1
00:00:11,095 --> 00:00:12,763
वाह। एकदम निशाने पर।

2
00:00:15,266 --> 00:00:17,309
वह अब अपनी तस्वीर जैसा
तो बिल्कुल नहीं दिखता।

3
00:00:18,185 --> 00:00:20,062
20 साल पुरानी शराब की लत का नतीजा है।

4
00:00:20,354 --> 00:00:21,605
वे कमाल के साल रहे होंगे।

5
00:00:22,398 --> 00:00:25,067
-पक्का हम समय बर्बाद नहीं कर रहे?
-तुम्हें खेलना पसंद है।

6
00:00:25,776 --> 00:00:27,194
दस डॉलर। तीन बार में उसे मारो।

7
00:00:28,070 --> 00:00:29,071
लगी शर्त।

8
00:00:31,157 --> 00:00:33,743
मेरी बात समझ रहे हो न।
वेट्स ने जुर्म कबूल कर लिया है।

9
00:00:34,535 --> 00:00:36,370
मुफ़्त मिली चीज़ में
मीन-मेख क्यों निकालते हो?

10
00:00:36,746 --> 00:00:40,332
आर्थर डेलाक्रॉय का एक अरसे तक शोषण हुआ,
और फिर वह लापता हो गया?

11
00:00:40,416 --> 00:00:42,793
पिता ने बेटी से झूठ कहा
कि पुलिस में रिपोर्ट की है।

12
00:00:44,378 --> 00:00:46,839
इससे सैम डेलाक्रॉय भी
मुख्य आरोपी बन जाता है।

13
00:00:47,965 --> 00:00:49,300
अगर कोई और जुर्म कबूल न करे।

14
00:00:49,800 --> 00:00:51,135
लोग झूठे जुर्म कबूल करते हैं।

15
00:00:51,635 --> 00:00:54,346
-वेट्स पागल है।
-उसे स्टारफ़िश के बारे में कैसे पता चला?

16
00:00:56,640 --> 00:00:57,892
बस कह रहा हूँ।

17
00:01:01,687 --> 00:01:03,147
कमाल का शॉट था, टाइगर।

18
00:01:04,482 --> 00:01:05,941
अश्वेत हूँ तो टाइगर बुला रहे हो?

19
00:01:06,776 --> 00:01:07,818
क्योंकि तुम माहिर हो।

20
00:01:08,402 --> 00:01:10,237
गेंद लगी नहीं, पर उसे गुस्सा दिला रहे हो।

21
00:01:10,571 --> 00:01:11,781
आसान लगता है तो तुम कोशिश करो।

22
00:01:12,364 --> 00:01:14,825
-मैं गोल्फ़ नहीं खेलता।
-गोल्फ़ अच्छा खेल है।

23
00:01:15,242 --> 00:01:16,744
गोल्फ़ अच्छा खेल नहीं है।

24
00:01:16,827 --> 00:01:19,163
खेलते समय सिगरेट और शराब पी सको,
तो खेल अच्छा नहीं।

25
00:01:19,246 --> 00:01:20,581
शायद खेलकर शांत हो जाओ।

26
00:01:21,248 --> 00:01:22,500
तुम्हें उसकी ज़रूरत है।

27
00:01:23,167 --> 00:01:24,460
काम ज़िंदगी नहीं होता।

28
00:01:26,003 --> 00:01:27,546
अपना बटुआ निकाल लो, हैरी।

29
00:01:35,179 --> 00:01:36,680
यह हुई न बात।

30
00:01:49,485 --> 00:01:51,737
उसका ध्यान खींच ही लिया है
तो उससे बात करने चलें?

31
00:01:52,696 --> 00:01:54,740
नहीं, पाम स्प्रिंग्स जाकर
माँ से बात करेंगे,

32
00:01:55,199 --> 00:01:58,035
हालात पता करेंगे,
तैयारी के साथ जाएँगे। चलो।

33
00:01:58,828 --> 00:02:00,246
कुछ भूल नहीं रहे, दोस्त?

34
00:02:05,167 --> 00:02:06,335
ऐसा मत किया करो।

35
00:02:06,877 --> 00:02:08,170
मुझे हारना पसंद नहीं है।

36
00:02:58,053 --> 00:03:01,265
बॉश--&#xa0;सच&#xa0;का&#xa0;योद्धा

37
00:03:11,275 --> 00:03:12,610
ऐ, हैरी।

38
00:03:12,985 --> 00:03:15,112
-हेलो।
-जल्दी में हो क्या?

39
00:03:16,155 --> 00:03:17,448
बिलेट्स के साथ खाने पर जा रहा हूँ।

40
00:03:17,531 --> 00:03:19,783
एड्गर और मैं एक इंटरव्यू लेने
पाम स्प्रिंग्स जा रहे हैं।

41
00:03:20,618 --> 00:03:23,203
तुम्हें सारे ज़बरदस्त केस मिलते हैं।
तुमसे बात करनी है।

42
00:03:23,329 --> 00:03:24,455
हाँ।

43
00:03:26,957 --> 00:03:28,250
ज़रा बाहर जाओ।

44
00:03:35,799 --> 00:03:38,093
-क्या मैं किसी मुसीबत में हूँ?
-नहीं।

45
00:03:39,386 --> 00:03:42,806
-डेप्युटी चीफ़ का बेटा, जॉर्ज?
-सुना है अच्छा पुलिसवाला है।

46
00:03:43,098 --> 00:03:45,684
हाँ, कभी-कभी अपनी हद पार कर देता है।

47
00:03:46,435 --> 00:03:47,645
-और?
-और...

48
00:03:48,520 --> 00:03:52,232
जब ऑफ़िसर पियर्स और अर्विंग जूनियर ने
वेट्स को पकड़ा था,

49
00:03:52,608 --> 00:03:56,403
अर्विंग ने जान-बूझकर गलत नंबर प्लेट
जाँच करने के लिए डाला

50
00:03:56,487 --> 00:03:57,947
क्योंकि वैन की जाँच करना चाहता था।

51
00:03:57,988 --> 00:03:59,823
उसने कुछ अंकों में फेर-बदल कर दी।

52
00:04:00,199 --> 00:04:01,742
-पुराना पैंतरा है।
-पता है।

53
00:04:01,825 --> 00:04:03,535
एक ज़माने में मैंने भी किया है।

54
00:04:03,619 --> 00:04:05,788
पर, हैरी, ऐसे केस में,

55
00:04:06,080 --> 00:04:09,166
वैन की तलाशी लेने का
कोई गलत कारण सामने नहीं आना चाहिए।

56
00:04:09,208 --> 00:04:10,626
पियर्स से कहो अपना मुँह बंद रखे।

57
00:04:10,709 --> 00:04:13,045
हाँ, वही तो समस्या है, मेरे दोस्त,

58
00:04:13,128 --> 00:04:15,756
क्योंकि पियर्स कोई साधू-संत है,

59
00:04:15,839 --> 00:04:17,466
वह चाहता है कि मैं शिकायत दर्ज़ करूँ।

60
00:04:17,508 --> 00:04:19,927
-खबर बाहर गई तो केस गया काम से।
-हाँ। और मैं भी।

61
00:04:20,678 --> 00:04:23,347
कभी कैंपिंग के दौरान
खुजली वाले झाड़ से पिछवाड़ा पोंछा है?

62
00:04:25,265 --> 00:04:26,684
ठीक है। नहीं पोंछा।

63
00:04:26,725 --> 00:04:28,936
अगर मैंने जूनियर के खिलाफ़
शिकायत दर्ज़ कर ली,

64
00:04:29,019 --> 00:04:31,355
तो अर्विंग वह कैम्पर होगा
और मैं खुजली वाला झाड़।

65
00:04:31,855 --> 00:04:33,691
उतना ही नहीं, अगर शिकायत दर्ज नहीं की,

66
00:04:33,732 --> 00:04:36,694
तो ऑफ़िसर पियर्स से नाकाबिल अफ़सर होने का

67
00:04:36,735 --> 00:04:38,195
तमगा मिल जाएगा।

68
00:04:38,278 --> 00:04:39,905
विभाग में बहुत राजनीति होती है।

69
00:04:39,989 --> 00:04:41,657
चिंता मत करो। पियर्स से बात करूँगा।

70
00:04:42,282 --> 00:04:45,202
करोगे? शुक्रिया, हैरी। एहसान रहा।

71
00:04:46,870 --> 00:04:48,122
उदाहरण अच्छा था।

72
00:04:49,707 --> 00:04:52,710
खाइए

73
00:04:53,877 --> 00:04:55,295
पाम स्प्रिंग्स काफ़ी दूर है।

74
00:04:55,379 --> 00:04:57,673
उसे फ़ोन कर लो,
बता देना उसके बेटे की मौत हो गई है।

75
00:04:58,132 --> 00:04:59,341
आमने-सामने बात करना चाहता हूँ।

76
00:05:01,218 --> 00:05:03,303
एड्गर दुकानों पर जाना चाहेगा।

77
00:05:04,430 --> 00:05:06,181
पर कहना पड़ेगा।
हमेशा अच्छा दिखता है।

78
00:05:06,432 --> 00:05:08,517
कपड़ों का शौकीन है।
उसके पास तुमसे अधिक जूते हैं।

79
00:05:11,645 --> 00:05:13,105
तुम ठीक हो, हैरी?

80
00:05:14,648 --> 00:05:15,816
साफ़-साफ़ पूछो।

81
00:05:16,942 --> 00:05:18,485
आर्थर की माँ भी गायब थी।

82
00:05:19,903 --> 00:05:21,155
उसके बारे में जानना चाहता हूँ।

83
00:05:21,739 --> 00:05:24,158
वह बच्चों को छोड़कर न जाती,
तो शायद बच्चा ज़िंदा होता।

84
00:05:24,241 --> 00:05:25,993
-कौन जाने?
-खैर...

85
00:05:27,745 --> 00:05:31,040
बस डेलाक्रॉय हत्याकांड से
निजी तौर पर मत जुड़ जाना, ठीक है?

86
00:05:31,915 --> 00:05:33,208
यह निजी ही है।

87
00:05:33,417 --> 00:05:35,961
कुछ और कहूँगा तो वह झूठ होगा।
ऐसे ही काम करता हूँ।

88
00:05:38,047 --> 00:05:40,591
-तुमने अपनी बेटी से बात की?
-आज रात बात करनी है।

89
00:05:41,884 --> 00:05:43,260
वह मुझे "हैरी" बुलाती है।

90
00:05:45,637 --> 00:05:47,681
यह बस एक दौर है। चिंता मत करो।

91
00:05:50,726 --> 00:05:52,936
-डाउनटाउन से कोई खबर आई?
-बेल्क ने फ़ोन किया था।

92
00:05:53,937 --> 00:05:55,981
कल सुबह फ़ैसला सुनाया जाएगा।

93
00:06:05,699 --> 00:06:08,452
खाना खत्म करो, हैरी।
तुम्हें लंबा सफ़र करना है।

94
00:06:16,794 --> 00:06:19,421
कैबज़ोन के पास पहुंचने पर,
104 नाके के पास ज़रा रोकना।

95
00:06:19,880 --> 00:06:21,548
-खरीददारी करना चाहता हूँ।
-पता था।

96
00:06:23,634 --> 00:06:25,511
-रास्ते पर ही तो है।
-हमें काम खत्म करना है।

97
00:06:26,220 --> 00:06:27,471
मुझे कुछ नया खरीदना है।

98
00:06:28,347 --> 00:06:30,432
काम पर हमेशा कड़क कपड़े पहनने चाहिए।

99
00:06:30,891 --> 00:06:33,310
तुम कपड़ों के पीछे पागल हो।
लड़कियों जैसे हो, यार।

100
00:06:33,352 --> 00:06:34,978
बदसूरत लड़की, पर हो लड़की ही।

101
00:06:35,312 --> 00:06:36,730
आँख मूँदकर कपड़े चुनने वाले से

102
00:06:36,814 --> 00:06:39,066
यह समझने की उम्मीद नहीं कर सकता।

103
00:06:40,317 --> 00:06:42,319
-मैं नहीं रुकने वाला।
-प्लीज़।

104
00:06:43,278 --> 00:06:45,489
तुम्हारे लिए
वे बबलगम वाले सिगरेट खरीदूँगा

105
00:06:45,531 --> 00:06:47,825
-क्योंकि अब सिगरेट नहीं पीते।
-फिर भी नहीं रुकूँगा।

106
00:07:00,462 --> 00:07:02,548
-जल्दी करना, चिकने।
-पता है क्या चाहिए।

107
00:07:02,756 --> 00:07:06,301
डबल-बक मंक स्ट्रैप जूते, भूरे रंग के,
जिसमें सामने विंगटिप सजावट हो।

108
00:07:06,510 --> 00:07:09,179
मेरे पास विंगटिप हैं। भूरे हैं।
पर सजावट नहीं है।

109
00:07:09,555 --> 00:07:11,849
तुम्हारे उन भारी-भरकम जूतों की
बात नहीं कर रहा।

110
00:07:12,307 --> 00:07:13,600
इन जूतों को बर्न्स कहते हैं।

111
00:07:13,851 --> 00:07:15,561
इटली में टु बूट न्यू यॉर्क द्वारा निर्मित।

112
00:07:16,186 --> 00:07:17,437
एक बात पूछता हूँ।

113
00:07:17,521 --> 00:07:19,815
इटली के हैं, तो कंपनी का नाम
टु बूट न्यू यॉर्क क्यों है?

114
00:07:20,816 --> 00:07:22,151
-सच में?
-बस कह रहा हूँ।

115
00:07:37,791 --> 00:07:39,042
मुलाकात का समय लिया था?

116
00:07:39,293 --> 00:07:41,753
क्रिस्टीन वॉटर्स से मिलना है,
312 डीप वॉटर्स ड्राइव।

117
00:07:42,212 --> 00:07:43,714
उन्हें मिलने का कारण पता है?

118
00:07:44,840 --> 00:07:46,008
अगर मन की बात पढ़ सकती है तो।

119
00:07:47,384 --> 00:07:48,594
रुकिए।

120
00:07:49,303 --> 00:07:50,888
डीप वॉटर्स ड्राइव? रेगिस्तान में?

121
00:07:51,305 --> 00:07:53,557
दूसरे पति का नाम राल्फ़ वॉटर्स था।
उसने यह जगह बनाई है।

122
00:07:54,433 --> 00:07:55,809
उसने बड़ी ऊँची छलांग मारी है।

123
00:07:56,143 --> 00:07:57,895
पहले परिवार को छोड़ दिया, यहाँ आ गई।

124
00:07:58,437 --> 00:07:59,646
सच कहा।

125
00:07:59,855 --> 00:08:01,356
श्रीमती वॉटर्स कारण जानना चाहती हैं।

126
00:08:02,232 --> 00:08:05,652
हम केवल उनसे बात करेंगे।
हमारे पास कोर्ट का ऑर्डर है। गेट खोलो।

127
00:08:11,909 --> 00:08:14,119
ये अकड़ एलए में चल जाती होगी,

128
00:08:14,203 --> 00:08:17,539
पर इस रेगिस्तान में
काम ज़रा अलग ढंग से होता है।

129
00:08:44,775 --> 00:08:46,151
श्रीमती वॉटर्स, प्लीज़।

130
00:08:50,656 --> 00:08:53,825
यूजीन ने कहा कि आपके पास
कोर्ट का ऑर्डर है। वह दिखाइए, डिटेक्टिव।

131
00:08:54,117 --> 00:08:55,994
उसने गलत समझ लिया।
हमने कहा वह ला सकते हैं।

132
00:08:58,622 --> 00:09:00,666
खैर, आप आ तो गए हैं।

133
00:09:00,749 --> 00:09:02,459
तो बात जो भी हो, खत्म कर लेते हैं।

134
00:09:02,501 --> 00:09:03,919
बात आपके बेटे के बारे में है।

135
00:09:04,628 --> 00:09:06,964
-आर्थर। आपको कैसे पता...
-उसकी मौत हो गई है।

136
00:09:07,673 --> 00:09:09,299
उसकी हत्या हुई थी।

137
00:09:12,970 --> 00:09:14,304
हे भगवान।

138
00:09:15,347 --> 00:09:16,598
प्लीज़, बैठ जाइए।

139
00:09:27,276 --> 00:09:29,319
-क्या आप उसके संपर्क में थीं?
-नहीं।

140
00:09:30,529 --> 00:09:33,782
नहीं, एक अरसे पहले उससे संपर्क टूट गया।

141
00:09:34,366 --> 00:09:36,660
हाल ही में उसके अवशेष
लॉरेल कैन्यन पर मिले।

142
00:09:36,702 --> 00:09:38,662
मेडिकल रिपोर्टों की मदद से उसकी पहचान की।

143
00:09:39,913 --> 00:09:42,207
कब... ठीक है। वह...

144
00:09:43,792 --> 00:09:46,837
-पिछले अगस्त में 32 साल का हो गया होगा।
-उसे कार्ड भेजा था?

145
00:09:48,714 --> 00:09:50,048
माफ़ कीजिएगा?

146
00:09:50,340 --> 00:09:51,883
हाँ। आप तो संपर्क में थी ही नहीं।

147
00:09:52,384 --> 00:09:54,553
आपकी बेटी ने बताया
कि 20 साल पहले लापता हो गया था।

148
00:09:55,721 --> 00:09:56,847
मुझे नहीं पता था।

149
00:09:57,014 --> 00:09:59,224
हमारे अनुसार
उसके कुछ दिन बाद उसकी हत्या हो गई।

150
00:09:59,308 --> 00:10:00,350
हे भगवान।

151
00:10:00,434 --> 00:10:02,352
इतने साल अपने परिवार से
संपर्क नहीं किया?

152
00:10:02,644 --> 00:10:03,687
नहीं।

153
00:10:04,646 --> 00:10:05,981
कभी भी नहीं?

154
00:10:08,525 --> 00:10:11,320
वहाँ से जाने के एक साल बाद,

155
00:10:12,696 --> 00:10:15,449
मैं बच्चों को देखने के लिए
वहाँ से गुज़री थी,

156
00:10:15,532 --> 00:10:18,201
लगा शायद उनकी एक झलक मिल जाए,
देख लूँ कि वे ठीक हैं।

157
00:10:19,202 --> 00:10:20,579
पर पर्दे लगे हुए थे और...

158
00:10:21,913 --> 00:10:23,707
-मैं घर नहीं गई...
-क्यों नहीं?

159
00:10:25,792 --> 00:10:28,378
अपने पूर्व-पति की प्रतिक्रिया से डरती थी।

160
00:10:28,670 --> 00:10:30,797
तलाक के लिए आपने
शारीरिक प्रताड़ना का कारण दिया था।

161
00:10:31,298 --> 00:10:33,925
सैम मुझे मारता था। मैं भाग गई।

162
00:10:34,259 --> 00:10:37,888
मुझे लगा कि बच्चे
मेरे बगैर सुरक्षित रहेंगे।

163
00:10:38,347 --> 00:10:40,974
"सुरक्षित"? एक हिंसक शराबी के साथ?

164
00:10:48,398 --> 00:10:50,734
अब आप जा सकते हैं। आप दोनों।

165
00:10:51,485 --> 00:10:53,695
कोई और बात करनी हो
तो मेरे वकील से बात कीजिएगा।

166
00:10:53,945 --> 00:10:55,072
एक मिनट बाहर रुकना, जेरी?

167
00:10:56,365 --> 00:10:57,741
मैं चाहती हूँ कि आप भी चले जाएँ।

168
00:11:02,204 --> 00:11:03,789
आप चाहती हैं न कि हम आपके बेटे के

169
00:11:03,872 --> 00:11:05,415
-हत्यारे को ढूँढ़ें...
-बिल्कुल।

170
00:11:17,427 --> 00:11:18,804
यह मैंने आर्टी को दिया था।

171
00:11:21,473 --> 00:11:24,017
-यह कहाँ मिला?
-हमें यह उसकी कब्र में से मिला।

172
00:11:25,227 --> 00:11:26,728
याद है आपने इसे कहाँ से खरीदा था?

173
00:11:29,940 --> 00:11:33,944
नहीं, कहीं से लिया होगा।
शायद किसी छोटी दुकान से।

174
00:11:35,070 --> 00:11:37,280
श्रीमती वॉटर्स, क्या आपने अपने पति को,

175
00:11:38,115 --> 00:11:39,950
पूर्व-पति को बच्चों पर हाथ उठाते देखा था?

176
00:11:41,785 --> 00:11:45,122
वह मुझे मारता था, डिटेक्टिव। केवल मुझे।

177
00:11:46,206 --> 00:11:49,793
-क्यों? आपको लगता है सैम ने आर्थर को मारा?
-नहीं पता कि उसे किसने मारा।

178
00:11:50,919 --> 00:11:53,171
अभी तहकीकात शुरू ही हुई है।

179
00:11:54,256 --> 00:11:57,175
अंत्येष्टी की व्यवस्था कौन कर रहा है?
शायद मुझे...

180
00:11:57,259 --> 00:11:58,844
आपको कोरोनर से बात करनी चाहिए।

181
00:11:59,678 --> 00:12:01,221
-हाँ।
-या अपनी बेटी से।

182
00:12:03,306 --> 00:12:04,474
शीला?

183
00:12:07,144 --> 00:12:08,311
वह कैसी दिखती है?

184
00:12:09,187 --> 00:12:12,065
आपके जैसी। थोड़ी और लंबी है।

185
00:12:14,276 --> 00:12:17,362
-क्या वह शादीशुदा है, या...
-मुझे नहीं लगता।

186
00:12:18,363 --> 00:12:19,823
वह अब भी उसी घर में रहती है।

187
00:12:21,491 --> 00:12:23,493
-वाकई?
-वह वहीं रुक गई।

188
00:12:24,953 --> 00:12:26,329
कि शायद आपका बेटा घर लौट आए।

189
00:12:43,138 --> 00:12:44,431
मुझे उस पर गुस्सा आ गया था।

190
00:12:45,682 --> 00:12:48,101
जैसे वह बता रही थी कि घर के पास से गुज़री,

191
00:12:48,185 --> 00:12:50,854
रात के अंधेरे में खिड़की से
बच्चों की एक झलक पाने के लिए?

192
00:12:52,606 --> 00:12:53,815
मैं ऐसा करता हूँ।

193
00:12:55,233 --> 00:12:56,443
बहुत बार किया है।

194
00:12:57,194 --> 00:12:58,653
मेरे पास सबकुछ था, यार।

195
00:12:59,738 --> 00:13:01,031
पर कद्र नहीं की।

196
00:13:01,823 --> 00:13:04,034
मैंने सब बिगाड़ दिया,
दूसरी औरतों के पीछे चला गया।

197
00:13:05,035 --> 00:13:06,369
वह मेरी कमज़ोरी थी।

198
00:13:08,538 --> 00:13:11,041
अब रात को मैं अपने ही घर के बाहर होता हूँ,

199
00:13:11,541 --> 00:13:13,168
अपने बच्चों को खिड़की से देखता हूँ।

200
00:13:14,252 --> 00:13:17,547
पर एक बात कहूँ? भले ही मैं गलत था,
पर उनकी ज़िंदगी का हिस्सा हूँ।

201
00:13:18,381 --> 00:13:20,800
पर वह औरत सब छोड़कर चली गई।

202
00:13:21,760 --> 00:13:23,887
कहा कभी अपने पति को
बच्चों को मारते नहीं देखा।

203
00:13:24,387 --> 00:13:26,097
आर्थर को उसके जाने के बाद
मारना शुरू किया?

204
00:13:26,223 --> 00:13:27,224
लगता तो है।

205
00:13:27,557 --> 00:13:29,684
वह भी इस वक्त यही सोच रही होगी।

206
00:13:30,644 --> 00:13:32,562
क्रिस्टीन वॉटर्स ने एक नर्क झेला था।

207
00:13:33,647 --> 00:13:35,232
वह अब भी उससे निकली नहीं है।

208
00:13:41,363 --> 00:13:42,989
-ऑफ़िसर पियर्स।
-जनाब।

209
00:13:43,657 --> 00:13:45,367
-एक मिनट बात कर सकते हैं?
-क्या बात है?

210
00:13:47,369 --> 00:13:49,287
-रॉन्डेल नाम है न?
-सब "रॉन" बुलाते हैं।

211
00:13:50,580 --> 00:13:53,166
-तो, रॉन, तुम्हारे साथी के साथ पंगा...
-वह सूरमा है।

212
00:13:53,875 --> 00:13:56,503
पंगा लिया, तो मुश्किल में पड़ जाऊँगा।
नहीं लिया, तो भी।

213
00:13:56,920 --> 00:13:59,631
मुसीबत आनी ही है,
तो सही काम करके मुसीबत अपने सिर लूँगा।

214
00:13:59,714 --> 00:14:01,258
आप यह डेप्युटी चीफ़ से कह सकते हैं।

215
00:14:01,883 --> 00:14:03,593
अर्विंग या उसके बेटे के लिए नहीं आया।

216
00:14:04,344 --> 00:14:06,429
-तो?
-देखो, अगर तुम्हारी शिकायत अखबारों तक गई,

217
00:14:06,471 --> 00:14:08,765
तो रिकॉर्ड बन जाएगा।
वेट्स को फ़ायदा हो जाएगा।

218
00:14:08,807 --> 00:14:11,059
जज के पास कोई विकल्प न होगा
क्योंकि तुमने कह दिया

219
00:14:11,101 --> 00:14:13,853
कि उसे झूठे कारण से रोका था। ऐसा चाहते हो?

220
00:14:14,479 --> 00:14:16,356
नहीं। मैं ऐसा हरगिज़ नहीं चाहता।

221
00:14:16,731 --> 00:14:19,609
क्योंकि तुमने देखा कि वैन में क्या था,
वेट्स ने क्या किया?

222
00:14:19,651 --> 00:14:21,069
हाँ। मैंने देखा था।

223
00:14:21,611 --> 00:14:23,029
ठीक है। तो एक समस्या है।

224
00:14:23,113 --> 00:14:25,782
उसे केस को खतरे में डाले बगैर
अंदर ही सुलझा सकते हैं।

225
00:14:27,492 --> 00:14:29,953
तो मैं क्या करूँ? मुझे खुद को बचाना होगा।

226
00:14:30,745 --> 00:14:33,623
यही एक काम है, और मुझे बचाने वाला
कोई डेप्युटी चीफ़ पिता भी नहीं है।

227
00:14:33,790 --> 00:14:35,875
मैंकिविज़ से बात करके
नया पार्टनर दिलवा दूँ?

228
00:14:36,209 --> 00:14:38,336
-तुम्हारे जैसा सच्चा बंदा?
-पता नहीं।

229
00:14:38,878 --> 00:14:41,339
पता चला कि जॉर्ज के बारे में बताया,
तो सब दूरी बना लेंगे।

230
00:14:41,464 --> 00:14:42,632
वह मैंक संभाल लेगा।

231
00:14:42,716 --> 00:14:44,134
तुमने एक बड़े अपराधी को पकड़ा है।

232
00:14:44,175 --> 00:14:46,261
तुम अक्लमंदों को अलग करके
चौकसी बढ़ाने का समय है।

233
00:14:52,642 --> 00:14:53,935
इससे काम बन जाएगा।

234
00:14:55,312 --> 00:14:56,438
मैं संभाल लूँगा।

235
00:15:03,445 --> 00:15:04,487
हेलो।

236
00:15:05,196 --> 00:15:06,281
हेलो।

237
00:15:07,032 --> 00:15:08,533
मैं कपड़े बदलने जा रही थी।

238
00:15:08,617 --> 00:15:09,826
खाना खाने चलोगे?

239
00:15:09,909 --> 00:15:12,245
डैन टाना के एक कोने में बैठ जाएँगे।

240
00:15:13,913 --> 00:15:16,041
अच्छा लगता। पर अभी एक सफ़र से लौटा हूँ।

241
00:15:16,124 --> 00:15:18,376
बहुत कागज़ी कार्यवाही बाकी है।
फ़ोन करने हैं।

242
00:15:18,918 --> 00:15:20,629
-इंतज़ार कर सकती हूँ।
-बात यह है कि...

243
00:15:20,837 --> 00:15:23,506
मैंने अपनी बेटी को फ़ोन करने का
वादा किया था। अगली बार?

244
00:15:25,050 --> 00:15:26,259
हाँ, ज़रूर।

245
00:15:27,010 --> 00:15:29,512
-सब ठीक है न?
-हाँ, ठीक है। बस केस में फँसा हूँ।

246
00:15:29,554 --> 00:15:31,222
-थोड़ा उलझ गया हूँ, समझी न?
-हाँ।

247
00:15:31,848 --> 00:15:33,642
-कल चलें?
-ठीक है।

248
00:15:34,184 --> 00:15:35,393
फ़ोन करना।

249
00:15:41,900 --> 00:15:43,068
क्या?

250
00:15:43,360 --> 00:15:45,487
-उस नज़र को पहचानता हूँ।
-हाँ, यकीनन...

251
00:16:15,809 --> 00:16:17,060
-हेलो?
-हेलो, हैरी बोल रहा हूँ।

252
00:16:17,435 --> 00:16:19,479
हैरी। फ़ैसला आ गया क्या?

253
00:16:20,063 --> 00:16:21,606
-कल।
-शुभकामनाएँ।

254
00:16:22,023 --> 00:16:24,567
-शुक्रिया।
-तुम्हारी माँ को बीच में लाना गलत था।

255
00:16:25,402 --> 00:16:26,736
इंटरनेट पर यही खबर छाई है।

256
00:16:27,112 --> 00:16:28,405
हाँ। क्या करें?

257
00:16:29,072 --> 00:16:30,573
-वह है?
-हाँ। रुको।

258
00:16:30,907 --> 00:16:32,200
मैडी, पापा का फ़ोन है।

259
00:16:33,034 --> 00:16:35,036
समय पर फ़ोन किया।
सॉकर अभ्यास के लिए जा रहे थे।

260
00:16:35,912 --> 00:16:37,789
-आ गई।
-हेलो, मैडी।

261
00:16:38,248 --> 00:16:39,457
हेलो, हैरी।

262
00:16:40,458 --> 00:16:42,502
-रात को सॉकर अभ्यास है?
-हाँ।

263
00:16:42,919 --> 00:16:46,089
दिन में बहुत गर्मी होती है।
और त्वचा का कैंसर हो सकता है।

264
00:16:46,715 --> 00:16:48,091
सही कहा।

265
00:16:48,508 --> 00:16:49,926
आप क्रिसमस पर आ रहे हैं?

266
00:16:50,760 --> 00:16:52,011
कोशिश कर रहा हूँ।

267
00:16:53,096 --> 00:16:57,225
आशा है आप आएँगे। मुझे जाना है।
देर हो गई तो कोच बहुत भगाएँगे।

268
00:16:57,559 --> 00:17:00,145
सब ठीक तो है न? वेगस पसंद आ रहा है?

269
00:17:00,603 --> 00:17:03,606
हाँ। वेगस ठीक है। बहुत चमकदार है।

270
00:17:04,274 --> 00:17:05,525
हाँ। धूप का चश्मा लगाकर रखना।

271
00:17:06,109 --> 00:17:07,569
कुछ दिन बाद फ़ोन करता हूँ। ठीक है?

272
00:17:08,361 --> 00:17:10,447
-ठीक है। बाए, हैरी।
-मैं तुमसे प्यार...

273
00:17:37,682 --> 00:17:41,478
दान ही प्रेम है

274
00:17:45,315 --> 00:17:48,443
-क्या ज्यूरी ने फ़ैसला ले लिया है?
-हाँ, ले लिया है, योर ऑनर।

275
00:18:02,332 --> 00:18:04,834
हम, ज्यूरी, रोज़ा फ़्लोरेस बनाम

276
00:18:04,918 --> 00:18:07,670
एरोनिमस बॉश एवं न्यू यॉर्क के
मुकदमे के लिए

277
00:18:07,754 --> 00:18:09,172
शपथबद्ध हैं,

278
00:18:09,631 --> 00:18:12,509
और वादी रोज़ा फ़्लोरेस के
पक्ष में फ़ैसला देते हैं।

279
00:18:14,928 --> 00:18:17,347
हम मुआवज़े की रकम एक डॉलर तय करते हैं।

280
00:18:18,181 --> 00:18:21,226
ज्यूरी के देवियो एवं सज्जनो,
आपकी सेवा के लिए धन्यवाद।

281
00:18:22,310 --> 00:18:24,395
-उसने क्या कहा? एक डॉलर?
-बकवास।

282
00:18:24,521 --> 00:18:26,314
-उसे गोली मारकर कुछ गलत नहीं किया।
-चलो।

283
00:18:26,356 --> 00:18:28,858
अब मान भी जाओ, हैरी। ठीक है?

284
00:18:29,234 --> 00:18:31,611
-ज्यूरी ने अच्छा फ़ैसला दिया।
-हाँ, कि मैं दोषी हूँ।

285
00:18:31,694 --> 00:18:35,365
न, यह कि तुमने एक खतरनाक आदमी को
समाज से दूर किया, पर नियम नहीं माने।

286
00:18:36,783 --> 00:18:38,368
चाहो तो अपील कर सकता हूँ।

287
00:18:39,744 --> 00:18:41,412
चलो भी। मज़ाक है क्या? तुम नहीं...

288
00:18:42,872 --> 00:18:44,874
यह एक मज़ाक था, हैरी।

289
00:18:46,376 --> 00:18:47,544
हैरी।

290
00:18:58,930 --> 00:19:00,515
खुद पर नाज़ हो रहा है, वकील साहिबा?

291
00:19:01,182 --> 00:19:02,559
यह बस काम का एक और दिन है।

292
00:19:02,934 --> 00:19:05,395
अपने मुवक्किल को एक डॉलर दिलवाकर
बहुत खुश लग रही हो।

293
00:19:05,436 --> 00:19:07,230
तुम्हें कितना मिलेगा? साढे तैंतीस सेंट?

294
00:19:08,231 --> 00:19:10,149
मैंने उससे अच्छा काम किया, डिटेक्टिव।

295
00:19:10,525 --> 00:19:13,945
वादी जीत गई,
इसलिए उसकी जीत की रकम तक सीमित नहीं हूँ।

296
00:19:14,028 --> 00:19:15,071
-नहीं?
-नहीं।

297
00:19:15,154 --> 00:19:17,073
श्रीमती फ़्लोरेस मेरी फ़ीस नहीं देंगी।

298
00:19:17,282 --> 00:19:19,701
वह बाध्यता लॉस एंजेलिस सरकार की है।

299
00:19:20,285 --> 00:19:21,661
-कितना?
-करीब...

300
00:19:22,412 --> 00:19:25,748
-मैं शायद 550,000 माँगूँगी।
-शुभकामनाएँ।

301
00:19:26,040 --> 00:19:28,167
वे मान जाएँगे, ना-नुकर करेंगे।

302
00:19:28,835 --> 00:19:31,421
थोड़े हाथ-पाँव चलाने पड़ेंगे,

303
00:19:31,504 --> 00:19:32,881
हमेशा की तरह वाद-विवाद होगा।

304
00:19:32,922 --> 00:19:35,967
फिर हम 250, 275 पर मान जाएँगे?

305
00:19:36,885 --> 00:19:38,761
-इसी लिए तुम्हें मनी नाम दिया है।
-सो तो है।

306
00:19:39,345 --> 00:19:40,555
फिर मिलेंगे, डिटेक्टिव।

307
00:19:41,139 --> 00:19:42,599
कोर्ट में ही।

308
00:19:43,391 --> 00:19:45,768
तुम जैसे लोग
मुसीबत से दूर रह ही नहीं पाते।

309
00:19:59,908 --> 00:20:01,242
तुम खुश होगे।

310
00:20:02,035 --> 00:20:03,453
इससे बुरा हो सकता था।

311
00:20:03,786 --> 00:20:05,038
थोड़ा टहलकर आते हैं।

312
00:20:05,788 --> 00:20:07,206
उन्होंने यहाँ अच्छा काम किया है।

313
00:20:08,958 --> 00:20:11,336
अभी बहुत काम बाकी है,
पर पहले से तो बहुत बेहतर है।

314
00:20:11,878 --> 00:20:13,546
अब भी कॉन्क्रीट का गटर ही है।

315
00:20:14,839 --> 00:20:16,341
शहरों को गटरों की ज़रूरत होती है।

316
00:20:19,469 --> 00:20:23,306
डिस्ट्रिक्ट अटर्नी ने रेनार्ड वेट्स को
घटनास्थल पर ले जाने की अनुमति दे दी। कल।

317
00:20:24,349 --> 00:20:26,309
-ऐसा क्यों किया?
-प्रचार का मौका है।

318
00:20:26,935 --> 00:20:30,021
मेयर के चुनाव के लिए
अपना प्रचार शुरू करने का पैंतरा है।

319
00:20:31,439 --> 00:20:34,067
यकीन दिलाना था कि वेट्स
डेलाक्रॉय के बारे में झूठ बोल रहा है।

320
00:20:34,192 --> 00:20:37,070
वेट्स झूठ बोल रहा है।
उसे ध्यान आकर्षित करना है।

321
00:20:37,862 --> 00:20:39,989
उसे भी ओ शिया की तरह
सबकी नज़रों में आना है।

322
00:20:40,949 --> 00:20:42,951
घटनास्थल पर जाने से
सबका ध्यान उस पर रहेगा।

323
00:20:43,493 --> 00:20:44,911
उसने ओ शिया को यकीन दिला दिया।

324
00:20:45,536 --> 00:20:47,163
कुछ लोगों को गैस प्रोब्स के साथ भेजो।

325
00:20:47,205 --> 00:20:49,415
उन्हें वहाँ कोई लाश नहीं मिलेगी।

326
00:20:50,333 --> 00:20:51,709
ओ शिया नहीं मानेगा।

327
00:20:53,586 --> 00:20:55,088
तुम चाहते हो कि वह असफल रहे।

328
00:20:56,798 --> 00:20:58,633
नहीं चाहता
कि विभाग पर पासा उल्टा पड़े।

329
00:20:59,968 --> 00:21:02,387
राष्ट्रपति जितनी सुरक्षा दी जाएगी,

330
00:21:02,470 --> 00:21:03,972
और तुम्हें वेट्स के साथ भेज रहा हूँ।

331
00:21:04,013 --> 00:21:05,473
यह जॉन्सन और मूर का केस है।

332
00:21:05,890 --> 00:21:07,517
हड्डियों का केस नहीं। वह तुम्हारा है।

333
00:21:08,393 --> 00:21:11,229
इसलिए इस शिकार का दारोमदार
तुम पर है, डिटेक्टिव।

334
00:21:11,688 --> 00:21:13,272
अगर कुछ गलत हुआ तो।

335
00:21:16,275 --> 00:21:19,237
मुझे लगता है कि तुम्हारा कहना सही है
और वेट्स झूठ बोल रहा है।

336
00:21:21,114 --> 00:21:24,033
अगर ओ शिया मेयर बन गया
तो विभाग के लिए बहुत बुरा होगा।

337
00:21:25,410 --> 00:21:26,828
तुम्हारे लिए भी।

338
00:21:29,789 --> 00:21:31,541
मैं साउथ सेंट्रल की संतान हूँ, बॉश।

339
00:21:33,001 --> 00:21:35,628
कहीं और जाकर पुलिस चीफ़ नहीं बनना चाहता।

340
00:21:36,754 --> 00:21:38,673
हालांकि उससे कुछ लोग खुश हो जाएँगे।

341
00:21:40,383 --> 00:21:43,720
ज़रूरी नहीं है।
मुसीबत जानी पहचानी हो तो बेहतर है...

342
00:22:10,621 --> 00:22:11,873
-हेलो।
-हेलो।

343
00:22:13,666 --> 00:22:15,293
-तुम चौंक गए।
-थोड़ा।

344
00:22:15,752 --> 00:22:17,128
तुमने यूनिफ़ॉर्म नहीं पहन रखी है।

345
00:22:18,004 --> 00:22:19,589
-तुम भूल गए।
-थोड़ा सा।

346
00:22:20,423 --> 00:22:22,091
तुमने कहा था कि फ़ोन करोगे।

347
00:22:22,717 --> 00:22:24,469
इस मामले में थोड़ा फँस गया हूँ।

348
00:22:25,470 --> 00:22:28,681
-सब दिमाग से निकल गया।
-क्या मामला है?

349
00:22:29,057 --> 00:22:31,934
रेनार्ड वेट्स, जिसकी वैन से लाश मिली थी।

350
00:22:32,435 --> 00:22:33,811
कल उसे घटनास्थल पर ले जाना हैं,

351
00:22:33,895 --> 00:22:35,563
पता करने कि क्या वह झूठ बोल रहा है।

352
00:22:37,982 --> 00:22:39,776
मुझे अंदर बुलाओगे
या रातभर यहीं खड़ी रहूँ?

353
00:22:39,859 --> 00:22:40,985
हाँ। अंदर आओ।

354
00:22:46,908 --> 00:22:48,868
यह जैज़ नहीं है? कौनसा संगीत है?

355
00:22:49,952 --> 00:22:51,829
मेरी बेटी ने एक संगीत सूची भेजी है।

356
00:22:53,122 --> 00:22:54,540
एक जाम पियोगी? बाहर बैठ सकते हैं।

357
00:22:56,042 --> 00:22:57,210
बाद में।

358
00:23:16,020 --> 00:23:17,355
तुम सीख रही हो।

359
00:23:18,064 --> 00:23:20,775
बिल्कुल। मैं अपनी कार भी लाई हूँ।

360
00:23:21,776 --> 00:23:22,902
यही सही है।

361
00:23:23,986 --> 00:23:26,739
कॉफ़ी बना दूँ? मुझे जाना है,
पर तुम्हारे लिए बना देता हूँ।

362
00:23:26,823 --> 00:23:27,949
नहीं, ठीक है।

363
00:23:31,494 --> 00:23:32,995
आशा है कि तुम थके हुए नहीं हो।

364
00:23:34,122 --> 00:23:35,414
पता है आज का दिन अहम है।

365
00:23:36,707 --> 00:23:37,834
काश तुम्हारे साथ जा पाती।

366
00:23:38,709 --> 00:23:41,337
-मुझे इसमें शामिल कर सकते हो?
-लोग तय हो चुके हैं।

367
00:23:41,504 --> 00:23:42,922
पर, शुक्रिया।

368
00:23:43,631 --> 00:23:45,508
-नहीं लगता कि मैं तैयार हूँ।
-ऐसा नहीं है।

369
00:23:45,883 --> 00:23:47,051
लोग तय कर लिए हैं।

370
00:23:47,135 --> 00:23:49,178
सारे अनुभवी अफ़सर हैं।

371
00:23:49,846 --> 00:23:51,013
कोई रंगरूट नहीं है।

372
00:23:52,140 --> 00:23:53,558
तुम्हारा भी मौका आएगा।

373
00:23:53,975 --> 00:23:55,059
कब?

374
00:23:55,351 --> 00:23:56,686
कोशिश पूरी कर रही हो।

375
00:23:57,353 --> 00:23:58,563
हमेशा।

376
00:24:01,357 --> 00:24:03,818
खाने का समय, खाने का समय, खाने का समय।

377
00:24:03,860 --> 00:24:06,028
सभी कैदी अपनी जेल के सामने खड़े हो जाएँ।

378
00:24:06,320 --> 00:24:08,197
बातें न करें और अपनी कमीज़ टक कर लें।

379
00:24:09,699 --> 00:24:15,204
परिसर वाले ध्यान दें, कैदी गार्सिया,
आखिरी संख्या 3-1-0-8, रसोई में आओ।

380
00:24:18,457 --> 00:24:21,085
मुझे तुम्हारा सूट पसंद आया, क्रेट।
तुम पर जँच रहा है।

381
00:24:21,335 --> 00:24:23,045
हाँ। शुक्रिया।

382
00:24:23,838 --> 00:24:27,008
बीवी बोली मुझे बेहाल दुकानदार के
रूप में देखकर तंग आ चुकी है।

383
00:24:27,049 --> 00:24:29,802
हांग-कांग वाले किसी बंदे को मेरे पास भेजा,

384
00:24:29,886 --> 00:24:31,929
वह कुछ दिनों के लिए अमरीका आया,

385
00:24:32,638 --> 00:24:34,891
एलएएक्स के पास उसने होटल में एक कमरा लिया।

386
00:24:35,433 --> 00:24:37,143
हाँ। पिनस्ट्राइप सूट मिल गया।

387
00:24:37,435 --> 00:24:40,229
गर्म है। इसमें गठीला लगता हूँ, है न?

388
00:24:40,771 --> 00:24:42,231
सबके होश उड़ा दोगे।

389
00:24:47,737 --> 00:24:49,739
सब तैयार है।

390
00:24:51,532 --> 00:24:53,034
आपके हवाले, डिटेक्टिव।

391
00:24:53,409 --> 00:24:55,244
ऑफ़िसर, हिरासत में लो
और वैन में बिठा दो।

392
00:25:13,930 --> 00:25:15,264
तुम्हारी वकील कहाँ है?

393
00:25:15,640 --> 00:25:16,724
उसे काम से निकाल दिया।

394
00:25:17,600 --> 00:25:18,851
मैं खुद अपना केस लड़ूँगा।

395
00:25:19,268 --> 00:25:21,229
कोई चालाकी की, तो उड़ा दूँगा। समझ गए?

396
00:25:23,773 --> 00:25:25,566
-समझ गया।
-अच्छा है। बिठाओ इसे।

397
00:25:32,698 --> 00:25:35,952
-यह नाटक बंद करने में देर नहीं हुई है।
-किस बात का डर है, बॉश?

398
00:25:36,035 --> 00:25:39,121
-चलो कुछ केस सुलझाते हैं, डिटेक्टिव।
-सुर्खियों में छाते हैं?

399
00:25:39,288 --> 00:25:41,290
तहकीकात के लिए
वीडियो रिकॉर्डिंग ज़रूरी है।

400
00:25:41,791 --> 00:25:44,126
अगर कोई कब्र मिली तो इसकी ज़रूरत पड़ेगी।

401
00:25:44,293 --> 00:25:45,711
जनाब, यह बस प्रचार का एक मौका है,

402
00:25:45,795 --> 00:25:47,838
और अधिकारिक तौर पर कह रहा हूँ
कि मुझे यह पसंद नहीं।

403
00:25:47,922 --> 00:25:50,132
सुन लिया। अब चलो।

404
00:25:50,466 --> 00:25:53,970
पहला पड़ाव पूर्वी एलए में है,
जहाँ वेट्स ने पहली हत्या की थी।

405
00:25:54,679 --> 00:25:56,347
वह तुम्हारा केस है, डिटेक्टिव।

406
00:25:56,847 --> 00:25:58,391
गारंटी देता हूँ कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

407
00:25:59,433 --> 00:26:01,644
हाँ, वह तो देखेंगे, है न?

408
00:26:01,978 --> 00:26:04,188
वेट्स के साथ वैन में हैं।
सब चैनल आठ लगाएँ।

409
00:26:32,842 --> 00:26:36,637
कभी ध्यान दिया है कि क्रिसमस और न्यू यॉर्क
के समय मौसम हमेशा अच्छा रहता है?

410
00:26:37,513 --> 00:26:40,683
कहते हैं कि जब पूर्व के लोग
टीवी पर रोज़ परेड देखते हैं,

411
00:26:40,766 --> 00:26:43,019
तो कैलिफ़ोर्निया जाने की
तैयारी कर लेते हैं।

412
00:26:44,854 --> 00:26:46,188
तुम यहीं पले-बढ़े हो।

413
00:26:47,773 --> 00:26:50,985
इन पर ध्यान न देना आसान है, है न?

414
00:26:51,402 --> 00:26:53,404
यह बकवास कहीं और करना, वेट्स।

415
00:26:55,573 --> 00:26:57,158
तुम बड़े रूखे हो।

416
00:26:57,199 --> 00:26:58,993
अफ़सोस है कि तुम्हें भरोसा नहीं है।

417
00:27:00,119 --> 00:27:01,537
मैं सच कह रहा हूँ।

418
00:27:03,289 --> 00:27:04,874
मैंने तुम्हारे बारे में पढ़ा है।

419
00:27:05,708 --> 00:27:08,127
बहुत बुरी परिस्थितियों से आए हो,
वह जगह जहाँ

420
00:27:08,794 --> 00:27:12,423
तुम्हारी माँ के मरने के बाद
तुम्हें रखा था।

421
00:27:14,550 --> 00:27:17,678
अब देखो खुद को, एक पक्के लक्ष्य वाला बंदा।

422
00:27:19,555 --> 00:27:20,931
तुम्हारे बारे में यही कहते हैं न?

423
00:27:21,474 --> 00:27:23,142
या तुम खुद अपने बारे में यह कहते हो?

424
00:27:25,728 --> 00:27:26,937
परिवार नहीं है।

425
00:27:28,064 --> 00:27:30,066
कोई ज़िंदगी नहीं है। केवल केस हैं।

426
00:27:32,026 --> 00:27:34,487
बस एक लक्ष्य है।

427
00:27:38,532 --> 00:27:42,620
तुम रात को घर पर बैठते हो, हर रात, अकेले,

428
00:27:43,412 --> 00:27:48,292
मृतकों की फ़ाइलों और तस्वीरों के साथ।

429
00:27:48,626 --> 00:27:50,294
पहले पड़ाव के बारे में बताओ, वेट्स,

430
00:27:50,378 --> 00:27:53,130
जहाँ तुमने 20 साल पहले
आर्थर डेलाक्रॉय को मारा था।

431
00:27:53,631 --> 00:27:55,841
असल में वह बहुत आसान था,

432
00:27:55,925 --> 00:27:57,385
बच्चे को वैन में बुलाना।

433
00:27:58,719 --> 00:28:00,471
एक रात बुलेवार्ड में गाड़ी में घूम रहा था।

434
00:28:00,930 --> 00:28:03,099
वह अपने छोटे से बैग के साथ खड़ा था।

435
00:28:06,060 --> 00:28:07,853
वह वहाँ असहाय सा खड़ा था,

436
00:28:09,522 --> 00:28:11,357
जैसे इस दुनिया में उसका कोई दोस्त नहीं।

437
00:28:12,650 --> 00:28:15,903
मैंने गाड़ी रोकी। कुछ सोच नहीं रहा था।

438
00:28:17,363 --> 00:28:18,489
बस गाड़ी रोक दी।

439
00:28:19,657 --> 00:28:20,991
खिड़की खोली।

440
00:28:22,034 --> 00:28:26,622
कहा, "हेलो, फ़िल्म देखने चलोगे?"

441
00:28:30,793 --> 00:28:31,919
वह जाना चाहता था।

442
00:29:04,994 --> 00:29:08,164
आगे वह पुल दिख रहा है।
उस पुल के नीचे उसे मारा था।

443
00:29:08,330 --> 00:29:10,458
मुख्य सड़क से हट रहे हैं।
पुल के नीचे से बाईं ओर।

444
00:29:10,833 --> 00:29:12,168
पहला पड़ाव सामने ही है।

445
00:29:12,334 --> 00:29:14,503
हाँ। पुल के नीचे।

446
00:29:34,773 --> 00:29:36,692
यहाँ। हम यहाँ रुके थे।

447
00:29:46,702 --> 00:29:48,120
एकदम सुनसान है।

448
00:29:50,456 --> 00:29:51,624
यह जगह कितनी बदल गई है।

449
00:29:53,918 --> 00:29:56,170
वे लोग याद आते हैं जो यहाँ काम करते थे...

450
00:29:57,922 --> 00:29:58,923
सब चले गए।

451
00:29:59,423 --> 00:30:01,800
-तुम्हें कैसे पता?
-मेरे पापा यहाँ काम करते थे।

452
00:30:02,384 --> 00:30:04,136
कहते हैं इसी लिए वह बीमार पड़ गए।

453
00:30:05,137 --> 00:30:07,389
एसबेस्टोस और फ़ाइबरग्लास
उनके फेफड़ों में भर गया।

454
00:30:08,766 --> 00:30:11,393
खैर, उनकी मौत हो गई।

455
00:30:13,812 --> 00:30:15,981
-वही उनका अंत था।
-बुरा हुआ।

456
00:30:18,359 --> 00:30:19,610
हम वहाँ जा रहे हैं, वेट्स।

457
00:30:20,819 --> 00:30:23,697
-याद है न कि मैंने क्या कहा था?
-याद है।

458
00:30:25,449 --> 00:30:29,245
ट्रंक में गाड़ दोगे और फिर कभी
दिन की रोशनी देखना नसीब नहीं होगा।

459
00:30:38,587 --> 00:30:40,256
ठीक है। सब लोग सुनो।

460
00:30:41,715 --> 00:30:43,842
ठीक है। यहाँ हम सब खतरे में हैं।

461
00:30:44,927 --> 00:30:47,805
श्री वेट्स हमें घटनास्थल पर ले जाएँगे,

462
00:30:47,888 --> 00:30:49,890
और हम उनकी हर हरकत पर नज़र रखेंगे।

463
00:30:50,683 --> 00:30:52,351
जब और अगर हमें घटनास्थल मिलेंगे,

464
00:30:52,434 --> 00:30:54,270
तो वेट्स को वहाँ से हटाकर
कोरोनर को बुलाएँगे।

465
00:30:55,396 --> 00:30:56,564
कोई सवाल?

466
00:30:58,274 --> 00:30:59,775
ठीक है। बाहर ले आओ उसे।

467
00:31:45,321 --> 00:31:48,157
आपातकालीन पावर, वहाँ दीवार पर।

468
00:31:48,490 --> 00:31:49,700
क्रेट, जाँच कर लो।

469
00:31:50,659 --> 00:31:51,910
ठीक है।

470
00:31:57,791 --> 00:31:59,043
कहाँ जाना है?

471
00:31:59,752 --> 00:32:01,295
उस ओर, वहाँ से।

472
00:32:01,337 --> 00:32:04,173
-वहाँ नीचे जाने की सीढ़ियाँ हैं।
-उसे वहाँ ले गए थे?

473
00:32:04,632 --> 00:32:06,467
उन सबको वहीं ले गया था, नीचे।

474
00:32:07,343 --> 00:32:08,927
जेरी, जाँच कर लो।

475
00:32:18,854 --> 00:32:20,022
-सब ठीक है।
-चलो।

476
00:32:49,385 --> 00:32:51,095
चलो। चलते रहो। सीढ़ियाँ कहाँ हैं?

477
00:32:51,178 --> 00:32:52,763
बस वहाँ हैं, डिटेक्टिव।

478
00:32:53,555 --> 00:32:56,850
पहुँचने वाले हैं। दिखाने के लिए बेताब हूँ।

479
00:33:00,896 --> 00:33:03,148
धत्। उठाओ इसे।

480
00:33:03,899 --> 00:33:05,359
उठो! उठो।

481
00:33:06,068 --> 00:33:08,237
हे भगवान।

482
00:33:08,529 --> 00:33:09,905
ठीक है। बस नाक से खून बह रहा है।

483
00:33:09,988 --> 00:33:11,490
शायद टूट गई है।

484
00:33:11,573 --> 00:33:13,283
बैरल, जाकर वैन से दवा का बैग ले आओ।

485
00:33:13,492 --> 00:33:15,577
-ज़रूर। अभी लाया।
-जंजीरें थोड़ी ढीली कर देते हैं।

486
00:33:15,661 --> 00:33:17,413
-हमें कोई मुकदमा नहीं चाहिए।
-हरगिज़ नहीं।

487
00:33:17,496 --> 00:33:19,081
बॉश, बात मानो।

488
00:33:19,123 --> 00:33:21,750
हमें नीचे तहखाने तक जाना है।
कड़ी सुरक्षा कर रखी है।

489
00:33:21,834 --> 00:33:23,711
-यह बुरा खयाल है।
-बात मानो।

490
00:33:24,712 --> 00:33:27,631
हाथ थोड़े ढीले कर दो।
दोबारा गिरा तो खुद को बचा पाए...

491
00:33:27,715 --> 00:33:30,008
-मज़ाक लगा रखा है क्या?
-ऐ। बात सुनो, डिटेक्टिव।

492
00:33:31,719 --> 00:33:33,220
हे भगवान।

493
00:33:51,572 --> 00:33:53,073
इसे पकड़कर रखो।

494
00:33:55,117 --> 00:33:57,286
तहखाने में पहुँचते ही
वापस हथकड़ी लगा दूँगा।

495
00:33:57,369 --> 00:33:58,620
बात समझ गए?

496
00:34:13,635 --> 00:34:15,262
ए। यह काम करती है।

497
00:34:15,804 --> 00:34:18,140
ठीक है। लिफ़्ट से नीचे चलते हैं।

498
00:34:18,515 --> 00:34:20,601
-क्रेट, जंजीरें वापस लगाओ।
-ठीक है।

499
00:34:23,228 --> 00:34:25,856
-हाथ सामने करो।
-अगर दोबारा गिर पड़ा तो?

500
00:34:25,981 --> 00:34:27,900
तो नाक दोबारा टूट जाएगी,
इसलिए संभलकर चलना।

501
00:34:27,983 --> 00:34:29,318
हाथ सामने करो।

502
00:34:33,363 --> 00:34:36,575
वेट्स, इससे पहले यहाँ कब आए थे?

503
00:34:36,658 --> 00:34:38,035
ज़्यादा वक्त नहीं हुआ।

504
00:34:38,368 --> 00:34:39,828
धत्।

505
00:34:49,671 --> 00:34:51,173
हैरी, नहीं!

506
00:35:18,325 --> 00:35:19,493
ऑफ़िसर को मदद चाहिए।

507
00:35:19,910 --> 00:35:21,245
गोलियाँ चली हैं। एक ऑफ़िसर घायल है।

508
00:35:22,037 --> 00:35:23,413
एक आरए यूनिट लेकर आओ।

509
00:35:51,733 --> 00:35:53,569
एक मृत और एक घायल ऑफ़िसर है।

510
00:35:54,069 --> 00:35:57,322
डेप्युटी डीए एस्कोबार,
डिटेक्टिव रॉबर्ट मूर।

511
00:35:57,739 --> 00:36:00,701
मेरा साथी उसके पीछे गया है,
अज्ञात है कि वे किस ओर गए हैं।

512
00:36:01,535 --> 00:36:04,079
कोई बात नहीं। सब ठीक हो जाएगा।
बस साँस लेते रहो।

513
00:36:04,121 --> 00:36:06,206
सभी यूनिट मेरे ठिकाने के
दो ब्लॉक के घेरे में रहें।

514
00:36:06,248 --> 00:36:08,750
-सब ठीक हो जाएगा। हिम्मत रखो।
-आरए यूनिट कब आएगी?

515
00:36:08,876 --> 00:36:10,502
पूरा पता दे सकते हो?

516
00:36:10,586 --> 00:36:14,256
हम सिक्स्थ स्ट्रीट पर एलए नदी पर हैं।
सुनो, सिक्स-डबल्यु-22।

517
00:36:14,339 --> 00:36:16,758
एक 187 का आरोपी बचकर भाग रहा है।

518
00:36:17,342 --> 00:36:20,596
श्वेत मर्द, एलए काउंटी के
नीले जम्पसूट में। अभी पुलिस वाहन चाहिए!

519
00:39:16,855 --> 00:39:17,856
ऐ!

520
00:39:18,940 --> 00:39:20,067
ऐ, मुझे तुम्हारा ट्रक चाहिए।

521
00:39:20,484 --> 00:39:23,612
पुलिस का काम है। बाहर आओ।
अभी। बंद मत करना।

522
00:39:26,823 --> 00:39:28,617
तुम पुलिसवाले नहीं हो।

523
00:39:29,367 --> 00:39:30,619
बिल्कुल नहीं हूँ।

524
00:39:44,925 --> 00:39:47,219
-क्रेट कैसा है?
-साँसें चल रही हैं।

525
00:39:48,386 --> 00:39:49,805
उसे काउंटी ले जा रहे हैं।

526
00:39:51,765 --> 00:39:52,974
ओ शिया?

527
00:39:53,600 --> 00:39:55,310
साला सबसे पहले भाग गया।

528
00:39:59,815 --> 00:40:03,193
-वह मिला? कह दो कि मिल गया।
-मिल गया, हाँ, पर वह कार्ड ले गया।

529
00:40:03,318 --> 00:40:04,569
-कौन कार्ड ले गया?
-ओ शिया।

530
00:40:05,529 --> 00:40:07,531
-कमीना।
-पर क्लाउड भी है।

531
00:40:07,906 --> 00:40:09,449
-"क्लाउड" क्या है?
-उसमें बैकप लेते हैं।

532
00:40:10,033 --> 00:40:11,493
ड्राइव है, तो उसकी एक प्रति बना दूँगा।

533
00:40:11,993 --> 00:40:13,703
ओ शिया जाए भाड़ में।
तुमने देखा कि उसने वहाँ क्या किया?

534
00:40:13,787 --> 00:40:15,831
-ड्राइव नहीं है।
-मेरे पास है।

535
00:40:22,420 --> 00:40:24,506
उसकी एक प्रति बनाना,
फिर क्लाउड से मिटा देना।

536
00:40:32,055 --> 00:40:34,683
-तुम्हें बस एक निर्देश दिया था, बॉश। एक।
-हाँ, सो तो है।

537
00:40:34,766 --> 00:40:36,893
तुम्हें सुनिश्चित करना था
कि वेट्स और यह ऑपरेशन सुरक्षित रहे।

538
00:40:36,977 --> 00:40:39,521
-तुमने क्या किया? सब बिगाड़ दिया।
-जो चाहते थे वह हो गया।

539
00:40:39,938 --> 00:40:41,648
ओ शिया के मेयर बनने की संभावना खत्म।

540
00:40:41,690 --> 00:40:43,024
डीए की नौकरी बचा पाया
तो गनीमत होगी।

541
00:40:43,108 --> 00:40:45,318
वेट्स तुम्हारी हिरासत में था, डिटेक्टिव।

542
00:40:45,360 --> 00:40:47,237
वेट्स तुम्हारे हाथ से भागा,
ओ शिया के नहीं।

543
00:40:47,320 --> 00:40:48,822
और यकीन मानो, वह इसे साबित कर देगा।

544
00:40:48,864 --> 00:40:51,825
पता है कि इससे यह विभाग
कितनी मुश्किल में पड़ जाएगा?

545
00:40:51,867 --> 00:40:55,162
इसके कारण मेरे आदमी को गोली
लग गई। यह सारी स्थिति ही फर्ज़ी है।

546
00:40:56,163 --> 00:40:57,205
फर्ज़ी।

547
00:40:58,331 --> 00:40:59,541
बिल्कुल।

548
00:41:00,292 --> 00:41:03,086
और अब हमें इसे सही करना है,
है न, डिटेक्टिव?

549
00:41:26,776 --> 00:41:28,195
कृपया ड्राइववे अवरुद्ध न करें

550
00:42:09,945 --> 00:42:11,321
डिटेक्टिव बॉश, कोई टिप्पणी?

551
00:42:22,332 --> 00:42:24,334
-वह कैसा है?
-ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।

552
00:42:24,751 --> 00:42:26,836
-वह बच तो जाएगा न?
-भगवान करे ऐसा हो।

553
00:42:28,004 --> 00:42:30,173
-क्या गड़बड़ हुई?
-सबकुछ।

554
00:42:30,715 --> 00:42:32,550
रेडियोलोजी - आपातकालीन

555
00:42:52,988 --> 00:42:54,489
ठीक हो जाओगे, यार।

556
00:43:16,678 --> 00:43:19,139
चिंता मत करो। मैं उसे वापस ले आऊँगा।

557
00:43:41,161 --> 00:43:42,537
वेट्स उसका बिल्ला भी ले गया।

558
00:43:43,872 --> 00:43:47,709
धत्। धत्। धत्। यह बुरा हुआ।

559
00:43:48,001 --> 00:43:49,461
-वह मैं हो सकता था।
-क्या मतलब?

560
00:43:50,086 --> 00:43:51,629
मैंने वेट्स को क्रेट के हवाले किया,

561
00:43:52,172 --> 00:43:54,758
मैंने उससे हथकड़ी पहनाने को कहा था।
फिर वेट्स ने हमला किया।

562
00:44:08,355 --> 00:44:09,397
हैरी।

563
00:44:11,858 --> 00:44:13,360
-तुम ठीक हो?
-हाँ, मैं ठीक हूँ।

564
00:44:14,319 --> 00:44:15,737
क्रेट बुरे हाल में है।

565
00:44:16,071 --> 00:44:17,947
वे खून माँग रहे हैं। यह अच्छा नहीं है।

566
00:44:18,907 --> 00:44:20,283
बाद में मिलता हूँ, ठीक है?

567
00:44:21,409 --> 00:44:22,577
कहाँ जा रहे हो?

568
00:44:22,786 --> 00:44:26,247
दफ़्तर जा रहा हूँ, फ़ोन संदेश देखता हूँ,
शायद कोई वेट्स की कोई खबर दे।

569
00:44:26,706 --> 00:44:28,249
क्योंकि उसे पकड़ते वक्त मुझे वहाँ होना है।

