1
00:00:05,172 --> 00:00:06,716
बॉश के पिछले सीज़न में...

2
00:00:06,841 --> 00:00:07,883
हिलना मत!

3
00:00:09,176 --> 00:00:10,302
डिटेक्टिव, आपने कितने लोगों को मारा है?

4
00:00:10,386 --> 00:00:11,387
पता नहीं।

5
00:00:11,429 --> 00:00:13,180
पुलिस विभाग ने
तुम्हें दोषमुक्त करार दिया है।

6
00:00:13,305 --> 00:00:15,057
उसे मारना गलत नहीं था।

7
00:00:17,476 --> 00:00:18,477
मिलने गए थे?

8
00:00:19,103 --> 00:00:21,105
हैरी, वेगस यहाँ से बस चार घंटे दूर है।

9
00:00:21,480 --> 00:00:22,481
हेलो, मैडी।

10
00:00:22,940 --> 00:00:25,609
आते ही मुझ पर बुरी माँ होने का
इल्ज़ाम लगाने लगे।

11
00:00:25,818 --> 00:00:27,278
चोरी की गाड़ी नहीं है, दोस्त।

12
00:00:27,319 --> 00:00:28,362
सही नंबर डाला है क्या?

13
00:00:28,446 --> 00:00:29,530
हाँ, यार। बत्ती जलाओ।

14
00:00:30,448 --> 00:00:31,449
यह मेरी गाड़ी है।

15
00:00:31,615 --> 00:00:32,783
वह मेरी नंबरप्लेट है।

16
00:00:33,993 --> 00:00:34,994
धत्! ऐ!

17
00:00:35,119 --> 00:00:36,829
तो, आसान सवाल से शुरू करते हैं।

18
00:00:38,289 --> 00:00:39,790
वैन में किसकी लाश है?

19
00:00:39,874 --> 00:00:43,794
जब ऑफ़िसर पियर्स और अर्विंग जूनियर ने
वेट्स को पकड़ा था,

20
00:00:43,836 --> 00:00:47,465
अर्विंग ने जान-बूझकर गलत नंबर प्लेट
जाँच करने के लिए डाला

21
00:00:47,757 --> 00:00:50,176
अगर मैंने दबाव नहीं भी डाला,

22
00:00:50,259 --> 00:00:53,596
तो इसलिए कि तुम मेरे बेटे हो,
स्थिति हम दोनों के लिए नाज़ुक होगी।

23
00:00:53,763 --> 00:00:56,474
सुना है तुमने शायद लॉरेल कैन्यन
मृतक का पता लगा लिया है।

24
00:00:56,557 --> 00:00:58,309
उसका नाम आर्थर डेलाक्रॉय है। 12 साल का था।

25
00:00:58,809 --> 00:01:00,227
वेट्स ने कहा कि उसने हत्या की थी।

26
00:01:00,311 --> 00:01:02,188
ओ शिया मेयर पद का चुनाव
लड़ने का सोच रहा है,

27
00:01:02,271 --> 00:01:04,982
इसलिए वेट्स वाला मामला
उसके लिए राजनैतिक सीढ़ी है।

28
00:01:05,274 --> 00:01:07,818
श्री वेट्स हमें घटनास्थल पर ले जाएँगे,

29
00:01:08,027 --> 00:01:10,029
और हम उनकी हर हरकत पर नज़र रखेंगे।

30
00:01:10,196 --> 00:01:11,697
जंजीरें थोड़ी ढीली कर देते हैं।

31
00:01:11,781 --> 00:01:13,532
-हमें कोई मुकदमा नहीं चाहिए।
-हरगिज़ नहीं।

32
00:01:13,616 --> 00:01:15,201
बॉश, बात मानो।

33
00:01:16,327 --> 00:01:17,328
धत्।

34
00:01:23,834 --> 00:01:24,835
हैरी, नहीं!

35
00:01:24,919 --> 00:01:26,504
गोलियाँ चली हैं। एक ऑफ़िसर घायल है।

36
00:01:26,879 --> 00:01:30,216
मेरा साथी उसके पीछे गया है,
अज्ञात है कि वे किस ओर गए हैं।

37
00:01:30,299 --> 00:01:32,176
हम सिक्स्थ स्ट्रीट पर एलए नदी पर हैं

38
00:01:35,846 --> 00:01:38,307
-कह दो कि मिल गया।
-मिल गया, हाँ, पर वह कार्ड ले गया।

39
00:01:38,432 --> 00:01:39,975
-कौन कार्ड ले गया?
-ओ शिया।

40
00:01:40,226 --> 00:01:41,894
तुम वीडियो को छिपाकर रखो,

41
00:01:41,977 --> 00:01:43,687
मैं चुनाव जीत गया,
तो तुम अगले पुलिस चीफ़ बन जाओगे।

42
00:01:44,021 --> 00:01:47,316
मैं वह स्मारक हूँ। मैं। मैं।

43
00:01:49,652 --> 00:01:51,821
-बकवास बहुत हुई।
-तो कुछ करते क्यों नहीं हो?

44
00:01:52,363 --> 00:01:53,614
यहाँ से जा नहीं...

45
00:01:58,118 --> 00:01:59,870
उसे खुद पर हावी होने क्यों दिया?

46
00:01:59,954 --> 00:02:00,996
उसने पहले मुझे छुआ।

47
00:02:35,990 --> 00:02:38,826
छह महीने बाद

48
00:02:45,249 --> 00:02:47,751
कैसा रहा? क्या तुमने उससे बात की?

49
00:02:48,294 --> 00:02:49,920
उसने क्या कहा? क्या होने वाला है?

50
00:02:49,962 --> 00:02:53,424
सब ठीक होगा, जान।
मैंने उस आदमी से खुद बात की है।

51
00:02:53,465 --> 00:02:55,801
-तो, आज सुबह तुमने उससे बात की?
-पिछली रात की।

52
00:02:56,260 --> 00:02:58,804
-वह लकी से बात करने वाला है?
-उसने कहा वह निपट लेगा।

53
00:02:59,013 --> 00:03:00,389
तुम्हें कैसे पता? पक्का?

54
00:03:00,431 --> 00:03:02,600
उसने कहा वह निपट लेगा,
तो वह निपट लेगा।

55
00:03:02,683 --> 00:03:04,226
तुम्हें पक्का पता है?

56
00:03:05,603 --> 00:03:06,687
टोनी?

57
00:03:10,608 --> 00:03:12,151
-टोनी?
-फ़ोन रख रहा हूँ, जान।

58
00:03:13,193 --> 00:03:14,320
तुमसे बाद में बात करूँगा।

59
00:03:24,204 --> 00:03:26,206
-रुकने के लिए शुक्रिया।
-मदद चाहिए?

60
00:03:26,957 --> 00:03:29,835
मेरे पास फ़ोन नहीं है।
आप टो वालों को फ़ोन कर सकते हैं?

61
00:03:31,170 --> 00:03:32,296
क्या हुआ?

62
00:03:32,338 --> 00:03:34,798
मुझे पता नहीं। बस...

63
00:03:35,591 --> 00:03:37,009
यह बस बंद पड़ गई।

64
00:03:37,635 --> 00:03:40,471
-कोई बात नहीं। ट्रिपल ए को बुलाता हूँ।
-शुक्रिया।

65
00:04:46,412 --> 00:04:49,581
बॉश-- सच का योद्धा

66
00:05:57,066 --> 00:05:59,526
ऐ, मैडी। दाढ़ी बना रहा हूँ।
पाँच मिनट बाद फ़ोन करूँ?

67
00:05:59,610 --> 00:06:01,028
-ठीक है। पापा?
-हाँ?

68
00:06:01,570 --> 00:06:03,363
कलम काट लीजिए। आप बंजारे लग रहे हैं।

69
00:06:04,114 --> 00:06:05,574
बंजारा? तुमने यह शब्द कहाँ सुना?

70
00:06:06,033 --> 00:06:07,367
पुराने ज़माने का है। दी ग्रेट रीसेशन के।

71
00:06:08,118 --> 00:06:09,161
और मूँछें भी।

72
00:06:09,369 --> 00:06:11,538
मूँछें भी? मुझे तो यह पसंद है।

73
00:06:11,830 --> 00:06:13,540
70 के दशक के अश्लील फ़िल्म के हीरो। हेलो।

74
00:06:14,708 --> 00:06:16,627
हाँ, ठीक है। फिर फ़ोन करता हूँ।

75
00:06:17,127 --> 00:06:18,504
-अलविदा।
-अलविदा।

76
00:06:26,804 --> 00:06:29,223
-बेहतर?
-बहुत बढ़िया। पहले से जवान लग रहे हैं।

77
00:06:31,558 --> 00:06:35,104
-सुनो, मैं बाहर जा रहा हूँ।
-पता है, आपको शुभकामनाएँ देने वाली थी।

78
00:06:35,771 --> 00:06:37,606
शुक्रिया। बहुत समझदार हो।

79
00:06:37,898 --> 00:06:39,650
-दिन अच्छा गुज़रे, पापा।
-तुम्हारा भी।

80
00:06:39,858 --> 00:06:40,943
अलविदा।

81
00:07:43,672 --> 00:07:46,175
-ऐ हैरी, कैसे हो?
-ऐ, बैरल।

82
00:07:47,050 --> 00:07:49,136
-एड्गर को देखा?
-अभी आया हूँ।

83
00:07:49,219 --> 00:07:51,388
-लूटेनन्ट उसे बुला रही है।
-मैं बता दूँगा।

84
00:07:51,430 --> 00:07:53,182
-कॉफ़ी? लेने जा रहा हूँ।
-न, शुक्रिया।

85
00:07:53,473 --> 00:07:54,850
ऐ, हैरी।

86
00:07:55,559 --> 00:07:56,852
जे. एड्गर।

87
00:07:57,311 --> 00:07:59,062
-बिलेट्स बुला रही है।
-मैंने सुना।

88
00:07:59,104 --> 00:08:01,398
सुनो, अगर कभी अपना घर बेचना चाहो,

89
00:08:01,440 --> 00:08:02,524
तो मेरे पास एक खरीददार है।

90
00:08:03,400 --> 00:08:04,985
-कोई दिलचस्पी नहीं।
-वह संजीदा है।

91
00:08:05,319 --> 00:08:06,486
बिल्कुल नहीं।

92
00:08:06,570 --> 00:08:08,197
मैं तो वहाँ न रहूँ, पर कुछ लोगों को

93
00:08:08,238 --> 00:08:10,157
खतरनाक जगहों में रहना जँचता है।

94
00:08:10,782 --> 00:08:13,368
हेलो, जेरी एड्गर बोल रहा हूँ,
शरीस से बात करनी है।

95
00:08:14,286 --> 00:08:16,246
लग रहा है जैसे सिगरेट खरीदने बाहर गया था।

96
00:08:20,209 --> 00:08:21,210
आपातकालीन स्थिति में शीशा तोड़ें

97
00:08:28,258 --> 00:08:30,636
साले कमीनो। भाड़ में जाओ।

98
00:08:34,097 --> 00:08:35,390
स्वागत है, पार्टनर।

99
00:08:37,434 --> 00:08:39,686
-तुम्हें उल्लू बनाया, है न?
-हाँ, बिलकुल। हाँ।

100
00:08:40,437 --> 00:08:42,105
-ऐ, यार।
-ऐ, यार।

101
00:08:43,273 --> 00:08:44,274
इससे अच्छा न सोच सकते थे?

102
00:08:44,316 --> 00:08:48,445
दवाओं ने मेरे दिमाग को सुस्त कर
दिया था। पर फिर भी मैंने कर दिखाया।

103
00:08:48,779 --> 00:08:50,906
-तुम अपनी नज़रों में गिर गए।
-हैरी बॉश?

104
00:08:54,326 --> 00:08:55,869
अब लग रहा है काम पर लौटा हूँ।

105
00:08:57,955 --> 00:08:59,373
चिल्टन हार्डी।

106
00:08:59,456 --> 00:09:03,001
आदतन यौन अपराधी, क्रमिक बलात्कारी,
क्रमिक बलात्कारी से खूनी।

107
00:09:03,627 --> 00:09:05,128
जेरी और इग केस पर काम कर रहे हैं।

108
00:09:05,212 --> 00:09:06,964
हमें लगता है दर्जन भर और जुर्म किए हैं।

109
00:09:07,047 --> 00:09:09,466
-कैलिफ़ॉर्निया, नेवाडा।
-इसके बारे में कोई जानकारी?

110
00:09:09,800 --> 00:09:12,302
इग को उसके पिता के बारे में
पता चला है, पैनोरामा सिटी।

111
00:09:12,344 --> 00:09:14,096
उससे बात करने जा रहे हैं। कुछ जानता होगा।

112
00:09:14,972 --> 00:09:16,932
पैनोरामा सिटी।
इससे बेहतर क्या हो सकता है।

113
00:09:16,974 --> 00:09:18,392
मैं चाहती हूँ तुम इनके साथ जाओ।

114
00:09:20,560 --> 00:09:22,854
-हम संभाल लेंगे, लूटेनन्ट।
-वे संभाल लेंगे।

115
00:09:23,021 --> 00:09:25,816
संग जाओ, बॉश।
पहले दिन से ही काम पर लग जाओ।

116
00:09:30,487 --> 00:09:32,406
तुम लोगों का उत्साह काबिले तारीफ़ है।

117
00:09:32,656 --> 00:09:34,741
-बॉश?
-हाँ?

118
00:09:35,659 --> 00:09:37,327
तुम्हें इनकी ज़रूरत पड़ेगी।

119
00:09:49,047 --> 00:09:50,590
इस बार अपने से अलग न होने देना।

120
00:09:51,091 --> 00:09:52,301
शुक्रिया।

121
00:10:05,522 --> 00:10:08,066
पैनोरामा ढूँढ़ रहा हूँ।
मुझे तो दिख नहीं रहा।

122
00:10:09,860 --> 00:10:10,902
पहले यहाँ संतरे के पेड़ थे।

123
00:10:11,862 --> 00:10:16,283
जंग के बाद, सारे बाग उखाड़ दिए,
और प्रभारियों के घर बना दिए।

124
00:10:16,950 --> 00:10:18,076
अमेरिकी सपना।

125
00:10:19,161 --> 00:10:21,913
हर इंसान को एक घर, एक कार,
और एक गैराज मिले।

126
00:10:23,290 --> 00:10:25,375
-एड्गर और मैं बात करेंगे।
-ठीक है।

127
00:10:29,629 --> 00:10:31,340
मैं सालों से चिल्टन से नहीं मिला।

128
00:10:32,549 --> 00:10:35,010
मुझे नहीं पता वो कहाँ है, न मुझे परवाह है।

129
00:10:36,720 --> 00:10:38,221
फिर किसी मुसीबत में फंस गया क्या?

130
00:10:38,263 --> 00:10:41,391
तुम्हारे बेटे से बात करना चाहते हैं।
एक छानबीन में उसका नाम आया।

131
00:10:41,850 --> 00:10:43,685
-मैं आसपास देखकर आता हूँ।
-वॉरंट है?

132
00:10:45,145 --> 00:10:46,396
वह यहाँ नहीं है।

133
00:10:46,897 --> 00:10:48,106
क्या वह ऐसा कर सकता है?

134
00:10:48,398 --> 00:10:49,524
हाँ, बिलकुल।

135
00:10:49,608 --> 00:10:51,151
अपने बेटे से आखिरी बार कब बात की?

136
00:10:51,610 --> 00:10:52,986
जब वह पिछली बार जेल से निकला था।

137
00:10:53,070 --> 00:10:55,822
आठ साल पहले की बात होगी।

138
00:10:56,239 --> 00:10:58,033
-उसे क्या चाहिए था?
-पैसे।

139
00:11:00,160 --> 00:11:02,162
मैंने उससे कहा भाड़ में जाए।

140
00:11:02,662 --> 00:11:04,039
उसने कहाँ से फ़ोन किया था?

141
00:11:04,873 --> 00:11:06,124
टूसान, शायद?

142
00:11:30,273 --> 00:11:32,150
पता नहीं वह ऐसा क्यों बन गया।

143
00:11:32,234 --> 00:11:33,276
सब उसकी माँ का किया धरा है।

144
00:11:36,279 --> 00:11:38,156
ऐ, जो ढूँढ़ रहे थे मिल गया?

145
00:11:39,783 --> 00:11:41,118
मैंने कहा वह यहाँ नहीं है।

146
00:11:41,451 --> 00:11:42,786
पर यह नहीं बताया कि वह कहाँ है।

147
00:11:42,953 --> 00:11:45,038
कितनी बार कहूँ कि मैं नहीं जानता।

148
00:11:45,122 --> 00:11:47,457
-तुम जानते हो।
-बीमार बूढ़े को परेशान कर रहे हो।

149
00:11:47,541 --> 00:11:48,959
आप कितने बीमार हैं, श्री हार्डी?

150
00:11:49,793 --> 00:11:51,628
-क्या कहा?
-पूछा, कितने बीमार हैं?

151
00:11:52,212 --> 00:11:54,131
बहुत बीमार हूँ, गधे। आसपास देखो।

152
00:11:54,965 --> 00:11:57,008
-ऑक्सीजन? पहियेदार कुर्सी में हैं?
-सही कहा।

153
00:11:58,593 --> 00:11:59,594
धत्।

154
00:11:59,636 --> 00:12:01,054
-धत्।
-चिल्टन हार्डी।

155
00:12:01,138 --> 00:12:02,764
इसे हथकड़ी पहनाओ, यह तुम्हारा है।

156
00:12:02,806 --> 00:12:04,349
हिलना मत, कमीने। गिरफ़्तार हो गए हो।

157
00:12:05,767 --> 00:12:07,227
धत्। सत्यानाश।

158
00:12:07,644 --> 00:12:08,645
चाबियाँ!

159
00:13:06,411 --> 00:13:07,829
हिल मत, कमीने।

160
00:13:09,873 --> 00:13:10,874
हथकड़ियाँ?

161
00:13:10,916 --> 00:13:12,209
-भाड़ में जाओ।
-चुप रह, साले।

162
00:13:12,250 --> 00:13:13,293
यह लो, हैरी।

163
00:13:13,376 --> 00:13:16,046
उम्र के हिसाब अच्छा भाग लेते हो।
चवनप्राश खा रहे हो क्या?

164
00:13:17,714 --> 00:13:20,550
सेहत बनानी पड़ती है, जे. एड्गर।
कार्डियो किया करो।

165
00:13:21,426 --> 00:13:22,761
अपने जूते बदलो।

166
00:13:23,053 --> 00:13:25,805
-इन नुकीले जूतों से नहीं भाग सकते।
-कितना भागना पड़ेगा?

167
00:13:25,889 --> 00:13:27,140
-उठो।
-सच में।

168
00:13:27,390 --> 00:13:28,391
खड़े हो जाओ।

169
00:13:29,100 --> 00:13:30,101
धत्।

170
00:13:57,379 --> 00:13:58,547
अब इसे संभाल पाओगे?

171
00:14:02,133 --> 00:14:03,552
तुम्हारा पूर्व-पार्टनर मिलनसार है।

172
00:14:03,927 --> 00:14:04,970
पूर्व?

173
00:14:08,557 --> 00:14:10,016
-मैंक।
-कैप्टन।

174
00:14:11,935 --> 00:14:13,853
-डिटेक्टिव बॉश।
-कैप्टन।

175
00:14:14,062 --> 00:14:16,481
बिलेट्स ने बताया कि पहले ही दिन
मुजरिम को पकड़ लिया।

176
00:14:16,565 --> 00:14:19,484
नहीं। एड्गर और फ़ेरस ने पकड़ा।
मैं तो बस संग गया था।

177
00:14:23,405 --> 00:14:25,907
अच्छा बंदा है, मैंक। तुम्हारा दोस्त है?

178
00:14:26,741 --> 00:14:28,577
अच्छा हुआ उसने कैप्टन पाउन्डस को
पहले हाथ उठाते देखा।

179
00:14:28,827 --> 00:14:30,036
कहने में हिचकाया नहीं।

180
00:14:30,495 --> 00:14:32,789
-क्या ज़्यादा जोश में आ गए थे?
-नहीं, जनाब।

181
00:14:34,374 --> 00:14:35,667
ठीक है, बॉश।

182
00:14:36,084 --> 00:14:37,794
तुम अपना काम करो, शांत रहो।

183
00:14:38,545 --> 00:14:39,671
शायद हममें निभ जाए?

184
00:14:48,763 --> 00:14:50,140
-अच्छी बातचीत रही।
-हाँ।

185
00:14:50,348 --> 00:14:51,433
ऑफ़िसर मिलनसार।

186
00:14:51,808 --> 00:14:53,643
ठीक है, इतना मिलनसार भी नहीं।

187
00:14:53,727 --> 00:14:56,438
पर, पाउन्ड्स से तो बेहतर है।

188
00:14:56,521 --> 00:14:58,064
ऐ, आखिर पाउन्ड्स गया कहाँ?

189
00:14:59,107 --> 00:15:00,317
हैरी, तुम्हें यकीन नहीं होगा।

190
00:15:00,734 --> 00:15:03,570
-कला चोरी विभाग।
-सही कहा। यकीन नहीं होता।

191
00:15:03,653 --> 00:15:05,905
-उसे कला का क्या ज्ञान?
-उसे जो पसंद है उसका ज्ञान है।

192
00:15:06,323 --> 00:15:07,324
तुम बहुत कमीने हो।

193
00:15:12,370 --> 00:15:13,371
हैरी।

194
00:15:13,455 --> 00:15:15,707
-उसने सच उगला?
-उसे वक्त दिया है।

195
00:15:15,790 --> 00:15:18,209
शायद उसके पिता की लाश फ़र्श के नीचे मिले।

196
00:15:18,293 --> 00:15:20,378
मुझे भी लगता है। खाना खाने चलोगे?

197
00:15:20,503 --> 00:15:21,755
मुझे कुछ काम है।

198
00:15:26,718 --> 00:15:28,428
मैं चाहता हूँ तुम दोनों वहाँ रहो।

199
00:15:30,263 --> 00:15:31,598
ज़्यादा समय नहीं दिया।

200
00:15:31,681 --> 00:15:34,976
प्रत्यक्षीकरण समर्थन का मूल्य
अत्यधि‍क बढ़ा देगा।

201
00:15:35,852 --> 00:15:38,521
-मैं रविवार को धर्मोपदेश देता हूँ।
-सही जगह है।

202
00:15:39,189 --> 00:15:40,565
सुबह की सर्विस के बाद,

203
00:15:40,649 --> 00:15:44,027
व ग्रेटर पेज और वेस्ट एडम पड़ोस से
जो तुम्हारे पारिवारिक संबंध हैं...

204
00:15:46,154 --> 00:15:48,031
तुम दोनों का सामने बैठने का
इंतज़ाम करूँगा।

205
00:15:48,865 --> 00:15:50,200
और तुम्हारी बीवियाँ?

206
00:15:51,076 --> 00:15:52,869
आशा करता हूँ काफ़ी लोग आएँगे।

207
00:15:53,536 --> 00:15:55,038
उसकी चिंता तुम न करो।

208
00:15:55,497 --> 00:15:58,166
जब मैं धर्मोपदेश देता हूँ?
खड़े रहने की भी जगह नहीं होती।

209
00:16:00,210 --> 00:16:02,462
तुम दोनों का बहुत शुक्रिया।

210
00:16:04,422 --> 00:16:05,924
लॉस एंजेलिस के अगले नए मेयर के नाम।

211
00:16:06,216 --> 00:16:07,217
बिलकुल सही।

212
00:16:11,054 --> 00:16:13,640
उस दिन रेनार्ड वेट्स को
हिरासत से किसने निकाला था?

213
00:16:13,723 --> 00:16:14,891
मैंने।

214
00:16:15,558 --> 00:16:17,602
उस स्थान पर
किस एलएपीडी अफ़सर की ड्यूटी थी?

215
00:16:17,894 --> 00:16:18,978
मेरी।

216
00:16:19,062 --> 00:16:21,147
-किसके प्राधिकरण से?
-डेप्यूटी चीफ़ अर्विंग के।

217
00:16:21,564 --> 00:16:23,400
-उन्होंने तुम्हें उत्तरदायी बनाया?
-हाँ।

218
00:16:24,401 --> 00:16:27,904
इस दौरे पर उन्होंने तुम्हें
वेट्स की ज़िम्मेदारी सौंपी?

219
00:16:27,987 --> 00:16:28,988
हाँ।

220
00:16:29,072 --> 00:16:30,865
-और सुरक्षा भी?
-हाँ।

221
00:16:33,660 --> 00:16:37,455
जब तुम उस सुनसान फ़ैक्ट्री पर पहुँचे,
तो किसने वेट्स की बेड़ियाँ खोलीं?

222
00:16:37,539 --> 00:16:39,666
मैंने। बहुत कहने पर।

223
00:16:39,749 --> 00:16:41,668
मुझे डिस्ट्रिक्ट अटर्नी ने आदेश दिए थे।

224
00:16:41,751 --> 00:16:43,503
जो पूछा है उसी का जवाब दो, डिटेक्टिव।

225
00:16:47,006 --> 00:16:50,009
किसने ऑफ़िसर मूर से कहा
श्री वेट्स को पुन बेड़ी पहनाने के लिए?

226
00:16:50,093 --> 00:16:51,094
मैंने।

227
00:16:51,136 --> 00:16:53,596
और जब ऑफ़िसर मूर ने ऐसा किया,
तो क्या हुआ?

228
00:16:53,638 --> 00:16:55,724
वेट्स ने उसका हथियार छीना
और उसे गोली मार दी।

229
00:16:55,765 --> 00:16:58,351
-ऑफ़िसर मूर को गोली मारकर घायल कर दिया?
-हाँ।

230
00:16:58,435 --> 00:17:01,604
फिर डेप्यूटी डिस्ट्रिक्ट अटर्नी
लू एस्कोबार की गोली मारकर हत्या कर दी?

231
00:17:02,147 --> 00:17:03,148
हाँ।

232
00:17:07,986 --> 00:17:09,279
कुछ पूछ सकता हूँ, वॉश?

233
00:17:10,155 --> 00:17:11,322
चीफ़?

234
00:17:11,948 --> 00:17:14,617
तुम किसे अपना वोट दोगे?
अगले चुनाव में? मेयर के लिए।

235
00:17:18,413 --> 00:17:21,207
-वोट करते हो न?
-हाँ, जनाब। ओ शिया को ही समर्थन देंगे?

236
00:17:21,458 --> 00:17:23,460
-उससे यही कहा है।
-आप दे रहे हैं, तो मैं भी।

237
00:17:24,586 --> 00:17:25,920
मैं चाहता हूँ अपने मन की सुनो।

238
00:17:25,962 --> 00:17:28,590
-वह अब भी आपको चीफ़ बना रहा है?
-उसने कहा तो है।

239
00:17:28,631 --> 00:17:30,300
फिर मैं उसे ही वोट दूँगा।

240
00:17:30,383 --> 00:17:31,843
ज़रूरी नहीं वह अपना वादा निभाएगा।

241
00:17:31,926 --> 00:17:33,511
हमें फिर भी बाज़ी तो खेलनी ही होगी।

242
00:17:34,137 --> 00:17:35,305
हाँ, मुझे भी।

243
00:17:36,431 --> 00:17:37,807
ग्रैंड जूरी से क्या खबर मिली?

244
00:17:39,184 --> 00:17:40,602
मेरे दोस्त का तबादला हो गया।

245
00:17:51,821 --> 00:17:52,947
ऑफ़िसर पियर्स।

246
00:18:32,946 --> 00:18:35,365
-हेलो, जान।
-हेलो, आपका दिन कैसा रहा?

247
00:18:35,406 --> 00:18:36,950
एक मुजरिम को पकड़ने में मदद की।

248
00:18:37,033 --> 00:18:38,868
-आपने उसे मारा तो नहीं?
-नहीं।

249
00:18:38,910 --> 00:18:40,495
बढ़िया। आपको इंटरनेट पर
नहीं देखना चाहती।

250
00:18:40,578 --> 00:18:41,579
खूनी अफ़सर।

251
00:18:42,539 --> 00:18:44,541
-मैंने तुम्हें जो एलपी भेजे वो मिले?
-हाँ।

252
00:18:44,624 --> 00:18:46,042
मुझे ग्रेस केली वाला पसंद आया।

253
00:18:46,125 --> 00:18:48,127
यहाँ अगले हफ़्ते आने वाली है।
शायद देखने जाऊँ।

254
00:18:48,211 --> 00:18:49,295
वहाँ आकर साथ चल सकती हूँ।

255
00:18:49,379 --> 00:18:51,130
मिलने आ सकती हो,
पर साथ नहीं चल सकती।

256
00:18:51,214 --> 00:18:52,215
तुम 21 की नहीं हुई हो।

257
00:18:52,257 --> 00:18:54,717
-यह तो बकवास है।
-है तो।

258
00:18:55,510 --> 00:18:56,511
बाकी सब कैसा है?

259
00:18:57,679 --> 00:18:59,848
ठीक है। कुछ अजीब है।

260
00:19:00,181 --> 00:19:02,684
रेजी व्यावसाय के लिए
एकदम से हॉन्‍ग कॉन्‍ग चले गए।

261
00:19:02,725 --> 00:19:03,810
सब ठीक है?

262
00:19:03,893 --> 00:19:06,980
हाँ। मैंने माँ से पूछा वह कब लौटेंगे
तो उन्होंने कहा, "पता नहीं।"

263
00:19:07,730 --> 00:19:08,982
वहाँ है? मैं बात कर सकता हूँ?

264
00:19:09,065 --> 00:19:10,191
वह कसीनो गई हैं।

265
00:19:10,316 --> 00:19:11,359
तुम अकेली हो?

266
00:19:11,401 --> 00:19:12,569
पापा, मैं 15 साल की हूँ।

267
00:19:12,694 --> 00:19:13,945
हाँ, वह कब वापस आ रही है?

268
00:19:14,195 --> 00:19:15,738
उन्होंने कहा आधी रात तक। फ़ोन करवाऊँ?

269
00:19:17,073 --> 00:19:18,074
आधी रात को?

270
00:19:18,116 --> 00:19:20,743
पापा, शांत हो जाइए।
यह रोज़ की बात है। हर रात की।

271
00:19:21,160 --> 00:19:22,579
उनसे फ़ोन करवाना है या नहीं?

272
00:19:22,662 --> 00:19:26,416
नहीं, मैं सोने जा रहा हूँ, बहुत लंबा
दिन था। कह देना मैंने फ़ोन किया था।

273
00:19:26,457 --> 00:19:28,167
ठीक है। आप वेगस कब आ रहे हैं?

274
00:19:28,960 --> 00:19:31,796
जल्द। वादा। तुम एलए कब आ रही हो?

275
00:19:32,046 --> 00:19:33,339
जल्द। वादा।

276
00:19:34,591 --> 00:19:36,551
माँ और रेजी के बीच सब ठीक है?

277
00:19:36,718 --> 00:19:38,261
-मेरे हिसाब से तो ठीक है।
-ठीक है।

278
00:19:38,303 --> 00:19:40,555
जल्द बात करता हूँ। तुमसे प्यार है।

279
00:19:40,597 --> 00:19:42,056
मुझे भी। अलविदा।

280
00:20:04,495 --> 00:20:06,831
-6-एल-34।
-6-एल-34, बोलो।

281
00:20:06,915 --> 00:20:09,584
एक गाड़ी मिली है
जिसकी दो दिन पहले शिकायत दर्ज हुई।

282
00:20:09,626 --> 00:20:13,463
ओपीजी से निवेदन है कि मेरी लोकेशन पर
टोइंग वाहन भेजें, 1-6-500 मलहोलंड।

283
00:20:13,838 --> 00:20:15,840
चांदी के रंग की बेन्टली,
कैलिफ़ॉर्निया लाइसेंस।

284
00:20:16,132 --> 00:20:17,884
6-एल-34। संदेश मिला।

285
00:20:30,813 --> 00:20:32,899
-6-एल-34।
-6-एल-34, बोलो।

286
00:20:32,982 --> 00:20:34,150
यहाँ एक सूपरवाइज़र को भेजो।

287
00:20:40,740 --> 00:20:41,741
बॉश।

288
00:20:41,866 --> 00:20:44,702
ऐ, तुम मलहोलंड के
दमकल स्टेशन 109 से वाकिफ़ हो?

289
00:20:44,786 --> 00:20:47,163
-हाँ। लॉरेल कैन्यन के बाहर।
-हाँ, वही।

290
00:20:47,205 --> 00:20:49,582
गश्ती गाड़ी को एक शव मिला है
एक गाड़ी की डिक्की में।

291
00:20:49,666 --> 00:20:51,250
ऐसा लगता है कुछ दिनों से उसमें है।

292
00:20:51,334 --> 00:20:53,836
तो, मेरे हिसाब से
अब तक सड़ना शुरू हो गई होगी।

293
00:20:54,337 --> 00:20:56,214
बिलेट्स निकल चुकी है।
तुम्हें बताने को कहा।

294
00:20:56,589 --> 00:20:59,717
सभी को बुलाया है, हैरी।
क्या एड्गर और फ़ेरस को फ़ोन करूँ?

295
00:20:59,801 --> 00:21:01,260
नही, मैं एड्गर को फ़ोन करूँगा।

296
00:21:01,344 --> 00:21:03,179
-फ़ेरस?
-फ़ेरस को भूल जाओ।

297
00:21:04,931 --> 00:21:07,475
-तुमने रविवार को चालान काटा।
-किसी ने शिकायत की थी।

298
00:21:07,517 --> 00:21:08,935
तो आज यहाँ क्यों वापस आए?

299
00:21:09,018 --> 00:21:10,645
एक और शिकायत दर्ज हुई, गाड़ी यहीं थी।

300
00:21:10,687 --> 00:21:12,814
चालान काटकर गाड़ी उठवाने आया था,
और तभी गंध आई।

301
00:21:12,855 --> 00:21:14,565
दस्ताने क्यों नहीं पहने?
पता था क्या है।

302
00:21:14,649 --> 00:21:16,359
पहनने चाहिए थे। गड़बड़ कर दी, है न?

303
00:21:16,401 --> 00:21:17,485
हाँ, कर दी।

304
00:21:17,527 --> 00:21:19,612
पूरे दुर्घटना स्थल पर
पैरों की छाप छोड़ दी।

305
00:21:19,696 --> 00:21:22,031
एसआईडी तुम्हारे जूतों की
तस्वीर निकालेगी व छापेगी।

306
00:21:22,073 --> 00:21:24,075
कायदे से अभी तुम्हारे जूते
उतरवा लेने चाहिएँ।

307
00:21:24,158 --> 00:21:25,952
फ़ीते खोलूँ? हुक्म करो, डिटेक्टिव।

308
00:21:26,035 --> 00:21:28,037
परिधि जाँचो। घटनास्थल का अभिलेख करो।

309
00:21:28,079 --> 00:21:29,122
यह कर पाओगे?

310
00:21:29,372 --> 00:21:30,873
हाँ, मैं कर सकूँगा।

311
00:21:32,083 --> 00:21:33,501
छह महीनों में काफ़ी सुधर गए, हैरी।

312
00:21:33,543 --> 00:21:35,586
बेपरवाही की भी सीमा है। आजकल भी।

313
00:21:37,380 --> 00:21:40,591
-जिस असभ्य ने शिकायत दर्ज की?
-तुम्हारा मतलब ऑफ़िसर पावर्स?

314
00:21:40,675 --> 00:21:43,344
शक मिटाने के लिए हमें उसके
जूतों की तस्वीर लेनी होगी। गधा।

315
00:21:44,178 --> 00:21:45,972
-तुम्हारी बहुत याद आई।
-मैंने भी यही कहा।

316
00:21:46,889 --> 00:21:49,726
देखो, चालक ओर से दूर जाते हुए
पैरों के निशान हैं।

317
00:21:49,767 --> 00:21:52,729
हमारे पास दूसरी गाड़ी के
पहियों के निशान हैं। खून नहीं है।

318
00:21:53,062 --> 00:21:54,272
मुझे पक्का यकीन है।

319
00:21:54,355 --> 00:21:56,566
उसे कहीं और मारा,
डिक्की में लाश डाली, यहाँ छोड़ा।

320
00:21:56,649 --> 00:21:57,984
देखो अपने आप को।

321
00:21:58,067 --> 00:22:00,236
लूटेनन्ट, हॉमिसाइड में दिलचस्पी ले रही हो।

322
00:22:00,278 --> 00:22:01,320
तुम्हारे लिए काम कर जाए।

323
00:22:01,487 --> 00:22:03,281
बॉश। तुमने मुझे फ़ोन क्यों नहीं किया?

324
00:22:03,781 --> 00:22:04,907
वो वॉच कमांडर की गलती है।

325
00:22:06,075 --> 00:22:07,744
लूटेनन्ट? अब यह सब भी होगा?

326
00:22:07,785 --> 00:22:10,747
डिटेक्टिव फ़ेरस, कुछ अफ़सरों को साथ लो

327
00:22:10,788 --> 00:22:12,749
और हर दिशा में एक मील का रास्ता छानो।

328
00:22:12,832 --> 00:22:15,084
देखो जाते वक्त मुजरिमों ने
कुछ फेंका तो नहीं।

329
00:22:15,460 --> 00:22:16,878
ऑफ़िसर पावर्स को अपने साथ ले लो।

330
00:22:19,130 --> 00:22:20,506
तुम थोड़ी कोशिश तो कर सकते हो।

331
00:22:20,590 --> 00:22:21,883
उसे मुझसे तकलीफ़ है, मुझे नहीं।

332
00:22:22,383 --> 00:22:24,635
उसके लिए नया पाटर्नर ढूँढ़ूँगी।
तुम एड्गर के साथ हो।

333
00:22:24,719 --> 00:22:26,429
ऐ। क्या मेरा कोई मत नहीं है?

334
00:22:26,512 --> 00:22:27,722
ऐ, भाड़ मे जाओ।

335
00:22:28,181 --> 00:22:30,600
ऐ, किज़ कहाँ है? उसे देखा ही नहीं।
छुट्टी पर है क्या?

336
00:22:30,683 --> 00:22:33,519
उसका तबादला हो गया।
दो महीने पहले। पैसिफ़िक डिविजन।

337
00:22:34,771 --> 00:22:36,814
कितने दिन हो गए? अंदाज़े से।

338
00:22:38,649 --> 00:22:41,360
लाश की हालत को देखते हुए लगता है
तीन दिन हो गए हैं, शायद?

339
00:22:41,444 --> 00:22:44,989
शनिवार रात को? गर्मी थी,
तो सड़न तेज़ी से हो रही है।

340
00:22:47,283 --> 00:22:48,576
कितने डरपोक हो।

341
00:22:48,618 --> 00:22:51,204
गंध कणाकार है। आपको पता है न, लूटेनन्ट?

342
00:22:51,287 --> 00:22:52,747
हम एक लाश की गंध सूँघ रहे हैं।

343
00:22:54,082 --> 00:22:55,750
लाश तुम्हारे हवाले, सज्जनो।

344
00:23:01,422 --> 00:23:02,590
कोई बाहरी चोट नहीं है।

345
00:23:04,550 --> 00:23:05,927
हो सकता है छोटी नली की बंदूक थी।

346
00:23:06,427 --> 00:23:07,804
उसका बटुआ।

347
00:23:14,727 --> 00:23:17,146
होटल का बिल। ऐन्थनी ऐलन।

348
00:23:17,188 --> 00:23:20,983
वेगस में मिराज होटल में एक हफ़्ता बिताया,
गए शनिवार होटल छोड़ा।

349
00:23:21,776 --> 00:23:24,278
उसे कमरा मुफ़्त में दिया गया।
मिनी-बार खाली कर दिया।

350
00:23:24,654 --> 00:23:25,822
वैले पार्किंग।

351
00:23:25,905 --> 00:23:27,990
तो उसके पास एक कार थी।
यह वाली या किराए की।

352
00:23:32,078 --> 00:23:34,163
बटुए में पाँच, छह सौ डॉलर हैं।

353
00:23:35,456 --> 00:23:37,291
यह असली रोलेक्स है।

354
00:23:37,333 --> 00:23:38,918
नकली नहीं है, यार, असली है।

355
00:23:39,001 --> 00:23:40,128
इस बात से डर जाता हूँ।

356
00:23:43,631 --> 00:23:45,133
रोचक पता है।

357
00:23:45,800 --> 00:23:47,260
हिडन हाइलैंड्स।

358
00:23:51,180 --> 00:23:54,350
ऐन्थनी ऐलन को गाड़ी किराए पर दी,
एल प्रेसीडेंटे, टीएनए प्रोडक्शन्स।

359
00:23:54,851 --> 00:23:57,061
-काहुंगा बुलेवार्ड।
-टीएनए प्रोडक्शन्स?

360
00:23:57,145 --> 00:23:58,187
अश्लील फ़िल्में।

361
00:23:58,229 --> 00:24:00,690
अभी हमें पता नहीं। उसके आद्याक्षर होंगे।
टोनी एन. ऐलन?

362
00:24:00,815 --> 00:24:02,191
एन का मतलब? नग्न?

363
00:24:03,693 --> 00:24:06,696
गाड़ी के डीलर को फ़ोन करता हूँ,
देखें अगर जीपीएस ट्रैकर हो।

364
00:24:07,029 --> 00:24:08,739
महंगी गाड़ियों पर नज़र रखते होंगे।

365
00:24:09,198 --> 00:24:10,575
यह गिरोह कांड लग रहा है, हैरी।

366
00:24:10,658 --> 00:24:13,953
छोटी नली, कोई चोरी नहीं,
पीड़ित की लाश उसी की गाड़ी की डिक्की में।

367
00:24:14,370 --> 00:24:15,371
अश्लील फ़िल्मों का चक्कर भी।

368
00:24:18,708 --> 00:24:20,126
इतनी जल्दी फ़ैसला न लो।

369
00:24:20,209 --> 00:24:22,837
वो मेकर्स मार्क शराब की बोतल,
डबल टैप 22 बंदूक है।

370
00:24:25,214 --> 00:24:28,176
मोहतरमा, जब बटुए का सामान जाँचो

371
00:24:30,469 --> 00:24:32,597
-तो इस तस्वीर की कॉपियाँ बनवाना।
-ठीक है।

372
00:24:33,514 --> 00:24:35,057
-तुम्हें उसका फ़ोन मिला?
-नहीं।

373
00:24:36,225 --> 00:24:37,894
-शुक्रिया।
-गिरोह का काम लग रहा है।

374
00:24:38,561 --> 00:24:40,688
-ट्रंक म्‍यूज़िक।
-ट्रंक म्‍यूज़िक ही है।

375
00:24:42,315 --> 00:24:45,359
वाइस को फ़ोन करता हूँ।
देखूँ अगर उसके बारे में कोई जानकारी हो।

376
00:24:45,401 --> 00:24:47,528
काम बाँटकर करेंगे।
मेजर क्राइम में फ़ोन करता हूँ।

377
00:24:50,823 --> 00:24:52,742
ठीक है, शुक्रिया।

378
00:24:53,409 --> 00:24:55,494
-संगठित जुर्म का सुराग?
-वाइस को फ़ोन करना है।

379
00:24:55,578 --> 00:24:56,871
वाइस से बात करवा रहे हैं।

380
00:24:56,913 --> 00:24:58,247
-डिटेक्टिव?
-एक मिनट।

381
00:24:58,956 --> 00:24:59,957
हाँ?

382
00:25:00,041 --> 00:25:02,960
ऐन्थनी ऐलन अश्लील फ़िल्में बनाता था।
टीएनए प्रॉडक्शन्स।

383
00:25:03,044 --> 00:25:05,004
हमें लगा था। गिरोह कांड का शिकार है?

384
00:25:05,087 --> 00:25:07,381
वह जानकारी नहीं है।
मेजर क्राइम्स में फ़ोन किया?

385
00:25:07,924 --> 00:25:09,967
तुम्हें फ़ोन करने को कहा। और कोई जानकारी?

386
00:25:10,051 --> 00:25:11,928
वह एलए काउंटी के बाहर फ़िल्मांकन करता था

387
00:25:11,969 --> 00:25:13,596
ताकि कलाकार कंडोम के बिना काम करें।

388
00:25:14,055 --> 00:25:15,514
जानकर अच्छा लगा।

389
00:25:15,598 --> 00:25:16,724
स्वास्थ्य विभाग को फ़ोन करो।

390
00:25:16,766 --> 00:25:18,726
शायद उनके पास इस बंदे की
विस्तृत जानकारी हो।

391
00:25:18,768 --> 00:25:20,144
ठीक है, शुक्रिया।

392
00:25:20,228 --> 00:25:22,897
एलएपीडी। एक विभाग को पता नहीं होता
कि दूसरा क्या कर रहा है।

393
00:25:22,939 --> 00:25:24,357
मेरी दुनिया में स्वागत है।

394
00:25:24,440 --> 00:25:26,776
यहाँ का काम खत्म हो जाए
तो रिश्तेदार को खबर करना।

395
00:25:26,817 --> 00:25:28,945
-पता चला कौन हैं?
-वेरॉनिका ऐलन। उसकी विधवा।

396
00:25:28,986 --> 00:25:32,365
मैं क्रैट और बैरल को दफ़्तर की
तलाशी का वॉरंट लाने भेजती हूँ।

397
00:25:32,448 --> 00:25:34,492
तुमसे वहाँ मिलेंगे
जब श्रीमती ऐलन से बात कर लोगे।

398
00:25:35,701 --> 00:25:37,495
प्रेसवालों की भूख मिटाने का वक्त है।

399
00:26:05,606 --> 00:26:08,317
बहुत सुरीला संगीत है। क्या है?

400
00:26:09,235 --> 00:26:11,946
पता नहीं, बस बजा रहा हूँ।

401
00:26:13,906 --> 00:26:15,408
कल खाने पर मुलाकात कैसी रही?

402
00:26:16,867 --> 00:26:18,911
ऊपर-ऊपर से शिष्ट था।

403
00:26:18,995 --> 00:26:20,204
घोषणा कब कर रहे हो?

404
00:26:20,288 --> 00:26:22,498
रविवार को। ग्रेटर पेज टेम्पल।

405
00:26:23,708 --> 00:26:24,834
तुम और पादरी ऑट।

406
00:26:25,167 --> 00:26:26,585
हम दोनों एक ही रंग के हैं।

407
00:26:27,545 --> 00:26:29,588
कहा हमारी छवि अच्छी है।
तुम भी आमंत्रित हो।

408
00:26:30,172 --> 00:26:32,800
वैसे भी रविवार के लिए
एक खास टोपी खरीदने को उत्सुक थी।

409
00:26:34,343 --> 00:26:35,678
यही सही मौका है।

410
00:26:36,679 --> 00:26:38,556
और मेयर के क्या हाल हैं? चीफ़ टेन्ज़र?

411
00:26:39,515 --> 00:26:41,475
लोगों के सामने निराश। अकेले में नाराज़।

412
00:26:41,851 --> 00:26:43,644
-क्या वे जवाब देंगे?
-अगर जीते तो।

413
00:26:44,729 --> 00:26:46,272
और अगर ओ शिया जीत गया तो?

414
00:26:47,481 --> 00:26:50,359
या तो ग्रैंड जूरी की रिपोर्ट दबा देगा
या मुझे उसमें दबा देगा।

415
00:26:50,985 --> 00:26:53,070
-तुम्हारे पास वीडियो है।
-वह मेयर होगा।

416
00:26:53,529 --> 00:26:56,115
जैसे ही उसकी ग्रैंड जूरी
एलएपीडी पर इल्ज़ाम थोपेगी...

417
00:26:57,116 --> 00:26:59,076
अदालत से कुछ खबर आ रही है?

418
00:27:00,161 --> 00:27:01,370
कुछ भी नहीं।

419
00:27:01,454 --> 00:27:03,497
-लगा तुम्हारे पास कोई खबरी था?
-अब नहीं है।

420
00:27:04,373 --> 00:27:06,083
यह भी पता नहीं
कि जॉर्ज ने गवाही दी या नहीं।

421
00:27:17,803 --> 00:27:18,804
यह किसलिए था?

422
00:27:19,513 --> 00:27:20,973
तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहती थी।

423
00:27:21,432 --> 00:27:22,892
बेटे को गश्त से निकालने के लिए।

424
00:27:23,726 --> 00:27:25,227
उसकी जगह कमांड में है।

425
00:27:25,394 --> 00:27:28,147
हाँ, अपने पिता के पदचिह्नों पर चलना।

426
00:27:29,565 --> 00:27:30,566
मुझे यह पसंद है।

427
00:27:31,984 --> 00:27:34,653
और चैन की नींद भी आ रही है।

428
00:27:54,423 --> 00:27:56,967
-मज़े का वक्त।
-खूब मज़े का वक्त।

429
00:27:58,094 --> 00:27:59,595
खूब सारे मज़े का वक्त।

430
00:28:02,306 --> 00:28:04,642
-और एक पियोगे?
-नहीं, मैं ठीक हूँ।

431
00:28:04,934 --> 00:28:07,061
मैं एक और पीयूँगा। ऐ, जान!

432
00:28:08,354 --> 00:28:10,731
एक और जाम लाओगी? और बिल भी।

433
00:28:34,713 --> 00:28:37,967
बहुत बढ़िया। बिलकुल ऐसे ही।

434
00:28:38,008 --> 00:28:40,177
-हाँ, ऐसे ही।
-यादें बना रहे हो।

435
00:28:40,719 --> 00:28:42,596
यह इस साल के क्रिसमस कार्ड पर होना चाहिए।

436
00:28:42,638 --> 00:28:45,224
-यह क्या हो रहा है? कौन हो तुम लोग?
-एलएपीडी।

437
00:28:45,307 --> 00:28:46,976
हे, भगवान। नहीं।

438
00:28:47,017 --> 00:28:48,644
कपड़े पहन लो, छम्मक छल्लो।

439
00:28:49,353 --> 00:28:51,188
-शुक्रिया।
-शुक्रिया।

440
00:28:51,272 --> 00:28:52,565
-धत्।
-खेद है, जान।

441
00:28:52,857 --> 00:28:53,983
धत्।

442
00:28:55,484 --> 00:28:56,819
धत्।

443
00:28:57,570 --> 00:29:00,865
"टिमथी जैक्सन, ऑल्टा एवेन्यु,
सेंटा मॉनिका।"

444
00:29:01,323 --> 00:29:03,200
-तुम मुझे गिरफ़्तार करोगे?
-करना चाहिए।

445
00:29:04,160 --> 00:29:05,161
तुम्हें कितना चाहिए?

446
00:29:06,328 --> 00:29:07,580
इस बात से बोली और बढ़ गई।

447
00:29:09,039 --> 00:29:11,208
पहले प्रलोभन और अब घूस।

448
00:29:11,292 --> 00:29:13,210
अब यह दुष्कर्म से
आपराधिक कार्य में बदल गया।

449
00:29:13,294 --> 00:29:16,839
हाँ, तुम्हारी बीवी को फ़ोन करते हैं।
ई-मेल माँगते है। उसे ये भेजेंगे।

450
00:29:17,256 --> 00:29:18,507
कितना चाहिए?

451
00:29:18,591 --> 00:29:20,009
पता नहीं। उसके बटुए में कितना है?

452
00:29:20,050 --> 00:29:21,802
पाँच सौ डॉलर हैं।

453
00:29:22,845 --> 00:29:25,139
-ले लो।
-बिलकुल लेंगे, शुक्रिया।

454
00:29:25,222 --> 00:29:29,351
मैं सोच रहा था,
क्यों न मासिक वेतन बांध दिया जाए।

455
00:29:29,435 --> 00:29:31,270
-मासिक वेतन?
-हाँ, हाँ।

456
00:29:31,353 --> 00:29:33,522
इन फ़ोटो को इंटरनेट पर आने से
रोकने की फ़ीस।

457
00:29:33,606 --> 00:29:35,858
इसे होशियारी कहते हैं।
फ़ोटो का बैकप करना ज़रूरी है।

458
00:29:35,900 --> 00:29:37,485
-जल्द मिलते हैं, जान।
-बचकर रहना।

459
00:29:37,651 --> 00:29:39,028
यह तुम्हें क्यों चाहिए?

460
00:29:39,069 --> 00:29:40,196
सुरक्षा।

461
00:29:40,446 --> 00:29:41,947
अगर तुमने शिकायत दर्ज कराने की सोची।

462
00:29:42,656 --> 00:29:44,074
-मैं नहीं करूँगा।
-हमें पता है।

463
00:29:45,493 --> 00:29:46,702
दिन अच्छा हो, जनाब।

464
00:29:54,502 --> 00:29:55,544
ऐ, लो।

465
00:29:55,628 --> 00:29:57,838
-बाथरूम जा रहा हूँ।
-ठीक है, गाड़ी निकालता हूँ।

466
00:29:57,880 --> 00:29:59,131
ठीक है।

467
00:30:01,383 --> 00:30:02,593
हाँ।

468
00:30:03,177 --> 00:30:04,345
नहीं, उसने अच्छा किया।

469
00:30:05,221 --> 00:30:06,764
हाँ, ज़रा भी हिचकिचाया नहीं।

470
00:30:34,542 --> 00:30:35,751
वेगस में एक हफ़्ता गुज़ारा।

471
00:30:36,460 --> 00:30:38,921
शनिवार को होटल से निकला।

472
00:30:39,922 --> 00:30:42,007
या तो कार से या प्लेन से एलए पहुँचा।

473
00:30:42,633 --> 00:30:44,093
शनिवार की रात को मारा गया।

474
00:30:44,885 --> 00:30:47,930
-शायद उसकी हत्या वेगस में हुई।
-वे उसे एलए लेकर आए?

475
00:30:47,972 --> 00:30:50,432
हाँ, खूनी। उसी की गाड़ी की डिक्की में।

476
00:30:50,558 --> 00:30:53,394
-वे ऐसा क्यों करेंगे?
-लाश को वेगस से बाहर रखने के लिए।

477
00:30:53,435 --> 00:30:56,647
ताकि इसकी तहकीकात एलए के
कुछ बेवकूफ़ डिटेक्टिव करें

478
00:30:56,730 --> 00:30:59,483
न कि वेगस के चतुर डिटेक्टिव।

479
00:31:00,234 --> 00:31:01,277
धत्, मुझे पता नहीं, हैरी।

480
00:31:01,318 --> 00:31:02,653
मैं बस कुछ अंदाज़े लगा रहा था।

481
00:31:02,778 --> 00:31:03,862
एक और अंदाज़ा सुनो।

482
00:31:04,446 --> 00:31:05,739
इसका सामान कहाँ है?

483
00:31:06,323 --> 00:31:09,451
-वेगस में एक हफ़्ता रुका। सामान तो होगा।
-खूनियों ने चुरा लिया।

484
00:31:09,618 --> 00:31:12,288
उसका बटुआ और रोलेक्स घड़ी छोड़
उसके गंदे कपड़े चुरा लिए?

485
00:31:12,329 --> 00:31:13,330
ठीक है।

486
00:31:13,414 --> 00:31:17,084
वह अपने घर पर रुका।
अपना सामान उतारा और फिर बाहर चला गया।

487
00:31:18,419 --> 00:31:20,754
-घर पर ही रहना चाहिए था।
-हाँ।

488
00:31:36,312 --> 00:31:37,479
हाँ, जनाब।

489
00:31:38,022 --> 00:31:40,482
-वेरॉनिका ऐलन से मिलने आए हैं।
-सब ठीक है?

490
00:31:41,191 --> 00:31:42,776
उन्हें बताओ हम आए हैं।

491
00:31:43,485 --> 00:31:44,486
श्री नैश।

492
00:31:45,029 --> 00:31:47,698
डिटेक्टिव नैश। मैं पहले अफ़सर था।

493
00:31:47,990 --> 00:31:48,991
हाँ।

494
00:31:49,366 --> 00:31:50,534
तुम जाने पहचाने लगे।

495
00:31:50,618 --> 00:31:52,244
-तुम भी। बॉश, है न?
-हाँ।

496
00:31:52,328 --> 00:31:53,662
कार्ल नैश, हाँ।

497
00:31:54,121 --> 00:31:56,332
हाँ, तुम याद हो।
यह मेरा पार्टनर है, जेरी एड्गर।

498
00:31:56,415 --> 00:31:57,416
हेलो।

499
00:31:57,499 --> 00:31:58,500
-वैन नाइस, ज़्यादातर।
-हाँ।

500
00:31:58,584 --> 00:31:59,835
तुमसे एक केस पर चर्चा की थी।

501
00:31:59,877 --> 00:32:00,919
शर्मन ओक्स का एक परिवार।

502
00:32:01,003 --> 00:32:02,171
-सही।
-हाँ।

503
00:32:02,212 --> 00:32:04,923
-तुम यहाँ काम करते हो?
-हाँ, इस जगह की निगरानी करता हूँ।

504
00:32:05,007 --> 00:32:07,134
कुछ एलएपीडी के अफ़सर भी हैं।

505
00:32:07,176 --> 00:32:08,344
-सेवानिवृत्त?
-कुछ।

506
00:32:08,427 --> 00:32:09,678
कुछ रात को भी काम करते हैं।

507
00:32:09,762 --> 00:32:11,138
बेहतरीन जगह है।

508
00:32:11,847 --> 00:32:15,976
हर जगह कैमरे हैं, कुछ छिपा नहीं।
रिमोट कंट्रोल। हर चीज़ देख सकते हो।

509
00:32:16,769 --> 00:32:19,355
-तुम अमीरों को जानते हो।
-हाँ, नहीं, नहीं जानता।

510
00:32:20,105 --> 00:32:22,232
-वो फ़ोन कर दोगे?
-हाँ, हाँ, करता हूँ।

511
00:32:23,525 --> 00:32:25,778
तुम्हें ऊपर ले जाना पड़ेगा,
कंपनी की नीति है।

512
00:32:25,861 --> 00:32:28,072
तुम मेरे पीछे आ सकते हो। ठीक है।

513
00:32:29,031 --> 00:32:31,533
ऐ, क्या हाल ही में टोनी ऐलन को देखा है?

514
00:32:33,911 --> 00:32:35,120
कुछ समय हो गया है।

515
00:32:35,204 --> 00:32:37,873
गए हफ़्ते से पहले? बाहर बहुत रहता है।

516
00:32:37,956 --> 00:32:40,209
-पिछले शनिवार की रात देखा?
-उस दिन छुट्टी पर था।

517
00:32:40,834 --> 00:32:41,877
टेप जाँच सकते हो?

518
00:32:42,252 --> 00:32:45,673
टेप तो नहीं हैं।
अगर वॉरंट होता तो मदद करता।

519
00:32:46,340 --> 00:32:47,466
मैं वो फ़ोन करता हूँ।

520
00:32:49,718 --> 00:32:51,303
व्यवसायी शील तो खत्म ही हो गया है।

521
00:32:59,061 --> 00:33:00,562
हर जगह कैमरे लगे हुए हैं।

522
00:33:01,146 --> 00:33:03,148
हाँ, पक्षियों पर भी कैमरे लगा दिए होंगे।

523
00:33:04,900 --> 00:33:06,402
उन्हें किस बात का इतना डर है?

524
00:33:06,819 --> 00:33:08,946
मुझे भी पता नहीं। शायद जो है उसे खोने का?

525
00:33:09,029 --> 00:33:11,573
तो, यह बंदा होमिसाइड विभाग में था।
यहाँ कैसे आया?

526
00:33:13,283 --> 00:33:16,495
किसी छोटी गलती के चलते
आइए वालों से हत्थे चढ़ गया।

527
00:33:17,079 --> 00:33:18,539
इस्तीफ़ा देना पड़ा।

528
00:33:18,580 --> 00:33:21,917
खून के राज़ खोलने की बजाय
अब अमीर लोगों के दरवाज़े खोल रहा है।

529
00:33:22,000 --> 00:33:23,585
इसे कहते हैं सबकुछ खो देना।

530
00:33:37,599 --> 00:33:39,435
-शुक्रिया, कार्ल।
-मिलकर अच्छा लगा, हैरी।

531
00:33:42,896 --> 00:33:46,191
टोनी व्यापार के सिलसिले में
अक्सर लास वेगस जाता रहता था।

532
00:33:48,235 --> 00:33:49,611
क्या वह हमेशा गाड़ी से जाता था?

533
00:33:50,571 --> 00:33:53,657
उसे प्लेन से जाना पसंद नहीं था।
आजकल किसे पसंद है?

534
00:33:54,616 --> 00:33:56,410
आपका पति क्या काम करता था?

535
00:33:57,828 --> 00:33:59,747
-फ़िल्म निर्माता था।
-टीएनए प्रोडक्शन्स।

536
00:34:01,957 --> 00:34:03,125
जैसा नाम वैसा काम।

537
00:34:03,167 --> 00:34:04,501
-थोड़ी अश्लील?
-ज़्यादा।

538
00:34:04,585 --> 00:34:06,336
वेगस क्यों? अक्सर वेगस क्यों जाता था?

539
00:34:08,088 --> 00:34:09,590
कलाकार चयन।

540
00:34:09,631 --> 00:34:12,134
उसे अपनी फ़िल्मों में अपसारक पसंद थी।
नए चेहरे।

541
00:34:12,301 --> 00:34:14,636
-एलए में अपसारक होती हैं।
-जुआ खेलना भी पसंद था।

542
00:34:16,138 --> 00:34:18,807
-उससे शनिवार को मिली थीं?
-उसके लौटने का भी पता न था।

543
00:34:19,391 --> 00:34:21,351
उसकी योजनाओं का कुछ पता नहीं होता था।

544
00:34:21,977 --> 00:34:24,229
क्या ऐसा हो सकता है
वह तब आया हो जब आप बाहर थीं?

545
00:34:24,313 --> 00:34:25,564
सामान रखने?

546
00:34:25,647 --> 00:34:27,316
नहीं, मैं तो सारी रात यहीं थी। क्यों?

547
00:34:27,399 --> 00:34:28,484
हमें उसका सामान नहीं मिला।

548
00:34:29,359 --> 00:34:31,820
चोरी हो गया होगा।
वेगस हमेशा एक सूटकेस ले जाता था।

549
00:34:31,862 --> 00:34:33,071
काले रंग का टूमी सूटकेस।

550
00:34:33,155 --> 00:34:35,115
हमें उसका फ़ोन भी नहीं मिला। फ़ोन तो होगा।

551
00:34:35,365 --> 00:34:36,366
बिलकुल।

552
00:34:36,450 --> 00:34:38,494
मुझे वो नंबर चाहिए,
किससे बात की पता करना है।

553
00:34:38,577 --> 00:34:39,870
उससे आखिरी बार कब बात की थी?

554
00:34:40,996 --> 00:34:44,750
उसने एक दिन फ़ोन किया था
यह बताने को कि वह कुछ दिन और रुकेगा।

555
00:34:45,250 --> 00:34:47,002
यकीनन नई प्रेमिका के मज़े ले रहा होगा।

556
00:34:47,419 --> 00:34:48,962
आपके पति की कोई प्रेमिका थी?

557
00:34:49,004 --> 00:34:50,339
हमेशा से रही है।

558
00:34:50,380 --> 00:34:51,423
एक के बाद दूसरी।

559
00:34:51,507 --> 00:34:52,508
उसका नाम जानती हैं?

560
00:34:52,925 --> 00:34:55,636
-हम उस बारे में बात नहीं करते थे।
-तो कैसे पता नई थी?

561
00:34:56,428 --> 00:34:58,597
जब-जब नई प्रेमिका बनाता
छुट्टियाँ लंबी हो जाती थीं।

562
00:34:59,139 --> 00:35:00,516
जबतक उनसे ऊब नहीं जाता था।

563
00:35:00,808 --> 00:35:01,809
इस बात से परेशान नहीं थीं?

564
00:35:04,311 --> 00:35:06,563
-हमारी शादी को बहुत साल हो गए हैं।
-जुआ खेलना।

565
00:35:06,647 --> 00:35:09,191
क्या कभी हद पार की?
गलत लोगों से पैसे उधार लिए?

566
00:35:09,274 --> 00:35:12,861
नहीं, टोनी बहुत ही सतर्क बंदा था।
उसे पता था कब हाथ खींचना है।

567
00:35:13,028 --> 00:35:14,947
-पसंदीदा कसीनो।
-द मीराज।

568
00:35:15,781 --> 00:35:17,157
वहीं ठहरता भी था?

569
00:35:17,783 --> 00:35:19,034
उसका पसंदीदा स्ट्रिप क्लब?

570
00:35:19,993 --> 00:35:21,370
सारे के सारे।

571
00:35:21,411 --> 00:35:23,247
इतनी सारी अपसारकें और इतना कम समय।

572
00:35:24,373 --> 00:35:25,749
हम भी ऐसे ही मिले थे।

573
00:35:26,834 --> 00:35:28,418
एक फ़िल्म के लिए अभिनेत्री ढूँढ़ रहा था,

574
00:35:28,502 --> 00:35:30,337
मैंने उसे रिझाया और उसे प्यार हो गया।

575
00:35:32,005 --> 00:35:33,340
उसके लिए एक अश्लील फ़िल्म करी।

576
00:35:34,091 --> 00:35:36,301
फिर उसने मुझसे शादी कर ली
और उस सबसे दूर ले गया।

577
00:35:38,804 --> 00:35:39,805
यहाँ ले आया।

578
00:35:42,391 --> 00:35:43,892
उसकी मौत का दुख नहीं था।

579
00:35:43,934 --> 00:35:45,936
उसकी प्रेमिकाओं से
कोई खासा तकलीफ़ नहीं थी।

580
00:35:46,019 --> 00:35:47,396
बिल्कुल नहीं थी।

581
00:35:50,148 --> 00:35:51,900
ऐ, तुम्हारा काम हो गया?

582
00:35:52,317 --> 00:35:53,735
अभी के लिए।

583
00:35:54,069 --> 00:35:56,822
हमें फिर भी शानिवार की रात के
वीडियो चाहिए और गेट लॉग भी।

584
00:35:57,447 --> 00:36:00,117
ऐ, हम सब दे देंगे।
जैसे ही वॉरंट ले आओगे।

585
00:36:00,200 --> 00:36:01,952
बिना वॉरंट के कुछ नहीं दिखा पाओगे?

586
00:36:02,703 --> 00:36:06,164
माफ़ करना, हैरी, नहीं कर सकता।
नौकरी जाएगी।

587
00:36:06,248 --> 00:36:08,750
पता होता तो बता देता।
जैसा कहा, उस रात ड्यूटी पर न था।

588
00:36:08,792 --> 00:36:10,919
नहीं, समझ सकता हूँ।
कल हम वॉरंट के साथ लौटेंगे।

589
00:36:11,003 --> 00:36:12,379
हम तुम्हारे लिए सब तैयार रखेंगे।

590
00:36:12,421 --> 00:36:15,257
ऐ, वैसे यह तो बताओ कि माजरा क्या है?

591
00:36:15,966 --> 00:36:20,012
आज टोनी ऐलन का शव मिला है।
शायद शानिवार की रात उसका खून हुआ है।

592
00:36:20,637 --> 00:36:22,931
ओह, नहीं। और वो शक के दायरे में है?

593
00:36:22,973 --> 00:36:25,017
होमिसाइड डिटेक्टिव रह चुके हो।
सब जानते हो।

594
00:36:25,100 --> 00:36:28,687
सही। जबतक सिद्ध न हो जाए
करीबी भी शक के दायरे में होते हैं।

595
00:36:30,063 --> 00:36:32,566
ऐ, उस पर निगाह रखूँ?

596
00:36:32,816 --> 00:36:34,234
देखूँ कौन आता-जाता है?

597
00:36:34,276 --> 00:36:37,279
ऐसी बढ़िया कैमरों के होते हुए
निगरानी की क्या ज़रूरत।

598
00:36:37,321 --> 00:36:39,781
-ऐ, तुम और मैं, पुराने ज़माने के हैं?
-सही।

599
00:36:40,198 --> 00:36:42,451
कैमरे आँखों से तेज़ हो सकते हैं,

600
00:36:42,492 --> 00:36:44,286
पर जो कैद करते हैं
उसका मतलब नहीं निकाल सकते।

601
00:36:44,328 --> 00:36:46,330
-यह एक डिटेक्टिव ही कर सकता।
-सही।

602
00:36:48,415 --> 00:36:49,750
मदद ही होगी। शुक्रिया।

603
00:36:49,791 --> 00:36:51,293
शुक्रगुज़ार हैं।

604
00:37:07,225 --> 00:37:08,644
शाम अच्छी हो।

605
00:37:28,121 --> 00:37:30,082
-शायद है ही नहीं?
-शायद।

606
00:38:02,698 --> 00:38:05,033
हे भगवान। यह तुमने कैसे किया?

607
00:38:08,453 --> 00:38:10,080
नार्कोटिक्स में काम करता था।

608
00:38:11,873 --> 00:38:13,458
ऐसट फ़ॉरफ़िचर को फ़ोन लगाओ।

609
00:38:17,796 --> 00:38:20,090
सही, शुक्रिया। थोड़ी देर में मिलते हैं।

610
00:38:21,383 --> 00:38:23,552
क्रेट और बैरल को वॉरंट मिल गया।
इंतज़ार कर रहे हैं।

611
00:38:26,847 --> 00:38:27,848
लूटेनन्ट?

612
00:38:29,725 --> 00:38:30,934
कितना?

613
00:38:32,227 --> 00:38:33,228
धत्।

614
00:38:35,147 --> 00:38:37,232
-दो बार गिना है।
-मैं उसे बता दूँगा।

615
00:38:38,984 --> 00:38:40,068
क्या बात हुई?

616
00:38:40,152 --> 00:38:42,779
ऐलन के कार में ढेर सारा पैसा मिला है।
खुफ़िया जगह में।

617
00:38:42,863 --> 00:38:45,532
-ढेर सारा मतलब कितना?
-245,000 डॉलर।

618
00:38:46,158 --> 00:38:47,784
-वाकई में ढेर सारा है।
-हाँ।

619
00:39:01,673 --> 00:39:03,091
यह लो।

620
00:39:05,761 --> 00:39:07,262
एलएपीडी। हम उनके साथ हैं।

621
00:39:07,721 --> 00:39:10,098
टीएनए का एक बंदा यहाँ है
अगर मदद चाहिए तो।

622
00:39:10,182 --> 00:39:11,224
चेचेन का बंदा है।

623
00:39:11,266 --> 00:39:12,768
-चेचेन?
-उसने तो यही बताया।

624
00:39:12,809 --> 00:39:14,352
हाँ, वह यहाँ देर तक काम कर रहा था।

625
00:39:14,436 --> 00:39:15,771
यह काम दिन-रात चलता है।

626
00:39:15,896 --> 00:39:17,022
अश्लील फ़िल्में रात-दिन चलती हैं।

627
00:39:17,189 --> 00:39:19,024
रात-दिन से याद आया, अब हम संभाल लेंगे।

628
00:39:19,107 --> 00:39:20,942
तुम एक सज्जन और विद्वान हो।

629
00:39:21,526 --> 00:39:22,694
मज़े करना।

630
00:39:41,963 --> 00:39:45,175
किस्मत रही तो इस थंब ड्राइव पर
ज़रूरी इंस्क्रिपशन जानकारी मिल जाएगी।

631
00:39:45,258 --> 00:39:46,343
अच्छा?

632
00:39:46,468 --> 00:39:48,470
सीसीयू उसका कंप्यूटर जाँच पाएगा।

633
00:39:48,553 --> 00:39:50,555
-अगर बदकिस्मत हुए तो?
-हमारा बैंड बज जाएगा।

634
00:39:51,348 --> 00:39:52,432
हैरिस।

635
00:40:01,483 --> 00:40:02,692
विक्टिम ऑफ़ द नाइट।

636
00:40:02,984 --> 00:40:04,361
आर-रेटेड।

637
00:40:05,487 --> 00:40:08,156
श्रीमती और श्री ऐलन
कुछ अच्छी फ़िल्में भी बनाते थे।

638
00:40:08,198 --> 00:40:09,825
अश्लील फ़िल्मों से आया धन छोड़ना
कठिन होगा।

639
00:40:10,617 --> 00:40:11,660
उसके लिए।

640
00:40:13,662 --> 00:40:16,331
उसने इस एक में काम किया और छोड़ दिया।

641
00:40:17,499 --> 00:40:19,167
उसका तो यही कहना है।

642
00:40:20,752 --> 00:40:21,878
उसका तो यही कहना है।

643
00:40:34,683 --> 00:40:36,143
वहाँ देखो।

644
00:40:38,854 --> 00:40:40,147
यह एक कैमरा है।

645
00:40:40,605 --> 00:40:44,151
पूरे सप्ताहंत कुछ नहीं, बस एक मेक्सिकन औरत
कचरा पेटी खाली कर गई।

646
00:40:44,192 --> 00:40:46,486
और कोई सुरक्षा कैमरे?
उसके दफ़्तर के अलावा?

647
00:40:46,945 --> 00:40:50,115
श्री ऐलन और कैमरों के खिलाफ़ थे।
लीक होने का डर था।

648
00:40:50,198 --> 00:40:51,575
-लीक होने का डर?
-इंटरनेट पर।

649
00:40:51,658 --> 00:40:53,368
अनाधिकृत उपयोग वस्तु। चोरी।

650
00:40:53,410 --> 00:40:54,870
बहुत अफ़सोसजनक है।

651
00:40:55,412 --> 00:40:58,874
सोमवार को कुछ नहीं।
यह मंगलवार का वीडियो है।

652
00:40:59,708 --> 00:41:01,543
यह आज रात का वीडियो है। यह तुम हो।

653
00:41:03,628 --> 00:41:05,088
शनिवार रात का दिखाओ।

654
00:41:05,505 --> 00:41:06,715
उस रात तुम यहाँ से कब निकले?

655
00:41:07,174 --> 00:41:09,342
देर से निकला था, 11:30 बजे।
संपादन कर रहा था।

656
00:41:09,384 --> 00:41:11,553
-तुमने श्री ऐलन को नहीं देखा?
-कहा न, नहीं।

657
00:41:11,636 --> 00:41:13,638
शनिवार की रात दिखाओ, 11:30 बजे।

658
00:41:16,308 --> 00:41:17,893
रुको, पीछे जाओ।

659
00:41:20,145 --> 00:41:21,897
वहाँ से दिखाओ।

660
00:41:29,237 --> 00:41:30,530
हे भगवान।

661
00:41:30,947 --> 00:41:32,115
वे कैमरे निकाल रहे हैं।

662
00:41:33,408 --> 00:41:35,744
ठीक है, रुको। ज़ूम करो?

663
00:41:37,704 --> 00:41:38,747
समय देख रहे हो?

664
00:41:38,788 --> 00:41:40,749
4:15, रविवार की सुबह। सुबह-सुबह की बात है।

665
00:41:40,999 --> 00:41:42,125
इसे चलने दो।

666
00:41:45,295 --> 00:41:47,088
पेशेवर हैं। एक मिनट में काम निपटा दिया।

667
00:41:48,006 --> 00:41:50,091
ऐलन का कत्ल शानिवार की रात को हुआ।

668
00:41:50,884 --> 00:41:54,012
रविवार सुबह 4:00 बजे,
किसी ने उसके दफ़्तर को छान मारा।

669
00:41:54,095 --> 00:41:56,681
शायद दूसरे भवनों पर कैमरे लगे हों।
चलो सड़क छानते हैं।
ली कर गई।

