला चिड़ियों की तरह चहक रहा है।

87
00:08:36,892 --> 00:08:38,852
आज के लिए इतना ही, ऑफ़िसर?

88
00:08:39,519 --> 00:08:41,521
मुझे कुछ क्रिस्पी क्रीम डोनट भी चाहिए।

89
00:08:45,943 --> 00:08:47,069
हाँ।

90
00:08:50,405 --> 00:08:52,157
दिन अच्छा हो।

91
00:08:53,450 --> 00:08:54,701
कमीना।

92
00:08:55,953 --> 00:08:58,455
उसे पता है हम अकादमी के ज़माने से साथ हैं।

93
00:08:58,497 --> 00:09:00,040
मेरे आने से परेशानी तो नहीं है न?

94
00:09:00,123 --> 00:09:01,458
नहीं, कोई परेशानी नहीं है।

95
00:09:02,417 --> 00:09:05,003
बस सीधे-सीधे बात करना।
वास्तविक बने रहना।

96
00:09:06,213 --> 00:09:07,923
अच्छा, किस नाम से बुलाऊँ उसे?

97
00:09:07,965 --> 00:09:10,008
-मो।
-मो?

98
00:09:10,801 --> 00:09:12,302
हाँ, उसे मो कहके बुलाना।

99
00:09:15,973 --> 00:09:17,140
मैं शांत हूँ, यार।

100
00:09:17,391 --> 00:09:19,142
"शांत" भी मत कहना।

101
00:09:30,112 --> 00:09:32,281
हेलो। कैसी हो?

102
00:09:33,907 --> 00:09:35,993
आप आए, हमारी खुशनसीबी, जान।
तुम कैसे हो?

103
00:09:36,034 --> 00:09:38,745
मैं ठीक हूँ। यह जॉर्ज है।

104
00:09:39,454 --> 00:09:40,789
मैं समझ गई।

105
00:09:40,872 --> 00:09:42,374
तुमसे मिलकर अच्छा लगा, मो।

106
00:09:43,250 --> 00:09:44,710
मुझे मो कहकर मत पुकारो।

107
00:09:47,546 --> 00:09:48,797
अच्छा।

108
00:09:50,924 --> 00:09:51,967
कैसे हो?

109
00:09:52,759 --> 00:09:54,011
मैं ठीक हूँ।

110
00:09:56,221 --> 00:09:57,306
बुधवार रात कुछ कर रहे हो?

111
00:09:58,515 --> 00:09:59,808
नहीं। बिलकुल खाली हूँ।

112
00:10:01,560 --> 00:10:03,854
-एडी के पास पूरी जानकारी है।
-ठीक है।

113
00:10:03,937 --> 00:10:06,398
मुँह बंद रखने को कहने की ज़रूरत नहीं,
फिर भी कहूँगी।

114
00:10:06,481 --> 00:10:08,066
धत् तेरी, मैं शांत हूँ।

115
00:10:16,575 --> 00:10:18,535
तुम और पिताजी।
उनसे ज़्यादा मुलाकात होती है?

116
00:10:19,202 --> 00:10:20,370
पता नहीं।

117
00:10:21,038 --> 00:10:23,040
हर दूसरे हफ़्ते
अपनी माँ से मिलने जाता हूँ।

118
00:10:23,081 --> 00:10:24,624
कभी उनसे मुलाकात होती है,
कभी नहीं होती।

119
00:10:25,751 --> 00:10:27,252
कभी काम के बारे में बात करते हो?

120
00:10:27,336 --> 00:10:28,712
अगर वो पूछें तो।

121
00:10:32,758 --> 00:10:34,301
थोड़ा और करना पड़े तो कैसा लगेगा?

122
00:10:34,384 --> 00:10:35,510
क्या थोड़ा और?

123
00:10:35,552 --> 00:10:36,970
काम के बारे में उनसे बात करना।

124
00:10:39,264 --> 00:10:40,891
कोई दिक्कत वाली बात नहीं।

125
00:10:45,896 --> 00:10:47,606
अच्छा। मिलती हूँ, एडी।

126
00:10:47,689 --> 00:10:48,774
फिर मिलेंगे।

127
00:10:52,611 --> 00:10:53,987
हे भगवान। अरे बाप रे।

128
00:10:54,613 --> 00:10:58,075
-क्या हुआ?
-मैंने "शांत" कहा। धत् तेरी।

129
00:11:00,494 --> 00:11:02,412
घबराओ मत। तुम उसे पसंद आए।

130
00:11:02,746 --> 00:11:05,040
अच्छा। हाँ। कैसे पता?

131
00:11:05,415 --> 00:11:06,416
बता सकता हूँ।

132
00:11:07,084 --> 00:11:09,378
पर तुम्हें, तुम्हें शांत रहना होगा।

133
00:11:09,419 --> 00:11:10,420
बड़ी मज़ेदार बात है।

134
00:11:20,222 --> 00:11:21,223
वापस आते हैं।

135
00:11:21,264 --> 00:11:23,683
मुझे कॉफ़ी वगैरह चाहिए। रात काफ़ी लंबी थी।

136
00:11:23,975 --> 00:11:26,561
कोकीन का नशा उतर रहा है क्या?
काफ़ी ज़ोरदार होती है।

137
00:11:35,904 --> 00:11:37,280
धत् तेरी।

138
00:11:37,364 --> 00:11:39,699
पता है इससे पुरानी दुश्मनी है,
पर आगे मैं संभालूँगा।

139
00:11:39,783 --> 00:11:40,951
मुझे ठीक नहीं लग रहा है।

140
00:11:41,034 --> 00:11:44,246
कोई भी स्थानीय बात हो, तो बताना,
मैं तुम्हें शामिल कर लूँगा।

141
00:11:44,287 --> 00:11:45,914
पूरा का पूरा मामला स्थानीय है, बॉश।

142
00:11:45,956 --> 00:11:48,291
टोनी ऐलेन एलए में रहता था,
और वहीं उसकी हत्या हुई।

143
00:11:48,375 --> 00:11:50,627
और उसका हत्यारा यहाँ वेगस में है।
वहाँ अंदर।

144
00:11:50,669 --> 00:11:55,799
शायद। देखो, पेशेवर शिष्टाचार।
मेरा केस है। मैं पहले बात करूँगा।

145
00:11:55,882 --> 00:11:58,969
जैसा कैप्टन कहें।
देखते हैं बाकियों को कैसे संभालते हैं।

146
00:11:59,010 --> 00:12:00,303
बाकी कौन?

147
00:12:00,387 --> 00:12:04,558
कैप्टन ने जोई मार्क्स के कुछ पहचान वाले
साथियों को बात करने के लिए बुलाया है।

148
00:12:04,641 --> 00:12:08,603
स्ट्रिप क्लब वाला तुम्हारा दोस्त बिली।
मिराज में ऐलेन के साथ ताश की साथी।

149
00:12:08,937 --> 00:12:10,188
वह यहाँ क्या कर रही है?

150
00:12:10,272 --> 00:12:11,440
कॉम्प कार्ड से उसे पहचाना।

151
00:12:11,481 --> 00:12:13,608
कह रहे हो कि
वह जोई मार्क्स से मिली हुई है?

152
00:12:13,650 --> 00:12:15,318
-उसकी फ़ाइल बताती है।
-कोई गलती होगी।

153
00:12:15,360 --> 00:12:16,528
उसे गिरफ़्तार किया गया है?

154
00:12:16,611 --> 00:12:19,072
अपनी मर्ज़ी से आई है। स्वेच्छा से।

155
00:12:19,364 --> 00:12:21,741
-तुमने कहा था तुम उसे नहीं जानते।
-दफ़ा हो जाओ।

156
00:12:26,913 --> 00:12:29,458
मैं यहाँ क्या कर रही हूँ, हैरी?
टोनी ऐलेन का मामला है?

157
00:12:29,499 --> 00:12:32,711
ध्यान से मुँह खोलो। हम कैमरे पर हैं।
उन्होंने तुमसे क्या कहा?

158
00:12:32,794 --> 00:12:35,422
उन्होंने कुछ नहीं कहा।
बस हमारे व्यापार को लेकर धमकाया,

159
00:12:35,505 --> 00:12:37,841
कि किसी गिरोह से संबंध हैं
और लाइसेंस रद्द कर देंगे।

160
00:12:37,924 --> 00:12:39,384
बकवास है।

161
00:12:39,468 --> 00:12:40,802
तुम्हें इसके बारे में पता था?

162
00:12:40,844 --> 00:12:42,596
सच बताओ। यह तुम्हारे केस के बारे में है?

163
00:12:42,679 --> 00:12:45,182
कैप्टन से बात करके,
मामले को सुलझाता हूँ। अभी आया।

164
00:12:45,265 --> 00:12:46,683
हे भगवान, हैरी।

165
00:12:52,105 --> 00:12:55,567
पर चिंता न करें। सब नियंत्रण में है। हाँ।

166
00:12:55,650 --> 00:12:57,944
कैप्टन, तुमने जिस औरत को
पकड़ा है, एलेनोर विश,

167
00:12:58,028 --> 00:13:00,697
उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं।

168
00:13:01,198 --> 00:13:02,199
मैं वापस फ़ोन करता हूँ।

169
00:13:05,076 --> 00:13:06,119
और यह तुम्हें कैसे पता?

170
00:13:06,203 --> 00:13:08,371
मैंने ऐलेन के बारे में
कल उससे पूछताछ की थी।

171
00:13:09,456 --> 00:13:10,457
तुमने उससे पूछताछ की?

172
00:13:10,665 --> 00:13:13,168
उसे तो उसका उपनाम भी नहीं पता था।

173
00:13:13,210 --> 00:13:15,420
आइवरसन, एक कप कॉफ़ी लाना।

174
00:13:21,551 --> 00:13:23,303
मैं चाहता हूँ उसे छोड़ दिया जाए।

175
00:13:25,805 --> 00:13:27,057
क्योंकि तुम्हारी पूर्व पत्नी है?

176
00:13:27,140 --> 00:13:29,309
क्योंकि उसका इससे कोई सरोकार नहीं।
बिल्कुल नहीं।

177
00:13:29,392 --> 00:13:30,977
वैसे, इसका फ़ैसला तुम नहीं कर सकते।

178
00:13:31,561 --> 00:13:32,979
उसके बारे में बताना चाहिए था।

179
00:13:33,563 --> 00:13:36,816
पर तुमने गलत रास्ता अपनाया।
ईमानदारी से हमसे बात करनी चाहिए थी।

180
00:13:37,192 --> 00:13:38,235
क्या चाहते हो, कैप्टन?

181
00:13:38,276 --> 00:13:41,404
जो तुम्हारी पूर्व-पत्नी को मार्क्स
और उसकी संस्था के बारे पता है।

182
00:13:41,446 --> 00:13:44,241
कुछ नहीं। वह कभी-कभी
ऐलेन के साथ पोकर खेलती थी। बस।

183
00:13:44,282 --> 00:13:46,952
उसने टिम कर्श नामक
किसी का ज़िक्र नहीं किया?

184
00:13:47,035 --> 00:13:48,036
वह कौन है?

185
00:13:48,286 --> 00:13:50,914
मार्क्स के लिए बाज़ार में पैसा लगाता है,
उसे वसूल करता है।

186
00:13:51,873 --> 00:13:52,958
एलेनोर से उसका क्या संबंध है?

187
00:13:53,041 --> 00:13:55,085
पिछले कुछ सालों में
उसे उसके साथ देखा गया है।

188
00:13:55,168 --> 00:13:57,128
इतना संबंध है
कि उसके नाम की फ़ाइल बन सके।

189
00:14:00,048 --> 00:14:01,466
तो इससे कैसे निबटना है?

190
00:14:01,550 --> 00:14:04,094
शुरू से लेकर अंत तक,
हमें इस मामले में शामिल कर लो।

191
00:14:04,177 --> 00:14:06,263
अगर यह काम राइकॉफ़ का है,
तो मार्क्स के लिए किया।

192
00:14:07,764 --> 00:14:10,600
जोई मार्कस तक पहुँचने के लिए
उसका इस्तेमाल कर रहे हो।

193
00:14:11,434 --> 00:14:13,103
तुम्हारा नाम होगा, हमें कागज़ात मिलेंगे,

194
00:14:13,144 --> 00:14:16,648
और सालों से जिसका पीछा कर रहे हैं
तुम उसे लेकर भाग निकलोगे?

195
00:14:16,731 --> 00:14:19,776
ऐसे नहीं होता।
चलो, औपचारिक बनाओ इसे।

196
00:14:22,195 --> 00:14:24,739
लूटेनन्ट को फ़ोन करता हूँ,
तुम्हें शामिल करने के लिए।

197
00:14:24,781 --> 00:14:26,116
-उस बंदे से बात करनी है।
-बंदी से।

198
00:14:26,866 --> 00:14:27,909
जो भी हो।

199
00:14:28,577 --> 00:14:30,161
जासूस
कमांडर

200
00:14:30,620 --> 00:14:31,955
अरे, शुक्रिया, जान।

201
00:14:31,997 --> 00:14:33,623
आपका स्वागत है।

202
00:14:33,707 --> 00:14:37,002
चाहती हूँ तुम इसके ऊपर एक पन्ना लगाओ
और इसे फ़ैक्स कर दो।

203
00:14:37,085 --> 00:14:39,296
-ठीक है।
-अच्छा। और स्वीकृति तक इंतज़ार करो।

204
00:14:39,379 --> 00:14:40,380
समझ गई।

205
00:14:40,797 --> 00:14:42,966
भाषा सीख रही हो, अच्छी बात है।

206
00:14:43,008 --> 00:14:44,009
बेशक, लूटेनन्ट।

207
00:14:47,846 --> 00:14:49,472
हैरी। कैसा चल रहा है?

208
00:14:49,514 --> 00:14:51,600
ऐलेन हत्या मामले में
कोई गिरफ़्तार किया गया है।

209
00:14:51,641 --> 00:14:54,477
कोई लूक राइकॉफ़।
जोई मार्क्स के लिए स्ट्रिप क्लब चलाता है।

210
00:14:54,561 --> 00:14:55,729
तुम्हें लगता है?

211
00:14:55,937 --> 00:15:00,817
उन्हें तो लगता है। मैं लास वेगस मेट्रो के
कैप्टन फ़ेल्टन के साथ हूँ।

212
00:15:00,900 --> 00:15:02,777
हमें लगता है
हमें मिलकर छानबीन करनी चाहिए।

213
00:15:03,069 --> 00:15:04,863
तुम मिलकर छानबीन करना चाहते हो?

214
00:15:05,697 --> 00:15:07,991
क्या? उसने तुम्हारी गर्दन पर
तलवार लटका रखी है क्या?

215
00:15:09,075 --> 00:15:10,243
इस वक्त भी।

216
00:15:12,329 --> 00:15:14,956
-अच्छा। फ़ोन दो उसे।
-शुक्रिया, लूटेनन्ट।

217
00:15:15,665 --> 00:15:17,667
कैप्टन फ़ेल्टन। लूटेनन्ट बिलेट्स।

218
00:15:19,878 --> 00:15:23,089
-परेशानी की माफ़ी चाहता हूँ, लूटेनन्ट।
-बिलकुल नहीं, कैप्टन।

219
00:15:23,465 --> 00:15:26,551
हम आपके अधिकार-क्षेत्र में
दखल नहीं देना चाहते।

220
00:15:26,635 --> 00:15:28,428
मिलकर छानबीन करने में
मुझे कोई एतराज़ नहीं।

221
00:15:28,887 --> 00:15:32,349
यह सुनकर खुशी हुई।
और आपके सहयोग के लिए शुक्रिया।

222
00:15:32,807 --> 00:15:34,142
शुभकामनाएँ।

223
00:15:38,396 --> 00:15:39,522
शुक्रिया, लूटेनन्ट।

224
00:15:39,981 --> 00:15:41,900
उसे मामले को बरबाद करने मत देना।

225
00:15:41,983 --> 00:15:42,984
समझ गया।

226
00:15:45,820 --> 00:15:47,989
राइकॉफ़ के इंटरव्यू से पहले
एलेनोर से बात करनी है।

227
00:15:48,740 --> 00:15:50,241
तो जाकर बात करो।

228
00:15:50,325 --> 00:15:52,243
-और उसे रिहा कर दिया जाएगा।
-बिलकुल।

229
00:15:59,042 --> 00:16:01,461
इसे पता नहीं है कि यह कमीना है
या परवाह नहीं है?

230
00:16:01,628 --> 00:16:02,671
दोनों।

231
00:16:12,555 --> 00:16:15,016
-तुमने मामले को सुलझा लिया?
-हाँ।

232
00:16:15,058 --> 00:16:16,351
तो, अब मैं घर जा सकती हूँ?

233
00:16:16,393 --> 00:16:17,852
टिम कर्श के बारे मुझे बताओ।

234
00:16:19,521 --> 00:16:21,731
उससे पैसे उधार लिए थे।
फिर वापस लौटा दिए। बस।

235
00:16:21,856 --> 00:16:24,526
हे राम, एलेनोर। जोई मार्क्स के लिए
काम करने वाला साहूकार?

236
00:16:25,026 --> 00:16:26,069
इसी लिए मुझे बुलाया है?

237
00:16:26,111 --> 00:16:28,071
उनका यही कहना है। तुम मार्क्स को जानती हो?

238
00:16:28,113 --> 00:16:30,198
उसके बारे में जानती हूँ।
सब बकवास है, हैरी।

239
00:16:31,491 --> 00:16:33,493
कैप्टन से बात कर ली है।
तुम घर जा रही हो।

240
00:16:33,576 --> 00:16:34,953
पर तुम्हारे व कर्श के बारे में जानना है।

241
00:16:35,495 --> 00:16:36,746
वह जानना चाहते हैं या तुम?

242
00:16:39,082 --> 00:16:41,710
सालों से मैंने कर्श को नहीं देखा।
हॉन्ग कॉन्ग जाने से पहले।

243
00:16:41,918 --> 00:16:43,336
कितना उधार लिया था, एलेनोर?

244
00:16:44,754 --> 00:16:47,716
काफ़ी सारा। मुझे अपने पैरों पर
दोबारा खड़े होना था।

245
00:16:47,757 --> 00:16:49,467
पता था वो मार्क्स के लिए काम करता है?

246
00:16:49,551 --> 00:16:52,512
पक्का नहीं पता था। पर उससे
उधार लेने वाले औरों को जानती थी।

247
00:16:52,595 --> 00:16:55,390
-मेरे लिए उतना ही काफ़ी था।
-तुम्हें पता था वह अपराधी है?

248
00:16:55,432 --> 00:16:57,976
पता था कि वह वेल्स फ़ार्गो का
कोई ऋण अफ़सर नहीं है,

249
00:16:58,059 --> 00:17:00,562
पर मैंने उसके पैसे लौटा दिए।
ब्याज समेत। खत्म कहानी।

250
00:17:02,897 --> 00:17:03,982
अब मैं जा सकती हूँ?

251
00:17:04,441 --> 00:17:05,942
कोई पुलिसवाला तुम्हें घर छोड़ देगा।

252
00:17:20,874 --> 00:17:22,292
अच्छा, चलो अंदर चलें।

253
00:17:28,256 --> 00:17:30,091
तुम कागज़ी कार्यवाही संभाल लोगे?

254
00:17:30,133 --> 00:17:32,552
यार, अभी तो आधे दिन की ड्यूटी भी नहीं हुई।

255
00:17:32,635 --> 00:17:34,053
मुझे कहीं जाना है, यार।

256
00:17:35,430 --> 00:17:37,474
तो, लूटेनन्ट से मैं क्या कहूँ?

257
00:17:37,557 --> 00:17:40,977
पता नहीं। कह देना नशे की लड़ाई में
आज का दिन मंदा था।

258
00:17:41,019 --> 00:17:42,020
कोई बड़ा मामला नहीं मिला।

259
00:17:42,562 --> 00:17:44,063
उनसे कहना हमें पता है

260
00:17:44,147 --> 00:17:46,983
कि व्यवस्था पहले से
ऐसे मामलों से लदी पड़ी है और

261
00:17:47,025 --> 00:17:48,443
लुच्चे-लफंगों को पकड़कर

262
00:17:48,485 --> 00:17:49,944
हम भार बढ़ाना नहीं चाहते।

263
00:17:51,780 --> 00:17:54,783
-लुच्चे-लफंगे, ठीक कहा। हाँ।
-हाँ। पता है क्या?

264
00:17:55,241 --> 00:17:57,744
उनसे कहना वादी में अमन और चैन है।

265
00:18:00,163 --> 00:18:01,581
पूरे का पूरा कमीना है, यार।

266
00:18:02,123 --> 00:18:04,125
वादी में अमन और चैन है।

267
00:18:04,209 --> 00:18:05,210
हाँ।

268
00:18:06,503 --> 00:18:09,672
धत् तेरी। वादी में अमन और चैन है।

269
00:18:16,763 --> 00:18:20,725
दस हिस्से गोमांस, एक हिस्सा शूकर-मांस
चिपचिपाहट के लिए, तीन हिस्से प्याज़,

270
00:18:20,809 --> 00:18:24,813
नमक और लाल मिर्च के साथ पीसो,
24 घंटों के लिए छोड़ दो।

271
00:18:25,563 --> 00:18:27,148
ऊँट के लिए काफ़ी अच्छा है।

272
00:18:27,816 --> 00:18:29,526
तुम्हारी दादी की मनपसंद विधी।

273
00:18:30,819 --> 00:18:31,903
तुम पेट्रोसियन हो?

274
00:18:31,986 --> 00:18:33,321
हेलो। तुम एड्गर हो?

275
00:18:33,363 --> 00:18:34,405
हेलो।

276
00:18:34,489 --> 00:18:36,407
दो कबाब। पैसे यह देगा।

277
00:18:36,491 --> 00:18:37,534
मैं?

278
00:18:37,617 --> 00:18:42,205
अमन भेंट। एलएपीडी, ग्लेनडेल पीडी?
तुर्की और आर्मेनिया जैसे हैं।

279
00:18:42,247 --> 00:18:43,289
और हम तुर्की हैं?

280
00:18:43,373 --> 00:18:46,084
एक तुर्की होने के नाते बड़ी जल्दी समझ गए।

281
00:18:46,167 --> 00:18:49,295
तुम्हारे काम की पहली बात।
टोनी ऐलेन और जोई मार्क्स चचेरे भाई हैं।

282
00:18:50,088 --> 00:18:51,089
मज़ाक कर रहे हो?

283
00:18:51,172 --> 00:18:53,591
टोनी यहाँ जन्मा।
मार्क्स बड़ा है, आर्मेनिया में जन्मा।

284
00:18:53,675 --> 00:18:56,970
मार्क्स प्रचंड था। चटकीला एवं हिंसक।

285
00:18:57,053 --> 00:18:59,138
रूसियों संग यहाँ व्यापार शुरू किया,
फिर वेगस में।

286
00:19:00,515 --> 00:19:01,558
टोनी?

287
00:19:01,599 --> 00:19:05,103
नर्मदिल। अमरीकी। सख्ती से पेश आना
उसके खून में नहीं था।

288
00:19:05,186 --> 00:19:07,689
पर जब अवैध पैसे की बात हो
तो मानो एक जादूगर।

289
00:19:08,064 --> 00:19:09,566
वेगस में मार्क्स की कितनी पहुँच है?

290
00:19:09,649 --> 00:19:11,734
बिचौलिया है। असली खिलाड़ी तो रूसी हैं।

291
00:19:11,818 --> 00:19:13,695
देखा, पुलिस को उन्हीं की तो फ़िक्र है।

292
00:19:13,736 --> 00:19:16,281
अब उन्हें धोखाधड़ी करने वालों की भी
उतनी फ़िक्र नहीं।

293
00:19:16,364 --> 00:19:18,074
इतना कि आतंकवाद के लिए
पैसा कहाँ से आता है।

294
00:19:18,241 --> 00:19:19,909
ब्रात्वा कोई धमाका करने की सोच रहा है?

295
00:19:19,951 --> 00:19:22,745
ब्रात्वा उनके साथ व्यापार करता है
जो इसकी योजना बना रहे हैं।

296
00:19:22,787 --> 00:19:23,913
हेज़बोल्लाह। आईसिस।

297
00:19:24,622 --> 00:19:25,748
मध्यपूर्व।

298
00:19:26,583 --> 00:19:29,252
उससे बहुत करीब, दोस्त। मेक्सिको।

299
00:19:29,544 --> 00:19:31,754
क्या, आईसिस मेक्सिको में है?

300
00:19:31,796 --> 00:19:33,548
हेज़बोल्लाह है। और डेट्रॉइट में।

301
00:19:34,132 --> 00:19:36,426
बता रहा हूँ, यह सब
हमारी नाक के नीचे हो रहा है।

302
00:19:39,971 --> 00:19:44,267
बाहर चलकर खाएँ? आर्मेनियाई कबाब को
मसाला कैसे लगाते हैं बताता हूँ।

303
00:19:44,559 --> 00:19:45,852
इसे मसाला लगाओ।

304
00:19:52,233 --> 00:19:55,737
नहीं, नहीं, नहीं। उस रात जब ऐलेन का
लेला को लेकर मुझसे झगड़ा हुआ,

305
00:19:55,778 --> 00:19:57,864
उसने मुझ पर हमला किया।
मुझे भी हाथ उठाना पड़ा।

306
00:19:57,947 --> 00:19:58,990
कैसे?

307
00:19:59,073 --> 00:20:01,451
पता नहीं। मैंने उसे पकड़ा।
कॉलर खींचकर उसे दे मारा।

308
00:20:01,534 --> 00:20:02,535
किसी ने यह देखा?

309
00:20:02,619 --> 00:20:06,122
पता नहीं, एक दर्जन स्ट्रिपर होंगी।
कपड़े बदलने वाले कमरे में यह सब हुआ।

310
00:20:06,205 --> 00:20:09,542
और वो बंदूक जो तुम कमीनों ने
मेरे वहाँ रख छोड़ी? सच में?

311
00:20:09,626 --> 00:20:10,877
अभी भी उसी बात पर अटके हुए हो?

312
00:20:10,960 --> 00:20:13,171
200 डॉलर की बंदूक के लिए
कत्ल का इल्ज़ाम लूँगा?

313
00:20:13,254 --> 00:20:15,632
क्या लगता है कितना बेवकूफ़ हूँ?
यह सरासर बकवास है।

314
00:20:15,673 --> 00:20:17,467
फिर भी तुम यहाँ हमारे पास हो।

315
00:20:20,219 --> 00:20:21,846
भाड़ में जाओ। मैंने टोनी को नहीं मारा।

316
00:20:22,305 --> 00:20:23,973
जोई मार्क्स ने उसका कत्ल क्यों करवाया?

317
00:20:24,015 --> 00:20:25,099
नहीं करवाया। तुम्हें नहीं पता।

318
00:20:25,141 --> 00:20:27,268
मुझे गधा समझना बंद करो और दफ़ा हो जाओ।

319
00:20:27,310 --> 00:20:30,480
पता है क्या? मेरी रिपोर्ट लिखो
और मुझे एक फ़ोन लाकर दो।

320
00:20:32,148 --> 00:20:33,816
हम तुम्हें दूर तक ले जाएँगे, लकी।

321
00:20:33,942 --> 00:20:37,320
हाँ, और अपनी इस हँसी को
पिछवाड़े पर लगाकर घूमो, मोटू।

322
00:20:45,036 --> 00:20:46,204
साला।

323
00:20:46,496 --> 00:20:48,414
मैं बंदूक को कल एलए वापस ले जाऊँगा।

324
00:20:48,498 --> 00:20:49,749
कितनी जल्दी हो सकता है?

325
00:20:49,832 --> 00:20:51,834
मैं खुद प्राक्षेपिकी परीक्षण करवाऊँगा।

326
00:20:51,876 --> 00:20:54,837
मेरे साथी की डीए से बात हो रही है।

327
00:20:54,921 --> 00:20:58,216
कुछ मेल खा गया तो, वॉरंट मिल जाएगा।
ज़्यादा से ज़्यादा एक दिन।

328
00:20:58,466 --> 00:21:00,510
एलए में दर्ज करते ही मुझे खबर देना।

329
00:21:00,593 --> 00:21:02,929
डीए के दफ़्तर फ़ोन करके
सुनवाई की तारीख तय करवाता हूँ।

330
00:21:03,388 --> 00:21:04,514
शुक्रिया।

331
00:21:18,736 --> 00:21:21,072
हेलो, मैं एलेनोर बोल रही हूँ।
अपना संदेश छोड़ दें।

332
00:21:21,155 --> 00:21:24,867
मैं बोल रहा हूँ। बस यह पूछना चाहता था
कि तुम ठीक-ठाक घर पहुँच गई कि नहीं।

333
00:21:24,909 --> 00:21:26,703
कल एलए वापस लौट रहा हूँ।

334
00:21:26,744 --> 00:21:31,040
सोच रहा था अगर दोनों आमने-सामने बैठकर
आज रात कुछ बातें कर सकें।

335
00:21:31,708 --> 00:21:35,211
अफ़सोस तुम इस झमेले में फंसी।
मैडी को मेरी तरफ़ से प्यार देना।

336
00:21:41,050 --> 00:21:44,345
हाँ, सवाल यह है कि किसे मालूम है?

337
00:21:44,387 --> 00:21:47,140
चाहे जो भी हो जाए,
जोई को कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा।

338
00:21:47,223 --> 00:21:50,018
तुम्हें पता है न
यहाँ अंदर रहकर मैं क्या करूँगा?

339
00:21:50,059 --> 00:21:52,895
यार, कल सुबह
मुझे यहाँ से बाहर निकालो, ठीक है?

340
00:21:55,982 --> 00:21:57,066
धत्!

341
00:22:09,954 --> 00:22:11,289
क्या बात है?

342
00:22:11,581 --> 00:22:12,582
क्या कहा तुमने?

343
00:22:13,541 --> 00:22:14,542
कुछ नहीं।

344
00:22:16,461 --> 00:22:17,712
मर, साले।

345
00:22:28,389 --> 00:22:32,185
ए, ए, छोड़ो! ए, पीछे हटो! छोड़ो उसे!

346
00:22:32,268 --> 00:22:36,981
भाड़ में जा! क्या कहा तूने, साले?
क्या कहा?

347
00:23:00,046 --> 00:23:02,215
हेलो, मैं एलेनोर बोल रही हूँ।
अपना संदेश छोड़ दें।

348
00:23:08,763 --> 00:23:11,140
-हेलो, डैड।
-हेलो, मैड्स। क्या कर रही हो?

349
00:23:11,182 --> 00:23:12,225
ग्रेज़ एनैटोमी देख रही हूँ।

350
00:23:12,517 --> 00:23:13,643
अभी भी चल रहा है?

351
00:23:13,684 --> 00:23:16,020
डाउनलोड कर रही हूँ। सीज़न 7।

352
00:23:16,104 --> 00:23:18,856
ए, तुम्हारी माँ आस-पास हैं?
बात करने की कोशिश कर रहा था।

353
00:23:18,940 --> 00:23:22,235
वो जल्दी सो गईं।
बोलीं उनका दिन काफ़ी मुश्किल रहा।

354
00:23:22,985 --> 00:23:24,821
कल एलए लौट रहा हूँ।

355
00:23:24,904 --> 00:23:26,531
मैं तो आपसे मिली भी नहीं।

356
00:23:26,614 --> 00:23:28,366
कल सुबह मिलने की कोशिश करूँगा।

357
00:23:28,449 --> 00:23:29,992
अच्छा। प्यार है।

358
00:23:30,076 --> 00:23:31,119
मुझे भी तुमसे प्यार है।

359
00:23:31,160 --> 00:23:32,245
बाय।

360
00:24:02,817 --> 00:24:06,237
जासूस? जासूस बॉश,
तुम्हारे पास थोड़ा वक्त है?

361
00:24:09,949 --> 00:24:13,161
गाड़ी में बैठो। इसके साथ,
जहाँ तुम्हें देख सकूँ।

362
00:24:13,536 --> 00:24:14,704
हाँ। चलो।

363
00:24:19,458 --> 00:24:21,002
क्या सेवा कर सकता हूँ?

364
00:24:21,043 --> 00:24:23,129
तुम छांव में बैठना नहीं चाहोगे, डिटेक्टिव?

365
00:24:23,212 --> 00:24:24,714
नहीं, मैं ठीक हूँ।

366
00:24:25,089 --> 00:24:28,551
मेरा नाम है मार्टी वाइस।
श्री मार्क्स का वकील।

367
00:24:28,593 --> 00:24:29,969
श्री मार्क्स खुद बात नहीं करते?

368
00:24:31,220 --> 00:24:34,557
तुम बहुत बड़ी गलती कर रहे हो।
उसे सुधारने में मदद करना चाहते हैं।

369
00:24:34,640 --> 00:24:36,517
अच्छा? वह कैसे?

370
00:24:36,559 --> 00:24:39,478
श्री राइकॉफ़ उस रात
क्लब में काम कर रहे थे।

371
00:24:39,562 --> 00:24:43,316
ग्राहकों और कर्मचारियों ने
उन्हें सुबह के 3:00 बजे तक वहाँ देखा।

372
00:24:43,900 --> 00:24:45,860
वह लास वेगस छोड़कर गए ही नहीं।

373
00:24:45,902 --> 00:24:48,613
इसे साबित करने के लिए
हमारे पास शपथपत्र हैं।

374
00:24:49,864 --> 00:24:52,742
कर्मचारी और ग्राहक।
ऐसा कोई जिसे तुमने खरीदा न हो?

375
00:24:52,783 --> 00:24:55,411
यह कोई अदालत नहीं, श्री मार्क्स।
क्या चाहते हो?

376
00:24:55,703 --> 00:24:59,874
मैं चाहता हूँ तुम मज़े करो, डिटेक्टिव।
एक और रात रुको।

377
00:24:59,916 --> 00:25:02,084
अच्छा होटल। खूबसूरत लड़की।

378
00:25:02,668 --> 00:25:05,588
शायद जुए में किस्मत चमक जाए।
तुम्हें ब्लैकजैक पसंद है?

379
00:25:05,922 --> 00:25:07,298
और तुम्हें क्या फ़ायदा होगा?

380
00:25:08,174 --> 00:25:12,511
एक बंदूक। अंदर है, है न?
जो तुम्हें मिली थी?

381
00:25:12,595 --> 00:25:15,598
आज रात ठीक उसके जैसी
दूसरी बंदूक तुम्हारे कमरे में होगी। .22।

382
00:25:15,681 --> 00:25:16,933
मैं रिश्वत नहीं लेता।

383
00:25:17,016 --> 00:25:20,895
मैं रिश्वत नहीं दे रहा। सच पेश कर रहा हूँ।

384
00:25:20,937 --> 00:25:24,774
टोनी परिवार का हिस्सा था।
उसके और मेरे पिता, चचेरे भाई थे।

385
00:25:25,566 --> 00:25:27,860
जिसने भी यह किया मुझे वो चाहिए।

386
00:25:27,944 --> 00:25:32,073
यरवन में बनी माँ की कब्र की
कसम खाकर कहता हूँ, कि वो राइकॉफ़ नहीं था।

387
00:25:33,449 --> 00:25:35,159
उसे फँसाया जा रहा है, डिटेक्टिव।

388
00:25:35,243 --> 00:25:39,163
लास वेगस मेट्रो सालों से
मार्क्स को फाँसने की कोशिश में है।

389
00:25:39,247 --> 00:25:42,041
मेरे खिलाफ़ भड़काने के लिए
वो लकी पर दबाव डाल रहे हैं।

390
00:25:42,458 --> 00:25:46,045
उनकी जगह मैं होता तो यही करता।
फ़ायदा होगा? वह पलटेगा?

391
00:25:46,295 --> 00:25:49,090
लकी? मुझे लगता है डटा रहेगा।

392
00:25:51,342 --> 00:25:53,886
पर यकीन से यह नहीं कह सकते, है न?

393
00:25:54,971 --> 00:25:56,180
बॉश।

394
00:25:57,139 --> 00:26:01,644
तुम मेरे व्यापार को तहस-नहस करके,
मेरे कर्मचारियों पर हमले करके,

395
00:26:01,727 --> 00:26:04,063
यह आशा नहीं कर सकते
कि मैं प्रतिक्रिया नहीं दिखाऊँगा।

396
00:26:55,448 --> 00:26:58,034
ए। मैं एलए लौट रहा हूँ।

397
00:26:58,117 --> 00:26:59,869
-तुम्हारा मामला?
-मेरा संदेश नहीं मिला?

398
00:27:00,661 --> 00:27:01,662
अंदर आओ।

399
00:27:06,042 --> 00:27:07,710
मुझे फ़ोन नहीं करने वाली थी?

400
00:27:07,752 --> 00:27:09,253
कोई नई बात होती तो करती।

401
00:27:09,337 --> 00:27:10,880
यह कहने के लिए भी तो
फ़ोन कर सकती थी।

402
00:27:11,714 --> 00:27:13,382
पता है न वह बात कैसे शुरू होती?

403
00:27:13,466 --> 00:27:15,384
ऐसे होती, "मुझे अफ़सोस है।"

404
00:27:15,426 --> 00:27:17,386
-जोड़े अक्सर यह कहते हैं।
-हम जोड़ा नहीं रहे।

405
00:27:17,470 --> 00:27:20,431
अच्छा, पूर्व जोड़ा। हमारी एक बेटी है।
उस तरह का जोड़ा हैं।

406
00:27:20,765 --> 00:27:23,392
देखो, मैं थक चुकी हूँ माफ़ी माँगकर।

407
00:27:23,893 --> 00:27:25,603
हमारे रिश्ते को लेकर तंग आ चुकी हूँ।

408
00:27:25,686 --> 00:27:28,856
लगता है जैसे हर वक्त किसी न किसी बात की
माफ़ी माँगती रहती हूँ।

409
00:27:28,898 --> 00:27:31,359
-अच्छा, तो माफ़ी माँगना छोड़ो।
-अच्छी बात है।

410
00:27:33,903 --> 00:27:35,112
सुनो।

411
00:27:35,571 --> 00:27:39,200
मैंने टिम कर्श के पैसे नहीं लौटाए।
रेजी ने लौटाए थे।

412
00:27:40,409 --> 00:27:41,952
शादी से पहले? या बाद?

413
00:27:42,036 --> 00:27:43,579
क्या फ़र्क पड़ता है?

414
00:27:44,538 --> 00:27:47,249
बार-बार पूछते हो कितने पैसे लिए थे।
100,000 डॉलर लिए थे।

415
00:27:48,417 --> 00:27:50,419
हे भगवान, यह तो बहुत बड़ी रकम है, एलेनोर।

416
00:27:50,503 --> 00:27:51,921
यह एक व्यापार है, हैरी।

417
00:27:52,088 --> 00:27:54,882
लंबे समय में, जीत मायने रखती है,
जोकि मुझे हासिल होती है।

418
00:27:54,924 --> 00:27:55,966
तुमने रेजी के पैसे लौटा दिए?

419
00:27:56,050 --> 00:27:59,095
उससे कहीं ज़्यादा। मुझसे प्यार करता है,
इसलिए उसने मेरी मदद की।

420
00:27:59,887 --> 00:28:01,305
पर अभी भी लगता है उसकी देनदार हूँ।

421
00:28:01,931 --> 00:28:03,724
उस रात एक बड़े ग्राहक के साथ
एक बड़ा खेल था,

422
00:28:03,766 --> 00:28:06,102
और मुझे लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए थी।

423
00:28:06,185 --> 00:28:08,437
तुम थक चुकी हो, खत्म कर दो सब कुछ।
छोड़ो यह सब।

424
00:28:08,646 --> 00:28:10,523
उतना आसान नहीं है। यह हमारा व्यापार है।

425
00:28:10,606 --> 00:28:14,318
तुम्हारे काम में बहुत कुछ गलत होता है,
पर तुम यूँ ही मुँह नहीं मोड़ लेते।

426
00:28:14,402 --> 00:28:17,071
हाँ, इसलिए झेलता हूँ
क्योंकि मैं महत्वपूर्ण काम करता हूँ।

427
00:28:17,613 --> 00:28:19,490
हे भगवान, कैसे औरों को नीचा दिखाते हो।

428
00:28:19,573 --> 00:28:21,200
माफ़ करना। मेरा वह मतलब नहीं था।

429
00:28:21,283 --> 00:28:22,743
हाँ, वही मतलब था।

430
00:28:25,830 --> 00:28:27,164
मैडी है?

431
00:28:28,249 --> 00:28:29,625
अभी-अभी निकल गई।

432
00:28:30,126 --> 00:28:32,169
उससे कहना एक-दो दिन में लौट आऊँगा।

433
00:28:43,305 --> 00:28:44,348
कुछ बात करनी है, लूटेनन्ट।

434
00:28:45,599 --> 00:28:47,143
चीफ़। अंदर आइए।

435
00:28:56,610 --> 00:28:59,989
आज सुबह
मुझे ज़िला अटर्नी ओ शिया का फ़ोन आया।

436
00:29:00,030 --> 00:29:02,158
कल रात वेनिस में,
उनके अनुदान संचय समारोह में,

437
00:29:02,199 --> 00:29:05,453
अनिवासी पार्किंग उल्लंघन के लिए
ऑफ़िसरों ने दर्जनों टिकट जारी किए।

438
00:29:06,328 --> 00:29:07,496
ऐसा क्यों किया उन्होंने?

439
00:29:07,621 --> 00:29:08,998
अनुचर के पास परमिट नहीं था।

440
00:29:10,040 --> 00:29:11,333
किसी ने मेयर के अभियान की खबर दी।

441
00:29:11,417 --> 00:29:13,335
चीफ़ टेन्ज़र से खुद
पैसिफ़िक डिविजन को फ़ोन करके

442
00:29:13,419 --> 00:29:14,462
उन ऑफ़िसरों को वहाँ भेजा।

443
00:29:15,421 --> 00:29:17,339
समझ में नहीं आता
आप मुझे क्यों बता रहे हैं।

444
00:29:18,257 --> 00:29:21,343
विभाग में जिन पर भरोसा है
उन्हें कान खुले रखने को कह रहा हूँ।

445
00:29:22,386 --> 00:29:24,263
अगर हॉलिवुड में किसी बात की
कोई भनक लगे तो...

446
00:29:25,723 --> 00:29:28,058
यह मेरा अपना नंबर है।
कभी भी फ़ोन कर सकती हो।

447
00:29:30,311 --> 00:29:32,646
अगर पैसिफ़िक में किसी पर भरोसा करना है,

448
00:29:32,688 --> 00:29:33,814
तो कैप्टन मैकन मेरी दोस्त है।

449
00:29:34,190 --> 00:29:37,193
मैकन? उस काम के लिए
टेन्ज़र ने उसी को फ़ोन किया था।

450
00:29:37,276 --> 00:29:38,694
उसने सारा इंतज़ाम किया था।

451
00:30:32,915 --> 00:30:34,250
अच्छी खबर है और बुरी भी।

452
00:30:34,667 --> 00:30:36,418
पहले बुरी।

453
00:30:36,961 --> 00:30:39,588
कोई निशान नहीं मिले,
और बंदूक का कोई अता-पता नहीं।

454
00:30:39,880 --> 00:30:41,507
किसी ने उस नंबर पर एसिड गिरा दिया,

455
00:30:41,590 --> 00:30:44,426
और मेरा कोई तिकड़म काम नहीं आया।
माफ़ करना।

456
00:30:44,552 --> 00:30:45,553
और अच्छी खबर?

457
00:30:46,345 --> 00:30:50,766
औज़ार और गोली। पक्के तौर पर मेल खाते हैं।
वही हत्या का औज़ार है।

458
00:30:53,686 --> 00:30:54,770
देखो कौन आया है।

459
00:30:54,853 --> 00:30:57,398
मामले को सुलझाने में
हमारी मदद के लिए आया है।

460
00:31:02,945 --> 00:31:04,780
शायद तुम विशेष एजेंट ग्रिफ़िन से
मिल चुके हो।

461
00:31:05,072 --> 00:31:07,366
-कैसे हैं?
-गुड आफ़्टरनून।

462
00:31:07,866 --> 00:31:09,785
लूक राइकॉफ़ के बारे
इनके पास कुछ जानकारी है।

463
00:31:09,868 --> 00:31:10,911
कहा था।

464
00:31:11,370 --> 00:31:12,413
प्राक्षेपिकी परीक्षण कैसा रहा?

465
00:31:12,746 --> 00:31:14,999
राइकॉफ़ के घर में पाई गई बंदूक
हत्या का औज़ार है।

466
00:31:15,082 --> 00:31:17,042
वही बंदूक जो आपको बरामद हुई। बहुत अच्छे।

467
00:31:17,793 --> 00:31:19,545
उसके बारे में क्या जानकारी है? राइकॉफ़।

468
00:31:19,628 --> 00:31:22,298
सिपाही है। अपचेय।
उसने बताया कि वह कहाँ था?

469
00:31:22,339 --> 00:31:25,092
उसका कहना है ऐलेन की हत्या के वक्त
डॉलीज़ में काम कर रहा था।

470
00:31:25,134 --> 00:31:27,219
मार्क्स के पास शपथपत्रों का ढेर है।

471
00:31:27,303 --> 00:31:29,805
उन्हें तो कचड़े में फेंक दो।

472
00:31:29,847 --> 00:31:34,143
क्योंकि तुम साबित कर सकते हो कि ऐलेन की
हत्या के वक्त राइकॉफ़ वेगस में नहीं था।

473
00:31:34,184 --> 00:31:35,603
वह यहीं था।

474
00:31:36,604 --> 00:31:40,232
हत्या की रात, राइकॉफ़ 7:40 की उड़ान से
मैक्कैरेन से एलएएक्स आया।

475
00:31:40,441 --> 00:31:42,568
मतलब काफ़ी पहले ही एलए पहुँच गया था।

476
00:31:42,651 --> 00:31:46,155
यात्रा के रिकार्ड एवं बंदूक
एलए में उसकी वापसी का सबूत हैं।

477
00:31:46,238 --> 00:31:48,073
वह बेशक हत्या के लिए
दोषी ठहराया जाएगा।

478
00:31:51,535 --> 00:31:54,788
डिटेक्टिव, तुमने केस हल कर डाला। बधाई हो।

479
00:31:55,039 --> 00:31:56,040
शुक्रिया।

480
00:31:56,123 --> 00:31:57,666
-लूटेनन्ट।
-एजेंट ग्रिफ़िन।

481
00:32:03,464 --> 00:32:06,383
बड़ी प्यारी सी बो है, है न?
रंग बड़ा अच्छा है।

482
00:32:06,467 --> 00:32:07,635
हाँ, व्यंग कर रहे हो?

483
00:32:07,676 --> 00:32:08,677
मैं? कभी नहीं।

484
00:32:08,761 --> 00:32:11,472
कभी-कभार, अच्छा बनने से काम होता है।

485
00:32:11,764 --> 00:32:14,099
वेगस लौटने से पहले
उसकी विधवा को जानकारी दे देना।

486
00:32:14,266 --> 00:32:15,392
ज़रूर।

487
00:32:16,560 --> 00:32:19,188
-अरे, हैरी, ज़रा एक मिनट दोगे?
-जी, मोहतरमा।

488
00:32:19,229 --> 00:32:21,106
-मैं इसे डीए तक ले जाता हूँ।
-अच्छी बात है।

489
00:32:23,692 --> 00:32:26,153
-अर्विंग मुझसे मिलने आया था।
-अनुदान संचय समारोह को लेकर?

490
00:32:26,403 --> 00:32:27,780
क्या, तुमने सुना है?

491
00:32:27,863 --> 00:32:30,074
हर तरफ़ इसकी चर्चा है।
अभियान का वक्त बड़ा पसंद है।

492
00:32:30,908 --> 00:32:32,409
तुम कभी वोट डालते भी हो।

493
00:32:32,618 --> 00:32:34,828
बस उस स्टीकर के लिए।

494
00:32:35,871 --> 00:32:38,207
अर्विंग चाहता है मैं हॉलिवुड पर नज़र रखूँ।

495
00:32:38,707 --> 00:32:41,960
हाँ। टेन्ज़र कैप्टन गैंडल को फ़ोन करता है,
तो तुम क्या कर सकती हो?

496
00:32:42,044 --> 00:32:45,255
यही कह रही हूँ। एक तरफ़ टेन्ज़र
परेशान कर रहे हैं, दूसरी तरफ़ अर्विंग।

497
00:32:46,215 --> 00:32:48,175
तभी तो मुझे कोई ओहदा नहीं चाहिए।

498
00:32:48,217 --> 00:32:49,551
मतलब, अगर अर्विंग चीफ़ बनता है,

499
00:32:49,635 --> 00:32:51,470
तो मेरे लिए अच्छा होगा। दूसरी तरफ़...

500
00:32:51,553 --> 00:32:52,554
किसी का पक्ष नहीं लेना चाहती।

501
00:32:52,638 --> 00:32:55,349
अगर ऐसा नहीं हुआ तो
मेरी गर्दन नहीं कटनी चाहिए।

502
00:32:56,058 --> 00:32:57,476
मेरी सलाह माँग रही हो?

503
00:32:58,936 --> 00:33:00,688
हाँ, शायद।

504
00:33:01,730 --> 00:33:06,068
कभी-कभी आप भगवान को चुनते हैं,
और कभी भगवान आपको।

505
00:33:18,205 --> 00:33:21,083
तो हमें बस छेद बंद करने हैं...

506
00:33:21,125 --> 00:33:23,127
रुको ज़रा। अर्व।

507
00:33:23,210 --> 00:33:24,253
नमस्ते, रिक।

508
00:33:24,294 --> 00:33:27,756
यह हैं डेप्युटी चीफ़ अर्विंग।
एलए के बेहतरीन से बेहतरीन।

509
00:33:28,465 --> 00:33:29,466
मेरी पत्नी कॉनी।

510
00:33:29,550 --> 00:33:31,510
आप लोग कैसे हैं? रिक।

511
00:33:31,593 --> 00:33:35,264
कॉनी। न्याय व्यवस्था और पीड़ितों के
अधिकारों पर हम चर्चा कर रहे थे।

512
00:33:35,305 --> 00:33:36,306
अच्छा?

513
00:33:36,390 --> 00:33:40,018
उसमें तेज़ी से सुधार लाने के लिए
अर्व के पास कई विचार हैं।

514
00:33:40,102 --> 00:33:42,980
व्यवस्था को और कार्यकुशल बनाना,
न्याय संगत बनाना।

515
00:33:43,063 --> 00:33:44,440
मेरे डिटेक्टिवों को भी मामलों की

516
00:33:44,523 --> 00:33:46,734
सुनवाई के लिए
सालों इंतज़ार करना पसंद नहीं।

517
00:33:46,817 --> 00:33:49,528
ऐसे डीए का होना अच्छा है
जो हमारे नज़रिए से मुद्दों को समझे।

518
00:33:50,946 --> 00:33:54,908
हमारे मेज़बान। जिम डॉसन, ये हैं
डेप्युटी चीफ़ अर्विंग व उनकी पत्नी कॉनी।

519
00:33:54,950 --> 00:33:55,993
मिलकर बड़ी खुशी हुई।

520
00:33:56,076 --> 00:33:58,120
आमंत्रित करने का शुक्रिया।
बड़ा प्यारा घर है।

521
00:33:58,162 --> 00:33:59,705
शुक्रिया, शुक्रिया।

522
00:33:59,788 --> 00:34:02,166
उम्मीद है शाम से पहले
आप हमारे नाम एक चेक ज़रूर देंगे।

523
00:34:02,916 --> 00:34:06,628
जिम, अर्विंग अन्य तरीकों से
हमारे अभियान में योगदान दे रहे हैं।

524
00:34:06,712 --> 00:34:08,130
सुनकर खुशी हुई।

525
00:34:08,338 --> 00:34:12,092
रिक, मैं तुम्हें कुछ लोगों से
मिलाना चाहता हूँ। माफ़ कीजिए।

526
00:34:14,344 --> 00:34:16,180
पक्का तुम्हें वह ड्रिंक नहीं चाहिए?

527
00:34:16,263 --> 00:34:17,473
मुझे गाड़ी चलानी है।

528
00:34:17,639 --> 00:34:20,476
तुम्हें वॉश को छुट्टी नहीं देनी चाहिए थी।

529
00:34:20,517 --> 00:34:22,644
उस पर दबाव डालता तो बेरहमी होती।

530
00:34:22,728 --> 00:34:24,646
वह दबाव तुमने मुझ पर डाल दिया।

531
00:34:25,647 --> 00:34:27,816
अच्छा, तुम वाइन पी लो।

532
00:34:27,900 --> 00:34:29,109
पियूँगी।

533
00:34:30,652 --> 00:34:31,862
पानी, प्लीज़।

534
00:34:33,405 --> 00:34:34,656
चीयर्स।

535
00:34:41,330 --> 00:34:42,873
तुमने अच्छा काम किया।

536
00:34:42,956 --> 00:34:45,834
तुमने भी। आने का शुक्रिया।

537
00:34:46,502 --> 00:34:47,836
बिलकुल।

538
00:34:49,671 --> 00:34:53,091
मज़ाक है क्या? रात के इस वक्त?

539
00:34:53,884 --> 00:34:55,219
धत् तेरी।

540
00:34:55,344 --> 00:34:56,678
क्या बात है?

541
00:34:57,554 --> 00:35:00,557
डीयूआई नाका। टेन्ज़र।

542
00:35:00,641 --> 00:35:03,268
टेन्ज़र? यह तो हद हो गई।

543
00:35:11,026 --> 00:35:13,487
जनाब! आप ज़रा कतार में लग जाइए!

544
00:35:13,779 --> 00:35:16,031
डेप्युटी चीफ़ अर्विंग।
क्या चल रहा है यहाँ?

545
00:35:18,075 --> 00:35:19,243
डीयूआई नाका है, जनाब।

546
00:35:19,827 --> 00:35:21,829
मुझे दिखाई दे रहा है। किसके आदेश पर?

547
00:35:21,954 --> 00:35:23,288
पता नहीं, जनाब।

548
00:35:23,372 --> 00:35:25,207
तुम्हारा सार्जन्ट कहाँ है?

549
00:35:25,666 --> 00:35:27,209
शौचालय की तलाश में उस तरफ़ गए हैं।

550
00:35:27,251 --> 00:35:28,293
आते ही होंगे।

551
00:35:28,377 --> 00:35:30,212
-ढूँढ़कर उसे मेरे पास लाओ।
-जी, जनाब।

552
00:35:31,964 --> 00:35:34,174
-34-टीएल-45.
-45, बोलो।

553
00:35:34,216 --> 00:35:39,054
आर्गाइल और फ़्रैंकलिन मोड़ पर
34-एल6-0 को फ़ोन करने को कहो।

554
00:35:39,137 --> 00:35:40,264
कोड दो।

555
00:35:41,640 --> 00:35:42,641
चीफ़।

556
00:35:42,724 --> 00:35:45,227
क्या आउटपोस्ट ड्राइव
अभी भी हॉलीवुड क्षेत्र में है?

557
00:35:45,269 --> 00:35:46,270
कोई परेशानी है, जनाब?

558
00:35:46,937 --> 00:35:50,732
ऐसा कैसे कि तुम्हारे इलाके में हो रहे
ओ शिया अनुदान संचय समारोह के बाहर

559
00:35:50,774 --> 00:35:53,360
ट्रैफ़िक विभाग ने डीयूआई नाका लगाया
और तुम्हें पता नहीं?

560
00:35:53,402 --> 00:35:56,196
पता नहीं, जनाब। मैं अभी कुछ करता हूँ।

561
00:35:56,238 --> 00:35:57,489
करो!

562
00:36:14,756 --> 00:36:15,924
हेलो, गुड ईवनिंग!

563
00:36:16,008 --> 00:36:18,844
हेलो, कार्ल। श्रीमती ऐलेन से मिलने आए हैं।

564
00:36:18,927 --> 00:36:21,597
हाँ, उन्हें तुम्हारे आने की खबर देता हूँ।
कैसा चल रहा है?

565
00:36:21,680 --> 00:36:22,764
एक गिरफ़्तारी हुई है।

566
00:36:22,848 --> 00:36:24,016
सच में? कौन?

567
00:36:24,099 --> 00:36:25,809
वेगस का कोई। हिरासत में है।

568
00:36:25,893 --> 00:36:27,603
सुबह उसे लेने जा रहे हैं।

569
00:36:28,937 --> 00:36:32,566
बहुत बढ़िया। क्या हुआ था,
कोई गिरोह वगैरह था क्या?

570
00:36:33,442 --> 00:36:34,610
ऐसा क्यों कह रहे हो?

571
00:36:34,651 --> 00:36:38,822
पता नहीं। श्री ऐलेन। जिस तरह के
कपड़े पहने थे। वेश्याओं को लेकर कुछ था।

572
00:36:38,906 --> 00:36:41,283
हमेशा ऐसा लगता था...

573
00:36:41,366 --> 00:36:45,662
देखकर ही लगता था कि किसी गिरोह का होगा।
खैर, जाओ। अंदर चले जाओ।

574
00:36:46,955 --> 00:36:47,956
-शुक्रिया।
-हाँ।

575
00:37:06,308 --> 00:37:08,143
गुड ईवनिंग, श्रीमती ऐलेन।

576
00:37:08,185 --> 00:37:09,770
आप सज्जनों के लिए क्या कर सकती हूँ?

577
00:37:09,811 --> 00:37:12,564
आपके पति की हत्या के मामले में
किसी को गिरफ़्तार किया है।

578
00:37:12,648 --> 00:37:16,193
उसका नाम लूक राइकॉफ़ है।
वेगस में एक स्ट्रिप क्लब संभालता है।

579
00:37:16,944 --> 00:37:19,321
स्ट्रिप क्लब? अब पता चला
मेरा पति उसे कैसे जानता था।

580
00:37:19,404 --> 00:37:22,532
उस रात आपके पति की मृत्यु से पहले
राइकॉफ़ की उनसे झड़प हो गई थी।

581
00:37:23,075 --> 00:37:24,117
किस बारे में?

582
00:37:24,159 --> 00:37:26,828
किसी एक नाचने वाली को लेकर।
जो आपके पति की सहेली थी।

583
00:37:26,870 --> 00:37:28,789
-उसकी प्रेमिका?
-शायद।

584
00:37:30,332 --> 00:37:33,293
"हिंसा में जिए, हिंसा में ही दम तोड़ा।"
यही कहते हैं न?

585
00:37:34,503 --> 00:37:37,673
राइकॉफ़ जोई मार्क्स के लिए काम करता था।
जैसे कि आपके पति।

586
00:37:39,925 --> 00:37:41,426
आप उन्हें जानती हैं? जोई मार्क्स?

587
00:37:46,848 --> 00:37:50,310
जानती हूँ। वो और टोनी चचेरे भाई थे।

588
00:37:52,354 --> 00:37:54,648
और आप हैरान नज़र नहीं आते।

589
00:37:55,107 --> 00:37:56,733
आपको लगा हमें पता नहीं चलेगा?

590
00:37:57,859 --> 00:38:01,697
श्रीमती ऐलेन, आप जो भी जानती हैं
उसे उनके खिलाफ़ इस्तेमाल कर सकते हैं।

591
00:38:02,948 --> 00:38:04,616
आपको लगता है जोई मार्क्स शामिल है?

592
00:38:04,700 --> 00:38:06,076
हो सकता है।

593
00:38:09,162 --> 00:38:13,875
देखिए, जोई को लेकर मेरा डर ज़ाहिर बात है।
इसलिए मैंने ज़िक्र नहीं किया।

594
00:38:13,917 --> 00:38:15,711
आपके पति और वो करीब थे?

595
00:38:15,752 --> 00:38:16,795
उनमें काफ़ी लड़ाई होती थी।

596
00:38:17,379 --> 00:38:19,923
टोनी सोचता था जोई कमीना है।
जोई सोचता था टोनी डरपोक है।

597
00:38:20,716 --> 00:38:22,676
और उनके व्यापारिक संबंध?

598
00:38:22,718 --> 00:38:25,178
जोई उसकी फ़िल्मों में निवेश करता था।

599
00:38:25,220 --> 00:38:28,015
टोनी हमेशा उसकी शिकायत करता।
कि हमेशा सिर पर सवार रहता है।

600
00:38:28,056 --> 00:38:29,725
हाल ही में उनका कोई झगड़ा हुआ था?

601
00:38:30,726 --> 00:38:32,728
आप जानते हैं परिवारों में
ऐसा होता रहता है।

602
00:38:32,769 --> 00:38:34,479
टोनी की शिकायतें सुन-सुनकर थक चुकी थी।

603
00:38:34,563 --> 00:38:36,398
तो, मैंने सुनना बंद कर दिया।

604
00:38:40,402 --> 00:38:41,987
बताने के लिए शुक्रिया।

605
00:38:42,529 --> 00:38:43,572
गुड ईवनिंग।

606
00:38:55,876 --> 00:38:57,753
शुभ रात्रि, डिटेक्टिव।

607
00:39:08,096 --> 00:39:09,514
हाँ, वे चले गए।

608
00:39:11,600 --> 00:39:15,395
उस आदमी को जानता हूँ। पुलिसवाला है।
हॉलेनबेक से उसे पहचानता हूँ।

609
00:39:15,437 --> 00:39:19,274
दूसरी नौकरी। नैश ने बताया था उसके आदमी
पहले पुलिस में थे या अभी भी हैं।

610
00:39:19,316 --> 00:39:23,111
बरदाश्त नहीं होता। शुक्रिया, पर
मेरे लिए तो भूमि-भवन ही ठीक है।

611
00:39:24,488 --> 00:39:26,031
लगता है हमसे झूठ कहा जा रहा है।

612
00:39:27,115 --> 00:39:30,869
कुछ ठीक नहीं लग रहा, है न?
एफ़बीआई मदद के लिए तैयार।

613
00:39:31,119 --> 00:39:32,788
हमें दूर रखना चाहते हैं।

614
00:39:32,871 --> 00:39:34,706
उनकी मुख्य तहकीकात से दूर।

615
00:39:34,790 --> 00:39:37,292
टोनी ऐलेन और लूक राइकॉफ़।

616
00:39:37,375 --> 00:39:39,795
दो महत्वहीन आदमी
जिनकी एफ़बीआई को कोई परवाह नहीं,

617
00:39:39,878 --> 00:39:41,171
पर जिन पर कड़ी नज़र रख रहे हैं।

618
00:39:41,963 --> 00:39:44,341
नज़र रखने की बात है,
तो वह गाड़ी कबसे हमारे पीछे है?

619
00:39:46,343 --> 00:39:47,803
पता नहीं।

620
00:39:48,762 --> 00:39:50,138
ग्रिफ़िन को प्राक्षेपिकी का कैसे पता?

621
00:39:50,764 --> 00:39:52,057
हाँ, वह भी है।

622
00:39:54,893 --> 00:39:56,895
उससे याद आया चलकर कुछ पीते हैं।

