1
00:00:12,763 --> 00:00:13,931
धत्।

2
00:00:17,893 --> 00:00:20,604
डिटेक्टिव बॉश। डिटेक्टिव बॉश,
रेनार्ड वेट्स की कोई खबर?

3
00:00:20,646 --> 00:00:21,647
-डिटेक्टिव बॉश!
-डिटेक्टिव बॉश!

4
00:00:21,731 --> 00:00:23,524
डिटेक्टिव बॉश, क्या यह सच है
कि मृतक एक वेश्या है

5
00:00:23,607 --> 00:00:25,693
और उसकी लाश एक कचरे के डिब्बे में मिली?

6
00:00:25,776 --> 00:00:28,404
नेट टाइलर से पूछो। उसे सारी जानकारी है।

7
00:00:34,118 --> 00:00:35,286
वह इसी इलाके में काम करती थी।

8
00:00:35,327 --> 00:00:36,620
सैंटा मॉनिका बुलेवार्ड + सिकामोर
मॉनिका रेनल्ड्स एफ़/डबल्यू, 33

9
00:00:36,704 --> 00:00:38,456
हवाइयन सैंड्स मोटेल के मालिक से बात की

10
00:00:38,497 --> 00:00:39,665
जहाँ उसे फँसाया गया था।

11
00:00:39,749 --> 00:00:42,626
उसने वेट्स को उसे साथ ले जाते नहीं देखा।
न किसी सहेली ने देखा।

12
00:00:42,960 --> 00:00:44,503
और जिस मिनीवैन की हमें तलाश है,

13
00:00:44,628 --> 00:00:47,256
वह एक गोदाम के
सेक्यूरिटी कैमरे में दिखाई दी

14
00:00:47,298 --> 00:00:49,633
शाम के 7:42 बजे उस गली में जाती हुई,

15
00:00:49,717 --> 00:00:51,635
और छह मिनट बाद बाहर आती हुई।

16
00:00:51,719 --> 00:00:52,845
नंबर प्लेट दिखाई दी?

17
00:00:52,928 --> 00:00:56,015
नहीं दिखी। पर घटनास्थल के सामने
एक गोदाम है।

18
00:00:56,098 --> 00:00:58,142
उनके पार्किंग में एक सेक्यूरिटी कैमरा है।

19
00:00:58,809 --> 00:01:00,311
दुआ करो।

20
00:01:00,728 --> 00:01:03,939
वेट्स ने इन हत्याओं को तुम्हारी माँ की
हत्या सा दिखाने में बहुत मेहनत की।

21
00:01:04,064 --> 00:01:06,817
क्यों? वह क्यों...
वह इसे इतना निजी क्यों बना रहा है?

22
00:01:07,067 --> 00:01:09,487
दोनों एक ही सिस्टम से निकले हैं,
एक जैसा अतीत है।

23
00:01:09,737 --> 00:01:13,157
भाइयों का प्यार है, यही बात है।
वेट्स इसे तोहफ़ा समझता है।

24
00:01:13,699 --> 00:01:15,826
चौकसी वीडियो में कुछ मिले तो मुझे बताना।

25
00:01:15,910 --> 00:01:18,996
जल्दी करना। तुम्हारा दोस्त
ज़्यादा समय यहाँ नहीं रहने वाला।

26
00:01:19,663 --> 00:01:23,292
फिर तुम्हारे शानदार नेतृत्व से वंचित
रह जाऊँगा। तुमसे बहुत कुछ सीखा है।

27
00:01:23,667 --> 00:01:26,045
अब मैं किसी वीराने में
अकेला नहीं हूँ, बॉश।

28
00:01:26,128 --> 00:01:28,672
कई लोग चिढ़े हुए हैं।
हाल में गश्त विभाग से बात की?

29
00:01:29,715 --> 00:01:33,344
ठीक है, अब ऑफ़िसर जोन्स
गिरफ़्तारी के कानूनों से संबंधित

30
00:01:33,385 --> 00:01:36,514
दंड संहिता के वे अनुच्छेद समझाएँगे

31
00:01:36,597 --> 00:01:39,183
जो आपके प्रशिक्षण बुलेटिन में हैं।

32
00:01:39,975 --> 00:01:42,186
ठीक है, ठीक है।

33
00:01:42,269 --> 00:01:45,481
पता है कि आप यह जानते हैं।
यह इस पद के लिए आवश्यक है,

34
00:01:45,523 --> 00:01:47,191
इसलिए इसे खत्म करते हैं।

35
00:01:48,359 --> 00:01:49,819
तुम्हें कुछ चाहिए, डिटेक्टिव?

36
00:01:49,860 --> 00:01:51,529
एतराज़ न हो तो। जल्दी खत्म कर लूँगा।

37
00:01:51,612 --> 00:01:53,697
ठीक है, अंदर आ जाओ। मंच तुम्हारा हुआ।

38
00:01:54,281 --> 00:01:58,202
जैसा कि आप जानते हैं, अब जॉन स्टोक्स
लॉरेल कैन्यन हड्डियों वाले केस में

39
00:01:58,244 --> 00:02:01,580
आर्थर डेलाक्रॉय की हत्या का
मुख्य आरोपी है।

40
00:02:01,705 --> 00:02:03,374
बड़े अचरज की बात है।

41
00:02:03,499 --> 00:02:06,418
ऐ, इसे बोलने दो।
और अपनी ज़बान पर लगाम रखो।

42
00:02:06,627 --> 00:02:08,546
स्टोक्स को पता होगा कि हमें उसकी तलाश है।

43
00:02:08,587 --> 00:02:11,715
वह पीओ से अपनी पिछली मुलाकात
और काम पर नहीं गया।

44
00:02:11,799 --> 00:02:12,883
वह गायब है।

45
00:02:13,092 --> 00:02:14,260
हाँ, और वह किसकी गलती है?

46
00:02:14,552 --> 00:02:15,886
तुम्हारी नाराज़गी समझता हूँ,

47
00:02:15,928 --> 00:02:18,347
पर डिटेक्टिव बॉश ने ही
डेलाक्रॉय केस को सुलझाया है।

48
00:02:18,430 --> 00:02:21,517
अगर वह न होता तो हम अभी
स्टोक्स की बात कर भी नहीं रहे होते।

49
00:02:22,142 --> 00:02:25,354
उसे ढूँढ़ना होगा। मैं... चाहूँगा
आप ढूँढ़ने की पूरी कोशिश करें।

50
00:02:25,396 --> 00:02:28,524
उसे सज़ा दिलवा सकते हैं?
20 साल पुरानी बात है। तब वह नाबालिग था।

51
00:02:28,732 --> 00:02:30,192
वह डीए पर छोड़ देते हैं।

52
00:02:30,359 --> 00:02:32,903
ठीक है, इसे सबको दे दो,
अपने वाइज़र पर लगाकर रखना।

53
00:02:32,987 --> 00:02:35,281
स्थानीय ठिकानों पर देखो,
अपने खबरियों से पूछो,

54
00:02:35,364 --> 00:02:37,408
कोई भी जिसने इसे देखा हो।

55
00:03:27,875 --> 00:03:30,502
बॉश-- सच का योद्धा

56
00:03:40,471 --> 00:03:42,097
लॉस एंजेलिस टाइम्स

57
00:03:44,725 --> 00:03:45,809
गश्त विभाग से बात की।

58
00:03:45,893 --> 00:03:48,145
स्टोक्स को ढूँढ़ने में मदद माँगी।

59
00:03:48,187 --> 00:03:49,188
वह कैसा गया?

60
00:03:49,271 --> 00:03:50,731
एजवुड ने मेरी वाट लगा दी।

61
00:03:50,898 --> 00:03:52,983
हमारा काम है
उसे हिरासत में लेकर केस बंद करना।

62
00:03:53,442 --> 00:03:55,486
टाइलर का लेख? कमीना।

63
00:03:55,527 --> 00:03:57,655
उसने वेट्स को
जैसे एक निर्देश पुस्तिका थमा दी।

64
00:03:58,614 --> 00:03:59,865
वह यहाँ क्या कर रही है?

65
00:04:01,116 --> 00:04:03,160
डिटेक्टिव विभाग में डाला है।
बिलेट्स की सहायक।

66
00:04:03,202 --> 00:04:04,536
लाजवाब।

67
00:04:07,539 --> 00:04:09,750
लूटेनन्ट ने डिटेक्टिवों से
कर्मचारी पैकेज अपग्रेड करने को कहा।

68
00:04:09,833 --> 00:04:10,834
रख दो।

69
00:04:13,337 --> 00:04:14,630
-डिटेक्टिव एड्गर।
-हाँ।

70
00:04:26,600 --> 00:04:27,685
आ जाओ।

71
00:04:34,525 --> 00:04:35,526
ब्रैशर।

72
00:04:36,986 --> 00:04:38,070
उन्हें उसे कहीं तो रखना होगा।

73
00:04:38,153 --> 00:04:40,114
"उन्हें"? मतलब पाउन्ड्स।

74
00:04:40,197 --> 00:04:41,532
कैप्टन कार्य निर्धारण करता है।

75
00:04:41,573 --> 00:04:43,701
वह उसे कहीं भी भेज सकता था।
वाइस, सबपीना नियंत्रण।

76
00:04:43,784 --> 00:04:45,202
पंगा ले रहा है। मुझे पसंद नहीं।

77
00:04:45,327 --> 00:04:46,578
तुमने यह मुसीबत खुद बुलाई है।

78
00:04:46,662 --> 00:04:49,289
कैसे? क्योंकि मैंने उसकी झूठी कहानी का
साथ नहीं दिया?

79
00:04:49,373 --> 00:04:51,542
नहीं, क्योंकि तुम उसके साथ सोए।

80
00:04:52,793 --> 00:04:55,295
अगर उसने शिकायत कर दी तो?
तुम मुसीबत में पड़ जाओगे।

81
00:04:56,213 --> 00:04:57,464
चेतावनी देने का शुक्रिया।

82
00:05:03,846 --> 00:05:05,472
जनाब, आपने इस आदमी को कहीं देखा है?

83
00:05:37,546 --> 00:05:38,714
ग्रेस।

84
00:05:41,091 --> 00:05:42,217
आने का शुक्रिया।

85
00:05:44,136 --> 00:05:45,804
-एक जाम की तलब है।
-हाँ, मुझे लगा था।

86
00:05:45,888 --> 00:05:47,222
क्या पियोगे?

87
00:05:47,598 --> 00:05:48,807
फ़ैट टायर, प्लीज़।

88
00:05:49,099 --> 00:05:50,809
और पानी के साथ टेम्पलटन।

89
00:05:50,893 --> 00:05:52,019
ज़रूर।

90
00:05:53,520 --> 00:05:55,022
लगा था कि तुम्हें स्टोली पसंद है।

91
00:05:55,272 --> 00:05:57,191
एक दोस्त ने मुझे राई पिला दी।

92
00:05:57,649 --> 00:05:58,650
पसंद आ गई।

93
00:06:00,444 --> 00:06:02,112
हैरी, आज सुबह के लिए माफ़ करना।

94
00:06:03,280 --> 00:06:06,158
तुमने सही कहा था। मैं जल्दी नहीं सीखता।

95
00:06:06,366 --> 00:06:08,911
न, तुम्हारा दिन बुरा जा रहा था
और मैंने और बिगाड़ दिया।

96
00:06:14,666 --> 00:06:18,545
चलो भी। वेट्स, स्टोक्स, ब्रैशर।

97
00:06:18,629 --> 00:06:21,423
हे भगवान, हैरी, अपने लिए
इससे गहरा गड्ढ़ा नहीं खोद सके?

98
00:06:21,465 --> 00:06:23,634
सूची अधूरी है। तुम पाउन्ड्स को भूल गई।

99
00:06:23,675 --> 00:06:26,011
हाँ, वह तुमसे इतना चिढ़ता क्यों है?

100
00:06:26,136 --> 00:06:27,930
हाँ, यह तुम्हारे आने से पहले की बात है।

101
00:06:29,306 --> 00:06:32,142
वह लूटेनन्ट था,
और मैं डिटेक्टिव ब्यूरो चलाता था।

102
00:06:32,226 --> 00:06:33,977
समझता नहीं था कि वह क्या कर रहा है।

103
00:06:34,103 --> 00:06:36,855
पता होना चाहिए था कि
उस जैसे नाकारा की पदोन्नति ज़रूर होगी।

104
00:06:37,064 --> 00:06:39,983
अपनी अयोग्यता के बावजूद
हमारी मेहनत के बूते पर पदोन्नत हो गया।

105
00:06:40,317 --> 00:06:42,986
-खालिस टेम्पलटन और फ़ैट टायर।
-शुक्रिया।

106
00:06:44,446 --> 00:06:45,697
अधूरी सूचियों के नाम।

107
00:06:51,870 --> 00:06:56,250
मेरे दोस्त के अनुसार
जो होता है वह होना होता है...

108
00:06:57,334 --> 00:06:58,710
क्योंकि वह हो गया है।

109
00:07:00,129 --> 00:07:01,213
बड़ी गहरी बात है।

110
00:07:01,672 --> 00:07:03,215
वही राई वाला दोस्त है या कोई और है?

111
00:07:03,590 --> 00:07:07,886
वही है। करीबी दोस्त है।

112
00:07:11,515 --> 00:07:14,184
इस डिविजन में अकेले तुम ही मूर्ख नहीं हो।

113
00:07:17,563 --> 00:07:22,818
मैं... मेरा भी एक सहकर्मी के साथ
रिश्ता है।

114
00:07:26,446 --> 00:07:28,031
शायद इसी लिए मैं तुम पर चिल्लाई।

115
00:07:29,199 --> 00:07:30,325
खुद से नाराज़ थी।

116
00:07:34,913 --> 00:07:36,206
आशा है तुम्हारा दोस्त सही था।

117
00:07:36,248 --> 00:07:37,583
यह सब होना ही था।

118
00:07:39,668 --> 00:07:40,836
बॉश।

119
00:07:41,461 --> 00:07:44,173
कल नये साल की पूर्वसंध्या है।
क्या करने वाले हो?

120
00:07:45,007 --> 00:07:46,758
तुम्हें ढूँढ़ने के अलावा? कुछ नहीं।

121
00:07:48,051 --> 00:07:52,723
मुझे तु्म्हारा यह रवैया पसंद है, हैरी।
यह हमारी एक और समानता है।

122
00:07:53,557 --> 00:07:54,850
तुम क्या करने वाले हो?

123
00:07:55,225 --> 00:07:57,060
मैंने तो कुछ सोच रखा है।

124
00:07:57,686 --> 00:08:00,731
हाँ, बल्कि कहूँगा कि

125
00:08:01,148 --> 00:08:03,066
नये साल पर नया फ़ैसला लिया है।

126
00:08:03,567 --> 00:08:04,651
अच्छा?

127
00:08:05,527 --> 00:08:07,321
पता है, हैरी, ये फ़ोन कॉल,

128
00:08:07,821 --> 00:08:10,407
ये आमने-सामने बात करने जैसा नहीं है।

129
00:08:11,992 --> 00:08:14,411
मुझे नज़रें मिलाकर बात करना पसंद है।

130
00:08:15,704 --> 00:08:18,332
फिर भी मुझे...
मुझे ये बातें याद आएँगी।

131
00:08:18,415 --> 00:08:19,583
ऐसा क्यों?

132
00:08:20,417 --> 00:08:22,544
अब दूर जाने का वक्त आ गया है।

133
00:08:23,086 --> 00:08:25,839
"दूर जाने का"?
मतलब तुम्हारे जादुई महल में?

134
00:08:27,758 --> 00:08:29,426
तुम्हें उसके बारे में पता है?

135
00:08:30,135 --> 00:08:33,972
बिल्कुल। रेनार्ड द फ़ॉक्स
वहीं जाकर इंतज़ार करता है।

136
00:08:34,181 --> 00:08:37,601
संप पंप काम कर रहा है?
महल का पानी सूख गया होगा न?

137
00:08:38,227 --> 00:08:42,773
मुबारक हो। तुम मेरे फर्ज़ी नाम को
समझ गए। आखिरकार।

138
00:08:43,273 --> 00:08:45,776
डर था कि कभी समझोगे भी कि नहीं।

139
00:08:46,610 --> 00:08:48,111
अब फ़ोन रख रहा हूँ।

140
00:08:48,528 --> 00:08:52,908
हम मक्लैरन के बारे में भी जानते हैं।
इसी लिए तुमने मुझे चुना?

141
00:08:53,408 --> 00:08:55,160
एक ही थैली के चट्टे-बट्टे?

142
00:08:56,161 --> 00:09:00,582
जब वे तुम्हें उस ट्रंक में डालते, तो क्या
करते थे? मैं बेसबॉल की रणनीति बनाता था।

143
00:09:01,792 --> 00:09:03,669
तुम बस मुझसे बातें करवाते रहना चाहते हो।

144
00:09:03,961 --> 00:09:06,922
यह भी पता है कि तुम्हें
स्टारफ़िश के बारे में कैसे पता चला।

145
00:09:07,547 --> 00:09:12,052
हाँ, उस पर मुझे गर्व है।
अब फ़ोन रख रहा हूँ।

146
00:09:12,636 --> 00:09:13,971
हम तुम्हारे बहुत करीब हैं।

147
00:09:14,513 --> 00:09:16,139
फिर मिलेंगे, हैरी।

148
00:09:32,364 --> 00:09:34,866
तो गोदाम से हमें वैन की दूसरी तस्वीर मिली?

149
00:09:35,993 --> 00:09:37,286
नंबर प्लेट भी मिल गई।

150
00:09:37,494 --> 00:09:40,664
दुर्भाग्यवश, वह एक
2001 हॉन्डा अकोर्ड की है।

151
00:09:40,706 --> 00:09:43,166
मालिक ने उसे एलएएक्स के
दीर्घकालिक पार्किंग में रखा था।

152
00:09:43,250 --> 00:09:46,420
ड्राइवर का चेहरा दिख रहा है,
वाइज़र के पीछे छिपा है,

153
00:09:46,503 --> 00:09:48,005
पर ज़रा रियरव्यू में देखो।

154
00:09:49,881 --> 00:09:51,174
विकलांगता का टैग है।

155
00:09:52,092 --> 00:09:53,510
उसने कहा था उसकी माँ अपाहिज है।

156
00:09:53,844 --> 00:09:55,637
अब भी मक्लैरन की फ़ाइलें जाँच रहे हैं।

157
00:09:55,679 --> 00:09:57,180
कालावधि और एकांतवास में बिताए समय से

158
00:09:57,264 --> 00:10:00,350
बच्चों का पता करने की कोशिश कर रहे हैं।

159
00:10:00,517 --> 00:10:02,436
उन्हें फ़ाइलें डिजिटाइज़ कर देनी चाहिए थी।

160
00:10:02,519 --> 00:10:04,688
अब भी बहुत सी फ़ाइलें बाकी हैं।

161
00:10:04,896 --> 00:10:06,440
नये साल पर और क्या करोगे?

162
00:10:23,874 --> 00:10:25,876
माफ़ कीजिएगा। हेलो, क्या यह आपका है?

163
00:10:26,043 --> 00:10:27,044
नहीं।

164
00:10:28,712 --> 00:10:31,381
पर्सोल्स के हैं। पड़े हुए मिले।
कोई इसे ढूँढ़ रहा होगा।

165
00:10:32,090 --> 00:10:35,594
क्या यहाँ कोई खोया-पाया विभाग है?

166
00:10:36,011 --> 00:10:37,929
पता नहीं।

167
00:10:38,638 --> 00:10:41,058
कितना प्यारा बच्चा है।

168
00:10:42,059 --> 00:10:43,393
हेलो। कितने महीने का है?

169
00:10:43,435 --> 00:10:44,436
छह महीने का।

170
00:10:44,519 --> 00:10:47,856
छोटा सा है। देखो तो ज़रा।

171
00:10:48,648 --> 00:10:50,150
हेलो। हमारा एक आठ साल का बेटा है।

172
00:10:50,734 --> 00:10:53,403
हाँ। ये जल्दी बड़े हो जाते हैं।
बच्चों से प्यार करना।

173
00:10:53,487 --> 00:10:55,113
हाँ, सब यही कहते हैं।

174
00:10:56,365 --> 00:11:00,786
जब ये सो जाते हैं
तो कितनी राहत मिलती है न?

175
00:11:01,745 --> 00:11:02,829
अपने लिए थोड़ा समय मिल जाता है।

176
00:11:02,913 --> 00:11:06,375
हाँ। काम पर लगाए रखते हैं। हाँ।

177
00:11:19,012 --> 00:11:20,347
डाउनलोड हो गया है।

178
00:11:22,933 --> 00:11:25,769
मैं... हाँ, खाता बना लिया। रुको।
स्पीकर पर डालता हूँ।

179
00:11:27,104 --> 00:11:28,313
मुझे सुन पा रही हो?

180
00:11:28,688 --> 00:11:30,273
हाँ। अपने संपर्कों के नाम देखिए।

181
00:11:32,025 --> 00:11:34,236
मेरा बस एक ही संपर्क है। तुम।

182
00:11:34,861 --> 00:11:37,322
मेरे नाम पर क्लिक करके
"वीडियो कॉल" पर क्लिक कीजिए।

183
00:11:41,076 --> 00:11:42,411
हाँ, मैं तुम्हें देख पा रहा हूँ।

184
00:11:42,786 --> 00:11:44,454
-ठीक है, फ़ोन बंद कर दीजिए।
-ठीक है।

185
00:11:46,581 --> 00:11:48,792
आपने कर लिया, हैरी। माँ कुछ नहीं जानती।

186
00:11:48,834 --> 00:11:49,876
क्या मतलब?

187
00:11:49,960 --> 00:11:51,920
कहती हैं आपको कंप्यूटर
इस्तेमाल करना नहीं आता।

188
00:11:52,754 --> 00:11:54,881
तुम्हें चोट लगी है। डॉक्टर को दिखाया?

189
00:11:55,507 --> 00:11:59,094
कहा न कि मैं ठीक हूँ।
दुर्घटना की बात छोड़ सकते हैं?

190
00:11:59,302 --> 00:12:00,971
बस कोई झटका न लगा हो।

191
00:12:01,138 --> 00:12:02,597
माँ पहले ही बहुत नाराज़ हैं।

192
00:12:02,639 --> 00:12:05,934
बाहर जाने की इजाज़त नहीं है,
और फ़ेसबुक पर भी निगरानी रख रही हैं।

193
00:12:06,977 --> 00:12:09,062
हैरी, वह दुर्घटना मेरी गलती से नहीं हुई।

194
00:12:09,604 --> 00:12:11,731
हाँ, पर तुम्हें उस कार में
नहीं होना चाहिए था।

195
00:12:11,815 --> 00:12:15,277
ड्राइवर नाबालिग था, है न? उसे दूसरे बच्चों
को बिठाकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।

196
00:12:16,319 --> 00:12:17,696
हाँ। मुझसे गलती हो गई।

197
00:12:17,779 --> 00:12:21,908
मैंने माफ़ी माँगी थी। पर पता नहीं
वह मुझे यातना क्यों देना चाहती हैं।

198
00:12:23,702 --> 00:12:24,911
मैडी?

199
00:12:25,370 --> 00:12:26,621
मैं हैरी से बात कर रही हूँ।

200
00:12:27,414 --> 00:12:28,999
देखा? अकेले छोड़ती ही नहीं हैं।

201
00:12:29,541 --> 00:12:30,959
मैं आपसे मिलने कब आ सकती हूँ?

202
00:12:31,334 --> 00:12:32,669
जैसे ही मैं यह केस खत्म कर लूँ।

203
00:12:33,378 --> 00:12:34,504
खाना लगा दिया है।

204
00:12:34,963 --> 00:12:37,966
ठीक है। मुझे जाना होगा।

205
00:12:38,008 --> 00:12:40,677
इतना काम मत कीजिए।
मैं आपसे प्यार करती हूँ।

206
00:12:40,760 --> 00:12:42,304
-नया साल मुबारक हो।
-मैं भी।

207
00:12:42,345 --> 00:12:43,555
नया साल मुबारक हो।

208
00:12:59,571 --> 00:13:00,780
हेलो?

209
00:13:06,745 --> 00:13:07,913
हेलो?

210
00:13:16,379 --> 00:13:18,715
रेनार्ड वेट्स की ओर से
"नये साल की मुबारकबाद!"

211
00:13:23,470 --> 00:13:24,888
बोतल खाली कर डालो।

212
00:13:26,723 --> 00:13:27,891
-यह लो।
-हाँ।

213
00:13:27,974 --> 00:13:28,975
जनाब।

214
00:13:29,059 --> 00:13:31,353
-नया साल मुबारक हो, पियर्स।
-तुम्हें भी, जॉर्ज।

215
00:13:31,895 --> 00:13:33,313
हाँ। नया साथी कैसा है?

216
00:13:33,730 --> 00:13:36,358
अच्छा है। शुक्रिया। तुम कैसे हो?

217
00:13:36,441 --> 00:13:39,236
मैं राह बदल रहा हूँ। अंदर जा रहा हूँ।

218
00:13:39,277 --> 00:13:44,241
अगला डीपी डाउनटाउन में है।
योजना और शोध विभाग में।

219
00:13:44,616 --> 00:13:46,243
तुम? कुर्सियाँ तोड़ोगे?

220
00:13:47,077 --> 00:13:48,411
लगा गश्त का काम करना पसंद है।

221
00:13:48,662 --> 00:13:49,788
वह रास्ता खत्म।

222
00:13:51,039 --> 00:13:53,041
कमांड में जाना चाहिए, बंधु।

223
00:14:32,455 --> 00:14:33,790
पहुँच गए।

224
00:14:37,961 --> 00:14:40,714
कुछ लिखित में चाहिए,
तो वह ब्रेल में होगा। अगर तुम्हें...

225
00:14:40,797 --> 00:14:41,923
हेलो, बैरल।

226
00:14:42,007 --> 00:14:43,300
हेलो। नया साल मुबारक हो।

227
00:14:43,383 --> 00:14:44,634
नया साल मुबारक हो। हेलो, रेने।

228
00:14:44,676 --> 00:14:45,719
कैसे हो?

229
00:14:45,802 --> 00:14:46,886
यह मरीसा है।

230
00:14:46,970 --> 00:14:47,971
-हेलो।
-हेलो।

231
00:14:48,013 --> 00:14:50,181
मुझे आपकी पोशाक बहुत पसंद आई।
ये मोर हैं क्या?

232
00:14:50,473 --> 00:14:53,476
मुझे मोर बहुत पसंद हैं।
रोलिंग हिल्स में पली-बढ़ी हूँ।

233
00:14:53,560 --> 00:14:55,729
वहाँ बहुत सारे थे। जंगली मोर।

234
00:14:55,895 --> 00:14:59,316
इतना हंगामा करते हैं कि लोग उन्हें
गोली मार देते हैं। मोर रक्षक है।

235
00:15:00,650 --> 00:15:02,110
बुरी बात है।

236
00:15:02,152 --> 00:15:04,487
सच कह रहा हूँ। बहुत पंगे होते हैं।

237
00:15:06,031 --> 00:15:07,282
क्रेट कैसा है?

238
00:15:07,324 --> 00:15:09,909
अच्छा है। कल अस्पताल से निकल रहा है।

239
00:15:10,243 --> 00:15:11,494
-क्रेट के नाम।
-क्रेट के नाम।

240
00:15:14,914 --> 00:15:17,000
हेलो, दोस्तो। कुछ लाऊँ?

241
00:15:17,083 --> 00:15:18,126
-मैं ठीक हूँ।
-ठीक है।

242
00:15:18,168 --> 00:15:19,294
-ठीक है।
-शुक्रिया।

243
00:15:20,211 --> 00:15:22,714
-तो वह कल निकल रहा है।
-कल निकल रहा है।

244
00:15:34,225 --> 00:15:35,435
एक मिनट।

245
00:15:42,901 --> 00:15:44,152
नया साल मुबारक हो।

246
00:15:44,653 --> 00:15:45,862
नया साल मुबारक हो।

247
00:16:08,385 --> 00:16:09,678
ऐ, बैठ जाओ।

248
00:16:17,394 --> 00:16:18,687
तुम चुप रहोगी?

249
00:16:25,568 --> 00:16:26,736
मेरा बच्चा।

250
00:16:26,986 --> 00:16:28,154
वह ठीक होगा।

251
00:16:32,492 --> 00:16:35,995
पानी पियो। चलो। चलो भी।

252
00:16:38,123 --> 00:16:39,124
चलो।

253
00:16:44,587 --> 00:16:46,256
-हेलो!
-हैरी!

254
00:16:46,464 --> 00:16:47,799
लगा नहीं था कि तुम आओगे।

255
00:16:47,882 --> 00:16:49,426
मक्लैरन की फ़ाइलें देख लीं?

256
00:16:50,301 --> 00:16:53,930
-हे भगवान। तुम्हें भी नया साल मुबारक हो।
-हाँ, नया साल मुबारक हो।

257
00:16:55,724 --> 00:16:57,684
-हेलो, हसीना।
-हेलो, हैरी।

258
00:16:57,767 --> 00:16:59,936
हैरी। यह मरीसा है।

259
00:16:59,978 --> 00:17:02,981
मिलकर अच्छा लगा। ग्रेस कहाँ है?

260
00:17:03,064 --> 00:17:04,149
हाँ।

261
00:17:04,232 --> 00:17:05,400
ग्रेस।

262
00:17:07,569 --> 00:17:08,987
प्रेस को बुलाओ। तुम यहाँ आ गए।

263
00:17:09,404 --> 00:17:11,364
शुक्रिया। यह अच्छी है।

264
00:17:13,241 --> 00:17:14,284
यह कौन है?

265
00:17:29,257 --> 00:17:30,800
मेरे पीछे पीड़ित की कार है।

266
00:17:30,884 --> 00:17:34,429
उसका छह महीने का बच्चा जिसे स्ट्रोलर में
अकेला छोड़ दिया गया, वह ठीक है।

267
00:17:34,804 --> 00:17:37,223
निरीक्षण के लिए
चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल ले जाया गया है।

268
00:17:37,307 --> 00:17:38,558
शुक्रिया, टीना।

269
00:17:38,933 --> 00:17:41,186
साथ ही, केसीवाइडी को पता चला है

270
00:17:41,269 --> 00:17:43,813
कि आरोपी ने बच्चा गाड़ी में
एक भयावह नोट भी छोड़ा है।

271
00:17:43,855 --> 00:17:44,898
केसीवाइडी 6 न्यूज़

272
00:17:44,981 --> 00:17:48,193
लिखा था, "रेनार्ड वेट्स की ओर से
नये साल की मुबारकबाद!"

273
00:17:48,943 --> 00:17:50,111
कमीना।

274
00:17:50,153 --> 00:17:51,237
मिस लाइडन के पति ने
उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई

275
00:17:51,321 --> 00:17:54,824
जब वह बच्चे को लेकर
एको पार्क से घर नहीं लौटी।

276
00:17:55,158 --> 00:17:58,703
मिस लाइडन के पति ने कहा कि
वह अक्सर पार्क में दूसरी माँओं से मिलती है

277
00:17:58,787 --> 00:18:01,080
पर आज अकेली गई थी।

278
00:18:01,998 --> 00:18:06,085
वेट्स, एक आत्मघोषित सीरियल किलर, दो हफ़्ते
पहले एलएपीडी की हिरासत से भाग गया था।

279
00:18:06,169 --> 00:18:07,378
बॉश कहाँ है?

280
00:18:07,837 --> 00:18:09,631
इसके शुरू होते ही चला गया।

281
00:18:09,672 --> 00:18:13,092
...और छुट्टियों के दौरान
नागरिकों में दहशत फैला रहा है।

282
00:18:14,761 --> 00:18:16,846
वह क्या कर रहा है? यह औरत ही क्यों?

283
00:18:17,222 --> 00:18:18,515
बात तुमसे जुड़ी है, हैरी।

284
00:18:19,224 --> 00:18:24,729
पिछली हत्या तुम्हारी माँ की हत्या की तरह
हुई थी। यह अपहरण, यह भी संबंधित है।

285
00:18:25,188 --> 00:18:26,397
कैसे?

286
00:18:29,150 --> 00:18:33,071
गली वाली औरत दर्शाती थी कि समाज
तुम्हारी माँ को क्या मानता है, वेश्या।

287
00:18:33,655 --> 00:18:37,867
यह नवयुवती दर्शाती है कि तुम अपनी माँ को
कैसे देखते थे, स्नेहमयी और पाक।

288
00:18:38,284 --> 00:18:39,702
वह चाहता है कि तुम्हें दुख पहुँचे।

289
00:18:40,495 --> 00:18:43,164
बाकी चार पीड़ितों की लाशें
उसने ऐसे छोड़ीं जिससे वे मिल जाएँ।

290
00:18:44,332 --> 00:18:48,920
इस औरत की लाश नहीं मिली है।
वह ज़िंदा हो सकती है।

291
00:18:49,170 --> 00:18:50,213
शायद तुम सही कह रहे हो।

292
00:18:50,296 --> 00:18:51,756
यह उसके आखिरी खेल का हिस्सा है।

293
00:18:51,840 --> 00:18:54,509
शायद तुम्हें फँसाने के लिए
उसका इस्तेमाल कर रहा है, हैरी।

294
00:18:55,552 --> 00:18:56,803
शुक्रिया, एलेनोर।

295
00:19:00,723 --> 00:19:03,393
मृतक : मॉनिका रेनल्ड्स एफ़/डबल्यू, 33
कचरे के डिब्बे में लाश

296
00:19:06,563 --> 00:19:08,314
मेरे आने तक तुम सो चुके होगे।

297
00:19:11,818 --> 00:19:13,403
सुंदर सपने देखना, हैरी।

298
00:19:14,863 --> 00:19:16,239
मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

299
00:19:25,582 --> 00:19:27,876
कल रात हेदर लाइडन के अपहरण के बाद

300
00:19:27,917 --> 00:19:30,920
इस साल की रोज़ परेड की
सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

301
00:19:31,421 --> 00:19:34,799
एलएपीडी पुलिस चीफ़ जॉन टेन्ज़र ने
पूरे विभाग को

302
00:19:34,883 --> 00:19:39,637
रेनार्ड वेट्स के पकड़े जाने तक
पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

303
00:19:40,597 --> 00:19:43,600
सभी ऑफ़िसर 12 घंटे की
अनिवार्य पारी करेंगे,

304
00:19:44,517 --> 00:19:47,645
अवकाश स्थगित किए गए हैं व
अफ़सरों को छुट्टी से वापस बुलाया गया है।

305
00:19:48,396 --> 00:19:53,401
श्री वेट्स की हरकतों का जवाब दिया जाएगा।
उसे सज़ा ज़रूर मिलेगी।

306
00:20:03,786 --> 00:20:06,289
तुम्हें यह चाहिए? मैं मदद कर दूँगा।

307
00:20:10,543 --> 00:20:13,880
वह देख रही हो?
नैफ़्थलीन बॉल डाले, फिर भी आ जाते हैं।

308
00:20:15,006 --> 00:20:18,468
प्लीज़। मुझे जाने दो।

309
00:20:20,637 --> 00:20:21,721
ऐसा नहीं कर सकता।

310
00:20:21,930 --> 00:20:24,641
क्यों? मुझे यहाँ क्यों लाए हो?

311
00:20:25,683 --> 00:20:26,976
मुझे तुम्हारी ज़रूरत है।

312
00:20:33,107 --> 00:20:36,653
माफ़ करना यहाँ बहुत नमी है।
सर्दियाँ काफ़ी गीली रहीं।

313
00:20:37,111 --> 00:20:39,614
मुझे एक फ़ोन करना है।
यहाँ सिग्नल नहीं मिलता।

314
00:20:39,656 --> 00:20:40,865
प्लीज़!

315
00:20:49,207 --> 00:20:50,375
नेट टाइलर।

316
00:20:50,833 --> 00:20:52,293
रेनार्ड वेट्स बोल रहा हूँ।

317
00:20:56,381 --> 00:20:59,175
अच्छा। कैसे मान लूँ कि यह तुम ही हो?

318
00:20:59,842 --> 00:21:02,011
क्योंकि अपहृत औरत ने मूँगे का हार पहना था।

319
00:21:03,846 --> 00:21:06,015
तुम पुलिस से पुष्टि कर सकते हो।

320
00:21:08,643 --> 00:21:09,727
क्या वह अब भी ज़िंदा है?

321
00:21:09,811 --> 00:21:11,980
उसके बारे में बात करने के लिए
फ़ोन नहीं किया।

322
00:21:12,522 --> 00:21:15,358
तुमने डिटेक्टिव बॉश के बारे में
बहुत अच्छा लेख लिखा था।

323
00:21:16,359 --> 00:21:19,153
जैसे उसकी माँ की हत्या के बारे
में लिखा था, दिल को छू गया,

324
00:21:20,113 --> 00:21:22,115
मुझे... मुझे वह बेहद प्रेरणाप्रद लगा।

325
00:21:22,699 --> 00:21:23,950
"प्रेरणाप्रद"?

326
00:21:24,826 --> 00:21:26,494
चाहता हूँ कि तुम मेरे बारे में लिखो।

327
00:21:32,542 --> 00:21:35,169
ठीक है। मैं यह कर सकता हूँ।

328
00:21:35,920 --> 00:21:39,215
बस इतना ही कहोगे?
"शुक्रिया" नहीं कहोगे?

329
00:21:39,590 --> 00:21:42,468
क्यों न कहो कि "यह मेरे लिए
सम्मान की बात होगी"?

330
00:21:43,219 --> 00:21:45,096
ठीक है। शुक्रिया।

331
00:21:45,763 --> 00:21:49,684
जैसा कि मेरी माँ कहती थीं,
"शिष्टाचार अनमोल है।"

332
00:21:50,518 --> 00:21:51,894
इसे रिकॉर्ड कर सकता हूँ?

333
00:21:51,936 --> 00:21:53,021
तुम्हारी मर्ज़ी।

334
00:21:54,480 --> 00:21:55,690
बस सब सही लिखना।

335
00:22:11,748 --> 00:22:12,957
तुम्हारा फ़ोन आया तो चौंक गया।

336
00:22:13,041 --> 00:22:15,293
सीरियल किलर का विशेष लेख,
लगा सीधा अखबार में छापोगे।

337
00:22:16,419 --> 00:22:18,254
पता है तुम मुझे कमीना समझते हो।

338
00:22:20,882 --> 00:22:22,759
मुझे पता नहीं था
कि ट्रेन्ट खुदकुशी कर लेगा

339
00:22:23,092 --> 00:22:25,094
या वेट्स

340
00:22:25,136 --> 00:22:26,179
उस औरत की हत्या कर देगा।

341
00:22:26,262 --> 00:22:27,472
तुम्हारे लेख के कारण।

342
00:22:28,347 --> 00:22:31,726
देखो, मैं नहीं चाहता
कि कोई और मारा जाए, ठीक है?

343
00:22:32,977 --> 00:22:34,520
सेलफ़ोन पर कॉल किया या लैंडलाइन पर?

344
00:22:35,855 --> 00:22:36,939
सेल पर।

345
00:22:37,106 --> 00:22:39,609
बातें रिकॉर्ड की हैं? फ़ोन मुझे दो।

346
00:22:40,610 --> 00:22:44,155
वह नहीं दे सकता। जानते तो हो।
पत्रकारिता का हर नियम टूट जाएगा।

347
00:22:44,238 --> 00:22:46,407
फ़ोन मुझे दो। दोनों बातें नहीं हो सकतीं।

348
00:22:46,616 --> 00:22:48,284
टाइम्स को पता चला,
तो मुझे मार डालेंगे।

349
00:22:52,789 --> 00:22:56,709
उसने लेख के बारे में पूछने के लिए
फ़ोन किया तो? उसने कहा था कि फ़ोन करेगा।

350
00:22:57,126 --> 00:22:59,921
बातचीत की प्रतिलिपि बनवाकर
एक घंटे में फ़ोन लौटा दूँगा।

351
00:22:59,962 --> 00:23:03,758
जब उसका फ़ोन आए, तो कहना
कि उसका वर्णन मुझसे बड़ा और बेहतर है।

352
00:23:04,383 --> 00:23:06,094
बातें करते रहना। पूछो मिल सकता है क्या?

353
00:23:07,804 --> 00:23:09,055
रुको।

354
00:23:10,973 --> 00:23:12,141
मैंने तुम्हारी मदद की है।

355
00:23:13,142 --> 00:23:14,477
तुम पर मेरा एहसान है न?

356
00:23:14,602 --> 00:23:15,978
कोई एहसान नहीं है।

357
00:23:27,490 --> 00:23:29,325
"मेरा असली नाम समय आने पर पता चल जाएगा,

358
00:23:29,367 --> 00:23:31,452
"और वह नाम कोई नहीं भूलेगा।

359
00:23:31,661 --> 00:23:33,663
"केवल मैं सच जानता हूँ।

360
00:23:33,704 --> 00:23:36,499
"अत्याचारियों व उत्पीड़कों को
सामने लाकर सज़ा दिलवाऊँगा।

361
00:23:37,125 --> 00:23:40,419
"मैंने अपने न्याय की यादगार के तौर पर
एक स्मारक बनाया है।"

362
00:23:40,503 --> 00:23:42,672
यह ऐसे ही बोलता रहेगा क्या?
कोई काम की बात है?

363
00:23:43,214 --> 00:23:46,300
बक, बक, बक, बक,
पागलपन का दौरा पड़ा है।

364
00:23:46,342 --> 00:23:49,178
फिर कहता है, "माँ मुझे
लेडी ऑफ़ द लेक देखने ले जाएगी।"

365
00:23:49,512 --> 00:23:51,514
"माँ कहती हैं,
'मैं हमेशा साथ नहीं रहूँगी,

366
00:23:51,556 --> 00:23:53,349
"'पर लेडी ऑफ़ द लेक हमेशा साथ होगी।'"

367
00:23:53,474 --> 00:23:56,185
"लेडी ऑफ़ द लेक"? यह कोई फ़िल्म है क्या?

368
00:23:56,853 --> 00:23:58,437
एक मूर्ति है। एको पार्क में।

369
00:23:58,521 --> 00:23:59,772
फिर से एको पार्क।

370
00:23:59,856 --> 00:24:00,982
हेदर लाइडन।

371
00:24:01,649 --> 00:24:04,318
यह नंबर भी एको पार्क की एक खाली जगह पर है।

372
00:24:04,360 --> 00:24:05,736
एको पार्क में।

373
00:24:05,820 --> 00:24:09,031
नक्शे के बीचोबीच। जिस रात
वेट्स लाश के साथ गिरफ़्तार हुआ था।

374
00:24:09,866 --> 00:24:11,701
नहीं लगता वह लाश ठिकाने लगाने जा रहा था।

375
00:24:11,784 --> 00:24:13,244
वह उसे घर ले जा रहा था।

376
00:24:13,494 --> 00:24:16,956
मक्लैरन के 22 लड़के
इस प्रोफ़ाइल से मेल खाते हैं,

377
00:24:17,373 --> 00:24:21,586
एसी-102 अंकित है,
और किसी न किसी तरह एको पार्क से जुड़े हैं।

378
00:24:21,878 --> 00:24:24,755
मतलब एक के पास पाँच होंगे। बाँट लेते हैं।

379
00:24:34,557 --> 00:24:37,393
मार्क गिल। मक्लैरन, '80 से '82।

380
00:24:38,519 --> 00:24:41,230
गिल परिवार स्कॉट एवन्यू में रहता था।
उनसे शुरू करते हैं।

381
00:24:41,314 --> 00:24:42,565
मक्लैरन हॉल बाल रिकॉर्ड
हैरिस, डेविड

382
00:24:45,902 --> 00:24:51,032
रुको। डेविड हैरिस '79 से '88 तक
मक्लैरन आता-जाता रहा।

383
00:24:51,073 --> 00:24:52,450
तीन साल पालक घर में था,

384
00:24:52,533 --> 00:24:56,829
आइरीन और हार्लन सैक्सन। 4518 लेमोइन।

385
00:24:57,538 --> 00:24:58,706
इससे शुरू करेंगे।

386
00:25:01,417 --> 00:25:02,627
अलविदा।

387
00:25:03,711 --> 00:25:04,921
हैरिस में ऐसा क्या खास है?

388
00:25:05,129 --> 00:25:08,049
फ़्रांसीसी संबंध।
रेनार्ड द फ़ॉक्स, कैटाकोम्ब।

389
00:25:08,549 --> 00:25:12,261
पालक माँ आइरीन सैक्सन,
वह फ़्रांसीसी पढ़ाती थी।

390
00:25:15,264 --> 00:25:18,226
ठीक है। शुक्रिया।

391
00:25:20,478 --> 00:25:23,439
पालक पिता, हार्लन सैक्सन, गुज़र चुके हैं।

392
00:25:23,606 --> 00:25:27,193
किज़ ने उनका मृत्यु प्रमाणपत्र निकाला।
उनकी मौत मेसोथेलियोमा से हुई थी।

393
00:25:28,152 --> 00:25:30,279
"एस्बेस्टोस।" जैसा वेट्स ने कहा था।

394
00:25:31,072 --> 00:25:32,531
पर असली बात यह है, हैरी।

395
00:25:32,990 --> 00:25:36,244
डेविड हैरिस '93 में गायब हो गया।

396
00:25:36,285 --> 00:25:38,788
उसके बाद उसका कोई
सार्वजनिक रिकॉर्ड नहीं है।

397
00:25:39,205 --> 00:25:41,582
उसके कुछ महीनों बाद, '94 में...

398
00:25:42,083 --> 00:25:44,794
सोचो क्या हुआ। रेनार्ड वेट्स प्रकट हुआ।

399
00:26:44,687 --> 00:26:46,314
श्रीमती सैक्सन, एलएपीडी।

400
00:26:52,320 --> 00:26:53,321
पीछे जाकर देखते हैं।

401
00:26:58,784 --> 00:26:59,952
लाश है।

402
00:27:00,536 --> 00:27:01,620
धत्।

403
00:27:02,079 --> 00:27:03,372
वेट्स ने कहा था उसकी माँ गुज़र गई।

404
00:27:36,864 --> 00:27:38,032
दाईं ओर दरवाज़ा है।

405
00:27:40,242 --> 00:27:41,410
सब ठीक है।

406
00:27:49,794 --> 00:27:51,253
कॉफ़ी मेकर गर्म है।

407
00:28:01,097 --> 00:28:02,264
सब ठीक है।

408
00:28:07,436 --> 00:28:08,771
बाईं ओर बंद दरवाज़ा।

409
00:28:15,611 --> 00:28:16,779
हे भगवान!

410
00:28:32,420 --> 00:28:33,629
गैराज।

411
00:28:37,883 --> 00:28:38,968
पार्किंग
मना है

412
00:29:01,949 --> 00:29:03,117
सब ठीक है।

413
00:29:21,677 --> 00:29:22,845
सब ठीक है।

414
00:29:33,856 --> 00:29:36,859
बैकप के लिए खोजी दल बुलाते हैं।
इस जगह को छान मारेंगे।

415
00:29:39,612 --> 00:29:42,698
6-विलियम-22। कोड 6 है 45...

416
00:29:43,866 --> 00:29:45,868
धत्। रोवर काम नहीं कर रहा।
कार के पास जा रहा हूँ।

417
00:29:45,951 --> 00:29:47,119
ठीक है।

418
00:31:41,317 --> 00:31:42,484
डेविड?

419
00:31:46,405 --> 00:31:49,033
अकेले हो तो ठीक है। इसकी खातिर।

420
00:31:49,116 --> 00:31:50,451
मैं अकेला हूँ।

421
00:31:51,035 --> 00:31:52,244
मेरी मदद करो!

422
00:31:52,494 --> 00:31:55,039
बात हम दोनों के बीच है। उसे जाने दो।

423
00:32:01,045 --> 00:32:03,839
तुमने कहा था
तुम्हें नज़रें मिलाकर बात करना पसंद है।

424
00:32:05,132 --> 00:32:07,009
बाहर आकर मुझसे नज़रें क्यों नहीं मिलाते?

425
00:32:07,926 --> 00:32:09,720
नहीं, तुम यहाँ आओ।

426
00:32:25,194 --> 00:32:26,570
लो आ गए।

427
00:32:27,321 --> 00:32:29,198
मैं आ गया। उसे जाने दो।

428
00:32:30,074 --> 00:32:33,702
पता है न कि ऐसा नहीं होगा, हैरी।
फिर बोल क्यों रहे हो?

429
00:32:34,536 --> 00:32:36,455
प्लीज़। प्लीज़।

430
00:32:37,623 --> 00:32:41,210
हम बात कर रहे हैं। तो, जगह कैसी लगी?

431
00:32:42,378 --> 00:32:43,712
तुम्हारा स्मारक?

432
00:32:44,380 --> 00:32:46,799
मुझे 20 साल लग गए।
लोगों को इसकी कद्र होनी चाहिए।

433
00:32:46,882 --> 00:32:48,759
यही चाहिए, डेविड,
कि लोग तुम्हारी कद्र करें?

434
00:32:48,842 --> 00:32:52,388
मुझसे मनोचिकित्सकों की तरह बात मत करो।

435
00:32:53,389 --> 00:32:56,850
ढंग से बात नहीं कर सकते, कम से कम एक बार?

436
00:32:58,310 --> 00:32:59,478
ज़रूर।

437
00:32:59,687 --> 00:33:01,313
लोगों को मेरी कहानी पता चलनी चाहिए।

438
00:33:02,731 --> 00:33:04,483
मेरा भी कोई वजूद है। समझ रहे हो?

439
00:33:05,776 --> 00:33:10,030
वह कहावत सुनी है, हैरी,
"घर की मुर्गी दाल बराबर"?

440
00:33:10,072 --> 00:33:11,448
हाँ, सुनी है।

441
00:33:16,745 --> 00:33:19,039
तुम्हारे पालक अभिभावक कैसे थे, हैरी?

442
00:33:19,665 --> 00:33:21,583
बहुत से थे। किसी से लगाव नहीं था।

443
00:33:23,085 --> 00:33:25,087
सैक्सन दम्पत्ति बहुत भले थे।

444
00:33:25,671 --> 00:33:28,048
वे मुझे घर ले गए, तो लगा
कभी मक्लैरन नहीं लौटना पड़ेगा।

445
00:33:29,174 --> 00:33:30,676
हमने कुछ अच्छे साल बिताए।

446
00:33:31,969 --> 00:33:35,097
फिर बीमारी से पापा की मौत हो गई,
और उन्होंने मुझे वापस भेज दिया।

447
00:33:36,140 --> 00:33:37,683
वह सब तो तुम जानते हो, हैरी।

448
00:33:38,600 --> 00:33:42,229
तुम अंधकार के बारे में सब जानते हो, है न?

449
00:33:43,147 --> 00:33:46,108
हाँ। मैं अंधकार के बारे में सब जानता हूँ।

450
00:33:55,534 --> 00:33:57,786
पता है, हैरी,
मक्लैरन में मैं तुमसे जलता था।

451
00:33:58,287 --> 00:34:01,373
तुम ताकतवर थे। अपनी रक्षा कर लेते थे।

452
00:34:01,707 --> 00:34:03,459
किसी की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं करते थे।

453
00:34:03,542 --> 00:34:05,210
कोई तुम्हारा फ़ायदा नहीं उठा सकता था।

454
00:34:09,256 --> 00:34:10,466
वे आ रहे हैं।

455
00:34:11,759 --> 00:34:12,843
अच्छा है।

456
00:34:14,595 --> 00:34:15,804
यह किस्सा खत्म करते हैं।

457
00:34:15,846 --> 00:34:18,515
नहीं! नहीं, प्लीज़!

458
00:34:19,475 --> 00:34:21,685
इसे चोट पहुँचाने से
कुछ नहीं बदलेगा, डेविड।

459
00:34:22,144 --> 00:34:24,563
तुम इतने अंधे क्यों हो, हैरी?

460
00:34:25,439 --> 00:34:29,026
मैंने कोशिश की,
बहुत कोशिश की तुम्हें समझाने की।

461
00:34:33,989 --> 00:34:35,657
तुम मुझे समझ क्यों नहीं पा रहे?

462
00:34:37,242 --> 00:34:38,452
मैं तुम्हें समझता हूँ।

463
00:34:38,494 --> 00:34:41,163
नहीं, नहीं समझ सकते। नहीं समझ सकते।

464
00:34:41,205 --> 00:34:46,043
उन्होंने मुझे बनाया। उन्होंने मुझे
वह बना दिया जो मैं हूँ। समझे? समझ रहे हो?

465
00:34:46,585 --> 00:34:49,838
मैं वह स्मारक हूँ। मैं। मैं।

466
00:34:50,506 --> 00:34:51,757
और तुम।

467
00:35:00,265 --> 00:35:01,350
सब ठीक है।

468
00:35:14,279 --> 00:35:15,614
एफ़.आई.डी. को तुमसे बात करनी है।

469
00:35:15,697 --> 00:35:16,865
ठीक है।

470
00:35:17,449 --> 00:35:22,788
हे भगवान। सोच भी नहीं सकती
कि उसके साथ होना कैसा लगा होगा।

471
00:35:23,205 --> 00:35:25,123
हाँ। पर वह मर चुका है।

472
00:35:25,290 --> 00:35:27,918
हैरी, तुमने अच्छा काम किया।

473
00:35:33,340 --> 00:35:34,341
बॉश।

474
00:35:43,433 --> 00:35:44,518
जनाब।

475
00:35:44,643 --> 00:35:45,769
कोई टिप्पणी करेंगे?

476
00:35:45,853 --> 00:35:47,688
वह आदमी खुश है।

477
00:35:48,146 --> 00:35:50,107
सोच रहा होगा
कि अब एक और टर्म काम कर पाएगा।

478
00:35:50,983 --> 00:35:52,192
वह तो देखना पड़ेगा।

479
00:35:54,611 --> 00:35:57,573
ईवनिंग, चीफ़।
विभाग के लिए बहुत बड़ा दिन है।

480
00:35:57,739 --> 00:36:00,075
हाँ, यकीनन। मुबारक हो, अर्व।
बहुत अच्छा काम किया।

481
00:36:00,158 --> 00:36:01,201
शुक्रिया, जनाब।

482
00:36:01,243 --> 00:36:02,411
देखते हैं।

483
00:36:05,372 --> 00:36:06,665
मीडिया के साथ काम शुरू करो।

484
00:36:06,748 --> 00:36:09,668
खबर करो कि जिस सुराग से केस हल हुआ
वह खोजी दल से आया था।

485
00:36:09,751 --> 00:36:12,045
बॉश हीरो हो सकता है,
पर केस हमने हल किया। समझे?

486
00:36:12,087 --> 00:36:13,380
-जी, जनाब।
-ठीक है।

487
00:36:15,924 --> 00:36:17,593
मुबारक हो। तुमने उसे पकड़ ही लिया।

488
00:36:17,926 --> 00:36:19,136
भाड़ में जाओ, ग्रेस।

489
00:36:19,511 --> 00:36:22,764
सोचती हो तुम्हारे दोस्त बॉश की
मुसीबतें खत्म हो गईं? नहीं हुईं।

490
00:36:28,437 --> 00:36:30,147
खैर, स्टेशन पर जाने से पहले

491
00:36:30,230 --> 00:36:31,773
घटनास्थल का मुआयना करना चाहूँगा।

492
00:36:31,857 --> 00:36:33,525
तुम्हारा लीग प्रतिनिधि आ गया?

493
00:36:33,775 --> 00:36:34,943
उसे अब तक देखा नहीं।

494
00:36:35,027 --> 00:36:36,904
उसके आते ही हम यह काम पूरा कर लेंगे।

495
00:36:36,987 --> 00:36:38,363
हाँ, ठीक है।

496
00:36:50,500 --> 00:36:51,585
हमें वेट्स मिल गया।

497
00:36:52,210 --> 00:36:53,378
वह मर चुका है, है न?

498
00:36:54,504 --> 00:36:57,090
हाँ। मैंने उसे मार डाला।

499
00:36:57,966 --> 00:36:59,092
और वह औरत?

500
00:36:59,134 --> 00:37:00,260
सुरक्षित है।

501
00:37:00,969 --> 00:37:02,179
भगवान का शुक्र है।

502
00:37:06,308 --> 00:37:09,186
मैडी को मेरी ओर से चूम लेना
और कहना मैं उससे प्यार करता हूँ।

503
00:37:09,478 --> 00:37:11,813
ज़रूर। गुड नाइट, हैरी।

504
00:37:26,453 --> 00:37:27,746
शाबाश, डिटेक्टिव।

505
00:37:29,665 --> 00:37:30,999
वहाँ क्या हो रहा था?

506
00:37:33,460 --> 00:37:34,836
वेट्स की बंदूक।

507
00:37:36,546 --> 00:37:37,673
हाँ?

508
00:37:39,216 --> 00:37:40,676
उसकी बंदूक में गोलियाँ नहीं थीं।

509
00:37:46,765 --> 00:37:51,311
पुलिसवाले के हाथों खुदकुशी। मेरे हाथों।

510
00:37:52,521 --> 00:37:55,148
उससे क्या फ़र्क पड़ता है? वह जा चुका है।

