1
00:00:18,769 --> 00:00:20,479
तुम्हारी हालत तो बहुत खराब लग रही है।

2
00:00:20,563 --> 00:00:23,149
अच्छा? सारी रात एक वीडियो पर
काम कर रहा था।

3
00:00:24,608 --> 00:00:25,818
उसमें से एक मेरे लिए है?

4
00:00:26,444 --> 00:00:28,571
-इसके लिए जे. एड्गर से लड़ना चाहोगी?
-नहीं।

5
00:00:29,238 --> 00:00:30,322
नहीं, जनाब।

6
00:00:30,406 --> 00:00:32,032
तो, वीडियो में कुछ हाथ लगा?

7
00:00:32,116 --> 00:00:34,493
कुछ गाड़ियाँ काहुंगा से आई और गई हैं,

8
00:00:34,577 --> 00:00:35,786
रविवार सुबह, 4:00 बजे।

9
00:00:35,870 --> 00:00:38,372
-कितनी?
-बाइस। डीएमवी से उनकी जाँच करवाई।

10
00:00:38,456 --> 00:00:40,458
-कुछ सामने आया?
-एक पर कोई जानकारी नहीं मिली।

11
00:00:40,541 --> 00:00:41,959
उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।

12
00:00:42,042 --> 00:00:43,377
ऐल्पर्स से जाँच करवाई?

13
00:00:44,044 --> 00:00:45,171
तुम्हें वही दिखाना चाहते थे।

14
00:00:48,007 --> 00:00:49,508
शुक्रिया। यह देखो।

15
00:00:50,301 --> 00:00:52,303
पिछले छह महीनों में कुछ जगहों पर दिखी है।

16
00:00:52,845 --> 00:00:54,555
एकाध बार हवाई अड्डे के करीब।

17
00:00:55,556 --> 00:00:57,057
कुछ एक बार डाउनटाउन में।

18
00:00:57,141 --> 00:00:58,851
वहाँ। स्‍प्रिंग स्ट्रीट।
कितनी बार दिखी है?

19
00:00:58,934 --> 00:01:02,062
नौ, 10...
रुको, गूगल अर्थ के ज़रिए देखने दो।

20
00:01:08,486 --> 00:01:10,279
यह तो बहुत ही बड़ी पार्किंग की जगह है।

21
00:01:10,571 --> 00:01:13,324
सही जगह है एक गाड़ी को छिपाने की।
ढूँढ़ना शुरू करो।

22
00:01:20,080 --> 00:01:23,793
बहुत सारी टाहो घूम रही हैं।
पर जो हम ढूँढ़ रहे हैं वो नहीं दिख रही।

23
00:01:24,752 --> 00:01:26,754
काले शीशे वाली कई एसयूवी गाड़ियाँ भी हैं।

24
00:01:27,338 --> 00:01:28,422
फ़ेड्स की हैं।

25
00:01:37,348 --> 00:01:38,641
यकीनन फ़ेड्स हैं।

26
00:02:55,175 --> 00:02:56,427
क्या मैं कोई मदद कर सकती हूँ?

27
00:02:56,468 --> 00:02:57,720
एलएपीडी।

28
00:02:58,304 --> 00:02:59,805
उत्तरदायी एजेंट से बात करनी है।

29
00:03:00,431 --> 00:03:01,932
प्लीज़, कोई पहचान पत्र दिखाएँगे?

30
00:03:08,606 --> 00:03:10,774
पूछ सकती हूँ किस विषय में
मिलना है, डिटेक्टिव?

31
00:03:10,858 --> 00:03:14,028
पिछले शनिवार हुई ऐन्थनी ऐलन की
हत्या के सिलसिले में।

32
00:03:23,120 --> 00:03:24,121
इस तरफ़।

33
00:03:25,623 --> 00:03:28,542
-बढ़िया बजट के मज़े उठा रहे हैं।
-पैसेवाले ऐसे रहते हैं।

34
00:03:33,130 --> 00:03:34,173
रीको।

35
00:03:35,466 --> 00:03:36,634
यह कुछ और ही है।

36
00:03:41,388 --> 00:03:42,640
सज्जनो।

37
00:03:45,309 --> 00:03:47,811
सज्जनो, जे ग्रिफ़िन, उत्तरदायी एजेंट।

38
00:03:47,853 --> 00:03:49,146
किस चीज़ के उत्तरदायी हो?

39
00:03:49,438 --> 00:03:51,941
-इस कर्मी दल का।
-यह कर्मी दल क्या करता है?

40
00:03:53,150 --> 00:03:54,777
कैसे मदद कर सकता हूँ, डिटेक्टिव?

41
00:03:54,818 --> 00:03:57,321
ऐन्थनी ऐलन नाम के एक आदमी का
सप्ताहांत में खून हो गया।

42
00:03:58,656 --> 00:03:59,990
उसकी लाश कल बरामद हुई,

43
00:04:00,032 --> 00:04:01,992
उसी की गाड़ी की डिक्की में
मलहोलैंड के बाहर।

44
00:04:02,076 --> 00:04:03,118
मैंने उस बारे में पढ़ा था।

45
00:04:03,535 --> 00:04:05,788
कोरोनर ने मृत्यु का समय
शनिवार की रात बताया है।

46
00:04:05,829 --> 00:04:06,872
रविवार की सुबह,

47
00:04:06,956 --> 00:04:10,501
दो लोग उसके दफ़्तर में घुस आए
और कई निरीक्षण यंत्र निकाल ले गए।

48
00:04:10,584 --> 00:04:11,627
-तो?
-तो,

49
00:04:11,669 --> 00:04:13,045
अगली बार जब अपने बंदों को

50
00:04:13,128 --> 00:04:15,214
किसी के दफ़्तर से
गुप्त कैमरे निकालने भेजो,

51
00:04:16,006 --> 00:04:17,216
तो पहले यह पता कर लो

52
00:04:17,299 --> 00:04:19,259
कि क्या उसने कोई गुप्त कैमरे लगा रखे हैं।

53
00:04:21,512 --> 00:04:22,930
-तो?
-तो, हमारे पास वीडियो है

54
00:04:23,013 --> 00:04:25,182
जहाँ तुम्हारी गाड़ी मौके से निकल रही है।

55
00:04:26,016 --> 00:04:27,518
तुम्हें वैसे ही ढूँढ़ा है।

56
00:04:27,559 --> 00:04:30,479
हमारे पास वॉरंट हैं।
कैमरे नहीं। श्रव्य निगरानी।

57
00:04:30,521 --> 00:04:32,690
एक कानूनी श्रव्य निगरानी। वाह।
हमें टेप चाहिएँ।

58
00:04:33,983 --> 00:04:36,527
उसके दफ़्तर, उसकी गाड़ी,
फ़ोन, घर से, जहाँ-जहाँ उस पर

59
00:04:36,568 --> 00:04:38,195
निगरानी लगाई। और क्यों लगाई।

60
00:04:38,237 --> 00:04:39,863
वह गुप्त है।

61
00:04:39,905 --> 00:04:42,533
पूछने का कारण बताना होगा
और अनुज्ञप्ति दिखानी होगी।

62
00:04:42,616 --> 00:04:45,494
और तुम्हारे पास दोनों का जवाब नहीं है।

63
00:04:45,536 --> 00:04:48,872
यह एक हॉमिसाइड जाँच-पड़ताल है।
हमारे पास पूछने का हक है।

64
00:04:50,582 --> 00:04:54,044
श्री ऐलन एक चालू तहकीकात के
एक अमुख्य सदस्य थे

65
00:04:54,086 --> 00:04:55,838
जिसका संबंध देश की सुरक्षा से है।

66
00:04:55,879 --> 00:04:57,047
आतंकवाद की बात कर रहे हो?

67
00:04:57,089 --> 00:04:59,091
और हमें यकीन हो गया है कि

68
00:04:59,174 --> 00:05:02,052
उसके खून का इस पूरे मामले से
कोई लेना-देना नहीं।

69
00:05:02,094 --> 00:05:03,262
यह तुम्हें कैसे पता?

70
00:05:03,345 --> 00:05:06,223
अगर वह इतना ही अमुख्य था
तो उसपर निगरानी क्यों लगाई?

71
00:05:06,265 --> 00:05:08,225
-इस बारे में बात नहीं करेंगे...
-करनी होगी।

72
00:05:08,726 --> 00:05:10,894
तुम्हारे लोगों को खून की खबर थी
फिर भी कुछ न किया।

73
00:05:10,978 --> 00:05:12,730
हमने ज़रूरी फ़ोन किए थे।

74
00:05:12,813 --> 00:05:15,899
यह हमारी गलती नहीं
कि तुम्हें दो दिन लगे काम शुरू करने में।

75
00:05:15,941 --> 00:05:17,609
गाड़ी में माइक्रोफ़ोन लगाया?
इसलिए पता है?

76
00:05:17,693 --> 00:05:19,069
उसके खून की दास्तान टेप पर है?

77
00:05:25,451 --> 00:05:27,202
11 सितंबर के हादसे को 15 साल हो चले हैं।

78
00:05:28,370 --> 00:05:29,621
और हम इसी कोशिश में लगे हैं

79
00:05:29,705 --> 00:05:32,916
कि अगले 15 साल वो घटना दोबारा न घटे।

80
00:05:32,958 --> 00:05:36,670
तो हम अपने पूरे ऑपरेशन को
जोखिम में नहीं डालने वाले

81
00:05:36,754 --> 00:05:39,089
ताकि तुम्हें एक बेवजह खून को
सुलझाने में मदद मिले।

82
00:05:39,173 --> 00:05:41,008
-हमारे लिए वो बेवजह नहीं।
-ऐन्थनी ऐलन के

83
00:05:41,091 --> 00:05:42,384
बारे में जो जानते हो हमें बताओ।

84
00:05:42,426 --> 00:05:43,761
तुमने उसके दफ़्तर से सबूत लिए।

85
00:05:43,802 --> 00:05:46,638
-तुम तो बड़े ही ज़िद्दी हो।
-तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं।

86
00:05:49,099 --> 00:05:50,768
टेप पर उसके खून की कोई जानकारी नहीं।

87
00:05:51,602 --> 00:05:53,103
हम पहले टेप को सुनेंगे

88
00:05:53,187 --> 00:05:56,231
और अगर केस से मायने रखता हमें कुछ मिला,

89
00:05:56,273 --> 00:05:57,357
तो तुम्हें भेज देंगे।

90
00:05:57,441 --> 00:05:58,734
हमें भी टेप सुनने हैं।

91
00:05:58,776 --> 00:06:00,611
हम तय करेंगे क्या ज़रूरी है क्या नहीं।

92
00:06:03,072 --> 00:06:04,364
बात पूरी हुई, सज्जनो।

93
00:06:11,705 --> 00:06:14,041
अभी कुछ पूरा नहीं हुआ है। दूर-दूर तक नहीं।

94
00:07:07,219 --> 00:07:10,347
बॉश-- सच का योद्धा

95
00:07:30,075 --> 00:07:32,202
-हे राम, यार।
-क्या?

96
00:07:32,286 --> 00:07:33,787
मुझे यह गंध सारे दिन झेलनी होगी।

97
00:07:33,871 --> 00:07:35,914
लड़कियों को यह पसंद है, समझे?

98
00:07:35,998 --> 00:07:38,625
सच में? मुजरिमों को
तुम्हारे आने की बू आ जाएगी।

99
00:07:38,709 --> 00:07:40,002
यह बहुत ही तेज़ गंध है।

100
00:07:41,003 --> 00:07:42,713
-सही कह रहा है।
-भाड़ में जाओ सबके सब।

101
00:07:42,754 --> 00:07:43,922
-हे राम।
-शुक्रिया।

102
00:07:44,298 --> 00:07:45,716
मुझे लॉ स्कूल में जाना चाहिए था।

103
00:07:58,395 --> 00:08:00,480
उससे कहना एडी ऐ का सामान लेने आए हो।

104
00:08:02,232 --> 00:08:03,984
अच्छा, शायद तुम्हें यह करना चाहिए।

105
00:08:06,737 --> 00:08:08,488
बस कह रहा हूँ। वह तुम्हें जानता है।

106
00:08:13,410 --> 00:08:14,411
ठीक है।

107
00:08:26,381 --> 00:08:27,883
एडी ऐ का सामान लेने आया हूँ।

108
00:08:45,651 --> 00:08:47,194
इसके 2 डॉलर हुए।

109
00:09:12,427 --> 00:09:13,637
तुम पर मेरे 2 डॉलर उधार हैं।

110
00:09:14,012 --> 00:09:15,389
हाँ। मुझे याद दिलाना।

111
00:09:19,643 --> 00:09:22,312
245,000 डॉलर एक खुफ़िया हिस्से में,

112
00:09:22,396 --> 00:09:24,314
संघीय निगरानी उसके फ़ोन पर,

113
00:09:24,398 --> 00:09:27,818
एक आतंकवाद कर्मी दल और एक "बेवजह" का खून।

114
00:09:27,901 --> 00:09:29,319
जानना है उन टेपों में क्या है।

115
00:09:29,403 --> 00:09:30,445
अर्विंग को फ़ोन करती हूँ।

116
00:09:30,487 --> 00:09:32,489
वह उन पर ज़रूरी हिस्से
भेजने का ज़ोर डालेगा।

117
00:09:33,573 --> 00:09:36,076
ग्रिफ़िन ने पैसों का ज़िक्र नहीं किया,
न मैंने बात उठाई।

118
00:09:36,159 --> 00:09:37,327
शायद यह बात उनसे चूक गई।

119
00:09:37,703 --> 00:09:40,831
-उसकी गाड़ी खोजी होगी?
-तुम्हें नहीं लगता? जानते थे कहाँ है।

120
00:09:40,914 --> 00:09:42,958
मुझे लगता है कि लाश देखकर पीछे हट गए।

121
00:09:44,668 --> 00:09:47,337
अर्विंग को पैसों का बताऊँगी।
शायद सौदे में काम आए।

122
00:09:49,298 --> 00:09:50,424
विधवा की क्या खबर है?

123
00:09:50,507 --> 00:09:51,842
एड्गर वहीं है, फ़ुटेज देख रहा है,

124
00:09:51,883 --> 00:09:53,468
पुष्टि कर रहा है कि वह तब कहाँ थी।

125
00:09:53,510 --> 00:09:55,387
उसका आपराधिक रिकॉर्ड देखा।
गिरफ़्तार हुई है।

126
00:09:55,470 --> 00:09:57,014
दिलचस्प बात है।

127
00:09:57,055 --> 00:09:59,725
टोनी ऐलन से शादी के पूर्व
जब नाम जेसिका गिल्रॉय था तब दो बार

128
00:09:59,808 --> 00:10:00,892
वेश्यावृत्ति के लिए पकड़ी गई।

129
00:10:00,976 --> 00:10:02,436
वेश्या मिली अश्लील फ़िल्म निर्माता से।

130
00:10:02,519 --> 00:10:04,521
-रब ने बना दी जोड़ी।
-व्यंग मत करो।

131
00:10:05,564 --> 00:10:07,941
आजकल लोगों से मिलने का यही तरीका है।

132
00:10:08,025 --> 00:10:10,068
शराबखाने में अजनबियों से
मिलने से बेहतर कैसे है?

133
00:10:10,152 --> 00:10:13,196
हे, भगवान। हम दोनों से गया-बीता कोई नहीं।

134
00:10:13,280 --> 00:10:16,325
यह तो सच है। एड्गर से एसआईडी में मिलना है।

135
00:10:16,366 --> 00:10:17,492
आज रात एक जाम पीने चलोगी?

136
00:10:18,285 --> 00:10:19,870
हाँ, शायद। मैं तुम्हें फ़ोन करूँगी।

137
00:10:21,538 --> 00:10:22,914
किसी प्रशंसक ने भेजा?

138
00:10:22,998 --> 00:10:24,082
बदसूरत है, है न?

139
00:10:26,168 --> 00:10:28,795
अच्छी बात यह है कि अगर इसे पानी न दूँ,
तो परवाह नहीं।

140
00:10:47,814 --> 00:10:50,525
ऊँगलियों के निशान आएँ
उससे पहले कुछ दिखाना चाहता हूँ।

141
00:10:50,984 --> 00:10:53,028
-चमकी?
-दोनों कफ़्स पर।

142
00:10:54,654 --> 00:10:56,406
-ऊँगलियों के निशान?
-साफ़ हैं।

143
00:10:58,408 --> 00:11:00,952
जैकट उपचारित है,
तो चमड़े ने तेल नहीं पिया।

144
00:11:01,036 --> 00:11:02,454
बत्तियाँ बुझा दोगे, प्लीज़, मेंडल?

145
00:11:08,668 --> 00:11:09,961
दायें कंधे पर हथेली के निशान।

146
00:11:10,045 --> 00:11:11,630
छोटी हथेली। औरत की हो सकती है।

147
00:11:12,255 --> 00:11:15,258
कोट के कॉलर पर अंगूठों के निशान,
एक आदमी के हो सकते हैं।

148
00:11:15,342 --> 00:11:17,761
अंगूठे के निशान साफ़ नहीं हैं,
हथेली के भी।

149
00:11:17,844 --> 00:11:19,679
थोड़े गोंद के सहारे उभारा जा सकता है।

150
00:11:19,763 --> 00:11:20,931
सबसे बड़ी कामयाबी...

151
00:11:22,432 --> 00:11:25,602
कोट कॉलर की उल्टी तरफ़
सारी उंगलियों के निशान हैं।

152
00:11:27,020 --> 00:11:28,230
बहुत बढ़िया।

153
00:11:29,022 --> 00:11:30,107
बत्तियाँ चालू करो, प्लीज़।

154
00:11:32,401 --> 00:11:34,778
किसी ने उसका कॉलर पकड़ा। दोनों हाथों से।

155
00:11:35,278 --> 00:11:36,488
मेरे माँ ऐसा किया करती थी।

156
00:11:36,571 --> 00:11:38,532
मुझे उठाकर ऐसे हिलाती
कि हड्डियाँ आवाज़ करती।

157
00:11:38,907 --> 00:11:39,950
जल्द से जल्द परिणाम दोगे?

158
00:11:40,033 --> 00:11:41,076
सिर्फ़ तुम्हारे लिए, हैरी।

159
00:11:42,869 --> 00:11:43,954
निगरानी के फ़ुटेज की जाँच की।

160
00:11:43,995 --> 00:11:46,331
वेरॉनिका ऐलन गुरुवार से रविवार के बीच
कहीं नहीं गई।

161
00:11:46,415 --> 00:11:48,125
-मेहमान?
-बस हम।

162
00:11:48,166 --> 00:11:50,210
जीपीएस डेटा के लिए वॉरंट दे दिया है।

163
00:11:50,293 --> 00:11:52,879
बेन्ट्ली विक्रेता के जवाब का
इंतज़ार कर रहा हूँ।

164
00:11:52,963 --> 00:11:53,964
इसमें थोड़ा समय लगेगा।

165
00:11:54,047 --> 00:11:55,632
या फ़ेड्स से पूछ सकते हैं।

166
00:11:55,715 --> 00:11:57,884
-लगता है वे बताएँगे?
-अगर गुज़ारिश करें तो।

167
00:12:03,223 --> 00:12:05,267
सच कहूँ तो, मेयर रेमॉस ने कोशिश कर ली।

168
00:12:06,393 --> 00:12:09,229
अब समस्याओं को सुलझाने का
एक नया नज़रिया चाहिए, हमें...

169
00:12:09,312 --> 00:12:10,814
श्री डिस्ट्रिक्ट अटर्नी...

170
00:12:10,856 --> 00:12:13,316
ऐसी बातें फैल रही हैं
कि आप मेयर का चुनाव लड़ेंगे।

171
00:12:13,358 --> 00:12:15,861
गेल, यह कोई रहस्य नहीं
कि मैं यह सोच रहा हूँ।

172
00:12:15,944 --> 00:12:17,529
पर मैंने अभी कोई मन नहीं बनाया है।

173
00:12:17,612 --> 00:12:18,989
फ़ैसला कब करेंगे?

174
00:12:19,531 --> 00:12:22,659
-मैं नहीं...
-क्या बकवास कर रहा है।

175
00:12:22,742 --> 00:12:24,327
अपने काम से प्यार है। जो करते हैं...

176
00:12:24,411 --> 00:12:28,331
चीफ़? लाइन एक पर मेयर के दफ़्तर से
सुश्री काउस्की का फ़ोन है।

177
00:12:28,373 --> 00:12:29,666
उसने बताया किस सिलसिले में?

178
00:12:29,749 --> 00:12:30,834
नहीं, जनाब।

179
00:12:32,544 --> 00:12:33,587
ठीक है।

180
00:12:38,717 --> 00:12:39,843
डेप्यूटी चीफ़ अर्विंग।

181
00:12:39,926 --> 00:12:41,470
चीफ़, जेन काउस्की बोल रही हूँ।

182
00:12:53,732 --> 00:12:55,233
-बॉश।
-डिटेक्टिव।

183
00:12:55,317 --> 00:12:56,985
मुझे लगा फ़ोन फिर वॉइसमेल पर जाएगा।

184
00:12:57,027 --> 00:12:58,778
मैं द टाइम्स से कीशा रसल बोल रही हूँ।

185
00:12:58,862 --> 00:13:00,071
मैं कैसे मदद कर सकता हूँ?

186
00:13:00,155 --> 00:13:01,531
द टाइम्स में मर्डर ब्लॉग लिखती हूँ।

187
00:13:01,615 --> 00:13:02,699
मुझे पता है।

188
00:13:02,782 --> 00:13:05,535
तो जानते होंगे कि हम लॉस एंजेलिस के
हर खून पर लिखते हैं।

189
00:13:05,619 --> 00:13:08,246
मैंने अभी आपके नए केस पर कुछ लिखा है।

190
00:13:08,747 --> 00:13:13,210
इस वक्त कोई टिप्पणी नहीं दे सकता।
तहकीकात जारी है, वगैरह, वगैरह।

191
00:13:13,293 --> 00:13:14,753
मैंने उस सिलसिले में फ़ोन नहीं किया।

192
00:13:14,836 --> 00:13:15,962
फिर क्यों?

193
00:13:16,046 --> 00:13:19,090
जैसा कि आप जानते होंगे,
हम अनसुलझे केस पर भी निगाह रखते हैं।

194
00:13:19,174 --> 00:13:22,886
तो मुझे ऐसे केसों पर जानकारियाँ
मिलती रहती हैं। कुछ पक्की, कुछ कच्ची।

195
00:13:22,969 --> 00:13:24,054
मैं समझ सकता हूँ।

196
00:13:24,095 --> 00:13:25,764
गए चार महीनों में करीब दो बार

197
00:13:25,847 --> 00:13:29,226
एक औरत ने मुझे फ़ोन किया,
कहा उसके पास एक अनसुलझे खून पर जानकारी है

198
00:13:29,267 --> 00:13:31,311
जो 40 साल पहले हुआ था।

199
00:13:33,605 --> 00:13:34,689
हाँ?

200
00:13:35,023 --> 00:13:36,900
मार्जरी लो के खून के बारे में।

201
00:13:40,111 --> 00:13:41,321
डिटेक्टिव बॉश?

202
00:13:42,030 --> 00:13:43,823
कीशा। नाम कीशा है, न?

203
00:13:43,907 --> 00:13:45,575
-सही।
-कीशा, तुम्हें नहीं लगता कि

204
00:13:45,659 --> 00:13:48,537
मेरे मुकदमे के दौरान जो लेख छपे
वे इस औरत ने पढ़े होंगे

205
00:13:48,578 --> 00:13:49,955
और तवज्जो की भूखी हो सकती है?

206
00:13:50,580 --> 00:13:51,831
बिलकुल, ऐसा हो सकता है।

207
00:13:51,915 --> 00:13:53,166
मेरी बजाय तुम्हें क्यों फ़ोन किया?

208
00:13:53,250 --> 00:13:56,044
उसने किया था। कहा संदेश छोड़ा
पर तुमने जवाब नहीं दिया।

209
00:13:56,086 --> 00:13:57,379
तो, उसने मुझे फ़ोन किया।

210
00:13:57,420 --> 00:13:59,673
छह महीनों की छुट्टी पर था।
मुझे संदेश नहीं मिला।

211
00:13:59,756 --> 00:14:01,341
उसने अपनी पहचान बताई?

212
00:14:01,925 --> 00:14:04,427
हाँ। मेरे पास उसका नाम है। एनेट।

213
00:14:04,511 --> 00:14:06,471
और उसका फ़ोन नंबर भी है।

214
00:14:07,597 --> 00:14:10,016
बात ऐसी है, कीशा,
इस केस की किताब 100 बार पढ़ी है।

215
00:14:10,100 --> 00:14:11,810
मुझे मुँह ज़बानी याद हो गई है।

216
00:14:12,352 --> 00:14:14,854
उसमें एनेट नामक औरत की
कोई जानकारी नहीं है।

217
00:14:15,272 --> 00:14:17,315
तो, मेरे हिसाब से, यह औरत जो भी है,

218
00:14:17,399 --> 00:14:18,984
वह ऐसा कुछ नहीं जानती जो मुझे पता न हो।

219
00:14:19,067 --> 00:14:20,944
हो सकता है उसका नाम केस डायरी में नहीं है।

220
00:14:21,027 --> 00:14:23,238
हो सकता है वह उस समय
उनकी नज़रों में न आई हो।

221
00:14:24,239 --> 00:14:27,784
-ऐसा मुमकिन है, है न?
-हाँ, मुमकिन है, पर मुझे शक है।

222
00:14:27,993 --> 00:14:29,619
लग रहा है, आपको दिलचस्पी नहीं,

223
00:14:29,703 --> 00:14:31,329
तो समय की बरबादी की माफ़ी, डिटेक्टिव।

224
00:14:31,621 --> 00:14:33,873
ठीक है। मुझे उसका नंबर दो।

225
00:14:35,542 --> 00:14:38,211
206-397...

226
00:14:43,300 --> 00:14:44,342
डिटेक्टिव?

227
00:14:45,093 --> 00:14:46,595
कीशा रसल? द टाइम्स से?

228
00:14:48,555 --> 00:14:51,433
कहा कोई औरत मेरी माँ के
खून की जानकारी देना चाहती है।

229
00:14:51,933 --> 00:14:53,393
-पुख्ता जानकारी?
-मुझे तो शक है।

230
00:14:53,935 --> 00:14:55,478
मैं उससे बाद में निपटूँगा।

231
00:14:57,814 --> 00:14:58,815
कहाँ जा रहे हो?

232
00:14:58,898 --> 00:15:02,193
शव-परीक्षा। तुम्हें साथ आने को कहता
पर तुम व्यस्त जो हो...

233
00:15:02,277 --> 00:15:04,154
ऐ, मैं बहुत ही व्यस्त हूँ।

234
00:15:10,660 --> 00:15:11,911
कल मिलते हैं।

235
00:15:12,662 --> 00:15:13,788
अपनी कमीज़ें ले जाना न भूलना।

236
00:15:16,082 --> 00:15:20,337
ढंग के कपड़े पहनना शुरू करो, यार।
अच्छे दिखोगे तो अच्छा महसूस करोगे, समझे?

237
00:15:25,842 --> 00:15:27,177
हाँ, तुम्हारा कहना समझ गया।

238
00:16:01,211 --> 00:16:03,004
तो भालू ने इस बंदे से कहा,

239
00:16:03,171 --> 00:16:05,006
"तुम यहाँ शिकार करने नहीं आते हो, सही?"

240
00:16:05,507 --> 00:16:07,342
ठीक है, मेरा सवाल यह है।

241
00:16:07,550 --> 00:16:10,553
तुम्हें याद नहीं यह चुटकुला
तुमने मुझे कितनी बार सुनाया है?

242
00:16:10,595 --> 00:16:13,723
या फिर याद है,
पर तुम्हें लगता है मुझे याद नहीं?

243
00:16:13,765 --> 00:16:15,308
बस यही दो विकल्प हैं?

244
00:16:15,850 --> 00:16:17,977
क्रेट, बैरल। तुम लोगों की ही ढूँढ़ रहा था।

245
00:16:18,061 --> 00:16:19,104
ऐ, क्या चल रहा है?

246
00:16:19,187 --> 00:16:20,188
ऐन्थनी ऐलन।

247
00:16:20,230 --> 00:16:22,440
उसके संपत्ति कर और क्रेडिट कार्ड
जाँच रहा था।

248
00:16:22,524 --> 00:16:24,317
एक नागरिक दस्तावेज़ पर नज़र पड़ी।

249
00:16:24,401 --> 00:16:27,320
जब 21 का हुआ, तो उसने नाम बदल लिया...

250
00:16:28,905 --> 00:16:30,782
अवाकियन। आरमन अवाकियन।

251
00:16:31,241 --> 00:16:33,743
आर्मेनियन है। कहाँ बड़ा हुआ?
यहाँ या पुराने प्रदेश में?

252
00:16:33,827 --> 00:16:35,870
-ईस्ट हॉलिवुड।
-लिटिल अर्मेनिया।

253
00:16:35,912 --> 00:16:37,372
हमारा पुराना अड्डा।

254
00:16:37,414 --> 00:16:40,625
-वहाँ के गिरोह को पकड़ा था न?
-बिलकुल। उसका आपराधिक रिकॉर्ड है?

255
00:16:40,709 --> 00:16:43,461
हाँ। 18 साल की उम्र में
मारपीट के इल्ज़ाम में जेल हुई।

256
00:16:43,545 --> 00:16:46,089
शराबखाने में लड़ाई, लतीनो गिरोह के साथ।
एक साल जेल में रहा।

257
00:16:46,172 --> 00:16:47,882
बैंगर। आर्मेनियन प्राइड।

258
00:16:48,717 --> 00:16:51,428
उस ज़माने में ऐपी मामूली गली के गुंडे
हुआ करते था।

259
00:16:51,636 --> 00:16:52,762
अब?

260
00:16:52,804 --> 00:16:55,890
एक निहायती संगठित,
संजीदा आपराधिक उद्योग

261
00:16:55,932 --> 00:16:59,018
जिनका रूसियों, दूसरे पूर्व-सोवियत
माफ़िया वालों से संबंध है।

262
00:16:59,102 --> 00:17:00,854
ब्रात्वा। द ब्रदरहुड।

263
00:17:01,146 --> 00:17:03,106
समझ गए होगे
कि अपनी जवानी के इन कारनामों को

264
00:17:03,189 --> 00:17:05,316
छिपाने के लिए उसने नाम बदला।

265
00:17:05,400 --> 00:17:07,986
हाँ, अश्लील फ़िल्मों का निर्माता बन गया।

266
00:17:08,653 --> 00:17:09,988
इसके बारे में कुछ याद है?

267
00:17:10,822 --> 00:17:13,366
हाँ, हमें यह याद नहीं
कि आज खाने में क्या खाया।

268
00:17:13,450 --> 00:17:16,119
ग्लेनडेल पीडी में एक बंदा है
जिससे तुम बात कर सकते हो।

269
00:17:17,620 --> 00:17:20,290
-हम उसका नंबर दे देंगे।
-जैसे ही उसका नाम याद आएगा।

270
00:17:21,040 --> 00:17:22,208
शुक्रिया।

271
00:17:23,042 --> 00:17:24,294
मैं क्या कह रहा था?

272
00:17:26,546 --> 00:17:28,381
-एक बंदा शिकार पर जाता है।
-हाँ।

273
00:17:45,815 --> 00:17:48,109
दो गोलियाँ, .22 कैलिबर।

274
00:17:48,943 --> 00:17:50,278
बंदूक के सिरे की छाप दिख रही है,

275
00:17:50,320 --> 00:17:52,155
पाउडर से जला है, बिन्दी सा आकार।

276
00:17:52,238 --> 00:17:54,073
डबल टैप बंदूक। करीब से गोली मारी है।

277
00:17:55,408 --> 00:17:56,493
देखने में खुरदरी है।

278
00:17:56,576 --> 00:17:59,287
अस्त्र-विज्ञान के नज़रिए से,
यह बिलकुल बेकार है।

279
00:17:59,829 --> 00:18:01,706
चलने पर फटकर फैल गई।

280
00:18:02,248 --> 00:18:04,834
पर दूसरी वाली? आधी अभी भी अखण्ड है।

281
00:18:05,627 --> 00:18:06,836
इसे मिलाया जा सकता है।

282
00:18:07,337 --> 00:18:08,713
एक और बात।

283
00:18:09,714 --> 00:18:12,926
दायें गाल पर एक गहरी चोट है।
यकीनन, मरने से पहले का घाव है।

284
00:18:13,676 --> 00:18:16,596
-डिक्की में डालने से चोट नहीं लगी।
-जब लगी तब ज़िंदा था।

285
00:18:17,013 --> 00:18:18,181
ऐसे।

286
00:18:21,059 --> 00:18:23,186
हाँ। ऐसे ही।

287
00:18:31,611 --> 00:18:34,155
-डिटेक्टिव एड्गर।
-तुम्हें कैसे पता चला?

288
00:18:34,197 --> 00:18:37,158
तीन घंटे पहले ऐलन का कंप्यूटर
जिस स्थिति में था अब भी वही है।

289
00:18:37,200 --> 00:18:38,910
उसके हार्ड ड्राइव की जाँच चालू है।

290
00:18:38,993 --> 00:18:40,161
उंगलियों के निशान?

291
00:18:41,246 --> 00:18:42,288
बहुत अच्छे हैं।

292
00:18:42,372 --> 00:18:43,957
प्रशिक्षण कक्षाओं में ध्यान दिया।

293
00:18:44,040 --> 00:18:45,667
तो थंबड्राइव से बात बन रही है।

294
00:18:46,167 --> 00:18:47,627
इससे बेहतर कुछ नहीं।

295
00:18:47,710 --> 00:18:49,796
डिटेक्टिव, यह काम जल्द से जल्द निपटाना है।

296
00:18:49,879 --> 00:18:51,214
हाँ, यह बताने के लिए शुक्रिया।

297
00:18:51,256 --> 00:18:53,424
घर पर अपनी खूबसूरत प्रेमिका के पास
जाने के बजाए

298
00:18:53,508 --> 00:18:55,385
यहाँ सारी रात रहना पसंद करता हूँ।

299
00:18:55,468 --> 00:18:57,303
इससे काम और जल्दी हो जाएगा।

300
00:18:57,387 --> 00:18:59,556
-यह क्या है?
-खोज वॉरंट पर एक परिशिष्ट।

301
00:18:59,597 --> 00:19:02,892
हार्ड ड्राइव की जाँच
व्यापार और बैंक खाते तक सीमित कर देगा।

302
00:19:02,934 --> 00:19:04,894
कुछ भी जो टीएनए प्रोडक्शन्स से संबंधित हो।

303
00:19:05,353 --> 00:19:07,397
कुछ भी जो ऐन्थनी ऐलन, वेरॉनिका ऐलन,

304
00:19:07,438 --> 00:19:12,235
जेसिका गिल्रॉय या
आरमन अवाकियन से संबंधित हो।

305
00:19:12,318 --> 00:19:14,070
सीमित कर दिया है।

306
00:19:14,112 --> 00:19:16,239
मैं यहाँ सारी रात
तुम्हारा हौसला बढ़ाता रहूँगा।

307
00:19:17,782 --> 00:19:19,784
अगर कुछ जानकारी मिली
तो तुम्हें फ़ोन करूँगा।

308
00:19:19,868 --> 00:19:22,078
तब तक, किसी और का हौसला बढ़ाओ।

309
00:19:23,162 --> 00:19:24,330
ठीक है।

310
00:19:26,791 --> 00:19:29,043
और फिर भी मेरे सर पर खड़े हो।

311
00:19:32,589 --> 00:19:34,257
पता है मेरी प्रेमिका बहुत लचीली है।

312
00:19:37,969 --> 00:19:39,429
सपनों सी ज़िंदगी है।

313
00:19:39,762 --> 00:19:43,433
उसने ज़ोर दिया कि मैं ही करूँ।
बंदा चतुर है।

314
00:19:43,474 --> 00:19:45,393
तुम्हारे काम को परख रहा है।

315
00:19:45,435 --> 00:19:46,477
कितना है?

316
00:19:46,561 --> 00:19:47,604
करीबन 2,000 डॉलर हैं।

317
00:19:47,645 --> 00:19:49,606
ठीक है। और कुछ?

318
00:19:49,647 --> 00:19:53,151
हाँ, वहाँ एक कैमरा था।
मैंने अपने आप को टीवी पर देखा। टेप पर है।

319
00:19:53,234 --> 00:19:55,486
तो, तुम टेप पर पैसा लेते
नज़र आ रहे हो और वह नहीं।

320
00:19:56,112 --> 00:19:57,113
-हाँ।
-वह चतुर है।

321
00:19:57,155 --> 00:19:58,156
बिलकुल।

322
00:19:58,239 --> 00:19:59,949
-हमें मिलना चाहिए।
-कब?

323
00:20:00,033 --> 00:20:02,702
मैं तुम्हें बता दूँगा। भरोसा रखो।
हम आगे बढ़ रहे हैं।

324
00:20:02,785 --> 00:20:04,287
ठीक है, मैं इंतज़ार करूँगा।

325
00:20:04,329 --> 00:20:05,955
-जल्द मिलते हैं।
-हाँ।

326
00:20:43,701 --> 00:20:44,994
ऐ। माफ़ करना।

327
00:20:46,037 --> 00:20:47,956
कॉन्‍फ़्रेंस कॉल में फँस गई थी।

328
00:20:47,997 --> 00:20:50,917
सभी एकसाथ बोलते हैं और कोई कुछ नहीं कहता।

329
00:20:51,501 --> 00:20:53,544
उनकी आवाज़ों से लगता है
जैसे समुंदर के नीचे हों।

330
00:20:53,628 --> 00:20:56,089
-ग्रेग, एक और दो।
-हाँ। शिवस, बिना पानी के।

331
00:20:57,590 --> 00:20:59,175
मुझे लगा तुम्हें टेम्पलटन पसंद है।

332
00:21:00,093 --> 00:21:01,302
वो एक दौर था।

333
00:21:02,303 --> 00:21:03,596
न किज़ है, न राई की चाहत?

334
00:21:03,680 --> 00:21:05,181
तुम तो पीछे ही पड़ गए हो।

335
00:21:05,264 --> 00:21:08,351
तुम्हारी हालत मुझसे छिपी नहीं थी।

336
00:21:08,434 --> 00:21:09,894
इतना भी नहीं दिख रहा।

337
00:21:09,978 --> 00:21:12,021
मैं एक अनुभवी डिटेक्टिव हूँ।

338
00:21:19,529 --> 00:21:22,115
तुम्हारे जाने के बाद
मामला बिगड़ता चला गया।

339
00:21:22,198 --> 00:21:23,241
मेरा कोई लेना-देना नहीं।

340
00:21:24,242 --> 00:21:28,329
उसे कोई और मिल गई। जवान। उसकी उम्र की।

341
00:21:29,122 --> 00:21:30,748
बुरे वाकिये नहीं सुनाऊँगी।

342
00:21:31,082 --> 00:21:32,375
उसने तबादले की माँग की।

343
00:21:32,417 --> 00:21:34,711
जब मंजूर हुआ तो हम दोनों ने ही
राहत की सांस ली।

344
00:21:34,752 --> 00:21:36,212
-बिलकुल।
-हाँ।

345
00:21:37,046 --> 00:21:39,590
मुझे कैक्टस पकड़ाया
और अपने रास्ते पर निकल ली।

346
00:21:40,675 --> 00:21:41,718
पता है तुम पर क्या बीत रही है।

347
00:21:41,759 --> 00:21:42,844
हाँ, जानती हूँ।

348
00:21:43,803 --> 00:21:45,471
पराई नार के नाम।

349
00:21:46,264 --> 00:21:47,306
पराई नार।

350
00:21:50,893 --> 00:21:52,270
हम इस पर दोबारा बात नहीं करेंगे।

351
00:21:52,895 --> 00:21:54,105
शुक्रिया, दोस्त।

352
00:22:22,633 --> 00:22:24,135
ऐ, एलेनोर।

353
00:22:24,218 --> 00:22:25,636
मैडी ने बताया तुमने कल फ़ोन किया था।

354
00:22:25,720 --> 00:22:29,432
हाँ, बस ऐसे ही। सब कैसा चल रहा है?

355
00:22:30,058 --> 00:22:31,142
ठीक है।

356
00:22:31,225 --> 00:22:32,518
बोली रेजी शहर से बाहर गया है।

357
00:22:32,602 --> 00:22:34,145
हाँ। कुछ हफ़्तों के लिए।

358
00:22:34,979 --> 00:22:36,105
सब ठीक है?

359
00:22:36,939 --> 00:22:38,024
क्यों नहीं होगा?

360
00:22:38,107 --> 00:22:39,776
नहीं। कोई वजह नहीं।

361
00:22:40,234 --> 00:22:42,528
बस वहाँ कुछ काम संभालने गया है।

362
00:22:42,987 --> 00:22:45,239
अगर चाहो तो खैर-खबर पता करने आ सकता हूँ।

363
00:22:46,491 --> 00:22:50,244
कोई ज़रूरत नहीं है। हम संभाल लेंगे।
हमेशा करते आए हैं।

364
00:22:51,621 --> 00:22:54,707
मैडी तो बिना पूछे
घर के कामों में मदद कर रही है।

365
00:22:55,917 --> 00:22:57,585
लगता है बड़ी हो रही है।

366
00:22:58,127 --> 00:22:59,295
तुम दोनों में पट रही है?

367
00:23:00,338 --> 00:23:02,215
वो 15 साल की है और मैं उसकी माँ हूँ।

368
00:23:02,298 --> 00:23:03,966
-ठीक है।
-यह सामान्य है।

369
00:23:05,635 --> 00:23:07,261
-तुम लोगों से मिलना चाहूँगा।
-हाँ।

370
00:23:07,303 --> 00:23:09,222
यकीनन मैडी भी तुमसे मिलना चाहेगी।

371
00:23:09,305 --> 00:23:10,473
कहा तुम काम पर लौट गए हो।

372
00:23:10,556 --> 00:23:12,391
हाँ। एक केस पर काम कर रहा हूँ।

373
00:23:12,475 --> 00:23:13,810
शायद मुझे तुम्हारे शहर भेजें।

374
00:23:13,893 --> 00:23:15,394
ठीक है, हमें बता देना।

375
00:23:15,978 --> 00:23:17,563
सुनो, मुझे जाना होगा।

376
00:23:17,647 --> 00:23:19,357
-मैडी है?
-फ़िल्म देखने गई है।

377
00:23:19,816 --> 00:23:20,858
क्या किसी के साथ?

378
00:23:21,109 --> 00:23:23,152
नहीं, उसके दोस्तों का एक ग्रुप है।

379
00:23:23,236 --> 00:23:24,821
तो क्या डेट की तरह है?

380
00:23:24,904 --> 00:23:28,074
बच्चे आजकल डेट-वेट पर नहीं जाते।
वे ग्रुप में जाते हैं।

381
00:23:28,366 --> 00:23:30,159
बढ़िया। मुझे यह पसंद आया।

382
00:23:30,827 --> 00:23:32,703
आधुनिक ज़िंदगी का कोई पहलू तो पसंद है।

383
00:23:33,121 --> 00:23:35,081
आधुनिक ज़िंदगी के
ऐसे कई पहलू मुझे पसंद हैं।

384
00:23:35,706 --> 00:23:37,583
-जैसे?
-डीएनए परीक्षण।

385
00:23:38,876 --> 00:23:40,670
-शुभ रात्रि, हैरी।
-शुभ रात्रि, एलेनोर।

386
00:23:50,179 --> 00:23:51,722
प्लीज़। बैठिए।

387
00:23:53,349 --> 00:23:55,601
आपके लिए कुछ लाऊँ? कॉफ़ी? पानी?

388
00:23:56,060 --> 00:23:57,228
नहीं, शुक्रिया।

389
00:23:57,645 --> 00:24:00,231
आने के लिए शुक्रिया, अर्व।
जानता हूँ व्यस्त रहते हो।

390
00:24:01,357 --> 00:24:02,942
आपसे ज़्यादा व्यस्त नहीं, मेयर जी।

391
00:24:03,192 --> 00:24:05,278
चूंकि हम दोनों ही व्यस्त हैं,
मुद्दे पर आता हूँ।

392
00:24:05,611 --> 00:24:07,572
जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। सुना होगा।

393
00:24:08,406 --> 00:24:09,824
मैं चाहता हूँ तुम मेरा समर्थन करो।

394
00:24:10,700 --> 00:24:12,034
मैं आभारी रहूँगा।

395
00:24:12,368 --> 00:24:14,495
तुम्हें हमारे दल का हिस्सा बना देख
शहर बड़ा आभारी होगा।

396
00:24:17,206 --> 00:24:18,499
मुझे बहुत खुशी हुई।

397
00:24:19,667 --> 00:24:22,044
मुझे लगता था पुलिसवालों को
राजनीति से अलग रहना चाहिए।

398
00:24:23,129 --> 00:24:24,297
कलह से दूर?

399
00:24:26,883 --> 00:24:28,926
तो फिर रिक ओ शिया को
अपना समर्थन क्यों दे रहे हो?

400
00:24:30,136 --> 00:24:34,724
इस शहर में कोई भी रहस्य
ज़्यादा देर तक छिप नहीं सकता।

401
00:24:37,185 --> 00:24:39,604
उसने पूछा है। मैं सोच रहा हूँ।

402
00:24:40,396 --> 00:24:44,066
तुम और रेवरेंड ऑट। इस रविवार को
ग्रेटर पेज टेम्पल में मिल रहे हैं।

403
00:24:44,901 --> 00:24:46,903
मेरे खयाल से उसने कुछ वादे किए होंगे।

404
00:24:46,944 --> 00:24:50,156
बदले में विभाग दे रहा होगा, आर्थिक मदद।

405
00:24:50,239 --> 00:24:51,407
झूठी उम्मीदें।

406
00:24:51,490 --> 00:24:52,491
चीफ़ ऑफ़ पुलिस बना देगा?

407
00:24:54,285 --> 00:24:55,453
अभी कुछ पक्का नहीं है।

408
00:24:56,787 --> 00:24:59,290
-सुनकर अच्छा लगा।
-वेस्टसाइड तुमसे नाराज़ है?

409
00:25:00,082 --> 00:25:01,709
पहले जितना नहीं।

410
00:25:03,794 --> 00:25:05,087
तुम कहाँ बड़े हुए?

411
00:25:05,338 --> 00:25:07,590
वेस्ट एडम्स। तुम कहाँ बड़े हुए?

412
00:25:08,007 --> 00:25:09,258
हाइलैंड पार्क।

413
00:25:10,843 --> 00:25:12,303
तो फिर तुम एवन्यूज़ से वाकिफ़ हो।

414
00:25:12,386 --> 00:25:13,763
गली का गुंडे? हाँ।

415
00:25:13,804 --> 00:25:15,473
वे सदियों से हाईलैड पार्क में हैं।

416
00:25:16,057 --> 00:25:17,475
सालों पहले ला एमे ने एवन्यूज़ को

417
00:25:18,100 --> 00:25:20,102
हुक्म जारी किया कि हाइलैंड पार्क में

418
00:25:20,770 --> 00:25:24,398
अगर कोई अश्वेत दिखे तो झट गोली मार दो।

419
00:25:24,440 --> 00:25:27,026
मैंने वे कहानियाँ सुनी हैं।
मुझे लगा वे झूठी थीं।

420
00:25:27,109 --> 00:25:28,402
बल्कि इसका उल्टा है।

421
00:25:28,444 --> 00:25:31,864
तो, सोचो हम साथ ऐसा क्या करें
जिससे हमारा इतिहास बेहतर हो।

422
00:25:31,948 --> 00:25:34,825
अश्वेतों और भूरे रंग वालों को
साथ लाने के लिए।

423
00:25:35,576 --> 00:25:38,037
लॉस एंजेलिस का निवासी होने के नाते
हममें समानताएँ है,

424
00:25:38,120 --> 00:25:42,124
बजाए हॉनडूरस के एक अप्रवासी
या एल सैलवाडोर के एक गुंडे से।

425
00:25:42,166 --> 00:25:44,460
और मैं इतनी अच्छी स्पैनिश भी नहीं बोलता।

426
00:25:54,387 --> 00:25:55,471
मैं उससे पूछूँगा।

427
00:26:00,476 --> 00:26:01,477
और टेन्ज़र?

428
00:26:02,895 --> 00:26:06,274
उसने काफ़ी साल काम कर लिया।
वह हमेशा चीफ़ ऑफ़ पुलिस नहीं रह सकता।

429
00:26:08,985 --> 00:26:10,194
इस बारे में सोचोगे, अर्व?

430
00:26:13,197 --> 00:26:18,160
मैं इस बारे में सोचूँगा, हेक्टर।
बल्कि, दुआ भी करूँगा।

431
00:26:19,620 --> 00:26:20,663
शुक्रिया।

432
00:26:36,429 --> 00:26:40,224
उसके कंप्यूटर को सारी रात जाँचा।
एक अंश ही मिला, इतना जाना कि ऐलन अपनी

433
00:26:40,308 --> 00:26:42,560
प्रॉडक्शन कंपनी की आड़ में
काला धन सफ़ेद कर रहा था।

434
00:26:42,643 --> 00:26:43,686
वे अश्लील फ़िल्में?

435
00:26:43,728 --> 00:26:45,896
किताब में उनका खर्चा दिखाया
करीब आधा मिलियन।

436
00:26:45,980 --> 00:26:48,190
हर फ़िल्म का निर्माण, वितरण,

437
00:26:48,691 --> 00:26:51,193
प्रचार का खर्चा
50 या 70 हज़ार से ज़्यादा न होगा।

438
00:26:51,235 --> 00:26:52,361
10 का 1 अनुपात।

439
00:26:52,903 --> 00:26:54,113
तो क्या तरीका अपनाता था?

440
00:26:54,196 --> 00:26:58,409
झूठी कंपनियों व विक्रेताओं के नाम बड़े चेक
लिखता पूंजी निवेश का खर्चा दिखाते हुए।

441
00:26:58,492 --> 00:27:02,079
जैसे ही फ़िल्में बनकर तैयार होतीं
और मोटे चेक निवेशकों के नाम पर बनाता।

442
00:27:02,163 --> 00:27:05,041
ऑनलाइन और डीवीडी से झूठी कमाई दिखाई।

443
00:27:05,124 --> 00:27:06,709
हर डॉलर पर नब्‍बे सेंट।

444
00:27:06,834 --> 00:27:08,544
फ़ेड्स को यह सब पता होगा।

445
00:27:08,586 --> 00:27:09,795
दूसरी बड़ी समस्याओं में उलझे थे।

446
00:27:10,338 --> 00:27:11,714
फ़ोन रिकॉर्ड्स से कुछ मिला?

447
00:27:11,756 --> 00:27:15,134
वेगस के डॉलीज़ नामक स्ट्रिप क्लब से
बहुत फ़ोन आए और किए गए हैं।

448
00:27:15,217 --> 00:27:16,844
आखिरी वाला फ़ोन भी वहीं से था।

449
00:27:17,678 --> 00:27:19,013
प्रेमिका या काम से संबंधित?

450
00:27:22,808 --> 00:27:23,893
यह उसके बटुए में था।

451
00:27:25,561 --> 00:27:27,563
खूबसूरत है। प्रेमिका?

452
00:27:27,605 --> 00:27:29,565
-मेरे हिसाब से।
-उसकी बीवी ने कहा एक नयी है।

453
00:27:29,607 --> 00:27:31,525
-नाम-वाम पता है?
-अभी नहीं।

454
00:27:32,610 --> 00:27:34,945
प्रेमिका वेगस में है।

455
00:27:35,029 --> 00:27:37,740
ऐसा मानो कि ऐलन वो पैसा
वेगस से वापस ला रहा था।

456
00:27:37,782 --> 00:27:39,867
मुझे लगता है तुम्हें वेगस जाना चाहिए।

457
00:27:40,409 --> 00:27:42,953
-ऐलन के होटल से शुरुआत करो।
-मैं भी यही कहने वाला था।

458
00:27:43,037 --> 00:27:44,789
अपनी बीवी और बच्ची से भी मिल लेना।

459
00:27:44,872 --> 00:27:46,624
-पक्के से यह काम करना।
-ठीक है।

460
00:27:46,874 --> 00:27:49,210
वीवा लास वेगस। मेरा क्या?

461
00:27:49,251 --> 00:27:51,087
तुम यहीं रुको और वित्तीय स्थिति जाँचो।

462
00:27:51,170 --> 00:27:52,797
तकनीक प्रेमी होने के यही नुकसान हैं।

463
00:27:52,880 --> 00:27:54,840
हैरी वेगस में? मौके की बरबादी है।

464
00:27:54,924 --> 00:27:57,635
मतलब, मैं होता तो
स्पियरमिंट के शैम्पेन कमरे में

465
00:27:57,718 --> 00:27:58,969
औरतों पर पैसा लुटाता।

466
00:27:59,053 --> 00:28:00,471
तुम्हारे न जाने की एक और वजह।

467
00:28:00,721 --> 00:28:01,764
तुम्हारे लिए एक टी-शर्ट लाऊँगा।

468
00:28:03,099 --> 00:28:06,102
आज रात ही निकल जाऊँगा, जब मौसम ठंडा होगा।

469
00:28:06,143 --> 00:28:08,646
वेरॉनिका ऐलन के उसके पति के
व्यापार के बारे में बात करने के बाद।

470
00:28:08,729 --> 00:28:10,439
ठीक है। शाबाश, अफ़सरो।

471
00:28:11,107 --> 00:28:13,984
जेरी, घर जाओ, नहाओ, नींद पूरी करो।
तुम्हारी हालत खराब है।

472
00:28:14,068 --> 00:28:16,070
अब जब तुमने कहा है,
हालत तो खराब हो रही है।

473
00:28:17,655 --> 00:28:20,533
बॉश, शहर छोड़ने से पहले,
अर्विंग से मिल लेना।

474
00:28:22,576 --> 00:28:24,745
डिटेक्टिव। अब आप अंदर आ सकते हैं।

475
00:28:25,287 --> 00:28:26,414
शुक्रिया, आइडा।

476
00:28:29,667 --> 00:28:30,793
चीफ़।

477
00:28:32,420 --> 00:28:33,546
बॉश।

478
00:28:42,430 --> 00:28:43,639
यह क्या है?

479
00:28:43,722 --> 00:28:45,975
ऐन्थनी ऐलन के दफ़्तर की
श्रव्य निगरानी की टेप,

480
00:28:46,016 --> 00:28:48,227
उसके दफ़्तर के फ़ोन,
सेल फ़ोन और उसकी गाड़ी की।

481
00:28:48,310 --> 00:28:49,353
और उसके घर का क्या?

482
00:28:49,437 --> 00:28:52,314
उन्होंने कहा वहाँ नहीं लगाया था।
वॉरंट में नहीं था।

483
00:28:52,398 --> 00:28:54,275
अगर उनके पास होगा भी,
तो भी हमें न देंगे।

484
00:28:55,151 --> 00:28:57,153
आश्वासन दिया है कि
इसमें उपयुक्त जानकारी है।

485
00:28:57,194 --> 00:28:59,405
-क्या इसे पाना मुश्किल था?
-वास्तव में आसान था।

486
00:28:59,488 --> 00:29:01,365
-संपादित है।
-इसमें कोई शक नहीं।

487
00:29:02,032 --> 00:29:03,284
आपको बदले में क्या देना पड़ा?

488
00:29:05,077 --> 00:29:06,579
अभी तक जो भी पता है
उसकी पूरी रिपोर्ट।

489
00:29:07,121 --> 00:29:08,456
गाड़ी में मिले पैसे पर कोई टिप्पणी?

490
00:29:08,789 --> 00:29:09,915
एक शब्द भी नहीं।

491
00:29:10,458 --> 00:29:12,877
कहा उसकी गैरकानूनी हरकतों से वाकिफ़ थे।

492
00:29:13,294 --> 00:29:15,504
उन हरकतों पर कोई रोशनी डाली?

493
00:29:16,755 --> 00:29:17,840
बस ज़ोर दिया कि उन हरकतों का

494
00:29:17,882 --> 00:29:19,842
उनकी मुख्य जाँच पड़ताल
से कोई लेना-देना नहीं,

495
00:29:19,925 --> 00:29:22,052
पर उन्हें समय पर जानकारी देते रहना।
वादा किया है।

496
00:29:22,595 --> 00:29:26,056
और इसके बदले में वे हमें अंधेरे में रखेंगे
और बकवास जानकारी देंगे।

497
00:29:27,391 --> 00:29:29,560
फ़ेड्स के फ़ैसले एकतरफ़ा ही होते हैं।

498
00:29:30,519 --> 00:29:31,729
कुछ पता है वे किस काम में लगे हैं?

499
00:29:32,688 --> 00:29:34,398
यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।

500
00:29:35,399 --> 00:29:36,484
सही।

501
00:29:37,693 --> 00:29:38,861
यह करने के लिए शुक्रिया।

502
00:29:39,695 --> 00:29:40,738
बॉश।

503
00:29:42,198 --> 00:29:44,283
यह जो भी है इसमें ज़्यादा घुस मत जाना।

504
00:29:45,159 --> 00:29:46,744
हम दोनों की औकात से बहुत ऊपर है।

505
00:29:47,369 --> 00:29:48,496
मैं कोशिश करूँगा।

506
00:29:58,255 --> 00:29:59,882
-हैरी।
-कार्ल।

507
00:30:01,467 --> 00:30:04,386
-श्रीमती ऐलन से मिलने आया हूँ। घर पर हैं?
-हाँ। सब ठीक है?

508
00:30:05,304 --> 00:30:07,264
तुम्हें पता है न।
एक-एक करके कदम बढा रहे हैं।

509
00:30:07,806 --> 00:30:10,100
यही तरीका है। मुझे याद है।

510
00:30:10,184 --> 00:30:12,520
कल तुम्हारा पार्टनर यहाँ आया था,
फ़ुटेज जाँचने।

511
00:30:12,561 --> 00:30:15,564
हाँ। उसने कहा यूपीएस के बंदे को
आते-जाते देखना मज़ेदार था।

512
00:30:16,190 --> 00:30:18,067
वह कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकली।

513
00:30:20,694 --> 00:30:22,321
ऐलन परिवार पर तुम्हारी क्या राय है?

514
00:30:24,657 --> 00:30:25,741
बहुत चुप रहते हैं।

515
00:30:27,785 --> 00:30:29,537
पड़ोसियों से ज़्यादा मेलजोल नहीं रखते।

516
00:30:31,080 --> 00:30:34,667
यह यहाँ होता रहता है।
लोगों को अकेले रहना पसंद है।

517
00:30:34,750 --> 00:30:35,918
कुछ पता है क्या काम करता था?

518
00:30:36,001 --> 00:30:37,419
मीडिया सलाहकार।

519
00:30:37,503 --> 00:30:39,505
-उसने तुम्हें बताया?
-उन दोनों ने बताया।

520
00:30:41,048 --> 00:30:42,174
मेहमानों का क्या?

521
00:30:42,508 --> 00:30:44,593
जैसे सबके होते हैं। दोस्त और परिवार।

522
00:30:44,677 --> 00:30:45,803
उसके या उसकी बीवी के?

523
00:30:46,178 --> 00:30:47,179
ज़्यादातर उसके।

524
00:30:47,471 --> 00:30:48,931
तुमने कहा वह अकसर शहर के बाहर रहता था।

525
00:30:48,973 --> 00:30:50,182
-हाँ।
-और उसकी बीवी?

526
00:30:50,266 --> 00:30:52,518
हाँ, वह घूमने जाती थी। कभी-कभी।

527
00:30:52,601 --> 00:30:53,769
क्या यहाँ कभी अकेले रहा?

528
00:30:53,852 --> 00:30:54,937
बिलकुल।

529
00:31:02,736 --> 00:31:05,030
यह लड़की कभी यहाँ टोनी से
अकेले में मिलने आई है?

530
00:31:05,489 --> 00:31:08,784
कुछ याद नहीं आ रहा। तस्वीर छोड़ सकते हो?
कर्मचारियों से पूछूँगा।

531
00:31:09,451 --> 00:31:10,828
-शुक्रिया, दोस्त।
-ठीक है।

532
00:31:11,120 --> 00:31:12,621
श्रीमती ऐलन को फ़ोन करता हूँ।

533
00:31:31,265 --> 00:31:32,516
ऐसा नहीं लग रहा कि बरसात होगी?

534
00:31:33,642 --> 00:31:36,812
-आपके पति के व्यापारिक मामले।
-कितनी चिपचिपाहट है।

535
00:31:37,938 --> 00:31:40,858
रेडियो पर खबर है
ये बाहा में आए तूफ़ान का असर है।

536
00:31:42,484 --> 00:31:44,445
मेक्सिको के तट पर आए तूफ़ान का असर

537
00:31:44,486 --> 00:31:45,821
पता चल ही जाता है।

538
00:31:47,323 --> 00:31:48,574
कितना गर्म है।

539
00:31:49,575 --> 00:31:50,618
श्रीमती ऐलन?

540
00:31:56,040 --> 00:31:57,958
मुझे कोई खास दिलचस्पी नहीं थी।

541
00:31:58,667 --> 00:32:00,502
और टोनी भी सामने से कुछ नहीं बताता था।

542
00:32:01,211 --> 00:32:02,796
पता था वह प्रोडक्शन कंपनी की आड़ में

543
00:32:02,838 --> 00:32:04,340
पैसों की अदला-बदली कर रहा था?

544
00:32:04,423 --> 00:32:06,091
-मुझे कोई ताज्जुब नहीं हुआ।
-अच्छा?

545
00:32:06,175 --> 00:32:07,217
मैं बेवकूफ़ नहीं हूँ।

546
00:32:07,676 --> 00:32:09,470
मैं जानती हूँ हमारा रहन-सहन महंगा है।

547
00:32:09,511 --> 00:32:11,930
मैंने कर विवरणियों पर दस्तखत किए। पढ़े भी।

548
00:32:12,681 --> 00:32:15,142
-क्या वे नकली थे?
-नहीं, बल्कि बहुत ही अचूक थे।

549
00:32:15,559 --> 00:32:18,270
वो यूँ जाल में फँसने वाला नहीं था।
धन वापस मिलता था।

550
00:32:18,354 --> 00:32:20,731
आप कभी अपने पति के
व्यापारिक सहायकों से मिलीं?

551
00:32:22,024 --> 00:32:24,443
-देर रात जो फ़ोन आते वे सुने हैं।
-उनके बारे में बताइए।

552
00:32:24,735 --> 00:32:26,362
-मैं नहीं बता सकती।
-क्यों नहीं?

553
00:32:27,780 --> 00:32:30,282
क्योंकि मुझे रूसी भाषा बोलनी नहीं आती।
या आर्मेनियन।

554
00:32:30,366 --> 00:32:32,284
-और वह दोनों बोलता था।
-बहुत अच्छे से।

555
00:32:32,368 --> 00:32:35,162
अपने पति के व्यापारिक सहायकों के
नाम जानती हैं?

556
00:32:37,456 --> 00:32:41,335
रिचर्ड। टॉम। चार्ल्स। जो।

557
00:32:42,211 --> 00:32:44,004
वे कंपनियाँ जिनके साथ वह व्यापार करता था?

558
00:32:45,839 --> 00:32:47,257
मेरा पति बहुत चालाक था।

559
00:32:47,841 --> 00:32:53,389
वह हमेशा इस बात का खयाल रखता कि
मैं उसके व्यापार के झमेलों में दखल न दूँ।

560
00:32:54,139 --> 00:32:56,266
जानती थी अश्लील फ़िल्में बनाता था
और वो काफ़ी था।

561
00:32:56,767 --> 00:32:59,478
श्रीमती ऐलन, अपने पति से
आखिरी मुलाकात पर गले मिली थीं?

562
00:33:00,688 --> 00:33:03,732
-क्यों पूछ रहे हैं?
-उसके जैकट पर उंगलियों के निशान मिले।

563
00:33:03,774 --> 00:33:06,235
एक औरत का हाथ लग रहा है। कंधे पर है।

564
00:33:06,276 --> 00:33:07,528
आपको लगता है वे मेरे हैं?

565
00:33:08,404 --> 00:33:10,239
अगर समय मिले
तो पुलिस स्टेशन आइएगा,

566
00:33:10,280 --> 00:33:11,490
ताकि उंगलियों के निशान ले सकें।

567
00:33:11,573 --> 00:33:12,658
तुलना करने के लिए।

568
00:33:14,159 --> 00:33:16,161
इसकी ज़रूरत नहीं।
मेरी उंगलियों के निशान दर्ज हैं।

569
00:33:19,039 --> 00:33:20,332
मैं वेश्यावृत्ति करती थी।

570
00:33:22,084 --> 00:33:25,421
मैं जवान थी, बेवकूफ़ थी।
एकाध बार पकड़ी भी गई।

571
00:33:26,755 --> 00:33:27,923
यह बहुत पहले की बात है।

572
00:33:29,800 --> 00:33:30,926
क्या आपके पति को पता था?

573
00:33:31,301 --> 00:33:33,095
-हाँ।
-इस बात से परेशान थे?

574
00:33:33,262 --> 00:33:34,430
नहीं।

575
00:33:36,640 --> 00:33:38,767
आपको फिर भी स्टेशन आना ही होगा।

576
00:33:39,351 --> 00:33:42,896
उन्हें नए निशान चाहिए होंगे।
जैसा आपने बताया, बहुत पहले की बात है।

577
00:33:45,023 --> 00:33:46,316
वे निशान मेरे नहीं थे, डिटेक्टिव।

578
00:33:49,153 --> 00:33:51,530
पिछली बार जब टोनी को देखा था
तो उसे नहीं छुआ था।

579
00:33:53,240 --> 00:33:54,283
शुक्रिया।

580
00:34:22,019 --> 00:34:26,148
ठीक है, जैसा मैं करूँ वही करना।
जैसे हमने बात की थी।

581
00:34:26,231 --> 00:34:29,026
अपने मन की न करना।
मनमौजी न बन जाना, ठीक है?

582
00:34:29,693 --> 00:34:31,278
-समझे।
-ठीक है, चलो चलें।

583
00:35:30,671 --> 00:35:31,713
वो मुझे दो।

584
00:35:31,797 --> 00:35:34,216
यहाँ आ, कमीने। यहाँ।

585
00:35:34,842 --> 00:35:36,218
-यहाँ आ।
-ठीक है, जॉर्ज।

586
00:35:36,260 --> 00:35:38,220
-ठीक है, यह ठीक है।
-एक मिनट, एक मिनट।

587
00:35:38,303 --> 00:35:39,596
बहुत हुआ, उसे जाने दो।

588
00:35:42,558 --> 00:35:43,684
यह क्या हो रहा है?

589
00:35:44,726 --> 00:35:45,978
यह क्या हो रहा है?

590
00:35:46,895 --> 00:35:48,480
तुम्हारा नाम क्या है, एसे?

591
00:35:50,566 --> 00:35:51,733
टीटो।

592
00:35:52,317 --> 00:35:53,485
टीटो।

593
00:35:56,530 --> 00:35:58,240
ऊपर उस छेद में अपना माल छिपाते हो?

594
00:36:02,202 --> 00:36:04,621
चलो, यार। जॉर्ज।

595
00:36:08,208 --> 00:36:09,209
छोड़ो भी, यार।

596
00:36:12,462 --> 00:36:13,630
ठीक है।

597
00:36:19,386 --> 00:36:20,762
ऐ, सुनो, अगर चाहते हो

598
00:36:20,846 --> 00:36:23,056
यह सब दोबारा तुम्हारे साथ न हो,

599
00:36:23,098 --> 00:36:26,101
तो कुछ बीमा करवाना होगा, यार।

600
00:36:26,184 --> 00:36:28,520
-छोड़ो भी, यार।
-शांत हो जाओ।

601
00:36:28,604 --> 00:36:29,771
तुम अपने पैसे रख सकते हो।

602
00:36:29,855 --> 00:36:32,274
हम इस पड़ोस का व्यापार
ठप्प करने नहीं आए हैं।

603
00:36:36,653 --> 00:36:38,822
तुम लोग अब सीधा सिनलोआ से खरीदते हो?

604
00:36:39,823 --> 00:36:41,366
दिलचस्प है।

605
00:36:41,575 --> 00:36:44,703
ठीक है, टीटो, इसे हफ़्ता समझो।

606
00:36:45,454 --> 00:36:47,039
बिक्री कर हर शुक्रवार।

607
00:36:47,372 --> 00:36:50,125
ऐ, छोड़ो भी, खुश हो जाओ।
यह कोई एकतरफ़ा सौदा नहीं।

608
00:36:50,792 --> 00:36:53,003
दबिश या किसी प्रतिस्पर्धी की
धरपकड़ के बारे में

609
00:36:53,086 --> 00:36:54,171
जानना हो तो हम मदद कर देंगे।

610
00:36:55,172 --> 00:36:57,883
कमीनो, तुम खुद को तीसमारखाँ समझते हो।

611
00:36:59,134 --> 00:37:02,054
अगर हमसे भिड़ोगे तो सबसे भिड़ना होगा।

612
00:37:06,224 --> 00:37:08,560
ठीक है, जॉर्ज। बहुत हुआ। बहुत हुआ।

613
00:37:12,564 --> 00:37:13,857
चलो, चलें।

614
00:37:23,575 --> 00:37:25,243
अगली बार, अपने डंडे का इस्तेमाल करना।

615
00:37:25,869 --> 00:37:27,704
इन छोटी-मोटी टॉर्चों से कुछ नहीं होगा।

616
00:37:27,788 --> 00:37:29,247
ये उन पुरानी मैग्लाइट जैसी नहीं।

617
00:37:29,831 --> 00:37:32,167
उन भारी टॉर्चों से बहुत गहरी चोटें आती थी।

618
00:37:32,542 --> 00:37:33,669
ठीक है।

619
00:37:34,503 --> 00:37:35,671
हे राम।

620
00:37:38,840 --> 00:37:41,468
अगले कुछ दिनों में कुछ और काम आने वाला है।

621
00:37:42,177 --> 00:37:44,471
सच में? क्या?

622
00:37:44,805 --> 00:37:46,056
मैं तुम्हें बता दूँगा।

623
00:38:10,247 --> 00:38:11,289
हैरी।

624
00:38:11,373 --> 00:38:13,458
वेरॉनिका ऐलन ने अपने पति के साथ
जो फ़िल्म की...

625
00:38:13,542 --> 00:38:15,585
-वो अश्लील फ़िल्म?
-नहीं, नहीं। दूसरी वाली।

626
00:38:15,669 --> 00:38:19,047
आर-रेटेड फ़िल्म। विक्टिम ऑफ़ द नाइट।

627
00:38:19,131 --> 00:38:21,675
देखो उस फ़िल्म से संबंधित
किसी से बात हो सकती है।

628
00:38:22,259 --> 00:38:25,429
निर्देशक, निर्माता, कलाकारों से।

629
00:38:26,388 --> 00:38:27,806
जिसने भी उसके साथ काम किया हो।

630
00:38:27,889 --> 00:38:29,016
कोई खास जानकारी चाहिए?

631
00:38:29,349 --> 00:38:31,101
पता करना है शुरुआती दिनों में कैसी थी।

632
00:38:31,893 --> 00:38:33,687
-मैं देखता हूँ।
-शुक्रिया, दोस्त।

633
00:38:53,040 --> 00:38:54,291
ऐ, माँ।

634
00:38:54,374 --> 00:38:55,417
पापा हैं?

635
00:38:55,500 --> 00:38:57,627
वह देर तक काम करेंगे। उन्हें फ़ोन किया?

636
00:38:57,711 --> 00:38:59,254
हाँ, वॉइस मेल में चला गया।

637
00:38:59,337 --> 00:39:02,299
उनसे थोड़ी देर बात करना चाहता था,
सोचा मिल जाएँगे।

638
00:39:02,382 --> 00:39:04,092
-तुम जल्दी में हो?
-हाँ, थोड़ा सा, हाँ...

639
00:39:04,176 --> 00:39:06,136
बैठो। अपनी माँ से कुछ पल बातें करो।

640
00:39:10,432 --> 00:39:11,516
तुम्हारा दिन कैसा था?

641
00:39:13,185 --> 00:39:16,396
ठीक था।

642
00:39:18,065 --> 00:39:20,650
शुरुआत के दिन कठिन होते हैं।

643
00:39:22,611 --> 00:39:24,196
-मतलब?
-मैं तुम्हें जानती हूँ।

644
00:39:24,279 --> 00:39:25,489
तुम्हें घुलने में समय लगता है।

645
00:39:25,572 --> 00:39:29,451
नयी परिस्थितियों में हमेशा सतर्क रहे हो।

646
00:39:29,534 --> 00:39:32,454
हाँ, सब ठीक चल रहा है। मैं आदी हो रहा हूँ।

647
00:39:32,537 --> 00:39:34,664
हाँ। आशा है काम पर
ये कपड़े पहनकर नहीं गए थे।

648
00:39:34,748 --> 00:39:38,376
माँ, जैकट और टाई पहनी थी।
हमेशा सही कपड़े पहनता हूँ।

649
00:39:39,669 --> 00:39:42,089
-खाना खाओगे?
-हाँ।

650
00:39:42,631 --> 00:39:44,841
-हाँ। ऐ।
-माँ। माँ।

651
00:39:45,300 --> 00:39:46,802
कुछ खाने को बनाकर लाती हूँ।

652
00:39:55,352 --> 00:39:56,895
ड्रेसिंग रूम। डॉलीज़।

653
00:39:56,978 --> 00:39:58,105
लेला है?

654
00:39:58,939 --> 00:40:00,482
-टोनी?
-ऐ, जान।

655
00:40:00,524 --> 00:40:02,818
ऐ। तुम वापस भी आ गए?

656
00:40:02,901 --> 00:40:04,569
हाँ। काफ़ी समय था।

657
00:40:04,653 --> 00:40:06,863
दूसरी जगह जाने का वक्त था?

658
00:40:06,947 --> 00:40:09,157
जब मिलूँगा तब बताऊँगा,
फ़ोन पर बात नहीं कर सकते।

659
00:40:09,199 --> 00:40:10,367
बस पक्का कर रही थी।

660
00:40:10,450 --> 00:40:11,993
किसी भी बात की चिंता न करो, जान।

661
00:40:19,543 --> 00:40:21,545
-हैरी।
-देर से तो फ़ोन नहीं किया।

662
00:40:21,628 --> 00:40:23,505
अभी-अभी घर आई हूँ। क्या हुआ?

663
00:40:23,588 --> 00:40:25,090
तुम्हारे शहर ही आ रहा हूँ।

664
00:40:25,173 --> 00:40:26,800
मैंने तुमसे कहा था, हम ठीक हैं।

665
00:40:26,842 --> 00:40:28,176
जिस केस पर बात की थी, उसके लिए।

666
00:40:28,802 --> 00:40:30,679
हमारा पीड़ित? वहाँ व्यापार करता था।

667
00:40:31,138 --> 00:40:32,264
कितने दिनों तक रहोगे?

668
00:40:32,639 --> 00:40:34,057
अभी पता नहीं। कुछ दिन।

669
00:40:36,101 --> 00:40:38,645
सोच रहा था

670
00:40:39,020 --> 00:40:40,689
कल मैडी से साथ थोड़ा वक्त गुज़ारूँ।

671
00:40:40,730 --> 00:40:44,109
हाँ, कैंप के बाद उसे लेने चले जाना।
तुम्हें पता एसएमएस कर दूँगी।

672
00:40:45,026 --> 00:40:48,572
ठीक है। फिर मिलते हैं।

673
00:40:48,655 --> 00:40:50,031
शुभ रात्रि, हैरी।

674
00:40:58,331 --> 00:41:00,792
-ऐ, जान।
-टोनी, मुझे डर लग रहा है।

675
00:41:00,876 --> 00:41:03,879
चिंता न करो, जान, काम होने वाला है।
बस कुछ हफ़्तों की बात है।

676
00:41:03,920 --> 00:41:04,921
कुछ हफ़्ते?

677
00:41:05,005 --> 00:41:06,548
सबकुछ ठीक हो जाएगा।

678
00:41:06,590 --> 00:41:07,716
अगर उसे पता चल गया तो...

679
00:41:07,757 --> 00:41:09,426
उसे कुछ पता नहीं चलेगा।

680
00:41:10,510 --> 00:41:12,721
-उसका क्या?
-उसे कोई परवाह नहीं है?

